Category Archives: news

राम के नाम पर वोट मांग रही भाजपा-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सरेनी व भोजपुर में जनसभाओं को किया संबोधित

सरेनी,रायबरेली 16 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सरेनी व भोजपुर में जनसभाओं को संबोधित किया।कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गाँधी सरेनी बाजार के लाल बहादुर शास्त्री शहीद इंटर कॉलेज खेल मैदान में लगभग 5 बजे पहुँची,जहाँ उनके इंतजार में हजारों लोग आग उगलती गर्मी में भी दोपहर से ही उनके आने की बाट जोह रहे थे।

उन्होंने वहाँ आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि रायबरेली के धरती के किसानों ने अपने हक को पाने के लिए आंदोलन किया व कुर्बानी दी।यही वजह रही कि जवाहरलाल नेहरू,स्वर्गीय इंदिरा गाँधी व मेरी माँ ने इसे अपनी कर्मभूमि बनाया।यहाँ के लोगों ने भरपूर साथ दिया।मेरे भाई राहुल गाँधी इस बार इस संसदीय सीट से पार्टी के प्रत्याशी हैं।वो दिल के सच्चे हैं।उन्होंने यहाँ से चुनाव लड़ने का फैसला रिश्तों की डोर को मजबूत करने के लिए किया है।उन्होंने सत्तापक्ष के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे जनता को मुद्दों से भटकाकर सिर्फ राम के नाम पर वोट पाने की कोशिश में लगे हैं।

हम काम के नाम पर वोट माँगते हैं।कांग्रेस की सरकारें महिलाओं को समृद्ध करने में लगी हैं।भाजपा शासन में बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लाभ मिला है।गरीब का कर्ज न माफ करके खरबपतियों के कर्ज माफ किये हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो देश के युवाओं को नौकरी मिलेगी।गरीब व महिला आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे।उन्होंने मीटिंग में उमड़े़ जनसैलाब को देखकर कहा कि विपक्षियों की रातों की नींद खराब है।उन्होंने सभी से आगामी 20 मई को होने जा रहे चुनाव में राहुल गाँधी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि आप ऐसी राजनीति की शुरुआत कीजिए जो अहंकार से मुक्त हो,ऐसी सरकार बनाइए जो आपके लिए काम करे।

जैसे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने आपके लिए काम किया।इस बार अपनी सरकार बनाइए।कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताइए।इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके यहां भाजपा के प्रत्याशी हैं जिनका काम है सिर्फ जनता को प्रताड़ित करना,जमीनें हड़पना,कोटेदारों और प्रधानों को डराना,धमकाना,आतंक फैला रखा है।उनके पांच भाई यही कर रहे हैं।क्षेत्र में आतंक फैला रखा है।मनरेगा आया तो कांग्रेसी सरकार थी,उससे आपको सुविधा मिली।हमारी सरकार में मनरेगा में पैसा मिलता था।

आज मोदी जी की सरकार में मनरेगा में आपको पैसा नहीं मिल पा रहा।मोदी जी इस योजना को बंद करना चाह रहे थे।इसके बारे में उन्होंने भाषण भी दिया था और तब उन्हें मालूम चला कि अगर मनरेगा बंद करेंगे तो बहुत विरोध होगा,जनता नाराज हो जाएगी। धीरे-धीरे उन्होंने इसे कमजोर करने का काम किया है।यहां के जो प्रत्याशी हैं वह कोटेदार व प्रधानों को प्रताड़ित क्यों करते हैं।

क्योंकि यह चाहते हैं कि यह सारे निर्णय खुद करें।इन्हीं की तरह मोदी जी केंद्र में खुद निर्णय वह स्वयं करना चाहते हैं।उनकी और हमारी विचारधारा में यही अंतर है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह एडवोकेट,पूर्व विधायक अशोक सिंह,राजेंद्र मिश्रा,ब्लाक अध्यक्ष गिरीश सिंह,मनोज द्विवेदी,सुधा द्विवेदी,संजीव पांड़ेय,अभिनव तिवारी संगम,जितेंद्र द्विवेदी,आसू अग्निहोत्री,मो. अमीन हाशमी,सपा नेता राज बहादुर यादव,भीम सिंह,सूर्यबली सिंह,सुन्दर सिंह,संतोष त्रिवेदी,चीकू तिवारी,मो. नईम खां,इसरायल खां आदि मौजूद रहे।

***************************

Read this also :-

ममूटी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म टर्बो को मिली नई रिलीज डेट

कान फिल्म फेस्टिवल में 20 मई को लॉन्च होगा कन्नप्पा का टीजर

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर आटा के साथ डाटा फ्री: अखिलेश

समाजवादी पार्टी की चुनावी जनसभा में नियामतपुर पहुंचे सपा मुखिया

कौशाम्बी 16 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। समाजवादी पार्टी की चुनावी जनसभा में सिराथू विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर गुरुवार की दोपहर लगभग चार बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा की कौशांबी संसदीय सीट से सपा व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज रिकॉर्ड मत से जीताकर देश के इतिहास में सबसे कम उम्र का सांसद कौशांबी की जनता चुनकर भेजने वाली है। यह गौरव कौशांबी की जनता के नाम दर्ज होने वाला है।

चौथे चरण के चुनाव होने के बाद बीजेपी चारों खाने चित्त हो गई है। पांचवें चरण का वोट पड़ने दीजिये बीजेपी साफ होने जा रही है। अखिलेश यादव ने आगे कहा की बीजेपी की केंद्र मे 10 साल व यूपी की 7 साल को मिलाकर 17 साल की सरकार से जनता हिसाब मांगे । झूठे वादे का गणित समझाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार में किसान की आय को दोगुना करने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार ने कुछ भी नहीं किया।

किसानों ने आंदोलन किया तो सड़क पर दीवार बनवाई, कील लगवाई, पुलिस लगाया। लेकिन किसान ने दिल्ली में घेरा डालकर सालों साल सड़क पर धूप, गर्मी, बरसात का सामना कर तीन काले कानून को वापस कराने में सफलता हासिल की। अभी किसानों की लड़ाई खत्म नहीं हुई। एमएसपी कानून नहीं बनाया गया, जिससे यह लड़ाई अब भी जारी है।

सपा प्रमुख ने कहा कि 10 साल में सरकार की नाकामी के चलते एक लाख किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सरकार ने 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज पूंजीपतियों का माफ किया। इसके लिए उन्होंने क्राइटेरिया बनाकर 5 लाख से अधिक की राशि वाले लोगों के कर्ज माफ किया।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, युवा को नौकरी की बात इन्होंने की, लेकिन उनकी सरकार में पेपर लीक हो गए। एक दो नहीं बल्कि 10 से ज्यादा पेपर लीक हुए।  बीजेपी सरकार पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि ष्बीजेपी सरकार का लीकेज नहीं रुक रहाष्। बीजेपी वालों ने युवाओं के एक तिहाई जीवन से खेलने का काम किया है।

अग्नि वीर योजना पर सवाल खड़े करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, वह समाजवादी लोग हैं। सरकार में आए तो आधी अधूरी नौकरी (अग्नि वीर) को समाप्त करेंगे। पुलिस के जवानों की तरफ इशारा कर कहा, खाकी वाले भी सावधान हो जाएं। बीजेपी सरकार अगर आई तो उनकी नौकरी भी 3 साल वाली हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने हवाई अड्डे, रेलवे, बैंक बेचने के मामले का हवाला दिया।

महंगाई पर कमेंट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी की सरकार से पहले पारले जी के पैकेट में 10-12 बिस्कुट हुआ करते थे, लेकिन अगर यह सत्ता में रह गए तो एक बिस्कुट का पैकेट ही लोगों के हाथ आएगा। उन्होंने साइकिल की तरफ इशारा कर कहा पूर्व में साइकिल 1000 रुपये की मिलती थी, लेकिन अब इसकी कीमत कितनी है यह सब जानते हैं।

उन्होंने वैक्सीन का हवाला देकर लोगों की जान का संकट पैदा करने की बात कही। वैक्सीन कंपनी द्वारा वापस लिए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिनके शरीर में वैक्सीन लग गई है। वहां से कैसे दवा वापस निकलेंगे। युवाओं से नौकरी की बात करते हुए उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन सरकार में आया तो बीजेपी सरकार द्वारा रोकी गई। 20 लाख नौकरियां आरक्षण के साथ युवाओं को देंगे। सीएम योगी का नाम लिए बिना अखिलेश यादव ने कहा, बगल में जनसभा करने आए लोग सब उल्टा-पुल्टा करते हैं।

46 को 56 पढ़कर नौकरी देने की बात करते हैं। पड़ोस में जनसभा करने वाले बीजेपी का तंबू उखड़ गया। साल 2022 के विधानसभा चुनाव का हवाला देकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कौशांबी की जनता का धन्यवाद किया। कहा कि उन्हें भरोसा है कि जब विपरीत हालात में जनता ने उन्हें तीनों सीट जीता कर दी है, तो इस बार भी वह विदेश से पढ़कर आए युवा पुष्पेंद्र सरोज को जिताकर संसद में भेजेंगे। पुष्पेंद्र सरोज विदेश मे पढ़कर आपके बीच आया है। वह आपको देश दुनिया मे चल रहे विकास से जोड़ कर उन्नति के रास्ते पर ले कर आगे बढ़ेगा।

बीजेपी के सांसद व प्रत्याशी विनोद सोनकर के वायरल वीडियो पर सपा मुखिया ने जमकर चुटकी ली। बीजेपी सांसद को खटारा इंजन बता कर उसे बदलने की बात कही। इसके लिए उन्होंने फतेहपुर की जनसभा की तरह नए गाने को बजवा कर अपने भाषण को खत्म किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने जनता से समर्थन की अपील किया।

इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज , जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव , गुलशन यादव , सोनी चौधरी , प्रदीप चौधरी , शशि भूषण दिवेदी उर्फ बालम महाराज , आनंद मोहन सिंह पटेल , शाहनवाज अहमद , कैलाश केसरवानी , मो सैफ , कासिम हुसैन , मिन्हाजुल हसन , परवेज अख्तर अंसारी , भैयालाल पाल , धर्मेंद्र पाल , कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, तलत अजीम , वीरेंद्र कुमार उर्फ विक्की साहू , ऐनुल हसन , आशीष मौर्य , अशर्फी लाल शास्त्री , माजिद अली , आशीष पासी , दिलीप यादव , अशोक गौतम , करन सिंह यादव , चंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में सपाई व ग्रामीण मौजूद रहे।

********************************

Read this also :-

ममूटी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म टर्बो को मिली नई रिलीज डेट

कान फिल्म फेस्टिवल में 20 मई को लॉन्च होगा कन्नप्पा का टीजर

AAP ने कबूली स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की बात

कहा- विभव पर सख्त एक्शन लेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली 14 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आम आदमी पार्टी (आप) ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट की बात को कबूल किया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल के घर में उनसे मिलने के लिए इंतजार कर रही थीं। उसी वक्त विभव कुमार ने उनसे बदसलूकी की, जो बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इस घटना का संज्ञान लिया है और विभव कुमार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वाति मालीवाल को आम आदमी पार्टी का पुराना और वरिष्ठ नेता बताया है।

इस मुद्दे पर आज सदन में भी जमकर हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कई पार्षदों ने सदन के वेल में आकर केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में “केजरीवाल हाय हाय” और “केजरीवाल इस्तीफा दो” जैसे नारे भी लगे। इसके बाद हंगामे के बीच मेयर ने सदन स्थगित कर दिया और चले गए।

पुलिस के अनुसार, मालीवाल कथित तौर पर केजरीवाल के आवास पर उनके एक निजी स्टाफ द्वारा किए गए हमले की रिपोर्ट करने के लिए सोमवार को दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन भी गई थीं।

गौरतलब है कि कई हफ्तों तक विदेश में रहीं मालीवाल सीएम से मिलने उनके आवास पर गईं। हालांकि, उनके निजी सहायक विभव कुमार ने कथित तौर पर उन्हें सीएम से मिलने से रोका। उसके बाद उनके साथ बदसलूकी की गई और मारपीट भी की गई। जिसकी पीसीआर कॉल दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास से ही की गई थी।

************************

Read this also :-

ममूटी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म टर्बो को मिली नई रिलीज डेट

कान फिल्म फेस्टिवल में 20 मई को लॉन्च होगा कन्नप्पा का टीजर

SIA की बड़ी कार्रवाईःकश्मीर में कई ठिकानों पर की छापेमारी

श्रीनगर 14 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): जम्मू-कश्मीर की जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की। एसआईए के अधिकारियों ने शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने बताया, “यह छापेमारी आतंकवादियों द्वारा एक गैर-स्थानीय की हत्या के सिलसिले में की जा रही है।”

एसआईए अधिकारियों ने कहा कि उनके पास कई सुराग हैं जो शामिल आतंकवादियों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने में मदद करेंगे।

एसआईए जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक आतंकवाद विरोधी शाखा है। यह जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद, नार्को-आतंकवाद और ड्रग की तस्करी से लड़ने के लिए केंद्र शासित प्रदेश के खुफिया विभागों के समग्र नियंत्रण में काम करती है।

****************************

Read this also :-

ममूटी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म टर्बो को मिली नई रिलीज डेट

कान फिल्म फेस्टिवल में 20 मई को लॉन्च होगा कन्नप्पा का टीजर

सुशील कुमार मोदी के निधन पर अश्विनी चौबे हुए भावुक

पटना 14 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपना भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

वीडियो में अश्विनी चौबे यह कहते हुए सुने और देखे जा सकते हैं कि वो (दिवंगत सुशील कुमार मोदी) एक अध्ययनशील व्यक्ति थे। वो हमेशा ही पुस्तकें पढ़ा करते थे। उन्हें अध्ययन करना बहुत अच्छा लगता था।

उन्होंने कहा, “सुशील जी मेरे मित्र ही नहीं, बल्कि मेरे भाई के समान थे। मैंने आज अपने एक ऐसे भाई को खोया है, जिसकी शब्दों में व्याख्या नहीं की जा सकती। सुशील मोदी जी मुझे हर विषम परिस्थितियों में सलाह देते थे। मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि मुझे ऐसा दिन देखना पड़ेगा। सुशील मोदी जी में विनम्रता कूट-कूट कर भरी थी। अगर कभी गुस्सा भी करते, तो कहते कि मुझे लगता है कि मैंने उस आदमी को डांट दिया। वो कहते थे कि मैंने उनकी आदत ठीक करने के लिए उन्हें डांटा है।“

उन्होंने आगे कहा, “उनके मन में पार्टी के लिए एक समर्पण भाव था। आप कह सकते हैं कि वो एक तरह से कंप्यूटर थे। मुझे अच्छे से याद है कि जब एक दफा उन्होंने कंप्यूटर संस्थान शुरू किया था, तो उन्होंने उन सभी तकनीकी विधियों को सीखा भी था। उन्हें सब कुछ अच्छे से याद हो चुका था। कंप्यूटर का एक-एक डाटा उन्हें याद रहता था। मैं कह सकता हूं कि राजनीति में ऐसे प्रखर नेता का मिलना मुश्किल है।“

लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। वो एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती थे। उनके निधन पर पीएम मोदी सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। बीते दिनों सुशील कुमार मोदी ने खुद सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी सार्वजनिक की थी।

**************************

Read this also :-

ममूटी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म टर्बो को मिली नई रिलीज डेट

कान फिल्म फेस्टिवल में 20 मई को लॉन्च होगा कन्नप्पा का टीजर

राजकीय सम्मान के साथ होगा सुशील मोदी का अंतिम संस्कार

पटना  14 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम राजकीय सम्मान के साथ पटना के गंगा के दीघा घाट पर किया जाएगा।

इसके लिए बिहार भाजपा के मंगलवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने के कारण उनके आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा।

मुख्यमंत्री ने उनकी धर्मपत्नी जेसिस जार्ज से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

बताया गया कि पटना पहुंचने के बाद मोदी का पार्थिव शरीर पहले उनके निजी आवास ले जाया जाएगा, जहां उनके परिजन और लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

यहां से उनका पार्थिव शरीर भाजपा प्रदेश कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां पार्टी के लोग उन्हें अंतिम दर्शन करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर विधानसभा होते हुए दीघा घाट ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सोमवार को सुशील कुमार मोदी का दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वे पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे।

****************************

Read this also :-

ममूटी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म टर्बो को मिली नई रिलीज डेट

कान फिल्म फेस्टिवल में 20 मई को लॉन्च होगा कन्नप्पा का टीजर

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन

Loksabha Election 2024 : गृह मंत्री शाह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

वाराणसी 14 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में दर्शन करने के बाद अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा की।

Prime Minister Modi filed nomination from Varanasi : पीएम सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 20 मिनट गंगा पूजन किया। इसके बाद आरती कर क्रूज से नमो घाट पहुंचे। पीएम ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री नामांकन दाखिल करने के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी के नामांकन में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, लोजपा (R) प्रमुख चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

दक्षिण के सुपरस्टार पवन कल्याण भी वाराणसी पहुंचे। आपको बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। पूरे रोड शो के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

*************************

Read this also :-

ममूटी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म टर्बो को मिली नई रिलीज डेट

कान फिल्म फेस्टिवल में 20 मई को लॉन्च होगा कन्नप्पा का टीजर

सीएनजी भरवाने के विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

ग्रेटर नोएडा 14 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में आगे लगने को लेकर हुए विवाद में कार सवार दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो पक्षों में गाड़ी में पहले सीएनजी भरवाने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मई को ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत सीएनजी पंप, खेड़ा चौगानपुर पर अमन अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए आया था। तभी उसका लाइन में लगने को लेकर अजय उर्फ अज्जू से विवाद हो गया, जिस पर अजय ने अपने मित्र अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर सीएनजी पंप के बाहर अमन के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमन को घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने इस मामले में शिकायत दी है। इसके आधार पर थाना ईकोटेक-3 में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने 4 घंटे के अंदर मुकदमे में नामजद अभियुक्त अजय उर्फ अज्जू और उसके साथी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी अजय की कार को कब्जे में ले लिया और उसमें से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद कर लिया है, जिस पर खून के निशान हैं।

तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

इस मामले में पुलिस सीएनजी पंप की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी और यह देखेगी कि मामले की शुरुआत कैसे हुई।

***************************

Read this also :-

ममूटी की बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म टर्बो को मिली नई रिलीज डेट

