Drishyam Films' new film 'Siya' to release on September 16

दृश्यम फिल्म्स की नई फिल्म ‘सिया’ 16 सितंबर को रिलीज होगी

09.08.2022 – दृश्यम फिल्म्स द्वारा निर्मित और मनीष मुंद्रा द्वारा निर्देशित ‘सिया’ का फर्स्ट लुक जारी किए जाने के बाद रिलीज डेट की भी घोषणा दृश्यम फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा कर दी गई है। इस फिल्म के हार्ड हिटिंग और दिलचस्प पोस्टर पर ‘सिया’ के दर्द, डर, गुस्से और लाचारी के इमोशन्स के कॉकटेल की एक झलक दिखती है जो लोगों के बीच सोशल कन्वर्सेशन पैदा करने की गारंटी देता है।

यह फिल्म16 सितंबर 2022 को देशभर में रिलीज होगी।कांस फिल्म फेस्टिवल में दो बार अवार्ड जीत चुकी फिल्म ‘मसान’, 8वें वार्षिक मोज़ेक इंटरनेशनल साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (MISAFF) की ओपनिंग फिल्म ‘आंखों देखी’ और ‘ऑस्कर’ में  इंडिया की आधिकारिक एंट्री फिल्म ‘न्यूटन’ के बाद अब दृश्यम फिल्म्स अपने दर्शकों के समक्ष अपनी नवीनतम प्रस्तुति ‘सिया’ लेकर आ रहे हैं जो भारत की एक और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी कहानी को दर्शायेगा।

ये एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी  है जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है और पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करती है।

इस फिल्म में पूजा पांडे और विनीत कुमार सिंह जैसे कई सफल टैलेंटेड एक्टर्स नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply