Category Archives: news

दिल्ली विधानसभा चुनाव : आप ने दिल्ली में लगवाए होर्डिंग्स

बीजेपी से पूछा सीएम का नाम

नई दिल्ली 09 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर होर्डिंग्स लगवाए हैं, जिसमें भाजपा से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सवाल पूछा गया है। साथ ही उसे गाली-गलौज पार्टी भी बताया है।

आम आदमी पार्टी के इस होर्डिंग में एक तरफ अरविंद केजरीवाल की तस्वीर लगाई गई है, जबकि दूसरी तरफ प्रश्न चिन्ह छपा हुआ है। होर्डिंग में सबसे ऊपर लिखा है कि दिल्ली का सीएम कौन? इसके बाद अरविंद केजरीवाल की फोटो के साथ आम आदमी पार्टी का नाम लिखा है। जबकि दूसरी तरफ प्रश्न चिन्ह के साथ गाली-गलौज पार्टी लिखा है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से यह होर्डिंग दिल्ली के वजीरपुर फेस-1 अशोक विहार में लगाया गया है। इसके अलावा एक अन्य होर्डिंग शादीपुर डिपो में लगाया गया है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बीजेपी से सवाल पूछा था। वीडियो में पूछा गया कि बिना दूल्हे का घोड़ा किसका है। क्या यह घोड़ा भाजपा का है? भाजपा का है तो दूल्हे का नाम बताएं।

वीडियो को कैप्शन दिया, “भाजपा वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है।”

इस वीडियो के जरिए आप सीएम चेहरे को लेकर सवाल उठा रही है।

आम आदमी पार्टी के वीडियो पर भाजपा ने भी नया पोस्टर जारी किया था। आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस पोस्टर में भाजपा ने कहा, “आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी।”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का मंगलवार को ऐलान किया गया। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार उतार रही है। जिस इंडिया ब्लॉक में आप और कांग्रेस शामिल हैं, उसके ही सहयोगियों टीएमसी और सपा ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में समर्थन देने का फैसला किया है।

**************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

दिग्गज फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी के निधन से आहत फिल्म जगत

करीना कपूर समेत अन्य सितारों ने जताया शोक

मुंबई 09 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । दिग्गज फिल्म निर्माता, चित्रकार और पत्रकार प्रीतीश नंदी के निधन से फिल्म जगत आहत है। करीना कपूर खान, अनिल कपूर, अनुपम खेर के साथ ही अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर शोक जताया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह इस खबर से बहुत दुखी हैं। उन्होंने प्रीतीश को “यारों का यार” कहकर याद किया। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने एक पुरानी तस्वीर के साथ लिखा, “अपने सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं!

अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और एक साहसी और अद्वितीय संपादक/पत्रकार! वह मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में मेरा सपोर्ट सिस्टम और ताकत का एक बड़ा सोर्स थे। हमने बहुत सी चीजें साझा कीं। वह उन सबसे निडर लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिला। जीवन में मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखीं। इधर बीच हमारी मुलाकात नहीं हो पाई थी। लेकिन एक समय था जब हम हमेशा मिलते रहते थे!”

अभिनेता ने आगे लिखा, “मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर के कवर पर और सबसे महत्वपूर्ण रूप से ‘द इलस्ट्रेटेड वीकली’ पर रखकर मुझे आश्चर्यचकित कर दिया था। वह यारों के यार की सच्ची परिभाषा थे! मैं तुम्हें और हमारे साथ बिताए दिनों को याद करूंगा मेरे दोस्त।” ‘

‘चमेली’ में प्रीतीश नंदी के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा कर निर्माता को श्रद्धांजलि दी। तस्वीर में अभिनेत्री नंदी के साथ गुफ्तगू करती दिखीं।

अभिनेता अनिल कपूर ने पोस्ट साझा कर बताया कि उन्हें इस खबर से झटका लगा है। उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय मित्र प्रीतीश नंदी के निधन से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। एक निडर संपादक, एक साहसी व्यक्ति और अपने वचन का पक्का आदमी, उसने किसी और की तरह ईमानदारी का परिचय नहीं दिया। मुझे अभी भी एक वीकली कवर शूट याद है, जिसकी उन्होंने योजना बनाई थी।

जब मुझे असहज महसूस हुआ, तो उन्होंने तुरंत इसे रद्द कर दिया, यह कहते हुए कि यदि आप खुश नहीं हैं, तो मैं इसे प्रकाशित नहीं करूंगा। उस इशारे ने विश्वास और सम्मान पर बनी दोस्ती की शुरुआत की थी। मेरा दिल उनके परिवार के लिए दुखी है। मैं हमेशा उनकी उपस्थिति, उनकी आवाज और उनके द्वारा किए गए हर काम में दिखाई गई निडरता को याद करूंगा।”

अभिनेत्री सोफी चौधरी ने एक्स पर लिखा, “ ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ के दौरान आपको जानना सौभाग्य की बात थी। एक फिल्म निर्माता और पत्रकार/संपादक के रूप में आप साहसी और अद्वितीय थे। मैं हमेशा आपके बारे में गर्मजोशी से सोचूंगी। परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना।”

अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, “ हमने एक रचनात्मक और अच्छे इंसान को खो दिया। प्रीतीश नंदी सर, हम आपको मिस करेंगे।”

प्रीतीश नंदी का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी गिनती इंडस्ट्री के सफल फिल्म निर्माताओं में की जाती है। उन्होंने ‘चमेली’, ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी’, ‘मस्तीजादे’, ‘द मिस्टिक मस्सेर’, ‘सुर’, ‘कांटे’, ‘झंकार बीट्स’, ‘मुंबई मैटिनी’, ‘पॉपकॉर्न खाओ मस्त हो जाओ’, ‘शब्द’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’, ‘अनकही’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, जस्ट मैरिड, अग्ली और पगली, धीमे धीमे, रात गई बात गई?, शादी के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों का निर्माण किया।

***********************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

तिरुपति : कोई व्यवस्था नहीं थी, काउंटर खुलते ही मची भगदड़

चश्मदीदों ने बयां किए तिरुपति हादसे के हालात

तिरुपति 09 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति (Tirupati) में हुई भगदड़ (Stampede) में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के चश्मदीदों ने जो बताया, वह हैरान कर देने वाला है।

