A two-day training programme was organised on the topic of generating revenue from own sources by Gram Panchayats.

ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत से राजस्व का सृजन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

लोहरदगा,07.11.2025 –  जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी), लोहरदगा में  ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत से राजस्व का सृजन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 पहले दिन मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रदान संस्था के एग्जीक्यूटिव गोल्डेन राज, पंचायती राज कार्यालय लोहरदगा के मुजफ्फर हसन, पंचायत सचिव अजय कुमार, यूपीआईकोन एजेंसी के मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार ने विषय पर अपनी जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला के 20 पंचायतों के मुखिया, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज और केंद्र के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कर संग्रहण के लिए व्यवहार संबंधी विज्ञान के सिद्धांतों का उपयोग, गांव के विकास के लिए own source revenue के उपयोग, परियोजना के वित्त पोषण के नवाचारी संकल्प, राजस्व का पूर्वानुमान और योजना बनाना, ग्राम पंचायत की विकास योजना में परियोजना प्रबंधन कौशल की प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की गई।

*****************************