बहुप्रतीक्षित बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंत्रिमंडल से मंजूरी

बहुप्रतीक्षित बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद इंपा अध्यक्ष अभय सिन्हा सहित अभिनेता रवि किशन, अवधेश मिश्रा, विनय आनंद, राजन कुमार और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जताया मुख्यमंत्री का आभार ……!

21.07.2024  –  बिहार में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बहुप्रतीक्षित बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण कदम से राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा और फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इंपा) के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर का भी आभार जताया।

इसके लिए इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन लगातार प्रयासरत रही है, जिस वजह से आखिरकार यह संभव हो पाया। फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 का उद्देश्य बिहार में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना और राज्य को एक प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस नीति के तहत यहां पर फिल्में बनाने में आसानी होगी।

अभिनेता रवि किशन, अवधेश मिश्रा, विनय आनंद, राजन कुमार और अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी बिहार सरकार के निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत किया है।

*अभिनेता रवि किशन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद। इस नीति से अब बिहार में भी अनुदान मिलेगा। इससे लोकल कलाकारों को बहुत काम मिलेगा। बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मुझे बिहार ने ही सुपर स्टार बनाया था।

इसकी मांग हम 2005 से कर रहे थे। यह सभी खुश हैं कि बिहार सरकार ने बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बिहार के कलाकारों के साथ बिहार के अद्भुत शूटिंग स्थलों को टूरिज्म के रूप में बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आभार और भोजपुरी, हिंदी व अन्य इंडस्ट्री के मेकर्स का स्वागत है। भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों जिस कमजोर दौर से गुजर रही है, उसको बल मिलेगा। सबसे ज्यादा अनुदान बिहार में मिलेगा। इससे अच्छी खबर क्या हो सकती है।

*अभिनेता अवधेश मिश्रा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है जो बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस नीति से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बिहार में फिल्म निर्माण को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मैं मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को धन्यवाद देता हूं।

*अभिनेता विनय आनंद ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 से राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाएं और बेहतर होंगी। इससे स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी काम के अधिक अवसर मिलेंगे।

राज्य की इकोनॉमी बढ़ेगी। इसके अलावा ऐतिहासिक और पुराने लोकेशन पर शूटिंग होगी, जिस वजह से हमारे बिहार की चर्चा पूरे विश्व में होगी। तो पर्यटन का द्वार खुलेगा। यह निर्माता निर्देशकों को भी अच्छी फिल्में बनाने के प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए मैं बिहार सरकार के साथ कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को भी धन्यवाद देता हूं।

*अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस नीति को गेम-चेंजर बताया और कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 को मंजूरी मिलना, बिहार के कलाकारों के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है। फिल्म नीति के जरिए फिल्म कलाकारों को बिहार में शूटिंग करने का अवसर मिल रहा है।

इससे स्थानीय कलाकारों को भी काम मिलेगा। इससे पौराणिक और ऐतिहासिक लोकेशन को भी ज्यादा से ज्यादा एक्सपोज मिलेगा, जो पूरे विश्व में लोकप्रिय और प्रशंसनीय है।

मैं जमाने से इस दिन का इंतजार कर रही हूं। इसके लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग और बिहार सरकार को साधुवाद। साथ ही सभी कलाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं।

*हिंदी फ़िल्म ‘शहर मसीहा नहीं’ को बनाकर मुंगेर को पहली हिंदी फ़िल्म देने वाले मल्टी टैलेंटेड हीरो राजन कुमार ने कहा कि बिहार की समृद्ध सभ्यता सांस्कृति और टैलेंट को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह फ़िल्म पॉलिसी एक नायाब पहल और तोहफा है। इससे बिहार में फिल्म मेकिंग को तेज रफ़्तार मिलेगी।

गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री के इन सितारों के समर्थन और सराहना से स्पष्ट है कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 से राज्य की फिल्म इंडस्ट्री को एक नई दिशा मिलेगी और यह नीति बिहार को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार गिरफ्तार

ED की बड़ी कार्रवाई 

अवैध खनन से जुड़ा है मामला

सोनीपत 20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : अवैध खनन के मामले में ईडी की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है।पंवार पर युमुनानगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करवाने का आरोप है। ईडी सुरेंद्र पंवार को रिमांड के लिए अंबाला के स्पेशल कोर्ट में ले जा रही है। मामला यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा लगभग 400-500 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित है। हरियाणा पुलिस ने अवैध खनन के संबंध में पवार और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद पिछले साल साल ईडी ने जांच अपने हाथ में ली थी।

 इस साल जनवरी में ईडी ने आईएनएलडी से पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, सुरेंद्र पंवार और अन्य सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापे मारे थे। ईडी इस मामले में पहले दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी ने इसी साल जनवरी में फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, करनाल, चंडीगढ़ और मोहाली में 20 परिसरों में छापेमारी की थी। यह छापेमारी यमुनानगर और हरियाणा के आस-पास के जिलों में रेत, पत्थरों और बजरी के बड़े पैमाने पर अवैध खनन से जुड़े एक मामले से संबंधित थी। इस अवैध खनन के काम में कथित तौर पर दिलबाग सिंह (पूर्व विधायक) और सुरेंद्र पंवार (विधायक) और उनके सहयोगी शामिल थे।

ईडी ने हरियाणा पुलिस द्वारा कई एफआईआर और अवैध खनन गतिविधियों से संबंधित राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों के आधार पर अपनी जांच शुरू कर की थी। जांच में यमुनानगर जिले में विभिन्न स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों और स्टोन क्रशर द्वारा खनिजों की अवैध खनन और बिक्री का पता चला। इसमें उचित ई-रवाना बिल न बनाने या पहचान से बचने के लिए फेक दस्तावेज बनाने जैसी चोरी की रणनीति शामिल थी।

तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने 5.29 करोड़ रुपये नकद, 1.89 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, 02 वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, निवेश से संबंधित दस्तावेज (घरेलू और विदेशी दोनों) और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे। इसके अलावा परिसर से अवैध हथियार, गोला-बारूद और अतिरिक्त शराब बरामद की गई। ईडी ने जनवरी में दिलबाग सिंह (पूर्व विधायक) और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था और अब सोनीपत विधायक को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया गया है।

