Category Archives: film

स्टार प्लस शो ”आंख मिचोली” की भक्ति राठौड़ ने पहना 40 किलो का लहंगा

17.03.2024  –  स्टार प्लस को अपने दर्शकों को नए और दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है, जो अपने बेहद आकर्षक शो के जरिए दर्शकों को भावनाओं से भर देता है। स्टार प्लस के लोकप्रिय शोज की भीड़ में शशि सुमीत प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘आंख मिचोली’ लोकप्रिय के शिखर पर है। अदाकारा भक्ति राठौड़, जो स्टार प्लस के शो ‘आंख मिचोली’ में केसर बा की भूमिका निभा रही है।

वो अपने कॉस्ट्यूम की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में हैं।शो की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रूपा ने बताया कि भक्ति राठौड़ का नया आउटफ़िट एक उत्कृष्ट कृति है, जिसे नवीनतम कढ़ाई तकनीकों के साथ सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। पहनावे में एक पॉशक-शैली का कढ़ाई वाला ब्लाउज है, जो पत्थरों, सेक्विन और रेशम से सजाया गया है, जो जटिल सोने की कढ़ाई और सेक्विन के काम वाले लहंगे के साथ जोड़ा गया है।

यह पोशाक पूरी तरह से कढ़ाई वाले नेट दुपट्टे के साथ पूरी हुई है, जिसका कुल वजन 40 किलोग्राम से अधिक है। लहंगे में कपड़ों के 11 परत और 19 आभूषण शामिल हैं, जो ‘आंख मिचोली’ में केसर बा के उनके चित्रण की भव्यता और प्रामाणिकता को जोड़ते हैं। देखा जाय तो 40 किलो का लहंगा न केवल केसर बा के चरित्र में दृश्य भव्यता जोड़ता है, बल्कि उनकी जिम्मेदारियों के वजन और उनकी भावनाओं की गहराई का भी प्रतीक है।

इतना भारी पहनावा पहनकर अपने कैरेक्टर को जीवंत करने की भक्ति राठौड़ की क्षमता एक अभिनेत्री के रूप में उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है। जैसा कि प्रशंसक “आंख मिचौली” के अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, भक्ति राठौड़ का ‘केसर बा’ का किरदार दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है, जिससे यह साबित होता है कि उनकी प्रतिभा उनके चरित्र की पोशाक की जटिल कढ़ाई की तरह ही चमकती है। शशि सुमीत प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘आंख मिचौली’ का प्रसारण 22 जनवरी से शाम 6:30 बजे से अब तक निरंतर स्टार प्लस पर जारी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

संजय दत्त अब दक्षिण भारतीय सिनेमा में धमाल मचा रहे हैं

17.03.2024  – संजय दत्त अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जातें हैं.अब दक्षिण भारतीय सिनेमा में धमाल मचा रहे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में खलनायक बनकर सबके छक्के छुड़ाने वाले संजय ने साउथ में धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद वह एक के बाद एक फिल्म से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।अब ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे।

संजय ताजा खबर के अनुसार  पुष्पा 2 से भी जुड़ गए हैं।पुष्पा: द रूल इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और अब निर्माता इसे और भी दिलचस्प और रोमांचक बनाने की योजना बना रहे हैं।कथित तौर पर, निर्माता अब अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म में संजय को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं।

पुष्पा 2 में संजय एक मेहमान भूमिका निभा सकते हैं।कथित तौर पर, संजय सुकुमार निर्देशित इस फिल्म में एक प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका निभा सकते हैं, जो कहानी को एक नया मोड़ देगा।इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि अभिनेता का किरदार बहुत शक्तिशाली होगा और उन्हें खतरनाक डॉन के रूप में स्क्रीन पर पेश किया जाएगा।हालांकि, यह भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि अभी यह सिर्फ अटकलें हैं और इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दर्शकों ने संजय को यश की केजीएफ 2 में अधीरा की भूमिका निभाते देखा था, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई थी। इसके अलावा, संजय पिछले साल रिलीज हुई थलापति विजय की लियो में एंटनी दास के रूप में भी दिखाई दिए थे।हालिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जाह्नवी कपूर भी पुष्पा 2 में नजर आ सकती हैं।ओटीटीप्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता जाह्नवी को पुष्पा 2: द रूल में एक डांस नंबर करने के लिए लेना चाहते हैं।

अगर इन खबरों में सच्चाई हुई तो पुष्पा 2 अभिनेत्री की पहली तेलुगु फिल्म बन जाएगी।बता दें, पुष्पा: द राइज में सामंथा रुथ प्रभु ने ऊ अंटावा पर डांस कर दर्शकों का दिल जीता था।साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा: द राइज़ ब्लॉकबस्टर होने के बाद निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग का ऐलान कर दिया था। दर्शक तभी से पुष्पा 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।अल्लू और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।

बनवंबर 2023 में अभिनेता का स्वास्थय बिगडऩे के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। हालांकि, अब फिर शुरू हो चुकी है।पुष्पा 2 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।

*********************************

Read this also :-

IPL 2024 : आईपीएल 2024 का दूसरा भाग? दुबई में खेला जाएगा

Lok Sabha Elections 2024: बुजुर्ग व दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट

मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024 समारोह संपन्न

16.03.2024  –  मुंबई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी (पश्चिम) स्थित मेयर हॉल में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ समारोह, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर दीपा नारायण झा, बीएन तिवारी, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया, चरित्र अभिनेता रमेश गोयल सहित कई नामचीन बॉलीवुड शख्सियतों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) द्वारा प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उनको सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की है। अवॉर्ड समारोह के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ दीपा नारायण झा, निक्की बत्रा, डॉ डॉ भारती छाबड़िया, प्रेम गड़ा और असंता नस्कार यादव थीं।

