बीजेपी ने हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा

कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी

कुरुक्षेत्र,14 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े हैं। ऐसी पावन धरती से मैं आपसे फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आया हूं। यहां जो उत्साह दिख रहा है, मेरा राजनीतिक अनुभव मुझे कहता है कि हरियाणा ने भाजपा की हैट्रिक लगाना तय कर लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 50 साल का इतिहास है कि हरियाणा की विशेषता रही है दिल्ली में जिसकी सरकार रहती है हरियाणा में भी उसी की सरकार बनाते हैं कभी उलट फेर नहीं होने देते हैं। कुरुक्षेत्र से तो हमारे मुख्यमंत्री खुद ही उम्मीदवार हैं। आज हरियाणा के इस बेटे की प्रशंसा पूरे देश में होती है। इतने कम समय में बहुत कम लोगों को इतनी लोकप्रियता मिलती है। हमारे मुख्यमंत्री 24 घंटे हरियाणा के विकास के लिए समर्पित रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा का जो भी व्यक्ति मिलेगा वो कहता है कि हमारे मुख्यमंत्री तो विनम्रता के संबंध में हमारे हरियाणा का गौरव बढ़ा देते हैं। उनका व्यक्तित्व बहुत सहज है। पिछड़े समाज से निकलकर यहां इस बड़े पद पर पहुंचना और इस पद पर भी नम्रता के साथ जीना बहुत बड़ी उपलब्धि है। भाजपा के कार्यकर्ता के नाते मुझे हरियाणा में अनेक वर्षों तक काम करने का अवसर मिला है। मेरे यहां बहुत सारे पुराने साथी बैठे हैं, जब में मुख्यमंत्री की तारीफ सुनता हूं तो गर्व से भर जाता हूं। इनका विजन और इनकी लगन बड़े-बड़ों से भी कहीं बड़ी है।

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इस बार हरियाणा में द्विपक्षीय मुकाबला होने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस दस साल बाद हरियाणा में सत्ता हासिल करने का फिर से प्रयास कर रही है।

***************************

 

सोनिया गांधी ने सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली,14 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सोनिया गांधी ने नई दिल्ली में गोल मार्केट स्थित सीपीआई (एम) मुख्यालय में सीताराम येचुरी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां सीपीआई (एम) और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
बता दें कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव और पूर्व सांसद सीताराम येचुरी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 72 साल के थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था, यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

येचुरी को निमोनिया और फेफड़े में संक्रमण के बाद 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। वामपंथी नेता की हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी भी हुई थी।

चेन्नई में 12 अगस्त 1952 को जन्मे येचुरी अगस्त 2005 से 2017 तक लगातार दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे थे। वह अप्रैल 2015 से माकपा के महासचिव पद पर थे। इससे पहले 1992 से वह माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य और 1984 से माकपा की केंद्रीय समिति से सदस्य रहे थे। उनके निधन के बाद इंडी गठबंधन के अलग-अलग दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उनके निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था, सीताराम येचुरी जी एक मित्र थे। हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले भारत के विचार के रक्षक थे।

उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा था, मैं हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं को याद करता हूं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा था, यह जानकर दुख हुआ कि सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। वह एक अनुभवी सांसद थे और उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्षति होगी। मैं उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

उल्लेखनीय है कि येचुरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। उनके परिवार में पत्नी सीमा चिश्ती येचुरी और दो बच्चे हैं। उन्होंने दिवंगत पार्टी नेता हरकिशन सिंह सुरजीत के मार्गदर्शन में सियासत में कदम रखा था। वह 2015 में प्रकाश करात के बाद माकपा महासचिव बने थे।

*****************************

 

कॉमेडी फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर जारी

14.09.2024  –  जियो स्टूडियोज और जार पिक्चर्स की नवीनतम प्रस्तुति कॉमेडी फिल्म ‘जो तेरा है वो मेरा है’ का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें हास्य और प्रासंगिकता का खूबसूरती से मिश्रण किया गया है। ट्रेलर में चाय बेचने वाले से महत्वाकांक्षी ठग बने मितेश मेघानी (अमित सियाल) के जीवन, उसकी गलतफहमियों और मजेदार कारनामों की झलक दिखती है।

मितेश एक बूढ़े व्यक्ति (परेश रावल) को धोखा देकर अपने परिवार का प्यार पाने की कोशिश करता है। जब बूढ़ा व्यक्ति मरने से इनकार करता है, तो उसकी गलत तरीके से बनाई गई रिवर्स मॉर्गेज योजना का खुलासा होता है।

परेश रावल, अमित सियाल, सोनाली कुलकर्णी और सोनाली सहगल अभिनीत इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और अजय राय ने किया है। राज त्रिवेदी द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी-ड्रामा 20 सितंबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर आउट, राजकुमार-तृप्ति ने लगाया रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. ट्रेलर काफी मजेदार है और कॉमेडी से भरपूर है. फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं उनके साथ ही मल्लिका शेरावत, विजय राज, मस्त अली जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में हैं. इनके अलावा शहनाज गिल और दलेर मेहंदी का गाने में स्पेशल अपीयरेंस है.ट्रेलर की शुरूआत में विक्की और विद्या अपनी का इंटीमेट वीडियो बनाते हैं और इसे रिकॉर्ड करते हैं लेकिन इसकी सीडी प्लेयर कहीं चोरी हो जाती है. इसी को खोजने की जद्दोजहद में मेकर्स ने गजब का कॉमेडी का तड़का लगाया है जिसमें विजय राज एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं जो मल्लिका शेरावत के प्यार में पड़ जाता है. हाल ही में मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया था जो काफी दिलचस्प था. इस दिलचस्प टीजर में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी टीवी जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं और अपनी फिल्म के कलाकारों और क्रू को पेश करने के लिए एक शो होस्ट कर रहे हैं. इस टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया.फिल्म टी-सीरीज, बालाजी टेलीफिल्म्स, वाकाओ फिल्म्स और थिंकिंग पिक्चर्स का ज्वाइंट वेंचर है. यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि यह आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर जिगरा से टकराएगी, जो उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार पिछली बार मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए थे. वहीं उनकी अकपमिंग फिल्मों में विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और मालिक है. दूसरी ओर तृप्ति की पिछली फिल्म बैड न्यूज थी जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और एमी विर्क थे.