एक महिला ने कहा कि टिकट लेने के लिए भीड़ काफी ज्यादा इकट्ठी हो गई थी। उसने कहा कि पहले से टिकट खरीद लेने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने टिकट वितरण के लिए दरवाजा खोला, लोगों की भीड़ वहां टूट पड़ी।

महिला ने कहा कि उसके परिवार के 20 सदस्य वहां मौजूद थे, जिसमें से 6 घायल हो गए। महिला ने कहा कि वहां बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी थे, जो टिकट के लिए दौड़ पड़े थे। इस कारण भी कई महिला श्रद्धालुओं को चोटें आईं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

श्रद्धालु ने बताया कि काफी भीड़ होने के कारण भगदड़ मची। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला, लोग टिकट खरीदने के लिए टूट पड़े। टोकन पहले खरीद लेने की कोई व्यवस्था ही नहीं थी।

मेरे परिवार के 20 लोगों में 6 घायल हैं। हम 11 बजे लाइन में खड़े हुए थे। कतार में इंतजार करने के दौरान हमें दूध और बिस्किट दिया गया। पुरुषों की भीड़ टोकन खरीदने के लिए दौड़ पड़ी, इसमें कई महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मृतक महिला मल्लिका के पति ने भी घटना का खौफनाक मंजर बयां किया। उसने बताया कि जब उसकी पत्नी और दूसरे लोग वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट खरीदने की कोशिश कर रहे थे, तभी भगदड़ मच गई।

******************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

जौनपुर के एक परिवार ने बनाया राम मंदिर का भव्य मॉडल

महाकुंभ में दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

जौनपुर 09 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शहर पूरी तरह से महाकुंभ के रंग में सराबोर हो चुका है। 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

इस बीच, महाकुंभ में इस बार जौनपुर के कलाकारों की प्रतिभा की झलक देखने को मिलेगी। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में भी राम मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।

दरअसल, जौनपुर के शाहगंज नगर के रहने वाले राजकुमार कसेरा ने महाकुंभ के लिए 6 फीट ऊंचा, 8 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा राम मंदिर का भव्य मॉडल बनाया है। इस मंदिर को अखाड़ा समिति को भेंट किया गया है।

कलाकार राजकुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, “प्रयागराज में इस बार होने वाले महाकुंभ में हमारे बनाए राम मंदिर के भव्य मॉडल के लोग दर्शन कर पाएंगे। हमारी कलाकारी को भी देखेंगे, जो हमारे लिए गर्व की बात है।”

बता दें कि राम मंदिर भव्य मॉडल बनाने में लगभग 10 दिनों का समय लगा है। इसे बनाने में प्लाई, थर्माकोल और मोती का इस्तेमाल किया गया है। राजकुमार के परिवार के सदस्यों ने दिन-रात मेहनत करके एक सुंदर भव्य राम मंदिर बनाया है।

हालांकि, अभी भी राम मंदिर का एक और मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिसे कुंभ मेले में भेंट किया जाएगा।

राजकुमार ने आगे कहा, “उन्हें प्रयागराज के एक दोस्त के माध्यम से महाकुंभ मेले की अखाड़ा कमेटी की तरफ से राम मंदिर मॉडल का निर्माण करने को कहा गया था।

जिसके बाद उन्होंने राम मंदिर के मॉडल को बहुत ही शिद्दत और लगन के साथ बनाया और बाद में उसे अखाड़ा कमेटी को सौंपा गया। इसे बनाने में लगभग 15 हजार रुपये का खर्च आया है।”

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार सभी लोग महाकुंभ में संगम स्नान कर मेले की भव्यता का आनंद उठाएं।

************************

Read this also :-

विराट कर्ण की पैन इंडिया फिल्म नागबंधम से प्री-लुक पोस्टर आउट

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

यश का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, टॉक्सिक का जहर टीजर रिलीज

केजीएफ स्टार का फस्र्ट लुक आउट

09.01.2025 – साउथ सुपरस्टार यश इंडियन सिनेमा में अपना नाम कमा चुके हैं. नवीन कुमार गौड़ उर्फ रॉकिंग स्टार यश के फैंस के लिए आज खुशी का दिन है. यश अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. जानकर हैरानी होगी कि यश बीते 17 सालों से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, लेकिन साल 2018 में आई फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 से उन्हें वर्ल्डवाइड पहचान मिली है.

केजीएफ से पहले यश को कई फिल्मों में देखा गया है, लेकिन यह सभी फिल्में कन्नड़ सिनेमा तक ही सिमटकर रह गईं. आज इंडिया के कोने-कोने में यश की फिल्मों का इंतजार होता है. वहीं, बर्थडे के मौके पर यश ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.यश स्टारर एक्शन एडवेंचर फिल्म टॉक्सिक से यश ने बीती 6 जनवरी को एक पोस्टर शेयर किया था और अपने फैंस को कहा था कि वह अपने 39वें बर्थडे पर फिल्म से बड़ा और सरप्राइज गिफ्ट देंगे.

अब यश ने अपना वादा पूरा करते हुए फिल्म टॉक्सिक से फैंस के लिए बड़ा गिफ्ट भेजा है. यश ने अपने बर्थडे पर फिल्म टॉक्सिक से एकदम जहर टीजर शेयर किया है, जिसमें यश को एक बार में पोल गर्ल और बार डांसर के साथ इंटीमेट होते देखा जा रहा है. वहीं, टीजर में यश का फर्स्ट लुक भी देखने को मिल रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि यश अपनी इस फिल्म से भी फैंस को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं.

बता दें, फर्स्ट लुक में यश ने क्रीम रंग के कॉस्ट्यू पर हैट लगाई हुई है और वह इस लुक में किसी माचोमैन से कम नहीं दिख रहे हैं.टॉक्सिक: ए डार्क फेयरीटेल को गीतू मोनदास डायरेक्ट कर रही हैं. टॉक्सिक आगामी 10 अप्रैल को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है. यश की यह पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. बता दें,

यश को तीन साल पहले साल 2022 में फिल्म केजीएफ 2 में देखा गया था, इसके बाद से यश किसी फिल्म में नहीं दिखे. अब यश अपनी इस फिल्म पर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं और दर्शकों को एक नया सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हैं.

**************************

 

सारण जिले के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा

राजीव प्रताप रुडी ने आभार व्यक्त किया

“ये घोषणाएं जिले के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम हैं। यह जिले की कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को प्रोत्साहन देंगी : रूडी

* विशुनपुरा-डोरीगंज एलिवेटेड पथ का निर्माण: ट्रकों के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगा। राजधानी पटना से छपरा का आवागमन सुगम होगा।

* एन.एच.-19 छपरा सेक्शन का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण: पटना, छपरा, सीवान और गोपालगंज के बीच आवागमन बेहतर होगा।

* खैरा-बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण: आरओबी के लिए हाल ही में दिशा की बैठक में चर्चा हुई थी, यह छपरा शहर के लोगों को रेलवे स्टेशन तक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा।

* सारण तटबंध पर सिंगल लेन पथ को डबल लेन में अपग्रेड करना: इससे लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन के लिए नया मार्ग मिलेगा।

* छपरा शहर में चार नए आर.ओ.बी. का निर्माण: भिखारी ठाकुर ढाला, जगदम कॉलेज ढाला, गड़खा ढाला और राम नगर ढाला पर बनने वाले रेल ओवर ब्रिज से शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।

* बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का समग्र विकास: एन.एच.-19 फोरलेन से नखास क्षेत्र तक सड़क चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी।

पटना , 08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सारण जिले में “प्रगति यात्रा” के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं और विकास योजनाओं के लिए स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री व जल संसाधन संबंधी संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष  राजीव प्रताप रुडी ने मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

रुडी ने कहा कि “इन सभी योजनाओं पर दिशा समिति की बैठकों में चर्चा और विमर्श किया गया था। इनकी स्वीकृति और क्रियान्वयन से सारण जिले के नागरिकों को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इन योजनाओं को प्राथमिकता दी।”

जिले में सड़क और आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए की गई ये घोषणाएं क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ कई बैठकों और विमर्शों के दौरान इन मुद्दों को उठाया था, और आज इन योजनाओं को मूर्त रूप मिलता देखकर उन्हें अत्यंत संतोष हुआ है।

सांसद श्री रुडी ने आशा व्यक्त की कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र होगा, जिससे जिले के विकास में गति आएगी। सांसद श्री रुडी ने कहा, “ये सभी घोषणाएं सारण जिले के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम हैं।

ये परियोजनाएं जिले की कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को प्रोत्साहन देंगी। मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने सारणवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी।”

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन योजनाओं का कार्यान्वयन शीघ्र और प्रभावी रूप से होगा ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

*********************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

केंद्रीय जल आयोग के चार भ्रष्टाचारी अधिकारी छुट्टे घूम रहे

जल शक्ति मंत्रालय की निष्क्रियता 

नई दिल्ली, 08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जल शक्ति मंत्रालय की निष्क्रियता से केन्द्रीय जा आयोग के चार भ्रष्टाचारी अधिकारी छुट्टे घूम रहे है । 120 से अधिक सरकारी अधिकारियों की मेहनत की कमाई के लगभग ₹20 करोड़ हड़पने वाले इन अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा ।

जल शक्ति मंत्रालय, गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक और तार मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खुफिया ब्यूरो (आईबी), केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), केंद्रीय मृदा और सामग्री अनुसंधान स्टेशन (सीएसएमआरएस), राष्ट्रीय जल अकादमी (एनडब्ल्यूए) और अन्य विभागों के 120 से अधिक सरकारी अधिकारी भूमि पूलिंग नीति से जुड़ी एक धोखाधड़ी योजना का शिकार हो गए हैं।

उनकी मेहनत की कमाई की ₹20 करोड़ से अधिक की राशि धोखाधड़ी करने वाले सलाहकार/भूमि डेवलपर श्री मुकेश कुमार के साथ मिलकर केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हड़प ली गई, इनमें  (1) श्री ए.के. खरया, मुख्य अभियंता; (2) श्री अभिषेक सिन्हा, निदेशक; (3) श्री विमल कुमार, निदेशक; और (4) श्री प्रदीप ठाकुर, निदेशक। इन मामलें में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने आईपीसी की धारा 406, 420 और 120बी के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 55/2020 के तहत सभी आरोपियों को विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया। नतीजतन, उन पर आईपीसी की धारा 420/409/406/120बी के तहत आरोप-पत्र दायर किया गया, जिसमें आजीवन कारावास का प्रावधान है।

आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आरोप एक जैसे थे, केवल सलाहकार/डेवलपर को अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया गया और जेल में डाल दिया गया, जो जून 2024 तक जेल में रहा। हालांकि, आरोपी सीडब्ल्यूसी अधिकारियों ने गिरफ्तारी और अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने के लिए सीडब्ल्यूसी स्तर और जल शक्ति मंत्रालय में कैडर-नियंत्रण प्राधिकरण दोनों पर अपने प्रभाव का लाभ उठाया।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) कोर्ट, द्वारका ने 14 अगस्त 2024 के अपने आदेश में कहा कि प्रतिष्ठित अधिकारी कल्याण सोसायटी (ईओडब्ल्यूएस) के पास आवासीय सोसायटी के विकास के लिए धन एकत्र करने का अधिकार नहीं था, क्योंकि उन्होंने डीडीए/रेरा से आवश्यक लाइसेंस या अनुमोदन प्राप्त नहीं किया था। इसके अलावा, न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि धोखाधड़ी का इरादा था और आरोपी व्यक्तियों के बीच आपराधिक साजिश की उपस्थिति शुरू से ही प्रचलित थी।

इस मामलें में अदालत की टिप्पणी के बाद भी जल शक्ति मंत्रालय कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करने या किसी भी प्रकार का न्याय प्रदान करने में विफल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ईमानदार अधिकारियों का मनोबल गंभीर रूप से कम हुआ है। 2022 से मंत्रालय और सीडब्ल्यूसी से बार-बार की गई अपीलें अनसुनी रही हैं, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी आरोपियों को बचाते हैं, जिससे पीड़ितों को मानसिक उत्पीड़न और वित्तीय नुकसान हुआ है।

इस संदर्भ में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष ने 16 दिसंबर 2024 को प्रख्यात अधिकारी कल्याण सोसायटी (ईओडब्ल्यूएस) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ईओडब्ल्यूएस के पीड़ित सदस्य अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है । यदि जल शक्ति मंत्रालय इस मामले में तुरंत कोई प्रशासनिक फैसले या अनुसाशासनात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो प्रधानमंत्री दफ्तर और कैबिनेट सचिवालय पर प्रदर्शन को बाध्य होंगे ।

ईओडब्ल्यूएस के सदस्य जो की भारत सरकार के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारी हैं अपनी दुर्दशा को उजागर करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए, न्याय और कानून के शासन के अनुसार कार्रवाई की मांग करते हैं। वे अधिकारियों द्वारा अपने पदों का दुरुपयोग करके और अधिक देरी या गुमराह करने को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

******************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

आतिशी बताएं उन्हें कितने बंगले की जरूरत है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली ,08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा,आतिशी बताएं कि उन्हें कितने बंगले की जरूरत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मथुरा रोड स्थित उस बंगले पर पहुंचे थे, जिसे आतिशी को आवंटित किया गया था। इस बंगले पर आतिशी के नाम का नेम प्लेट भी लगा हुआ था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम आतिशी से पूछने के लिए आए हैं कि जिस सरकारी आवास पर उनका नाम लिखा हुआ है, यह बंगला किसका है। अगर उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया है तो वह शीश महल क्यों मांग रही हैं। अगर उन्हें शीशमहल दिया जा रहा था, तो उन्होंने शीश महल क्यों नहीं लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री को कितने बंगले की जरूरत है।

कालकाजी में वह रहती हैं, इस बंगले में कौन रहता है, यह बताने के लिए वह तैयार नहीं हैं। हालांकि, बाहर जो पोस्टर लगे हैं, इससे साफ होता है कि इस बंगले में कौन रहता है।

शीश महल पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने कहा है कि भ्रष्टाचार के इस शीश महल को म्यूजियम घोषित किया जाना चाहिए। हमारी सरकार बनेगी, तो भाजपा का कोई भी मुख्यमंत्री उस शीश महल में नहीं रहेगा।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आतिशी से चार सवाल भी पूछे हैं। आतिशी बताएं कि 17 ए.बी. मथुरा रोड का बंगला किसको आवंटित है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि क्या यह सच नहीं की 17 ए.बी. मथुरा रोड से तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित ने 1998 से 2004 तक सरकार चलाई थी, तो आतिशी क्यों नही चला सकतीं।

आतिशी बताएं 2015 से 2024 तक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तो फिर 6 फ्लैग स्टाफ रोड को मुख्यमंत्री आवास घोषित क्यों नही किया। आतिशी बताएं कि 17 ए.बी. मथुरा रोड बंगला जो उनको आवंटित है, उसमे कौन रहता है।

कंगना रनौत के दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा यह तो कंगना रनौत ही बता सकती हैं। अभी स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार नहीं हुई है।

आप नेताओं द्वारा मीडियाकर्मियों को शीश महल दिखाने की कोशिश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विजिट कराने तब जा रहे हैं, जब आचार संहिता लग गई। जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन सबसे पहले इसी शीश महल में गए थे। जब राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पीटा गया, तब इन्हें विजिट कराना याद नहीं आया।

***************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने आप को समर्थन दिया

केजरीवाल ने कहा- दीदी का आभारी हूं

नई दिल्ली ,08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने का फैसला किया है।

इसको लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा साथ दिया है और आशीर्वाद दिया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल ने अखिलेश यादव का भी आभार व्यक्त किया था। केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट कहा था, बहुत-बहुत शुक्रिया अखिलेश जी। आपका हमेशा हमें सपोर्ट और साथ रहता है। इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आभारी है।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बीते मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों ऐलान किया था। इसे बाद से ही दिल्ली का सियासी पारा हाई चल रहा है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, दिल्ली में कौन जीत दर्ज करेगा ये आठ फरवरी को ही पता चल सकेगा।

***************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, शीतलहर की स्थिति बनी रही

अगले तीन दिनों तक मौसम में खास परिवर्तन की संभावना नहीं

पटना ,08 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के कारण बुधवार को दिनभर शीतलहर की स्थिति बनी रही। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग के एक-दो स्थलों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि, शेष भाग में मौसम शुष्क बना रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस छपरा में दर्ज किया गया।

विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के अधिकांश जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि, राज्य के शेष भागों के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के और मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बताया गया कि कई जगहों पर उच्चतम तापमान और न्यूनतम तापमान में अंतर बेहद कम होने के कारण लोग दिनभर ठंड महसूस कर रहे हैं। पटना में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री का अंतर है। राज्य में कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जिससे कई जगहों में शीत दिवस जैसी स्थिति देखी गई।

बुधवार को पटना में हल्की धूप निकली। हालांकि, ठंडी हवा के कारण धूप की तपिश लोगों ने कम महसूस की। बुधवार को कई क्षेत्रों में कोहरे की सघनता मंगलवार की अपेक्षा कम देखी गई।

*************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

प्रियंका गांधी को दिया इमरजेंसी देखने का आमंत्रण

इंदिरा गांधी की गरिमा पर पूरा फोकस : कंगना रनौत

मुंबई  08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेत्री पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को ‘इमरजेंसी’ के लिए आमंत्रण दिया है।

आगामी ‘इमरजेंसी’ 1975 से 1977 के 21 महीने की अवधि पर आधारित है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक और बाहरी खतरों का हवाला देते हुए पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा की थी।

अभिनेत्री ने कहा, “मैं संसद में प्रियंका गांधी से मिली थी और पहली बात जो मैंने उनसे कही, वह यह थी कि ‘आपको ‘इमरजेंसी’ देखनी चाहिए’। इस पर उन्होंने कहा, ‘हां हो सकता है।’ तो देखते हैं कि क्या वह फिल्म देखना चाहेंगी। मुझे लगता है कि यह एक प्रकरण और एक व्यक्तित्व का बहुत ही संवेदनशील और समझदारी भरा चित्रण है और मैंने इंदिरा गांधी को बहुत गरिमा के साथ फिल्म में चित्रित करने का बहुत ध्यान रखा है।”

अभिनेत्री ने कहा, “जब मैंने रिसर्च करना शुरू किया, तो मैंने पाया कि उनके निजी जीवन के बारे में जानने के लिए बहुत सी चाजें थीं। चाहे वह उनके पति, दोस्तों या विवादास्पद समीकरणों के साथ उनका रिश्ता हो।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने खुद से सोचा कि हर व्यक्ति में बहुत कुछ है। जब महिलाओं की बात आती है तो उन्हें खासकर अपने आस-पास के पुरुषों के हिसाब से सीमित कर दिया जाता है और वास्तव में अधिकांश विवादास्पद कंटेंट इसी बारे में थे। लेकिन मैंने उन्हें बहुत गरिमा और संवेदनशीलता के साथ चित्रित किया है और मुझे लगता है कि सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए।”

कंगना ने इंदिरा गांधी को प्रिय नेता बताते हुए कहा, “आपातकाल के दौरान हुई कुछ बहुत ही अजीबो गरीब चीजों के अलावा मुझे लगता है कि उन्हें बहुत प्यार और सम्मान मिला। तीन बार प्रधानमंत्री बनना कोई मजाक नहीं है। उन्हें प्यार और सम्मान मिला।”

************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस एकजुट, कोई विवाद नहीं : कमलनाथ

भोपाल 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । मध्य प्रदेश में कांग्रेस में अंदर खाने चल रही खींचतान की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने सफाई दी है। साथ में कहा है कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है और किसी तरह का विवाद भी नहीं है।

बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई थी और उसके बाद इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुछ मसलों पर अपनी नाराजगी जताई है।

नाराजगी की चर्चाओं के बीच कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए और प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हम सब कांग्रेस जन एक हैं। विवाद का कोई प्रश्न ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिनों हुई प्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक को लेकर मीडिया में नाराजगी के जो कयास लगाए जा रहे हैं, वह निराधार हैं।

ज्ञात हो कि राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कमान जब से जीतू पटवारी को सौंपी गई है, उसके बाद से वरिष्ठ नेताओं और नई पीढ़ी के नेताओं के बीच दूरी होने के आरोप लगते रहे हैं।

कार्यकारिणी के गठन से लेकर अन्य नियुक्तियों में वरिष्ठ नेताओं की सहमति न लिए जाने की चर्चाएं भी जोरों पर रही। इसी बीच बीते दिनों और राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई और इस बैठक के दौरान कुछ मसलों पर विचार विमर्श हुआ।

बैठक के बाद कुछ ऐसी बातें सामने आई जिसमें कहा गया कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की राय को अहमियत नहीं देते हैं। कहा तो यहां तक गया कि कमलनाथ को कार्यक्रमों की जानकारी अखबारों के जरिए मिलती है, जिस पर दिग्विजय सिंह ने भी सहमति जताई, हां यह बात अलग है कि इन नेताओं के बयान खुले तौर पर सामने नहीं आए। यह सारी बातें बैठक में कहे जाने का जिक्र जरूर किया गया और यही कारण है कि अब कमलनाथ को सफाई देना पड़ी है।

***************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

यूपी के काशी में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोचा

वाराणसी 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बुधवार को पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा था कि उनके हत्थे एक बदमाश चढ़ गया। जब पुलिस ने आशंका होने पर इस बदमाश का पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया।

एडीसीपी काशी सरवणन टी ने बताया कि पुलिस कमिश्नरी वाराणसी में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जनपद के विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना रामनगर भीटी चौकी के समीप हाईवे पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस से बचने लिए तेज रफ्तार से भाग रहा था। तब पुलिस ने इसका पीछा किया। तभी इसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश घायल हो गया है। बदमाश को मेडिकल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार काशी के थाना क्षेत्र के भीटी में भोर में पुलिस संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। पुलिस की टीम को देखकर बाइक सवार बदमाश पहले भागा। जब पुलिस ने उसका पीछा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद बाइक सवार बदमाश हाईवे की ओर भागने लगा। तभी पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाश का पीछा करते हुए घेराबंदी की।

बदमाश ने फिर फायर करना शुरू कर दिया, जवाब में पुलिस टीम ने भी उस पर फायरिंग की। एक गोली उसके पैर में लगी और बाइक समेत गिर पड़ा। वह बाइक में फंसने के चलते भाग नहीं सका। पुलिस टीम ने घेर कर उसे दबोच लिया।

**************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

असम के दिमा हसाओ जिले के उमरंगसो कोयला खदान से एक शव बरामद

गुवाहाटी 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । असम के दिमा हसाओ जिले के उमरांगसो इलाके में कोयला खदान में फंसे मजदूरों में से एक का शव पैरा गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीएम सरमा ने कहा, “21 पैरा गोताखोरों ने कुएं के तल से एक शव बरामद किया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बचाव अभियान जोरों पर है और सेना तथा एनडीआरएफ के जवान कुएं में उतर गए हैं।

इस बीच, एसडीआरएफ के डी-वाटरिंग पंप उमरंगशु से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा, ओएनजीसी के डी-वाटरिंग पंप को कुंभीग्राम में एमआई-17 हेलीकॉप्टर पर लोड किया गया है, जिसे तैनाती के लिए मौसम संबंधी मंजूरी का इंतजार है।

इससे पहले मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि जिस स्थान पर मजदूर फंस गए, वहां अवैध कोयला खनन किया जा रहा था और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने अवैध कोयला खनन के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “पुलिस ने घटना की जांच के लिए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1) के साथ धारा 3(5)/105 बीएनएस का हवाला देते हुए उमरंगसो पीएस केस संख्या: 02/2025 के तहत एफआईआर दर्ज की है। प्रथम दृष्टया, यह एक अवैध खदान प्रतीत होती है। मामले के सिलसिले में पुनीश नुनिसा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।”

उमरंगसो इलाके में कोयले की खदान में फंसे कम से कम नौ मजदूरों की पहचान कर ली गई है। नौ मजदूरों में से एक नेपाल का नागरिक है, एक पश्चिम बंगाल का है और बाकी असम के अलग-अलग इलाकों से हैं।

उनकी पहचान गंगा बहादुर श्रेठ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सर्पा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और शरत गोयरी के रूप में हुई है।

***************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

पीएम नरेंद्र मोदी जल्द कश्मीर में जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे

श्रीनगर 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे। सुरंग के माध्यम से सोनमर्ग तक हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 13 जनवरी को यहां आएंगे और जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे। यह सुरंग गगनगीर से सोनमर्ग तक रोड को बाईपास करेगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पूरे साल हिल स्टेशन पर आने की सुविधा मिलेगी।

गगनगीर-सोनमर्ग खंड भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण बंद हो जाता है, जो हर साल इस क्षेत्र में होता है। जेड-मोड़ सुरंग जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच 6.5 किलोमीटर लंबी 2-लेन वाली सड़क सुरंग है।

पहले जो रोड उपयोग में थी, वह हिमस्खलन से प्रभावित थी और अक्सर कई महीनों तक बंद हो जाती थी। लेकिन जेड-मोड़ सुरंग सोनमर्ग पर्यटक शहर को सभी मौसमों में जोड़ने वाली सुविधा प्रदान करती है।

