भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे पर उठाया सवाल

कांग्रेस पर खड़गे के अपमान का भी लगाया आरोप

नई दिल्ली 24 Oct,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे का जिक्र करते हुए कहा है कि यह मोहब्बत की दुकान नहीं बल्कि दलाली की दुकान है। कांग्रेस में योग्यता की कोई कद्र नहीं है। दलितों और पिछड़ों का अपमान करना कांग्रेस और गांधी परिवार की आदत है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान दलितों का अपमान नहीं सहेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भाटिया ने कहा कि यह हलफनामा अपने आप में नकली गांधी परिवार के भ्रष्टाचार का कबूलनामा है। कानूनी बाध्यता के कारण, प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने हलफनामे में इन सभी बातों का खुलासा करना पड़ा। इस हलफनामे में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की घोषित नेटवर्थ कम है, लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जो डिमांड कर रहा है, वो इससे ज्यादा है। यह 75 करोड़ रुपए की है। इससे साफ होता है कि गांधी परिवार कितनी वसूली कर रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के दिखाने के दांत कुछ और हैं और खाने के दांत कुछ और है। प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे से एक और बात साफ होती है कि ये एसयूवी और फॉर्म हाउस वाले हैं। इनके पास एसयूवी गाड़ी, बड़ा बंगला और फॉर्म हाउस है। शिमला में भी इनके पास घर है। जबकि पहाड़ों में घर खरीदने की अनुमति नहीं मिलती है, लेकिन वहां पर गांधी परिवार ने कानून को झुकवाया और उस बंगले की कीमत भी सही नहीं बताते हैं।

गौरव भाटिया ने गांधी परिवार पर मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछड़े और दलित समाज के व्यक्ति को इस्तेमाल करना गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी की आदत है। उन्होंने एक फोटो दिखाते हुए कहा कि गांधी परिवार के सदस्य आगे बैठे हैं और खड़गे पीछे बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कल एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बारे में बताना जरूरी है।

कल जिस कमरे में प्रियंका गांधी वाड्रा का नामांकन हो रहा था, उस कमरे में मल्लिकार्जुन खड़गे बाहर से झांक रहे थे और कमरे को बंद कर दिया गया था। इससे ज्यादा आपत्तिजनक बात और क्या हो सकती है कि गांधी परिवार ओछी राजनीति करते हुए पिछड़े समाज के लोगों और दलितों का इस्तेमाल करता है। नामांकन के दौरान पांच लोग ही अंदर कमरे में रह सकते हैं, इसलिए गांधी परिवार के पांच सदस्यों को अंदर रखने के लिए खड़गे को बाहर रख दिया गया। गांधी परिवार और कांग्रेस ने पहले भी दलितों का अपमान किया। इससे पहले सीताराम केसरी के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सांसद होने के बावजूद वायनाड में आई भयानक आपदा के समय एक पैसा भी डोनेट नहीं किया और ना ही इतने अमीर गांधी परिवार के किसी सदस्य ने कोई डोनेशन दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी स्वयं यह कह चुके हैं कि कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी है। राहुल गांधी तो मुस्लिम लीग को भी सेक्युलर पार्टी बता चुके हैं। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के बयान को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक तौर पर वहां उनकी पार्टी को कोई कंधा देने वाला नहीं है।

**************************

Read this also :-

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट को मिली नई रिलीज तारीख

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

भोजपुरी फिल्म ‘बहू मांगे इंसाफ’ प्रदर्शन के लिए तैयार

24.10.2024 – देवश्री पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित और कुमार विकल द्वारा निर्देशित भोजपुरी फिल्म बहू मांगे इंसाफ’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (मुंबई) ने बिना कट के यू ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया है। प्रदर्शन के लिए तैयार यह फिल्म बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है।

प्रमोद कुमार व अम्बर मूवीज के द्वारा प्रस्तुत इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता अजय कांत, सह निर्माता सीमा कुमारी, गायत्री चंद्रवंशी व रमेश दुबे, प्रचारक समरजीत, गीतकार प्यारेलाल यादव व सन्तोषपुरी, संगीतकार अमन श्लोक, डीओपी मनीष मुस्कान और एडिटर नकुल के प्रसाद हैं।

नारी सशक्तिकरण की आवाज़ बुलंद करती इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार अवध सिंह, वैशाली शर्मा, शिवानी, रणधीर चंद्रवंशी, संतोष साहनी, रमेश दुबे, सचित, विक्रम, घरावन बिहारी, सुभाष कुमार, राहुल पाण्डेय, देवेंद्र कुमार, किरण साह, सीमा सरगम, मोना, गुड़िया, जीतेन्द्र सिंह और मोनू दिलदार आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

प्रभास का फैंस को रिटर्न गिफ्ट, द राजा साब का मोशन पोस्टर आउट

डबल रोल में धमाल मचाएंगे रिबेल स्टार

24.10.2024 (एजेंसी) – साउथ सुपरस्टार प्रभास अपने 45 वां बर्थडे के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को जबदस्त रिटर्न गिफ्ट दिया है. प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म द राजा साब का मोशन पोस्टर रिलीज किया है. हाल ही में मेकर्स ने अनाउंस किया था कि वे प्रभास के बर्थडे पर कुछ खास लाने वाले हैं. जिसके बाद फैंस एक्साइटेड हो गए और अब फाइनली प्रभास ने फैंस का इंताजर खत्म कर दिया है.

प्रभास की द राजा साब के मेकर्स ने मोस्ट अवेटेड फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. इसमें प्रभास का अलग और नया अवतार देखने को मिल रहा है. पोस्टर में प्रभास एक सिंहासन पर बैठे हुए हैं. उनका लुक अब तक की उनकी फिल्मों से बिल्कुल अलग और नया है. मेकर्स ने पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, रॉयल बाय ब्लड, रिबेल बाय चॉइस, वो उसे लेकर रहेगा जो हमेशा से उसका था.जैसे ही प्रभास का यह पोस्टर रिलीज किया गया फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया.

