Category Archives: news

खुशखबरीः महिलाओं के खातों में सरकार ने भेजे 2500 रुपए

रांची 07 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की 56 लाख से भी अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत दिसंबर महीने की किस्त के रूप में ढाई-ढाई हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर रांची के नामकुम खोजाटोली ग्राउंड में एक वृहद् कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूरे राज्य से करीब दो लाख महिलाएं मौजूद रहीं।

सीएम सोरेन ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा, ”यह राशि आपको आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी सरकार ने चुनाव के पहले जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करते हुए आज हमें बेहद खुशी हो रही है।” बताया गया कि सीएम ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य की कुल 56 लाख 61 हजार 791 महिलाओं के बैंक खाते में कुल 1,415 करोड़ 44 लाख 77 हजार 500 रुपए की राशि ट्रांसफर की।

पांच महीने पहले जब यह योजना शुरू हुई थी तब महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जा रहे थे, लेकिन चुनाव के ऐलान के ठीक पहले सरकार ने कैबिनेट में यह राशि बढ़ाकर ढाई हजार करने की स्वीकृति दी थी।

हेमंत सोरेन ने कहा कि देश और राज्य के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना तब तक साकार नहीं हो सकती, जब तक महिला और पुरुष एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर न चलें। हम लोगों ने इसी को ध्यान में रखकर महिलाओं को आगे लाने के लिए यह कदम उठाया है। हमारे पहले की सरकारों ने महिला सशक्तीकरण की बातें तो बहुत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

हमने जब महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की राशि देने की शुरुआत की, तब हमारा मजाक उड़ाया गया। जब हमने यह राशि ढाई हजार रुपए करने का वादा किया, तो विपक्षियों ने इसे लेकर भी दुष्प्रचार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतना पैसा सरकार कहां से लाएगी? आज हमने उन्हें जवाब दे दिया है।

सोरेन ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उनकी तरह नहीं, जो अपने किए वादे से मुकर जाएं या झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करें। उन्होंने महिलाओं से राज्य के विकास में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि आपकी छोटी-छोटी बचत से बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। ‘मईयां सम्मान’ की राशि का उपयोग महिलाएं खुद और अपने बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान महिलाओं के सहयोग-समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि आपने हमें भरपूर आशीर्वाद देकर हमारी सरकार बनाई है। अब आपको स्वावलंबी और विकसित बनाने की चिंता हमारी है। कार्यक्रम को राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री चमरा लिंडा, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।

*******************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतपोल पोर्टल लॉन्च किया

बोले- देश की अंतरराष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाने की शुरुआत

नई दिल्ली  07 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित ‘भारतपोल’ पोर्टल को लॉन्च किया। इस अवसर पर अमित शाह ने सीबीआई अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक भी प्रदान किया।

‘भारतपोल’ पोर्टल के लॉन्च पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “आज ‘भारतपोल’ के शुभारंभ के लिए हम यहां एकत्रित हुए हैं। यह हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाने वाली शुरुआत है। ‘भारतपोल’ की संरचना से भारत की हर एजेंसी, हर राज्य की पुलिस खुदको इसकी मदद से बहुत सरलता से इंटरपोल के साथ जोड़ पाएगी और जांच को गति दे पाएगी।”

अमित शाह ने आगे कहा कि हम सब जानते हैं कि हम अमृत काल में जी रहे हैं। आज़ादी के 75 साल से आजादी के 100 साल के कालखंड को ना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल के रूप में वर्णित किया है, बल्कि अब देश की 140 करोड़ की जनता ने इस काल खंड को अमृत काल के रूप में स्वीकार भी किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने संकल्प लिया है कि 2047 में जब देश को आजादी के 100 साल होंगे, तब भारत हर क्षेत्र में विश्व में पहले स्थान पर होगा और हम हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहे होंगे। अगर ये संकल्प हमें सिद्ध करना है तो इसके कई पड़ाव हैं।

हमने तय किया है कि 2027 तक भारत को विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। वहीं, से पहला कदम शुरू होगा। 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने के लिए हमारे पास 25 साल हैं और एक प्रकार से भारत के लिए स्वर्णिम अवसर होगा।

बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित इस ‘भारतपोल पोर्टल’ का उद्देश्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर और वित्तीय अपराधों में अंतरराष्ट्रीय पुलिस की सहायता करना है, जो वास्तविक समय में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा।

दरअसल, भारतपोल पोर्टल इंटरपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए सभी अनुरोधों के प्रसंस्करण को सुव्यवस्थित करेगा, जिसमें रेड नोटिस और अन्य रंग-कोडित इंटरपोल नोटिस जारी करना शामिल है।

साइबर अपराध, वित्तीय अपराध, ऑनलाइन कट्टरता, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर लगाम लगाने के लिए भारतपोल पोर्टल काफी कारगर साबित हो सकता है।

*************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश

यूपी में शीतलहर का प्रकोप,कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हरदोई  07 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्र अत्यंत घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखे। राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। प्रदेश के मध्य भाग को छोड़कर जहां अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। रात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2°C-4°C की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा दिखाई दे रहा है। जिले में चारों तरफ कोहरे की घनी चादर फैली हुई है और विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर के करीब है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 9 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 11 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है।

वहीं, यूपी के देवरिया में शीतलहर के प्रकोप से आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। यहां तापमान के गिरने से जिले के सभी प्राथमिक और जूनियर स्कूल को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी किए हैं।

