Category Archives: film

मैं झारखंड का नाम रौशन चाहती हूँ ..!नवोदित अभिनेत्री रुचि काजल

*फिल्म जगत ** इंटरव्यू

हर किसी की चाहत होती है कि उसे नेम एंड फेम मिले परंतु ये हसरत पूरी हो जाय ऐसा कम ही होता है खास कर फिल्म लाइन में। लेकिन लगन और मेहनत के साथ यदि तक़दीर का साथ मिल जाय तो सफलता मुट्ठी में आ जाती है। ऐसा ही कुछ नवोदित अभिनेत्री रुचि काजल के साथ हुआ। फिल्म निर्देशक

आनंद राउत ने रुचि काजल को अपनी कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम वेडिंग’ में चांस दिया। यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। झारखंड स्थित बोकारो जिला के पेटरवार निवासी रुचि काजल ने इस फिल्म के एक क्लब सॉन्ग में अपनी सुरीली आवाज दी है और अभिनय भी किया है। झारखंड स्थित बोकारो जिला के पेटरवार निवासी रुचि काजल ने इस फिल्म के गाने में अपनी सुरीली आवाज दी है और अभिनय भी किया है। ‘वेलकम वेडिंग’ के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेत्री रुचि काजल सुजाता मिनिप्लेक्स (रांची) आई थी। जहां उन्हें सिनेदर्शकों के साथ रूबरू होने का मौका मिला। उसी क्रम में मुझे उनसे बातचीत करने का मौका मिला। प्रस्तुत है बातचीत के कुछ अंश : –

** कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम वेडिंग’ में काम करने का अनुभव कैसा रहा…..?
——- पहली बार कैमरा फेस करते समय मैं थोड़ा नर्वस थी। निर्देशक आनंद राउत जी का आभार प्रकट करना चाहूंगी। उन्होंने अपनी फिल्म में मुझे मौका दिया…..उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बदौलत ही मैं शूटिंग कर पाई। इस फिल्म में काम करने के बाद मेरा मनोबल बढ़ा है……मैं अब काफी फ्री महसूस कर रही हूँ । पहले जो कैमरे का डर था वो बिल्कुल खत्म हो गया है…..।

** ये कैमरे का डर का क्या मतलब है….?
——— जी..…मैं पहले सोचती थी कि अन्य लोगों के अपेक्षा ठीक से काम नहीं कर पाऊंगी….. फिल्म में बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार भी थे ….. इसलिये मैं डरती थी….काम करने के क्रम में यूनिट के सभी लोगों ने इतना कोऑपरेट किया कि सारा डर दिल से निकल गया…..।

** भविष्य में किस तरह की रोल करना चाहेंगी…..?
—— मैं टाइप्ड होना नहीं चाहती …..मैं हर तरह के रोल करना चाहती हूँ…।

** जहाँ से आप हैं…मेरा मतलब जहाँ की आप मूल निवासी हैं… वहाँ के बारे में कुछ बताना चाहेंगी….?
—— मैं पेटरवार, जिला बोकारो (झारखंड) की मूल निवासी हूँ। मैने एम ए (इंग्लिश) की पढ़ाई रांची में पूरी की और टीचर ट्रेनिंग का कोर्स भी पूरा किया वर्तमान समय में शिक्षण व्यवसाय से भी जुड़ी हूं। चूंकि बचपन से ही गायन और एक्टिंग में रुचि थी तो मैंने ठान लिया कि मुंबई का सफर भी तय करना है। वैसे भी मैं श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, पलक मुच्छल की गायकी से काफी प्रभावित हूं। मैं सिंगिंग और एक्टिंग दोनो क्षेत्र में स्थापित होना चाहती हूं…., मैंने जो फिल्मों की ओर अपना रुख किया है उसकी खास वज़ह है कि मुझे अपनी प्रतिभा के बदौलत झारखंड का नाम रौशन करना है…।

** ‘फिल्म ‘वेलकम वेडिंग’ के बारे में कुछ बताइये….?
—— इस फिल्म के लिए मैंने सिंगिंग और एक्टिंग भी किया है। एक क्लब सॉन्ग में मैं नजर आऊंगी। मेरा किरदार ऐसा है जो फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाता है। ‘वेलकम वेडिंग’ कॉमेडी फिल्म होने के साथ साथ
सामाजिक व संदेशपरक है। इस फिल्म में मनोरंजन के सारे मसाले हैं। मुझे इस फिल्म से काफी उम्मीद है….।

** आपके साथ इस फिल्म में कौन कौन से कलाकारों ने काम किया है….?
—— मेरे अलावा इस फिल्म में दर्शन जरीवाला, राखी सांवत, राजपाल यादव, अरुण बख्शी, फिरदोश, राजू खेर,साहिल कोहली, कोमल झा, अनोंग सिघों, रियाना, राजेश शुक्ला, राजेश सिंह, डॉ रोहित राज, प्रकाश नायक, मिलिंद प्रसाद, किसन भान हैं। अतिथि कलाकार की भूमिका में ए राउत भी हैं।

** इस फिल्म के बाद और कौन कौन सी फिल्मों में आप काम कर रही हैं…?
——- अभी मैं फिल्म-‘पीहू’ और एक अनाम फिल्म के लिए अनुबंधित कर ली गई हूं। टाइटल की घोषणा बहुत जल्द ही कर दी जाएगी। ‘पीहू’ की शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