*******************************

Read this also :-

फिल्म देवा से शाहिद कपूर की पहली झलक आई सामने

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा से जुड़े सरथकुमार

नहीं रहीं ऑर्गेनिक खेती के लिए नंगे पांव गांव-गांव घूमने वाली कमला पुजारी

पद्मश्री पुरस्कार से हो चुकीं सम्मानित

कटक  20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – पद्मश्री पुरस्कार विजेता कमला पुजारी का आज सुबह 5.45 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। दो दिन पहले उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण एससीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कमला पुजारी ओडिशा के कोरापुट की रहने वाली थी।

कमला पुजारी को 2019 में जैविक खेती को बढ़ावा देने और स्वदेशी बीजों की 100 से अधिक किस्मों के संरक्षण के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। पुजारी ने कई गांवों की यात्राएं नंगे पांव की। उन्होंने किसानों, खासकर महिलाओं को जैविक खेती और जैविक उर्वरकों के उपयोग के बारे में सिखाया। पद्मश्री कमला पुजारी ऑर्गेनिक खेती के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए गांवो में नंगे पाँव घूमती थी, जिसको लेकर लोग उन्हें जानने लगे थे।

*****************************

Read this also :-

फिल्म देवा से शाहिद कपूर की पहली झलक आई सामने

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा से जुड़े सरथकुमार

वाराणसी : कांवड़ यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

2000 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

वाराणसी  20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसके चलते वाराणसी के विश्व विख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पुलिस-प्रशासन कांवड़ियों की सुविधा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में जुटा हुआ है।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया है। जिन मार्गों पर साफ-सफाई की जरूरत है। सड़कों में गड्ढे हैं, उनसे संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के साथ भी इस संबंध में बैठक हो गई है। जिन रास्तों से कांवड़ियां गुजरेंगे, वहां मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान कोई समस्या न हो इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़ रूट पर पुलिस की तीन-तीन चौकियां बनाई जा रही हैं। उन मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय और मेडिकल जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

यातायात को नियंत्रण में रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में समस्या नहीं हो सके। काशी विश्वनाथ मंदिर पर भी सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की जा रही है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकने के लिए यात्रा के दौरान 10 आईपीएस, 15 एडीशनल एसपी, 15 डिप्टी एसपी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पीएसी की तीन कंपनी और एटीएस की टीम भी तैनात रहेगी।

स्ट्रैटिजिक प्वाइंट के लिए एक विशेष क्यूआरटी टीम भी हथियारों के साथ मौजूद होगी। इस दौरान 2,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर की निगरानी की जाएगी।

************************

Read this also :-

फिल्म देवा से शाहिद कपूर की पहली झलक आई सामने

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा से जुड़े सरथकुमार

 

बजट में इन ऐलानों का शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

जानें निवेशकों को क्या हैं उम्मीदें

नई दिल्ली ,20 जुलाई (एजेंसी) । शेयर बाजार बजट को लेकर बेचैन है. बजट से पहले बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए यह समझना कठिन हो रहा है कि किन हालतों में बजट के बाद स्थिरता देखने को मिलेगी. आपको बता दें कि 23 जुलाई को आम बजट संसद में पेश होगा.

मार्केट में मजबूती बनी हुई है. बजट में 3 अहम बातों पर बाजार पर असर देखा जा सकता है. अगर ऐलान मार्केट के पक्ष में आता है तो उछाल देखने को मिलेगा. सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो कई शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. मंगलवार को जब बजट पेश होगा तो मार्केट में अस्थिरता देखने को मिलेगी.

सवाल है कि आखिरकार कौन से ऐसे तीन ऐलान हैं, जिन पर बाजार की नजर रहने वाली है. कॉरपोरेट जगत और बड़े निवेशक, सरकार से इन मुद्दों पर सकारात्मक रुख की उम्मीद कर रहे हैं. आइए जानते हें आखिरकार कौन से है ये तीन अहम मुद्दे.
फिस्कल कंसोलिडेशन

राजकोषीय अनुशासन को बाजार संतुलित रूप में देखना चाहता है. राजकोषीय घाटा और ग्लोबल रेटिंग एजेंसियों की ओर से किसी देश की आर्थिक स्थिति का आकलन लगाया जा सकता है. ऐसे में राजकोषीय घाटे पर सरकार का कोई गाइडेंस बाजार को लेकर सकारात्मक हो सकता है. ब्याज दरों में कटौती संभव है. इस तरह से कई सेक्टर जैसे ऑटो, बैंक, आईटी और फार्मा सेक्टर्स को बड़ा लाभ मिल सकता है.
शहर और गांव में अर्थव्यवस्था का हाल

भारत में कोरोना महामारी के बाद रिकवरी बहुत असमान रही. शहरी क्षेत्रों में डिमांड में अच्छा इजाफा देखने को मिला. वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था पिछड़ गई. खासकर कोरोना की दूसरी लहर के बाद शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में मांग कम हो गई.

ऐसे   में देश के ग्रामीण क्षेत्रों में आय, वेतन और खपत को बढ़ाने के उपायों पर बजट में खास ऐलान करना होगा. इस तरह से रिटेल सेक्टर खासकर एफएमसीजी कंपनियों को लाभ मिल पाएगा. उनकी बिक्री बढ़ जाएगी.

बुनियादी ढांचे को विकसित करने की योजना 

सरकार, बजट में रेलवे, बिजली,आवास और डिफेंस जैसे कई सेक्टरों को बढ़ावा दे सकती है. कई सेक्टरों में पूंजीगत व्यय को बढ़ा सकती है. इसके आवंटन में 11.5 लाख करोड़ रुपये की अपेक्षित वृद्धि के साथ, विशेष रूप से बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा, रेलवे और आवास में बुनियादी ढांचे के विकास पर खास इंटरेस्ट दिखाने की आवश्यकता है.