इसके अलावा देवरिया में सड़क मार्ग से लेकर रेलवे मार्ग तक सभी जगहों पर कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही है। घने कोहरे की वजह से भी विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

बता दें कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 से 12 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम के मिजाज में बदलाव लाएगा। इससे दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, इससे धुंध तो छटेगी लेकिन तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।

************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश

तमिलनाडु : राज्यपाल और सरकार के बीच बढ़ा तकरार

लगाए गए पोस्टर

चेन्नई  07 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । तमिलनाडु सरकार और राज्यपाल आर.एन. रवि के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस बार द्रमुक पार्टी ने राज्यपाल के खिलाफ चेन्नई में कुछ पोस्टर लगाए हैं। जिसकी भाषा अशोभनीय है।

‘गेट आउट रवि’ जैसे पोस्टर लगाए हैं। खासकर चेन्नई पश्चिम जिले में लगाए गए पोस्टरों में राज्यपाल रवि और विपक्षी नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी के कार्टून दिखाए गए हैं। साथ ही लिखा कि “तमिलनाडु में राज्यपाल अतिक्रमणकारी हैं” और “एआईएडीएमके के बीजेपी का फर्जी गठबंधन उन्हें बचाता है।”

वहीं, इससे पहले 6 जनवरी को तमिलनाडु विधानसभा में राज्यपाल आर.एन रवि राष्ट्रगान और संविधान का तिरस्कार किए जाने पर आपत्ति जताई थी। वो नाराज हो सदन से बाहर चले गए थे। इस बारे में राज्यपाल कार्यालय ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर जानकारी दी थी।

आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा गया कि तमिलनाडु विधानसभा में आज एक बार फिर संविधान और राष्ट्रगान का अपमान किया गया। विधानसभा में राज्यपाल के आने पर केवल “तमिल थाई वाज़्थु” गाया गया, जबकि संविधान में राष्ट्रगान का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

एक्स पर आगे कहा गया कि राज्यपाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए सदन को उसके संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई और मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से राष्ट्रगान गाने का अनुरोध किया। लेकिन, उनके आग्रह को नजरअंदाज करते हुए राज्य सरकार ने राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया। इस अपमानजनक घटना के कारण राज्यपाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए सदन को छोड़ दिया ।

वहीं राज्यपाल के विधानसभा भवन के बाहर जाने के बाद अन्ना विश्वविद्यालय के मामले को लेकर एआईएडीएमके के सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। पोस्टर में लिखा हुआ था कि आखिर इस मामले में आरोपी कौन है?

भाजपा विधायकों का कहना है कि अन्ना विश्वविद्यालय मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए वे विधानसभा से बाहर चले गए। कांग्रेस के विधायक इस मामले में अपना रोष प्रकट करने के लिए हाथों में बैज पहनकर आए थे।

पिछले कुछ वर्षों में तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान के बजाय राज्यगीत गाने के मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं, तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर अप्पावु ने मीडिया को सख्त निर्देश दिया कि वो उनकी अनुमति के बिना विधानसभा में घटने वाली किसी भी घटना के बारे में रिपोर्ट न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*****************************

Read this also :-

थमने का नाम नहीं ले रहा पुष्पा 2 का तूफान

बर्थडे पर फैंस को बिग सरप्राइज देंगे केजीएफ स्टार यश

मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, बताई हत्या की वजह

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला 

मुंबई ,06 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) कोर्ट में 4,590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की।

चार्जशीट में बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस मामले में 26 आरोपियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा इसमें तीन आरोपियों जीशान अख्तर, शुभम लोनकर, अनमोल बिश्नोई को फरार बताया है। चार्जशीट में कई लोगों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं।

क्राइम ब्रांच की जांच के अनुसार, बाबा सिद्दीकी हत्या के तीन प्रमुख कारण हैं। पहला सलमान खान से करीबी, अनुज थप्पन की आत्महत्या का बदला या बिश्नोई गैंग का मुंबई में वर्चस्व स्थापित करना और अपना खौफ बढ़ाना।

क्राइम ब्रांच हत्या की इन तीन वजहों को स्थापित करने के लिए आरोपी शुभम लोनकर की फेसबुक पोस्ट को भी आधार बनाया है। चार्जशीट में 210 लोगों के बयान भी दर्ज हैं।

बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) की हत्या पिछले साल 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके शरीर के ऊपरी हिस्से में तीन गोलियां लगीं थी।

उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान एक घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई थी।

आरोपियों ने वारदात को 12 अक्टूबर को रात करीब 9:10 बजे अंजाम दिया था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गैंग ने कहा था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई।

************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री आतिशी के निकले आंसू

कहा- रमेश बिधूड़ी मेरे बुजुर्ग पिता को दे रहे हैं गालियां

नई दिल्ली ,06 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोते हुए रमेश बिधूड़ी पर आरोप लगाया कि वह उनके बुजुर्ग पिता को लगातार गालियां दे रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। उन्हें दिल्ली की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते-बोलते भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी उनके पिताजी को गालियां देकर दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। बिधूड़ी जी अपने काम के आधार पर वोट मांगें, वह मेरे बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर क्यों वोट मांग रहे हैं?

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक कैमरे के सामने रोने लगीं। आतिशी की भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी से सवाल पूछा गया कि कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह सवाल सुनने के बाद आतिशी की आंखों में आंसू आ गए।

आतिशी ने रोते हुए चुप्पी साध ली। कुछ देर बाद आतिशी ने खुद को संभाला और फिर रमेश बिधूड़ी पर पलटवार किया। आतिशी ने कहा कि मेरे पिता काफी बुजुर्ग हो गए हैं। वह चल फिर नहीं पाते। मैं रमेश बिधूड़ी जी को कहना चाहूंगी कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे।

उन्होंने दिल्ली के गरीब और लोअर मिडल क्लास से आने वाले हजारों बच्चों को पढ़ाया है। आज वो 80 साल के हो गए हैं। इसके बाद आतिशी रोने लगीं और उन्होंने अपने आप को संभाला। फिर कहा कि वह इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं।

उन्होंने कहा कि आप चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे कि बुजुर्गों को गालियां देने पर उतर आएंगे। इस देश की राजनीति इतनी घटिया स्तर पर गिर सकती है। मैं यह सोच नहीं सकती।

उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी जी खुद दक्षिण दिल्ली से 10 साल सांसद रहे। वह बताएं कि कालकाजी के लोगों को, उन्होंने इस इलाके के लिए क्या किया। वह जनता से कहें कि उनके 10 साल का काम मेरे 5 साल के काम से ज्यादा अच्छा था।

उन्होंने कहा कि अगर मैंने 100 सीसीटीवी लगाए तो वो बताएं कि उन्होंने 1,000 सीसीटीवी लगवाए हैं। वह अपने किए हुए कामों को लेकर जनता से वोट मांगें। वह उनके बुजुर्ग पिता पर निशाना साध रहे हैं और उनको गालियां देते हुए वोट मांग रहे हैं।

*****************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

तमिलनाडु : राज्यपाल ने जताई विधानसभा में राष्ट्रगान के तिरस्कार पर आपत्ति

चेन्नई ,06 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को राज्यपाल आर.एन रवि राष्ट्रगान और संविधान का तिरस्कार किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए बाहर चले गए। इस बारे में राज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया पर अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी।

राज्यपाल ने जताई तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान के तिरस्कार पर आपत्ति राज्यपाल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा गया कि तमिलनाडु विधानसभा में आज एक बार फिर संविधान और राष्ट्रगान का अपमान किया गया।

विधानसभा में राज्यपाल के आने पर केवल तमिल थाई वाज़्थु गाया गया, जबकि संविधान में राष्ट्रगान का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

एक्स पर आगे कहा गया कि राज्यपाल ने इस पर आपत्ति जताते हुए सदन को उसके संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाई और मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से राष्ट्रगान गाने का अनुरोध किया।

लेकिन, उनके आग्रह को नजरअंदाज करते हुए राज्य सरकार ने राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया। इस अपमानजनक घटना के कारण राज्यपाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए सदन को छोड़ दिया ।

वहीं राज्यपाल के विधानसभा भवन के बाहर जाने के बाद अन्ना विश्वविद्यालय के मामले को लेकर एआईएडीएमके के सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टर में लिखा हुआ था कि आखिर इस मामले में आरोपी कौन है?

भाजपा विधायकों का कहना है कि अन्ना विश्वविद्यालय मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए वे विधानसभा से बाहर चले गए। कांग्रेस के विधायक इस मामले में अपना रोष प्रकट करने के लिए हाथों में बैज पहनकर आए थे।

पिछले कुछ वर्षों में तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रगान के बजाय राज्यगीत गाने के मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं, तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर अप्पावु ने मीडिया को सख्त निर्देश दिया कि वो उनकी अनुमति के बिना विधानसभा में घटने वाली किसी भी घटना के बारे में रिपोर्ट ना करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

ललितपुर : प्रेमी-प्रेमिका के हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

ललितपुर ,06 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। ललितपुर के राजपुर गांव में विगत दिनों हुए प्रेमी-प्रेमिका के अंधे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।

ऑनर किलिंग के इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका की मां, पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है। एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

घटना में प्रेमी की गला घोटकर हत्या की गई थी, और उसका शव दोनों हाथ बंधी अवस्था में पेड़ से लटकता हुआ मिला था। प्रेमिका का शव खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि दोनों की हत्या की गई थी।

विगत 1 जनवरी की सुबह थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजपुर के मजरा में प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग का यह मामला सामने आया था। हत्या में  प्रयुक्त रस्सी और बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

***********************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

गाज़ीपुर : ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या

गाज़ीपुर ,06 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। यूपी के गाज़ीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में 70 वर्षीय वृद्ध किसान जयकरण राम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना रविवार रात की है, जब जयकरण राम खाना खाने के बाद अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सोमवार सुबह खेतों की ओर घूमने गए ग्रामीणों ने उन्हें खून से लथपथ अवस्था में देखा और सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि जयकरण राम के दो बेटे थे – बड़ा बेटा लाल बहादुर जो विदेश में काम करता है और छोटा बेटा जंग बहादुर, जो दिल्ली रोडवेज में कार्यरत है।

मरदह पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। गांव के लोगों ने बताया कि जयकरण राम मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, लेकिन हत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

***************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

दिल्ली के संगम विहार से एक गैंगवार की घटना सामने आई

पांच-सात लड़कों ने चलाई युवक पर गोली

नई दिल्ली ,06 जनवरी (एजेंसी)। दिल्ली के संगम विहार से एक गैंगवार की घटना सामने आई है। यहां पांच से सात लड़कों ने एक युवक पर गोली चलाई।

दिल्ली में एक बार फिर से गैंगवार की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। जानकारी के मुताबिक इस गैंगवार में नासिर नाम के युवक को आरोपियों ने गोली मार दी।