मॉडल्स का मेकअप लता सोलंकी ने किया था जबकि फैशन डिजाइनर कुसुम गुप्ता थीं। कार्यक्रम की एंकर आरजे जयश्री पंवर थीं। सिंगर दीपा नारायण झा को ब्रांड अम्बेसडर के रूप में क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही असंता को भी सम्मानित किया गया। मिस इंडिया कैटगरी में कियारा रावत को विनर घोषित किया गया।

मिस इंडिया की फर्स्ट रनरअप चित्रा देवी जमातिया, मिस इंडिया की सेकन्ड रनरअप दिया मंडल थी जबकि मिसेज इंडिया की कैटगरी में कोमल कटारिया सिल्वर क्लास की विनर, अनु पंडित गोल्ड क्लास की विनर और मेघा हेमदेव प्लेटेनियम क्लास की विनर हुईं। मिसेज इंडिया की फर्स्ट रनरअप लवीना जोसफ रहीं।

अपने सभी अवार्ड समारोह में आमंत्रित सेलिब्रिटी को अवॉर्ड दे कर सम्मानित करने के साथ साथ समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ डॉ कृष्णा चौहान कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित करते हैं। इस आयोजन के दौरान भी उन्होंने पूर्व की परंपरा को कायम रखा।

पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय, गोरखपुर यूपी के मूल निवासी अवार्ड समारोह के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में हमेशा चर्चा में रहते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द ही हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं।

इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत होगा। डॉ कृष्णा चौहान इस वर्ष अपने जन्मदिन 4 मई को ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2024’ समारोह का पांचवी बार आयोजन करने जा रहे हैं। सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को समारोह के दौरान अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

हॉरर क्राइम-ड्रामा सीरीज़ ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ विश्वव्यापी प्रीमियर 29 मार्च को

16.03.2024  –  मेक बेलीव प्रोडक्शंस के बैनर तले शुक्देव लाहिरी द्वारा निर्मित और नंदिनी जे.एस. द्वारा निर्देशित प्राइम वीडियो की आगामी हॉरर क्राइम-ड्रामा सीरीज़ ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ का विश्वव्यापी प्रीमियर 29 मार्च को 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा। देश का सबसे लोकप्रिय और चर्चित एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म व प्रोडक्शन हाउस ने पिछले दिनों अपनी नवीनतमतमिल मूल सीरीज़ ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ का दिल को छू जाने वाला संगीत एल्बम को लॉन्च किया है।

अश्वथ नागनाथन द्वारा रचित, एल्बम में कुल सात मंत्रमुग्ध कर देने वाले ट्रैक हैं, जिसमें एक शीर्षक ट्रैक, इधायथिन मायम भी शामिल है, जो डरावनी अपराध-नाटक श्रृंखला के अलौकिक और रोमांचकारी तत्वों को समाहित करते हुए एक दिल को दहलाने वाला संगीत से भी रूबरू कराता है। सात दिलचस्प ट्रैक्स युक्त संगीत एल्बम दर्शकों को ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ के उदास दुनिया में ले जाता है, जब वह अपराधियों की एक विचित्र हत्याओं की श्रृंखला की जांच करने के लिए एक जीवन को बदलने वाली मिशन पर निकलता है, जो अद्भुत घटनाओं से जुड़ी है।

इसमें बगवती पीके, मशूक रहमान, और पुगलेंधि गोपाल द्वारा लिखे गए गाने शामिल हैं, जिनका गायन कपिल कपिलान, पॉप शालिनी, ईशान निगम, क्रिस्टोफर स्टैनली, आर अरविंद राज, बालाजी श्री, सौंदर्या आर, देवु ट्रेसा मैथ्यू, ‘उठिरी’ विजयकुमार, श्रीराम कृष्ण, अश्वत, शैली बिदवाईकर, स्वास्थिका स्वामीनाथन, सुनीता सारथी और अंजना बालकृष्ण जैसे प्रतिभागत गायकों ने किया है।

यह एल्बम पूरी तरह से हॉरर क्राइम-ड्रामा सीरीज़ ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ के तथ्यों को परिभाषित करता है, जो रहस्य से घिरे तमिलनाडु के एक सुरम्य गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह संगीत एल्बम जारी किए जाने के बाद अब सभी प्रमुख संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर संगीतप्रेमियों के लिए उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

16.03.2024  –  आर्टिकल 370 यामी गौतम की फिल्म  में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान आईं चुनौतियों को दिखाया गया है।यह फिल्म पिछले तीन सप्ताह से बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं।20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है।

आर्टिकल 370 ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। दरअसल, फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।जियो स्टूडियो ने इस खबर की जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, ऐतिहासिक फैसले के पीछे की कहानी देखकर देश गर्व से चमक रहा है।निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, लोगों की शक्ति। एक वादे की ताकत। प्रेम की ताकत।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की बात करें बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, आर्टिकल 370 ने रिलीज के 21वें दिन 80 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 69 करोड़ रुपये हो गया है।बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 का सामना किरण राव की फिल्म लापता लेडीज से हो रहा है।

अजय देवगन की फिल्म शैतान भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।इनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

****************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

State Bank of India चुनावी बॉन्ड नंबर का खुलासा भी करे

पटना शुक्ला में वकील बनकर इंसाफ दिलाएंगी रवीना टंडन

16.03.2024  – ओटीटी पर रवीना टंडन एक बार फिर  धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म पटना शुक्ला का ट्रेलर जारी किया गया है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर दस्तक देगी. फिल्म में रवीना एक वकील तन्वी शुक्ला की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का ट्रेलर शनादार है. ट्रेलर में एक ऐसे वकील की कहानी दिखाई गई है, जो अभी तक खुद को साबित नहीं कर पाई है.

ट्रेलर में देखने को मिलता है कि तन्वी किचन में अपने पति और उनके दोस्तों के लिए पकौड़े तल रही है. तभी उनका पति अपने दोस्तों के साथ तन्वी का मजाक उड़ाते हुए कहता है कि छोटे मोटे केस इसे मिल जाते हैं, लेकिन मेरी पत्नी एफिडेबिट अच्छा बनाती है. तन्वी को अपने पति की ये बात चुभ जाती है. फिर तन्वी के पास एक लड़की अपना केस लेकर आती है, जो रोल नंबर स्कैम से जुड़ा होता है.

तन्वी इस केस को लडऩे के लिए राजी हो जाती है. लेकिन ये केस तन्वी के लिए कई सारी मुसीबतें खड़ी कर देता है. मीडिया पर ये केस बहुत हाइलाइट हो जाता है. तन्वी को धमकियां मिलनी शुरू हो जाती है. उसके पति की नौकरी भी चली जाती है. लेकिन तन्वी हार नहीं मानती है और डटी रहती है. इस केस को जीतने में अपनी पूरा जी-जान लगा देती है.

रवीना के अलावा इस फिल्म में अनुष्का कौशिक, जतिन गोस्वामी, चंदन रॉय सान्याल और मानव विज भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. वहीं दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी इस मूवी में नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये फिल्म 29 मार्च को हॉटस्टार पर रिलीज होगी. सलमान खान ने भी इस फिल्म का ट्रेलर मजेदार अंदाज में शेयर किया है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि कभी लिंकिंग रोड, कभी कैडल रोड, कभी पेडर रोड, कभी ऑर्थर रोड… ढूंढता तुम्हें हर जगह… हमें बीना बताए रवीना कुछ नया लेकर आई है. वहीं सलमान के इस पोस्ट पर रवीना ने कमेंट करते हुए लिखा कि ना कार्टर रोड ना टनर रोड.. अब मिलूंगी सीधा पटना. बन गई हूं तन्वी शुक्ला. मेरा स्वागत नहीं करोगे.

***************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

State Bank of India चुनावी बॉन्ड नंबर का खुलासा भी करे

 

 

अमिताभ बच्चन की 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लासटी

मुंबई 15 March,  बिग बी यानि अमिताभ बच्चन  की एंजियोप्लास्टी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था।

हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन या उनकी टीम से इस विषय में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अभिनेता की हालत स्थिर है।

सिक्योरिटी के बीच बिग बी अस्पताल पहुंचे थे, वहीं, दोपहर में उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया “हमेशा ग्रेटिट्यूडय”।

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर अपने फैन्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते साल अमिताभ बच्चन एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर गणपत में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

गौर करें उनकी अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसका नाम प्रोजेक्ट के, जिसमें वह दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे

****************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

कन्नड़ फीचर फिल्म ‘पाउडर’ की शूटिंग संपन्न

15.03.2024  –  द वायरल फीवर बैनर सिनेफलक पर उभरता हुआ एक ऐसा नाम है जो शानदार कंटेंट दर्शकों के सामने पेश करने के लिए जाना जाता है। ‘द वायरल फीवर’ एक इंडियन कंटेंट प्लेयर है जिसके ‘आईएमडीबी’ की टॉप 250 लिस्ट में 7 शोज शामिल हैं, जबकि टोटल इंडिया की ओर से इस लिस्ट में 10 वेब सीरीज शामिल हैं।

‘द वायरल फीवर’ प्रोडक्शन हाउस के पास साल 2024 में कुल 16 शोज का आकर्षक व दिलचस्प लाइनअप है। खास करके सबसे चर्चित शोज ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ के अगले सीजन के साथ ‘द वायरल फीवर’ इस वर्ष धमाल मचाने के लिए तैयार है।

अब ‘द वायरल फीवर’ अपनी नवीनतम प्रस्तुति कन्नड़ फीचर फिल्म ‘पाउडर’ के साथ अपने पंख फैला कर अपनी नई उड़ान को भरने के लिए तैयार है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

अमिताभ की तबीयत बिगड़ी सांस लेने में तकलीफ अस्पताल में भर्ती

मुंबई,15 मार्च । अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बाद उनके प्रशंसक चिंतित हो जाएंगे।दरअसल, बिग बी की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। हालांकि, अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह पहले से ठीक हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

81 वर्षीय अमिताभ को शुक्रवार सुबह 6 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें भारी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच उन्होंने एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, आपका हमेशा आभार।उनके इस ट्वीट से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सर्जरी के बाद अपने शुभचिंतकों का आभार जताया है।अ

मिताभ की सेहत से जुड़ी यह खबर सुनकर प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से अमिताभ अपनी फिल्मों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहे हैं। काम के ज्यादा दबाव के चलते उनकी सेहत प्रभावित हुई है।इससे पहले भी अमिताभ को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

कभी शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से तो कभी उनकी बिगड़ी सेहत की वजह से।हालांकि, पिछले दिनों खबरें आई थीं कि उनकी स्थिति बेहद गंभीर है, जो बाद में अफवाह निकली थी।

पिछले साल अमिताभ हैदराबाद में कल्कि 2898 एडी  के एक एक्शन सीन की दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पसलियों में फ्रैक्चर आ गया था, जिसके चलते वह बेहोश हो गए थे।उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए प्रशंसकों को बताया था कि यह बहुत दर्दनाक था।

वह हिल भी नहीं पा रहे थे और सांस तक लेने में उन्हें बहुत दर्द हो रहा था।इसके बाद डॉक्टरों ने अमिताभ को कुछ समय घर पर आराम करने की सलाह दी थी।

अमिताभ जल्द ही नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी  में नजर आएंगे। 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म में उन्हें दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास का साथ मिला है।

इसके अलावा अभिनेता की झोली में निर्देशक रिभु दासगुप्ता की फिल्म सेक्शन 84 भी है। बटरफ्लाय और द उमेश क्रॉनिकल्स भी उनके खाते से जुड़ी हैं।रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में भी अमिताभ अहम भूमिका निभा सकते हैं।

