सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम हुआ रिलीज

अजय देवगन के साथ नजर आए पूरी स्टार कास्ट

28.10.2024 (एजेंसी) – बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन’ का टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम रिलीज हो गया है।रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। ट्रेलर और गाना जय बजरंगबली रिलीज होने के बाद, निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम रिलीज कर दिया है।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिंघम अगेन के टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम का वीडियो साझा किया। गाने में अजय देवगन पुलिस की वर्दी पहने हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अन्य कलाकारों टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर और रणवीर सिंह के किरदारों की भी झलक देखने को मिली है।

म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, भयंकर रोंगटे खड़े हो जाने की गारंटी।रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन में अजय देवगन, सिंघम के किरदार में नजर आएंगे।

इस फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई सितारे नजर आयेंगे। ये फिल्म 01 नवंबर को दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर भूल भुलैया-3 से होगी।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था और सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्मबल बढ़ेगा। ऑफिस में अपने उचित कार्य प्रणाली से दूसरों के समक्ष सराहना का पात्र बनेंगे। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी मानसिक और आत्मिक सुख शांति बनी रहेगी। इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता ना हावी होने दें और स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा। आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी को आज आप उनके मनपसंद उपहार देंगें, इससे उनको बेहद प्रसन्नता होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि-

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन से रिलेटेड कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। आज थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। पदोन्नती का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। आज आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फ्रूट्स खाएं। पिता बच्चों के साथ गेम्स खेलने का प्लान बना सकते हैं। आज दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन समाप्त होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जोकि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे और अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे। आज आप अपने आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरे दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे। करोबार में आ रही दिक्कतें खत्म होगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। घर की जरूरत संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मार्केटिंग में भी समय बीत सकता है। ऑफिस के सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते है। फीजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्वयकता पडऩे पर ही बोलें। आपको घर में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

तुला राशि-

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नये कार्यो को सीखने का करेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह किसी मामले में उलझने से बचें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपने लिए कुछ ख़ास करने का प्लान बनायेंगे। शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेंगें। आज आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससें आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनकी आज समाज में काफी प्रशंसा होगी। परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता की राय अपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। करोबार को बढ़ाने में बढ़े भाई का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

कई दिनों से चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में परिवार के लोगों से मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाए आज घर के कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। आज जीवनसाथी को उनके मनपसंद उपहार दे सकते हैं । आज कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दवाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ पर आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि-

आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

मीन राशि-

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासील होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। लवमेट आज कही घूमने का प्लान बनायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

***************************

 

एनिमेशन की दुनिया में भारत नई क्रांति करने की राह पर है: पीएम मोदी

नई दिल्ली 27 Oct, ((Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 115वें एपिसोड में एनिमेशन सेक्टर को भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। पीएम के मुताबिक एनिमेशन और गेमिंग ने तरक्की की राह पर हमें आगे बढ़ा दिया है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से दिवाली पर वोकल फॉर लोकल रहने की सलाह भी दी और आत्मनिर्भर भारत की सुनहरी तस्वीर पेश की। इस दौरान पीएम ने एनिमेशन सेक्टर की ताकत से भी रूबरू कराया।

पीएम मोदी ने कहा, एनिमेशन सेक्टर आज एक ऐसी इंडस्ट्री का रूप ले चुका है जो दूसरी इंडस्ट्री को ताकत दे रहा है। जैसे इन दिनों वीआर टूरिज्म के जरिए आप वर्चुअल टूर करके अजंता की गुफा देख सकते हैं, वाराणसी के घाटों का आनंद ले सकते हैं, कोणार्क मंदिर के कॉरिडोर में टहल सकते हैं। ये सभी वीआर एनिमेशन भारत के क्रिएटर्स ने तैयार किए हैं।

पीएम ने कहा, स्मार्ट फोन से लेकर सिनेमा स्क्रीन तक, गेमिंग कंसोल से लेकर वर्चुअल रियलिटी तक, एनिमेशन हर जगह मौजूद है। एनिमेशन की दुनिया में भारत नई क्रांति करने की राह पर है। भारत के गेमिंग स्पेस का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। इंडियन गेम्स भी इन दिनों दुनिया भर में पॉपुलर हो रहे हैं।

पीएम ने कहा, एनिमेटर्स के साथ ही इस सेक्टर में आज गेम डेवलपर, स्टोरी टेलर, वॉइस ऑवर कलाकारों की मांग भी बढ़ती जा रही है। इसी के चलते पीएम मोदी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, अपनी क्रिएटिविटी को विस्तार दें, क्या पता दुनिया का अगला सुपरहिट एनिमेशन आपके कंप्यूटर से निकले, अगला फेमस गेम आपका बनाया हुआ हो सकता है। 28 अक्टूबर को वर्ल्ड एनीमेशन डे मनाया जाएगा। हम भारत को ग्लोबल एनिमेशन पावर हाउस बनाने का संकल्प लेते हैं।

मन की बात में पीएम मोदी ने टॉप गेमर्स के साथ हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान मुझे इंडियन गेम्स की अद्भुत क्रिएटिविटी और क्वालिटी को जानने-समझने का मौका मिला। वाकई देश में क्रिएटिव एनर्जी की एक लहर चल रही है। एनिमेशन की दुनिया में मेड इन इंडिया और मेड बाय इंडियंस छाया हुआ है।

*****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का धमाका

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

मन की बात:अब आत्मनिर्भर भारत,एक जन अभियान बन रहा है

नई दिल्ली 27 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को 115 वीं बार संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में उन्होंने देश और दुनिया में भारत के बढ़ते हुए रुतबे, लोगों की पहुंच, उन्नति, आत्मनिर्भर भारत के अभियान के तहत की गई अतुलनीय वृद्धि को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने अक्टूबर में लद्दाख में 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित एशिया के सबसे बड़े ‘इमेजिंग टेलीस्कोप मेस’ का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “अब आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक जन अभियान बन रहा है। यह अभियान हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहा है। जैसे इसी महीने लद्दाख के हानले में हमने एशिया की सबसे बड़ी ‘इमेजिंग टेलीस्कोप मेस’ का भी उद्घाटन किया है। ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह ‘मेड इन इंडिया’ है।”

उन्होंने कहा, “आत्मनिर्भरता हमारी सिर्फ पॉलिसी ही नहीं, यह हमारा पैशन बन गया है। इस योजना को शुरू किए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। आप 10 साल पहले चले जाइए, तब अगर कोई कहता था कि किसी जटिल तकनीक को भारत में विकसित करना है, तो लोगों को विश्वास नहीं होता था। कई लोग इसका उपहास उड़ाते थे। लेकिन आज वही लोग, देश की सफलता को देखकर अचंभे में पड़े रहते हैं।”

उन्होंने कहा, “लद्धाख एक ऐसी जगह है, जहां ठंड -30 डिग्री सेंटीग्रेड से भी अध‍िक है। यहां ऑक्सीजन की कमी है। इसके बावजूद हमारे वैज्ञानिकों और स्थानीय उद्योग ने वो कर दिखाया, जो एशिया के किसी और देश ने नहीं किया। लद्दाख में स्थापित हान्ले टेलिस्कोप भले ही दूर की दुनिया देख रहा हो, लेकिन ये हमें आत्मनिर्भर भारत की ताकत भी दिखा रहा है। हम आत्मनिर्भर भारत से दुनिया में अग्रणी बन रहे हैं।”

*************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का धमाका

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

पैलेस ऑफ़ इंडिया से रूबरू करवायेंगी फ़ैशन आइकन कोमल पांडेय…..डिजिटल शो का ट्रेलर जारी…..!

27.10.2024 – फ़ैशन आइकन और डिजिटल सनसनी कोमल पांडे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर प्रसारित होने वाले एक रोमांचक नया शो ‘भारत के महलों के साथ कोमल पांडे’

(Palaces of India with Komal Panday) में भारत के चार शहरों- भोपाल, ओडिशा, वडोदरा और जयपुर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित महलों की यात्रा करते हुए दिखाई देंगी। ‘मशबले’ के द्वारा निर्मित इस शो का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसमें कोमल पांडे इन शाही सम्पदाओं के इतिहास, विरासत और वैभव में गहराई से उतरकर अपने शाही परिधान व स्वभाविक भाव भंगिमा से अपने कैरेक्टर को जीवंत किया है।

अपने बोल्ड, प्रयोगात्मक फैशन विकल्पों के लिए जानी जाने वाली कोमल ने डिजिटल फैशन परिदृश्य को फिर से परिभाषित किया है, कुछ सबसे बड़े वैश्विक ब्रांडों के साथ सहयोग किया है और 2023 में पेरिस फैशन वीक जैसे प्रतिष्ठित रनवे पर वॉक भी किया है। एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में अपनी चुनौतीपूर्ण शुरुआत से लेकर भारत के सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले फैशनेबल लोगों में से नंबर एक बनने तक का उनका सफ़र काफी रोमांचक रहा है।

करीब 2 मिलियन वफ़ादार फ़ॉलोअर्स के साथ, कोमल पांडे ने भारत के जीवंत पॉप कल्चर सीन में एक अग्रणी प्रभावशाली व्यक्ति, फ़ैशन आइकन और पथप्रदर्शक के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह नया शो, ‘भारत के महलों के साथ कोमल पांडे’, एक सांस्कृतिक प्रभावकार के रूप में उनके निरंतर उदय का एक और उदाहरण है।

यह शो भारत के महलों की सुंदरता और भव्यता को उजागर करेगा, साथ ही उनके द्वारा देखे जाने वाले प्रत्येक शहर की समृद्ध विरासत की खोज भी करेगा। प्रत्येक एपिसोड में, कोमल पांडे शहर के सांस्कृतिक सार में खुद को डुबोएगी, उस क्षेत्र की फैशन विरासत का सम्मान करने के लिए पारंपरिक, विरासत से जुड़ा पोशाक पहनेगी, साथ ही महलों की वास्तुकला, इतिहास और संस्कृति की आकर्षक कहानियों को भी उजागर करेगी।

यह शो दर्शकों को एक अनोखी यात्रा पर ले जाएगा, जिसमें फैशन को संस्कृति के साथ जोड़ा जाएगा और उन्हें इन शानदार महलों के पीछे की कम-ज्ञात कहानियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कोमल द्वारा पहने जाने वाले हेरिटेज परिधानों के जटिल डिजाइन से लेकर समय की कसौटी पर खरे उतरे वास्तुशिल्प चमत्कारों तक, यह श्रृंखला इतिहास के शौकीनों, फैशन के प्रति उत्साही और संस्कृति के शौकीनों के लिए एक शानदार अनुभव होने का वादा करती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

https://www.instagram.com/reel/DBdDR1jKEjM/?igsh=dnE1dmZkeGtqaGNh

बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, सुबह छाई धुंध की चादर

नई दिल्ली 27 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): सर्दियों के आते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा, जिसके कारण सुबह आकाश में धुंध की चादर देखने को मिली।

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 रहा। वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 216, गुरुग्राम में 233 गाजियाबाद में 375, ग्रेटर नोएडा में 346 और नोएडा में 320 अंक रहा।

दिल्ली के चार इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 के ऊपर पहुंच गया है। जिसमें आनंद विहार में 405, जहांगीरपुरी में 408, नेहरू नगर में 405, विवेक विहार में 403 अंक बना हुआ है। वहीं इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच बना हुआ रहा। जिसमें अलीपुर में 400, अशोक विहार में 384, आया नगर में 329, बवाना में 398, चांदनी चौक में 318, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 346 और डीटीयू में 318 रहा।

इसके अलावा द्वारका सेक्टर 8 में 339, आईजीआई एयरपोर्ट में 324, आईटीओ में 361, लोधी रोड में 305, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 370, मंदिर मार्ग में 352, मुंडका में 362, नरेला में 355, एनएसआईटी द्वारका में 349, नॉर्थ कैंपस डीयू में 367, ओखला फेस 2 में 347, पटपड़गंज में 340,पंजाबी बाग में 368, पूसा में 325, रोहिणी में 381, शादीपुर में 343, सिरी फोर्ट में 332, सोनिया विहार में 400, श्री अरविंदो मार्ग में 318, वजीरपुर में 392 अंक बना हुआ रहा।

वहीं दिल्ली के तीन इलाकों में एक्यूआई लेवल 200 से ऊपर 300 के बीच रहा, जिसमें दिलशाद गार्डन में 281, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 292, नजफगढ़ में 266 दर्ज किया गया।

बता दें केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को घर के बाहर सांस लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसमें खासतौर पर बच्चे और बूढ़े शामिल हैं।

