बीजेपी ने मतदान से पहले ही 10 सीटों पर हासिल की जीत

इस राज्य में BJP ने लहराया परचम

ईटानगर 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : लोकसभा चुनाव के साथ देश के चार राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

इस बीच यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। अरुणाचल की 10 सीटों पर भाजपा को वोटिंग से पहले ही जीत मिल गई है। इनमें मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चाउना मेन भी शामिल हैं।

पेमा खांडू ने मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था। चूंकि किसी और उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में खांडू को निर्विरोध चुन लिया गया। बाकी नौ सीटों पर भी इसी तरह भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली है।

मुख्य चुनाव अधिकारी पवन कुमार सेन ने बताया कि नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद खांडू और नौ अन्य को निर्विरोध चुना गया। उन्होंने कहा कि छह विधानसभा क्षेत्रों में एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि चार अन्य में विपक्षी उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।

भारत-चीन सीमा के पास मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में खांडू का यह चौथा कार्यकाल होगा। अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत्यु के बाद 2010 में हुए उपचुनाव में वह कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इस सीट से निर्विरोध चुने गए थे।

मुख्यमंत्री ने 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में भी भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। उपमुख्यमंत्री दूसरी बार चौखम विधानसभा क्षेत्र से चुने गए। एक अनुभवी राजनीतिज्ञ मीन ने 1995 से लेकांग निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अन्य उम्मीदवार जो निर्विरोध चुने गए वे हैं ताली विधानसभा क्षेत्र से जिक्के ताको, तलिहा से न्यातो डुकोम, रोइंग से मुत्चू मिथि, हयुलियांग से दासंगलू पुल, बोमडिला से डोंगरू सिओंगजू और सागली से रातू तेची और जीरो से हापोली से हेज अप्पा पहली बार चुने गए हैं।

राज्य में 19 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होंगे। वहीं परिणाम दो जून को घोषित किया जाएगा।

***************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला

कई गाड़ियां तोड़ी, कई कार्यकर्ता घायल

मुजफ्फरनगर 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के काफिले पर रात हमला किया गया और गाड़ियों मेें तोड़फोड़ की गई। हमले में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। मंत्री संजीव बालियान खतौली थाना क्षेत्र के गांव मढरीमपुर में चुनावी जनसभा के लिए प्रधानपति राकेश सिंह के आवास पर पहुंचे थे।

मुजफ्फरनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि गांव मढरीमपुर के प्रधानपति राकेश सिंह के आवास पर जनसभा चल रही थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उनसे वहां से जाने काे कहा गया, तो उन्होंनेे गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। साथ ही बाहर खड़ी काफिले की गाड़ियों पर पथराव कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नितिन सोम, छोटू सोम, अभिषेक और भीम सिंह चौहान घायल हो गए। उन्हें मेरठ हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने काफिले पर पथराव किया। इससे काफिले में शामिल 8 से 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि खतौली थाना पुलिस को गांव मढ़करीमपुर में कुछ अज्ञात युवकों द्वारा पथराव की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एएसपी ने बताया कि मामले मेंं केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।

***************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

Bharatiya Janata Party ने जारी की उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट

सनी देओल का पत्ता कटा

सुशील रिंकू और कैप्टन अमरिंदर की पत्नी को टिकट

नई दिल्ली 31 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बीजेपी ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। बीजेपी ने सनी देओल का पत्ता काट दिया है।

उनकी जगह पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया है। अम़तसर से तरणजीत सिंह संधू को टिकट दी गई है। वहीं आप से आए सुशील रिंकू और कैप्टन अमरिंदर की पत्नी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

*****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

 

लापता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की लाश बरामद

प्रेमिका ने दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

हजारीबाग 31 March, (Rns): जमशेदपुर निवासी इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी 38 वर्षीय प्रशांत कुमार सिन्हा की हत्या हजारीबाग में उनकी गर्लफ्रेंड काजल सिन्हा ने अपने नए प्रेमी रौनक कुमार के साथ मिलकर कर दी।

इसके बाद उनकी लाश बोरी में बंद कर शहर से तीन किमी दूर छड़वा डैम में एक पुल के नीचे फेंक दी। शनिवार शाम पुलिस ने काजल की निशानदेही पर प्रशांत की सड़ी-गली लाश बरामद की। काजल और उसके प्रेमी रौनक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रशांत कुमार सिन्हा ने इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2023 में उन्होंने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी देश की ओर से भाग लिया था। वह सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे, लेकिन उनकी पहचान बैडमिंटन के एक शानदार खिलाड़ी के रूप में थी।

प्रशांत 11 मार्च से जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित अपने घर से लापता थे। उनके परिजनों ने 13 मार्च को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई थी। बाद में उन्होंने 22 मार्च को प्रशांत के अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई और हजारीबाग की काजल सिन्हा पर संदेह जताया।

जमशेदपुर और हजारीबाग की पुलिस ने शनिवार शाम काजल सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ। काजल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में उसकी दोस्ती प्रशांत से हुई थी। प्रशांत दिव्यांग थे, लेकिन उनके पास अच्छा-खासा पैसा था।

काजल के मुताबिक पैसा देखकर उसने प्रशांत से दोस्ती बढ़ाई, लेकिन वह उससे प्यार करने लगे और उससे शादी करना चाहते थे। काजल उनसे अलग होना चाहती थी और पिछले कुछ समय से वह हजारीबाग के पेगौडा चौक निवासी रौनक से प्रेम करने लगी थी।

प्रशांत को हजारीबाग बुलाया और अपने नए प्रेमी रौनक के साथ मिल गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