***************************

Read this also :-

फिल्म देवा से शाहिद कपूर की पहली झलक आई सामने

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा से जुड़े सरथकुमार

महाराष्ट्र की जनता को महा विकास अघाड़ी से हैं उम्मीदें

अमित शाह के दौरे पर शरद पवार का हमला

पुणे  20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, भतीजे अजित पवार की पार्टी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे पर प्रतिक्रिया दी। शरद पवार ने कहा, “महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है।

इस बार लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता ने 48 में से 31 सांसद हमारे चुने हैं। इसका मतलब साफ है कि जनता का रुझान बदल गया है। अब लोगों को महा विकास अघाड़ी से उम्मीदें हैं। पांच साल पहले 2019 में कांग्रेस का एक सांसद था और एनसीपी के चार सांसद चुने गए थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।”

मोहन भागवत के सुपरमैन वाले बयान का जिक्र कर शरद पवार ने कहा, “इसका मुझे कोई अंदाजा नहीं कि वे किसके बारे में बात कर रहे थे, लेकिन कोई सुपरमैन बनने की कोशिश कर रहा है तो कोई भगवान बनने की कोशिश। इस मुद्दे पर बीजेपी और आरएसएस के लोग बयानबाजी कर रहे हैं। समझदार लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।”

उन्होंने अपने भतीजे अजित पवार की बैठक के बारे में कहा, “यह लोकतंत्र है और यहां हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा हक है। आज मेरी पिंपरी-चिंचवड़ में बैठक है, जहां कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वह लोग सांसद अमोल कोल्हे के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं।”

शरद पवार ने दिलीप वलसे पाटिल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह 35 सालों से विधायक हैं, इनमें से वह 25 सालों तक तो मंत्री पद पर रहे, इसके बावजूद वह अपने क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए। लोगों को न्याय नहीं मिला, इसका जवाब अब उन्हें देना है। हालांकि, शरद पवार ने दिलीप वलसे की बेटी की उनकी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में फैसला हमारा स्थानीय नेतृत्व करेगा। इससे आगे किसी और का नाम लेने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने महाराष्ट्र में सीट आवंटन का जिक्र करते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी में शामिल तीनों दल एक साथ बैठकर फैसला लेंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य को स्थिर सरकार देना है।

****************************

Read this also :-

फिल्म देवा से शाहिद कपूर की पहली झलक आई सामने

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा से जुड़े सरथकुमार

‘कंगुवा’ में साउथ स्टार सूर्या के नजर आएंगे तीन अवतार…..!

20.07.2024  –  स्टूडियो ग्रीन के बैनर तले निर्मित और शिवा द्वारा निर्देशित वॉर सीक्वेंस से लबरेज़ एक्शन फिल्म ‘कंगुवा’ में साउथ स्टार सूर्या तीन अवतार में नजर आएंगे। मेकर्स ने पोस्टर्स के जरिए ऑडियंस के सामने सूर्या के रोमांचक बदलावों को दिखा कर उन्हें थ्रिल कर दिया है। इसके अलावा मेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के गाने फायर की घोषणा की है, जो इस मंगलवार यानी 23 जुलाई को रिलीज होने वाला है।

इस फिल्म को बड़े लेबल पर दुनिया भर में एक साथ रिलीज करने के लिए स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है। ‘कंगुवा’ इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह ‘पुष्पा’, ‘सिंघम’ और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है।

फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है। मेकर्स ने एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। यह फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

इंडी गठबंधन के नेता ही हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं

जवाब दें राहुल गांधी : शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली 20 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान का हवाला देते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि इंडी गठबंधन के नेता ही हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं और राहुल गांधी को अब इन आरोपों का जवाब देना चाहिए।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन दूसरे को हिंदू मुसलमान की राजनीति नहीं करने का लेक्चर देते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इंडी गठबंधन में शामिल तृणमूल कांग्रेस पर मुसलमानों को भड़काने और हिंदुओं के खिलाफ जहर बोने का आरोप लगाया है।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इस पर राहुल गांधी से सफाई देने की मांग करते हुए कहा कि अधीर रंजन चौधरी के आरोपों से साफ है कि इंडी गठबंधन के नेता ही हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं और राहुल गांधी को इस पर अपना बयान देना चाहिए कि क्या उनके सबसे बड़े नेता झूठ बोल रहे हैं और अगर वे सच बोल रहे हैं तो फिर तृणमूल कांग्रेस इंडी गठबंधन का हिस्सा कैसे है ?

उन्होंने हिंदुओं और सनातन के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा दिए गए कई बयानों का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सिद्धांत हाथी के दांत खाने के अलग और दिखाने के अलग जैसे हैं।

****************************

Read this also :-

फिल्म देवा से शाहिद कपूर की पहली झलक आई सामने

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा से जुड़े सरथकुमार

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा से जुड़े सरथकुमार

निर्माताओं ने उठाया किरदार से पर्दा

20.07.2024  –  तेलुगु अभिनेता विष्णु मांचू अपनी आगामी फिल्म कन्नप्पा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित प्रदर्शन के बाद इस फिल्म ने दर्शकों का और ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है। बीते दिन फिल्म का टीजर जारी हुआ जिसे समीक्षकों समेत दर्शकों ने भी काफी सराहा। वहीं, अब फिल्म की स्टारकास्ट में अभिनेता सरथकुमार का नाम जुड़ गया है। निर्माताओं ने अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया।

फिल्म कन्नप्पा में सरथकुमार नाथनधुडु की भूमिका निभाएंगे। पोस्टर में अभिनेता को एक आदिवासी योद्धा के रूप में दिखाया गया है, जो दोनों हाथों में दो तलवारें लिए हुए है और तेज आवाज में चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। शक्तिशाली और दिलचस्प पोस्टर से पता चलता है कि सरथकुमार विष्णु मांचू के साथ एक दिलचस्प किरदार निभाएंगे।कन्नप्पा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की एक आगामी मल्टी-स्टारर फिल्म है। मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विभिन्न इंडस्ट्री से जुड़े शानदार कलाकारों की टोली है।

इसकी पटकथा खुद विष्णु मांचू ने लिखी है। फिल्म में विष्णु मांचू और सरथकुमार के अलावा अभिनेता मोहन बाबू, मोहनलाल, प्रभास, प्रीति मुकुंदन, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल भी हैं। उनकी भूमिकाओं का विवरण गुप्त रखा गया है।कन्नप्पा को लेकर विष्णु मांचू ने साझा किया था, यह फिल्म हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हमें इसे सबसे आगे लाने पर गर्व है।

कुछ सालों में हमने देखा है कि कैसे स्थानीय कहानियां विश्व स्तर पर गूंजती हैं, और कन्नप्पा एक ऐसी कहानी है, जो हमारी समृद्ध संस्कृति में निहित है, यह फिल्म हर जगह के दर्शकों से जुड़ेगी।

सच्ची कहानी पर आधारित कन्नप्पा तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी। इसका निर्माण मोहन बाबू ने 24 फ्रेम्स फैक्ट्री और एवीए एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। तकनीकी दल में छायाकार शेल्डन चाऊ और संपादक एंथनी गोंसाल्वेज शामिल हैं। स्टीफन देवासे फिल्म के संगीत निर्देशक हैं। कन्नप्पा मुकेश सिंह द्वारा निर्देशित एक पीरियड फिल्म है।

******************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके संतान के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको खुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज किसी भी प्रकार में इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपका ट्रांसफर भी हो सकता हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टोरेंट में पार्टी देंगे। लवमेट के लिए बेहतरीन समय है, रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप फिजूल खर्च से बचेंगे, कुछ सेविंग्स भी करेंगे, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुये हैं। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज बिनासोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपनेसहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं। अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कोई अनजाना डर जो मन में चल रहा था वो आज अपने दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकता है। आज आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आज आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से पर नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग ड्राई फ्रूट्स का बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वह अपने दोस्तों को पार्टी दे सकते हैं। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। आज आप घर के जरूरत के चीजों का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आज आपको कोई अच्छी सलाह देगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 3

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है इसके लिए आपको ज्यादा हिम्मत और धैर्य की जरूरत होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम को अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जायेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करें, सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि-

आज आपका दिन शांत रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही अच्छा कॉलेज मिलने का योग है। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज आपका दिन बहुत बढिय़ा रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

*****************************

 

दुकानों पर नेमप्लेट लगाने का फैसला संविधान, लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली ,19 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों के मालिकों के नाम लिखने के आदेश पर आक्रोश जताया है।

उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दुकानों पर उनके मालिकों के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने इस आदेश को तुरंत वापस लेने और इसे जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है।

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हमारा संविधान हर नागरिक को गारंटी देता है कि उसके साथ जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में ठेलों, खोमचों और दुकानों पर उनके मालिकों के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है।

समाज में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है। यह आदेश तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और जिन अधिकारियों ने इसे जारी किया है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी सरकार के कांवड़ यात्रा मार्ग पर आने वाली दुकानों के मालिकों के नाम लिखने के आदेश पर रोष प्रकट किया। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यूपी व उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ मार्ग के व्यापारियों को अपनी-अपनी दुकानों पर मालिक व स्टाफ का पूरा नाम प्रमुखता से लिखने व मांस बिक्री पर भी रोक का यह चुनावी लाभ हेतु आदेश पूर्णत: असंवैधानिक। धर्म विशेष के लोगों का इस प्रकार से आर्थिक बायकॉट करने का प्रयास अति-निंदनीय।

बता दें कि 22 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक नया आदेश जारी किया है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कावड़ यात्रा के रास्ते में आने वाली दुकान और रेस्टोरेंट के मालिकों को अपने नाम का बोर्ड लगाने का आदेश जारी किया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब उत्तराखंड में कांवड़ रूट पर आने वाली दुकानों और रेस्टोरेंट के मालिक को अपनी नाम की नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया गया है। हरिद्वार पुलिस ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

******************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीज

कल्कि 2898 एडी इतिहास रचने की ओर, 600 करोड़ से इंचभर है दूर

 

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर को झटका, यूपीएससी ने दर्ज करवाई?FIR

कारण बताओ नोटिस भी जारी

नई दिल्ली ,19 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। ट्रेनी आईएएस पूजा दिलीप खेडकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने पूजा के खिलाफ कथित जालसाजी का मामला दर्ज करते हुए?उनकी उम्मीदवारी रद्द करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यूपीएससी ने उनसे पूछा है कि क्यों न उनकी उम्मीदवारी रद्द की जाए। इसके अलावा पूजा को आगे होने वाली परीक्षाओं में हिस्सा लेने पर भी रोक लगाई जा सकती है। आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की अनंतिम रूप से अनुशंसित उम्मीदवार पूजा दिलीप खेडकर के दुव्र्यवहार की विस्तृत और गहन जांच की है।

उल्लेखनीय है कि पूजा तब विवादों में घिरी थीं जब पुणे में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनाती मिलते ही उन्हें कथित रूप से खास मांगें कर डालीं।?आरोप है कि पूजा ने तैनाती लेने से पहले ही कार, आवास, कर्मचारी और अलग कमरे के लिए बार-बार दबाव बनाया, जबकि प्रोबेशन पर यह सुविधाएं नहीं मिलती। वहीं, हाल ही में उनकी मां को भी किसानों को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।?पूजा के दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सवाल उठ चुके हैं।

******************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीज

कल्कि 2898 एडी इतिहास रचने की ओर, 600 करोड़ से इंचभर है दूर

आरएसएस का एजेंडा लोकतंत्र की आड़ में तानाशाही थोपना है-अखिलेश

लखनऊ 19 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है और उसके मातृ संगठन आरएसएस का एजेंडा लोकतंत्र की आड़ में तानाशाही थोपना है।

इन दोनों की कोशिश है कि विधानसभा के उपचुनाव में साजिश करके जैसे तैसे लोकतंत्र की पवित्रता भंग की जाए। समाजवादी पार्टी भाजपा की इन साजिशों से सतर्क है और उनके किसी भी कुत्सित इरादे को सफल नहीं होने देगी। जनता भी भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए मन बना चुकी है।

अखिलेश यादव आज यहां समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 लोहिया सभागार में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में सत्ता संघर्ष छिड़ा हुआ है। इस कारण राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो रही है। थाना- तहसील और दूसरे विभागों में जनता भटक रही है, बिना रिश्वत कोई काम नहीं हो रहा है।

जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। कहा कि भाजपा ने नफरत फैलाने के अपने एजेंडा के तहत उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड में होटल, ढाबा और ठेला लगाकर जीवनयापन करने वालों को अपना नाम लिखने का सरकारी आदेश देकर साबित कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर सौहार्द और भाईचारा नहीं रहने देना चाहती है।अखिलेश यादव ने कहा कि विगत लगभग आठ वर्ष में भाजपा ने सरकार में रहते हुए विकास का कोई काम नहीं किया है। विकास भाजपा सरकार में पूरी तरह ठप्प है।

