Category Archives: news

दिल्ली पुलिस का तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन

अमित शाह फर्जी वीडियो मामला

नईदिल्ली,30 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । आरक्षण के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो से संबंधित मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन भेजा है।पुलिस ने बुधवार यानि 1 मई को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे अपने सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी लाने को कहा गया है।रेड्डी के अलावा तेलंगाना के ही 4-5 अन्य लोगों को भी समन भेजकर मामले की जांच में शामिल होने को कहा गया है। इनमें कुछ कांग्रेस नेता भी हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमित शाह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को खत्म करने की बात कह रहे हैं।हालांकि, यह वीडियो फर्जी था और इसे एक अन्य वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके बनाया गया था। मूल वीडियो में शाह ने तेलंगाना में मुस्लिमों को मिलने वाले 4 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने की बात कही थी।

यह वीडियो एक्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों ने साझा किया था, जिसमें कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हैं।आरोप है कि तेलंगाना कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी यह वीडियो साझा किया गया था, जिसके बाद कई पार्टी नेताओं ने इसे रिट्वीट किया।मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख भी हैं और उन्हें समन भेजने का एक कारण यह भी हो सकता है।

गृह मंत्रालय और भाजपा की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। उसने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस ने कहा कि यह वीडियो विभिन्न समुदायों के बीच नफरत फैलाने के उद्देश्य से साझा किया गया और इससे कानून व्यवस्था भंग होने का खतरा है।पुलिस ने एक्स और फेसबुक से वीडियो साझा करने वाले अकाउंट्स की जानकारी मांगी है।

बता दें कि अमित शाह का यह फर्जी वीडियो ऐसे समय पर वायरल हुआ था, जब लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष और सत्तारूढ़ भाजपा आरक्षण को लेकर आमने-सामने हैं।विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, का आरोप है कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह एससी, एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को खत्म कर देगी।दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह तक साफ कर चुके हैं कि भाजपा आरक्षण को हाथ भी नहीं लगाएगी।

****************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर सेना का अपमान किया: राहुल गांधी

भिंड ,30 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेना में लागू की गई अग्निवीर योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर करारा हमला बोला है।

मध्य प्रदेश के भिंड संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर योजना के जरिए मोदी सरकार ने देश की सेना का अपमान किया है। यहां से लोग सेना में सबसे ज्यादा जाते हैं। मोदी सरकार ने दो तरह के सैनिक बना दिए। एक को पेंशन मिलेगी, कैंटीन मिलेगी, अच्छी ट्रेनिंग मिलेगी और दूसरा जवान जिसको न तो कैंटीन मिलेगी, न पेंशन मिलेगी और न ही अच्छी सैलरी मिलेगी। एक को अग्निवीर कहते हैं दूसरा सामान्य जवान होता है। एक को शहीद होने पर सुविधाएं दी जाएगी, दूसरे को शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्होंने सेना का अपमान किया है। सैनिक और आमजन अग्निवीर नहीं चाहते, अगर सिर्फ कोई चाहता है तो वह पीएम मोदी हैं। यह मामूली चुनाव नहीं है, दो विचारधाराओं की लड़ाई है। संविधान ने देश के गरीब, आदिवासी, दलित और सामान्य वर्ग के लोगों को अधिकार दिए हैं। जिसे बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन मैदान में है। वहीं, भाजपा ने मन बना लिया है कि अगर वह चुनाव जीतेंगे तो संविधान की किताब फाड़कर फेंक देंगे। देश में लोगों को जो भी मिला है, सब खत्म हो जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चाहती है कि यह किताब फेंक दी जाए। यह जो चुनाव है वह लोकतंत्र, आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई का चुनाव है। दुनिया में ऐसी कोई शक्ति नहीं है, जो संविधान बदल सके। लेकिन, भाजपा के लोग सपने देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने अंबेडकर के साथ मिलकर अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और यह संविधान हिंदुस्तान की जनता की आवाज से बनाया। इसे हम ऐसे नहीं मिटने देंगे।

**************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने खारिज की याचिका

शराब नीति मामला

नईदिल्ली,30 अप्रैल(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया और उनकी याचिका खारिज कर दी।सिसोदिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दोनों से संबंधित मामलों में जमानत मांगी थी। हालांकि, विशेष जज कावेरी बावेजा ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया।इससे पहले भी सिसोदिया की जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं।

शराब नीति से जुड़े मामले में सिसोदिया 14 महीने से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।सबसे पहले सीबीआई  ने 26 फरवरी, 2023 को उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी ने उन्हें जेल से गिरफ्तार किया। दोनों एजेंसियों ने अलग-अलग मामला दर्ज किया है।पिछले साल ईडी ने सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों की करीब 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने नवंबर, 2021 में नई शराब नीति लागू की थी, जिसमें शराब के ठेके निजी शराब कंपनियों को दिए गए थे।ईडी का आरोप है कि शराब कंपनियों और दक्षिण समूह को फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार ने नीति में बदलाव किए और इसके बदले कंपनियों और दक्षिण समूह ने आप को रिश्वत दी।ईडी का दावा है कि दक्षिण समूह ने आप को 100 करोड़ रुपये रिश्वत दी।

नीति बनाए जाने के समय सिसोदिया दिल्ली के आबकारी मंत्री थे, जिसके अंतर्गत शराब नीति आती है।उन पर कमीशन लेकर शराब की दुकानों का लाइसेंस लेने वालों को अनुचित फायदा पहुंचाने का आरोप है।आरोप है कि कोविड महामारी का हवाला देकर शराब कंपनियों की 144.36 करोड़ रुपये की निविदा लाइसेंस फीस माफ की गई और यह फैसला लेते वक्त सिसोदिया ने कैबिनेट को नहीं बताया और न ही उपराज्यपाल से इसकी अनुमति ली।

सिसोदिया पर एयरपोर्ट पर शराब बेचने का लाइसेंस प्राप्त करने वाले लाइसेंसधारकों को 30 करोड़ रुपये रिफंड करने का भी आरोप है।ये लाइसेंसधारक एयरपोर्ट प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं हासिल कर पाए थे। दावा है कि ये पैसा रिफंड करने की बजाय जब्त किया जाना चाहिए था।इसके अलावा बिना अनुमति के विदेशी बीयर पर 50 रुपये प्रति बॉक्स का आयात शुल्क भी हटा दिया गया, जिससे विदेशी बीयर सस्ती हो गईं और राजकोष को नुकसान हुआ।

शराब नीति मामले में सिसोदिया के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह और भारत राष्ट्र समिति नेता के कविता को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी सिंह जमानत पर बाहर हैं और बाकी सभी जेल में बंद हैं।