इस 6.5 किलोमीटर लंबी सुरंग को पार करने में केवल 15 मिनट लगते हैं, जबकि पहाड़ियों पर ऊपर-नीचे टेढ़े-मेढ़े रास्ते से यात्रा करने में घंटों लगते थे।

साथ ही यह, पास की जोजी-ला सुरंग के साथ, श्रीनगर-लेह हाईवे पर यह भू-रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सुरंग बालटाल (अमरनाथ गुफा), कारगिल और लद्दाख क्षेत्र के अन्य स्थानों को साल भर मौसम-रहित कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

इससे सैन्य रसद में भी वृद्धि होगी और पर्यटन तथा अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। सोनमर्ग को सभी मौसमों में कनेक्टिविटी प्रदान करने के अलावा, यह सुरंग स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में मदद करेगी और क्षेत्र में पर्यटन तथा संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

यह 31 सड़क सुरंगों में से एक है, जिनमें से 20 जम्मू-कश्मीर में और 11 लद्दाख में हैं। सुरंग का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। 20 अक्टूबर 2024 को सुरंग के कर्मचारियों पर आतंकवादी हमला हुआ था।

दो आतंकवादी गगनगीर में श्रमिकों के शिविर में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में जेड-मोड़ सुरंग का निर्माण कर रही इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के छह गैर-स्थानीय श्रमिकों सहित सात नागरिक मारे गए थे। इस हमले में एक स्थानीय डॉक्टर की भी मौत हो गई थी।

*****************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

दिल्ली पुलिस ने अब तक करीब 100 बांग्लादेशियों को किया डिपोर्ट

नई दिल्ली 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली पुलिस अवैध रूप से दिल्ली में डेरा जमाने वाले बांग्लादेशियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक दिल्ली पुलिस ने करीब 100 बांग्लादेशियों को डिपोर्ट कर चुकी है।

ये लोग अवैध तरीके से दिल्ली में छिपकर रह रहे थे। वहीं करीब 500 से ज्यादा संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

लगातार दूसरे महीने दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशियों पर शुरू की गई अपनी मुहिम जारी रखी हुई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने एक और बांग्लादेशी नागरिक को वापस बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है। यह व्यक्ति पिछले चार महीनों से अवैध तरीके से दिल्ली में इधर-उधर छिप कर रह रहा था।

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने इमोन अली नाम के शख्स को पकड़ा। जांच में पता लगा कि इमोन अली बांग्लादेश के बलियकंदी नरुआ गांव का रहने वाला है। यह चार महीने से दिल्ली में रह रहा था।

पुलिस को जानकारी मिली एक शख्स महिपालपुर के पास घूम रहा है। पूछताछ में वह कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाया। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद दस्तावेज देखे तो पता लगा कि उसके पास कुछ भी नहीं है।

बल्कि उसके पास से बांग्लादेश के डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी मिली। जिसके बाद इसको एफआरआरओ के जरिए बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया है।

बता दें कि अब तक तकरीबन 100 के आसपास बांग्लादेशियों को दिल्ली पुलिस एफआरआरओ के जरिए डिपोर्ट कर चुकी है। वहीं दिल्‍ली पुलिस अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई करने के साथ उन सिंडिकेट पर भी नजर बनाए हुए है जो इन बांग्लादेशियों को भारत पहुंचने में मदद करते है।

साथ ही उनके कागजातों में भी उनकी मदद करते है। यहां तक की उनके फर्जी आधार कार्ड भी बना दिए जाते है। पुलिस ने अब तक जिन बांग्लादेशियों को वापस बांग्लादेश भेजा है उनमें से कई तो लगभग 20 सालों से दिल्‍ली में डेरा जमाए हुए थे।

**********************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों का जीवन को बर्बाद कर दिया : तेजस्वी यादव

नई दिल्ली 08 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । पूर्व डिप्टी सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ पर जोरदार निशाना साधा।

तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कार्टून पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है।

विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।

बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है।

छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।”

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा था।

एक ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि बेगूसराय में युवक की हत्या, मधेपुरा में किसान की गोली मार हत्या, कटिहार के कोढा में युवक की गोली मार हत्या, मुंगेर के रामनगर में हत्या और सुपौल के नरहिया में युवक की हत्या सहित अन्य अपराध की घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार से सवाल पूछे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तेजस्वी यादव पूरी तरह से मैदान में हो चुके हैं।

चुनाव की घोषणा से पूर्व उन्होंने बिहार में “माई बहिन मान योजना” की घोषणा कर दी है। तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर “माई बहिन मान योजना” की शुरुआत होगी जिसमें बिहार की महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये मिलेंगे।

************************

Read this also :-

डाकू महाराज का ट्रेलर हुआ रिलीज

अजय देवगन की आजाद का ट्रेलर जारी

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान

अयोध्या ,07 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर भी आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के साथ अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर भी 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने विजय पाई थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट से विधायक रहे अवधेश प्रसाद सांसद चुने गए।

इस जीत को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना गया। ऐसे में भाजपा अब मिल्कीपुर सीट पर कब्जा करने के लिए पूरी ताकत से जुटी है। इसी कारण से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार दौरा कर चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जीत के जरिए लोकसभा चुनाव में मिली हार की भरपाई करने की फिराक में है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की फौज उतार रखी है।

इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। साथ ही खुद भी सीएम योगी लगातार अयोध्या का दौरा कर मीटिंग कर रहे हैं।

उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) भी इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। पार्टी ने मिल्कीपुर से पहले ही सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। अवधेश प्रसाद यहां लगातार सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा है कि इस सीट पर सपा अपनी जीत दर्ज करने जा रही है। भाजपा ने विकास रोकने का काम किया। यह बात जनता जानती है। सपा विकास करती है, जबकि भाजपा रोड़ा अटकाती है। मिल्कीपुर से सपा के उम्मीदवार हमारे बेटे अजीत प्रसाद हैं। लोग डिसाइड कर चुके हैं, उन्हें जीतना है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों पर उपचुनाव हो चुके हैं, लेकिन मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने से उस समय आयोग ने यहां चुनाव नहीं कराया। अब कोर्ट में दायर याचिका का निपटारा हो चुका है। इस कारण यहां चुनाव हो रहे हैं।

**************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश

तेजस्वी यादव का भाजपा पर तंज,विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

लेकिन दूल्हा कोई नहीं

भभुआ ,07 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, भाजपा को लेकर भी सियासी हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है। यहां जो सिस्टम है, उस पर अफसरशाही काबिज हो गई है। मुख्यमंत्री टायर्ड हो चुके हैं और रिटायर्ड अधिकारियों के साथ सरकार चला रहे हैं।

अपने कार्यकर्ता दर्शन और संवाद यात्रा के क्रम में कैमूर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन दूल्हा कोई नहीं है और न चेहरा है। अभी भी पिछलग्गू बने हुए हैं।

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हम लोगों ने ईडब्ल्यूएस का कभी विरोध नहीं किया था। उस समय भी हम लोगों ने एक चीज मांगी थी कि ईडब्ल्यूएस में जो भी गरीब लोग हैं, उन लोगों के लिए भी एक कोटा होना चाहिए। दूसरी बात है कि हम लोगों ने ईडब्ल्यूएस को नहीं हटाया था। हम लोगों ने 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस के साथ 75 प्रतिशत आरक्षण लागू किया।

तेजस्वी यादव ने बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर भी सत्ताधारी दलों को घेरते हुए कहा कि सबसे ज्यादा वोट बिहार से मिलता है। तीन बार से यहां से ज्यादा सीटें एनडीए को जाती रही हैं। बिहार से कई केंद्रीय मंत्री हैं। नीतीश कुमार भी सरकार में हैं, अब विशेष राज्य के दर्जे की मांग पूरी क्यों नहीं करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार के एनडीए सांसदों, मंत्रियों का बिहार में एक काम गिना दो, बिहार के लिए इन्होंने क्या किया? शायद बिहार के लोगों को पता भी नहीं होगा कि यहां कितने केंद्रीय मंत्री हैं। बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं है। मुख्यमंत्री चुप हैं। अगर नेता विरोधी दल चि_ी लिखे तो सरकार को जवाब तो देना चाहिए, लेकिन वह भी नहीं देते। सरकार किसका जवाब देगी।

उन्होंने प्रशांत किशोर के आंदोलन को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग का मामला जब तूल पकडऩे लगा तो कुछ लोग आए, उनमें एक एक्टर हैं, एक डायरेक्टर हैं और एक प्रोड्यूसर हैं और एक वैनिटी वैन है, फिल्म दिखाया जा रहा है। हम इन सब चीजों पर ज्यादा टीका-टिप्पणी नहीं करते। इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया।

*****************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश

अखिलेश यादव का तंज : भाजपा दरार वादी पार्टी

लखनऊ ,07 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और उसे दरारवादी पार्टी करार दिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने संभल में जानबूझकर हिंसा करवाई है और मासूम लोगों पर अत्याचार किया गया। सपा का प्रतिनिधिमंडल जब संभल गया तो उसे रोका गया। वहां जाने नहीं दिया गया। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती थी।

उन्होंने कहा कि इस घटना के माध्यम से माहौल बिगाडऩे का प्रयास किया गया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा दरारवादी पार्टी है। इनके लिए जीवन का कोई मोल नहीं है। यह एक हृदयहीन पार्टी है, जिसे किसी के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। इस सरकार में न्याय मिलना और जनता की सुनवाई होना असंभव है।

सपा मुखिया ने कहा कि पीडीए के खिलाफ अन्याय और भ्रष्टाचार के दो पलड़े हैं। उन्हीं के लोग एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली और लखनऊ की राजनीति में आपस में लड़ाई चल रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मिल्कीपुर में सबसे साफ सुथरा चुनाव होने जा रहा है। मीडिया के लोगों को भी वहां कैमरा लेकर जाना चाहिए ताकि पता चल सके कि वहां कैसे चुनाव हो होते हैं।

अभी जब नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे तो देखा गया था कि प्रशासन की मदद से लोगों को वोट नहीं करने दिया गया। बूथों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया और वोट नहीं करने दिया गया।

अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी का बिना नाम लिए कहा कि कुंभ में बड़ी संख्या में संत, महात्मा और ऋषि आए हैं। यह एक बड़ा आयोजन है। मैं सभी साधु-संतों और ऋषियों से प्रार्थना करता हूं कि जब वे यहां से जाएं, तो किसी साथी को भी साथ लेकर जाएं।

यहां कई लोग ऐसे हैं, जो उन कामों में लगे हैं, जो उन्हें नहीं करने चाहिए। इससे दोनों तरफ का काम प्रभावित हो रहा है।

इसके पहले, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने संभल हिंसा से संबंधित रिपोर्ट मीडिया के सामने रखी। उन्होंने कहा कि संभल में मस्जिद का सर्वे कराने को लेकर जानबूझकर तनाव पैदा किया।

सर्वे करने जाने वाली टीम में भाजपा के लोग शामिल थे और जब विवाद बढ़ गया तो भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं किया गया बल्कि सीधे गोली चला दी गई। इस घटना से प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास किया गया।

************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश

दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान, आठ फरवरी को नतीजे आएंगे

नहीं हो सकता ईवीएम हैक

नई दिल्ली ,07 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के दौरान राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते रहें। लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा।

उन्होंने मतदाता सूची में गलत एंट्री के आरोपों पर कहा कि इस तरह के आरोपों को सुनकर दुख होता है। ये ईवीएम चुनाव है। मतदाता सूची में नाम काटने की शिकायत की गई है। मतदाता सूची की जानकारी भी हर पार्टी को दी जाती है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि धीमी मतगणना को लेकर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा भी कई सवाल उठाए गए हैं। हम सभी सवालों का जवाब देंगे। पारदर्शिता ही हमारी प्राथमिकता है।

ईवीएम के साथ छेड़छाड़ को लेकर उन्होंने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की बात में दम नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि ईवीएम मशीन को हैक नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी ईवीएम पर शक जताने का प्रयास किया गया। चुनाव से एक हफ्ते पहले ईवीएम तैयार हो जाती है। पोलिंग एजेंटों के सामने ईवीएम मशीन सील होती है। वोटिंग समाप्त होने के बाद ईवीएम सील की जाती है। ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है।

इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। ईवीएम में किसी तरह का वायरस नहीं आ सकता। चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। ईवीएम में अवैध वोट की संभावना नहीं है।

राजीव कुमार ने काव्यात्मक ढंग से सामान्य आरोप न लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आरोप और इल्जामात का दौर चले, कोई गिला नहीं; झूठ के गुब्बारों को सहारा मिलें, कोई शिकवा नहीं; हर नतीजे में प्रमाण दिया गया है; पर वो ना सबूत शक की नई दुनिया खोजते हैं और शक का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं!

********************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश

आदिवासी जन समुदाय की व्यथा को उजागर करती फिल्म ‘ये धरती हमारी’

8 फरवरी को रिलीज होगी

07.01.2025 – जन जंगल और ज़मीन के लिए आदिवासी जन समुदाय के संघर्ष की कहानी है..’ये धरती हमारी’। भारतीय संविधान में जो प्रावधान आदिवासियों के उत्थान के लिए निर्धारित हैं। उनको नाकारा जाता है और जब उनका शोषण जब हद से बढ़ जाता है तो बगावत होती है। आदिवासियों की व्यथा को उजागर करती फिल्म ‘ये धरती हमारी’ 8 फरवरी को रिलीज होगी।

आम लीक से हट कर बनाई गई मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती इस फिल्म में सिनेदर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए फिल्म की कथावस्तु में एक्शन, कॉमेडी और ट्रेजेडी का समावेश किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग आदिवासी बहुल इलाकों में की गई है। श्री तिरुमला तिरुपति व्यंकटेश्वर फिल्म्स के बैनर तले निर्मित व आर नारायण मूर्ति द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के प्रोड्यूसर सी एच पद्मावती, कथा, पटकथा लेखक और निर्देशक आर नारायण मूर्ति, एडिटर मोहन रामा राव, डीओपी डी वी राजू और संगीतकार वंदे मातरम श्री निवास हैं।

इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म के संवाद झारखंड की धरती से जुड़े बॉलीवुड के मशहूर गीतकार व संवाद लेखक नवाब आरजू ने लिखा है। इस फिल्म के गीतों को स्वर दिया है उदित नारायण, कुमार शानू, अलका याग्निक, विनोद राठौड़ और वंदेमातरम श्रीनिवास ने। इस फिल्म के मुख्य कलाकार आर. नारायण मूर्ति, निशा पोरलोकर, टीनू आनंद, पेंटल, अली खान, फुरकान अहमद, केतन ठाकर, रमेश गोयल, जुबेदा और महेश राज आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

33 हजार से अधिक लोगों ने उठाया मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ

चंडीगढ़ 07 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : हर परिवार के बुजुर्ग चाहते हैं कि वह जीवन में तीर्थ यात्रा अवश्य करें। कई बार आर्थिक तंगी के कारण कई बुजुर्गों का यह सपना पूरा नहीं होता लेकिन पंजाब सरकार ने ऐसे ही बुजुर्गों की इच्छा पूरी करने के लिए शानदार योजना शुरू की।

इस योजना का नाम है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना। योजना के तहत पंजाब के बुजुर्गों सहित सभी नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने के साथ-साथ उनके सपनों को भी पूरा किया जा रा है। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना बेहद आसान है।

इस यात्रा का लाभ लेने के लिए पहले आवेदन करना पड़ता है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छुक लोगों के लिए आवेदन की अड़चनों को भी दूर कर दिया है। केवल एक पेज के सामान्य फार्म को भरना होता है।

इससे यात्री से संबंधित बहुत सामान्य सी जानकारी जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आईडी कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, पता इत्यादि भरना होता है। ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ योजना के तहत माता चिंतपूर्णी जी, माता वैष्णो देवी, माता ज्वाला जी, माता नैना देवी जी, खाटू श्याम जी, सालासर धाम, वाराणसी और मथुरा, जामा मस्जिद और अजमेर शरीफ, श्री पटना साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब, श्री हजूर साहिब और श्री दमदमा साहिब जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा करवाई जाती है।

पंजाब सरकार का टारगेट है कि इस योजना के जरिए 50,000 लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएं। पंजाब सरकार अपने इस लक्ष्य के करीब है, क्योंकि मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत अब तक 33,893 लोगों ने धार्मिक स्थलों के दर्शन किए हैं। इस योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र वाले लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और किसी भी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं। इसमें किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है।

**************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश

300 फीट गहरी कोयला खदान में भरा पानी, 9 मजदूर फंसे

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना ने टास्क फोर्स का किया गठन

गुवाहाटी 07 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : असम (Assam) के दीमा हसाओ जिले में एक बड़ा हादसा (Accident) हुआ है। यहां 300 फीट गहरी कोयला खदान (Coal Mine) में पानी घुसने के बाद 9 मजदूर फंस गए हैं। भारतीय सेना (Indian Army) ने मजदूरों को बचाने के लिए एक रिलीफ टास्क फोर्स (Task Force)की तैनाती की है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए सेना से सहायता मांगी। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, ” भारतीय सेना ने असम के दीमा हसाओ जिले के सुदूर औद्योगिक शहर उमरंगशु में फंसे खनिकों को बचाने के लिए एक राहत कार्य बल तैनात किया है।” टास्क फोर्स गोताखोरों, सैपर्स और अन्य आवश्यक चीजों से लैस है।

अधिकारी ने कहा, “राहत टास्क फोर्स में गोताखोरों, सैपर्स और अन्य संबंधित कर्मियों जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं, जिनके पास आवश्यक उपकरण हैं। भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी फंसे हुए माइनर्स को जल्दी से जल्दी बचाने के लिए नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचेंगे।”

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि उमरंगशु इलाके में कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों की पहचान कर ली गई है। राज्य प्रशासन और पुलिस ने खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक नेपाल का नागरिक है, एक पश्चिम बंगाल का है और बाकी असम के अलग-अलग इलाकों से हैं। इनकी पहचान गंगा बहादुर श्रेठ, हुसैन अली, जाकिर हुसैन, सर्पा बर्मन, मुस्तफा शेख, खुशी मोहन राय, संजीत सरकार, लिजान मगर और शरत गोयरी के रूप में हुई है।

सीएम सरमा ने एक्स को लिखा, “हमने बचाव अभियान में सेना से मदद मांगी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) भी प्रयासों में सहायता के लिए घटनास्थल पर जा रहे हैं।” मुख्यमंत्री ने दीमा हसाओ जिले के जिला आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर भेजा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कौशिक राय भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “उमरंगशू से दुखद खबर आई है, जहां मजदूर कोयला खदान में फंसे हुए हैं। अभी तक सही संख्या और स्थिति अज्ञात है। डीसी, एसपी और मेरे सहयोगी कौशिक राय घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना कर रहा हूं।”

***************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश