45-घाटशिला विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न

अपराह्न 5 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत रहा 73.88%– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।

रांची,12.11.2025 –  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि 45 घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण से संपन्न हो गया है। उप चुनाव में 300 मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान सम्पन्न हो चुका है। किसी भी स्थान पर किसी अप्रिय घटना का संज्ञान प्राप्त नहीं हुआ है। श्री के रवि कुमार मंगलवार को निर्वाचन सदन से 45 घाटशिला उपचुनाव के समाप्ति के उपरान्त मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एमसीसी एवं अन्य वायलेशन के लिए दो एफआईआर आज फाइल हुए है। जिसमें एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीक्रेसी ऑफ वोट का वायलेशन करने को लेकर एवं दूसरा कुछ पैसे के साथ में मतदान के दिन में घूमने को लेकर मामला सामने आया है। इसे दो अलग-अलग केस के रूप में एफआईआर फाइल किया गया है।

श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि पूर्व में एमसीसी के दो केस फाइल हुए थे। अभी तक घाटशिला उपचुनाव में एमसीसी के कुल चार केस फाइल हुए।पहले दो केस में एक लाइसेंस आर्म्स के साथ में इलेक्शन पीरियड में घूमना एवं दूसरा एआई का यूज़ करते हुए कुछ आपत्तिजनक संदेश जारी की गई थी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि केवल तीन पोलिंग स्टेशन को छोड़कर आज सभी पोलिंग पार्टी शाम को वापस आ जाएंगे। ये 3 मतदान केंद्रों का लोकेशन इंटीरियर इलाके में होने के कारण ये पोलिंग पार्टी कल सुबह वापस आएंगे।

इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग से पूर्व में ही अनुमति ले ली गई थी साथ ही इनके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस हेतु सभी प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना दी गई गई है।

श्री के. रवि कुमार ने कहा कि अभी अपराह्न 5:00 बजे तक वोटिंग परसेंटेज 73.88% है। क्लोजअप पोल, एंड ऑफ पोल का एवं स्क्रूटनी के बाद डेटा अद्यतन होगी, 14 नवंबर को मतगणना की निर्धारित है।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

***************************

 

झारखंड के गौरवशाली 25 वर्षों का जश्न, विकास के नए अध्याय की शुरुआत, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन।

मुख्यमंत्री आवासीय परिसर, रांची,11.11.2025 राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं गाँवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है। उन्होंने कहा कि जिस संकल्पना के साथ यह राज्य बना था, उसे और गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रजत जयंती के साथ ही हम सभी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाएंगे, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।

झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्थानीय लोक-संस्कृति की झलक

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की विविध संस्कृति, परंपरा और समृद्धि की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

राज्य के कला, संस्कृति और लोकजीवन से जुड़े विभिन्न समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और एकता के संदेश को उजागर किया।इस मौके पर दुमका के संताली बैंड सहित स्थानीय लोककलाकारों ने सम्मोहक प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी सहित जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारीगण एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

************************

 

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शिष्टाचार भेंट की

राजभवन, रांची 11.11.2025 –  माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में माननीय राज्यपाल महोदय को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने झारखण्ड विधानसभा द्वारा पारित “झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार तथा जनहित से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

*************************

 

DC Ranchi श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन

जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण: राजस्व, सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सैकड़ों मामले हुए हल!

राजस्व, पेंशन एवं प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन

मौके पर शिकायत निस्तारण: कई आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान

रांची,11.11.2025 – उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आज दिनांक-11 नवंबर 2025 दिन मंगलवार को रांची जिले के समस्त अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना रहा, ताकि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने पूर्व में सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार का नियमित आयोजन किया जाए, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए तथा जिन मामलों का निपटारा तत्काल संभव हो, उनका मौके पर ही समाधान किया जाए।

विशेष रूप से राजस्व संबंधी मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखने के निर्देश दिए गए थे, जिससे मौके पर ही निर्णय लिया जा सके।

जनता दरबारों में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतें एवं आवेदन लेकर पहुंचे। कई मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जिससे उपस्थित आवेदकों में संतोष का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। यह आयोजन प्रशासन की जन-केन्द्रित कार्यशैली का जीवंत उदाहरण रहा।

जिला प्रशासन, रांची जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कटिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनता दरबारों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

विभिन्न अंचलों में हुए प्रमुख निष्पादन

सोनहातु

1. शक्तिपद महतो
ग्राम – सालबंदा, सोनाहातु
का ऑनलाइन पंजी 2 में जाति सुधार किया गया।

2. दीपक कुमार प्रामाणिक
ग्राम – बांधडीह , सोनाहातु
का तत्काल/जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

अंचल कार्यालय, बेड़ो

1. दाखिल खारिज – 18

2. सीमांकन – 05

3. पंजी 2 सूधार – 05

4. लगान निर्गत – 03

5. तत्काल आवेदन – 08

6. आवासीय प्रमाण पत्र – 28

7. जाति प्रमाण पत्र – 22

8. आय प्रमाण पत्र – 30

9. पारिवारिक सदस्यता – 10

10. किसान क्रेडिट कार्ड सत्यापन – 15

निष्पादित आवेदन की कुल संख्या- 144

अंचल कार्यालय अनगड़ा

ग्राम – मासु आवेदक – यूनुस अंसारी, पिता – स्वo जाशिम अंसारी, रकबा – 8 डिसमिल
का दाखिल ख़ारिज किया गया।

ग्राम – बेडवारी, आवेदक – आत्मा राम मेहता, पिता – मनीराम महतो, रकबा – 10 डिसमिल का दाखिल ख़ारिज किया गया।

ग्राम – बेडवारी, आवेदक – आत्मा राम मेहता, पिता – मनीराम महतो, रकबा – 10 डिसमिल का दाखिल ख़ारिज किया गया।

ग्राम – साल्हन, आवेदक – सीता कुमारी, पति – नागेंद्र महतो रकबा – 3 डिसमिल जमीनका पंजी 2 में सुधार किया गया।

अंचल कार्यालय, खलारी

1. तत्काल आवेदन – 02
2.आवासीय प्रमाण पत्र – 04

3.जाति प्रमाण पत्र – 03
4.आय प्रमाण पत्र – 06

5.आचरण प्रमाण पत्र – 03

निष्पादित आवेदन की कुल संख्या- 18

अंचल कार्यालय चान्हो

मौजा- महथा टोली, आवेदक – मिथिलेश कुमार साहू, पिता – स्वर्गीय प्रदीप साहू, रकबा – 10.59 एकड़ जमीन का पंजी 2 में सुधार किया गया।

अंचल कार्यालय नगड़ी

ग्राम – पुंदाग, आवेदक का नाम – सात्विक मिश्रा, पिता – सुरेंद्र नाथ मिश्रा, रकबा 0.85 डिसमिल का दाखिल खारिज
किया गया।

अंचल कार्यालय अनगड़ा

ग्राम – सिरका, आवेदक – सरुफ खान, पिता -स्व. गुलाम गौस खान, रकबा – 32 डिसमिल
जमीन का नया जमाबंदी कायम किया गया।

अंचल कार्यालय ईटकी

1. आवासीय प्रमाण-पत्र-06

2. जाति प्रमाण-पत्र- 10

3. आय प्रमाण-पत्र-06

4. पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र-02

5. KCC प्रमाण पत्र-01

6. परमिशन- 04

7. पंजी-2 सुधार- 03

8. दाखिल खारिज- 01

निष्पादित आवेदनों की कुल संख्या- 33

अंचल कार्यालय चान्हो

आवेदन का प्रकार

1. निष्पादित आवेदन (दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र)- 6

2. पंजी ii सुधार- 1

3. पारिवारिक सदस्यता- 7

4. EWS प्रमाण-पत्र- 0

5. आवासीय प्रमाण-पत्र- 35

6. जाति प्रमाण-पत्र- 34

7. आय प्रमाण-पत्र- 10

8. तत्काल आवेदन- 4

9. परमिशन- 0

10. विविध आय प्रमाण पत्र- 0

निष्पादित आवेदन की क्रमवार संख्या- 10

निष्पादित आवेदनों की कुल संख्या कुल संख्या – 97

अंचल कार्यालय अनगड़ा

1. निष्पादित आवेदन- 102

2. दाखिल ख़ारिज -11

3. आवासीय प्रमाण पत्र-16

4. जाति प्रमाण पत्र-22

5. आय प्रमाण पत्र-17

6. पंजी 2 सुधार – 11

7. परमिशन- 4

8. आपदा- 19

9. पारिवारिक सदस्यता- 2

निष्पादित आवेदन की कुल संख्या- 102

अंचल कार्यालय अरगोड़ा

1. सुधार सम्बंधित कुल संख्या- 06

2.पारिवारिक सूचि से सम्बन्धित कुल संख्या – 15

3. दा ० खा ० वाद -कुल- 07

4.वृद्धा,विधवा व विकलांग पेंशन के कुल 20 आवेदनों की स्वीकृति आज दी गई है।

5. तत्काल जाति आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र कुल -26

6. नक़ल से सम्बंधित प्रतिवेदन -08

7. गंभीर बीमारी से सम्बंधित आय प्रमाण पत्र – 02

कुल निष्पादित संख्या- 156

अंचल कार्यालय सिल्ली

1. निष्पादित आवेदन-57

2.पारिवारिक सदस्यता -06

3. तत्काल जाति,आय,

4.आवासीय-06

5. आचरण पत्र-02

6.आवासीय प्रमाण पत्र-11

7. जाति प्रमाण पत्र-12

8. आय प्रमाण पत्र-17

9. नकल-03

कुल निष्पादित आवेदन की संख्या-57

अंचल कार्यालय ,रातू

1. दाखिल ख़ारिज-23

2. पारिवारिक सदस्यता -2

3.ऑनलाइन पंजी 2 सुधार -13

4. जाति प्रमाण पत्र सत्यापन -01

5. परमिशन(46)-01

6. नकल -01

कुल निष्पादित मामले-41

अंचल कार्यालय नगडी

निष्पादित आवेदन- 94

1.दाखिल खारिज -3

2. पंजी 2 सूधार – 3

3. पारिवारीक सदत्यता प्रमाण पत्र -1

4. आवासीय प्रमाण पत्र-20

5. जाति प्रमाण पत्र- 36

6.आय प्रमाण पत्र- 31

निष्पादित आवेदन की कुल संख्या- 94

अंचल अधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया गया।

राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, प्रमाण पत्र निर्गत, दाखिल-खारिज, नामांतरण आदि से जुड़ी शिकायतें मौके पर सुनी गईं और तत्काल कार्रवाई की गई

जनता दरबार में उपस्थित आवेदकों ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं का समाधान सरल और शीघ्र हो रहा है। राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, प्रमाण पत्र निर्गत, दाखिल-खारिज, नामांतरण आदि से जुड़ी शिकायतें मौके पर सुनी गईं और तत्काल कार्रवाई की गई।