******************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

बिहार समेत 4 राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी, रेड अलर्ट

नईदिल्ली ,30 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में बिहार, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भीषण गर्मी पडऩे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने संभावना जताई कि यहां अगले 2 से 3 दिन में अत्यधिक गर्मी पड़ेगी और भयंकर लू चलेगी। इसे देखते हुए विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।लोगों को सावधानी बरतने और सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक घर से बाहर न निकलने को कहा गया है।

आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चली, जिससे तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच गया।आंध्र प्रदेश के कलाईंकुंडा, कंडाला और नंद्याल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस जारी किया गया। ओडिशा के बारीपदा और शेखपुरा में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इन इलाकों में 15 अप्रैल से लू की स्थिति बनी हुई है। पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में गर्मी रहेगी।

आईएमडी ने तेलंगाना, सिक्किम और कर्नाटक के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रेड अलर्ट के साथ-साथ ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में भी लोग बाहर निकलने पर बीमार पड़ सकते हैं।उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मौसम अभी सामान्य बना हुआ है। यहां तापमान 40 डिग्री के आसपास है।दिल्ली में 4 मई के आसपास बारिश होने की संभावना है।

*****************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने पहली बार माना

वैक्सीन से जम सकता है खून का थक्का

नई दिल्ली 30 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : कोरोना महामारी को पुरी दुनिया ने झेला था। इस बीमारी से बचाव के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण हुआ था। अरबों लोगोंं को कोविड वैक्सीन लग भी चुकी है। इस बीच वैक्सीन के दुष्प्रभाव की बात भी अब सामने आ गई है।

यूके की प्रसिद्ध फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में पहली बार स्वीकार किया है कि उसकी कोविड-19 की वैक्सीन से लोगों को टीटीएस जैसे साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। कंपनी ने माना है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) के साथ थ्रोम्बोसिस नामक एक दुर्लभ साइड इफेक्ट पैदा करने की क्षमता है। आपको बता दें कि थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम के कारण शरीर में खून के थक्के जम सकते हैं जो आगे चलकर स्ट्रोक या कार्डियक अरेस्ट जैसी घटनाओं का कारण बनते हैं।

 बीते साल जेमी स्कॉट नामक व्यक्ति ने रक्त के थक्के से पीड़ित होने के बाद एस्ट्राजेनेका पर कानूनी कार्रवाई की है। स्कॉट ने जानकारी दी है कि अप्रैल 2021 में वैक्सीन लेने के बाद उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया और खून बहने लगा जिससे उनके मस्तिष्क में स्थायी चोट लग गई और वह काम करने में असमर्थ हो गए। मई 2023 में कंपनी ने कहा था कि वे यह स्वीकार नहीं करते हैं कि टीटीएस सामान्य स्तर पर वैक्सीन से प्रेरित है।

एस्ट्राजेनेका ने कोवीशील्ड वैक्सीन बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ सहयोग किया था। कंपनी इस वक्त एक मुकदमे से निपट रहा है जिसमें दावा किया गया है कि उनके टीके से मौतें हुई हैं और इस वैक्सीन को लेने वालों को गंभीर नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट को सौंपे गए कानूनी दस्तावेज में एस्ट्राजेनेका दवा कंपनी ने कहा कि यह माना जाता है कि वैक्सीन, बहुत ही दुर्लभ मामलों में, टीटीएस का कारण बन सकती है। कंपनी ने कहा है कि इसका कारण अभी पता नहीं है।

यूके की कोर्ट में दायर मुकदमे में प्रभावित व्यक्ति और उनके परिवार करीब £100 मिलियन के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सच्चाई हमारे साथ है और हम हार नहीं मानेंगे। बता दें कि एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के साथ भी सहयोग किया था।

****************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

विधानसभा के बाद लोकसभा में जाने को बेताब हैं 14 राजनेता

पटना 30 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार विधानमंडल के निचले सदन विधानसभा में अपनी आवाज को बुंलद कर चुके 14 राजनेता इस बार संसद के निचले सदन लोकसभा में अपनी आवाज को बुलंद करने के लिये बेताब हैं।

लोकसभा चुनाव रण 2024 में अलग-अलग राजनीतिक पार्टी के विधायक, सांसद बनने के लिये बेताब हैं। इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नौ विधायक सांसद बनने के लिये चुनावी रण में उतरे हैं। गया सीट पर बोधगया (सु) के विधायक कुमार सर्वजीत पासवान, पूर्णिया से रूपौली की विधायक बीमा भारती, दरभंगा सीट से दरभंगा ग्रामीण के विधायक ललित यादव, उजियारपुर से उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता सांसद बनने के लिये चुनावी मैदान में उतरे हैं।

इसी तरह बक्सर सीट से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र और रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह, जहानाबाद से बेलागंज के विधायक और पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुपौल सीट से सिंहेश्वर विधानसभा के विधायक चंद्रहास चौपाल, सीवान से सीवान के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और अररिया से पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री तस्लीमुद्दीन के पुत्र और जोकीहाट के विधायक शाहनवाज आलम सांसद बनने के लिये डटे हैं।

इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस के टिकट पर भागलपुर के विधायक भागलपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन में शामिल वामदल के दो विधायक भी सांसद बनने के लिये बेताब हैं। तरारी विधानसभा से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के विधायक सुदामा प्रसाद आरा संसदीय सीट जबकि पालीगंज के भाकपा माले के विधायक नालंदा संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और इमामगंज (सु) के विधायक जीतनराम मांझी ने भी गया संसदीय सीट से अपनी किस्मत आजमायी है। किशनगंज सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर के विधायक अख्तरुल ईमान ने किशनगंज संसदीय सीट से अपनी तकदीर आजमायी है।

इन सबके साथ विधान पार्षद और विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर जनता दल यूनाईटेड के टिकट पर सीतामढ़ी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कितने राजनेता राज्य विधानमंडल के निचले सदन विधानसभा से संसद के निचले सदन लोकसभा में पहुंचने में कामयाब हो पाते हैं।

*****************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

एक दिन में अधिकतम 51 हजार भक्त चार धाम की यात्रा कर पाएंगे

देहरादून 30 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तरखंड में 10 मई से चार धाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा में जाने से पहले हर श्रद्धालु का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अभी तक उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

पिछली बार लगभग 55 लाख भक्तों ने यहां दर्शन किए थे, इस बार इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है। पिछली बार इतनी अधिक संख्या में भक्तों के आने से यहां की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थीं। इसीलिए इस बार श्रद्धालुओं की प्रतिदिन की संख्या सीमित कर दी है।

पर्यटन सचिव कुर्वे के अनुसार, इस बार एक दिन में अधिकतम 51 हजार भक्त चार धाम की यात्रा कर पाएंगे। इनमें से 15 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम, 16 हजार बद्रीनाथ, 9 हजार यमुनोत्री तो 11 हजार भक्त गंगोत्री में दर्शन कर सकेंगे।

