टिकट कटने से पूर्व विधायक नरेश कौशिक नाराज

बुलाई कार्यकर्ताओं की बैठक

बहादुरगढ़ 07 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन को लेकर अंतिम दौर का मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि एक से दो दिनों के भीतर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। वहीं, क्षेत्रीय पार्टियां भी अपने उम्मीदवारों के नामों पर व‍िचार कर रही हैं।

भाजपा ने 67 उम्मीदवारों में कई पुराने विधायकों के टिकट काट दिए। इसमें बहादुरगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक नरेश कौशिक भी हैं। टिकट नहीं मिलने पर कौश‍िक नाराज हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में पहुंचे लोगों ने नरेश कौशिक को समर्थन दिया। बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अपने फैसले पर फ‍िर से व‍िचार करने की मांग की गई।

बता दें कि भाजपा ने बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से दिनेश कौशिक को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। उम्‍मीदवार बनाए जाने पर कौश‍िक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस सीट के ल‍िए दावेदारी करने वाला और कोई रूठा होगा, तो मैं उसे मना लूंगा। दरअसल, दिनेश कौशिक नरेश कौशिक के भाई हैं। दिनेश कौशिक ने कहा कि, उनके भाई नरेश कौशिक दो दिन के अंदर हमारे साथ जुड़ जाएंगे। हमारा मुकाबला कांग्रेस से है। हम अपनी रणनीति से मैदान में उतरेंगे। हमारी सरकार ने काफी काम किया है, अगर फिर भी कुछ काम रह गया है, तो उसे भी पूरा किया जाएगा। लोगों के प्यार और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीत का रास्ता निकलेगा।

बता दें कि भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कई पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं और बगावत पर उतर गए हैं।

*********************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी मोक्षगना तेजा की टॉलीवुड में एंट्री

थलापति विजय की फिल्म गोट ने की बंपर ओपनिंग

थलापति विजय की फिल्म गोट ने की बंपर ओपनिंग

वल्र्डवाइड कमाए 126 करोड़, बनी तमिल की सबसे बड़ी ओपनर

07.09*.2024 (एजेंसी) –  थलापति विजय ने साल 2024 की अपनी पहली फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम से धमाका मचा दिया है. इससे पहले साल 2023 में इसी समय में रिलीज हुई फिल्म लियो (रुश्वह्र) से विजय ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अंबार लगाया था. वहीं, ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने अपनी रिलीज का एक दिन पूरा कर लिया है. ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है.

ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बीती 5 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई है. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है.थलापति विजय की फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसमें फिल्म ने अपने घर तमिलनाडू में सबसे ज्यादा 38.3 करोड़ रुपये कमाए हैं.

फिल्म ने तेलुगू में 3 करोड़ और हिंदी में 1.7 करोड़ का कलेक्शन किया है. ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम की पहली दिन की कमाई का यह आंकड़ा सैकनिल्क ने जारी किया है.ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने एडवांस बुकिंग में ग्लोबली 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं, यूएस में एडवांस बुकिंग में टिकट सेल कर 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

गोट ने वर्ल्डवाइड 126.32 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन से खाता खोला है. विजय की लियो ने वर्ल्डवाइड 142 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इंडिया में लियो ने 64.8 करोड़ रुपये ओपनिंग की थी, जिसका रिकॉर्ड ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम नहीं तोड़ पाई है.एजीएस एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का बजट लगभग 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में विजय के साथ प्रभुदेवा, प्रशांत, स्नेहा और मीनाक्षी चौधरी लीड रोल में हैं. फिल्म में कई सरप्राइजिंग कैमियो भी हैं.

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी को कोई सफलता मिलाने से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

वृष राशि:

आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी 7 आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगे7 आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोडऩा होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती हैं, साथ में डिनर के लिए जायेंगे जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी । आज अचानक व्यापार आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा 7 नया व्यापार शुरू करने का भी मन बनायेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं। जो लोग रिलेशनसिप में हैं वे अपने साथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे जिससे आपके ऊपर उनका विश्वास और बढेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे । अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे । शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलाने के योग बने हुये है।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढिय़ा है। काम से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय अपने जरुरत का सामान लेना न भूले। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवार वालें आपके विवाह की प्लानिंग करेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या आज सॉल्व हो जाएगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए बहुत बढिय़ा है। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं 7 जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी7 इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो 7 आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।

शुभ रंग- नेवी ब्लू

शुभ अंक- 7

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप लवमेट के लिए कोई गीत या गाना कंपोज़ कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आज अच्छा दिन हैं। बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा । पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बनायेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है7 सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दूसरे शहर में रह कर जॉब करने वालों को आज अपने परिवार से मिलाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 1

*******************************

 

शांति बनी रहे,सेना से युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा : राजनाथ सिंह

लखनऊ ,06 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश और दुनिया में शांति कायम रखने के लिए ही उन्होंने सेना से युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को प्रथम संयुक्त कमांडर सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

इस संबंध में उन्होंने आज स्पष्ट किया, भारत दुनिया का एकमात्र देश है जिसने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है। भारत ने हमेशा शांति की वकालत की है।

लेकिन आज की भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए मैंने सेना से कहा कि भारत और दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए हमें हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसा कहने के पीछे मकसद यह है कि हमारी शांति न भंग होने पाए।

रक्षा मंत्री ने संयुक्त कमांडर सम्मेलन में कल कहा था कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है और शांति बनाए रखने के लिए सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने संयुक्त सेना का विजन विकसित करने और भविष्य के युद्धों में देश के सामने आने वाली चुनौतियों के लिए तैयारी करने के महत्व पर जोर दिया, साथ ही उकसावे की घटनाओं पर समन्वित, त्वरित और उचित कार्रवाई करने पर जोर दिया।

रूस-यूक्रेन एवं इजरायल-हमास संघर्षों और बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए, रक्षा मंत्री ने कमांडरों से इन घटनाओं का विश्लेषण करने, भविष्य में देश के सामने आने वाली समस्याओं का अनुमान लगाने और अप्रत्याशित से निपटने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

उन्होंने उत्तरी सीमा पर स्थिति और पड़ोसी देशों में होने वाली घटनाओं के मद्देनजर शीर्ष सैन्य नेतृत्व द्वारा व्यापक और गहन विश्लेषण की आवश्यकता पर जोर दिया, जो क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

*****************************

Read this also :-

वरुण धवन-सामंथा रुथ प्रभु की सिटाडेल हनी बनी को मिली रिलीज तारीख

विक्रांत मैसी की सेक्टर 36 का खतरनाक ट्रेलर रिलीज

कांग्रेस में शामिल हुए विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया

भाजपा पर जमकर साधा निशाना

नई दिल्ली ,06 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पिछले कुछ दिनों से चल रही कयासबाजी को विराम देते हुए ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने राजनीति के अखाड़े में उतरते हुए शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा, आज का दिन बहुत बड़ा है। हम शुरू से ही पहलवानों के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हमें इन दोनों ही पहलवानों पर गर्व है।

इससे कुछ देर पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

दोनों ओलंपियन का पार्टी में स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, दोनों ही खिलाडिय़ों ने देश का दिल जीता है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि मैं आज उस पार्टी में हूं, जो महिलाओं के साथ हमेशा रहती है। मैं मीडिया का भी धन्यवाद करना चाहूंगी कि वे हमारे साथ हमेशा रहे।

हमारी आवाज को बुलंद करने में मीडिया ने अहम भूमिका निभाई। मुश्किल समय में किसी ने हमारा साथ दिया, तो वह कांग्रेस थी। जब हमने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई तो हमारे साथ देश की हर पार्टी खड़ी थी, लेकिन भाजपा नहीं थी।

विनेश ने आगे कहा, हम कांग्रेस पार्टी और देश को मजबूत करेंगे। ग्राउंड पर रहकर काम करेंगे।

बजरंग पुनिया ने कहा, हम कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे। पूरे देश की पार्टी मुश्किल वक्त में हमारे साथ थी, लेकिन भाजपा ने हमारा साथ नहीं दिया।

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने दोनों पहलवानों के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। खडग़े ने मुलाकात की तस्वीर भी अपने एक्स हैंडल पर साझा की थी।

उन्होंने लिखा था, चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी दोनों पहलवानों से मिले थे। उसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा अपने चरम पर पहुंच गई थी कि दोनों कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं

*************************

Read this also :-

वरुण धवन-सामंथा रुथ प्रभु की सिटाडेल हनी बनी को मिली रिलीज तारीख

विक्रांत मैसी की सेक्टर 36 का खतरनाक ट्रेलर रिलीज

विक्रांत मैसी की सेक्टर 36 का खतरनाक ट्रेलर रिलीज

खूंखार अंदाज में नजर आए अभिनेता

06.09.2024 (एजेंसी)  –  विक्रांत मैसी की अपकमिंग धमाकेदार सीरीज सेक्टर 36 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है। सेक्टर 36 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसे देख आपकी रूह कांप उठेगी। कई बच्चों के लापता होने की कहानी से लेकर पुलिस को चकमा देने वाले किडनैपर विक्रांत मैसी के साथ दीपक डोबरियाल भी नजर आएंगी।

लापता हो रहे बच्चों की सच्चाई के बारे में पता लगने वाले एक पुलिस अधिकारी के सामने रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आता है, जिसके बाद उसके होश उड़ जाते हैं।विक्रांत मैसी की सेक्टर 36 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शेयर किया है।

ट्रेलर में विक्रांत और दीपक गैंगस्टर लुक में धमाका करते दिखाई दे रहे हैं। विक्रांत मैसी स्टारर सेक्टर 36 शुरुआत से ही चर्चा में रही है। मेलबर्न के मशहूर इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने धूम मचा दी थी और अब ओटीटी पर धूम मचाने वाली है।

सच्ची घटनाओं पर आधारित इस क्राइम ड्रामा में विक्रांत और दीपक डोबरिया की टॉम एंड जेरी की दौड़ वाकई दिलचस्प लग रही है।12वीं फेल विक्रांत मैसी एक बार फिर से ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। सेक्टर 36 में एक पुलिस अधिकारी झुग्गी बस्तियों से बच्चों के गायब होने के मामले की जांच करता है। इस दौरान उसका सामना खतरनाक सीरियल किलर से होता है जो बच्चों को किडनैप करता है।

पोस्टर के बाद इसका नया वीडियो भी अब चर्चा में बना हुआ है। विक्रांत मैसी की फिल्म सेक्टर 36 अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है।अभिनेता विक्रांत मैसी आज इंडस्ट्री के जाने-पहचाने नाम हैं जो 12वीं फेल के बाद दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित, सेक्टर 36 में नजर आने वाले हैं।

आदित्य निंबालकर की बतौर निर्देशक पहली सीरीज है और जिसमें अपराध और सामाजिक असमानता को बहुत अच्छे से पेश किया गया है। सेक्टर 36 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहाँ तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। लवमेट्स आज आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। जिससे आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस अकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढऩे का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। ऑफिस आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना.. आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलत फेहमियाँ ख़त्म होंगी। लव मेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। व्यापार में आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढऩा आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे । आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नयी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। घर के जरुरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्किट जायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा द्य आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगेद्य ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैंद्य दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगाद्य आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी द्य हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगेद्य कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे की योजना आज सफल होगी। अगर आप नौकरी बदलने सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। इंटरव्यू में सफलता मिलाने के योग है।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलत फेहमियाँ दूर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको वापस मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फलों का सेवन करें तो फायदा होगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। लवमेट्स आज किसी रेस्टुरेंट में डिनर करने जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे.. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से सवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें 7 आपकी समस्त गतिविधियाँ आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा कराने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी अनबन आज ख़त्म होगा। किसी यात्रा का विचार आपके मन को उत्साहित कर सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 6

***********************

 

देश में और मजबूत होगा हाईवे नेटवर्क, बनेंगी 74 नई सुरंगें

नई दिल्ली 05 Sep, (एजेंसी)। देश में हाईवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने आने वाले वर्षों में 74 नई सुरंगें बनाने का फैसला किया है। इन प्रोजेक्ट्स की अनुमानित लागत करीब एक लाख करोड़ रुपये है।

सरकार की ओर से 15,000 करोड़ रुपये की लागत से 49 किलोमीटर लंबी 35 सुरंगें पहले ही बनाई जा चुकी हैं। अब सरकार 273 किलोमीटर की नई सुरंगें बनाने की तैयार कर रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में देश में सुरंगों का नेटवर्क काफी मजबूत हुआ है। मौजूदा समय में 40,000 करोड़ रुपये की लागत से 134 किलोमीटर लंबी 69 के करीब सुरंगें बन रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में फिक्की के टनलिंग इंडिया कॉन्फ्रेंस में मंत्री की ओर से कहा गया कि सरकार भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़कों पर नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ से सड़कों को बचाने के लिए लागत प्रभावी स्थायी समाधान की जरूरत है।

सरकार की ओर से काम की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सुरंग और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स (डीपीआर) बनाने के लिए बनाए गए ज्वाइंट वेंचर में 51 प्रतिशत विदेशी हिस्सेदारी की अनुमति दी है।

गडकरी ने कहा, “हमें ऐसे समाधान तलाशने होंगे जिसमें गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना अच्छी तकनीक हो और लागत प्रभावी भी हो।”

सरकार का फोकस लगातार हाईवे नेटवर्क को मजबूत करना है।

मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग का उद्घाटन किया था। इस प्रोजेक्ट की लागत 825 करोड़ रुपये थी। यह 13,000 फीट की ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी दो लेन की टनल है।

जुलाई में पीएम मोदी ने चीन के साथ उत्तरी सीमाओं को चौबीसों घंटे कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए निमू-पदुम-दारचा रोड पर ट्विन-ट्यूब 4.1 किलोमीटर लंबी शिंकुन ला सुरंग के निर्माण का शुभारंभ किया था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर, 2020 में अटल टनल का उद्घाटन किया था। इस टनल को बनाने में 10 वर्ष का समय लगा था। इसकी लागत 3,200 करोड़ रुपये थी।

***********************************

Read this also :-

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

किस किसको प्यार करूं का बनने जा रहा सीक्वल

कोस्ट गार्ड का हेलिकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त

लापता पायलट की तलाश जारी

अहमदाबाद ,05 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) का एक एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) एमके-3 मिशन के दौरान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का फ्रेम नंबर सीजी 863 है और वह एक मेडिकल इवैक्यूएशन मिशन पर था। हेलीकॉप्टर 2 सितंबर की रात मोटर टैंकर हरि लीला से गंभीर रूप से घायल चालक दल के सदस्य को एयरलिफ्ट करने के लिए एक आपातकालीन मिशन पर गया था।

भारतीय नौसेना और अन्य एजेंसियों की भागीदारी के साथ कोस्ट गार्ड की अगुवाई में खोज अभियान तेज कर दिया गया है।घटना की जांच में मदद के लिए गिरे हुए हेलीकॉप्टर के मलबे की भी तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया, हम गहन तलाशी अभियान के लिए दो विमान और चार जहाज तैनात कर रहे हैं।

हमने भारतीय नौसेना से सहायता मांगी है और साइड-स्कैन सोनार तकनीक से लैस एक जहाज के जल्द ही इस मिशन में शामिल होने की उम्मीद है। जब हेलीकॉप्टर नीचे गिरा, तो उसमें चार लोग सवार थे- दो पायलट और दो एयर क्रू गोताखोर।

दुर्घटना के बाद आईसीजी ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया। चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया है, जबकि दो अन्य को बचाया नहीं जा सका है। मृतकों की पहचान कमांडेंट (जूनियर ग्रेड) विपिन बाबू और प्रधान नाविक करण सिंह के रूप में हुई है। उनके अवशेष समुद्र से बरामद किए गए हैं और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। केरल के अलप्पुझा निवासी कमांडेंट बाबू और हरियाणा के झज्जर निवासी प्रधान नाविक करण सिंह के पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। टीएम कमांडेंट राकेश कुमार राणा का पता लगाने के लिए खोज अभियान अब भी जारी है। वह दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर के पायलट थे।

साइड-स्कैन सोनार सिस्टम विस्तृत समुद्री तल की तस्वीरें तैयार करने में मदद करते हैं, जिससे डूबी हुई वस्तुओं का पता लगाना संभव हो पाता है। तटरक्षक बल ने खोज में सहायता के लिए गुजरात मत्स्य विभाग और स्थानीय मछुआरों से भी सहायता मांगी है।

****************************

Read this also :-

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

किस किसको प्यार करूं का बनने जा रहा सीक्वल

शिमला : अवैध मस्जिद को लेकर हिंदुओं ने निकाला रोष मार्च

शिमला ,05 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ आज हिंदू समुदाय ने रोष मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मार्च में शामिल मंत्री अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर किसकी सरपरस्ती में यह मस्जिद बनी?

अवैध मस्जिद को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच दोनों समुदायों में तनाव बना हुआ है।

हर गतिविधियों पर नजर बनाने व अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए जगह-जगह पर पुलिसबलों को तैनात किया गया है।

मंत्री अनिरुद्ध ने कहा, संजोली में लगातार चोरी और लव जिहाद के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। महिलाओं का चलना तक दूभर हो चुका है, लेकिन प्रशासन का रवैया उदासीन है।

उन्होंने आगे कहा, मस्जिद निर्माण अवैध तरीके से कराया गया। पहले एक मंजिल बना, इसके बाद दूसरी, इसके बाद तीसरी, इस तरह से पांच मंजिल बना ली गई, आखिर कैसे?

मैं समझता हूं कि यह स्थिति देश और प्रदेश के लिए खतरनाक है। मेरा प्रशासन से सवाल है कि अब तक पानी, बिजली क्यों नहीं काटा गया? ऐसा निर्माण तभी संभंव होता है, जब प्रशासन से सहयोग मिले।

अनिरुद्ध के आरोप पर ओवैसी ने कहा, हिमाचल में भाजपा की सरकार है या कांग्रेस की? ये क्या हिमाचल की मोहब्बत की दुकान में नफरत ही नफरत?