भाजपा की सरकार में नौजवानों को धोखा मिला है। उनकी रोटी-रोजगार के प्रति सरकार जरा भी फिक्रमंद नहीं है। उनका भविष्य अंधकार में है। नौकरियों में छंटनी हो रही है।   कहा कि भाजपा सरकार में किसान सर्वाधिक उत्पीड़ित है। किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा दिया गया था, उसे भी पूरा नहीं किया। उसकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता है। भाजपा किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं देना चाहती है। भाजपा सरकार में बाजार पर पूंजी घरानों का नियंत्रण बढ़ता जा रहा है। महंगाई चरम पर है।

जनसामान्य के उपयोग की सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना के लिए प्रतिबद्ध है।

पीडीए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों, महिलाओं, गरीबों की साझा ताकत के आगे भाजपा कहीं भी टिक नहीं सकती है। भाजपा तो जनता के जनादेष को कुचल कर सत्तासीन है। विधानसभा उपचुनाव और 2027 के विधानसभा के आम चुनाव में अब जनता जनार्दन भाजपा का सूपड़ा साफ करने को तैयार है।

**********************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीज

कल्कि 2898 एडी इतिहास रचने की ओर, 600 करोड़ से इंचभर है दूर

बजट सत्र में विपक्षी दलों को एक सुर में जवाब देगा एनडीए

नई दिल्ली ,19 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। संसद का आगामी बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और इसके 12 अगस्त तक चलने की संभावना है। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा संसद सत्र है और इसलिए केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और केंद्र सरकार कई स्तरों पर इसे लेकर तैयारी कर रही है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल गांधी ने पिछले सत्र के दौरान, जो कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला सत्र भी था, जिस अंदाज में सरकार को घेरने की कोशिश की थी और जिस तरह से विपक्ष के कई राजनीतिक दल राहुल गांधी का साथ देते नजर आए, उसे देखते हुए भाजपा और सरकार ने सोमवार से शुरू होने जा रहे सत्र को लेकर काउंटर रणनीति तैयार कर ली है।

बताया जा रहा है कि संसद सत्र के दौरान भाजपा, एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर उन तमाम मुद्दों पर एक साझा जवाब तैयार करेगी, जिन मुद्दों को सदन में उठाने की तैयारी विपक्षी दल कर रहे हैं। सरकार के रणनीतिकारों का जोर इस बात पर ज्यादा होगा कि विपक्षी दलों के आरोपों और हमलों का जवाब एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दल एक सुर में देते हुए नजर आएं।

बता दें कि सोमवार से शुरू होने जा रहे संसद सत्र के दूसरे दिन 23 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी।

सरकार आगामी बजट सत्र के दौरान, केंद्रीय बजट पारित करवाने के साथ ही 5 अन्य विधेयकों – आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024, बॉयलर विधेयक-2024, भारतीय वायुयान विधेयक-2024, कॉफी (संवर्धन और विकास) विधेयक-2024 और रबड़ (संवर्धन और विकास) विधेयक-2024 भी पारित करवाने का प्रयास करेगी। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र का बजट पेश करना और चर्चा के बाद पारित करवाना भी सरकार के एजेंडे में शामिल है।

*****************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीज

कल्कि 2898 एडी इतिहास रचने की ओर, 600 करोड़ से इंचभर है दूर

दिल्ली में अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़

आठ  गिरफ्तार

नई दिल्ली 19 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी जाली दस्तावेजों के आधार पर पांच राज्यों के कई अस्पतालों में प्रतिरोपण करवाते थे।’’ उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने एक सप्ताह के अभियान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है।

पिछले दिनों भंडाफोड़ किए गए बांग्लादेश के रैकेट के मामले में पहले राजस्थान पुलिस ने अहम खुलासा किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच में जुट गई थी और फिर पुलिस को पता लगा कि दिल्ली के एक बड़े अस्पताल की महिला डॉक्टर नोएडा के एक अस्पताल में 15 से 16 ट्रांसप्लांट को अंजाम दे चुकी है।

***************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीज

कल्कि 2898 एडी इतिहास रचने की ओर, 600 करोड़ से इंचभर है दूर

अब पूरे UP में लागू हुआ मुजफ्फरनगर फॉर्मूला

कांवड़ मार्गों पर दुकानों में लगानी होगी नेम प्लेट

CM योगी ने दिए आदेश

लखनऊ 19 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर नेमप्लेट वाला नियम अब पूरे यूपी में लागू होगा। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों के मालिकों को नेमप्लेट लगाने का आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि कांवड़ मार्गों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान लिखना होगा। कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है। साथ ही कहा गया है कि हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।

 भाजपा ने मुजफ्फरनगर पुलिस के कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी दुकानों पर मालिक और काम करने वाले लोगों का नाम लिखने वाले निर्देश का बचाव किया है। बीजेपी के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत की ‘धर्मनिरपेक्षता’ इतनी कमजोर नहीं हो सकती है कि सभी भोजनालयों को मालिक व श्रमिकों के नाम और संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के लिए जारी एक समान आदेश इसे नुकसान पहुंचाए।

मुजफ्फरनगर पुलिस के आदेश पर देशभर में प्रतिक्रिया आई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस के इस फैसले को सामाजिक अपराध बताया था। वही AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तानाशाह फैसला बताया था। वहीं, गीतकार जावेद अख्तर ने इस फैसले की तुलना जर्मनी के नाजी शासन से की थी।

बीजेपी के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता केसी त्यागी ने मुजफ्फरनगर पुलिस के आदेश को वापस लिए जाने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस के खाने-पीने वाले दुकानदारों का नाम प्रदर्शित करने से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

केसी त्यागी ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा में कभी सांप्रदायिक तनाव की कोई खबर नहीं आई। धर्म के आधार पर इस तरह का भेदभाव गलत है और इससे सांप्रदायिक विभाजन ही बढ़ेगा।

**************************

Read this also :-

 न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीजबैड

कल्कि 2898 एडी इतिहास रचने की ओर, 600 करोड़ से इंचभर है दूर

अमित शाह झारखंड विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद

रांची 19 Jully ((Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह शनिवार को रांची आ रहे हैं। वह झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद करेंगे।पार्टी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति की सभा बुलाई है, जिसे वह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। इस सभा में प्रदेश, जिला, मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के 26 हजार से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।

अमित शाह शनिवार को लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह अपराह्न डेढ़ बजे रांची आएंगे और इसके बाद प्रभात तारा मैदान पहुंचकर प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की सभा में नेताओं-कार्यकर्ताओं में चुनावी समर को लेकर उत्साह भरेंगे। बाद में शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रमुख नेताओं और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर विमर्श करेंगे।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की मुहिम शुरू कर दी है। 18 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की थी, जिसमें तय हुआ था कि अगले पांच महीने के चुनावी अभियान के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया जाए।

इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य में चुनाव प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। इन्हें टास्क सौंपा गया है कि लोकसभा चुनाव में जहां भी कमी रही गई, वहां डैमेज कंट्रोल की प्रभावी योजना बनाई जाए। एक-एक बूथ पर मिले वोट को ध्यान में रखकर काम हो।

पिछले तीन हफ्तों के दौरान शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने तीन बार झारखंड के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पार्टी की ओर से पिछले 5 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प सभाओं का आयोजन किया गया और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

***************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीज

कल्कि 2898 एडी इतिहास रचने की ओर, 600 करोड़ से इंचभर है दूर

हाथरस हादसे पर राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा..

अंधश्रद्धा बढ़ाना एक गुनाह है,इसके लिए सज़ा होनी चाहिए

हाथरस 19 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हाथरस हादसे पर कहा घटना में जिन लोगों ने जान गंवाई, उनको मैं श्रद्धांजलि देती हूं…लेकिन इसके अलावा, जब हम शिक्षा देने का कार्य करते हैं.

तो मेरा मानना ​​है कि हमें लोगों के सामने ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए कि जिसकी वजह से ऐसे हादसे हों…जब कोई यह कहता है कि ‘मेरी चरणरज ले लो और इसे अपने माथे से लगाओ, तो तुम्हारे सारे दुख और दर्द दूर हो जाएंगे’, क्या वास्तव में ऐसा होता है?…अंधश्रद्धा बढ़ाना और लोगों के सामने ऐसी बातें कहना, यह भी एक गुनाह है और मेरा मानना ​​है कि उन्हें इसके लिए सज़ा होनी चाहिए।दरअसल उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई थी, जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

***************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीज

कल्कि 2898 एडी इतिहास रचने की ओर, 600 करोड़ से इंचभर है दूर

बंगाल से तेलंगाना तक महिला अत्याचार चुप क्यों हैं विपक्षी दल

चुप क्यों हैं राहुल और प्रियंका – शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली 19 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भाजपा ने टीएमसी शासित राज्य पश्चिम बंगाल से लेकर कांग्रेस शासित तेलंगाना तक में महिला उत्पीड़न को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। पार्टी ने लोकसभा सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर दिनाजपुर, चोपड़ा की तालिबानी कृत्य के बाद एक और ऐसे कृत्य की तालिबानी तस्वीर सामने आई है।

इस बार यह तस्वीर बंगाल के हावड़ा से आई है,जहां एक परिवार को पीटा जा रहा है,एक महिला के बाल काटे जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले के अपराधियों के संबंध तृणमूल कांग्रेस के साथ होने का दावा करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि आज मां-माटी-मानुष नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल में आज टीएमसी यानी तालिबानी मानसिकता और कल्चर छा चुका है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में इस तरह की अनेकों घटनाएं हो रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी के दिग्गज राहुल गांधी , प्रियंका गांधी वाड्रा और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ ब्रिगेड,ये सभी चुप है। ये सभी चुप रहेंगे भी क्योंकि इनके अपने राज्य तेलंगाना में भी इस तरह की घटनाएं हो रही है।

उन्होंने आगे लिखा, तेलंगाना में एक गरीब महिला को इलेक्ट्रिक पोल से बांधकर पीटा गया और पूरे देश में भ्रमण करने वाले ये नेता तेलंगाना, पश्चिम बंगाल , संदेशखाली और इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी साधे रहते हैं। कुछ सेलेक्टिव जगह के मुद्दों को ही उठाते हैं इससे यह साफ जाहिर होता है कि उन्हें महिलाओं की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है बल्कि उनकी चिंता सिर्फ उनकी राजनीति और सियासत ही है।

**************************

Read this also :-

बैड न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीज

कल्कि 2898 एडी इतिहास रचने की ओर, 600 करोड़ से इंचभर है दूर

बैड न्यूज का नया गाना रब्ब वरगा रिलीज

विक्की और तृप्ति की केमिस्ट्री ने जीता दिल

19.07.2024  –  बैड न्यूज इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का नया गाना जारी किया है, जो एक रोमांटिक गाना है, जिसे विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के बीच फिल्माया गया है। दोनों इस गाने में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और खूबसूरत जगहों पर रोमांस का तड़का लगा रहे हैं। नए गाने का शीर्षक रब्ब वरगा है।

फिल्म बैड न्यूज की रिलीज से ठीक एक दिन पहले एल्बम का एक नया गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया। रब्ब वरगा अभिजीत श्रीवास्तव द्वारा रचित एक खूबसूरत रचना है, जिसे जुबिन नौटियाल की मधुर आवाज में गाया गया है, जिसमें शायरा अपूर्वा के दिल को छू लेने वाले बोल हैं। फराह खान गाने में विक्की और तृप्ति की कोरियोग्राफी हैं।इस म्यूजिक वीडियो में विक्की कौशल के किरदार अखिल और तृप्ति डिमरी के किरदार सलोनी के बीच रोमांस दिखाया गया है।

