1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट का डरावना ट्रेलर आया सामने, 23 जून से सिनेमा घरो में दिखेगी फिल्म

05.06.2023 (एजेंसी)  एक बार फिर से बड़े पर्दे पर खौफ का मंजर फैलने वाला है। एक बार फिर से हॉरर मचाएगा डर का माहौल और सिनेमाघरों में दर्शकों के पसीने छूट जायेगे। क्योंकि हॉरर फिल्मों के जरिये एक अलग पहचान बना चुके विक्रम भट्ट एक बार फिर से अपने लय में वापसी करने आ चुके हैं। उन्होंने अपनी नेक्स्ट फिल्म 1920-हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट का दिल की धड़कने बढ़ा देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जो की फैंस के दिलो में वापस से वही डरावना माहोल फीर लेके आ सकता है।

महेश भट्ट और आनंद पंडित ने डॉ. राज किशोर खवारे की सहायता से विक्रम भट्ट प्रोडक्शन की ख़ौफनाक वाली 1920 – हॉरर्स ऑफ द हार्ट डायरेक्शन किया है। कृष्णा भट्ट जो विक्रम भट्ट की छोटी बेटी है जो इस मूवी से डायरेक्शन में अपना कदम रख रही हैं। यह मूवी 23 जून 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में सीनेमा घरो में आने जा रही है। विक्रम भट्ट ने कहा मेरी छोटी बेटी की फिल्म को थिएटर में रिलीज होते देखना, एक पिता के तौर पर मेरे लिए दिल को छू लेने वाला क्षण है। हॉन्टेड का निर्देशन करने के बाद से कृष्णा मेरी सहायक रही हैं, उसने पिछले कुछ वर्षों से सेट पर गंभीरता से एक असिस्टेंट के तौर पर काफी मेहनत की हैं और सीखा भी हैं।

उसने सेट को पूरी तरह से मैनेज किया हैं। फिल्म के एक-एक सीन को लेकर वो बहुत स्पष्ट रहती हैं। अपनी कहानी के लिए वह कैसा संगीत चाहती हैं उसके लिए भी कृष्णा काफी क्लियर रहती हैं। फिल्म को बेहतरीन रिलीज देने के लिए मैं आनंद पंडित को धन्यवाद देना चाहता हूं।बीते सालो में आई सभी 1920 फिल्मे के पार्ट लोगो ने खूब पसंद किये और काफी प्रभवित भी हुए, इस मूवी की यही खास बात है की इस मूवी के अंदर दिखाए जाने वाले सीन लोगो के दिलो में डर का माहौल बना देते है।

बता दे की इस मूवी के आने के कुछ टाइम बाद ही यह मूवी लोगो के अंदर एक दर्दनाक और खौफनाक माहौल बना चुकी थी जो की फैंस को बहुत पसंद आने लगा था, अब देखना यह है की आने वाली फिल्म 1920-हॉरर्स ऑफ़ द हार्ट लोगो के दिलो में वैसी ही जहग बना पाती है जैसे बाकि 1920 ने बनाई थी।टीवी सीरियल बालिका वधू’ में आनंदी के बचपन का रोल निभा चुकी अविका गौर हॉरर फिल्म 1920 हॉरर ऑफ द हार्ट’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि नदी किनारे एक आलीशान बंगला बना हुआ है। अचानक ही पार्क में लगा झूला हिलता है।तभी अविका गौर की आवाज आती है, मैं बदला लेना चाहती हूं। अपने बचपन का और अपने बाबा की मौत का। अपनी मां और उसके खुशहाल परिवार को बर्बाद करना चाहती हूं।

************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन आरामदायक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा। कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका समय शुभ रहेगा। दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा। स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी। धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी। समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे। मेहनत शुभफलदायी रहेगी। पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें। बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी। कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने गुस्से पर अवश्य काबू रखना होगा। बात बात पर गुस्सा करना खुद में कमी को दर्शाएगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। आज जोखिम ना लें। कामकाज के प्रति आप संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के परिश्रम से मन प्रसन्न रहेगा तथा दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका समय सुखद रहने वाला है। सामाजिक दायरा और बढेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे व एकदूसरे का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में विचार साझा करते रहें मनमुटाव न आने दें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवन की किन्हीं परेशानियों का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। धर्म में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था बरकरार रहेगी। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। पैसों को लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार न दें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका का दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

*************************************

 

पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पूर्व मांझी ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन

पटना 03 June (एजेंसी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों भाजपा की विरोधी पार्टियों को एकजुट करने में जुटे हैं। इसे लेकर विपक्षी दलों की एक बैठक 12 जून को पटना में होने वाली है। इस बीच, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग कर नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी। अब भाजपा इसपर चुटकी ले रही है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने हम के लिए पांच सीटों की खुली मांग कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने दबाव बनाने के लिए यह भी कहा है कि हक तो ज्यादा का बनता है, लेकिन अगर ये भी ना मिला तो फिर वो चल देंगे।

ऐसी स्थिति में भले सरकार को कोई परेशानी नहीं हो, लेकिन विपक्षी एकता में जुटे नीतीश कुमार के लिए यह झटका जरूर माना जा सकता है।

मांझी ने हालांकि नीतीश के विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर की जा रही कवायद की भी प्रशंसा की।

इधर, मांझी के इस बयान पर महागठबंधन के नेता मुंह नही खोल रहे , लेकिन भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि मांझी की मांग सही है और महागठबंधन को उनकी मांग को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांझी की वाजिब है।

उल्लेखनीय है कि मांझी अप्रैल में दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

***************************

 

ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित, अब तक 280 लोगों की मौत- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भुवनेश्वर 03 June (एजेंसी): ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 280 हो गया है। वहीं 900 के करीब लोग घायल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। भारतीय सेना के कर्नल एसके दत्ता ने बताया कि सेना बीती रात से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी है और कोलकाता से और सैन्यकर्मियों को बुलाया गया है।

घटनास्थल पहुंचे रेल मंत्री ने कहा कि यह एक दर्दनाक हादसा है। रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य सरकार बचाव कार्यों में जुटी हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मुआवजे का कल एलान कर दिया गया था। हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। साथ ही रेलवे सेफ्टी कमिश्नर भी घटनास्थल का दौरा करेंगे और इस बात की जांच करेंगे की हादसे की वजह क्या रही।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे के चलते एक दिन के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान कोई भी सेलिब्रेशन नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

ऐसे हुआ रेल हादसा

शक्रवार शाम को बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार शाम पटरी से उतर गई थी। जिसके चलते उसकी कुछ बोगियां बराबर वाली पटरी पर गिरीं। इसी बीच बराबर वाली पटरी पर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस आ गई और वह पटरी पर गिरी बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगियों से टकरा गई। चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस टक्कर लगने के बाद पटरी से उतरी तो उसकी कुछ बोगियां एक माल गाड़ी से टकरा गईं।

******************************

 

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता 03 June (एजेंसी): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले में दुर्घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगी। वह एक विशेष हेलीकॉप्टर से बालासोर के लिए रवाना होंगी, जो हावड़ा जिले के डुमुरजला में एक हेलीपैड से उड़ान भरेगा। राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि चूंकि कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम को हावड़ा के शिबपुर इलाके के शालीमार स्टेशन से रवाना हुई थी, इसलिए अटकलें है कि पीड़ितों में से कुछ बंगाल के रहने वाले हो सकते हैं।

इसलिए मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने का फैसला किया है।

बनर्जी के निर्देश पर, राहत और बचाव कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए 25 एंबुलेंस और दो शव वाहन के साथ 12 सदस्यीय मेडिकल टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी दुर्घटना स्थल पर कुछ एंबुलेंस भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पार्टी के लोकसभा सदस्य सुकांत मजूमदार पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

इससे पहले राज्य के मंत्री मानस रंजन भुनिया और पार्टी सांसद डोला सेन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल से छह सदस्यीय प्रतिनिधित्व दल शुक्रवार देर रात दुर्घटना स्थल पर पहुंचा था।

सेन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा दोनों की राज्य सरकारें संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं।

उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की टीम ने राहत और बचाव कार्यों में कैसे मदद की जाए, इस पर काम करना शुरू कर दिया है।

******************************

 

आंध्र के सीएम ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने को पैनल का किया गठन

अमरावती 03 June (एजेंसी): आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने के लिए आईएएस अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन किया। पैनल की अध्यक्षता राज्य के आईटी मंत्री जी अमरनाथ करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को यहां सीएमओ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने और स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने उन्हें ओडिशा के सीएमओ और रेलवे विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहने का निर्देश दिया।

जगन मोहन रेड्डी ने उन्हें शिकायतों से निपटने और तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए जिला कलेक्टरों के कार्यालयों में जांच और शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित करने के लिए भी कहा।

