हिमाचल सरकार ने दो साल से खाली पड़े पदों को खत्म कर दिया है

नई दिल्ली 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को सरकार ने झटका दिया है। हिमाचल सरकार ने दो साल से खाली पड़े पदों को खत्म कर दिया है।

इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया है। हिमाचल सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने तंज कसा है और कहा है कि चुनाव के दौरान युवाओं को सरकारी नौकरी देने के वायदे पर कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाई। लेकिन, सरकार बनने के बाद युवाओं से सरकारी नौकरी छीनी जा रही है।

भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिमाचल प्रदेश की सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो साल या इससे अधिक समय से सरकारी विभागों या सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों में रिक्त चल रहे सभी पदों खत्म करने का आदेश जारी किया है। इन पदों की संख्या हजारों में बताई जा रही है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में बीते दो साल से खाली चल रहे सभी सरकारी पदों को खत्म किया जाए।

प्रधान सचिव(फाइनेंस) ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, राज्यपाल के सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में साल 2014 के दिशानिर्देशों का हवाला दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि विभाग इसकी अनुपालना नहीं कर रहे हैं और वित्त विभाग को इसका ब्योरा नहीं भेज रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि दो साल के भीतर खाली पड़े पदों को भरने के लिए वित्त विभाग के पास कोई प्रस्ताव न भेजा जाए।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पोस्ट कोड 939 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।

सभी चयनित युवाओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी सरकार युवाओं को निरंतर रोजगार प्रदान कर रही है, जिससे हर युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यह केवल रोजगार नहीं है, बल्कि आपके सपनों को साकार करने का एक सुनहरा अवसर है।”

*************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

मुंबई 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी पार्टियों (Party) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा (BJP) और उसके सहयोगी दलों ने अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। वहीं, अब कांग्रेस पार्टी (Congress) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

वहीं, दूसरी ओर असम (Assam) में पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 38 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं । असम (Assam) में पांच विधानसभा क्षेत्रों बेहाली, धोलाई, समागुरी, बोंगाईगांव और सिदली के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे।

नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन शुक्रवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 24 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, धोलाई के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, सिदली के लिए एक, बोंगाईगांव के लिए पांच, समागुरी के लिए 12 और बेहाली विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

***************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

शिवसेना यूबीटी ने 15 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव :

मुंबई 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : चुनावी राज्य महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी।दूसरी लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

प्रदेश की विपक्षी महागठबंधन महाविकास अघाड़ी में मौजूद कांग्रेस, राष्ट्रवादी पार्टी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) पार्टियों में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। इसके बाद से पार्टियों द्वारा अपने प्रत्याशियों के ऐलान का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) ने अपने 15 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी।

पार्टी ने धुले शहर से अनिल गोटे, चोपड़ा से राजू तडवी, जलगांव शहर से जयश्री महाजन, बुलढाणा से जयश्री शेलके, दिग्रस से पवन जायसवाल, हिंगोली से रूपाली पाटिल, परतुर से आसाराम बोराडे, देववली से योगेश घोलप, कल्याण पश्चिम से सचिन बासरे, कल्याण पूर्ण से धनंजय बोडारे, श्रीगोंदा से अनुराधा नागवाड़े, शिवडी सीट से अजय चौधरी, भयखला से मनोज जामसुतकर, कणकवली से संदेश पारकर और वडाला से श्रद्धा जाधव को मैदान में उतारा है।

इससे पहले पार्टी ने 23 अक्टूबर को अपने 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। इस तरह शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब तक अपने 80 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी को अब अपने सिर्फ पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारने हैं।

दरअसल, सीट शेयरिंग को लेकर कई दिनों से चल रहे गतिरोध के बाद कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) से मिलकर बने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने का फॉर्मूला तय किया।

बता दें कि 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार सत्ता में है। प्रदेश में सभी सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है, वहीं मतगणना 23 नवंबर को होगी।

***********************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

बिहार में दीये के बाजार सजे, मौसम ने की कुम्हारों के चाक की रफ्तार धीमी

पटना 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दीपावली को लेकर बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य शहरों और कस्बों में बाजार की रौनक बढ़ गई है। इस बीच सड़कों के किनारे दीये के बाजार सज गए हैं, हालांकि मौसम के बदलाव के कारण कुम्हारों के चाक की गति धीमी जरूर पड़ गई है।

वैसे, दीया और मिट्टी से बने गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति बनाने वालों का मानना है कि इस वर्ष मिट्टी से बने दीये और खिलौनों की मांग बढ़ी है। दीपावली प्रकाश का पर्व है और इस त्योहार पर मिट्टी के दीपक का विशेष महत्व होता है।

हर साल दीपावली पर घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं, जो न केवल घरों को रोशन करते हैं, बल्कि पूजा-पाठ के लिए भी जरूरी माने जाते हैं। इसके कारण हाल के दिनों में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी है।

आशियाना बाजार के कुणाल पंडित कहते हैं कि इस साल मिट्टी के दीयों की मांग दुर्गा पूजा के बाद से ही बढ़ी है। वे बताते हैं कि परंपरागत दीयों के अलावा डिजाइनर दीयों की मांग भी इस दीपावली में हो रही है, लेकिन अधिकांश लोग परंपरागत दीयों की ही मांग कर रहे हैं।

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण मौसम में आए बदलाव के कारण कुम्हारों की परेशानियां जरूर बढ़ी हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि एक दो दिनों में मौसम साफ हो जाएगा।

कुम्हारों का कहना है कि मौसम में आए परिवर्तन के कारण उनके बनाए गए दीये ठीक ढंग से सूख नहीं पाए हैं। वैसे, ये कुम्हार दीपावली की तैयारी में जोरशोर से जुटे हैं। इन्हें सुकून है कि वे अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

फुलवारीशरीफ के रामेश्वर पंडित बताते हैं कि वे करीब 20 -22 सालों से मिट्टी के दीये और बर्तन बना रहे हैं। पहले वे चाक पर काम करते थे, लेकिन अब बिजली के मशीन से दीये तैयार हो रहे हैं।

मिट्टी और ईंधन की कीमत बढ़ने से दीयों की कीमत भी बढ़ गई है। स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं भी मिट्टी के दीये जलाने की अपील कर रही हैं।

माना जाता है कि मिट्टी का दीया जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के पर्व पर मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा वर्षों से रही है।

*****************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

विद्या-माधुरी के परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल, दिखीं 2 मंजूलिका की झलक

26.10.2024 (एजेंसी) – कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित स्टारर मोस्ट अवेटेड भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में 1 नवंबर को दस्तक देगी. इस बीच इसके आईकॉनिक सॉन्ग आमी जे तोमार को मेकर्स ने फाइनली रिलीज कर दिया है. फैंस सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसमें विद्या और माधुरी ने एक साथ डांस किया है.

पहली भूल भुलैया में विद्या ने आमी जे तोमार पर डांस कर सबका दिल जीत लिया था वहीं भूल भुलैया 2 में इस गाने पर कार्तिक आर्यन ने सोलो और तब्बू ने डबल रोल में गाने पर परफॉर्मेंस दी थी. अब इस आईकॉनिक सॉन्ग में विद्या के साथ ही माधुरी ने भी परफॉर्म किया है.हाल ही में भूल भुलैया की मंजूलिका यानि विद्या बालन ने सॉन्ग की एक झलक दिखाते हुए बताया था कि 25 अक्टूबर को आमी जे तोमार रिलीज होने जा रहा है.

पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, आमी जे तोमार…जुगल बंदी…इस बार माधुरी दीक्षित नेने जी के साथ. आमी जे तोमार 3.0 सॉन्ग जल्द रिलीज होगा. भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में 1 नवंबर को रिलीज होगी. ये दिवाली भूल भुलैया वाली.भूल भुलैया के इस आईकॉनिक सॉन्ग में पहली फिल्म में विद्या बालन को डांस करते हुए देखा गया था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. वहीं भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने इस पर थिरककर दर्शकों का दिल जीत लिया था साथ ही अरिजीत की आवाज में यह गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया था.

वहीं तब्बू ने भी डबल रोल में इस गाने पर डांस किया था. अब भूल भुलैया 3 में इस सॉन्ग पर दो-दो मंजूलिकाएं नजर आईं. बता दें इस फिल्म में माधुरी को दूसरी मंजूलिका के रूप में दिखाया गया है. वहीं इस सॉन्ग में भी विद्या और माधुरी की जुगलबंदी देखने को मिली. दर्शकों को श्रेया घोषाल की आवाज में यह सॉन्ग काफी पसंद आया है वहीं विद्या और माधुरी की परफॉर्मेंस भी धांसू है.

भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर यानि 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है इसमें कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डीमरी लीड रोल प्ले कर रहे हैं. इनके अलावा विजय राज, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में हैं.

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आज अपनी हर योजना गुप्त रखें, नहीं तो कोई आपकीयोजनाओं का फायदा उठा सकता है। आज दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। आज धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। आपकी बुद्धिमत्ता और व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

कर्क राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। क्रॉकरी का बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी मिलेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है। आज जल्दबाजी में लिए फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए माता जी से राय लेना उचित रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय धैर्य और संयम बनाकर रखने की आवश्यकता है। आज समय का उचित सदुपयोग करेंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। आज बजट के अनुसार कार्य करने से धन संबंधी मामलों में समस्याएं नहीं आएंगी। आपके बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति के कामों में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनायेंगे। घर से निकलते समय घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। मित्र या रिश्तेदार के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कुछ बाहरी ऑर्डर मिलेंगे, जिस पर एकाग्र चित्त होकर काम करेंगे। आज अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही है, तो काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक और व्यवसायिक समस्याओं को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज आपकी कोई विशेष योग्यता और काबिलियत लोगों के सामने आएगी। आज जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात, बता सकते हैं। आप भी उनकी बातों को समझेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। आज घर में बच्चों पर ज्यादा अंकुश लगाना और गुस्सा करना अच्छा नहीं है। इसलिए बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। पुराने नकारात्मक मुद्दे ना उठाकर वर्तमान गतिविधियों पर ही कार्य करें तो उचित रहेगा। प्रभावशाली इंसानों की मदद आपकी तरक्की में मददगार रहेगी। मेहनत के मुताबिक आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह के गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें क्योंकि कभी-कभी आपका स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। आज किसी भी यात्रा पर जाते समय जरूरत का सामान ले जाना न भूले। आज आपकी सलाह काफी हद तक दोस्तों की समस्याओं को सुलझाने में सहायक होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी हो सकती है। आज पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। आज किसी काम को पूरा करने के लिए कोशिश करते रहेंगे। आपके निजी कामों में भी व्यस्तता रहेगी। घर में धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आज आपकी इनकम बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

******************************

 

झारखंड चुनाव में भाजपा की ओर से पीएम मोदी सहित 40 नेता होंगे स्टार प्रचारक

रांची ,25 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । झारखंड के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित कुल 40 नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक होंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से इस संबंध में भारत के निर्वाचन आयोग को सूचित कर दिया गया है। झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के पहले फेज में 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

इस चरण के प्रचार के लिए पार्टियों और उम्मीदवारों के पास अब 18 दिन का वक्त है। भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक घोषित किए गए नेताओं में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पहले से कैंप कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में इन दोनों नेताओं ने 10-12 सभाएं संबोधित की हैं।

पार्टी की ओर से जिन राज्यों के मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक के तौर पर राज्य में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, उनमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्रियों में धर्मेंद्र प्रधान और अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और संजय सेठ भी स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी के बड़े नेताओं में स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, सुवेंदु अधिकारी भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

भाजपा की झारखंड प्रदेश इकाई के नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम चंपई सोरेन, पूर्व सांसद कडिय़ा मुंडा, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरण महतो, निशिकांत दुबे, ढुल्लू महतो, आदित्य साहु, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, पूर्व विधायक सीता सोरेन, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, मनोज सिंह और घूरन राम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

राज्य में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर शाम 5 बजे तक अपडेट की गई सूचना के मुताबिक, पहले फेज के लिए कुल 868 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

*************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

SC का आदेश-सरकार के पास रहेगा सोमनाथ गिर की जमीन का कब्जा

नई दिल्ली 25 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): गुजरात के गिर सोमनाथ बुलडोजर एक्शन के मामले में शक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान शीर्ष अदालत ने कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह सरकारी जमीन है।

गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह फिलहाल ज़मीन को अपने पास ही रखेगी। इसे अभी किसी तीसरे पक्ष को नहीं दिया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए कहा कि मामले में किसी अंतरिम आदेश की जरूरत नहीं है।

Government will remain in possession of Somnath Gir land…  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो याचिकाएं गुजरात हाई कोर्ट में लंबित हैं, हाई कोर्ट उन पर सुनवाई जारी रखे। गिर सोमनाथ प्रशासन ने 28 सितंबर को मुस्लिमों के कुछ पूजा स्थलों, घरों और कब्रों पर बुलडोजर चला दिया था। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई है।

Government will remain in possession of Somnath Gir land…  न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने पाया कि अंतरिम आदेश पारित करना अनावश्यक था, क्योंकि गुजरात सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने न्यायालय को आश्वासन दिया था कि भूमि सरकार के पास रहेगी और अगले आदेश तक किसी तीसरे पक्ष को आवंटित नहीं की जाएगी।

न्यायालय ने कहा, एसजी ने कहा है कि अगले आदेश तक भूमि का कब्जा सरकार के पास रहेगा और किसी तीसरे पक्ष को आवंटित नहीं किया जाएगा। इस प्रकाश में, हमें कोई अंतरिम आदेश पारित करना आवश्यक नहीं लगता। हम आगे स्पष्ट करते हैं कि वर्तमान एसएलपी के लंबित रहने को कार्यवाही पर रोक के रूप में नहीं माना जाना चाहिए और उच्च न्यायालय मामले को जारी रख सकता है।

********************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

तिरुपति में कई होटलों को मिली बम की धमकी

ईमेल में ड्रग माफिया जाफर सादिक का जिक्र

तिरुपति 25 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : फ्लाइट्स और स्कूल-कॉलेजों के बाद अब होटलों को बम (Bomb threats) की धमकी मिली है। तिरुपति (tirupati) के कई होटलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। इन ईमेल में कथित ड्रग तस्करी (drug mafia) नेटवर्क के सरगना जाफर सादिक के नाम का जिक्र है, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ईडी ने गिरफ्तार किया था।

धमकियों के जवाब में, पुलिसकर्मियों गहन तलाशी ली, जिससे यह पता चला की यह धमकी एक अफवाह थी। पुलिस अब इन धमकियों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। तिरुपति में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आते हैं इसलिए यहां का होटल बिजनेस काफी अच्छा है।

Many hotels in Tirupati received bomb threats : तिरुपति के लीलामहल, कपिलतीर्थम और अलीपिरी के पास तीन निजी होटलों को ईमेल के जरिए धमकियां मिली थीं। ईमेल में कथित तौर पर ड्रग माफिया जाफर सादिक का भी नाम लिया गया है।

बता दें एक दिन पहले ही 85 विमानों को उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें एअर इंडिया के 20 विमान शामिल थे। जिन विमानों को धमकी मिली थी, उनमें 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 25 अकासा की उड़ानें शामिल थीं।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की विभिन्न टीमें उड़ानों पर जारी खतरों को लेकर एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। एक हफ्ते से भी कम समय में 170 से अधिक उड़ानों को बम की धमकी मिली है।

इस बीच, सरकार एयरलाइनों को बम की धमकियों से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है।

****************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

बालू कारोबारी सुभाष यादव को High court से झटका

नहीं लड़ सकेगा चुनाव

पटना 25 Oct, (एजेंसी) : Jharkhand Election 2024: पटना (Patna) हाई कोर्ट (Highcourt) ने जेल में बंद बालू कारोबारी (Sand Trader) सुभाष प्रसाद यादव (subhash prasad yadav) को कोडरमा विधानसभा (Assembly in Coder) निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दिए गए 22 अक्टूबर को पारित आदेश को वापस ले लिया।

न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल (Arvind Singh Chandel) की एकलपीठ ने गुरुवार को सुभाष प्रसाद यादव की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए हैरानी जताई कि ईडी को बगैर पक्षकार बनाए ही याचिका दायर की गई है।

कोर्ट (Court) ने अपने आदेश में कहा कि चूंकि दिनांक 22.10.2024 का आदेश आवश्यक पक्ष अर्थात ईडी (ED) को सुने बिना पारित किया गया है, इसलिए आदेश वापस लिया जाता है।” उल्लेखनीय है कि सुभाष कोडरमा (Subhash koderma) में राजद के घोषित प्रत्याशी हैं।

कोर्ट ने इस मामले को मुख्य न्यायाधीश की अनुमति से किसी अन्य कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि 22 अक्टूबर को कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कोडरमा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश करने का आदेश पुलिस प्रशासन को दिया था।

******************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीज़र जारी….15 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म…..!

25.10.2024 – बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित और धीरज सरना द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का जारी कर दिया गया है।

साथ ही साथ मेकर्स ने एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया है। इस असरदार पोस्टर में 2002 की उस त्रासदी को दिखाया गया है जिसने पूरे देश को भीतर से झकझोर दिया था।

इस फिल्म का टीजर इस बात की ओर इंगित करता है कि फिल्म में साबरमती एक्सप्रेस पर 27 फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना की सच्चाई को उजागर करने की कोशिश की गई है।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। यह फिल्म 15 नवंबर को ज़ी स्टूडियोज द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

https://www.instagram.com/reel/DBiVhiPs3co/?igsh=ZnVycnJteGlxNjUy

चक्रवाती तूफान दाना ने दिखाया रौद्र रूप, जड़ों से उखड़े पेड़, सड़कें बाधित

नईदिल्ली,25 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश के पूर्वी इलाके में चक्रवाती तूफान दाना का लैंडफॉल जारी है। गुरुवार रात 12:45 बजे ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा और हबलीखाटी नेचर कैंप के बीच में लैंडफॉल हुआ। लैंडफॉल के दौरान इसकी रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा थी।

ओडिशा, बंगाल में इस वक्त 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाको में बारिश जारी है।

दाना तूफान के टकराने के बाद ओडिशा के कई इलाको में पेड़ उखड़ गए हैं जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं, तेज हवाओं से होल्डिंग टूट गए हैं, पेट्रोल पंप टूट गए और दुकानों  के टीन शेड उड़ गए।

 

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि लैंडफॉल पूरा होने के बाद तटीय इलाकों में और तेज बारिश हो सकती है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफान दाना से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। हृष्ठक्रस्न, स्ष्ठक्रस्न, जिला प्रशासन की टीमें तूफान प्रभावित इलाको में तैनात हैं।

एहतियात के लिए ओडिशा के 14 जिलों के 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 3.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। तूफान की वजह से बंगाल और ओडिशा में 300 फ्लाइट्स और 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

पड़ोसी राज्य ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हालात सामान्य होते देख शुक्रवार सुबह 8 बजे से पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाई अड्डे पर परिचालन बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में एनडीआरएफ की 20 टीमें काम कर रही हैं। चक्रवात के कारण पेड़ गिरने से धामरा से गोवा तक का रास्ता बंद हो गया है। धामरा से होते हुए जो रास्ता बनसोडा रोड को जोड़ती हैं उसी रास्ते पर एनडीआरएफ की टीम पेड़ों को हटा रही है।

चक्रवात से दक्षिण धामरा क्षेत्र में कई पेड़ उखड़ गए। पेड़ टूटकर मिट्टी के मकान पर गिर गया जिससे घर टूट गया है। भुवनेश्वर में मौसम सामान्य होने के बाद आज सुबह 8 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन बहाल हो गया। चक्रवात ‘दानाÓ के मद्देनजर 24 अक्टूबर को शाम पांच बजे से हवाई अड्डे पर परिचालन निलंबित कर दिया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण चक्रवाती तूफान दाना का लैंडफॉल जारी है। लैंडफॉल प्रक्रिया में चक्रवात का पिछला हिस्सा जमीन में प्रवेश कर रहा है। लैंडफॉल प्रक्रिया अगले 1 घंटे तक जारी रहेगी।

आज 25 अक्टूबर की दोपहर तक इसके उत्तर ओडिशा से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे और धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान दाना पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। तूफान के असर से पूर्वा मेदिनीपुर में समुद्र तट से ऊंची-ऊंची समुद्री लहरें टकरा रही हैं। ओल्ड दीघा बीच से तूफान टकराया है। इसके असर से इलाकों में बारिश भी शुरू हो गई है।

******************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

जर्मन चांसलर स्कोल्ज की भारत यात्रा, पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने 18वें एशिया-प्रशांत जर्मन बिजनेस सम्मेलन (एपीके 2024) में भाग लेने से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर शुक्रवार को जर्मन बिजनेस 2024 के एशिया-पैसिफिक कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।

इस कार्यक्रम में जर्मनी, भारत और अन्य देशों के लगभग 650 व्यापारिक नेता और सीईओ भाग लेंगे। इसका उद्देश्य जर्मनी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देना है।

इसके बाद, सरकार के प्रमुखों की अध्यक्षता में गवर्नमेंट कंसल्टेशन में सभी प्रतिभागियों के लिए एक संयुक्त पूर्ण सत्र होगा।

विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया, दोनों नेता सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने, प्रतिभाओं की आवाजाही के लिए अधिक अवसर, गहन आर्थिक सहयोग, हरित और सतत विकास साझेदारी और उभरती और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। चर्चाएं महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी केंद्रित होंगी।

इसके बाद जर्मन चांसलर शनिवार को गोवा की यात्रा करेंगी, जहां जर्मन नौसैनिक फ्रिगेट बाडेन-वुर्टेमबर्ग और लड़ाकू सहायता जहाज फ्रैंकफर्ट एम मेन जर्मनी की हिंद-प्रशांत तैनाती के हिस्से के रूप में एक निर्धारित बंदरगाह पर रुकेंगे।

स्कोल्ज, इससे पहले दो बार- पिछले साल फरवरी 2023 में द्विपक्षीय राजकीय यात्रा और सितंबर 2023 में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन- में भाग लेने के लिए भारत आ चुके हैं।

*****************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने कैबिनेट ने 1,000 करोड़ की दी मंजूरी

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 1,000 करोड़ रुपये के वेंचर कैपिटल फंड (वीसी फंड) की स्थापना को मंजूरी दी है।

सरकार के इस कदम से निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

यह कोष भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (आईएन-स्पेस) के तहत काम करेगा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ मिलकर इसका संचालन किया जाएगा।

आईएन-स्पेस के तहत प्रस्तावित वीसी फंड का डेप्लॉयमेंट पीरियड, फंड ऑपरेशन की शुरुआत की तारीख से अगले पांच वर्ष तक रहेगा। प्रस्तावित फंड के साथ अंतरिक्ष सप्लाई चेन में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलने के साथ भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में रोजगार के सृजन की उम्मीद है।

कैबिनेट ने कहा कि निवेश के अवसरों और फंड की आवश्यकताओं के आधार पर एवरेज डेप्लॉयमेंट अमाउंट प्रति वर्ष 150-250 करोड़ रुपये हो सकता है।

सरकार के अनुसार, किसी कंपनी की स्थिति, उसकी विकास की क्षमताओं और राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्षमताओं पर उसके प्रभाव के आधार पर फंड की राशि तय की जाएगी।

कंपनियों के लिए यह राशि 10 करोड़ से 60 करोड़ रुपये तक रहेगी। सरकार की ओर से इक्विटी निवेश सीमा विकास चरण के लिए 10-30 करोड़ रुपये और विकास के अंतिम चरण के लिए 30 करोड़ रुपये-60 करोड़ रुपये रहेगी।

मंत्रिमंडल ने कहा, बताई गई निवेश सीमा के आधार पर, इस फंड से लगभग 40 स्टार्टअप्स को सहायता मिलने की उम्मीद है।
2020 के अंतरिक्ष क्षेत्र सुधारों के हिस्से के रूप में, सरकार ने अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने और उसकी देखरेख करने के लिए आईएन-स्पेस की स्थापना की थी।

आईएन-स्पेस ने अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के विकास का समर्थन करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के वीसी फंड का प्रस्ताव रखा, जिसका वर्तमान मूल्य 8.4 अरब डॉलर है और इसका लक्ष्य 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचना है।

कैबिनेट नोट के अनुसार, वैल्यू चेन के तहत लगभग 250 अंतरिक्ष स्टार्टअप उभर रहे हैं, इसलिए उनके व?िकास और प्रतिभाओं को व?िदेश जाने से रोकने के लिए समय पर उनकी वित्तीय सहायता सुनिश्चित करना जरूरी है।

सरकार समर्थित प्रस्तावित फंड निवेशकों का विश्वास बढ़ाएगा, निजी पूंजी को आकर्षित करेगा और अंतरिक्ष सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने में महत्वपूर्ण होगा।

यह फंड पूंजी निवेश के माध्यम से इनोवेशन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, भारत में कंपनियों को बनाए रखने, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विकास में तेजी लाने, वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और एक अनुकूल इनोवेशन इकोसिस्टम बनाने के लिए बनाया गया है।

मंत्रिमंडल ने कहा कि पूंजी निवेश से बाद के चरण के विकास के लिए अतिरिक्त निधि आकर्षित कर गुणक प्रभाव पैदा होगा, जिससे निजी निवेशकों में विश्वास पैदा होगा।

मंत्रिमंडल ने कहा कि पूंजी निवेश अतिरिक्त फंडिंग को लाने में महत्वपूर्ण होगा। इसी के साथ निजी निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।

****************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

कोर्ट ने एक साथ 101 लोगों को सुना दी उम्रकैद की सजा

10 साल पहले दलित बस्ती में लगाई थी आग

कोप्पल (कर्नाटक),25 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कोप्पल जिले की एक अदालत ने दलित समुदाय की बस्ती में आग लगाने के मामले में 101 लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

आरोपियों को हाल ही में दोषी ठहराया गया था और गुरुवार को अदालत ने सजा सुनाई। राज्य के इतिहास में यह पहला मामला है जब किसी अत्याचार के मामले में इतनी बड़ी संख्या में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

सभी आरोपियों के परिवार के सदस्य कोप्पल अदालत परिसर में एकत्र हुए थे और पुलिस द्वारा उन्हें जेल ले जाते समय उनकी आंखों में आंसू थे। आरोपियों को कोप्पल जिला जेल ले जाया जाएगा और बाद में उन्हें बल्लारी जेल स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

जाति आधारित हिंसा से जुड़ा यह मामला 28 अगस्त 2014 को गंगावती तालुका के मारकुंबी गांव का है। आरोपियों ने दलित समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी थी। दलितों को नाई की दुकान और ढाबों में प्रवेश से मना करने को लेकर झड़प शुरू हुई थी।

गांव में छुआछूत पर सवाल उठाने वाले कुछ दलित युवकों की सक्रियता से नाराज होकर आरोपियों ने दलितों की बस्ती में घुसकर उनकी झोपडिय़ों में आग लगा दी थी। आरोपियों ने घरों को भी नष्ट कर दिया और दलितों पर हमला किया।

इस घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। अभियोजन पक्ष के अनुसार, इस मामले में 117 लोगों को आरोपी बनाया गया था जिनमें से 16 की सुनवाई के दौरान मौत हो गई।

*************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है मामला

नई दिल्ली,25 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की तरफ से जारी लुक आउट सर्कुलर अब रद्द ही रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट फैसला बरकरार रखा है।

कोर्ट ने रिया के भाई और उनके पिता को भी राहत दी है। रिया चक्रवर्ती और उनके भाई और पिता के खिलाफ सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है।

जानकारी के अनुसार, फरवरी में बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई व पिता की याचिका पर सीबीआई का लुक आउट सर्कुलर रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अपील खारिज कर दी। इससे रिया और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।