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर की भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर प्रशासन से इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह पूरा मामला संवेदनशील है। हमें सावधानीपूर्वक कदम उठाना होगा। कानून न्यायपूर्ण तरीके से अपना काम करे। हम नहीं चाहते हैं कि धर्म को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति हो।

उल्लेखनीय है कि अवैध मस्जिद का मामला गत शुक्रवार को माल्याण में हिंदू और मुस्लिम के बीच हुए विवाद के बाद सामने आया।

 

***********************************

Read this also :-

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

किस किसको प्यार करूं का बनने जा रहा सीक्वल

सनातन ही दुनिया का एकमात्र धर्म है : सीएम योगी

अयोध्या ,05 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या में सिंघल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित भारतात्मा अशोक सिंघल वेद पुरस्कार- 2024 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश और सनातन धर्म के लिए अब हमें अपने अधिकारों की चिंता कम और नागरिक कर्तव्यों के विषय में ज्यादा चिंतन करना होगा।

सनातन ही दुनिया का एकमात्र धर्म है। सनातन धर्म सुरक्षित एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहेगा तो विश्व मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। अगर सनातन धर्म खतरे में पड़ेगा तो विश्व मानवता का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। अशोक सिंघल ने काशी हिंदू विश्विद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी, लेकिन उनका जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक प्रचारक के रुप में सनातन धर्म के लिए समर्पित था।

सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और अशोक सिंघल एक-दूसरे के पूरक थे। उनके पास सोते, जागते, उठते, बैठते सिर्फ एक ही कार्य था, श्रीराम जन्मभूमि की प्राप्ति। उसके लिए वो शांति और क्रांति दोनों मार्गों को अपनाने को आतुर रहते थे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान का प्रतिफल है कि 22 जनवरी 2024 के दिन इस सदी की सबसे उत्कृष्ट घटना घटी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से भव्य मंदिर में प्रभु श्रीरामलला विराजमान हुए। साधना जब सच्ची होती है तो परिणाम प्राप्त होता ही है।

सीएम योगी ने कहा कि अछूतोद्धार के लिए अशोक सिंघल के प्रयास अतुलनीय हैं। उनके द्वारा स्थापित वेद विद्यालय और एकल विद्यालय भी श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का हिस्सा थे। वेदो अखिलो धर्म मूलम्यानी अखिल विश्व के धर्म का अगर कोई मूल है तो वेद हैं।

अशोक सिंघल ने वेदों के इस महत्व को अपने जीवन में अक्षरश: उतारने का कार्य किया था। गोरक्षक सुंदर यादव की आजमगढ़ में गोतस्करों ने हत्या कर दी थी। उस हत्या के खिलाफ आंदोलन हुआ था, जिसका अशोक सिंघल नेतृत्व कर रहे थे। इसी का परिणाम रहा कि गोरक्षक सुंदर यादव के हत्यारे जेल गए।

सीएम योगी ने कहा कि भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिस्तथा यानी भारत की प्रतिष्ठा संस्कृत और संस्कृति में हो सकती है। यही भारत की आत्मा है और यही विश्व की आत्मा हो सकती है।

दुनिया आज शांति, सुरक्षा और सौहार्द्र के लिए भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है। पूरी दुनिया में आज कोई भी घटना घटित होती है तो दुनिया की निगाह भारत के नेतृत्व की तरफ होती है। दुनिया में जब भी शांति, सौहार्द्र, सुख और समृद्धि की बात होगी तो दुनिया का ध्यान भारत के गुरुकुलों की तरफ जाएगा। भारत ही उसका नेतृत्व करेगा।

कार्यक्रम के दौरान वेद मूर्ति वयोवृद्ध ब्रह्मर्षि विष्णु पटल सुब्रमण्यम को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, आचार्य गोपाल चंद्र मिश्र वैदिक उन्नयन संस्थान, काशी, उत्तर प्रदेश को उत्तम वेद विद्यालय के लिए 7 लाख रुपए का पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र, आदर्श वेदाध्यापक कुलपति आर. चंद्रमौलि श्रौती, तमिलनाडु को 5 लाख रुपए का पुरस्कार , मेडल और प्रमाण पत्र, उत्कृष्ट वेद विद्यार्थी नारायण लाल शर्मा राजस्थान को 3 लाख रुपए का पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

******************************

Read this also :-

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

किस किसको प्यार करूं का बनने जा रहा सीक्वल

देश का पहला बायोमार्कर किट छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों ने बनाया

कोविड-19 गंभीरता का अनुमान लगाने वाला उपकरण*

नई दिल्ली, 05 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रायपुर की मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के वैज्ञानिकों ने देश का पहला बायोमार्कर किट विकसित किया है, जो कोविड-19 संक्रमण की गंभीरता का प्रारंभिक चरण में ही सटीक अनुमान लगाने में सक्षम है।

इस किट की मदद से डॉक्टर यह तय कर सकेंगे कि मरीज को अस्पताल में भर्ती करना आवश्यक है या वह केवल दवाइयों के माध्यम से घर पर ही ठीक हो सकता है। साथ ही, यह किट यह भी बता सकती है कि मरीज को किस प्रकार की दवाइयों की जरूरत होगी, जिससे इलाज को और अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

यह रिसर्च कोविड-19 की पहली लहर के दौरान शुरू किया गया था, और इसके परिणाम हाल ही में *साइंटिफिक रिपोर्ट्स* पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। इस किट को भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट के लिए भी आवेदन किया गया है।

मुख्य वैज्ञानिक डॉ. जगन्नाथ पाल और उनकी टीम ने इस किट को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. पाल ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान यह समझना बेहद कठिन था कि किन मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत है और किन्हें घर पर ही इलाज दिया जा सकता है।