चर्चाओं के बीच : निर्देशक आनंद राउत

30.03.2024  –  विकास प्रसाद फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और साक्षात एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम वेडिंग’ 29 मार्च को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद निर्देशक आनंद राउत बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गए हैं। विकास सी नायक, चंदेश्वर एच प्रसाद द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक भी चाईबासा (झारखंड) निवासी सचिनंदर शर्मा हैं और दिव्यांचल त्यागी क्रिएटिव हेड हैं। झारखंड की धरती से जुड़े फिल्म निर्देशक आनंद राउत ने झारखंड के नवोदित प्रतिभाओं को अपनी फिल्म में चांस देकर बॉलीवुड के निर्माताओं को एहसास कराया है कि झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और वो फिल्म विधा से जुड़े हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बदौलत अपनी पकड़ बनाए हुए है और बॉलीवुड में झारखंड का परचम लहरा रहे हैं।

आनंद राउत ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक काफी नाम और शोहरत कमाया है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम वेडिंग’ में जाने-माने कलाकार दर्शन जरीवाला, राखी सांवत, राजपाल यादव, अरुण बख्शी, फिरदोश, राजू खेर,साहिल कोहली, कोमल झा, अनोंग सिघों, रियाना, राजेश शुक्ला, राजेश सिंह, डॉ रोहित राज, प्रकाश नायक, मिलिंद प्रसाद, किसन भान हैं। अतिथि कलाकार की भूमिका में ए राउत भी हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि झारखंड स्थित बोकारो जिला के पेटरवार निवासी रुचि काजल ने इस फिल्म के गाने में अपनी सुरीली आवाज दी है और अभिनय भी किया है।

विदित हो कि निर्देशक आनंद राउत 20 वर्ष पूर्व फिल्मों में ही अपना कैरियर बनाने के उद्देश्य से मुंबई पहुंचे थे। काफी संघर्ष के बाद बालाजी फिल्म्स के बैनर में निर्देशक के रूप में इनको काम मिला। इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। दर्जनों सीरियलों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। जिनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘क्या हादसा क्या हकीकत’, ‘कब्यांजलि’, ‘कहानी किस रोज’, ‘करम अपना-अपना’ के नाम उल्लेखनीय हैं।

इसके अलावा नागपुरी भाषा में भी एक फिल्म बनायी। 3 अप्रैल 2015 को रिलीज बॉलीवुड की चर्चित रोमांटिक फिल्म ‘लखनवी इश्क’ के निर्देशक आनंद राउत ही थे। अध्यन सुमन और अभिनेत्री करिश्मा कोटक स्टारर यह फिल्म के सी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी थी। सिनेदर्शकों से मिल रहे रिस्पॉन्स से काफी उत्साहित निर्देशक आनंद राउत फिलवक्त झारखंड में अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम वेडिंग’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘तबाह है’ जारी

28.03.2024  –  निर्माता अश्विन महाराज का पार्टी एंथम सॉन्ग ‘तबाह है’ जारी हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो में अश्विनी बागल और विद्या मदाकाचे नज़र आ रही हैं।

यह गाना एक पार्टी नंबर है जो निश्चितरूप से इस साल का पार्टी एंथम की लिस्ट में शामिल होगा। शोना गोंसावलिस द्वारा स्वरबद्ध किए गए इस गाने के बोल शोभना ठाकुर ने लिखे हैं।

एंडी भाकुनी द्वारा निर्देशित और कोरियोग्राफ किए गए इस गाने को संगीत से सजाया है संगीतकार आशीष चंद्रा ने। मधुर संगीत से सजा यह पार्टी एंथम सॉन्ग निश्चितरूप से दर्शकों के दिलों को छू जायेगा और थिरकने के लिए मजबूर कर देगा।

अश्विन महाराज द्वारा निर्मित म्यूजिक ‘तबाह है’ अब उनके यूटयूब चैनल पर उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

साउथ स्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का पहला गाना ‘जरागंडी….’ जारी

27.03.2024  –  साउथ स्टार राम चरण और अदाकारा कियारा आडवाणी एक लंबे समय से अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर चर्चा में हैं। तेलुगु पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ का पहला गाना अभिनेता राम चरण के 39वें जन्मदिन (27 मार्च) के अवसर पर रिलीज किया गया है।

‘गेम चेंजर’ के गाने का म्यूजिक बहुत ही धमाकेदार है। गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं और सिंगर दलेर मेहंदी और सहिति चगंटी ने शानदार गाने को अपनी आवाज दी है। इस गाने को तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है।

‘जरागंडी…’ गाने में कियारा आडवाणी और राम चरण के डांस मूव्स को देखकर दर्शक भी अपनी जगह पर खड़े-खड़े डांस करने लगेंगे। यह गाना सारेगामा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। फिलवक्त यह गाना काफी धूम मचा रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

 

उर्फी जावेद की सीरीज फॉलो कर लो यार का ऐलान

अमेजन प्राइम वीडियो से मिलाया हाथ

27.03.2024  –  छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों और अजीबो-गरीब फैशन के चलते चर्चा में रहती हैं।अब उर्फी ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने जा रही हैं। उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज फॉलो कर लो यार का ऐलान कर दिया है, जिसके निर्देशन की कमान संदीप कुकरेजा ने संभाली है।

फॉलो कर लो यार का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। फिलहाल सीरीज की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। उर्फी जावेद भारत की वायरल सेलेब्रिटीज में से एक हैं. अब उर्फी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं.

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई फिल्म सुपरमैन ऑफ मालेगांव का ऐलान भी किया है। इसमें आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रीमा कागती इसका निर्देशन करने वाली हैं तो वहीं फिल्म की कहानी रामी ने वरुण ग्रोवर के साथ मिलकर लिखी है।इसके अलावा अलाना पांडे ने भी अपनी सीरीज द ट्राइब की घोषणा कर दी है। फिलहाल किसी भी फिल्म या सीरीज की रिलीज तारीख नहीं आई है।

प्राइम वीडियो ने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर कई फिल्म और वेब सीरीज का अनाउंसमेंट किया है. इन फिल्मों और सीरीज में कई बड़े एक्टर और एक्ट्रेसेस के प्रोजेक्ट शामिल हैं. जिनके साथ प्राइम वीडियो बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज लाने के लिए तैयार है.

****************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

महाराष्ट्र में अब सरकारी भूमि पर मुफ्त होगी फिल्मों की शूटिंग..!

26.03.224  –  इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा के पहल पर महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र में अब सरकारी भूमि पर शूटिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि अब सरकारी भूमि पर फिल्मों, वृत्तचित्रों और विज्ञापनों की मुफ्त शूटिंग की अनुमति दी जाएगी।

राज्य सरकार की घोषणा के मुताबिक महाराष्ट्र में सरकारी भूमि (मुंबई में दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी और कोल्हापुर में फिल्म सिटी को छोड़कर) में मुफ्त शूटिंग की घोषणा की गई है। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने महाराष्ट्र सरकार के द्वारा फिल्म निर्माताओं के हित में जारी आदेश के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा है कि फिल्म निर्माताओं के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हुए, महाराष्ट्र फिल्म थिएटर और सांस्कृतिक विकास महामंडल, गोरेगांव, मुंबई में एक ‘सिंगल विंडो’ योजना शुरू की गई है।

संशोधित फैसले के अनुसार, शूटिंग नि:शुल्क होगी, हालांकि, विज्ञापनों के लिए 40,000 रुपये, टीवी धारावाहिकों के लिए 1 लाख रुपये और फिल्मों के लिए 2.5 लाख रुपये की मामूली सुरक्षा जमा राशि आवश्यक है।

राज्य सरकार की सुव्यवस्थित मंजूरी प्रक्रिया और मुफ्त फिल्मांकन सुविधाओं का प्रावधान, महाराष्ट्र को फिल्म निर्माताओं के लिए अत्यधिक उपयोगी और आकर्षक स्थान के रूप में स्थापित करेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

निर्देशक सुकुमार की नई फिल्म में नजर आएंगे ग्लोबल स्टार राम चरण

26.03.2024  –  मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले बनने वाली अनटाइटल फिल्म के हीरो ग्लोबल स्टार राम चरण होंगे। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की शानदार सफलता के बाद, निर्देशक सुकुमार के साथ राम चरण का गठबंधन के प्रतिफल स्वरूप यह फिल्म अभिनेता राम चरण के लिए एक और मील का पत्थर साबित होगा।

जहां राम चरण ‘आरआरआर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता ने उन्हें ग्लोबल आइकन बना दिया, वहीं सुकुमार एक घरेलू नाम बन गए क्योंकि उनकी ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइजी ने देश में धमाल मचाए हुए है। ‘रंगस्थलम’ की जबरदस्त सफलता के बाद राम चरण, सुकुमार, मैत्री मूवी मेकर्स और डीएसपी का यह कॉम्बिनेशन एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कई दिग्गजों के एक साथ आने से, देश के सिनेदर्शक एक अखिल भारतीय सिनेमाई अनुभव की उम्मीद कर सकते हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। इस वर्ष निर्माण कार्य संपन्न करने के पश्चात फिल्म के टाइटल की घोषणा की जाएगी और संभवतः मेकर्स के द्वारा 2025 की आखिरी तिमाही में फिल्म को भव्य तरीके से रिलीज किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

अदाकारा भक्ति राठौड़ ने सेट पर मनाई होली,काम और त्यौहार को बैलेंस करती आईं नज़र..!

25.03.2024  –  लोकप्रिय टीवी शो ‘पुष्पा: इम्पॉसिबल’ और ‘आंख मिचौली’ के व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच, अपनी बहुमुखी प्रतिभा और समर्पण के लिए जानी जाने वाली अदाकारा भक्ति राठौड़ ने सेट पर रंगों के त्योहार होली को मनाया।

अपनी व्यावसायिकता को बनाए रखते हुए होली की भावना में खुद को डुबोने की उनकी क्षमता ने उनके आसपास के सभी लोगों को प्रेरित किया। सहकर्मियों और प्रशंसकों ने समान रूप से उनके समर्पण और भावना की प्रशंसा की, और उनके व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी त्योहार के वास्तविक सार को जीवन में लाने के लिए उनकी सराहना की।

भक्ति का उत्सव न केवल एक खुशी का क्षण था, बल्कि उसके काम और जीवन के आनंदमय उत्सवों के प्रति उसके जुनून की भी याद दिलाता था। जैसे-जैसे रंग-बिरंगे उत्सव शुरू हुए, भक्ति प्रेरणा का स्रोत बन गई और अपने हर रंग से खुशियां फैला रही थी।

बकौल अदाकारा भक्ति राठौड़ होली खेलते समय सुरक्षित महसूस करना बहुत महत्वपूर्ण है, शूटिंग सेट मेरा कम्फर्ट ज़ोन है और भगवान की कृपा से हमारी टीम मेरे लिए एक एकजुट परिवार की तरह है। मुझे उनके साथ जश्न मनाना अच्छा लगा, जबकि हम सभी अपने घरों से दूर काम कर रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का एक रोमांटिक गीत सिंगर मोहम्मद सलामत की आवाज में रिकॉर्ड

25.03.2024  –  राहीज़ फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले शादाब अली के द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का एक रोमांटिक गीत संगीतकार शिशिर पांडेय ने पिछले दिनों अंधेरी (पश्चिम), मुंबई स्थित आर के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बॉलीवुड के चर्चित प्लेबैक सिंगर मोहम्मद सलामत की आवाज में रिकॉर्ड किया। रमजान मुबारक के पवित्र महीने में मोहम्मद सलामत रोजे से थे और उन्होंने बहुत ही मजे से गीत गाया। रिकॉर्डिंग के बाद इफ्तारी के वक्त फिल्म की टीम और मेहमानों के साथ मोहम्मद सलामत ने रोज़ा इफ्तार भी किया।

