यारियां 2′ का गाना सिमरूं तेरा नाम हुआ रिलीज़ 

07.08.2023  –  टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव और सप्रू फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म ‘यारियां 2’ का गाना ‘सिमरूं तेरा नाम…’ रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने में दिव्या खोसला कुमार और यश दासगुप्ता के बीच की केमिस्ट्री कमाल की है, यह गाना निश्चितरूप से दर्शकों को भावुक कर देगा। सचेत टंडन द्वारा खूबसूरती से गाया गया यह गाना मनन भारद्वाज द्वारा लिखा और कंपोज किया गया हैं।

प्यार में वल्नरबिलिटी और ऑकवर्डनेस को हाइलाइट करता है। राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा संयुक्त रूप से निर्देशित ‘यारियां 2’ में दिव्या खोसला कुमार, यश दास गुप्ता, मिजान जाफरी, अनस्वर राजन, वरीना हुसैन, प्रिया वारिर और पर्ल वी पुरी मुख्य भूमिका में हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

जी-20 के प्रतिनिधि चखेंगे लजीज पकवान

नई दिल्ली 06 Sep, (एजेंसी)- जी-20 सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधि न केवल दुनिया के ज्वलंत मुद्दों और आर्थिक विषयों पर चर्चा करेंगे बल्कि वे लजीज भारतीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठायेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनुपस्थिति में हो रहे इस सम्मेलन में जी-20 के राष्ट्रध्यक्षों की पत्नियां और महिला प्रतिनिधियों को केन्द्र सरकार ने आधुनिक स्वरूप में बने भारतीय प्राचीन व्यंजनों के रसास्वादन के लिए आमंत्रित किया है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद , पूसा में मेहमानों को मोटे अनाजों (श्रीअन्न) के बने पकवानों को न केवल चखने के लिए बल्कि इसे बनाने और वैश्विक थाली में सजाकर परोसने के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए पूसा में “ लाइव कुकिंग एरिया’’ का निर्माण किया गया है। प्राचीन मोटे अनाज विशेषकर ज्वार, बाजरा , रागी आदि से पकवानों को तैयार करने के लिए विश्व के तीन प्रसिद्ध रसोइयों कुणाल कपूर, अजय चोपड़ा और अनहिता ढुंढी को विशेष रूप से बुलाया गया है। इसके अलावा आईटीसी समूह के दो शेफ कुश माथुर और निकिता के साथ ही कुछ अन्य सहयोगियों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जी-20 के प्रतिनिधियों का मुख्य भोजन मोटे अनाजों पर आधारित होगा। इसकी विशेषता यह है कि इनमें स्टार्टर , सलाद और मीठे पकवान मोटे अनाजों पर आधारित होंगे।

अनहिता मोटे अनाजों से राव तथा बाजरा और कच्चे केले से टिक्की बनायेंगी। इसके साथ ही कुछ कचौड़ी बनायी जायेंगी जिसके अंदर मोटे अनाजों को भरा जायेगा। कुणाल ज्वार और मशरूम की खिचड़ी बनायेंगे। इस खानपान के दौरान बाजरे का ठेकुवा विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा । उल्लेखनीय है कि ठेकुवा बिहार का प्रसिद्ध मीठा पकवान है। इसके साथ ही मेहमानों को नींबू और श्रीखंड से बनी मिठाई परोसी जायेगी। इस आयोजन के दौरान छह कृषि स्टार्टअप की एक खूबसूरत प्रदर्शनी का भी आयोजन जायेगा। यह स्टार्टअप अपने नवीनतम प्रौद्योगिकियों का डिजिटल प्रदर्शन करेंगे। लिंजा कार्ड जैसी विश्व प्रसिद्ध स्टार्टअप अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर किसानों के ऊपर वैल्यू चेन के असर को प्रदर्शित करेंगे। इसी तरह से एग्रोनेट किसानों के लिए मृदा जांच की ढेर सारी प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस आयोजन की थीम जलवायु स्मार्ट कृषि, कृषि मूल्य श्रृखंला का नवाचार, कृषि रसद आपूर्ति श्रृखंला में क्रांतिकारी बदलाव तथा कृषि को सशक्त बनाना रखा गया है।

इस आयोजन में देश के तीन कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) भी अपनी प्रदर्शनी लगायेंगे। इनमें आंध्र प्रदेश ,पश्चिम बंगाल के (एफपीओ) भी शामिल होंगे। सरकार के इस आयोजन के दौरान मोटे अनाजों का उत्पादन करने वाले 11 राज्यों की 22 महिला किसान उद्यमी भी अपने अनुभवों को साझा करेंगी। इन राज्यों में राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश , मध्यप्रदेश , तमिलनाडु, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ , बिहार और असम शामिल हैं। इन महिलाओं ने मोटे अनाजों की खेती को अपने राज्यों में क्रांतिकारी ढंग से बढ़ावा दिया है। इन महिलाओं में मध्यप्रदेश की लहरी बाई, बिहार की शिवानी कुमारी और ओडिशा की सुबाषा माेहंता शामिल हैं। इस दौरान मोटे अनाजों की रंगोली भी बनायी जायेगी जो अतिथियों को आकर्षित करेगी। यह रंगोली दो प्रकार की होगी जिसमें भारतीय सांस्कृतिक दर्शन के साथ ‘अनेकता में एकता ’ तथा हार्वेस्ट को दर्शाया जायेगा।

****************************

 

सनातन धर्म पर सख्ती से जवाब दें, भारत बनाम इंडिया पर बोलने से बचें…PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

नई दिल्ली 06 Sep, (एजेंसी)-जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बुलाई गई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को जी-20 इंडिया ऐप डाउनलोड करने, भारत बनाम इंडिया पर बोलने से बचने और उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान का सही तरीके और सख्ती से जवाब देने की सलाह दी है।

आपको बता दें कि, जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने सम्मेलन से पहले ऐप विशेषतौर पर लॉन्च किया है। इस ऐप को कई भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते समय प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मंत्रियों को यह मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है। इस ऐप के जरिए मंत्रियों को विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने में मदद मिलेगी। भारत के पास जब तक जी-20 की अध्यक्षता रहेगी, यह ऐप तब तक कार्य करेगा।

मंत्रिपरिषद की बैठक में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर एक प्रजेंटेशन भी दिया गया। बताया जा रहा है कि, मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को जी-20 शिखर सम्मेलन के संदर्भ में भारत बनाम इंडिया की बहस को लेकर बयानबाजी से बचने की भी सलाह दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों को उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए बयान का सही तरीके से और सख्ती से जवाब देने को कहा है।