**************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 जल्द ही होगी रिलीज

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ होगा। विद्यार्थी आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक रहेंगे। दांपत्य जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, आज किसी समारोह में भी जा सकते हैं। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी निर्णय में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर पाएंगे। दांपत्य जीवन में चली रही अनबन आज ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थय का ख्याल रखने की जरूरत है। नए कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आज लवमेट्स रिश्ते की बात अपने घर पर कर सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर हाँथ लगेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। विद्यार्थी अपने सीनियर की मदद से अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य रिश्ते में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आयेगा। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास आपकी सफलता का मार्ग बनेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आज स्वास्थय से जुड़ी परेशानी से आपको आराम मिलेगा। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपका विवाहित जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आज आप लोगों की मदद कर पायेंगे। हार्डवेयर कारोबारियों की इनकम में वृद्धि होगी। नई जॉइनिंग किए लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज परिवार से हर संभव मदद मिलेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ब्यूटी पार्लर का कारोबार कर रही महिलाओं की इनकम में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति की मुलाकात आज किसी खास रिश्तेदार से होगी। बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करने की आवश्यकता है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

तुला राशि :

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स आज किसी टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज आप बढिय़ा रहेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की अवश्यकता है। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक में अपने सहयोगियों से मदद लेंगे।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। हृत्रह्र वर्कर्स आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य संबंधि समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। सोशल मीडिया के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल की वृद्धि होगी। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं। ज्वेलरी के कारोबारियों की आज अच्छी सेल होगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से आपको अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। नवविवाहित दंपत्ति अपने जीवनसाथी की मनपसंद का खाना बनायेंगी। छात्र अगर कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज लवमेट की फोन पर लम्बी बात होगी। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर में बड़े बुजुर्गों के स्वस्थ्य का ध्यान रखने की अवश्यकता है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को और आगे बढाने का विचार बनायेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आपको आराम मिलेगा। फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनाएंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज दूर होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। लेखकों की आज कोई किताब पब्लिश होगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोंक-झोंक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। मार्केटिंग का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। आज शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

******************************

 

चर्चाओं के बीच : निर्देशक आनंद राउत

30.03.2024  –  विकास प्रसाद फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और साक्षात एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम वेडिंग’ 29 मार्च को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद निर्देशक आनंद राउत बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गए हैं। विकास सी नायक, चंदेश्वर एच प्रसाद द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक भी चाईबासा (झारखंड) निवासी सचिनंदर शर्मा हैं और दिव्यांचल त्यागी क्रिएटिव हेड हैं। झारखंड की धरती से जुड़े फिल्म निर्देशक आनंद राउत ने झारखंड के नवोदित प्रतिभाओं को अपनी फिल्म में चांस देकर बॉलीवुड के निर्माताओं को एहसास कराया है कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और वो फिल्म विधा से जुड़े हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बदौलत अपनी पकड़ बनाए हुए है और बॉलीवुड में झारखंड का परचम लहरा रहे हैं।

आनंद राउत ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक काफी नाम और शोहरत कमाया है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम वेडिंग’ में जाने-माने कलाकार दर्शन जरीवाला, राखी सांवत, राजपाल यादव, अरुण बख्शी, फिरदोश, राजू खेर,साहिल कोहली, कोमल झा, अनोंग सिघों, रियाना, राजेश शुक्ला, राजेश सिंह, डॉ रोहित राज, प्रकाश नायक, मिलिंद प्रसाद, किसन भान हैं। अतिथि कलाकार की भूमिका में ए राउत भी हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि झारखंड स्थित बोकारो जिला के पेटरवार निवासी रुचि काजल ने इस फिल्म के गाने में अपनी सुरीली आवाज दी है और अभिनय भी किया है।

विदित हो कि निर्देशक आनंद राउत 20 वर्ष पूर्व फिल्मों में ही अपना कैरियर बनाने के उद्देश्य से मुंबई पहुंचे थे। काफी संघर्ष के बाद बालाजी फिल्म्स के बैनर में निर्देशक के रूप में इनको काम मिला। इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। दर्जनों सीरियलों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘क्या हादसा क्या हकीकत’, ‘कब्यांजलि’, ‘कहानी किस रोज’, ‘करम अपना-अपना’ के नाम उल्लेखनीय हैं।

इसके अलावा नागपुरी भाषा में भी एक फिल्म बनायी। 3 अप्रैल 2015 को रिलीज बॉलीवुड की चर्चित रोमांटिक फिल्म ‘लखनवी इश्क’ के निर्देशक आनंद राउत ही थे। अध्यन सुमन और अभिनेत्री करिश्मा कोटक स्टारर यह फिल्म के सी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी थी। सिनेदर्शकों से मिल रहे रिस्पॉन्स से काफी उत्साहित निर्देशक आनंद राउत फिलवक्त झारखंड में अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम वेडिंग’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

स्व. चौधरी को भारत रत्न मिलना ग्रामीण भारत का सम्मान

मेरठ 30 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : किसानों के मसीहा के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को शनिवार को भारत रत्न दिया गया। किसानों के उत्थान के लिए अनेक कार्यों समेत ‘भूमि सुधार’ करने वाले स्व. चौधरी को ‘भारत रत्न’ का सम्मान मिलना असली मायने में ‘ग्रामीण भारत का सम्मान’ है।

यह सम्मान ‘ईमानदार और बेदाग छवि के नेताओं’ का सम्मान भी कहा जा सकता है।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी कहते हैं कि चौधरी साहब को भारत रत्न का सम्मान मिलना असल में ग्रामीण भारत का सम्मान है। वे ग्रामीण भारत के उत्थान और उसकी प्राथमिकताओं के लिए पंडित नेहरू से भिड़ने वालों में से एक थे।

