एनआईए ने कर्नाटक में कई ठिकानों पर की छापेमारी

बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामला 

बेंगलुरू 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bengaluru के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने बुधवार को बेंगलुरु और शिवमोगा जिले में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने बेंगलुरु के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली शहर में भी छापेमारी की गई।

यह छापेमारी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी के आधार पर की गई, जिसका हमलावर से सीधा संपर्क था। आरोप है कि उसी ने ही हमलावर को इस वारदात को अंजाम देने के लिए आर्थिक मदद भी मुहैया कराई थी। हालांकि, एनआईए की कार्रवाई के संदर्भ में और जानकारी का इंतजार है।

मंगलवार को एनआईए ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो संदिग्ध लोगों का हमलावर से सीधा संपर्क था। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने इस छापेमारी को एक संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी के आधार पर अंजाम दिया है।

एनआईए की छापेमारी जारी है, लेकिन अभी तक हमलावर के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले गत एक मार्च को अधिकराियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की तस्वीर चिन्हित की थी।

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने इस बात की आशंका जताई है कि हमलावर तमिलनाडु से आया था। हमले को अंजाम देने से पहले करीब दो महीने तक वो बंगलुरु में था। हमलावर की टोपी से बाल भी बरामद हुए थे, जिसे उसने एक फेंक दिया। अधिकारियों ने उस बाल के सेंपल को डीएनए जांच के लिए भेज दिया है.

जल्द ही इस पूरे मामले में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। एक मार्च को ब्रुकफील्ड क्षेत्र में स्थित रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था। इस हमले को अंजाम देने के लिए हमलावर ने आईईडी का भी इस्तेमाल किया था। जिसकी जद में आकर 9 लोग घायल हो गए थे।

***************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

उर्फी जावेद की सीरीज फॉलो कर लो यार का ऐलान

अमेजन प्राइम वीडियो से मिलाया हाथ

27.03.2024  –  छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों और अजीबो-गरीब फैशन के चलते चर्चा में रहती हैं।अब उर्फी ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने जा रही हैं। उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज फॉलो कर लो यार का ऐलान कर दिया है, जिसके निर्देशन की कमान संदीप कुकरेजा ने संभाली है।

फॉलो कर लो यार का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। फिलहाल सीरीज की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। उर्फी जावेद भारत की वायरल सेलेब्रिटीज में से एक हैं. अब उर्फी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं.

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई फिल्म सुपरमैन ऑफ मालेगांव का ऐलान भी किया है। इसमें आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रीमा कागती इसका निर्देशन करने वाली हैं तो वहीं फिल्म की कहानी रामी ने वरुण ग्रोवर के साथ मिलकर लिखी है।इसके अलावा अलाना पांडे ने भी अपनी सीरीज द ट्राइब की घोषणा कर दी है। फिलहाल किसी भी फिल्म या सीरीज की रिलीज तारीख नहीं आई है।

प्राइम वीडियो ने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर कई फिल्म और वेब सीरीज का अनाउंसमेंट किया है. इन फिल्मों और सीरीज में कई बड़े एक्टर और एक्ट्रेसेस के प्रोजेक्ट शामिल हैं. जिनके साथ प्राइम वीडियो बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज लाने के लिए तैयार है.

****************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पिता की सलाह से आपका बिजनेस बहुत ही अच्छा चलेगा। एक नया कदम उठाएंगे जिसका असर आपके व्यापार और परिवार पर पड़ेगा। आप एक नया बिजऩेस स्टार्ट करेंगे। आपका टीम वर्क से काम बहुत ही आसान होगा, टीम वर्क में ही काम करें। आपको किसी अपने कर्मचारी का सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम आसान होगा। अपने परिजनों से बात करेंगे जिनसे आप फ्यूचर के बारे में बात करेंगे, आपको अच्छे सुझाव मिलेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

वृष राशि-

आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। अपने काम के प्रति ज्यादा ही ईमानदार रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको सपोर्ट मिलेगा। किसी से उधार लिया धन आज वापस कर देंगे जिससे आपकी टेंशन कम होगी। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, जिससे आप काफी मनोरंजन करेंगे। आपकी माता का आपको बहुत ही सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी, अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। काफी दिनों से हो रहे फीवर से आपको छुटकारा मिलेगा आप रिलैक्स फील करेंगे। आप कोई कीमती वस्तु खरीदेंगे। आपका करीबी मित्र आपसे आर्थिक मदद करने के लिए कहेगा आप उसे अपना सहयोग देंगे। इस राशि के जो स्टूडेंट सरकारी जॉब के लिए अप्लाई किये हैं उनके लिए जल्द ही सफलता के योग हैं, अपनी मेहनत जारी रखें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

कर्क राशि-

आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आएगा। अपने जीवन में आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेंगे, आपको जल्द ही सोल्यूशन मिल जायेगा। किसी इवेंट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जहां आप अपने विचार रखेंगे। आज आपके शत्रु भी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे, आपसे दोस्ती का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। आपके सभी रूके हुए काम पूरे होंगे।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 6

सिंह राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ वाला रहेगा फिर भी आप अपना काम अपनी क्षमता के बल पर अच्छे तरीके से पूरा कर लेंगे। अपने दयालु स्वभाव के कारण किसी चतुर व्यक्ति का शिकार बन सकते हैं, थोड़ा सचेत रहें। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढऩे के योग बन रहे हैं, अपना काम पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ करें। आज आपके माता- पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी, आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर में माता जी आज कोई धार्मिक कार्यक्रम करेंगी, आपको काफ़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने सरल व्यवहार से आप दूसरों के दिलो पर राज करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं उनके लिए बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छे योग हैं, शुरू करने से पहले शुभ महूर्त जरूर देख लें, आपको साल भर लाभ ही लाभ होगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

तुला राशि-

आज आपका दिन बेहद ही उत्सुकतापूर्ण रहेगा। आज वैज्ञानिक लैब में नया परीक्षण होगा, जिससे आम जनता को लाभ मिल सके। आज आपकी घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। लवमेट को आज एक-दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिलेगा, उनके बीच रिश्ते और ज्यादा बढ़ेंगे। बिजनेसमैन काफी व्यस्त रहेंगे। अपने बिजनेस में तरक्की के लिए आप नयी तकनीको का सहारा लेंगे, आपको लाभ ही लाभ होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड करेंगे जिसमे अहम् मुद्दों पर बातचीत होगी। आप को ज्यादा वर्क करना पड़ेगा इसलिए आप अपनी वर्किंग स्पीड मेन्टेन करेंगे। आज साइंस के स्टूडेंट्स का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा, पूरा दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कोई भी काम करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ेगी। आप बिजनेस के साथ-साथ फैमिली के साथ भी बैलेंस बनाये रखेंगे। क्रोध में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें, पहले काफी सोच विचार कर लें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

धनु राशि-

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लाया है। आज आपके आस-पास में कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमे आपका परिवार शामिल होगा। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण बढ़ेगा, जिससे अपने बिजऩेस को बढ़ाने मे सफल होंगे। आपके दोस्त आपसे कुछ डिमांड करेंगे जिसको पूरा करने में आप सक्षम होंगे। अपना कोई फ्लैट किराये पर देंगे जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य आज बहुत ही अच्छा रहेगा, आप बहुत ज्यादा प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9म

कर राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। पास के किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जायेंगे। काम के सिलसिले में आपको किसी दूसरे राज्य भी जाना पड़ सकता है, जहां आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। इस राशि के जिन महिलाओं को अपना बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छा दिन है। जो लोग रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ होगा।

शुभ रंग- गहरा नीला

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन आप लोगों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा।कोई धार्मिक यात्रा करने जायेंगे। आज आपका कोई मुकदमे से रिलेटेड मामला सॉल्व होगा जिससे आपकी टेंशन कम होगी और आप अपने आप को हल्का महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के आप अपनी डाईट में हरी सब्जियों को ड्डस्रस्र करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय प्रगतिकारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर से निकलते समय सामानों की लिस्ट बनाकर निकले आप बेवजह की शॉपिंग से बचेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी से चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी दोनों के बीच में समझौता होगा। आज ऑफिस में बॉस द्वारा पार्टी मिलेगी जिसे सभी लोग एन्जॉय करेंगे। इस राशि की माताएं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगी। आँखों की समस्या के लिए आप किसी नेत्र विशेषज्ञ को दिखायेंगे। इस राशि वाले छात्रों के लिए फॉर्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। किसी जरूरतमंद को कपड़ो का दान करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

***************************

 

महाराष्ट्र में अब सरकारी भूमि पर मुफ्त होगी फिल्मों की शूटिंग..!

26.03.224  –  इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा के पहल पर महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र में अब सरकारी भूमि पर शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि अब सरकारी भूमि पर फिल्मों, वृत्तचित्रों और विज्ञापनों की मुफ्त शूटिंग की अनुमति दी जाएगी।

राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक महाराष्ट्र में सरकारी भूमि (मुंबई में दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी और कोल्हापुर में फिल्म सिटी को छोड़कर) में मुफ्त शूटिंग की घोषणा की गई है। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने महाराष्ट्र सरकार के द्वारा फिल्म निर्माताओं के हित में जारी आदेश के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा है कि फिल्म निर्माताओं के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हुए, महाराष्ट्र फिल्म थिएटर और सांस्कृतिक विकास महामंडल, गोरेगांव, मुंबई में एक ‘सिंगल विंडो’ योजना शुरू की गई है।

संशोधित फैसले के अनुसार, शूटिंग नि:शुल्क होगी, हालांकि, विज्ञापनों के लिए 40,000 रुपये, टीवी धारावाहिकों के लिए 1 लाख रुपये और फिल्मों के लिए 2.5 लाख रुपये की मामूली सुरक्षा जमा राशि आवश्यक है।

राज्य सरकार की सुव्यवस्थित मंजूरी प्रक्रिया और मुफ्त फिल्मांकन सुविधाओं का प्रावधान, महाराष्ट्र को फिल्म निर्माताओं के लिए अत्यधिक उपयोगी और आकर्षक स्थान के रूप में स्थापित करेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

निर्देशक सुकुमार की नई फिल्म में नजर आएंगे ग्लोबल स्टार राम चरण

26.03.2024  –  मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले बनने वाली अनटाइटल फिल्म के हीरो ग्लोबल स्टार राम चरण होंगे। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की शानदार सफलता के बाद, निर्देशक सुकुमार के साथ राम चरण का गठबंधन के प्रतिफल स्वरूप यह फिल्म अभिनेता राम चरण के लिए एक और मील का पत्थर साबित होगा।

जहां राम चरण ‘आरआरआर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता ने उन्हें ग्लोबल आइकन बना दिया, वहीं सुकुमार एक घरेलू नाम बन गए क्योंकि उनकी ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी ने देश में धमाल मचाए हुए है। ‘रंगस्थलम’ की जबरदस्त सफलता के बाद राम चरण, सुकुमार, मैत्री मूवी मेकर्स और डीएसपी का यह कॉम्बिनेशन एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कई दिग्गजों के एक साथ आने से, देश के सिनेदर्शक एक अखिल भारतीय सिनेमाई अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। इस वर्ष निर्माण कार्य संपन्न करने के पश्चात फिल्म के टाइटल की घोषणा की जाएगी और संभवतः मेकर्स के द्वारा 2025 की आखिरी तिमाही में फिल्म को भव्य तरीके से रिलीज किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

अदाकारा भक्ति राठौड़ ने सेट पर मनाई होली,काम और त्यौहार को बैलेंस करती आईं नज़र..!

25.03.2024  –  लोकप्रिय टीवी शो ‘पुष्पा: इम्पॉसिबल’ और ‘आंख मिचौली’ के व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच, अपनी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण के लिए जानी जाने वाली अदाकारा भक्ति राठौड़ ने सेट पर रंगों के त्योहार होली को मनाया।

अपनी व्यावसायिकता को बनाए रखते हुए होली की भावना में खुद को डुबोने की उनकी क्षमता ने उनके आसपास के सभी लोगों को प्रेरित किया। सहकर्मियों और प्रशंसकों ने समान रूप से उनके समर्पण और भावना की प्रशंसा की, और उनके व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी त्योहार के वास्तविक सार को जीवन में लाने के लिए उनकी सराहना की।

भक्ति का उत्सव न केवल एक खुशी का क्षण था, बल्कि उसके काम और जीवन के आनंदमय उत्सवों के प्रति उसके जुनून की भी याद दिलाता था। जैसे-जैसे रंग-बिरंगे उत्सव शुरू हुए, भक्ति प्रेरणा का स्रोत बन गई और अपने हर रंग से खुशियां फैला रही थी।

बकौल अदाकारा भक्ति राठौड़ होली खेलते समय सुरक्षित महसूस करना बहुत महत्वपूर्ण है, शूटिंग सेट मेरा कम्फर्ट ज़ोन है और भगवान की कृपा से हमारी टीम मेरे लिए एक एकजुट परिवार की तरह है। मुझे उनके साथ जश्न मनाना अच्छा लगा, जबकि हम सभी अपने घरों से दूर काम कर रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का एक रोमांटिक गीत सिंगर मोहम्मद सलामत की आवाज में रिकॉर्ड

25.03.2024  –  राहीज़ फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले शादाब अली के द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का एक रोमांटिक गीत संगीतकार शिशिर पांडेय ने पिछले दिनों अंधेरी (पश्चिम), मुंबई स्थित आर के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बॉलीवुड के चर्चित प्लेबैक सिंगर मोहम्मद सलामत की आवाज में रिकॉर्ड किया। रमजान मुबारक के पवित्र महीने में मोहम्मद सलामत रोजे से थे और उन्होंने बहुत ही मजे से गीत गाया। रिकॉर्डिंग के बाद इफ्तारी के वक्त फिल्म की टीम और मेहमानों के साथ मोहम्मद सलामत ने रोज़ा इफ्तार भी किया।

विदित हो कि, बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद सलामत ने बॉलीवुड फिल्मों के गानों के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए तमिल, तेलगू, मलयालम और अंग्रेजी गाने भी गाये हैं। उन्होेंने बॉलीवुड फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के अलावा ‘देवदास’ का ‘वो चांद जैसी लड़की….’ और शाहरुख खान के लिए ‘शक्ति द पावर’ का ‘झूमती घटा…’ जैसे तमाम गीत रमजान में ही गाया था और अब भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का यह सिचुएशनल सॉन्ग को रोजे से रहते हुए रिकार्ड किया है।

इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ के निर्माता शादाब अली, लेखक-निर्देशक अवधेश के वर्मा, गीतकार मनीष मिश्रा, संगीतकार शिशिर पांडेय, रिकार्डिस्ट राकेश कुमार, कार्यकारी निर्माता राही सुल्तानपुरी, पत्रकार शामी एम् इरफ़ान, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर निकिता राय, विशिष्ट अतिथि फारूक़ तलाटी, अल्ताफ शेख, धनंजय कुलकर्णी समेत बॉलीवुड के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

बता दें कि, इस भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ में लाडो मधेशिया, सूरज सरोज, शालू सिंह, नीलू सिंह, कुणाल सिंह, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, अयाज़ खान और अन्य नवोदित कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ईद बाद अप्रैल महीने में इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कानपुर व अन्य निकटवर्ती इलाकों में की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

केंद्रीय वित्त मंत्री बोलीं- एक-एक पैसा दे दिया गया है

बेंगलुरु 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि कर्नाटक कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों के विपरीत केंद्र सरकार कर्नाटक को धन देने में समय पर और उदार रही है। दरअसल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका कहना है कि पानी की कमी से जूझ रहे राज्य को केंद्र सरकार से धन नहीं मिल रहा है।

केंद्र से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) जारी करवाने के लिए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। सीतारमण ने विशिष्ट आंकड़े प्रदान करके अपने आरोपों का समर्थन किया, जिसमें विशेषकर कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल की तुलना में कर्नाटक को कर हस्तांतरण और सहायता अनुदान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी। सीतारमण ने कहा,“केंद्र सरकार की ओर से कर्नाटक को देय एक-एक पैसा राज्य सरकार को दिया गया है और समय पर दिया गया है।

वर्ष 2014 से 2024 तक कर हस्तांतरण में 258 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो संप्रग के 10 वर्षों की तुलना में 3.5 गुना अधिक है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा,“राज्यों को दिए जाने वाले अनुदान में 273 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो यूपीए सरकार द्वारा दिए गए अनुदान से 3.7 गुना अधिक है। वर्ष 2004 से 2014 के बीच, कर्नाटक को प्रति वर्ष टैक्स रिटर्न के रूप में 81,795 करोड़ रुपये दिए गए। वर्ष 2014 से 2024 के बीच राज्य को भुगतान किया गया कर हस्तांतरण लगभग 2.93 लाख करोड़ रुपये है।”

सीतारमण ने सरकारी फंडिंग के बारे में चर्चा में तथ्यात्मक सटीकता के महत्व पर भी जोर दिया और आलोचकों से आरोप लगाने से पहले डेटा की जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने न केवल कर्नाटक के प्रति अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा किया है, बल्कि राज्य को समर्थन के पिछले स्तरों को भी पार कर लिया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा,“कोई भी यह दावा नहीं कर रहा है कि हमने इतना या कुछ भी दिया है, लेकिन गलत तरीके से आरोप लगाना और दोषारोपण करना कि आप कर्नाटक को पैसे नहीं दे रहे हैं, मुझे इसपर खेद है। कृपया आंकड़ों को देखें, तारीखों को देखें जब पैसा मिल गया है, और फिर हमें कुछ खास और सही बताएं ताकि मैं जवाब दे सकूं।

” सीतारमण ने कहा,“जब उन्होंने इसे समय पर दिया है और कभी-कभी समय से पहले दिया है, तो यह कहकर लोगों को गुमराह करना कि पैसा नहीं आ रहा है, बिल्कुल भी जिम्मेदार वक्तव्य नहीं है।”

वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘हमने राज्य को सूखा राहत निधि के वितरण में देरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ ये याचिका दायर की है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सूखे की स्थिति पर मंत्रिस्तरीय टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने के पांच महीने बाद भी केंद्र ने धनराशि जारी नहीं की है।

***************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

Rajnath Singh ने लेह में जवानों के साथ होली मनाने के बाद कहा

लद्दाख भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी

नई दिल्ली 24 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Defense Minister Rajnath Singh ने रविवार को लद्दाख क्षेत्र को देश के शौर्य और पराक्रम की राजधानी करार दिया।

रविवार को लेह में Rajnath Singh ने जवानों के साथ होली खेली। इस दौरान उन्हों कहा, ”जैसे दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, मुंबई वित्तीय राजधानी है और बेंगलुरु प्रौद्योगिकी राजधानी है, ऐसे ही लद्दाख भारत की शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।”

Rajnath Singh के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली भी थे।

Rajnath Singh ने कहा कि वीर जवानों के देश की सीमाओं की रक्षा करने से पूरा देश सुरक्षित महसूस करता है। सीमा पर तैयार रहने वाले जवानों के कारण ही देश प्रगति कर रहा है और खुशहाल जीवन जी रहा है।

हर एक नागरिक को सशस्त्र बलों पर गर्व है। वे अपने परिवारों से बहुत दूर रहते हैं ताकि हम होली और अन्य त्योहार अपने परिवारों के साथ शांति से मना सकें। राष्ट्र हमेशा हमारे सैनिकों का ऋणी रहेगा। उनका साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Rajnath Singh ने कहा, ”मैंने एक दिन पहले सैनिकों के साथ होली मनाने का फैसला किया। मेरा मानना है कि त्योहार सबसे पहले देश के रक्षकों को और उनके साथ मनाना चाहिए।”

तीनों सेनाओं के प्रमुखों से एक दिन पहले सैनिकों के साथ त्योहार मनाने की नई परंपरा स्थापित करने का आग्रह किया।

Rajnath Singh ने कहा, “कारगिल की बर्फीली चोटियों पर, राजस्थान के तपते मैदानों में और गहरे समुद्र में स्थित पनडुब्बियों में सैनिकों के साथ इस तरह का जश्न हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग बनना चाहिए।”

Rajnath Singh ने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में लेह के युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

