अपर्णा नायर करेगी शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी से अपने बॉलीवुड की शुरुआत

06.06.2023 (एजेंसी)  – अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली ब्लडी डैडी जल्द ही रिलीज़ होने वाली है, वाहा उसी से जुडी एक नयी खबर सामने आयी है की हमारी मिडिल ईस्ट ब्यूटी अपर्णा नायर एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी से अपना बिग बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है7अपर्णा नायर, जो अपने अट्रैक्टिव प्रजेंस और गॉर्जियस लुक के लिए जानी जाती हैं, अपनी बड़ी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ब्लडी डैडी में बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर के साथ दर्शकों को अपनी एक्टिंग से लुभाने के लिए पूरी तरह से त्यार है।

जहा हम ट्रेलर में अभिनेता शाहिद कपूर को एक खुनी अंदाज़ में देख सकते है वही अभिनेत्री अपर्णा को एक फ्रेम में देखते हैं, जो एक फैंसी डिनर इवेंट जैसे टेबल वाले सिन दिखता है। अभिनेत्री ने एक क्लासिक लहंगा पहना है और काफी सुन्दर दिख रही है।हम यह देख कर और इंतज़ार नहीं कर सकते है जब क्या होता है, दर्शक बड़े ही आपूर्ति से अपर्णा और शाहिद को देखने के लिए उत्साहित है।अपर्णा नायर ने एक ब्रिलिएंट अभिनेत्री के रूप में खुद को साबित किया है।

प्रत्येक प्रोजेक्ट के साथ, उन्होंने अपने करैक्टर में और गहराई और डिसिप्लिन का प्रदर्शन किया है, जिससे वो सभी का दिल जीत रही है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म एक दिलचस्प कहानी होने का वादा करती है, और कलाकारों में अपर्णा नायर के शामिल होने से उनके सभी प्रशंसकों के बीच और ज़्यादा उत्साह बढ़ा दिया है।हम अभिनेत्री अपर्णा नायर का एक नया और दिलचस्प प्रदर्शन देखने के लिए सुपर एक्साइटेड है जो सभी के दिलो में अपनी एक अलग जगह बनाएगा, शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड में अपनी बड़ी शुरुआत करने वाली है. अपर्णा नायर की सिजि़्ज़्लंग ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बॉलीवुड के ब्रिलियंट, उनके सभी चाहने वाले उन दोंनो का एक अद्भुत प्रदर्शन देखने के लिए उत्साहित है.

अपने डेब्यू फिल्म को लेके अभिनेत्री का कहना है, मैं अपनी पहली भारतीय फिल्म जो एक एक्शन फिल्म है में उसका हिस्सा बनकर अपना डेब्यू करने के लिए बहुत ही ज़्यादा उत्साहित हूं। में खुद का डेब्यू और पहली बार अली अब्बास जफर से बेहतर निर्देशक के साथ काम के अलवावा कल्पना नहीं कर सकती थी। मैं यह फिल्म में अपने पुरे रियल लाइफ एलिमेंट्स से बहार हु, यह ऐसा कुछ होगा जो मने पहले कभी नहीं किया है। मैं सभी दर्शको को ब्लडी डैडी देखने के लिए उत्साहित हूं की हमने क्या बनाया है, जो 9 जून को केवल जियो सिनेमा पर रिलीज़ किया जायेगा।

****************************

बैकलेस टॉप पहने मोनालिसा ने दिखाई हुस्न की बेबाकी

06.06.2023 (एजेंसी)  –  भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपनी बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर के फैंस को इंप्रेस करना कभी नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करती हैं तो लोग उनकी अदाएं देख कर अक्सर अपने होश खो बैठती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट ग्लैमरस बेडरूम फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा अपने बोल्ड लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

उनकी हर एक अदाओं पर अक्सर फैंस अपना दिल हार जाते हैं। अब हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा ने बैकलेस टॉप पहना हुआ है, जिसमें वो सुपर सेक्सी नजर आ रही हैं। मोनालिसा अपनी इन तस्वीरों में बेड पर बैठे हुए बेहद ही सिजलिंग अदाओं से पोज देते हुए लोगों के बीच लाइमलाइट लूट रही हैं।

ओपन हेयर को स्टाइल कर के और ग्लैम मेकअप कर के एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। बताते चले कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो लोग उनकी तस्वीरों पर लाइक्स, कॉमेंट्स के जरिए प्यार लूटाते हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में अपने सेक्सी कर्व्स फ्लॉन्ट करती हुई काफी हॉट लुक्स में नजर आ रही हैं। मोनालिसा का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में शामिल है। इन दिनों वो इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, च, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराम करने के लिए प्रयाप्त समय मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय दे सकोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो़ं पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)

आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रात: काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढऩे से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

**********************************

 

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन सरस्वतीबाई फाल्के की 80वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘बैकबोन अवार्ड समारोह’ सम्पन्न

06.06.2023  –  भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन सरस्वतीबाई फाल्के की 80वीं पुण्यतिथि (3 जून) के अवसर पर कैफ अवार्ड्स आयोजन समिति के संस्थापक व संचालक रविन्द्र अरोड़ा रवि द्वारा ओशिवारा, मुम्बई स्थित व्यंजन हॉल में ‘बैकबोन अवार्ड’ समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड के चर्चित निर्माता पहलाज निहलानी ,सुंदरी ठाकुर, बी एन तिवारी, रजा मुराद, शारुख मुराद, हनुमंत राव पाटिल, अरबिंद कुमार, नीलू, रामा मेहरा, शशि दीप, सुवी मनीष, राजू असरानी, सुनील गावडे, करुणा गावडे, डॉ सय्यदा समीना परवीन, राजू टॉक, गुरमीत टॉक, प्रभुदास वाघेला, मंजुला बेन, जस्मिन कुमार, डॉ शैलेन्द्र एन त्रिपाठी, डॉ अशोक त्रिपाठी, एम एल ए भारती लावेकर, सनाउल्लाह सिद्दकी, कविता मोथै, कल्याणजी जाना, अंकिता, प्रिया (विफपा कॉमेटी मेंबर), वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी दिलीप दलवी, दीपिका दलवी, दत्तात्रेय जाधव, राजेन्द्र माने, सविता माने,सुनील पाल, सविता पाल, अनिता नायक, अनिल नायक, राज कुमार तिवारी, समी तंबतकर, अमीना समी तंबतकर, प्रिया शहनबाज़ राठौड़, पब्लिसिटी डिजाइनर ज्ञानजी, चाँद पाशा फैमली हैदराबाद, गुरमीत सिंह बेदी और संजना कश्यप, लेस्ली त्रिपाठी और वरिष्ठ फिल्म प्रचारक पुनीत खरे के अलावा बॉलीवुड के  नामचीन शख़्सियतों ने शरीक हो कर सरस्वती बाई  फाल्के को श्रंद्धाजलि अर्पित की।