राजनीतिक नुकसान के बाद भी वे ऐसा करने से रुकने वालों में नहीं थे। नागपुर सम्मेलन में नेहरू का विरोध सर्वविदित है। उनके भूमि सुधार कार्यक्रम से बड़े जमींदार नाराज हो गए थे।

मिनिमम स्पोर्ट प्राइज का कॉन्सेप्ट भी उनका ही है। गांव विकास के लिए ज्यादा धन आवंटित करने के लिए उनका लड़ाका स्वभाव ही ने उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग पहचान दी। वे भारत के नायकों में से एक थे।

राजनीति, पहले बड़े लोगों के लिए थी, लेकिन चौधरी साहब ने इसे ‘मिडिल क्लास’ और ‘किसानों’ के लिए भी सुलभ कराने का कार्य किया।

ईमानदार और बेदाग छवि ने दी पहचान

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, उनकी बेदाग और ईमानदार छवि के कायल हैं। इनका कहना है कि चौधरी साहब, राजनीति में बहुत ईमानदार और बेदाग छवि के नेता थे। किसानों के लिए बहुत सारे काम किए।

ग्रामीण भारत की दशा बदली। प्रधानमंत्री बने, तब ग्रामीण विकास मंत्रालय का गठन किया। नाबर्ड बैंक बनाया। गौ-सेवा पर जोर दिया। गांव की सड़कों को सुधारने का काम किया।

मजदूरों को सड़क बनाने में कार्य करने के बदले अनाज दिया। फूड फॉर वर्क जैसा अभियान चलाया। उसी योजना को अभी हम मनरेगा के परिवर्तित रूप में देख रहे हैं।

विचारों से देश को दिशा दी

रालोद से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित में संघर्ष किया। जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री के तौर पर किसानों के उत्‍थान-विकास में अनेक नीतियां बनाईं।

पढ़ने-लिखने में रुचि रखने वाले स्व. चौधरी ने किताबें एवं पुस्तिकाएं लिखी। ‘जमींदारी उन्मूलन’, ‘भारत की गरीबी और उसका समाधान’, ‘किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि, ‘प्रिवेंशन ऑ डिवीन ऑ होल्डिंग्स बिलो ए सर्टेन मिनिमम’, ‘को-ऑपरेटिव फार्मिंग एक्स-रेड’ जैसी पुस्तकों के लेखन से देश को दिशा देने का कार्य किया।

पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह का जन्म किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने बागपत को कर्मस्थली बनाया और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। पश्चिमी यूपी से किसान नेता से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने तक का चौधरी चरण सिंह का सियासी सफर बहुत दिलचस्प रहा है। उन्होंने 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 तक वह प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहे।

चौधरी चरण सिंह जी ने चुनाव लड़ना कांग्रेस से ही शुरू किया, 1952, 1962 और 1967 की विधानसभा में जीते। गोविंद बल्लभ पंत की सरकार में पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी रहे। रेवेन्यू, लॉ, इनफॉर्मेशन, हेल्थ कई मिनिस्ट्री में भी रहे, संपूर्णानंद और चंद्रभानु गुप्ता की सरकार में भी मंत्री रहे।

1967 में चरण सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय क्रांति दल नाम से अपनी पार्टी बना ली। राम मनोहर लोहिया का इनके ऊपर हाथ था। यूपी में पहली बार कांग्रेस हारी और चौधरी चरण सिंह मुख्यमंत्री बने। चौधरी चरण सिंह 1967 और 1970 में मुख्यमंत्री बने।

चौधरी चरण सिंह ने अपने मुख्यमंत्री काल में एक मेजर डिसीजन लेते हुए खाद पर से सेल्स टैक्स हटा लिया। सीलिंग से मिली जमीन किसानों में बांटने की कोशिश की, पर उत्तर प्रदेश में ये सफल नहीं हो पाया।

उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। उनकी शिक्षा सरकारी उच्च विद्यालय और विश्वविद्यालय मेरठ से पूरी हुई। चौधरी चरण सिंह का निधन 29 मई 1987 में दिल्ली में हुआ।

*****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू BJP में शामिल

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

मुंबई 30 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Lok Sabha Elections के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल BJP में शामिल हो गई हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली।

ऐसी भी चर्चा है कि अर्चना पाटिल चाकुरकर अमित देशमुख के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। अर्चना पाटील के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण ने अर्चना पाटील की पार्टी में एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी। अर्चना पाटील चाकूरकर के बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके पति बसवराज पाटील ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। महाराष्ट्र में लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इन लोगों से पहले भी कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद अर्चना पाटिल ने कहा कि मैंने अपने ससुर शिवराज पाटिल से बात कर और उनका आशीर्वाद लेकर बीजेपी में शामिल हुई हूं। मैंने अब तक सामाजिक क्षेत्र में काम किया है। पहली बार में राजनीतिक क्षेत्र में काम करुंगी। राजनीति में शिवराज पाटिल का लंबा अनुभव है। बीजेपी में शामिल होना यह मेरा निजी फैसला है।

मैं शिवराज पाटिल की बेटी हूं। मैने उनसे बात की है। हमारे पिता ने हमेशा हमें पूरी छूट दी है। उन्होंने हमेशा हमें अपने मन का कार्य करने का मौका दिया है। एक पिता का हमेशा बेटी को आशीर्वाद होता है। हम अपना फैसला लेते हैं। शिवराज पाटिल को विश्वास में लेकर हमने फैसला लिया है। मुझे कांग्रेस पार्टी से कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि मैंने कभी भी उनके साथ काम नहीं किया है।