कोहली और स्मिथ के बीच मुकाबला देखना रोमांचक होगा: मैक्सवेल

नई दिल्ली, 13 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रीमियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और विराट कोहली के बीच मुकाबला देखना काफी रोमांचक होगा। स्मिथ ने भारत के खिलाफ 19 टेस्ट मैचों में 65.87 की औसत से 2042 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं। दूसरी ओर, कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में 47.48 की शानदार औसत से इतने ही रन बनाए हैं, जिसमें आठ शतक शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया में कोहली ने 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 54.08 की औसत से 1,352 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से दो सुपरस्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और विराट कोहली आमने-सामने होंगे, मुझे लगता है कि इस सीरीज में उनका दबदबा देखने को मिलेगा और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी कौन जीतेगा, इस पर इसका कितना असर होगा।
मैक्सवेल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, उन दोनों में से कोई एक बहुत रन बनाएगा और हमारी पीढ़ी के दो बेहतरीन खिलाडिय़ों को आमने-सामने देखना काफी रोमांचक होगा।

2024/25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया 22 नवंबर से 7 जनवरी, 2025 तक पर्थ, एडिलेड (गुलाबी गेंद वाला मैच), ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में टेस्ट मैच खेलेंगे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पिछली दो बार 2018/19 और 2020/21 में जीती है।

यह 1991/92 के बाद से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ भी होगी। मार्की सीरीज 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी। भारत की ए टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना (31 अक्टूबर से 3 नवंबर) और एमसीजी (7-10 नवंबर) में दो चार दिवसीय मैच खेलेगी। इसके बाद 15-17 नवंबर को पर्थ के डब्ल्यूएसीए ग्राउंड में भारत का अंतर-टीम मैच होगा।

भारत में जीसीसी से 2030 तक पैदा होंगी 28 लाख नौकरियां

नई दिल्ली  13 Sep, । भारत दुनिया का ‘जीसीसी कैपिटल’ बनकर उभर रहा है। दुनिया के कुल ग्लोबल टेक्नोलॉजी कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) में भारत की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है और इसमें 19 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

जीसीसी मार्केट भारत में 2030 तक बढ़कर 99 से 105 अरब डॉलर का हो सकता है। इस दौरान देश में जीसीसी की संख्या बढ़कर 2,100 से लेकर 2,200 पहुंच सकती है। वहीं, इनमें कर्मचारियों की संख्या 25 लाख से 28 लाख तक पहुंच सकती है।

पिछले पांच वर्षों में देश में वैश्विक नौकरियों में तेज इजाफा देखने को मिला है। 6,500 से ज्यादा ऐसी नौकरियां अब पैदा हो चुकी हैं। इसमें 1,100 से ज्यादा पदों पर महिलाएं हैं।

नैस्कॉम-जिनोव की रिपोर्ट में कहा गया कि एक चौथाई से ज्यादा वैश्विक इंजीनियरिंग पद भारत में हैं। ये पद एयरोस्पेस, डिफेंस और सेमीकंडक्टर जैसी नई जनरेशन की टेक्नोलॉजी में हैं।

सेमीकंडक्टर फर्म और टेक सेक्टर की बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत में इनोवेशन को बढ़ाने के लिए प्रोडक्ट टीम का विस्तार कर रही हैं।

पिछले पांच वर्षों में 400 से ज्यादा नए जीसीसी और 1,100 से ज्यादा नए सेंटर्स देश में स्थापित हो चुके हैं और इसके कारण देश में जीसीसी की संख्या 1,700 के पार निकल गई है।

वित्त वर्ष 24 में भारत से जीसीसी ने 64.6 अरब डॉलर का निर्यात किया था। वित्त वर्ष 19 से भारत में औसत जीसीसी टैलेंट 24 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और वित्त वर्ष 24 में 1,130 से ज्यादा कर्मचारी होने का अनुमान है।

देश में 90 प्रतिशत से ज्यादा जीसीसी फाइनेंसियल सेंटर्स, टेक्नोलॉजी ऑपरेशन और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 220 से ज्यादा जीसीसी यूनिट्स अहमदाबाद, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर जैसे शहरों में स्थित हैं।

पुतिन ने जमकर की भारत की तारीफ, पीएम मोदी को फिर बताया अच्छा मित्र

सेंट पीटर्सबर्ग ,13 सितंबर । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते वैश्विक कद और मजबूत होती अर्थव्यवस्था की सराहना की। पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत की जमकर तारीफ की। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी गति पकड़ रही है, मजबूत हो रही है, जिसे लेकर हम खुश हैं। हम खुश हैं कि भारत एक राष्ट्र के रूप में मजबूत हो रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है। यह सफलता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिली है। इस वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी के मॉस्को दौरे को याद करते हुए पुतिन ने कहा कि वह ऐतिहासिक यात्रा बहुत सफल रही, इसके बाद जो काम हुआ वह बहुत सार्थक ढंग से और ठीक उसी गति से आगे बढ़ रहा है जिस पर प्रधानमंत्री मोदी और उन्होंने सहमति जताई थी।

एनएसए डोभाल ब्रिक्स सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की बैठक के लिए सेंट पीटर्सबर्ग गए हैं। समूह का वर्तमान अध्यक्ष रूस 22-24 अक्टूबर तक वार्षिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। मॉस्को ने कज़ान में लगभग 36 विदेशी नेताओं को आमंत्रित किया है।
पुतिन ने कहा, सुरक्षा मुद्दे हमेशा से हमारी प्राथमिकताओं में रहे हैं और रहेंगे। सेंट पीटर्सबर्ग आने के लिए हम आपके आभारी हैं। पिछले साल, यह बैठक मास्को में हुई थी। भारतीय पक्ष की ओर से इस वार्ता का समर्थन करने के लिए हम आभारी हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हम कज़ान में पीएम मोदी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैं 22 अक्टूबर को कज़ान में एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव देता हूं। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मास्को यात्रा के समय हुए समझौतों को लागू करने के लिए हमारे द्वारा किए गए संयुक्त कार्यों का सार पेश किया जाएगा और निकट भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा। पुतिन ने कहा, कृपया मेरे अच्छे मित्र पीएम मोदी को मेरी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करें। रूसी राष्ट्रपति ने जुलाई में भी प्रधानमंत्री मोदी को अपना अच्छा मित्र बताया था और उन्हें रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड से सम्मानित किया था।