इस समारोह की खास बात ये थी कि शामिल लगभग सभी शख्सियत इस मौके पर सपरिवार आये थे, जिन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन सरस्वतीबाई दादा साहेब फाल्के की स्मृति में ‘बैकबोन अवार्ड’ से नवाजा गया। विदित हो कि भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की पत्नी सरस्वती बाई ने अपने पति दादा साहेब फाल्के के निर्देशन में फिल्म डेवलपिंग, मिक्सिंग और फिल्म पर केमिकल कैसे इस्तेमाल करना है, यह सब सीखा और इस तरह से भारत की पहली हिंदी फीचर फिल्म ‘ राजा हरिश्चंद्र’ की एडिटिंग सरस्वती बाई फाल्के ने की। इन सबके अलावा इस पितृसत्ता समाज में वह एक औरत थी तो उनकी खुद की जिम्मेदारियां तो थी ही।

लेकिन उन्होंने कभी भी उन जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ा। सरस्वती बाई ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पोस्टर बनाने से लेकर फिल्म की एडिटिंग तक, हर जगह सरस्वती बाई ने दादासाहेब फाल्के की मदद की। फाल्के ने उन्हें कैमरा चलाने से लेकर एडिटिंग के लिए शॉट्स हटाने और लगाने तक सभी कुछ सिखाया। उनकी पत्नी सेट पर भरी दोपहरी में घंटों सफेद रंग की चादर लेकर खड़ी रहती थी। यह सफेद चादर उस समय लाइट रिफ्लेक्टर का काम करती थी।

भारतीय फिल्म जगत की पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ को बनाने वाले दादा साहब फाल्के को तो सभी जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही उनकी पत्नी सरस्वती बाई फाल्के को जानते हैं, जिनके बिना दादा साहब फाल्के की पहली फिल्म कभी बन ही नहीं पाती। दरअसल उनकी पहली फिल्म का निर्माण सरस्वती बाई फाल्के के दृढ़ निश्चय और असाधारण सहयोग के कारण ही संभव हो पाया था। यही वजह है कि सरस्वती बाई फाल्के का नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन के रूप में शुमार है।

इस बात की अवधारणा को आत्मसात कर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला टेक्नीशियन सरस्वतीबाई की 80वीं पुण्यतिथि (3 जून) के अवसर पर कैफ अवार्ड्स आयोजन समिति के संस्थापक व संचालक रविन्द्र अरोड़ा रवि के द्वारा ‘बैकबोन अवार्ड’ समारोह का आयोजन किया जाना एक शुभ संकेत है। इस आयोजन की तैयारी वो पिछले तीन वर्षों से कर रहे थे। इस सफल आयोजन के बाद उम्मीद की जा रही है कि अन्य अवार्ड शो आयोजकों के सोच को एक नई दिशा मिलेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

मुख्तार की बहू से जेल मिलन कांड में सपा नेता का घर ढहाया

*दो जेसीबी से प्रशासन ने गिराया फराज का घर*

चित्रकूट 05 June  (आरएनएस)। पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे से जिला कारागार रगौली में बहू की बेरोकटोक मुलाकात कराने में प्रमुख मददगार रहे सपा नेता के मकान का एक हिस्सा प्रशासन ने जेसीबी से ढ़हा दिया। विकास प्राधिकरण ने ढाई माह पहले सपा नेता के पिता की मंजूर नक्शे से हटकर हाईवे की ओर कराए निर्माण को हटाने की नोटिस दी थी, लेकिन अभी तक मामला ठंडे बस्ते में था।

सोमवार को प्रशासन ने सपा नेता फराज खान के घर को ढहाने की कार्यवाही की। पुरानी बाजार स्थित सपा के पूर्व जिला महासचिव फराज खान का नाम माफिया मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी व बहू निखत बानो की जिला कारागार में बेरोकटोक मुलाकात मामले में प्रमुख मददगार तौर पर सामने आया था। सपा नेता की गिरफ्तारी के बाद मकान को लेकर जिला प्रशासन ने छानबीन शुरु कर दी थी।

24 मार्च को चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने सपा नेता के पिता मुन्ने खां को नोटिस जारी किया था। जिसमें अनाधिकृत तौर पर कराए निर्माण को 24 घंटे के भीतर हटाने का अल्टीमेटम दिया था। हाईवे के किनारे बने मकान की अगली दीवार से अंदर की ओर कुछ हिस्सा नक्शे से हटकर बना था।

पिछले 27 मई को एक बार एसडीएम सदर राज बहादुर, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, कोतवाल कर्वी गुलाब त्रिपाठी कई थानों का फोर्स लेकर पहुंचे थे। नगर पालिका कर्मचारियों की टीम के जरिए सपा नेता के मकान में आगे वाले कमरों में रखा सामान हटवाया गया। छत को ग्रिल के जरिए काटा गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी सपा नेता के अनाधिकृत बने ट्रैफिक चैराहे से पुरानी बाजार की ओर जाने वाले वाहनों का रुट डायवर्जन भी यातायात पुलिस ने किया।

मुख्तार की बहू निखत बानो दस फरवरी को जेल में बंद पति अब्बास अंसारी से बिना इंट्री मुलाकात में जेल के भीतर पकड़ी गई थी। पुलिस ने निखत के चालक नियाज खान को भी पकड़ा था। इनकी एक कार बरामद हुई थी। जांच के दौरान प्रमुख भूमिका मिलने पर सपा नेता फराज खान को पुलिस ने 20 फरवरी को पकडा था। दो दिन बाद वह जेल भेज गये थे। मौजूदा समय में सपा नेता लखनऊ जेल में है।

**************************

 

ममता सरकार ट्रेन हादसा के मृतकों के परिजन को देगी नौकरी

*सीएम ममता का आज ओडिशा दौरा, किया नॉर्थ बंगाल दौरा रद्द*

कोलकाता 05 June (एजेंसी) । बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का आज से चार दिवसीय नॉर्थ बंगाल दौरा था लेकिन उन्होंने यह दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया  है। सीएम आज ही दार्जिलिंग जाने वाली थी लेकिन रेल हादसे को लेकर उन्होंने कार्यक्रम में बदलाव किया। सीएम अब ओडिशा के दौरे पर जाएगीं।वहीं ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। बनर्जी ने कहा कि भीषण हादसे में अंग गंवाने वालों के परिजनों को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी।

यही नहीं ममता बनर्जी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे घायल यात्रियों से मिलने के लिए आज भुवनेश्वर और कटक जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में पश्चिम बंगाल के 206 घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “कटक के अस्पतालों में भर्ती 33 यात्रियों की हालत गंभीर है।” बनर्जी ने कहा कि बंगाल के कुछ मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ जाएंगे। वह बुधवार को पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि के चेक और नियुक्ति पत्र वितरित करेंगी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दुर्घटना पर किसी भी तरह की राजनीति में नहीं पड़ना चाहतीं और घायल यात्रियों व उनके परिवारों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

****************************

 

शिक्षक घोटाला: हाईकोर्ट ने प्राइवेट एजेंसी की गोपनीय क्षेत्र तक पहुंच पर उठाए सवाल

कोलकाता 05 June (एजेंसी) ।  कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज जानना चाहा कि कैसे एक निजी आउटसोर्स एजेंसी को पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी (डब्ल्यूबीबीपीई) के “गोपनीय क्षेत्र” तक पहुंची। भर्ती में ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट का इस्तेमाल किया गया था। प्राथमिक शिक्षकों के लिए परीक्षाओं को उस निर्दिष्ट क्षेत्र में संग्रहित किया जाना था।

शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में सामने आया है कि ‘एस बसु रॉय एंड कंपनी’ की पहुंच बोर्ड के ‘गोपनीय क्षेत्र’ तक थी।उक्त मुद्दे पर जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने आज सवाल किया कि क्या डब्ल्यूबीबीपीई के लिए किसी निजी संस्था को इस सेक्शन तक पहुंच देने का कोई कानूनी प्रावधान है। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा, “किसी बाहरी संस्था को गोपनीय क्षेत्र का हिस्सा नहीं माना जा सकता है। बोर्ड के लिए यह सही नहीं है कि वह किसी बाहरी एजेंसी को डेटा या सूचना को अलग से सत्यापित करने की अनुमति दे।

” इससे पहले, 2014 में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक और डब्ल्यूबीबीपीई के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य और एक ही निजी संस्था के बीच संबंध पर सवाल उठाया था। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के स्कूल भर्ती मामलों की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) टीम को इस मामले में भट्टाचार्य से पूछताछ करने का भी निर्देश दिया। भट्टाचार्य, उनकी पत्नी और बेटे के साथ, वर्तमान में भर्ती मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए न्यायिक हिरासत में हैं।

*******************************

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया

गुरु साहिब ने श्री अकाल तख्त साहिब की स्थापना सिखों की शक्ति के स्रोत के रूप में की : कालका, काहलों

जत्थेदार साहिब की नियुक्ति के लिए पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करने की अपील

नई दिल्ली, 5 जून (एजेंसी)। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिखों के छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया।इस मौके पर विभिन्न गुरुद्वारों में गुरमति समागम आयोजित हुए, मुख्य समागम गुरुद्वारा मजनू का टीला में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने संगत को प्रकाश पर्व पर बधाई दी और कहा कि मीरी-पीरी के मालिक गुरु हरिगोबिंद साहिब जी ने यह संकल्प लिया था कि वह ऐसा तख्त बनाएंगे जो किसी के अधीनस्थ नहीं होगा, निरपक्ष होगा तथा समूचा पंथ सजदा करेगा। उसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब की स्थापना हुई। श्री अकाल तख्त साहिब हमारी शक्ति का स्रोत है जिससे हर सिख को जीवन शक्ति प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकारों ने श्री अकाल तख्त साहिब को कमजोर करने का प्रयास किया। जहां सरकारों द्वारा वैश्विक स्तर पर कमजोर करने का प्रयास किया वहीं हमारे अपनों ने भी सामाजिक तौर इसे कमज़ोर किया। उन्होंने कहा कि कभी श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे पर समूचा पंथ एकजुट होता था जबकि आज हुक्मनामे पर किंतु-परंतु किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिंह साहिब की नियुक्ति के लिए कोई नियम नहीं है। सत्तापक्ष जत्थेदार साहिब को अपनी इच्छा से नियुक्त या हटा देता है।

इस मर्यादा को बदलना होगा और जत्थेदार की नियुक्ति के लिए निष्पक्ष मानक व पारदर्शी व्यवस्था लानी होगी। वैसे बहुत सारी जत्थेबंदियां बन गई हैं लेकिन हम सबकी शक्ति का स्रोत अकाल तख्त साहिब ही है। हमे इसके प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए मिल कर काम करना चाहिए।

सरदार कालका और सरदार काहलों ने कहा कि जहां पहले पांच गुरु साहिबानों ने गुरबाणी की रचना की, वहीं गुरबाणी का प्रचार व प्रसार भी किया तथा सज्जण ठग व वली कंधारी जैसों को सही मार्ग दिखाया, पीड़ितों के कष्ट दूर किए व अत्याचार के खिलाफ गुरूबाणी के माध्यम से प्रचार किया। पांच गुरु साहिबान ने गुरुबाणी से समाज का कल्याण किया तथा कभी भी सरकार में हस्तक्षेप नहीं किया इसके बावजूद गुरु अर्जन देव जी को मुगल शासन द्वारा शहीद किया गया।जब छठी पातशाही ने गुरुगद्दी संभाली तो उनके पास दो तलवारें थीं। एक पीरी की तलवार जो भक्ति की तलवार थी तो दूसरी मीरी की शक्ति तलवार। जहां भक्ति होगी वहीं शक्ति भी होगी। गुरु साहिब ने यह निर्णय भी किया कि जिस क्रूर मुगल शासन ने पंचम पातशाह को शहीद किया उसके खिलाफ तलवार उठाई जाएगी। गुरु साहिब ने संगत को आदेश जारी कर दिया कि जब गुरु दरबार में संगत आए तो शस्त्र व घोड़े साथ लेकर आएं।

दिल्ली के झूठ व फरेब के तख्त के बरक्स उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब की स्थापना की जहां से जुल्म के खिलाफ आवाज़ उठाई जाएगी व पीड़ितों को इन्साफ दिलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार के निमंत्रण पर जब गुरु हरगोबिंद साहिब दिल्ली पहुंचे तो जहांगीर ने उन्हें इस्लामी रूप से प्रभावित करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इसके बाद जहांगीर ने फैसला किया कि गुरु साहिब को ग्वालियर के किले में बंद कर दिया जाए।जब गुरु साहिब ग्वालियर के किले में पहुंचे तो वहां दीवान सजाये जाने लगे व गुरूबाणी-कीर्तन होने लगा। जब साईं मियां मीर व अन्यों ने मुगल शासन पर दबाव बनाया तो गुरु साहिब को ग्वालियर से रिहा करने का निर्णय जहांगीर को लेना पड़ा। उस समय 52 राजाओं को गुरु साहिब ने किले से आज़ाद करवाया था।

उन्होंने कहा कि बंदी छोड़ दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने बंदी बने हुए 52 राजाओं को आज़ाद करवाया। गुरु साहिब जब गुरु की नगरी अमृतसर पहुंचे तो संगतों ने दीपमाला कर इस दिन को मनाया।इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि कमेटी ने गुरु हरिकृष्ण स्कूलों के कर्मचारियों के वेतन का 55 करोड़ पिछले डेढ़ साल में जारी कर दिया है और अब कोई बकाया नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने धर्म प्रचार कमेटी व उनके अध्यक्ष सरदार जसप्रीत सिंह करमसर को बधाई दी जिन्होंने आज से बच्चों के लिए गुरमति शिविर आयोजित किए हैं। उन्होंने बताया कि हर बच्चे की यही इच्छा होती है कि वह गुरमुखी से जुड़े। गुरुमति शिविरों में गुरुओं व उनके इतिहास के बारे में पुस्तिकाएं भी दी जा रही हैं। इन शिविरों में लगभग 8 हजार बच्चे भाग ले रहे हैं।

*********************

 

राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में सोनपुर रेल मंडल की बैठक संपन्न