मतलब साफ है कि भाजपा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान को एक बड़ा और राष्ट्रव्यापी मुद्दा बनाने जा रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी मंत्रियों को वीवीआईपी कल्चर से बचने की सलाह देते हुए बस पुल का इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा 9 सितंबर को आयोजित किए गए रात्रिभोज में हिस्सा लेने वाले मंत्रियों को पहले संसद भवन पहुंचने और वहां से बस में बैठकर वेन्यू तक जाने की सलाह दी है।

******************************

 

आज अवतरित होंगे कान्हा, स्वागत को सजी मथुरा

-लाखों श्रद्धालुओं ने मथुरा वृंदावन में डाल डेरा*

मथुरा 06 Sep, (एजेंसी )। कान्हा के अवतरण के साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मथुरा वृंदावन में डेरा डाल दिया है। लोगों की अधीरता लगातार बढ रही है। अपने लाडले स्वागत के लिए मथुरा वृंदावन सहित गोकुल, महावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, राधाकुंड आदि को भव्य रूप से सजाया गया है। ब्रज के मंदिरों की शोभा देखते ही बन रही है। मथुरा वृंदावन में देशभर के कलाकारों ने कान्हा की लीलाओं को दीवारों पर उकेरा है। तिराहे चौराहों को भव्य रूप से सजाया गया है। रात को दूधिया रोशनी में नहाया शहर अद्भुत शोभा पा रहा है।

बुधवार को श्री राम जन्मभूमि न्यास, श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर सात सितम्बर जन्माष्टमी को कन्हैया का अभिषेक करेंगे। उन्होंने बुधवार को मथुरा जंक्शन मार्ग स्थित राम हनुमान मंदिर पहुंच कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। हिला पुरुषों ने वाद्ययंत्रों की धुन हरिनाम संकीर्तन किया। महाराज ने कुछ दूरी से अपने भक्तों को दर्शन दिये और उनका अभिवादन स्वीकार किया। मंदिर के महंत रामजी बाबा ने इस दौरान सभी व्यवस्थाएं सम्हालीं।

महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना से पीड़ित होने के बाद पहली बार मथुरा आए हैं। उनके अनुयायियों का मंदिर पर तांता लगा हुआ है। लाडले कान्हा के अवतरण के लिए घर घर तैयारियां चल रही हैं। बृजवासी अपने लाडले के स्वागत के लिए आतुर हैं। कृष्ण जन्माष्टमी पर गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों में कान्हा स्वरूप गिरिराज जी का उत्सव मनाया जाएगा।

गिरिराज जी का पंचामृत अभिषेक कर आरती उतारी जाएगी। दानघाटी मंदिर सेवायत मथुरा दास कौशिक लाला पंडित ने बताया कि रात्री में प्रभु की बाल स्वरूप में पूजा अर्चना होगी। दानघाटी मंदिर में विराजमान गिरिराज जी स्वर्णिम श्रृंगार धारण कर विशाल पुष्प महल में विराजमान होंगे। महोत्सव के लिए रोशनी के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

****************************

 

दर्दनाक हादसा: स्कूटी-कार की भयंकर टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, पत्रकार और चाची की मौत, मचा कोहराम

मेरठ 06 Sep, (एजेंसी)। मेरठ जनपद के सरधना में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर हिंडन नदी के पास कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार चैनल के पत्रकार और उसकी चाची की मौत हो गई। सड़क हादसे में कार और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि कैंटर ने आगे चल रही कार में टक्कर मारी थी, इसके बाद स्कूटी से कार से जा टकराई। मृतक दिल्ली के एक न्यूज चैनल में पत्रकार था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरधना थाना क्षेत्र के गांव का कालंद निवासी अमन त्यागी (24) पुत्र प्रदीप त्यागी अपनी चाची रीना त्यागी के साथ बागपत जिले के गांव बरनावा में अपने मामा नरेश के यहां किसी मौत के बाद परिवार से मिलकर लौट रहा था। मंगलवार शाम हिंडन नदी के पास पहुंचने पर मेरठ-बड़ौत रोड पर कैंटर ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। कार की चपेट में आकर दोनों स्कूटी सवार खाई में जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, कार सवार एक युवक भी घायल हो गया, जबकि कैंटर चालक मौके से कैंटर लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद थाना सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक देव सिंह रावत ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया है। पुलिस ने खाई में पड़ी कार और स्कूटी को निकालने के लिए क्रेन की मदद ले रही थी।

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना के बाद परिवार कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अमन त्यागी दिल्ली में ज़ी न्यूज़ चैनल में पत्रकार थे। हादसे को लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के बरनावा से काफी रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

***************************

 

भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन

मेरठ 06 Sep, (एजेंसी)। कनपटी पर पिस्टल लगाकर एक भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल हो गया। मेरठ के इस मामले की शिकायत ट्वीट कर डीजीपी से की गई तो पल्लवपुरम पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत दुल्हैड़ा गांव निवासी महिला नेत्री का हथियार के साथ वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, मामला लखनऊ तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आ गई। दुल्हैड़ा गांव निवासी मीनाक्षी चौहान विश्व हिंदू रक्षा सेना की पदाधिकारी और भाजपा नेत्री भी हैं।

मंगलवार को पिस्टल के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा नेत्री ने पिस्टल कान पर लगाकर फोटो खिंचवाया, जो वायरल हो गया। वहीं, भीम आर्मी के कार्यकर्ता आकाश सागर ने इस मामले की शिकायत ट्वीट कर डीजीपी से कर दी। इसके बाद पल्लवपुरम पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

दुष्कर्म के आरोप में भी जेल में बंद रही भाजपा नेत्री

मीनाक्षी चौहान के बेटे अनिकेत चौहान पर बरेली निवासी युवती ने नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसमें अनिकेत चौहान को मुख्य आरोपी, जबकि मीनाक्षी चौहान को 120 बी का आरोपी बनाया गया था। इस मामले भाजपा नेत्री और उनके बेटे दो माह से अधिक समय तक जेल में रहे थे।

थाने पर लिखित में दिया, पुराना है वीडियो

कान पर पिस्टल लगाकर फोटो वायरल होने के मामले में भाजपा नेत्री अपने पुत्र के साथ पल्लवपुरम थाने पर पहुंचीं और लिखित में दिया कि यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। इस मामले में पहले भी जांच हो चुकी। कहा कि वह इस मामले के साक्ष्य भी दे सकते हैं। पुलिस ने

भाजपा नेत्री से इस प्रकरण में पूरी जानकारी ली है।

भाजपा नेत्री का वीडियो काफी पुराना बताया गया है। उन्होंने थाने पर आकर लिखित में दिया है कि इसकी पहले भी जांच हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। अगर हथियार अवैध है तो कार्रवाई की जाएगी। – राजेश कंबोज, पल्लवपुरम थाना प्रभारी.