एनएसए डोभाल ने अपने संबोधन में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात का दुर्लभ अवसर प्रदान करने के लिए रूसी राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, जैसा कि प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान आपसे कहा, वह आपको यूक्रेन की अपनी यात्रा और जेलेंस्की के साथ अपनी बैठक के बारे में बताने के लिए तैयार हैं। वह चाहते थे कि मैं व्यक्तिगत रूप से आऊं और आपको इस बारे में बताऊं। यह बातचीत बंद प्रारूप में हुई थी, केवल दोनों नेता मौजूद थे और मैं प्रधानमंत्री के साथ था, मैं इस बातचीत का साक्षी हूं।

इससे पहले पुतिन ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को संबोधित किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि सेंट पीटर्सबर्ग में ही ब्रिक्स की नींव रखी गई थी, जब भारत, रूस और चीन के नेताओं ने उच्चतम स्तर के साथ-साथ कुछ अन्य क्षेत्रों में नियमित बैठकें आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की थी।

आप के जमानती क्लब में केजरीवाल भी हो गए शामिल : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली ,13 सितंबर । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। केजरीवाल को जमानत मिलने पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी की जमानती क्लब में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो गए हैं।Ó भाजपा नेता ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी लीगल है। इसका मतलब है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की भूमिका है।

सचदेवा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए जो टिप्पणी की, उससे स्पष्ट है कि जांच एजेंसी के पास सबूत है, जिसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। इसलिए कोर्ट ने कहा, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लीगल थी।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, अगर केजरीवाल में जरा सी भी नैतिकता बची है, तो जेल से बाहर निकलने के बाद उन्हें तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि, कोर्ट ने उन्हें जमानत के दौरान कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। वह मुख्यमंत्री ऑफिस नहीं जा सकते। किसी फाइल पर साइन नहीं कर सकते। इस केस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। विदेश नहीं जा सकते। ऐसे में ऐसे व्यक्ति को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का अधिकार नहीं है, जो मुख्यमंत्री ऑफिस में घुस भी नहीं सकता है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान, चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए 10 मई को 21 दिनों के लिए जमानत मिली थी। 21 दिनों की जमानत खत्म होने के बाद केजरीवाल ने दो जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था।

अहमदाबाद से गांधीनगर तक मेट्रो सर्विस का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

गांधीनगर 12 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): गुजरात के दो प्रमुख शहर अहमदाबाद और गांधीनगर मेट्रो से जुड़ गए हैं। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने केंद्र और गुजरात सरकार के सहयोग से अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का निर्माण पूरा कर लिया है। दोनों शहरों के बीच मेट्रो 16 सितंबर से चलेगी।

नए फेज में जीएनएलयू, पीडीईयू, जीआईएफटी सिटी और गांधीनगर के सेक्टर-1 जैसे महत्वपूर्ण स्थान मेट्रो से जुड़ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर सेक्टर-1 में होने वाले एक समारोह में नए फेज का उद्घाटन करेंगे।

फेज-2 एक्सटेंशन मोटेरा से गांधीनगर तक 21 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगा। इसमें जीआईएफटी सिटी तक पहुंचने के लिए एक अलग कॉरिडोर होगा। इससे स्थानीय लोगों, प्रोफेशनल्स और छात्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

मेट्रो यात्रा के समय को काफी कम कर देगी। अहमदाबाद से गांधीनगर तक एक घंटे में पहुंचना संभव हो जाएगा। इसके अलावा वाहनों से होने वाला उत्सर्जन, ट्रैफिक और प्रदूषण कम होगा। नए फेज के शुरू होने से एपीएमसी (वासना) से गांधीनगर सेक्टर-1 तक 33.5 किलोमीटर की यात्रा में 65 मिनट लगेंगे और किराया मात्र 35 रुपए होगा। यह टैक्सी या ऑटो-रिक्शा की तुलना में काफी सस्ता ऑप्शन है, जिनसे इस दूरी की यात्रा के लिए 375 रुपए से अधिक का किराया देना पड़ता है।

मेट्रो फेज-2 की शुरुआत से स्थानीय अर्थव्यवस्था पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। मेट्रो सेवा शुरू होने से जीआईएफटी सिटी और इन्फोसिटी जैसे कमर्शियल केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। नए मेट्रो स्टेशनों के आसपास रियल एस्टेट के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण, रेजिडेंशियल और कमर्शियल यूनिट की मांग में वृद्धि होने की उम्मीद है।

****************************

 

आरजेडी प्रमुख लालू यादव को हार्ट में दिक्कत

मुंबई के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली 12 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – आरजेडी प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की एंजियोप्लास्टी हुई है। जानकारी के अनुसार मुंबई के एक अस्पताल में हार्ट में दिक्कत के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। 76 साल के लालू को दो दिन पहले मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था।

लालू यादव के हार्ट में ब्लोकेज की समस्या के चलते डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की सलाह दी थी। हालांकि, अभी तक अस्पताल की ओर से लालू का हेल्थ अपडेट जारी नहीं हुआ है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एंजियोप्लास्टी के बाद लालू यादव की हालत स्थिर है। उन्हें एक या दो दिन के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टर संतोष डोरा और तिलक सुवर्ण ने उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की। बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो बीते मंगलवार को पटना से मुंबई पहुंचे थे।

उस समय लालू की ओर से बताया गया था कि वे रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए डॉक्टरों से मिलेंगे। लगभग 10 साल पहले इसी अस्पताल में लालू यादव के दिल का ऑपरेशन हुआ था।