इन सभी की कुल संख्या 51 हजार होगी। पिछले साल एक दिन में 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे रहे थे, जिसकी वजह से व्यवस्था बिगड़ गई थी।

पर्यटन सचिव कुर्वे के अनुसार, यदि कोई बद्रीनाथ जाना चाहता है तो उसे पहले श्रीनगर में रोका जाएगा। अगर उस दिन के 15 हजार भक्तों की संख्या पूरी हो गई है तो श्रद्धालुओं को यहीं रात रुकना होगा।

उसे अगले दिन यहां से आगे जाने दिया जाएगा। यही स्थिति रुद्रप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी और जोशीमठ में रहेगी। केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, गौरीकुंड में रोका जाएगा।

*************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

दिव्य फार्मेसी और पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस निलंबित

उत्तराखंड सरकार ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल किया हलफनामा

नई दिल्ली 30 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उच्चतम न्यायालय की फटकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के 14 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार ने एक हलफनामा दाखिल कर शीर्ष अदालत के समक्ष कहा है कि उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 15 अप्रैल को निलंबन संबंधी आदेश जारी किया। यह हलफनामा प्राधिकरण की ओर से इसके संयुक्त निदेशक मिथिलेश कुमार ने दायर किया है। राज्य सरकार ने जिन उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, उनमें ‘स्वसारि गोल्ड’, ‘स्वसारि वटी, ब्रोंकोम’, ‘स्वसारि प्रवाही’, ‘स्वसारि अवलेह’, ‘मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर’, ‘लिपिडोम’, ‘बीपी ग्रिट’, ‘मधुग्रिट’, ‘मधुनाशिनी’ वटी एक्स्ट्रा पावर’, ‘लिवमृत एडवांस’, ‘लिवोग्रिट’, ‘आईग्रिट गोल्ड’ और ‘पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप’ शामिल हैं।

संयुक्त निदेशक ने अदालत के आदेशों का अनजाने में अनुपालन नहीं करने के लिए बिना शर्त माफी मांगी है। इसके साथ ही अदालत को आश्वासन दिया है कि वह (प्राधिकरण) जानबूझकर कोई ऐसा कार्य नहीं करेगा, जो शीर्ष अदालत के किसी भी आदेश की अवज्ञा करेगा या इसकी महिमा को कमजोर करेगा। संयुक्त निदेशक ने शीर्ष अदालत से यह कहा, ‘वह स्थिति और मामले की गंभीरता से पूरी तरह अवगत हैं। उन्होंने हमेशा अपनी सर्वोत्तम क्षमता और कानून के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास किया है।”उत्तराखंड सरकार ने अदालत को यह भी कहा कि वह दिव्य फार्मेसी या पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के खिलाफ कानून में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार या इस शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुसार सभी उचित या आगे के कदम उठाना जारी रखेगी।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ (शीर्ष अदालत की) 30 अप्रैल को सरकार के हलफनामे में विचार करेगी।उच्चतम न्यायालय ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 2022 की एक याचिका से संबंधित अदालती अवमानना के मामले की सुनवाई करते हुए उत्तराखंड सरकार से जवाब तलब किया था। उसे इस संबंध में एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था। आईएमए ने अपनी याचिका में पतंजलि आयुर्वेद पर कोविड टीकाकरण अभियान और चिकित्सा की आधुनिक प्रणालियों (एलोपैथ) को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है।इस मामले में अदालत की अवमानना करने पर पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक योग गुरु स्वामी रामदेव और कंपनी के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण अदालत से बिना शर्त माफी मांग चुके हैं।कंपनी की ओर से विभिन्न अखबारों में भी विज्ञापन जारी कर माफी मांगी गई थी।

******************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

डॉ.मुस्तफ़ा युसूफअली गोम की लिखी पहली पुस्तक ‘नरेंद्र मोदी संवाद : नए भारत का संकल्प’ प्रकाशित

30.04.2024  –  ऊर्जावान, राष्ट्र के प्रति समर्पित एवं दृढ़ निश्चय वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अरब से अधिक भारतीयों की आकांक्षाओं और आशाओं के द्योतक हैं। मेहनती, लगनशील और जुझारू श्री नरेन्द्र मोदी करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों का चेहरा हैं। जबसे उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला है, तबसे देश को उस विकास की ओर ले जाने के लिए अग्रसर हैं जहां हर देशवासी अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा कर सके। प्रधानमंत्री जी अंत्योदय के विचार से काफी प्रेरित हैं, वह अंतिम पायदान पर खड़े एक-एक व्यक्ति का पूर्ण विकास करना चाहते हैं।

उनके अनोखे विचारों, निर्णयों ने उन्हें देश और विदेश में काफी लोकप्रिया बना दिया है। उनकी इसी नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए डॉ. मुस्तफ़ा युसूफ अली गोम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारी व्यक्तित्व पर एक पुस्तक लिखी है। इस पुस्तक में भविष्य के भारत की रुपरेखा दर्शाती गई है।

इस पुस्तक के माध्यम से लेखक ने विकसित भारत के लिए मोदी के सफल नेतृत्व को रेखांकित किया है। इस पुस्तक का नाम है ‘नरेंद्र मोदी संवाद : नए भारत का संकल्प’। इस पुस्तक का प्रकाशन मुंबई की चर्चित प्रकाशन संस्था मुंबई हिंदी अकादमी ने की है। पुस्तक पेपरबैक संस्करण में प्रकाशित हुई है। डॉ.मुस्तफ़ा युसूफअली गोम एक विचारक और एक अच्छे लेखक तो हैं ही साथ ही साथ शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में काम करते हैं और मुंबई के कांदिवली में संचालित अंजुमन ए नजमी दाऊदी बोहरा जमात के सचिव भी हैं। एक लेखक के तौर पर उनकी यह पहली पुस्तक है। यह पुस्तक अमेज़ॉन पर ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध है। देश के नवनिर्माण और सामाजिक जनचेतनाओं की जागृत करने वाले नए भारत के उदय में प्रयासरत डॉ.मुस्तफ़ा युसूफअली गोम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बड़े फ़ैन तो है ही उनके अनमोल सामाजिक राजनैतिक विचारों को लोगों तक ले जाते हैं।

प्रतिफल स्वरूप उनकी यह प्रथम पुस्तक कलमबद्ध हो कर पाठकों के लिए बाजार में आई है। अभी हाल ही में डॉ.मुस्तफ़ा युसूफअली गोम को सुप्रसिद्ध सिने अभिनेत्री मन्दाकिनी ने उन्हें सम्मानित किया है। उनके लेखन के मद्देनज़र महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मुंबई की सामाजिक , साहित्यिक संस्था वाग्धारा ने उन्हें ‘वाग्धारा सम्मान 2024’ से भी सम्मानित किया था।