इसी चुनौती को देखते हुए यह बायोमार्कर किट विकसित की गई, जो क्यू पीसीआर (क्वांटिटिव पीसीआर) आधारित परीक्षण पर आधारित है और 91% संवेदनशीलता और 94% विशेषता के साथ सटीक परिणाम प्रदान करती है।

इस शोध में एमआरयू की वैज्ञानिक डॉ. योगिता राजपूत ने भी अहम योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भी यह रिसर्च मजबूती प्रदान करता है, क्योंकि इसने सीमित संसाधनों में भी बड़ी सफलता हासिल करने की क्षमता को साबित किया है।छत्तीसगढ़ के इस अनोखे अविष्कार से अब देश में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और अधिक सशक्त हो जाएगी।

यह किट न केवल रोग की गंभीरता का आकलन करेगी बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि मरीजों को सही समय पर सही इलाज मिल सके, जिससे अनावश्यक दवाओं और संसाधनों का उपयोग रोका जा सके। यह किट शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (टी-सेल प्रतिक्रिया) को मापकर यह पता लगाती है कि वायरस के संक्रमण का असर कितना गंभीर हो सकता है।

यह किट पहले से किए गए कोविड-19 टेस्ट से बची हुई आरएनए का उपयोग करती है। फिर, इस आरएनए से रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन द्वारा डीएनए तैयार किया जाता है और इसे जांचा जाता है कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कितनी मजबूत है। इस जानकारी के आधार पर एक “सीवियरिटी स्कोर” यानी गंभीरता का स्कोर दिया जाता है। अगर स्कोर एक तय सीमा से कम होता है, तो यह बताता है कि मरीज की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया अच्छी है, और उसे अस्पताल में भर्ती होने या अतिरिक्त दवाओं की जरूरत नहीं होगी। अगर स्कोर तय सीमा से ज्यादा होता है, तो यह बताता है कि मरीज की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कमजोर है, ऐसे में उसे विशेष चिकित्सा और दवाओं की आवश्यकता हो सकती है।

****************************

Read this also :-

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

किस किसको प्यार करूं का बनने जा रहा सीक्वल

टिकट कटते ही विधायक व पूर्व मंत्री तक का भाजपा से इस्तीफा

हरियाणा BJP में बगावत शुरू 

चंडीगढ़ 05 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर बगावत के सुर तेज हो गए हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टिकट वितरण के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दे दिया है। टिकट कटने से न केवल मौजूदा विधायकों बल्कि कुछ पूर्व मंत्रियों ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है।

हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट कटने से नाराज थे। उन्होंने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाकर सभी पदों से इस्तीफा दिया है। कंबोज ने कहा अगला फैसला मेरे समर्थक जो करेंगे उस पर रहूंगा।

दादरी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास उर्फ भल्ले,रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा,सोनीपत से बीजेपी युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन, बीजेपी नेता शमशेर गिल,हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मांडी,हिसार से बीजेपी नेता दर्शन गिरी महाराज, बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री सीमा गैबीपुर ने बीजेपी से दिया इस्तीफा।

आपको बता दे की भाजपा ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा से, ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला से, अनिल विज अंबाला कैंट से, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से, भव्या बिश्नोई आदमपुर से, तेजपाल तंवर सोहना से चुनाव लड़ेंगे।

***************************

Read this also :-

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

किस किसको प्यार करूं का बनने जा रहा सीक्वल

बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जोधपुर 05 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । जग प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेव का मसूरिया मेला शुरू हो चुका है। मसूरिया में स्थित बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन के लिए बुधवार रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। तड़के 4:15 बजे भव्य मंगला आरती हुई। इस दौरान बाबा के दर्शन के लिए भक्तों तांता लगा रहा। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं। वरिष्ठ अधिकारी खुद पूरी रात मंदिर में डटे रहे। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। भक्तों को असुविधा न हो इसलिए मेला स्थल पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

पुलिस के अधिकारी मेला स्थल पर नजर बनाए है, ताकि कोई असुविधा न हो। वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने बताया ‘अब तक तक करीब करीब 25 से 30 लाख श्रद्धालु दर्शन’ कर चुके हैं। लगातार दर्शन के लिए भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। यहां से भक्त आगे रामदेवरा जा रहे हैं।

जोधपुर के एडिशनल एसपी निशांत भारद्वाज ने कहा कि बाबा रामदेवरा के मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ है। भारी भीड़ को देखते तीन शिफ्ट लगाई गई हैं। रात की शिफ्ट में भारी भीड़ है। एडिशनल एसपी रैंक के स्तर के अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मसूरिया मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के अनुसार, जब बाबा रामदेव ने रूणेचा में समाधि ली थी तब कहा था कि मेरी समाधि पर आने से पहले जो मेरे गुरु की समाधि के दर्शन करेगा, उसकी मनोकामना पूर्ण होगी। इसलिए, मेले के दौरान रामेदवरा जाने से पहले श्रद्धालु जोधपुर में उनके गुरु की समाधि के दर्शन करने आते हैं। इससे उनकी मनोकामना पूर्ण होती हैं। हर साल जोधपुर में लगभग 10 लाख लोग दर्शन के लिए आते हैं।”

*****************************

Read this also :-

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

किस किसको प्यार करूं का बनने जा रहा सीक्वल

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने धरमबीर, प्रणव के जज्बे की सराहना की

नई दिल्ली 05 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैरा-एथलीट धरमबीर और प्रणव सूरमा को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की क्लब थ्रो स्पर्धा में पदक जीतने के लिए बधाई दी और उनके ‘अजेय जज्बे’ की प्रशंसा की।

धरमबीर और प्रणव ने बुधवार देर रात पुरुषों के क्लब थ्रो एफ51 वर्ग में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में भारत का यह पहला पोडियम स्थान था।

राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की क्लब थ्रो स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर धर्मबीर और प्रणव सूरमा को बधाई देती हूं। यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उनका शानदार प्रदर्शन उभरते एथलीटों को क्लब थ्रोइंग को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। मैं उन्हें निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं देती हूं।”

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “धरमबीर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने #पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में भारत के लिए पहला पैरालंपिक स्वर्ण जीता है! यह अविश्वसनीय उपलब्धि उनकी अजेय भावना के कारण है। देश इस उपलब्धि से बेहद खुश है।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “पैरालंपिक 2024 में पुरुष क्लब थ्रो एफ51 में रजत पदक जीतने के लिए प्रणव सूरमा को बधाई! उनकी सफलता अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी। उनकी दृढ़ता सराहनीय है।”

35 वर्षीय धरमबीर ने अपने पांचवें प्रयास में 34.92 मीटर की दूरी तय करके एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। दूसरी ओर, प्रणव ने 34.59 मीटर की दूरी तय करके शुरुआत की और रजत पदक जीता।

अब तक भारत ने पेरिस 2024 में पांच स्वर्ण, नौ रजत और 10 कांस्य के साथ 24 पदक जीते हैं, जो पैरालंपिक खेलों में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।

इससे पहले, भारत ने टोक्यो 2020 में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य के साथ 19 पदक जीते थे।

***********************

Read this also :-

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

किस किसको प्यार करूं का बनने जा रहा सीक्वल

फिल्म देवरा का नया गाना दाउदी जारी

जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की खूब जमी जोड़ी

06.09.2024 (एजेंसी)  –  जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 की रिलीज के दिन नजदीक आ रहे हैं. जूनियर एनटीआर के फैंस को फिल्म क देवरा पार्ट 1 का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. अभी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है. फिल्म से अभी जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की बस झलक देखने को ही मिली है.

वहीं, फिल्म का एक गाना धीरे-धीरे रिलीज हुआ है, जिसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अब फिल्म का एक और गाना दावूदी रिलीज हो गया है. देवरा के मेकर्स ने एलान किया था कि 4 सितंबर को फिल्म का गाना दाउदी रिलीज होने जा रहा है.सॉन्ग दावूदी को नकाश अजीज, आकाशा और रम्या बेहरा ने गाया है.

गाने के बोल रामजोग्या शास्त्री, मुनीर कौसर, और विग्नेश शिवान, वरदराजा चिकन बल्ला पुरा और मनकोंबू गोपालकृष्ण ने लिखे हैं. गाने दावूदी को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नौजवान म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है.जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 को कोराताला सिवा ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म से जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान अपना साउथ डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म मौजूदा महीने की 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. यह पहली बार होगा जब जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान आमने सामने होंगे. बता दें, फिल्म आरआरआर (2022) के बाद जूनियर एनटीआर फिल्म देवरा पार्ट 1 से बड़े पर्दे पर उतर रहे हैं.

******************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज अपने कॉन्टैक्ट्स के जरीये आपको बिजनेस संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है । बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को आप किसी बाहरी व्यक्ति के सामने ना आने दें। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आपके काम करने की क्षमता में बेहतरीन बदलाव होगा। अपने व्यवहार से लोगों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी नजदीकी दोस्त की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी गरीब की मदद करने से घर से कलह दूर होगी।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। आज किसी खास काम को लेकर कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान की मदद से आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ेगा। मोबाइल और ईमेल से अच्छी खबर मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी किसी पुराने बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तो के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है,आप उन्हें समझनें की कोशिश करें। आज परिवारिक गतिविधियों में ही व्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर करने की कोशिश सफल रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जो आगे आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। आज आपके रूटीन में कुछ बदलाव होगा। आज आप जोखिम लेने में पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा करने से आपको फायदा भी मिल सकता है। परिवार के किसी समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जिससे आप बड़े फैसले ले पाएंगे। ईश्वर की कृपा से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। अपना काम समय से पूरा करने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लें आपका काम आसान होगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। आज परिवार में तालमेल रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

तुला राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पडऩे से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आज दोस्तों के साथ मेल मुलाकात होगी। कोई असंभव काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के सामने न करें। कामकाज की रुकावटें दूर होंगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी 7 आज घर के बड़े लोगों के मार्गदर्शन में पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा।

शुभ रंग- ग्रीन

शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज नए कार्यों करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आज आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। आज आपकी रूटीन में कुछ बदलाव होंगे आप धर्म, योगाभ्यास जैसे कामों में व्यस्त रहेंगे और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। खास काम की नींव रखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करते हुए समय बितायेंगे। आज सुबह व्यायाम करें इससें आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 5

मकर राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा 7 इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा… दोस्तों से भी मदद मिलेगी । आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि:

आजका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना… आपके लिए बेहतर साबित होगी। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। घर से कलेश दूर हो जायेंगें। भाई-बहन के साथ घर परमूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

*******************************

 

भगवान श्री गणेश को समर्पित म्यूजिक वीडियो ‘गजानन सत सत करूँ प्रणाम’ रिलीज

05.09.2024  –  ‘मुंबई ग्लोबल’ समाचार पत्र और ‘मुम्बई ग्लोबल म्यूजिक’ के सीईओ राजकुमार तिवारी और मयूरी मीडिया वर्क के सीईओ पुनीत आर खरे द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘गजानन सत सत करूँ प्रणाम’ को बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक दिलीप सेन के द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

भगवान श्री गणेश को समर्पित इस म्यूजिक वीडियो के निर्देशक अजहर हुसैन और लिरिक्स राइटर हरि ओम वर्मा हैं और संगीतबद्ध किया है प्रदीप रंजन ने। इस म्यूजिक लांच के अवसर पर बॉलीवुड के कई जाने माने कलाकर भी उपस्थित रहे। निर्माता राजकुमार तिवारी ने कहा कि यह बेहद सुखद अनुभव रहा और पूरी टीम का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

मयूरी मीडिया वर्क के सीईओ और इस एलबम के निर्माता पुनीत आर खरे ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि भगवान गणपति के म्यूजिक वीडियो सॉन्ग से हमारी शुरुआत हुई है और हम आगे भी नए प्रोजेक्ट लाते रहेंगे। इस म्यूजिक वीडियो में सुनीता बावा (अर्पिता), सुनील पाल और राजकुमार कन्नौजिया ने काम किया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

अल्लू अर्जुन ने बाढ़ राहत के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

हैदराबाद ,04 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हाल ही में आई बाढ़ में हुए नुकसान से निपटने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। बुधवार को, अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ के कारण हुई तबाही और पीड़ा को देखकर मैं बहुत दुखी हूं। इस मुश्किल समय में, मैं दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान कर रहा हूं, ताकि राहत कार्यों में मदद की जा सके। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

इसके पहले, अभिनेता एनटीआर जूनियर ने भी बाढ़ राहत के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए थे। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और पोस्ट में लिखा, भारी बारिश के कारण तेलुगू राज्यों में आई बाढ़ को देखकर मैं बहुत प्रभावित हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि तेलुगू लोग इस आपदा से जल्दी उबरें। मेरी ओर से, मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये प्रति राज्य दान कर रहा हूं ताकि राहत कार्यों में मदद की जा सके।

ज्ञात हो कि, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण 35 लोगों की मौत हो गई है, सड़कों को नुकसान पहुंचा है, रेल पटरियां जलमग्न हो गई हैं, और फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

हालांकि कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घटने लगा है, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के चार जिलों- जयशंकर भूपलपल्ली, कोमराम भीम, मंचेरियल, और मुलुगू के लिए बुधवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
बाढ़ के पानी के घटने से राज्य सरकारें प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को और भी तेज कर रही हैं।

*********************************

Read this also :-

देवरा के तीसरे गाने दाउदी की सामने आई झलक

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर डिजिटल स्ट्रीम हुई द लेडी किलर

सरकार की ओर से एग्रीश्योर फंड लॉन्च किया गया

नई दिल्ली ,04 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से एग्रीश्योर फंड लॉन्च किया गया है। इस फंड का कैपिटल पूल 750 करोड़ रुपये का होगा और इससे कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। एग्रीश्योर फंड को कृषि और ग्रामीण स्टार्टअप इकोसिस्टम में वृद्धि और इनोवेशन को बढ़ाने के लिए बनाया गया है।

सरकार की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि इस फंड का साइज 750 करोड़ रुपये का है। यह सेबी के पास कैटेगरी-ढ्ढढ्ढ के तहत पंजीकृत है। इस फंड को बनाने में सरकार ने 250 करोड़ रुपये, नाबार्ड ने 250 करोड़ रुपये और बैंकों एवं इंश्योरेंस कंपनियों ने 250 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एग्रीश्योर फंड सरकार द्वारा किए जा रहे पिछले प्रयासों की निरंतरता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भारत के प्रत्येक किसान को आगे बढऩे के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता मिले।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों के समृद्ध होने से ही देश की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी। हमारा विजन हर किसान को सशक्त बनाना है। एग्रीश्योर फंड कृषि क्षेत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।

इस इवेंट में 6 लाख रुपये के प्राइज पूल वाले एग्रीश्योर ग्रीनथॉन अवॉर्ड भी दिए गए। इसमें अवॉर्ड के लिए ऐसे इनोवेटिव स्टार्टअप को चुना गया था, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला में विभिन्न चरणों पर वैल्यू एडिशन किया।

कुल 10 फाइनलिस्टों में से शीर्ष तीन स्टार्टअप, ग्रीनसेपियो, क्रुशिकंती और एम्ब्रोनिक्स, को क्रमश: विजेता, उपविजेता और दूसरे उपविजेता के रूप में चुना गया।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप की काफी आवश्यकता है।

****************************

Read this also :-

देवरा के तीसरे गाने दाउदी की सामने आई झलक

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर डिजिटल स्ट्रीम हुई द लेडी किलर

उत्तराखंड में अवैध मदरसे होंगे ब्लैकलिस्ट : मदरसा बोर्ड

देहरादून  ,04 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ अब मदरसा बोर्ड ने सख्त रुख अपनाया है। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने बुधवार को कहा कि जिन मदरसों में बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन होता है उन्हें बंद किया जाएगा।

प्रदेश में अवैध मदरसे लगातार सुर्खियों में रहते हैं और अब मदरसा बोर्ड ने इन पर कार्रवाई करने की योजना बनाई है। हाल ही में देहरादून में राज्य बाल आयोग की टीम ने आजाद कॉलोनी स्थित एक मदरसे का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, यह पाया गया कि मदरसे का पंजीकरण नहीं था और वहां बच्चों को ज्यों-त्यों रखा गया था।

मुफ्ती शमून कासमी ने स्पष्ट किया कि जिन मदरसों में बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन होता है, वे सभी अवैध माने जाएंगे, चाहे वे रजिस्टर्ड हों या न हों। उन्होंने कहा कि यदि किसी मदरसे में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो उन्हें संविधान और कानून के अनुसार काम करना होगा। मुफ्ती कासमी ने राज्य में 416 पंजीकृत मदरसों की जानकारी दी और अनुमान है कि लगभग इतने ही अपंजीकृत मदरसे भी होंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पहली बार है जब राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। इस सरकार में न तो कोई धार्मिक भेदभाव है और न ही किसी विशेष समुदाय के प्रति कोई पूर्वाग्रह। सरकार का लक्ष्य सभी नागरिकों को समान अवसर प्रदान करना है, जिसमें अनाज का वितरण, आयुष्मान योजनाएं, और कच्चे मकान से लेकर पक्के मकान तक सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एनसीईआरटी सिलेबस को शामिल किया गया है, ताकि गरीब से लेकर अमीर तक सभी बच्चों को शिक्षा मिल सके।

मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि यदि किसी मदरसे में कोई भी अनियमितता पाई जाती है, तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

****************************

Read this also :-

देवरा के तीसरे गाने दाउदी की सामने आई झलक

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर डिजिटल स्ट्रीम हुई द लेडी किलर

एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्यमें चुनाव इसी साल नवंबर में होंगे

मुंबई  04 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर में होंगे। सीएम शिंदे ने एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री शिंदे ने शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे के चंदीवली निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, “दो महीने बाद नवंबर में विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए हमें दिलीप लांडे के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा। हमें उन्हें भारी बहुमत से जिताने के लिए उनका समर्थन करना चाहिए।”

