पांगी गांव में पहाड़ी दरकी, 25 बीघा भूमि पर फसलें तबाह

शिमला 10 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा खंड के पांगी गांव में पीरी ढांक से अचानक चट्टानें गिरने के कारण 25 बीघा से अधिक भूमि पर सेब समेत अन्य नकदी फसलें तबाह हो गईं। इससे 70 बागवानों और किसानों को भारी नुकसान हुआ। चट्टानों की चपेट में चार दोघरियां भी आईं।

सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पहाड़ी दरकने से पांगी गांव के प्राणु, तेवनंग और रूमनंग में चट्टानें गिरने से चार लोगों की दोघरियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे बीरबल नेगी, एवन चंद नेगी, दीनदयाल नेगी और लोक मोहन नेगी को भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा करीब 25 बीघा भूमि पर सेब के पौधों और फसलों को नुकसान पहुंचा। 70 बागवान और किसानों के सेब, ओगला, फाफरा, राजमाह, खुमानी, नाशपाती, बादाम और जीरा सहित कई अन्य नकदी फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

दिन भर ऊपरी पहाड़ी से रुक-रुक कर चट्टानों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। इसके कारण न तो बागवान-किसान और न ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच पाईं। सूचना मिलते ही एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता और नायब तहसीलदार कल्पा रविंद्र सिंह, कानूनगो उरज्ञान दोर्जें नेगी और पटवारी नीतिश नेगी की टीम ने घटनास्थल स्थल का दौरा किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार भूस्खलन के कारण वे मौके पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने दूर से ही नुकसान का आकलन किया।

कल्पा के एसडीएम शशांक गुप्ता ने कहा कि चट्टानें गिरने से सेब और नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौके पर राजस्व विभाग की टीम तैनात है। जैसे ही पहाड़ी से भूस्खलन बंद हो जाएगा, वैसे ही टीम मौके पर नुकसान का जायजा लेगी। शुरूआती दौर में करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है।

*******************************

Read this also :-

अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का एलान

युध्रा से सिद्धांत चतुर्वेदी और मलविका मोहनन का नया पार्टी एंथम सोहनी लगदी रिलीज

अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का एलान

खिलाड़ी का फस्र्ट लुक पोस्टर आउट

10.09.2024 (एजेंसी)  –  अक्षय कुमार अपने 57वां बर्थडे के मौके पर अपने फैंस को सुनहरा तोहफा दिया है. अक्षय कुमार ने अपनी नई हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल बंगला का एलान किया है. इसी के साथ फिल्म भूत बंगला का एक मजेदार पोस्टर भी सामने आया है. भूत बंगला को प्रियार्दशन बनाने जा रहे हैं. इस जोड़ी ने पहले फिल्म भूल भुलैया से धमाका मचा दिया था.फिल्म भूत बंगला से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक बड़ा ही मजेदार है.

इसमें अक्षय कुमार के कंधे पर काली बिल्ली बैठी हुई है और अक्षय कुमार कटोरी में पड़े दूध पर अपनी लार टपका रहे हैं. अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर फिल्म भूत बंगला का एलान कर लिखा है, जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद, साल दर साल, इस साल भूत बंगला के फर्स्ट लुक का सेलिब्रेशन मना रहा हूं, 14 साल बाद प्रियादर्शन के साथ दोबारा काम करने के उतावलेपन को मैं जाहिर नहीं कर सकता हूं, यह ड्रीम कोलेब्रेशन लंबे समय बाद लौटा है, आप लोगों के साथ यह सफर शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाया हूं.

जादू के लिए हमसे जुड़े रहिए.बता दें, अक्षय कुमार और प्रियादर्शन ने साल 2007 में फिल्म हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया से धमाका किया था. अक्षय कुमार के फिल्मी करियर में भूल भुलैया बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म से अक्षय कुमार को साल 2007 का बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था.

अब देखना होगा कि 14 साल बाद यह जोड़ी कैसे अपने दर्शकों को एंटरटेन करती है.बता दें, भूत बंगला को बालाजी टेलीफिल्म्स और कैप ऑफ गुड्स फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर एकता कपूर और शोभा कपूर हैं. फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट और बाकी स्टारकास्ट का एलान नहीं किया गया है.

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण घरेलू काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपका मन नया काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

कर्क राशि:

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

सिंह राशि :

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। व्यापार के क्षेत्र में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क-प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर कोलेकर मन में दुविधा की स्थिति बन सकती है, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये कोचिंग संस्था में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। आज आप बच्चों की कामयाबी पर गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े- बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन-लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान रहेगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सामने ठहर नहीं सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफि़स में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे7 आज अचानक आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कम्पटीटिव एग्जाम में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में पिता के सहयोग से आपको आसानी होगी। लवमेटस के आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है। खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट के योग हैं, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विचार-विमर्श करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान की करियर के लिए में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। पूरा दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों के साथ आपको जुडऩे का मौका मिलेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

****************************

 

दिल्ली में पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध

नई दिल्ली ,09 सितंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वायु प्रदूषण बढऩे की आशंका के मद्देनजर सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश सोमवार को दिल्ली सरकार ने जारी किया। पिछले साल भी सर्दियों में वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया था।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया, हम दिल्लीवासियों से यही कहना चाहते हैं कि दीए जलाकर और मिठाई बांटकर त्योहार मनाएं। हमें त्योहार को धूमधाम से मनाना है। लेकिन, उतनी ही जिम्मेदारी से प्रदूषण पर भी लगाम लगानी है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। प्रतिबंध लागू करवाने के लिए पुलिस, डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्ययोजना बनाई जाएगी।

गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण बढऩे का खतरा रहता है। इस मौसम में पटाखों को जलाने से भी प्रदूषण बढ़ता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे लोगों को प्रदूषण की मार से बचाया जा सके।

किसी भी तरह के पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी या बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पटाखों को लेकर लोगों में किसी भी तरह का कन्फ्यूजन नहीं रहे, इसलिए यह प्रतिबंध हर तरह के पटाखों के लिए मान्य है।

इसके साथ ही गोपाल राय का यह भी कहना है कि सरकार नहीं चाहती है कि व्यापारियों और डीलरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान हो। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए समय रहते हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर बेहद गंभीर है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 21 फोकस बिंदुओं पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है। आगामी दिनों में विंटर एक्शन प्लान के अनुसार विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

ऐसे में हमारी दिल्ली निवासियों से अपील है कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के साथ सहभागिता दें। दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हम सभी को मिलकर जिम्मेदारी लेनी होगी। यदि दिल्ली का हर नागरिक एक प्रदूषण योद्धा बनकर पर्यावरण को बचाने के लिए मोर्चा संभाल लेगा तो प्रदूषण के कारण लोगों की सांसों पर जो संकट आता है, उससे हम उन्हें बचा सकेंगे।

***************************

Read this also :-

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

पटरी पर लौटी थलापति विजय की गोट

प्रज्वल रेवन्ना की जमानत पर सुनवाई 12 सितंबर तक टाली

बेंगलुरु ,09 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को सेक्स वीडियो मामले में आरोपी जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका पर सुनवाई 12 सितंबर तक के लिए टाल दी।

न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली उच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश से बंद कमरे में सुनवाई का आदेश प्राप्त किया जाएगा और इस संबंध में वकीलों को सूचित किया जाएगा।

पीडि़ता द्वारा होलेनारसिपुरा थाने में दर्ज मामले के संबंध में जमानत याचिका दायर की गई थी।

राज्य सरकार ने पीडि़तों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अदालत से बंद कमरे में सुनवाई का अनुरोध किया था। पीठ ने कहा कि वह अनुरोध का सत्यापन करेगी।

प्रज्वल रेवन्ना की ओर से पेश वरिष्ठ वकील प्रभुलिंग नवदगी ने कहा कि उन्हें अभियोजन पक्ष द्वारा अभी तक आरोप पत्र नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें यह उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

पीठ ने जवाब दिया, ट्रायल कोर्ट द्वारा संज्ञान पर विचार करने के बाद आपको आरोप पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

वकील प्रभुलिंग नवदगी ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करना अनुचित है। शिकायत में शुरू में बलात्कार का आरोप नहीं लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि जांच के समय बलात्कार का आरोप लगाया जा रहा है।

प्रज्वल पर अपनी 47 वर्षीय नौकरानी का यौन उत्पीडऩ करने और बाद में पीडि़ता की बेटी को अश्लील वीडियो भेजने और उसकी बेटी को भी यही हश्र करने की धमकी देने का आरोप है।

प्रज्वल रेवन्ना को 30 मई की सुबह बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा और चाचा एच.डी. कुमारस्वामी के साथ जर्मनी से लौट रहे थे।

उनके पिता और जनता दल (एस) विधायक एचडी रेवन्ना और मां भवानी रेवन्ना सेक्स वीडियो घोटाले से जुड़े अपहरण और बलात्कार के मामले में जेल गए थे और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

उनके छोटे भाई, जद (एस) विधान पार्षद सूरज रेवन्ना पार्टी के पुरुष कार्यकर्ताओं का यौन उत्पीडऩ करने के कथित आरोप में जेल गए थे।

**************************

Read this also :-

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

पटरी पर लौटी थलापति विजय की गोट

कोलकाता पुलिस आयुक्त ने कई बार की इस्तीफे की पेशकश

लेकिन नहीं किया स्वीकार – ममता बनर्जी

कोलकाता ,09 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल आरजी कर मेडिकल कॉलेज घटना के मद्देनजर अपना इस्तीफा देने के लिए कई बार उनके पास आए। लेकिन उन्होंने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

बलात्कार और हत्या के मुद्दे पर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और नौकरशाहों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से कहा, कमिश्नर कई बार इस्तीफा देने के लिए मेरे पास आए। वह एक सप्ताह पहले भी इस उद्देश्य से मेरे पास आए थे।

लेकिन दुर्गा पूजा का त्योहार आगे है, जो व्यक्ति प्रभारी होगा, उसे कानून और व्यवस्था से संबंधित मौजूदा स्थिति के बारे में पता होना चाहिए। कुछ और दिन धैर्य रखने में क्या बुराई है? प्रदर्शनकारी सभी को बदलने की मांग कर रहे हैं। मैं पांच को बदल सकती हूं, लेकिन अन्य पांच को नहीं बदल सकती।

शहर के पुलिस प्रमुख को विशेष रूप से राज्य की चिकित्सा बिरादरी और नागरिक समाज की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था। प्रारंभिक जांच में कथित खामियों के मद्देनजर नैतिक आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की उस शिकायत को भी खारिज कर दिया, जिसमें राज्य सरकार पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को आवश्यक सहयोग प्रदान नहीं करने का आरोप लगाया गया था।

सीआईएसएफ के जवानों को जिन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा, मैंने उनके लिए कोलकाता नगर निगम द्वारा संचालित एक प्राथमिक विद्यालय और 30 बिस्तरों वाला एक अस्पताल की व्यवस्था की। इसके बाद, उन्होंने सामुदायिक हॉल की मांग की। अगर मैं यह मांग पूरी कर दूं, तो उन लोगों का क्या होगा जिनके लिए सामुदायिक हॉल बनाए गए हैं?