बीजेपी जो कार्य कर रही है उस वजह से मैं आज पार्टी में शामिल हुई हूं। शिवराज पाटिल ने कांग्रेस नहीं छोड़ी है। अर्चना पाटील ने बीजेपी ज्वाइन किया है इतना ही फर्क है। मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी मुझे पता नहीं है। मैं कार्यकर्ता हूं जो कार्य दिया जाएगा उसका मैं पालन करूंगी।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

सुकेश चंद्रशेखर से उगाही मामले में CBI जांच को मिली मंजूरी

सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली 30 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – आम आदमी पार्टी को आज करारा झटका लगा है। जेल में बंद सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्‍ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्‍येंद्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने भ्रष्‍टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है।

सत्येंद्र जैन के खिलाफ ठग सुकेश चंद्रशेखर से ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में 10 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है, साथ ही इस मामले में सतेंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल पर तिहाड़ जेल में जबरन वसूली का रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का भी आरोप है।

उपराज्यपाल ने 9 फरवरी को तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल, तिहाड़ जेल के तत्कालीन अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ भी सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी। करोड़ों रुपये की ठगी औऱ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बंद सुकेश चंद्रशेखऱ ने दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

Jamshedpur की कंपनी के टायर गोदाम में भीषण आग लगी

जमशेदपुर 30 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जमशेदपुर के बर्मा माइंस इलाके में लाल बाबा ट्यूब कंपनी के टायर गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई है।

इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

आग की लपटें दो-ढाई सौ फीट से भी अधिक ऊंचाई तक पहुंच गई हैं। इलाके में सैकड़ों लोग घरों से बाहर निकल आए हैं।

आग की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

Narasimha Rao समेत चार शख्सियतों को मरणोपरांत मिला भारत रत्न

लालकृष्ण आडवाणी को कल मिलेगा सम्मान

नई दिल्ली 30 March,  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  :  राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न देने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को चार शख्सियतों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है।

भारत रत्न सम्मान प्राप्त करने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन सभी मरणोपरांत शामिल हैं। वहीं, लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च को भारत रत्न दिया जाएगा।

समारोह के दौरान नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया है।।

केंद्र सरकार ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है। 2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो गई।

*************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

Indian Navy ने दुनिया को फिर दिखाया साहस, छुड़वाया पोत

लुटेरों के चंगुल से छुड़वाया पोत और 23 पाकिस्तानी नागरिक

नई दिल्‍ली 30 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – Indian Navy ने एक बार फिर साहस का परिचय देते हुए न केवल ईरानी पोत को लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया, बल्कि चालक दल के 23 पाकिस्‍तानी सदस्‍यों को बचा लिया। यह पूरा आपरेशन कई घंटे चला।

दरअसल ईरान की अल-कंबर 786 नाम की पोत अरब सागर में मछली पकड़ने गई थी। इसके चालक दलों में 23 पाकिस्‍तानी नागरिक थे, तभी अचानक से समुद्री लुटेरों ने हमला कर शिप को हाइजैक कर लिया।

नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आईएनएस सुमेधा ने एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में अभियान में मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल से जुड़ गया।

12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जहाज में करीब नौ समुद्री लुटेरे सवार थे।

घटना के दौरान, ईरानी जहाज सोकोट्रा से 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था। भारतीय नौसेना ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा के लिए राष्ट्रीयता की परवाह नहीं करते। हम समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे भली-भांति तय वक्त पर पूरा करके दिखाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी, आपका दिन शानदार रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन व्यापार में निवेश के लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी दोस्त की आर्थिक रूप से मदद करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी अपने सीनियर्स से किसी प्रैक्टिकल को पूरा करने में मदद लेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की जरूरत हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनीयर्स आज किसी टारगेट को पूरा कर लेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिल-जुल कर रहना चाहिए, इससे आपको उनकी मदद मिलती रहेगी। नवविवाहित दम्पति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आप जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर्स आज कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जिससे अच्छा लाभ होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। आज जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज ऑनलाइन बड़ा आर्डर मिलेगा। राजनीति में आपका मान सम्मान होगा। आज परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर में आ रही परेशानी आज ख़त्म होगी। छात्र आज ग्रुप स्टडी करने का मन बनायेंगे। साथ ही किसी विषय पर शिक्षकों की सलाह भी लेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। लवमेट्स के बीच हो रही गलत फहमियां आज ख़त्म होंगी। आज आप बाहर का ऑयली खाना खाने से परहेज करें। किसी दोस्त की सहायता से कॉलेज का रुका काम पूरा कर लेंगे। आज ऑफिस में आपका काम चेंज हो सकता है। वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज आप परिवार से इस बारे में बात कर सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज थोड़ा धैर्य बनाये रखने से आपके रुके कार्यों की पूर्ती होगी। आज आपका बिजनेस बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा। व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा। स्वजनों के मध्य मेलजोल व प्यार बढ़ेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांसेस हैं। आज पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में किये गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। आज आपके भाई आपसे मदद मांग सकते हैं, आप उन्हे निराश नहीं करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे आपके बीच मधुरता बढेंगी। आज आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। विद्यार्थी आज पढ़ाई में रूचि लेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज किसी ख़ास मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज नयी सोंच से व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन स्पेशल रहेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्र आज कंप्यूटर सीखने का मन बनाएंगे। आज आप किसी जरुरी टॉपिक को क्लियर करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