विदित हो कि, बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद सलामत ने बॉलीवुड फिल्मों के गानों के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए तमिल, तेलगू, मलयालम और अंग्रेजी गाने भी गाये हैं। उन्होेंने बॉलीवुड फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के अलावा ‘देवदास’ का ‘वो चांद जैसी लड़की….’ और शाहरुख खान के लिए ‘शक्ति द पावर’ का ‘झूमती घटा…’ जैसे तमाम गीत रमजान में ही गाया था और अब भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का यह सिचुएशनल सॉन्ग को रोजे से रहते हुए रिकार्ड किया है।

इस अवसर पर भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ के निर्माता शादाब अली, लेखक-निर्देशक अवधेश के वर्मा, गीतकार मनीष मिश्रा, संगीतकार शिशिर पांडेय, रिकार्डिस्ट राकेश कुमार, कार्यकारी निर्माता राही सुल्तानपुरी, पत्रकार शामी एम् इरफ़ान, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर निकिता राय, विशिष्ट अतिथि फारूक़ तलाटी, अल्ताफ शेख, धनंजय कुलकर्णी समेत बॉलीवुड के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

बता दें कि, इस भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ में लाडो मधेशिया, सूरज सरोज, शालू सिंह, नीलू सिंह, कुणाल सिंह, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, अयाज़ खान और अन्य नवोदित कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ईद बाद अप्रैल महीने में इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कानपुर व अन्य निकटवर्ती इलाकों में की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

होली के अवसर पर राहुल बी सेठ और हमसिका अय्यर की ‘रंगबाजी’

24.03.2024  –  बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार, गीतकार व गायक राहुल बी सेठ और हमसिका अय्यर ने हॉलैंड के गायक विशाल सिंह के साथ मिलकर होली के अवसर पर शानदार म्यूजिक वीडियो ‘रंगबाजी’ लॉन्च किया है, जो भारत समेत नीदरलैंड, सूरीनाम, मॉरीशस और अन्य कई देशों में धूम मचा रहा है। होली की मस्ती भरे इस गीत को राहुल बी सेठ ने लिखा और संगीतबद्ध किया है।

इस हाई एनर्जी युक्त म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। होली गीत ‘रंगबाजी’ एमेजॉन, एप्पल, विंक, जियो सावन और अन्य प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। विदित हो कि धर्मेन्द्र, सन्नी देओल और बॉबी देओल की लोकप्रिय हिन्दी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ समेत कई फिल्मों में संगीत दे चुके राहुल सेठ गायन, संगीत, लेखन व निर्देशन के क्षेत्र में समान रूप से अपनी पकड़ बनाये हुए हैं।

राहुल सेठ ने विश्व शांति के लिए तैयार किए गए विशेष गीत ‘वी आर टूगेदर’ में भी अपने संगीत का जादू बिखेरा है। इसके अलावा ‘ग्लोबल वार्मिंग’ और विश्व व्यापी आतंकवाद जैसे गंभीर मसले पर लिखे गए गीतों को उन्होंने अपने संगीत से सजाया है।

राहुल ने जनहित में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ संगीतमय अभियान छेडा था और आज भी इस दिशा में सक्रिय हैं। राहुल बी सेठ को ब्रिटिश संसद लंदन के ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में सम्मानित किया जा चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

5 अप्रैल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

24.03.2024  –  अपकमिंग फिल्म जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना है। फिल्म कॉलेज स्टूडेंट्स के माध्यम से कुछ ऐसे सीरियस मुद्दों को दिखाएगी, जिसके बारे में कम ही बात हुई या सुनी गई हो। कुछ दिनों पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें कहानी के सारांश की झलक नजर आ रही थी। अब मूवी का टीजर आउट कर दिया गया है।

जेएनयू फिल्म छात्र राजनीति पर आधारित है। जारी किए गए टीजर में दिखाया गया है कि दो अलग-अलग विचारधारा के छात्रों का गुट है। कोई लाल सलाम तो कोई जय श्रीराम का नारा लगाते नजर आता है। जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी में राजनीति और इससे जुड़े कई मुद्दे दिखाए गए हैं।

इस मूवी में पॉपुलर एक्टर रवि किशन पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो यूनिवर्सिटी में हुई घटनाओं का जायजा लेने वहां आते नजर आएंगे। रवि किशन के अलावा फिल्म में बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा, सिद्धार्थ बोदके, विजय राज और अतुल पांडे की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी।

विनय शर्मा के डायरेक्शन में बनी जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी के टीजर पर फैंस का मिक्स रिएक्शन आया है।कुछ ने फिल्म की तारीफ की है, तो कुछ ने इसे प्रोपेगेंडा बताया है। वहीं, कुछ फैंस ने फिल्म के नाम पर ही नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

*****************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

‘दो और दो प्यार’ का टीजर हुआ रिलीज़

24.03.2024  –  विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है जो जितनी आश्चर्यजनक है उतनी ही मनोरंजक भी।

टीज़र भावनाओं, मज़ेदार संवादों और रिश्तों के उलझे जाल को दर्शाता है। अवार्ड विनिंग ऐड फिल्म मेकर शीर्ष गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित फ्रेश पेयरिंग इस जॉनर की फिल्म में एक नई एनर्जी लाती है।

दर्शकों को बहुत आनंद आएगा क्योंकि वे प्यार, हँसी और मॉडर्न रिलेशनशिप की कॉम्प्लिकेशन से खुद को रिलेट कर पाएंगे। इस फिल्म का म्यूजिक निश्चितरूप से सिनेप्रेमियों के दिल को छू जायेगा।

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ 19 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

निर्देशक गिरिदेव राज की हिंदी फिल्म ‘वेदवती’ की शूटिंग जून में शुरू होगी

23.03.2024  –  कन्नड़ फिल्म उद्योग के चर्चित निर्देशक गिरिदेव राज इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘वेदवती’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी इस नई फिल्म के लिए कास्ट व क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया तेज गति से जारी है।