बता दें कि यह घटना दिल्ली के संगम विहार इलाके में रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। 22 वर्षीय नासिर को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह मामला संगम विहार की गली नंबर 24 का है।

वहीं अब घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नासिर को गर्दन में गोली लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर है।

पहली नजर में पुलिस को यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की है।

नासिर के पिता अब्दुल ने बात करते हुए कहा, पांच से सात लड़के देर शाम गली में आए और मेरे बेटे को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। मैंने सभी को भागते हुए देखा और मैं सबको जानता भी हूं। बाद में उन्होंने आगे जाकर भी गोली चलाई, जहां उन्हें दबोच लिया गया।

मेरा बेटा घर से निकला ही था। मेरी तबीयत खराब थी वह मुझे ही देखने आया था। मगर बाहर जाते ही उस पर हमला किया गया। मेरे बेटे का किसी से कोई झगड़ा नहीं है। उसकी गर्दन पर गोली लगी है। उसकी हालत अभी गंभीर है।

वहीं घायल चाचा शमशेर खान ने भी कहा कि नासिर की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी।

बता दें कि जब आरोपी नासिर को गोली मारने के बाद दूसरे साथी को मारने जा रहे थे, तो तभी नासिर के परिवार के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया और उनसे पिस्टल छीन ली। वहीं पुलिस इस मामले में मामला दर्ज की आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

यूपी में कड़ाके की सर्दी; लोग ठंड से बचने के लिए ले रहे आग का सहारा

प्रयागराज में अलाव व्यवस्था की मांग

प्रयागराज 06 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आने वाले दिनों में सर्दी के और भी बढ़ने की संभावना है।

पिछले कई दिनों से चल रही सर्द हवाएं लोगों का कड़ा इम्तिहान ले रही हैं। ठंड ने लोगों की रातों की नींद उड़ा रखी है। तापमान इतना नीचे गिर गया है कि लोगों को प्रयागराज में लेह, लद्दाख, शिमला, मनाली की ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सर्दी के तरह जारी रहने की संभावना जताई है। यूपी में बीते कई दिनों में लोगों को सूर्य के दर्शन नाम मात्र के हुए हैं। सुबह के समय घना कोहरा होता, जिससे रोड पर वाहनों को रफ्तार भी थम जाती है। वहीं, सर्द हवाएं सर्दी और ज्यादा बढ़ाने का काम कर रही हैं।

प्रयागराज के एक व्यक्ति ने बातचीत करते हुए कहा कि इस समय ठंड काफी बढ़ गई है। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, नगर निगम की तरफ से अलाव की व्यवस्था तो की जा रही है, लेकिन कुछ इलाकों में ये व्यवस्था नहीं की गई है जिसके चलते हम लोग खुद ही लकड़ी ला कर जला रहे है। उन्होंने अपील की है कि सभी जगह अलाव की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों और राहगीरों को ठंड से बचने लिए आग का सहारा मिल सके।

वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि इस समय कड़ाकी की सर्दी पड़ रही है। लकड़ी की व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम लोग घर से लकड़ी इकट्ठा करके जलाते हैं और आने जाने वाले लोग यहां पर ठंड से बचने लिए आग का सहारा लेते हैं।उन्होंने अपील की है कि सभी जगह अलाव की व्यवस्था की जाए, क्योंकि हर आने वाले दिन में सर्दी बढ़ती जा रही है।

***************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

कर्नाटक में मिले HMPV के 2 केस, ICMR ने की पुष्टि; अलर्ट जारी

नई दिल्ली 06 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): चीन में तेजी से फैल रहे HMPV वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। कर्नाटक में इस वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इस बात की जानकारी दी है।

कर्नाटक में 8 महीने का एक बच्चा और तीन महीने की एक बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। दोनों बच्चों को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन महीने की बच्ची को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 8 महीने के बच्चे का इलाज अभी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। ICMR ने भी कहा है कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनकी प्रयोगशाला में नमूने की जांच नहीं हुई है। निजी अस्पताल की रिपोर्ट में यह सामने आया है। स्ट्रेन को लेकर जानकारी नहीं है। नमूने को सरकारी प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहीं सरकार ने वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है। सतर्कता बरती जा रही है। बता दें, चीन में HMPV वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। कई शहरों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इस वायरस का प्रकोप ज्यादा देखा जा रहा है।

क्या है HMPV वायरस?
HMPV (Human Metapneumovirus) एक सांस की बीमारी पैदा करने वाला वायरस है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश आदि शामिल हैं। ज्यादातर मामलों में यह वायरस हल्का होता है और खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर भी हो सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के माध्यम से फैलता है।

******************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

तिरुपति: एंबुलेंस ने पैदल मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को टक्कर मारी

 दो महिलाओं की मौत

तिरुपति 06 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : तिरुपति जिले में सोमवार को एक 108 एंबुलेंस ने श्रद्धालुओं के समूह को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एंबुलेंस ने पैदल तिरुमाला मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के एक समूह को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना चंद्रगिरी मंडल के नरसिंहपुरम के पास हुई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।

मृतक महिलाओं की पहचान अन्नामय्या जिले के रामसमुद्रम मंडल के चंपलपल्ली निवासी पेड्डा रेड्डम्मा (40) और लक्ष्मम्मा (45) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को तिरुपति के रुइया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रद्धालु पुंगनूर से तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर जा रहे थे, जबकि एंबुलेंस मदनपल्ली से एक मरीज को लेकर तिरुपति जा रही थी। दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को संदेह है कि इलाके में घना कोहरा होने के कारण यह दुर्घटना हुई। चंद्रगिरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि कई भक्त अलग-अलग स्थानों से पैदल चलकर तिरुमाला के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर तक पहुंचते हैं। आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों के विभिन्न हिस्सों से हजारों भक्त हर दिन मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।