******************************

दस सितंबर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन, जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते हुआ डायवर्जन

मेरठ 06 Sep, (एजेंसी)। दिल्ली में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते आज शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। यदि आप जरूरी कार्य से निकल रहे हैं तो संभलकर निकलें।

नई दिल्ली प्रगति मैदान में होने वाले 18वें जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए गाजियाबाद पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। सात सितंबर की शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जा सकेंगे।

एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा के लिए आवागमन करने वाले वाहनो के लिए छूट रहेगी। दूध, सब्जी, फल, चिकित्सा आपूर्ति के वाहन दिल्ली जा सकेंगे। डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

बस-ट्रेनें रहेंगी प्रभावित: अगर आप मेरठ से दिल्ली बस या ट्रेन से जाते हैं तो रूट डायवर्जन देखकर निकलें। ट्रेन से जा रहे हैं तो रेलवे पूछताछ केंद्र से ट्रेन की पुष्टि करके ही जाएं। नौ और 10 सितंबर को लंबी दूरी की 37, 170 लोकल व मैमू का संचालन रद्द रहेगा। मेरठ से चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी।

उत्तर रेल मंडल के चीफ रिलेशन ऑफिसर दीपक कुमार ने बताया कि आठ सितंबर को कुछ लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। मेरठ कैंट से श्रीगंगानगर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन संख्या 14030, ट्रेन संख्या 20411/ 12 दिल्लीजंक्शन-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 04435 रेवाडी-मेरठ सिटी एक्सप्रेस नौ व दस सितंबर को रद्द रहेंगी। मेरठ से आईएसबीटी जाने वाली बसें बंद रहेंगी।

यह रहेगी व्यवस्था

दिल्ली के गैर गंतव्य वाहनों का प्रवेश दिल्ली सीमा में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल से जाएंगे। n(एनएच-91) बुलंदशहर की ओर से आने वाले वाहन लाल कुआं से दिल्ली की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन लाल कुआं से एनएच-9 से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जाएंगे।   (एनएच-9) हापुड़ की ओर से आने वाले वाहन डासना ईस्टर्न पेरिफेरल डासना इंटरसेक्शन से आगे दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे। (एनएच -34/पूर्व में एनएच 58) मेरठ की ओर से आने वाले वाहन दुहाई से आगे गाजियाबाद व दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे।

***************************

 

भोपाल से मुंबई जाने वाले विमान में खराबी, फ्लाइट निरस्त, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

भोपाल 06 Sep, (एजेंसी)। भोपाल से मुंबई जा रही इंडिगो की नाइट फ्लाइट में मंगलवार देर रात को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान टेकआफ नहीं हो सका और फ्लाइट को ऐनवक्त पर निरस्त करना पड़ा। फ्लाइट निरस्त होने से परेशान यात्रियों ने देर रात को ही एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। इंडिगो प्रबंधन रात को वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका, इस कारण यात्री नाराज दिखे।

इंडिगो की रात की उड़ान निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से मुंबई से भोपाल पहुंच गई थी। मुंबई से भोपाल आने वाले यात्रियों को कोई परेशान नहीं हुई, लेकिन जब यही उड़ान भोपाल से मुंबई जाने को तैयार थी, उसी समय विमान के इंजन में खराबी आ गई। तकनीकी खराबी के कारण पहले उड़ान को होल्ड किया गया।

यात्रियों को लगा कि कुछ समय में विमान टेकआफ होगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रात्रि करीब 12 बजे कंपनी ने उड़ान निरस्त करने की घोषणा कर दी लेकिन यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी। कई यात्रियों ने इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए जमकर हंगामा किया। यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था भी नहीं हो सकी।

कई यात्रियों ने टिकट निरस्त करवा दिए। वहीं कुछ यात्री सुबह तक एयरपोर्ट पर बैठे रहे। यात्रियों को सुबह की उड़ान से मुंबई भेजा गया। एयरपोर्ट अथारिटी को इंडिगो ने सूचना दी कि तकनीकी कारणों से उड़ान को निरस्त करना पड़ा।

*****************************

 

स्मॉल और मिडकैप सूचकांक सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचे

मुंबई ,06 सितंबर (एजेंसी) । जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मंगलवार को स्मॉल और मिडकैप शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा और दोनों सूचकांक सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। मजबूत घरेलू कारक भारतीय इक्विटी के लिए महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें कमजोर वैश्विक साथियों द्वारा मूड को बाधित करने के प्रयासों के बावजूद अपनी ताकत बनाए रखने की अनुमति मिल रही है। उन्होंने कहा, भारत की सेवा पीएमआई 60.2 पर मजबूत बनी हुई है, जो मुद्रास्फीति के दबाव के बावजूद भी निरंतर मांग का संकेत देती है।

नायर ने कहा कि इसके विपरीत, कमजोर चीनी सेवा पीएमआई ने चीन में आर्थिक सुधार की उम्मीदों पर असर डाला है, जिससे वैश्विक बाजार की धारणा प्रभावित हुई है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि आशावादी घरेलू संकेतों के कारण घरेलू शेयर लगातार तीसरे दिन सकारात्मक रूप से बंद हुए।

अगस्त महीने के लिए सेवा पीएमआई डेटा 60.1 पर मजबूत आया, जिससे भावनाओं को बढ़ावा मिला। कमजोर वैश्विक बाजारों के बावजूद निफ्टी सकारात्मक खुला और एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए अंतत: 46 अंक (+0.2 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 19,575 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 150 अंक बढ़कर 65,780 पर बंद हुआ।

उन्होंने कहा कि व्यापक बाजार ने मिड-कैप 100 और स्मॉल-कैप 100 में क्रमश: 1.1 प्रतिशत और 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। ऑटो और वित्तीय को छोड़कर, सभी क्षेत्रों ने मीडिया में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सकारात्मक रिटर्न दिया, जबकि स्वास्थ्य सेवा में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि आगे चलकर बाजार सकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ व्यापक दायरे में कारोबार जारी रखेगा, क्योंकि अनिश्चित वैश्विक संकेतों के बीच लचीली घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूती प्रदान करती है।