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को भी इस मामले में कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए, न कि सारा बोझ राज्य सरकार पर डालना चाहिए।
बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार का आरोप निराधार हैै। इस साजिश में केंद्र सरकार के साथ कुछ वामपंथी दल शामिल हैं।

******************************

Read this also :-

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

पटरी पर लौटी थलापति विजय की गोट

कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी की रैली 14 सितंबर को

चंडीगढ़ 09 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे। भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक संजय भाटिया ने यह जानकारी रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की इस रैली से ही हरियाणा में केंद्रीय नेताओं की चुनावी रैलियों की शुरुआत हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक श्री नरेन्द्र मोदी की चुनाव के दौरान हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में भी रैलियां होगी। गौरतलब है कि हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं।

**************************

Read this also :-

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

पटरी पर लौटी थलापति विजय की गोट

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में दो आतंकी ढेर,घुसपैठ की कोशिश नाकाम

घुसपैठ की कोशिश नाकाम; AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीगनर 09 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में LOC पर सतर्क सेना के जवानों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। जवानों ने घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से दो एके-47, एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया।

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर 8 और 9 सितंबर की रात को लाम सेक्टर में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से अब तक दो एके-47 और एक पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद की गई है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जवानों ने इलाके में रोशनी की और पूरी रात कड़ी निगरानी रखी। सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं।

************************

Read this also :-

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

पटरी पर लौटी थलापति विजय की गोट

घर बैठे पैसा कमाने का लालच देकर खुलवाए 400 खाते फ्रीज

मंडी 09 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : अगर आप भी घर बैठे पैसा कमाने के लालच में आकर अपना अलग से बैंक अकाउंट खुलवा चुके हैं या फिर खुलवाने जा रहे हैं तो फिर सावधान हो जाईए। वैसे घर बैठे आपको पैसे तो जरूर मिलेंगे लेकिन जल्द ही पुलिस हिसारत में भी जाना पड़ सकता है। घर बैठे पैसा कमाने के लालच में आप जो दूसरा बैंक अकाउंट खुलवा चुके हैं या फिर खुलवाने जा रहे हैं उससे लाखों की ठगी का लेन-देन किया जाता है।

हिमाचल प्रदेश के 400 से ज्यादा लोग इस बहकावे में आकर अपना अलग से अकाउंट खुलवा चुके हैं और उससे सैंकड़ों करोड़ का लेन-देन हो चुका है। अधिकतर खाते ऐसे हैं जिनसे 50 लाख से भी अधिक की भारी-भरकम राशि की ट्रांजेक्शन हुई हैं। इन सभी अकाउंट को देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है।

इन सभी अकाउंट की जानकारी हिमाचल प्रदेश साइबर क्राइम पुलिस को आ चुकी है और जिन-जिन राज्यों ने इन अकाउंट को फ्रीज करवाया गया है वहां की पुलिस अब यहां आकर इनकी जांच पड़ताल भी कर रही है। साइबर क्राइम पुलिस मंडी रेंज के एएसपी मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन फ्रॉड से बचने और इस तरह के बहकावे में न आने की अपील की है।

शातिरों द्वारा सोशल मीडिया या वेब मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर इस तरह के विज्ञापन चलाए जाते हैं जिसमें घर बैठे पैसा कमाने का प्रलोभन दिया जाता है। लोग जब इन से संपर्क करते हैं तो यह लोगों को कुछ छोटे-मोटे टास्क देते हैं जिससे लोगों को लगता है कि यह तो बहुत ही आसान तरीका है घर बैठे पैसा कमाने का।

लेकिन इसके बदले वे आपको अलग से बैंक खाता खोलने को कहते हैं। इस अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाकर आपसे इसका एटीएम और ऑनलाईन पासवर्ड भी अपने पास मंगवा लेते हैं। आपकी कमीशन आपके पुराने खाते में ही आती रहती है और आप सोचते हैं कि घर बैठे बढ़िया कमाई चली हुई है। लेकिन आपको यह मालूम नहीं होता कि जो अकाउंट आपने खुलवाकर उनके हवाले कर दिया है उससे वो ठगी का लाखों का गैरकानूनी लेन-देन करते हैं।

जब भी किसी व्यक्ति के बैंक खाते में कोई भी बड़ा लेन-देन होता है, तो उसे लेकर संबंधित बैंक की शाखा अलर्ट हो जाती है। बैंक द्वारा उपभोक्ता से उस लेन-देन को लेकर संपर्क किया जाता है। जब यह लेन-देन संदेहास्पद लगता है तो इसकी जानकारी साइबर क्राइम को दी जाती है जिसके बाद खाते को फ्रीज कर दिया जाता है।

ऐसे ही 400 से ज्यादा खाते हिमाचल प्रदेश के लोगों के फ्रीज किए गए हैं। अब पुलिस इन सभी की जांच पड़ताल कर रही है तो उसमें अधिकतर से यही बात सामने आई है कि वे घर बैठे पैसा कमाने का काम कर रहे हैं और उसी के तहत इन्होंने अलग से बैंक खाता खोला है।

साइबर क्राइम पुलिस के सहायक पुलिस अधीक्षक मनमोहन शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी झांसे में आकर कोई भी गलत कदम न उठाएं जिससे उन्हें भविष्य में परेशानी झेलनी पड़े।

बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या वेबसाइट्स पर इस तरह के भ्रामक विज्ञापन देखने को मिलते हैं और उनपर विश्वास न करें। यदि आपको लगता कि आपके साथ कहीं कुछ गलत हो रहा है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि आप किसी बड़ी धोखाधड़ी या फिर अपराध का शिकार होने से बच सकें।

*****************************

Read this also :-

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

पटरी पर लौटी थलापति विजय की गोट

पटना में अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी

पटना 09 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। इसी बीच, बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह अपराधियों ने चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक भाजपा के नेता भी थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना पटना सिटी के एक रेस्टोरेंट के पास की है। बताया जाता है कि पटना सिटी निवासी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा अपने कुछ रिश्तेदारों को ऑटो में बिठाने गए थे। इसी क्रम में बाइक सवार बदमाशों ने उनसे सोने की चेन लूटने की कोशिश की।

जब इसका उसने विरोध किया तो गोली चला दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज द्वारा अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मृतक मुन्ना शर्मा भाजपा पटना सिटी चौक मंडल अध्यक्ष बताए जाते है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को उनके घर पर कोई पारिवारिक मांगलिक समारोह था, जिसमे उनके कई रिश्तेदार शामिल होने आए थे। सोमवार को कुछ रिश्तेदारों को वे ऑटो पकड़वाने घर से बाहर निकले थे।

*****************************

Read this also :-

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

पटरी पर लौटी थलापति विजय की गोट

TMC नेता अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका

ED के समन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली 09 Sep, (Rns) : तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

दोनों ने दावा किया कि कोलकत्ता उनका सामान्य निवास स्थान है, ऐसे में वह ED की पूछताछ के लिए दिल्ली में पेश नहीं हो सकते हैं। उन्होंने ईडी के समन को चुनौती दी थी।

बता दें, स्कूल जॉब्स स्कैम में ईडी कई बार अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुचिरा बनर्जी से पूछताछ की है। हालांकि, इस मामले में अभिषेक बनर्जी कई बार ईडी के सामने पेश भी नहीं हुए हैं।

बता दें, इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने 13 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार को जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने फैसला सुनाया।

**************************

Read this also :-

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

पटरी पर लौटी थलापति विजय की गोट
http://onlinejharkhandnews.blogspot.com/2024/09/blog-post_9.html

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला यूए सर्टिफिकेट

जल्द सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म

09.09.2024 (एजेंसी) –  भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।उनकी यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाणपत्र न मिलने के मिलने के कारण ऐसा नहीं हो पाया।ताजा खबर यह है कि भारी विरोध के बीच इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है।

यू/ए सर्टिफिकेट मिलने का मतलब यह है कि इस फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को किसी व्यस्क के साथ फिल्म देखनी होगी। फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान जल्द हो सकता है।हालांकि, यू/ए सर्टिफिकेट मिलने के साथ इमरजेंसी पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चली है। ये फिल्म कई कट और बदलावों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म से एक सीन में कुछ दृश्यों को हटाने की सलाह दी है।

इसमें पाकिस्तानी सैनिकों को बांग्लादेशी शरणार्थियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है।सेंसर ने निर्माता को फिल्म में एक नेता की मौत के जवाब में भीड़ में से किसी के अपशब्द बोलने को बदलने के लिए भी कहा।इसके अलावा सीबीएफसी ने फिल्म में एक डायलॉग में इस्तेमाल किए गए सरनेम को बदलने का भी निर्देश दिया है।शिरोमणि अकाल दल और सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इमरजेंसी पर सिख समुदाय को हत्यारा दिखाने का आरोप लगाया है। यह फिल्म 1975 में देश में लगी इमरजेंसी और उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक सिख द्वारा की गई हत्या को दिखाती है।इमरजेंसी में श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, सतीश कौशिक और अनुपम खेर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

*************************

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढऩे की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगायेंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। और आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढिय़ा रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन कांफिडेंस से भरा रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन ख़ास से रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढिय़ा माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढऩे के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 1

******************************

 

भाजपा में इस्तीफा देने वालों की कतार लंबी

मंत्रियों के बाद पूर्व विधायक सरदार बल्कोर सिंह ने छोड़ी भाजपा

सिरसा 08 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जब से विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है तब से लगातार भाजपा में विरोध बढ़ता जा रहा है और कई नेता भाजपा पार्टी से नाराज चल रहे हैं और इस्तीफों का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज कालांवाली के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता बलकौर सिंह ने भी भाजपा को अलविदा कह दिया है।

पूर्व विधायक के साथ जिला पार्षद, ब्लॉक समिति के अध्यक्ष ब्लॉक समिति के मेंबर व अनेक सरपंचों पूर्व सरपंचों पंचों व पूर्व नगर परिषद और भाजपा के पदाधिकारी ने एक साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया है और इसी को लेकर आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने अपना इस्तीफा पार्टी को भेज दिया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने बताया कि 2019 से वो लगातार भाजपा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति को भाजपा ने यहां से टिकट दिया है पहले भाजपा की तरफ से ही उन्हें यह कहकर निकल गया था कि वह नशे का व्यापार करते हैं। लेकिन, अब उसी को दोबारा टिकट दे दी है। उन्होंने कहा कि वह नशा बेचने वालों के खिलाफ हैं। इसी को लेकर उन्होंने अब भाजपा को को छोड़ अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

***************************

Read this also :-

कुबेर के मेकर्स ने दिया जबरदस्त तोहफा

जूनियर एनटीआर ने दिया सरप्राइज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोपों का सिलसिला जारी