*******************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

रेत पर अपने हुस्न का जलवा दिखाया मानुषी और अलाया एफ ने

*बड़े मियां छोटे मियां का गाना वल्लाह हबीबी जारी

15.03.2024  –  एक्टर अक्षय कुमार यानी बॉलीवुड खिलाड़ी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर अक्षय और टाइगर की जोड़ी धमाल मचाती नजर आएगी।

इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अब इसी बीच इस फिल्म से नया गाना सामने आया है।आपको बता दें कि अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी बड़े मियां छोटे मियां’ अगले महीने रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहें हैं। अब इसी बीच इस फिल्म का नया गाना वल्लाह हबीबी’ रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय और टाइगर के साथ मानुषी छिल्लर और अलाया एफ रोमांस करती नजर आ रहीं हैं।

इस गाने से एक्टर अक्षय कुमार के मुंह पर कपड़ा बांधते हुए एंट्री लेने का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं, टाइगर ने हमेशा की तरह अपने डांस के चार्म से लोगों को एंटरटेन किया है। रेत पर अपने हुस्न का जलवा दिखाते हुए मानुषी और अलाया एफ ने भी लाइमलाइट लूटी है।

बता दें कि वल्लाह हबीबी’ गाने को विशाल ददलानी, विशाल मिश्रा और दीपाक्षी कलिता ने गाया है। लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा हैं। ये मूवी इस ईद 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

***************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

*शानदार कलेक्शन 20वें दिन भी किया 

15.03.2024  –  लेटेस्ट रिलीज फिल्म आर्टिकल 370′ यामी गौतम की  ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. इस पॉलिटिकल थ्रिलर को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसी के साथ फिल्म ने खूब कमाई भी की.

ये फिल्म अपना बजट वसूल चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है. हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में आर्टिकल 370′ की कमाई एक करोड़ से कम हो चुकी है और ये लाखों में कलेक्शन कर रही है.

चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितनी कमाई की हैआर्टिकल 370′ अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते मे है और ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. 35.6 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई काफी दमदार रही.

वहीं आर्टिकल 370′ ने अपने दूसरे सप्ताह में भी टिकट खिड़की पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस जारी रखी और 22.3 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म को अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में अजय देवगन की शैतान के साथ टक्कर भी लेनी पड़ी.

हालांकि आर्टिकल 370′ की तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी पॉजिटिव रही, जहां थर्ड फ्राइडे फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो तीसरे शनिवार को कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी देखी गई और यह 2.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस की कमाई में और बढ़ोतरी देखी गई, फिल्म ने 3.4 करोड़ रुपये की कमाई की.

हालांकि वीकडेज में आर्टिकल 370′ की कमाई को झटका लगा और ये लाखों में सिमट गई. जहां थर्ड मंडे फिल्म ने 85 लाख का कलेक्शन किया तो तीसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई 90 लाख रही. वहीं अब आर्टिकल 370′ की रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिकल 370’ने रिलीज के 20वें दिन भी 90 लाख की कमाई की है. इसके बाद आर्टिकल 370′ का 20 दिनों का कुल कलेक्शन अब 68.20 करोड़ रुपये हो गया है.

आर्टिकल 370′ को सिनेमाघरों में अजय देवगन की शैतान के साथ टक्कर मिल रही है. शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर काला जादू कर दिया है लेकिन आर्टिकल 370′ इसके वश में नहीं आ पाई है.

यामी गौतम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी पकड़ मजबूत की हुई है. वहीं मेकर्स को उम्मीद है की वीकेंड पर एक बार फिर आर्टिकल 370′ की कमाई में उछाल आ सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद नजदीक पहुंच जाएगी.

**************************

Read this also :-

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

SC ने अजित पवार को चुनाव चिह्न घड़ी का इस्तेमाल पर लगा दी रोक

म्यूजिक वीडियो ‘मन क्यों बहका जा रहा है’ की शूटिंग मड आइलैंड में संपन्न

14.03.2024  –  शान से एंटरटेनमेंट के बैनर तले शांतनु भामरे द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘मन क्यों बहका जा रहा है’ की शूटिंग पिछले दिनों रवि शर्मा के निर्देशन में बीच हाउस, मड आइलैंड (मुंबई) में संपन्न हुई। अंकुर ओझा के गीत व संगीत से सजी इस म्यूजिक वीडियो के लिए संकल्पना पूजा बासनेट, छायांकन रवि शर्मा, स्टिल फोटोग्राफी तपन बेहरा, रूप सज्जा वृषाली तुपे और कोरियोग्राफी चेतना सिंह ने की है।

इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेता शांतनु भामरे और विदेशी अदाकारा अन्ना गैवरिचकोवा की केमिस्ट्री बहुत स्वाभाविक दिखेगी, मानो वे एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हों। कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे इस म्यूजिक वीडियो के अलावा बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’, ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगे।

ब्रांस्क (ब्रांस्काया ओब्लास्ट), रूस में जन्मी और मास्को, रूस में पली बढ़ी अदाकारा अन्ना गैवरिचकोवा योगविद्या में निपुण मॉडल और एक्ट्रेस हैं। म्यूजिक वीडियो ‘मन क्यों बहका जा रहा है’ का निर्माण आज की युवा पीढ़ी के बदलते टेस्ट को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, विंक, जियोसावन, यूट्यूब म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, आईट्यून्स, गाना, स्पॉटिफाई, हंगामा म्यूजिक, रेसो, साउंडक्लाउड, टाइडल, डीझर जैसे सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी जारी करने के साथ साथ सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए कॉलर ट्यून के रूप में अन्य ऑडियो प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा साथ ही संगीतप्रेमियों के लिए इसे विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे हंगामा म्यूजिक, हंगामा प्ले, हंगामा, वनप्लस टीवी, एमआई एलईडी टीवी, टाटा प्ले म्यूजिक, हेफ्टीवर्स, टीसीएल, अमेज़ॅन फायरटीवी स्टिक, एयरटेल डिजिटल टीवी आदि पर भी रिलीज किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

इमरान हाशमी की पहली झलक ऐ वतन मेरे वतन सेआई सामने

* राम मनोहर लोहिया का निभाएंगे किरदार

12.03.2024  –  ये वतन मेरे वतन, सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म  लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है. फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. कुछ समय पहले सारा अली खान का लुक सामने आया था. वहीं अब फिल्म में गेस्ट अपीरियंस देने वाले इमरान हाशमी का भी लुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में एक्टर स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया के किरदार में नजर आने वाले हैं.

सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ये वतन मेरे वतन लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है. फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. कुछ समय पहले सारा अली खान का लुक सामने आया था. वहीं अब फिल्म में गेस्ट अपीरियंस देने वाले इमरान हाशमी का भी लुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में एक्टर स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया के किरदार में नजर आने वाले हैं.

बता दें कि राम मनोहर लोहिया ने अंडरग्राउंड रेडियो को स्थापित करने और चलाने में अहम भूमिका निभाई, जो क्विट इंडिया मूवमेंट के दौरान महत्वपूर्ण था. उन्हें अपनी पूरी यात्रा के दौरान कई बार जेल में डाला गया, कैद किया गया और टॉर्चर भी किया गया लेकिन ब्रिटिश राज के खिलाफ देश की लड़ाई उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. फिल्म ये वतन मेरे वतन में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देती है.

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा कि- मैंने पहले कभी स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका नहीं निभाई है, और राम मनोहर लोहिया के रूप में खुद को ढालने का मौका मिलना एक बेहद सम्मान की बात थी. मैंने कन्नन और दरब के साथ मिलकर काम किया और उनके द्वारा की गई व्यापक रिसर्च को समझने की कोशिश की, लोहिया जी के इतिहास और यात्रा को समझा और उसमें अपना अंदाज जोड़ा. ऐसी कहानी का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है.

फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने बनाया है. इसके डायरेक्टर कन्नन अय्यर हैं. फिल्म की कहानी अय्यर और दारब फारूकी ने लिखी हैं.

फिल्म में सारा अली खान लीड रोल में हैं, जबकि इमरान हाशमी की गेस्ट अपीयरेंस हैं. इसके अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ नील और आनंद तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 21 मार्च को हिंदी में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

*****************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू

12.03.2024  –  बॉलीवुड की हिट हॉरर फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ की तीसरी कड़ी की शूटिंग निर्माता भूषण कुमार ने अनीस बज़्मी के निर्देशन में शुरू करवा दी है।

इसमें कार्तिक आर्यन रूह बाबा की भूमिका निभा रहे हैं और विद्या बालन मंजुलिका बनकर लौट रही हैं। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही है।

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर पहली भूल भुलैया फिल्म हिट रही। वहीं, अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

एक बार फिर रहस्य रोमांच से भरपूर ‘भूल भुलैया 3’ सिनेदर्शकों को नेक्स्ट लेवल पर एंटरटेन करेगा।गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

दो और दो प्यार’ 19 अप्रैल को होगी रिलीज

एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन व अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट की नवीनतम प्रस्तुति रोमांटिक फिल्म ‘दो और दो प्यार’ के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अभिनीत, यह फिल्म कंटेम्प्ररी रोमांस प्यार, हंसी और मॉडर्न रिलेशनशिप की जबरदस्त दास्तान देश के सभी सिनेमाघरों के स्क्रीन पर 19 अप्रैल को बयां करेगी।

यह फिल्म पुरस्कार विजेता विज्ञापन फिल्म निर्माता शीर्ष गुहा ठाकुरता ने निर्देशित किया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

मेघा शुक्ला ने टॉपलेस होकर साड़ी में दिए बोल्ड पोज

11.03.2024  –  मेघा शुक्ला फिल्म एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा मेघा शुक्ला अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अदाकारा की ये बोल्ड तस्वीरें उनके चाहने वालों को दीवाना बना देती हैं। अब हाल ही में अदाकारा मेघा शुक्ला ने टॉपलेस होकर साड़ी में किलर तस्वीरें खिंचवाई हैं।

एक्ट्रेस बेहद बोल्ड नजर आईं। अदाकारा की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम की दुनिया में आते ही छा गईं। यहां देखें एक्ट्रेस मेघा शुक्ला की किलर फोटोज।अदाकारा मेघा शुक्ला ने साड़ी में अपना बोल्ड अंदाज फैंस को दिखाया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड अवतार में पोज क्लिक करवाती दिखीं।अदाकारा मेघा शुक्ला की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छाने लगीं। इन तस्वीरों में अदाकारा मेघा शुक्ला का बोल्ड अवतार फैंस को दीवाना बनाने लगा है।इन तस्वीरों में अदाकारा बोल्ड पोज देती दिख रही हैं।

अदाकारा ने अपनी इन तस्वीरों में मुड़-मुड़कर तस्वीरें क्लिक करवाएं।अदाकारा मेघा शुक्ला ने खुले बालों में किलर पोज क्लिक करवाए। इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के चाहने वालों का भी दिल अटक गया।अदाकारा मेघा शुक्ला के इस किलर अंदाज के फैंस भी दीवाने हो गए। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छाने लगीं।मेघा शुक्ला की ये फोटोज इंस्टाग्राम की दुनिया में तहलका मचा देती हैं।

फैंस ने उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट्स किए।इस तस्वीर में एक्ट्रेस मेघा शुक्ला ने बेड पर लेटकर किलर तस्वीरें क्लिक करवाईं। अदाकारा की ये तस्वीरें देख फैंस ने जमकर कमेंट्स किए।मेघा शुक्ला अक्सर टॉपलेस फोटोज क्लिक करवाती हैं। जिसकी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही चर्चा में आ जाती हैं।अदाकारा मेघा शुक्ला सामने आईं इन फोटोज में बोल्ड तस्वीरें क्लिक करवाती दिखीं। जिसकी फोटोज इंस्टाग्राम पर आते ही छा गईं।

***************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

11.03.2024  –  एक बार फिर परदे पर साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी. वहीं आखिरकार अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.फिल्म का ट्रेलर बेहद दमदार नजर आ रहा है, जहां पृथ्वीराज सुकुमारन एक नहीं बल्कि अलग-अलग किरदारों में दिख रहे हैं.

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अपने सर्वाइवल के लिए पृथ्वीराज किस तरह से जद्दोजहद कर रहे हैं.दरअसल, एक्टर एक अप्रवासी मजदूर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो अपने घर वापस लौटने के लिए बेचैन है. वे सालों से किसी दूसरे देश में रेगिस्तान में फंसा हुए है और वहां से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहा है. कष्टों में जूझ रहा यह मजदूर एक बेहतर जीवन के तलाश में जुटा हुआ है, लेकिन उसके सामने कई सारी मुश्किलें आ रही हैं.

यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसे साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर्स ब्लेसी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. बता दें कि इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है. खात बात बता दें कि इस सर्वाइवल ड्रामा को बनाने में 10 साल का लंबा वक्त लगा है. इस बात का खुलासा खुद पृथ्वीराज ने किया था.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने बताया था कि इस फिल्म को बनाने में एक दशक का समय लगा है. उन्होंने कहा था कि हम सभी ने कड़ी मेहनत की है. हमारे लिए ये सिर्फ एक मूवी नहीं है, इससे कई अधिक है. इस फिल्म की कहानी ने हमारे दिलों को छू लिया है. ये फिल्म जिंदगी भर हमारे साथ रहेगी. हमें उम्मीद है कि दर्शकों को भी ऐसा ही महसूस होगा.

**************************

Read this also :-

सभी 42 सीटों पर TMC ने उतारे उम्मीदवार,यूसुफ पठान के नाम भी

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

हीरो राजन कुमार को मिला ‘स्टार्टअप इंडिया लीडरशिप अवार्ड’

10.03.2024  –  मुम्बई के कंट्री क्लब में ‘अपना पूर्वांचल’ के बैनर तले संतोष मिश्रा द्वारा आयोजित ‘स्टार्टअप इंडिया लीडरशिप अवार्ड 2024’ समारोह में डॉ अनिल काशी मुरारका, पद्मश्री डॉ सोमा घोष, अभिजीत राणे, बीएन तिवारी, एक्टर जीतू गुप्ता, ब्रिटिश ऎक्टर जे. ब्रैंडन हिल, एडवोकेट अशोक कुमार दुबे, ऎक्टर सूरज थापर, दीप्ति साधवानी, ऎक्ट्रेस शानिशा मौर्या और रामकुमार पाल के अलावा बॉलीवुड के अन्य नामचीन शख्सियतों की उपस्थिति में चार्ली चैपलिन 2 के रूप में मशहूर हीरो राजन कुमार को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस अवार्ड शो को सिनेस्टार एन्ड लाइव न्यूज़ नेटवर्क ने प्रस्तुत किया। इस अवार्ड शो में विश्वजीत सोनी (भाभी जी घर पर हैं फेम), अनिता खरवा, डॉ आबिद ए खान, आलोक कश्यप, मेजर अब्दुल कादिर खान सहित कई नई सोच रखने वालों को ‘स्टार्टअप इंडिया लीडरशिप अवार्ड 2024’ से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान राजन कुमार की एंकरिंग ने सबों का मन मोह लिया। इस अवॉर्ड समारोह के पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हीरो राजन कुमार एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिएट किया है।

उन्होंने सतारा से मुम्बई तक की यात्रा के दौरान 51 महिलाओं को एस नैपकिन बुके देकर सम्मानित किया। नाज़रे गांव से भोर और फिर पुणे से नवी मुंबई होते हुए चार्ली चैपलिन द्वितीय गोरेगांव मुम्बई आए और इस सफर के दौरान विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को ‘एस नैपकिन’ बुके देकर सम्मानित किया। विदित हो कि यंग एंटरप्रेन्योर मानसी गोरखनाथ पॉल एस नैपकिन बुके की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। फूल वाला बुके एक दो दिन में मुरझा जाता है मगर नैपकिन से बना हुआ बुके लंबे समय तक रहता है।

कम से कम कीमत में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके। इसलिए कंपनी ने हीरो राजन कुमार उर्फ चार्ली चैपलिन द्वितीय को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। राजन कुमार ने एस नैपकिन बुके के ब्रांड एंबेसडर के रूप में एक अनोखा कार्य किया है। 192 किलोमीटर के सफ़र की शुरुआत शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर के नागेश्वर मंदिर से की और मुम्बई के बागेश्वरी मंदिर तक यह सफर रहा, हीरो राजन कुमार का इस सफर में साथ दिया एस नैपकिन बुके के मोटीवेटर गोरखनाथ पोल ने।

ओएमजी वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को इस अनोखे कीर्तिमान का डिटेल्स भेज दिया गया है। ‘शहर मसीहा नहीं’, ‘नमस्ते बिहार’ और ‘लहरिया कट’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राजन कुमार एक कलाकार ही नहीं, साहित्यकार भी है। उन्होंने मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए एक कविता भी लिखी है जिसे सबों ने सराहा है।

राजन कुमार द्वारा बच्चों के लिए लिखी गई काव्य संग्रह ‘हंसता बचपन’ काफी चर्चित रही है। चार्ली चैप्लिन 2 के रूप में अबतक 518 लाइव शो कर चुके हीरो राजन कुमार का नाम 2004 मे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और वर्ष 2005 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाज़ार’ का पहला गाना ‘सकल बन’ जारी

10.03.2024  –  संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ का पहला गाना ‘सकल बन’ को ग्रैंड तरीके मिस वर्ल्ड 2024 के ग्लोबल स्टेज पर जारी किया। यह एक खूबसूरत कंपोजिशन है, जिसे बेहद टैलेंटेड राजा हसन ने गाया है और जिसे अमीर खुसरो के समय के कविताओं से सजाया गया है।

मिस वर्ल्ड 2024 के मौके पर 13 फास्ट ट्रैक टैलेंटेड राउंड की विनर्स को ‘हीरामंडी’ की कास्ट यानी मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शरमीन सहगल के साथ वॉक करते हुए देखा गया। 20 खूबसूरत महिलाएं पहले गाने ‘सकल बन’ के कॉस्ट्यूम्स में रैंप पर वॉक करती देखीं गई।140 से ज्यादा देशों में टेलीकास्ट किया गया यह वॉक गाना, सच में एक शानदार लॉन्च था।

यह देखना सच में विजुअल ट्रीट था जब सभी बसंती रंग में सज कर आए थे। ऐसे में मिस वर्ल्ड 2024 की कंटेस्टेंट्स को संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाज़ार’ की दुनिया का अनुभव आर्ट, म्यूजिक और कॉस्ट्यूम्स के जरिए मिला। यह गाना भंसाली म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

गाने के पूरे सेट को गोल्डन रंग से सजाया गया है। गाने में नजर आ रहीं एक्ट्रेसेज ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा सेख ने अपने शाही अंदाज से लोगों का दिल जीता। इस गाने में पारंपरिक नृत्य देखने को मिला। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************

 

शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ का कलेक्शन किया है..

*अजय ने अपनी ही फिल्म तानाजी का तोड़ा रिकॉर्ड

10.03.2024  –  अजय देवगन और आर माधवन की साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म शैतान’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म के रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही शैतान’ को लेकर काफी बज बना हुआ था और फैंस काफी बेसब्री से इसके सिनेमाघरों में दस्तक देने का इंतजार कर रहे थे.

वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर शैतान’ को मेकर्स ने दर्शकों के हवाले कर दिया और इसे देखने के लिए थिएटर्स में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. चलिए यहां जानते हैं अजय देवगन स्टारर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की?हॉरर ड्रामा शैतान’ का रिलीज से पहले ही काफी क्रेज देखा जा रहा था.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पहले दिन के लिए 1.76 लाख टिकटों की प्री सेल हुई थी और इसने एडवांस बुकिंग में ही 4.14 करोड़ की कमाई कर ली थी और सिनेमाघरों में पहुंचते ही शैतान’ ने दर्शकों को अपने वश मे कर लिया और इसी के साथ फिल्म को ऑडियंस से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला. शैतान’ को फर्स्ट डे देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर तारीफ की है और इस साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म तक बताया है. हालांकि क्रिटिक्स से इसे मिक्सड रिव्यू मिला है.

वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं.आंकड़ों के मुताबिक शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ अजय ने अपनी ही फिल्म ताना जी का पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. लेकिन ये दृश्यम 2 का रिकॉर्ड तोडने से बाल-बाल चूक गई. शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन 15. 21 करोड़ की कमाई की है और इसी के साथ इस फिल्म ने अजय देवगन की ही तानाजी भोला और आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

बता दें कि तानाजी ने 15.10 करोड़ कमाए थे वहीं. भोला ने रिलीज के पहले दिन 11.20 करोड़ की कमाई की थी जबकि ड्रीम गर्ल 2 ने रिलीज के पहले दिन 10.69 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा और ये कईं रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है. शैतान ने डबल डिजिट में ओपनिंग की है. वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शैतान’ का बजट 60 से 65 करोड़ रुपये है.

ऐसे में फिल्म ने पहले ही दिन 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में फिल्म के लिए अपना बजट वसूलना अब ज्यादा मुश्किल नहीं होगा वहीं अगर ये फिल्म वीकेंड पर और रफ्तार के साथ कलेक्शन करती है तो उम्मीद की जा सकती है कि ये साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है.

शैतान’ में अजय देवगन की एक्टिंग की तो काफी तारीफ हो ही रही है लेकिन फिल्म में माधवन ने अपने खौफनाक रूप को दिखाकर सारी लाइमलाइट बटोर ली है. वहीं जानकी बोडीवाला ने अपनी दमदार एक्टिंग से काफी इम्प्रेस किया है. फिल्म में ज्योतिका ने भी अहम रोल प्ले किया है. शैतान’ का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है. शैतान’ गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक है. ओरिजनल फिल्म देखने वालों ने पहले ही दावा किया था कि ये फिल्म अब तक की सबसे डरावनी फिल्म है.

*****************************

Read this also :-

बसपा प्रमुख मायावती ने बताया,अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

 

 

सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2024′ में शामिल हुई अदाकारा नयनतारा

10.03.2024  –  साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा नयनतारा इन दिनों अपने पति विग्नेश शिवन और अपने दोनो बच्चों उयिर और उलाग के साथ सऊदी अरब में चल रहे ‘सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2024’ में अपना अधिकांश समय बिता रही हैं। दोनो को ‘फॉर्मूला 1’ रेस में भाग लेते हुए देखा गया।

एक शानदार जोड़ी के रूप में, नयनतारा को ब्लैक ब्लेज़र और सफेद जूतों में देखा गया, जबकि विग्नेश शिवन को कार्गो पैंट और जूतों के साथ रेड टी में देखा गया। इसकी एक झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए, नयनतारा ने पति विग्नेश शिवन के साथ सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया.