*****************************

 

टीचर्स डे के खास मौके पर नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कृति सेनन को अपनी स्कूल टीचर से मिला बधाई संदेश

06.08.2023  – ‘मिमी’ में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 69वां राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। साथ ही साथ इस अब भी उनके परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के तरफ से बधाई देने का सिलसिला जारी है। उनके स्कूल टीचर ने टीचर्स डे के स्पेशल मौके पर उनके लिए एक संदेश भेजा कि वे सभी अपनी पूर्व छात्रा पर कितना गर्व महसूस करते हैं।

एक इंजीनियरिंग छात्रा से लेकर नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर तक, कृति सेनन ने अपनी यात्रा में एक लंबा सफर तय किया हैं।  वो दिल्ली से आई थी और सिर्फ 9 साल पहले इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। लेकिन आज वह बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। इस सफलता के साथ एक्ट्रेस भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लगातार आगे बढ़ रही हैं। 2014 में ‘हीरोपंती’ के साथ अपनी शुरुआत करने वाली दिल्ली की एक आम लड़की ने एक दशक से भी कम समय में अपनी योग्यता के आधार पर भारत के टॉप नामों में से एक में अपनी जगह बनाई और अपनी फील्ड में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के साथ और भी बहुत कुछ कर रही हैं।

बड़े सपने हासिल करने की उम्मीद रखने वाले हर किसी के लिए अदाकारा कृति सेनन की जर्नी बेहद इंस्पायरिंग है। आने वाले दिनों में कृति सेनन शाहिद कपूर के साथ एक रोबोटिक प्रेम कहानी ‘गणपथ पार्ट 1’, करीना कपूर खान के साथ ‘द क्रू’ और अपने पहली प्रोडक्शन वेंचर ‘दो पत्ती’ में काजोल के साथ लीड रोल में नज़र आएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

यौन शोषण मामले में दाखिल चार्जशीट में हुए खुलासे, मंत्री संदीप सिंह के चंगुल से भागते वक्त महिला कोच को लगी थी चोट

नई दिल्ली 06 Sep, (एजेंसी)- जूनियर महिला कोच के यौन शोषण मामले में फंसे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह को लेकर दाखिल चार्जशीट में नए खुलासे सामने आ रहे है। जानकारी के अनुसार मंत्री संदीप सिंह के बयान चार्जशीट में मौजूद तथ्यों से मेल नहीं खा रहे।

आरोपी मंत्री के मुताबिक, पीड़िता सीन ऑफ क्राइम मंत्री की कोठी पर सिर्फ 15 मिनट ही रुकी थी जबकि कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता मंत्री की कोठी में एक घंटे से ज्यादा समय तक मौजूद रही थी। वहीं, पुलिस के साथ क्राइम सीन का दौरा करने पर पीड़िता ने संदीप सिंह के ऑफिस, उसके साथ जुड़े कमरे, बेडरूम और इससे जुड़े रास्ते की भी पहचान की थी।

पुलिस के मुताबिक इससे साफ है कि पीड़िता पहले भी वहां आई थी। संदीप सिंह का कहना था कि कोच सिर्फ उनके मुख्य ऑफिस में ही आई थी जबकि साथ जुड़े केबिन और बेडरूम में नहीं गई थी। वहीं, हरियाणा के तत्कालीन खेल निदेशक पंकज नैन के मुताबिक संदीप सिंह पीड़िता में खास दिलचस्पी दिखा रहे थे। पीड़िता ने उन्हें संदीप सिंह की तीन बार शिकायत की थी। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को है।

चार्जशीट के मुताबिक पीड़िता सीआरपीसी की धारा 164 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान पर कायम रही। कई गवाहों ने पीड़िता के बयान का समर्थन किया। सीएफएसएल से प्राप्त रिपोर्ट में कुछ चैट, वॉयस और कॉल रिकार्डिंग सामने आईं, जिनसे पता चला कि पीड़िता ने घटना की जानकारी कुछ लोगों को दी थी। राज मित्तल नामक व्यक्ति से 16 जुलाई को फोन पर बात के बाद कोच ने सिर पर लगी चोट वाली फोटो भी उसे भेजी थी। इसमें कोच के सिर पर बैंडेज लगी थी।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी संदीप सिंह से बचने के दौरान उसका सिर टेबल से टकरा गया था, जिससे उसे चोट आई थी। वहीं, कुछ गवाहों के बयान से निकल कर आया कि मंत्री संदीप सिंह समेत खेल विभाग के अन्य कर्मियों द्वारा पीड़िता का मानसिक शोषण किया जा रहा था। वहीं, खेल विभाग के कर्मियों के बयान व ऑफिस रिकॉर्ड से पता चला कि किसी प्रभाव के चलते पीड़िता की नियुक्ति में देरी हो रही थी और उसका तबादला पंचकूला से झज्जर किया जा रहा था।

चार्जशीट के मुताबिक पीड़िता के मोबाइल के स्क्रीनशॉट संदीप सिंह को दिखाने पर उन्होंने माना था कि उनकी और पीड़िता की स्नैपचैट पर बात हुई थी। वहीं, एफआईआर दर्ज होने से तीन दिन पहले 28 दिसंबर 2022 की एक कॉल रिकार्डिंग में भी संदीप सिंह ने माना कि उसमें पीड़िता और उसकी आवाज है।

मंत्री के मुताबिक एक जुलाई 2022 को उनके सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास पर एक संतरी के अलावा तीन से चार सुरक्षाकर्मी और तीन से चार किचन स्टाफ/ कुक मौजूद थे। रिप्रेजेंटेशन में संदीप सिंह ने कहा कि वह पहली बार पीड़िता से मार्च-अप्रैल 2022 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मिले थे जबकि बयान में कहा कि मार्च में वह अपने घर पर पीड़िता से मिले थे। ये भी कहा कि पीड़िता ने उनके पीए से 31 दिसंबर 2021 को बात की थी, मगर बयान में कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

