पीएम आवास के तहत मिलेंगे 2 करोड़ घर, आयुष्मान योजना का भी बढ़ाया दायरा

नई दिल्ली ,01 फरवरी (एजेंसी)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का दृष्टिकोण सबका साथ, सबका वश्विास है और इसके अनुरूप सरकार काम कर रही है। सीतारमण का वित्त मंत्री के रूप में यह छठा बजट है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सामाजिक कल्याण के लिए सरकार ने सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी नीति और कार्यक्रम लागू किए। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत जनधन खातों के जरिये 34 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इससे 2.7 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई, जिससे कल्याणकारी योजनाओं के लिए पैसे की व्यवस्था हो पाई।

वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ घर मुहैया कराए गए, दो करोड़ नए घर भी परिवारों को दिए जाएंगे।

मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट में आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। लोकसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान योजना में अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और ्रस्॥्र कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। उन्हें भी मुफ्त इलाज की इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देश के मेडिकल कॉलेजों में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बता दें कि आयुष्मान योजना के तहत परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।

****************************

 

सरकार छत पर सौर ऊर्जा, मुफ्त बिजली को लोकप्रिय बनाने पर ध्यान करेगी केंद्रित : सीतारमण

चेन्नई ,01 फरवरी (एजेंसी)।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि घरों को बिजली उत्पादन इकाइयों में बदलने के प्रयास में, केंद्र सरकार छत पर सौर ऊर्जा और मुफ्त बिजली को लोकप्रिय बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कहा, एक करोड़ परिवार प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मुफ्त सौर ऊर्जा और बिजली वितरण कंपनियों को बेचने से परिवारों को 15- 18 हजार रुपये तक की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का अनुसरण करती है कि सरकार 1 करोड़ घरों पर छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने के लक्ष्य के साथ प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना शुरू करेगी।

वित्त मंत्री ने कहा, पीएम मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन पर कहा था, इससे न केवल गरीबों और मध्यम वर्ग का बिजली बिल कम होगा बल्कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

****************************

 

आत्मनिर्भर और विकसित भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित होने जा रहा है : सिंधिया

नई दिल्ली ,01 फरवरी (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की तारीफ करते हुए कहा है कि इसका संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत ,विश्व गुरु के रूप में स्थापित होने जा रहा है।

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह एक संदेश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दशक में प्रगति और विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है।

आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है जो आने वाले वर्षों में विश्व के तीसरे नंबर की आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित होने जा रहा है।

*********************************

 

 

लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करने के बाद सीतारमण ने स्पीकर बिरला से की मुलाकात

नई दिल्ली ,01 फरवरी (एजेंसी)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम अंतरिम बजट लोक सभा में पेश कर दिया है। सदन में अंतरिम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के बीच अंतरिम केंद्रीय बजट के कई प्रावधानों पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने 57 मिनट के अपने बजट भाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को सामने रखते हुए युवा, किसान, महिलाओं और गरीबों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है।

*********************

 

गांव, गरीब, मजदूर, किसान के कल्याण की सोच वाला है यह बजट : नितिन गडकरी

नई दिल्ली ,01 फरवरी (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सरकार के अंतरिम बजट से देश के विकास को गति मिलने और रोजगार के अवसर बढऩे का दावा करते हुए कहा है कि यह बजट गांव, गरीब, मजदूर और किसान के कल्याण की सोच रखने वाला बजट है।

अंतरिम केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को जो दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प ले रखा है, उसी के आधार पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट निर्यात को बढ़ाने वाला,उद्योग-व्यवसाय की तरक्की करने वाला और नए रोजगार पैदा करने वाला बजट है।
उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को सबसे ज्यादा प्राथमिकता मिली है और उनके मंत्रालय का भी बजट काफी बढ़ा है और निश्चित रूप से आने वाले समय में हमारे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े चार बड़े सेक्टरों – रोड, रेलवे, एयरपोर्ट और पॉवर वर्ल्ड स्टैंडर्ड के बनेंगे।

गडकरी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सीतारमण ने देश के विकास को गति देने वाले, रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले और गांव, गरीब ,मजदूर और किसान के कल्याण की सोच रखने वाले इस बजट को दिया है, जिसके लिए वह दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देते हैं।

***************************

 

विकसित भारत के चार स्तम्भ युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त करेगा ये बजट : पीएम मोदी

