आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आज अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ जाएंगे। आज बड़े पदों पर बैठे लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। आप अपने काम में सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। घर में धार्मिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं। इससे घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र का वातावरण अनुकूल बना रहेगा। सभी काम बिनाकिसी रुकावट के पूरे हो जाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। सार्वजनिक एवं प्रोफेशनल कार्यों में अनुकूल संयोग मिल सकते हैं। कोई समस्याओं को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर उसका निवारण कर सकेंगे। हर काम समय पर पूर्ण होने से आनंद का अनुभव होगा। धन की कमी दूर होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अधिक धन संपत्ति प्राप्त करेंगे। जो मल्टीनेशनल कंपनी में जुड़े हैं ऐसे जातकों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक दिखाई दे रहा है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन अधिकारियों की मदद से काम निपटा लेंगे। जोश में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिससे आप परेशान हो जाएं। आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आज जल्दबाजी में आकर कोई ऐसा वादा कर सकते हैं, जिसे पूरा करने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। आज आपके खर्चे बढऩे की संभावना है। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरे हो जाएंगे। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी काम से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। कुछ निजी कामों में भाई का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के विवाहित आज किसी अच्छी जगह पर पिकनिक के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। जीवनसाथी के मन की इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- ब्लू

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आज शाम तक किसी समारोह में शामिल होंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई दोस्त आज आपसे कॉन्टैक्ट कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आप पूरे लग्न से काम करेंगे। आज के दिन गाय को गुड़ खिलाएं, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी पर गुस्सा करने से बचें। अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। इस राशि के भाई-बहनों के संबंधों में मजबूती आयेगी। दूसरों के साथ जुड़कर काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल रह सकते हैं। आज जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज किसी पसंदीदा कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आज ऑफिस में कुछ नया काम कर सकते हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के भाई अपने बहनों को कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आज दोस्तों की मदद से धन लाभ हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बना रहेगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न आज सॉल्व हो जाएंगे। करियर में आगे बढऩे के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख प्राप्त होगा। आज किसी खास काम के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन खास रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज लोग आपकी बात से सहमत हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपकी सोच में नयापन आ सकता है। आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने पर ज्यादा रहेगा। आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। आज के दिन मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज के दिन करियर में नया बदलाव होगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी। कुछ नये वर्कआउट को नियमित एक्सरसाइज में शामिल करेंगे। इस राशि के भाई अपने बहनों को कुछ अच्छा गिफ्ट करेंगे। आज जो काम करने की सोचेंगे, उसे पूरा कर लेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। आपकी सभी परेशानियां जल्द दूर होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के भाई-बहन मंदिर में भगवान के दर्शन करने जा सकते हैं। आज पैसों के लेन-देन से दूर रहें। सोच-समझकर और योजना बनाकर ही आगे बढ़ें। आज कुछ खर्चे फालतू हो सकते हैं। घर-परिवार की चिंता बनी रह सकती है। दोस्त की मदद से करोबार की स्थिति अच्छी होगी। आज फॉन का ज्यादा इस्तेमाल ना करें नही तो माता आप पर गुस्सा कर सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

******************************

 

रामेश्वरम कैफे विस्फोट का आरोपी मुअज्जिल शरीफ गिरफ्तार

NIA को मिली बड़ी सफलता

नई दिल्ली 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  National Investigation Agency (एनआईए) ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुअज्जिल शरीफ को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के 18 ठिकानों पर छापेमारी के बाद की गई है। कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के 18 ठिकानों पर छापेमारी के बाद एनआईए की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।

एनआईए ने कहा कि धमाके में संलिप्त फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को ब्लास्ट की वारदात को अंजाम देने वाला आतंकी पहले से NIA के केस में वांटेड था।

NIA ने मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मतीन ताहा पर 3-3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। वांटेड रहते हुए भी दोनों ने बम धमाके की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों शिवमोगा के ISIS मॉड्यूल से जुड़े हुए थे।

****************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिए संकेत

नई दिल्ली 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  Defense Minister राजनाथ सिंह ने  बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनकी सरकार जरूरत पड़ने पर अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव के लिए तैयार है।

एक मीडिया हाउस के समिट में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित रहे।

उन्होंने आगे कहा,”रक्षा बलों में युवावस्था आवश्यक है। सेना में युवावस्था होनी चाहिए। मुझे लगता है कि युवा अधिक उत्साही हैं। वे अधिक तकनीक-प्रेमी हैं। हमने इस बात का उचित ध्यान रखा है कि उनका भविष्य भी सुरक्षित है। जरूरत पड़ी तो हम इस स्कीम में बदलाव भी करेंगे।”

जमीन पर कब्जा करने के विपक्ष के दावे पर सिंह ने कहा कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, रक्षा मंत्री ने कहा, “हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारा देश और इसकी सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