**********************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का धमाका

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

इन्फैंट्री दिवस : पीएम मोदी ने किया सैनिकों के साहस और हिम्मत को सलाम

नई दिल्ली 27 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्फैंट्री दिवस के अवसर पर भारतीय सैनिकों के साहस और हिम्मत को सलाम किया। उन्होंने भारतीय सेना की सबसे बड़ी लड़ाकू शाखा इन्फैंट्री को ताकत, वीरता और कर्तव्य का प्रतीक बताते हुए इसे हर भारतीय के लिए प्रेरणा बताया।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 27 अक्टूबर को इन्फैंट्री दिवस मनाया जाता है। इस बार 78वां इन्फैंट्री दिवस मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “इन्फैंट्री दिवस पर हम सभी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के अदम्य साहस और हिम्मत को सलाम करते हैं, जो हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे हर चुनौती के सामने डटकर खड़े होते हैं, ताकि हमारे देश की सुरक्षा बनी रहे। इन्फैंट्री हमारे लिए ताकत, वीरता और कर्तव्य का प्रतीक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती है।”

गौरतलब है कि भारतीय सेना के पैदल जवानों को इन्फैंट्री कहा जाता है। इसके योगदान को मान्यता देने के लिए इन्फैंट्री दिवस मनाया जाता है। साल 1947 में 27 अक्टूबर के ही दिन भारत के पैदल सैनिकों का पहला सैन्य दस्ता श्रीनगर के हवाई अड्डे पर उतरा था। इस इन्फैंट्री ने तब आक्रमणकारियों द्वारा जम्मू और कश्मीर राज्य की रक्षा में अहम भूमिका निभाई थी। सिख रेजिमेंट की इस बटालियन ने जम्मू और कश्मीर के लोगों को पाकिस्तानी कबाइलियों और पाकिस्तानी सेना की बुरी नीयत से बचाया था। इस बहादुरी भरे कदम ने पाकिस्तान के जम्मू और कश्मीर पर कब्जा करने की योजना को नाकाम कर दिया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारतीय इन्फेंट्री दिवस पर सभी सैनिकों को शुभकामनाएं। इन्फेंट्री हमारे देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उनकी बहादुरी, साहस और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है। भारत को अपने वीर इन्फैंट्री सैनिकों पर गर्व है।”

ज्ञात हो कि इन्फैंट्री को “युद्ध की रानी” भी कहा जाता है और इसकी शुरुआत मानव इतिहास के पहले युद्ध से मानी जाती है। स्वतंत्रता के बाद से इन्फैंट्री ने देश की संप्रभुता की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है। चाहे 1962 का चीन युद्ध हो या 1947-48 का पाकिस्तान के साथ संघर्ष, 1965, 1971 के युद्ध या 1999 का कारगिल संघर्ष, इन ऐतिहासिक युद्धों में इन्फैंट्री का योगदान विशेष है।

इन युद्धों के अलावा, उत्तर और उत्तर-पूर्व के आतंकवाद-रोधी अभियानों, पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार और ऑपरेशन रक्षक, श्रीलंका में ऑपरेशन पवन और हाल ही में पूर्वी लद्दाख में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में इन्फैंट्री के प्रोफेशनलिज्म और प्रतिबद्धता की मिसालें दी जाती हैं, जिसने इन अभियानों की सफलता सुनिश्चित की।

*****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का धमाका

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

संजय राउत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में आकर क्या करेंगे?

मुंबई 27 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर सभी सियासी दल एक्शन मोड में है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक बनाया है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र में आकर क्या करेंगे?

उन्होंने कहा, “सीएम योगी उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी को नहीं बचा पाए। भाजपा अयोध्या, चित्रकूट जैसी सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर सकी।

बतौर सीएम वह चुनाव-प्रचार के लिए आ सकते हैं लेकिन यह तय है कि वह यहां पर आकर भड़काऊ बयानबाजी करेंगे? मैं उनको बताना चाहता हूं कि यह महाराष्ट्र है। यहां न कोई बंटेगा, न कोई कटेगा।

“वह भड़काऊ भाषण देंगे, दंगे भड़काने की कोशिश करेंगे, लेकिन यहां पर हमें सावधान रहना होगा। सीएम योगी की इस तरह की राजनीति यहां पर नहीं चलने वाली है। यह फूले, साहू, अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है। यहां की जनता इस तरह की राजनीति को खारिज कर देती है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नाराजगी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी महाराष्ट्र में सीट बंटवारे से नाराज हैं। इन अटकलों पर संजय राउत ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में तीनों पार्टी प्रमुख है, जो मिलकर चुनाव लड़ रही है। राहुल गांधी बहुत ही संयमी नेता हैं।

उनको महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी है। यह भी उन्हें पता है कि हरियाणा में पूरी सीट कांग्रेस ने लड़ी थी, लेकिन सरकार नहीं बना पाई। मेरा मानना है कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे की अगर किसी को जरूरत है तो महाविकास आघाड़ी को है।”

सपा नेता अबू आजमी ने सीटों के बंटवारे को लेकर ‘इंडिया’ ब्लॉक के सामने अपनी मांगें रखी हैं जिसको लेकर संजय राउत ने कहा कि हम उनके संपर्क में हैं। गठबंधन में बातचीत करके ही फैसला लिया जाता है। समय रहते हम सभी बातों को सुलझा लेंगे।

****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का धमाका

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

उदयपुर में सीआई से 20 लाख ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

फेसबुक दोस्ती का काला खेल

उदयपुर 27 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । सवीना थाने की पुलिस ने डूंगरपुर में तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल करने के आरोप में नीलम राठौड़ नामक महिला को गिरफ्तार किया है। मामला एक फेसबुक दोस्ती से शुरू हुआ, जो बाद में ब्लैकमेल और भारी रकम ऐंठने तक जा पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, 2016 में फेसबुक पर थानाधिकारी की मुलाकात नीलम राठौड़ से हुई थी। सोशल मीडिया पर नंबर साझा करने के बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। 2018 में नीलम ने पहली बार थाने में आकर उनसे मुलाकात की।

धीरे-धीरे मुलाकातें बढ़ने लगीं, और दिसंबर 2021 में वह उनसे मिलने मंगलवाड़ पहुंची, जहां उसने भावनात्मक रूप से थानाधिकारी को प्रभावित कर लिया और संबंध बनाए।

थानाधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक, नीलम ने संबंध स्थापित करने के बाद उनसे लगातार पैसों की मांग की और इनकार करने पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर बदनाम करने की धमकी देने लगी। थानाधिकारी के अनुसार, महिला अब तक उनसे लगभग 20 लाख रुपये ऐंठ चुकी है और कार, मकान दिलवाने के साथ-साथ पत्नी-बच्चों को छोड़ने का दबाव भी बना रही थी।

****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का धमाका

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

स्कूल की महिला टीचर के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

फोटो-वीडियो के सहारे ब्लैकमेल कर की ज्यादती

भीलवाड़ा 27 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में एक महिला टीचर के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसी क्षेत्र के एक स्कूल के प्रिंसिपल ने दोस्ती के आड़ में संबंध बढ़ाने की कोशिश की और एक मौके पर नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी ने महिला के निजी फोटो और वीडियो बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

पीड़िता के विरोध करने पर प्रिंसिपल ने उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। गुरुवार को एक स्कूल कार्यक्रम में प्रिंसिपल ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का-मुक्की भी की, जिससे पीड़िता भयभीत हो गई और मजबूरन पुलिस का सहारा लिया।

शिकायत मिलने पर बड़लियास थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत ने आरोपी प्रिंसिपल को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

*********************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का धमाका

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

इंपा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया

27.10.2024 – इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इंपा) के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम(बीएसएफडीएफसी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंपा हाउस में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक की, जो बिहार के फिल्म उद्योग में विकास और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रतिनिधिमंडल के आईएएस, कला, संस्कृति और युवा विभाग के सचिव और बीएसएफडीएफसी के एमडी दयानिधान पांडे , आईएएस, कला, संस्कृति और युवा विभाग के सचिव और बीएसएफडीएफसी के एमडी, राहुल कुमार , इंपा कार्यालय पहुंचे और उनका अभय सिन्हा , एफएमसी महासचिव और इंपा इ सी सदस्य निशांत उज्ज्वल तथा भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इंपा का प्रतिनिधित्व कार्यकारी समिति के सदस्यों ने किया, जिनमें सुश्री सुषमा शिरोमणी , सुरेंद्र वर्मा, अतुल पटेल, बाबूभाई थिबा , कुकू कोहली, महेंद्र धारीवाल , निशांत उज्ज्वल , राजकुमार आर पांडे , हरसुखभाई धड़ुक, मनीष जैन , रोशन सिंह , यूसुफ शेख , संजीव सिंह और विनोद गुप्ता शामिल थे। बैठक में अनिल शर्मा, सुश्री पूनम ढिल्लों , कमल मुकुट, मुकेश ऋषि , टीनू देसाई और धनपत कोठारी सहित प्रमुख निर्माताओं और महत्वपूर्ण सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, बीएसएफडीएफसी के अधिकारियों ने बिहार फिल्म प्रमोशन नीति पर अपडेट प्रदान किया, जिसकी आधिकारिक घोषणा जुलाई 2024 में की गई थी और अक्टूबर में इसे लागू किया गया था। इस क्षेत्र में तेजी से काम करने की बिहार सरकार की मंशा को देखते हुए यह प्रक्रिया तेज की गई है। यह नीति फिल्म निर्माताओं और निर्माताओं को आकर्षक लाभ प्रदान करती है, साथ ही सिनेमा हॉल को भी इसी तरह का समर्थन देने की योजना चल रही है, जिससे बिहार के मनोरंजन के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

दयानिधान पांडे और राहुल कुमार ने फिल्म-अनुकूल वातावरण स्थापित करने में बिहार की तीव्र प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने राज्य को फिल्म निर्माण और सिनेमा प्रदर्शन के लिए और भी अधिक आकर्षक गंतव्य बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नीति इंपा और अन्य उद्योग हितधारकों से प्राप्त फीडबैक पर आधारित है, और वे सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए किसी भी आवश्यक समायोजन के लिए तैयार हैं।

इंपा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने इंपा के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया, तथा अपने सदस्यों के बीच बिहार को फिल्मांकन स्थल के रूप में सक्रिय रूप से बढ़ावा देने तथा उन्हें प्रस्तावित प्रोत्साहनों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन आईएफटीडीए के प्रेसिडेंट तथा इंपा के कार्यकारी समिति के सदस्य अशोक पंडित ने भी बीएसएफडीएफसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया तथा घोषणा की कि आईएफटीडीए बिहार की फिल्म प्रोत्साहन नीति के सफल क्रियान्वयन में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ एकजुट है।

बैठक सकारात्मक रूप से संपन्न हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की कि फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा उठाया गया साहसिक कदम, उद्योग द्वारा दशकों से किए जा रहे अनुरोध के बाद एक बहुप्रतीक्षित कदम और एक स्वागत योग्य निर्णय है और इंपा ने पूर्ण आश्वासन दिया कि बिहार सरकार द्वारा दिए जा रहे समर्थन और सहयोग से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार सभी भाषाओं में फिल्म बनाने वाले सभी निर्माताओं के लिए पसंदीदा शूटिंग स्थल बने।

संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय

******************************

 

कानपुर: DM आवास परिसर से मिला लापता महिला का कंकाल

जिम ट्रेनर ने हत्या के बाद दफनाया, चार महीने पहले किया था मर्डर

कानपुर 27 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कानपुर में एक महिला की हत्या कर शव को DM बंगले के कंपाउंड में दफना दिया गया था। चार महीने बाद इस हत्याकांड का राज खुला है। हत्या के आरोपी जिम ट्रेनर ने महिला का अपहरण कर उसकी हत्या करके शहर के सबसे बड़े अधिकारी के सरकारी आवास परिसर में दफना दिया था।

इस सनसनीखेज घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी को महिला की हत्या के चार महीने बाद गिरफ्तार किया। पुलिस कस्टडी में जिम ट्रेनर ने कहा कि मैंने उसको मार डाला है। उसने बताया कि महिला की बॉडी को DM आवास के कंपाउंड में पांच फिट गहरे गड्ढे में दफना दिया है। आरोपी के बताए गए जगह पर रात में पुलिस ने खुदाई की। देर रात में करीब 12 :30 के बाद बजे गड्ढे से महिला का कंकाल बरामद हुआ।

24 जून से लापता थी एकता

कानपुर के सिविल लाइन में रहने वाले कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता 24 जून को सुबह जिम करने निकली थी। उसके बाद वह लौटकर घर वापस नहीं आई। वह रोज ग्रीन पार्क स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी।