नई दिल्ली ,01 फरवरी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को भारत के भविष्य के निर्माण का बजट बताते हुए कहा है कि ये बजट विकसित भारत के चार स्तम्भ – युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस शानदार बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा कि इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का ध्यान रखा गया है। गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने के मकसद से उनके लिए आय के नए अवसर बनाने पर जोर दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का अंतरिम बजट समावेशी होने के साथ-साथ इनोवेटिव भी है। इस बजट में निरंतरता का विश्वास है। उन्होंने कहा कि आज जिस इनकम टैक्स की नई स्कीम की घोषणा की गई, उससे मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछली सरकारों ने सामान्य लोगों के सिर पर दशकों से ये बहुत बड़ी तलवार लटका कर रखी थी।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार एक बड़ा लक्ष्य तय करती है, उसे प्राप्त करती है और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य अपने लिए तय करती है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में गरीबों के लिए 4 करोड़ से अधिक घर बनाए और अब उन्होंने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है।

****************************

 

अंतरिम बजट में छत पर सौर ऊर्जा के उत्पादन पर जोर

नई दिल्ली ,01 फरवरी (एजेंसी)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को हरित विकास और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए छत पर सौर ऊर्जीकरण सहित कई उपायों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलराइजेशन के जरिए एक करोड़ परिवार हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकेंगे।

संसद में अंतरिम बजट 2024-2025 पेश करते हुए उन्होंने कहा, यह योजना अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का पालन करती है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के परिणामस्वरूप मुफ्त सौर बिजली और वितरण कंपनियों को अधिशेष बेचने से परिवारों को सालाना 15 से 18 हजार रुपये की बचत होगी।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विक्रेताओं को आपूर्ति और स्थापना के लिए उद्यमिता के अवसर प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की एक योजना शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा, योजना से विनिर्माण, स्थापना और रखरखाव में तकनीकी कौशल वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
2070 तक ‘नेट-शून्य’ की प्रतिबद्धता को पूरा करने के उद्देश्य से, वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट 2024-25 के हिस्से के रूप में प्रस्तावित किया।

एक गीगा-वाट की प्रारंभिक क्षमता के लिए अपतटीय पवन ऊर्जा क्षमता के दोहन के लिए व्यवहार्यता अंतर निधि प्रदान की जाएगी।

2030 तक 100 मीट्रिक टन की कोयला गैसीकरण और द्रवीकरण क्षमता स्थापित की जाएगी। इससे प्राकृतिक गैस, मेथनॉल और अमोनिया के आयात को कम करने में भी मदद मिलेगी।

परिवहन के लिए संपीडि़त प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और घरेलू उद्देश्यों के लिए पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) में संपीडि़त बायो गैस (सीबीजी) का चरणबद्ध मिश्रण अनिवार्य किया जाएगा।

संग्रहण में सहायता के लिए बायोमास एकत्रीकरण मशीनरी की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

**************************

 

अमृतकाल के लिए मजबूत बुनियाद है अंतरिम बजट : बाबूलाल मरांडी

रांची ,01 फरवरी (एजेंसी)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी सरकार ने अमृतकाल के लिए मजबूत बुनियाद तैयार की है।

उन्होंने कहा कि यह 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में एक कदम है। प्रधानमंत्री का दृढ़ विश्वास है कि हमें चार प्रमुख जातियों गरीब, महिला, युवा, अन्नदाता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि यह अंतरिम बजट इसकी झलक पेश करता है कि आने वाले 5-10 वर्षों में भारत सबसे विकसित देश होगा। देश में कुछ ही सालों में हवाई अड्डों की संख्या 70 से बढ़कर 149 हो गई है। विपक्ष ने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया है। उनके लिए श्वेत पत्र लाया जा रहा है। लोगों को पता चल जाएगा कि मौजूदा विपक्षी पार्टियों ने 2014 से पहले देश को कैसे धोखा दिया था।

*************************

 

एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए हेमंत सोरेन, ईडी ने मांगा था दस दिन का रिमांड, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

रांची ,01 फरवरी (एजेंसी)। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट के आदेश पर एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्हें रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा ले जाया जा रहा है। सोरेन को ईडी ने बुधवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ के बाद रात 8.30 बजे गिरफ्तार किया था।

इसके बाद बीती रात सोरेन को एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के दफ्तर ले जाया गया। उन्होंने पूरी रात दफ्तर के गेस्ट हाउस में गुजारी। उन्हें गुरुवार दोपहर करीब 3.50 बजे स्पेशल पीएमएलए कोर्ट लाया गया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने मुस्कुराते हुए परिसर में मौजूद भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