******************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

केजरीवाल 1 अप्रैल तक ED की रिमांड पर रहेंगे

नई दिल्ली 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)   –   शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज कोर्ट से झटका लगा है। केजरीवाल 1 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय के रिमांड पर रहेंगे।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक बार फिर उनकी रिमांड की अवधि को बढ़ा दिया है। ईडी ने केजरीवाल की कस्टडी सात दिन के लिए बढ़ाने की मांग की थी।

ईडी ने रिमांड मांगते हुए कहा कि मोबाइल फोन से डेटा निकाला गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल के परिसर में तलाशी के दौरान जब्त किए गए अन्य चार डिजिटल उपकरणों का डेटा अभी तक नहीं निकाला जा सका है।

ED ने कोर्ट से केजरीवाल की 7 दिन की कस्टडी और मांगी थी। दलीलें सुनने के बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रिजर्व कर लिया था।

कोर्ट में सुनवाई दोपहर 1.59 बजे शुरू होकर दोपहर 2.39 बजे खत्म हुई। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि इस केस में मेरा नाम सिर्फ चार जगह आया है।

4 स्टेटमेंट दिए गए और उनमें से कोर्ट के सामने वो बयान लाया गया, जिसमें मुझे फंसाया गया। क्या ये 4 स्टेटमेंट एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं?

************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

500 से ज्यादा वकीलों ने लिखा Chief Justice of India को पत्र

न्यायपालिका की अखंडता खतरे में है

नई दिल्ली 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  देश के प्रसिद्ध 500 से अधिक वकीलों ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है। पत्र लिखने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे से लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा समेत तमाम प्रमुख नाम शामिल हैं।

इन वकीलों ने चिट्ठी में न्यापालिका की अखंडता पर खतरे को लेकर चिंता जताई है। इन वकीलों का कहना है कि कुछ ‘खास समूह’ न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं और कोर्ट के फैसलों पर असर डाल रहे हैं।

पत्र में कहा गया है कि यह समूह राजनीतिक एजेडों के साथ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं और न्यायपालिका की छवि के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं।

पत्र में किसी भी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर इस पहलू पर चिंता व्यक्त की गई है कि एक एजेंडे के तहत न्यायपालिका को बदनाम किया जा रहा है। वकीलों ने न्यायपालिका की अखंडता को कमजोर करने के ऐसे प्रयासों पर चिंता व्यक्त की है।

पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों में न्यायपालिका को प्रभावित करने और अदालतों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। यही नहीं, जनता में अदालत के प्रति भरोसे को कमजोर करने के लिए न्यायपालिका की मौजूदा कार्यवाही और अतीत को लेकर झूठा नैरेटिव गढ़ा जा रहा है।

**************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

Chief Minister Yogi ने मंच से चौधरी साहब को किया याद

 एक वोट बदल सकता है देश की तकदीर

मुजफ्फरनगर, संवाददाता 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Chief Minister Yogi Adityanath आज मुजफ्फरनगर लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। सीएम योगी के कार्यकम के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए।

जिले के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद स्कूल में आज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के चुनाव के लिए कार्यक्रम आहूत किया गया है। कार्यकम स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी मंच पर पहुंच चुके हैं।

कार्यक्रम अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने की। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने विचार रखे।

चौधरी साहब को याद कर शुरू किया संबोधन

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे और चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भागवत की भूमि को दुनिया शुकतीर्थ के रूप में जानती है। शुकतीर्थ को पुराना वैभव लौटाने का काम भाजपा सरकार ने किया। जनभावना के अनुरूप काम किया। दुनिया में किसी के पास पांच  हजार साल पुराना इतिहास नहीं, लेकिन मुजफ्फरनगर के पास है।

चौधरी साहब को सम्मान पहले मिलना चाहिए था। वर्ष 2004 से 2014 के बीच की सरकारों ने उन्हें यह सम्मान नहीं दिया। देश के विकास का रास्ता गांव और खलिहान से होकर जाता है, यह बात चौधरी साहब ने ही कही थी।

सीएम योगी ने कहा कि समाज के नेतृत्व वर्ग से मिलने आए हैं। एक वोट देश की तकदीर बदल सकती है। वोट गलत हाथों में जाता था तो मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू लगता था और सही हाथों में वोट जाने से कांवड यात्रा निकल रही है। गलत हाथों में वोट जाने के दिनों में यहां लोग आने से डरते थे। अब सही हाथों में वोट गया तो अराजकता समाप्त हो गई।

वोट की ताकत ने ही आस्था को सम्मान दिलाया: योगी

पांच सौ वर्षेां के बाद वोट की ताकत ने ही आस्था को सम्मान दिलाया है। यूपी में अब तक 18 लाख पीएम स्वनिधि योाजना में ऋण की स्वीकृति हुई है। वोट की कीमत समाज को बतानी होगी।

एक तरफ फैमिली फर्स्ट और दूसरी तरफ नेशन पहले है। वे जातिवाद की बात करते हैं और मोदी गरीब कल्याण की बात करते हैं। वह तुष्टीकरण की बात करते हैं और मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं।
देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए मतदान करें: सीएम योगी