2014 में उनके एरोटिक वाल्व का रिप्लेसमेंट किया गया था। यह सर्जरी करीब 6 घंटे तक चली थी। इसके बाद लालू यादव 2018 और 2023 में दो बार फॉलो-अप के लिए मुंबई गए थे।

*****************************

 

दतिया में किले की 400 साल पुरानी दीवार गिरी

7 लो 7 लोगों की मौत, मची चीख पुकारगों की मौत, मची चीख पुकार

दतिया 12 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): तेज बारिश से खलकापुरा में पुराने फिल्टर के पास राजगढ़ किले की दीवार कुछ मकानों पर गिर गई। जिसमें 9 लोग मलबे में दब गए। दीवार ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें तेज आवाज आई थी। जिसके बाद वह अपने घरों से बाहर आ गए और देखा कि किले की दीवार गिर गई है। मलबे में दबे दो लोगों को तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से 7 शव निकाले गए। कलेक्टर संदीप मकीन ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

करीब 400 साल पुरानी थी किले की दीवार

पीताम्बर माई के दर दतिया में गुरुवार को हुए दिलदहलाने वाले हादसे ने प्रशासन की सजगता पर प्रश्न खड़े कर दिये हैं। जानकारी के अनुसार किले की दीवार करीब 400 साल पुरानी थी।

*******************************

 

केंद्र सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दायर किया

आदिवासी आबादी 44 से घटकर 28 फीसदी हुई

रांची  12 Sep, ((Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । झारखंड के संथाल परगना इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले को लेकर जनहित याचिका पर केंद्र सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र के जरिए अपना जवाब दाखिल किया।

इसमें बताया गया है कि संथाल परगना प्रमंडल की डेमोग्राफी में आदिवासी आबादी की हिस्सेदारी में 16 फीसदी की गिरावट आई है। यहां पहले आदिवासियों की आबादी 44 फीसदी थी, जो घटकर 28 फीसदी हो गई है। केंद्र सरकार ने आदिवासी आबादी में गिरावट के मुख्य रूप से’दो कारण बताए हैं।

पहला – पलायन

 दूसरा – धर्मांतरण।

केंद्र सरकार ने अपने जवाब में इस प्रमंडल के छह जिलों की डेमोग्राफी में विगत वर्षों में आए बदलाव की बात को स्वीकार किया है। बताया गया है कि इन जिलों में मुस्लिम आबादी में 20 से 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। पाकुड़ और साहिबगंज में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी बढ़ी है। ईसाइयों की संख्या में छह हजार गुणा तक की वद्धि हुई है।

कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसी यूआईडीएआई ने भी इस मामले में अपना पक्ष दाखिल किया है, जिसमें यह बताया गया है कि आधार नंबर से व्यक्ति विशेष की पहचान पूरी तरह संभव है, लेकिन यह किसी की नागरिकता का आधार नहीं हो सकता। इस मामले में गुरुवार को तकनीकी कारणों से कोर्ट में विस्तृत सुनवाई नहीं हो पाई। यह मामला अगले मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

बता दें कि इससे पहले 5 सितंबर को इस याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता ने कहा था कि संथाल परगना में बांग्लादेशियों की घुसपैठ की स्थिति अलार्मिंग है। इसकी वजह से इलाके की डेमोग्राफी प्रभावित हो रही है। इसी वजह से आदिवासी आबादी के प्रतिशत में गिरावट भी गंभीर विषय है। घुसपैठिए झारखंड के रास्ते देश के अन्य राज्यों में घुसकर वहां की आबादी को प्रभावित कर सकते हैं।

इस मामले में संथाल परगना प्रमंडल के छह जिलों के उपायुक्तों की ओर से पूर्व में दाखिल किए गए जवाब में बांग्लादेशी घुसपैठ से इनकार किया गया था। इसपर कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि अगर घुसपैठ का एक भी मामला मिला तो संबंधित उपायुक्त पर अवमानना का केस चल सकता है। बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका जमशेदपुर निवासी दानियल दानिश ने दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज आदि झारखंड के बॉर्डर इलाके से बांग्लादेशी घुसपैठिए झारखंड आ रहे हैं। इससे इन जिलों में जनसंख्या में कुप्रभाव पड़ रहा है। इन जिलों में बड़ी संख्या में मदरसे स्थापित किए जा रहे हैं। स्थानीय आदिवासियों के साथ वैवाहिक संबंध बनाया जा रहा है।

उनके अधिवक्ता ने राष्ट्रीय जनगणना के हवाले से हाईकोर्ट के समक्ष जो डाटा पेश किया है, उसके मुताबिक साल 1951 में संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासी आबादी 44.67 प्रतिशत से घटकर साल 2011 में 28.11 प्रतिशत हो गई। इसके पीछे की एक बड़ी वजह बांग्लादेशी घुसपैठ है। अगर इस सिलसिले पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।

******************************

 

जेजेपी-एएसपी गठबंधन ने तीसरी सूची जारी की

चंडीगढ़ 11 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जेजेपी-एएसपी गठबंधन ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 18 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है, जिसमें जेजेपी के 15 और एएसपी के 3 उम्मीदवार शामिल हैं। गठबंधन ने रानियां विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत चौटाला को समर्थन देने का भी ऐलान किया है।
जेजेपी के उम्मीदवारों की सूची में यमुनानगर से इंतजार अली गुर्जर, थानेसर से सूर्य प्रताप सिंह राठौड़, इंद्री से कुलदीप मदान, पानीपत ग्रामीण से रघुनाथ कश्यप, टोहाना से हवा सिंह खोबड़ा, रतिया से रमेश कुमार ओड, कालांवाली से गुरजंट तिगड़ी पार्षद, आदमपुर से कृष्ण गंगवा, हिसार से रवि आहुजा, रोहतक से जितेंद्र बल्हारा, कलानौर से महेंद्र सुडाना, बादली से कृष्ण सिलाना, झज्जर से नसीब सोनू बाल्मिकी, हथीन से रविंद्र सहरावत और फरीदाबाद एनआईटी से हाजी करामत अली के नाम शामिल हैं।

