Ranchi DC Shri Manjunath Bhajantri took stock of the preparations for the State Foundation Day celebrations going on at Morabadi Ground.

Ranchi DC  श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मोरहाबादी मैदान में चल रही राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया 

पदाधिकारियों को समन्वयपूर्वक भव्य, व्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन कराने का निर्देश

विभागों एवं एजेंसियों को निर्देश, सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं

रांची,07.11.2025 – आगामी 15 एवं 16 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने 07.11.2025 को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मैदान परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन करते हुए आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मंच निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, स्वागत एवं बैठने की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सभी विभागों एवं एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस झारखंड की गौरवमयी परंपरा और एकता का प्रतीक है।

इस अवसर पर पूरे उत्साह और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समन्वयपूर्वक कार्य कर भव्य, व्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त श्री सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पीडी आइटीडीए श्री संजय भगत, पुलिस अधीक्षक नगर श्री पारस राणा, जिला नजारत उपसमाहर्ता श्री सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की तैयारी में लगी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी स्थल पर उपस्थित रहकर विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी उपायुक्त को दी। उपायुक्त ने सभी को राज्य सरकार की भावना के अनुरूप सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

*************************