पश्चिम उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले तनाव का माहौल था। सरधना में पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। अब किसी बेटी पारुल चौधरी को अभ्यास में मुश्किलें नहीं होगी। खिलाड़ियों को नई सुविधाएं दी जाएंगी। बेटी, व्यापारी और किसान की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा पाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पाते। नए भारत में आजीविका और आस्था भी है। तीन वर्ष में देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।

गर्मी , बरसात आंधी या तूफान की परवाह नहीं करनी है। देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए मतदान करें। विकसित भारत के लिए उत्तर प्रदेश विकसित होगा।

पीएम मोदी के आने के बाद हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं

प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद पूरे देश में हम एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। कहा कि आज भारत सही दिशा में आगे बढ़ चुका है। क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ये सपा, बसपा या कांग्रेस के लोग करवा पाते क्या?

पिछले 2 महीने के अंदर अयोध्या में 1.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

मुजफ्फरनगर में प्रबुद्ध सम्मेलन का समापन करने के बाद सीएम योगी शामली के लिए निकल गए हैं। वह हेलीकॉप्टर से शामली पहुंचेंगे।

******************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

 

इंडिया को जीतने में जुट जाएं सपा कार्यकर्ता: अखिलेश

 सिराज आजम वारसी और कय्यूम प्रधान ने पूर्व सीएम से की मुलाकात

बाराबंकी 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Minority सभा समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सिराज आजम वारसी और सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव कय्यूम प्रधान ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस औपचारिक मुलाकात में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कहिए बूथों पर डट जाएं, यह चुनाव इंडिया को जीतना है। बड़ी लड़ाई है, मिलकर जुटिए, जीत जरूर हासिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे सामने हैं। जनता सपा की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रही है।

हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने संक्षिप्त मुलाकात में चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश देते हुए कहा कि बाराबंकी की आवाम ने हमेशा समाजवादी पार्टी का सहयोग किया है। आज समाज का हर वर्ग समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है।

इंडिया गठबंधन एकजुट होकर बाराबंकी में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को चुनाव मैदान में उतारा है, उन्हे भारी बहुमत से जीताकर लोकसभा पहुंचना आप सबकी जिम्मेदारी है। जब देश में पीडीए मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव कय्यूम प्रधान और पूर्व राष्ट्रीय सचिव सिराज आजम वारसी ने अखिलेश यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

केंद्र सरकार ने नगालैंड में 6 महीने के लिए बढ़ाया AFSPA

आठ जिलों को अशांत घोषित किया

नई दिल्ली 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  :  Central government  ने नगालैंड के 8 जिलों और 21 पुलिस स्टेशनों को अशांत घोषित कर दिया है। इसी के साथ केंद्र सरकार ने इन सभी जगहों पर अगले 6 महीने के लिए AFSPA को बढ़ा दिया है।

इसे लेकर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया है।

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक अधिसूचना के माध्यम से घोषणा की। जिसमें कहा गया कि नगालैंड के दीमापुर, न्यूलैंड, चुमौकेदिमा, मोन, किफिरे, नोकलाक, फेक और पेरेन जिलों में AFSPA को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

इसके अलावा, AFSPA को नगालैंड के पांच जिलों में 21 पुलिस स्टेशनों, जुन्हेबोटो और मोकोकचुंग जिलों में छह-छह पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में बढ़ा दिया गया है; कोहिमा में पांच पुलिस स्टेशन; वोखा में तीन पुलिस स्टेशन और लोंगलेंग जिले में यांगलोक पुलिस स्टेशन शामिल हैं।

21 पुलिस स्टेशन भी हैं शामिल

इन 21 पुलिस स्टेशनों में कोहिमा जिले के खुजामा, कोहिमा उत्तर, कोहिमा दक्षिण, जुब्ज़ा और केज़ोचा पुलिस स्टेशन शामिल हैं; मोकोकचुंग जिले में मंगकोलेम्बा, मोकोकचुंग-I, लोंगथो, तुली, लोंगकेम और अनाकी ‘सी’ पुलिस स्टेशन; लोंगलेंग जिले में यांगलोक पुलिस स्टेशन; वोखा जिले में भंडारी, चंपांग और रालन पुलिस स्टेशन और जुन्हेबोटो जिले में घटाशी, पुघोबोटो, सताखा, सुरुहुतो, जुन्हेबोटो और अघुनाटो पुलिस स्टेशन शामिल हैं।