इस बीच, रविवार देर रात बापटला जिले में एक घर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना परचूर के तुरपु बाजार में आधी रात के बाद हुई। आग में दो बहनों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गई।

मृतकों की पहचान नागमणि (34) और माधवी लता (30) के रूप में हुई है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

कंपनी चलाना एक बात है, राजनीति करना अलग: नीरज कुमार

पटना 06 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को आमरण अनशन स्थल से पुलिस के हिरासत में लिए जाने के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थी पहले ही प्रशांत किशोर को नकार कर पुनर्परीक्षा में शामिल हो गए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कंपनी चलाना एक और बात है और राजनीति करना अलग बात है।

जदयू नेता ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में आमरण अनशन उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है। जिला प्रशासन के कई बार के आग्रह के बाद भी वह अपने प्रचार के लिए अनशन पर बैठे रहे।

जदयू नेता ने इसे राजनीतिक नौटंकी बताया। उन्होंने प्रशांत किशोर को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति आपके बूते के बाहर की चीज है। आप लोग वैनिटी वैन में वास करने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों को आम आवाम भी पहचानती है।

उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान पर अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। पुलिस ने पहले ही अनशन को गैरकानूनी बताया था।

सोमवार को सुबह पुलिस गांधी मैदान पहुंची और प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। इस बीच उनके समर्थकों ने बवाल किया।

प्रशासन पहले ही कह चुका थी कि प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था।

******************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया गया

PM मोदी, अमित शाह और खड़गे समेत कई नेताओं ने

नई दिल्ली 06 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : सिख धर्म के 10वें गुरु, महान योद्धा गुरु गोबिंद सिंह जी का सोमवार को प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व सिख धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन करता हूं। उनके विचार हमें एक प्रगतिशील, समृद्ध और दयालु समाज बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।”

वहीं, अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दशम गुरु सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उनका स्मरण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। संस्कृति, स्वधर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी कट्टरपंथी आक्रांताओं के सामने अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। त्याग, वीरता और समर्पण का प्रतीक उनका जीवन अनंतकाल तक सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।”

जेपी नड्डा ने कहा, “सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं।” महान संत, सिख समाज के दशम गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन मानवता व वीरता की मिसाल है।

उन्होंने अपने मानवता के संदेश से सिख धर्मावलंबियों के साथ पूरे समाज को नई राह दिखाई। उनके अद्वितीय साहस, सत्य और सेवा के आदर्श युगों-युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक पोस्ट कहा, “सरबंस दानी, साहिब-ए-कमाल व सिख धर्म के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक, धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने सम्पूर्ण मानवता को शांति, प्रेम, एकता, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया तथा जन-जन के हृदय में मानव सेवा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना जागृत की थी, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगी।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वीरता और त्याग के प्रतीक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध, न्याय और समानता के लिए उनका साहस और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” राहुल गांधी के अलावा अन्य नेताओं ने भी गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया है।

*************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को किया गिरफ्तार

पटना 06 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बिहार में बीपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जन सुराज पार्टी (जसुपा) के मुखिया प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे थे। इसी बीच सोमवार सुबह लगभग 4 बजे पटना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर और कुछ अन्य लोगों द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के सामने अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था। प्रशासन ने वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस भी दिया था।

प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाने एफआईआर दर्ज की गई थी। कई बार आग्रह करने और पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल खाली नहीं किया गया था। इस कारण सोमवार सुबह प्रशांत किशोर को कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वे लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें कोर्ट के सामने पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि प्रशांत किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनपर प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना देकर कोर्ट के फैसले का उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर दो जनवरी से आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर लगातार मेडिकल चेकअप किया जा रहा था। रेगुलर मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टर लाल पांडेय न बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। रविवार को डॉ. लाल पांडेय ने उनकी जांच की थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, इसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था।

इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया। इसे लेकर शनिवार को पटना के कई केंद्रों में पुनर्परीक्षा भी आयोजित की गई। दूसरी तरफ बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

*****************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

BPSC विवाद अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, प्रीलिम्स परीक्षा रद्द करने की मांग

नई दिल्ली 06 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने की मांग का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।  सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें परीक्षा में व्यापक धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की गई है।

याचिका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों (एसपी और डीएम) के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।

याचिका में मुख्य रूप से परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी करने की मांग की गई है, क्योंकि परीक्षा में व्यापक धांधली का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में सीबीआई जांच की भी मांग की है ताकि धांधली के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सके।

इसके अतिरिक्त, याचिका में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया है, और फिलहाल 7 जनवरी को सुनवाई होने की संभावना है।

13 दिसंबर की परीक्षा में गड़बड़ी
गौरतलब है कि 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित BPSC पीटी परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा परिसर में गड़बड़ी पाई गई थी, जिसके बाद आयोग ने उस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद पटना के 22 केंद्रों पर आज परीक्षा फिर से आयोजित की जा रही है।

प्रशांत किशोर का अनशन और आरोप
छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर बैठे हैं, आज उनके अनशन का चौथा दिन है। उन्होंने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि “सीटें बिकी हुई हैं”।

उन्होंने कहा कि 15 हजार बच्चों की परीक्षा में 3.5 लाख से ज्यादा बच्चे आंदोलित हैं, और हर जिले और गांव में खबर फैली है कि एक-एक नौकरी के लिए 30 लाख से 1.5 करोड़ तक लिए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस पर जवाब देने की मांग की है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा और वे अपना काम कर रहे हैं, सरकार को अपना काम करने दीजिए। उन्होंने कहा कि वे पिछले ढाई साल से बिहार में काम कर रहे हैं और अगर वे राजनीति नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल सत्ता में बने रहना चाहते हैं और उन्हें लोगों की चिंता नहीं है।

***************************

Read this also :-

आला रे देवा आला रे, शाहिद कपूर की देवा का खौफनाक टीजर रिलीज

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

तेरा बाप हिंदुस्तान, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का धांसू ट्रेलर आउट

देश की पहली एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान से लोहा लेंगे खिलाड़ी

06.01.2025 (एजेंसी) – साल 2025 आ गया है और स्काई फोर्स पहले महीने की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. अक्षय कुमार, वीर पहारिया और सारा अली खान की लीड रोल वाली फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. देशभक्ति से भरपूर फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

ऐतिहासिक भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर बनी फिल्म स्काई फोर्स में अक्षय कुमार और वीर पहारिया लीड रोल में हैं.ट्रेलर में भारत के पहले और सबसे खतरनाक हवाई हमले पर आधारित एक मनोरंजक कहानी पेश की गई है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ हमला करने की तैयारी कर रहे भारतीय वायु सेना के संघर्ष को दिखाया गया है. दमदार डायलॉग और देशभक्ति से भरपूर म्यूजिक के साथ सैनिकों की बहादुरी और देशभक्ति को उजागर करने वाली कहानी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

फिल्म में सारा अली खान वीर की ऑन-स्क्रीन वाइफ का रोल प्ले कर रही हैं. जो कहानी में इमोशनल अटेचमेंट जोड़ती है. वहीं वीर पहारिया इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं.नेटिजन्स को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है और सब ट्रेलर पर अपना रिस्पॉन्स दे रहे हैं. एक ने लिखा, जब अक्षय सर ने कहा कि दूसरा गाल नेता दिखाते हैं हम फौजी नहींस, मेरे रोंगटे खड़े हो गए. एक ने लिखा, अक्षय सर बैक टू सिनेमा. एक ने कमेंट किया, वाह क्या ट्रेलर है 50 करोड़ लोड हो रहा है.

एक ने लिखा, एनजीएल तनिष्क बागची का म्यूजिक कमाल का है.स्काई फोर्स एक अनकही सच्ची कहानी है जो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले में शामिल सभी जवानों की बहादुरी, भावना और देशभक्ति को दर्शाती है. अक्षय कुमार ने ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा, इस गणतंत्र दिवस पर एक वीर बलिदान की अनकही कहानी देखें, भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी. मिशन स्काईफोर्स सिनेमाघरों में 24 जनवरी 2025 को.संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, स्काई फोर्स का निर्माण दिनेश विजन, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने किया है. यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है, जो गणतंत्र दिवस वीकेंड पर आएगी.

************************

 

पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने उठाया कदम

लखनऊ 05 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । योगी सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में बेतहाशा कमी आई है।

योगी सरकार ने किसानों के हित में अनूठी पहल शुरू की है, जिसमें पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ‘पराली के बदले गोवंश खाद’ योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह अभिनव अभियान प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश में हर वर्ष फसलों की कटाई के बाद पराली जलाने की समस्या बढ़ जाती थी, जिससे वायु प्रदूषण गंभीर रूप से प्रभावित होता है। इसे रोकने के लिए योगी सरकार ने 28 अक्टूबर से ‘पराली के बदले गोवंश खाद’ अभियान का संचालन किया।

अभियान के दौरान प्रदेश में 2,90,208.16 कुंतल पराली एकत्रित की गई और किसानों को इसके बदले 1,55,380.25 कुंतल गोवंश खाद वितरित की गई। इस खाद का उपयोग जैविक खेती और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के कई जनपदों ने उत्कृष्ट कार्य किया।

इनमें वाराणसी, बांदा, बदायूं, जालौन, बरेली, अमेठी, सिद्धार्थनगर और बहराइच शामिल हैं। इन जनपदों में किसानों ने बड़े पैमाने पर पराली जमा की और खाद का लाभ लिया। अभियान के माध्यम से पराली के बदले गोवंश खाद वितरण से निराश्रित गोवंश संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

गो-आश्रय स्थलों में एकत्रित गोवंश खाद किसानों तक पहुंचाई जा रही है, जिससे पशुपालन विभाग की सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली भी उजागर होती है।

योगी सरकार की यह पहल सिर्फ अस्थायी समाधान नहीं है, बल्कि पारदर्शी सोच को दर्शाता है। इससे जहां जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं किसानों की उत्पादन लागत भी घटेगी, यह पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। योगी सरकार का ‘पराली के बदले गोवंश खाद’ अभियान किसानों, पर्यावरण और समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

यह योजना न सिर्फ पराली जलाने की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर रही है, बल्कि किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रही है। योगी सरकार की इस पहल से प्रदेश में हरित क्रांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

अभियान से पराली जलाने से रोकथाम हो रही है और किसान पराली जलाने की बजाय उसे सरकार को सौंपकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं। साथ ही, गोवंश खाद के रूप में किसानों को प्राकृतिक खाद प्राप्त हो रही है, जो रासायनिक खादों के उपयोग को कम कर रही है और भूमि की गुणवत्ता सुधार रही है।

******************************

Read this also :-

ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज ने सिनेमाघरों में मचाई धूम

6 जनवरी को जारी होगा हरि हर वीरा मल्लू का पहला गाना

 

दिल्ली की समस्याओं का समाधान स्थाई सरकार ही कर सकती है

अस्थाई मुख्यमंत्री नहीं : अलका लांबा

नई दिल्ली 05 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट का मुकाबला त्रिकोणीय है। एक ओर सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी को यहां से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस पार्टी ने अलका लांबा को इस विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है। इन तीनो हाई प्रोफाइल नेताओं की वजह से कालकाजी में मुकाबला पेचीदा हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए चुनाव में अपना पलड़ा भारी बताया। साथ ही उन्होंने ‘आप’ प्रत्याशी आतिशी को अस्थाई मुख्यमंत्री बताते हुए भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि मेरा 30 साल का संघर्ष, मेरी ईमानदारी और काम, दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी एक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जनता के लिए किया गया कार्य लोगों के दिलों में जगह बनाएगा। अब मेरा लक्ष्य कालकाजी की जनता का विश्वास जीतना है, और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान देना है।”

उन्होंने कहा, “जो समस्याएं हैं, उनका हल अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी होना चाहिए। दिल्ली में प्रदूषण, यमुना का दूषित पानी, बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याएं हैं, जिनका समाधान केवल एक स्थायी सरकार ही कर सकती है। कोई अस्थाई मुख्यमंत्री इसका समाधान नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री की ओर से जो भी दावा किया जाता है, वह कालकाजी और बाकी विधानसभा क्षेत्रों के लिए असंगत है। एक आदर्श विधानसभा का मॉडल कालकाजी को बनना चाहिए था, लेकिन यहां की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। सड़कें खुदी पड़ी हैं, पार्किंग की समस्या, जाम की समस्या और गंदगी की स्थिति अब भी जस की तस है।

इसका दोष भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर है। दोनों ने सत्ता संभालने के बाद कालकाजी की जनता के साथ धोखा किया और उन्हें निराश किया।”

आगे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा के 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद यहां के लोग दुखी हैं। अब ऐसे नेता कालकाजी में हैं, ज‍िनका व्यवहार और भाषा संसद में और सड़क पर पूरी तरह अस्वीकार्य है।

उनका घटिया व्यवहार और बोलचाल उन्‍हें जनप्रत‍िन‍िध‍ि बनाने लायक नहीं है। यह समय है कि कालकाजी की जनता को एक ऐसा प्रतिनिधि मिले, जो उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान दे।”

******************************

Read this also :-

ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज ने सिनेमाघरों में मचाई धूम

6 जनवरी को जारी होगा हरि हर वीरा मल्लू का पहला गाना

दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

नई दिल्ली 05 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्लीवासियों को 12,200 करोड़ की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण बताया।

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए करते हुए लिखा, “दिल्ली-एनसीआर के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज पहली बार जहां नमो भारत ट्रेन राजधानी में प्रवेश करेगी, वहीं दिल्ली मेट्रो के विस्तार सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सुअवसर मिलेगा।”

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य पोस्ट में बताया, “दिल्ली में रीजनल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज दोपहर करीब 12:15 बजे कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा। इससे पहले साहिबाबाद-अशोक नगर नमो भारत कॉरिडोर का शुभारंभ करूंगा।”

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की जनता-जनार्दन को अब राजधानी के चौतरफा विकास के साथ-साथ जनकल्याण को पूरी तरह समर्पित सरकार चाहिए। उनके इसी संकल्प के बीच आज दोपहर बाद करीब 1 बजे यहां के अपने परिवारजनों से संवाद का अवसर मिलेगा।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12:15 बजे दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी करेंगे।

पीएम मोदी साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत करीब 4,600 करोड़ रुपये है। इस उद्घाटन के साथ ही दिल्ली को अपनी पहली नमो भारत कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली मेट्रो फेज-4 के जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले 2.8 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। यह दिल्ली मेट्रो फेज-4 का पहला खंड होगा जिसका उद्घाटन किया जाएगा। इससे पश्चिमी दिल्ली के कृष्णा पार्क, विकासपुरी, जनकपुरी के कुछ हिस्से और अन्य इलाकों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो फेज-4 के 26.5 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत करीब 6,230 करोड़ रुपये होगी। यह कॉरिडोर दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के नाथूपुर (कुंडली) से जोड़ेगा। साथ ही आज रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के लिए नए अत्याधुनिक भवन की आधारशिला भी रखेंगे, जिसका निर्माण लगभग 185 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

*********************************

Read this also :-

ये जवानी है दीवानी की री-रिलीज ने सिनेमाघरों में मचाई धूम

6 जनवरी को जारी होगा हरि हर वीरा मल्लू का पहला गाना

सरकारी संस्थानों और शिक्षा पर ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत- राहुल

नई दिल्ली ,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिक्षा को समाज के हर व्यक्ति का अधिकार बताते हुए कहा है कि सरकार को निजीकरण पर ध्यान देने की बजाए शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और सरकारी संस्थानों को मजबूत बनाने की जरूरत है और इस पर सरकार को ज्यादा पैसा खर्च करना चाहिए ताकि शिक्षा को बढ़ावा मिले और इसके स्तर को और बेहतर बनाया जा सके।

श्री गांधी ने कहा मेरा मानना है कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी देना है। इसे निजीकरण और वित्तीय प्रोत्साहनों के माध्यम से हासिल नहीं किया जा सकता। हमें शिक्षा और सरकारी संस्थानों को मजबूत बनाने पर बहुत अधिक पैसा खर्च करने की आवश्यकता है।

**************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

विरोध के बीच बीपीएससी की पुनर्परीक्षा आज..

सात हजार अभ्यर्थियों ने डाउनलोड किया एडमिट कार्ड

पटना ,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  बिहार में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच शनिवार को पटना के 22 परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी की पुनर्परीक्षा हो रही है। बीपीएससी की पुनर्परीक्षा के लिए 12 हजार में से सात हजार अभ्यार्थियों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया है।

बीपीएससी की पुनर्परीक्षा के बीच पटना के गर्दनीबाग इलाके में पिछले 16 दिनों से आंदोलन का धरना भी जारी है। हालांकि, पहले के मुकाबले काफी कम संख्या में ही छात्र इस आंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं।

बीपीएससी के छात्र हिमांशु शर्मा ने बताया कि मैं आगरा से आया हूं। मैं अपनी परीक्षा के लिए यहां आया हूं, लेकिन मैं आंदोलन में बैठे अपने सभी साथियों का समर्थन करूंगा। अब देखते हैं सरकार और आयोग आंदोलन में बैठे अभ्यार्थियों के लिए क्या निर्णय लेगा।

3 जनवरी यानि शुक्रवार को पटना में बीपीएससी के विरोध में खूब प्रदर्शन किया गया। सुबह ट्रेन रोकी गई, गांधी मैदान और गर्दनीबाग में धरना दिया गया। शाम को अभ्यर्थियों ने मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार और बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी की।

इस गहमागहमी के बीच बीपीएससी संग जिलाऔरव पुलिस प्रशासन परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिनभर तैयारी में जुटा रहा।प्रशासन को आशंका है कि जिन पांच हजार अभ्यार्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वो परीक्षा केंद्रों पर पुनर्परीक्षा का विरोध कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर 65 मजिस्ट्रेट्स की तैनाती की है, जिसमें से 14 मजिस्ट्रेट जिला नियंत्रण कक्ष में रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा शांतिपूर्ण हो सके, इसके लिए गश्ती मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है।

पिछले वर्ष 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी। इसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था।

*****************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी

जिन्हें किसी सरकार ने नहीं पूछा, उन्हें मोदी ने पूजा

नई दिल्ली ,04 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कारीगरों से भी बातचीत की। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 2014 से ही मैं लगातार, हर पल ग्रामीण भारत की सेवा में लगा हूं।

गांव के लोगों को गरिमापूर्ण जीवन देना मेरी सरकार की प्राथमिकता है। हमारा विजन है, भारत के गांव के लोग सशक्त बनें, उन्हें गांव में ही आगे बढऩे के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, उन्हें पलायन न करना पड़े, गांव के लोगों का जीवन आसान हो, इसलिए हमने गांव-गांव में मूलभूत सुविधाओं की गारंटी का अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व सरकारों पर सवाल उठाते हुए कहा, पहले की सरकारों ने एससी-एसटी-ओबीसी की आवश्यकताओं की ओर ध्यान नहीं दिया। गांव से पलायन होता रहा, गरीबी बढ़ती रही, गांव और शहर के बीच की खाई बढ़ती रही। जिन्हें किसी ने नहीं पूछा, उन्हें मोदी ने पूजा है। जो इलाके दशकों से विकास से वंचित थे, अब उन्हें बराबरी का हक मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरा बचपन एक छोटे से शहर में बीता, जिससे मुझे ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। साथ ही इससे मुझे गांवों में छिपी अपार संभावनाओं को समझने में भी मदद मिली। अपनी कड़ी मेहनत के बावजूद, ग्रामीण अक्सर सीमित संसाधनों के कारण अवसरों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने डीएपी का जिक्र करते हुए कहा, दुनिया में डीएपी का दाम बढ़ रहा है, आसमान छू रहा है, लेकिन हमने निर्णय किया कि हम किसान के सिर पर बोझ नहीं आने देंगे और सब्सिडी बढ़ाकर डीएपी का दाम स्थिर रखा है।

हमारी सरकार की नीयत, नीति और निर्णय ग्रामीण भारत को नई ऊर्जा से भर रहे हैं। गांव के हर वर्ग के लिए विशेष नीतियां बनाई हैं। दो-तीन दिन पहले ही कैबिनेट ने ‘पीएम फसल बीमा योजना को एक वर्ष अधिक तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने आगे कहा, कृषि के अलावा भी हमारे गांव में अलग अलग तरह के पारंपरिक कला और कौशल से जुड़े हुए कितने ही लोग काम करते हैं। रूरल इकोनॉमी और लोकल इकोनॉमी में इनका बड़ा योगदान रहा है, लेकिन पहले इनकी भी उपेक्षा हुई।

अब हम उनके लिए पीएम विश्वकर्मा योजना चला रहा हैं। ये योजना देश के लाखों विश्वकर्मा साथियों को आगे बढऩे का मौका दे रही है।

उन्होंने कहा, अभी कल ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार 2012 में भारत में ग्रामीण गरीबी करीब 26 प्रतिशत थी। जबकि 2024 में भारत में ग्रामीण गरीबी घटकर 5 प्रतिशत से भी कम हो गई है।

****************************

Read this also :-

विनीत कुमार सिंह की फिल्म मैच फिक्सिंग की नई रिलीज का ऐलान

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार का मोशन पोस्टर जारी