धोती पहने किसान को एंट्री देने से इनकार करने पर सरकार सख्त

मॉल पर हुई तालाबंदी

बेंगलुरु 18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के प्रसिद्ध जीटी मॉल पर सरकार ने एक्शन ले लिया है। किसान को मॉल में प्रवेश न दिए जाने के मामले पर सिद्धारमैया सरकार ने मॉल को सात दिनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।

दरअसल, कुछ दिन पहले एक किसान अपने बेटे के साथ जीटी मॉल फिल्म देखने पहुंचा था। लेकिन बुजुर्ग किसान के धोती पहने होने के कारण उसे मॉल में एंट्री नहीं दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने किसान को वहां से वापस जाने के लिए कह दिया।

देश के अन्नदाता के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार हैरान करने वाला रहा। किसान के साथ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, और लोगों ने इसका काफी विरोध किया। इस मुद्दे को कर्नाटक विधानसभा सत्र में भी उठाया गया। कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने मॉल प्रबंधन के खिलाफ एक्शन का आश्वासन दिया।

गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में उन्होंने कहा कि ”मैंने इस मामले में बेंगलुरु महानगर पालिका को मॉल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने मॉल को सात दिनों तक बंद करने का आदेश दिया है।”

********************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई को वृक्षारोपण महाभियान : सीएम योगी

लखनऊ ,18 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ के संकल्प के साथ 20 जुलाई को आयोजित होने जा रहे वृक्षारोपण महाभियान को लेकर ग्राम पंचायत, पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर निगमों के महापौर आदि जनप्रतिनिधियों से वर्चुअली संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सात वर्ष में 168 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कार्य किया गया है। थर्ड पार्टी ऑडिट में इनमें से 75-80 फीसद पौधे सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। इस वर्ष की गर्मी और लंबे समय तक चले हीट वेब को कोई भूल नहीं पाएगा। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए 20 जुलाई का अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। 20 जुलाई को एक बार फिर पूरा प्रदेश वृक्षारोपण के महाभियान से जुडऩे जा रहा है। इस बार हमारा लक्ष्य 36.50 करोड़ पौधे लगाने का है। यह बड़ा लक्ष्य है, इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि महाभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता पहली आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर देशवासी को एक पेड़ मां के नाम लगाने की प्रेरणा दी है। उत्तर प्रदेश का हर नागरिक उनके भाव से जुड़कर इस वर्ष के वन महोत्सव को अभूतपूर्व सफलता दिलाने में अपना योगदान करेगा। न केवल पेड़ लगाना है, बल्कि उसकी सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। पीएम/सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन का पौधा लगाने को दें। सड़कों के किनारे-किनारे और डिवाइडर पर पौधे लगाए जा सकते हैं। नदियों के किनारे भी उपयुक्त स्थान पर पौधे लगाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे, अमृत सरोवर के पास पौधरोपण करें। पौधारोपण नदियों को सदानीरा बनाएगा। पीपल, पाकड़, जामुन, आम, नीम, गुटेल, बरगद, हरसिंगार, मौलश्री, चितवन, अर्जुन आदि के पौधे लगाएं। पाकड़ की तो टहनी भी लग जाती है। इसे निराश्रित गोआश्रय स्थल पर लगाया जा सकता है। पूर्वजों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों की स्मृति में वाटिका बनाएं। पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही उसका संरक्षण। ऐसे में पौधारोपण के साथ ट्री-गार्ड भी लगाएं। यह सुनिश्चित करें कि किस पौधे की देखभाल कौन करेगा-कैसे करेगा।

उन्होंने कहा कि सेल्फी लें और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड भी करें। हमें वाटर लेवल को ठीक रखने के लिए जल संरक्षण का काम करना होगा। हर गांव में खाद का गड्ढा तैयार करने के भी प्रयास हों। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से हम सभी को परहेज करना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए बीते सात वर्षों में हुए प्रयासों का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश को 200 करोड़ रुपये कार्बन क्रेडिट के रूप में मिलने वाले हैं। इसका लाभ उन 25 हजार किसानों को मिलेगा, जिन्होंने इस अभियान में योगदान किया है।

*********************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

स्पर्श, दृष्टि और स्मरण से होता है समाज और बच्चों का विकास : मोहन भागवत

गुमला ,18 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्रामीणों को संबोधित किया। मोहन भागवत ने कहा, एक बार मुझे सुनने को मिला कि जगत में तीन प्रकार से प्राणियों का पालन-पोषण होता है।

एक मुर्गी जैसा, जहां मुर्गी अंडों पर बैठती है और उसकी गर्मी से अंडे से बच्चे बाहर निकलते हैं। दूसरा, मछली की तरह, जो पानी में अंडे देती है और उसे पानी में छिपा देती है। लेकिन मछली उन पर हमेशा नजर रखती है। और कुछ, कछुए की तरह होते हैं, जो अंडे समुद्र तल पर देता है। और रेत में उसे छुपा देता है। मगर उसे याद रहता है कि हमने अंडे को छुपाया है। और बाद में उस अंडे का विकास होकर बच्चा बाहर आता है।

उन्होंने आगे कहा कि स्पर्श, दृष्टि और स्मरण से समाज और बच्चों का विकास होता है। उसी तरह कुछ लोग यहां बीच-बीच में आते रहते हैं। और हमारे जैसे लोग तो कभी-कभार आते हैं। मैं यहां 12 साल के बाद आया हूं। यहां 12 साल कुर्सी बदलती रही, लेकिन लोग नहीं बदले। यहां अभी भी कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कहा कि हमारे यहां आने से लोगों में उत्साह बढ़ता है। जो लोग काम कर रहे हैं, उन्हें मंच से बोलना चाहिए और हमें बैठकर सुनना चाहिए। आजकल हर कोई सेहत को लेकर परेशान है। हम यह नहीं देखते कि समाज में चारों ओर क्या हो रहा है, ऐसे लोग हैं जो समाज में काम कर रहे हैं जो प्रसिद्धि या नाम नहीं चाहते।

उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे यात्रा करने और ये चीजें देखने का मौका मिलता है। इसलिए, मैं कभी दुखी नहीं होता। मुझे कभी चिंता नहीं होती कि देश का क्या होगा क्योंकि हर कोई काम कर रहा है और हम भी वही कर रहे हैं।