अधिसूचना में कहा गया, नगालैंड में दीमापुर, निउलैंड, चुमौकेदिमा, मोन, किफिरे, नोकलाक, फेक और पेरेन जिले और नगालैंड के क्षेत्र i) कोहिमा जिले के खुजामा, कोहिमा उत्तर, कोहिमा दक्षिण, जुब्ज़ा और केज़ोचा पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं; ii) मोकोकचुंग जिले में मंगकोलेम्बा, मोकोकचुंग-I, लोंगथो, तुली, लोंगकेम और अनाकी ‘सी’ पुलिस स्टेशन; iii) लॉन्गलेंग जिले में यांगलोक पुलिस स्टेशन; iv) वोखा जिले में भंडारी, चंपांग और रालन पुलिस स्टेशन; और v) घटाशी, पुघोबोटो, जुन्हेबोटो जिले के सताखा, सुरुहुतो, जुन्हेबोटो और अघुनाटो पुलिस स्टेशनों को 1 अप्रैल, 2023 से छह महीने की अवधि के लिए सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 की धारा 3 के तहत ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया जाता है।

केंद्र ने नगालैंड राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की आगे की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया। इससे पहले, केंद्र सरकार ने सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (1958 का 28) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगालैंड राज्य के पांच अन्य जिलों में आठ जिलों और 21 पुलिस स्टेशनों को 1 अक्टूबर, 2023 से छह महीने की अवधि के लिए ‘अशांत’ घोषित किया था।

AFSPA सुरक्षा बलों को किसी व्यक्ति को बिना वारंट के गिरफ्तार करने, बिना वारंट के परिसर में प्रवेश करने या तलाशी लेने के साथ-साथ कुछ अन्य कार्रवाई करने का अधिकार देता है।

**************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

 

BJP ने नवनीत राणा को अमरावती से बनाया उम्मीदवार

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट

नई दिल्ली 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : BJP  ने Lok Sabha Elections 2024 के लिए उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की। इसमें अमरावती से नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। नवनीत राणा अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं। सनातन विचारधारा और उद्धव ठाकरे के खिलाफ बयानबाजी को लेकर नवनीत चर्चाओं में रहीं।

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को लेकर हुए विवाद में नवनीत और उनके पति रवि राणा को जेल भी जाना पड़ा था। इसके अलावा कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गोविंद कजरोल को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी छठी लिस्ट जारी की थी। बीजेपी की इस लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। मणिपुर सरकार में मंत्री थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। राजस्थान में दौसा से कन्हैया लाल मीना को मैदान में उतारा है। जबकि करौली-धौलपुर से इंदु देवी जाटव को टिकट दिया है।

*****************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

 

FEMA केस में ED के सामने नहीं होंगी पेश महुआ मोइत्रा

बोलीं- मैं चुनाव प्रचार में बिजी हूं

नई दिल्ली 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Mahua Moitra ने ईडी के समन पर पेश होने से इनकार कर दिया है। ईडी ने मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को समन जारी कर गुरुवार को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। दोनों के खिलाफ एजेंसी ने FEMA यानी विदेशी मुद्रा विनिमय कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

इसी मामले में पूछताछ के लिए दोनों को एजेंसी की ओर से समन जारी किया गया था। महुआ मोइत्रा ने तो पेशी से इनकार कर दिया है और उनका कहना है कि वह चुनाव प्रचार में बिजी हैं। इसलिए वक्त की कमी है। वहीं दर्शन हीरानंदानी की प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।

 पूरे मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि महुआ मोइत्रा को नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट से लेनदेन हुआ है। इसके अलावा भी विदेश से फंड ट्रांसफर हुआ है और रकम आई है।

इस मामले की पूछताछ एजेंसी करना चाहती है। वह महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी से पूछताछ करना चाहती है कि यह रकम कहां से आई और किस मकसद से ट्रांसफऱ की गई थी। महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई भी जांच कर रही है। उनके खिलाफ यह जांच कैश के बदले सवाल के मामले में चल रही है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने कैश के बदले सवाल पूछे हैं। इस मामले की जांच करा गई थी, जिसमें आरोप सही पाए जाने के बाद महुआ की सदस्यता खत्म कर दी गई थी।

आरोप है कि महुआ मोइत्रा ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को अपनी संसद की लॉगइन आईडी दी थी और उनसे पैसों के एवज में संसद में गौतम अडानी और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सवाल पूछे थे। हालांकि टीएमसी ने एक बार फिर से महुआ मोइत्रा को कैंडिडेट बनाया है। वह फिर से कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

*******************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

यूपी में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन आज से

लखनऊ 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Uttar Pradesh में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू होगा। इस चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है। स्क्रूटनी 5 अप्रैल को होगी। 8 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 26 अप्रैल को मतदान होगा।

दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर (एससी) और मथुरा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होगा। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, इन सीटों पर मतदाताओं की संख्या 1.67 करोड़ है। इनमें 90.11 लाख पुरुष, 77.38 लाख महिला और 787 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। दूसरे चरण में 7,797 मतदान केंद्र और 17,677 पोलिंग बूथ होंगे।

इस बीच, उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 201 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।

*******************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

केंद्र का नोटिफिकेशन: अब मनरेगा में मिलेगी ज्यादा मजदूरी

यहां जानें किस राज्य में कितनी मिलेगी

नई दिल्ली 28 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Central government ने मनरेगा मजदूरी दर में संशोधन को लेकर लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करने वाले मजदूरों को अब पहले के मुकाबले प्रतिदिन के हिसाब से ज्यादा मजदूरी मिलेगी।