 

सिनेपोलिस द्वारा वितरित उनकी हालिया रिलीज हिंदी मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म ‘द वाई’ अमेज़ॅन प्राइम पर सफलता के बाद एक ब्लॉकबस्टर हिट बन गई है।

2016 में प्रदर्शित फिल्म ‘ज़ीरो मेड इन इंडिया’ से बॉलीवुड निर्माताओं के बीच अपनी विशिष्ट छवि कायम करने में उन्हें कामयाबी मिली थी।

निर्देशक गिरिदेव राज की निर्माणाधीन फिल्म ‘वेदवती’ में कई बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। उनकी नई फिल्म की शूटिंग जून में मुंबई में शुरू होने की उम्मीद है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

योद्धा का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल,सात दिन में आधी लागत भी नहीं

सात दिन में आधी लागत भी नहीं वसूल पाई फिल्म

योद्धा  सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस एक्शन पैक्ड थ्रिलर को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से प्यार और सराहना मिली. वहीं अगर नंबर्स पर नजर डालें तो हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की हालांकि ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई और इसके कलेक्शन में पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव बना रहा.

चलिए यहां जानते हैं योद्धा ने रिलीज के 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा प्लेन हाईजैक पर बेस्ड फिल्म है. योद्धा को रिलीज हुए अब एक हफ्ता हो चुका है और इस दौरान इस फिल्म ने धीमी रफ्तार से कमाई की है. हालांकि ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल भी देखा गया लेकिन वीकडेज में इसके कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई.

वहीं फिल्म को अजय देवगन की शैतान’ का भी मुकाबला करना पड़ रहा है ऐसे में योद्धा बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नही कर पाई है. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं.सैकनिल्क की अर्ली ट्रेल रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.

इसी के साथ योद्धा की 7 दिनों की कुल कमाई अब 25.20 करोड़ रुपये हो गई है.योद्धा का बजट 55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म ने एक हफ्ते में 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और मेकर्स को फिल्म के कारोबार में वीकेंड पर एक बार फिर उछाल आने की उम्मीद है. ऐसे में फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये अपनी लागत वसूल कर लेगी.

फिलहाल देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर योद्धा बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे द्वारा निर्देशित, योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशी खन्ना और दिशा पटानी के अलावा रोनित रॉय और तनुज विरवानी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. ये फिल्म दुनियाभर के थिएटर्स में 15 मार्च को रिलीज हुई थी.

********************************

Read this also :-

राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने शुरु की आरसी16 की शूटिंग

Prime Minister Narendra Modi को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान

शैतान बनी 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहिद-कृति की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

शैतान 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुई है. शैतान को पर्दे पर आए 14 दिन हो गए हैं और दर्शक अब भी थिएटर्स में फिल्म से जुड़े हुए हैं. अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म शुरुआत से ही शानदार कमाई कर रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी फिल्म दमदार कारोबार कर रही है.अजय देवगन स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन करके पांच बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है.

शैतान ने वर्ल्डवाइड के साथ साल 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. कलेक्शन के मामले में अजय देवगन-आर माधवन की फिल्म ने तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को पछाड़ दिया है.रिपोर्ट की मानें तो शैतान ने अपने 14 दिनों की कमाई के साथ दुनिया भर में 162 करोड़ रुपए का धांसू कलेक्शन कर लिया.

इसी के साथ शैतान ने शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को शिकस्त दे दी है. बता दें कि तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने वर्ल्डवाइड 145 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी, लेकिन अब ये रिकॉर्ड शैतान ने अपने नाम कर लिया है.शैतान के जरिए अजय देवगन ने अपनी ही कई फिल्मों को धूल चटा दी है.

एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने अब तक दे दे प्यार दे (103.64 करोड़), रेड (103.07 करोड़), सन ऑफ सरदार (105.03 करोड़), बोल बच्चन (102.94 करोड़), सिंघम (100.30) और गोलमाल 3 (106.34) जैसी हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्श को मात दे दी है.घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शैतान ने कुल 114.37 करोड़ रुपए कमाए हैं.

फिल्म ने 10 दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी. 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने के बाद शैतान अजय देवगन के करियर की 14वीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है. अजय देवगन की फिल्म शैतान ने 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को भी पछाड़ दिया है.

अब तक सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड सलमान खान के नाम है. एक्टर ने अब तक 17 सौ करोड़ी फिल्में दी है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं जिनकी अब तक 16 फिल्में सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं. तीसरे नंबर पर पहले शाहरुख खान ने थे लेकिन शैतान के साथ अब ये जगह अजय देवगन ने अपने नाम कर ली है.

******************************

Read this also :-

राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने शुरु की आरसी16 की शूटिंग

Prime Minister Narendra Modi को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान

राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने शुरु की आरसी16 की शूटिंग

*शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

22.03.2024  –  बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आरसी 16 की शूटिंग शुरू हो गई है. तस्वीरों में जान्हवी और राम चरण एक साथ नजर आ रहे हैं. साथ ही राम चरण के पिता व सुपरस्टार चिरंजीवी व फिल्म की पूरी स्टारकास्ट दिखाई दी. जान्हवी और राम चरण की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखाई देगी.

फिल्म में जान्हवी का किरदार काफी दमदार होगा. फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं. फिल्म में राम चरण का किरदार होगा उससे अभी पर्दा उठना बाकी है.जैसा कि जान्हवी कपूर की फैंस जानते ही है कि 6 मार्च को उनके जन्मदिन के दिन ही फिल्ममेकर्स ने आरसी16 में उनकी मौजूद की घोषणा की थी। तभी से उनके फैंस और भी ज्यादा उत्सुकता होकर फिल्म की नई अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में अब फिल्म का मुहूर्त हो चुका है। जिसमें साउथ फिल्मों के कई सितारे अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। फिल्म आरसी16 में जान्हवी के साथ रामचरण नजर आने वाले हैं। इसके अलावा मेगास्टार चिरंजीवी को भी इस फिल्म में देखा जाएगा। मशहूर संगीतकार ए आर रहमान भी इस फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। जिसकी वीडियो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।इवेंट में सितारों की मौजूदगी काफी शानदार रही, इस दौरान रामचरण को ट्रेडिशनल लुक में देखा गया।

राम धोती और कुर्ते में नजर आए। साथ ही जान्हवी कपूर पूरी तरह से इंडियन रिटायर सिल्वर ब्लू साड़ी में नजर आई।वही बता दे की रामचरण का फिल्म से पहले लुक उनके जन्मदिन 27 मार्च को रिलीज करने की तैयारी है। जिसको लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है क्योंकि फिल्म का नाम आरसी16 आधिकारिक नहीं बल्कि अस्थाई नाम है।

********************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री भक्ति राठौड़

22.03.2024  –  अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जानी जाने वाली भक्ति राठौड़ की पेशेवर कार्य नैतिकता कला के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विभिन्न भूमिकाओं में सहजता से ढलने की उनकी क्षमता एक अभिनेत्री के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती है।

भक्ति राठौड़ का समर्पण, व्यावसायिकता और बहुमुखी प्रतिभा उन्हें उद्योग में अग्रणी बनाती है और अभिनय की दुनिया में अन्य एक्टिव कलाकारों के लिए एक उच्च मानक स्थापित करती है। इन दिनों बहुमुखी प्रतिभा की स्वामिनी अभिनेत्री भक्ति राठौड़ एक साथ दो डिमांडिंग शो में काम करके अपने समर्पण और बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

वह स्टार प्लस पर ‘आंख मिचौली’ की शूटिंग में गहराई से व्यस्त हैं, जहां वह ‘केसर बा’ की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं साथ ही साथ वह सोनी सब पर बहुप्रतीक्षित शो ‘पुष्पा: इम्पॉसिबल’ में सोनल की भूमिका के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। यही वजह है कि वो टीवी जगत में काफी चर्चित हैं।

चुनौतीपूर्ण शूटिंग शेड्यूल और दोनों शो में शानदार प्रदर्शन देने के दबाव के बावजूद, भक्ति राठौड़ का दृढ़ संकल्प अटूट है। अपनी भूमिकाओं को संतुलित करने की क्षमता अभिनय के प्रति उनके समर्पण और जुनून के बारे में बहुत कुछ बताती है। उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी है।

अभिनेता नाना पाटेकर के साथ उनके आगामी प्रोजेक्ट ने उनके प्रभावशाली पोर्टफोलियो को और समृद्ध किया है। चूँकि भक्ति राठौड़ अपनी व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के साथ अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं को खूबसूरती से संतुलित करती हैं। फिलवक्त उनकी अभिनय यात्रा कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म भईया जी का टीजर रिलीज

*बोले- अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा

21.03.2024  –  मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म भईया जी का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में मनोज बाजपेयी का लुक और रोल दोनों ही आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा.

फिल्म भईया जी का टीजर देखकर  ऐसा लगेगा कि ये किसी बदले की कहानी है और मनोज बाजपेयी का एक दमदार किरदार है. फिल्म का टीजर एक्टर ने भी शेयर किया है.

यह फिल्म मनोज बाजपेयी की एक बंदा काफी है के मेकर्स ने फिल्म भईया जी बनाई है. एक बंदा काफी है ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया था लेकिन फिल्म भईया जी सिनेमाघरों में 24 मई को रिलीज होगी.फिल्म के टीजर में मनोज बाजपेयी के किरदार भैया जी के आतंक को दिखाया गया है.

इस आतंक को कुछ ऐसा दिखाया गया कि लोग उनसे भागते नजर आए. इस टीजर का टैगलाइन अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा है.

भैया जी का टीजर रिलीज किया गया है.अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी ने कुछ खास बातें शेयर की है. उन्होंने कहा, भैया जी को एक ऐसा किरदार निभाना था जिसे दर्शक आसानी से नहीं भूल सकते, खासकर तब जब भैया जी इंडस्ट्री में मेरी 100वीं फिल्म है और मुझे खुशी है कि मुझे अपनी बंदा टीम के साथ ऐसा करने का मौका मिला.

हमने किरदार और फिल्म बनाने के हर पल का आनंद लिया है. हमें यकीन है कि दर्शक फिल्म के हर सेकंड का आनंद लेंगे जो जल्द ही सामने आने वाला है.  भैया जी को भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड, एसएसओ प्रोडक्शंस और ऑरेगा स्टूडियो प्रोडक्शन बैनर तले बनाया गया है. वहीं इसे विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर प्रोड्यूस किया है. फिल्म का निर्देशन अपूर्व कार्की ने किया है.