धनु राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। विद्यार्थी आज टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करें तो अवश्य सफलता मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह उन्नति के द्वार खोलेगी। नए व्यापार शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरुर ले लें। ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूरा कर लेंगे। वाहन खरीदने का विचार आज अपने परिवार के साथ करेंगे। पहले किए गए निवेश से आज आपको फायदा होगा।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 1

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी चाहिए। लवमेट्स को आज लंच पर जाने का मौका मिलेगा। शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। काफी समय से परिवार से दूर रहे लोगों को परिवारजनों से मिलने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ज्वैलरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार बनायेंगे। आज जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता के आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी में कोई अच्छा पद मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। आपके दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी। साइबर कैफ़े चला रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आज आपके पिता कोई कार्य करने के लिए आपसे कहेंगे। आज आपका स्वास्थय फिट रहेगा। सोशल मीडिया में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जल्दबाजी में लिया फैसला गलत भी हो सकता है, इसलिए थोड़ा सोच विचार कर ही फैसला करें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

******************************

 

आम आदमी पार्टी के बड़े नेता कहां हैं..? : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली ,29 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।BJP National Secretary मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप सांसदों के विदेश में होने का मुद्दा उठाते हुए पूछा है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में जेल में है, लेकिन उनकी पार्टी के सभी बड़े नेता आज भागे हुए हैं।

सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के जो नौ सांसद बाहर हैं उनमें से कोई आंख का ऑपरेशन करा रहा है, कोई कान का ऑपरेशन करा रहा है तो कोई टांग का ऑपरेशन करा रहा है।

उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा विदेश में है, वह भी कह रहे हैं कि उनका ऑपरेशन हो रहा है और अब पता लगा है कि स्वाति मालीवाल भी विदेश चली गई हैं, वह भी कह रही हैं कि उन्हें विदेश में काम है और बाकी राज्यसभा सांसद भी गायब है।

उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता आबकारी घोटाला करने वाले अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा नहीं हो रहा है और इससे यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल ने घोटाला किया है और अब इस डूबते जहाज में कोई भी सवारी नहीं करना चाहता।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब शराब घोटाला हुआ तो सबने उसमें से कुछ न कुछ हासिल किया और अब सब लोग इस डर से बाहर भाग रहे हैं कि उनकी भी बारी आ जाएगी, पुख्ता सबूत भी निकल कर सामने आ जाएंगे।

जो पार्टी कल तक कह रही थी कि सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे, उस पार्टी के सारे बड़े नेता छुप कर बैठे हैं।

******************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

खुद को कानून से ऊपर समझते हैं कांग्रेसी नेता : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली ,29 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रांसफॉरमेशन डिकेड बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 में भारत एक लडख़ड़ाती और चरमराती अर्थव्यवस्था में गिना जाता था। आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। 2014 में समाचार मिलता था कि भारत की अर्थव्यवस्था गिर रही है। आज भारत विश्व में सबसे तेजी से प्रगति करने वाला बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज भारत को ब्राइट स्पॉट के रूप में देखा जाता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 से पहले भारत में 2त्र स्कैम, कोयला घोटाला, अंतरिक्ष घोटाला, देवास घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला और न जाने कितने घोटाले होते थे। आज ईमानदार सरकार के निर्णायक और परिणाम देने वाले निर्णयों की चर्चा होती है। आज भारत में चंद्रयान, आदित्य एल 1 की सफलता है। इंटरनेशनल सोलर, अलायंस, द्द20, इंटरनेशनल बायोफ्यूल एलाइंस, इंटरनेशनल बिग कैट एलाइंस के चर्चे हैं। यही फर्क है।

इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के बारे में बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, 2014 में देश में 74 एयरपोर्ट थे आज 150 एयरपोर्ट हैं। 2014 में मात्र पांच शहरों में मेट्रो थी आज 20 शहरों में मेट्रो है। 2014 में 384 के आसपास मेडिकल कॉलेज थे आज 700 से ज्यादा हैं। 2014 में 7 एम्स थे, आज 22 हैं। 2014 में यूनिवर्सिटीज की संख्या 450 थी, आज 1100 है। 2014 में 16 आईआईएम थे, आज 23 आईआईएम हैं। 2014 में 12 आईआईटी थे, आज 19 आईआईटी हैं।

2014 में देश में लगभग 96 हजार किलोमीटर हाईवे थे, आज 1.5 लाख किलोमीटर हाईवे हैं। 2014 में 3,20,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़क थी। आज 3,75,000 किलोमीटर नई ग्रामीण सड़कें जोड़ दी गई हैं। 2014 में 0 वंदे भारत ट्रेन थी, आज 41 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। 2014 में मात्र 20,000 किलोमीटर रेलवे ट्रेक्स इलेक्ट्रीफाइड थे, आज पूरे रेलवे ट्रेक्स इलेक्ट्रीफाइड हैं। 2014 में उत्तर प्रदेश में मात्र 2- 4 एयरपोर्ट थे, आज 21 हैं। इनमें से आठ इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।

कांग्रेस के पास पैसे ना होने वाले राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है और इसके नेता ख़ुद को देश के क़ानून से ऊपर समझते हैं। देश का पहला रक्षा घोटाला 1947 में जीप घोटाला कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। इन्हीं की सरकार के समय बोफोर्स घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला समेत अन्य कई घोटाले हुए।

इतने सारे पैसे कहां गए? राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे पर इनकम टैक्स नहीं लगता, पर सभी दलों को इनकम टैक्स रिटर्न भरना होता है। क्या कांग्रेस इतनी बिजी थी कि वह इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाई? क्या इनके लिए हम नए कानून बना दें ताकि यह भ्रष्टाचार करें और इनके ऊपर कारवाई ना हो? यह इनकम टैक्स रिटर्न ना भरें और इनसे कोई पूछे भी ना? देश के कानून, नियम और संस्थाएं देश के संविधान के नियम से चलती हैं। अगर देश के अन्य सभी राजनीतिक दल अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं तो राहुल गांधी की पार्टी क्यों नहीं भर सकती?