सरकार ने मनरेगा मजदूरी दर में 3 से 10 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। पूरे भारत में औसत मनरेगा मजदूरी बढ़ोतरी 28 रुपये प्रति दिन है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए औसत वेतन 289 रुपये होगा जबकि वित्त वर्ष 23-24 के लिए 261 रुपये है।

मनरेगा योजना का संचालन करने वाले ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही में संशोधित मजदूरी दरों को नोटिफाई करने के लिए चुनाव आयोग की अनुमति हासिल की थी, क्योंकि आगामी आम चुनावों के लिए देश भर में आदर्श आचार संहिता पहले से ही लागू है।

मौजूदा समय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की मजदूरी सीपीआई-एएल (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक- कृषि श्रम) में बदलाव के आधार पर तय की जाती है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति को दर्शाती है।

सरकार के इस नोटिफिकेशन से पता चलता है कि हरियाणा में प्रतिदिन अधिकतम 374 रुपये मजदूरी मिलेगी। सबसे कम अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए 234 रुपये प्रतिदिन तय किया गया है। गोवा (10.56 प्रतिशत) और कर्नाटक (10.4 प्रतिशत) में सबसे अधिक प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मजदूरी दरों में सिर्फ 3 प्रतिशत की सबसे कम बढ़ोतरी की गई है। आंध्र प्रदेश (10.29%), तेलंगाना (10.29%) और छत्तीसगढ़ (9.95%) में जोरदार प्रतिशत वृद्धि हुई है। केंद्र ने केंद्रीय बजट 2024-25 में मनरेगा के लिए 86,000 करोड़ रुपये अलॉट किए थे। यह चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में मनरेगा के संशोधित अनुमान के बराबर था।

**************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

आपस में टकराए इंडिगो और एयर इंडिया के विमान

कोलकाता हवाईअड्डे पर बड़ा हादसा टला

नई दिल्ली ,27 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Kolkata के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर बुधवार को इंडिगो का एक विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से टकराने से बाल-बाल बच गया।

हादसे के अंदेशे से विमान में सवार 169 यात्रियों की रूह कांप गई। खबरों के मुताबिक, सुबह करीब 10.30 बजे इंडिगो का विमान रनवे पर प्रवेश करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहा था, तभी उसने गलती से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के विंगटिप को छू लिया।

टक्कर की आशंका ने लोगों में चिंता पैदा कर दी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को मामले की व्यापक जांच शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा, कोलकाता हवाईअड्डे पर इंडिगो के एक विमान और एक अन्य वाहक के बीच मामूली टक्कर की सूचना मिली।

विमान प्रोटोकॉल के अनुसार निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के लिए खाड़ी में लौट आया। नतीजतन, कोलकाता और दरभंगा के बीच इंडिगो विमान 6ई 6152 की उड़ान में देरी हुई।

सभी यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराया गया और यात्रियों को देरी और असुविधा होने पर वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। इंडिगो सभी चीजों से ऊपर यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। प्रोटोकॉल के अनुसार घटना की रिपोर्ट उचित समय पर डीजीसीए को सौंपी जाएगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस (एईएक्स) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एक अन्य एयरलाइन के टैक्सीइंग विमान के विंगटिप ने उनके एक विमान को चपेट में ले लिया, जो स्थिर था और चेन्नई के लिए उड़ान भरने के लिए कोलकाता के रनवे में प्रवेश करने की मंजूरी का इंतजार कर रहा था।

विमान खाड़ी में वापस आ गया है और आगे की जांच चल रही है। इसके लिए हम नियामक और हवाईअड्डे के अधिकारियों के साथ तालमेल कर रहे हैं। बाहरी परिस्थितियों के कारण मेहमानों को हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं।

******************************

Read this also :-

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

राम चरण की गेम चेंजर का पहला गाना जरागांडी जारी

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन बना सकते हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आप जो भी करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सभी काम बनेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृष राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई खास काम करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। सामाजिक क्षेत्र में प्रगति होगी। धैर्य से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होंगे, जिससे आपको लाभ होगा। कर्यक्षेत्र में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। शाम को परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने से खुशी मिल सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको आगे बढऩे के कई मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में भाई-बहन से पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे होंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एक साथ कई काम करने की कोशिश कर सकते हैं। आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। बेहतर होगा काम को एक-एक करके पूरा करें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। बड़ों की राय भी जरूर लें। आज उचित मेहनत से ही आपको सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आप खुद को बिजी रखने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलकर अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। कोशिशों से उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। सोचे हुए काम को पूरा करने में दोस्त की मदद मिल सकती है। मंदिर में फल दान करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पहले से बनाई गई योजनाएं आज सफल होंगी। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। परिवार की समस्या हल होगी। आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। करियर में लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। किसी काम में आप बहुत हद तक व्यस्त हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शाम को थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। किसी कारण से बिजनेस का अच्छा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आप अपने काम में कम दूसरे के कामों मे ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित है, आज उनकी किस्मत चमक सकती है। आपको अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचाना चाहिये नहीं तो वह काम आपको दोबारा करना पढ़ सकता है। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के साथ अधिक समय बितायेंगे। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे। अपने विचारों को घर के साथ शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। आज दूसरों के काम से कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। शुभ समाचार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने पर सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए दोस्तों से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। आज आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिशतेदार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