रंग-बिरंगे कपड़े पहने वे क्रोएशिया के खूबसूरत स्थानों पर अपने प्यार के रोमांस का लुत्फ उठाते हैं। इसकी आकर्षक धुनें और दृश्य सौंदर्य इस सीजन का रोमांटिक गाना दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। संगीत वीडियो के शुरुआत में दिए गए स्पष्टीकरण से पता चला कि यह गीत केवल प्रचार के लिए है और यह फिल्म का हिस्सा नहीं होगा।विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के साथ बैड न्यूज में एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कहानी हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन की घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां तृप्ति के किरदार को पता चलता है कि वे दो अलग-अलग पिताओं से जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली है। इससे अराजकता फैलती है और दो पिता, विक्की और एमी उनका प्यार जीतने के लिए होड़ में लग जाते हैं।फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखी है और इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने फिल्म को निर्मित किया है। यह फिल्म आज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। इस समय परिस्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। आज फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। अपने ऊपर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में ना आये। आज वाद- विवाद की स्थिति से दूर रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन व्यवस्थित और मन मुताबिक तरीके से बीतेगा। आज आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। इस समय अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता पर रखें। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे इससे आप बड़े ही खुश नजर आएंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीकि को सीखने की भी कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार से आज लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी उलझन हो सकती है। आज आपको एक तरफा सोचने से बचना चाहिए, बेहतर रहेगा की आप सभी पहलुओं को पर विचार करें। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। फालतू विवाद भी सामने आ सकते हैं। बच्चे आज किसी ड्रेस की डिमांड करेंगे, आप भी उनको निराश नहीं करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आज किसी आयोजन में आप व्यस्त रहने वाले है। लोग आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। आज परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज लंच करने किसी रेस्टोरेंट जायेंगे, मीठी नोक- झोंक होने से रिश्ते और मजबूत होंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा आपके फेवर में होगा। महिलायें आज ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे, किसी सामान पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। रुके हुये कुछ खास काम, आज पूरे होंगे इससे आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये की गयी कोशिशों का भी अच्छा परिणाम मिलेगा। आज कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं, इसलिए चीजों को आपको ध्यान से रखना चाहिए। घर से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने घरवालों से मिलने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज हर बात समझने की कोशिश करेंगे। आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। रिश्तों के मामलों में नयापन आ सकता है। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साहित्य से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। घर पर किसी खास रिश्तेदार के आने से आपको ख़ुशी होगी, उनके साथ आप अलग- अलग पकवानों का आनंद उठायेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन यादगार रहने वाला है, कोई मन पसंद उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूढऩे में सफल होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई नई बात सीख सकते हैं। वकीलों को आज किसी केस में जीत मिलेगी। साथ ही कुछ अच्छे क्लाइंट भी आपसे जुड़ेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। लवमेट के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी, कहीं घूमने जायेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

****************************

 

भारत के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर होगी एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की नई फिल्म

19.07.2024  –  एलिप्सिस के पार्टनर तनुज गर्ग और अतुल कस्बेकर संयुक्त रूप से भारत के सबसे बड़े बैंक घोटाले पर आधारित फिल्म के निर्माण की घोषणा की है। ‘दो और दो प्यार’ और ‘शर्माजी की बेटी’ के बाद एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म वर्ष 1971 के बैंक घोटाले से जुड़ी हुई है।

यह फिल्म भारत के बैंकिंग इतिहास के सबसे सनसनीखेज घोटालों को बहुत ही गहराई से दर्शाएगी ,जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की एक टीम ने की थी और जिसका नेतृत्व चाणक्य पुरी के एसएचओ हरि देव कौशल ने किया। दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा से बड़ी रकम के लिए धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने में शामिल कथित डबल एजेंट रुस्तम नागरवाला की अपराधिक गतिविधियों को फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है।

एसएचओ हरि देव उन पुलिस कर्मियों के समूह से थे जो न केवल अपने काम में असाधारण थे बल्कि नेकदिल इंसान भी थे। हरि देव कौशल संयोग से स्क्रीन एक्टर्स राहुल देव और मुकुल देव के पिता हैं। यह और भी दिलचस्प बात है कि मुकुल खुद हंसल मेहता की ‘ओमेर्टा’ के राइटर हैं।

उन्होंने सुप्रतिम सेनगुप्ता और कुणाल अनेजा के साथ मिलकर राइटिंग टीम में शामिल होकर केस पर तगड़ी रिसर्च प्राइमरी और सेकेन्ड्री सोर्सेज के जरिए की। इस अनाम फिल्म की कास्ट एंड क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया तेज गति से जारी है। बहुत जल्द ही इस फिल्म की टाइटल की घोषणा फिल्म मेकर्स द्वारा कर दी जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

विपक्ष द्वारा हिंसा-हत्या जैसे शब्दों का प्रयोग बंद होना चाहिए : भाजपा

नई दिल्ली ,18 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि  विपक्ष के द्वारा नरेन्द्र मोदी  के विरुद्ध हिंसा के लिए उकसाने वाली भाषा का प्रयोग निरंतर किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि मौत और हिंसा जैसे शब्दों का प्रयोग किसी भी राजनैतिक पार्टी के बयानों में नहीं होना चाहिए।

राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने हैं, तो उत्साह से उद्दंडता की ओर जाने की जगह उन्हें परिपक्वता का प्रदर्शन करना चाहिए। त्रिवेदी ने कहा कि आज देश के एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने वर्तमान समय में विश्व में हो रही गतिविधियों और इससे भारत पर पड़ने वाले प्रभावों पर एक लेख लिखा है।

लगभग एक से डेढ़ वर्ष पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो ऐबे जी की एक राजनैतिक कार्यक्रम में हत्या हुई थी और अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिका में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी पर भी जानलेवा हमला हुआ, जिससे वह बाल-बल बचे हैं। इस प्रकार की प्रवृत्तियां जो हिंसा और हत्या को बढ़ावा देती हैं, यह उन सभी बयानों से प्रेरित होती है, जहां राजनैतिक दल अपने तात्कालिक राजनैतिक स्वार्थ के लिए हिंसा और हत्या जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं।

चिंताजनक बात यह है की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध हिंसा के लिए उकसाने वाली भाषा पर प्रयोग निरंतर किया जा रहा है। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आम चुनाव के दौरान और विगत वर्ष में अपमानजनक शैली में  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के लिए मारना, डंडा मारना, इत्यादि जैसे शब्दों का प्रयोग किया और कहा है कि काफिले पर कुछ फेंका गया, तो कुछ और भी फेंका जा सकता है।

त्रिवेदी ने कहा कि दो वर्ष पहले  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  पंजाब दौरे पर थे, तब सुरक्षा घेरे को तोड़कर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एक बेहद खतरनाक स्थिति उत्पन्न की गयी थी। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से कहती है कि मौत और हिंसा जैसे शब्दों का प्रयोग किसी भी राजनैतिक पार्टी के बयानों में नहीं होना चाहिए।

क्या यह सत्य नहीं है कि कांग्रेस के कई नेताओं और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के लिए इस प्रकार की मौत और उस प्रकार की मौत के जैसे शब्दों के साथ-साथ कब्र खुदेगी, मर जा, सर फोड़ देंगे, जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। यह सब बहुत लंबे समय से चला आ रहा है।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के लिए जिसने बोटी-बोटी काटने जैसे शब्दों का प्रयोग किया, उन्हें दूसरी पार्टी से लाकर कांग्रेस पार्टी का सांसद बनाया गया।  त्रिवेदी ने कहा कि किसी नेता के लिए ‘मौत’ शब्द का प्रयोग सबसे पहले सोनिया गांधी ने 2007 में ‘मौत के सौदागर’ कहकर किया था।

भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल के दौरान भी  इंदिरा गांधी के लिए मौत जैसे शब्द का प्रयोग नहीं किया था। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ की राजनीति बहुत लंबे समय से हो रही है। जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के इतिहास का एक विचित्र उदाहरण “इशरत जहां केस” देखने को मिला।

उस समय की तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की दो एजेंसियां आईबी और सीबीआई ने कहा था कि इशरत जहां आतंकवादी है, लेकिन जैसे ही पता चला कि इस केस में तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ हत्या की साजिश रची गयी थी, तब अचानक सीबीआई ने अपना हलफनामा बदल दिया और कहा कि इशरत जहां आतंकवादी नहीं है।

भारत के इतिहास में बिना किसी वजह के इस तरह का यू टर्न लेने का और कोई उदाहरण मौजूद नहीं है।  त्रिवेदी ने कहा कि जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई और इशरत जहां मामले की फाइल तलब की गई, तो पता चला कि फाइल गायब हो गयी है।

संबंधित अधिकारियों के अनुसार, उन लोगों ने फाइल के ऊपर कुछ नहीं लिखा था, सिर्फ तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने स्वयं वो नोट बदला था। उस समय सीबीआई ने अपना मत बदल दिया था, लेकिन आईबी ने अपना मत नहीं बदला था। दुनिया के इतिहास का यह एकलौता उदाहरण है कि जहां एक ही सरकार की दो एजेंसियां एक दूसरे के खिलाफ खड़ी थीं।

एक एजेंसी कह रही थी कि इशरत जहां आतंकी है और दूसरी एजेंसी कह रही थी कि वो आतंकी नहीं है। श्री नरेन्द्र मोदी जी की हत्या के इरादे के साथ किसी आतंकी को बचाने के लिए किस सीमा तक जाया जा सकता है, यह इसका दुखद उदाहरण है। 24 अक्टूबर 2013 को पटना में  नरेन्द्र मोदी  की रैली में सीरियल बम धमाके हुए और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। वहां  केंद्र सरकार की ओर से क्या सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी?

उस वक्त   नरेन्द्र मोदी  के पास जेड प्लस सुरक्षा थी, उसी सभा में वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, जो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। दो ऐसे नेता, जिनके पास केन्द्र सरकार की जेड प्लस सुरक्षा हो, उनकी सुरक्षा के लिए केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने वहां क्या व्यवस्था की थी।

त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी के पास भी जेड प्लस सुरक्षा है, वो कश्मीर जैसी संवेदनशील जगह पर अपनी बहन के साथ मधुर मनोभावों के साथ बर्फ के गोलों के साथ खेल का आनंद लिया, क्योंकि केन्द्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।

मणिपुर जैसी जगह पर भी उनकी यात्रा निकली और उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। भारत की राजनीति में नेताओं के साथ प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के विरुद्ध राहुल गांधी ने जो ‘हिंसा’ और ‘हत्या’ जैसे जो शब्द बोले थे, उनका प्रयोग बंद होना चाहिए।

दुनिया में इसके दुखद परिणाम के कई उदाहरण दिखे हैं और भारत में भी इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। यदि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने हैं तो अति उत्साह से उद्दंडता की ओर जाने की जगह, उन्हें परिपक्वता का प्रदर्शन करना चाहिए।

त्रिवेदी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हुए कहा कि मौत, हत्या, मारना-पीटना और कब्र खुदेगी जैसे शब्दों का प्रयोग बंद होना चाहिए, क्योंकि “लगेगी आग तो आएंगे घर सभी जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है”।

कांग्रेस के मन में  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति हीन भावना, ईर्ष्या और कुंठा है लेकिन उस कुंठा को हिंसा और मौत जैसे शब्दों तक ले जाने से बचना चाहिए। ‘कागज का है लिबास चिरागों का शहर है, चलना संभल-संभल के क्योंकि तुम नशे में हो’। कांग्रेस हार को जीत मानने के उत्साह के नशे से बाहर आए और समझदारी का आचरण दिखाए।

****************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

शहर और सेंटर वाइज ऑनलाइन डालें रिजल्ट

नई दिल्ली 18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को निर्देश दिया कि सभी छात्रों के परिणाम – शहरवार और केंद्रवार – शनिवार दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड किए जाने चाहिए। कोर्ट ने सोमवार तक काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

एसजी ने कहा, ‘काउंसलिंग में कुछ समय लगेगा। यह 24 जुलाई के आसपास शुरू होगी।’ सीजेआई ने कहा, ‘हम सोमवार को ही सुनवाई करेंगे।’

मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हर सेंटर के लिए अलग-अलग रिजल्ट घोषित किया जाएं। अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

इस दौरान बिहार पुलिस और ईओडल्यू की भी रिपोर्ट सीजेआई ने मांगी है। सुनवाई के दौरान एनटीए ने कोर्ट को बताया कि नीट यूजी की काउंसलिंग की शुरुआत 24 जुलाई से हो जाएगी।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुनवाई के दौरान अनुरोध किया कि परीक्षा केंद्रों का खुलासा नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन कोर्ट ने कहा कि केंद्रवार रिजल्ट नंबरों के पैटर्न के बारे में बताएगा। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि पटना और हजारीबाग में पेपर लीक होना एक फैक्ट है, क्योंकि परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध था।

सीजेआई ने कहा, “…हमें केंद्रवार देखना चाहिए कि अंकों का पैटर्न क्या है? अंत में अगर याचिकाकर्ता असफल होते हैं, तो हमें संतुष्टि होगी।” कोर्ट में आज हुई सुनवाई से पहले परीक्षा को आयोजित करने वाले एनटीए ने बताया था कि परीक्षा को कंडक्ट करवाने में कोई भी सिस्टमैटिक विफलता नहीं थी।

एनटीए ने कहा था, ”याचिकाकर्ताओं के आरोप हैं कि सिस्टैमैटिक विफलता हुई है क्योंकि उम्मीदवारों ने केवल टॉप कैटेगरी में अभूतपूर्व नंबर हासिल किए हैं, जोकि गलत हैं और इसलिए उनका खंडन किया जाता है।”

****************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version