इसरो को बड़ी सफलताः चंद्रयान-3 के रंभा पेलोड को चांद पर मिला विरल प्लाज्मा

चेन्नई 01 Sep, (एजेंसी): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में प्लाज्मा का पता लगाया है, जो अपेक्षाकृत विरल है। चंद्रयान-3 के लैंडर पर लगे हुए रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव लोनोस्फीयर एंड एटमॉस्फियर- लैंगमुइर प्रोब (रंभा-एलपी) पेलोड ने दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के ऊपर सतह के निकट चंद्र प्लाज्मा वातावरण का पहली बार माप किया है।

प्रारंभिक आकलन से संकेत मिला है कि चंद्रमा की सतह के पास प्लाज्मा अपेक्षाकृत विरल है। ये मात्रात्मक माप संभावित रूप से उस शोर को कम करने में सहायता करते हैं, जो चंद्र प्लाज्मा रेडियो तरंग संचार के दौरान उत्पन्न होते है। इसरो ने कहा कि इसके अलावा, वे भविष्य में चंद्र आगंतुकों के लिए उन्नत डिजाइन में योगदान दे सकते हैं। रंभा-एलपी पेलोड एक लैंगमुइर प्रोब है जिसे तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) की अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला (एसपीएल) द्वारा विकसित किया गया है।

यह चंद्रयान-3 लैंडर पर लगा है, जो 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा है। रंभा-एलपी पेलोड को चंद्र प्लाज्मा वातावरण के इन-सीटू माप करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह अंतरिक्ष का वह क्षेत्र है जो चंद्रमा की सतह के सबसे समीप है और जहां चंद्र प्लाज्मा सबसे घना है। रंभा-एलपी पेलोड चंद्र प्लाज्मा वातावरण में इलेक्ट्रॉन घनत्व, तापमान और विद्युत क्षेत्र की माप करेगा। रंभा-एलपी पेलोड के आंकड़ों के प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि चंद्रमा की सतह के पास प्लाज्मा अपेक्षाकृत विरल है।

इसका मतलब है कि अंतरिक्ष के इस क्षेत्र में ज्यादा इलेक्ट्रॉन नहीं हैं। चंद्र प्लाज्मा की विरलता महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उसी तरीके से प्रभावित करता है जिस तरीके से रेडियो तरंगें अंतरिक्ष के माध्यम से फैलती हैं। रम्भा-एलपी पेलोड द्वारा किया गया माप वैज्ञानिकों को चंद्र प्लाज्मा वातावरण को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगा। इसरो ने यह भी घोषणा किया कि चंद्रयान-3 इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों से पता चला है कि लैंडर पर चंद्र भूकंपीय गतिविधि (आईएलएसए) पेलोड – पहला माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम (एमईएमएस) प्रौद्योगिकी- चंद्रमा पर आधारित उपकरण – ने रोवर और अन्य पेलोड गतिविधियों को रिकॉर्ड किया है।

आईएलएसए पेलोड को एलईओएस, बैंगलोर द्वारा डिजाइन किया गया है और इसे यूआरएससी, बेंगलुरु द्वारा विकसित किया गया है।

*******************************

 

बड़ा फैसलाः एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर समिति गठित, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद होंगे अध्यक्ष

नई दिल्ली 01 Sep, (एजेंसी): केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए एक समिति का गठन किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। दरअसल, सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाने का एलान किया था, जिसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस पांच दिवसीय सत्र के दौरान सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पेश कर सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी विधानसभा और आम चुनाव एक साथ कराने के विचार पर जोर दे रहे हैं। एक साथ दोनों चुनाव कराने से चुनाव कराने की लागत कम हो जाएगी। सरकार के लिए समय भी बचेगा।

संसदीय कार्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि जी-20 देशों की मीटिंग के बाद ही विशेष सत्र का एजेंडा तय किया जाएगा। लेकिन अब समिति के गठन के बाद यह कयास और तेज हो गए हैं कि विशेष सत्र ‘एक देश एक चुनाव’ पर चर्चा के लिए ही बुलाया गया है।

*****************************

 

केंद्रीय राज्य मंत्री के घर में बड़ी वारदात, भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

लखनऊ 01 Sep, (एजेंसी): दुबग्गा में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए बने घर में शुक्रवार तड़के 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक विनय मंत्री के बेटे विकास किशोर का दोस्त था। गोली विनय के माथे पर मार गई ही। सूचना मिलते पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों की हिरासत में भी लिया है। साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे विकाश किशोर की पिस्टल भी बरामद कर ली है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि विनय श्रीवास्तव कन्हैया माधवपुर वार्ड फरीदीपुर के रहने वाले हैं और वह भाजपा कार्यकर्ता था।

उनके भाई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि रात भाई विकास किशोर के घर पर गया था। वहां अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम और बाबा रहते हैं। वहां चारों लोगों ने भाई के साथ खाना-पिया। इसके बाद उनके बीच झड़प हुई। इसी दौरान भाई की गोली मार कर हत्या कर दी गई। डीसीपी ने बताया कि चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर हत्या के कारणों के बारे में जानकारी की जा रही है।

***************************

 

सतना में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या

सतना 01 Sep, (एजेंसी): मध्यप्रदेश के सतना जिले में मामूली विवाद चलते झडप की दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नादन थाना क्षेत्र के रिगरा गांव में कजलइया विसर्जन के दौरान हुए विवाद में इशु केवट ने चाकू घोंपकर रोहित दाहिया की हत्या कर दी।

वहीं, धारकुंडी थाना क्षेत्र मे कल दो मोटर साइकिलों के आपस में टकरा जाने के कारण दो पक्षों मे हुये विवाद में पीट पीट कर मृदुल बासुदेवा नाम के युवक की हत्या कर दी गयी। इस मामले में पुलिस ने रामलखन सिंह और सुधीर सिंह को हत्या के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है।

******************************

 

दिल्ली में जी20 के लिए व्‍यवस्‍था के प्रयासों का उपराज्यपाल कर रहे नेतृत्व: केजरीवाल

नई दिल्ली 01 Sep, (एजेंसी): मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अपने मंत्रियों के साथ जी20 मेहमानों के स्वागत की व्यवस्था करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “जी20 मेहमानों के स्वागत के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। सभी मंत्री खुद मैदान पर हैं। माननीय एलजी खुद प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।”

दोनों के बीच कटु संबंधों और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हालिया विवाद को देखते हुए केजरीवाल की पोस्ट एक आश्चर्य के रूप में सामने आई है।

जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को होने वाला है।

**********************************

 

आप के गोवा प्रमुख को अंतरिम जमानत

पणजी 01 Sep, (एजेंसी): आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष एडवोकेट. अमित पालेकर को मर्सिडीज दुर्घटना मामले में स्थानीय अदालत ने अंतरिम जमानत दे दी है।

2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे पालेकर को आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ आरोप हैं कि दुर्घटना होने के बाद मालिक को गिरफ्तार होने से बचाने के लिए एक डमी कार ड्राइवर खड़ा कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।

6 अगस्त को, यहां से लगभग 17 किलोमीटर दूर पोंडा तालुका में बनस्तारी पुल पर पणजी की ओर जाते समय एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने तीन कारों और दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, इससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पत्रकारों को बताया कि कार एक महिला चला रही थी।

पुलिस ने महिला मेघना सावरदेकर के पति परेश सिनाई सावरदेकर (48) को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में कोर्ट ने दंपत्ति को सशर्त जमानत दे दी।

****************************

 

श्रीगंगानगर में अधेड़ व्यक्ति की गला रेत कर हत्या

श्रीगंगानगर 01 Sep, (एजेंसी): राजस्थान के श्रीगंगानगर में सदर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत साहूवाला में घर में सोए हुए एक अधेड़ की किसी तेज धार वाले हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। रात्रि लगभग 2 बजे सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी सीआई बलवंतराम मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि घटना रात्रि लगभग 12:30 बजे की है।विनोद उर्फ वेद प्रकाश भार्गव (45)उसकी पत्नी और चार बच्चे घर के आंगन में सोए हुए थे।

विनोद के चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे जागे। तभी उन्होंने एक युवक को घर से बाहर भागते हुए देखा। थानाधिकारी के अनुसार विनोद की पत्नी सरोज द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर सुभाष निवासी भूकरका थाना नोहर जिला हनुमानगढ़ पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।विनोद की बड़ी पुत्री की शादी लगभग 6 वर्ष पहले सुभाष से हुई थी। सुभाष और उसकी पत्नी में पिछले कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था।

सुभाष की पत्नी लगभग एक महीने से साहूवाला में अपने पीहर में रह रही थी।उसने सुभाष के खिलाफ महिला थाना में रिपोर्ट दे रखी है। यह विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की पंचायत भी हो रही थी। इसी बीच सुभाष ने अपने ससुर की हत्या कर दी। थाना अधिकारी ने बताया कि सुभाष की तलाश की जा रही है। मृतक सुभाष के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