मकर राशि:

आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ पिकनिक का प्लान भी बना सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर सीनियर के साथ थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कामों में कन्फ्यूजन हो सकती है। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि:

आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार के साथ अधिक टाइम स्पेंड करने से फायदा होगा। नई बातों को जानने के लिए आप उत्सुक होंगे। ऑफिस में साथ काम करने से मदद मिलेगी। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। आपका सोशल मिडिया के जरिये आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको घर वालों से मदद मिल सकती है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

मीन राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से आपको प्रशंसा मिलेगी। अपना मेन काम खत्म करने के बाद बचे हुए समय का प्रयोग आप करीबी लोगों से मिलने-जुलने में कर सकते हैं। आपके सामने करियर के नए अवसर खुलेंगे। किसी पुराने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

*********************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘तबाह है’ जारी

28.03.2024  –  निर्माता अश्विन महाराज का पार्टी एंथम सॉन्ग ‘तबाह है’ जारी हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो में अश्विनी बागल और विद्या मदाकाचे नज़र आ रही हैं।

यह गाना एक पार्टी नंबर है जो निश्चितरूप से इस साल का पार्टी एंथम की लिस्ट में शामिल होगा। शोना गोंसावलिस द्वारा स्वरबद्ध किए गए इस गाने के बोल शोभना ठाकुर ने लिखे हैं।

एंडी भाकुनी द्वारा निर्देशित और कोरियोग्राफ किए गए इस गाने को संगीत से सजाया है संगीतकार आशीष चंद्रा ने। मधुर संगीत से सजा यह पार्टी एंथम सॉन्ग निश्चितरूप से दर्शकों के दिलों को छू जायेगा और थिरकने के लिए मजबूर कर देगा।

अश्विन महाराज द्वारा निर्मित म्यूजिक ‘तबाह है’ अब उनके यूटयूब चैनल पर उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

साउथ स्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का पहला गाना ‘जरागंडी….’ जारी

27.03.2024  –  साउथ स्टार राम चरण और अदाकारा कियारा आडवाणी एक लंबे समय से अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर चर्चा में हैं। तेलुगु पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ का पहला गाना अभिनेता राम चरण के 39वें जन्मदिन (27 मार्च) के अवसर पर रिलीज किया गया है।

‘गेम चेंजर’ के गाने का म्यूजिक बहुत ही धमाकेदार है। गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और सिंगर दलेर मेहंदी और सहिति चगंटी ने शानदार गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने को तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है।

‘जरागंडी…’ गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण के डांस मूव्स को देखकर दर्शक भी अपनी जगह पर खड़े-खड़े डांस करने लगेंगे। यह गाना सारेगामा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। फिलवक्त यह गाना काफी धूम मचा रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

 

BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी

अमित शाह और योगी समेत कई बड़े नाम शामिल

देहरादून 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले 5 लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है।

उत्तराखंड बीजेपी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य में 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

 

 

पीएम मोदी और जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्थान का भी नाम सूची में है। इसके अलावा यहां प्रचार करने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी भी आएंगे।

****************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

PM MODI ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की

शक्ति स्वरूपा बताया

नई दिल्ली 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  Prime Minister Narendra Modi ने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार और संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम ने रेखा पात्रा से चुनाव अभियान की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर बात की।

प्रधानमंत्री ने उन्हें “शक्ति स्वरूपा” कहकर संबोधित किया। रेखा पात्रा ने उन्हें संदेशखाली में महिलाओं की कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी। बातचीत में पीएम रेखा पात्रा से कह रहे हैं कि वह एक बड़ा दायित्व निभाने जा रही हैं, उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

PM का हाथ उनके और संदेशखाली की महिलाओं के सिर पर है, ऐसे में वह उन लोगों के लिए भगवान के समान हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है कि राम जी हमारे साथ हैं और राम जी का हाथ हमारे सिर पर है।” इस पर पीएम ने कहा कि बल्कि “इन माताओं-बहनों का हाथ मेरे सिर पर है”। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हे जानकारी है कि वह पश्चिम बंगाल में विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में भी प्रचार कर रही हैं।

Rekha Patra ने पीएम मोदी को बताया कि उनके साथ जो घटना घटी थी, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी। केवल संदेशखाली ही नहीं, पूरे बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र की मां-बहनें इसका शिकार हुई हैं। भाजपा उम्मीदवार ने बताया कि वह 2011 से वोट नहीं दे पाई हैं।

वह चाहती हैं कि पूरी सुरक्षा में इस चुनाव में मतदान कर पाएं। पीएम ने कहा कि आपकी बात चुनाव आयोग तक जरूर पहुंचेगी और चुनाव आयोग पूरा प्रबंध करेगा कि सभी मतदाता सुरक्षित मतदान कर सकें।

Rekha Patra ने बताया कि जब उनका नाम भाजपा उम्मीदवार के तौर पर घोषित हुआ तो तृणमूल कांग्रेस समर्थक कुछ मां-बहनों ने उनका विरोध किया। लेकिन, अब उन्होंने भी बात को समझा है। वह अब माफी मांग रही हैं। ऐसे में वह सबके लिए लड़ेंगी।

पीएम ने कहा कि यह सब सुनकर उन्हें लगता है कि भाजपा ने उनको उम्मीदवार बनाकर बहुत बड़ा काम किया है क्योंकि राजनीति में ऐसे कम लोग होते हैं जो यह कहते हैं कि जिन्होंने उसका विरोध किया है उसका भी भला हो। जब जानेगा तो सारा देश उन पर गर्व करेगा।

प्रधानमंत्री ने जब उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद बशीरहाट के माहौल के बारे में पूछा तो रेखा पात्रा ने कहा कि वह उनके घर की बेटी हैं. चुनाव में उन्हें सबका समर्थन मिलेगा। “मैं लड़की हूं, किसी के घर की बेटी, बहू हूं।” साथ ही मैं चाहती हूं कि यहां कि महिलाओं के लिए ऐसा कुछ करूं जिससे उन्हें काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।

पीएम ने भाजपा उम्मीदवार से कहा कि उनका आत्मविश्वास देखकर लगता है कि वह चुनाव जीतकर दिल्ली जरूर पहुंचेंगी। उन्होंने कहा, “आपने संदेशखाली में जो इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी है। आप शक्ति स्वरूपा हैं। आपने इतने ताकतवर लोगों को जेल भेज दिया।”

Rekha Patra ने कहा कि संदेशखाली की मां-बहनों का समर्थन था, इसलिए वह यह कर पाईं, और आगे भी उनके समर्थन से ही आगे चलेंगी। उनको साथ लेकर ही आगे भी चलते रहना है। उन्होंने कहा, “आपके रूप में राम जी की तरह एक भाई और एक पिता मिला है। हम एक छोटी बेटी की तरह आपके साथ रहेंगे।”

आखिर में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी हिम्मत देखकर ईश्वर भी उनके साथ रहेगा। वह हर नागरिक और नारी सम्मान की चिंता कर रही हैं। उनमें एक लोक प्रतिनिधि बनने के सारे गुण हैं, भले वह गरीब परिवार से हैं। उन्होंने रेखा पात्रा को शुभकामनाएं देकर बातचीत समाप्त की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए जारी पांचवीं सूची में रेखा पात्रा का नाम है। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

वह संदेशखाली में महिलाओं के आंदोलन का चेहरा बनीं। ऐसे में भाजपा ने रेखा पात्रा को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। संदेशखाली, जो लंबे समय से चर्चा के केंद्र में रहा है, वह भी इसी बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में आता है।

तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद करने वाली रेखा पात्रा ही थीं। संदेशखाली में शाहजहां के खिलाफ हुए आंदोलन का वह प्रमुख चेहरा थीं। शेख शाहजहां पर उन्होंने यौन उत्पीड़न करने और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था।

******************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

1 अप्रैल से नई दरें लागू

नई दिल्ली 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – नए वित्तीय वर्ष में आप अपनी जेब और ढीली करने के लिए तैयार रहें। इसकी वजह है टोल प्लाजा पर ली जाने वाली पर्ची फीस का महंगा होना। इसकी मंजूरी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने दे दी है और एक अप्रैल से टोल के रेट बढ़ जाएंगे।

अगर लखनऊ से होकर गुजरते हैं तो आपको पहले से अधिक पैसे देने पड़ेंगे लेकिन आशंका है कि देश के बाकी स्थानों पर कहीं नई दरें लागू न हो जाएं। वैसे नए फैसले का करीब तीन लाख वाहन चालकों पर असर पड़ेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के मुताबिक वर्ष 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

लखनऊ से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों पर इसका सीधा असर होगा। इसमें कानपुर हाइवे पर स्थित नवाबगंज, अयोध्या पर अहमदपुर, रोहिणी, शाहबपुर, बारा और रायबरेली रोड पर दखिना, बहराइच रोड पर दुलारपुर, गुलालपुरवा समेत अन्य शामिल हैं।

टोल प्लाजा – नवाबगंज

एकल यात्रा – पुरानी दर नई दर

कार 90 95

बस, ट्रक 310 320

टोल प्लाजा – अहमदपुर, अयोध्या रोड

एकल यात्रा – पुरानी दर नई दर

कार 115 115

बस, ट्रक 385 395

*****************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी हुक्का पार्लर में पकड़े गए

मुंबई 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) –  बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने हुक्का बार से हिरासत में ले लिया।

फारुकी के साथ 13 अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। सभी पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।

फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था।

**************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंघला के घर पर छापेमारी

ED की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Enforcement Directorate (ईडी) की छापेमारी चल रही है। ईडी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंघला के घर रेड डाली है। सिंघला विश्वास नगर से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

Chief Minister Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के बाद सिंघला दूसरे आप नेता हैं जिनके घर पर छापेमारी हुई है।इससे पहले मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर भी 23 मार्च को छापेमारी की गई थी।

सिंघला स्वीट के नाम से मशहूर मिठाई की दुकानें हैं। वह एमसीडी के आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी होने के साथ महाराष्ट्र और गोवा में पार्टी के प्रभारी भी हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिंघला पर ईडी ने छापेमारी किस मामले में की है।

गोवा से कनेक्शन होने की वजह से माना जा रहा है कि छापेमारी कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले की वजह से हो सकती है। गौरतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले से मिली रिश्वत का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड मांगते हुए ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में दावा किया था कि 45 करोड़ रुपए हवाला के जरिए गोवा भेजे गए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

उन्हें कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा है। केजरीवाल से ईडी पूछताछ कर रही है। इस मामले में केजरीवाल के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संचार प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

********************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

शिवसेना उद्धव गुट ने भी लोकसभा चुनाव के लिए खोले पत्ते

16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

मुंबई 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – Shiv Sena Uddhav गुट ने आज लोकसभा चुनाव के लिए 16 नामों का ऐलान किया है। सूची के मुताबिक मुंबई दक्षिण मध्य से अनिल देसाई को कैंडिडेट बनाया गया है।

कांग्रेस की पसंदीदा सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार दिया। शिवसेना (UBT) ने सांगली से चंद्रहार पाटिल को टिकट दिया है।

किसे कहां से मिला टिकट?

1) बुलढाणा- नरेंद्र खेडेकर

2) यवतमाल-वाशिम – संजय देशमुख

3) मावल – संजोग वाघेरे पाटिल

4)सांगली – चंद्रहार पाटिल

5) हिंगोली – नागेश पाटिल अष्टिकर

6) संभाजीनगर – चंद्रकांत खैरे

7) धाराशिव – ओमराज निंबालकर

8) शिरडी – भाऊसाहेब वाघचौरे

9) नासिक – राजाभाऊ वाजे

10) रायगढ़ – अनंत गीत

11) सिंधुदुर्ग – रत्नागिरी – विनायक राउत

12) ठाणे – राजन विचारे

13) मुंबई उत्तर पूर्व – संजय दीना पाटिल

14) मुंबई दक्षिण – अरविन्द सावंत

15) मुंबई उत्तर पश्चिम – अमोल कीर्तिकर

16) परभणी – संजय जाधव

************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

IPS सदानंद वसंत होंगे NIA के Director General

दिनकर गुप्ता का लेंगे स्थान

नई दिल्ली 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)IPS officer Sadanand Vasant को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह दिनकर गुप्ता का स्थान लेंगे। दिनकर गुप्ता 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इसी प्रकार आईपीएस पीयूष आनंद को नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) का डीजी बनाया गया है।

इन नियुक्तियों संबंधी आदेश केंद्र सरकार ने आज जारी किए। महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत को 2015 में सीआरपीएफ का डीजी नियुक्त किया गया था।

वह छत्तीसगढ़ के गढ़चिरौली में नक्सली मोर्चे पर तैनात रह चुके हैं, वह फरवरी 2015 में सीआरपीएफ में आईजी पद पर पदोन्नत हुए थे।

उनको सीआरपीएफ का स्पेशल आईजी बनाया गया था। इसके बाद डीजी के तौर पर वह सीआरपीएफ में पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर थे। अब उन्हें एनआईए की कमान सौंपी गई है।

*****************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

मथुरा 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – बांके बिहारी के भक्तों के लिए खास खबर है। खबर बांके बिहारी जी के दर्शनों को लेकर है। आज से दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खुलने का समय बदल गया है। आज से कपाट 7.45 बजे खुल रहे हैं और बंद करने का समय दोपहर 12 बजे है।

शाम को मंदिर को मंदिर के पट 5.30 बजे दर्शन के लिए खोले जाएंगे और रात को 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद बंद कर दिए जाएंगे। आज से बदले हुए समय के अनुसार मंदिर के पट सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे दर्शन और शाम को एक घंटे देर से बंद किए जाएंगे। मंदिर का यह बदला समय दीपावली तक यही रहेगा।

इससे पहले अब तक मंदिर के कपाट सुबह 8.45 बजे खुलते थे। दोपहर 1 बजे उन्हें बंद कर दिया जाता था। इसके बाद शाम को 4.30 बजे फिर से मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले जाते थे जो रात को 8.30 बजे तक खुले रहते थे। अब कल से मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए समय सारणी को लागू किया जाएगा।

**************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version