अनुराग ठाकुर ने आगे भारत में बोलने की आजादी और मीडिया स्वतंत्रता पर बोलते हुए कहा, अगर आप इंदिरा जी का समय देखेंगे तो आपातकाल के समय मीडिया को दबाया गया, आम लोगों को भी दबाया गया और पॉलीटिकल पार्टी को भी दबाया गया। मगर आज मोदी जी के नेतृत्व वाले भारत में आम लोगों के साथ-साथ मीडिया सारे तरीके के सवाल पूछने के लिए स्वतंत्र है। अभिव्यक्ति की आजादी हमारे सोच और कार्यशैली में समाहित है। हम सदैव इसके लिए लड़े हैं और खड़े हैं।

विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई के ऊपर पूछे गए प्रश्न के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा, आज से 10 वर्ष पहले देश के आम लोग पूछते थे कि इन भ्रष्टाचारियों को कब सजा मिलेगी। आज जब भ्रष्टाचार के आरोपियों पर जांच एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो आप कहते हैं चुनाव के समय कार्रवाई हो रही है। आज से 10 महीने पहले जब मनीष सिसोदिया को जेल में डाला गया तब कौन से चुनाव थे?

संजय सिंह को जब जेल में डाला गया तब कौन से चुनाव थे? सत्येंद्र जैन इतने दिनों से जेल में हैं, उन्हें बेल नहीं मिल रही। उस समय कौन से चुनाव थे? सच्चाई यह है कि यह लोग भ्रष्टाचारी हैं और जांच एजेंसियां इनके खिलाफ स्वतंत्रता से कार्रवाई कर रही हैं। भारत में एक प्रकार से देखा जाए तो हर 6 महीने में किसी न किसी राज्य में कोई चुनाव होता है। तो क्या इस सवाल के डर से भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई न हो? जब हम वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करते हैं तो विपक्ष उसे भी नामंजूर कर देता है।

इसी प्रकार हम वन नेशन, वन टैक्स लाए तो यह कहते हैं इन्हें मंजूर नहीं। आज जीएसटी के कारण आम नागरिक को दामों में कमी आई है। आज ट्रांसपोर्टेशन का टाइम कम हुआ है। फास्ट टैग के कारण टोल नाकों पर मात्र 43 सेकंड से कम का समय लगता है। पहले 743 सेकंड से ज्यादा लगते थे।

जीएसटी से पहले टैक्स कलेक्शन 90 से 92 हजार करोड रुपए होता था। आज औसतन 1 लाख 60 हजार करोड रुपए के ऊपर जीएसटी कलेक्शन होता है। इससे देश का खजाना भरा है। और देश का खजाना भरने से गरीबों और वंचितों को लाभ मिला है।

****************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

BJP-RLD का गठबंधन हुआ पर नहीं थम रही खींचतान

बागपत 29 March,  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। रालोद का भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद भी स्थानीय स्तर पर नेताओं में खूब खींचतान हो रही है। बागपत में जहां संयुक्त बैठक में मोदी व योगी की जय नहीं बोलने पर हंगामा हुआ तो वहीं अब तिलवाड़ा गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीट दिया। जिससे वहां हंगामा हो गया और भाजपा के लोकसभा प्रभारी व जिलाध्यक्ष को स्थिति संभालनी पड़ी।

छपरौली क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में बृहस्पतिवार देर शाम को रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान का संपर्क कार्यक्रम था। जहां छपरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता भी मौजूद थे, जो डॉ. राजकुमार सांगवान को अपने घर चाय पर लेकर जाने के लिए कहने लगे। वहां कई रालोद कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। इसे लेकर भाजपा नेता व रालोद कार्यकर्ताओं में कहासुनी होने लगी।

इसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को पीटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर डॉ. राजकुमार सांगवान वहां से चले गए। वहीं, अन्य लोगों ने किसी तरह उनका बीच बचाव कराया। बाद में इसका पता चलने पर भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और हंगामा होने लगा। भाजपा के लोकसभा प्रभारी अशोक नागर, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंचे और छपरौली थाना पुलिस को सूचना देकर वहां बुलाया गया। वहां जिलाध्यक्ष के साथ भी रालोद कार्यकर्ताओं की नोकझोंक होने लगी तो किसी तरह मामला शांत कराया गया।

तिलवाड़ा में सांगवान आए हुए थे। जहां भाजपा नेता प्रत्याशी को अपने घर लेकर जाने की बात कहने लगे। उसको लेकर कहासुनी हो गई और रालोद कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के साथ मारपीट की।

मैं इस बात को ऊपर तक बताऊंगा। – वेदपाल उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा तिलवाड़ा में मारपीट की सूचना मिली थी। जिससे वहां पुलिस पहुंची थी। वहां पता चला कि मारपीट नहीं हुई है और नोकझोंक हुई थी। इसमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली थी। – कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी छपरौली

************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुकेश की आवाज कहे जाने वाले सिंगर कमलेश अवस्थी का निधन

संगीत जगत में शोक की लहर

अहमदाबाद ,29 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  मुकेश की आवाज कहे जाने वाले सिंगर कमलेश अवस्थी का 78 वर्ष की आयु में अहमदाबाद में उनके घर पर निधन हो गया। वह पिछले एक महीने से कोमा में थे।