इसके अतिरिक्त उन्हें महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें ‘गऊ भारत भारती’ के सर्वोत्तम सम्मान , पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने भी राजभवन में डॉ. बीआर अंबेडकर पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इसके अलावा अन्य बहुत सी सामाजिक संस्थाओं ने भी उन्हें सम्मानित किया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

4 सेकंड देर न होता तो खत्म हो जाता चंद्रयान-3

इसरो ने बताया क्यों लेट हुई थी लॉन्चिंग

नई दिल्ली ,29 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि अंतरिक्ष में मलबे और उपग्रहों से टक्कर होने की आशंका और उससे बचाव के लिए ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग चार सेकंड की देरी से की गई थी। वैज्ञानिकों ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए अगर ऐसा नहीं किया होता तो चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल नहीं हो पाती और शायद अंतरिक्ष में मलबे से टकरा गया होता।

बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मून मिशन के तहत चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया गया था।  अपनी रिपोर्ट में लिखा है, एलवीएम3-एम4/ चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को  विश्लेषण के आधार पर नाममात्र के चार सेकंड के लिए रोका गया था, ताकि परिचालन ऊंचाई के ओवरलैप होने के कारण अंतरिक्ष के मलबे और उनके कक्षीय चरण में इंजेक्ट किए गए उपग्रहों के बीच निकट संपर्क से बचा जा सके।

दरअसल, किसी भी सैटेलाइट या स्पेस्क्राफ्ट को लॉन्च करने से पहले वैज्ञानिक कोलिजऩ एवॉयडेंस एनालिसिस  करते हैं, ताकि अंतरिक्ष मलबे या किसी उपग्रह से संभावित टक्कर का पता लगाया जा सके। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को ही भारतीय अंतरिक्ष स्थिति आकलन रिपोर्ट 2023 पेश किया, जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश की प्रगति का सालाना लेख-जोखा पेश करता है। इसे इसरो के सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष संचालन प्रबंधन प्रणाली (ढ्ढस्4ह्ररू) द्वारा तैयार किया गया है।

रिपोर्ट में अंतरिक्ष अभियान के तहत होने वाले विभिन्न पर्यावरणीय खतरों जैसे क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं, उल्कापिंडों और कृत्रिम अंतरिक्ष वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में इन जोखिमों को देखते हुए उपग्रहों के प्रक्षेपण वाहनों का आकलन करने, उपग्रहों के वायुमंडलीय पुन: प्रवेश और अंतरिक्ष में मलबों के विकास का अध्ययन करने के लिए निरंतर जागरूकता पर जोर दिया गया है।

बता दें कि चंद्रयान-3 से पहले  की लॉन्चिंग भी 22 अप्रैल 2023 को एक मिनट की देरी की गई थी। इसके अलावा पिछले साल ही 30 जुलाई 2023 को  लॉन्चिंग में भी एक मिनट की देरी की गई थी, ताकि इन दोनों रॉकेट्स और सैटेलाइट के सामने आने वाले अंतरिक्ष मलबे और अन्य उपग्रहों के टक्कर से उसे बचाया जा सके।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में कचरा दिखाई दिया था, जो किसी अन्य सैटेलाइट का टुकड़ा था। अगर पहले से निर्धारित समय पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हो गई होते तो उस कचरे से टक्कर हो जाती और मिशन अंजाम तक नहीं पहुंच पाता।

सोमनाथ ने भारत के अगले चंद्रमा मिशन चंद्रयान -4 के बारे में भी जानकारी साझा की। उनके मुताबिक, चंद्रयान-4 मिशन को चंद्रयान श्रृंखला की अगली कड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि भारत 2040 में चंद्रमा पर उतरने का इरादा रखता है।

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चंद्रमा का निरंतर अन्वेषण आवश्यक है” उन्होंने कहा,”चंद्रयान-4 इस उद्देश्य की दिशा में पहला कदम होगा। मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर एक यान भेजना, नमूने एकत्र करना और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना है। अंतत:, जब भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए तैयार होगा, तो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को प्रयोग करने और सुरक्षित लौटने के लिए चंद्रयान से चंद्रमा पर भेजा जाएगा।

******************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

खुदाई में विष्णु भगवान की मिली 1 हजार साल पुरानी 9 मूर्तियां

खरगोन 29 April (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सब को चौंका के रख दिया है दरअसल, यहां खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति जमीन के नीचे से निकली है। जोकि करीब 1 हजार साल पुरानी है। यहां भवन के काम के लिए खुदाई की जा रही थी।

इस दौरान एक के बाद एक 9 विष्णु भगवान की प्रतिमाएं निकली। ये सभी प्रतिमाएं भगवान विष्णु की अलग-अलग भाव भंगिमा में है। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, वे भगवान के दर्शन करने पहुंच गए। सनावद थाना क्षेत्र के कानापुर में प्रतिमाएं मिली हैं। दरअसल नर्मदा के दक्षिणी क्षेत्र के कानापुर गांव में में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था।

कॉलम के लिए जैसे ही जेसीबी से खुदाई शुरू की, अंदर से भगवान की 1 मूर्ति प्रकट हुई। इसके बाद मजदूरों ने और खुदाई करनी शुरू की तो 8 और मूर्तियां मिली। इसके बाद लोगों ने मूर्ति को मिट्टी से निकालकर पानी से धोया। उन्होंने सरपंच को इसकी जानकारी दो जिसके बाद पुलिस के माध्यम से पुरातत्व संग्रहालय को भी सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नर्मदा घाटी से सटे इस इलाके में कोई प्राचीन मंदिर रहा होगा। माना जा रहा है कि यहां और भी प्रतिमाएं हो सकती हैं।

*****************************

Read this also :-

अनुपमा परमेश्वरन की नई फिल्म को मिला दिलचस्प शीर्षक

बॉक्स ऑफिस पर आयुष शर्मा की रुसलान की हालत खास्ता

सरकार ने छह देशों के लिए 99,150 टन प्याज निर्यात की अनुमति दी

नई दिल्ली  29 April, (एजेंसी) । सरकार ने छह देशों – बांगलादेश, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), भूटान, बहरीन, मॉरिशस और श्रीलंका – को 99,150 टन प्याज का निर्यात करने की अनुमति दी है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

पर्याप्त घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। 2023-24 में खरीफ और रबी दोनों फसलों का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम होने का अनुमान है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ गई है।

खाद्य मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इन देशों में प्याज का निर्यात करने वाली एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) ने एल1 कीमतों पर ई-प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्यात किए जाने वाले घरेलू प्याज की खरीद की है और गंतव्य देश की सरकार द्वारा नामित एजेंसियों को बातचीत में तय दर पर 100 प्रतिशत अग्रिम भुगतान के आधार पर आपूर्ति की है।