एएसपी के तीन उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की गई है, हालांकि उनके नामों का विवरण इस खबर में स्पष्ट नहीं किया गया है। गठबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि रानियां विधानसभा क्षेत्र में जेजेपी-एएसपी गठबंधन निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत चौटाला का समर्थन करेगा, जिससे इस क्षेत्र में चुनावी समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं।

गठबंधन की यह तीसरी सूची आने वाले चुनावों में राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर की ओर इशारा कर रही है।

******************************

Read this also :-

महेश बाबू की आवाज में मुफासा का तेलुगू ट्रेलर रिलीज

मास एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज

कांग्रेस सत्ता में नहीं होने पर वोटों के लिए

SC-ST की हितैषी बन जाती है : मायावती

लखनऊ 11 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । अमेरिका में आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयान के बाद से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती लगातार हमलावर हैं। मायावती का कहना है कि कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है तो उपेक्षित एससी, एसटी और ओबीसी के वोट की खातिर हितैषी बन जाती है।

सत्ता में रहते हुए इनके खिलाफ कार्य करती है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अब यह सफाई कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं स्पष्टतः गुमराह करने वाली गलतबयानी है। केंद्र में बीजेपी से पहले इनकी 10 साल रही सरकार में उनकी सक्रियता में इन्होंने सपा के साथ मिलकर एससी/एसटी का पदोन्नति में आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया इसका यह प्रमाण।”

उन्होंने आगे कहा, “इनके द्वारा देश में आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात भी छलावा है, क्योंकि इस मामले में अगर इनकी नीयत साफ होती तो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में यह कार्य जरूर कर लिया गया होता। कांग्रेस ने न तो ओबीसी आरक्षण लागू किया और न ही एससी/एसटी आरक्षण को सही से लागू किया।”

इसके अलावा मायावती ने कहा, “इससे स्पष्ट है कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है तो इन उपेक्षित एससी/एसटी/ओबीसी वर्गों के वोट के स्वार्थ की खातिर इनके हित व कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब सत्ता में रहती है तो इनके हित के विरुद्ध लगातार कार्य करती है। ये लोग इनके इस षडयंत्र से सजग रहें।”

गौरतलब हो कि आरक्षण पर दिए गए अपने बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि हम आरक्षण को 50 प्रतिशत से आगे बढ़ाने जा रहे हैं। मैं बार-बार यह कहता रहा हूं और कभी भी आरक्षण के खिलाफ नहीं रहा हूं। कल किसी ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया कि मैं आरक्षण के खिलाफ हूं। लेकिन मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मैं आरक्षण के खिलाफ नहीं हूं।

****************************

Read this also :-

महेश बाबू की आवाज में मुफासा का तेलुगू ट्रेलर रिलीज

मास एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज

पाकिस्तान में आए भूकंप से हिला उत्तर भारत

रिक्टर स्केल पर इतनी आंकी गई तीव्रता

नई दिल्ली ,11 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  आज दोपहर 12:58 बजे उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप की जानकारी प्राप्त हुई है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 आंकी है और इसके केंद्र को पाकिस्तान में डेरा गाजी खान के पास माना जा रहा है। भूकंप के चलते लोगों में डर का माहौल देखने को मिला। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी, जिससे झटकों की तीव्रता अपेक्षाकृत कम महसूस की गई।

पाकिस्तान के अखबार द ट्रिब्यून के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा से लेकर पंजाब तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 5.4 के करीब बताई है। पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र के शहरों जैसे मियांवाली, खानेवाल, टोबा टेक सिंह, गुजरात, सरगोधा और झांग, साथ ही राजधानी इस्लामाबाद, मुल्तान और लाहौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर, स्वात घाटी, और उत्तरी वजीरिस्तान में भी भूकंप आया है।

फिलहाल, किसी भी देश में जान या माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार, यदि भूकंप की तीव्रता 6 से कम है, तो आमतौर पर बड़ा खतरा नहीं होता है। हालांकि, भूकंप का केंद्र जमीन के काफी नीचे था, जिससे इसका प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक हो सकता था। यह भूकंप 29 अगस्त को अफगानिस्तान में आए भूकंप के ठीक बाद हुआ है। राहत और बचाव एजेंसियां स्थिति की निगरानी कर रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

*****************************

Read this also :-

महेश बाबू की आवाज में मुफासा का तेलुगू ट्रेलर रिलीज

मास एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज

सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत का बड़ा दांव..

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ये ऐलान

नई दिल्ली ,11 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत को पूरी तरीके से आत्मनिर्भर बनाने और अन्य देशों को यहां आकर अपनी फैक्ट्री खोलने और निवेश के लिए प्रेरित करने के लिए सेमीकॉन इंडिया का आयोजन किया गया।

जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। सेमीकॉन इंडिया 2024 को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा सपना है कि दुनिया के हर इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत में बनी चिप लगी हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सेमीकंडक्टर की मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए निवेश का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन में जगह बनानी है, तो उसके लिए कॉम्पिटीटिव होना एक अहम शर्त है। पीएम मोदी ने कहा कि आज स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन और एआई तक हर चीज के लिए सेमीकंडक्टर आधार है। पीएम ने कहा कि कोविड-19 जैसीवैश्विव महामारी ने सेमीकंडक्टर और उसकी सप्लाई चेन की जरूरत को सबसे सामने लाया।

इस दौरान दुनिया ने सप्लाई चेन का संकट देखा, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई। चीन ने कोविड के प्रसार को रोकने के लिए जो कदम उठाए, उससे दुनिया के उन देशों में उद्योग प्रभावित हुए जो सेमीकंडक्टर के लिए चीन से आयात पर निर्भर थे। इसलिए आने वाले समय में इससे जुड़े किसी भी व्यवधान को खत्म करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता पर गौर किया जाना चाहिए। आज सेमीकंडक्टर हर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

दुनिया के हर डिवाइस में हो भारत की चिप

इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने एक सपने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा,हमारा सपना है कि दुनिया के हर डिवाइस में भारत में बनी चिप हो। हम भारत को सेमीकंडक्टर सेक्टर में वर्ल्ड पावर बनाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने उनकी सरकार के कार्यकाल में उठाए गए कदमों की चर्चा की है।