सबसे ज्यादा फैंस ने इस बात पर ध्यान दिया कि क्या इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में होंगे. एक यूजर ने कमेंट किया, डबल रोल वाह क्या बात है. एक ने लिखा, क्या प्रभास दादा और पोते का रोल प्ले कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया, क्या लुक है रिबेल स्टार आलवेज रॉक. एक ने लिखा, हैप्पी बर्थडे प्रभास, क्या गिफ्ट दिया है आपने.डायरेक्टर मारुति ने एक्स पर बताया था कि वे जल्द ही द राजा साब से कुछ स्पेशल शेयर करने वाले हैं.

प्रभास गारु का बर्थडे आ रहा है. होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर सब दिखा दिया. लेकिन काफी टाइम हो गया कुछ नया अपडेट नहीं है इस पर डायरेक्टर मारुति ने कहा- हां जल्द ही कुछ डार्लिंग की तरफ से डार्लिंग के फैंस के लिए कुछ आने वाला है. हमारे साथ बने रहें.वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास की पिछली रिलीज फिल्म कल्कि 2898 एडी थी. जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी. उनकी पाइप लाइन में स्पिरिट, कन्नप्पा, प्रभास हनु और सालार पार्ट 2 जैसी फिल्में हैं.

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा और इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। आज मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आज आपके बच्चे नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी बनाकर रखेंगे। आज अपने व्यक्तिगत कामों में व्यस्त रहने के कारण… आपको कहीं जाने का प्लान बदलना पड़ेगा। आज व्यवसायिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। आज कोई बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ रूकावट डाल सकता है। आज कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप खुद को एनेर्जेटिक महसूस करेंगे। संयम बनाकर काम करने से..आपके बिगड़ते काम भी बनेंगे। इस राशि के इंजीनीयर्स के लिए आज का दिन खास है। बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आप बिजनेस मीटिंग ज्वाइन कर सकते हैं। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे । किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी । सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको खुद को साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। किसी काम को पूरा करने में आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है । समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज कारोबार में जल्दबाजी में लिया फैसला आपको सही नहीं लगेगा। किसी जानकार से राय लेंगे । साथ ही आज अन्य गतिविधियां भी सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है । आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिलने वाली है। आज अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त होना… आपको सफलता देगा। आज कुछ नजदीकी यात्रा होने के योग भी बन रहे हैं । आज अपने व्यस्त समय से कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी। आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे, आपकी सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 7

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपका कोई काम कलीग की सहायता से पूरा हो जायेगा। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जायेगा, परिवार में खुशियाँ आएँगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। कारोबार में आज काम को पूरा करने के लिये लोगों की मदद लेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। इस राशि के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपकी सूझबूझ और विवेक से समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी । आज ऑनलाइन शॉपिंग और मस्ती वाली गतिविधियों में समय बीतेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार के घर जाने का निमंत्रण मिलेगा। आज घर के कार्यों में व्यस्त रहने से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर नजर रखेंगे। आज किसी भी नयी कार्य संबंधी योजनाएं बनाते समय उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार विमर्श करेंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगें… घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। ट्रांसपोर्ट सम्बन्धी कार्य करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, पूराना रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी । घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलता रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे, साथ ही आज किसी प्रभावशाली राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। आज कारोबार में आपको फायदा होगा। इस राशि के ट्रेडिंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है । आज सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। आज सेहत अच्छी रहेगी। आज आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं । डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, अचानक कहीं से धन लाभ होने के योग बने हुये है 7 लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्तों में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा । आज पिताजी आपको कोई नयी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आप पूरी तरह निभाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े काम पूरे हो सकते हैं। आज साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान दें । रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं । घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करने जीवनसाथी के साथ मार्केट जायेंगे । आज कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको थोडा हर्ट कर सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा । किसी काम में जल्दबाजी नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज खर्चों की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही आय के साधन बढऩे से परेशानी नहीं होगी। आज बच्चों के पढ़ाई का परिणाम देखकर मन में तसल्ली रहेगी । आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी । परंतु फिर भी आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए सुकून से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित सफलता मिलेगी । आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलाने से घर के वातावरण में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। व्यापार में इस समय काम करने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है । हालांकि आपके कर्मचारियों का सहयोग काफी हद तक व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। आज नौकरी में जिम्मेदारी पर गंभीरता से ध्यान दें। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है 7 जीवनसाथी आज आपको कोई उपहार देंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

****************************

 

प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से दाखिल किया नामांकन

राहुल और सोनिया रहे मौजूद

वायनाड ,23 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वे पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं।

वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसी के मद्देनजर यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है। उन्होंने बुधवार को अपने नामांकन पत्रों के तीन सेट दाखिल किए।

इस अवसर पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा भी मौजूद रहा। इसके अलावा उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दिखीं। प्रियंका के नामांकन के दौरान अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवार के साथ केवल पांच लोग ही नामांकन के समय मौजूद रह सकते हैं।

इसी कारण थोड़ी देर बाद प्रियंका गांधी के पति और उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल चैंबर से बाहर आ गए।

प्रियंका गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके भाई और लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। उन्होंने वायनाड की जिला कलेक्टर मेघश्री के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

प्रियंका ने नामांकन से पहले अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड शो किया और इसके बाद रैली को संबोधित किया, जिसमें कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि राहुल गांधी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट को चुना और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया।

सीपीआई ने इस सीट से सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा है। वे साल 2014 के आम चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि भाजपा ने यहां से नव्या हरिदास को टिकट दिया है।

इससे पहले साल 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से 4.60 लाख के अंतर से जीत हासिल की थी। वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में तीन जिले आते हैं, जिनमें वायनाड, मलप्पुरम और कोझीकोड शामिल है।

*************************

Read this also :-

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने 11वें दिन भी किया अच्छा कलेक्शन

अजब प्रेम की गजब कहानी 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज

‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर को रिलीज होगी

23.10.2024 – राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित और शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर को दुनियां भर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘विक्की डोनर’, ‘पीकू’, ‘पिंक’, ‘अक्टूबर’ और ‘मद्रास कैफ़े’ जैसी फिल्मों की वजह से चर्चित हुए और अपनी फिल्मों के लिए 13 नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए निर्देशक शूजित सरकार एक बार फिर एक क्लासिक फिल्म ले कर आ रहे हैं।

फिल्म में अभिषेक बच्चन इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म शायद रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर एक अनोखा नज़रिया पेश करेगी और हमें एक इमोशन से भरे सफर पर ले जाएगी।

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने निर्देशक शूजित सरकार के साथ मिलकर अपने सोशल मीडिया पर टाइटल अनाउंस करते हुए एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जो दिल को छू लेने वाले पलों से भरी हुई है, जो एक मजबूत छाप छोड़ती है और साथ ही बहुत उत्साह पैदा करती है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

भरतपुर : ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल

भरतपुर 23 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जिले के सेवर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी झालिम सिंह में ज़मीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े के दौरान एक पक्ष के चार लोगों ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत जिला आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है और उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ ग्रामीण आकांक्षा और सेवर थाना पुलिस ने आरबीएम अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया।

बताया जा रहा है कि विवाद तब शुरू हुआ जब पीड़ित पक्ष की ज़मीन को आरोपी पक्ष जबरन जोतने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर स्थिति बेकाबू हो गई और फायरिंग तक जा पहुँची।

फ़िलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई

**************************

Read this also :-

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने 11वें दिन भी किया अच्छा कलेक्शन

अजब प्रेम की गजब कहानी 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज

हरियाणा में पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

अब तक 19 किसानों के खिलाफ मुकदमा

पलवल 23 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । किसानों द्वारा पराली जलाए जाने के मामलों को लेकर कृषि विभाग सख्त है। अब तक 19 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इसके अलावा, पराली जलाने वाले किसानों से 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत नियुक्त ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी, खंड स्तरीय निगरानी टीम और उप-मंडल स्तरीय निगरानी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में हर समय फील्ड में तैनात रहें। जिन किसानों द्वारा आगजनी की जा रही है, उनके विरुद्ध एनजीटी के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई की जाए।”

उन्होंने कहा, “विभाग की टीमों द्वारा किसानों को पराली में आग लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही है और पराली में आग न लगाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल वातावरण प्रदूषित होता है, बल्कि भूमि में उपस्थित मित्र कीट व अन्य लाभदायक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, जो कि भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में सहायक होते हैं।”

उन्होंने कहा, “लोकेशन के आधार पर अब तक 19 किसानों के खिलाफ पराली में आग लगाने को लेकर 55 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। साथ ही पांच किसानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

टीमों द्वारा किसानों को पराली न जलाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। किसान कृषि यंत्रों द्वारा पराली का उचित प्रबंधन करके उसे खेत में ही मिला रहे हैं। इसके अलावा टीमों द्वारा भी खेतों में निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई किसान पराली में आगजनी न कर पाए।”

****************************

Read this also :-

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने 11वें दिन भी किया अच्छा कलेक्शन

अजब प्रेम की गजब कहानी 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज

अजब प्रेम की गजब कहानी 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज

फिर दिखेगी एक्स लवर्स रणबीर-कैटरीना की जोड़ी

23.10.2024 (एजेंसी)  –  रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी एक बार फिर थिएटर पर आ रही है. राजकुमार संतोषी ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी को डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी में रणबीर कपूर ने एक हरफनमौला एक्टर का रोल किया था, जो एक क्रिश्चियन लड़की कैटरीना कैफ के प्यार में गिर जाता है. फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी साल 2009 में रिलीज हुई थी.

फिल्म के निर्माता टिप्स ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की री-रिलीज डेट का एलान किया है.टिप्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिखा है, प्रेम और जेनी की प्रेम कहानी को सेलिब्रेट करें, जो 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लौट कर आ रही है. अब इस पोस्ट पर रणबीर और कैटरीना कैफ के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा है कि उन्होंने यह फिल्म साल 2009 में ही थिएटर पर देखी और अब एक बार फिर इसका एक्सपीरियंस लेंगे.

वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा है, इस फिल्म के गाने बेहद शानदार हैं.अजब प्रेम की गजब कहानी महज 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म 1300 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले वीकेंड में 23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इस फिल्म के बाद रणबीर और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिल्म राजनीति (2010) और जग्गा जासूस (2017) में नजर आई थी.बता दें, कैटरीना कैफ को पिछली बार फिल्म मैरी क्रिसमस और रणबीर कपूर को मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में देखा गया था. एनिमल के बाद से रणबीर की झोली में एनिमल पार्क, ब्रह्मास्त्र 2, रामायण और धूम 4 भी है. धूम 4 को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है.

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। जॉब कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे आज एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे, घर के सदस्य आपकी बात मानेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से लाभ बना रहेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा, इससे आपका उत्साह बढेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सर्जनात्मक होंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई खास रिश्तेदार आज आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको कार्यों में किसी करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। दादा-दादी के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में आज कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में भी आपको गुरुजन का मार्गदर्शन मिलने से आसानी होगी, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढऩे में लगा सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकालेगे और अपने व्यक्तित्व का आकलन करेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है, आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढिय़ा मौके मिलने वाले हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने के लिए शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, यह खुशखबरी आपके जीवन को बदल सकती है। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको कामों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका कोई ख़ास काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में बिताएंगे। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल मिलाप होगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद हाउसवाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय बिताएंगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

*****************************

 

युवक की अपहरण की झूठी साजिश : जौनपुर में अजीबोगरीब मामला

जौनपुर 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । यूपी के जौनपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। 19 अक्टूबर को, एक युवक ने अपने परिवार को बिना बताए घर से निकलने का निर्णय लिया, जिसके बाद उसने खुद को अपहरण का शिकार बताने का नाटक किया।

इस युवक ने अपने चाचा के मोबाइल पर एक मैसेज भेजकर बताया कि उसे अपहरण कर लिया गया है और 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। इस सूचना से परिजनों के होश उड़ गए, और उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए पांच टीमों का गठन किया और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुरेरी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार के निवासी सूरज गुप्ता ने खुद को अपहृत बताने के लिए जूठी कहानी रची। जब परिजनों को फिरौती की मांग की सूचना मिली, तो वे चिंतित हो गए और पुलिस से मदद मांगी।

एसपी ग्रामीण, शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप गुप्ता ने थाने में सूचना दी कि उनका बेटा घर से टहलने निकला था और उसका अपहरण हो गया है। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। इस बीच, युवक ने परिवार को फिर से मैसेज भेजकर अपनी अपहरण की कहानी को बढ़ा दिया।

कई दिन की तफ्तीश के बाद, युवक खुद सुरेरी थाना क्षेत्र में नजर आया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने खुद ही अपनी अपहरण की झूठी कहानी कबूल कर ली।

******************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

मैं भारतीय जनता पार्टी का संस्कारिक कार्यकर्ता हूं

हमारे लिए विभाग कोई मायने नहीं रखता : विज

अंबाला 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘सरकार का प्रत्येक विभाग लोगों के लिए है और हर विभाग लोगों पर अप्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है तथा सभी विभाग महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जो भी बेहतर होगा उसे किया जाएगा’’। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों की बैठक आयोजित की जाएगी।

विज नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों द्वारा ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों की कार्य प्रणाली के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

मेरी सरकार बन गई है मुझे चाहे चौकीदार बना दो, मैं वह कार्य भी अपनी पूरी निष्ठा के साथ करूंगा – विज

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘मैं भारतीय जनता पार्टी का संस्कारिक कार्यकर्ता हूं हमारे लिए विभाग कोई मायने नहीं रखता, हमें तो काम करना सिखाया जाता है और मैंने तो कहा था और बुलंद आवाज में कहा था कि मेरी सरकार बन गई है मुझे चाहे चौकीदार बना दो, मैं वह कार्य भी अपनी पूरी निष्ठा के साथ करूंगा क्योंकि हमें यही सिखाया जाता है’’।

परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली जाएगी और चंडीगढ़ में अधिकारियों को बुलाया जाएगा- विज

गत दिवस परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली के निरीक्षण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्हांेने कहा कि ‘‘यह मेरा धर्म है और मेरा कर्म भी है क्योंकि पार्टी ने मुझे जिन विभागों का दायित्व सौंपा है कि मेरे फर्ज अनुसार मैं उनको ठीक करूं। विभागों को ठीक करने के लिए पहले उनको जानना भी जरूरी होता है इसलिए कल मैंने खुद बस में यात्रा की है, मैंने यात्रियों से भी बात की है,

मैंने बस अड्डों की देखरेख को भी देखा हैं। मैंने कर्मचारियों से भी बात की है, जो बस चला रहे थे या जो बस स्टैंड पर कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली जाएगी और चंडीगढ़ में अधिकारियों को बुलाया जाएगा और क्या-क्या समस्याएं हैं

उस सबंध में जानकारी ली जाएगी और फिर उनका हल किया जाएगा। परिवहन विभाग के कार्य को लेकर मिलने वाले कमियों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ‘‘पहले चीजों को समझना जरूरी है और अभी कई ओर जगह भी जाया जाएगा और लोगों से भी बात की जाएगी, तथा उसके बाद विभाग को भी देखा जाएगा।

‘‘पहले हम अपना बिजली का बिल देंगे तभी तो हम लोगों को प्रेरित करेंगे’’- विज

‘विज साहब इस बैक’ के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हालांकि रात 12.05 पर लोग पूछ रहे होंगे लेकिन मैने किसी से नहीं पूछा। मैंने कहा था कि मुझे चाहे मिनिस्टर विदाउट पोर्टफोलियो बना दो मैं उसमें भी राजी हूं क्योंकि मेरी सरकार है। मुझे इस संबंध (पोर्टफोलियो) में कोई जानकारी भी नहीं थी कि आज पोर्टफोलियो आएंगे, मैंने देखा तो मुझे बिजली मंत्री बनाया गया और भी कई डिपार्टमेंट थे।

मैं जब सोने लगा तो मेरे मन में दूसरा ख्याल आया कि मेरा कोई बिजली का बिल देय तो नहीं है क्योंकि हम चुनाव में लगे हुए थे तो मैंने तुरंत मोबाइल पर अपना बिल देखा जिसकी देय तिथि अभी शेष थी। इसलिए 12 बजकर 32 मिनट 47 सेकेण्ड पर मैंने अपने बिजली के बिल की अदायगी कर दी’’। उन्हांेने कहा कि ‘‘पहले हम अपना बिजली का बिल देंगे तभी तो हम लोगों को प्रेरित करेंगे’’।

‘‘पराली के संबंध में मामला माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के विचाराधीन है’’- विज

पराली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘पराली के संबंध में मामला सर्वाेच्च न्यायालय के विचाराधीन है और सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा सरकारों को आदेश भी दिए जाते हैं तथा अधिकारियों को पेश होकर अपनी बात कहने और सुनने के लिए भी कहा जाता है और हम माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के मुताबिक ही कर रहे हैं’’।