नागरिक आपूर्ति आयुक्त अरुण कुमार, वाणिज्यिक कर आनंद के संयुक्त आयुक्त और श्रीकाकुलम के संयुक्त कलेक्टर नवीन के साथ अमरनाथ दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और राहत और बचाव कार्यों में मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशाखापत्तनम, विजयनगरम, और श्रीकाकुलम जिलों के अस्पतालों में घायलों के इलाज और चिकित्सा प्रदान करने और एंबुलेंस भी तैयार रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने उन्हें ताजा घटनाक्रम से अवगत कराने का भी निर्देश दिया।

******************************

ओडिशा रेल हादसे के बाद भाजपा ने रद्द किया आज का देशभर का कार्यक्रम

नई दिल्ली 03 June (एजेंसी): ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए भयावह रेल हादसे पर दुख जताते हुए भाजपा ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले पार्टी के सारे कार्यक्रमों को शनिवार के लिए स्थगित कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वयं इसकी सूचना देते हुए ट्वीट कर बताया, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं। इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है।

नड्डा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए आगे कहा, मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। ईश्वर मृतकों की आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। ओम शांति।

दरअसल, केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे एक महीने के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के आगरा से ‘टिफिन पर चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले थे।

**************************

 

ओडिशा रेल हादसा: मृतकों के परिवार को मिलेंगे 12-12 लाख रुपए, दुर्घटना स्थल का दौरा करेंगे PM मोदी

बालासोर 03 June (एजेंसी): ओडिशा के बालासोर में दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं। इस दुर्घटना में 288 लोगों की मृत्यु हो गई और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि अब तक 1000 लोगों के घायल होने की सूचना है, उनका इलाज चल रहा है। 288 लोगों के शव बरामद हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

वहीं इस दुर्घटना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई है। सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया में यह खबर चल रही है। सूत्र के हवाले से मीडिया ने यह खबर दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे। पहले वह बालासोर में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल का दौरा करेंगे।

इस भयावह ट्रेन हादसे में रेल मंत्रालय की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने का एलान कर दिया गया है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया ही साथ ही उन्होंने कहा कि, “इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो लाख रुपये, मामूली रूप से चोटिलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।”

वहीं पीएम मोदी ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के लिए 2 लाख रुपये, घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। पीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएमओ कार्यालय ने इस बाबत ट्वीट किया, “ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाएंगे, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

***************************

 

कोरोमंडल और हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना को लेकर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

नई दिल्ली , 03 जून (एजेंसी)। कोरोमंडल एक्सप्रेस और सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल हावड़ा एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन में बहनागा बाजार के पास पटरी से उतर जाने की वजह से लगभग 233 लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग 900 लोग घायल हुए जिन का इलाज नजदीक के अस्पताल में किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्वनी वैभव ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया और एनडीआरएफ और रेलवे के बचाव दल को आदेश दिया कि जल्द से जल्द राहत कार्य यह जाए और घायलों को उचित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाए।

उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली आया और घायलों की उचित इलाज के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य कर्मियों को आदेश दिया कि कोई भी कोताही न बरती जाए और सभी को उचित इलाज जल्द से जल्द किया जाए। अश्वनी वैभव ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी पूरी जांच के लिए कमेटी बना दी गई है की घटना किसकी लापरवाही से हुई है लेकिन सबसे पहले अभी जितने भी घायल लोग हैं उनका उचित इलाज जरूरी है इसलिए एनडीआरएफ की टीम और रेलवे बचाव दल के कर्मी मिलकर घायल लोगों की मदद कर रहे हैं।

कल देर रात ट्रेन संख्या 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस (हावड़ा-चेन्नई)  बहनागा बाजार स्टेशन के पास पटरी से उतर गई, ट्रेन नंबर 12864 एसएमवीबी-एचडब्ल्यूएच सुपर फास्ट एक्सप्रेस (सर एम. विश्वेश्वरैय्या टर्मिनल हावड़ा) भी बहनागा बाजार स्टेशन पर पटरी से उतर गई। बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन खड़गपुर-पुरी लाइन पर रेलवे का एक स्टेशन है जो, उड़ीसा के बालासोर ज़िले में दक्षिण-पूर्व रेलवे क्षेत्र के खड़गपुर रेलवे डिविजन के तहत हावड़ा चेन्नई मुख्यलाइन का हिस्सा है।