खरीदारों के लिए एनसीईएल की पेशकश दर गंतव्य बाजार और अंतर्राष्ट्रीय तथा घरेलू बाजारों में प्रचलित कीमतों को ध्यान में रख कर तय किया गया है। छह देशों को निर्यात के लिए आवंटित कोटा की मांग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है।

एनसीईएल द्वारा निर्यात के लिए प्राप्त प्याज का प्रमुख आपूर्तिकर्ता महाराष्ट्र है, जहां देश में इसका सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।

सरकार ने विशेष रूप से पश्चिम एशिया और कुछ यूरोपीय देशों के निर्यात बाजारों के लिए उगाए गए दो हजार टन सफेद प्याज के निर्यात की भी अनुमति दी थी।

विशुद्ध रूप से निर्यात-उन्मुख होने के कारण, उच्च बीज लागत, अच्छी कृषि पद्धति (जीएपी) को अपनाने और सख्त अधिकतम अवशेष सीमा (एमआरएल) आवश्यकताओं के अनुपालन के कारण सफेद प्याज की उत्पादन लागत अन्य प्याज की तुलना में अधिक है।

उपभोक्ता मामले विभाग के मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत रबी-2024 में से प्याज की बफर खरीद का लक्ष्य इस साल पांच लाख टन तय किया गया है।

******************************

Read this also :-

दीपक तिजोरी की फिल्म टिप्सी का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

गैंग्स ऑफ गोदावरी का टीजर में राउडी अंदाज में विश्वक सेन

ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

संदेशखाली मामले में जारी रहेगी CBI जांच,HC के आदेश पर रोक नहीं

नई दिल्ली 29 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट नें मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि संदेशखाली केस में CBI जांच जारी रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि ‘राज्य सरकार किसी व्यक्ति के हित की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख कैसे कर सकती है। गर्मियों की छुट्टियों के बाद अदालत इस मामले की सुनवाई करेगा।

 मामले की सुनवाई जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने की। दरअसल कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता सरकार को जोरदार झटका देते हुए संदेशखाली केस की सीबीआई जांच करने का फैसला सुनाया था।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली कांड की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे और कहा था जांच की निगरानी खुद कलकत्ता हाईकोर्ट करेगी। मामले में पश्चिम बंगाल सरकार ने कुछ समय की मांग की, अब संदेशकाली मामले की सुनवाई जुलाई में सुनवाई होगी।

****************************

Read this also :-

दीपक तिजोरी की फिल्म टिप्सी का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

गैंग्स ऑफ गोदावरी का टीजर में राउडी अंदाज में विश्वक सेन

लोकसभा चुनाव के छठें चरण में 57 सीटों के लिए अधिसूचना जारी

मतदान 25 मई को

नई दिल्ली 29 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : चुनाव आयोग ने छह राज्यों एवं केन्द्र शासित दिल्ली में कुल 57 संसदीय निर्वाचन क्षेत्राें में चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की। आम चुनाव के छठें चरण में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सात , हरियाणा की दस , उत्तर प्रदेश की 14 , बिहार की आठ , झारखंड की चार , ओड़िशा की छह और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर 25 मई को मतदान कराया जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार इन सीटों पर नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि छह मई है। नामांकन पत्रों की जांच सात मई को की जाएगी और नाम नौ मई तक वापस लिए जा सकेंगे।

लाेकसभा चुनाव के छठें चरण में दिल्ली की चांदनी चौक , उत्तर पूर्वी दिल्ली , पूर्वी दिल्ली , नयी दिल्ली , उत्तर पश्चिम दिल्ली , (अजा) , पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली , हरियाणा में अंबाला (अजा) , कुरुक्षेत्र , सिरसा (अजा) , हिसार , करनाल , सोनीपत , रोहतक , भिवानी-महेन्द्रगढ़ , गुडगांव एवं फरीदाबाद , उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर , प्रतापगढ , फूलपुर , इलाहाबाद , अंबेडकरनगर , श्रावस्ती , डुमरियागंज , बस्ती , संतकबीरनगर , लालगंज (अजा) आजमगढ़ , जौनपुर , मछलीशहर (अजा) और भदोही , बिहार में बालमिकी नगर , पश्चिम चंपारण , पूर्वी चंपारण , शिवहर , वैशाली , गोपालगंज (अजा) , सिवान और महाराजगंज , झारखंड में गिरडीह , धनबाद , रांची और जमशेदपुर , ओड़िशा में सम्बलपुर , क्योंझर ,(अजजा) , धेन्कानल , कटक , पुरी और भुवनेश्वर तथा पश्चिम बंगाल में तामलुक , कांथी , घाटल , झांडग्राम (अजजा) मेंदिनपुर , पुरुलिया , बंकुरा , बिशनुपुर (अजा) निर्वाचन क्षेत्रों में 25 मई को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच कराये जायेंगे।

बिहार और झारखंड के कुछ मतदान केन्द्रों पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार मतदान शाम को चार या पांच बजे तक ही कराया जाएगा। कुल सात चरणों में कराए जा रहे लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को कराई जाएगी।

****************************

Read this also :-

दीपक तिजोरी की फिल्म टिप्सी का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

गैंग्स ऑफ गोदावरी का टीजर में राउडी अंदाज में विश्वक सेन

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा-अमेठी में स्मृति ईरानी का क्या काम

गंगा आरती करने ऋषिकेश पहुंचे

ऋषिकेश 27 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा उत्तराखंड के ऋषिकेश गंगा आरती करने पहुंचे। रॉबर्ट वाड्रा आध्यात्मिक यात्रा के अंतर्गत शुक्रवार को ऋषिकेश पहुंचे थे। गंगा आरती के अलावा वो भजन में भी शामिल हुए।

उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, अंशुल अरोड़ा भी ऋषिकेश पहुंचे।

गंगा आरती के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मैं 1999 से ही राजनीति में सक्रिय हूं। स्मृति ईरानी ने वहां कोई काम नहीं किया है, वहां की जनता चाहती है कि मैं चुनाव लड़ूं।”

बीते दिनों अमेठी में कांग्रेस कार्यालय पर रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर लगाए गए थे जिनमें उनसे यहां से चुनाव लड़ने की मांग की गई थी। ये पोस्टर किसने लगाए थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी।

इसके बाद अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी ने कहा, “अगर रॉबर्ट वाड्रा अमेठी आने में सफल हुए, तो आप लोगों को अपने कागजात छुपाने होंगे, क्योंकि उनकी नजर आपके कागजों पर है।”

बीजेपी अमेठी में स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतार चुकी है, जबकि दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बावजूद अभी तक कांग्रेस ने इस अहम सीट पर अपने किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

बीते दिनों खबर आई थी कि कांग्रेस यहां से राहुल गांधी पर दांव आजमा सकती है।

******************************

Read this also :-

महाराजा बन सिनेमाघरों में हुक्म चलाएंगे विजय सेतुपति!