कोर्ट में ईडी की ओर से सोरेन की दस दिन के लिए रिमांड की मांग की गई। इस पर दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई। ईडी के अधिवक्ताओं ने कहा कि रांची के जमीन घोटाले में आगे की जांच के लिए सोरेन से कई बिंदुओं पर पूछताछ जरूरी है।

दूसरी तरफ हेमंत सोरेन के वकीलों ने ईडी की ओर से रिमांड की मांग का विरोध करते हुए कहा कि ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई है, जिस पर 2 फरवरी को सुनवाई होनी है।

अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रिमांड के सवाल पर फैसला 2 फरवरी के लिए सुरक्षित रख लिया और तब तक के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इसके बाद उन्हें होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा ले जाया गया है। इस कारा में उन्हें अपर डिविजन सेल में रखने की तैयारी है।

**************************

 

संसद में अंतरिम बजट पेश: इन्कम टैक्स में कोई बदलाव नहीं,लक्षद्वीप जैसे द्वीपों पर सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी

नई दिल्ली 01 Feb, (एजेंसी) । अंतरिम बजट भाषण के समापन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त विधेयक 2024 पेश किया ,विधेयक को पूर्ण बहुमत से पास किया गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा हमारे युवा देश में उच्च आकांक्षाएं हैं, अपने वर्तमान पर गर्व है और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशा और विश्वास है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार को उसके शानदार काम के आधार पर लोग फिर से एक शानदार जनादेश देंगे।
यहां पढ़े अंतरिम बजट की महत्वपूर्ण घोषणाएं -:

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा ‘मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं।’संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “2024-25 में राजकोषीय घाटा GDP का 5.1% रहने का अनुमान है।

1.घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, प र्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी
2.यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मा नकों में परिवर्तित किया जाएगा।

3.तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं- 1) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉ रिडोर, 2) पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, 3) उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है।

4.आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स हायकों तक बढ़ाया जाएगा।संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “कोविड के बावजूद हमने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।

5.पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए…ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं।

6.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के साल होंगे। हमारी स रकार ऐसी आर्थिक नीतियां अपनाएगी जो विकास को बढ़ावा दें और बनाए रखें, समावेशी और सतत विकास की सुविधा प्रदान करें, उत्पादकता में सुधार करें, सभी के लिए अवसर पैदा करें, उन्हें अपनी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करें और ऊर्जा निवेश और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संसाधनों के उत्पादन में योगदान दें।

7.हमें गरीब, महिलायें, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है; वित्त मंत्री निर्मला सी तारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।

8.अंतरिम बजट में सीतारमण ने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक प रिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा और आशावाद के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं। लोगों के आशीर्वाद से, जब हमारी सरकार – पीएम के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी – 2014 में सत्ता संभाली, देश को सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया

9.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कौशल भारत मिशन ने 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित कि या है, 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित और पुन: कुशल बनाया है, और 3000 नए आईटीआई स्थापित किए हैं। बड़ी संख्या में संस्थागत उच्च शिक्षा, अर्थात् 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम , 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं।

10.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है।

11.वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

12. कृषि क्षेत्र की और वृद्धि के लिए, सरकार फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को और बढ़ावा देगी।

****************************

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली

नई दिल्ली 01 Feb, (एजेंसी): वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में सोलर स्कीम की भी शुरुआत की है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘रूफटॉप सोलर’ परियोजना के तहत एक करोड़ परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। सोलर रूफटॉप स्कीम से घरों को 15000-18000 रुपये की बचत की उम्मीद है।

इससे पहले 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सौर ऊर्जा स्थापित करने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” शुरू करने के लिए एक बैठक की थी। प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान कहा था कि सोलर एनर्जी का उपयोग छत वाले प्रत्येक घर द्वारा अपने बिजली के बिल को कम करने और उन्हें अपनी बिजली की जरूरतों के लिए वास्तव में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का लक्ष्य निम्न और मध्यम आय वाले व्यक्तियों को रूफटॉप सौर ऊर्जा की स्थापना के माध्यम से बिजली उपलब्ध करना है, साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन के लिए अतिरिक्त आय का अवसर उपलब्ध करना है। प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि आवासीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ी संख्या में रूफटॉप सौर ऊर्जा अपनाने को लेकर प्रेरित करने के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया जाना चाहिए।

************************

 

सोरेन को मिला तेजस्वी का साथ, कहा- अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी

पटना 01 Feb, (एजेंसी) । प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजद के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का साथ मिला है।

तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी।

राजद के नेता तेजस्वी यादव ने  देर रात अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बिहार, चंडीगढ़ और अब झारखंड। भाजपा ने एक ही हफ्ते में लोकतंत्र और संघवाद को तार-तार कर दिया।

उन्होंने आगे लिखा कि चुनाव में हार के डर से जांच एजेंसियों की निष्पक्षता खत्म कर एजेंसियों को बीजेपी का प्रकोष्ठ बनाकर, केंद्र सरकार क्या-क्या कर रही है अब यह बात किसी से छुपी नहीं है।

यादव ने कहा कि अहंकार से चूर भाजपा की हेकड़ी अब जनता तोड़ेगी। राजद हेमंत सोरेन के साथ खड़ी है।

उल्लेखनीय है कि कथित जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन से बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हेमंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

**************************

 

वित्त मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- हमने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म किया

नई दिल्ली 01 Feb (एजेंसी): वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद में 2024 -25 का अंतरिम बजट पेश किया। सीतारमण ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का दृष्टिकोण सबका साथ, सबका विश्वास है और इसके अनुरुप सरकार काम कर रही है। सीतारमण का वित्त मंत्री के रूप में यह छठा बजट है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का भी यह अंतिम बजट है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सामाजिक कल्याण के लिए सरकार ने सर्वांगीण, सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी नीति और कार्यक्रम लागू किये तथा भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से सरकार को दो लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है जिससे कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन सुलभ हुआ है। उन्होंने इसे सही सजीव धर्मनिरपेक्षता बताया। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिम बजट को स्वीकृति दी और वित्त मंत्री ने इसे राष्ट्रपति को भेंट किया।

************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर आज भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। आपको कार्य स्थल पर सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर होगी। आप पर ईश्वर की असीम अनुकंपा बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नयी योजना बनाएंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल सही बना रहेगा।

शुभ रंग- ब्लैक

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए थोड़ा-सा उलझनो भरा हो सकता है। आज व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बैंक बैलेंस कम होगा। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज आप ऑनलाइन कोई नया डिस बनाना सीखेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का कोई मौका ना दे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक काम करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में जरूरतमंद लोगों को ऊनि वस्त्र दान कर सकते है। छात्रों को आगे बढऩे के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। आज आपको अचानक कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। ऑफिस में आपके हार्डवर्क को देखते हुए बॉस आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट कर सकते हैं। जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, एक दूसरे को उपहार देंगे। प्रॉपर्टी के कागजों को आज संभाल कर सुरक्षित जगह पर रखें। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा। काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से करें। आज आप फिजूल की बातों पर बहस करने से बचे, बेहतर होगा की आवश्यकता पडऩे पर ही बात करें मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने कार्यों में बिजी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। ग्राफि़क डिजाईन के स्टूडेंट्स आज कुछ नया क्रिएटिव करेंगे, साथ ही अपने जूनियर्स को भी सिखायेंगे। आज आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अपने दोस्त के साथ जाएंगे। आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करके नए काम पर भी ध्यान देंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे, जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। इम्पोर्टेन्ट वर्क पूरा करने में ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने काम को कंसन्ट्रेट होकर करें, जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी अनुभवी की सलाह से आपको धन लाभ मिलेगा। नवविवाहित लोग कही घूमने जाएंगे जिससे उनके रिश्तों में मधुरता आएगी। आप अधिक सफलता पाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज अपने काम पर फोकस करे, काम सफल होगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों को आज इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने बच्चों को उपहार देंगे। बच्चों का मन प्रसन्न होगा। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा होगा। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुये है।

मीन राशि-

आज आपका दिन बेहद ही सुनहरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की तारीफ होगी, आपका लोगों पर इम्प्रेसन अच्छा जमेगा। घर के डेकोरेशन का वर्क करवाने के लिए आप अपने परिवार से सलाह लेकर किसी डेकोरेशन वाले से करवाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा उनके साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायेंगे। आपका माइंड आज फ्रेश रहेगा, स्वास्थ्य भी फिट एंड फाइन रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। नन्हें मेहमान के आने से घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

************************

 

वेब शो ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ ने मचाया धमाल

31.04.2024 –  लेटेस्ट आईएमडीबी टॉप 250 टीवी शोज की अब तक की लिस्ट ग्लोबल एंटरटेनमेंट जगत पर ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) की मजबूत पकड़ को दर्शाता है। टॉप 250 लिस्ट में सबसे ज्यादा शो ‘टीवीएफ’ के शोज हैं, जिसमें ‘टीवीएफ’ का एस्पिरेंट्स 111 पर, टीवीएफ का पिचर्स 54 पर, कोटा फैक्ट्री 80 पर, गुल्लक 86 पर, ये मेरी फैमिली 146 पर, पंचायत 88 पर है। इसमें अब टीवीएफ शो ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ भी शामिल हो गया है। ये सभी शोज टीवीएफ के हैं और इनकी रेटिंग सबसे ज्यादा है।

यही वजह है कि दूसरे प्रोडक्शन हाउस के मुकाबले टीवीएफ टॉप पर है और नंबर 1 पर है। इन सभी शो को न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। चर्चित वेब शो ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’ और ‘पिचर्स’ के प्रदर्शन के बाद अब ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ के साथ ‘द वायरल फीवर’ (टी वी एफ) बैनर अपने शोज के चलते एक बड़ा नाम बन चुका है। टीवीएफ का ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ ग्लोबल लेवल पर आईएमडीबी के टॉप 250 टीवी शोज की लिस्ट में एंटर करने वाला 7वां ‘टीवीएस’ शो बन गया है।

इस शो ने व्यूअरशिप दर्शकों की एंगेजमेंट, हाईएस्ट रेटिंग, अद्भुत दर्शकों की समीक्षा और तकनीकी पहलुओं से लेकर सभी मेट्रिक्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। ‘द वायरल फीवर’ (टीवीएफ) ने ऐसे कंटेंट देने में अपनी जगह बनाई है जो दर्शकों, मुख्य रूप से हमारे देश के युवाओं के बीच अपनी गहरी छाप छोड़ता है। यह एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर के लिए एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। भारतीय कंटेंट को मिलाकर इस प्रोडक्शन हाउस के लिस्ट में लगभग 10 वेब सीरीज हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

ज्ञानवापी मामले में हिन्दू पक्ष को मिला पूजा का अधिकार, 31 साल से बंद था पूजा-पाठ

वाराणसी ,31 जनवरी (एजेंसी)। ज्ञानवापी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि वाराणसी जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास जी तहखाने में पूजा की इजाजत दे दी है। इस तहखाने में 31 सालों से यानी 1993 से तहखाने में पूजा-पाठ बंद था। कोर्ट के कहा कि वाराणसी के जिलाधिकारी 7 दिन के अंदर पुजारी नियुक्त करेंगे, इसके साथ ही व्यास परिवार पूजा-पाठ शुरू कर सकता है।

वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में मंगलवार को हिन्दू और मुस्लिम दोनों पक्ष की तरफ से बहस पूरी कर ली गई थी। ज्ञानवापी मस्जिद में एक तहखाना है, जिसमें एक देवता के विग्रह की पूजा का काम सोमनाथ व्यास किया करते थे। जिला जज ने अपने आदेश में कहा कि विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों से पूजा कराई जाए बैरिकेडिंग हटाने की व्यवस्था की जाए।

याचिका में सोमनाथ व्यास जी के नाती शैलेन्द्र पाठक ने तहखाने में पूजा पाठ की इजाजत मांगी थी। 17 जनवरी को व्यास जी के तहखाने को जिला प्रशासन ने कोर्ट के आदेश से अपने नियंत्रण में ले लिया था। एएसआई सर्वे कार्रवाई के दौरान तहखाने की साफ-सफाई हुई थी।

****************************

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मचा हड़कंप, कार क्षतिग्रस्त

कटिहार ,31 जनवरी (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्राÓ के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ इतनी ज्यादा मच गई थी कि राहुल गांधी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहुल बाल-बाल बच गए और कार से निकलकर बस में बैठ गए और प्रशासन ने लोगों को शांत कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राहुल की कार पर पत्थर मारा गया जिससे गाड़ी का कांच टूट गया।

गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस की ये यात्रा ऐसे वक्तहुई है जब पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौट चुके हैं। कुमार के पाला बदलने से पहले कांग्रेस ने जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के साथ बिहार में सत्ता साझा किया था।

*****************************

 

वैश्विक संकटों के बावजूद सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा : राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली ,31 जनवरी (एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों — लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया लेकिन ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद केंद्र सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा और सामान्य भारतीय पर बोझ नहीं बढऩे दिया।
उन्होंने कहा कि दुनिया में गंभीर संकटों के बीच भारत तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना, लगातार 2 क्वार्टर में भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से ऊपर रही।

मोदी सरकार द्वारा किए गए कामों और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने राष्ट्र-हित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था। राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी,जो आज सच हो चुका है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाने को लेकर शंकाएं थी ,जो आज इतिहास हो चुकी है और इसी संसद ने तीन तलाक के विरुद्ध कड़ा कानून बनाया है।

नए संसद भवन में अपने पहले संबोधन का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आजादी के अमृत काल की शुरुआत में यह भव्य भवन बना है। यहां एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक भी है। भारत की सभ्यता और संस्कृति की चेतना भी है। उन्होंने 25 करोड़ देशवासियों के गरीबी रेखा से बाहर निकलने की बात कहते हुए कहा कि हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे थे। अब हम जीवन में पहली बार बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं।

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के अपने कमिटमेंट को केंद्र सरकार द्वारा लगातार जारी रखने की बात कहते हुए राष्ट्रपति ने आगे कहा कि आज अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों को देखें तो यह विश्वास बढ़ता है कि भारत सही दिशा में है तथा सही निर्णय लेते हुए आगे बढ़ रहा है। बीते दशक में सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है। भारत में बिजनेस करने को लगातार आसान बनाया जा रहा है, इज ऑफ डूइंग बिजऩेस में लगातार सुधार हो रहा है। एमएसएमई और लघु उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम हो रहा है। डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में किए गए सबसे बड़े रिफार्म का परिणाम सामने आ रहा है और आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेन-देन का 46 प्रतिशत भारत में होता है।

उन्होंने कहा कि सरकार मानती है कि विकसित भारत की भव्य इमारत 4 मज़बूत स्तंभों पर खड़ी होगी। ये स्तंभ हैं – युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब। इसलिए इन 4 स्तंभों को सशक्त करने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रही सरकार समाज के हर वर्ग को उचित अवसर देने में जुटी है।

आंतरिक शांति के लिए सरकार के प्रयासों के सार्थक परिणाम का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज ‘जैसे को तैसाÓ नीति के तहत जवाब दे रही है। आज जम्मू कश्मीर में सुरक्षा का वातावरण है। आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं है, भीड़ भरे बाजार की चहल-पहल है। नॉर्थ ईस्ट में अलवागववद की घटनाओं में कमी आई है।

राष्ट्रपति ने वैश्विक विवादों और संघर्षों के दौर में भी भारत सरकार द्वारा भारत के हितों को मजबूती से दुनिया के सामने रखने का दावा करते हुए कहा कि सरकार ने दुनिया भर में काम कर रहे भारतीयों में नया भरोसा जताया है। ऑपरेशन गंगा, ऑपरेशन कावेरी और वंदे भारत जैसे अभियान चलाकर जहां-जहां संकट आया, वहां-वहां से हर भारतीय को तेजी से सुरक्षित वापस लेकर आई।

**************************

 

आय से अधिक संपत्ति मामले में तेलंगाना एसीबी ने शीर्ष अधिकारी से शुरू की पूछताछ

हैदराबाद ,31 जनवरी (एजेंसी)। तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को राज्य के रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) सचिव और हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (भूमि प्रबंधन) शिव बालकृष्ण से पूछताछ शुरू की।

एसीबी अदालत के आदेश के बाद, एजेंसी ने उन्हें चंचलगुडा जेल से हिरासत में ले लिया, जहां वह 24 जनवरी को उनकी संपत्तियों की तलाशी के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तारी के बाद से बंद हैं। उन्हें पूछताछ के लिए बंजारा हिल्स में एसीबी कार्यालय लाया गया था।

विशेष पुलिस स्थापना और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसपीई और एसीबी) मामलों के प्रधान विशेष न्यायाधीश ने सोमवार को शिव बालकृष्ण को आठ दिनों के लिए एसीबी की हिरासत में भेज दिया था। पूछताछ 7 फरवरी तक जारी रहेगी।

भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी बालकृष्ण के 15 बैंक खातों से लेनदेन पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो पहले हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) के निदेशक (योजना) के रूप में कार्यरत थे।

एसीबी अधिकारी एचएमडीए निदेशक के रूप में उनके द्वारा दी गई मंजूरी की जांच करेंगे। जिन कुछ बिल्डरों को अनुमति दी गई थी, उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

एजेंसी को कथित तौर पर विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी देने में की गई अनियमितताओं के बारे में शिकायतें मिली हैं। इसने जांच के हिस्से के रूप में एचएमडीए से प्रासंगिक फाइलें मांगी हैं।

कहा जाता है कि पुप्पलागुडा में 1,000 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए दी गई मंजूरी भी एसीबी जांच के दायरे में है।

इस बीच, नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास (एमए एंड यूडी) विभाग ने अधिकारी को निलंबित कर दिया है। विभाग ने आदेश में कहा कि शिव बालकृष्ण के पास कथित तौर पर उनकी कानूनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति थी, जैसा कि एसीबी की तलाशी में स्पष्ट हो गया था।

एसीबी ने शिव बालकृष्ण के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 13(1)(बी) के साथ पठित धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया।

उनके आवास और उनके रिश्तेदारों, करीबी सहयोगियों और संदिग्ध बेनामी के 14 अन्य स्थानों पर एक साथ तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उनके घर और अन्य स्थानों से 99,60,850 रुपये नकद, 1,988 ग्राम वजन के सोने के आभूषण और लगभग 6 किलोग्राम वजन के चांदी के आभूषण मिले।

शिव बालकृष्ण के पास उनके और उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम पर मौजूद संपत्ति के बारे में कई आपत्तिजनक दस्तावेजों का खुलासा हुआ।

एसीबी के मुताबिक, उनके पास 8.26 करोड़ रुपये की संपत्ति और 7.62 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति पाई गई।

चल और अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य दस्तावेज़ मूल्य से काफी अधिक होने की संभावना है।

*****************************

 

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना ,31 जनवरी (एजेंसी)। बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से भी ऊंची होगी। पटना नगर निगम इससे संबंधित प्रस्ताव सरकार को भेजेगा।

इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एनआरआई सेल के संयोजक और इंडिया पॉजिटिव के सचिव मनीष सिन्हा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा लगाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि यह मुहिम कई महीनों से चलाया जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पटना की मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति में इस प्रस्ताव को भेजने का निर्णय लिया था। इसके बाद प्रतिमा बनाने से संबंधित प्रस्ताव पास कर राज्य सरकार को भेज दिया गया है। अब राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही राज्य सरकार प्रतिमा को लेकर अपनी मंजूरी देगी, इसे बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

मनीष सिन्हा ने इस अभियान में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, पटना, सिवान एवं विदेशों में अनगिनत कार्यक्रम संगठन ने काम किया। इस यात्रा में कई लोग जुड़े, साथ दिया, धीरे धीरे एक सामाजिक व राजनीतिक मुहिम का रूप लिया।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले सांसद संजय जायसवाल ने कहा था कि भाजपा की सरकार आएगी तो प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी 2023 में बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 243 मीटर लम्बी मूर्ति के निर्माण करवाने का आश्वासन दिया था।

सिन्हा ने कहा कि पटना में राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का निर्माण ‘स्टैचू ऑफ यूनिटीÓ की तर्ज पर होना चाहिए, जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजिय़म व अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी हो।

****************************

 

पी. सी. जॉर्ज ने केरल जनपक्षम सेक्युलर पार्टी का भाजपा में विलय किया

नई दिल्ली 31 जनवरी  (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के लिए साउथ के केरल राज्य में और भी मजबूती पार्टी को मिलेगी क्योंकि केरल के पूर्व विधायक पी. सी. जॉर्ज ने  केरल जनपक्षम (सेक्युलर) पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पीसी जॉर्ज को पार्टी में शामिल करवाया। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए केरल में एक मजबूत साथी मिलने की वजह से अब केरल में पार्टी और भी मजबूत हो गई है।

राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि केरल में भी विकास होना चाहिए और इसीलिए वहां की जनता ने बदलाव खोज रही है और इसी वजह से छोटे-छोटे दल भी भारतीय जनता पार्टी के साथ आ रहे हैं।पीसी जॉर्ज ने कहा कि हमारी पार्टी बहुत छोटी है और यह नदी में मिलने वाली एक छोटी धारा की तरह होगी इसीलिए भारतीय जनता पार्टी में विलय करके केरल के विकास के लिए यह निर्णय हम लोगों ने लिया।’’केरल विधानसभा में 30 साल से अधिक समय तक पूंजर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले जॉर्ज ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि भारत को इतना कुशल प्रधानमंत्री कभी नहीं मिला और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच यही राय है कि उनका (प्रधानमंत्री का) समर्थन किया जाए।पीसी जॉर्ज ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की देश विकास की राह पर है और हम लोग चाहते हैं कि उनके नेतृत्व में केरल भी विकास करें।

पीसी जॉर्ज ने कहा कि  भारत को कभी इतना कुशल प्रधानमंत्री नहीं मिला।कोट्टायम जिले के पूंजर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सात बार के पूर्व विधायक जॉर्ज ने 1982 से 1987 और 1996 से 2022 तक कुल 33 वर्षों तक केरल विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया।2016 के विधानसभा चुनावों के बाद अपनी खुद की पार्टी केरल जनपक्षम (सेक्युलर) बनाने से पहले वह केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि) और केरल कांग्रेस (सेक्युलर) जैसे विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े थे।अपने राजनीतिक करियर के दौरान जॉर्ज यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार के सत्ता में रहने पर 2011 से 2015 तक केरल विधानसभा के मुख्य सचेतक जैसे पदों पर रहे है।

बाद में उन्होंने 2017 में अपनी पार्टी की स्थापना की। जॉर्ज 2021 के विधानसभा चुनावों में त्रिकोणीय मुकाबले में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार से अपने गढ़ पूंजर क्षेत्र में चुनाव हार गए थे।

**************************

 

रिटायरमेंट से एक दिन पहले आईआरएस अधिकारी सस्पेंड

नई दिल्ली 31 जनवरी  (एजेंसी)। चेन्नई के एक सेवारत भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी बी बालामुरुगन, जिन्होंने दो दलित किसानों को मिले ईडी के समन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बर्खास्तगी की मांग की थी, उन्हें मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई उनके द्वारा दी गई शिकायत के एक महीने बाद और उनके रिटायरमेंट के एक दिन पहले हुई है।

यह पूरी घटना तमिलनाडु के दो दलित किसानों से जुड़ी हुई है, जिसमें ईडी ने दोनों को समन जारी किया था। हालांकि जांच बाद में बंद कर दी गई थी। इस पूरे प्रकरण पर प्रकाश डालते हुए निलंबित आईआरएस अधिकारी बी बालामुरुगन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करने की मांग कर डाली थी। इस शिकायत के एक महीने बाद, उन्हें मंगलवार 30 जनवरी को पद से निलंबित कर दिया गया। दिलचस्प मामला यह भी है कि यह कार्रवाई तब हुई है जब ठीक एक दिन बाद यानी 31 जनवरी को वो पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि जीएसटी, नुंगमबक्कम के प्रधान आयुक्त के कार्यालय में उपायुक्त बी बालमुरुगन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही पर विचार किया जा रहा है और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपये को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ बाहर खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, वे अपने लक्ष्य पर ध्यान दें जल्द ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आप फिट रहेंगे। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आज आपको फोन पर कोई अच्छी न्यूज मिलेगी, इससे घर में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आएगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान-पान पर परहेज रखें। सोना-चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहने की जरुरत है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी समस्याएं खत्म होंगी। ऑयली फूड से जितना हो सके दूर रहें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कहीं घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहें। जरुरत पडऩे पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजें सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग करने जाएंगे। आज आप बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

तुला राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरुर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जाएंगे। कार्य क्षेत्र में नई योजना बनाएंगे, जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत है। आज बच्चे अपने मन की बात माता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा। जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाए रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज की तुलना आज अधिक मुनाफा होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

शुभ रंग- सिलवर

शुभ अंक- 6

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरुर मिलेगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के नजरिए से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जाएंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यान पूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- मैजंटा

शुभ अंक- 2

*********************************

 

‘कुछ खट्टा हो जाए’ का टीज़र जारी

30.01.2024 –  गुरु रंधावा और सई एम मांजरेकर स्टारर फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। यह फिल्म दिल को छू लेने वाली पारिवारिक कॉमेडी फ़िल्म है। इस फिल्म में शामिल ‘बॉटलें खोलो’ नामक एक मजेदार पार्टी सॉन्ग नंबर है जो पिछले वर्ष क्रिसमस में और नए साल के दौरान पार्टियों में काफी लोकप्रिय रहा।

इस कॉमेडी फिल्म का निर्माण मच फिल्म्स, लवीना भाटिया और अमित भाटिया ने किया है। जी. अशोक द्वारा निर्देशित यह पैन इंडिया फिल्म 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। कुछ दिलचस्प उतार-चढ़ाव और क्रेजी फॅमिली से भरा, टीज़र एक बेहद मज़ेदार रोलरकॉस्टर राइड होगा जो दर्शकों को निश्चितरूप से हंसाएगा। इस फिल्म में अनुपम खेर और इला अरुण भी नजर आएंगे।

प्रस्तुति: काली दास पाण्डेय

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version