कान फिल्म फेस्टिवल में 20 मई को लॉन्च होगा कन्नप्पा का टीजर

सरकार ने 28,200 मोबाइल हैंडसेटों को ब्लॉक का दिया निर्देश

नई दिल्ली 11 May, – केंद्र सरकार ने दूरसंचार ऑपरेटरों को 28,200 मोबाइल हैंडसेटों को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, सरकार ने इन हैंडसेटों से जुड़े 20 लाख मोबाइल नंबरों को फिर से वेरीफाई करने के निर्देश दिए हैं।

संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वे साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी में मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग (डीओटी), गृह मंत्रालय (एमएचए) और राज्य पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इन विभागों के एकजुट प्रयास का उद्देश्य धोखेबाजों के नेटवर्क को नष्ट करना और नागरिकों को डिजिटल खतरों से बचाना है। गृह मंत्रालय और राज्य पुलिस द्वारा किए गए विश्लेषण से पता चला है कि साइबर अपराधों में 28,200 मोबाइल हैंडसेट का दुरुपयोग किया गया था।

इसके बाद जब, दूरसंचार विभाग (DoT) ने आगे विश्लेषण किया तो पता चला कि इन मोबाइल हैंडसेटों के साथ 20 लाख नंबरों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद, DoT ने पूरे भारत में 28,200 मोबाइल हैंडसेटों को ब्लॉक करने और इन हैंडसेट से जुड़े 20 लाख मोबाइल कनेक्शनों का तत्काल पुन: सत्यापन करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को निर्देश जारी किए।

DoT ने दूरसंचार कंपनियों को पुन: सत्यापन में विफल होने पर कनेक्शन काटने का भी निर्देश दिया। दूरसंचार विभाग (DoT) ने साइबर क्राइम के मामले में ऐसा कदम उठाया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को DoT ने वित्तीय घोटाले में इस्तेमाल किए गए एक फोन नंबर को डिस्कनेक्ट कर दिया, साथ ही उस नंबर से जुड़े 20 मोबाइल हैंडसेट भी ब्लॉक कर दिए।

**************************

Read this also :-

फिल्म सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का नया टीजर जारी

श्रेयस तलपड़े-विजय राज की कर्तम भुगतम का ट्रेलर जारी

यमुनोत्री धाम से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत

बडकोट 11 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर हार्ट अटैक से श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

मध्यप्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69 ) की मौत हुई है। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, चारधाम यात्रा के पहले दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से देशवासियों की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।

शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट सुबह सात बजे खुले। हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने। इस दौरान धाम में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बाबा केदार के जयकारों और सेना की ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह चार बजे से मंदिर परिसर तथा दर्शन पंक्ति में यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

*************************

Read this also :-

फिल्म सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का नया टीजर जारी

श्रेयस तलपड़े-विजय राज की कर्तम भुगतम का ट्रेलर जारी

गिरिराज सिंह की नाना पटोले के बयान पर प्रतिक्रया

बोले- कांग्रेस पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा ले

बेगूसराय 11 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के राम मंदिर शुद्धिकरण वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान से अपनी पार्टी का शुद्धिकरण करा ले तो ज्यादा अच्छा होगा। नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस कर ले।

वहीं अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कहा कि सारे घोटालेबाज आएंगे एक साथ जुड़ेंगे। लेकिन जनता घोटालेबाजों को वोट नहीं देगी। सरकार बनाने के लिए जनता नरेंद्र मोदी को वोट देगी। नरेंद्र मोदी देश के लिए जरूरी हैं।

नरेंद्र मोदी देश के गरीबों के मसीहा हैं। वह आने वाले दिनों में पूजे जाएंगे। राहुल गांधी और केजरीवाल जो करना है करें।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार, एनडीए की सरकार और नीतीश कुमार की सरकार सारे विकास के काम कर रही है, जो पुल चेरिया बरियारपुर में हो या जहां भी हो वह एनडीए ही बनाएगी। यह कम्युनिस्ट नहीं बन पाएगी। कम्युनिस्ट पार्टी तो लूट खसोट करने वाली है।

****************************

Read this also :-

फिल्म सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का नया टीजर जारी

श्रेयस तलपड़े-विजय राज की कर्तम भुगतम का ट्रेलर जारी

प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार

महिला ने दर्ज करवाई थी यौन उत्पीड़न की शिकायत

नई दिल्ली 11 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में भाजपा नेता जी देवराजे गौड़ा को भी हिरासत में ले लिया गया है। भाजपा नेता जी. देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े एक अश्लील वीडियो के मामले में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पेन ड्राइव के जरिए वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को गिरफ्तार किया। कर्नाटक में 26 अप्रैल को मतदान से पहले प्रज्वल से कथित तौर पर जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए थे। देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है, जिसे वह सिरे से खारिज कर चुके हैं। वहीं एक महिला ने देवराजे गौड़ा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया था। आरोप है कि उन्होंने महिला की संपत्ति बिकवाने के नाम पर छेड़छाड़ की थी।

साल 2023 में गौड़ा ने प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ होलेनारसीपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वहीं गौड़ा का कहना है कि प्रज्वल के वीडियो उन्होंने नहीं बल्कि कांग्रेस ने लीक किए हैं। गौड़ा ने कहा कि उन्होंने पहले भी भाजपा नेतृत्व को सावधान किया था कि प्रज्वल को हासन लोकसभा सीट से टिकट ना दिया जाए। हालांकि जेडीएस और भाजपा में गठबंधन के बाद प्रज्वल को ही चुनाव में उतार दिया गया।

बता दें कि हासन लोकसभा सीट पर मतदान होने के चार दिन बाद प्रज्वल का सेक्स स्कैंडल सामने आया। यहां 26 अप्रैल को मतदान हुए थे। वीडियो में दावा किया गया कि प्रज्वल ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया। बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ही प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चल गए।

बाद में उन्हें जेडीएस से सस्पेंड भी कर दिया गया। रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। रेवन्ना के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग, धमकी के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को महिला के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वह इस वक्त जेल में हैं।

******************************

Read this also :-

फिल्म सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का नया टीजर जारी

श्रेयस तलपड़े-विजय राज की कर्तम भुगतम का ट्रेलर जारी

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश

अदालत बोली- काफी सबूत हैं

नई दिल्ली 11 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – दिल्ली की अदालत ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह भी कहा कि इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के लिए काफी सबूत हैं। कुश्ती महासंघ के पूर्व बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न का केस चल रहा है। इस मामले में अब अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय करने की बात कही है।

बृजभूषण के अलावा उनके सहयोगी विनोद तोमर के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे। दोनों के खिलाफ 6 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दोनों के खिलाफ 5 महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न को लेकर सेक्शन 354 और 354A के तहत आरोप तय होंगे। इसके अलावा दो महिला पहलवानों से उत्पीड़न के मामले में सेक्शन 506 (भाग 1) के तहत आरोप तय होंगे।

वहीं छठी महिला पहलवान से उत्पीड़न के मामले से उन्हें बरी कर दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 21 मई को होगी। इस तरह बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला आगे बढ़ रहा है। इससे पहले मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट की जज प्रियंका राजपूत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत का कहना था कि फैसला तैयार है, लेकिन उसकी कॉपी में कुछ सुधार करने हैं। इसलिए अब अगली सुनवाई 10 मई को होगी। बता दें कि इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी अपील की थी कि इस मामले में पहले और जांच की जाए। उसके बाद ही आरोप तय किए जाएं।

इस पर अदालत ने कहा था कि हम विचार करेंगे, लेकिन अगली सुनवाई में इससे इनकार कर दिया। बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया था कि जिस दिन यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जा रहा है, उस दिन वह दिल्ली में नहीं थे। वह सर्बिया गए हुए थे। इसके अलावा उन्होंने कोच विजेंदर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी पेश किया था। गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह फिलहाल कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं, लेकिन उन्हें अब मौका नहीं मिला है। उनकी बजाय बेटे करण भूषण सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है।

****************************

Read this also :-

फिल्म सवी: ए ब्लडी हाउसवाइफ का नया टीजर जारी

श्रेयस तलपड़े-विजय राज की कर्तम भुगतम का ट्रेलर जारी

पाकिस्तान की डिफेंडर बन गई है, कांग्रेस पार्टी: राजीव चंद्रशेखर

नई दिल्ली,10 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने मणिशंकर अय्यर और कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा लगातार दिए जा रहे बयानों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी, पाकिस्तान और पाकिस्तानी आतंकवादियों की डिफेंडर बन गई है।

भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं के बयान से राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नीति स्पष्ट रूप से नजर आ रही है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से अपनी आदत के मुताबिक सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया था, उसी तरह से वह मणिशंकर अय्यर के बयान से भी किनारा कर ले, लेकिन कांग्रेस नेताओं के लगातार आ रहे इस तरह के बयानों से राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी की विचार और नीति के पैटर्न का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर ने यह कहा है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, इसलिए भारत को उसका सम्मान करना चाहिए और उससे डरना चाहिए लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि यह नया भारत है जो किसी से डरता नहीं है।

उन्होंने सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर के हाल के बयानों के साथ ही इससे पहले शशि थरूर, दिग्विजय सिंह एवं राहुल गांधी सहित अन्य कई कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि वह देश के लोगों के सामने तथ्यों को रख रहे हैं ताकि लोगों को यह पता लगे कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की सोच क्या है?

कांग्रेस और विपक्षी पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए राजीव चंद्रशेखर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान यह चाहता है कि 4 जून को भारत में इंडी गठबंधन की सरकार बने लेकिन भारत की जनता यह चाहती है कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने।

केंद्रीय मंत्री ने आम आदमी पार्टी पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें खालिस्तानियों से पैसा लेने के बारे में देश को बताना चाहिए।

************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की फिल्म भैय्या जी का दमदार टीजर हुआ रिलीज

विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर नई फिल्म का ऐेलान

कांग्रेस अमेठी, रायबरेली दोनों सीटों पर जीतेगी: केसी वेणुगोपाल

तिरुवनंतपुरम,10 मई  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने शुक्रवार को कहा, मैं दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में गया हूं और प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक है। कांग्रेस पार्टी दोनों सीटों से जीतेगी।

वेणुगोपाल ने कहा, अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे केएल शर्मा एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को अपनी हथेली के पिछले हिस्से की तरह जानते हैं, क्योंकि पिछले 35 वर्षों से वह वहां काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लडऩे का कारण उस निर्वाचन क्षेत्र से उनका गहरा भावनात्मक लगाव है। उचित समय पर, वह फैसला लेंगे कि कौन सी सीट रखें, वायनाड या रायबरेली।

उन्होंने कहा, हमने अतीत में पीएम मोदी मोदी, वाजपेयी, आडवाणी और इंदिरा गांधी जैसे नेताओं को एक से अधिक सीटों से चुनाव लड़ते देखा है। इसलिए, राहुल के दो सीटों से चुनाव लडऩे में कुछ भी गलत नहीं है।

****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की फिल्म भैय्या जी का दमदार टीजर हुआ रिलीज

विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर नई फिल्म का ऐेलान

पूरे विधि विधान के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी,10 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2024 का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। अक्षय तृतीया पर सबसे पहले सुबह केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

इसके बाद चारधाम यात्रा के पहले धाम यमुनोत्री धाम के भी कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए गए।

शीतकालीन पड़ाव खरसाली खुशीमठ स्थित यमुना मंदिर में पूजा अभिषेक किया गया। उसके बाद खरसाली से ढोल-दमाऊ की थाप और जयकारों के साथ सुबह सवा छह बजे मां यमुना की डोली अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ धाम के लिए रवाना हुई।

धाम पहुंचते ही मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में 10:29 बजे धाम के कपाट खोले गए।

मां यमुना की डोली जानकीचट्टी से पांच किमी का पैदल मार्ग तय कर यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां पूरे विधि विधान के साथ मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना संपन्न की गई।

इसके बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में ठीक 10:29 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

इस शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया, साथ ही धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंडों में स्नान कर मां यमुना के दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया।

******************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की फिल्म भैय्या जी का दमदार टीजर हुआ रिलीज

विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर नई फिल्म का ऐेलान

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला

दो दोषी करार, तीन आरोपियों को किया बरी

पुणे,10 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुणे की अदालत ने नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला लेते हुए दो को दोषी करार दिया है. जबकि तीन आरोपियों को बरी किया गया है. विशेश कोर्ट ने अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाले कार्यकर्ता डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या केस में 11 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है.