देश में चिप मैन्यूफैक्चरिंग के लिए थ्री-डी पावर की अवधारणा पर फोकस किया गया है, इसमें सुधारवादी सरकार की स्थिर नीतियां, मैन्युफैक्चरिंग का मजबूत आधार और एस्पिरेशनल मार्केट का टेक्नोलॉजी को अपनाना शामिल है।

आज का भारत दुनिया में विश्वास जगाता है, जब मुश्किलें आती हैं, तो आप भारत पर भरोसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश पहले ही किया जा चुका है और कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए देश में कई चुनौतियां पार करनी हैं। इनमें सप्लाई चेन, कच्चा माल और उपकरण, टेस्टिंग फैसिलिटी और स्किल्ड मैनपावर सबसे अहम है। ऐसे में इसकी क्षमता को बढ़ाकर कई गुना करने का प्लान है। ताकि आत्मनिर्भरता के साथ प्रदेश की इकोनॉमी का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सके।

*****************************

Read this also :-

महेश बाबू की आवाज में मुफासा का तेलुगू ट्रेलर रिलीज

मास एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज

मास एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज

जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के बीच छिड़ी समंदर पर बड़ी जंग

11.09.2024 (एजेंसी)  –  साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर स्टारर मास एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर का इंतजार खत्म हो चुका है. देवरा पार्ट 1 का ट्रेलर अपने तय समय और डेट पर रिलीज हो गया है. देवरा पार्ट 1 के ट्रेलर का इंतजार जूनियर एनटीआर के फैंस को बेसब्री से था, जो आज खत्म हो गया है. देवरा पार्ट 1 के पहले टीजर और पोस्टर ने फैंस में फिल्म के प्रति बढ़ाई थी, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद फैंस को 27 सितंबर तक का इंतजार भारी पड़ सकता है.

देवरा पार्ट 1 एक मास ड्रामा एक्शन फिल्म है. इसमें जूनियर एनटीआर का डबल रोल में हैं. ट्रेलर में भी जूनियर एनटीआर के दो अवतार दिख रहे हैं. पहले अवतार में वह बाप के रोल में निडर, बहादुर और हिम्मतवाले नजर आ रहे हैं, जो अपने समंदर में सैफ अली खान से जंग लड़ते दिख रहे हैं. वहीं, दूसरे अवतार में वह एक आम इंसान की तरह साधारण और डरपोक नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर बताता है कि देवरा (जूनियर एनटीआर) और भैरा (सैफ अली खान) समंदर पर कब्जा करने के लिए एक-दूसरे के खून के प्यासे बन हुए हैं.फिल्म देवरा पार्ट 1 में सैफ अली खान को विलेन भैरा बनाकर उतारा है और वह फिल्म में जूनियर एनटीआर से टक्कर लेते दिखेंगे. वहीं, जूनियर एनटीआर के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर रोमांस करती दिखेंगी.देवरा पार्ट 1 को सिवा कोराताला ने बनाया है.

युवासुधा आर्ट्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आगामी 27 सितंबर को रिलीज होने जा रही है. पहले फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होनी थी. बता दें, जूनियर एनटीआर को साल 2022 में आई मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में देखा गया था. इस फिल्म के सॉन्ग नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर जीता था. वहीं, जूनियर एनटीआर के दो साल बाद पर्दे पर उतरने से उनके फैंस का एक्साइटमेंट लेवल हाई है.

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज परिवार के साथ समय बितायेंगे। इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत से आसपास के लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ एंक- 6

वृष राशि:

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्ते में मधुरता बनेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी जहां आप खुलकर अपनी राय रखेंगे, आपकी राय को अहमियत मिलेगी। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। आज समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको किसी बुजुर्ग की सेवा का अवसर मिलेगा, इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे। लवमेट का आज रिश्ता तय हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं,उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आपको रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको हर्ट कर सकता है। आज आप पिता और बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा इससे आपका हौसला बढ़ेगा। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें ,इससे गलती से भी आप सुरक्षित रहेगें।जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक समस्या दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी। आज सेहत के लिहाज से आप ठीक रहेंगे। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव करना बेहतर रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेने से आपकी सभी परेशानियों से राहत मिल जाएगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपको मित्र से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो कोई बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालने से आपका मन शांत रहेगा। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा टाइम बितेगा। माता पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते है। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने में पिता का सहयोग आपको मिलेगा। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे और उनके लिए खरीदादरी करने का मन बनायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज पदोन्नती के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे परफोर्मेंस के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आयेंगे। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए खुशी मिलेगी। दोस्ती में चल रही अनबन को ख़त्म करने के लिए आप दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का प्लान बना सकते हैं। आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकल जाएगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 9

मकर राशि:

आज का दिन आज ठीक – ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आप दिन का अधिक समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी कम्पनी से मेल आ सकती है। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी खुशी होगी। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है, आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे मे अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं, ऐसा कोई मौका ही न दें। आज बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य होगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढऩे की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी दूसरों की नक़ल न करें अपने आप पर विश्वास करें। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्राएं हो सकती है। किसी बात को लेकर भाई से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

******************************

 

गुप्त साम्राज्य की पुस्तक विमोचन और दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी

नई दिल्ली , 10 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईंजीएनसीए) 12 सितंबर 2024 को ‘*ट्रेजर्स ऑफ़ गुप्ता एंपायर*’ नामक पुस्तक के दूसरे संस्करण का भव्य विमोचन करने जा रहा है। प्रख्यात इतिहासकार श्री संजीव कुमार द्वारा लिखित यह पुस्तक भारत के सबसे गौरवशाली साम्राज्यों में से एक की समृद्ध धरोहर को उजागर करती है। यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे आईंजीएनसीए के समवेत ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