TMC सांसद ने दिया इस्तीफा; पत्र में लिखा ये सब

दार्जिलिंग 08 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोपों का सिलसिला जारी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया है और ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जवाहर सरकार ने बताया है कि टीएमसी नेतृत्व ने आरजी कर रेप और हत्या मामले को कवर करने की कोशिश की, दोषियों को पदोन्नति दी और संरक्षण दिया। उन्होंने यह भी कहा है कि टीएमसी में भ्रष्टाचार की गहराई है और नेतृत्व जमीनी हकीकत से कटा हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से सांसद राजू बिस्टा ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन की मदद से झूठ, छल और अत्याचार किया है।

उन्होंने ममता बनर्जी से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है, कहा है कि उन्होंने नैतिक अधिकार खो दिया है और पश्चिम बंगाल को बेहतर नेतृत्व की जरूरत है।

जवाहर सरकार ने चिट्ठी में लिखा, “मैं कुछ चीज़ें बर्दाश्त नहीं कर सकता जैसे भ्रष्ट अधिकारियों (या डॉक्टरों) को प्रमुख और शीर्ष पद मिलना।” उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ क्रूर बलात्कार और हत्या के बाद बंगाल में विरोध प्रदर्शनों और बवाल के बाद इस्तीफा दिया है।

जवाहर सरकार ने कहा है कि जनता का आक्रोश टीएमसी सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा, “इतने सालों में मैंने कभी सरकार के खिलाफ इस तरह का गुस्सा और अविश्वास नहीं देखा है।”

इस मामले में टीएमसी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

***************************

Read this also :-

कुबेर के मेकर्स ने दिया जबरदस्त तोहफा

जूनियर एनटीआर ने दिया सरप्राइज

देखते ही देखते दो हिस्सों में बंट गई मगध एक्सप्रेस

बक्सर 08 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार में एक रेल हादसा हुआ है जिसमें मगध एक्सप्रेस का काप्लिंग टूटने के कारण ट्रेन दो भागों में बंट गई। यह घटना दानापुर-बक्सर मेन लाइन पर टुड़ीगंज स्टेशन के समीप डाउन मगध एक्सप्रेस के डिब्बों के बीच हुई। काप्लिंग टूटने से एस-7 डिब्बा अलग हो गया और बाकी डिब्बे ट्रैक पर रुक गए, जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

हादसा लगभग 11:01 बजे हुआ, जब 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस डुमरांव स्टेशन से 10:58 बजे रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन टुड़ीगंज स्टेशन के पास नुआंव गुमटी के समीप पहुंची, एस-7 डिब्बे का काप्लिंग टूटकर अलग हो गया। इसके कारण एस-7 डिब्बा एसी के साथ आगे निकल गया, जबकि अन्य डिब्बे ट्रैक पर रुक गए।

ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया, जिससे किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे के बाद डाउन मेन लाइन पर रेल परिचालन ठप हो गया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक डाउन लाइन के परिचालन की बहाली के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे के कर्मी फिलहाल स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।

*****************************

Read this also :-

कुबेर के मेकर्स ने दिया जबरदस्त तोहफा

जूनियर एनटीआर ने दिया सरप्राइज

जम्मू-कश्मीर: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट

इन मुस्लिम चेहरों को दिया टिकट

नई दिल्ली 08 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। खास बात ये है कि भाजपा ने 5 मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया है। भाजपा ने ऊधमपुर पूर्व से आर एस पठानिया और मढ़ से सुरिंदर भगत को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने करनाह से मो. इदरीस करनाह, हंडवाड़ा से गुलाम मोहम्मद मीर, सोनावारी से अब्दुल रशीद खान, बांदीपोरा से नसीर अहमद लोन, गुरेज से फकीर मोहम्मद खान को टिकट थमाया है। इसके अलावा पार्टी ने ऊधमपुर पूर्व से आर एस पठानिया, कठुआ से डॉ. भरत भूषण, बिश्नाह से राजीव भगत, बाहु से विक्रम रंधावा, मढ़ से सुरिंदर भगत को अपना उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी क‍िया था। उन्होंने बताया था कि अगर घाटी में हमारी सरकार बनती है, तो घर की सभी वरिष्ठ महिलाओं को 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह रकम ‘मां सम्मान योजना’ के अंतर्गत दिए जाएंगे।

इसके अलावा, उज्‍ज्‍वला योजना के तहत महिलाओं को दो मुफ्त स‍िलेंडर प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही किसी की पढ़ाई में पैसों का अभाव बाधा न बने, इसके लिए हम सभी छात्राओं को प्रतिवर्ष तीन हजार रुपये प्रदान करेंगे।

गृह मंत्री अम‍ित शाह ने कहा था कि अगर जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनती है, तो वृद्ध महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रुपए पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। मौजूदा समय में घाटी में सभी वृद्ध महिलाओं को महज एक हजार रुपए ही पेंशन मिलती है। इसके अलावा, अम‍ित शाह ने किसानों को भी सौगात देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि घाटी में बीजेपी की सरकार बनने पर ‘किसान सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत प्रत‍ि वर्ष 6 हजार की जगह 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने संकल्प पत्र जारी करते हुए स्पष्ट कहा था कि एक बात हम सभी लोगों को समझ लेनी चाहिए कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास बन चुका है, इसका वर्तमान से कोई सरोकार नहीं है।

90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर, तीसरे और आखिरी चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि,चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