पटना , 05 जून (एजेंसी) । सोनपुर के रेल प्रबंधक सभागार में आज सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी की अध्यक्षता में स्थानीय मुद्दों एवं जन आकांक्षाओं की पूर्ति एवं समाधान हेतु मंडल संसदीय समिति सोनपुर की बैठक हुई। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन संपन्न हुई बैठक की शुरूआत प्रकृति के संरक्षण व संबर्धन के संदेश के साथ वृक्षारोपण करते हुए हुआ।

रूडी के साथ सभी सांसदों ने वृक्षारोपण करते हुए लोगों को वृक्ष लगाने का संदेश भी दिया। बैठक में सम्मिलित होने के लिए सोनपुर मंडल के क्षेत्राधिकार के सभी दस सांसदों को स्वयं या अपने प्रतिनिधि को शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया था। समिति के सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर बैठक में विमर्श हुआ और वर्तमान में कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षा और भावी योजनाओं के साथ मंडल में रेलवे की प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दो पर विचार किया गया। इस संदर्भ में रुडी ने बताया कि बैठक में वंदे भारत ट्रेन के परिचालन पर भी प्रस्ताव पारित किया गया जिसे बोर्ड को भेजा जायेगा। बैठक रामनाथ ठाकुर, विणा सिंह, बुलो मंडल, अशफाक करीम व अन्य सांसदों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता करने वाले सारण सांसद ने कहा, सोनपुर रेल मंडल के 30 स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत उन्नयन किया जायेगा। इसके साथ ही मंडल क्षेत्र में पड़ने वाले कई नये आरओबी और एलएचएस का भी निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही सोनपुर पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत सोनपुर मंडल है जिसका इतिहास अत्यंत पुराना है। एक समय था जब सोनपुर ही देश सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन हुआ करता था। बैठक में सोनपुर स्टेशन, दिघवारा और छपरा स्टेशन पर कई जोड़ी ट्रेनों का ठहराव ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए भी विशेष चर्चा की गई। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के सक्षम नेतृत्व में रेल बजट को आम बजट में समन्वित कर साहसिक कदम उठाया जिसके कारण रेलवे की और द्रुत गति से प्रगति हो रही है और समय पर रेल परियोजनाएं पूर्ण हो रही है।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एक के बाद एक तमाम ऐसी योजनाओं की शुरुआत की गई है जिससे रेल यात्रियों का सफर सुविधाजनक हो रहा है। इसी कड़ी में सारण में भी रेलवे की कई योजनाओं का कार्यान्वय हो रहा है। कुछ भावी योजनाएं जिनकी संरचना पर कार्य किया जा रहा है उसके संदर्भ में बैठक में मंत्रणा की गई। बैठक में सोनपुर रेल मंडल क्षेत्र से संबंधित सांसदों व महाप्रबंधक के साथ विभिन्न विभागाध्यक्षों के बीच सोनपुर मंडल में विभिन्न रेल विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया गया साथ ही मंडल में साफ-सफाई एवं यात्री सुविधा से संबंधित कई कार्यों की समीक्षा भी की गई। मालूम हो कि आम जन की व्यक्तिगत समस्याओं के निराकरण के साथ ही सामाजिक प्रगति और सामूहिक विकास कार्य के प्रति सजग रहने वाले सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राजीव प्रताप रुडी, सारण जिला में आमजन के लिए रेल की यात्रा को सुविधाजनक बनाने का प्रयास निरंतर करते रहे है। इसी कड़ी में अब सांसद ने सारण में रेलवे के विकास से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक में चर्चा की।

*******************************

 

मोदी और केजरीवाल सरकारों की अनदेखी के कारण दिल्ली रेप कैपिटल बना : कांग्रेस

ई दिल्ली, 05 जून (एजेंसी)।  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ अनिल कुमार ने कहा कि देश सहित राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और लड़कियों का भविष्य गंभीर विषय है, जिसके प्रति केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार पूरी तरह असंवेदनशील है, जिसके कारण 19 महानगरों में महिलाओं तथा  बच्चियों के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न जैसे अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है और देश में होने वाले अपराधों के 36 प्रतिशत मामले राजधानी में पंजीकृत होने के कारण दिल्ली में प्रतिदिन 5 रेप की घटनाएं बढ़कर 10-15 प्रतिदिन हो गई है, यह आंकड़े नेशनल क्राईम ब्यूरो ने जारी किए, जो दिल्ली को डराने वाले है।  मोदी और केजरीवाल सरकार की अनदेखी के कारण दिल्ली रेप केपिटल के नाम से जानी जाती है जहां महिलाऐं अपने को पूरी तरह असुरक्षित महसूस करती है।प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष चौ अनिल कुमार के अलावा आरटीआई सेल चेयरमैन श्री राम निवास शर्मा भी मौजूद थे।

संवाददाता सम्मेलन के पश्चात करावल नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के संदीप मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चौ अनिल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के नाम पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते है, जो सिर्फ विचारों तक सीमित रह गया है क्योंकि संसद से कुछ कदम दूर राष्ट्र का गौरव हमारी पहलवान बेटियां भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरने बेटी है लेकिन मोदी जी बेटियों की आवाज सुनने की बजाय अपने सांसद को बचाने के लिए महिला पहलवानों के संघर्ष को नजरअंदाज कर रहे है।

परंतु केन्द्र सरकार महिला पहलवानों के सवालों से भाग नही सकती, उन्हें देश को जवाब देना होगा। चौ अनिल कुमार ने कहा कि 2013 में शर्मसार कर देने वाले निर्भया कांड के बाद महिला सुरक्षा का वादा करने वाले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और यौन उत्पीड़न के अपराधों पर नियंत्रण करने का दावा सिर्फ भाषणों में ही दिखाई देता है क्योंकि केजरीवाल के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ हुए अपराधों में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। शाहबाद डेयरी में साक्षी हत्याकांड, कंझावला में कार द्वारा लड़की को रौंदना, दिल्ली में नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद हत्या सहित पीरागढ़ी, कोंडली, त्रिलोकपुरी, संगम विहार, जीटीबी अस्पताल आदि घटनाओं ने दिल्ली को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि शाहबाद डेयरी में महिला सुरक्षा के मामले को दबाने के लिए साक्षी के परिवार को 10 लाख अनुग्रह राशि देकर मुख्यमंत्री केजरीवाल का महिला विरोधी, नारी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। महिला सुरक्षा को ताक पर रखकर केजरीवाल ने दिल्ली में शराब नीति लागू की जिसमें भ्रष्टाचार के कारण उनके मंत्री जेल में बंद है।

चौ अनिल कुमार ने कहा कि 2008 में शीला की कांग्रेस सरकार द्वारा बेटियों के उत्थान के लिए शुरु की गई लाडली योजना को केजरीवाल सरकार ने पिछले 9 वर्षों में लगभग खत्म कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस की एक आरटीआई के जवाब में यह जानकारी सामने आई कि लाड़ली योजना के अंतर्गत दिल्ली की 1,82,894 बेटियों को मिलने वाला 364 करोड़ रुपया स्टेट बैंक आफ इंडिया में पड़ा है जिसको केजरीवाल सरकार बेटियों को देने पूरी तरह विफल साबित हुई। इसके लिए कौन दोषी है, अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले केजरीवाल को बेटियों को लाड़ली योजना के एक-एक लाख रुपये नही देने पर दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।

