JP Nadda on tour of Kota and Ajmer divisions of Rajasthan, second visit of BJP President within three days.

राजस्थान के कोटा और अजमेर संभाग के दौरे पर जेपी नड्डा, तीन दिन के अंदर भाजपा अध्यक्ष का दूसरा दौरा

नई दिल्ली 18 Oct, (एजेंसी): राजस्थान में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट कर चुनाव की तैयारियों में लगाने के मिशन पर जुटे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं।

नड्डा आज राजस्थान के कोटा और अजमेर संभाग का दौरा कर इसके अंतर्गत पड़ने वाले सभी जिलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक से इतर नड्डा कई नेताओं के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पहले नड्डा सोमवार को ही राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के दौरे पर गए थे। उन्‍होंने 500 से अधिक नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत बातचीत भी की थी। इसके बाद मंगलवार को उन्‍होंने राजस्थान भाजपा के नेताओं को दिल्ली बुला लिया जहां नड्डा के दिल्ली आवास पर अमित शाह के साथ उन्‍होंने राजस्थान भाजपा के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की और आज भाजपा अध्यक्ष फिर से राजस्थान जा रहे हैं।

****************************

 

Leave a Reply