जिसमें कहा गया, ”एफ 1 ग्रैंड प्रिक्स’।वीडियो साझा किए जाने के तुरंत बाद अदाकारा नयनतारा के फैंस ‘एफ 1 ग्रैंड प्रिक्स’ में चर्चित जोड़ी नयनतारा और विग्नेश शिवन की आगामी लाइनअप के लिए बेहद उत्साहित हैं। बता दें दोनों की पहली मुलाकात 2015 में साउथ की फिल्म ‘नानुम राउडी’ के सेट पर हुई थी।

वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। वहीं करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और फिर 2021 में सगाई की। वहीं साल 2022 में कपल ने बड़े धूमधाम से शादी रचाई थी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

22 मार्च को रिलीज होगी अदाकारा नोरा फतेही की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’

09.03.2024 – रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित व कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ 22 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म का पार्टी सॉन्ग ऑफ़ द ईयर ,’बेबी ब्रिंग इट ऑन’ भी लॉन्च किया है।

गाना में नोरा फतेही, दिव्येंदु और अविनाश के अनस्टोपेबल मूव्स माहौल को बेहद हॉट बना रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री ट्रैक में एक एलेक्ट्रीफीइंग और एक जोरदार आयाम जोड़ती है, जो एक ना भूलने वाला ऑडियो-विज़ुअल अनुभव बनाती है। नोरा फतेही म्यूजिक वीडियो में सेंटर स्टेज संभाले हुईं हैं, जिससे दर्शकों को एक जोश भरा और न भुलाने वाला अनुभव मिलता है। इस सॉन्ग में अदाकारा नोरा फतेही के मूव्स देखकर सिनेदर्शक झूम उठेंगे।

गाने में रेमो डिसूजा की कोरियोग्राफी ने इसे डांस एंथम की टॉप पर पंहुचा दिया है, एक साथ उत्साह का माहौल पैदा करता है। इस सॉन्ग के रिलीज के पूर्व इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। ट्रेलर में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। यह तीनों प्रतीक गांधी, दिव्येंदु शर्मा और अविनाश तिवारी हैं, जिनकी गोवा ट्रिप के दौरान मजेदार कहानी दिखाई गई है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि तीन दोस्त हैं, जो गोवा ट्रिप पर जाना चाहते हैं लेकिन जब वह गोवा पहुंचते हैं तो वहां किस तरह से उनके सामने एक नई मुसीबत आकर खड़ी हो जाती है, यह सिनेदर्शकों को फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म का ट्रेलर एक्सेल मूवीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

‘बचपन के सपने….. लग गए अपने’, इस टैगलाइन के साथ कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के ट्रेलर का फीवर अपनी सफलता की मिसालें गढ़ रहा है। इस ट्रेलर की वजह से मढ़गांव एक्सप्रेस से गोवा यात्रा करने की मांग बढ़ गई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू का नया लुक जारी

09.03.2024  –   विष्णु मांचू-स्टारर कन्नप्पा के निर्माताओं ने फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर का अनावरण महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया.जिसमें विष्णु को भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त के रूप में दिखाया गया है।

पोस्टर में विष्णु को अद्वितीय करिश्मा और तीव्रता के साथ भक्त कन्नप्पा के रूप में दिखाया गया है।पोस्टर में, विष्णु झरने से निकलने के बाद धनुष और तीर के साथ खड़े हैं, अपने लक्ष्य पर अपनी शक्ति दिखाने के लिए तैयार हैं।यह छवि भक्ति और दृढ़ संकल्प का संकेत देती है जो कन्नप्पा के चरित्र को परिभाषित करती है।

पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, विष्णु ने लिखा: भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त कन्नप्पा को चित्रित करने के लिए सम्मानित और विशेषाधिकार प्राप्त हूं। आज महाशिवरात्री पर, यहां आपका कन्नप्पा है।

मोहन बाबू, मोहनलाल, प्रभास, सरथ कुमार और ब्रह्मानंदम जैसे अभिनेताओं के साथ, टीम कन्नप्पा वर्तमान में 600 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रू सदस्यों के साथ न्यूजीलैंड में अपने दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रही है।

उसी के बारे में बात करते हुए, विष्णु ने साझा किया: कन्नप्पा समर्पण और जुनून से भरी एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। यह एक फिल्म होने से कहीं आगे जाती है। कन्नप्पा एक योद्धा की आत्मा की गहन खोज को उजागर करती है। मैं इसका खुलासा करते हुए रोमांचित हूं जब हम इस फिल्म को जीवंत कर रहे हैं तो जादू प्रकट हो गया है।

महाशिवरात्रि पर पहली झलक दिखाने का निर्णय ऐसा लगता है जैसे भगवान शिव का आशीर्वाद हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है.

*****************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

प्रभास की नई झलक कल्कि 2898 एडी से आई सामने

09.03.2024  –  नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म कल्कि 2898 पृष्ठ पिछले लंबे वक्त चर्चा में हैं।प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है।दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

अब महा शिवरात्रि के खास मौके पर निर्माताओं ने कल्कि 2898 एडी का नया पोस्टटर साझा किया है, जिसमें प्रभास का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है।कल्कि 2898 एडी एक पौराणिक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे 600 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।फिल्म में प्रभास का किरदार भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से प्रेरित है।

पोस्टर साझा कर निर्माताओं ने दर्शकों को प्रभास के किरदार से मुलाकात करवाई है। फिल्म में उनका नाम भैरवा होगा।उन्होंने लिखा, काशी की भविष्य की गलियों से, भैरवा से मिलिए। भैरव के रूप में प्रभास का लुक स्टाइल, रॉयल्टी और तीव्रता को दर्शाता है, जिसमें अभिनेता चश्मा और पोनीटेल पहने हुए हैं।

इस स्टाइलिश उपस्थिति ने फिल्म के प्रति प्रत्याशा को और बढ़ा दिया है।प्रभास के अलावा, फिल्म में दिग्गज कमल हासन और अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जो परियोजना की स्टार पावर को बढ़ाते हैं। दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी को मुख्य महिला भूमिका में लिया गया है, जिससे समूह में ग्लैमर और प्रतिभा जुड़ गई है।

फिल्म का संगीत संतोष नारायणन द्वारा तैयार किया गया है, जो एक मनोरम और गहन संगीत अनुभव का वादा करता है।कल्कि 2898 एडी 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

**************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