संदीप सिंह यह भी नहीं बता पाए कि उन्होंने पीड़िता को मिलने के लिए ऑफिस टाइम छोड़कर देर शाम क्यों बुलाया था? वहीं पुलिस ने यह भी कहा है कि मामले में पीड़िता के कुछ आरोप जांच के दौरान सिद्ध नहीं हो पाए। पुलिस ने कहा है कि स्नैपचैट पर दोनों के बीच नियमित रूप से बातचीत होती थी। स्नैपचैट का डाटा न निकल पाने के चलते पीड़िता के कई आरोप तकनीकी दिक्कतों के चलते साबित नहीं हो सके। वहीं पीड़िता की कई गवाहों से हुई चैट से सामने आया है कि वह काफी मानसिक तनाव में थी। उसने आरोप लगाया था कि संदीप सिंह ने उसके लिए विपरीत माहौल पैदा कर दिया है।

****************************

 

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के लिए मतदान शुरू

चंडीगढ़ 06 Sep, (एजेंसी): चार सदस्यीय पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस छात्र परिषद के लिए मतदान बुधवार को 1,200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। कुल 320 मतपेटियों के साथ 170 मतदान केंद्रों पर 15,693 छात्र अपना वोट डालेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद मतपत्रों की गिनती शुरू होगी।

इस वर्ष छात्र परिषद चुनाव लड़ने वाले प्रमुख समूह हैं – पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ (पीयूएसयू), पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संगठन (एसओपीयू), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (आईएनएसओ)।

अध्यक्ष के शीर्ष पद के लिए नौ उम्मीदवार और उपाध्यक्ष, सचिव तथा संयुक्त सचिव पदों के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं। दविंदर पाल सिंह (पूसा), दिव्यांश ठाकुर (छात्र युवा संघर्ष समिति या सीवाईएसएस), जतिंदर सिंह (एनएसयूआई), कुलदीप सिंह (हरियाणा स्टूडेंट्स एसोसिएशन), मनिका छाबड़ा (पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ललकार), प्रतीक कुमार (स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी), राकेश देशवाल (एबीवीपी), सक्षम सिंह (स्वतंत्र) और युवराज गर्ग (भारतीय छात्र संगठन) शीर्ष पद के लिए मैदान में हैं।

दस शहरों के कॉलेजों में 43,705 छात्र भी अपने संबंधित छात्र परिषदों का चुनाव करने के लिए मतदान करने के पात्र होंगे। चारों पदों के लिए कुल 110 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से पहले तीन गठबंधन उभर कर सामने आए हैं।सीवाईएसएस ने हिमाचल छात्र संघ (एचआईएमएसयू) से हाथ मिलाया है।

आईएनएसओ ने एसओआई और हिमाचल प्रदेश छात्र संघ के साथ गठबंधन किया है, जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी हेल्पिंग हैंड्स (पीयूएचएच) ने एबीवीपी के साथ गठबंधन किया है। पिछले साल एबीवीपी से आए सीवाईएसएस के आयुष खटकर ने एबीवीपी के हरीश गुर्जर को 660 वोटों से हराया था। एनएसयूआई दो पदों पर कब्जा करने में कामयाब रही थी, जिसमें हर्षदीप सिंह बाथ को उपाध्यक्ष और मनीष बूरा को संयुक्त सचिव चुना गया था।

सचिव पद एबीवीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार प्रवेश बिश्नोई को मिला था। चुनावों से पहले, 533 एकड़ का परिसर विश्वविद्यालय अधिकारियों और चंडीगढ़ पुलिस की भारी तैनाती के साथ किसी युद्ध के मैदान से कम नहीं लग रहा था।

चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक विश्वविद्यालय के तीन में से दो गेटों को सील कर दिया गया है। सेक्टर 14 स्थित मुख्य परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रत्येक वाहन की जाँच की जा रही है। विश्वविद्यालय के अधिकारी प्रतिबंधों का बचाव कर रहे हैं। पंजाब विश्वविद्यालय देश के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसकी स्थापना 1882 में लाहौर में हुई थी। विश्वविद्यालय में लगभग 60 शिक्षण और अनुसंधान विभाग हैं और 170 से अधिक कॉलेज इससे संबद्ध हैं।

*********************************

 

G-20 Summit : कोई आए या न आए फर्क नहीं पड़ता… रूस-चीन के राष्ट्रपति के न आने पर एस जयशंकर का बड़ा बयान

नई दिल्ली 06 Sep, (एजेंसी) : भारत में इस साल होने वाली जी-20 समिट से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किनारा कर लिया है। जहां समिट में रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे, तो वहीं चीन की तरफ से प्रधानमंत्री ली कियांग भारत आएंगे। इसे लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब जी-20 में कोई राष्ट्राध्यक्ष न पहुंचा हो। पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं।

जयशंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “अलग-अलग समय पर जी-20 में कोई न कोई राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रहे हैं, जो किसी वजह से खुद नहीं आ पाए हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता। मायने यह रखता है कि उस देश का पक्ष और स्थिति क्या है और वह इसी बात से साफ हो जाता है कि वह अपने किस प्रतिनिधि को जी-20 के लिए भेजता है। मुझे लगता है कि जी-20 में सभी काफी गंभीरता के साथ आ रहे हैं।”

विदेश मंत्री से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि रूस के विदेश मंत्री चाहते हैं कि यूक्रेन संकट पर उनके विचार को G20 के भाषण में शामिल किया जाए। ऐसे में क्या जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है?

इस पर जयशंकर ने कहा, “आप इसे ऐसे चित्रित कर सकती हैं लेकिन मेरे लिए कोई भी अपनी राष्ट्रीय स्थिति को सामने रखने की कोशिश करेगा। यदि आप चाहें तो अपनी बातचीत की स्थिति को अधिकतम करने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि आपको इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि बातचीत में वास्तव में क्या होता है और इसे पहले से ही इस आधार पर नहीं आंकना चाहिए कि एक अवसर पर क्या कहा जा सकता है और एक अवसर पर जो कहा गया था उसकी मीडिया व्याख्या क्या हो सकती है।”

**************************

 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी का वेन्यू फिक्स

मुंबई  06 Sep, (एजेंसी) :  (आप) सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस महीने के अंत में राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की रस्में 23 और 24 सितंबर को लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होंगी। 200 से अधिक मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है और 50 से अधिक वीवीआईपी मेहमान भी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

बुकिंग कन्फर्म होते ही दोनों होटलों में शादी की रस्मों की तैयारियां शुरू हो गईं। शादी में आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पंजाब के CM भगवंत मान सहित कई लोग शामिल होंगे। परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी शादी में शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत समेत शादी के कार्यक्रम 23 सितंबर से शुरू होंगे। शादी के बाद हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। लीला पैलेस और उदयविलास के अलावा आसपास के तीन होटलों में भी बुकिंग की गई है। वीवीआईपी मेहमानों की महत्ता को देखते हुए खुफिया अधिकारियों ने होटलों में निरीक्षण किया है।