दुर्घटना के तुरंत बाद सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन (एसपीएआरएमई) दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को खड़गपुर, बालासोर और संतरागाछी से बुलाया गया।बचाव और राहत कार्यों में समन्वय के लिए रेलवे अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। रेलवे का पूरा ध्यान यात्रियों को बचाने और हताहतों की संख्या को कम करने पर है। युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम, मेडिकल टीम, एंबुलेंस आदि दुर्घटना स्थल पर पहुँच गए हैं।दुर्घटना में फंसे यात्रियों की जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नम्बर इस प्रकार हैं-

 हावड़ा हेल्पलाइन नंबर- 033-26382217

 खड़गपुर हेल्पलाइन नंबर- 8972073925 & 9332392339

 बालासोर हेल्पलाइन नंबर- 8249591559 & 7978418322

शालीमार हेल्पलाइन नंबर-: 9903370746

 संतरागाछी जंक्शन हेल्पलाइन नंबर-: 8109289460, 8340649469

***************************

 

कियारा आडवाणी के साथ काम करना चाहते हैं रोहित सुचांती

03.06.2023 (एजेंसी)  –  टीवी सीरियल भाग्य लक्ष्मी’ के स्टार रोहित सुचांती बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह एक दिन बड़े पर्दे (स्क्रीन) पर उनके साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सालों तक काम करने के बाद, रोहित ने कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। लेकिन अब उनका सपना कियारा आडवाणी के साथ काम करने का है।

रोहित हाल ही के प्रोजेक्ट में कियारा आडवाणी की एक्टिंग स्किल और परफॉर्मेंस से प्रेरित हैं। रोहित ने कियारा के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मैंने कभी किसी एक्ट्रेस को इतने कम समय में इतना वसेर्टाइल बनते नहीं देखा।किरदार कोई भी हो, कियारा ने उसे बखूबी निभाया है और अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है।

वह हमेशा अपनी रोल में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं और यही एक ऐसी चीज है जिसने मुझे हमेशा आकर्षित किया है।रोहित ने कियारा की सफलता की स्टोरी पर कहा, कियारा बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री के ज्यादातर डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गई हैं। अगर मुझे कभी कियारा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका मिलता है तो मेरे लिए बहुत सम्मान की बात होगी। मुझे लगता है कि हम साथ में स्क्रीन पर अच्छे दिखेंगे। भाग्य लक्ष्मी’ रोजाना रात 8:30 बजे जी टीवी पर प्रसारित होता है।

**************************

 

विजय देवरकोंडा के साथ लंच डेट पर गईं समांथा

03.06.2023 (एजेंसी)  –  साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. समांथा हाल में अपने को-स्टार विजय देवरकोंडा के साथ लंच डेट पर गई थीं. डाइनिंग टेबल पर दोनों ने साथ में एक कैंडिड फोटो के लिए पोज भी दिया. इसी की तस्वीर समांथा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी जो देखते-देखते ही वायरल हो गई. फैंस समांथा और विजय को साथ देखकर खुश हैं.

कई यूजर्स ने दोनों से डेट करने की भी रिक्वेस्ट कर दी.सामंथा रुथ प्रभु इंस्टाग्राम पर अपने बेस्ट बडी विजय देवरकोंडा के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है. तस्वीर में दोनों साथ में लंच डेट पर नजर आ रहे हैं. तस्वीर में समांथा कैमरे की तरफ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं जबकि विजय फनी फेस बनाते नजर दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने पाइट्री फॉर्म में देवेरकोंडा की तारीफ की और लिखा, सी यू एट योर बेस्ट…सी यू एट योर वर्स्ट….वो शख्स जो पहले और आखिरी नंबर पर आते हुए देखता है. जो आपके हर अप-डाउन में साथ होता…आपकी सक्सेस को देखता है… कुछ दोस्त हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं.

कितना खूबसूरत साल था ये… !!जैसे ही शंकुतलम एक्ट्रेस ने ये तस्वीर शेयर की उनके फैंस ने ताबड़तोड़ कमेंट्स करना शुरू कर दिया. समांथा और विजय की इस तस्वीर पर फैंस ने लाइक्स और कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. वहीं एक फैन ने लिखा, क्या दोनों साथ में क्यूट नहीं हैं??? ये देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा, दूसरे ने कहा, आपकी फिल्म का इंतजार है एक और फैन ने लिखा- आप दोनों डेट कर लो… एक यूजर ने कमेंट किया, बेस्ट पीपल इन ए बेस्ट फ्रेम पिक्चर परफेक्ट..बता दें कि, विजय देवरकोंडा और समांथा साथ में एक फिल्म कुशी में काम कर रहे हैं. हाल में इसका एक गाना रिलीज किया गया था. दोनों की जोड़ी कमाल है.