*************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा में तैनात होंगे भारत के Trained Dogs

CRPF की दो K9 टीमों का हुआ चयन

नई दिल्ली 18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा में इस बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एलीट डॉग स्क्वॉड K-9 तैनात होगा। K9 टीमें 10 K9 टीमों के हिस्से के रूप में 10 जुलाई को पेरिस के लिए रवाना हुईं। बता दें कि इन्हें 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले आगामी पेरिस ओलंपिक, 2024 के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए चुना गया था।

प्रशिक्षित कुत्ते (Trained Dogs) अहम भूमिका निभाएंगे। नस्ल के कुत्तों में से एक K9s वास्ट और डेनबी, दोनों बेल्जियम शेफर्ड मैलिनोइस हैं, इनकी उम्र 5 और 3 साल बताई जा रही है।

इस तरह हुआ चयन
इन्हें सीआरपीएफ के डॉग ब्रीडिंग एंड ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित सख्त टेस्ट को पार करने के बाद नौकरी के लिए चुना गया था। सीआरपीएफ ने इसकी जानकारी दी है। सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा कि दोनों के9 के संचालकों को भी, उनके प्रस्थान से पहले, सख्त टेस्ट से गुजरना पड़ा था।

******************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन

पटना AIIMS के 3 डॉक्टर हिरासत में लिए; लैपटॉप और मोबाइल जब्त

नई दिल्ली 18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : नीट पेपर लीक मामले में आज होनी वाली सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई पेपर लीक गिरोह के सॉल्वर्स कनेक्शन तक पहुंच गई है और इस मामले में सीबीआई ने पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया है।

सीबीआई तीनों डॉक्टरों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है और ये तीनों डॉक्टर 2021 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स हैं। सीबीआई ने इन तीनों डॉक्टरों के लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

 सीबीआई ने नीट पेपर लीक होने से लेकर उसे सेटिंग वाले अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का पूरा नेटवर्क जोड़ा है। पेपर ले जाने वाले ट्रक से पर्चा उड़ाने वाले पंकज को भी सीबीआई पकड़ चुकी है जिसका हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से कनेक्शन मिला था। हजारीबाग के इसी स्कूल से पेपर संजीव मुखिया तक पहुंचा था।

मंगलवार को ही नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने पटना से पंकज कुमार और झारखंड के हजारीबाग से राजू सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। पंकज पर हजारीबाग में ट्रक से से पेपर चोरी करने और आगे बांटने का आरोप है। वहीं राजू सिंह ने पेपर को आगे लोगों को देने में मदद की थी।

नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अभी फरार चल रहा है, मुखिया पेपर लीक करवाने का सबसे बड़ा माफिया है, बिहार के अलावा देश के अलग अलग राज्यों में फैले पेपर लीक माफियाओं से संजीव मुखिया की सांठगांठ है, मुखिया कई पेपर लीक करवा चुका है।

*********************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

लंग कैंसर के मरीज रवि प्रकाश को मिलेगी नई जिंदगी

करोड़ों की लागत वाली ट्रांसप्लांट थेरेपी मुफ्त देंगे डॉक्टर

रांची 18 Jully (एजेंसी): तकरीबन साढ़े तीन साल से फोर्थ स्टेज के लंग्स कैंसर से जूझ रहे झारखंड के पत्रकार रवि प्रकाश की जिंदगी में मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों की वजह से उम्मीदों की एक नई रोशनी दाखिल हुई है।

इस हॉस्पिटल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी के प्रोफेसर और एचओडी डॉ कुमार प्रभाष और उनके प्रोफेसर डॉ विजय पाटिल ने उनका इलाज एक ऐसी ट्रांसप्लांट थेरेपी के जरिए निःशुल्क करने का फैसला किया है, जिसकी लागत करीब साढ़े चार लाख अमेरिकी डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब पौने पांच करोड़ रुपए है।

खास बात यह है कि रवि प्रकाश भारत के संभवतः दूसरे मरीज होंगे, जिनका इलाज इस ट्रांसप्लांट थेरेपी के जरिए होगा। इस थेरेपी को मेडिकल भाषा में ‘कार टी सेल थेरेपी’ के नाम से जाना जाता है।

रवि प्रकाश बताते हैं कि लंग्स कैंसर का उनका संक्रमण उनके दिमाग तक पहुंच चुका है और इसके लिए उन्हें रेडिएशन लेना पड़ा है। उनका कैंसर पहले नॉन स्मॉल था, जो अब स्मॉल सेल में बदल गया है और इस बदलाव ने उनके इलाज के विकल्प सीमित कर दिए। इस स्थिति में इलाज के लिए कोई तय प्रोटोकॉल नहीं है।

स्थिति यह कि उनके सामने मौत के इंतजार के सिवा रास्ता नहीं, लेकिन ऐसे ही वक्त पर डॉ कुमार प्रभाष और डॉ विजय पाटिल ने उनके ‘कार टी सेल थेरेपी’ का भारी लागत वाला विकल्प उनके सामने रखा। पर, उन्होंने यह थेरेपी मुफ्त में करने की पहल की है।

रवि प्रकाश कहते हैं, मेरे लिए यह रकम इतनी बड़ी है कि शायद मैं मौत को चुनता, इस थेरेपी को नहीं। इस थेरेपी से भारत में पहला ट्रांसप्लांट डॉ विजय पाटिल ने ही किया था। रविप्रकाश को यह ट्रांसप्लांटेशन ठाणे (मुंबई) के टाइटन मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया जाएगा। इसके लिए वह 22 जुलाई को मुंबई रवाना होंगे।

दरअसल, रवि प्रकाश कैंसर के खिलाफ हौसले के साथ संघर्ष को लेकर पूरे देश में चर्चित हुए हैं। बीबीसी ने कैंसर से उनके संघर्ष पर कई कड़ियों वाली डॉक्यूमेंटरी प्रसारित की है। लंग्स कैंसर पर काम करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लंग कैंसर ने उन्हें इस साल के प्रतिष्ठित पेशेंट एडवोकेसी एजुकेशन अवार्ड के लिए चुना है। उन्हें सितंबर में सैन डिएगो में होने वाले वर्ल्ड कांफ्रेंस ऑन लंग कैंसर में यह अवार्ड प्रदान किया जाना है।

****************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई पूरी

दो नए जजों ने  शपथ ली

नई दिल्ली  18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के दो नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और आर. महादेवन ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई है।

पिछले हफ्ते सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस आर. महादेवन को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

कॉलेजियम की सिफारिशों पर केंद्र ने न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और आर. महादेवन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।

शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने कहा था कि उसने सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति के लिए सिफारिश करते समय वरिष्ठता, योग्यता, निष्ठा, क्षेत्र, लिंग और समुदाय की विविधता और समाज के हाशिए पर पड़े और पिछड़े वर्गों को शामिल करने जैसी जरूरी बातों को ध्यान में रखा है।

जस्टिस कोटिस्वर सिंह मणिपुर से हैं। अक्टूबर 2011 में वो गुवाहाटी हाई कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्त किए गए थे। पिछले साल फरवरी में उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

कॉलेजियम ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति से पूर्वोत्तर को प्रतिनिधित्व मिलेगा और विशेष रूप से वे मणिपुर से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश होंगे। न्यायमूर्ति आर. महादेवन मद्रास हाई कोर्ट के सेवारत न्यायाधीशों के क्रम में तीसरे स्थान पर थे और वहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे थे।”

कॉलेजियम ने कहा कि पिछड़े समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए न्यायमूर्ति महादेवन को प्राथमिकता दी गई है। कॉलेजियम ने कहा, “न्यायमूर्ति महादेवन तमिलनाडु राज्य के पिछड़े समुदाय से हैं। उनकी नियुक्ति से पीठ में विविधता आएगी।”

******************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के लिए युद्धस्तर पर हो रही तैयारी

गाजियाबाद 18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने कमर कस ली है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया है।

कांवड़ यात्रा मार्गों को गड्ढा मुक्त, साफ, सुंदर एवं यात्रा के लिए सुलभ बनाने के प्रयास के अंतर्गत जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने कांवड़ मार्ग का नगर निगम टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर बेहतर साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था की जाए। इस दौरान ग्राम भीकनपुर पाइप लाइन रोड पर स्थित नगर निगम द्वारा संचालित ठोस अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोसेसिंग प्लांट की तत्काल अस्थाई बाउंड्री बनाई जाए एवं कावड़ शिविर मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए मुख्य अभियन्ता, निर्माण गाजियाबाद नगर निगम को निर्देश दिये गये हैं। मार्ग पर संचालित होने वाले कांवड़ शिविरों को प्लास्टिक फ्री रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है। साथ ही शिविरों से नियमित कूड़ा उठान के लिए डोर-टू-डोर वाहन चलाने के निर्देश दिये गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कावंड यात्रियों को किसी भी प्रकार से कोई भी असुविधा का सामना ना करना पड़े, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने अवगत कराया है कि कांवड़ यात्रा के संबंध में नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही नगर निगम से संबंधित कांवड़ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।

***************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

अखिलेश यादव ने डिप्टी CM को दिया मानसून ऑफर

100 लाओ सरकार बनाओ

उत्तर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा

लखनऊ 18 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): उत्तर प्रदेश का सियासी पारा इन दिनों चढ़ा हुआ है। भाजपा में चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने एक ऑफर दिया है। कहा है, मानसून ऑफर है -100 लाओ और सरकार बनाओ।

गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

बताया जा रहा है कि उनकी यह बयानबाजी भाजपा की तरफ से चल रही राजनीतिक हलचल को लेकर दी जा रहीं है। इसके साथ ही तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष भी किया है कि लौट के बुद्धू घर को आए।

ज्ञात हो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि यूपी में भाजपा सरकार कमजोर हो गई है। इसलिए ये लोग अपने फैसले वापस ले रहे हैं। भाजपा के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में सब खत्म कर दिया। इन लोगों ने कुर्सी के चक्कर में जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

अखिलेश यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जवाब दिया कि सपा बहादुर अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है। सपा का पीडीए धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।

*******************************

Read this also :-

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

फिल्म औरों में कहां दम था के नए गाना जहां से चले थे जारी

धनुष की 50वीं फिल्म रायन का दमदार ट्रेलर आउट

भरपूर एक्शन मोड में नजर आए अभिनेता

18.07.2024  –  धनुष के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रायन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मूवी में धनुष के अलावा प्रकाश राज, संदीप किशन, कालिदास जयराम, दुशारा विजयन, एसजे सूर्या, वरलक्ष्मी सरथकुमार और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर रिलीज के साथ ही दर्शकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

आगामी गैंगस्टर ड्रामा की झलकियों ने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। रायन के ट्रेलर की शुरुआत धनुष के शरीर पर लगे खून को धोते हुए एक शॉट से होती है। जल्द ही, कालिदास और संदीप के पात्रों को किसी बात पर स्पष्ट रूप से नाराज दिखाया जाता है। सूर्या को एक अलग रोशनी में दिखाया गया है, जबकि प्रकाश उनका पीछा करता हुआ प्रतीत होता है।

धनुष के किरदार को विभिन्न लोगों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि उनकी प्रतिशोध की प्यास में कालिदास और संदीप भी शामिल हो गए हैं। हालांकि, अंतिम दृश्य उन्हें बिल्कुल विपरीत दिखाता है, जब वह एक पुलिसकर्मी से बात करते हैं तो वह बहुत शांत नजर आते हैं। सन पिक्चर्स बैनर द्वारा निर्मित रायन 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का लेखन और निर्देशन धनुष ने किया है, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

रायन धनुष की दूसरी निर्देशित फिल्म है, जो पा पांडी के बाद बनी है। एआर रहमान फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। कालिदास और संदीप, रायन के भाई की भूमिका में हैं, जबकि दुशारा उनकी बहन के किरदार में हैं। तकनीकी दल में सिनेमैटोग्राफर ओम प्रकाश और संपादक प्रसन्ना जीके शामिल हैं।

रायन धनुष की बतौर मुख्य अभिनेता 50वीं फिल्म है। एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती एक एक्शन ड्रामा फिल्म रायन ने सेंसर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और उसे ए सर्टिफिकेट मिल गया है। यह धनुष की वडा चेन्नई के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है, जिसे यह रेटिंग मिली है। आने वाले दिनों में धनुष की एक और बड़ी रिलीज थंगालान है, जिसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