आम आदमी पार्टी खुद को ठीक ना करके दूसरों पर दोषारोपण करती है- विज

प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘अगर इनके (आम आदमी पार्टी) आप पुराने बयान देखें तो पुराने ब्यानों में पराली जलाने के बारे में यह पंजाब को ज्यादा कहते थे। चूंकि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई है तो आम आदमी पार्टी द्वारा खाली हरियाणा का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह इनकी संस्कृति है कि आम आदमी पार्टी खुद को ठीक ना करके दूसरों पर दोषारोपण किया जाए और राज किया जाए’’।

यमुना के प्रदूषण को दिल्ली की सरकार ने ठीक करना है- विज

उन्होंने आप पार्टी के सम्मुख सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ‘‘आपने (आप पार्टी) यमुना को साफ करने का कहा था, वह यमुना कितनी साफ हुई आज यमुना की सफाई का आरोप भी हरियाणा पर लगाया जाता है। वह कहते हैं कि पानी हरियाणा से आता है हम कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश से आता है यह कोई ठीक बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश की कोई भी स्वायत एजेंसी यमुना के पानी का बीओडी चेक कर लें, हरियाणा में बीओडी चेक कर लें और दिल्ली में ओखला तक यमुना के पानी का बीओडी चेक कर लें। यमुना के प्रदूषण को दिल्ली की सरकार ने ठीक करना है लेकिन यह लोग नहीं करते। जब यमुना में झाग बनती है तो कहते हैं कि हरियाणा से आ रही है’’।

श्रम विभाग में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है – विज

श्रम विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘श्रम विभाग में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। श्रम विभाग मजदूरों की समस्याओं को देखने और उनके उन्हें हल करने के लिए बनाया गया है परंतु मुझे लगता है कि यह श्रमिकों की कम और इंडस्ट्री की ज्यादा परवाह करते हैं।

बेशक इंडस्ट्री की भी परवाह करनी चाहिए लेकिन श्रमिकों की भी परवाह होनी चाहिए और पहले श्रमिकों की स्थितियां ठीक होनी चाहिए। जैसे कि श्रमिकों को न्यूनतम वेजेस मिल रहे हैं या नहीं मिल रहे हैं।

ये वेजेस समय पर मिल रहे हैं या नहीं मिल रहे हैं। श्रमिकों से कितने घंटे काम लेना चाहिए और कितना घंटे काम लिया जा रहा है। वहां पर मानवीय सुविधाएं हैं या नहीं है। श्रम विभाग को यह सब देखना चाहिए और आने वाले समय में श्रम विभाग की भी बैठक ली जाएगी’’।

हमारे नए मुख्यमंत्री ने जनता दरबार की आवश्यकता खत्म कर दी है- विज

जनता दरबार आयोजित करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे नए मुख्यमंत्री ने जनता दरबार की आवश्यकता खत्म कर दी है उन्होंने आदेश जारी कर दिए हैं कि सभी अधिकारी समस्याओं को सुनेंगे और अब सारे अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे’’।

‘‘जो आदमी हार जाता है वह कभी भी अपने ऊपर आरोप नहीं लेता’’- विज

भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा ईवीएम को लेकर कोर्ट जाने के मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘जो आदमी हार जाता है वह कभी भी अपने ऊपर आरोप नहीं लेता, वह दूसरों पर आरोप लगता है।

उन्होंने कहा कि ईवीएम जब जारी की जाती है तब सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पहले चेक कराई जाती है, पोलिंग स्टेशन पर भी सभी प्रतिनिधि होते ह,ैं इसका मतलब जो उनके प्रतिनिधि थे, वह मूखे थे या उनको कुछ पता नहीं था।

उन्होंने कहा कि न्यायालय सभी के लिए खुले हुए हैं, कहीं भी जाओ चाहे कोर्ट में, चाहे इंटरनेशनल कोर्ट में जाओ क्योंकि चुनाव हो गया और चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि जब यह (कांग्रेस) हारते हैं तभी ईवीएम खराब होती है। इन्होंने तब शिकायत क्यों नहीं करी जब हिमाचल प्रदेश में ये जीतें, कर्नाटक में जब जीते तब क्यों नहीं की और हरियाणा में भी जिन सीटों पर यह जीते हैं वहां की भी शिकायत करें’’।

कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, ये विभिन्न गुटों का एक समूह है- विज

कांग्रेस द्वारा विपक्ष के नेता के चयनित न होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘यह उनका अंदरूनी मामला है परंतु कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, ये विभिन्न गुटों का एक समूह है यह सारे इकट्ठे बैठकर हमारी पार्टी की तरह कोई एक फैसला तक नहीं कर सकते। इनके चार आते हैं 10 जाते हैं, पांच आते हैं छः जाते हैं’’।

‘‘विधानसभा का सत्र में शपथ दिलाई जाएगी’’- विज

विधानसभा सत्र के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘विधानसभा का सत्र है अच्छी बात है सत्र तो चलना ही चाहिए और इसमें पहले शपथ दिलाई जाएगी और फिर उसके बाद नियमित सत्र भी दिवाली के पश्चात आयोजित किया जाएगा’’।

*****************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

परिवार चाहता था लड़का और पैदा हो गई मैं…

.फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल का खुलासा

उज्जैन 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने देश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। निकिता अब भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

एक पारंपरिक परिवार से आने वाली निकिता ने बताया कि उनके परिवार के लिए लड़का होना प्राथमिकता होती थी। लेकिन जब उनका जन्म हुआ तो परिवार ने उनकी खुशी का जश्न उसी तरह मनाया जैसे किसी बेटे के जन्म पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा, मेरे दादा जी मुझे पीरियड्स के दौरान खुद खाना खिलाते थे। मेरे पिताजी अक्सर मेरे पैर दबाते थे।