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान

जंगलों में भीषण आग पर काबू पाने में लगा एमआई-17 हेलीकॉप्टर

नैनीताल 27 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : उत्तराखंड में नैनीताल व आसपास के जंगलों में भीषण आग लगी है। सरकार ने आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स का एमआई-17 हेलीकॉप्टर लगा दिया है।

हेलीकॉप्टर ने शनिवार सुबह भीमताल झील से पानी भरा और पाइंस क्षेत्र में आग बुझाई। इससे पहले भी साल 2019 और 2021 में अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।

नैनीताल से लगे पाइंस, भूमियाधार, ज्योलीकोट, नारायणनगर, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि के जंगल इन दिनों बुरी तरह से धधक रहे हैं।

इस साल बारिश कम होने के कारण सूखे जंगल जगह-जगह जल रहे हैं। दमकल विभाग और वन विभाग आग पर काबू पाने में लगा है। आग इतनी तेज है कि दोनों विभागों के अलावा आर्मी के जवान भी आग पर काबू पाने में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच गहन बातचीत के बाद फैसला लिया गया कि आग पर काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद ली जाए।

इस मिशन के तहत एयरफोर्स का एमआई-17 हेलीकॉप्टर नैनीताल पहुंचा। सुबह हवा और पानी की व्यवस्था देखने के बाद लगभग 7 बजे हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से बकेट (बाल्टी) में पानी भरा और मिशन पर निकल गया।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि पाइंस से लेकर लड़िया कांटा के जंगलों में आग अनियंत्रित रूप से बढ़ रही है, जिसे बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर को भेजा गया है।

बात दें कि इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2021 में इसी तरह अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर बुलाया गया था।

*****************************

Read this also :-

महाराजा बन सिनेमाघरों में हुक्म चलाएंगे विजय सेतुपति!

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान

देश के चार प्रमुख हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी

CISF को मेल में लिखा- पकड़ सको तो पकड़

नई दिल्ली 27 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : देश के चार हवाई अड्डों को बीते दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक ई-मेल के जरिए ये दावा किया गया कि कोलकाता हवाई अड्डे सहित देश के चार अलग-अलग हवाई अड्डों पर बम रखे गए हैं। ये खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये ईमेल 26 अप्रैल को मिला था, जिसमें दावा किया गया कि देश के चार अलग-अलग हवाई अड्डों पर बम रखे गए हैं। जानकारी मिलते ही हवाईअड्डों की गहन जांच की गई और बाद में ये धमकी अफवाह निकली।

बीते दिन जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद हडकंप मच गया। हवाई अड्डे के अधिकारिक फीडबैक आईडी पर शुक्रवार दोपहर में धमकी का ईमेल आया था। इसके बाद हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन चलाया। साइबर टीम भी मौके पर पहुंची।

ईमेल में कहा गया था कि हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर बम रखा गया है। मेल में लिखा था कि मैं बेंगलुरु में बैठा हूं पकड़ सको तो पकड़ लो। उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीने में इस तरह की यह तीसरी धमकी है।

**************************

Read this also :-

महाराजा बन सिनेमाघरों में हुक्म चलाएंगे विजय सेतुपति!

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान

CM ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ते वक्त लड़खड़ाकर गिरीं

दुर्गापुर 27 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गई हैं। ममता बनर्जी दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थीं। इस बीच हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान उनके पैर लड़खड़ा गए। इसके बाद ममता हेलिकॉप्टर के अंदर ही गिर गई। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें उठाया।

जानकारी के मुताबिक, उनके पैर में हल्की चोट आई है। ममता बनर्जी टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघन सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थी।

जिस समय यह घटना घटी उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनकी मदद की। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ देर बाद दुर्गापुर से आसनसोल के रवाना हो गईं।

टीएमसी सूत्रों ने बताया कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह आसनसोल में पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होंगी। बता दें कि वह इससे पहले भी कई बार घायल हो चुकी हैं।

***************************

Read this also :-

महाराजा बन सिनेमाघरों में हुक्म चलाएंगे विजय सेतुपति!

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान

विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी शीघ्र होगी : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली 25 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – रूसी सेना में फंसे 10 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं और बाकी लोगों की रिहाई के लिए भी रूस सरकार ने सहयोग का आश्वासन दिया है। इसी प्रकार से ईरान द्वारा बंधक बनाये गये वाणिज्यिक पोत पर तैनात चालक दल के सदस्यों में भारतीय सदस्यों की भी जल्द ही स्वदेश वापसी होने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की रूस यात्रा एवं रूसी सेना में फंसे भारतीयों को सेवा मुक्त करके स्वदेश लाने से संबंधित एक सवाल के जवाब में श्री जायसवाल ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार उच्च पदस्थ अधिकारियों की 12वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के लिए सेंट पीटर्सबर्ग में हैं और उन्होंने इसके अलावा कई अन्य बैठकें कीं, जिसमें रूस में उनके समकक्ष निकोलाई पेत्रुशेव के साथ बैठक भी शामिल है। उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की है जो द्विपक्षीय एजेंडे का हिस्सा हैं और उन्होंने ब्राजील के सेल्सो अमोरिम सहित कई अन्य बैठकें भी कीं हैं।

प्रवक्ता ने कहा, “जहां तक ​​भारतीय नागरिकों के संबंध में सवाल है, हम इन मामलों को विभिन्न स्तरों पर बहुत सक्रियता से उठा रहे हैं, जिसमें रूस के विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और वहां के कई अन्य संगठन शामिल हैं। और हम उन सभी भारतीयों को वापस स्वदेश लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो अब तक हमारे संपर्क में आए हैं और रिहा होना चाहते हैं। ऐसे 10 लोग भारत वापस आ गए हैं और वे घर लौट आए हैं। रूस की ओर से कहा गया है कि जो अन्य भारतीय वहां हैं, उन्हें भी रिहा कर दिया जाएगा और वे घर लौट आएंगे।”

ईरान द्वारा जब्त किए गए जहाज एमएसवी आयरिश पर चालक दल के 16 भारतीय सदस्यों के बारे में पूछे जाने पर श्री जायसवाल ने कहा, “जहाज पर तैनात चालक दल के सदस्यों में शामिल एक लड़की वापस आ गई है। हमने इन 16 लोगों के लिए राजनयिक संपर्क दिये जाने की मांग की थी जो हमें मिली और हमारे अधिकारी उनसे मिले। उनका स्वास्थ्य अच्छा है और जहाज पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। जहां तक उनकी रिहाई का प्रश्न है तो उसके लिए उनके रोज़गार अनुबंध की कुछ शर्ताें से संबंधित कुछ जटिलताएं हैं, उनके सुलझते ही वे वापस लौट आएंगें।”

अमेरिका में कोलंबिया विश्वविद्यालय और अन्य विश्वविद्यालयों में इज़रायल के विरोध में होने वाले राजनीतिक विरोध प्रदर्शनों के बारे में एक सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हमने इस मामले पर रिपोर्ट देखी हैं और संबंधित घटनाओं पर नज़र रख रहे हैं। हर लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं समझ के बीच सही संतुलन होना चाहिए। ज़िम्मेदारी और सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था के मामले में, लोकतंत्रों को विशेष रूप से अन्य साथी लोकतंत्रों के संबंध में यह समझ प्रदर्शित करनी चाहिए। आख़िरकार, हम सभी का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाता है कि हम घर पर क्या करते हैं, न कि हम विदेश में क्या कहते हैं।”

एक विदेशी पत्रकार द्वारा अमेरिका के नागरिक एवं घोषित खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के कथित प्रयास के बारे में एक प्रश्न पूछे जाने पर श्री जायसवाल ने कहा, “हमने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। उच्च स्तरीय समिति कई सूचनाओं पर गौर कर रही है जो अमेरिकी पक्ष द्वारा हमारे साथ साझा की गई थीं क्योंकि वे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी समान रूप से प्रभाव डालती हैं। उच्च स्तरीय समिति उन पहलुओं पर गौर कर रही है और अभी यही स्थिति है। अमेरिकी विदेश विभाग की मानवाधिकारों पर ताज़ा रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह रिपोर्ट बेहद पक्षपातपूर्ण है और भारत की खराब समझ को दर्शाती है। हम इसे कोई महत्व नहीं देते हैं और अन्य सभी से भी ऐसा ही करने का आग्रह करते हैं।

****************************

Read this also :-

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

पुष्पा 2: द रूल के पहले गाने पुष्पा पुष्पा का धमाकेदार प्रोमो आउट

शहीद की बेटी की शादी में पहुंचकर CRPF के अधिकारियों-कार्मिकों ने किया कन्या दान

अलवर 25 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के अधिकारी एवं कार्मिकों ने अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के दुब्बी गांव में अमर शहीद राकेश मीना की पुत्री का विवाह समारोह में पहुंचकर कन्यादान किया।

शहीद के चाचा राम प्रसाद पंच दुब्बी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश भाबला ने बताया कि शहीद राकेश मीना के चार बेटियां हैं जिनमें से सबसे बड़ी बेटी सारिका का विवाह नरेन्द्र मीना कल्याणपुर कठूमर निवासी के साथ 23 अप्रैल को सम्पन्न हुआ।

इस शादी में बडे़-बडे़ आला-अधिकारियों ने आकर शहीद की बेटी सारिका को आशीर्वाद दिया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स समूह केन्द्र अज़मेर से डीआईजी संजय के साथ दो कमांडेंट, इंस्पेक्टर, राजगढ़ पुलिस उपाधीक्षक मनीषा मीना और सीआरपीएफ बटालियन के जवान शहीद की बेटी सारिका की शादी में पहुंचकर वर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

सीआरपीएफ कोष से एक लाख इक्यावन हजार की सहायता मैरिज प्रमाण पत्र जारी होते ही सारिका के खाते में डाले जायेंगे । केन्द्र समूह प्रथम अज़मेर बटालियन की तरफ़ से एसी मिक्सर इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा अन्य सामान गिफ्ट भेंट किया और 21000 रुपये नगद कन्यादान देकर सारिका को आशीर्वाद दिया।

***************************

Read this also :-

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

पुष्पा 2: द रूल के पहले गाने पुष्पा पुष्पा का धमाकेदार प्रोमो आउट

PM मोदी और राहुल गांधी के भाषणों पर सख्त हुआ चुनाव आयोग

भाजपा और कांग्रेस से जवाब तलब

नई दिल्ली 25 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – चुनाव आयोग ने आज कांग्रेस और भाजपा अध्यक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बयान पर जवाब मांगते हुए नोटिस जारी किया है।

ये नोटिस मोदी और राहुल के भाषणों के खिलाफ की गई शिकायतों के आधार पर जारी किया गया। इन शिकायतों में आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को जवाब देने को कहा है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

आयोग ने दोनों पार्टियों के अध्यक्ष से इस मामले में 29 अप्रैल सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है। राहुल गांधी द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन किए जाने का संज्ञान लिया गया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों, स्टार प्रचारकों के आचरण की प्राथमिक और बढ़ती जिम्मेदारी लेनी होगी।राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने भाजपा चीफ जेपी नड्डा से जवाब मांगा है।

*******************************

Read this also :-

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

पुष्पा 2: द रूल के पहले गाने पुष्पा पुष्पा का धमाकेदार प्रोमो आउट

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 88 सीटों पर कल

नई दिल्ली 25 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव में शुक्रवार को 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर वोट डाले जायेंगे और इसके लिये चुनाव आयोग ने मतदान केन्द्रों तक वोटिंग मशीनें पहुंचाने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जायेगा।

इसके लिए दूरदराज के मतदान केन्द्रों पर मतदान कराने वाले अधिकारियों की टीमें मतदान सामग्री के साथ पहले ही रवाना कर दी गयी हैं। आयोग ने दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिये घर से मतदान करने की सुविधा भी की है। तेज गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था की जा रही है।

पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान 66 प्रतिशत से कुछ अधिक था, जो 2019 के औसत मतदान की तुलना में तीन प्रतिशत कम रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये फोन पर रिकार्ड की हुई अपील जारी करने के अलावा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मतदान के महत्व को रेखांकित कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर भी चुनाव होना था, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार के निधन के कारण अब इस सीट पर चुनाव सात मई को तीसरे चरण में कराया जाएगा। 88 सीटों पर कुल 1206 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

इस चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ- आठ , मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर, मणिपुर तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट पर मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग के अनुसार इस चरण के लिये 89 सामान्य पर्यवेक्षक, 53 पुलिस पर्यवेक्षक और 109 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए कई रैली और रोड शो किये।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी सक्रिय रूप से प्रचार किया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने जमकर चुनाव प्रचार किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी , प्रियंका गांधी , कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारामैया, उप-मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी तथा पार्टी के दिग्गज नेताओं ने भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया। दूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटों में जहां वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अग्नि परीक्षा होगी, वहीं तीन केंद्रीय मंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

राजस्थान के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों के भाग्य का फैसला भी जनता 26 अप्रैल को ही तय करेगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टिकट दिया है। कर्नाटक की मान्ड्या लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की साख दांव पर है।

श्री कुमारस्वामी की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का भाजपा के साथ गठबंधन हैं। केरल की तिरुअनंतपुरम सीट भी चर्चा में है, जहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर से है। राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा से तीसरी बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। मथुरा सीट से हेमा मालिनी और मेरठ सीट से धारावाहिक रामायण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या की साख बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर दांव पर लगी है।

तेजस्वी ने पिछला चुनाव इसी सीट से जीता था। कांग्रेस ने यहां सौम्या रेड्डी को टिकट दिया है। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट शुरुआत से ही चर्चा में रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने यहां बीमा भारती को उतारा है। राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इस सीट पर कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन गठबंधन सहयोगी राजद ने कांग्रेस को यह सीट नहीं दी। अब पप्पू यादव इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

गौरतलब है कि लोक सभा के पहले चरण के चुनाव में 16.63 करोड़ मतदाताओं ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल सहित कुल आठ केन्द्रीय मंत्रियों,दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व राज्यपाल सहित 1605 प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला तय किया था। पहले चरण में 102 सीटों पर औसतन 62 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। दूसरे चरण के लिये इन सीटों पर मतदान कराया जायेगा ….असम की सिलचर, मंगलदोई , नवगोंग और कलियाबोर बिहार की किशनगंज ,कटिहार ,पूर्णिया, भागलपुर और बांका छत्तीसगढ़ की राजनंदगांव ,महासमुंद और कांकेर जम्मू और कश्मीर की जम्मू और कर्नाटक की उडुपि, चिकमंगलूर, हासन ,दक्षिण कन्नड़ ,चित्रदुर्ग ,तुमकुर ,मंड्या, मैसूर ,चामराजनगर ,बेंगलुरु ग्रामीण , बेंगलुरु उत्तर ,बेंगलुरु सेंट्रल ,बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर और कोलार केरल की कासरगोड, कन्नूर ,वाटकरा ,वायनाड ,कोझिकोड, मलप्पुरम ,पोन्नानी ,पलक्कड़ ,अलाथुर ,त्रिशूर, चलाकुडी ,एर्नाकुलम ,इडुक्की ,कोट्टायम, मावेलिककारा अलाप्पुझा ,पथानामथिट्टा ,कोल्लम ,अट्टिंगल और तिरुवनंतपुरम मध्य प्रदेश की दमोह ,खजुराहो ,सतना ,रीवा ,बैतुल और होशंगाबाद , महाराष्ट्र की बुलढाना, अकोला,अमरावती वर्धा ,यवतमाल-वाशिम ,नांदेड़ परभनी और हिंगोली , मणिपुर की बाहरी मणिपुर और राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर ,पाली ,जोधपुर ,बाड़मेर ,जालौर ,उदयपुर ,बांसवाड़ा चित्तौड़गढ़ ,कोटा झालावाड़-बारां ,राजसमंद और भीलवाड़ा त्रिपुरा की त्रिपुरा पूर्व और उत्तर प्रदेश की अमरोहा ,मेरठ ,बागपत ,गाज़ियाबाद ,गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ मथुरा ,बुलन्दशहर ,पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग ,रायगंज और बेलूरघाट। सात चरणों में कराये जा रहे लोकसभा चुनावों की मतगणना चार जून को करायी जाएगी।

*****************************

Read this also :-

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

पुष्पा 2: द रूल के पहले गाने पुष्पा पुष्पा का धमाकेदार प्रोमो आउट

दिल्ली शराब घोटाला में मनीष सिसोदिया को झटका

न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी

नई दिल्ली 24 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक के लिए बढ़ा दी है।

इससे पहले मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दिल्ली शराब घोटाले में 26 मई तक बढ़ाई गई थी। अब फिर से उनकी रिमांड बढ़ा दी गई है। ऐसे में फिलहाल मनीष सिसोदिया को जेल में ही रहना होगा।

अरविंद केजरीवाल को भी तिहाड़ जेल में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें भी कोर्ट से रियायत नहीं मिल पा रही है।

बता दें, पूर्व डिप्टी सीएम को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 26 फरवरी, 2023 को “घोटाले” में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। ईडी ने 9 मार्च, 2023 को सीबीआई की एफआईआर से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया।

28 फरवरी, 2023 को सिसोदिया ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।

******************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर

मनोज तिवारी ने कहा- प्रॉपर्टी वाले बयान से देश सन्न

पटना 24 April,, (Rns): भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद मनोज तिवारी बुधवार को चुनाव प्रचार को लेकर बिहार पहुंचे। पटना पहुंचने पर उन्होंने राजद और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रॉपर्टी जांचकर मुस्लिमों में बांट देने के उनके बयान से पूरा देश सन्न है।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान राजद के नेता तेजस्वी यादव के एक बयान के संबंध में पूछने पर कहा कि तेजस्वी सूपड़ा साफ होने के महारथी बन चुके हैं। तेजस्वी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कहना कि देश के लोगों की प्रॉपर्टी की समीक्षा करेंगे। सोने-चांदी की समीक्षा करेंगे, अल्पसंख्यक में, मुस्लिम में उसको हम बराबर बांट देंगे। मैं समझता हूं इसके बाद कुछ बताने की जरूरत नहीं है कि और देश को बांटने में लगे हुए लोग साफ हो जायेंगे।

कन्हैया कुमार के दिल्ली से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने पर तिवारी ने कहा कि बेगूसराय ने 4 लाख से हराकर भेजा था और दिल्ली वाले 5 लाख से ज्यादा मतों से हराकर भेजेंगे। टुकड़े-टुकड़े गैंग को देश का कोई व्यक्ति स्वीकार करने वाला नहीं है।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने के संबंध में उन्होंने कहा कि पवन से हम बात करेंगे कि वह राष्ट्रवादी व्यक्ति हैं, इसलिए राष्ट्र के विकास में अपना सहयोग करें।

पवन को छोटा भाई बताते हुए उन्होंने कहा कि उनको आसनसोल से टिकट दिया था लेकिन खुद पवन सिंह ने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया और टिकट लौटा दिया लेकिन भविष्य में उनका ध्यान रखा जाएगा। हम पवन से बात करेंगे। पवन बहुत अच्छा लड़का है।

बिहार के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे जितनी गर्मी हो, चाहे जितनी ताप हो, भारतीय जनता पार्टी को जीत दिला कर मोदी जी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाएं। तिवारी ने कहा कि चुनावी माहौल अच्छी तरह आप देख रहे हैं। देश का माहौल बहुत अच्छा है। हमें पूरा विश्वास है कि बिहार में भी इस बार भी हम लोग क्लीन स्वीप करेंगे।

*******************************

Read this also :-

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड थलाइवर171 का टाइटल कूली का टीजर रिलीज

धनुष ने रिलीज किया अपनी अपकमिंग फिल्म कुबेर का पोस्टर