Category Archives: news

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होगा आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

वृष राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाए रखें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि :

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार मेंइजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है। अचानक हुये धन लाभ से आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

कर्क राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी शिकायत कर सकता है। आपको अपनी हर चीज परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

सिंह राशि :

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन पसंदीदा काम करके गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढऩा होगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। जिससे दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप परिवार वालों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। आपको काम में कुछ नए लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

तुला राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जाएगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी ख़ुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आपको माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

धनु राशि :

आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

मकर राशि :

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढिय़ा साबित होंगे। आज आपको किसी काम को करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमाने का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि :

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

मीन राशि :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरूरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

******************************

 

सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बोले- देश की चमड़ी का किया अपमान

नईदिल्ली,08 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रेसिडेंट सैम पित्रोदा के बयान ने कांग्रेस के लिए जीत की दूरी को और बढ़ाने का काम किया है.

दरअसल उनके एक विवादित बयान ने फिर तूल पकड़ लिया है. सैम पित्रोदा के रंगभेद बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सैम पित्रोदा के बयान के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.

पीएम मोदी ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान ने मुझे गुस्से से भर दिया है. शहजादे (राहुल गांधी) के एक अंकल ने विदेश से देशवासियों को गाली दी है. कांग्रेस और उनके नेताओं की मानसिकता यही रही है. उन्होंने कहा कि संविधान सिर पर रखने वाले लोग देश की चमड़ी का अपमान कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा से सवालिया लहजे में कहा- क्या जिन लोगों की चमड़ी काली होती है वह सब अफ्रीकी होते हैं. सैम पित्रोदा ने देश के लोगों की चमड़ी के रंग के आधार पर उन्हें गाली दी है. जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पीएम मोदी ने कहा कि, शहजादे और उनके करीबी मुझ पर जितनी चाहे टिप्पणी कर लें, लेकिन देशवासियों के लिए एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस तरह देश के लोगों का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे. पीएम मोदी ने कहा चमड़ी का रंग जो भी सभी लोग श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं. शहजाते आपको सैम पित्रोदा के इस बयान पर जवाब देना होगा.

सैम पित्रोदा ने अपने पोस्ट में भारत के लोगों को लेकर विवादित बात कह डाली. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में रहने वाले लोग चीनी लोगों की तरह दिखते हैं, जबकि साउथ में रहने वाले लोग अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं. इसके बाद भी हम सब एक हैं.

सैम पित्रोदा के इसी बयान पर बीजेपी हमलावर है. बीजेपी नेताओं ने एक के बाद एक कांग्रेस को घेरने का काम किया. सबसे पहले असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का बयान सामने आया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि मैं पूर्वोत्तर में रहता हूं और एक भारतीय दिखता हूं. वहीं सुंधाशु त्रिवेदी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए.

*********************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

प्रभास की एनिमेटेड सीरीज बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड रिलीज डेट आई सामने

गुजरात के सौराष्ट्र में भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

नईदिल्ली,08 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। गुजरात के सौराष्ट्र में तलाला से 12 किमी दूर उत्तरपूर्व में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि इसकी तीव्रता काफी कम थी. इस दौरान लोग घरों से बाहर आ गए.

यह झटके कुछ देर के लिए आए थे. फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. पिछले साल गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई थी. इस भूकंप में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था.

गुजरात में सबसे बड़ा भूकंप 2001 में आया था. इस भूकंप में हजारों लोगों की जान चली गई थी. यह भूकंप भुज में आया था. 26 जनवरी 2001 के दिन भारत 51 वां गणतंत्र दिवस मना रहा था. सुबह 08:46 बजे ये भूकंप दो मिनट के लिए आया था.

इसका केंद्र भारत के गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ तालुका में चबारी गांव के करीब  9 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में था. इसकी तीव्रता 7.7 दर्ज की गई थी. इस भूकंप में 20,023 लोगों की मौत हो गई. वहीं 167,000 लोग घायल हो गए. वहीं करीब 400,000 से अधिक घर नष्ट हो गए.

********************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

प्रभास की एनिमेटेड सीरीज बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड रिलीज डेट आई सामने

कोर्ट ने खारिज की जेल से दिल्ली सरकार चलाने की मांग

लगाया जुर्माना

नईदिल्ली,08 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की शराब नीति मामले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संबंधित एक याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाया।

रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायाधीश मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने याचिका पर नाराजगी जताई।उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता प्रेस और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर लगाम लगाने की मांग कर रहा है, जो नहीं कर सकते। उन्होंने याचिकाकर्ता पर 1 लाख रुपये का जुर्माना ठोका।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की थी कि केजरीवाल के इस्तीफे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के निराधार दावों को लेकर जो मीडिया खबरें चल रही हैं, उनको रोका जाए।इसके अलावा उसने तिहाड़ जेल में केजरीवाल को पर्याप्त सुविधाएं देने की भी मांग की थी, ताकि केजरीवाल दिल्ली सरकार के कामकाज को जेल से निपटा सकें।बता दें कि केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ में बंद हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि वह मामले में क्या कर सकते हैं? क्या वह आपातकाल या फिर मॉर्शल कानून लागू करे?कोर्ट ने कहा कि वह प्रेस या राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का मुंह कैसे बंद कर सकता है? कोर्ट ने सवाल किया कि क्या वह यह कहता है कि कोई किसी के खिलाफ नहीं बोलेगा?कोर्ट ने साफ कहा कि वह न तो मीडिया को अपने विचार प्रसारित करने से रोकेगा और न राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर रोक लगाएगा।

*****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

प्रभास की एनिमेटेड सीरीज बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड रिलीज डेट आई सामने

रिपोर्टिंग के दौरान कैमरामैन को जंगली हाथी ने कुचला,मौत

पलक्कड़,08 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केरल के पलक्कड़ जिले में जंगली हाथियों ने मलयालम चैनल के 34 वर्षीय कैमरामैन की जान ले ली। मृतक मातृभूमि चैनल में कार्यरत एवी मुकेश थे। घटना मलाम्बुझा और कांजीकोड के बीच स्थित एक स्थान पर नदी पार करते हाथियों की शूटिंग करते समय हुई।

एवी मुकेश और उनके रिपोर्टर साथी जंगल में भटके हाथियों के झुंड की गतिविधियों को कवर कर रहे थे, तभी हाथियों ने हमला कर दिया।इस दौरान रिपोर्टर और वाहन चालक भागने में कामयाब रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, हाथियों का झुंड जब चैनल की टीम की तरफ बढ़ा तो अन्य लोग भाग गए, लेकिन मुकेश का पैर फिसलने से वह वहीं गिर गए।तभी जानवरों ने उनको बुरी तरह घायल कर दिया। मुकेश को पलक्कड़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित किया गया।उनकी मौत पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन समेत कई अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

मुकेश मलप्पुरम परप्पनंगडी चेट्टीपडी के रहने वाले हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी तिशा हैं। वह दिल्ली के ब्यूरो में काफी साल काम करने के बाद केरल लौटे थे और पलक्कड़ ब्यूरो देख रहे थे।केरल में वैसे तो कई इलाके हैं, जहां जंगली हाथियों का आतंक है और वे फसलों को बर्बाद करते हैं, लेकिन जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां अक्सर जंगली हाथियों का झुंड विचरण करता है।उन्होंने मातृभूमि में सैंकड़ों लेख लिखे हैं।

*****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

प्रभास की एनिमेटेड सीरीज बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड रिलीज डेट आई सामने

सिक लीव पर गए एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारी

70 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल

नई दिल्ली 08 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – पायलट की कमी कारण कई एयरलाइंस कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस क्रू मेंबर्स का एक सिक लीव पर चले जाने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की इस हरकत की वजह से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 70 से ज्यादा डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट कैं​सल हो गई।

एएनआई के ट्वीट के अनुसार सिविल एविएशन अथॉरिटीज इस मसले पर नजर बनाए हुए है। कई पैसेंजर्स काफी परेशान हुए हैं। उन्होंने एयर कैरियर के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया है। पिछले महीने एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने कुप्रबंधन का आरोप लगाया था और कहा था कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि एयरलाइन के केबिन क्रू के एक ग्रुप ने कल रात अंतिम समय में बीमार होने की सूचना दी है, जिसकी वजह से उड़ान में देरी होने के साथ फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी हैं, जबकि हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू के साथ बातचीत कर रहे हैं। एयरलाइन टीमें सक्रिय रूप से इस इश्यू को देख रही है और समस्या को हल करने का प्रयास कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि क्रू मेंबर्स के अचानक से बीमार होने की खबर से जो असुविधा पैसेंजर्स को हुई है उसके लिए एयरलाइन माफी मांगती है। प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट कैंसिलेशन से प्रभावित पैसेंजर्स को पूरा पैसा वापस किया जाएगा। या फिर किसी दूसरी डेट पर फ्लाइट फिक्स कर दी जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि आज पैसेंजर एयरपोर्ट आने से पहले चेक कर लें कि कहीं उनकी फ्लाइट हो कैंसल नहीं हुई है।

*****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

प्रभास की एनिमेटेड सीरीज बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड रिलीज डेट आई सामने

RCC साइबर हमला: 20 लाख मरीजों का डेटा चोरी

क्रिप्टोकरेंसी में मांगी फिरौती

तिरुवनंतपुरम 08 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : भारत में साइबर हमलों की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक के तहत यहां क्षेत्रीय कैंसर केंद्र (आरसीसी) के 20 लाख रोगियों के विवरण से छेड़छाड़ की गई, जिससे 14 में से 11 सर्वर प्रभावित हुए और विकिरण विभाग सहित कई प्रभागों में व्यवधान उत्पन्न हुआ। सूत्रों ने बताया कि हमले ने 20 लाख से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां जुरायी गयी और क्रिप्टोकरेंसी में फिरौती की मांग की। कथित तौर पर कोरियाई-आधारित साइबर अपराधियों ने आरसीसी के डेटा स्रोत में सफलतापूर्वक घुसपैठ की और 80 लाख से अधिक मरीजों की संवेदनशील जानकारियां निकालीं और 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की फिरौतीफिरौती की मांग की।

सूत्रों ने कहा, “तिरुवनंतपुरम में आरसीसी के विकिरण विभाग पर साइबर हमला 30 अप्रैल, 2024 को हुआ था। यह एक राज्य के स्वामित्व वाला प्रीमियम कैंसर देखभाल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र है, जो पूरे भारत के रोगियों की सेवा करता है। हमले ने विकिरण उपचार के लिए उपयोग किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर को लक्षित किया। मरीजों को विकिरण देने वाला सॉफ्टवेयर हैक कर लिया गया था। हमले के लिए जिम्मेदार समूह को डाइक्सिन टीम के नाम से जाना जाता है।”

सूत्रों के अनुसार 20 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी संग्रहीत करने वाले दो प्रमुख सर्वरों हैक किया गया था। लाखों मरीजों के सर्जिकल, रेडिएशन और पैथोलॉजी परिणाम वाले सर्वर पर हमला किया गया था। हमले ने मरीजों के इलाज और अनुवर्ती जांच को नुकसान पहुंचाया। मरीजों को गलत विकिरण खुराक मिल सकती थी, जिससे जीवन के लिए खतरा पैदा हो सकता था। हैकर्स ने जिम्मेदारी ली और विदेश से एक ईमेल भेजा। उन्होंने अरबों रुपये की क्रिप्टोकरेंसी की मांग की। हमले के बाद से विकिरण उपचार रोक दिया गया है और आने वाले दिनों में फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

हमले ने संवेदनशील रोगी डेटा को खतरे में डाल दिया, जिसमें नाम, उम्र, पते, फोन नंबर और चिकित्सा इतिहास जैसी व्यक्तिगत साख शामिल हैं। मामले की जांच कर रही साइबर पुलिस और कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-के) के मुताबिक, चीनी और उत्तर कोरियाई हैकर्स की भूमिका संदिग्ध है। उल्लेखनीय है कि 2022 में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पर भी ऐसा ही साइबर हमला हुआ था, जिसमें प्रमुख व्यक्तियों की स्वास्थ्य जानकारियां चुरायी गयी थीं।

आरसीसी ने प्रवेश स्तर के यूटीएम के साथ केवल परिधि सुरक्षा लागू की है और डीआईडी रणनीति के साथ कोई स्तरित सुरक्षा नहीं है। समझा जाता है कि आरसीसी के पास कोई अनुमोदित साइबर सुरक्षा नीति भी नहीं है। कई साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने इन सुरक्षा खामियों के प्रति आगाह किया, लेकिन आरसीसी ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इस बीच, केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग करते हुए, साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि आरसीसी के निदेशक की जिम्मेदारी साइबर हमले के संबंध में मरीजों और हितधारकों के साथ संवाद करने की है, खासकर जब इसमें 20 लाख मरीजों के डेटा की चोरी जैसे महत्वपूर्ण डेटा उल्लंघन शामिल हो।

********************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

प्रभास की एनिमेटेड सीरीज बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड रिलीज डेट आई सामने

बहुजन समाज पार्टी के बदलाव पर अखिलेश का तंज

बोले इस बार इनकी एक भी सीट नहीं आ रही

लखनऊ 08 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बसपा के फेरबदल पर तंज किया है। उन्होंने कहा, इस चुनाव में बसपा की एक भी सीट आती हुई नहीं दिख रही है। इस कारण इतना बड़ा बदलाव किया है। बाजी बसपा के हाथ से निकल चुकी है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि बसपा ने अपने संगठन में बड़े बदलाव का जो भी कदम उठाया है, वो उनकी पार्टी का आंतरिक विषय है। दरअसल इसके पीछे असली कारण ये है कि बसपा की एक भी सीट आती हुई नहीं दिख रही है.

बसपा के अधिकांश परंपरागत समर्थक भी इस बार संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट दे रहे हैं। इस बात को बसपा अपने संगठन की विफलता के रूप में ले रही है। इसलिए उनका शीर्ष नेतृत्व संगठन में इतना बड़ा फेर-बदल कर रहा है लेकिन अब बाज़ी बसपा के हाथ से निकल चुकी है।

उन्होंने लिखा कि सच तो ये है कि जब बसपा का प्रभाव क्षेत्र होते हुए भी पिछले तीन चरणों में उनकी एक भी सीट नहीं आ रही है तो फिर बाकी के चार चरणों में भी कोई संभावना बचती नहीं है। ऐसे में हम सभी वोटरों से अपील करते हैं कि आप अपना वोट खराब न करें और जो बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के संविधान को बचाने के लिए सामने से लड़ रहे हैं.

इंडिया गठबंधन के उन प्रत्याशियों को वोट देकर जिताएं और संविधान के संग, आरक्षण भी बचाएं। इसीलिए आग्रह है कि संविधान, आरक्षण और अपना मान-सम्मान बचाना है तो अपना वोट सपा को दें या जहां इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी हो, वहां डालकर संविधान और आरक्षण विरोधी भाजपा को हराएं।

ज्ञात हो कि बसपा सुप्रीमो ने मंगलवार को एक्स पर बयान जारी कर उनको नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद और अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारी से हटाने का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने आकाश आनंद के पिता और अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी के हित में पहले की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि बसपा का नेतृत्व पार्टी व मूवमेंट के हित में एवं डॉ. आंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे हटने वाला नहीं है।

******************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

प्रभास की एनिमेटेड सीरीज बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड रिलीज डेट आई सामने

देश की जनता तानाशाही सरकार को हटाना चाह रही -तेजस्वी

पटना 08 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री जान रहे हैं कि इस बार उनका जाना तय है और इस बार बिहार और पूरे देश की जनता तानाशाही सरकार को हटाना चाह रही है। तीसरे चरण के चुनाव में हमारी स्थिति बहुत अच्छी है…हमें पूर्णविश्वास है कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

दरअसल महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक जनसभा में पीएम मोदी ने कहा था की तीसरे चरण के मतदान ने यह साबित कर दिया है कि 4 जून को INDI अघाड़ी की एक्सपायरी डेट तय हो गई है… चुनाव के पहले यह जो भानुमति का कुनबा जुड़ा था वह 4 जून को रेत के टीले की तरह बिखरने वाला है। इस बार का चुनाव संतुष्टिकरण और तुष्टीकरण के बीच हो रहा है।

**************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

प्रभास की एनिमेटेड सीरीज बाहुबली: द क्राउन ऑफ ब्लड रिलीज डेट आई सामने

शेखर सुमन ओर राधिका खेड़ा बीजेपी में हुए शामिल

नई दिल्ली ,07 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रसिद्ध कलाकार  शेखर सुमन और पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा भारतीय जनता पार्टी में  शामिल हुई ।  शेखर सुमन और पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया को-ऑर्डिनेटर  राधिका खेड़ा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख  अनिल बलूनी एवं राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय महासचिव  विनोद तावड़े ने श्री शेखर सुमन एवं राधिका खेड़ा का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि  शेखर सुमन का भाजपा से जुड़ना पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा और  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में जारी विकास यात्रा को और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सुश्री राधिका खेड़ा कांग्रेस की प्रखर प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रही हैं, गत दिनों राधिका जी के साथ कांग्रेस पार्टी में जो दुर्व्यवहार हुआ, उसकी जानकारी उन्होंने स्वयं दी है।

सुश्री राधिका खेड़ा जी और श्री शेखर सुमन जी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “विकसित भारत” के संकल्प सिद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। श्री तावड़े ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण पर विवरण देते हुए कहा कि आज देश में तीसरे चरण का मतदान शुरू हुआ है जिसमें मतदान का प्रतिशत बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। इस लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने पाकिस्तान को खुश करने वाली इंडी गठबंधन के बजाय भारत को निर्णायक एवं सशक्त राष्ट्र बनाने वाली मोदी सरकार को लगातार तीसरी बार बनाने का निर्णय ले लिया है।

भाजपा में शामिल होने के पश्चात राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी के सनातन विरोधी रुख पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि रामलला के लिए आशीर्वाद लेने के लिए अपने परिवार के साथ राम मंदिर जाने और उनकी हिंदू एवं सनातनी मान्यताओं के कारण कांग्रेस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

पहले कांग्रेस की जनसभाओं में महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाकर कार्यक्रम की शुरुआत होती थी लेकिन आज की कांग्रेस पार्टी ‘राम विरोधी’ है।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की सुरक्षित और संरक्षित सरकार के कारण ही वह छत्तीसगढ़ से सुरक्षित बचकर आ पायी हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने और ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण में योगदान करने का अवसर प्रदान करने के लिए  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह  और राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा जी के प्रति अपना विशेष आभार प्रकट किया।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात  शेखर सुमन ने  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह  के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र कल्याण पर विशेष ध्यान केंद्रित करने और शब्दों को कार्यों में बदलने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत ने पिछले दशक में विकास के अभूतपूर्व आयाम स्थापित हुए हैं और देश की स्थिति और भाग्य में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। यह उन प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वे विकसित भारत की प्रगति का हिस्सा बनकर इसमें योगदान करें जो देश में बदलाव लाना चाहते हैं।

*****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

अल्लू अर्जुन के मास ट्रैक पुष्पा-पुष्पा ने किया वल्र्डवाइड धमाका

 

सांसद संजय झा और शाहनवाज हुसैन ने किया मतदान

पटना 07 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के सांसद संजय झा तथा भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी वोटिंग की।

राज्यसभा सांसद संजय झा अपनी मां के साथ झंझारपुर लोकसभा के गांव अररिया संग्राम में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने लोगों से भी घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की।

इधर, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने अपने गृह जिला सुपौल में मतदान किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने सुपौल स्थित आवास के नजदीक के मतदान केंद्र संख्या 160 पर पर मतदान किया।

शाहनवाज हुसैन ने मतदाताओं से अपील की कि वो मतदान अवश्य करें। यह न सिर्फ लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है, बल्कि राज्य और देश के निर्माण में इसके बिना सहभागिता असंभव है।

उन्होंने कहा कि बेहतर राज्य और देश के बेहतर भविष्य के लिए सभी मतदाता समय पर मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डालें।

******************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

अल्लू अर्जुन के मास ट्रैक पुष्पा-पुष्पा ने किया वल्र्डवाइड धमाका

खड़गे के दामाद सहित 5 लोगों के खिलाफ CBI में शिकायत

800 करोड़ के घोटाले में शामिल होने का आरोप

बेंगलुरू 07 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद एवं कुलबर्गी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण डोड्डामणि सहित पांच लोगों के खिलाफ 800 करोड रुपये के कथित घोटाले में शामिल होने की शिकायत सोमवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और कर्नाटक लोकायुक्त के पास दर्ज की गई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेंगलुरु दक्षिण जिला अध्यक्ष एनआर रमेश द्वारा दायर की गई शिकायत में विशेष रूप से डॉ. बीआर अंबेडकर मेडिकल कॉलेज और डॉ. बीआर अंबेडकर डेंटल कॉलेज में प्रबंधन समिति के प्रमुख के रूप में कार्यरत श्री डोड्डामणि पर कथित घोटाले में केंद्रीय व्यक्ति होने का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से लेकर जालसाजी और सत्ता का दुरुपयोग शामिल है।

शिकायत में श्री डोड्डामणि के साथ एचएस महादेव प्रसाद, डॉ. एनटी मुरली मोहन, वीएस कुबेर और जनसंपर्क अधिकारी अमानुल्ला खान के नाम है। रमेश का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अयोग्य छात्रों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला देकर धन लेने की योजना बनाई थी। उनका दावा है कि कॉलेज प्रशासन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न हितधारकों द्वारा कई शिकायतें दर्ज किए जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आरोपियों ने फर्जी तरीकों से प्रवेश का वादा करके प्रत्येक छात्र से एक करोड़ रुपये से दो करोड़ रुपये तक की रकम एकत्र की। रमेश ने आगे आरोप लगाया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में असफल हुए छात्रों को प्रवेश की सुविधा देने के लिए झारखंड और अन्य राज्यों के कॉलेजों से फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र खरीदे गए थे। उन्होंने कहा कि विशेष चिंता का विषय कलबुर्गी में आगामी चुनाव के लिए डोड्डामणि की उम्मीदवारी है, जिससे राजनीतिक मिलीभगत और भाई-भतीजावाद के आरोप लग रहे हैं।

***********************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

अल्लू अर्जुन के मास ट्रैक पुष्पा-पुष्पा ने किया वल्र्डवाइड धमाका

ED की रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार

झारखंड कैश कांड :अब तक 35 करोड़ बरामद

रांची 07 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : ईडी ने सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के एक सचिव के नौकर और कुछ अन्य स्थानों पर रेड मारी, जहां से 35.23 करोड़ रुपए का कैश, फ्लैट और ज्वैलरी बरामद की गई। इसमें 32 करोड़ रुपए सिर्फ कैश बरामद किया गया। एक अन्य ठिकाने से करीब 3 करोड़ रुपए और मिले हैं। कैश इतनी मात्रा में था कि अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवर्तन निदेशालय के 7-8 अधिकारी इन नोटों को गिनने में जुटे रहे। सुबह से ये गिनती देर रात तक चली। नोट गिनने के लिए 6 मशीनें लगाई गई थी। इसके बाद ईडी ने मंत्री के निजी सचिव संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर आलम को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के हाउस हेल्पर के घर सोमवार को सुबह अचानक से ईडी की टीम ने रेड की, तो हर कमरे में भ्रष्टाचार वाली गड्डियां मिलीं थी। बैंक के अधिकारियों ने सोमवार सुबह 9 बजे वोटों की गिनती शुरू की थी और ये रात बजे तक जारी रही। करीब 13 घंटे तक नोट गिने गए। वहीं, ईडी के अधिकारियों ने सोमवार सुबह करीब 6 बजे रेड मारी और मंगलवार सुबह तक छापेमारी जारी रही। 20 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी जारी रही। ये खबर जब प्रधानमंत्री मोदी को लगी तो उन्होंने एक चुनावी रैली से कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं।

असल में झारखंड में आलमगीर आलम कांग्रेस नेता हैं। वो गठबंधन सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री हैं। बीजेपी का आरोप है कि उनके सचिव के नौकर के घर से मिले नोटों के इन बंडल का कनेक्शन मंत्री जी से ही है। नोटों की बरामदगी के बाद मंत्री आलमगीर आलम की प्रतिक्रिया भी आई। उन्होंने पहली फुर्सत में ही अपने निजी सचिव से पल्ला झाड़ लिया। नोटों के अलावा नौकर के घर से ट्रांसफर-पोस्टिंग के कागजात भी बरामद हुए हैं।

ED की टीम 4 बैग लेकर सचिव के नौकर के घर निकली। ईडी की टीम पेन ड्राइव और कुछ दस्तावेज भी लेकर गई। आलमगीर आलम चार बार से कांग्रेस के विधायक हैं। वो पाकुड़ सीट से साल 2000, 2004, 2014, और 2019 में विधायक चुने गए। अक्टूबर 2006 से दिसंबर 2009 के बीच झारखंड विधानसभा में स्पीकर भी रह चुके हैं। 2019 में जब राज्य में गठबंधन सरकार बनी, तो उन्हें कांग्रेस कोटे से मंत्री बनाया गया। 2019 में जब उन्होंने चुनाव में हलफनामा दाखिल किया था तब 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति दिखाई थी।

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस सहायक की सैलरी महज 15 हजार रुपए महीना है, लेकिन आप ये सोच रहे हैं कि उसके घर से सिर्फ नोट ही मिले हैं, तो ऐसा नहीं है। यहां नोटों की गड्डियों के अलावा, ट्रांसफर-पोस्टिंग के दस्तावेज भी मिले हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय से जुड़े राज्य के कुछ अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग कहां होना है, उनकी जगह पर किसे लाया जाना है इसकी पूरी जानकारी बाकायदा दस्तखत और तारीख के साथ मय सबूतों के ईडी के अधिकारियों को इसी घर में मिली। एक दस्तावेज पर लिखा था कि ”हटाना जरूरी है”। उसमें ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों के ट्रांसफर से जुड़े पते दर्ज हैं. विभागीय मंत्री आलमगीर आलम का लेटर हेड भी बरामद हुआ है।

झारखंड में ईडी ने मंत्री के निजी सचिव के सहायक के घर पर ही छापेमारी नहीं की, बल्कि संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के घर भी रेड की। यहां से काफी कैश बरामद हुआ। सड़क निर्माण विभाग के इंजीनियर के घर पर भी छापेमारी की। कुल मिलाकर झारखंड की 6 अलग-अलग लोकेशन पर कार्रवाई हुई।

***************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

अल्लू अर्जुन के मास ट्रैक पुष्पा-पुष्पा ने किया वल्र्डवाइड धमाका

तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग शुरू, PM मोदी ने किया मतदान

नई दिल्ली 07 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण मंगलवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। इस चरण में 11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 93 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। तीसरे चरण की यह चुनावी प्रक्रिया शाम 5 बजे समाप्त होनी है। मंगलवार को हो रहे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मतदान करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में बनाए गए एक पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डालेंगे।

तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे प्रमुख नेताओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं। वह गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस चुनाव में दावेदार हैं, वह मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से पश्चिम बंगाल के बरहामपुर में अधीर रंजन चौधरी और मध्य प्रदेश के राजगढ़ में दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। इनके अलावा गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक लगभग तीसरे चरण में 17.24 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। 17.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 8.85 करोड़ पुरुष व 8.39 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 14.04 लाख से अधिक, 100 वर्ष से अधिक आयु के 39,599 मतदाता और 15.66 लाख दिव्यांग मतदाता हैं। इन्हें अपने घर से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने और सभी के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय तैनात किए हैं। तीसरे चरण के चुनाव में 120 महिलाओं सहित 1,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।

तीसरी फेज में बिहार में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी तरह, पश्चिम बंगाल में मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में मतदान हो रहा। गोवा के चुनावी मानचित्र में उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। गुजरात में कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी और वलसाड में वोटिंग हो रही है।

उत्तर प्रदेश के मतदान क्षेत्रों में संभल, हाथरस, आगरा (एससी), फ़तेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं। कर्नाटक में चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और शिमोगा शामिल हैं। मध्य प्रदेश में भिंड, भोपाल, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, सागर, विदिशा और बैतूल सीटों पर मतदान हो रहा है।

महाराष्ट्र के मतदान क्षेत्रों में बारामती, रायगढ़, उस्मानाबाद, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकनंगले शामिल हैं। इसके अलावा, दादरा और नगर हवेली दमन और दीव के साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग ले रहा है। हालांकि, जम्मू और कश्मीर में, अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होना था, लेकिन कनेक्टिविटी मुद्दों के कारण भारत के चुनाव आयोग ने इसे 25 मई तक पुनर्निर्धारित किया।

*************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग

अल्लू अर्जुन के मास ट्रैक पुष्पा-पुष्पा ने किया वल्र्डवाइड धमाका

मोबाइल टावर के उपकरण चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

इंजीनियर समेत कई गिरफ्तार

गाजियाबाद 03 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक इंजीनियर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

इनके पास से चार करोड़ रुपए का माल बरामद हुआ है। गिरोह गाजियाबाद, एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में मोबाइल टावर से आरआरयू यूनिट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चुराते थे। इन लोगों को नंदग्राम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से रिसीवर यूनिट, मोबाइल टावर की बैटरी सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अभियुक्त कैफ मलिक ने दो साल पहले बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई छोड़ दी थी। उसने पिता फुरकान मलिक के साथ मुस्तफाबाद दिल्ली स्थित कबाड़ की दुकान पर काम करना शुरू किया। वहां वह शोएब से मिला, जिसने उसे मोबाइल टावर के उपकरण बेचने को कहा।

कैफ ने मार्केट में पता करके जावेद से संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों ने गिरोह बनाया और घटना को अंजाम देना शुरू किया। पकड़ा गया दूसरा अभियुक्त सुमित कसाना से बीएस पास है। चार साल पुलिस भर्ती की तैयारी के बाद दिल्ली के क्लब में बाउंसर बन गया। क्लब में ही उसकी मुलाकात जावेद से हुई।

जबकि, तीसरा अभियुक्त राहुल गोयल ने बीटेक (रूड़की) के बाद प्राइवेट जॉब किया। वर्तमान में वह सार टेली कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड में बतौर मैजेनर काम कर रहा है। यह कंपनी मोबाइल टावर मेंटनेंस का काम करती है। पिछले कुछ समय से उसने पश्चिमी बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के ऑपरेशन और मेंटनेंस स्टाफ से मिलकर आरआरयू की चोरी कराकर सुहेल, जुबैर, वसीम, कैफ को दिया।

*************************************

Read this also :-

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

पुष्पा 2 का पुष्पा पुष्पा बना 3 भाषाओं में दुनियाभर में ट्रेंड होने वाला पहला गाना

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी की हत्या

दो गुटों में हुई थी झड़प

नई दिल्ली ,03 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार को एक बंदी की हत्या कर दी गई। जेल में बंदियों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान घायल हुए बंदी की मौत हो गई।

जेल सूत्रों के मुताबिक करीब 3 बजे जेल नंबर 3 में बंदियों के बीच झगड़ा हो गया था। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि जेल में अलार्म बजाना पड़ा। लड़ाई में एक सेवादार कैदी की मौत हो गई।

मृतक का नाम दीपक है, जिसकी उम्र 29 साल है और हत्या के केस में सजा काट रहा था। उस पर अब्दुल बशीर नाम के दूसरे बंदी ने हमला किया थ।

***************************

Read this also :-

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

पुष्पा 2 का पुष्पा पुष्पा बना 3 भाषाओं में दुनियाभर में ट्रेंड होने वाला पहला गाना

राहुल गांधी ने किया नामांकन सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नामांकन के दौरान माँ सोनिया गांधी बहन प्रियंका व 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रहे मौजूद 

रायबरेली 03 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  ।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे।राहुल गांधी ने दोपहर करीब सवा दो बजे कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा।

शुक्रवार सुबह राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से फुरसतगंज पहुंचे। वहां से अमेठी होते हुए रायबरेली आए।हाथी पार्क स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पूजा करने के बाद राहुल का नामांकन जुलूस निकला। जो हाथी पार्क,डिग्री कॉलेज चौराहा से होते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस जुलूस में भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर था।

कांग्रेसी राहुल को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने की बात कहते रहे। इस जुलूस में कांग्रेस के साथ सपा कार्यकर्ता भी रिहा। बता दें कि रायबरेली सीट को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है और इस सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम कांग्रेस ने उम्मीदवार के रूप में घोषित किया। वहीं अंतिम दिन राहुल गांधी ने रायबरेली पहुंचकर नामांकन दाखिल कराया और नामांकन के बाद कांग्रेस चुनाव कार्यालय में उन्होंने पूजा अर्चना की।

रायबरेली सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा और इस सीट पर बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है।साल 2019 के चुनाव में रायबरेली सीट ही एक ऐसी सीट थी जिस पर कांग्रेस को जीत मिली थी। इस सीट पर सोनिया गांधी ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई और अब इस सीट पर राहुल गांधी ने नामांकन किया है।यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है

 राहुल के सामने होंगे भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप

रायबरेली ।वीवीआईपी सीट रायबरेली पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह लगातार दूसरी बार गांधी परिवार के सामने होंगे। राहुल गांधी के नामांकन के कुछ देर पहले ही दिनेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।  2019 में दिनेश प्रताप सिंह सोनिया गांधी के सामने चुनाव लड़े थे। उन्होंने कांग्रेस को कभी टक्कर दी थी लेकिन चुनाव हार गए थे।

2018 में दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सोनिया गांधी को 5,31,918 मत मिले थे। भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 3,67,740 मत मिले थे। दिनेश प्रताप 1,64,178 मतों से हार गए थे, लेकिन उन्होंने सोनिया गांधी के जीत के अंतर को कम कर दिया था।

******************************

Read this also :-

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

पुष्पा 2 का पुष्पा पुष्पा बना 3 भाषाओं में दुनियाभर में ट्रेंड होने वाला पहला गाना

पहले दो चरणों में ही उड़ गये भाजपा के तोते: अखिलेश

बदायूं 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि पहले दो चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तोते उड़ चुके हैं। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में बदायूं पहुँचे अखिलेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिये बगैर कटाक्ष किया “ अब तोते उड़ने वाली बात आ गई है, तोते जब उड़ेंगे तब उड़ेंगे। मुझे पता है कि दिल्ली वाले भी आज बदायूं आए हुए हैं। उनके पास सभी सूचना और जानकारी का तंत्र है। तोते जब उड़ेंगे तब उड़ेगे लेकिन उनके तोते तो आज ही उड़ गए होंगे।”

एआरटीओ कार्यालय के सामने स्थित मैदान में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा “ ये केवल संविधान खत्म करने के पीछे पड़े हुए हैं।” कोरोना के टीके पर कहा “ सबने वैक्सीन लगवाई, लेकिन हमारे जैसे कुछ साथी होंगे जिन्होंने नहीं लगवाई, जिन्होंने लगवाई वो आज सर्टिफिकेट देखते होंगे तो उन पर क्या गुजरती होगी।

जो ये देखते होंगे वो आज भाजपा के खिलाफ वोट देने निकल पड़ेंगे। भाजपा उस समय आपदा में अवसर देख रही थी।” इलेक्टोरल बॉंड पर तंज कसते हुये उन्होने कहा कि विश्व मे कोई भी ऐसा राजनीतिक दल नहीं होगा, जिसने इतने बड़े पैमाने पर वसूली की होगी। अखिलेश ने अपने भाषण में कई बार दिल्ली वाले और लखनऊ वाले कह्ते हुए जमकर तंज कसे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई के जमाने में पारले जी बिस्कुट से सीखा है जैसे जैसे महंगाई बढ़ी वैसे वैसे बिस्कुट के पैकेट से बिस्कुट कम होते गए। ऐसे ही इन्होंने खाद की बोरी से खाद निकाल कर महंगाई का मुकाबला कर रहे है। खाद की बारी से पांच किलो खाद भाजपा पहले ही कम कर चुकी है अगर फिर से बीजेपी सरकार आई तो पारले जी का बिस्कुट के पैकेट में एक बिस्किट मिलेगा और खाद आपको पाउच में मिलेगी।” उन्होने कहा कि सपा ने तय किया है कि पौष्टिक आटा के साथ डाटा भी देंगे।

किसानों की नब्ज टटोलते हुए कहा कि भाजपा वाले जब सत्ता में आए थे तो कहते थे कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगें। आज किसानों की लागत बढ़ गई है। किसानों के लिए काले कानून बनाने का काम किया। यदि ये कानून बन गए होते तो किसानों की कमाई उद्योगपतियों के हाथों में चली जाती।

अग्निवीर योजना के बारे में उन्होने कहा कि ये हम स्वीकार नहीं करेंगे। युवाओं को चार साल की नौकरी देकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। जनसभा स्थल पर खड़े पुलिस वालों को देखकर बोले कि भाजपा वाले दोबारा सत्ता में आए तो पुलिस की नौकरी भी तीन साल की कर देंगें। इस दौरान अखिलेश ने कई घोषणाओं के साथ नौजवानों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर बनवाने का भी वायदा किया।

सपा अध्यक्ष ने कहा “ पिछला चुनाव भी हम हारे नहीं थे, बल्कि हराए गए थे।” जनता से हाथ उठवाकर पूछा कि इन भाजपा वालों से पिछला हिसाब किताब करोगे या नहीं। यह कहकर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यह भी कहा कि बदायूं की जनता पर पूरा भरोसा है। मेडिकल कॉलेज के बारे में कहा कि भाजपा ने कॉलेज को बरबाद कर दिया।

भाजपा वाले कहते हैं कि परिवार के लोग लड़ रहे हैं। यदि भाजपा को बुरा लगता है तो वह संकल्प लें कि किसी परिवार वाले को नहीं लड़ाएंगे, किसी परिवार वाले से वोट नहीं लेंगे। हम पीडीए परिवार से लड़ रहे हैं।

**************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

राजीव प्रताप रूडी के नामांकन में राजनाथ सिंह पहुंचे

पटना , 02 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने सारण से अपना नॉमिनेशन किया। रूडी के नामांकन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री   राजनाथ सिंह, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।। नामांकन के बाद राजेंद्र स्टेडियम में जनसभा हुई।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी ने अपने क्षेत्र में जमकर सेवा की है। उन्होंने कहा कि राजीव प्रताप रूडी अपने क्षेत्र में ज्यादा काम करते हैं। राजीव प्रताप रूडी को सबका भरपूर समर्थन मिलना चाहिए। यही नहीं जहाँ भी एनडीए के प्रत्याशी हैं वहां उनको समर्थ दीजिये। उन्होंने कहा कि रूडी सिर्फ सांसद नहीं एक बड़ी हस्ती भी हैं। इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए अब तक आपने जिताया है तो फिर मौक़ा दीजिये।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव प्रताप रुडी एक सफल नेता के साथ-साथ सफल पायलट भी है इसी वजह से हम लोगों को लगता है कि सारण की जनता भी जानती है कि रुडी जिस तरह से लोकसभा में देश की विकाश की बात संसद में रखते है, इस तरह सारण की समस्याओं को लेकर संसद में सही रूप से अपनी बात को रखते हैं और छपरा सहित देश के सभी बुद्धिजीवी लोग यह जानते हैं कि राजीव प्रताप रूढ़ी एक सफल वक्ता के साथ-साथ बहुत ही विद्वान व्यक्ति है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि छपरा को राजीव प्रताप रूढ़ी से बढ़िया नेता और कोई नहीं मिल सकता है क्योंकि इनका पुराना काम करने का जो तरीका है उसे देखकर लगता है कि सारण को इसे बढ़िया प्रतिनिधि और कोई नहीं मिल सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की बयार बह रही है।राजीव प्रताप रूडी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ वो समाहरणालय पहुंचे। नामांकन के लिए निकलने से पहले उन्होंने अपने घर में पूजा की। इसके बाद रोड शो हुआ। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि 370 से आगे और 400 पार के लक्ष्य के साथ आमजन के आशीर्वाद से नामांकन किया है। राजीव प्रताप रूडी सारण से दो बार सांसद रहे हैं और तीसरी बार चुनाव जीतते हैं तो यह उनकी हैट्रिक पारी होगी।
*******************************

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का तेजस्वी पर पलटवार

कहा- इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है

पटना 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को करिश्माई बताया।

उन्होंने ये बातें गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

बीते दिनों तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि आखिर नीतीश कुमार आरक्षण पर क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं?

उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी के इस आरोप पर कहा, “नीतीश कुमार ही वो नेता हैं, जिन्होंने जातिगत जनगणना कराने के अपने विचार को मूर्त रूप दिया और आरक्षण की सीमा बढ़ाने का फैसला किया।“

उन्होंने कहा, “अब इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए ये लोग मुद्दाविहीन राजनीति कर रहे हैं।“

उन्होंने आगे कहा, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की ही देन है कि निचले तबके के लोगों को भी आरक्षण मिल रहा है। दबे-कुचले और शोषित वर्गों के बीच भी विकास पहुंच रहा है, जो लोग पहले मुख्यधारा से भटक गए थे, उन्हें भी आरक्षण मिल रहा है।“

*****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

भाजपा ने बृजभूषण सिंह के बेटे को दिया टिकट

रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – भाजपा ने उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

पार्टी ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट रायबरेली से अपने उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर दिया है। पार्टी ने योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा उम्मीदवारों की 17 वीं सूची जारी कर इन दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

वहीं इसके साथ ही भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने 6 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने घासीपुरा विधानसभा से शंभूनाथ राउत, भोगराई से आशीष पात्रा, भंडारीपोखरि से सुधांशु नायक, बरी से उमेश चंद्र जेना, बाराबती कटक से पूर्णचंद्र महापात्र और बेगुनिया विधानसभा से प्रकाश चंद्र रणबिजुली को चुनावी मैदान में उतारा है।

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने जारी की छह उम्मीदवारों की लिस्ट

लखनऊ 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।

बसपा ने गुरुवार को छह लोकसभा और एक लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने गोंडा लोकसभा सीट से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय, संतकबीरनगर से नदीम अशफाक, बाराबंकी से शिवकुमार दोहरे और आजमगढ़ से मशूद अहमद को टिकट दिया है।

बसपा की ओर से घोषित छह उम्मीदवारों की सूची में तीन मुस्लिम चेहरे हैं। पार्टी ने दो ब्राह्मणों को भी मैदान पर उतारा है। जबकि पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बाराबंकी सीट से शिवकुमार दोहरे को मैदान में उतारा है।

बसपा ने इस बार विधानसभा उपचुनाव में भी हिस्सा लिया है। लखनऊ पूर्वी सीट से आलोक कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। लखनऊ पूर्वी सीट पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन के निधन के बाद से खाली है। इस सीट से भाजपा ने ओपी श्रीवास्तव तो वहीं कांग्रेस ने मुकेश चौहान को मैदान में उतारा है। इस सीट पर 20 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा।

*********************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

गढ़वा में झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोग, लू का खतरा बढ़ा

गढ़वा 02 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : देश के कई हिस्सों में गर्मी झुलसाने लगी है। तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है और जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में भीषण गर्मी का सितम जारी है।

गढ़वा शहर का तापमान 1 मई को 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो 2 मई यानी गुरुवार को भी बरकरार है।

इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अब ठंडी-ठंडी चीजों का सहारा ले रहे हैं, जिसमें लस्सी, सत्तू, खीरा, तरबूज, ककड़ी या ठंडे पेयजल पदार्थ आदि शामिल हैं। लोग इन सभी चीजों का सेवन कर चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन शहर के रंका मोड़, जिसे अब घंटा घर के नाम से भी जाना जाता है, गर्मी के चलते सुनसान है। यहां पर फल-जूस बेचने वाले लोगों का कहना हैं कि गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है।

वहीं, गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने नर्सरी से लेकर आठवीं तक की पढ़ाई को स्थगित कर दिया है।

*****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज

राजामौली ने बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान

कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ प्रदर्शन के लिए तैयार

02.05.2024  –  भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित और टी-सीरीज़ फिल्म, वाकाऊ फिल्म और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन की नवीनतम प्रस्तुति कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जयसवाल और फरदीन खान नज़र आयेंगे।

ह्यूमर और इमोशन से भरपूर इस फिल्म का उद्देश्य कॉमेडी-ड्रामा शैली को फिर से परिभाषित करना है, और यह ऑडीनरी शैली से परे इमोशन की एक रोलरकोस्टर सवारी होगी। यह फिल्म 6 सितंबर को देशभर में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************