****************************

Read this also :-

कुबेर के मेकर्स ने दिया जबरदस्त तोहफा

जूनियर एनटीआर ने दिया सरप्राइज

पाकिस्तान पीओके के लोगों को विदेशी कहता है

हम उन्हें अपना नागरिक मानते हैं : राजनाथ सिंह

जम्मू ,08 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान सरकार पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों को विदेशी कहती है, जबकि भारत उन्हें अपना नागरिक मानता है।

जम्मू संभाग के रामबन जिले में एक चुनावी रैली के दौरान राजनाथ सिंह ने भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार का जिक्र करते हुए कहा, महबूबा के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान, हमने नाबालिगों और निर्दोष लोगों के खिलाफ मामले वापस ले लिए थे। लेकिन समस्या यह थी कि पीडीपी अलगाववादियों के प्रति सहानुभूति रखती थी।

मैं हमेशा उनसे जमीनी हालात को नियंत्रण में लाने के लिए कहता था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। जम्मू-कश्मीर के लोग भारत के स्वतंत्र नागरिक हैं और उन्हें शांति तथा समृद्धि का अधिकार है।

रक्षा मंत्री ने कहा, इसके विपरीत, हाल ही में एक हलफनामे में पाकिस्तान के सॉलिसिटर जनरल ने पीओके के लोगों को विदेशी कहा था। हम उन्हें विदेशी नहीं कहते। वे हमारे लोग हैं। उन्हें आकर हमारे साथ जुडऩे दीजिए। जम्मू-कश्मीर में सरकार बनने के बाद, पीओके के लोग भारत में आकर शामिल होना चाहेंगे।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की इस बयान के लिए कड़ी आलोचना की कि अफज़़ल गुरु को फांसी नहीं दी जानी चाहिए थी।

राजनाथ सिंह ने कहा, उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अफज़़ल गुरु को फांसी नहीं दी जानी चाहिए थी। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वह चाहते थे कि अफजल गुरु को माला पहनाई जाए?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पहली बार रामबन आए हैं, लेकिन लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्होंने दावा किया, मैं आप सभी का अभिवादन करता हूं। 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

पूरा देश इस चुनाव के नतीजों पर नजर रख रहा है। मैं हाल ही में अमेरिका गया था और वहां प्रवासी भारतीयों ने मुझसे पूछा कि इन चुनावों में क्या होगा। मैंने उनसे कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा, यहां आने पर मैंने डॉ. जितेंद्र सिंह से जमीनी हालात के बारे में पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि भाजपा के पक्ष में ऐसा अनुकूल राजनीतिक माहौल उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक है। पहले जब भी कश्मीर में 2, 6 या 10 प्रतिशत मतदान होता था तो यह बड़ी खबर बन जाती थी। लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत मतदान हुआ और लद्दाख में यह 72 प्रतिशत हो गया।

राजनाथ सिंह ने कहा, पहली बार यहां बिना किसी डर और बिना किसी पक्षपात के चुनाव हुए। यह एक बड़ा बदलाव है। जम्मू-कश्मीर के लोग मेहनती और प्रतिभाशाली हैं। अगर भाजपा अगले 10 साल तक जम्मू-कश्मीर पर शासन करती है, तो जम्मू-कश्मीर भारत का सबसे समृद्ध स्थान होगा।

उन्होंने दावा किया, जब से मोदी जी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, हमारी अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से बढ़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। स्वतंत्र आर्थिक सर्वेक्षण और मीडिया रिपोर्टें अब स्वीकार करती हैं कि 2027 में भारत अमेरिका और चीन के बाद जीडीपी के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, भाजपा को यहां सरकार बनाने का मौका दीजिए और हम 10 साल में इस जगह की सूरत बदल देंगे। हमने पिछले 10 साल में जमीनी हालात पहले ही बदल दिए हैं। यहां तक कि कश्मीर में ताजिया (मुहर्रम) जुलूस की भी इजाजत नहीं थी और हमने यह जुलूस निकाला।

उन्होंने आगे दावा किया, आज किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह पिस्तौल चला सके या लाल चौक पर पत्थर फेंक सके। देश को दृढ़ इच्छाशक्ति वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है और हम भाग्यशाली हैं कि मोदी जी के रूप में हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है।

जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थी, सफाई कर्मचारी, वाल्मीकि समाज और अन्य लोग विधानसभा चुनाव में मतदान करें। हमने पंचायतों और शहरी निकायों में ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और कोई भी इसके खिलाफ नहीं उठा। एनसी के घोषणापत्र में कहा गया है कि वे 370 को बहाल करेंगे। अब कोई भी 370 को बहाल नहीं कर सकता। पहली बार कश्मीर घाटी में जी-20 की बैठक हुई। इसे शासन कहते हैं। कश्मीर को आतंकवाद का स्थल कहा जाता था, लेकिन अब इसे पर्यटन स्थल कहा जाता है।

उन्होंने कहा, 2022 के बाद से एक भी पत्थरबाजी की घटना नहीं हुई। जिन युवाओं के हाथ में पिस्तौल थी, उनके पास रेव टैबलेट और लैपटॉप हैं। हमने 370 को हटाया, अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो उसे वापस लाकर दिखाए। जब तक भाजपा है, दुनिया की कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती।

उन्होंने 4 सितंबर, 2016 को कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी से मिलने गए संसदीय प्रतिनिधिमंडल का भी जिक्र किया। राजनाथ ने याद करते हुए कहा, मैं संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा था और मैंने सदस्यों से कहा कि हुर्रियत को भाजपा से एलर्जी है, लेकिन अगर वे हुर्रियत से मिलना चाहते हैं, तो वे जा सकते हैं। जब वे उनके दरवाजे पर गए, तो हुर्रियत के लोगों ने उनके लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए।

उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र और उसमें किए गए वादों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अधूरी सीमा बाड़बंदी पूरी की जाएगी, कमजोर वर्ग के परिवारों को महीने में दो गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे, दूरदराज के क्षेत्रों के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को मुफ्त टैबलेट और लैपटॉप दिए जाएंगे, जम्मू में तवी नदी पर रिवर फ्रंट बनेगा, रामबन और बनिहाल में पर्यटन स्थल होंगे।

जम्मू और श्रीनगर में मेट्रो सेवाएं मिलेंगी और प्रवासी कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा और सम्मान के साथ कश्मीर घाटी में वापस लाया जाएगा। अंत में उन्होंने मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार राकेश गुप्ता को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

***************************

Read this also :-

कुबेर के मेकर्स ने दिया जबरदस्त तोहफा

जूनियर एनटीआर ने दिया सरप्राइज

जूनियर एनटीआर ने दिया सरप्राइज

देवरा के नए पोस्टर संग ट्रेलर की रिलीज डेट का किया एलान

08.09.204 (एजेंसी)  –  अभिनेता जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म देवरा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक्टर ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा: पार्ट’ में जूनियर एनटीआर का दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।जूनियर एनटीआर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ लिखा है, आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 10 सितंबर 2024 को जारी होगा।

फिलहाल नए पोस्टर पर यूजर्स की देखने लायक प्रतिक्रिया है। कमेंट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के प्रति दर्शक किस कदर क्रेजी हैं।कहा जा रहा है कि देवरा: पार्ट 1 के ट्रेलर में बड़े पैमाने में ड्रामा और एक्शन का एक रोमांचक मिश्रण देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

वहीं, जान्हवी कपूर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म से जान्हवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं।इस फिल्म को दो भागों में बनाने की तैयारी है। इस फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि वॉर 2 और प्रशांत नील की अगली फिल्म को खत्म करने के बाद जूनियर एनटीआर देवरा पार्ट- 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।

***********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए किसी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका सम्मान बढऩे से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है.. सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कामों को पूरा करने में सहयोग करेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनकेघर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खासरहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटिशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुडऩे की कोशिश भी करेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और स्ट्रेस फ्री होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्व कांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगो को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बातों को सोचकर आपको ख़ुशी होगी और आप उसी बात को बार बार याद करके मुस्कुराएंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आपको भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में आलस्य की बजह से कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लव मेट आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य में लगाएंगे।

शुभ रंग-मैजेंटा

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से क्वलाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी काम में बहन का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बें समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे और शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

****************************

 

जेपी नड्डा श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, मत्था टेका

पटना 07 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के दौरे पर हैं। जेपी नड्डा अपने बिहार प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को पटना के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे।

गुरुद्वारा पहुंचने पर उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। यहां पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरु के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

जेपी नड्डा शनिवार को खाजेकला घाट के पास दलित बस्ती में पहुंचेंगे और यहां सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसके बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाएंगे। यहां नए भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद वह दरभंगा और मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे।

दरभंगा में वे एम्स के लिए बिहार सरकार की ओर से दी गई जमीन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे मुजफ्फरपुर जाएंगे। यहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा शुक्रवार को बिहार को कई बड़ी सौगात दी थी। उन्होंने आईजीआईएमएस के प्रांगण में 188 करोड़ की लागत से बने क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का उद्घाटन कर राज्य की जनता की सेवा में समर्पित किया था। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के 850 करोड़ की अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इसके अलावा भागलपुर और गया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुपरस्पेशलिटी भवन का उदघाटन किया था।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी मोक्षगना तेजा की टॉलीवुड में एंट्री

थलापति विजय की फिल्म गोट ने की बंपर ओपनिंग

सुनीता विलियम्स के बिना खुद धरती पर लौटा स्टारलाइनर

न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में हुई लैंडिंग

नई दिल्ली 07 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतवंशी अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को स्पेस स्टेशन पर अटका कर बोईंग का स्टारलाइनर आखिरकार तीन महीने बाद धरती पर लौट आया। 7 सितंबर की सुबह 9.31 बजे न्यू मेक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में उतरा।

स्टारलाइनर ने करीब 8.58 पर अपने डीऑर्बिट बर्न को पूरा किया। इस बर्न के बाद करीब 44 मिनट उसे जमीन पर उतरने में लगे। लैंडिंग के समय वायुमंडल में इसका हीटशील्ड एक्टिव था। इसके बाद ड्रोग पैराशूट डिप्लॉय किया गया। यानी दो छोटे पैराशूट। इसके बाद तीन में मुख्य पैराशूट तैनात किए गए।

स्टारलाइनर की लैंडिंग के बाद नासा और बोईंग की टीम इसे वापस असेंबली यूनिट में लेकर जाएगी। वहां पर उसकी जांच की जाएगी। ये पता किया जाएगा कि आखिर किस वजह से हीलियम लीक हुआ। किस वजह से प्रोपल्शन सिस्टम में दिक्कत आई। क्यों इस स्पेसक्राफ्ट ने डॉकिंग में सुनीता और बुच को दिक्कत दी थी।

नासा ने अक्तूबर 2011 में बोईंग को स्पेसक्राफ्ट बनाने के लिए हरी झंडी दी। स्टारलाइनर बनते-बनते छह साल लग गए। 2017 में बना। 2019 तक उसके परीक्षण उड़ान होते रहे। लेकिन इन उड़ानों में कोई इंसान शामिल नहीं था। ये मानवरहित उड़ानें थीं।