चौ अनिल कुमार ने कहा कि 2013 में दिल्ली का बजट 39000 करोड़ था उस वक्त कांग्रेस सरकार ने लाड़ली योजना के लिए 113 करोड़ रुपये आवंटन की गई राशि पूरी बेटियों के लिए खर्च हुई। परंतु आज जब केजरीवाल सरकार का बजट 69000 करोड़ से अधिक है परंतु लाडली का बजट दुगना करने की बजाय घटाकर 100 करोड़ कर दिया है। लाड़ली योजना के बजट में कटौती करके अरविन्द केजरीवाल का गरीब विरोधी, बेटी विरोधी और महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि लाडली योजना का लाभ लेने के लिए बेटियों के जन्म के बाद होने वाले पंजीकरण में 2008 के मुकाबले 2022 में भारी कमी आई है।

2015 में जहां लाडली के लिए पंजीकरण 21521 का था वहीं 2022 में यह सिमटकर 10,000 रह गया है, जिससे साबित होता है केजरीवाल सरकार ने लाडली योजना को लगभग खत्म ही कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम घर-घर जाकर लाडली योजना का प्रचार करेंगे और 364 करोड़ की हकदारों को प्रति बेटी को एक-एक लाख दिलवाऐंगे। चौ अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले 9 वर्षों में एक भी वृद्ध पेन्शनधारी को नही जोड़ा है, जिन लोगों को कांग्रेस के समय पेन्शन मिलती थी, उन्ही को मिल रही है। एक भी राशन कार्ड नही बनाया यह केजरीवाल का महिला विरोधी व्यक्तित्व सामने आया है क्योंकि दिल्ली में शीला सरकार ने महिलाओं को राशन कार्ड में मुखिया का दर्जा देकर परिवार का मुखिया बनाया था। 54000 राशन कार्ड आवेदन अभी तक लंबित पड़े है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ अनिल कुमार ने आज करावल नगर विधानसभा यूनिट के मुखिया, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता श्री संदीप मिश्रा का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि संदीप मिश्रा व उनके साथी कांग्रेस की विचारधारा, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन के नेतृत्व और श्री राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में विश्वास प्रकट करते हुए निष्ठा के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर श्री विक्रम लोहिया भी मौजूद थे। कांग्रेस में शामिल होने वालों में  संदीप मिश्रा के साथ राष्ट्रीय संगठन निर्माण सदस्य संजय कुमार गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष सोनिया विहार अनिल कुमार गुप्ता, प्रचारे नसीरुद्दीन मंसूरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल देव, वलीम जावेद, विधानसभा अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, अंकित शर्मा, फैजल कुरेशी, सुमित गुप्ता शामिल थे। संदीप मिश्रा ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि हम कांग्रेस की विचारधारा और श्री राहुल गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने को तैयार है और पूरी निष्ठा, कर्मठता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगें। करावल नगर विधानसभा कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले 9 वर्षों में कोई काम नही किया है और सिग्नेचर ब्रिज का नाम शीला सिग्नेचर ब्रिज रखा जाना चाहिए।

******************************

 

भारतीय जनता पार्टी के नौ साल का शासन देश के बदलाव का स्वर्णिम काल: रघुबर दास

कुशीनगर 5 जून (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नौ साल का शासन देश के बदलाव का स्वर्णिम काल है। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की सोच रखते हुए पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य किया है। विगत 9 वर्षों में देश स्वास्थ्य व रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। पहले हम दोनों ही क्षेत्रों में दूसरे देशों पर निर्भर थे। अब स्वयं दूसरे देशों को मदद उपलब्ध करा रहे हैं।

यह बातें सोमवार को कुशीनगर के एक होटल  में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों का शासनकाल भारत में बदलाव की स्वर्णिम कहानी है। 9 वर्षों का शासन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। मोदी जी का लक्ष्य है अंत्योदय। उसी अनुरूप उन्होंने योजनाएं बनाई और उनका क्रियान्वयन किया। यही कारण है कि दूरदराज गांव में रह रहे गरीब, किसान, महिलाओं को भी सरकारी योजनाओं का संपूर्ण लाभ मिल रहा है। 9 वर्षों के शासन कार्य में जनहित और राष्ट्रहित के कार्य कर मोदी जी ने आमजन का विश्वास और स्नेह जीता है।पीएम मोदी जी ने देश की जनता का स्वभाव बदलने का काम किया।उन्हें हम संकट मोचन भी कह सकते हैं। किसी भी संकट के पहले

समाधान की तैयारी करना और जन भावनाओं को भी उसके मुताबिक

ढालना उनकी विशेषता है।कोविड-19 के दौरान उनकी एक अपील पर संपूर्ण देश द्वारा लॉकडाउन का समर्थन करना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। मोदी  के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में कई मामलों में देश आत्मनिर्भर निर्भर बना है। इसमें प्रमुख रूप से रक्षा, स्वास्थ आदि क्षेत्र शामिल है। कहा कि *विरासत में मिली समस्याओं का समाधान नेहरू जी द्वारा किए गए पाप का खामियाजा ना केवल कश्मीरियों को बल्कि पूरे देशवासियों को आजादी के 70 साल तक भुगतना पड़ा। नरेंद्र मोदी जी द्वारा धारा 370 और 35ए को हटाने से सीमा पर घुसपैठ और आतंकवाद में कमी आई है। अब जम्मू और कश्मीर में शांति है। उदाहरण G20 की बैठक का शांतिपूर्ण सम्पन्न होना है*।मोदी के हाथों आज भारत के जल, थल और नम तीनों सुरक्षित और पहले से मजबूत हैं। मोदी जी ने ना केवल रक्षा पर बजट बढ़ाया बल्कि सेना को अत्याधुनिक अस्त्र-शस्त्र से भी सुसज्जित किया। इसी का परिणाम है कि आत्मरक्षा के लिए भारत अब आतंकवादियों को शरण देने वाले देशों में घुसकर सर्जिकल एवं एयर स्ट्राइक को बखूबी अंजाम दे रहा है।पिछले 9 वर्षों में निरंतर आर्थिक सुधारों की बदौलत आज भारत विश्व में सबसे तेज विकास करने वाली पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। यह मोदीनोमिक्स का ही कमाल है कि हाल ही में जारी आकड़ों में भारत की विकास दर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज (7.2 प्रतिशत) रही है।भारत का विकास पश्चिमी मानकों से नहीं, हमारी सफलता संस्कृति और सहकार के विचार से सुनिश्चित हो रही है। इन 9 वर्षों में सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सभी प्रयास मोदी जी द्वारा किए गए हैं। गुलामी की छाप को मिटाते हुए जन-जन को विरासत पर गर्व करने का अवसर दे रहे हैं। साथ ही नया भारत अब अतीत के गौरव साथ भविष्य का स्वागत करने को तैयार है। अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर, हिमालय पर केदारनाथ का पुनर्विकास, चारों धाम के लिए विश्वस्तरीय सड़के, सिक्खों का पवित्र डेरा बाबा नानक करतारपुर साहिब कॉरिडोर निर्माण, ऐसी अनगिनत पहल भारत के सांस्कृतिक वैभव को नया स्वरूप दे रही है। भारत विदेशियों से अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को अपनी धरती पर वापस ला रहा है। देश सांस्कृतिक दृष्टि से सशक्त बन रहा है। विश्व के 175 देशों द्वारा मोदी जी के 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव पर सहमति देना, भारत को विश्व गुरु के रूप में स्वीकार करना जैसा ही है।मोदी सरकार की अनेक शानदार सफलताओं में बेहतरीन विदेश नीति का कार्यान्वयन सबसे प्रमुख उपलब्धि रही।वर्तमान में दुनिया के कई विकसित देश भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को अपना नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वीकार कर रहे। यह मोदी जी के पुरुषार्थ एवं श्रेष्ठ भारत की ताकत का ही परिणाम है।आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत और भारतीयों को विश्व में सम्मान मिल रहा है, इसके हकदार मोदी जी हैं।