गुप्त साम्राज्य (320-550 ईस्वी) को भारत का स्वर्ण युग माना जाता है, जो कला, साहित्य, विज्ञान और शासन में अतुलनीय उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध है। यह पुस्तक विशेष रूप से गुप्तकालीन कला और उनके दुर्लभ सिक्कों पर केंद्रित है, जो इस काल की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि को दर्शाते हैं। इस अवसर पर दर्शकों को गुप्त साम्राज्य के वास्तविक सिक्कों का दुर्लभ संग्रह देखने का अनूठा अवसर मिलेगा, जो उस दौर की अद्वितीय कलात्मकता और संपन्नता से साक्षात्कार कराएगा।

इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं में आईंजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, राष्ट्रीय संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. बी.आर. मणि, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के.के. थपलियाल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. संजय कुमार मंजुल और भारतीय सिक्का सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुलकर्णी शामिल होंगे।

इसके साथ ही, पुस्तक के लेखक श्री संजीव कुमार और आईंजीएनसीए के निदेशक प्रो. (डॉ.) रमेश सी. गौर भी अपने विचार साझा करेंगे।यह पुस्तक विमोचन न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा बल्कि गुप्त साम्राज्य के ऐतिहासिक योगदान पर गहन अंतर्दृष्टि भी प्रदान करेगा। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक धरोहर को समझने और उसकी गहराई को जानने के इच्छुक लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा।

यह कार्यक्रम भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक अनमोल अवसर होगा, जहां विद्वानों की बहुमूल्य अंतर्दृष्टियों और दुर्लभ कलाकृतियों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

*******************************

Read this also :-

अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का एलान

युध्रा से सिद्धांत चतुर्वेदी और मलविका मोहनन का नया पार्टी एंथम सोहनी लगदी रिलीज

 

सिखों को खतरा सिर्फ 1984 में हुआ था, पुरी का पलटवार

राहुल के बयान पर 

नई दिल्ली 10 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिख समुदाय को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि भारत में सिखों को एक ही बार चिंता, असुरक्षा और अस्तित्व का खतरा महसूस हुआ था, जब उनका परिवार सत्ता में था।

उन्होंने कहा कि 1984 में जब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी सत्ता में थे तो सिख समुदाय के खिलाफ नरसंहार किया गया था। तीन हजार निर्दोष सिखों को मार दिया गया था। लोगों को उनके घरों से खींचकर बाहर निकाल कर जिंदा जला दिया गया था। राजीव गांधी ने उस समय बयान दिया था कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तब धरती हिलती है।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में सिखों के लिए जितना काम किया है, आजादी के बाद उतना काम कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी जब भी गुरुद्वारे जाते हैं, स्वयं भी पगड़ी पहनकर ही जाते हैं।

करतारपुर कॉरिडोर सहित सिख समुदाय की कई लंबित मांगों को मोदी सरकार ने पूरा किया है। राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि क्या एक सिख को पगड़ी या कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी या नहीं या एक सिख को गुरुद्वारे में जाने की अनुमति दी जाएगी या नहीं। यह पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद बातें हैं और वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

उन्होंने सिख समुदाय से भी इस झूठ को समझने और इसका पर्दाफाश करने का आग्रह किया। पुरी ने कहा कि वह स्वयं छह दशकों से पगड़ी पहन रहे हैं और कड़ा उससे भी पहले से पहन रहे हैं। भारत के किसी भी कोने में सिखों को पगड़ी और कड़ा पहनने में कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी, राष्ट्रीय पहचान, हमारी एकता और विविधता जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बयान देते हैं, तो एक खतरनाक नैरेटिव सेट करने की कोशिश करते हैं। वह जब विपक्ष के नेता नहीं भी थे, तब भी शब्दों का इस्तेमाल नाप-तौलकर करना उनकी आदत नहीं थी।

अगर उनके द्वारा विदेशों में दिए गए पुराने बयानों को देखा जाए तो बहुत सारी बातें हमारे सामने साफ हो जाएंगी कि उन्हें कुछ मुद्दों की बुनियादी समझ नहीं है। वह या तो अज्ञानता या समझ और ज्ञान की कमी के कारण इस तरह के बयान देते हैं। वह हमारी राष्ट्रीय पहचान, एकता, विविधता और हमारे राष्ट्र की ताकत के पहलुओं को लेकर जिस तरह के बयान देते हैं, वह पूरी तरह से झूठे और आधारहीन हैं। राहुल गांधी के सलाहकार भी सैम पित्रोदा जैसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने कहा था कि भारत एक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, लेकिन राहुल गांधी भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह खतरनाक और झूठी बातें फैला रहे हैं, देश के अंदर और बाहर दोनों जगह लोगों को भड़का रहे हैं। यह अस्वीकार्य है। राहुल गांधी ने भारत पर सवाल उठाया, चुनाव नतीजों पर सवाल उठाया।

उन्होंने देश की न्यायिक और कानूनी व्यवस्था पर सवाल उठाया। लोकसभा के पिछले तीन चुनावों में मिलकर भी उनकी पार्टी 200 का आंकड़ा नहीं पार कर पाई, इस बार भी 99 सीटें ही आईं है। वह देश को बदनाम कर रहे हैं और देश की छवि को खराब कर रहे हैं।

उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी बताएं कि राजीव गांधी फाउंडेशन में कितनी जातियों को शामिल किया गया है। राहुल गांधी के बयान को लेकर पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने यह कहा है तो बताएं कि रेजिडेंस कहां ले रहे हैं, इटली, स्पेन जहां पर अफसर उनके घर आएंगे, कई मुकदमों में राहुल गांधी जमानत पर हैं और पता नहीं उनके दिमाग में क्या चल रहा है।

****************************

Read this also :-

अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का एलान

युध्रा से सिद्धांत चतुर्वेदी और मलविका मोहनन का नया पार्टी एंथम सोहनी लगदी रिलीज

राहुल गांधी ने कहा भारत जब बेहतर स्थिति में होगा

तब हम आरक्षण खत्म करने पर विचार करेंगे

नई दिल्ली 10 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आजकल अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी दौरे पर गए राहुल गांधी ने कहा है कि जब कभी भारत बेहतर स्थिति में होगा, तब कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी।