नागा चैतन्य के साथ तलाक के समय भी विजय एक्ट्रेस को सपोर्ट करते नजर आए थे. वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा अगली बार वरुण धवन के साथ सिटाडेल के इंडियन वर्जन में नजर आएंगी. इस अमेरिकन टीवी सीरीज में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने काम किया है.

**************************

 

दीपिका से प्रेरणा लेकर अपने सपनो को पूरा करने की हिम्मत दिखाना चाहती हुं: ज्योति सक्सेना

03.06.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में, अक्सर उभरते हुए अभिनेता प्रसिद्ध अभिनेताओं को अपना इंस्पिरेशन मानते है। इस तरह ही ज्योति सक्सेना भी दीपिका पादुकोण को अपना प्रेरणा मानती है।अभिनेत्री ज्योति सक्सेना का मानना है दीपिका पादुकोण जिस तरह की फिल्मो का चुनाव करती है और अपने करैक्टर को निभाती है वो काबिले तारीफ है। दीपिका से ही प्रेरणा लेकर वह भी अपने सपनो को पूरा करने की हिम्मत दिखाना चाहती है।

वह आगे केहती है,दीपिका पादुकोण की अपने काम को लेकर डेडिकेशन और अपने किरदार को निभाने की क्षमता ने उन्हें अधिक प्रेरित किया है, दीपिका एक ऐसे अभिनेत्री है जिसने फि़ल्मी दुनिया को एक नई दिशा दी है और अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगो के दिलो में जगह बनाई है।दीपिका की निडरता ने मुझे ऐसी भूमिकाओं की तलाश करने के लिए प्रेरित किया जो लोगों के मन में एक सार्थक प्रभाव डाल सके और दर्शको के दिलो में जगह बना सके।

दीपिका ने जिस ढंग से अपने करियर और अपने पर्सनल लाइफ को बैलेंस किया है वो हर एक लड़की के लिए प्रेरणा दाई है, कहती है अभिनेत्री ज्योति सक्सेना। अभिनेत्री का मानना, दीपिका की अपने किरदारों को निभाने की कला, उन्हें भी अपने किरदारों की चुनाव को लेकर प्रेरणा देती है, ज्योति को लगता है कि दीपिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो याद दिलाती हैं कि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और निरंतर सुधार की प्यास के साथ, वह भी लोगो के दिलो में एक स्थायी प्रभाव बना सकती हूं।निश्चित रूप से, हम कह सकते हैं कि ज्योति सक्सेना वास्तव में दीपिका पादुकोण की बहुत प्रशंसा करती हैं और हम ज्योति सक्सेना को अपने प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों में एक स्थिर छाप छोड़ते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकते।

**************************

 

 

हवा में उड़ते आउटफिट में मलाइका ने कराया बोल्ड फोटोशूट

03.06.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स से सोशल मीडिया का पारा बढ़ानें में लगी रहती हैं। एक्ट्रेस 49 साल की हो चुंकी हैं लेकिन लोगों के बीच उनका क्रैज अब तक बरकरार है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में मलाइका का सुपर बोल्ड अवतार देखकर फैंस का दिल मचल गया है। मलाइका अरोड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जिसमें उनका लुक देखकर इंटरनेट पर बवाल मच गया है।

एक्ट्रेस मलाइका ने अपनी इन तस्वीरों में येलो कलर का बेहद ही स्टाइलिश ऑफ शोल्डर गाउन ड्रेस पहनी हुई है। मलाइका अरोड़ा की इस ड्रेस में थाई के पास बड़ा सा कट लगा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरों में एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज में फोटोज क्लिक करवाई हैं। अपनी इन तस्वीरों में मलाइका अपना डीपनेक क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुई इंटरनेट पर फैंस के बीच कहर बरपा रही हैं। बालों की पोनीटेल बनाकर और साथ ही ग्लैम मेकअप कर के एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

एक्ट्रेस हर बार अपने स्टाइलिश लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं। उनका हर एक लुक इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगता है। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि फैंस भी उनकी हर एक पोस्ट पर दिलखोलकर लाइक्स और कॉमेंट्स करते हैं।

*********************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाडऩे की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसीî सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

******************************

 