अवस्थी के निधन से संगीत जगत में एक खालीपन सा आ गया। उन्होंने ने ‘गोपीचंद जासूस’ में राज कपूर के लिए अपनी आवाज दी थी। वह ‘प्यासा सावन’ के हिट गाने ‘तेरा साथ है तोज्’ के लिए मशहूर थे। अवस्थी की एक और उल्लेखनीय प्रस्तुति फिल्म ‘नसीब’ का गाना ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’ थी।

1945 में सावरकुंडला में जन्मे अवस्थी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने भावनगर विश्वविद्यालय और भावनगर में कला गुरु भारभाई पंड्या के मार्गदर्शन में अपने संगीत करियर की शुरुआत की।

उन्हें अपने एल्बम ‘ट्रिब्यूट टू मुकेशÓ से प्रसिद्धि मिली, जो महान गायक मुकेश के साथ उनकी गायन समानता को दर्शाता है।

उनकी आवाज ने उन्हें ‘मुकेश की आवाज’ का खिताब दिलाया, खासकर तब जब राज कपूर ने फिल्म ‘गोपीचंद जासूस’ के लिए उनके गायन की प्रशंसा की, और कहा कि ऐसा लगा जैसे मुकेश वापस आ गए हैं।

संगीत उद्योग विशेषकर गुजराती सिनेमा में अवस्थी के योगदान ने उन्हें व्यापक प्रशंसा दिलाई। उनकी विरासत में कई गुजराती गाने और स्टेज शो में सक्रिय उपस्थिति शामिल है, जिससे उन्हें क्षेत्रीय संगीत परिदृश्य में प्रतिष्ठा मिली।

****************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

बीजेपी ने उप चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

नई दिल्ली ,29 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । Bharatiya Janata Party (भाजपा) ने शुक्रवार को राजस्थान और झारखंड की दो विधानसभा सीटों के उप चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए।भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा स्वीकृत नामों के अनुसार झारखंड की गांडेय (सु.) सीट से दिलीप कुमार वर्मा और राजस्थान की बागीडोरा (सु.) सीट से सुभाष तम्बोलिया को उम्मीदवार बनाया है।

 

***********************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कड़ी सुरक्षा के बीच शव गाजीपुर रवाना

कल होगा सुपुर्द-ए-खाक

बांदा ,29 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  मुख्तार अंसारी का शव पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा से उसके पैतृक जिले गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

अधिकृत सूत्रों ने बताया कि मुख्तार के शव की पोस्टपार्टम कार्रवाई पांच चिकित्सकों के पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ लगभग दो घंटे में पूरी की। पोस्टमॉर्टम की प्राइमरी रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

इससे पहले मुख्तार अंसारी का पुत्र उमर अंसारी , दो भतीजों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने में शामिल रहे। जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई।

मुख्तार का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके पुत्र उमर अंसारी के सुपुर्द किया गया और शव को लगभग 26 वाहनों के साथ पूर्व में तय मार्गो से उसके पैतृक स्थल गाजीपुर जिले के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ रवाना किया गया। यहां शनिवार को काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरुवार की शाम बांदा मंडल कारागार में निरुद्ध माफिया मुख्तार अंसारी की हालत अत्यधिक गंभीर हुई जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उसे राजकीय रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

जहां नौ डाक्टर के पैनल ने उसका उपचार किया लेकिन लगभग दो घंटे के उपचार के बीच हृदय रुक जाने से मुख्तार की मृत्यु हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में अर्ध सैनिक बल , पी ए सी सहित तमाम सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

साथ ही मंडल कारागार सहित बांदा नगर के चप्पे चप्पे में पुलिस और पीएसी जवान जवान तैनात कर पूरे बांदा शहर की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े और बड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

**************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

Congress को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका

 IT विभाग ने 1700 करोड़ का रिकवरी नोटिस भेजा

नई दिल्ली 29 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Congress को लोकसभा चुनाव से पहले  बड़ा झटका लगा है। इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ का रिकवरी नोटिस भेजा है।

यह नोटिस साल 2017-18 से लेकर 2020-21 के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की ओर से भेजे नोटिस में टैक्स के साथ ही जुर्माना और ब्याज भी जोड़ा गया है।

इससे पहले गुरुवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने भी कांग्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया है। यह नोटिस कांग्रेस को उसी के बाद भेजा गया है।

Delhi High Court में कांग्रेस ने एक याचिका दायर करके 2017-18 से लेकर 2020-21 तक के टैक्स वसूलने को लेकर नोटिस भेजने का विरोध किया था।

**************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

बिल गेट्स ने लिया Prime Minister Narendra Modi का इंटरव्यू

PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता

नई दिल्ली 29 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । Prime Minister Narendra Modi  ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करती है, लेकिन ऐसी तकनीक के दुरुपयोग से डीपफेक का बड़ा खतरा भी है।

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और अरबपति कारोबारी बिल गेट्स के एक सवाल कि भारत एआई को कैसे देखता है, पीएम मोदी ने कहा कि एआई जैसी प्रौद्योगिकियों को संभालने के लिए उचित प्रशिक्षण आवश्यक है।

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने एआई और इसके जोखिमों पर विशेषज्ञों से बातचीत की है। मैंने सुझाव दिया कि हमें गलत सूचना को रोकने के लिए एआई-जनित सामग्री वॉटरमार्क के साथ शुरुआत करनी चाहिए। एआई-जनित सामग्री के उचित स्रोतों का भी उल्लेख किया जाना चाहिए।”