*****************************

Read this also :-

Hockey India ने की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा

पेपर लीक के बाद Bihar Public Service Commission का बड़ा कदम

जी टीवी पर ‘इक कुड़ी पंजाब दी’

21.03.2024  –  जी टीवी पर रोज़ाना शाम 7.00 बजे प्रसारित होने वाला शो ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ में अब रोमां‌स का ऐसा तड़का देखने को‌ मिलेगा कि दर्शक इस शो को देखते वक्त अपनी नज़रें नहीं हटा सकेंगे।

डोम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस टीवी शो में अविनेश रेखी, तनीषा मेहता और मोनिका खन्ना की मुख्य भूमिका है।

पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में हीर (तनीशा मेहता) और रांझा (अविनाश रेखी) के बीच बेपनाह मोहब्बत रहने के बावजूद उनके बीच विकसित लव केमिस्ट्री में नया मोड़ तब आता है जब रांझा की विधवा भाभी तेजी (मोनिका खन्ना) की इंट्री होती है जिसकी शादी रांझा से पहले ही तय हो चुकी है।

ऐसे में क्या हीर और रांझा को इस जीवन में एक-दूसरे का साथ मिल पाएगा या फिर उन्हें एक-दूजे को पाने के लिए अगला जन्म लेना होगा ? यही ‘इक कुड़ी पंजाब दी’ का केंद्रबिंदु है। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ज़ी 5’ पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

तुली रिसर्च सेंटर द्वारा ‘सेल्फ़ डिस्कवरी वाया रीडिस्कवरी इंडिया’ प्रदर्शनी का आयोजन

20.03.2024  –  कला, सिनेमा और उससे संबंधित क्षेत्र की जानकारियां सार्वजनिक रूप से लोगों के साथ साझा करने के उद्देश्य से तुली रिसर्च सेंटर के संचालक नेविल तुली ने ‘सेल्फ़ डिस्कवरी वाया रीडिस्कवरी इंडिया’ प्रदर्शनी का आयोजन मैक्स मुलर मार्ग, नई दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनैशनल सेंटर गैलेक्सी’ के प्रेक्षागृह में ‘सेल्फ़ डिस्कवरी वाया रीडिस्कवरी इंडिया’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया है।

15 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाले इस प्रदर्शनी में तुली रिसर्च सेंटर ऑफ़ इंडिया स्टडीज़ की ओर से भारत की मूल व डिजिटाइज़्ड कलाकृतियों, आर्टिफ़ैक्ट्स, आरकाइव्स, स्मृति चिह्नों को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी के केंद्र में मुख्यत: भारत और भारतीय सिनेमा, आधुनिक व समसामयिक ललित कला व प्रचलित कला, फ़ोटोग्राफ़ी, वास्तुशिल्प संबंधी विरासत, पशु कल्याण, पारिस्थितिकीय जीव विज्ञान और समाजशास्त्र है। बकौल नेविल तुली यह प्रदर्शनी एक शख़्स के नज़रिए से क़दम-दर-क़दम लोगों तक भारत के दिल, दिमाग और आत्मा की अद्भुत झलक दिखलाने की एक नायाब कोशिश है।

ज़मीनी स्तर पर इसे तीन स्तर पर तैयार किया गया है। वस्तुनिष्ठ रूप में, आरकाइव के तौर पर और डिजिटल फॉर्मेट में शोध संबंधी इसकी 16 श्रेणियां हैं जो भारतीय शिक्षा संबंधी फ़्रेमवर्क की नींव हैं। भारत को लेकर मेरी सैद्धांकित व व्यवहारिक समझ और ज्ञान पिछले 30 सालों के अनुभवों का नतीजा है जो दिनों-दिन उन्नत होती गई है प्रतिफल स्वरूप इस प्रदर्शनी का आयोजन मैने किया है।

आज ज़रूरत इस बात की है कि कला और संस्कृति को सिर्फ़ संप्रभु और इच्छुक लोगों तक ही नहीं, बल्कि आम जनमानस तक पहुंचाया जाए. भारतीय शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाना इसे आम लोगों तक पहुंचाने का सबसे आदर्श तरीका है। इस पहली प्रदर्शनी के आयोजन का मूल मक़सद एकनिष्ठ रूप से प्राचीन, मध्यकालीन व आधुनिक भारत की आत्मा को आकर्षक रूप में लोगों के सम्मुख रखना है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर वल्र्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार

20.03.2024  –  शैतान’ अजय देवगन की  बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. फिल्म में आर माधवन की खलयानकी लोगों को बहुत पसंद आ रही है. हर दिन ये सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कलेक्शन कर रही है. यहां तक कि हाल ही में रिलीज हुईं सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा’ और अदा शर्मा की बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का भी शैतान’ के कलेक्शन पर कुछ खास असर नहीं पड़ रहा है.

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ने दूसरे सोमवार बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है.बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही शैतान’ का डंका बज रहा है. पहले दिन फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 18.75 करोड़, तीसरे दिन 20.5 करोड़, चौथे दिन 7.25 करोड़, पांचवें दिन 6.5 करोड़, छठवें दिन 6.25 करोड़ और सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. 8वें दिन शैतान’ ने 5.05 करोड़ और 9वें दिन 8.5 करोड़ और 10वें दिन 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान’ ने 10वें दिन ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था. ऋतिक रोशन की फाइटर’ के बाद शैतान’ दूसरी फिल्म बन गई है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारी है. अब इसके 11वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, शैतान’ ने दूसरे सोमवार को देशभर में 3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह भारत में अब तक फिल्म की टोटल कमाई 106.05 करोड़ हो चुकी है.

अजय देवगन और आर माधवन की शैतान’ देश ही नहीं बल्कि विदेशों मे भी छप्पफाड़ कलेक्शन कर रही है. ये फिल्म अब तक दुनियाभर में 152.11 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. अब शैतान’ तेजी से 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.गौरतलब है कि अजय देवगन और आर माधवन की हॉरर फिल्म शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों मे रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन विकास बहल ने किया है. दरअसल ये गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है. शैतान में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा ज्योतिका और जानकी बोदीवाला ने अहम भूमिका निभाई है.

***************************

Read this also :-

शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं

बीसीसीआई का आईपीएल 2024 से पहले बड़ा ऐलान

शैतान का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा,100 करोड़ क्लब में एंट्री

*अजय देवगन ने तोड़ा अपनी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड

19.03.2024  –  शैतान का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा अब भी कायम है. रिलीज के 10 दिनों बाद भी अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है और धांसू कमाई कर रही है. फिल्म का कलेक्शन हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों योद्धा और बस्तर: द नक्सल स्टोरी को मात दे रही है. फिल्म ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में अच्छा बिजनेस कर रही है.10 दिनों के कलेक्शन के साश शैतान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सेकेंड संडे को फिल्म को बहुत फायदा हुआ है और फिल्म ने अब तक 9.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसी के साथ अजय देवगन स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म शैतान का टोटल कलेक्शन 103.05 करोड़ रुपए हो गया है.शैतान ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर अजय देवगन की कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.

फिल्म ने एक्टर की साल 2011 में रिलीज हुई हिट फिल्म सिंघम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सिंघम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 102.94 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. शैतान ने बोल बच्चन को भी शिकस्त दे दी है. बोल बच्चन साल 2012 में रिलीज हुई थी और पर्दे पर हिट रही थी. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 102.94 करोड़ रुपए रहा था. इसके अलावा अजय देवगन की शैतान ने शिवाय को भी पछाड़ दिया है.

साल 2016 में आई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100.33 करोड़ रुपए की कमाई की थी और एवरेज साबित हुई थी.शैतान ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर अजय देवगन की कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. फिल्म ने एक्टर की साल 2011 में रिलीज हुई हिट फिल्म सिंघम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सिंघम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 102.94 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.

शैतान ने बोल बच्चन को भी शिकस्त दे दी है. बोल बच्चन साल 2012 में रिलीज हुई थी और पर्दे पर हिट रही थी. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 102.94 करोड़ रुपए रहा था. शैतान दुनिया भर में अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है. फिल्म बहुत पहले ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी. वहीं 9 दिनों में फिल्म ने 133 करोड़ का कारोबार किया है.

*****************************

Read this also :-

SC ने SBI को 21 मार्च तक सारी जानकारी साझा करने को कहा है

RCB के लिए डबल जश्न का साल हो सकता है 2024: वॉन

दंगल टीवी पर नया धारावाहिक ‘दीवानी’

19.03.2024  –  निर्माता श्यामाशीष भट्टाचार्य और नीलिमा बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित टीवी शो ‘दीवानी’ का प्रसारण दंगल टीवी पर 18 मार्च से शुरू हो गया है। प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार रात 10 बजे प्रसारित होने वाला यह धारावाहिक दर्शकों को एक भावनात्मक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाने का वादा करती है, जिसमें वफादारी, बलिदान और प्यार की स्थायी शक्ति के विषयों की खोज की गई है।

उम्मीद है कि निडर प्रेम, न्याय और परिवार से जुड़ाव की एक मनोरम कहानी ‘दीवानी’, अपने दर्शकों को प्यार की गिरफ्त में डूबी एक युवा लड़की मीरा और सच्चे प्यार में विश्वास करने वाले पार्थ की मनोरंजक कहानी जिसमें पारिवारिक अपेक्षाएँ और सामाजिक निर्णय की बंदिश भी है, आकर्षित करने में कामयाब होगी। अभिनेत्री अदिति शर्मा द्वारा भावनात्मक गहराई के साथ चित्रित मीरा और पार्थ (नितिन गोस्वामी) की बेगुनाही में उसका अटूट विश्वास एक मनोरंजक गाथा की आधारशिला बन जाता है जो हर गुजरते एपिसोड के साथ सामने आएगी।

शकुंतलम टेलीफिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति ‘दीवानी’ के केंद्र में वह दुखद घटना है जो पार्थ के जीवन की दिशा को अपरिवर्तनीय रूप से बदल देती है। उस अपराध का आरोप जो उसने नहीं किया था, पार्थ खुद को दोहरेपन और विश्वासघात के जाल में फंसा हुआ पाता है, पायल (सैयद सेहरिश अली) के लिए उसका प्यार संदेह और अन्याय की छाया से ढका हुआ है।

दंगल टीवी वर्तमान समय में मनोरंजन के क्षेत्र में एक विश्वसनीय टीवी चैनल के रूप में अग्रणी है और अपनी रचनात्मकता, अखंडता और समावेशिता के अपने मूल मूल्यों को बरकरार रखते हुए कहानी कहने की सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है। साथ ही साथ अब सभी प्रमुख डीटीएच प्लेटफार्मों और प्रमुख केबल टीवी नेटवर्क पर उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

अभिनेता नरेंद्र खत्री स्टारर फिल्म ‘गौरैया लाइव’ 29 मार्च को होगी रिलीज

18.03.2024  –  राहुल रंगारे, डॉ. निशांत जैन, रोहित राज सिंह और राजीव जैन की रेयर फिल्म्स और टी एंड पोएट्री फिल्म्स के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गौरैया लाइव’ में अभिनेता नरेंद्र खत्री बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे।

किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ से चर्चा में आए अभिनेता नरेंद्र खत्री इस फिल्म में देवनारायण के किरदार को अपने अभिनय से जीवंत किया है, जो सिनेदर्शकों को हंसाएगा भी और दिल पर इमोशनल प्रभाव भी डालेगा।

भोपाल की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘गौरैया लाइव’ एक मजदूर रामपाल की कहानी बयां करती है, जिसकी दुनिया उस समय दुखद मोड़ पर पहुंच जाती है, जब उसकी बेटी गौरैया एक बोरवेल में गिर जाती है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में नरेंद्र खत्री के अलावा ‘पिपली लाइव’ के नत्था ओंकार दास, अदा सिंह और विनय झा की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस फिल्म की कथा व पटकथा सीमा सैनी और गेब्रियल वत्स ने संयुक्तरूप से तैयार किया है। निर्देशक गेब्रियल वत्स ने अभिनेता नरेंद्र खत्री के अभिनय की तारीफ करते हुए ‘गौरैया लाइव’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक भावनात्मक यात्रा बताया है। यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************