अगस्त 2020 में रिया, उनके भाई, उनके पिता और उनकी मां के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी मौत की जांच की मांग करते हुए बिहार के पटना में एक केस दर्ज कराया था। यह मामला बाद में सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया।

सीबीआई ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती और परिजनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इस पर रिया का परिवार हाई कोर्ट पहुंच गया था। रिया की याचिका पर हाई कोर्ट ने लुक आउट सर्कुलर को कैंसिल कर दिया था।

34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। इसके बाद उनके पिता पटना निवासी कृष्ण किशोर सिंह की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस दोनों ने जांच शुरू कर दी थी।

सुशांत ने टेलीविजन में अपना करियर किस देश में है मेरा दिल जैसे शो से शुरू किया और एकता कपूर के पवित्र रिश्ता में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि हासिल की।

बाद में उन्होंने फिल्म की ओर रुख किया और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे और  दिल बेचारा जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी।

****************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

सजा पर रोक से इनकार,अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

नई दिल्ली,25 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कोयला घोटाला मामले में दोषी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मधु कोड़ा की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

उन्हें निचली अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है। वे इस सजा पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अब वे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

मधु कोड़ा ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई तीन साल की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी। कोड़ा ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मधु कोड़ा झारखंड विधानसभा का चुनाव लडऩा चाहते थे।

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि याचिकाकर्ता केवल इस आधार पर फैसले पर रोक लगाना चाहता है कि वह चुनाव लड़ सके, जो उचित नहीं हैं।

***********************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट का मोशन पोस्टर जारी

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन!

25.10.2024 (एजेंसी) – पुष्पा 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन और फिल्म निर्माता सुकुमार फिल्म की शूटिंग तय समय पर खत्म करने के लिए काफी तेजी से काम कर रहे हैं। पुष्पा 2 का प्रचार शुरू करने की भी तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। वहीं, इस बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। पहले ही फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया था।

अब एक बार फिर ऐसे संभावनाएं लग रही हैं।सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2: द रूल 6 दिसंबर, 2024 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज की तारीख में फिर से बदलाव होने की संभावना है, लेकिन इस बार निर्माता सिनेमाघरों जल्दी पहुंचने की योजना बना रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स को सच माना जाए तो पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। आज यानी 24 अक्तूबर को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।पिछले एक साल में पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट में कई बदलाव हुए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने गुरुवार 24 अक्तूबर को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। कहा जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। पुष्पा 2: द रूल 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी और फिर इसे 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया। शूटिंग में देरी के कारण, निर्माताओं को फिल्म की रिलीज की तारीख फिर से बदलनी पड़ी।

अगर, पुष्पा 2 की रिलीज टल जाती है तो यह अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उन्हें एक दिन पहले फिल्म देखने को मिलेगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल 2021 की फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों को उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए तीन साल का इंतजार करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा 2 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।

इस एक्शन ड्रामा में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश और कई अन्य सहायक कलाकारों का हिस्सा हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, संपादक नवीन नूली और संगीतकार देवी श्री प्रसाद शामिल हैं।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी। आज आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से आप जिस वक्त का इंतजार कर रहे थे, वो इंतजार आज खत्म होगा । परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी ।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहेगी। किसी पॉलिसी में पैसा लगाने जा रहे हैं तो पहले उसके बारे में पूरी जांच- पड़ताल अवश्य कर लें, या किसी जानकार व्यक्ति की सलाह लेंगे तो सारे काम बनेंगे। आज आपको निश्चित ही फायदा होगा। दूसरों से मदद की अपेक्षा ना करके अपने काम पर ही विश्वास रखें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है 7 जिस नए काम की शुरुआत करने में आपको दिक्कतें आ रही थी, आज वे सुगमता से बनने शुरू हो जाएंगे। आज दिल की बजाय दिमाग से काम लेना जरूरी है। साझेदारी के काम में साझेदार की सलाह और अनुभव कई चीजों को व्यवस्थित करने में मदद करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।

शुभ रंग- मरून

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कामों में रुकावट आने की वजह से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। इस समय धैर्य रखना जरूरी है। अपने सगे संबंधियों के साथ बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। आज जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपकी प्रगति के रास्तों को और अधिक सुगम बनाएगा। परिवार में माहौल खुशनुमा और उमंग भरा बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आप तंदरूस्त रहेंगे।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 5

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज किसी भी महत्वपूर्ण काम को करते समय घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और आशीर्वाद जरूर लें, आपकी सफलता निश्चित है। कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी आज हल निकलेगा। आज आपके द्वारा बनाई गई कोई योजना आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगी। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। व्यवसाय संबंधित गतिविधियों पर जो विचार चल रहा था, आज उन पर काम करना पड़ेगा। ऐसा करना फायदेमंद साबित होगा। कर्मचारी और सहयोगी भी अपनी पूर्ण क्षमता से सहयोग करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई लक्ष्य हासिल कर लेने से राहत मिलेगी। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपनी प्रतिभाओं को और अधिक बेहतर बनाएंगे। योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी अपनी उर्जा लगाएंगे। आप जिस काम के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, वह काम आज पूरा होने वाला है। आज व्यस्तता भरे दिनचर्या से अपने परिवार के लिए समय निकालेंगे, सभी प्रसन्न नजर आयेंगे। आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से आप जिस काम के प्रति अथक मेहनत कर रहे थे, उसका उचित परिणाम मिलने ही वाला है। आज आपके अंदर कुछ अच्छे विचार आयेंगे। ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय काम को तुरंत करने का प्रयास करेंगे, और सफल भी होंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज जो भी मौका मिले, उस पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत हासिल कर लेंगे, तो ज्यादा लाभ होगा। मेहनत की अधिकता रहेगी परंतु आने वाले समय में इसके उत्तम परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। समय का सदुपयोग करके ही आप अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने में कामयाब होंगे।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 6

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके लिए लाभदायक और खुशनुमा परिस्थितियां बना रही है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। अपने महत्वपूर्ण काम…. दिन की शुरुआत में ही निपटाने का प्रयास करेंगे… क्योंकि पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका समय बीतने वाला है। आज आपकी किसी सफलता से जीवनसाथी तथा परिवारजनों को गर्व महसूस होगा। आपसी रिश्ते में और अधिक भावनात्मक मजबूती आएगी। लेखनों की कोई किताब पब्लिश हो सकती है.. जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जायेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बाहरी गतिविधियों की बजाए नजदीकी संपर्कों को मजबूत करने में ध्यान केंद्रित करेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। कोई फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए किए गए प्रयास आज सफल होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। इस राशि की महिलाये अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है, अधिक लाभ होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपना काम करें।

शुभ रंग- ग्रीन

शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला। आज आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा। दोस्त आज शाम को कोई बढिय़ा योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आज आप अपने आप को काफी अच्छा महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 9

****************************

 

आह….अक्षय…..वाह….अक्षय….! चलो शुरू करें फिटनेस की जर्नी…… : अक्षय कुमार

25.10.2024 – अपनी अनुशासित जीवनशैली और हार्ड फिटनेस दिनचर्या के लिए जाने जानेवाले अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘डाबर हनी’ विज्ञापन में स्वास्थ्य और जन कल्याण से जुड़ा एक रैप सांग गाया है। अक्षय कुमार की अनूठी गायकी वाला नया डाबर हनी विज्ञापन इन दिनों काफी चर्चा में है।

विज्ञापन में, अक्षय कुमार न केवल शहद के लाभों के बारे में बताते हैं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की कड़ी में आकर्षक सीक्वेंस के अनुरूप अपनी आवाज से संदेश को भी जीवंत करते हैं। यह पहल इस बात पर प्रकाश डालता है कि अक्षय कुमार वास्तव में उन स्वस्थ विकल्पों का प्रतीक हैं जिन्हें वो बढ़ावा देते हैं, जिससे एक बार फिर साबित होता है कि अक्षय जो जनहित में संदेश देते हैं उसको अपनी रोजमर्रा की शामिल भी करते हैं।

‘डाबर हनी’ विज्ञापन के रैप सॉन्ग की विस्तृत चर्चा करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं “मेरे लिए, फिटनेस जीवन का महत्वपूर्ण पार्ट है और ‘डाबर हनी’ हमेशा मेरी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। इसके बारे में गाने का मौका मिलना मुझे उस बात का स्वाभाविक विस्तार जैसा लगा जिस पर मैं पहले से ही विश्वास करता हूं। यह लोगों को स्वस्थ विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करने का एक मज़ेदार, रचनात्मक तरीका है।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************
https://www.instagram.com/reel/DBajraDs0jX/?igsh=eWY3NGcwcmY0YTV2

जम्मू और कश्मीर को जल्द मिल सकता है राज्य का दर्जा

अमित शाह से मिले सीएम उमर अब्दुल्ला, इन मुद्दों पर हुई बात

नई दिल्ली ,24 अक्टूबर (एजेंसी) ।  केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीएम बनने के बाद पहली बार बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने गृह मंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर के मौजूदा सुरक्षा एवं विकासात्मक परिदृश्य पर चर्चा करने के साथ ही उन्हें प्रदेश कैबिनेट द्वारा जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा उसके वास्तविक रूप में पुनर्बहाल करने सबंधी प्रस्ताव से भी अवगत कराया।

जम्मू और कश्मीर को जल्द मिल सकता है राज्य का दर्जा

खबर है कि केंद्र की तरफ से प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। बुधवार शाम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई है। सरकार बनाने के बाद पहली ही बैठक में एनसी सरकार ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केंद्र जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, ‘आधे घंटे तक चली बैठक काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में रही। जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करने का गृहमंत्री ने नई सरकार को भरोसा दिया है।

अब्दुल्ला ने बाद में कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को जम्मू-कश्नीर की स्थिति से अवगत कराया और राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर भी चर्चा की। जम्मू-कश्मीर के वर्ष 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से पुलिस बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।

दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अब्दुल्ला कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और संभावना है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिल सकते हैं। 90 सीटों वाली जम्मू और कश्मीर विधानसभा में एनसी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी।

एलजी मनोज सिन्हा लगा चुके हैं मोहर

बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तीन दिन पूर्व गांदरबल के गगनगीर क्षेत्र में एक हमले में आतंकियों ने डॉक्टर समेत सात लोगों की जान ले ली थी। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद से पुलिस व आंतरिक सुरक्षा का विषय गृह मंत्रालय के अधीन आता है।

उमर फिलहाल नई दिल्ली में हैं और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिल सकते हैं। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में नेकां-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत प्राप्त कर लिया था और सरकार के गठन के बाद पहली मंत्रिमंडल की बैठक में जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव पास किया था। प्रस्ताव के तहत मुख्यमंत्री को राज्य के दर्जे पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए अधिकृत किया गया था। इस प्रस्ताव पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मुहर लगा चुके हैं।

************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

यूपी उपचुनाव : बसपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

जानें किसे-कहां से मिला टिकट?

लखनऊ ,24 अक्टूबर (एजेंसी) । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। मायावती की पार्टी ने 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 8 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

हालांकि, बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। बसपा ने अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से अमित वर्मा, प्रयागराज की फूलपुर सीट से जितेंद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से शाहनजर को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर की सीसामऊ सीट से वीरेंद्र कुमार शुक्ला, मैनपुरी की करहल सीट से डॉ. अवनीश कुमार शाक्य, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, गाजियाबाद से परमानंद गर्ग, मिर्जापुर की मझवां सीट से दीपक तिवारी को टिकट दिया है।

इससे पहले गुरुवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। भाजपा ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने बीते दिनों ऐलान किया था कि उनकी पार्टी बसपा यूपी में विधानसभा की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया था कि उनकी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में भी अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ”भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है।

बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटके, बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना प्रयास जारी रखें।

यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।”

******************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

प्रियंका गांधी इन्वेस्टमेंट के लिए करती हैं सरकारी कंपनियों पर भरोसा

पोर्टफोलियो के 18 में से 6 पीएसयू स्टॉक

नई दिल्ली ,24 अक्टूबर (एजेंसी) । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से अक्सर सरकारी कंपनियों की आलोचना की जाती है, लेकिन निवेश के लिए उनकी पहली पसंद पीएसयू शेयर ही हैं।

केरल के वायनाड में लोकसभा के लिए उपचुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने शेयर बाजार में भी निवेश किया हुआ है और उनके पोर्टफोलियो में कुल 18 कंपनियां शामिल हैं, जिसमें से 6 कंपनियां सरकारी क्षेत्र की हैं।

हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेत्री के कुल स्टॉक पोर्टफोलियो की वैल्यू 18 अक्टूबर तक 65,72,012 रुपये है। इसमें से 19,08,875 रुपये सरकारी शेयरों में निवेशित हैं।

उनके पोर्टफोलियो में शामिल पीएसयू में रेलवे और खनन क्षेत्र की कंपनियां हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा के पास इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के 1,000 शेयर हैं और इनकी वैल्यू 2,21,800 रुपये है। उनके पास नेशनल एलुमिनियम के 2,000 और एनएमडीसी के 1,000 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू क्रमश: 4,64,000 रुपये और 2,31,450 रुपये है।

इसके अतिरिक्त प्रियंका गांधी वाड्रा के पास रेल विकास निगम लिमिटेड और राइट्स लिमिटेड के 1,000-1,000 शेयर हैं। इनकी वैल्यू क्रमश: 4,77,200 रुपये और 3,02,800 रुपये है।

वायनाड से कांग्रेस की प्रत्याशी के पास रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के 500 शेयर हैं। इसकी वैल्यू 2,11,625 रुपये है।

इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने उषा मार्टिन, इन्फोसिस, एनआईआईटी, टाटा पावर, स्पाइसजेट, पीसी ज्वेलर्स और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, कांग्रेस नेत्री ने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया हुआ है, जिसकी वैल्यू 2 करोड़ 24 लाख है। इसके अलावा उनके पीपीएफ खाता में 17 लाख रुपये जमा है।

प्रियंका गांधी ने सोने और चांदी में भी निवेश किया हुआ है। उनके पास 59.83 किलो के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी वैल्यू 29.55 लाख रुपये और 4.41 किलो की ज्वेलरी है, जिसमें 2.5 किलो सोने से बनी चीजें शामिल हैं और इनकी कीमत 1.15 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त उनके पास शिमला में घर और गाड़ी भी है।

************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से मांगनी चाहिए माफी-अनूप जलोटा

इससे आदमी बनता है बड़ा

मुंबई ,24 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । गायक और संगीतकार अनूप जलोटा ने कहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। जलोटा ने कहा कि वह वह नहीं चाहते कि उनके दोस्तों या परिवार को कोई नुकसान पहुंचे।

बता दें कि सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। बिश्नोई समुदाय हिरण को पवित्र मानता है। यह घटना 1998 में राजस्थान के जोधपुर में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस घटना को लेकर सुपरस्टार को कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सुपरस्टार को मिल रही धमकियों के बारे में बात करते हुए जलोटा ने कहा सलमान खान को सबसे पहले पहली फ्लाइट लेकर बिश्नोई मंदिर जाना चाहिए और समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि उनके दोस्तों या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचे। इसलिए माफी मांगना ही सही काम है।

जलोटा ने कहा माफी मांगने से व्यक्ति बड़ा बनता है, इसलिए सलमान खान को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। अनूप जलोटा से जब सलीम खान के बयान के बारे में पूछा गया कि सलमान मामले से बरी होने के बाद माफी नहीं मांगेगे, तो जलोटा ने कहा सलीम खान साहब जो कहेंगे, वो बिल्कुल सही है।

उनका विचार, उनके हिसाब से सही है और मेरा विचार मेरे हिसाब से। 12 अक्टूबर की रात को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तीन हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी थी। मुंबई के बांद्रा इलाके में बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर हमला किया गया था।

हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने दावा किया कि सलमान खान ने बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी, लेकिन ब्लैकबक घटना के बाद उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया।

इस बीच सलमान खान के पेशेवर काम की बात करें, तो वह रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म सिंघम अगेन में दबंग के चुलबुल पांडे की कैमियो में नजर आएंगे।

सलमान खान सिंघम अगेन में चुलबुल पांडे के कैमियो में नजर आएंगे। सुरक्षा कारणों से स्टूडियो का नाम नहीं बताया जा सकता। सूत्र ने बताया कि मुंबई पुलिस और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से फिलहाल शूटिंग न करने की सलाह दी है, लेकिन रोहित को दी गई अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए उन्होंने आज 120 व्यक्तिगत सुरक्षा गार्डों और 30 पुलिस अधिकारियों के बीच शूटिंग करने का फैसला किया है।

***************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version