प्रधानमंत्री ने गेट्स से कहा, “लोगों को धोखा देने के लिए कोई मेरी आवाज का दुरुपयोग भी कर सकता है और इस तरह के डीपफेक से हंगामा हो सकता है। हमें डीपफेक पर नियंत्रण के लिए काम करने की जरूरत है।”

प्रधान मंत्री के अनुसार, एआई को एक जादुई उपकरण के रूप में उपयोग करना या चैटजीपीटी को पत्र लिखने के लिए कहना, इस अद्भुत तकनीक के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि हमें खुद को बेहतर बनाने और वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए एआई के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।

पीएम मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक से कहा, “भारत में अनेक भाषाएं और बोलियां हैं और हमें लोगों की मदद के लिए उन्हें पहचानने और उन्हें अपनाने के लिए एआई पर जोर देने की जरूरत है।”

**************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

बहुत सकून मिला है, अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान

मऊ  29 March, (Rns) । माफिया मुख्तार अंसारी का अपराध की दुनिया से कितना पुराना रिश्ता रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके खिलाफ एक या दो नहीं, बल्कि 65 मुकदमे दर्ज थे, जिसमें 18 हत्या के थे।

मुख़्तार अंसारी की मौत के बाद मृतक ठेकेदार मन्ना सिंह की पत्नी ने आईएएनएस को बताया कि मुझे अंदर से काफी सकून मिल रहा है।

मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, आगरा, बाराबंकी, आजमगढ़ के अलावा नई दिल्ली और पंजाब में भी मुकदमा दर्ज थे।

मऊ जनपद के शहर के नरइबान्ध स्थित यूनियन बैंक के पास 29 अगस्त 2009 को ठेकेदार अजय प्रकाश उर्फ मन्ना सिंह पर तीन बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने गोलियां बरसाई, जिसमें ठेकेदार मन्ना सिंह की मौत हो गई।

ठेकेदार का चालक साबिर व इनका साथी राजेश राय को भी गोली लगी थी, जिन्हें वाराणसी में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में मन्ना सिंह के भाई हरिंदर सिंह ने मऊ सदर से तब के विधायक मुख्तार अंसारी, हनुमान पांडे, कल्लू सिंह और उमेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

माफिया मुख्तार अंसारी की रानी दुर्गावती अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल में एकाएक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने जहां उसकी मौत पर दुख व्यक्त किया.

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फौरन एहतियात बरतते हुए अधिकारियों को सुरक्षा-व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। मऊ में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

***************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम

शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है

बांदा (उत्तर प्रदेश) 29 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जेल में बंद गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रैंक के पांच डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा। अंसारी की गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

शव को पहले ही शवगृह में रखवा दिया गया है।

पोस्टमार्टम के दौरान परिवार को मौजूद रहने की अनुमति दी जाएगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि उनके वकील मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी के लिए पैरोल के लिए भी आवेदन देंगे, ताकि वह अपने पिता के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल हो सकें। अब्बास फिलहाल कासगंज जेल में बंद हैं।

इस बीच, शुक्रवार को मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के महमूदाबाद में कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वहां पहले से ही पर्याप्त पुलिस तैनाती कर दी गई है और सिविल वर्दी में भी पुलिसकर्मी रहेंगे।

सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया भी जांच के दायरे में है और स्थानीय खुफिया यूनिट्स के कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

*************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

CM की पत्नी ने लोगों से मांगा समर्थन,जारी किया व्हाट्सएप नंबर

नई दिल्ली 29 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  ।  Chief Minister Arvind Kejriwal  की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोगों से समर्थन की अपील की है। इसके लिए शुक्रवार को उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया।

Whatsapp Number 8297 324 624 नंबर देते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। इस नंबर पर आप अरविंद को आशीर्वाद या कोई भी अन्य संदेश दे सकते हैं।

सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप के जरिए समर्थन मांगने के लिए लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, “आपने अरविंद को अपना भाई, अपना बेटा कहा है, क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।

आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। इस नंबर पर आप अपने अरविंद को आशीर्वाद दे सकते हैं। आप अपनी शुभकामनाएं भेज सकते हैं, आप अपनी प्रार्थनाएं अरविंद केजरीवाल को भेज सकते हैं या फिर कोई और संदेश भेजना चाहे तो वह भी भेज सकते हैं।”

केजरीवाल की पत्नी का कहना है कि कई माता और बहनों ने अपने अरविंद के लिए मन्नत मांगी है, आप चाहे तो वह भी लिख कर भेज सकते हैं। लोगों ने मुझे फोन कर बताया कि कई माता बहनों ने अरविंद केजरीवाल के लिए व्रत रखे हैं, आप यह सब बातें लिखकर इस व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं।

सुनीता का कहना है कि इसके अलावा भी यदि कुछ और बात आपको लिखकर भेजनी है तो वह भी आप इस नंबर पर भेज सकते हैं। एक-एक मैसेज उन तक पहुंचेगा।

केजरीवाल की पत्नी ने कहा कि वह सबके मैसेज उनको जेल में देकर आएंगी।

सुनीता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मैसेज देने के लिए आपको आम आदमी पार्टी का होना जरूरी नहीं है। आप किसी भी पार्टी से हों, आप अपना संदेश केजरीवाल को भेज सकते हैं।

उन्होंने अपील की कि सभी महिलाएं, युवा, बच्चे, अमीर, गरीब अरविंद को कुछ न कुछ संदेश जरूर लिखें। इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि इस व्हाट्सएप नंबर का भी खूब प्रचार करें।

*******************************

Read this also :-

Agniveer Yojana… में बदलाव को तैयार मोदी सरकार

स्वातंत्र्य वीर सावरकर का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version