13 मई को इस जोड़े की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। समारोह में शामिल होने वाले हाई-प्रोफाइल मेहमानों में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और कपिल सिब्बल और शिव सेना नेता आदित्य ठाकरे सहित कई राजनेता शामिल थे।

*************************

 

PM मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, जी-20 सम्मेलन को लेकर विदेश मंत्रालय देगा प्रजेंटेशन

नई दिल्ली 06 Sep, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है।

बताया जा रहा है कि, इस बैठक में भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर एक प्रजेंटेशन दिया जाएगा, जिसके जरिए सरकार के सभी मंत्रियों को इस सम्मेलन से जुड़ी और भारत की अध्यक्षता को लेकर तमाम जानकारी दी जाएगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में विदेश मंत्रालय द्वारा यह प्रजेंटेशन दिया जाएगा। मंत्रिपरिषद में कै‍बिनेट मंत्रियों के अलावा राज्‍य मंत्री भी शामिल होते हैं।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट मंत्रियों के साथ अलग से केंद्रीय मंत्रिमंडल और सीसीईए की बैठक भी करेंगे जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

*******************************

 

जी- 20 की शिखर बैठक में भाग लेने पहुंचे नाइजीरिया के राष्ट्रपति

नयी दिल्ली 06 Sep, (एजेंसी)- नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू – जी- 20 की शिखर बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार तड़के भारत पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने पालम सैन्य हवाई अड्डे पर श्री बोला का स्वागत किया।

प्रोफेसर बघेल ने एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि जी 20 शिखर बैठक में शामिल होने के लिए आने वाले सभी राष्ट्राध्यक्षों में से भारत में सर्वप्रथम आगमन नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू का हुआ है। उन्होंने कहा, “भारत सरकार की ओर से उनका स्वागत करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ । अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाने वाले हमारे देश में उनका हम हृदय पूर्वक स्वागत करते हैं।”

इस अवसर पर नाइजीरिया के विदेश मंत्री युसूफ तुग्गर और भारत में नाइजीरिया के उच्चायुक्त अहमद सूले भी उपस्थित थे। जी 20 की शिखर बैठक नई दिल्ली में नौ सितंबर और 10 सितंबर को आयोजित की जा रही है।

****************************

 

जन आशीर्वाद यात्रा काफिले पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

नीमच/भोपाल 06 Sep, (एजेंसी)- मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के काफिले पर कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया, जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालाकि वाहनों में सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुरक्षित हैं। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रावली कुंडी क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल वाहनों पर पथराव किया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तुरंत स्थिति को संभालने का प्रयास किया और विशेष वाहन में सवार वरिष्ठ नेताओं को सुरक्षित उतारकर सुरक्षा घेरे में ले लिया। इसके साथ ही हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया गया। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

बताया गया है कि यात्रा में भाजपा के अनेक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। पथराव में कुछ वाहनों के कांच टूट गए हैं। पत्थर स्थानीय भाजपा विधायक के वाहन में भी लगा है। पथराव के बाद हुए हंगामे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ग्रामीण इस क्षेत्र में कथित चीता प्रोजेक्ट से संबंधित लंबी दीवार बनाने का विरोध कुछ दिनों से कर रहे हैं। पथराव की घटना को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस घटना के लिए राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है, ”भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से घबराए कांग्रेसियों ने नीमच में यात्रा पर हमला कर वाहनों में तोड़फोड़ की है। मैं कांग्रेस की इस हरकत की कड़ी आलोचना करता हूं, इन गुंडों को हम बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगे। इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” श्री शर्मा ने इस पोस्ट के साथ वीडियो के जरिए बयान जारी किया है।

इस मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव एवं वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देर रात सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि नीमच का यह वीडियो तकलीफदेह है। उन्होंने लिखा है, ”शिवराज की ‘अवसरवाद यात्रा’ के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पाप का घड़ा भर गया है।

जहां हम हिंसा के कदापि पक्षधर नहीं, पर आक्रोशित युवाओं और महिलाओं को पुलिसिया डंडों से पीटना दबाना भी उचित नहीं।” श्री सुरजेवाला ने कहा कि वे राज्य की जनता से अनुरोध करते हैं कि भाजपा को केवल वोट की चोट से सबक सिखाया जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि समाज के हर वर्ग के ”उत्पीड़न” के बाद भी शिवराज सरकार को लगता है कि जनता उन पर पत्थर नहीं, फूल बरसाएगी।

उन्होंने विभिन्न घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने 18 साल के शासन में जनता को जो दिया है, जनता उसी को मय ब्याज के लौटाने को तत्पर है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि विरोध को लोकतांत्रिक तरीके में रखें और अपराधियों को दंडित करने का काम न्यायालय को ही करने दें।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भाजपा ने 18 वर्षों में जो किया, उसके परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने लिखा है कि मनासा विधानसभा क्षेत्र के रावलीकुड़ी में गांधीसागर वन अभयारण्य में चीता प्रोजेक्ट से नाराज किसानों ने जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध किया एवं ”कार्यानुसार आशीर्वाद” दिया है।

**************************

 

संसद के विशेष सत्र में भाग लेंगे इंडिया गठबंधन के दल, एजेंडा के लिए सोनिया PM मोदी को लिखेंगी पत्र

नई दिल्ली 06 Sep, (एजेंसी): कांग्रेस संसद के विशेष सत्र में भाग लेगी और सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एजेंडा जानने की कोशिश करेंगी, साथ ही कुछ जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पार्टी के संसदीय रणनीति समूह के साथ बैठक की। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि कांग्रेस 18 से 22 सितंबर तक बुलाई गई विशेष सत्र का बहिष्कार नहीं करेगी। सूत्र ने कहा कि संसदीय रणनीति समूह की बैठक के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी सांसदों ने सकारात्मक एजेंडे के साथ विशेष सत्र में भाग लेने का फैसला किया।

विशेष सत्र के एजेंडे के लिए सोनिया गांधी अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगी। वह प्रधानमंत्री को कई मुद्दों पर चर्चा की विपक्ष की मांग से अवगत कराएंगी। सूत्र ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा पीएम मोदी को पत्र लिखने की योजना का विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों के नेताओं ने समर्थन किया है, जो पांच दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए खड़गे के आवास पर मिले थे।

भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) की दो बैठकों में निर्णय लिया गया कि समूह कि वह अडाणी समूह और जेपीसी की मांग, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, मणिपुर की स्थिति, आर्थिक, राजनीतिक और विदेशी मुद्दों को उठायेगा।

इस बीच, पार्टी के एक अन्य सूत्र ने कहा कि खड़गे के आवास पर रात्रिभोज पर पार्टी नेताओं की बैठक में नेताओं ने मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों द्वारा इंडिया की बजाय भारत का उपयोग करने के कुछ प्रयासों पर भी चर्चा की। मंगलवार को जी20 के रात्रिभोज के निमंत्रण पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें द्रौपदी मुर्मू को अंग्रेजी में ‘प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया’ की बजाय ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया था। पार्टी सूत्र ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के दल संविधान से अंग्रेजी के ‘इंडिया’ शब्‍द को हटाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगे।

*****************************

 

PM मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन

नई दिल्ली 06 Sep, (एजेंसी) : SPG के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 61 साल के अरुण कुमार सिन्हा को कुछ समय पहले ही सर्विस में एक्सटेंशन दिया गया था। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के पास ही देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा रहता है।

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के जिम्मे प्रधानमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा होती है। साल 1985 में इस ग्रुप का गठन किया गया था, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद एसपीजी को बनाया गया था। SPG प्रधानमंत्री के घर, ऑफिस, देश या विदेश में कहीं भी होने वाले कार्यक्रम, दौरे की सुरक्षा देखती है।

पहले एसपीजी के जिम्मे पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवारवालों की सुरक्षा भी रहती थी, हालांकि साल 2019 में एक नया एक्ट लाकर इस नियम में बदलाव किया गया था। नए नियम के मुताबिक, कोई भी प्रधानमंत्री पद छोड़ने के पांच साल बाद तक एसपीजी की सुरक्षा ले सकता है, वो भी इंटेलीजेंस रिपोर्ट के आधार तय किया जाता है।

****************************

 

अब कुर्ता पायजामा में भी नजर आएंगे नौसेना के जवान, पारंपरिक पहनावा बनेगा नया ड्रेस कोड

नई दिल्ली 06 Sep, (एजेंसी)- देश में इस समय भारत बनाम इंडिया का विवाद जोरों पर है। जी20 मीटिंग को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी निमंत्रण पत्र में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखे जाने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है। उसका कहना है कि सरकार देश का नाम बदलने जा रही है। बता दें कि विपक्षियों ने अपने गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखा है। इसी बीच भारतीय नौसेना के जवानों को पारंपरिक भारतीय परिधानों को पहनने की अनुमति देने की भी चर्चा चल रही है। अगर यह ड्रेस कोड लागू हो जाता है तो भोजनालय और वॉर्डरूम में जवान और अधिकारी भारतीय पोशाक में नजर आएंगे। बता दें कि अब तक सेना में भारतीय परिधानों को पहनने की मंजूरी नहीं थी।

नौसेना की तीन दिन की कॉन्फ्रेंस से इतर नेशनल सिविल ड्रेस का भी प्रदर्शन किया गया। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के सामने इन परिधानों को प्रदर्शित किया गया जिसमें कुर्ता पायजामा, फॉर्मल वेस्टकोट, चूड़ीदार पैजामा और गलाबंद सूट शामिल था। हालांकि अभी इन परिधानों को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है। शीर्ष अधिकारों के सामने विचार के लिए यह मुद्दा जरूर रखा गया है।

सेना में अंग्रेजों के जमाने से ही भारतीय परिधानों को अनुमति नहीं है। जवानों के साथ मेहमान भी सेना के भोजनालय में भारतीय परिधान पहनकर नहीं जा सकते। हालांकि पश्चिमी संस्कृति को हटाने में नौसेना सबसे आगे नजर आ रही है। बीते साल दिसंबर में नेवी चीफ ऐडमिरल आर हरि कुमार ने कहा था, प्रधानमंत्री ने लालकिले से पंच प्राण का जिक्र किया। इसमें गुलामी की मानसिकता से मुक्ति भी शामिल था।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना के स्वदेशी एनसाइन का भी अनावरण किया जिसमें से लाल रंग के सेंट जॉर्ज क्रॉस को हटा दिया गया। बीते साल आईएनएस विक्रांत के कमीशन होने के मौके पर यह किया गया था। बीते महीने नौसेना में एक और बड़ा परिवर्तन किया गया है। नौसेना के अधिकारी आम तौर पर अपने पास एक डंडा रखा करते थे जिसे अब नियम से हटा दिया गया है। कहा गया कि यह औपनिवेशिक शासन का प्रतीक था और गुलामी को दर्शाता था।

*********************************

 

सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी मामले में उदयनिधि और प्रियंक खड़गे पर रामपुर में FIR दर्ज

रामपुर 06 Sep, (एजेंसी) : सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि और उनका समर्थन करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे प्रियंक खड़गे पर रामपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। रामपुर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि रामपुर स्थित सिविल लाइंस कोतवाली में वकील हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने उदयनिधि स्टालिन और प्रियंक खड़गे के खिलाफ मुकदाम दर्ज कराया है। उदयनिधि एवं प्रियंक खडगे के विरुद्द 300/2023 धारा 153A, 295A अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

मुकदमा दर्ज करवाने वाले अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने कहा, “चार सितंबर को अखबारों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए उसे खत्म किए जाने की जरूरत बताए जाने संबंधी एक समाचार प्रकाशित हुआ था। हम लोग सनातन धर्म के अनुयायी होने के कारण अपने धर्म के प्रति इस प्रकार के अभद्र भाषण के द्वारा धार्मिक भावनाओं को अत्यधिक आघात पहुंचा है। उक्त व्यक्तियों के द्वारा जानबूझकर विद्वेषपूर्ण दिये गये बयानों से धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता एवं सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते मुकदमा दर्ज कराया है।”

गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए कहा था कि इसका विरोध नहीं, बल्कि इसे पूरी तरह खत्म कर दिया जाना चाहिए।

********************************

 

रॉकी और रानी… के नाम बड़ी उपलब्धि, अब बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी फिल्म