इस हत्या  दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. जबकि  मास्टरमाइंड डॉ. वीरेंद्र तावड़े समेत दो आरोपी वकील संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे को अदालत ने बरी किया है. इसके पीछे सबूतों का अभाव को बड़ी वजह बताया गया है.

पुणे की विशेष कोर्ट ने नरेंद्र दाभोलकर को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी शरद कालस्कर और सचिन एंडुरे को दोषी करार दिया. इन दोनों ही आरोपियों को कोर्ट ने लाइफटाइम इम्प्रिजरमेंट यानी उम्र कैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही इन दोनों पर ही 5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

पुणे के ओंकारेश्वर ब्रिज पर सुबह की सैर करने निकले सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर पर 20 अगस्त 2013 को दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को आरोपी बनाया था. इसी मामले में 11 साल बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. ये फैसला गैरकानूनी गतिविधियों अधिनयम से जुड़े केस की स्पेशल कोर्ट के एडिशनल जज ए ए जाधव ने अपना फैसला सुनाया है.

बता दें कि इस मामले की शुरुआत जांच पुणे पुलिस कर रही थी, लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद 2014 में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था. जून 2016 में हिंदू दक्षिणपंथी संगठन सनातन संस्था से जुड़े डॉ. वीरेंद्र सिंह तावड़े को अरेस्ट किया गया था. अभियोजन पक्ष के मुताबि तावड़े ही इस पूरे मामले में साजिशकर्ता था.

दरअसल नरेंद्र दाभोलकर की संस्था महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से किए कामों का विरोध करती थी. इसी संस्था से तावड़े और कुछ अन्य आरोपी भी ताल्लुक रखते थे. इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने भगोड़े सारंग अकोलकर और विनय पवार को शूटर करार दिया था.

*****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की फिल्म भैय्या जी का दमदार टीजर हुआ रिलीज

विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर नई फिल्म का ऐेलान

भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए…मणिशंकर अय्यर

सैम पित्रोदा के बाद मणिशंकर अय्यर के विवादित बोल

नईदिल्ली,10 मई (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर हर पार्टी प्रचार में लगी है. इस बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के विवादित बोल सामने आए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत की है. उनका कहना है भारत को पाकिस्तान का सम्मान करने की जरूरत है, क्योंकि उसके पास एटम बम है.

मणिशंकर अय्यर के इस बयान के बाद भाजपा को हमला करने का मौका मिल गया है. पार्टी का कहना है कि मणिशंकर अय्यर का एक बार फिर पाकिस्तान प्रेम जागा है. भाजपा के शहजाद पूनावाला का कहना है कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम खत्म ही नहीं हो पा रहा है.

बातचीत के दौरान मणिशंकर अय्यर का कहना था, ‘भारत को पाकिस्तान की इज्जत करने की जरूरत है,  क्योंकि उसके पास परमाणु बम है. अगर हम उनकी इज्जत नहीं करेंगे, बातचीत नहीं करेंगे तो वे भारत के खिलाफ एटम बम का उपयोग करने के बारे में सोचेंगे.

उन्होंने कहा, मस्कुलर नीति दिखाने वाले भारत को यह नहीं भूलना चाहिए कि पाक के पास दभी कहुटा (रावलपिंडी) में मसल (परमाणु बम) है.’ मणिशंकर अय्यर के इस बयान के बाद भाजपा ने पूरी ताकत के साथ कांग्रेस पर  हमला बोला है. उनका यह बयान काफी वायरल हो रहा है. ये बयान अप्रैल 2024 का बताया गया है.

मणिशंकर अय्यर का कहना है, ‘पाकिस्तान भी एक संप्रभु मुल्क है. उनकी भी इज्जत है. उनकी इज्जत को कायम रखते हुए उनसे जितनी कड़ी बात हो करनी चाहिए. मगर बात तो करनी ही चाहिए. बंदूक से कोई हल नहीं मिलेगा. अगर तनाव बढ़ता है तो कोई भी पागल वहां पर आ जाए तो क्या होगा देश का. उनके पास एटम बम है.

हमारे पास भी मौजूद है. मगर किसी पागल ने हमारे बम को लाहौर स्टेशन में छोड़ा तो आठ सेकेंड के अंदर उसकी रेडियो एक्टिविटी अमृतसर तक पहुंचेगी. इसके इस्तेमाल को रोकना होगा. मगर आपने उससे बात की, उसको इज्जत दी तो तभी जाकर वह अपने बम के बारे में नहीं सोचेंगे. मगर आप ने उसे ठुकरा दिया तो फिर क्या होने वाला है.

भारत को विश्व गुरु बनना हो तो यह बहुत जरूरी है. जितना भी खराब हो हमारी समस्या पाकिस्तान के साथ, उसका हल निकालने को लेकर हम मेहनत कर रहे हैं. बीते दस साल से सब कुछ बंद है.

इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है राहुल गांधी, कांग्रेस, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. मैं कहता हूं कि कांग्रेस को ये द्विपक्षीय नीति त्याग देनी चाहिए. वे फारूक अब्दुल्ला की भाषा बोल रहे हैं.

मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. मणिशंकर अय्यर के पास कोई आधिकारिक पद मौजूद नहीं है. ऐसे में वह जो भी कहते हैं,  ये एक निजी राय है. कांग्रेस का इस मुद्दे पर किसी तरह का कोई रुख नहीं है. कांग्रेस इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रही है.

****************************

Read this also :-

मनोज बाजपेयी की फिल्म भैय्या जी का दमदार टीजर हुआ रिलीज

विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर नई फिल्म का ऐेलान

चारधाम यात्रा : केदारनाथ धाम के 10 मई को खुलेंगे कपाट

भव्य तरीके से सजाई जा रही मंदिर

केदारनाथ 09 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू होने वाली है। इसी बीच यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस बार अक्षय तृतीया पर 10 मई को सबसे पहले प्रातः काल 7.15 बजे केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और आईटीबीपी की बैंड की धुन के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

इससे पहले गुरुवार सुबह 8.30 बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली का गौरीकुंड में श्रृंगार किया गया। उसके बाद आरती की गई। यहां से डोली केदारनाथ के लिए भेजी गई। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और डोली पर पुष्पवर्षा की।