जनता दरबार, जनता से सीधे संवाद और सेवा का सबसे सशक्त माध्यम – उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार, जनता से सीधे संवाद और सेवा का सबसे सशक्त माध्यम है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर भटकने को मजबूर न हो। अधिकारी/कर्मी सेवा भाव से कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन जनता के प्रत्येक उचित मामले में त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अन्य अंचलों में भी पारिवारिक सदस्यता, तत्काल जाति,आय, आवासीय,आचरण प्रमाण पत्र एवं राजस्व संबंधी मामलों का निष्पादन किया गया।

****************************

 

एकता, ऊर्जा और उत्साह के संग – मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने “रन फॉर झारखंड” को दिखाई हरी झंडी।

 राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन।

बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची,11.11.2025 – राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर आज बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और झारखंड रजत जयंती कार्यक्रमों एवं धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती कार्यक्रमों के श्रृंखला की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है।

झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “रन फॉर झारखंड” के माध्यम से हम राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूती देना चाहते हैं। राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवम्बर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।

इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, विधायक श्री सी .सिंह, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, सचिव श्री मनोज कुमार समेत कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

*******************************

 

दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत और कई घायल

दिल्ली,10.11.2025 – दिल्ली में लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाका हुआ है, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई है. धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है. यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था. एनआईए की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं. धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.

फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी. दिल्ली पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुच रहे हैं जो यह पता लगाएंगे की आखिर यह ब्लास्ट किस तरह का है. ब्लास्ट की वजह से आस पास की स्ट्रीट लाइट भी टूट गईं. सूत्रों के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के कारण कई घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है.

धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. जिस तरह के हालात अभी हो गए हैं, उससे यह भी प्रतीत होता है कि यह बड़ी साजिश भी हो सकती हैं. इस बीच नजदीक की चांदनी चौक मार्केट को बंद कर दिया गया है.लाल के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है.

धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में 7-8 और गाड़ियां भी आ गईं. धमाके की जो तस्वीरें आ रही हैं वो विचलति करने वाली हैं. यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुआ है.

धमाके के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों के भी शीशे टूट गए. जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां पर काफी भीड़ थी. 2-3 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाका कार में लगी सीएनजी से हुआ या फिर किन्हीं अन्य वजहों से, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है.फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

लाल किले के पास हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ एक लोकल धमाका नहीं लग रहा. यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है. हालांकि दोनों घटनाओं को अभी आपस में जोड़ना जल्दबाजी होगी.

अमोनियम नाइट्रेट वही केमिकल है जो आमतौर पर विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होता है. जांच के दौरान सामने आया कि यह अमोनियम नाइट्रेट अलग-अलग सूटकेसों और प्लास्टिक कंटेनरों में भरा हुआ था।

****************************

11 नवम्बर 2025 को झारखंड राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगाँठ के सुअवसर पर “रन फॉर झारखंड”का फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम

स्थान:-बापू वाटिका ,मोरहाबादी,रांची

समय :- प्रातः 8:00 बजे

रांची,10.11.2025 – झारखंड राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगाँठ के सुअवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा कल दिनांक 11 नवम्बर को “रन फॉर झारखंड”का फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम प्रातः 8 बजे संपन्न किया जाएगा।

“रन फॉर झारखंड”का फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम बापू वाटिका , मोरहाबादी ,रांची में प्रातः 8 बजे निर्धारित है।

इस अवसर पर आप सभी प्रेस/मीडिया के प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।

**************************

 

उपायुक्त की अध्यक्षता में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन

जिले में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन – उपायुक्त

“Run For Jharkhand” कार्यक्रम का आयोजन कल 11 नवंबर को के0के0एन0 स्टेडियम से प्रातः 07ः00 बजे किया जायेगा

देवघर,10.11.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज दिनांक 10.11.2025 को झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों एवं जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर “Run For Jharkhand” कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक-11.11.2025 को के0के0एन0 स्टेडियम से प्रातः 07ः00 बजे किया जायेगा। साथ ही साथ सभी वर्गाे में (बालक एवं बालिका) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मोमेंटो प्रदान किया जायेगा। आगे उपायुक्त ने 11 नवंबर से 15 नवंबर तक जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

*************************

 

खूँटी में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

खूँटी,10.11.2025 – श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर खूँटी के द्वारा महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खूँटी में PMNAM Apprenticeship Mela 2025 का आयोजन किया गया।

आयोजन  श्री आनन्द कुमार जिला नियोजन पदाधिकारी-सह-सहायक शिक्षु सलाहकार खूँटी, प्रभारी प्राचार्य, श्री नवरत्न प्रसाद, श्री विजय कुमार पासवान प्रशिक्षण अधिकारी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खूँटी, श्री दीपक कुमार वर्मा Young Professional खूँटी के द्वारा संयुक्त रूप से अप्रेंटिसशिप मेला का शुभारंभ किया गया।

Apprenticeship Act 1961 के अंतर्गत राज्य / विभन्न राज्यों के निबंधित 30 एवं 30 से अधिक कामगारों वाले (including contractual) MSME/manufacutring sector / service sector) एवं अन्य सभी प्रकार के प्रतिष्ठान/उपक्रम, तकनीकी प्रशिणार्थियों (आई०टी०आई०/ डिप्लोमा / इंजीनिररिंग/short term skill) एवं गैर तकनीकी छात्रों (5वीं से स्नातक आदि) को Designated/optional व्यवसायों में 2.5-15 प्रतिशत बैण्ड में प्रशिक्षण प्राप्त कराना अनिवार्य है, जबकि 4 से 29 कामगारों वाले प्रतिष्ठानों हेतु यह वैकल्पिक है।

जिला नियोजन पदाधिकारी, खूँटी ने संबोधन में बताए कि अप्रेंटिसशिप मेला एक प्रकार का प्रशिक्षण कार्यकाल होता है, जिसमें प्रशिक्षणार्थी को औद्योगिक कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस कार्य के दौरान प्रशिक्षणार्थी एक सामान्य कर्मचारी की तरह कार्य करता है।

इस प्रोग्राम का सबसे बड़ा लाभ यह है, कि उसमें प्रशिक्षणार्थी को उद्योग के बारे में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान मिलता है जिसकी मदद से उनके कार्य कौशल में निखार होता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थी को stipend के रूप में एक निश्चित राशि का भुगतान भी दिया जाता है। अभ्यर्थी को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु (www.apprenticeshipindia.gov.in) पर अपना निबंधन करना अनिवार्य है। इसी प्लेटफॉर्म पर सरकारी/ निजी नियोजक पंजीकृत होते है एवं योग्यता तथा रिक्तियों के आलोक में प्रशिक्षाणार्थी के साथ contract करते है।

इस अप्रेंटिसशिप मेला में 06 नियोजकों CONFEDERATION OF INDIA INDUSTRIES, PATNA BIHAR, VISON INDIA PVT LTD SECTOR 67 NOIDA UP, TAJNA RIVER INDUSTRY PVT LTD KHUNTI, KS GANGA HOSPITAL & RESEARCH CENTER KHUNTI इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी तथा 350 आवेदक/आवेदिकाओं ने भाग लिया जिसमें विभिन्न नियोजको द्वारा कुल 118 आवेदकों को शॉर्ट लिस्ट किया गया जिसमें 24 महिला आवेदिका है।

इस अवसर पर जिला नियोजन कार्यालय खूँटी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

***********************

 

झारखण्ड अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम के अंतर्गत JEE एवं NEET परीक्षाओं हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रण

झारखण्ड सरकार द्वारा अनुसूजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से “झारखण्ड अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम” प्रारंभ किया जा रहा है

योजना का उद्देश्य राज्य के मेधावी एवं प्रतिभाशाली अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं JEE (इंजीनियरिंग) तथा NEET (मेडिकल) की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय एवं पूर्णतः निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना

यह योजना झारखण्ड सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका लक्ष्य है कि राज्य के जनजातीय विद्यार्थी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें और डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने के अपने सपनों को साकार करें

रांची,10.11.2025  –  झारखण्ड सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से “झारखण्ड अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम” प्रारंभ किया जा रहा है। परियोजना निदेशक, समेकित विकास जनजाति अभिकरण रांची सह अध्यक्ष संचालन समिति अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम झारखण्ड सरकार, राँची, श्री संजय कुमार भगत ने जानकारी देते हुए बताया।

इस योजना का उद्देश्य राज्य के मेधावी एवं प्रतिभाशाली अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं — JEE (इंजीनियरिंग) तथा NEET (मेडिकल) की तैयारी हेतु विश्वस्तरीय एवं पूर्णतः निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना है।

यह योजना झारखण्ड सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका लक्ष्य है कि राज्य के जनजातीय विद्यार्थी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें और डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने के अपने सपनों को साकार करें।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ

इस योजना के अंतर्गत कुल 300 विद्यार्थियों को हिंदपीढ़ी, राँची स्थित मल्टीपर्पस हॉल-कम-ट्रेनिंग सेंटर में आवासीय कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन मोशन एजुकेशन, कोटा जो झारखण्ड सरकार द्वारा चयनित संस्था है के सहयोग से किया जा रहा है।

चयनित विद्यार्थियों को निम्नलिखित सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती हैं:-

1. विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उच्चस्तरीय कोचिंग

2. आवासीय सुविधा (लड़के/लड़कियों हेतु पृथक छात्रावास)

3. अध्ययन सामग्री एवं ई-कॉन्टेंट युक्त टैबलेट

4. पुस्तकालय एवं डिजिटल अध्ययन सुविधा

पात्रता मापदंड

विद्यार्थी झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से संबंधित हों।

आवेदक झारखण्ड का स्थायी निवासी हो।

विद्यार्थी के माता-पिता नियमित सरकारी सेवा में न हों।

जो विद्यार्थी अन्य समान सरकारी योजनाओं के अंतर्गत कोचिंग का लाभ ले रहे हैं, वे पात्र नहीं होंगे।

आवश्यक दस्तावेज़

1. जाति प्रमाणपत्र (ST)

2. अंकतालिका

3.आधार कार्ड

4. पासपोर्ट आकार का फोटो

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन अथवा ऑफ़लाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन

www.jharkhandshikshanutthan.com पर जाकर आवेदन करें।

आवश्यक विवरण एवं दस्तावेज़ अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।

ऑफ़लाइन आवेदन

आवेदन फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा विभागीय कार्यालयों / नजदीकी ITDA या जिला कल्याण कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

फॉर्म को सही जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ संबंधित जिला कल्याण कार्यालय या ITDA कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेरिट / स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर पात्र विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को पोर्टल अथवा विभागीय सूचना माध्यम से कोचिंग आरंभ तिथि एवं रिपोर्टिंग निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करने की अंतिम तिथि

19 नवम्बर 2025 अपराह्न 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी हेतु विद्यार्थी www.jharkhandshikshanutthan.com वेबसाइट पर उपलब्ध दिशानिर्देश पढ़ सकते हैं या 9251664830 पर संपर्क कर सकते हैं।

विद्यार्थियों की सुविधा हेतु QR कोड दिया गया है जिसे अपने मोबाइल से स्कैन करके भी विद्यार्थी सीधे वेबसाइट पर पहुंच सकते है ।

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी रफ़्तार पर

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में विस्तृत समीक्षात्मक बैठक

11-16 नवंबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का होगा भव्य आयोजन

रन फॉर झारखण्ड, पारंपरिक नृत्य, साइकिल रैली, जतरा एवं मुख्य समारोह की तैयारी जारी

राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम भव्यता, गरिमा एवं सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने वाले हों- उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

आयोजन अवधि में किसी भी प्रकार की अवकाश पर नहीं रहेंगे पदाधिकारी/कर्मी- उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री

रांची,10.11.2025 – राज्य स्थापना दिवस समारोह के वृहद आयोजन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपविकास आयुक्त रांची श्री सौरभ कुमार भुवनिया, निदेशक, कला-संस्कृति श्री आसिफ एकराम, अपर समाहर्त्ता श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी श्री पारस राणा, ट्रैफिक एसपी श्री राकेश सिंह सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं आयोजन में जुटी विभिन्न एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने दिनांक 11 से 16 नवम्बर 2025 तक आयोजित होनेवाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम भव्यता, गरिमा एवं सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने वाले हों।

🗓 कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण

📍दिनांक 11.11.2025 – “रन फॉर झारखण्ड”

राज्य स्थापना दिवस-2025 के अवसर पर “रन फॉर झारखण्ड” कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 06:30 बजे से किया जाएगा। यह दौड़ मोरहाबादी मैदान से प्रारंभ होकर सैनिक मार्केट, मेन रोड तक संपन्न होगी।

📍दिनांक 12.11.2025 – पारंपरिक नृत्य (स्ट्रीट डांस)

अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक रांची शहर के विभिन्न स्थलों पर पारंपरिक नृत्य (स्ट्रीट डांस) का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख स्थल हैं –
करमटोली चौक, फिरयालाल चौक, राजेन्द्र चौक, बिरसा चौक, धुर्वा गोलचक्कर, एयरपोर्ट क्षेत्र, मोरहाबादी पार्क, समाहरणालय (वेंडर मार्केट के समीप), रांची रेलवे स्टेशन, नामकुम चौक तथा हटिया (चांदनी चौक)।

📍दिनांक 13-15.11.2025 – साइकिल रैली का आयोजन

राज्य के पर्यटन स्थलों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु “नो योर टूरिस्ट पैलेस” साइकिल रैली का आयोजन होगा। 13 नवम्बर को रैली मोरहाबादी मैदान से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक पहुंचेगी।

14 नवम्बर को रैली लतरातु से राँची के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेगी।

15 नवम्बर को साइकिल रैली खूँटी से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू तक जाएगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया जाएगा।

📍दिनांक 14.11.2025 – वॉल पेंटिंग

रांची नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थलों पर राज्य स्थापना दिवस की थीम पर आधारित वॉल पेंटिंग की जाएगी।

📍दिनांक 15-16.11.2025 – मुख्य कार्यक्रम

मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस-2025 का मुख्य राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रदर्शनियां एवं सम्मान समारोह शामिल होंगे।

📍दिनांक 16.11.2025 – जतरा कार्यक्रम

पूर्वाह्न 11:00 बजे से जेल चौक स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान से करमटोली चौक होते हुए मोरहाबादी मैदान तक “जतरा” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

“आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान

बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने दिनांक 18 नवम्बर 2025 से 15 दिसम्बर 2025 तक “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान के सफल आयोजन की तैयारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में योजनाओं की जानकारी एवं सेवा प्रदायगी लोगों तक पहुँचनी चाहिए।

⚠️ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी आयोजन अवधि में किसी भी प्रकार की अवकाश पर नहीं रहेंगे।

प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएँगे, जो समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे।

यातायात, स्वच्छता, सुरक्षा एवं आपात व्यवस्था से जुड़े सभी विभाग सक्रिय समन्वय बनाए रखेंगे।

कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में सांस्कृतिक एवं स्थानीय कलाकारों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

**************************

 

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत देश भर में विभिन्न समारोह का आयोजन

नई दिल्ली,10.11.2025 – जनजातीय गौरव वर्ष 2025 समारोह के अंतर्गत, आज विभिन्न राज्यों में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये समारोह देशभक्ति, एकता और भारत की जीवंत जनजातीय विरासत की स्थायी भावना को प्रदर्शित करते हैं।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व किया, तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के दृष्टिकोण के तहत जनजातीय सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम के मार्गदर्शन में, जनजातीय कार्य मंत्रालय भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र की यात्रा में भारत के जनजातीय समुदायों के समृद्ध योगदान का सम्मान करने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों, आउटरीच अभियानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

ओडिशा में, एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और छात्र सहभागिता कार्यक्रम सहित कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो युवा शिक्षार्थियों को जनजातीय इतिहास, संस्कृति और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय प्रतीकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में उनकी समझ को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ओडिशा राज्य जनजातीय संग्रहालय में एक विशेष भगवान बिरसा मुंडा गैलरी और जनजातीय कलाकारों द्वारा एक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और यात्रा तथा जनजातीय जीवन और संस्कृति की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित किया गया। छात्रों ने संग्रहालय भ्रमण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक फोटो सत्रों में भाग लिया और जनजातीय गौरव वर्ष की भावना का उत्सव मनाया।

आंध्र प्रदेश में, टीआरआई ने प्रतिभागियों के बीच राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देते हुए वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन किया। इसी प्रकार, तेलंगाना में, टीआरआई हैदराबाद ने नेहरू शताब्दी जनजातीय संग्रहालय में देशभक्ति की भावना का उत्सव मनाते हुए स्कूली छात्रों के साथ वंदे मातरम के सामूहिक गायन का आयोजन किया।

जम्मू-कश्मीर में, जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के अंतर्गत, करगिल के सरकारी हाई स्कूल काकसर में एक एथनिक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जनजातीय अनुसंधान संस्थान, लद्दाख विश्वविद्यालय (टीआरआई-यूओएल) द्वारा समर्थित और जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित, इस कार्यक्रम में पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से क्षेत्र की जीवंत जनजातीय विरासत का उत्सव मनाया गया। इस फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में करगिल के मुख्य शिक्षा अधिकारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर उपस्थित थे, जो एकता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को दर्शाता है।

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड में, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) की बस्ती में जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने स्थानीय जनजातीय समुदायों को एकता और सम्मान की भावना के साथ एकजुट किया तथा पारंपरिक कला, संगीत और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों पर प्रकाश डाला जो भगवान बिरसा मुंडा की स्थायी विरासत और झारखंड की जनजातीय विरासत के गौरव को दर्शाती हैं। इसके अलावा, जनजातीय अनुसंधान संस्थान ने छात्रों और जनजातीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन आयोजित किया।

बिहार में, जनजातीय गौरव वर्ष 2025 की थीम पर आयोजित निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें भारत की जनजातीय विरासत के गौरव, दृढ़ता और एकता के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। शिक्षा और सशक्तिकरण के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप, जनजातीय छात्रों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आवश्यक जीवन कौशल से लैस करने के लिए ईएमआरएस संस्थानों में वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं।

गुजरात में आयोजित समारोहों में, माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल द्वारा अंबाजी से जनजाति गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना मुख्य आकर्षण रहा। वलसाड के उमरगाम से शुरू हुई यह यात्रा 7 से 13 नवंबर 2025 तक एकतानगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) की ओर बढ़ रही है। एक विशाल काफिले और व्यापक सामुदायिक भागीदारी के साथ, इस यात्रा का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत के इतिहास में जनजातीय नायकों के योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना और उनकी अदम्य भावना व विरासत का सम्मान करना है।

तमिलनाडु में, श्री भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अंतर्गत, जुगा पहल के तहत एएचएस सुड्डापल्ली में एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनजातीय छात्रों को रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सिक्किम के रेशीथांग स्थित खेल गांव में जनजातीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जिसमें जनजातीय युवाओं में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना व स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर ज़ोर दिया गया।

 

इस बीच, नागालैंड में, ईएमआरएस स्कूलों ने कहानी सुनाने और पारंपरिक पोशाक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें राज्य के विविध जनजातीय समुदायों की समृद्ध मौखिक परंपराओं, लोक कथाओं और जीवंत परिधानों का प्रदर्शन किया गया। इन पहलों ने छात्रों को अपनी जड़ों से जुड़ने, अपनी संस्कृति का उत्सव मनाने और अपने पूर्वजों की विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा (1-15 नवंबर 2025) के अंतर्गत ये गतिविधियां जनजातीय पहचान, संस्कृति और उपलब्धियों का उत्सव मनाने की जनजातीय कार्य मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ये पहल समावेशी विकास और समृद्ध जनजातीय विरासत के संरक्षण के प्रति राष्ट्र के समर्पण की पुष्टि करती हैं।

*******************************

 

जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, निदान को लेकर दिए कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश

लातेहार,07.11.2025 –  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।

जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से रोजगार, सहायता राशि , भूमि विवाद से जुड़े आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

************************

 

Ranchi DC  श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मोरहाबादी मैदान में चल रही राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया 

पदाधिकारियों को समन्वयपूर्वक भव्य, व्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन कराने का निर्देश

विभागों एवं एजेंसियों को निर्देश, सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं

रांची,07.11.2025 – आगामी 15 एवं 16 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने 07.11.2025 को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मैदान परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन करते हुए आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मंच निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, स्वागत एवं बैठने की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सभी विभागों एवं एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस झारखंड की गौरवमयी परंपरा और एकता का प्रतीक है।

इस अवसर पर पूरे उत्साह और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समन्वयपूर्वक कार्य कर भव्य, व्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त श्री सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पीडी आइटीडीए श्री संजय भगत, पुलिस अधीक्षक नगर श्री पारस राणा, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की तैयारी में लगी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी स्थल पर उपस्थित रहकर विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी उपायुक्त को दी। उपायुक्त ने सभी को राज्य सरकार की भावना के अनुरूप सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

*************************

 

जिले में आयोजित आयुष जांच शिविर में 54 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

पाकुड़,07.11.2025 – आयुष विभाग, पाकुड़ की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इन शिविरों में कुल 54 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर पाकुड़िया प्रखंड, खाक्सा में आयोजित किए गए।

शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ संतोष कुमार यादव एवं डॉ बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया।

साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

****************************

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानकों की जाँच की

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा दिनांक 14.10.2025 से प्रभावी आदेश के अनुसार किसी भी फूड लाईसेंस प्राप्त पेय पदार्थ के ट्रेडमार्क या ब्रांड नाम में “ओआरएस” शब्द (चाहे वह उपसर्ग अथवा प्रत्यय के रूप में प्रयुक्त हो) का उपयोग भ्रामक (Misleading) पाया गया है। अतः ऐसे सभी पेय पदार्थों का निर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।

प्रतिबंधित पेय पदार्थों में ORS शब्द वाले उत्पाद जैसे; ORSL, Glucon D, Active-ORS, Rebalanz ORS आदि शामिल हैं। यद्यपि इन उत्पादों पर “Not ORS” लिखा होता है, फिर भी इनका उपयोग उपभोक्ताओं को भ्रमित कर सकता है, इसलिए इन पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

लोहरदगा जिला में उक्त आदेश के अनुपालन हेतु आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री मोईन अख्तर द्वारा लोहरदगा शहरी क्षेत्र स्थित विभिन्न दवा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों जैसे; में० राजु मेडिकल स्टोर, मे० शिवम मेडिकल स्टोर, मे० गोपाल स्टोर, मे० रिया एजेंसी एवं मे० नित्या ईन्टरप्राईजेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारोबारियों को इस आदेश की जानकारी दी गयी तथा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिन पेय पदार्थों के नाम में “ORS” शब्द आता है, उनका क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से बंद करें।

सभी थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को निर्देश दिया जाता है कि जिनके पास ऐसे प्रतिबंधित उत्पाद उपलब्ध हैं, वे उन्हे शीघ्र ही संबंधित निर्माता कंपनी को वापस करें तथा उनका विपणन या विक्रय न करें।

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आने वाले दिनों में निरीक्षण के दौरान ऐसे प्रतिबंधित पेय पदार्थ पाए जातें है, तो संबंधित दुकानदारों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

***************************

 

 

ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत से राजस्व का सृजन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

लोहरदगा,07.11.2025 –  जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी), लोहरदगा में  ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत से राजस्व का सृजन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 पहले दिन मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रदान संस्था के एग्जीक्यूटिव गोल्डेन राज, पंचायती राज कार्यालय लोहरदगा के मुजफ्फर हसन, पंचायत सचिव अजय कुमार, यूपीआईकोन एजेंसी के मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार ने विषय पर अपनी जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला के 20 पंचायतों के मुखिया, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज और केंद्र के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कर संग्रहण के लिए व्यवहार संबंधी विज्ञान के सिद्धांतों का उपयोग, गांव के विकास के लिए own source revenue के उपयोग, परियोजना के वित्त पोषण के नवाचारी संकल्प, राजस्व का पूर्वानुमान और योजना बनाना, ग्राम पंचायत की विकास योजना में परियोजना प्रबंधन कौशल की प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की गई।

*****************************

 

लॉ चुनो: सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के लिए 

लोहरदगा,07.11.2025 – IDIA Law के सहयोग से आयोजित यह विशेष सत्र दिनांक 7 से 10 नवम्बर 2025 तक कक्षा 9-12 के छात्रों के लिए आयोजित किया गया है। यह सत्र जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

सत्र में कानून पढ़ने का महत्व, विशेषकर वंचित समुदायों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए, समझाया जाएगा। कार्यक्रम में कानूनी योग्यता परीक्षण के साथ निरंतर शैक्षणिक सहायता और संसाधन की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

जिला प्रशासन का लक्ष्य लॉ के क्षेत्र में जागरूकता और बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।

************************

 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती तदाशा मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची,07.11.2025 – मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से  मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती तदाशा मिश्रा ने मुलाकात की।

प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

**************************

 

15-16 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में झारखंड की संस्कृति और गौरव का होगा संगम

राज्य स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने की स्थापना दिवस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य तथा तैयारियों की नियमित समीक्षा करते रहने का निर्देश

रांची,07.11.2025 – झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 15 एवं 16 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी मैदान में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़ी एजेंसियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की प्रत्येक गतिविधि की तैयारी समय से और समन्वयपूर्वक पूरी की जाए, ताकि आगंतुकों एवं आमजन के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने मंच, पंडाल, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि सत्कार एवं आपदा प्रबंधन जैसे सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यवस्था उच्च गुणवत्ता की हो और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाए।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि यह अवसर झारखंड की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करने का है। अतः कार्यक्रम के हर पहलू में झारखंडी पहचान और संस्कृति की झलक अवश्य दिखाई दे।

उन्होंने यह भी कहा कि स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित रहेंगे, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा तैयारियों की नियमित समीक्षा करते रहें।

बैठक में आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी, उपविकास आयुक्त, रांची श्री सौरभ कुमार भुवानिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पीडी आइटीडीए श्री संजय भगत, एडीएम (एसओआर) श्रीमती मोनी कुमारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रामगोपाल पांडेय सहित कला संस्कृति विभाग के प्रतिनिधि एवं आयोजन एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

************************

 

उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में नियुक्ति से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया

पश्चिमी सिंहभूम,06.11.2025 –  पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त श्री प्रवीण केरकेट्टा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती सुनीला खलको, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती सविता टोपनो सहित अन्य की उपस्थिति में मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक व ग्राम रोजगार सेवक के रिक्त पद और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रखंड स्तर पीएमयू में प्रखंड समन्वयक एवं लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में बताया गया कि मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के 1 पद, तकनीकी सहायक के 4 पद, लेखा सहायक के 2 पद तथा कंप्यूटर सहायक के 4 रिक्त पद कुल 11 पद के विरुद्ध नियुक्ति की जानी है। जिसके आलोक में 811 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा दावा-आपत्ति निराकरण व स्कूटनी के उपरांत दक्षता परीक्षा हेतु कुल 502 अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध किया गया है।