**************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय व खुशनुमा बना रहेगा। अगर घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

वृष राशि:

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ प्लानिंग होगी, साथ ही अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। छात्रों को किसी काम में की गई मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस बनाकर रखने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज सकारात्मक रहने से आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आज किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम का बोझ अधिक रहेगा, परंतु उसके उचित परिणाम मिलने से आप थकान भूल जाएंगे। लवमेट के रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कामों पर ही ध्यान देंगे। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करेंगे तो बेवजह आपका समय खऱाब नही होगा। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज व्यवस्थित दिनचर्या रखने से हर काम समय पर होगा इससे आप अन्यगतिविधियों की तरफ भी ध्यान देने में सफल होंगे, साथ ही आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख सुविधाओं संबंधी कामों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कन्या राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा, जिससे पहचान का दायरा बढ़ेगा, व्यवहारिक सोच रखने से अपनी कार्यकुशलता में निखार आयेगा। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ योजनाएं बनायेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में बिताएंगे, इससे आत्म बल और सुकून बना रहेगा। आज आपके ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनो से चल रही समस्याएं आज माता-पिता की सलाह से ख़त्म होगी। आज आप दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से परहेज करेंगे। दोस्तों के साथमिलकर कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आज अधिक कार्यभार की वजह से पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। आज बच्चों पर अधिक रोक- टोक ना लगाएं, इससे उनके आत्मबल में कमी आ सकती है। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे किसी उपहार की मांग कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बिजनेस का कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। अपने काम करने के तरीको में थोड़ा बदलाव लाने की भी जरूरत है। आज व्यापार में ऑनलाइन कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आज ऑफिस में सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। बैक श्चड्डद्बठ्ठ से जुड़ी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको बढिय़ा समाधान मिलेगा।

शुभ रंग- नांरगी

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। आज निवेश करते समय किसी अनुभवी की सलाह लेना आपको भविष्य में लाभ दे सकता है। सकारात्मक नजरिया रखने से विपरीत परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। आज बच्चों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

मीन राशि:

आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। आज कार्यस्थल पर अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ नए कार्यों के प्रति भी रूचि रहेगी। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बितायेंगें।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 9

******************************

 

जल जीवन मिशन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

पूर्व मंत्री का करीबी गिरफ्तार

जयपुर 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में पूर्व जल आपूर्ति मंत्री महेश जोशी के एक करीबी सहयोगी संजय बड़ाया को गिरफ्तार किया है। इस मामले में धन शोधन कानून की धाराओं के तहत ईडी द्वारा की गई यह चौथी गिरफ्तारी है।

ईडी सूत्रों ने बताया कि बड़ाया को मंगलवार देर शाम अदालत में पेश किया गया और उन्हें चार दिन की रिमांड पर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बड़ाया को सुबह 9 बजे ईडी कार्यालय बुलाया गया था और करीब पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की गई।

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें कुछ ऐसे सबूत और दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि बड़ाया इस घोटाले से संबंधित धन शोधन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि पिछले साल सितंबर में जयपुर में 18 से 20 स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से अर्जित धन के बारे में जानकारी मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि संजय बड़ाया निजी ठेकेदारों और बिचौलियों के संपर्क में थे और पीएचईडी अधिकारियों की ओर से रिश्वत ले रहे थे। वह अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच कड़ी की भूमिका निभा रहे थे।

जांच में पता चला कि संजय बड़ाया पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी का दाहिना हाथ थे और कार्यालय और उनकी फाइलों में भी उनका हस्तक्षेप था। इस मामले में अब तक ईडी पीयूष जैन और उसके पिता पदम चंद जैन और महेश मित्तल को गिरफ्तार कर चुकी है।

********************************

Read this also :-

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी फिल्म डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होगी

कंचनजंगा ट्रेन हादसे में लोको पायलट को मिली क्लीन चिट

भावुक हुई पत्नी बोली- अब उनकी आत्मा को शांति मिलेगी

नई दिल्ली 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस की मालगाड़ी ट्रेन से टक्कर हो गई थी। ये ट्रेन सियालदाह जा रही थी। इस घटना में पैसेंजर ट्रेन के गार्ड और मालगाड़ी के लोको पायलट अनिल कुमार समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी।  अब कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में जान गंवाने वाले लोको पायलट अनिल कुमार के परिवार को आखिरकार न्याय मिल गया है।

रेलवे सुरक्षा के मुख्य आयुक्त (CCRS) की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 17 जून को हुए हादसे के लिए दोषी नहीं पाया है।अनिल कुमार पर आरोप लगने को लेकर उनकी पत्नी रोशनी कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन हादसे के कुछ ही घंटों के अंदर मेरे पति को दोषी ठहरा दिया गया था।

पत्नी ने आगे कहा, हम उनकी मौत का गम भुला नहीं पाए थे, इसके तुरंत बाद ही ट्रेन हादसे के लिए अनिल को मौत का जिम्मेदार ठहराने के बाद हम सदमे में आ गए थे। अब हमें खुशी है कि रेलवे ने उचित जांच की और उन्हें निर्दोष पाया। अब उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।

जांच में हुआ सच का खुलासा

सीसीआरएस की रिपोर्ट में माना गया था कि कंचनजंगा एक्सप्रेस की मौजूदगी के बावजूद मालगाड़ी के लोको पायलट को एक सेक्शन पर जाने की अनुमति दी गई और बिना किसी सावधानी आदेश के सभी सिग्नलों को पार करने के लिए एक गलत मेमो दिया गया।

जांच में पाया गया कि मालगाड़ी 78 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रही थी जब उसने कंचनजंघा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से को देखा और आपातकालीन ब्रेक लगाया। लेकिन कंचनजंगा में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ट्रेन केवल 40 किमी प्रति घंटे तक ही धीमी हो सकी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनिल ने 5 मिनट में 10 बार थ्रॉटल को एडजस्ट किया था, जो उनकी सतर्कता को दर्शाता है।

**********************

Read this also :-

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी फिल्म डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होगी

टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का अनुप्रिया पटेल ने उठाया था मुद्दा