ओडिशा के मल्कानगिरी में तूफान से 2 लोग लापता, पांच घायल

मल्कानगिरी,02 जून (एजेंसी)। ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में बृहस्पतिवार शाम को बारिश तथा गरज के साथ तेज हवाओं ने कहर बरपाया जिससे कम से कम दो लोग लापता हो गए और पांच अन्य घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि करीब 15 मिनट तक तेज हवाओं ने जिले में काफी नुकसान पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि सतीगुड़ा बांध जलाशय में एक नौका के डूबने से एक मछुआरा और एक महिला लापता हो गयी. उनकी पहचान जिले में भीमा रंगिनी गांव के गोविंद सरदार और तुलसी माधी के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि एक हवाई पट्टी की निर्माणाधीन दीवार का एक हिस्सा गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. जिलाधीश विशाल सिंह ने कहा कि दमकल और ओडिशा आपदा मोचन कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों को प्रभावित इलाकों में बचाव एवं राहत अभियान तेज करने के लिए कहा गया है.

**************************

 

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसा, कोरोमंडल ट्रेन पटरी से उतरी, कई जख्मी

बालासोर,02 जून (एजेंसी)। बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में कई यात्री जख्मी हो गए हैं. तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई है. इसके अलावा घटनास्थल पर 15 एंबुलेंस पहुंच गई है. अधिकारियों ने बताया कि घायल यात्रियों को सोरो सीएचसी में शिफ्ट किया जा रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि कुछ को अच्छी देखभाल के लिए रेफर किया जाएगा.

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने बताया कि बालासोर के कलेक्टर को भी सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. वहीं सीपीआरओ दक्षिण रेलवे के मुताबिक, कई बोगियों के पटरी से उतरने की सूचना है.
रेलवे ने जारी किया इमरजेंसी नंबर

भारतीय रेलवे ने फंसे यात्रियों के परिजनों के लिए नंबर जारी किया है. किसी भी यात्रा को अपने परिवार के सदस्य को लेकर जानकारी चाहिए है तो वह  इमरजेंसी नंबर +91 6782 262 286 पर फोन कर सकते हैं. फिलहाल सामने नहीं आया है कि कितने लोग घायल हुए हैं. ऑपरेशन जारी है.

बता दें कि 12841 शालीमार-मद्रास कोरोमंडल एक्सप्रेस शालीमार से दोपहर 3.20 बजे रवाना होती है और  कुल 1656 किलोमीटर की दूरी तय करती है. अगले दिन शाम 4.50 बजे एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नई) पंहुचती है. ट्रेन बालासोर के पास हादसे की शिकार हुई. यह ट्रेन शाम 6.32 बजे बालासोर पहुंचती है.

*******************************

 

सीआईडी हिरासत में भेजे गये कुर्मी नेता कौशिक महतो

झाडग़्राम,02 जून (एजेंसी)। विगत 25 मई को अभिषेक बनर्जी के नव ज्वार कार्यक्रम के काफिले पर हमले के सिलसिले में आज कुर्मी नेता कौशिक महतो को सीआईडी द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गौरतलब हो कि इस घटना के संदर्भ में कुल 15 लोगों के खिलाफ झाडग़्राम जिला पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा एक-एक कर कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

तथा चार आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। भाजपा नेता की गिरफ्तारी के पश्चात राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच सीआईडी को सौंप दिया था । सीआईडी टीम ने झाडग़्राम पहुंचकर भाजपा नेता जय महतो को बुधवार गिरफ्तार किया। जिसके पश्चात  पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी गिरफ्तार हुए नेताओं के परिवार वालों से मिलने झाडग़्राम के गढ़ सालबोनी पहुंचे तथा परिवार वालों से मिलकर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

आखिरकार गत दिन एक अगली पंक्ति के कुर्मी नेता कौशिक महतो को गड़कोला से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आज कई गैर जमानती मामले के आरोपी कौशिक महतो को  झाडग़्राम न्यायालय में पेश किया गया। सीआईडी द्वारा 8 दिनों के लिए रिमांड की अर्जी दी गई थी परंतु न्यायाधीश द्वारा आरोपी को 6 दिनों की हिरासत की मंजूरी दी गई  है। अपराध जांच विभाग द्वारा फरार अन्य चार आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया जा रहा है।

**************************

 

दिन दहाड़े घर में घुसकर बीजेपी नेता की हत्या की

*घटना को लेकर भाजपा व तृणमूल के बीच जुबानी जंग शुरु*

कूचबिहार 02 June (एजेंसी) । जिले में तब सनसनी फैल गई जब दिनहाटा में एक बीजेपी नेता की हत्या की कर दी गई। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनहाटा के शिमुलतला में घटी। जहां बीजेपी नेता प्रशांत राय बसुनिया की दिन दहाड़े उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को लेकर तनाव व्याप्त हो गया। आरोप है कि,  बसुनिया अपनी मां के साथ अपने घर पर थे। तभी कुछ बदमाशों ने अंदर घुसकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

कहासुनी के बाद अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और बसुनिया को बेहद करीब से गोली मार दी। खून से लथपथ बसुनिया को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।बीजेपी इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस समर्थित अपराधियों को दोषी करार दे रही है। विपक्ष के नेता, शुभेंदु अधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए हत्या के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थित गुंडों की संलिप्तता का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, तृणमूल नेतृत्व डरा हुआ है क्योंकि कई जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ता सत्तारूढ़ दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हम मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। उत्तर बंगाल के विकास मंत्री और विधायक उदयन गुहा ने दावा किया है कि इस घटना से राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मृतक विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में शामिल था। परिजनों के मुताबिक आज सुबह प्रशांत घर में चारपाई पर बैठा था। मकान का गेट खुला हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक घर में घुसे और कथित तौर पर उन पर गोली चला दी।

**************************

 

भाजपा का सबसे बड़ा हथियार झूठ – अखिलेश यादव

लखनऊ 02 June (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान है। गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा का सबसे बड़ा हथियार झूठ का सहारा है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए लोकसभा के चुनाव में भाजपा को पराजित किया जाना बहुत जरूरी हो गया है।

अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में जनपद सोनभद्र और मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सन् 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची पर निगरानी रखने और व्यापक जनसम्पर्क करने का आग्रह किया। उन्होंनेे कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करने के बाद भी वह अधिकांश क्षेत्रों में पराजित हुई।

नगर निगम के चुनाव में जमकर धांधली की गई। भाजपा सरकारी संसाधनों से चुनाव को प्रभावित करती है। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही है। निष्क्रियता और अकर्मण्यता उसका स्वभाव है। आदिवासी बहुल क्षेत्र में कोल, बिंद, गोंड, सियार, निषाद, खरवार जातियां है उनके उन्नयन व विकास के लिए कुछ नहीं हो रहा है। जमीन के पट्टे के आवंटन में धांधली की शिकायतें हैं। जो काम समाजवादी सरकार में हो रहे थे उन्हें भी बर्बाद कर दिया गया है या रोक दिया गया है। भाजपा सरकार आदिवासियों के साथ छलावा कर रही है।

**************************

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले अरविंद केजरीवाल

*केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मिला*

रांची,02 जून (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को समर्थन दिया। केजरीवाल ने मुलाकात की जानकारी ट्विटर पर साझा कर लिखा, झारखंड मुक्ति मोर्चा भी संसद में दिल्ली की जनता को अपना पूरा समर्थन देते हुए लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए खड़ी होगी। मैं दिल्लीवासियों की तरफ से हेमंत सोरेन जी का तहेदिल से शुक्रिया करता हूं।

केजरीवाल के साथ झारखंड की राजधानी रांची में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और विधायक आतिशी उपस्थित रहीं। बता दें कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण वाले केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल ने एक दिन पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की थी। वह कई अन्य विपक्षी नेताओं से भी मिल चुके हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी से भी मुलाकात का समय मांगा है।

*****************************

 

‘जी करदा’ में अदाकारा तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी

09.06.2023  –   मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले निर्मित आधुनिक रोमांस को परिभाषित करती ड्रामा सीरीज़ ‘जी करदा’ में अदाकारा तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘जी करदा’ बचपन के 7 दोस्तों की बड़ी रोचक कहानी है, जिन्होंने सोचा था कि जब तक वे 30 साल के होंगे, तब उनकी ज़िंदगी बेहद आसान और सपनों-सी सुंदर होगी। लेकिन 30 साल के होने पर, आखिरकार उन्हें एहसास होता है कि उनकी ज़िंदगी तो बड़े पैमाने पर परेशानियों उथल-पुथल से भरी है।

वे साथ रहते हैं, प्यार करते हैं, हंसते हैं, गलतियां करते हैं, उनका दिल टूटता है, और वे थोड़े बड़े हो जाते हैं, लेकिन इस सब के बीच उन्हें लगता है कि गहरी दोस्ती और गहरे नाते भी अधूरे होते हैं और ज़िंदगी अबूझ पहेली की तरह है जो सबको लुभाती है। भारत में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने 15 जून से बेहतरीन रोमांस ड्रामा, अमेज़न ऑरिजिनल सीरीज़ ‘जी करदा’ के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की।