06.08.2023 (एजेंसी)  – करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानीको रिलीज हुए 1 महीना बीत चुका है, लेकिन फिल्म अब भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बढिय़ा प्रदर्शन किया है, वहीं फिल्म की कहानी और किरदारों की भी दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने सराहना की है।अब खबर है कि इस फिल्म को लोकप्रिय बुसान फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया है।रॉकी और रानी… को प्रतिष्ठित बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2023 के ओपन सिनेमा श्रेणी के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर एक दिल वाला इमोजी साझा कर लिखा, आपका प्यार है तो सब है।इसके साथ जिन 4 फिल्मों को जगह मिली है, उनमें फ्रांस से डॉगमैन और द एनिमल किंगडम, जापान से रिवॉल्वर लिली और हांगकांग से वन मोर चांस शामिल है।यह महोत्सव 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगा। इस साल यहां कुल 269 फिल्में दिखाई जाएंगी। बुसान फिल्म महोत्सव का आयोजन हर साल दक्षिण कोरिया में होता है। यह एशिया के बड़े फिल्म महोत्सवों में से एक है। इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रोडक्शन का काम तो करण ने संभाला ही, इसी के साथ उन्होंने इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी उठाई।

करण ने इस फिल्म के जरिए 7 साल बाद निर्देशन में वापसी की। इससे पहले 2016 में रिलीज हुई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए करण निर्देशक की कुर्सी पर बैठे थे। फिल्म रिलीज होने के बाद करण के निर्देशन की चारों ओर खूब तारीफ हुई।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया।फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है।

इस फिल्म ने भारत में 180 करोड़ रुपये तो दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म बीती 28 जुलाई को रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया है।

******************************

 

फुकरे 3 का ट्रेलर जारी, फिर दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार फुकरे गैंग

06.08.2023 (एजेंसी)  –  इस साल कई फिल्मों के सीक्वल दर्शकों के बीच आने वाले हैं। उन्हीं में से एक फुकरे 3 भी है, जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा है।इस फ्रैंचाइजी की पिछली दोनों फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। यही वजह है कि तीसरी किस्त के लिए भी दर्शक बड़े उत्साहित हैं।बीते दिन फिल्म से कलाकारों की शानदार झलक सामने आई थी और अब इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।फिल्म में हर किरदार एक मजेदार अंदाज में दिख रहा है।

जहां भोली पंजाबन बनीं ऋचा चड्ढा राजनीति में कदम रख चुनाव लडऩे को तैयार हैं, वहीं वरुण शर्मा उर्फ चूचा के चुटकुले लोटपोट करते हैं।दूसरी तरफ फिल्म में पंडित जी का किरदार निभा रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी के डायलॉग ध्यान खींचते हैं। फिल्म से सामने आईं झलकियों की तरह ट्रेलर भी शानदार लग रहा है और लगता है कि फुकरे गैंग फिर सिनेमाघरों में धूम मचाने वाला है।इस फिल्म की रिलीज तारीख कई बार बदली जा चुकी है। पहले यह इस साल के अंत में दिसंबर के महीने में रिलीज होने वाली थी।हालांकि, अब प्रभास की सालार के टलने के बाद निर्माता फुकरे-3 को जवान के बाद 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर से टकराएगी।हाल ही में फिल्म के पोस्टर्स के साथ इसकी रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा था।पहले फुकरे 3 7 सितंबर को उसी दिन रिलीज होने वाली थी, जिस दिन शाहरुख खान की जवान रिलीज हो रही है।बाद में इसे जवान की वजह से ही 1 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया।यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले जवान 3 जून को रिलीज हो रही थी, लेकिन जैसे ही इसकी रिलीज डेट 7 सितंबर हुई तो फुकरे 3 की टीम हरकत में आई और फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी।इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने मिलकर बनाया है। फिल्म में एक बार फिर ऋचा, पंकज, मनजोत सिंह, पुलकित और वरुण दर्शकों को गुदगुदाएंगे।मृगदीप सिंह लांबा इस फिल्म के निर्देशक हैं।

फुकरे 2013 में आई थी। इसके बाद 2017 में फुकरे रिटर्न्स ने पर्दे पर दस्तक दी थी। 22 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई थी।तीनों फिल्मों की कहानी विपुल विग ने ही लिखी है।

******************************

 

मंजरी फडनीस ने जाने तू…या जाने ना की शूटिंग के यादगार पल किए साझा

06.08.2023 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस मंजरी फडनीस, जो आने वाली रोमांटिक कॉमेडी जाने तू…या जाने ना में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, ने उन पलों के बारे में बात की, जो रिलीज के 15 साल बाद भी उनकी पुरानी यादों को ताजा कर देते हैं।अब्बास टायरवाला द्वारा निर्देशित 2008 की फिल्म जाने तू… या जाने ना में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं। इसमें प्रतीक बब्बर, मंजरी, रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह, सोहेल खान, अरबाज खान और परेश रावल भी अहम भूमिका में हैं।

मंजरी ने मेघना का किरदार निभाया, जो जय (इमरान) की गर्लफ्रेंड थी। हाल ही में, फिल्म ने रिलीज के 15 साल पूरे किए और 39 वर्षीय एक्ट्रेस ने शूटिंग से जुड़े पलों को याद किया।जब मंजरी से पूछा गया कि उन्हें अभी भी फिल्म के बारे में क्या याद आता है, तो उन्होंने बताया, साउथ बॉम्बे की खाली सड़कों पर चलना। मुझे लगता है कि यही एकमात्र मौका था जब मैंने इसे इतना शांत और इतना विचित्र देखा था, यह इतना अद्भुत था। मुझे लगता है कि यह मुझे पुरानी यादों में खो देता है।उन्होंने कहा, कभी-कभी जब मैं साउथ बॉम्बे पार कर रही होती हूं, तो मुझे पुरानी यादों का एहसास होता है, और मैं बस आधी रात में सड़कों पर चलना चाहती हूं।

क्योंकि फिल्म में मेरा एक सीन सड़क पर चलने वाला था, जिसमें वह इमरान से बात करती हूं। वह वास्तव में मेरे लिए यादगार था।उन्होंने आगे कहा, इगतपुरी में पूरी शूटिंग, जहां हमने नजरें मिलाना गाना शूट किया था, वह कुछ खास था। और निश्चित रूप से पंचगनी में पूरी वर्कशॉप हमारे लिए एक और अद्भुत जुड़ाव वाली जगह थी।वर्तमान में, मंजरी नीरज पांडे द्वारा निर्मित और लिखित दिलचस्प थ्रिलर सीरीज द फ्रीलांसर में नजर आ रही हैं।

वह मृणाल कामथ की भूमिका निभा रही हैं। शो में मोहित रैना, अनुपम खेर, कश्मीरा परदेशी और नवनीत मलिक भी हैं। यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही है।

************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version