उत्तर प्रदेश सरकार में  मंत्री नंदी बोले- आरोप निराधार

लखनऊ  17 Jully (Rns) । केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर नियमविरुद्ध टोल वसूली के आरोपों को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने निराधार और तथ्यहीन बताया है।

नंद गोपाल नंदी की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इसमें लिखा है, “वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर 3 टोल प्लाजा स्थित हैं। जिसमें यथा-फत्तेपुर, लोढ़ी और मालोघाट शामिल हैं।

निजी विकासकर्ता द्वारा यह शिकायत किये जाने पर कि फत्तेपुर टोल प्लाजा से शक्तिनगर जाने वाले वाहन नरायनपुर-जमुई के रास्ते चुनार होते हुए अहरौरा से पहले वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चले जाते हैं और शक्तिनगर से वाराणसी को आने वाले वाहन अहरौरा के बाद चकिया होते हुए चले जाते हैं, जिससे राजस्व की हानि होती है।”

उन्होंने आगे कहा, “अहरौरा टोल प्लाजा पर केवल उन्हीं वाहनों से शुल्क वसूल किया जाता है, जो फत्तेपुर टोल प्लाजा पर टोल का भुगतान नहीं करते हुए वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग का उपयोग करते हैं। टोल प्लाजा फत्तेपुर और अहरौरा मे से एक ही स्थान पर टोल लेने की व्यवस्था है। इस प्रकार उपर्युक्त टोल की व्यवस्था एवं एक से दूसरे टोल के बीच की दूरी स्थापित मानकों के अनुरूप है।”

नंदी ने सिलसिलेवार तरीके से फास्ट टैग को लेकर हो रही लापरवाही का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा, निजी विकासकर्ता मे. एसीपी टोलवेज प्रा.लि. (मे.एपको) को पूर्व में टोल बूथों पर फास्ट टैग सिस्टम लगाकर टोल शुल्क वसूली के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन उनके द्वारा अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने के कारण पुनः 14 जुलाई को उनके प्रतिनिधि को बुलाकर यह निर्देश दिए गए कि एक माह के अन्दर मार्ग के सभी टोल बूथों पर फास्ट टैग सिस्टम लगाकर टोल वसूली किया जाना सुनिश्चित किया जाए।”

हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सीएम आदित्यनाथ योगी को एक पत्र लिखा था। जिसमें टोल प्लाजा पर हो रही अवैध वसूली का जिक्र था।

उन्होंने लिखा था कि नियमों को ताक पर रखते हुए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग अधिकारी टोल की वसूली कर रहे हैं और अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। उनके इसी आरोप का जवाब नंद कुमार नंदी ने तथ्यों के साथ दिया।

*********************************

Read this also :-

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी फिल्म डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होगी

ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर समुद्र में पलटा

13 भारतीयों समेत चालक दल के 16 सदस्य लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली 17 Jully  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : ओमान के तट के पास एक तेल टैंकर पलट गया। जिसमें 13 भारतीयों सहित 16 चालक दल के सदस्य सवार थे, वो सभी लापता हो गए हैं। यह जानकारी अभी सामने आई है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि यह जहाज कोमोरोस का झंडा लगा हुआ तेल टैंकर था।

जो दुकम बंदरगाह शहर के पास रस मदरका से लगभग 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में पलट गया। समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि लापता चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

 इसमें यह भी बताया गया कि कोमोरोस के झंडे वाले तेल टैंकर का नाम प्रेस्टीज फाल्कन है। इसमें 16 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक थे। केंद्र ने बताया कि जहाज ‘पानी में डूबा हुआ और उल्टा’ था।

हालांकि, केंद्र ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि जहाज में तेल या तेल उत्पाद समुद्र में लीक हो रहे थे या जहाज पलटने के बाद स्थिर हो गया था।

एलएसईजी के शिपिंग डेटा के अनुसार, तेल टैंकर अदन के यमन बंदरगाह की ओर जा रहा था और ओमान के दुकम के पास पलट गया, जो एक औद्योगिक बंदरगाह है और देश के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है। एक रिपोर्ट के अनुसार, तेल टैंकर 117 मीटर लंबा जहाज है, जिसे 2007 में बनाया गया था।

*****************************

Read this also :-

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी फिल्म डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होगी

प्रेम प्रसंग में पिता और दो बेटियों की घर में घुसकर हत्या

ट्रिपल मर्डर से दहला बिहार का यह जिला

छपरा 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार के सारण जिले के रसूलपुल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतकों में पिता और उनकी दो बेटी हैं। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में हत्या बता रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला धानाडीह गांव का है, जहां तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह अपने आवास की छत पर पत्नी और दो बेटियों के साथ सोए हुए थे। रात करीब दो बजे दो युवक पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। इसके बाद छत पर सो रहे तारकेश्वर सिंह और उनकी दो पुत्रियों चांदनी कुमारी और आभा कुमारी की ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार डाला। वारदात के समय तीनों नींद में थे।

इस घटना में तारकेश्वर सिंह की पत्नी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। वे भी इस हमले में घायल हो गई हैं। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बुधवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। मृतक तारकेश्वर सिंह की पत्नी के बयान के आधार पर सुधांशु कुमार उर्फ रौशन और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों अभियुक्तों द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया गया है। इनके हाथ पर किसी धारदार हथियार से बने जख्म मिले हैं और खून लगा कपड़ा भी मिला है। बताया गया है कि सुधांशु कुमार उर्फ रौशन और चांदनी के बीच प्रेम-प्रसंग था और कुछ दिनों से चांदनी रौशन से बात नहीं कर रही थी, जिससे वह नाराज था।

घटना की चश्मदीद और घायल शोभा देवी ने बताया कि उनकी पुत्री आरोपी सुधांशु से बहुत पहले बातचीत करती थी, लेकिन जब इस बात की भनक परिवार वालों को हुई तो उन्होंने उसे बात करने से मना किया। हालांकि, आरोपी शख्स उनकी नाबालिग बेटी के बार-बार फोन करके परेशान करता था और कहता था कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह पूरे परिवार की हत्या कर देगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

******************************

Read this also :-

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी फिल्म डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होगी

पंचकूलाः बरसाती नाले में बहे 2 बच्चे, एक निकल कर बाहर आया

पंचकूला 17 Jully (Rns) । सेक्टर 16 के इंदिरा कालोनी के बरसाती नाले में बुधवार को 2 बच्चे बह गए। इनमें से एक बच्चा नाले से बाहर निकल आया जबकि दूसरा बच्चा बरसाती नाले में बह गया। पीड़ित बच्चे के पिता मोनू ने बताया कि उसका छोटा बेटा वरुण तो नाले से बाहर निकल आया। लेकिन, सिमरत जिसकी उम्र करीब 10 साल है, वह पानी में बह गया।

दरअसल, वह नाले में एक पट्टे पर पैर फिसलने से गिर गया। एनडीआरएफ की टीम ने पहले इंदिरा कॉलोनी के नाले में सर्च किया। फिर चंडीगढ़ के विकास नगर से होते हुए बलटाना से जीरकपुर तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन, बच्चे का कहीं सुराग नहीं लगा। बच्चे के पिता मोनू ने बताया कि बच्चों की माँ नही है। वही दोनों बच्चों का पालन पोषण करते हैं। सेक्टर 16 के गांव बुद्दनपुर में रहते हैं।

********************************

Read this also :-

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी फिल्म डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होगी

 

हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि 16/17 जुलाई की रात में चेकिंग के दौरान निठौरा अंडर पास के पास स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों रेलवे लाइन के किनारे कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने इनका पीछा किया तो हड़बड़ी में स्कूटी फिसल गई। अपने को घिरता देख दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा अंधेरे का फायदा उठा भागने मे कामयाब हो गया।

घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम तोपेश उर्फ विनय तोमर बताया है। उसने ये भी बताया है कि 12 जुलाई की रात को उसने और उसके साथी योगी उर्फ यश शर्मा ने सर्वोदय नर्सिंग होम के निकट बंथला फ्लाई ओवर पर एक व्यक्ति पर जान से मारने की इरादे से फायरिंग की थी।

इस बदमाश के पास से बरामद हुई स्कूटी भी चोरी की है। जिसे 28 जून को चुराया गया था। अब पुलिस इसके फरार साथी को पकड़ने का प्रयास कर रही है और उसके लिए कांबिंग की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसको पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

********************************

Read this also :-

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी फिल्म डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होगी

3.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । अमरनाथ यात्रा जारी है और श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर उत्साह भी बरकरार है। जानकारी के अनुसार, यात्रा के शुरू होने के बाद से अब तक 3.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

वार्षिक यात्रा का प्रबंधन करने वाले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने बताया कि 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले 18 दिनों में 3.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर के अंदर दर्शन किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 3,740 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। उन्होंने कहा, “आज सुबह 3,740 यात्रियों को लेकर बसें जम्मू के भगवती नगर से घाटी के लिए रवाना हुई है। इस काफिले में सुरक्षा के मद्देनजर दो टीमें भी साथ हैं। इनमें से पहला सुरक्षा काफिला 55 वाहनों में 1,435 यात्रियों को लेकर सुबह 3:05 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।”

उन्होंने बताया कि 72 वाहनों में 2,305 यात्रियों को लेकर दूसरा काफिला सुबह 3:55 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ है। इस साल की यात्रा शुरू होने के बाद पहली बार अधिकारी बीमार यात्रियों के इलाज के लिए एक अनूठी टट्टू एंबुलेंस सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दरअसल, इस एंबुलेंस सेवा का बालटाल और पहलगाम यात्रा मार्गों पर यात्रियों को ऊंचाई से होने वाली बीमारी या अन्य स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि इस एंबुलेंस सेवा का इस्तेमाल करते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और पैरामेडिक्स ने अब तक दोनों यात्रा मार्गों पर 1,200 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।

बता दें कि गुफा मंदिर में एक बर्फ की संरचना है, जो चंद्रमा के चरणों के साथ घटती-बढ़ती रहती है। भक्तों का मानना ​​है कि यह बर्फ की संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। यह गुफा कश्मीर में समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भक्त पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग या उत्तर कश्मीर बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं।

पहलगाम-गुफा मंदिर की दूरी 48 किलोमीटर लंबी है और तीर्थयात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में चार से पांच दिन लगते हैं। बालटाल-गुफा मंदिर की दूरी 14 किलोमीटर लंबी है और तीर्थयात्रियों को दर्शन करने व बेस कैंप पर लौटने में एक दिन लगता है। इस साल की यात्रा 52 दिनों के बाद 29 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन त्योहारों के साथ संपन्न होगी।

**********************************

Read this also :-

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी फिल्म डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होगी

बजट से पहले हुई हलवा सेरेमनी, वित्त मंत्री ने बांटा हलवा

जानिए क्या है परंपरा

नई दिल्ली 17 Jully (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – देश का बजट पेश होने में एक हफ्ते का समय रह गया है। इस बार व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार देश का बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट 2024 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में मंगलवार को वित्त मंत्रालय यानी नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया।

बजट तैयार करने की ‘लॉक-इन’ प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक तय परंपरा के तहत हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हर बार बजट पेश क‍िये जाने से करीब एक हफ्ते पहले वित्त मंत्री कढ़ाही में हलवा क्यों बनाती हैं? इसे बनाने और बांटने के पीछे क्‍या कारण है और यह परंपरा कब से चली आ रही है। आइए इस सबके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं।

हलवा सेरेमनी की परंपरा आजादी से पहले से चली आ रही है। हलवा सेरेमनी का आयोजन बजट पेश करने की सभी तैयारियां पूरी होने के बाद किया जाता है। इस दौरान व‍ित्‍त मंत्री के अलावा वित्त मंत्रालय के अध‍िकारी और कर्मचारी मौजूद रहते हैं। परंपरा के अनुसार हलवा सेरेमनी का आयोजन नॉर्थ ब्लॉक के नीचे बेसमेंट में क‍िया जाता है। हलवा बनने के बाद बजट की छपाई शुरू होती है। ज‍िस दिन हलवा सेरेमनी के दौरान हलवा बांटा जाता है, उसके बाद बजट प्रकाश‍ित करने वाले कर्मचारी और अधिकारी वहीं पर रहते हैं।