निकिता ने बताया कि पिछले 60 सालों से मध्य प्रदेश की कोई भी लड़की फेमिना मिस इंडिया नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा, मैं चाहती थी कि मध्य प्रदेश की कोई लड़की इस खिताब को जीते। निकिता की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। निकिता ने बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ऐश्वर्या राय न केवल खूबसूरत हैं बल्कि बहुत ही बुद्धिमान भी हैं।

निकिता पोरवाल न केवल एक खूबसूरत चेहरा हैं बल्कि वह नारी शक्ति का भी प्रतीक हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि एक लड़की अगर कुछ करने की ठान ले तो वह कुछ भी हासिल कर सकती है।

**************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: लगातार बारिश के चलते इमारत गिरी

17 से अधिक लोग मलबे में दबे; 3 की मौत

बेंगलुरु 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश के कारण बेंगलुरु के हेनूर के पास बाबूसबपाल्या में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में 20 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

फिलहाल, तीन मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी 17 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।

स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं। मलबे के नीचे से आवाजें आने के कारण बचाव दल को उम्मीद है कि कुछ मजदूर अभी भी जिंदा हो सकते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य को युद्धस्तर पर चलाया जाए और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। कर्नाटक में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। इस बारिश ने इस हादसे को और गंभीर बना दिया है।

*****************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

UP पुलिस के 4 लाख जवानों को मिला दिवाली गिफ्ट

योगी सरकार ने वर्दी और अवासीय भत्ता इतना बढ़ाया

Lucknow 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने 4 लाख पुलिसकर्मियों के लिए दिवाली गिफ्ट का ऐलान कर दिया है। दरअसल, योगी सरकार ने यूपी पुलिस को मिलने वाले वर्दी भत्ते में 70% बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके अलावा आवास भत्ते में भी 25% की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों खिलाड़ियों के लिए भी बजट में 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ये घोषणाएं की। साथ ही उन्होंने ने 1 हजार करोड़ से अधिक के कार्पस फंड की भी घोषण की।

पुलिसकर्मियों को कितना फायदा होगा 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में नौकरी करने वाले सिपाहियों को अब तक वर्दी भत्ता के रूप में 3000 रुपये मिलते थे। इस बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर करीब 5100 रुपये हो जाएगा। आवास भत्ते को भी बढ़ाया गया है। बैरक में रहने वाले शहरी क्षेत्र के पुलिसकर्मी जिन्हें अब तक 2400 रुपए मिलते हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र के आरक्षियों को 800 रुपए मिलते हैं. इसमें भी 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं, एसआई को हर तीसरे वर्ष 7 हजार रुपये का वर्दी भत्ता मिलता है। अब यह 4900 रुपये बढ़कर आएगा. आवास भत्ते को भी बढ़ाया गया है।

इससे पहले 2019 में वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी हुई थी

आपको बता दें कि यूपी में इससे पहले 2019 में पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी हुई थी। नई बढ़ोतरी से इंस्पेक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी के करीब चार लाख पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने ऐलान किया कि शहीद पुलिसकर्मियों के पत्नी और माता-पिता के जीवित नहीं रहने की दशा में परिवार के अन्य सदस्यों को एकमुश्त अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने पुलिसकर्मियों के लिए बने करीब 200 बहुमंजिला भवनों और प्रशासनिक भवनों के रखरखाव के लिए 1,380 करोड़ रुपये के कॉरपस फंड की घोषणा भी की।

***************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

देश भर के CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

खालिस्तानी लिंक की जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुए विस्फोट के ठीक बाद देश भर के कई सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों में दिल्ली और हैदराबाद के स्कूल भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है।

दिल्ली पुलिस इस मामले में खालिस्तानी लिंक की जांच कर रही है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम ऐप से उस चैनल के बारे में जानकारी मांगी है, जिस पर बम की धमकी दी गई थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को भी बम की झूठी धमकी मिली है।

रोहिणी विस्फोट के बाद बढ़ी सनसनी: रोहिणी में हुए विस्फोट में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार उड़ गई थी, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। लेकिन पास की दुकान का एक साइनबोर्ड और वहां पर खड़े वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं और विस्फोट से ठीक पहले साइट के पास देखे गए दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस लीग इंडिया’ का दावा: रविवार को हुए विस्फोट के कुछ घंटों बाद ‘जस्टिस लीग इंडिया’ नाम के एक चैनल का कथित टेलीग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पोस्ट में विस्फोट का एक वीडियो था जिसके नीचे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ वॉटरमार्क था।

पुलिस अलर्ट: दिल्ली पुलिस इन धमकियों को गंभीरता से ले रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

*****************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

रक्षा मंत्री ने लॉन्च की चौथी परमाणु पनडुब्बी

indian Navy की बढ़ी ताकत,ये है इसकी खासियत

नई दिल्ली 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारत (India) ने विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में शिप बिल्डिंग सेंटर (Shipbuilding Center) (एसबीसी) में अपनी चौथी परमाणु (Nuclear) संचालित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएसबीएन) पनडुब्बी (submarine) को लॉन्च किया है।

रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के शिप बिल्डिंग सेंटर (Shipbuilding Center) में इसे लॉन्च किया था। इसमें 75% सामान भारत (India) में बने हैं। इसका कोड नेम कोडनेम S4 है। ये पैतीस सौ किलोमीटर की मारक क्षमता वाली न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस है।

नौसेना (Navy) की S4 पनडुब्बी 3,500 किमी रेंज वाली K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस की है, जिन्हें वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम के माध्यम से दागा जा सकता है। जबकि अपनी श्रेणी का पहला आईएनएस अरिहंत 750 किमी रेंज वाली K-15 परमाणु मिसाइलों को ले जा सकता है। आईएनएस अरिहंत और आईएनएस अरिघाट दोनों पहले से ही गहरे समुद्र में गश्त कर रही हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा योजनाकारों ने भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र को एस1 नाम दिया था, आईएनएस अरिहंत को एस2, आईएनएस अरिघात को एस3, आईएनएस अरिदमन को एस4 नाम दिया गया है। अपनी श्रेणी की आखिरी पनडुब्बी एस4 है जिसका औपचारिक नाम अभी बाकी है।