***********************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

BJP में पूर्व वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया शामिल

यहां से लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

नई दिल्ली 24 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बीजेपी में पूर्व वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी उन्हें यूपी के गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बना सकती है। भदौरिया के साथ पूर्व सांसद तिरुपति श्री वाराप्रसाद राव ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2021 तक वायुसेना प्रमुख के पद पर रहे। वह देश के 23वें वायुसेना प्रमुख थे। भदौरिया मूल रूप से आगरा जिले की बाह तहसील के रहने वाले हैं।

इनके साथ ही वाईएसआर कांग्रेस के नेता वारा प्रसाद राव(रिटायर्ड आईएएस) भी बीजेपी में शामिल हुए।

भाजपा अब तक 291 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। जल्द ही वह पांचवीं लिस्ट भी जारी कर सकती है। उत्तर प्रदेश में अब तक 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।

बची सीटों पर इस बार की लिस्ट में प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है। इस लिस्ट में गाजियाबाद और पीलीभीत की सीट पर भी प्रत्याशियों के नाम क्लियर हो सकते हैं।

*****************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

केजरीवाल को कस्टडी में पानी और सीवर की याद आई : मनोज तिवारी

नई दिल्ली 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : MP Manoj Tiwari ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने दिल्ली को रूलाया, वो जेल में है। साथ ही उन्होंने कहा कि केजरीवाल को 9 साल बाद खराब सीवर की याद आई है।

जनता का विश्वास केजरीवाल ने खो दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी करते हुए लिखा, ”दिल्ली में पानी और सीवर गड़बड़ है, यह अरविंद केजरीवाल को 9 साल बाद ईडी की कस्टडी में जाकर याद आया है, गजबे है!!”

BJP सांसद ने वीडियो में कहा कि ईडी की कस्टडी में एक मुजरिम और उसका संदर्भ लेकर एक कहानी रची गई। दिल्ली में पानी और सीवर गड़बड़ है और ये व्यवस्थित नहीं है। यह तब हुआ जब उनकी (अरविंद केजरीवाल) गिरफ्तारी पर दिल्ली का कोई भी व्यक्ति उनके समर्थन में आना तो छोड़िए, दुख भी नहीं जता रहा है।

दिल्ली के लोग उनकी गिरफ्तारी पर खुशी मना रहे हैं और मिठाईयां बांटी जा रही हैं, पटाखे फोड़े जा रहे हैं। जिसने दिल्ली को रूलाया वो जेल में गया। क्योंकि आज दिल्ली की स्थिति अगर जाननी है तो आप गलियों में जाकर देखें। नालियों की स्थिति, गलियों का पानी सड़क और घरों में प्रवेश कर रहा है। घरों के नल से पीने का गंदा पानी मिल रहा है। ये तब समझ में आता है जब आप जेल में जाते हैं।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने आगे कहा कि आपको 9 साल बाद पता चला है कि दिल्ली का पानी और सीवर गड़बड़ है। अभी आपको याद आएगा बुर्जुगों को पेंशन न देने की हाय क्या होती है, अभी आपको याद आएगा कि गरीब का राशन कार्ड न बनाने की हाय क्या होती है, ये सब समझ आएगा वो भी 9 साल के बाद।

आगे मनोज तिवारी ने कहा, अरविंद केजरीवाल, बहुत देर हो चुकी है, एक मुजरिम के रूप में आप जेल के अंदर गए हैं। एक स्क्रिप्ट निकलकर आ रही है। अब दिल्ली उसको सुनने वाली नहीं है। दिल्ली की जनता के बीच आप विश्वास खो चुके हैं।

उन्होंने आज स्वीकार किया कि 9 साल में दिल्ली की व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। फिर सहानुभूति के लिए ना तो कोई शब्द और ना ही प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

होली के अवसर पर राहुल बी सेठ और हमसिका अय्यर की ‘रंगबाजी’

24.03.2024  –  बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार, गीतकार व गायक राहुल बी सेठ और हमसिका अय्यर ने हॉलैंड के गायक विशाल सिंह के साथ मिलकर होली के अवसर पर शानदार म्यूजिक वीडियो ‘रंगबाजी’ लॉन्च किया है, जो भारत समेत नीदरलैंड, सूरीनाम, मॉरीशस और अन्य कई देशों में धूम मचा रहा है। होली की मस्ती भरे इस गीत को राहुल बी सेठ ने लिखा और संगीतबद्ध किया है।

इस हाई एनर्जी युक्त म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। होली गीत ‘रंगबाजी’ एमेजॉन, एप्पल, विंक, जियो सावन और अन्य प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। विदित हो कि धर्मेन्द्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल की लोकप्रिय हिन्दी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ समेत कई फिल्मों में संगीत दे चुके राहुल सेठ गायन, संगीत, लेखन व निर्देशन के क्षेत्र में समान रूप से अपनी पकड़ बनाये हुए हैं।

राहुल सेठ ने विश्व शांति के लिए तैयार किए गए विशेष गीत ‘वी आर टूगेदर’ में भी अपने संगीत का जादू बिखेरा है। इसके अलावा ‘ग्लोबल वार्मिंग’ और विश्व व्यापी आतंकवाद जैसे गंभीर मसले पर लिखे गए गीतों को उन्होंने अपने संगीत से सजाया है।

राहुल ने जनहित में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संगीतमय अभियान छेडा था और आज भी इस दिशा में सक्रिय हैं। राहुल बी सेठ को ब्रिटिश संसद लंदन के ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में सम्मानित किया जा चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

INDIA गठजोड़ CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट

31 को रामलीला मैदान में प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): विपक्षी गठजोड़ इंडिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में  एकजुट हो गया है। इंडिया ने अब 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में विशाल प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। विपक्ष इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करना चाहेगा।

Delhi Government  के मंत्री गोपाल राय, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और लेफ्ट नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अपना विरोध जताया। गोपाल राय ने कहा कि 31 मार्च की रैली रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पुलिस व प्रशासन से अनुमति ली जाएगी।

यह रैली रविवार 31 मार्च सुबह 10 बजे बुलाई गई है। गोपाल राय ने कहा कि जिस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है उसमें आज तक कोई मनी ट्रेल सीबीआई या ईडी नहीं ढूंढ पाई है। राय ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के खाते सीज कर दिए गए। आज कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार के लिए अपने ही खातों के पैसों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि इतनी पुरानी पार्टी का खाता सीज हो सकता है तो इनको चंदा देने वाले व्यापारियों का खाता भी सीज किया जा सकता है। लोगों की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हम देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में अपने गठबंधन के सभी साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। लवली ने कहा कि चुनाव में सभी को समान अवसर नहीं मिल रहे।

चुनाव जीतने के लिए चुने हुए मुख्यमंत्रियों, चाहे वह हेमंत सोरेन हों या अरविंद केजरीवाल, उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने सत्ता पक्ष से प्रश्न करते हुए कहा कि आप किस तरह का लोकतंत्र देश में स्थापित करना चाहते हैं।

लवली ने कहा कि 31 तारीख को होने वाली रैली में गठबंधन के सभी शीर्ष नेता होंगे। यह रैली कोई राजनीतिक रैली नहीं होगी, बल्कि यह देश में लोकतंत्र को बचाने का एक कदम है।

उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा सभी सामाजिक संगठनों, आरडब्लूए व सिविल सोसाइटी के लोगों से इस रैली में पहुंचने का अनुरोध किया। वहीं लेफ्ट ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

********************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

उत्तरकाशी: काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन की भस्म से खेली गई होली

बाबा का लिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी ,24 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  पूरे देश में होली की धूम जगह-जगह दिखाई दे रही है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन कुंड या धूनी की भस्म से होली खेली जाती है।

इसे खेलने के लिए लोग काफी उत्साह के साथ इसमें शामिल होते हैं।

हर कोई होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है। वहीं, उत्तराखंड में एक ऐसा मंदिर है जहाँ भस्म से होली खेली जाती है, और इसके लिए दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन कुंड या धूनी की भस्म से होली खेली जाती है। इसे खेलने के लिए लोग काफी उत्साह के साथ इसमें शामिल होते हैं।

मंदिर में रविवार को भस्म से होली खेली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सभी ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ भस्म की होली खेली और बम भोले के जयकारों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

बाबा काशी विश्वनाथ प्रांगण से भस्म की होली के साथ पूरे जिले में होली की शुरुआत हो गई। रविवार को सबसे पहले मंदिर के महंत मंदिर प्रांगण में पहुंचे। उसके बाद महंत अजय पुरी ने सबसे पहले स्वयंभू शिवलिंग पर भस्म लगा कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

फिर सभी भक्तों पर भभूत यानी भस्म लगाकर होली खेली गई। भक्तों ने एक-दूसरे को भस्म लगाकर होली की बधाई दी।

इस दौरान बाबा काशी विश्वनाथ मंडली की ओर से होली और बसंत के गीत गाए गए। उसके बाद मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया। महंत अजय पुरी ने बताया कि उत्तरकाशी को कलयुग का काशी कहा जाता है।

माना जाता है कि कलयुग में काशी विश्वनाथ अस्सी गंगा और वरुणा नदी के बीच वरुणावत पर्वत की तलहटी में निवास करेंगे।

**************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

आप विधायकों,पार्षदों की रणनीति चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक

नई दिल्ली 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आम आदमी पार्टी (आप)  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद  रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने विधायकों और पार्षदों की बैठक करेगी।

पार्टी के सचिव (संगठन) संदीप पाठक के नेतृत्व में होने वाली बैठक का मकसद पार्टी के लिए आगे की रणनीति तैयार करना है।

मीटिंग में प्रमुख नेताओं, विधायकों, पार्षदों और प्रमुख अधिकारियों सहित आप के कई नेता हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद यह आप की पहली बड़ी मीटिंग है। पार्टी के बड़े नेता की गैर मौजूदगी में होने वाली बैठक में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच राजनीतिक परिदृश्य को समझने की कोशिश की जाएगी।

मीटिंग के प्रमुख एजेंडे में पार्टी के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करना शामिल है।

दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल को शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने सभी आरोपों का खंडन किया है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक मकसद से एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

**************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

सीएम योगी चार दिन में यूपी के 15 जिलों को करेंगे कवर

लखनऊ ,24 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Chief Minister Yogi Adityanath एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित स्टार प्रचारक के रूप में उभर रहे हैं। सीएम योगी पश्चिम उत्तर प्रदेश से अभियान की शुरुआत करेंगे।

सीएम योगी 27 मार्च को मथुरा से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उसके बाद उसी दिन मेरठ और गाजियाबाद का दौरा करेंगे। 28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी के कार्यक्रम में 29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करना शामिल है। इसके बाद वह 30 मार्च को बागपत, बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह अभियान 31 मार्च को बरेली, रामपुर और पीलीभीत में कार्यक्रमों के साथ समाप्त होगा।

मुख्यमंत्री 27 मार्च से 31 मार्च तक चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 15 जिलों को कवर करेंगे।

CM YOGI आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलनों में बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे और पार्टी की नीतियों और रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

BJP के मीडिया सेल के प्रमुख मनीष दीक्षित ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में तीन सम्मेलन करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री के चुनाव अभियान की शुरुआत है जहां वह बैठकें करेंगे और अगले चरण में वह रैलियां करेंगे।

*************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

Lok sabha Election 2024

जोधपुर ,24 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Rajasthan राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर के तत्वावधान में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आखलिया सर्किल में स्काउट गाइड रोवर रेंजर के द्वारा रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता के लिए संदेश दिया गया।

रंगोली के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए आमजन से 26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

जागरूकता कार्यक्रम में जोधपुर के 30 रोवर रेंजर व स्काउट गाइड ने सहभागिता की।

सीओ स्काउट छतर सिंह ने बताया कि रोवर रेंजर द्वारा जन जागरूकता के लिए अलग-अलग स्थान पर रंगोली बनाकर आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

****************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

खौफनाक : 5 लोगों की डंपर से कुचल कर हत्या

आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

जयपुर 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Rajasthan के झालावाड़ जिले में आपसी रंजिश में 5 लोगों को डंपर से कुचल दिया है। हादसे में दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौत की खबर है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

यह घटना पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव की बताई जा रही है। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पगारिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी कहासुनी ने बड़ा विवाद का रूप ले लिया। आपसी रंजिश के बाद पगारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे पांच लोगों को डंपर से कुचल दिया।

भवानीमंडी डीएसपी प्रेम चौधरी ने बताया कि देर रात पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसमें से एक पक्ष के पांच लोग जिनमें दो सगे भाई भी बताए जा रहे है।

उनकी डंपर से कुचल हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के बाद पांचों लोग पगारिया थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने इन पर डंपर चढ़ा दिया। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आरोपियों के राज्य के सीमावर्ती इलाके के बाहर भागने का इनपुट मिला है। जिसके बाद राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश राज्य में भी पुलिस की कई टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पांचों मृतक के शव आवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। घटना के आरोपियों की तलाश में पगारिया, डग, मिश्रोली के साथ एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा सहित पुलिस की टीम जुट गई है।

**************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा मुश्किलों में घिरे

ये है मामला

सोशल मीडिया पर खेला करने के मामले में BJP नेता ने भेजा नोटिस

देवघर 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Congress के प्रवक्ता पवन खेड़ा मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री राज पालिवार ने अपने अधिवक्ता अमित राज भारद्वाज के माध्यम से पवन खेड़ा को नोटिस भेजा है।

नोटिस में कहा है कि पूर्व मंत्री राज पालिवार भाजपा के दुमका लोकसभा सीट के चुनाव प्रभारी हैं। आरोप है कि पवन खेड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गलत व भ्रामक सूचना दर्शाया है।

उन्होंने कहा है कि राज पलिवार कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिए हैं। ये सूचना पूरी तरह से गलत है। इससे राज पलिवार व भाजपा की छवि धूमिल हुई है। राज पलिवार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे किसी भी सूरत में कांग्रेस में ज्वाइन करने की सोच भी नहीं सकते हैं।

Pawan Kheda  से दो दिन के अंदर इस बावत माफी मांगने और सात दिन के अंदर राज पलिवार को इस बारे में सूचित करने को लेकर नोटिस दिया है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

****************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

5 अप्रैल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

24.03.2024  –  अपकमिंग फिल्म जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना है। फिल्म कॉलेज स्टूडेंट्स के माध्यम से कुछ ऐसे सीरियस मुद्दों को दिखाएगी, जिसके बारे में कम ही बात हुई या सुनी गई हो। कुछ दिनों पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें कहानी के सारांश की झलक नजर आ रही थी। अब मूवी का टीजर आउट कर दिया गया है।

जेएनयू फिल्म छात्र राजनीति पर आधारित है। जारी किए गए टीजर में दिखाया गया है कि दो अलग-अलग विचारधारा के छात्रों का गुट है। कोई लाल सलाम तो कोई जय श्रीराम का नारा लगाते नजर आता है। जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी में राजनीति और इससे जुड़े कई मुद्दे दिखाए गए हैं।

इस मूवी में पॉपुलर एक्टर रवि किशन पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो यूनिवर्सिटी में हुई घटनाओं का जायजा लेने वहां आते नजर आएंगे। रवि किशन के अलावा फिल्म में बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा, सिद्धार्थ बोदके, विजय राज और अतुल पांडे की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी।

विनय शर्मा के डायरेक्शन में बनी जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी के टीजर पर फैंस का मिक्स रिएक्शन आया है।कुछ ने फिल्म की तारीफ की है, तो कुछ ने इसे प्रोपेगेंडा बताया है। वहीं, कुछ फैंस ने फिल्म के नाम पर ही नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

*****************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

आज का राशिफल

मेष राशि-

माता-पिता की मदद मिलने से काम पूरा होगा। आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। उधार के लेन देन से बचे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में संतुलन रखें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 1

वृष राशि-

परिवार वालों की सलाह आपके लिए लाभकारी होगी। खास दोस्त मदद मांगेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कुछ नया कर सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव करने पड़ेंगे। रोजगार के उचित मौके मिलेंगे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। किसी विषय की समस्या सुलझ जाएगीय। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। समाज में आपके कामों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरों से संपर्क करना बेहतर होगा। खास मामले में सोच बदल सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं किसी की मदद करने का भाव आएगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करें। जरूरी काम में हुई यात्रा सफल होगी। छात्रों को पढ़ाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे। दूसरों के काम में दखल ना दें। अधिकारी वर्ग से बातचीत सावधानी से करें। दोस्तों संग पिकनिक की योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

तुला राशि-

अपने भविष्य के बारे में सोच विचार करेंगे। परिजनों संग रिश्ते बेहतर होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी की सम्भावना है।घर पर कुछ दोस्त आ सकते हैं। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर है। संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आपकी मुलाकात मित्र से होगी जो कि लाभदायक रहेगी। काम के लिए बड़ा फैसला लेने में सफल होंगे। बच्चे पढ़ाई में मन लगाएंगे। जीवनसाथी के साथ लंच का प्रोग्राम बनेगा। जरूरतमंद की सहायता करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज आपके रुके काम पूरे होंगे। बच्चों के फैसले पर असहमत हो सकते हैं। घर में मांगलिक काम का आयोजन होगा। घर में खुशहाली आएगी। बड़े भाई की मदद से सब ठीक होगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर वाद-विवाद हो सकता है। किसी से ना उलझें। परिवार वालों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। मंदिर जाने की योजना बनाएंगे। नया काम सीखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज आप नये काम की प्लानिंग करेंगे जो सफल होगी। परिजनों संग खुशनुमा पल बिताएंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। खास मामले में आपको अनुभवी से सलाह मिलेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी वालों को सहकर्मियों की मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तीर्थयात्रा पर जाएंगे। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। जररूतमंद की मदद से लाभ होगा।आज आपको रोजगार के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 3

***************************

 

‘दो और दो प्यार’ का टीजर हुआ रिलीज़

24.03.2024  –  विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है जो जितनी आश्चर्यजनक है उतनी ही मनोरंजक भी।

टीज़र भावनाओं, मज़ेदार संवादों और रिश्तों के उलझे जाल को दर्शाता है। अवार्ड विनिंग ऐड फिल्म मेकर शीर्ष गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित फ्रेश पेयरिंग इस जॉनर की फिल्म में एक नई एनर्जी लाती है।

दर्शकों को बहुत आनंद आएगा क्योंकि वे प्यार, हँसी और मॉडर्न रिलेशनशिप की कॉम्प्लिकेशन से खुद को रिलेट कर पाएंगे। इस फिल्म का म्यूजिक निश्चितरूप से सिनेप्रेमियों के दिल को छू जायेगा।

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ 19 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

हाईकोर्ट द्वारा रिमांड के खिलाफ अर्जी पर तत्काल सुनवाई से इनकार

अरविंद केजरीवाल को झटका

नई दिल्ली 23 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – Delhi Liquor Policy केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज झटका लगा है। शनिवार को केजरीवाल के वकील ने ED की गिरफ्तारी और निचली अदालत के रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है जबकि दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड के मामले पर अर्जेंट सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि होली की छुट्टी है। बुधवार (27 मार्च) को कोर्ट खुलने पर ही केस की सुनवाई होगी।

केजरीवाल की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी और रिमांड अवैध है और इसलिए केजरीवाल तुरंत रिहा होने के हकदार हैं। केजरीवाल ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की थी।

इस पर कोर्ट ने उनकी याचिका को तत्काल सूचीबद्ध और सुनवाई के इनकार कर दिया है। केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कल 6 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था।

उन्हें 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. ईडी ने इस मामले में 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 6 दिन की रिमांड ही स्वीकृत की है।

*********************

Read this also :-

राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने शुरु की आरसी16 की शूटिंग

Prime Minister Narendra Modi को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

नई दिल्ली 23 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकारों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्म ऋतु‌ के महीनों में तापमान बढ़ने के कारण अस्पतालों में आग लगने की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है।

सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिव को लिखें एक पत्र में राज्य सरकारों को अपने-अपने क्षेत्र के भीतर अस्पतालों की जांच करने और विद्युत भार सुधारने को कहा गया है।

मंत्रालय और प्राधिकरण के एक संयुक्त परामर्श में कहा गया है कि अस्पतालों में आग लगने की दुर्घटना रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

सभी अस्पतालों को अग्नि शमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। राज्य सरकारों को इस संबंध में सभी अस्पतालों में अग्निशमन प्रबंधन की समीक्षा करने को कहा गया

*****************************

Read this also :-

राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने शुरु की आरसी16 की शूटिंग

Prime Minister Narendra Modi को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version