इस पर मायावती ने कहा कि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लोग राहुल गांधी के इस नाटक से सतर्क रहे। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही आरक्षण खत्म कर देगी। संविधान और आरक्षण बचाने का नाटक करने वाली इस पार्टी से लोग जरूर सजग रहें।

अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने एक शख्स से उसका नाम पूछा और कहा कि भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी, क्या एक सिख गुरुद्वारे जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बात को लेकर है।

लड़ाई राजनीति को लेकर नहीं है। इस तरह की लड़ाई सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है। राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पलटवार करते हुए उन पर केस करने की बात कही और कहा कि वो उन्हें कोर्ट में घसीटेंगे।

**************************

Read this also :-

अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का एलान

युध्रा से सिद्धांत चतुर्वेदी और मलविका मोहनन का नया पार्टी एंथम सोहनी लगदी रिलीज

नागपुर में एक लग्जरी ऑडी कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी

2 गिरफ्तार; पूरा मामला जानें

नागपुर 10 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : नागपुर के रामदासपेठ इलाके में एक लग्जरी ऑडी कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। कार का मालिक, महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस घटना के बाद पुलिस ने ड्राइवर अर्जुन हावरे और एक अन्य व्यक्ति रोनित चित्तमवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संकेत बावनकुले समेत अन्य तीन लोग घटनास्थल से भाग गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना की शुरुआत रात करीब 1 बजे हुई जब ऑडी कार ने जीतेंद्र सोनकांबले की कार और एक मोपेड को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने मनकापुर इलाके की ओर जाते हुए कुछ और वाहनों को टक्कर दी और एक पोलो कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पोलो कार के सवारों ने ऑडी का पीछा किया और मनकापुर पुल के पास उसे रोक लिया। इस दौरान, कार में सवार तीन लोग फरार हो गए।

सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर अर्जुन हावरे और रोनित चित्तमवार को गिरफ्तार कर तहसील पुलिस स्टेशन लाया गया, और बाद में उन्हें सीताबर्डी पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, जबकि आगे की जांच जारी है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, चंद्रशेखर बावनकुले ने स्वीकार किया कि ऑडी कार उनके बेटे के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने पुलिस से बिना किसी पक्षपात के घटना की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

******************************

Read this also :-

अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का एलान

युध्रा से सिद्धांत चतुर्वेदी और मलविका मोहनन का नया पार्टी एंथम सोहनी लगदी रिलीज

CM नायब सैनी सहित 21 भाजपा उम्मीदवार आज भरेंगे नामांकन

चंडीगढ़ 10 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : हरियाणा विधानसभा के चुनावी माहौल में आज प्रदेश की लाड़वा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और 21 अन्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार भी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अलग-अलग सीटों पर नामांकन दाखिल करेंगे। सैनी नामांकन से पहले जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। वह लाडवा सीट से नामांकन भरने जा रहे हैं।

लाड़वा की जनता के लिए सैनी पहले से ही पसंदीदा चेहरा रहे हैं। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने से पूर्व नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद थे और लाडवा विधानसभा उनके इसी संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा है। लाडवा में सैनी की मजबूत पकड़ मानी जाती है।

मंगलवार सुबह 10 बजे पर्चा भरने से पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच जा कर उनसे सीधा संवाद करते हुए उनके भीतर उत्साह का संचार भी करेंगे। महिलाओं और युवाओं में अद्वितीय लोकप्रियता रखने वाले सीएम के नामांकन कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में कद्दावर भाजपा नेता व सांसद नवीन जिंदल भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।

सैनी अपना नामांकन दाखिल करने के बाद नारनौद के लिए रवाना होंगे, जहां वे कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

भाजपा के 19 और प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करेंगे, जहां अलग-अलग कार्यक्रमों में भाजपा के कई शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे। इनमें सढोरा से बलवंत सिंह, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, थानेसर से सुभाष सुधा, गुहला से कुलवंत बाजीगर, इंद्री से रामकुमार कश्यप, पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज, खरखौदा से पवन खरखौदा, सोनीपत से निखिल मदान, रानिया से शीशपाल कंबोज उकलाना से अनूप धानक, हांसी से विनोद भयाना, हिसार से कमल गुप्ता, नलवा से रणधीर पनिहार, बाढड़ा से उमेद पटवास, दादरी से सुनील सांगवान, भिवानी से घनश्याम सराफ, बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह, गुडगांव से मुकेश शर्मा, और पृथला से टेकचंद शर्मा शामिल हैं।

इनमें अलग अलग कार्यक्रमों में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मनोहर लाल, भाजपा प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब, नवीन जिंदल, चौधरी धर्मबीर सिंह, कुलदीप बिश्नोई, रवनीत सिंह बिट्टू सहित अन्य शीर्ष भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।

****************************

Read this also :-

अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का एलान

युध्रा से सिद्धांत चतुर्वेदी और मलविका मोहनन का नया पार्टी एंथम सोहनी लगदी रिलीज

हरियाणा विधानसभा चुनाव : AAP ने दूसरी लिस्ट की जारी

9 उम्मीदवारों का किया ऐलान; अब तक 29 कैंडिडेट फाइनल

चंडीगढ़  10 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हरियाणा विधानसभा चुनावो को लेकर आम आदमी पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को हिसार के बरवाला से टिकट दी गई है।

कांग्रेस से गठबंधन की बातचीत टूटने के बाद AAP की यह दूसरी लिस्ट है। आप ने 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। दूसरी लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, उनमें सधुरा से रीता बामनिया, थानेसर से कृष्ण बजाज, इंद्री से हवा सिंह, रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से एडवोकेट भूपेंद्र बेनीवाल, बारवाला से प्रो. छतर पाल सिंह, बावल से जवाहर लाल, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, टिगोन से अबास चंदेला का नाम है। हरियाणा में कुल 90 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। यहां एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

*************************

Read this also :-

अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का एलान

युध्रा से सिद्धांत चतुर्वेदी और मलविका मोहनन का नया पार्टी एंथम सोहनी लगदी रिलीज

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version