चीन जैसे शक्तिशाली विरोधियों के खिलाफ पनडुब्बी पर केंद्र सरकार विशेष ध्यान दे रही है। यही कारण है कि सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए तीसरे विमानवाहक पोत के मुकाबले परमाणु हमले और बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों को प्राथमिकता दी है। सरकार ने इस साल दिसंबर में चालू होने वाली कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर के साथ पारंपरिक पनडुब्बी की क्षमता को भी बढ़ा दिया है।

***************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

 

मर्सडीज से हिट एंड रन मामले में 21 साल के लड़के की मौत

महाराष्ट्र : आरोपी फरार

ठाणे 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर मर्सडीज से हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार 21 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। वहीं, एक्सीडेंट के बाद आरोपी फरार हो गया।

ठाणे की नौपाडा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के रूप में हुई, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। सोमवार देर रात मृतक युवक कुछ खाने का सामान लेकर अपने घर की तरफ लौट रहा था, ठीक उसी वक्त नासिक हाईवे की तरफ जाने वाली एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में हिट एंड रन का केस दर्ज किया है। वहीं, जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है, उसको जब्त करके आगे की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

केस को लेकर नौपाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शैलेश सालवी ने बताया कि एक्सीडेंट में जान गंवाने वाला 21 वर्षीय दर्शन हेगड़े अपनी टीवीएस बाइक से जा रहा था। रात में करीब 1.50 बजे एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारी है, जिसमें दर्शन की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस केस को लेकर नौपाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई है। आरटीओ से जानकारी जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह घटना नौपाडा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र में हिट एंड रन का केस सामने आया था। तब पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। एक्सीडेंट के बाद तत्काल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

*********************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

नहीं रहे वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अरुण कुमार शास्त्री……!

* श्रद्धांजलि

22.10.2024 – वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अरुण कुमार शास्त्री अब इस दुनिया में नहीं हैं। 75 वर्ष की आयु में 20 अक्टूबर को 2.30 बजे दिन में अपने निवास स्थान जीवदानी हाउसिंग कॉप्लेक्स (डोंगर पाड़ा, विरार वेस्ट,मुंबई) में उन्होंने अंतिम सांस ली। उसी दिन शाम 7 बजे ‘विरार मुक्तिधाम’ में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

गया (बिहार) के एक छोटे से कस्बे चांद चौरा में जन्मे पले बढ़े अरुण कुमार शास्त्री ने पटना यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद 70 के दशक में अपनी जन्मभूमि गया से मुंबई कूच कर गए और अपनी लेखकीय क्षमता के जरिए धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान और सारिका में स्थान पाने में कामयाब रहे बाद में उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित होने वाली सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म मैगजीन ‘मायापुरी’ का स्थाई रूप से दामन थामा और फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में क्रियाशील हो गए और बॉलीवुड में बतौर फिल्म पत्रकार अपनी विशिष्ट छवि कायम की।

70 के दशक से वर्ष 2019 तक वो काफी एक्टिव रहे और ‘मायापुरी’ में खूब लिखा। फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में गतिशील रहते हुए इन्होंने फिल्म ‘चार महारथी’ और ‘आई एम इन लव’ के लिए बतौर प्रचारक भी काम किया।

फिल्मकार स्व कमाल अमरोही के बेहद करीब रहे अरुण कुमार शास्त्री अपने जीवन काल में अपनी ज़िंदगी को अपनी मर्ज़ी के हिसाब से जिया। अब वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी लेखनी व उन्मुक्त लाइफ स्टाइल की वजह से बॉलीवुड उन्हें हमेशा याद रखेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

ऋतिक की कृष की तरह मास्क लगाए नजर आए श्री मुरली

22.10.2024 (एजेंसी)  –  डॉ. सूरी द्वारा निर्देशित और प्रशांत नील द्वारा लिखित बघीरा का तेलुगु भाषा में ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने तेलुगु प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। वादे के मुताबिक होम्बले फिल्म्स ने यूट्यूब पर बघीरा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

रोरिंग स्टार श्री मुरली और रुक्मिणी वसंत अभिनीत यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

यूट्यूब पर इसके ट्रेलर को एक घंटे के अंदर 1 लाख 47 हजार से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म बघीरा’ में श्री मुरली का एक सुपरहीरो के किरदार में साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका यह लुक बॉलीवुड फिल्म कृष से प्रभावित लग रहा है। कृष में ऋतिक रोशन ने कुछ ऐसा ही मास्क अपने चेहरे पर लगाया था। बहरहाल, फिल्म बघीरा का ट्रेलर श्री मुरली के प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।बघीरा एक्शन-थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म में श्री मुरली एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे, जो न्याय के लिए लड़ते हुए एक सुपरहीरो की भूमिका भी निभाते हैं। श्री मुरली के अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका निभा में हैं। फिल्म में प्रकाश राज, रंगायन रघु और अच्युत कुमार भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

फिल्मांकन के दौरान, श्री मुरली को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें एसीएल फटने जैसी चोटें भी शामिल थीं, जिसके कारण उन्हें महीनों तक सेट से दूर रहना पड़ा। इन कठिनाइयों के बावजूद, वह फिल्म के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहे और आज फिल्म बघीरा के ट्रेलर में उन्हें देखकर प्रशंसक बेहद खुश और फिल्म के लिए उत्साहित हैं।