दूसरी तरफ केदारनाथ मंदिर को बहुत ही भव्य और दिव्य तरीके से सजाया जा रहा है। इस बार केदारनाथ मंदिर को लगभग 40 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। तीर्थयात्रियों का भी केदारनाथ पहुंचना शुरू हो गया है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ों और खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। गौरीकुंड और सोनप्रयाग से घोड़ों और खच्चरों पर सवार होकर तीर्थयात्री मंदिर तक यात्रा कर रहे हैं। उनकी कोशिश मंदिर खुलने के अवसर पर बाबा केदार के दर्शन करने की है।

******************************

Read this also :-

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म स्वयंभू का नया पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर रिलीज

परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता : योगी

 बोले योगी, कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही’

लखीमपुर खीरी/लखनऊ 09 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया के परिवार की पांचों सीटों पर हार सुनिश्चित है। मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को गोला में खीरी लोकसभा सीट के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अजय मिश्रा टेनी के लिए वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने बाबा गोला गोकर्णनाथ की पावन धरा को नमन करते हुए महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। देश में एक ही स्वर गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है दो चीजें साफ हो गई हैं। एक तरफ भारत के विकास, गरीब कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं।

दूसरी तरफ भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का अपमान करने वाले, आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले रामद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही है। एक तरफ कांग्रेस के कार्यकाल में जहां देश की सीमाएं असुरक्षित थीं, आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर थे वहीं दूसरी तरफ सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी और आतंकियों के केस वापस लेती थी। मगर इस बार पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे अयोध्या नई अयोध्या बन गई है। काशी विश्वनाथ धाम जगमगा रहा है। ऐसे ही छोटी काशी को भी हम लोग उसी सुंदरीकरण के साथ जोड़ने का काम करने जा रहे हैं। फोर लेन के साथ यहां सुंदर गलियारा होगा। एक एक व्यापारी को बसाने का काम होगा, किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा। यह केवल रामभक्त ही कर पाएंगे रामद्रोही नहीं कर पाएंगे।

रामद्रोही सपा सरकार के समय दंगा, कर्फ्यू होता था, व्यापारी और बेटी असुरक्षित थीं। कांग्रेस के समय में देश में घुसपैठ होती थी। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था, विकास का कार्य ठप था। गरीबों को मिलने वाली योजनाओं में बंदरबांट होता था। आज तो 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह के निधन पर सपा अध्यक्ष ने कोई संवेदना जाहिर नहीं की, जबकि एक माफिया मरा तो उसके घर फातिहा पढ़ने चले गये। उन्होंने कहा कि सपा के पास गरीबों के कल्याण के लिए कोई कार्य योजना नहीं है। माफिया को गले का हार बना कर ये लोग प्रदेश को अराजकता की भट्ठी में झोकने का कार्य करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज देश में जो परिवर्तन दिख रहा है, उसके महानायक नरेन्द्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज का नया भारत कहता है कि हम किसी से भिड़ेंगे नहीं, मगर कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है और भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता 80 सीटों पर 80 कमल की माला प्रधानमंत्री मोदी जी को पहनाएगी।

इस अवसर पर सांसद, केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रत्याशी अजय मिश्रा टेनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रभारी वसुधैव मौर्य, विधायकगण अमन गिरी, रोमी साहनी, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, शशांक वर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

******************************

Read this also :-

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म स्वयंभू का नया पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर रिलीज

तीन चरणों में जनता की नाराजगी देख भाजपा घबरा गई है – अखिलेश

लखनऊ 09 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के बहराइच से लोकसभा प्रत्याशी रमेश चन्द्र गौतम, खीरी से लोकसभा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा तथा धौरहरा खीरी से लोकसभा के प्रत्याशी आनन्द भदौरिया के पक्ष में विशाल चुनाव जनसभाओं को सम्बोधित कर भारी बहुमत से जिताने की अपील की है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि तीन चरणों के चुनाव में जनता की नाराजगी देख भाजपा घबरा गई है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता इस सरकार के खिलाफ निकल पड़ी है। भाजपा के लोग घबराये हुए हैं। अब तो अपने लोगों पर हमला करने लगें हैं। अभी तक विपक्ष पर हमला करने वाले भाजपा के शीर्ष नेता अपनांे के खिलाफ बोलने लगे हैं।

एक पार्टी अपनों पर हमला कर रही है तो दूसरी पार्टी अपनों को पद से हटा रही है। बताइये दोनों में मिली भगत है कि नहीं? कहा कि भाजपा ने दस सालों में सत्ता का दुरुपयोग किया है। जनता से विश्वासघात किया है। समाज में नफरत फैलायी। हर स्तर पर भेदभाव किया। किसानों, नौजवानों को धोखा दिया। संविधान और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है।

भाजपा बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को बदलना चाहती है। संविधान में मिले वोट और आरक्षण के अधिकार को छीनना चाहती है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। किसानों, नौजवानों और देश के भविष्य को बचाने का चुनाव है। हम समाजवादी लोग संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में एक तरफ संविधान की रक्षा करने वाले संविधान के रक्षक है तो दूसरी तरफ संविधान बदलने की साजिश करने वाले संविधान भक्षक है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों की फसल और जमीन छीनने का षडयंत्र रचा। किसानों ने तीन काले कानूनों को विरोध किया आंदोलन किया, धरना दिया। भाजपा ने आंदोलन कुचलने का प्रयास किया। एक हजार किसान शहीद हुए। किसान पीछे नहीं हटे।

भाजपा की तानाशाही सरकार को तीनों काले कानून वापस लेना पड़ा। किसानों के आंदोलन के बाद भी भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों के लिए एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया।

कहा कि भाजपा भरोसे के लायक नहीं है। भाजपा सरकार के फैसलों से लोगों पर कई बार संकट आया। इस सरकार ने नोटबंदी का फैसला अचानक किया। क्या इसके बारे में किसी को बताया था। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था डूब गयी। लोगों की नौकरी छिन गयी। इन्होंने तमाम सरकारी संस्थाओं हवाई अड्डे, बंदरगाह, रेलवे स्टेशन, सब निजी हाथों में बेच दिया।

नौकरियां छीन ली। आरक्षण खत्म कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने चहेते उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों की मदद नहीं की। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों की फसलों को एमएसपी का अधिकार दिया जाएगा। किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा। किसानों की अन्य तरह से भी मदद होगी।

किसान खुशहाल होगा तभी देश विकसित होगा। कहा कि इन लोगों ने सभी को वैक्सीन लगवा दी। वैक्सीन के कारण हार्ट समेत तमाम तरह की बीमारियां हो रही है। अब तो वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी वैक्सीन वापस ले रही है।

जो वैक्सीन लगवाने का दावा करते थे, अब उन्होंने अपनी फोटो प्रमाण पत्र से हटा ली। वैक्सीन कम्पनियों से पैसा वसूला। जनता की जान खतरे में डाल दी है। नाराज जनता भाजपा सरकार से पूछ रही है कि जिनके शरीर में ये वैक्सीन पहुंच चुकी है उनके अन्दर से वापस कैसे आएगी? भाजपा अपने ही देश के लोगों का जीवन दांव पर लगाकर जनद्रोही पार्टी बन गयी है।

************************

Read this also :-

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म स्वयंभू का नया पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर रिलीज

15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती शुरू करेंगे : राहुल

नई दिल्ली 09 May,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि 4 जून को उनकी यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी का कहना है कि देश में फिलहाल बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर वह 15 अगस्त तक 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे।

उन्होंने गुरुवार को देश के युवाओं ने नाम एक वीडियो संदेश में यह बातें कही। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथ से चुनाव निकल रहा है, वे स्लीप कर रहे हैं और वह हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने (भाजपा) निर्णय ले लिया है कि अगले चार-पांच दिनों में आपके ध्यान को भटकाना है। इसके लिए कुछ न कुछ करना है, लेकिन, आपका ध्यान भटकना नहीं चाहिए। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन, झूठ बोला, नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की।

राहुल गांधी ने कहा, “4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना। इंडिया की सुनो, नफ़रत नहीं, नौकरी चुनो।”

राहुल ने कहा कि हम भर्ती भरोसा स्कीम ला रहे हैं। 15 अगस्त तक हमारी इस भर्ती भरोसा स्कीम में 30 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण का मतदान पूरा हो चुका है। कुल सात चरणों में मतदान होना है, जिसके बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

***********************************

Read this also :-

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म स्वयंभू का नया पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर रिलीज

PoK भारत का हिस्सा, विदेश मंत्री जयशंकर बोले

सभी दल भी गुलाम कश्मीर की वापसी के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली 09 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि गुलाम कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और देश की हर राजनीतिक पार्टी उसकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह वास्तव में हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। विदेश मंत्री जयशंकर बुधवार को गार्गी कालेज में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने मान लिया था कि अनुच्छेद 370 को बदला नहीं जा सकता, लेकिन भाजपा सरकार ने अगस्त, 2019 में उसे निरस्त कर दिया।

जयशंकर ने कहा कि आज देशवासियों के मन में गुलाम कश्मीर का मुद्दा भी आ गया है। यदि आपके विचारों में आ गया है तो बाकी चीजें निश्चित रूप से किसी न किसी बिंदु पर पूरी होंगी। जयशंकर ने आगे कहा कि गुलाम कश्मीर में बिगड़ती आर्थिक स्थिति को लेकर राजनीतिक और मानवाधिकार संगठनों ने लंबा मार्च निकाला है। साथ ही 11 मई को पीओके के मुजफ्फराबाद में धरने का आह्वान किया है।

यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) और ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने संयुक्त बयान में घोषणा की है कि गंभीर बेरोजगारी, गेहूं और आटे पर सब्सिडी रद करने सहित अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा।

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीओके पर बयान देते हुए कहा था कि वहां हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है और वो खुद भारत में आ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग अब उब चुके हैं और वहां से भारत में आना चाहते हैं।

****************************

Read this also :-

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म स्वयंभू का नया पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर रिलीज

बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda को कर्नाटक पुलिस ने किया तलब

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर FIR दर्ज

नई दिल्ली 09 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): कर्नाटक पुलिस ने आपत्तिजनक एनिमेटेड वीडियो मामने में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को तलब किया है। उनके साथ ही आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कर्नाटक पुलिस की यह कार्रवाई कर्नाटक बीजेपी द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने को लेकर की जा रही है।

कर्नाटक बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एनिमेटेड वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लिए आरक्षण पर जारी विवाद को मुद्दा बनाया गया है लेकिन वीडियो मुस्लिम समुदाय और कांग्रेस को आपत्तिजनक रूप से पेश करता है। इसके ख़िलाफ़ शिकायत के बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज कराई थी।

बीजेपी की राज्य ईकाई के उस वीडियो के खिलाफ कांग्रेस नेता रमेश बाबू ने शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि यह वीडियो न सिर्फ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत अपराध भी है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि इस वीडियो से समुदायों के बीच दुश्मनी, नफरत और दुर्भावना भड़क सकती है। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से लोगों को डराने का आरोप भी लगाया था।

बीजेपी की ओर से जो एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया गया था उसमें एससी, एसटी और ओबीसी को एक घोंसले में अंडे के रूप में दिखाया गया। वीडियो में कांग्रेस नेताओं को एक मुस्लिम लिखा बड़ा अंडा रखते दिखाया गया। इसके बाद अंडे से बच्चे निकलते हैं। कांग्रेस नेताओं को सिर्फ़ बड़े को फंड खिलाते दिखाया गया।

बाद में वह बड़े अंडे से निकला बच्चा, बाक़ी अंडों से निकले बच्चों को बाहर फेंक देता है। इस तरह फंड के माध्यम से एससी, एसटी और ओबीसी के मुकाबले मुस्लिम समुदाय का पक्ष लेते हुए दिखाया गया है।

इस मामले में चुनाव आयोग ने भी अब कार्रवाई की है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को ही कर्नाटक भाजपा के विवादित वीडियो को हटाने का आदेश सोशल मीडिया साइट एक्स को दिया है। चुनाव आयोग ने इस बात पर आपत्ति जताई कि जब कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसे हटाने का निर्देश दिया था तो उनके आदेश का पालन नहीं किया गया।

चुनाव आय़ोग का यह निर्देश ऐसे दिन जारी हुआ जिस दिन कर्नाटक की बाक़ी रही 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे थे। कर्नाटक की अन्य 14 संसदीय सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान हो चुका था। यानी जब तक वीडियो हटाया गया तब तक पूरे राज्य में वोट डाले जा चुके थे।

******************************

Read this also :-

निखिल सिद्धार्थ की फिल्म स्वयंभू का नया पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर रिलीज