****************************

 

सरकार ने बढ़ा-चढ़ाकर बताई जीडीपी : कांग्रेस

नई दिल्ली 01 Sep. (एजेंसी): चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 फीसदी होने का दावा करने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि आंकड़े बढ़ाचढ़ाकर बताए गए हैं। वर्तमान रुझानों के अनुसार, वर्ष 2022-23 के लिए विकास दर 6 प्रतिशत के आसपास रह सकती है, और बढ़ती असमानता के कारण इस निराशाजनक जीडीपी वृद्धि से भी अधिकांश भारतीयों की आय में वृद्धि नहीं होगी।

एक्स, पूर्व ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “पिछली शाम सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के तिमाही तिमाही आंकड़ों के सामने आने के बाद कहा कि यह कड़वी सच्चाई है कि आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है।” महंगाई के कारण उपभोग वृद्धि काफी पीछे है, खासकर ग्रामीण भारत में। आयात वृद्धि निर्यात में वृद्धि से आगे निकल रही है। जो भी दावे किए जा रहे हैं, उनके विपरीत विनिर्माण वृद्धि अभी भी नहीं बढ़ी है।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि “मानसून की कमी का प्रभाव दूसरी तिमाही से दिखना शुरू हो जाएगा और वर्तमान रुझानों के अनुसार, वर्ष 2022-23 के लिए विकास दर 6 प्रतिशत के आसपास रह सकती है।”

रमेश ने कहा, “बढ़ती असमानता के साथ, 6 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि से भी अधिकांश भारतीयों की आय में वृद्धि नहीं होगी।”

उन्होंने अपने दावों के समर्थन में जीडीपी आंकड़ों की दो तालिकाएं भी संलग्न कीं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा साझा किया गया आधिकारिक डेटा के अनुसार चालू वित्त वर्ष (2023-2024) की अप्रैल-जून तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की पिछली जनवरी-मार्च तिमाही में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

हालांकि, 2022-23 की जनवरी-मार्च अवधि में दर्ज की गई 6.1 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में, 2023-24 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 7.8 प्रतिशत अधिक थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “वास्तविक जीडीपी या स्थिर (2011-12) कीमतों पर जीडीपी 2023-24 की पहली तिमाही में 40.37 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की पहली तिमाही में यह 37.44 लाख करोड़ रुपये थी, जो 2022-23 की पहली तिमाही में 13.1 प्रतिशत की तुलना में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।”

आंकड़ों से पता चलता है कि कृषि, खनन, विनिर्माण, बिजली, निर्माण, होटल और परिवहन जैसी सभी गतिविधियों में 2022-23 की पहली तिमाही के मुकाबले 2023-24 की पहली तिमाही में गिरावट देखी गई।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के अनुसार, 2023-24 की पहली तिमाही के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था।

हालांकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दर्ज की गई जीडीपी वृद्धि आरबीआई के अनुमान से भी कम है।

***************************

 

मुंबई के ताज होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

मुंबई 01 Sep. (एजेंसी): महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित होटल ताज को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने अनुसार, फोन करने वाले शख्स ने धमकी भरे कॉल में दावा किया कि दो पाकिस्तानी मुंबई पहुंचेंगे और ऐतिहासिक ताज होटल को उड़ा देंगे।

फोन करने वाले ने अपना नाम मुकेश सिंह बताया। हालांकि, एक जांच से पता चला कि उसका असली नाम जगदंबा प्रसाद सिंह है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति है, और वर्तमान में मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहता है। मुंबई पुलिस ने ममाले में जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले साल 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में होटल ताज पर आतंकी हमला हो चुका है। इस आतंकी हमले में 166 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। होटल ताज पर हुए इस हमले ने भारत और पाकिस्तान को युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया था।

मुंबई हमले में आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा लिया गया था। जिसके बाद जांच एजेंसियों की पूछताछ में पता चला था कि होटल ताज पर हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठनों का हाथ था। जिसके बाद अजमल कसाब को 21 सितंबर, 2012 को फांसी दी गई थी।

********************************

 

शाहरुख खान की फिल्म “जवान” का धमाकेदार ट्रेलर हुआ जारी

01.09.2023  –  निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति ‘जवान’ का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। दिखने में स्टर्निंग और दिल जीतने वाला ट्रेलर एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, जो ‘जवान’ के लिए बड़े स्क्रीन पर पहली बार इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर है।

इसके गानों ने सभी को इस रोमांचक एक्शन फिल्म के अलग अलग रंगों से रूबरू कराया, हर नोट शाहरुख खान के चुंबकीय आकर्षण के साथ रेसोनेट करता है। लेकिन यह ट्रेलर ही था जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं और फैन्स बस इसे देखने के लिए उत्साहित थे।

ऐसे में अनगिनत प्रशंसकों की मांगों को पूरा करते हुए फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ‘जवान’ 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

आज का राशिफल

रिश्वतखोरी पर पंजाब विजिलेंस का एक्शन, 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए माइनिंग विभाग का एक्सियन और एस.डी.ओ. गिरफ्तार

चंडीगढ़ ,31 अगस्त (एजेंसी)।  राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज माइनिंग विभाग के एक कार्यकारी इंजीनियर (एक्सियन) और एक उप मंडल अधिकारी (एस.डी.ओ.) को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया है। काबू किए गए मुलजि़मों की पहचान होशियारपुर में तैनात ऐक्सियन सरताज सिंह रंधावा और दसूहा के एस.डी.ओ. हरजिन्दर सिंह के रूप में हुई है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जगराओं तहसील के गाँव ढोलन निवासी जसप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह रीगल एंटरप्राईजिज़ कंपनी में साइट कंट्रोलर के तौर पर काम करता है। कंपनी को मुकेरियाँ-तलवाड़ा रेलवे लाईन पर मिट्टी डालने का ठेका मिला था और कंपनी ने दसूहा तहसील के गाँव घगवाल से मिट्टी उठाने के लिए सम्बन्धित विभाग के पास सरकार द्वारा निर्धारित फीस 41,10,117 रुपए भी जमा करवा दिए थे।

इसके उपरांत उनके संज्ञान में आया कि जिस ज़मीन के लिए उन्होंने फीस अदा की है, वह ज़मीन वन विभाग की धारा 4 और 5 के अधीन आती है। कंपनी ने मार्च 2023 में रॉयलिटी तबदील करने के लिए आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता अपने सीनियर जतिन्दर सिंह को साथ लेकर 20 जुलाई को उक्त ऐक्सियन और एस.डी.ओ को दफ़्तर में मिले। ऐक्सियन सरताज रंधावा ने कहा कि रॉयलिटी ट्रांसफर नहीं की जा सकती, परन्तु बार-बार विनती करने पर ऐक्सियन ने कहा कि इस सम्बन्धी एस.डी.ओ. हरजिन्दर सिंह उनके साथ बात करेगा।

शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि कुछ दिनों के उपरांत मुलजिम एस.डी.ओ. ने जतिन्दर सिंह को दसूहा स्थित अपने दफ़्तर बुलाया और बताया कि ऐक्सियन सरताज रंधावा ने रॉयलिटी ट्रांसफर करने के बदले 12 लाख रुपए की रिश्वत माँगी है। बाद में मुलजिम एस.डी.ओ. 8 लाख रुपए में राज़ी हो गया।

शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो यूनिट, होशियारपुर की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों मुलजिमों को सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी ऐक्सियन सरताज रंधावा और एस.डी.ओ. हरजिन्दर सिंह के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और आई.पी.सी की धारा 34 के अधीन थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में तारीख़ 31-08-2023 को एफ.आई.आर नं. 22 के अंतर्गत दर्ज की गई है। दोनों मुलजिमों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

********************************

 

राहुल गांधी ने गौतम अडानी पर फिर से बोला हमला

*कहा – सरकार को पूरे मामले की जांच करानी चाहिए*

*गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी का भी लिया नाम*

नई दिल्ली ,31 अगस्त (एजेंसी)।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन की बैठक से पहले गौतम अडानी पर फिर से बड़ा हमला बोला है। इस दौरान राहुल गांधी ने गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी के नाम का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कहा कि पहला सवाल यह उठता है कि ये किसका पैसा है? ये अडानी का पैसा है या फिर किसी और का है? राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इसके पीछे के मास्टरमाइंड विनोद अडानी नामक एक सज्जन हैं, जो गौतम अडानी के भाई हैं। कहा कि पैसों की हेरा-फेरी में दो अन्य लोग भी शामिल हैं।

देश की सुरक्षा से जुड़ा है मामला

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। कहा कि वह पहले भी सवाल उठा चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले के पीछे एक सज्जन नासिर अली शाबान अहली और दूसरे एक चीनी नागरिक चांग चुंग है। राहुल गांधी ने कहा कि तमाम आरोपों और सबूतों के बाद भी भारत की जांच एजेंसियां गौतम अडानी से पूछताछ क्यों नहीं कर रही हैं? कहा कि इन दो विदेशी नागरिकों को उन कंपनियों में से एक के मूल्यांकन के साथ खेलने की परमीशन क्यों दी जा रही है।

खराब हो रही इमेज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत में कुछ दिनों के बाद जी-20 की बैठक होने वाली है। इस सम्मेलन में पूरी दुनिया के कई बड़े नेता और संस्थाओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। ऐसे में इस मामले में सरकार को अब जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है। यह देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है। इससे पूरी दुनिया में भारत की तस्वीर खराब हो रही है। सरकार को इस पूरे मामले की जांच कराई चाहिए। वहीं जो सच हो उसे पूरे देश को बताना चाहिए।

****************************

 

केंद्रीय विद्यालयों की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता

नई दिल्ली 31 Aug. (एजेंसी): संसद भवन परिसर में केंद्रीय विद्यालयों के लिए 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022-23 का पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाना है। संसदीय कार्य मंत्रालय के मुताबिक 1 सितंबर को संसद भवन में केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रथम स्थान प्राप्‍त करने वाले छात्र अपनी “युवा संसद” बैठक की प्रस्तुति देंगे।

संसदीय कार्य मंत्रालय कई वर्षों से केंद्रीय विद्यालयों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय विद्यालयों के लिए इस युवा संसद प्रतियोगिता की योजना के अंतर्गत इस श्रृंखला में 33वीं प्रतियोगिता का 2022-23 के दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रों में स्थित 150 केंद्रीय विद्यालयों में आयोजन किया गया था।

युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विविध विचारों के प्रति सहनशीलता, अपने विचारों की सही अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है।

संसदीय कार्य मंत्रालय के मुताबिक इसके अलावा, यह योजना छात्रों को संसद की प्रथाओं और प्रक्रियाओं, चर्चा तथा बहस की तकनीकों से भी परिचित कराती है। युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व करने की गुणवत्ता एवं प्रभावी विचारों की कला तथा कौशल का विकास करती है।

इस 33वीं प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्‍त करने पर केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश (जबलपुर क्षेत्र, दक्षिणी जोन) को “नेहरू रनिंग शील्ड” और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्‍त करने वाले चार विद्यालयों को मंडल विजेता ट्राफियां भी प्रदान की जाएंगी। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्‍त करने के लिए 20 विद्यालयों को क्षेत्रीय विजेता ट्राफियां प्रदान की जाएंगी।

केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा पुरस्कार प्रदान करेंगे।

*******************************

 

बड़ी सफलता: जम्मू-कश्मीर में 25 साल से अधिक समय से फरार आठ आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर 31 Aug. (एजेंसी): सीआईडी इनपुट की सहायता से महीनों तक चुपचाप काम करने वाले जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) के जासूसों ने 27-31 वर्षों के बाद टाडा मामलों में फरार आठ आतंकवादियों को पकड़ लिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा, “जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने आज आठ फरार आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया है जो आतंकवाद और विघटनकारी गतिविधियों के गंभीर अपराधों में शामिल थे। ये लगभग तीन दशक पहले डोडा, जम्मू और कश्मीर जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज टाडा मामलों में शामिल थे। उनके खिलाफ जम्मू के टाडा कोर्ट में आरोप पत्र दायर किये गये थे।”

पुलिस के अनुसार, ये फरार आतंकवादी दशकों तक भूमिगत रहकर और कुछ समय तक अज्ञात रहकर कानून के चंगुल से भागने में कामयाब रहे और फिर अपने मूल या कुछ दूर के स्थानों पर सामान्य पारिवारिक जीवन जीने के लिए फिर से सामने आए। पुलिस ने कहा कि इनमें से कुछ आतंकवादी भगोड़े सरकारी सेवाएं और अनुबंध प्राप्त करने में कामयाब रहे हैं, अन्य निजी व्यवसायों और यहां तक कि अदालत में काम करते हुए भी पाए गए।

पकड़े गए आठ भगोड़े आतंकवादियों में आदिल फारूक फरीदी, (वर्तमान में जेके बोस, जम्मू में तैनात सरकारी कर्मचारी), मोहम्मद इकबाल, मुजाहिद हुसैन उर्फ निसार अहमद, तारिक हुसैन, इश्तियाक अहमद देव उर्फ अजाज, अजाज अहमद उर्फ मोहम्मद, इकबाल, जमील अहमद उर्फ जुगनू उर्फ चिका खान और इशफाक अहमद (कोर्ट परिसर डोडा में राइटर के रूप में कार्यरत) शामिल हैं। पुलिस ने कहा, उपरोक्त भगोड़े आतंकवादियों के खिलाफ जारी वारंट के अनुपालन में उन्हें टाडा/पोटा अदालत जम्मू के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शून्य आतंकवाद हासिल करने के अपने बड़े उद्देश्य और जनादेश के अनुसरण में एसआईए ने कानून के तहत मुकदमे का सामना करने के लिए आतंकवाद से संबंधित मामलों के सभी भगोड़ों का पता लगाने और संबंधित अदालत के समक्ष पेश करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।

एसआईए ने अब तक 327 टाडा/पोटा मामलों में 734 भगोड़ों (जम्मू में 317 और कश्मीर में 417) में से 369 (215-जम्मू और 154-कश्मीर) भगोड़ों का सत्यापन और पहचान की है। सत्यापित 369 भगोड़ों में से 127 का पता नहीं चला, 80 की मौत हो चुकी है और 45 पाकिस्तान/पीओके या दूसरे देशों में रह रहे हैं और 4 जेल में बंद हैं।

ये भगोड़े आतंकवादी कानून से बचने और इतने लंबे समय तक पता लगाए बिना अपने मूल स्थान पर सामान्य जीवन जीने में कैसे कामयाब रहे और बड़ी आपराधिक साजिश और उसके सांठगांठ के अन्य पहलुओं और अंदरूनी सूत्रों की भूमिका की भी एसआईए द्वारा जांच की जाएगी।

********************************

 

 

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: देशभर के 30 ESIC अस्पतालों में कीमोथेरेपी सेवाएं शुरू

नई दिल्ली 31 Aug. (एजेंसी): कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने देश भर में 30 ईएसआईसी अस्पतालों में कैंसर के उपचार के लिए कीमोथेरेपी शुरू की है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को यहां ईएसआईसी मुख्यालय में निगम की 191वीं बैठक के दौरान देश भर के 30 ईएसआईसी अस्पतालों में कीमोथेरेपी सेवाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर यादव ने कहा कि यह अमृत काल में श्रम योगियों के सर्वांगीण कल्याण के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम है। इन-हाउस कीमोथेरेपी सेवाएं शुरू होने से बीमित कर्मचारी और उनके आश्रितों को कैंसर का बेहतर इलाज आसानी से मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने ईएसआईसी के डैशबोर्ड के साथ एक नियंत्रण कक्ष का भी उद्घाटन किया। डैशबोर्ड ईएसआईसी अस्पतालों में संसाधनों और बिस्तरों, चल रही निर्माण परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति आदि की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करेगा।

यादव ने कहा कि निगम ने निर्णय लिया है कि ईएसआईसी अस्पतालों में कुशल चिकित्सा पेशेवरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ईएसआईसी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपने काम को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता का आकलन करने के बाद नए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तक आठ मेडिकल कॉलेज, दो डेंटल कॉलेज, दो नर्सिंग कॉलेज और एक पैरा-मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं और चलाए जा रहे हैं।

बैठक में चल रही निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ चिकित्सा देखभाल सेवाओं, प्रशासन, वित्तीय मामलों में सुधार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया।

बैठक में 15 नए ईएसआई अस्पताल, 78 ईएसआई डिस्पेंसरी स्थापित करने, ईएसआईसी अस्पताल, बेलटोला, असम, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, केके नगर, चेन्नई, तमिलनाडु और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद, हरियाणा में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

*****************************

 

मोदी सरकार का हैरानीजनक कदम, 18 सितंबर से बुलाया संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली 31 Aug. (एजेंसी)-मोदी सरकार अगले महीने संसद का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। यह सत्र 5 दिन चलेगा। इस बाबत केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर के जरिए इसका ऐलान किया।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिखा, ‘संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के लिए बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के दौरान संसद के इस विशेष सत्र में सार्थक चर्चा होने के आसार हैं।’ सूत्रों के मुताबिक, 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे। बिल की वजह से स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है।

*************************

 

अडानी ग्रुप की मुश्किलें बढ़ी, हिंडनबर्ग के बाद अब शेयरों में गड़बड़ी के लगे आरोप

ई दिल्ली  ,31 अगस्त (एजेंसी) । अडानी ग्रुप की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अब ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट की रिपोर्ट ने अडानी की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। इस रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गौतम अडानी ने शेयरों के साथ गड़बड़ी की है।  रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीको से खुद अपने शेयर्स खरीद कर के स्टॉक एक्सचेंज में करोड़ों डॉलर का निवेश कर रखा है।

रिपोर्ट में कहा कि इसकी जांच में कम से कम दो मामले पाए गए जहां गुमनाम निवेशकों ने ऐसी ऑफश्योर स्ट्रक्चर के माध्यम से अडानी ग्रुप के स्टॉक खरीदा और बेचा। हालांकि, अडानी समूह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि अरबपति जॉर्ज सोरोस और रॉकफेलर ब्रदर्स फंड जैसे संस्थाओं द्वारा फंडिंग मिलती है। जॉर्ज सोरोस वही अरबपति हैं, जो समय-समय पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते रहते हैं।

बता दें, जनवरी महीने में अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे। हिंडनबर्ग ने कहा था कि अडानी ग्रुप ने शेल कंपनियों के जरिए शेयरों में गड़बड़ी की है। इसके अलावा ऑडिट और कर्ज समेत कई अन्य मुद्दों पर भी समूह को घेरा था। अडानी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को भ्रामक और बिना सबूत वाला बताया और कहा कि उसने हमेशा कानूनों का अनुपालन किया है।

************************************

 

बोपन्ना . एबडेन ने अमेरिकी ओपन में जीत के साथ आगाज किया

न्यूयॉर्क, 31 अगस्त (एजेंसी)। भारत क रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन के पुरूष युगल वर्ग में क्रिस्टोफर ओकोनेल और अलेक्जेंडर वुकिच को सीधे सेटों में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।

छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन ने आस्ट्रेलिया की जोड़ी को एक घंटे से भी कम समय में 6 . 4, 6 . 2 से हराया ।

43 वर्ष के बोपन्ना और 35 वर्ष के एबडेन ने पांच में से तीन ब्रेक प्वाइंट भुनाये । दोनों विम्बलडन में भी सेमीफाइनल तक पहुंचे थे ।

अमेरिकी ओपन 2010 उपविजेता बोपन्ना और एबडेन का सामना अब अमेरिका के अलेक्जेंडर कोवासेविच और निकोलस मोरेनो डि अलबोरान और कजाखस्तान के आंद्रेइ गोलुबेव और रूस के रोमन साफिउलिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

*******************************

 

जैकी श्रॉफ ने रक्षा बंधन पर अपने बेटे टाइगर और बेटी कृष्णा को याद किया

मुंबई 31 Aug. (एजेंसी): अभिनेता जैकी श्रॉफ ने रक्षा बंधन पर अपने बेटे टाइगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ की यादों को याद करते हुए भाई और बहन के रूप में उनके अटूट बंधन को याद किया है, जिन्होंने हमेशा एक-दूसरे की रक्षा की है।

66 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों की बचपन से लेकर आज तक की तस्वीरें पोस्ट की हैं। टाइगर और कृष्णा दोनों बड़े हो गए हैं, उनका रिश्ता अविश्‍वसनीय रूप से मजबूत बना हुआ है। जैकी श्रॉफ ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, ”बचपन से हमेशा एक-दूसरे की रक्षा करते रहे हैं। टाइगर और कृष्णा, मेरे दिल का गर्व और खुशी हैं।”

दोनों भाई-बहनों ने भी अपने पिता की कहानी साझा की और एक-दूसरे को ‘हैप्पी राखी’ (रक्षा बंधन) की शुभकामनाएं दीं। इस पोस्ट को टाइगर श्रॉफ की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ उनकी मां आयशा दत्त ने भी लाइक किया।

टाइगर और कृष्णा दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ खुश रहते हुए बस यूं ही घूमते हुए एक साथ देखा जाता है। ये दोनों भाई-बहन भी फिटनेस फ्रीक हैं। दोनों वर्कआउट करने का एक पारस्परिक जुनून साझा करते हैं।

**************************

 

विपक्षी दलों के महागठबंधन की अहम बैठक कल, शिअद को बुलावे की चर्चा ने गरमाई सियासत

नई दिल्ली 31 Aug, (एजेंसी)- कल मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन की तीसरी बैठक होनी है। इस बैठक से पहले आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल हुए हैं।

इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन में 26 दल से बढ़कर अब 28 दल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम लोग (विपक्षी दल) भारत माता की रक्षा करने के लिए एक साथ आए हैं।’ वहीं शाम को सूत्रों ने जानकारी दी कि विपक्षी दलों की ओर से अकाली दल को भी I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है।

हालांकि इस खबर पर अकाली दल की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है, वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इसे अफवाह बताया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने दो टूक कहा है कि कांग्रेस कभी अकाली दल से गठबंधन नहीं करेगी। अकाली वाले खुद ये अफवाह फैला रहे हैं कि बीजेपी के सामने उनकी वैल्यू बढ़ जाए।

कल होने वाली बैठक में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व तमिलनाडु के सीएम स्टालिन 31 अगस्त को सुबह 11 बजे तक होटल पहुंचेंगे। इसी दिन दोपहर 4 बजे तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी चार्टर्ड फ्लाइट से एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर आएंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 3 से 4 बजे के करीब ही अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, महबूबा मुफ्ती और अखिलेश यादव भी चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई पहुंचेंगे।

*****************************

 

रामबन में झोपड़ियों में लगी भीषण आग, महिला व उसकी दो बेटियां जिंदा जलीं

जम्मू 31 Aug. (एजेंसी): जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में झोपड़ियों में आग लगने से महिला और उसकी दो बेटियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि रामबन जिले के बिंगारा गांव में आग लगने की घटना में नजमा बेगम और उसकी दो बेटियों इकरा और असमा की मौके पर ही मौत हो गई,। पुलिस ने मृतकों की पहचान इब्राहिम की पत्नी नजमा बेगम (25), उनकी बेटियों बानो (2) और अस्मा बानो (6) के रूप में की है।

घायल इब्राहिम (35) और मिर्जा बेगम (55) को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना में पांच झोपड़ियां नष्ट हो गईं।” उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उपराज्यपाल ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “रामबन के बिंगारा गांव में आग लगने की घटना में अमूल्‍य जिंदगियों के नुकसान से बहुत दुखी हूं।

शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना। जिला प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।”

****************************

 

हिंदू-जैन धर्म की छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर न करें : हाईकोर्ट

भोपाल 31 Aug. (एजेंसी) : मध्य प्रदेश के दमोह हिजाब कांड के आरोपियों को हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। आरोपियों की रिहाई के लिए हाईकोर्ट ने शर्तें तय करते हुए कहा है कि अब स्कूल में किसी भी छात्र को कलावा-तिलक देखकर रोका नहीं जाएगा। स्कूल में किसी तरह की धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाएगी। यहां केवल मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ही पुस्तकें पढाई जाएंगी।

मामला दमोह के गंगा जमना स्कूल का है। इस मामले में आरोपियों की जमानत पर सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल की एकल पीठ में हुई। हाईकोर्ट ने आरोपी कर्मचारियों को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। इसमें आरोपी प्राचार्य अस्फ़ा शेख, शिक्षक अनस, अथर और भृत्य रुस्तम अली को शर्तों के साथ पाबंद किया है। इन्हें अल्टीमेटम दिया है कि ये लोग अपने जुर्म को फिर नहीं दोहराएंगे।

हाईकोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि स्कूल में अब किसी भी गैर इस्लामिक छात्र को धर्म विशेष की शिक्षा के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और न ही किसी हिंदू या जैन धर्म को मानने वाले छात्र छात्राओं को हिजाब या संबंधित परंपरा को मानने के लिए मजबूर किया जाएगा। हाईकोर्ट ने आरोपियों को चेतावनी दी कि अगर स्कूल प्रबंधन दोबारा ऐसा करता है तो जमानत रद्द करने के साथ स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी।

*****************************

 

I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले मुंबई एयरपोर्ट के बाहर लगे भगवा झंडे, लिखा- हिंदुत्व हमारी पहचान

मुंबई 31 Aug. (एजेंसी): लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। वहीं, भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर विपक्षी पार्टियों के गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक वीरवार को मुंबई में होने जा रही है।

I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे के बाहर उद्धव की तस्वीरों के साथ भगवा झंडे लगाए। इस संबंध में भारतीय कामगार सेना (यूबीटी) के सचिव संतोष कदम ने कहा कि हमने मुंबई हवाई अड्डे पर भगवा झंडे लगाए हैं। यह हमारी पहचान है।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व हमारी पहचान है और भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं। गठबंधन के बाकी साथी भी इस पर सहमत होंगे। बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन के 26 साझेदारों की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को देश की वाणिज्यिक राजधानी में शुरू होगी।

**************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version