यूक्रेन और रूस युद्ध के दौरान दोनों देश के नेताओं ने भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने में मदद, जो भारत की बढ़ती ताकत, का एक उदाहरण है।

कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कुशीनगर लोकसभा में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अन्त्योदयी और विकासोन्मुखी सरकार में कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर चमक रहा है। सांसद ने बताया कि कुशीनगर में  अन्त्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा , कृषि विश्विद्यालय ,मेडिकल कालेज,फोरलेन के कुशीनगर मोड़ पर  60 करोड लगभग लागत की   फ़्लाई ओवर निर्माणधीन ,फोरलेन के गोपल गढ पर 60 करोड लगभग का फ़्लाई ओवर निर्माणाधीन , कप्तानगंज नगर के रैलवेक्रासींग पर जाम से त्रस्त नगर वासियों को पूर्ण निजात दिलाने वास्ते फ़्लाई ओवर व रेल अंडर पास निर्माणधीन ,लागत लगभग 64 करोड , दशकों से चली आ रही माँग सरदारनगर (गोरखपुर) से कुशीनगर से पडरौना रेल परियोजना पर गत भारत सरकार के  बजट सत्र मे 10 करोड मिलने से ये एतिहासिक परियोजना शुरु होने का स्वीकृतृ मिला ,नेपाल से पडरौना तक मुख्य पशक्ष्मी गंडक नहर की पटरि पर दोहरीकरंन 98 करोड लागत का निर्माण  पूर्ण के कगार पर हैं , खीरकिया बडे़ पूल के साथ खिरकिया से जटहा लागत 40 करोड,निर्माण पूर्ण है,महराजगंज जिले से कोट्वा होते रामकोला तक लागत 60 करोड की दोहरीकरण निर्माण पूर्ण हो चुका है।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद  कृष्ण लाल पंवार , प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  देवेन्द्र यादव जी,  जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ,महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक और जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,रामायन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

***************************

 

बालासोर रेल हादसा: तीसरे दिन बहाल हुए ट्रैक, यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू

बालासोर 05 June (एजेंसी): ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे के बाद स्थिति को सामान्य करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और वहां पहले रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे फिर ट्रैक पर फैले मलबे को हटाकर फिर से इस रूट से सेवा बहाल कर दी गई। कल देर रात इस ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया।

बालासोर जिले में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पिछले हफ्ते शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी इस हादसे की चपेट में आ गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना का कहना है कि इस हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

************************

 

अब निकलेगा WFI का समाधान! अमित शाह से पहलवानों ने की मुलाकात

नई दिल्ली 05 June (एजेंसी): भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच पहलवानों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। हालांकि, इस बैठक के दौरान क्या बात हुई, इसे लेकर सरकार या पहलवानों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब रेसलर्स ने सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए 5 दिनों का समय दिया था।

खबर है कि शनिवार को हुई शाह और पहलवानों के बीच बैठक देर रात 2 घंटों से ज्यादा समय तक चली। इसमें रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और कुछ कोच शामिल हुए थे। इनके अलावा स्टार रेसलर विनेश फोगाट भी प्रदर्शन में जमकर आवाज उठाती नजर आ रही हैं। पहलवान सरकार पर भी कार्रवाई में देरी के आरोप लगा चुके हैं।

*****************************

 

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा 05 June (एजेंसी): ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों के साथ विवाद हो गया। गार्डो एकत्र होकर हॉस्टल के छात्रों का हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें 15 छात्र घायल हुए। गार्डो ने छात्रों की कई मोटरसाइकिलें भी तोड़ डाली।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने 33 लोगों को हिरासत में लिया है। और दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच चल रही है। घटना गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में स्थित मुंशी प्रेमचंद हॉस्टल की है। रविवार देर रात सिगरेट पीने को लेकर गार्डो से विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने अपने पांच अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और छात्रों से मारपीट की। छात्रावास में रहने वाले कई अन्य छात्र भी मौके पर आ गए। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड व उसके साथियों ने लाठी-डंडे से लैस होकर छात्रावास के कमरे में घुसकर छात्रों को पीटा। मारपीट में करीब 15 छात्र घायल हुए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इकोटेक एक कोतवाली प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद कालेज प्रबंधन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस द्वारा 33 लोगों को हिरासत मे लिया गया है। छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनो पक्षो से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

************************

 

अंडर गारमेंट्स कंपनी का सर्वर हैक, हैकर ने 15 लाख हिंदू लड़कियों का डेटा इस्लामिक देशों को बेचा

जयपुर 05 June (एजेंसी): राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने ऑनलाइन लेडिज अंडर गारमेंट्स सप्लाई करने वाली एक कंपनी का सर्वर हैक कर 15 लाख महिलाओं का डेटा चोरी करने वाले आरोपी संजय सोनी को उदयपुर से गिरफ्तार किया। उदयपुर निवासी आरोपी संजय कंपनी प्रतिनिधियों को ब्लैकमेल कर पैसे भी वसूल रहा था। बता दें कि लड़कियों का ये डेटा इस्लामिक देशों को बेच डाला। आरोपी डेटा लीक करने की धमकी देकर कंपनी को ब्लैकमेल भी कर रहा था। वह कंपनी को ब्लैकमेल कर उससे 1500 डॉलर वसूल भी चुका है।

कंपनी की ओर से इस संबंध में पिछले दिनों राजधानी जयपुर के एसओजी थाने में केस दर्ज कराया गया था। कंपनी की ओर से दर्ज कराए गए केस के मुताबिक हैकर ने कंपनी से जुड़ी महिलाओं की पर्सनल डिटेल जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी, जन्म तारीख और साइज सभी कॉपी कर लिए। बीते 24 अप्रेल को हैकर ने मेल कर कंपनी को बताया कि सर्वर हैक कर महिलाओं का डेटा चुरा लिया है।

उसके बाद 16 मई को भी कंपनी को हैसटेग कर ट्वीट किया कि 15 लाख हिंदू लड़कियों का डेटा लीक हो गया है। उसे इस्लामिक देशों को भेजा जा रहा है। 25 मई को फिर कंपनी को भेजे मेल को रिट्वीट किया है। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी जांच शुरू की और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने संभावनाए जताई जा रही है।