नॉर्थ ब्लॉक में 10 दिन बंद रहते हैं कर्मचारी

वित्त मंत्री सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाती हैं। इसके बाद हलवे को वहां मौजूदा अध‍िकार‍ियों और कर्मचार‍ियों में बांटा जाता है। हलवा सेरेमनी होने के बाद वित्त मंत्रालय के 100 से ज्यादा कर्मचारी 10 दिन तक नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बंद रहते हैं। उनको वहां से बाहर जाने की परमिशन नहीं होती। इतना ही नहीं वे कर्मचारी अपने घर भी फोन पर बात नहीं कर सकते। बाहरी दुन‍िया से उनका संपर्क पूरी तरह कट जाता है। ऐसा इसलिए होता है, जिससे बजट से जुड़ी कोई भी जानकारी पहले से लीक न हो।

****************************

Read this also :-

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

कॉमेडी फिल्म डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होगी

मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक चिदंबरम रखने जा रहे हैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम

17.07.2024  –  मलयालम सिनेमा के चर्चित निर्देशक चिदंबरम फैंटम स्टूडियो के साथ मिलकर एक रोमांचक नए हिंदी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फैंटम स्टूडियोज की सीईओ सृष्टि बहल ने ऑफिशियल तौर से इस पार्टनरशिप की घोषणा की है। जो निर्देशक चिदंबरम और प्रोडक्शन कंपनी दोनों के लिए नए क्रिएटिव क्षेत्रों में एक बड़ा कदम है।

इस नए प्रोजेक्ट के साथ मलयालम सिनेमा में अपने बेहतरीन डायरेक्शन के लिए मशहूर चिदंबरम अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

विदित हो कि युवा निर्देशक चिदंबरम को ‘मंजुम्मेल बॉयज’ में उनके काम के लिए तारीफें मिलीं हैं, जो कि एक क्रिटिकल और कमर्शियल सक्सेस रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 3.3 करोड़ रुपए संग बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी ओपनिंग की, लेकिन पिछले दिनों जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए, इस फिल्म ने 242.3 करोड़ रुपए की लाइफटाइम कमाई कर कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े।

20 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई करने वाली पहली मलयालम फ़िल्म बन गई है, जिसने 2023 में रिलीज़ होने पर 2018 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही यह 2024 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्मों में से एक बन गई है।

फैंटम स्टूडियोज की सीईओ सृष्टि बहल ने इस सहयोग के बारे में अपने उत्साह को जाहिर करते हुए कहा है, “हम फैंटम परिवार में चिदंबरम का स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। फैंटम स्टूडियो में, हमने हमेशा क्रिएटिविटी पर फोकस किया है, और डायरेक्टर को अपना बेस्ट काम करने के लिए सशक्त बनाया है।

इस नए दौर में जहां फिल्म मेकर्स भाषा की सीमा में बंधे नहीं हैं, हमारा लक्ष्य हिंदी सिनेमा में अलग – अलग क्षेत्रों की अनोखी आवाज़ों को पेश करना है। हमारा लक्ष्य ऐसी कहानियाँ बनाना है, जो भाषाई बाधाओं से परे हों।

हिंदी फिल्म जगत में अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए चिदंबरम ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा है, “मैं हिंदी मेनस्ट्रीम सिनेमा में कदम रखने के लिए वाकई उत्साहित हूं।

लेकिन ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ हमेशा एक खास जगह रखेगा, मैं अपनी पहली हिंदी फीचर फिल्म के लिए फैंटम स्टूडियो के साथ साझेदारी करके सम्मानित और बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं। यह नई कहानियों को तलाशने और ज्यादा से ज्यादा दर्शकों से जुड़ने का मौका है, साथ ही कहानी कहने के उस तरीके पर खरा उतरना है जो मेरे काम को परिभाषित करता है।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज

देशद्रोही-नेपोटिज्म जैसे आरोपों से उलझती नजर आईं अभिनेत्री

17.07.2024 – जाह्नवी कपूर की किस्मत इस वक्त बुलंदियों पर चल रही है. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं और वह बेहतरीन फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाली हैं. हाल फिलहाल में अभिनेत्री की फिल्म उलझ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में वह एक बेहतरीन किरदार में नजर आने वाली हैं.

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, चलिए देखते हैं कि आखिर इसमें क्या खास देखने को मिला है. जाह्नवी कपूर जब से फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं, तब से उनपर नेपोटिज्म का आरोप लगता रहा है.

अब उनपर लगा यह आरोप स्क्रीन पर भी गूंजने वाला है. ट्रेलर की शुरुआत जाह्नवी के सुहाना भाटिया के किरदार होती है, जो सेंट स्टीफंस कॉलेज और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और अब देश की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर हैं.

उनके कलीग्स उनकी क्वालिफिकेशन पर संदेह करते हैं और उन्हें नेपोटिज्म का प्रोजक्ट बताकर इस पोस्ट के लायक नहीं बताते हैं. कहानी में ट्विस्ट गुलशन देवैया की एंट्री से आता है, जो एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं.

वह जाह्नवी से कागजात मांगते हैं, तो जाह्नवी उससे पूछती है कि क्या उसे लगता है कि वह बच जाएगा? इस बीच हिंट मिलता है कि एक इंटरनल लीक है, और इसी बीच दो सरकारी अंडरकवर एजेंटों की जान खतरे में है. तभी सुहाना 24 घंटे के लिए गायब हो जाती है.

ट्रेलर के अंत में जाह्नवी कहती हैं कि उसके लिए एक जाल बिछाया गया है और वह बिना लड़े हार नहीं मानेगी.उलझ को राजी, बधाई दो और तलवार के निर्माताओं द्वारा बनाया गया है. इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया ने निर्देशित किया है.

फिल्म में रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और आदिल हुसैन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. विनीत जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. उलझ जाह्नवी की इस साल की दूसरी रिलीज है. इससे पहले वह मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आईं थीं, जो कि 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

उनके पास जूनियर एनटीआर स्टारर देवरा: पार्ट 1 और शशांक खेतान की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी पाइपलाइन में है. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं.

