Honorable Chief Minister Shri Hemant Soren paid a courtesy call on Honorable Governor Shri Santosh Kumar Gangwar

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शिष्टाचार भेंट की

राजभवन, रांची 11.11.2025 –  माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 नवम्बर 2025 को मोरहाबादी, रांची में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में माननीय राज्यपाल महोदय को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने झारखण्ड विधानसभा द्वारा पारित “झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार तथा जनहित से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

*************************