*****************************

 

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से, पहलगाम और बालटाल में होगी NDRF-SDRF की तैनाती

जम्मू 05 June (एजेंसी): 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। इस बार पहलगाम और बालटाल दोनों ही मार्गों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और माउंटेनरिंग रेस्क्यू की कई टीमों को जगह-जगह पर तैनात किया जाएगा।

माउंटेनरिंग रेस्क्यू टीम द्वारा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

*****************************

 

कोयंबटूर पुलिस संभावित आतंकी खतरे को लेकर अलर्ट

चेन्नई 05 June (एजेंसी): तमिलनाडु के कोयंबटूर में कुछ आतंकी तत्वों के फिर से संगठित होने को लेकर केंद्रीय और राज्य की खुफिया एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन के कुछ पूर्व नेताओं और कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है जो जिले में कुछ लोगों से समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

14 फरवरी, 1998 को कोयम्बटूर में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 58 लोग मारे गए थे। एक घंटे के अंतराल में 11 जगहों और 12 किमी के दायरे में 12 विस्फोट हुए थे।

200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विस्फोट भाजपा नेता और तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को निशाना बनाकर किए गए थे, जो बाल-बाल बच गए थे।

हमले के पीछे आतंकवादी संगठन अल-उम्मा था और संगठन के संस्थापक एस ए बाशा सहित संगठन के कई नेताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

23 अक्टूबर 2022 को कार बम विस्फोट हुआ था। यह घटना दीवाली की पूर्व संध्या पर हुई थी। यह विस्फोट बाजार से बमुश्किल 100 मीटर की दूरी पर हुआ था।

एसए बाशा के भतीजे समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और एनआईए ने इन लोगों से कई बार पूछताछ की थी।

पिछले सितंबर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध के बाद, संगठन के प्रमुख गुर्गों में से एक, केरल का रऊफ पकड़े जाने से पहले कोयम्बटूर में मौजूद था।

कोयंबटूर सिटी पुलिस के सूत्रों ने  बताया कि पुलिस कस्बे में वाहनों की आवाजाही पर नजर रख रही है और केरल के पलक्कड़ जिले के सभी चेकपोस्टों पर नजर रखी जा रही है और वाहनों की जांच की जा रही है।

****************************

 

दिल्ली में बड़े भाई ने की छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली 05 June (एजेंसी): दिल्ली के पश्चिम पुरी इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके बड़े भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शहीद सिंह कैंप के पास जेजे क्लस्टर निवासी अनारजीत के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अजय (27) के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में अनारजीत को भर्ती किया गया, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक के सीने पर चाकू से वार करने और माथे पर चोट के निशान थे।

पूरी घटना को देखने वाली 70 वर्षीय वृद्ध मां सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक ग्राहक और अजय के बीच अंडे के भुगतान को लेकर मामूली झगड़ा हो गया, जिसमें अनारजीत और उसी इलाके में रहने वाले एक अन्य अंडा विक्रेता रवि ने बीच-बचाव किया और मामले को सुलझाया।

इसके बाद अजय ने रवि की रेहड़ी को धक्का दिया और उसके दखल पर नाराजगी जताई।

अनारजीत ने उसे शांत करने की कोशिश की, और रवि घर चला गया। फिर बाद में, अजय और अनारजीत के बीच बहस जारी रही। लगभग 1 बजे, अनारजीत ने अजय को बांस की छड़ी से मारा, और बदले में, अजय ने चाकू पकड़ा और अनारजीत पर वार कर दिया।

आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक वैन ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत एकत्र किए। पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। चाकू बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

*******************************

 

बिहार : पान महासंघ के सम्मेलन के जरिए समाज को साधने में जुटा महागठबंधन

पटना 05 June (एजेंसी): अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी दल तैयारी में जुट गए हैं। इसी के मद्देनजर जातियों को साधने की कोशिश शुरू हो गई है। अखिल भारतीय पान महासंघ द्वारा आयोजित पान समाज सम्मेलन में कांग्रेस और राजद के नेता भी शामिल हुए और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राजद के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे नेताओं का पान समाज के महासम्मलेन में भाग लेना इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस सम्मेलन में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करने में जुटी है। कबीर जयंती के मौके पर आयोजित इस सम्मेलन में यादव ने कहा कि हमलोग सभी जाति, धर्म, समाज के लोगों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करते हैं।

इधर, कांग्रेस बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने पान समाज को एकजुट रहने की सलाह देते हुए कहा कि समाज बेहतर ढंग से एकजुट रहेगा तभी राजनीतिक हिस्सेदारी प्राप्त करेगा।

पान महासंघ के अध्यक्ष आई पी गुप्ता ने कहा कि बिहार में पान समाज के लोगों की आबादी 70 लाख से अधिक है, लेकिन राजनीति में हिस्सेदारी नहीं है। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होने की नसीहत दी।

इस मौके पर महासंघ द्वारा मांगपत्र भी जारी किया गया। मांग पत्र में गुप्ता को जमुई या समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाकर राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग की गई।

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महागठबंधन पान समाज को राजनीति में हिस्सेदारी देने के लिए संकल्पित है।

इस सम्मेलन में देशभर के पान समाज से आए लोगों ने हिस्सा लिया। बिहार के पूर्व मंत्री आलोक मेहता, विधानसभा में कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस के ललन कुमार, महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सकल दास ने भी इस सम्मेलन में भाग लिया।

************************

 

ओडिशा ट्रेन हादसे में बंगाल से मरने वालों की संख्या 81 पहुंची

कोलकाता 05 June (एजेंसी): पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, ओडिशा ट्रेन त्रासदी में राज्य से मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। रविवार शाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह आंकड़ा 62 बताते हुए आशंका जताई थी कि और शवों की पहचान होने पर यह संख्या बढ़ सकती है।

उन्होंने संदेह व्यक्त किया था कि अनारक्षित डिब्बों में यात्रा करने वालों के नाम रेलवे विभाग के पास आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं। उन्होंने कहा, वह सूची अभी राज्य सरकार तक नहीं पहुंची है। इसलिए बंगाल में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

सोमवार को राज्य सरकार ने मरने वालों का आंकड़ा 81 बताया।

राज्य सरकार के सूत्रों ने बताया कि सबसे अधिक 31 दक्षिण 24 परगना जिले से मौतें हुई हैं।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने छह सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है, जिसके सदस्य ट्रेन और दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के पास जाएंगे और पार्टी की ओर से हर परिवार को 2,00,000 रुपये मुआवजे का चेक सौंपेंगे।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की थी कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 2,00,000 रुपये का मुआवजा राज्य सरकार की ओर से घोषित 5,00,000 रुपये से अलग होगा।

बालासोर ट्रेन हादसे की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की रेलवे बोर्ड की सिफारिश को लेकर राज्य में पहले से ही राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है।

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. सांतनु सेन ने कहा, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों की विश्वसनीयता अब बहुत कम हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी दलों के खिलाफ उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए हमें सीबीआई जांच में कोई विश्वास नहीं है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के लोकसभा सदस्य सुकांत मजूमदार ने कहा कि चूंकि दुर्घटना के पीछे तोड़फोड़ की आशंका है, इसलिए इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की जरूरत है।

******************************

 

ओडिशा में एक और रेल हादसा, बारगढ़ में ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

भुवनेश्वर 05 June, (एजेंसी): ओडिशा में एक और रेल हादसा होने की खबर है। यहां के बरगढ़ में मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा था और इसके 5 डिब्बे बरगढ़ में पटरी से उतर गए। हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ‘ओडिशा में बारगढ़ जिले के मेंधापाली के पास एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित मालगाड़ी के कुछ डिब्बे फैक्ट्री परिसर के अंदर पटरी से उतर गए। इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है।’

उन्होंने आगे बताया, ‘यह पूरी तरह से एक निजी सीमेंट कंपनी की नैरो गेज साइडिंग है। जहां कंपनी द्वारा रोलिंग स्टॉक, इंजन, वैगन, ट्रेन ट्रैक (नैरो गेज) सहित सभी बुनियादी ढांचे का रखरखाव किया जाता है।’

*********************************

उर्वशी रौतेला आएंगी परवीन बाबी की बायोपिक में नजर

05.06.2023 (एजेंसी)  –  कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के बाद अब उर्वशी रौतेला अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया है कि वह दिग्गज अभिनेत्री परवीन बाबी की बायोपिक में दिखाई देंगी। इस बायोपिक को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी, जिसका ऐलान हो गया है। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी देते हुए परवीन बाबी को गर्व महसूस कराने की बात कही है, जिसमें बॉलीवुड असफल रहा था।

उर्वशी कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिग्गज अभिनेत्री की बायोपिक के फोटोकॉल लॉन्च का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थीं। अब उन्होंने फिल्म से जुड़ी अपडेट प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट का पहला पेज दिखाते हुए एक छोटी सी क्लिप साझा की है, जिसमें फिल्म के निर्देशक वसीम एस खान का नाम भी लिखा है। खान द्वारा निर्देशित इस अनटाइटल्ड बायोपिक को धीरज मिश्रा ने लिखा है। उर्वशी ने इस पोस्ट के साथ लिखा, बॉलीवुड असफल रहा, लेकिन परवीन बाबी मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। ओम नम: शिवाय। वाकई ये नया सफर जादूई है।

अभिनेत्री ने जो स्क्रिप्ट साझा की है, उसमें लिखा है कि यह फिल्म परवीन के फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी बताएगी। यह उनकी जिंदगी के सुनहरे पलों को पर्दे के जरिए दुनिया के सामने पेश करेगी। इस फिल्म को लेकर उर्वशी काफी उत्साहित हैं। उर्वशी के फिल्म की घोषणा करने के बाद से ही प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं और बायोपिक के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। कोई परवीन के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद कह रहा है तो कोई उर्वशी के लिए खुश है।

एक ने लिखा, परवीन के रूप में आपको बड़े पर्दे पर देखने के लिए हम अपना उत्साह नहीं रोक सकते। यह निश्चित रूप से आपकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी। परवीन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1972 में मॉडलिंग से की थी। इसके बाद 1973 में उन्होंने फिल्म चरित्र से बॉलीवुड में कदम रखा और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनीं। परवीन बाबी दीवार (1975), अमर अकबर एंथनी (1977), सुहाग (1979) आदि फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। आखिरी समय में परवीन अकेली थीं और 20 जनवरी 2005 को अपने घर में मृत मिली थी। 3 दिन तक अभिनेत्री का शव घर में पड़ा रहा था।

*********************

 

तितली बनकर होश उड़ाती नजर आईं पलक तिवारी

05.06.2023 (एजेंसी)  –   एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों को बेताब करने का हुनर बखूबी जानती हैं। उनका स्टाइलिश लुक और खूबसूरती फैंस के सिर आंखों पर चढ़कर बोलती है। वहीं, लेटेस्ट बटरफ्लाई आउटफिट में एक्ट्रेस पलक तिवारी बेहद ही गजब की बला लग रही हैं। एक्ट्रेस पलक तिवारी ऑरेंज और ब्लैक कलर में तितली आउटफिट में एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। पलक तिवारी इस बोल्ड आउटफिट के साथ ओपन हेयर स्टाइल में कहर बरपाती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी सोख अदाओं से फैंस के दिलों को बेताब करने का हुनर बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस पलक तिवारी फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं। लेकिन, दोनों को एक साथ खड़ा देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। एक्ट्रेस पलक तिवारी अपने कातिलाना अंदाज और मनमोहक स्माइल से सभी का दिल घायल कर देती हैं।

पलक तिवारी आदित्य सील के साथ मंगता है क्या गाने में भी काम कर चुकी हैं। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ पलक ने बिजली बिजली सॉन्ग किया है। ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि उनका नाम फैंस बिजली गर्ल ही बुलाने लगे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि पलक तिवारी को इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं।

*****************************

 

जरा हटके जरा बचके की अच्छी शुरुआत, जोगीरा… हुई ठप

05.06.2023 (एजेंसी)   विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके इस हफ्ते की नई रिलीज है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म की कई दिन से चर्चा हो रही थी। स्टार जोड़ी के कारण विशेषज्ञ इसकी कमाई को लेकर भी कयास लगा रहे थे। उधर, करीब एक महीने पहले रिलीज हुई द केरल स्टोरी अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। आइए इस हफ्ते के बॉक्स ऑफिस के हाल पर नजर डालते हैं। जरा हटके जरा बचके को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले कुछ जानकारों का कहना था कि फिल्म पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये कमा सकती है। वहीं कुछ का मानना था कि फिल्म को 2 करोड़ रुपये से कम में संतोष करना पड़ेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले दिन इस फिल्म ने 5.49 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये का है। ऐसे में इसे अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सारा रा रा पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म अपने पहले हफ्ते बमुश्किल 2 करोड़ कमा पाई है। इसकी अब तक की कमाई 2.15 करोड़ रुपये है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में नवाज के साथ नेहा शर्मा नजर आई हैं। फिल्म में संजय मिश्रा और जरीना वहाब जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। द केरल स्टोरी को रिलीज हुए करीब एक महीना हो गया है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है।

फिल्म की कमाई में भी उतार-चढ़ाव जारी है और यह धीमे-धीमे 250 करोड़ रुपये का आंकड़े की ओर बढ़ रही है। अपने चौथे हफ्ते में फिल्म ने करीब 18.25 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसकी कुल कमाई 231.72 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म करीब 15-20 करोड़ रुपये में बनाई गई है। अनुपम खेर और विद्युत जामवाल की फिल्म आईबी71 बॉक्स ऑफिस पर गिरती ही जा रही है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते 2.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसकी कुल कमाई 20.03 करोड़ रुपये हो गई है। एनिमेटेड फिल्म स्पाइडरमैन: अक्रॉस द स्पाइडरवर्स भी इस हफ्ते रिलीज हुई है, फिल्म ने अपने पहले दिन 4.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। अब फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन का इंतजार है।

***************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version