मानवयुक्त उड़ान साल 2017 में तय की गई थी। लेकिन कई वजहों से देरी होते-होते यह जुलाई 2023 तक आ गई। 1 जून 2023 को बोईंग ने कहा कि हम इस उड़ान को टाल रहे हैं। 7 अगस्त 2023 को कंपनी ने कहा कि स्पेसक्राफ्ट की सारी दिक्कतें खत्म हो चुकी हैं। अगली उड़ान 6 मई 2024 को तय की गई। लेकिन फिर यह लॉन्चिंग टाली गई। क्योंकि एटलस रॉकेट में ऑक्सीजन वॉल्व में कुछ दिक्कत आ रही थी।

इसके बाद स्पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक होने की वजह से लॉन्चिंग टाली गई। आखिरकार 5 जून को सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विलमोर इस स्पेसक्राफ्ट को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए। 8 दिन बाद 13 जून को इन्हें वापस आना था लेकिन अब तक स्पेस स्टेशन पर ही फंसे हुए हैं।

स्टारलाइनर की लैंडिंग के बाद नासा और बोइंग की टीम इसे वापस असेंबली यूनिट में लेकर जाएगी। वहां पर उसकी जांच की जाएगी। पता किया जाएगा कि स्टारलाइन के प्रोपल्शन सिस्टम में क्यों खराबी आई। किस वजह से हीलियम लीक हुई।

********************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी मोक्षगना तेजा की टॉलीवुड में एंट्री

थलापति विजय की फिल्म गोट ने की बंपर ओपनिंग

लड़कियों के सम्मान के लिए नहीं कांग्रेस का आंदोलन था…

विनेश और बजरंग की राजनीति में एंट्री पर भड़के बृजभूषण

गोंडा 07 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : गोंडा में भारतीय पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 2023 में जब जंतर-मंतर पर धरना शुरू हुआ था तो मैंने पहले दिन कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है। विशेषकर भूपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी।

उन्होंने कहा कि आज यह बात सच साबित हुई कि इस पूरे आंदोलन में जो हमारे खिलाफ षड्यंत्र के तहत किया गया, उसमें कांग्रेस शामिल थी और इसका नेतृत्व भूपेंद्र हुड्डा कर रहे थे। मैं हरियाणा के लोगों को बताना चाहता हूं कि भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग या विनेश, ये लोग लड़कियों के सम्मान के लिए (धरने पर) नहीं बैठे थे।

इनके कारण हरियाणा की बेटियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, इसके लिए भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा और ये प्रदर्शनकारी जिम्मेदार हैं। वे उस दिन क्या जवाब देंगे जब यह साबित हो जाएगा कि जिस घटना के आरोप लगाए जा रहे हैं, उस दिन मैं दिल्ली में मौजूद नहीं था? उन्होंने राजनीति के लिए बेटियों का इस्तेमाल किया, बेटियों को बदनाम किया। वे बेटियों के सम्मान के लिए नहीं लड़ रहे थे, वे राजनीति के लिए लड़ रहे थे।

पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि “हरियाणा खेल के क्षेत्र में भारत का सिरमौर है। जिस तरह से इन लोगों ने कुश्ती गतिविधियों को लगभग 2.5 साल तक रोक दिया, क्या यह सच नहीं है कि बजरंग एशियाई खेलों में बिना ट्रायल के चले गए?” “मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती के विशेषज्ञ हैं, मैं विनेश फोगट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में दो भार श्रेणियों में ट्रायल दे सकता है? क्या वजन मापने के बाद 5 घंटे के लिए ट्रायल रोके जा सकते हैं?… आप कुश्ती नहीं जीते, आप धोखाधड़ी करके वहां गए थे। भगवान ने आपको उसी की सजा दी है।”

उन्होंने आगे कहा कि “मैं बेटियों का अपमान करने का दोषी नहीं हूं। अगर कोई बेटियों का अपमान करने का दोषी है, तो वह बजरंग और विनेश हैं। जिसने इसकी पटकथा लिखी भूपेंद्र हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं। अगर वे (भाजपा) मुझसे (हरियाणा चुनाव में प्रचार करने के लिए) कहेंगे, तो मैं जा सकता हूं। एक दिन कांग्रेस को इसका पछतावा होगा”।

****************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी मोक्षगना तेजा की टॉलीवुड में एंट्री

थलापति विजय की फिल्म गोट ने की बंपर ओपनिंग

मणिपुर में पूर्व सीएम के घर रॉकेट बम से हमला, 1 की मौत

इंफाल 07 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : मणिपुर से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर कुकी उग्रवादियों ने रॉकेट बम से हमला किया। हमले में 1 बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

कांग्रेस नेता मैरेम्बम कोइरेंग राज्य के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे 1963 से 1967, 1967 में 200 दिन और 1968 में 3 बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका निधन 27 दिसंबर 1994 को हो चुका है।

हमले के बाद मोबाइल फोरेंसिक यूनिट, डीएफएस, मणिपुर की एक टीम ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग में रॉकेट हमले के बाद सबूत इक_े किए। अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि जिस रॉकेट से हमला किया गया है।

वह कहां बना था और कैसे हमलावरों तक पहुंचा। विस्फोट में 13 वर्षीय लडक़ी सहित पांच अन्य घायल हो गए। यह रॉकेट आईएनए मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर एक स्थान पर गिरा।

*****************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी मोक्षगना तेजा की टॉलीवुड में एंट्री

थलापति विजय की फिल्म गोट ने की बंपर ओपनिंग

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version