प्रशांत नील के साथ यह श्री मुरली की दूसरी फिल्म है। पहले इस जोड़ी ने एक साथ फिल्म उग्रम में काम किया था। ए जे शेट्टी बघीरा के सिनेमेटोग्राफर हैं, जबकि अजनीश लोकनाथ संगीतकार हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपने काम करने के तरीको में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। हाई एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता के साथ विचार विमर्श अवश्य कर लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

वृष राशि:

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगें साथ ही आज काम में मन लगेगा। आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य पूर्ण कर पाएंगे। साथ ही किसी पुरानी समस्या का भी समाधान मिलेगा। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कोई कार्य संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।आज अपने निजी कामों में बिजी रहें। आज फालतू चिंताएं छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे। नई जानकारियां भी मिल सकती हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आये उतार-चढ़ाव आने से आप परेशान रहेगें। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें सफलता हासिल होगी। आज कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव आपके करियर को तरक्की की राह पर ले जाएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में पदोन्नति के अवसर बनेंगे। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम करने के तरीको में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज का दिन आज ठीक – ठाक रहेगा। आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से जुड़ी कुछ नकारात्मक बातें सामने आएंगी। अपना मनोबल मजबूत रखें। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कम्पनी में जॉब के लिए आपको कॉल आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वाभाव आपके लिए थोड़ी परेशानी क्रिएट कर सकता है….बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुने और उनको माने। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत करने की भी कोशिश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना तनाव बढ़ेगा। आज बच्चों का मार्गदर्शन करना भी जरूरी है। परिवार के लिए समय जरूर निकालेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस रहें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिन की शुरुआत में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जरूरी लोगों का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपकी और पारिवारिक व्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी। आज फालतू बातें और गतिविधियों में समय बरबाद होने से बचाएं। अपनी उर्जा का पूरा इस्तेमाल करेंगे। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है , बेहतर होगा अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

मीन राशि:

आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से संतुष्ट हो जाएंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा। आज अपना मनोबल बनाए रखें। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

*****************************

 

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’

20 दिसंबर को होगी रिलीज

22.10.2024 – भारतीय फिल्म जगत के चर्चित निर्माता व निर्देशक अनिल शर्मा के द्वारा दशहरे के अवसर पर अपनी नई फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा किए जाने के बाद से सिनेप्रेमियों के दिलोदिमाग में इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित इस फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा अब उठ गया है।

यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड, 20 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। ‘गदर : एक प्रेम कथा’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपर हिट फिल्मों के बाद मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’ को निर्देशक अनिल शर्मा की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। लेखक, निर्माता व निर्देशक अनिल शर्मा इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

उनकी इस ड्रीम प्रोजेक्ट में नाना पाटेकर और ‘गदर 2’ के स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। कलियुग की रामायण को स्क्रीन पर नए अंदाज में अनिल शर्मा ने पेश किया है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। यह दिखाएगी कि कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

जाति, धर्म व पार्टी देखे बिना अपराध‍ियों पर होगी कार्रवाई : नंद गोपाल नंदी

सुल्तानपुर 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी रविवार को सुल्तानपुर दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटों को विकास के दम पर जीतने का दावा किया और अपराध‍ियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही।

यूपी के बहराइच हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह हतोत्साहित है। सबने देखा है कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार हुआ करती थी, उस समय लोग नारा लगाते थे, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में बैठा गुंडा। सपा के गुंडों का मनोबल इतना ऊंचा था कि एक सीओ (सर्किल ऑफिसर) को स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठाकर, दौड़ाते थे।

उन्होंने कहा कि आज वही पुलिस, वही शासन और वही अमला है। लेकिन अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा और हमला करेगा को छोड़ा नहीं जाएगा। पूरा प्रदेश और देश इस बात को मानता है कि पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बना है और आगे सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। जो अपराध करेगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कार्रवाई करते समय जाति, धर्म, मजहब और पार्टी नहीं देखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के आगामी उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष को हमने हरियाणा में धाराशायी कर दिया है और निश्चित रूप से यहां भी करेंगे।

नौ सीटों पर समाजवादी के लड़ने और कांग्रेस के समर्थन की बात पर उन्होंने कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई। इनके बीच अभी सीटों के बंटवारे को लेकर टकराव की स्थिति थी, लेकिन अब ये बात हो गई कि एक पार्टी लड़ रही है और दूसरा समर्थन कर रही है। अभी आगे और भी कुछ देखने को मिलेगा।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।

************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

एकता कपूर और उनकी मां की मुश्किलें बढ़ी

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुंबई 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : टेलीविजन की ‘क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर मुश्किल में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनकी वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के छठे सीजन से जुड़ा हुआ है।

एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर, दोनों मिलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी चलाती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कई बोल्ड वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं, जिनमें से एक है ‘गंदी बात’। इस सीरीज के छठे सीजन को लेकर कुछ आपत्तिजनक दृश्यों के कारण मामला दर्ज हुआ है।

मामला दर्ज करने वालों का आरोप है कि सीरीज में कुछ ऐसे दृश्य हैं जो नाबालिगों के साथ यौन शोषण को बढ़ावा देते हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एकता कपूर ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और कानूनी सलाह ले रही हैं।

एकता कपूर ने टीवी से शुरू किया था करियर
पिता जीतेंद्र या भाई तुषार कपूर की तरह भले ही एकता कपूर ने अभिनय में हाथ न आजमाया हो, लेकिन टीवी की दुनिया में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर खूब नाम कमाया। वह टीवी की क्वीन कही जाती हैं। मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने साल 1995 में शो हम पांच से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था।

उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य, नागिन, बड़े अच्छे लगते हैं, जोधा अकबर जैसे कई हिट टीवी शोज बनाए। टीआरपी क्वीन एकता कपूर ने शोज के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज भी बनाए हैं।

*********************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version