सीएम शिंदे ने आगे कहा, “वह शिवसेना और महायुति गठबंधन की जीत के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।”

यह पहली बार है जब महायुति गठबंधन का नेतृत्व करने वाले सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव की संभावित तारीख पर बात की है। इससे पहले एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 सितंबर 2024 है, लेकिन विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया नवंबर के दूसरे सप्ताह तक समाप्त हो सकती है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने हाल ही में पार्टी के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। उन्होंने राज्य सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

इस बीच अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी चुनाव से पहले लाडली बहना समेत अन्य योजनाओं को लेकर राज्य में अपनी मजबूती को दिखाने में जुटी हुई है। महाराष्ट्र में वर्तमान सरकार में तीन दल शामिल हैं, जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी है।

सूत्रों के अनुसार, 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा 150-160 सीटें पर दावा कर रही है, जबकि बाकी 128 सीटें शिवसेना, एनसीपी और अन्य दलों के लिए छोड़ी जाएंगी।

बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की देखरेख में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने पूरे महाराष्ट्र में करीब एक लाख बूथों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

दूसरी ओर, पवार, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज्य कांग्रेस पार्टी प्रमुख नाना पटोले ने महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। उन्होंने दावा किया है कि सीट बंटवारे में कोई समस्या नहीं होगी और वह महायुति सरकार को विधानसभा चुनाव में मात देंगे।

**************************

Read this also :-

देवरा के तीसरे गाने दाउदी की सामने आई झलक

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर डिजिटल स्ट्रीम हुई द लेडी किलर

विभव को जमानत मिलने पर सुनीता केजरीवाल ने जाहिर की खुशी

स्वाति मालीवाल भड़की

नई दिल्ली 04 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने विभव कुमार को सशर्त जमानत दे दी।

इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर खुशी जाहिर की, इस पर स्वाति मालीवाल का गुस्सा फूट पड़ा।

दरअसल, विभव को जमानत मिलने पर सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा, ‘सुनूक भरा दिन’।

सुनीता के इस पोस्ट पर स्वाति मालीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री की पत्नी, जो मेरी पिटाई के दौरान घर पे ही थीं, उनको बड़ा सुकून महसूस हो रहा है। सुकून इसलिए कि वो आदमी जिसने मुझे उनके घर में पीटा और अभद्रता की, वो शर्तिया बेल पर आया है।

सबको ये साफ़ संदेश है, महिलाओं को मारो पीटो, उसके बाद हम पहले गंदी ट्रोलिंग करवा देंगे, पीड़िता को पूरी तरह से बर्बाद करेंगे और कोर्ट में उस आदमी को बचाने के लिए देश के सबसे महंगे वकीलों की फ़ौज खड़ी कर देंगे!

जिनको ऐसे लोगों को देखकर सुकून मिलता है उनसे बहन बेटियों की इज़्ज़त की क्या उम्मीद रखनी। प्रभु सब देख रहे हैं, इंसाफ़ होकर रहेगा।”

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्य सचिव रहे विभव पर मारपीट का आरोप लगाया था, लेकिन विभव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया था।

उधर, विभव ने कहा कि स्वाति ने उसे धमकी दी थी कि उसे झूठे मामले में फंसा देगी। इसी के तहत अब उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन महिला सुरक्षा से जुड़ा मामला होने की वजह विभव पर फौरन गिरफ्तारी की गाज गिरी। इसके बाद, उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक महिला विरोधी पार्टी है। इसके नेता महिलाओं का शोषण करने के लिए आए दिन चर्चा में रहते हैं।

*****************************

Read this also :-

देवरा के तीसरे गाने दाउदी की सामने आई झलक

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर डिजिटल स्ट्रीम हुई द लेडी किलर

देवरा के तीसरे गाने दाउदी की सामने आई झलक

जूनियर एनटीआर संग जान्हवी कपूर ने हॉट लुक में लगाई आग

04.09.2024 (एजेंसी)  –  जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की मुख्य भूमिका वाली देवरा 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी स्टार कास्ट और स्टोरीलाइन के कारण काफी चर्चा बटोर रही है। हाल ही में, देवरा के निर्माताओं ने फिल्म के तीसरे गाने के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है।

आपको बता दें कि जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की का एक दिलचस्प पोस्टर शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा कि दाउदी नामक गाना 4 सितंबर को रिलीज़ होगा। उनके कैप्शन में लिखा, यह एक पक्का शॉट होने वाला है। हर बीट में सीटी बजाने लायक पागलपन। प्तदाउदी 4 सितंबर को। पोस्टर में, जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर को एक डांस सीक्वेंस के दौरान अपनी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दिखाते हुए देखा जा सकता है।

जान्हवी अपने नए लुक में खूबसूरत लग रही हैं, जबकि आरआरआर स्टार अपने डांस मूव्स से आकर्षण बिखेर रहे हैं। दूसरी ओर, इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। दाउदी गाने के पोस्टर ने फैंस को जान्हवी कपूर के आकर्षक डांस नंबर नदियों पार की याद दिला दी। यह गाना हिंदी फिल्म रूही का था, जिसमें राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। गाने में जान्हवी ने डांस फ्लोर पर जलवे बिखेरते हुए कुछ ऐसा ही लुक चुना था।

अब तक, देवरा के निर्माताओं ने फिल्म के दो गाने चुट्टामल्ले और फियर सॉन्ग रिलीज कर दिए है। दोनों गानों को दुनिया भर के फैंस से प्रशंसा मिली है। इस बीच, यह बताया गया है कि मुख्य प्रतिपक्षी सैफ अली खान के साथ एक और गाना शूट किया गया है। हालांकि, गाने के बारे में विवरण अभी भी गुप्त रखा गया है।फिल्म की बात करें तो यह भारत के तटीय क्षेत्रों के बैकग्राउंड पर आधारित है।

जूनियर एनटीआर कथित तौर पर फिल्म में दोहरी भूमिका निभाएंगे। फिर भी, देवरा 27 सितंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है। जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान के अलावा, फिल्म में प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।

*************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version