कारोबारी राहुल गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर विमल सोनी ने प्रोटीन के साथ पत्नी को नशीला पदार्थ खिला दिया और उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है।

कारोबारी के 10 और 12 साल के दो बच्चे हैं। महिला के पति राहुल गुप्ता ने कोतवाली थाने में जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी एकता के खाते में लाखों रुपए थे।

इसके साथ ही घर के पूरे जेवरात भी गायब हैं। इससे आक्रोशित कारोबारी और उसके परिवार के लोगों ने कोतवाली थाने में हंगामा भी किया था।

अपहरण के तुरंत बाद की हत्या

इस घटना के बाद से ही जिम ट्रेनर और कारोबारी की पत्नी एकता का मोबाइल स्विच ऑफ था। जिम ट्रेनर के पास शोएब नाम के युवक की कार थी। पुलिस ने उसे जिम ट्रेनर और महिला के लापता होने के बाद 25 जून को बरामद कर लिया था। कार में रस्सी, टूटा क्लेचर, टॉवेल, सिम ट्रे समेत अन्य सामान बरामद हुआ था।

सिम ट्रे मिलने से यह साफ हो गया कि अपहरण के बाद उसकी तुरंत हत्या कर दी गयी थी। लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल रहा था। कारोबारी राहुल गुप्ता और भाई हिमांशु को कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को जानकारी दी कि जिम ट्रेनर विमल सोनी को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाने पहुंच जाएं। इसके बाद वहां पता चला कि विमल सोनी ने एकता का मर्डर कर दिया है। इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी विमल सोनी को लेकर शव की तलाश में जुट गई।

मीडिया को अंदर जाने रोका

सबसे बड़ी बात यह है कि जहां शव को दफनाया गया था वो जगह कानपुर के जिलाधिकारी आवास के अंदर का हिस्सा है । ऐसे में कई सवाल उठते हैं कि आरोपी ने कैसे पांच फीट का गड्डा खोदा और कैसे वहां पर शव को दफनाया? क्या इसमें DM ऑफिस के अंदर का कोई कर्मचारी शामिल है?

पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची और शव को बरामद करने के लिए खुदाई शुरू की तो मीडिया को वीडियो बनाने के लिए मना किया गया। लगभग दो घंटे की खुदाई के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया । शव पूरी तरह गल चुका है। खुदाई के दो घंटे बाद कोई भी पुलिस का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा । यहां तक कि खुद जिलाधिकारी ने भी आवास के बाहर निकलना उचित नहीं समझा।

पूरे मामले में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। चार माह तक पुलिस की हीलाहवाली के बाद आज आरोपी को पकड़ा गया। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है।  वहीं महिला के पति ने कहा जब से पत्नी गायब है तब से उसकी तलाश के लिए अधिकारियों के दरवाजों के चक्कर लगाए। सीएम और पीएमपोर्टल पर शिकायत भी की। कारोबारी का कहना है कि समय रहते अगर पुलिस तलाश कर लेती शायद उसकी पत्नी जिंदा होती।

******************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का धमाका

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर भगदड़

10 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

मुंबई 27 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) / मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 10 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना देर रात दो बजे हुई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंची तो ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में भगदड़ मच गई।

इस भगदड़ में कई यात्री जख्मी हो गए। इन सभी यात्रियों को इलाज के लिए भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्योहार के समय पर भारतीय रेल में भीड़ होना आम बात है। ऐसे में अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। मुंबई में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में दीपावली के मौके पर अपने घर आते हैं। इनमें अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के होते हैं। इसी वजह से गोरखपुर जा रही ट्रेन में चढ़ने के लिए भगदड़ मची, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

सुबह 5.10 पर ट्रेन के निकलने का समय

यह हादसा बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुआ। ट्रेन संख्या 22921, बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के निकलने का समय सुबह 5.10 बजे था, लेकिन ट्रेन प्लेटफॉर्म पर 2.55 बजे लग गई। ऐसे में यात्री जल्दी से ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे और इसी वजह से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में ही कई लोग घायल हुए हैं।

घायलों की पहचान शबीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चूमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत सहानी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के रूप में की गयी है।

मुंबई-बिहार रूट पर स्पेशल ट्रेन चला रहा रेलवे

भारतीय रेलवे मुंबई से बिहार के रूट पर स्पेशल ट्रेन चला रहा है। यह ट्रेन दीपावली और छठ के त्योहार के समय होने वाली भीड़ के लिए चलाई जा रही है। यह ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार के रक्सौल के बीच चलाई जा रही है।

इसका संचालन दो जनवरी तक किया जाएगा। इस बीच यह ट्रेन कुल 18 चक्कर लगाएगी। मुंबई से रक्सौल के लिए ट्रेन संख्या  05586 है। वहीं, रक्सौल से मुंबई के लिए इस ट्रेन का नंबर 05585 है।

रेलवे ने क्या कहा?

रेलवे की तरफ से कहा गया है कि साप्ताहिक ट्रेन बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस री शेड्यूल हुई थी। यह गाड़ी सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर चलने वाली थी। री शेड्यूल होने के बाद आज सुबह गाड़ी प्लेटफॉर्म पर लेट आई। रात 3 से साढ़े 3 बजे के आसपास गाड़ी आई। स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने से जनरल बोगी में चढ़ने के लिए भगदड़ सी मच गई।

डिजास्टर के मुताबिक  9 लोग घायल थे, लेकिन रेलवे ने पुष्टि की है कि कुल 10 लोग घायल हैं। कुछ लोगों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, कुछ एक के कमर में फ्रैक्चर हुआ है। दो घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, बाकी भाभा अस्पताल में एडमिट हैं। ट्रेन आखिरकार 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना हो गई, स्थिति शांत है।

***************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 का धमाका

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा

निर्माताओं ने खास एलान के लिए तैयार किया प्रोमो वीडियो

27.10.2024 (एजेंसी) साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों कुबेर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित कुबेर धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो इसकी रिलीज डेट को लेकर है।

फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म को लेकर ताजा खबर यह है कि कुबेर की रिलीज की तारीख की घोषणा अगले सप्ताहांत, दिवाली 2024 पर की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने घोषणा के लिए एक खास प्रोमो तैयार किया है।

फिल्म में धनुष के किरदार की बात करें तो कुबेर में धनुष एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो एक बेघर व्यक्ति के रूप में शुरू होता है, लेकिन अंतत: एक शक्तिशाली माफिया सरगना बन जाता है। रश्मिका और धनुष के साथ फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन, संदीप किशन, जिम सर्भ और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं।

सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित कुबेर में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। कुबेर शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।

****************************

 

 

फैशन डिजाइनर समीक्षा शर्मा का फैशन शो ‘द सेवन सिंस ऑफ एवरीडे लाइफ’ संपन्न

27.10.2024 (एजेंसी) – अंधेरी, मुंबई स्थित पर्पल पेंगुइन स्थल पर कैडेंस अकादमी द्वारा आयोजित फैशन शो ‘रैंप इन्फर्नो’ में फैशन डिजाइनर समीक्षा शर्मा ने मानवीय प्रवृत्तियों से जुड़े भाव क्रमशः वासना, ईर्ष्या, घमंड, क्रोध, लालच, आलस्य और लोलुपता को इंगित करने वाले डिजाईन ‘द सेवन सिंस ऑफ एवरीडे लाइफ’ को प्रदर्शित किया।

रनवे पर आने वाले प्रत्येक मॉडल के परिधान रोजमर्रा के जीवन के दर्पण के रूप में नजर आए और दर्शकों को समीक्षा शर्मा द्वारा की गई हर सिलाई में छिपी सच्ची भावना और अर्थ का एहसास हो गया, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से फैशन संग्रह के प्रत्येक टुकड़े को तैयार किया।

विस्तार पर सावधानीपूर्वक ध्यान देने और प्रामाणिकता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जानी जाने वाली शर्मा ने यह सुनिश्चित किया कि हर पोशाक कला का एक काम था, जिसमें व्यक्तिगत आत्मनिरीक्षण के साथ उच्च फैशन का मिश्रण था।

रोजमर्रा की जिंदगी के सात मनोभाव सिर्फ एक संग्रह नहीं है। यह मानव स्वभाव का प्रतिबिंब है, दर्शकों को स्वयं के अंधेरे पक्षों का सामना करने का निमंत्रण है। इस अभूतपूर्व संग्रह ने फैशन डिजाइनिंग की परिकल्पना के बीच आत्ममंथन की आवश्यकता पर जोर देने की अनुभूति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

‘रैंप इन्फर्नो’ के इस कार्यक्रम ने फैशन डिजाइनर समीक्षा शर्मा की छवि को एक साहसी, विचारशील डिजाइनर के रूप में स्थापित किया, जो शैली, भावना और मानवीय अनुभव के बीच जटिल अंतरसंबंध का पता लगाने में संकोच नहीं करती।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आज परिस्थितियां बदलने के योग हैं और नई उम्मीदें बनेगी। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, वो आज आपके सामने नतमस्तक होंगे। आपके रिश्ते फिर से अच्छे हो जाएंगे। आज लवमेट के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपकी मेहनत देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़ा ध्यान रखें।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज कारोबार में अचानक से आपको फायदा होगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा। आज दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में अपनों की राय लेनें से उपलब्धियां आपके हाथ लगेगी। आज व्यवसायिक गतिविधियों को और समय देंगे। जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। कर्मचारियों के साथ बढिय़ा समय बीतेगा। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि :

ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। आज कारोबार में अचानक कुछ लाभ हो सकते हैं, स्थान परिवर्तन के भी योग है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी देगी। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। ऑफिस का काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आज घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात आपको उत्साहित करेगा। आज दिनभर बहुत व्यस्तता रहेगी। लेकिन मनोनुकूल नतीजे मिलने से प्रसन्नता होगी। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल बढेगा। आपको अपने काम में जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

सिंह राशि :

आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आपका जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। अपने पिता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

कन्या राशि:

आज कार्यालय पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे। आज किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे रिश्तों में मधुरता आएगी। जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा। आज पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें और रिश्तों को सहेज कर रखें। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है। अच्छा रहेगा पढाई पर विशेष ध्यान दें।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 7

तुला राशि:

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आज कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करेंगे। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से रिश्तों में अनबन हो सकती हैं। बच्चों की समस्याओंके समाधान में आपका सहयोग रहेगा। आज कामकाज में व्यस्तता रहेगी। व्यापार में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होंगी। आज कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। आज किसी मित्र की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएंगे तो परेशानी से बच जायेंगे। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। कुछ समय बच्चों के साथ बिताएंगे। आप अपने बिजनेस को नयी गति देने की कोशिश करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। आज कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। अपने कामों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करेंगे तो आसानी होगी। आज नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत और कोशिश के बढिय़ा नतीजे सामने आएंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

मकर राशि :

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नए लोगों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा। आज किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। किसी काम में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें, क्योंकि सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में समय लग सकता है। आज आपके सामने आय के नए स्रोत आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से पूरा होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की जरूरत है, इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन दूर होगी। संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा। ऑफिस में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मीन राशि :

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम भी रहेगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आप जिस काम के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

*******************************

 

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का सुरक्षा तंत्र हुआ मजबूत : गजेंद्र सिंह शेखावत

जोधपुर 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को जोधपुर में आयोजित बीएसएफ के दीक्षांत परेड समारोह में शिरकत की। इस समारोह में बीएसएफ के नव-आरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर सीमा सुरक्षा बल की सेवा दक्षता और प्रखरता में नए सामर्थ्य और विस्तार का है।

उन्होंने कहा, “आज भारत एक लंबी यात्रा को तय करने के बाद पुनर्निर्माण और परिवर्तन के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है। बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सुरक्षा तंत्र अभेद्य ढांचे के रूप में खड़ा हुआ है। मैं इस अवसर पर भारतीय सैन्य बल के मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे सीमा सुरक्षा बल के नव आरक्षकों को ढेर सारी बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने देश प्रेम के महान जज्बे के साथ अपना गहन प्रशिक्षण पूरा किया है।”

गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा, “आप सबने देश की सैन्य और सुरक्षा का हिस्सा बनने के साथ-साथ मन और शरीर की सशक्ता तथा दक्षता हासिल की है। मैं राष्ट्र सेवा के लिए आपके समर्पण और उत्सर्ग के भाव को दिल से नमन करता हूं। जोधपुर का निर्वाचित प्रतिनिधि होने के नाते मेरा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के इस परिसर से मेरा लंबा और गहरा जुड़ाव रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भारत की महान शौर्य परंपरा के ध्वजवाहक का रूप हैं। मैं आपके साहस और निर्भीकता तथा राष्ट्रीय सेवा के प्रति आपकी शपथ को प्रणाम करता हूं। राजस्थान ही नहीं पूरे राष्ट्र को आप सब पर गर्व है। मैं जिस विचार परिवार का हिस्सा हूं, उसने मुझे राजस्थान के सीमांत क्षेत्र में अनेक सालों तक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और सेना के साथ सेवा का कार्य करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया है।

******************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

प्रियंका गांधी ने अपने हलफनामे में नहीं दी जरूरी जानकारियां

चुनाव लड़ने का हक नहीं: भाजपा

नई दिल्ली 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने केरल के वायनाड से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्हें चुनाव लड़ने का कोई हक नहीं है।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, हर उम्मीदवार को अपने आपराधिक इतिहास के साथ ही अपने और अपने जीवनसाथी की संपत्तियों तथा देनदारियों की जानकारी देनी होती है। लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे लेकर अपने हलफनामे में विस्तृत विवरण नहीं दिया है, कई जानकारियों और तथ्यों को छुपाया है।

हलफनामे में नेशनल हेराल्ड मामले का जिक्र नहीं है। वह ट्रस्ट के माध्यम से जो शेयर होल्ड करती हैं, उसके बारे में नहीं बताया गया है। हलफनामे में यह कहा गया है कि उनके पति तीन कंपनियों में पार्टनर हैं, जबकि वह पांच कंपनियों में पार्टनर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन सभी सवालों के जवाब देने चाहिए। गांधी परिवार को शेयर होल्डिंग, संपत्तियों और कंपनियों में पार्टनरशिप को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का संविधान और सुप्रीम कोर्ट का आदेश सभी पर लागू होता है, लेकिन ये लोग अपने आपको संविधान और कानून से ऊपर समझते हैं।

इन्होंने झूठ बोला है और भारत एवं वायनाड की जनता के साथ फरेब किया है। पूरे विश्व में सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी राजनीतिक परिवार कोई है, तो वो गांधी परिवार है। जब अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करने की बात आती है, तो ये लोग सोचते हैं कि संविधान को तार-तार कर देंगे, कानून को झुका देंगे, जनता को बेवकूफ बना देंगे।

उन्होंने इसे गंभीर मसला बताते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अपने हलफनामे में तथ्यों को छुपाता है या गलत जानकारी देता है तो उनको चुनाव लड़ने का कोई हक नहीं है।

कार्रवाई को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी चुनावी प्रक्रिया चल रही है और चुनावी प्रक्रिया में एक रिटर्निंग ऑफिसर का भी एक बड़ा रोल होता है। हमने यह मुद्दा उठाया है और इस तथ्य के साक्ष्य और प्रमाण है।

उन्होंने इसमें यह भी जोड़ा कि देश के कानून में उनकी (भाजपा) आस्था भी है और वे उसी अनुसार चलते हैं। इससे पहले भाटिया ने दो दिन पहले उठाए गए मुद्दों का फिर से जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे पर इसी मंच से कुछ सवाल उठाए थे।

जिसमें उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा द्वारा गांधी परिवार के संरक्षण से किए गए भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने फिर से अपने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि यह हलफनामा कम, गांधी परिवार के भ्रष्टाचार का कबूलनामा ज्यादा है।

*******************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पीएम मोदी और अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम

मुंबई  26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘स्टार प्रचारकों’ की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का है, जो 7 से 14 नवंबर के बीच 10 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी है।

लिस्ट में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुरलीधर मोहोल और भाजपा के संयुक्त सचिव शिव प्रकाश को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई है।

महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं को भी ‘स्टार प्रचारकों’ की सूची में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद नारायण राणे, अशोक चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, उदयनराजे भोसले, विनोद तावड़े, आशीष शेलार, पंकजा मुंडे, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे-पाटिल, गिरीश महाजन और रवींद्र चव्हाण का नाम शामिल हैं।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा प्रवीण दारेककर और संजय कुटे, अमर साबले, अशोक नेटे और नवनीत राणा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

***************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

बंगाल स्कूल नौकरी मामला : ईडी ने बिचौलिए की 163 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कोलकाता 26 Oct,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 163.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

ईडी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह जब्ती पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी स्कूलों के लिए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी श्रेणियों में गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में चल रही जांच के संबंध में है।

बयान के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने जिन संपत्तियों को जब्त किया है, वे मामले में मुख्य बिचौलिए प्रसन्ना कुमार रॉय, उनकी पत्नी और रॉय से जुड़ी एक कॉर्पोरेट इकाई के नाम पर थीं।

बयान के अनुसार, “ईडी ने पश्चिम बंगाल में डब्ल्यूबीएसएससी के अधिकारियों द्वारा किए गए ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ स्टाफ भर्ती घोटाले में 163.20 करोड़ रुपये के होटल/रिसॉर्ट और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ये संपत्तियां मुख्य बिचौलिए प्रसन्ना कुमार रॉय, उनकी पत्नी काजल सोनी रॉय और प्रसन्ना कुमार रॉय द्वारा नियंत्रित कंपनी श्री दुर्गा डीलकॉम प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर थीं। इस मामले में अब तक कुल 544.8 करोड़ रुपये की कुर्की/जब्ती की गई है।”

स्कूल में नौकरी के बदले नकदी मामले की जांच शुरू करने वाले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों द्वारा पहली बार गिरफ्तार किए जाने के बाद रॉय फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

वर्तमान में रॉय न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने पहले स्कूल में नौकरी के बदले नकदी मामले की जांच शुरू की थी।

स्कूल नौकरी मामले में ईडी और सीबीआई साथ-साथ जांच कर रहे हैं, जिसमें शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितताएं शामिल हैं। रॉय, उनकी पत्नी और रॉय से जुड़ी कॉर्पोरेट संस्थाओं के नाम पर विभिन्न खातों की फॉरेंसिक ऑडिट भी की गई।

रॉय के पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी के साथ पारिवारिक संबंध हैं, जो स्कूल नौकरी मामले में कथित संबंधों के कारण इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

**********************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

स्टेटिक सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई….

पुणे से पकड़ी 139 करोड़ रुपये की सोने की खेप

पुणे 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) से पहले चुनाव आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम (SST) ने 139 करोड़ रुपये की सोने की खेप (Gold Consignment) पकड़ी है। यह सोने (Gold) की खेप एक लॉजिस्टिक सर्विस फर्म (Logistics service firms) के वाहन से पकड़ी गई है। हालांकि पुणे (Pune) के एक ज्वैलर्स फर्म ने दावा किया है कि सोने की यह खेप वैध है।

महाराष्ट्र के पुणे में एसएसटी (SST) को तैनात किया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 2) स्मार्तना पाटिल ने बताया कि सहकारनगर इलाके में सीक्वल ग्लोबल प्रेशियस लॉजिस्टिक्स के एक टेम्पो अचानक रोका गया। तलाशी लेने पर पता चला कि टेम्पो में रखे बक्सों में आभूषण हैं। यह टैम्पो मुंबई से आया था। इसके बाद मामले की जानकारी आयकर विभाग और चुनाव अधिकारियों को दी गई। टेम्पो में मिले आभूषण की कीमत 139 करोड़ रुपये आंकी गई है।

आभूषण कंपनी पीएन गाडगिल एंड संस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमित मोदक के मुताबिक आभूषणों की यह खेप वैध है। यह पुणे के विभिन्न सोनारों की दुकानों के आभूषण हैं। इसमें उनकी कंपनी का 10 किलोग्राम माल भी शामिल है। हर आभूषण के साथ जीएसटी का चालान भी जुड़ा है।

*******************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ में 742 वाहनों का चालान

32 सीज, शराब पीने वाले 710 के खिलाफ कार्रवाई

नोएडा 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में “ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ” चलाया गया। गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत तीनों जोन (नोएडा, सेंट्रल नोएडा व ग्रेटर नोएडा) में 25 अक्टूबर की रात में संदिग्ध वाहनों और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों की चेकिंग के लिए ये अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान तीनों जोन के डीसीपी अपने अन्य अधिकारियों के साथ सड़कों पर मौजूद रहे और संदिग्ध वाहनों की चेक‍िंंग की। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले वाहनों व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नोएडा जोन में डीसीपी रामबदन सिंह के नेतृत्व में 42 स्थानों पर चेकिंग करते हुए पुलिस टीमों द्वारा 1415 वाहनों को चेक किया गया और 274 वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 वाहनों को सीज किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 148 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सेंट्रल नोएडा जोन में डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में 32 स्थानों पर चेकिंग करते हुए पुलिस टीमों द्वारा 1411 वाहनों को चेक किया गया और 248 वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई।

इस दौरान 16 वाहनों को सीज किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 425 व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी साद मिया खान के नेतृत्व में 36 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 1565 वाहनों को चेक किया गया और 220 वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई।

इस दौरान चार वाहनों को सीज किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 137 व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

डीसीपी यातायात यमुना प्रसाद के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के अंतर्गत चेकिंग करते हुए 70 गाड़ियों को चेक किया गया और 30 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई और 6 गाड़ियों को सीज भी किया गया।

**************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

लद्दाख के बाद अरुणाचल प्रदेश के यांग्त्से में भी शुरू होगी पेट्रोलिंग

भारत-चीन के बीच बनी सहमति

नई दिल्ली 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारत और चीन (India-china) दुनिया की सबसे लंबी और विवादित सीमा साझा करते हैं, जिसे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी कहते हैं। ये 3488 किलोमीटर लंबी सीमा है।

ये इतनी लंबी रेखा है कि भारत और चीन, लद्दाख से लेकर अरुणाचल (Arunachal) तक कई हिस्सों में अपना अलग-अलग दावे करते हैं और इससे टकराव की स्थिति बढ़ जाती है। लेकिन अब कुछ इलाकों और वहां पेट्रोलिंग (Patrolling) को लेकर आपसी सहमति बनी है।

After Ladakh, patrolling will also start in Yangtse of Arunachal Pradesh : आर्मी सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन के बीच में कुछ इलाकों को लेकर आपसी सहमति बनी है और पेट्रोलिंग फिर से शुरू की जाएगी, जिसमें अब अरुणाचल प्रदेश का यांग्त्से भी शामिल है। इस क्षेत्र में चीनी सैनिकों को गश्त की अनुमति दी जाएगी। यांग्स्ते में पहले की तरह चीनी सैनिक पैट्रोलिंग कर सकेंगे और गश्त के दौरान एक दूसरे की आवाजाही को अवरुद्ध नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, तवांग में यांग्त्से दोनों देशों के बीच चिन्हित विवादित क्षेत्रों में से एक है और यहां पीएलए की गश्त अन्य क्षेत्रों की तुलना में असामान्य रूप से बड़ी है। इस क्षेत्र में चीनी पीएलए के साथ अक्सर भारतीय सैनिकों का आमना-सामना होता रहा है। इस क्षेत्र में 2011 से लगातार भारतीय सैनिक और PLA के बीच में झड़पें भी होती रही हैं।

वहीं हर साल गर्मियों के महीनों के दौरान कुछ न कुछ झड़प की सूचना भी मिलती है। 9 दिसंबर, 2022 को भारतीय सैनिक और PLA यहां आपस में भीड़ गए थे। भारत और चीन के बीच समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत-चीन के बीच डिसइंगेजमेंट शुरू हो गया। शेड, टेंट जैसे अस्थायी ढांचे को हटाया जा रहा है। नए समझौते सिर्फ डेमचोक और देपसांग में लागू होंगे।

*************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

भीषण मुठभेड़ में मार गिराया एक आतंकी, गोला बारूद बरामद

लोंगडिंग में सेना की बड़ी कार्रवाईः

लोंगडिंग 26 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : अरुणाचल प्रदेश ( Arunachal Pradesh) के लोंगडिंग (Longding) जिले में भारतीय सेना (Indian Army) ने एक आतंकी (Terrorist) को मार गिराया है। चांगखाओ क्षेत्र में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया।

भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के चांगखाओ क्षेत्र में उग्रवादियों की गतिविधि की खुफिया जानकारी मिलने पर असम राइफल्स ने 25 अक्टूबर 2024 को तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी में एनएससीएन (के-वाईए) का एक उग्रवादी मारा गया। घटनास्थल से एक पिस्तौल और युद्ध सामग्री बरामद की गई।”

***************************

Read this also :-

प्रियामणि पहली बार विजय के साथ स्क्रीन पर मचाएंगी धमाल

भूल भुलैया 3 का आमी जे तोमार सॉन्ग आउट

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version