*************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। व्यापार में आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आप किसी जरूरतमंद का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा, रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं, बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्तिसे सलाह ले लें। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको जरूर सफलता हासील होगी। किसी से अपने मन की बात कहना चाहते है तो कह सकते है, भाग्य आपका साथ जरूर देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के अवसर प्राप्ति होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नये कार्यो को सीखने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज अपने कार्यों को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, मनपसंद उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाए आज घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। आज जीवनसाथी से मनपसंद उपहार मिलेगा। परिवार संबंधी कोई भी फैसला बहुत ही सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य से किये गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी । स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

सिंह राशि-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। छात्रों को अपनेकरियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह किसी अनुभवी की मदद से सॉल्व हो जायेगी। बच्चे आज आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद्द कर सकते है। दांपत्यजीवन में पहले से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जायेगी। आज बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। आज आप छोटी-छोटी चीज़ों में खुशियां ढूंढने में सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कोई भी प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। छात्र आज कम्प्यूटर कोर्स जॉइन करने का मन बनायेंगे। बच्चों की कामयाबी पर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज आपके मन में नए–नए विचार आएंगे। आज आपका मन नये कार्यों को सीखने के लिए उत्साहित रहेगा। आज आप आपने बनाए प्लान में थोड़ा बहुत बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। आज प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा। आज आपका आत्मविश्वास ही आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आज आपका झुकाव समाजसेवा की तरफ रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। शत्रुपक्ष आपको परेशान करने का प्रयास करेगा, लेकिन आप अपनी समझ-बुझ से समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी हासिल होगी। ऑफिस में अधिकारीवर्ग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे7 आज आर्थिक पक्ष मजबूत करने की योजना बनाएंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

धनु राशि-

आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज लोगों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। बिजनेस में पिता का सहयोग मिलने से लाभ मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले इसपर विचार-विमर्श करेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

मकर राशि-

आज कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कला से जुड़े लोगों के अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। लोग आपके कला की तारीफ करेंगे। आज आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी बात किसी बचपन के दोस्त से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से सलाह लेना कारगर साबित होगा। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। आज जिस भी कार्य को शुरू करेंगे उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। संतान के करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए टालना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे, आपको कुछ नयी जिम्मेदारी भी मिलेगी। प्रमोशन होने के योग भी बने हुए हैं। आज नए लोगों के साथ मिलना जुलना आपके लिये अच्छा रहेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 1

*********************************

 

जोखिम भरा रास्ता, तब होते हैं श्रीखंड महादेव के दर्शन

आनी ,16 जुलाई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) ।  विश्व की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के निरमंड विकास खंड के तहत श्रीखंड महादेव यात्रा यात्रियों को रोमांच से भर देती है। 18570 फुट ऊंचाई पर बसे श्रीखंड महादेव तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को जोखिम भरी 32 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई को चढऩा पड़ता है।

इस दौरान श्रद्धालुओं को संकरे रास्ते में कई बर्फ के गलेशियरों को भी पार करना होता है। वहीं ऊंचाई वाले कई ऐसे स्थल हैं जहां ऑक्सीजन की कमी और फिसलन भरे रास्तों से सामना होता है। पार्वती बाग से आगे कुछेक ऐसे क्षेत्र पड़ते हैं जहां कुछ श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी के चलते भारी दिक्कतें पेश आती हैं।

यदि ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को समय रहते उपचार या वापस नीचे नहीं उतारा जाता है तो उनके लिए जान का खतरा बन जाता है। वहीं 14 जुलाई को रवाना हुआ श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार सुबह श्रीखंड पहुंच गया है।

श्रीखंड यात्रा के लिए बनाए गए 5 बेस कैंप

इस वर्ष से श्रीखंड महादेव यात्रा 14 से 27 जुलाई तक प्रशासन की देखरेख में आयोजित की जा रही है। 3 दिनों में 3000 यात्री दर्शन करने निकल चुके हैं। इस बार यात्रा को 5 सैक्टरों में बांटा गया है। इसमें बेस कैंप सिंघगाड़, बेस कैंप थाचड़ू, कुनशा, भीमड्वार और यात्रा के अंतिम बेस कैंप पार्वती बाग में प्रशासन द्वारा बेस कैंप स्थापित किए गए है।

इसमें सैक्टर मजिस्ट्रेट्स और उनके साथ पुलिस अधिकारी, इंचार्ज की नियुक्ति की जाएगी। इन बेस कैंप में मेडिकल स्टाफ, रैवन्यू और रैस्क्यू टीम तैनात है और यात्रा में पहली बार बचाव दल एसडीआरएफ की यूनिट यात्रा के अंतिम बेस कैंप पार्वती बाग में तैनात की गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीखंड यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल बनाया गया है।

इसमें ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया है, जबकि अब तक करीब 2200 श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। पार्वती बाग से ऊपर जो शॉर्टकट रास्ते बीते वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा बनाए गए थे, उन्हें इस बार सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया है।

श्रीखंड यात्रियों के लिए कुछ जरूरी हिदायतें

वर्ष 2014 से श्रीखंड यात्रा के दौरान अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टरों के अनुसार पार्वती बाग से ऊपर ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, ऐसे यात्री जिनको ऑक्सीजन की कमी महसूस हो, ज्यादा सांस फूलना, सिरदर्द होना, चढ़ाई न चढ़ पाना, उल्टी की शिकायत होना, धुंधला दिखना, चक्कर आना जैसे सिमटम आना शुरू हों तो ऐसे यात्री तुरंत आराम करें और नाचे की ओर उतर कर बेस कैंप में चिकित्सक से सम्पर्क करें।

अपने साथ क्या ले जाएं यात्री

अपने साथ यात्री एक पक्का डंडा, ग्रिप वाले जूते, बरसाती, छाता, ड्राई फ्रूट, गर्म कपड़े, टॉर्च, ग्लूकोज और कुछ जरूरी दवाइयां साथ रखें।

11 वर्षों में हो चुकी हैं 40 से अधिक मौतें

कठिन व जोखिम भरी श्रीखंड महादेव यात्रा को 2014 से ट्रस्ट के अधीन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की सुविधाओं के प्रयास जारी हैं। इसके बावजूद पिछले करीब 11 वर्षों में करीब 40 से अधिक लोग इस कठिनतम यात्रा में अपनी जान गंवा चुके हैं, ऐसे में प्रशासन के लिए भी यह यात्रा किसी चुनौती से कम नहीं है।

******************************

Read this also :-

बॉक्स ऑपिॅस पर सरफिरा की कमाई में आई तेजी

एक्शन-थ्रिलर किल बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version