इसी प्रकार ग्राम रोजगार सेवक के कुल 23 पदों के विरुद्ध 1832 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के उपरांत कुल आवेदकों की संख्या 677 है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रखंड समन्वयक के रिक्त कुल 4 पदों के लिए 136 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें दक्षता परीक्षा हेतु योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 98 है तथा लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 7 रिक्त पद के विरुद्ध प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की संख्या 29 है तथा दावा-आपत्ति निराकरण व स्कूटनी के उपरांत दक्षता परीक्षा हेतु योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 14 है।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अलग-अलग नियुक्तियों से संबंधित प्रस्तुत दस्तावेजों का क्रमशः अवलोकन किया गया। साथ ही दक्षता परीक्षा का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

इस दौरान मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत दक्षता परीक्षा हेतु स्थल, तिथि एवं समय का निर्धारण, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, मूल्यांकन दल का गठन, कंप्यूटर सहायक पद हेतु दक्षता परीक्षा एवं टंकण परीक्षा के लिए अलग दल का गठन एवं टंकण परीक्षा हेतु उचित स्थल का निर्धारण, अंतिम मेघा सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उचित दिशा निर्देश दिया गया।

****************************

 

भव्यता और अनुशासन का अद्भुत संगम बना प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025

उपायुक्त कंचन सिंह व पुलिस अधीक्षक एम अर्शी के नेतृत्व में सफल आयोजन, लाखों श्रद्धालु बने साक्षी

सिमडेगा, 5 नवंबर 2025 – कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिमडेगा स्थित ऐतिहासिक रामरेखा धाम में आयोजित प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 में झारखंड,छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सहित अन्य राज्यों के पर्यटक श्रद्धालु शामिल हुए।

उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक एम अर्शी के कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन में इस महोत्सव ने जिले में आस्था, संस्कृति ,प्रकृति और अनुशासन का अनोखा विहंगम समन्वय प्रस्तुत किया।

लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार और ऐतिहासिक बना दिया। महोत्सव के दौरान स्थानीय से लेकर वैश्विक स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंच पर नन्ही कलाकार नैना कुमारी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। पूरे आत्मविश्वास के साथ झूमते हुए इस छोटी बच्ची ने ऐसा प्रदर्शन किया कि उपायुक्त कंचन सिंह ने स्नेहपूर्वक उसे गोद में उठा चूम लिया। उपस्थित सभी लोगों ने नैना को खूब प्यार और आशीर्वाद दिया।

उपायुक्त सिमडेगा के नेतृत्व में प्रशासनिक तैयारियों ने राजकीय रामरेखा महोत्सव को सुचारू ,शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न किया।

उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने नोडल पदाधिकारी के रूप में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए ऐसी व्यवस्था बनाई जहाँ उत्साह,उमंग, श्रद्धा ,भक्ति और शांति के साथ मनोरंजन का समन्वय दिखाई दिया।

दुर्गम महोत्सव स्थल पर व्यवस्था, स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा और जनसुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था ने प्रशासन की तत्परता और समर्पण को प्रदर्शित किया ।

महोत्सव में गायक जगदीश बड़ाईक,हास्य अभिनेता रविन्द्र जोनी, लोक गायिका राधा श्रीवास्तव और प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने अपनी प्रस्तुतियों से समूचे वातावरण को भक्ति और देशभक्ति के रंगों में रंग दिया।

मंच से उठते सुरों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और रामरेखा धाम भक्ति रस में सराबोर हो गया।

श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन एवं दंडाधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही।

दंडाधिकारी,पुलिस अधिकारी और जवानों ने श्रद्धा और सुरक्षा दोनों का संतुलन बनाए रखा। भीड़ के दबाव के बावजूद शांतिपूर्वक व्यवस्था संभालते हुए उन्होंने अनुशासन और संयम का परिचय दिया।

स्वयं उपायुक्त कंचन सिंह,एवं एसपी एम अर्शी ने पूरे महोत्सव क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी की। जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्परता से कार्रवाई कर रास्तों को सुचारू कराया गया।

जनसहभागिता, प्रशासनिक कुशलता और सांस्कृतिक उल्लास के मेल से संपन्न राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 ने सिमडेगा जिले को नई पहचान दी है।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आए सभी कलाकारों को जेएसएलपीएस की दीदीयों द्वारा बनाए गए स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। महोत्सव के कार्यक्रम का मंच संचालन मीनाक्षी शर्मा ने की।

कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी गण सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

*****************************

 

उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन..

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

देवघर,06.11.2025 – जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके।

इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को अपर समाहर्ता के समक्ष रखा।

साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।

इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे।

ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें।

इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

इस दौरान उपरोक्त के जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग श्री ओम प्रियदर्शी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

************************

 

सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती — डीबीएल कोल कंपनी ने सीएसआर मद से जिला प्रशासन को सौंपे 50 आधुनिक ट्रैफिक बैरियर

पाकुड़,06.11.2025 – जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज डीबीएल कोल कंपनी द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद के अंतर्गत कुल 50 आधुनिक ट्रैफिक बैरियर जिला प्रशासन, पाकुड़ को प्रदान किए गए। यह पहल जिले में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने डीबीएल कंपनी के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इन ट्रैफिक बैरियर्स की सहायता से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

यह संसाधन पुलिस प्रशासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह सहयोग जिला प्रशासन और निजी संस्थाओं के बीच सार्वजनिक हित में समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

सभी ट्रैफिक बैरियर्स को प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर स्थापित किया जाएगा ताकि यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीबीएल कोल कंपनी के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

**************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version