लूट का विरोध करने पर व्यापारी भाइयों पर तीन बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, मौत

समस्तीपुर 19 Oct, (एजेंसी): बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो किराना व्यवसाई भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पवरा निवासी मणिकांत चौधरी के पुत्र अजीत कुमार चौधरी (39) और सुमित कुमार (37) किराना दुकान बंद कर रात 10 बजे घर वापस लौट रहे थे।

अभी वे पांचोपुर चोरवा पोखर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोका और दोनों को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा और एक धारदार हथियार बरामद किया है।

पुलिस प्रथम दृष्ट्या लूट का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि लूट के दौरान विरोध करने पर गोली मारे जाने की आशंका है। इन दोनों व्यवसायियों से पहले भी लूट हो चुकी है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर जिले के मधैपुर में बुधवार शाम बदमाशों ने एक पॉल्ट्री फार्म व्यवसायी (अंडा कारोबारी) प्रेम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ घंटे के फासले पर तीन व्यवसायियों की हत्या से स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है।

****************************

 

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में बड़ी वारदात, पुजारी की गला रेतकर हत्या; इलाके में मचा हड़कंप

अयोध्या 19 Oct, (एजेंसी) : रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में साधु गला रेतकर हत्‍या कर दी गई है। गुरुवार सुबह इस घटना के बारे में पता चलने पर हड़कंप मच गया। साधु राम सहारे दास हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी के संत दुर्बल दास के शिष्‍य थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी और एसएसपी सहित पुलिस के अन्‍य अफसर हनुमानगढ़ कैंपस में पहुंचे।

मामले की छानबीन की जा रही है। कहा जा रहा है कि अंबेडकरनगर के भीटी में करीब 10 बीघा जमीन के स्‍वामित्‍व को लेकर हत्‍या की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिसर में सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। मंदिर परिसर में रहने वाला एक युवक घटना के बाद से ही गायब चल रहा है। उस पर हत्‍या का शक जताया जा रहा है। हनुमानगढ़ी मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थित कमरे में साधु राम सहारे दास रहते थे। इसी कमरे में उनका शव मिला है। उनके गले पर गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

****************************

 

सुशांत सिंह राजपूत Death Case में नया मोड़: आदित्य ठाकरे ने खटखटाया Highcourt का दरवाजा, CBI जांच की मांग

मंबई 19 Oct, (एजेंसी) : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत व उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से पहले उनका पक्ष सुने जाने की मांग करते हुए आदित्य ठाकरे ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वकील राहुल अरोटे के माध्यम से 13 अक्टूबर को दायर अपने आवेदन में आदित्य ठाकरे ने कहा कि जनहित याचिका सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि मामले की जांच पहले से ही राज्य मशीनरी द्वारा की जा रही है। 20 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई हो सकती है।

इस साल सितंबर में ‘सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट लिटिगेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष राशिद खान पठान के माध्यम से दायर जनहित याचिका में सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की रहस्यमय मौतों के संबंध में आदित्य ठाकरे की तत्काल गिरफ्तारी और हिरासत में पूछताछ की मांग की गई थी। जनहित याचिका पर हाई कोर्ट में अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी मामले में ठाकरे के वकील अरोटे ने कहा, ‘हमने एक हस्तक्षेप आवेदन दायर किया, जिसमें कहा गया है कि कोई भी आदेश पारित करने से पहले हमें सुना जाना चाहिए। हमने कहा है कि जनहित याचिका सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच पहले से ही सीबीआई द्वारा की जा रही है।’

अरोटे ने कहा, ‘किसी जनहित याचिका में कोई भी आदेश कैसे पारित किया जा सकता है, जब एक राज्य मशीनरी पहले से ही जांच में लगी हुई है।’ जनहित याचिका में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की जांच करने और एक व्यापक जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

******************************

 

अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती शॉर्ट फिल्म ”वांछा-द ब्लैक डिजायर’ प्रदर्शन के लिए तैयार

19.10.2023  –  अंधविश्वास और कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती शॉर्ट फिल्म ”वांछा-द ब्लैक डिजायर’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। यह शॉर्ट फिल्म महाराष्ट्र की चर्चित म्यूजिक/ऑडियो औरवीडियो वितरण संस्था शान से एंटरटेनमेंट के द्वारा अमेज़ॅन प्राइम/डिज़्नी, हंगामा, एयरटेल एक्स स्ट्रीम, वॉचओ और टाटा प्ले बिंज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर  पर बहुत जल्द जारी किया जाएगा।

इसके अलावा यह शॉर्ट फिल्म सिनेदर्शकों के लिए शान से एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगी। झारखंड की धरती से जुड़ी शॉर्ट फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ का स्पेशल शो पिछले दिनों अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों के अलावा राजस्थान की मशहूर सिंगर व अभिनेत्री रानी रंगीली, अभिनेता महेंद्र सिंह और भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री परी तोमर व बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता, निर्देशक राजेश मित्तल की उपस्थिति में सम्पन्न हो चुका है।

मिली फिल्म्स एंड टी वी इंटरनेशनल के बैनर तले बनी, लगभग 34 मिनट की मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शार्ट  फिल्म ‘वांछा-द ब्लैक डिजायर’ के निर्माता मनोज कुमार, कार्यकारी निर्माता शंकर पाठक, डीओपी सुमित सचदेवा, एडिटर सुमित सिन्हा ‘गोलू’, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज वर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर प्रभात कुमार, गीतकार प्रशांत गैलवर, संगीतकार श्रीकांत जयकांत, प्रचारक काली दास पाण्डेय, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, स्टील फोटोग्राफर मोहम्मद अरमान और प्रोडक्शन एक्सक्यूटिव कुमारी मिली हैं।

झारखंड के चर्चित फिल्म लेखक निर्देशक प्रशांत गैलवर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज सहाय, शेखर वत्स, शंकर पाठक, विक्रम नांगिया, बिनय सिंह, शालिनी सिंह राठौड़, पम्मी सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिन्हा, राजू चंद्रा, मास्टर शिवांश साहू और प्रिंस आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन खास होने वाला है। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। पिछले दिनों की गई मेहनत का आज आपको बेहतर फल मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपका इम्पोर्टेन्ट काम पूरा होगा।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे, वे आपका अनुसरण करेगा। आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आपकोमनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। मां कूष्मांडा के आगे हाथ जोड़ें, मन को शांति मिलेगी।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 3

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा आप धार्मिक समारोह का आयोजन करवा सकते है। माता कूष्मांडा के आशीर्वाद से आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं, आपकी पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 2

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आज आपको किसी भी कोर्ट कचहरी के मामले में पडऩे से बचना चाहिए। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि केइंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आज आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे आपको उतना ज्यादा ही फायदा होगा। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। मां कूष्मांडा के आगें माथा टेकें, करोबार में बरकत होगी।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा, लेकिन मेहनत छोडऩी नहीं है करते रहिये। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 4

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें, इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन की स्थिति में आ सकते हैं, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आज घर के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए । मां कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, आपको जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 3

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 5

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है। बिजनेस में बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। मां कूष्मांडा के सामने घी का दीपक जलाये, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 9

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, लेकिन किसी सहकर्मी की मदद से पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आज घर में बेटी की तरक्की से परिवारका माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर में आ रही रुकावटें आज समाप्त होगी। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे। मां दुर्गा का ध्यान करें, सेहत अच्छी बनी रहेगी।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 1

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे इससे आप बड़े हीखुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे। मां कूष्मांडा को मीठे का भोग लगाएं, आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 9

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। आपके काम से जीवनसाथी को प्रसन्नता होगी। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घरमें खुशियों का माहौल बनेगा। लवमेट मूवी देखने जायेंगे। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए, समाज में आपका समान बढ़ेगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 7

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लंबे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जाएगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। मां कूष्मांडा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 8

********************************

 

फर्जी प्रमाण पत्र मामले में आजम खान को 7 साल की सजा, परिवार समेत जाएंगे जेल

रामपुर ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। सपा नेता आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र केस में आजम खान परिवार को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। रामपुर कोर्ट ने अब्दुल्ला, पिता आजम खान और मां तजीन फातिमा को दो जन्मतिथि केस में दोषी करार देते हुए सात साल की सजा सुना दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोषी करार देते ही तीनों को हिरासत में ले लिया था। अब सजा सुना दिया गया है और आज ही तीनों को कोर्ट से सीधे जेल भेजा जाएगा। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र को लेकर केस दायर किया था जिस पर फैसला आया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रामपुर कचहरी में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

2017 के विधानसभा चुनाव में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें जीत भी मिली थी। उनके विरोधी उम्मीदवार और बीएसपी नेता नवाब काजिम अली खान ने अब्दुल्ला की उम्र को लेकर हाई कोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला की उम्र विधायकी चुनाव लडऩे की नहीं है।

शैक्षिक प्रमाण पत्रों में अब्दुल्ला की जन्म तिथि 1 जनवरी 1993 है जबकि उनके बर्थ सर्टिफिकेट में 30 सितंबर 1990 थी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अब्दुल्ला की ओर से पेश किए गए जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी पाया था और स्वार सीट से उनका चुनाव रद्द कर दिया था। कोर्ट ने पाया था कि साल 2017 में चुनाव लडऩे के दौरान अब्दुल्ला की उम्र 25 साल से कम थी।

2017 में यूपी विधानसभा चुनाव लडऩे के दौरान अब्दुल्ला की उम्र 25 साल से कम थी। लेकिन फिर भी वो फर्जी प्रमाण पत्र के दम पर चुनाव लड़े। रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से अब्दुल्ला आजम ने जब विधानसभा का चुनाव लड़ा था तो शफीक अंसारी उनके प्रस्तावक थे। अब शफीक अंसारी अपना दल में हैं और स्वार से अपना दल के विधायक बन गए हैं। हालांकि, 2017 में स्वार सीट से अब्दुल्ला आजम ही चुनाव जीते थे।

इसके बाद इस मामले में एक नया मोड़ आया। रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में रामपुर के गंज थाने में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मामला दर्ज कराया, जिसमें आजम खान और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा को भी आरोपी बनाया गया था। अब कोर्ट ने आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा को दोषी पाया है और तीनों को 7-7 साल की सजा सुनाई है।

**********************************

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र को विदेशी से भी मिल सकेगा फंड, गृह मंत्रालय ने दी अनुमति

अयोध्या ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विदेशी स्रोतों से चंदा प्राप्त करने की अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दे दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चंदा दिल्ली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में न्यास के बैंक खाते में जमा कराया जा सकता है।

चंपत राय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम 2010 के अंतर्गत स्वैच्छिक योगदान पाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एफसीआरए विभाग ने मान्यता प्रदान कर दी है।’ उन्होंने कहा, ‘विदेशी स्रोतों से मिलने वाला कोई भी स्वैच्छिक योगदान केवल भारतीय स्टेट बैंक की 11, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001, स्थित मुख्य शाखा वाले खाते में ही स्वीकार होगा।’

राय ने मीडिया को अलग से जारी एक बयान में कहा, ‘गृह मंत्रालय के एफसीआरए विभाग ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को विदेशी स्रोतों से स्वैच्छिक अंशदान प्राप्त करने के लिए पंजीकृत किया है।’ राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने पिछले दिनों ‘साक्षात्कार में बताया था कि अयोध्या में निर्माणाधीन तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।

मिश्रा ने यह भी कहा था कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 20 से 24 जनवरी के बीच किसी दिन हो सकती है और इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अंतिम तारीख प्रधानमंत्री कार्यालय की सूचना के आधार पर तय की जाएगी।

****************************

 

किसानों के लिए खुशखबरी : सरकार ने गेहूं समेत 6 रबी फसलों के एमएसपी में की वृद्धि

नई दिल्ली ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। सरकार ने बुधवार को विपणन सत्र 2024-25 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 150 रुपये बढ़ाकर 2,275 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। सरकार ने प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले यह कदम उठाया है। साल 2014 में सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा एमएसपी में की गई यह सबसे बड़ी वृद्धि है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में गेहूं का एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया गया।

विपणन सत्र 2023-24 (अप्रैल-मार्च) के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,125 रुपये प्रति क्विंटल है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीसीईए की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने 2024-25 सत्र के लिए रबी की सभी फसलों का एमएसपी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने आगे कहा कि रबी की 6 फसलों के रूस्क्क को निर्धारित करने का निर्णय किया गया है। तिलहन और सरसों में रूस्क्क में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं के लिए 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। चने के लिए 105 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने कहा, कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिश के आधार पर हमने छह रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है। गेहूं का एमएसपी 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, गेहूं का समर्थन मूल्य 2024-25 विपणन सत्र के लिए 2,275 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो 2023-24 में 2,125 रुपये प्रति क्विंटल था।

गेहूं रबी (सर्दियों) की मुख्य फसल है, जिसकी बुवाई अक्टूबर में शुरू होती है, जबकि कटाई अप्रैल में होती है। एमएसपी किसानों के हितों की रक्षा के लिए सुनिश्चित की गई न्यूनतम दर है, जिससे नीचे सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज नहीं खरीदा जाता है।

*********************************

 

गांव हो या शहर कहीं भी एक भी डेंगू संक्रमित मरीज उपचार के अभाव में परेशान न हो – मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री ने डेंगू की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों, आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन तथा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की स्थिति की समीक्षा की*

लखनऊ ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी डेंगू हॉटस्पॉट की स्थिति न बनने पाए। डेंगू के मरीजों के लिए अस्पतालों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई जाए। गांव हो या शहर कहीं भी एक भी डेंगू संक्रमित मरीज उपचार के अभाव में परेशान न हो। सभी सरकारी व निजी अस्पतालोंध्मेडिकल कॉलेजों में डेंगू के नए मरीजों की नियमित रिपोर्टिंग की जाए।

मुख्यमंत्री  आज यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में डेंगू की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों, आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन तथा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्हांने कहा कि जनपदों में डेंगू आउटब्रेक्स की स्थिति पर नियंत्रण हेतु ठोस प्रयास किये जाएं। नगर विकास, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा मच्छरों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु फॉगिंग एवं लार्वीसाइडल स्प्रे कराई जाए। सुबह सैनीटाइजेशन व शाम को फॉगिंग का कार्य निरन्तरता के साथ कराया जाए। कहीं भी जल भराव की स्थिति न होने पाए। हाल के दिनों में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी गई है।

विगत कुछ दिनों में जनपद मुरादाबाद, कानपुर नगर, लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य’ योजना और ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य’ योजना के पात्र प्रत्येक परिवार का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनाया जाए। इस सम्बन्ध में वर्तमान में संचालित अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में अच्छा कार्य हो रहा है। इन योजनाओं से आच्छादित होकर प्रदेश में अब तक 191.9 लाख परिवार 05 लाख रुपये वार्षिक नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं। इन योजनाओं के बारे में आमजन के बीच जागरूकता का प्रसार भी किया जाए। मुख्यमंत्री  ने कहा कि असेवित जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने पी0पी0पी0 मोड की नीति अपनाई है। इसके तहत जनपद शामली, मऊ, महराजगंज और सम्भल में कार्य प्रारम्भ हो चुका है। जबकि जनपद बागपत, मैनपुरी, कासगंज, महोबा, हमीरपुर और हाथरस के लिए वायबिलिटी गैप फण्डिंग के अन्तर्गत भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।

सभी जगह शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ किए जाएं। फेज-3 के अन्तर्गत जनपद बुलन्दशहर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, औरैया, ललितपुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, पीलीभीत, बिजनौर, चंदौली, कौशाम्बी, कुशीनगर, सुल्तानपुर व अमेठी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में चयनित 293 शिक्षकों और 1950 से अधिक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर यथोचित तैनाती सुनिश्चित करें। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आचार्य, सहआचार्य और सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर यथाशीघ्र योग्य चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए।

********************

 

पूरे प्रदेश में आराजकता व जंगलराज – अखिलेश यादव

लखनऊ ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में अपराध के क्षेत्र में हर दिन रिकार्ड पर रिकार्ड बनते जा रहे हैं। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं रोज ही घट रही हैं। मुख्यमंत्री जी अपने बयानों में बड़े-बड़े दावा करते रहते है। अपराधों के खात्मे के बयान भी खूब देते हैं। पर उनकी कोई अधिकारी सुनता हो, ऐसा नहीं लगता है। चारों ओर हाहाकार है, लोग परेशान हैं। प्रदेश में पूरी अराजकता और जंगलराज है।

चंदौली में बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर खड़े युवक पर जान लेवा हमला कर दिया। उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। कन्नौज में गनप्वाइंट पर सर्राफा व्यापारी से 20 लाख रू0 लूट लिये गए। सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ है। व्यापारियों की सुरक्षा को भाजपा सरकार ने ताक पर रख दिया है। महाराजगंज में कार मालिक को बंधक बनाकर बदमाशो ने जेवर, रुपये लूट लिये। फरेंदा क्षेत्र के कम्हरियां गांव के पास निर्माणाधीन पुल पर कार मालिक को लूट लिया गया।

तिर्वा में पेट्रोल पम्प पर बाइक सवार युवक सेल्समैन को पीटकर 60 हजार रू0 लूट कर फरार हो गए। राजधानी लखनऊ में कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी और हत्याओं की खबर न आती हो। महिलाओं और बच्चियों से दुष्कर्म के मामले तो लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शासन-प्रशासन अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो गया है। जनता भाजपा सरकार में बेहाल है। वह भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। लोग दहशत में जी रहे हैं। उनकी सुरक्षा करने वाला कोई नहीं है। क्या इसे ही कानून का राज कहते है।

************************

 

नक्सली गतिविधियों में संलिप्त पति-पत्नी गिरफ्तार

*एक को देहरिया और दूसरे को छत्तीसगढ़ से एटीएस ने दबोचा*

*माओवादी संगठन से जुड़े थे तार*

लखनऊ ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। विगत दिनों से एटीएस उत्तर प्रदेश को नक्सल व अर्बन नक्सल से जुड़े लोगों की गतिविधियों के सम्बन्ध में आसूचनाएं प्राप्त हो रहीं थी, जिनका भौतिक एवं तकनीकी रूप से सत्यापन कराते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही थी। जिस क्रम में प्रमाणिक साक्ष्य मिलने पर बुधवार नक्सल व अर्बन नक्सल से जुड़े दो अभियुक्त बृजेश कुशवाहा पुत्र स्व. राम सरीख कुशवाहा वर्तमान पता बड़की रारबदी, बरहज, देवरिया तथा प्रभा  पत्नी बृजेश कुशवाहा हाल पता रायपुर, छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

पांच जुलाई 2019 को नक्सल गतिविधियों के सम्बन्ध में मनीष आदि सात के विरूद्ध एटीएस उत्तर प्रदेश में मुकदमा पंजीकृत किया गया था व तत्समय एटीएस द्वारा चार विभिन्न शहरों भोपाल , कानपुर, देवरिया व कुशीनगर में सभी नामजद अभियुक्तों के ठिकानों पर दबिश देकर उनके पास से उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व दस्तावेज बरामद किये गये थे। नामजद सात अभियुक्तों में से मनीष श्रीवास्तव व अमिता श्रीवास्तव उर्फ वर्षा की गिरफ्तारी की गयी थी। शेष पांच व्यक्तियों बृजेश कुशवाहा व प्रभा भी सम्मिलित थे।

पूछताछ से कोई प्रमाणिक भौतिक साक्ष्य नहीं मिले थे, जिस कारण तत्समय उनको गिरफ्तार नहीं किया गया था, किन्तु उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षण एवं डाटा एक्सट्रेक्शन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से इस माह प्राप्त सम्पूर्ण एक्सट्रेक्टेड डिजिटल डाटा मय रिपोर्ट का गहन विश्लेषण करने पर ज्ञात हुआ कि बृजेश कुशवाहा एवं प्रभा द्वारा प्रयोग किये जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में प्रतिबंधित माओवादी संगठन, प्रतिबन्धित सीपीआई (माओवादी) का भारत सरकार के विरूद्ध प्रतिरोध करने के लिए सशक्त पार्टी व संगठन निर्माण करने के सम्बन्ध में पत्र, साहित्य आदि बरामद हुए हैं।

साथ ही प्रतिबन्धित सीपीआई (माओवादी) संगठन से जुड़े विभिन्न कामरेडो के पत्र भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का उल्लेख है। उक्त साक्ष्यों के आधार पर आज 18 अक्टूबर को बृजेश कुशवाहा की गिरफ्तारी देवरिया से एवं प्रभा की गिरफ्तारी रायपुर, छत्तीसगढ़ से की गयी है एवं उनके घरो की सर्च की कार्रवाई की जा रही है।

प्रभा को रायपुर, छत्तीसगढ़ में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार ट्रांजिट रिमाण्ड पर लखनऊ लाने की कार्रवाई की जा रही है। बृजेश कुशवाहा मूलत: जनपद देवरिया का रहने वाला है और वहीं से प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण की है। एमए (संस्कृत) की शिक्षा गोरखपुर से प्राप्त की है और शिक्षा के दौरान ही यह इंकलाबी छात्र सभा से जुड़ गया था। बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में नौकरी के दौरान वर्ष 2006 में इसकी मुलाकात प्रभा (रायपुर, छत्तीसगढ़) से हुई थी और इन दोनों वर्ष 2010 में शादी कर ली थी।

बृजेश कुशवाहा एवं इसकी पत्नी प्रभा मजदूर किसान एकता मंच एवं और सावित्रीबाई फूले संघर्ष समिति से जुड़कर वामपंथी विचारधारा का समर्थन करने लगे एवं इनकी आड़ में दोनों राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में भाग लेने लगे।

**************************

 

पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ से अधिक की चांदी

भीलवाड़ा  ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत पुलिस द्वारा की जा रही सक्रियता के चलते बुधवार को शहर के प्रताप नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल लेंडमार्क के समीप श्रीनाथ ट्रावेल्स एजेंसी की बस से पच्चीस पार्सल में रखी 293 किलो से अधिक चांदी की सिल्लिया बरामद की। इन सिल्लियो की बाजार कीमत दो करोड़ रूपये से अधिक बताई जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी आयकर विभाग एवं वाणिज्य कर विभाग को दे दी गई है। वही पुलिस ने बस चालक मेहसाणा निवासी अनिल कुमार,हिम्मत नगर निवासी फिरोज खान,कुरियर बॉय छोटू उर्फ शिवा निवासी धोलपूर हाल संजय कॉलोनी निवासी व दीपू निवासी आगरा हाल संजय कॉलोनी को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

***************************

 

इंडिया गठबंधन के सहयोगी सपा को झटका, पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

लखनऊ  ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। इंडिया गठबंधन के सहयोगी समाजवादी पार्टी को एक और झटका कांग्रेस ने दिया है। सपा से पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी और पूर्व विधायक गाजीपुर पशुपति नाथ राय ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को दोनों नेताओं को सदस्यता दिलाई। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय जनपद गाजीपुर के मोहम्दाबाद सीट से विधायक रहे हैं। गयादीन अनुरागी हमीरपुर से विधायक रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगांहों से देख रही है।

पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार अपराधियों को बचा रही। कांग्रेस ने हमेशा दलितों का सम्मान दिया।

पशुपतिनाथ राय ने कहा कि भाजपा अपनी जनसेवा के विचार को छोड़ चुकी है, अब सिर्फ उद्योगपतियों के लिए भाजपा काम कर रही है। कांग्रेस ही देश की उम्मीद है।

*****************************

 

तेलंगाना भाजपा नेताओं ने पवन कल्याण के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा की

हैदराबाद  ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने बुधवार को जन सेना पार्टी (जेएसपी) नेता और अभिनेता पवन कल्याण के साथ तेलंगाना में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावना पर चर्चा की।

जेएसपी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का घटक है, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी और पार्टी सांसद के. लक्ष्मण ने सुझाव दिया कि दोनों दल एक साथ चुनाव लड़ें।

जन सेना ने एक बयान में कहा कि दोनों दलों के एक साथ चुनाव लडऩे को लेकर एक दो दिनों में स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
पवन कल्याण ने जन सेना के तेलंगाना नेताओं की भावनाओं से भाजपा नेताओं को अवगत कराया।

उन्होंने याद दिलाया कि साल 2014 में उन्होंने आंध्र प्रदेश में टीडीपी-भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था और बीजेपी नेतृत्व के अनुरोध पर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव नहीं लड़ा था।

पवन कल्याण ने भाजपा नेताओं से कहा कि अगर इस बार जेएसपी तेलंगाना में कम से कम 30 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी तो इससे पार्टी के मनोबल पर असर पड़ेगा। अभिनेता पर तेलंगाना में अपने पार्टी कैडर की ओर से चुनाव लडऩे का दबाव है।

उन्होंने पहले ही तेलंगाना में सीमित संख्या में सीटों पर चुनाव लडऩे की अपनी योजना की घोषणा कर दी थी। राज्य जेएसपी नेताओं ने उनसे अपने फैसले से पीछे न हटने का अनुरोध किया है।

बाद में किशन रेड्डी और लक्ष्मण दिल्ली के लिए रवाना हो गए, उम्मीद है कि वे पवन कल्याण के साथ अपनी बैठक के नतीजे के बारे में भाजपा नेतृत्व को अवगत कराएंगे। तेलंगाना चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा में व्यस्त गतिविधियों के बीच यह बैठक हुई है।

इससे पहले पवन कल्याण ने तेलंगाना के जेएसपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में चुनाव लडऩे के बारे में उनके विचार जाने।

कथित तौर पर नेताओं ने उनसे कहा कि अगर पार्टी इस बार तेलंगाना में चुनाव नहीं लड़ती है, तो कैडर हतोत्साहित हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी 2018 में चुनावों से दूर रही ताकि नव-निर्मित राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा न हो। जेएसपी ने भी अपने सहयोगी भाजपा के अनुरोध पर 2021 में जीएचएमसी में हिस्सा नहीं लिया था।

नेताओं की बातें सुनने के बाद पवन कल्याण ने माना कि उन पर दबाव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उनकी राय को महत्व देंगे। उन्होंने उनसे कहा कि पार्टी दो-तीन दिन में उचित निर्णय लेगी।

पिछले महीने ऐसी खबरें आई थी कि जेएसपी तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 119 सीटों में से 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
कथित तौर पर पार्टी ने ग्रेटर हैदराबाद और उसके आसपास और खम्मम जिले में स्थित अधिकांश सीटों पर चुनाव लडऩे का फैसला किया था।

जून में, पवन कल्याण ने तेलंगाना में 26 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की थी और राज्य के पार्टी नेताओं को आगामी चुनाव लडऩे के लिए तैयार रहने को कहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होने हैं।

******************************

 

गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी पुल ढहने के मामले में ओरेवा समूह के निदेशक की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली

अहमदाबाद  ,18 अक्टूबर (एजेंसी)। गुजरात उच्च न्यायालय ने बुधवार को ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक और मोरबी पुल ढहने की घटना के मुख्य संदिग्ध जयसुख पटेल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।
यह फैसला तब आया, जब पटेल की नियमित जमानत याचिका पर विचार होना बाकी है।

पिछले अक्टूबर में मोरबी पुल हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद पटेल ने 31 जनवरी को आत्महत्या कर ली। उनकी फर्म के संचालन और रखरखाव के तहत पुल के कारण पटेल को गैर-इरादतन हत्या के आरोपों का सामना करना पड़ा।

पुलिस द्वारा 27 जनवरी को दाखिल आरोपपत्र में पुल की मरम्मत और उन्नयन कार्यों की देखरेख और मार्गदर्शन के लिए पटेल को सीधे तौर पर दोषी ठहराया गया है।

मामले की देखरेख कर रहे न्यायमूर्ति दिव्येश जोशी ने संकेत दिया कि नियमित जमानत याचिका पर 27 अक्टूबर को विचार-विमर्श किया जाएगा।

पटेल का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता निरूपम नानावती ने नियमित जमानत मंजूर करने में अदालत की ओर से की गई देरी पर प्रकाश डाला और इसके लिए समय की कमी को जिम्मेदार ठहराया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, न्यायमूर्ति जोशी ने सिफारिश की कि प्राथमिक नियमित जमानत याचिका योजना के अनुसार आगे बढऩी चाहिए।

****************************

 

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के पंडरिया सीट और मिजोरम के 21 उम्मीदवारो की लिस्ट जारी किया

नई दिल्ली , 18 अक्टूबर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए तीसरी लिस्ट जारी की जिसमें एकमात्र पंडरिया विधानसभा के लिए  भावना बोहरा को अपना उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी पांच राज्यों के चुनाव में अपने उम्मीदवारों की सूची बहुत ही खूब-खूब कर घोषित कर रही है क्योंकि लगभग तीन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने की चक्कर में है।

तेलंगाना और मिजोरम में बीजेपी के लिए त्रिकोणीय लड़ाई है। भारतीय जनता पार्टी ने मिजोरम के लिए भी अपने पहली लिस्ट में 12 उम्मीदवारो और दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारो की लिस्ट जारी की है। मिजोरम के 40 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की यह पहली ओर दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले  कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

मणिपुर में नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है और 21 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। साथ ही, उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मालूम हो कि 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।

************************

 

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने की फायरिंग, BSF के दो जवान घायल

जम्मू  18 Oct, (एजेंसी): जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने मंगलवार शाम को जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के भारतीय हिस्से की ओर कुछ राउंड फायरिंग की।

घटना रात 8 से 8.30 बजे के बीच की है। अधिकारियों ने कहा, “इस घटना में 120 बटालियन के दो बीएसएफ जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में स्थानांतरित कर दिया गया है।” अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

****************************

 

पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक, उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 20 डिग्री लुढ़का, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली 18 Oct, (एजेंसी) : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर कई राज्यों में दिखने लगा है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। कुमाऊं के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उच्च हिमालयी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों का पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। साथ में ऊंचे पर्वतीय इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है।

शिमला जिले के नारकंडा व खड़ापत्थर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी। कई इलाकों में शीतलहर की खबर है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ जिले में दारमा क्षेत्र के कई माइग्रेशन गांवों और साथ लगते ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फ गिरी है। कई जगह 50 साल बाद बर्फबारी हुई है। ये इलाके लगभग 10 हजार फीट से भी ऊंचे हैं।

मुनस्यारी में अधिकतम 12 और न्यूनतम 4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सीमांत जिले के खलिया, नागनीधुरा और आसपास के इलाकों में भी बर्फ गिरी है। पिथौरागढ़ का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। जो पहले के मुकाबले 2 डिग्री गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा है। मुनस्यारी के पर्यटक स्थल खलिया में पारा जीरो से नीचे चला गया है।

बागेश्वर जिले के पिंडारी और मैकतोली में सीजन की पहली बर्फ गिरी है। जिले में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी है। घाटी में कोहरा दिख रहा है। अधिकतम 16 और न्यूनतम 12 डिग्री तक टेंपरेचर यहां रिकॉर्ड किया गया है। अल्मोड़ा का हाल भी जुदा नहीं है। यहां के जागेश्वर में तापमान गिरा है। न्यूनतम 8 व अधिकतम 14 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है। चम्पावत जिले में लोहाघाट स्थित एबटमाउंट का इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार यहां का तापमान न्यूनतम 8 और अधिकतम 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों और ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है। शिमला, सिरमौर, मंडी, चंबा और कुल्लू की बात करें, तो विभाग की ओर से शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई जगह पारा जीरो डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार लाहौल और स्पीति, किन्नौर में बर्फ गिरी है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा, चूड़धार पर्वतमाला, जलोरी दर्रा और जोत (चंबा) में बर्फ के कारण सफेद चादर बिछी नजर आई है।

जम्मू कश्मीर में भी कई जगह बर्फबारी और भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया गया है। यहां 200 से अधिक लोग वाहनों समेत फंसे हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी हुई है। जिसके कारण यहां शीत लहर चल रही है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि रास्तों को खोलने का काम जारी है। बारिश के कारण इसमें दिक्कत आ रही है। वहीं, शोपियां में पुंछ से कनेक्ट रोड को भी बंद किया गया है। यहां लगातार बर्फबारी हो रही है।

***************************

 

राजस्थान के कोटा और अजमेर संभाग के दौरे पर जेपी नड्डा, तीन दिन के अंदर भाजपा अध्यक्ष का दूसरा दौरा

नई दिल्ली 18 Oct, (एजेंसी): राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट कर चुनाव की तैयारियों में लगाने के मिशन पर जुटे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं।

नड्डा आज राजस्थान के कोटा और अजमेर संभाग का दौरा कर इसके अंतर्गत पड़ने वाले सभी जिलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक से इतर नड्डा कई नेताओं के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पहले नड्डा सोमवार को ही राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के दौरे पर गए थे। उन्‍होंने 500 से अधिक नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत बातचीत भी की थी। इसके बाद मंगलवार को उन्‍होंने राजस्थान भाजपा के नेताओं को दिल्ली बुला लिया जहां नड्डा के दिल्ली आवास पर अमित शाह के साथ उन्‍होंने राजस्थान भाजपा के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की और आज भाजपा अध्यक्ष फिर से राजस्थान जा रहे हैं।

****************************

 

मध्य प्रदेश में हाथी की चाल पर तय होंगे चुनावी नतीजे

भोपाल 18 Oct, (एजेंसी): मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की बड़ी भूमिका रहने वाली है। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे विधानसभा क्षेत्र में बसपा चुनावी नतीजे पर खासा असर डालती है। राज्य के उस इलाके पर गौर करें जो उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा हुआ है मसलन ग्वालियर- चंबल, विंध्य और बुंदेलखंड, यह वो इलाके हैं जहां की लगभग तीन दर्जन सीटें उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ी हुई हैं। इन सीटों पर मुकाबला तो कांग्रेस और भाजपा के बीच होता है, मगर बहुजन समाज पार्टी को मिलने वाले वोट नतीजे को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं।

यही कारण है कि दोनों राजनीतिक दलों की बसपा पर नजर है और बसपा भी इन दोनों दलों के बागियों को अपने से जोड़ने की कोशिश में है। राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव पर गौर किया जाए तो यह बात साफ हो जाती है कि बहुजन समाज पार्टी का वोट बैंक जब बढ़ा है तो कांग्रेस को नुकसान हुआ है और भाजपा को फायदा और जब भी बसपा के वोट बैंक में गिरावट आई है तो उसका लाभ कांग्रेस को हुआ है। बात 2008 के चुनाव की करें तो बसपा को 9 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे। जिसके चलते भाजपा बढ़त में थी, वहीं 2013 के चुनाव में बसपा को 6 फीसदी से ज्यादा वोट मिले और भाजपा बढ़त में रही। वहीं 2018 में बसपा का प्रतिशत गिरकर 5 के करीब हुआ तो कांग्रेस को बढ़त मिली।

यह इस बात के संकेत हैं कि बसपा का वोट बैंक बढ़ता या घटता, चुनावी नतीजे को प्रभावित करता है। राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग का वोट बैंक साढ़े 15 फ़ीसदी से ज्यादा है और इस वर्ग के लिए राज्य में 35 सीटें आरक्षित हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों में से कांग्रेस को 18 पर और भाजपा को 17 पर जीत मिली थी। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो उनका कहना है कि राज्य के विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य पर तो बीएसपी असर नहीं डालती है, मगर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र पर बसपा का असर रहता है। यही कारण है कि बसपा के वोट प्रतिशत के घटने और बढ़ने पर चुनावी नतीजे सीधे असर डालते हैं। इस बार बसपा ने गोंगपा से गठबंधन किया है जिसके चलते बसपा का वोट बैंक और भी बढ़ सकता है।

*********************************

 

मुंबई पुलिस ने पुणे के भगोड़े ड्रग डॉन को चेन्नई से पकड़ा

मुंबई 18 Oct, (एजेंसी): पुणे के ससून अस्पताल से दो सप्‍ताह पहले भागे ड्रग डॉन ललित पाटिल को मुंबई पुलिस की एक टीम ने चेन्नई से पकड़ लिया है। उसे देर रात गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यहां कहा कि उसे मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस उसे पुणे ले जाने से पहले उसकी रिमांड की मांग करेगी।

मुंबई पुलिस ने पहले नासिक में उसकी अवैध नशीले पदार्थ निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया था। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने अक्टूबर 2020 में उसके करोड़ों रुपये के एमडी (मेफेड्रोन) रैकेट को नष्ट कर दिया था। ललित पाटिल को गिरफ्तार कर लिया गया और तब से वह जेल में बंद था। जून में टीबी और हर्निया के इलाज के लिए उसे ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह 2 अक्टूबर को मौका पाकर ललित पाटिल पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। एक्स-रे के लिए ले जाते समय वह अस्‍पताल से भाग निकला। इस पर एक बड़ा राजनीतिक हंगामा भी खड़ा हो गया था। इस घटना की शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और अन्य ने तीखी आलोचना की। उन्होंने ललित पाटिल के भागने में सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगाया।

उसके भागने से ठीक तीन दिन पहले पुणे पुलिस ने उसके सहयोगी सुभाष मंडल को ससून अस्पताल के बाहर से दो करोड़ रुपये मूल्य के 1.70 किलोग्राम से अधिक ड्रग के पैकेट के साथ पकड़ा था। संदेह था कि ललित पाटिल ने कैंटीन के एक लड़के के माध्यम से उसे (मंडल को) ड्रग्‍स की आपूर्ति की थी। अस्‍पताल से भागने के बाद ललित पाटिल ज्यादातर सड़क मार्ग से होते हुये कथित तौर पर गुजरात गया।

फिर अपने ड्रग्‍स माफिया संपर्कों के माध्यम से कर्नाटक पहुंचा और वहां से चेन्नई गया जहां मुंबई पुलिस की एक टीम एआई का उपयोग करके उसे ट्रैक करने और पकड़ने में कामयाब रही। इस बीच, पुणे पुलिस ने भगोड़े ड्रग डॉन तक पहुंचने के अपने प्रयासों के तहत 10 अक्टूबर को ललित पाटिल के भाई भूषण पाटिल और एक सहयोगी अभिषेक बलवाडकर को गिरफ्तार कर लिया था।

*******************************

 

टिकैत बन्धुओं ने दी 23 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर 18 Oct, (एजेंसी): भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसान 23 अक्टूबर को आंदोलन के लिए तैयार रहें। मुजफ्फरनगर के मुण्डभर गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ किसान नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कलम व कैमरे पर बंदूक का पहरा है, इसलिए भारतीय मीडिया की बजाय विदेशी मीडिया में किसान आंदोलन को सही दिखाया जा रहा है। बीकेयू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने विभागीय अधिकारियों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों के खिलाफ वादाखिलाफी की है। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और गन्ने के लिए उच्च एसएपी सहित उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं। इन्हीं मांगों को लेकर किसान सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर हुये हैं। किसान अपनी उपज का पर्याप्त मुआवजा न मिलने से सरकार से बेहद नाखुश हैं। गन्ना उत्पादकों को समय पर उनका बकाया नहीं मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि बीकेयू आने वाले दिनों में हर जिले में विरोध-प्रदर्शन करेगा। बीकेयू नेता ने गरीब किसानों की कीमत पर कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए कदम उठाने के लिए भी केंद्र की आलोचना की। टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी एजेंसियों की शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है। कोई भी राजनीतिक दल इस समस्या का समाधान नहीं करना चाहता। टिकैत ने कहा कि भाजपा अपने चुनावी घोषणापत्रों में किसानों से किए गए वादों से चूक गई है – चाहे वह लोकसभा का चुनाव का घोषणापत्र हो या विधानसभा चुनाव का।

किसान नेता ने बताया कि 23 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। सबसे पहले वहां मीटर जमा होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा नहीं खुलेगा, तो ट्रैक्टर से दरवाजा तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि कोई भी बुढ़ाना मिल का किसान गन्ना केंद्र पर ना डाले। मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय पर गन्ना लेकर आए, वही गन्ना डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि देश को अब गांव बचाएंगे, खाप पंचायत बचाएंगी। राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा के किसानों की भी आंदोलन में मदद ली जाएगी। इस आंदोलन की शुरुआत 23 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर से की जाएगी, मगर वापसी की तारीख कोई तय नहीं की गई है। जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक किसान घर वापस नहीं जायेंगे।

****************************

 

आरएसएस मानहानि: राहुल गांधी ने मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया

मुंबई 18 Oct, (एजेंसी): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेंगलुरु की पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के साथ कथित तौर पर आरएसएस को जोड़ने के कारण उनके खिलाफ दायर 2017 के मानहानि मामले को खारिज करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। जस्टिस सारंग कोतवाल के सामने आए इस मामले को 5 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राहुल ने अपने वकील कुशल मोर के जरिए बोरीवली मजिस्ट्रेट की अदालत के 2019 के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें आरएसएस विचारक और वकील धृतिमान जोशी द्वारा दर्ज कराई गई निजी मानहानि शिकायत को खारिज करने से इनकार कर दिया गया है।

राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें इस मामले में सीपीआई-एम महासचिव सीताराम येचुरी के साथ गलत तरीके से आरोपी बनाया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर कर्नाटक में 5 सितंबर, 2017 को गौरी लंकेश की हत्या के बाद एक अलग स्थान और समय पर एक अलग बयान दिया था। उन्होंने तर्क दिया है कि जोशी की शिकायत सीआरपीसी की धारा 218 का उल्लंघन करती है जो अलग-अलग अपराधों के लिए अलग-अलग आरोप निर्धारित करती है, और संयुक्त मुकदमे की अवधारणा अज्ञात है, कानून के तहत अनिवार्य या स्वीकृत नहीं है।

गौरी लंकेश की हत्या के बाद जोशी ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत 6 सितंबर, 2017 को दर्ज कराई थी। उन्होंने दावा किया था कि टीवी पर समाचार देखने के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता को संसद के बाहर बोलते हुए सुना कि जो कोई भी भाजपा-आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर दबाव डाला जाता है, उस पर हमला किया जाता है या मार डाला जाता है। इसी तरह, जोशी ने दावा किया कि येचुरी ने कथित तौर पर मीडिया से बात की थी कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के लिए आरएसएस जिम्मेदार है। जोशी ने तर्क दिया कि ये बयान आम जनता की नजर में आरएसएस की छवि खराब करने के लिए बिना किसी सबूत के दिए गए थे।

शिकायत के बाद बोरीवली मजिस्ट्रेट की अदालत ने फरवरी 2019 में राहुल गांधी और सीताराम येचुरी को समन जारी किया। दोनों जुलाई 2019 में अदालत में पेश हुए और जमानत मांगी, लेकिन बाद में दोनों ने विभिन्न आधारों का हवाला देते हुए शिकायत को रद्द करने की मांग करते हुए आवेदन दायर किया। नवंबर 2019 में बोरीवली मजिस्ट्रेट ने मामले में गांधी और येचुरी द्वारा दायर दोनों आवेदनों को खारिज कर दिया और अब कांग्रेस नेता ने उस अस्वीकृति आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया है। राहुल ने अदालत से निचली अदालत के आदेश को रद्द करने, उनके खिलाफ जारी प्रक्रिया को रद्द करने और शिकायत को खारिज करने की प्रार्थना की है।

***************************

 

मिजोरम विधान सभा चुनाव: BJP ने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

नई दिल्ली 18 Oct, (एजेंसी): भाजपा ने मिजोरम में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को मिजोरम विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की इस पहली लिस्ट को जारी कर दिया।

भाजपा ने हच्छेक विधान सभा सीट से माल्सावमत्लुआंगा, डम्पा से वनलालहमुअका, ममित से लालरिनलियाना सेलो, सेरलुई से रॉबिन्सन, चम्फाई उत्तर से पी.एस. ज़टलुआंगा, ह्रांगतुर्जो से लालमलसावमा, लुंगलेई पश्चिम से आर. लालबियाक्त्लुआंगी और थोरांग से शांति बिकास चकमा सहित 12 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

मिजोरम में 7 नवंबर को विधान सभा चुनाव होगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

*************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version