जिले में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन – उपायुक्त
“Run For Jharkhand” कार्यक्रम का आयोजन कल 11 नवंबर को के0के0एन0 स्टेडियम से प्रातः 07ः00 बजे किया जायेगा
देवघर,10.11.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज दिनांक 10.11.2025 को झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों एवं जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर “Run For Jharkhand” कार्यक्रम का आयोजन कल दिनांक-11.11.2025 को के0के0एन0 स्टेडियम से प्रातः 07ः00 बजे किया जायेगा। साथ ही साथ सभी वर्गाे में (बालक एवं बालिका) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मोमेंटो प्रदान किया जायेगा। आगे उपायुक्त ने 11 नवंबर से 15 नवंबर तक जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
*************************