इस सीरीज़ की कहानी बचपन के सात दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एहसास होता है कि 30 साल की उम्र में उनकी ज़िंदगी बिल्कुल भी वैसी नहीं है, जैसा उन्होंने बचपन में सोचा था। दिल को छू लेने वाली और जज्बातों से भरी इस सीरीज़ में तमन्ना भाटिया, आशिम गुलाटी, सुहैल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, और संवेदना सुवालका ने सात दोस्तों की भूमिका निभाई है, जबकि सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

अरुणिमा शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित इस सीरीज़ के सह-लेखक हुसैन दलाल और अब्बास दलाल हैं। भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में 8 एपिसोड की इस सीरीज़ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा। ‘जी करदा’ प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज़ है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण हुआ

नई दिल्ली, 02 जून (एजेंसी)।अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सामरिक बल कमान द्वारा किया गया। यह मध्यम दूरी का मिसाइल है जिसका नाम अग्नि-1 है। इस मिसाइल की विशेषता है कि यह लक्ष्य को भेदने में कारगर है और उच्च परिशुद्धता वाली प्रणाली का उपयोग करती है। उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च में मिसाइल के सभी नियंत्रण और तकनीकी मापदंड सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं।

यह सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण भारतीय रक्षा शोध और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है। भारत ने  अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण करके दुश्मनों के खेमे में खलबली मचा दी है। यह मिसाइल इतनी खतरनाक है कि आसमान में काफी ऊंचाई से दुश्मनों के घर आग बरसा सकती है। इस मिसाइल के प्रक्षेपण से चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मनों को जरूरत पड़ने पर सबक सिखाया जा सकेगा। इसके प्रयोग से दुश्मन बच नहीं सकेंगे।

इसके सफल प्रक्षेपण से रणनीतिक हथियार के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सत्यापित किया गया।रक्षा मंत्रालय के अनुसार सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने ओडिशा में ए.पी.जे.अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का प्रक्षेपण किया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि  ए.पी.जे.अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से सामरिक बल कमान द्वारा एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया गया। ’’ इसमें कहा गया है, ‘‘यह सिद्ध हो चुका है कि यह मिसाइल बहुत ऊंचाई से लक्ष्य को भेदने में सक्षम हैं। इस प्रक्षेपण के जरिये मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया।

********************************

 

1984 सिख विरोधी दंगे: जगदीश टाइटलर पर MP-MLA कोर्ट में चलेगा मुकद्दमा- सप्लीमेंट्री चार्जशीट को मंजूरी

नई दिल्ली 02 June (एजेंसी): 1984 के सिख विरोधी दंगों में आरोपी कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद जगदीश टाइटलर के खिलाफ अब एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमा चलेगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने टाइटलर के खिलाफ सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट को मंजूरी के साथ विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमा चलाने के लिए ट्रांसफर कर दिया है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 8 जून को करेगा।

टाइटलर पर हत्या करने वाली भीड़ को उकसाने का आरोप है। सीबीआई ने पुल बंगश इलाके में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में हाल में टाइटलर की आवाज का नमूना लिया था। दंगों की जांच करने वाले नानावती आयोग की रिपोर्ट में टाइटलर का नाम शामिल था।

सीबीआई ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुल बंगश मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ 20 मई को आरोप पत्र दाखिल किया था। यह मामला तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के एक दिन बाद एक नवंबर, 1984 को पुल बंगश इलाके में एक गुरुद्वारे में आग लगाए जाने और तीन लोगों की हत्या किए जाने से जुड़ा है।

सीबीआई ने यहां एक विशेष अदालत के समक्ष दाखिल अपने आरोप पत्र में कहा था कि टाइटलर ने एक नवंबर 1984 को ”पुल बंगश गुरुद्वारा आजाद मार्केट में एकत्र भीड़ को उकसाया और भड़काया”, जिसके परिणामस्वरूप गुरुद्वारे को जला दिया गया और तीन सिखों ठाकुर सिंह, बादल सिंह और गुरु चरण सिंह की हत्या कर दी गई।

सीबीआई की चार्जशीट ने टाइटलर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 147 (दंगा), 148, 149 (गैर कानूनी तरीके से एकत्र होना) 109 (उकसाना), 302 (हत्या) और 295 (धार्मिक स्थलों को अपवित्र करना) समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

बता दें कि, सीबीआई ने मामले में तीन क्लोजर रिपोर्ट (मामला बंद करने संबंधी रिपोर्ट) भी दाखिल की थीं, जिन्हें विशेष अदालत ने खारिज कर दिया था।

**********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version