Category Archives: film

थलाइवर 171 के नए पोस्टर में जबरदस्त लुक में दिखे रजनीकांत

22 अप्रैल रिलीज होगा फिल्म का टाइटल

14.04.2024 (एजेंसी) –  गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर जेलर सरीखी फिल्म देने वाले रजनीकांत की इस वर्ष विशेष भूमिका वाली फिल्म लाल सलाम को असफलता का मुंह देखना पड़ा। इस फिल्म का निर्देशन ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया था, जो रजनीकांत की बेटी हैं। असफलता को पीछे छोड़ते हुए रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है।

उनकी इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज करने जा रहे हैं, जिनकी पिछली तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परचम लहराया था। उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्म लियो थी, जिसने थलापति विजय नजर आए थे।रजनीकांत की जेलर’ ने देश के साथ पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। बहरहाल हम बात कर रहे हैं रजनीकांत की अगली फिल्म की। वे जल्द ही डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ नई फिल्म लेकर आ रहे हैं।

मेकर्स ने थलाइवर 171 मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें रजनीकांत का धांसू लुक नजर आ रहा है। फिल्म का टाइटल फिलहाल सामने नहीं आया है।लियो’ और विक्रम’ जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले लोकेश का रजनीकांत के साथ यह पहला प्रोजेक्ट है। लोकेश ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के बारे में अपडेट दिया।

फिल्म का टाइटल 22 अप्रैल को रिवील किया जाएगा। पोस्टर में रजनीकांत सोने की घड़ी से बनी हुई हथकड़ी पहने दिख रहे हैं।उन्होंने गोल्डन फ्रेम वाला सनग्लास भी कैरी किया हुआ है। पोस्टर के बैकग्राउंड मैकेनिकल है, जिसमें घड़ी की मैकेनिज्म देखने को मिलती है।

फिल्म प्री-प्रोडक्शन फेज पर है, जो इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। प्रोडक्शन सन पिक्चर्स कर रहा है, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में इसका ऐलान किया था। फिल्म में शिवकार्तिकेयन का भी खास रोल है।

*****************************

Read this also :-

विद्या बालन की दो और दो प्यार का नया गाना ता रा ता रा ता जारी

राजपाल यादव की फिल्म काम चालू है का ट्रेलर हुआ रिलीज

विद्या बालन की दो और दो प्यार का नया गाना ता रा ता रा ता जारी

13.04.04.2024 (एजेंसी) –  विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म दो और दो प्यार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार सेंथिल राममूर्ति के साथ बनी है।इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।इससे पहले अब निर्माताओं ने दो और दो प्यार का नया गाना ता रा ता रा ता जारी कर दिया है, जिसे विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है।

ता रा ता रा ता के बोल ट्रिना मुखर्जी ने लिखे हैं। इस फिल्म का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है।समीर नायर, दीपक सहगल, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला इस फिल्म के निर्माता हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दो और दो प्यार का सामना फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से होना वाला है।एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 भी 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।विद्या ने कैप्शन में लिखा, तैयार हो जाइए, क्योंकि यह दो और दो प्यार के साथ मनोरंजन और रोमांस को दोगुना करने का समय है।

वहीं फिल्म की बात करें तो दो और दो प्यार शादीशुदा जोड़ों पर केंद्रित एक रोमांटिक कॉमेडी है।वहीं सितारों की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो विद्या बालन को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर फिल्म नियत में देखा गया था।

वहीं अब वे कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में नजर आने वाली हैं। दूसरी ओर इलियाना डिक्रूज आखिरी बार तेरा क्या होगा लवली में सह-कलाकार रणदीप हुडा के साथ दिखाई दी थीं। वहीं प्रतीक गांधी हाल ही में कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म मडगांव एक्सप्रेस में नजर आए थे।

***************************

Read this also :-

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म सिकंदर का किया ऐलान

अगले साल की ईद पर होगी रिलीज!

12.04.2024 (एजेंसी) –  ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ए.आर. मुरुगादोस द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म सिकंदर की घोषणा कर दी.

फिल्म की घोषणा के साथ-साथ एक्टर ने रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है. यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सलमान ने ट्विटर पर एक झलक शेयर की है, जिसमें सिकंदर के रूप में सलमान खान को देखा जा सकता है. फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत की गई है.

सलमान ने कैप्शन दिया: इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक. यह पहली बार नहीं है जब सलमान ए.आर. मुरुगादोस के साथ काम कर रहे हैं.

दोनों ने पहले जय हो में साथ काम किया था. मुरुगादोस कथ्थी, धीना और स्टालिन जैसी कई अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 2008 में आमिर खान अभिनीत गजनी थी, जो इसी नाम की उनकी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी.

उन्होंने विजय अभिनीत एक्शन थ्रिलर थुप्पकी का निर्देशन किया. उनके खाते में कई अन्य फिल्में हैं, जिनमें अक्षय कुमार की हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी और विजय-स्टारर सरकार शामिल हैं.

*****************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

वेब सीरीज ‘गांधी’ में कस्तूरबा की भूमिका में नजर आएंगी भामिनी ओझा

11.04.2024  –  ‘स्कैम 1992’ और ‘स्कूप’ की सफलता के बाद बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक हंसल मेहता अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले एक नई वेब सीरीज ‘गांधी’ लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे और प्रतीक गांधी की पत्नी, भामिनी ओझा इस बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज में कस्तूरबा गांधी यानी महात्मा गांधी की पत्नी की भूमिका निभाएंगी।

प्रतीक गांधी और भामिनी ओझा की युगल जोड़ी के साथ, ‘गांधी’ इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक और उनके अटल साथी का एक दिलचस्प चित्रण होने का वादा करती है। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट की इस सीरीज की घोषणा कस्तूरबा गांधी की जयंती पर की गई थी। भामिनी ओझा की साल 2008 में प्रतीक गांधी से शादी हुई थी।

कस्तूरबा गांधी की भूमिका निभाने के लिए अनुबंधित किए जाने पर उन्होंने कहा “मेरी एक्टिंग जर्नी में यह एक सुंदर मोड़ है। यह ऑन-स्क्रीन कपल के तौर पर उनकी पहली मूवी होगी। हंसल मेहता और अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट टीम के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है, खासकर मेरे पति प्रतीक के साथ।

अपने शुरुआती थिएटर के दिनों से, हमने एक साथ स्क्रीन शेयर करने का सपना देखा था और अब आखिरकार यह सच हो रहा है। मेरी कोशिश किरदार में ईमानदारी और कहानी से वास्तविक जुड़ाव लाने की है।”

भामिनी ओझा द्वारा कस्तूरबा गांधी का रोल ‘बा’ के नाम से मशहूर शख्सियत की शक्ति, अनुग्रह और लचीलेपन के सार को दर्शाने का वादा करता है।

जीवन और राजनीति दोनों में एक योद्धा, गांधी की यात्रा को आकार देने में कस्तूरबा की भूमिका अहम रही है और गांधी की कहानी उनके बिना अधूरी है। वेब सीरीज ‘गांधी’ में राजकुमार राव की पत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

वीडियो उड़ा देगा आपके होश

11.04.2024 (एजेंसी) –  Abhishek Pictures कई तेलुगु फिल्मों के निर्माता ने थंडर स्टूडियो के सहयोग से एक पैन-इंडिया फिल्म की घोषणा की है. फिल्म काएजेंसी शीर्षक है नागाबन्धन है. टाइटल ग्लिम्स होश उड़ा देने वाला है. एक साधु गुफा के भीतर बैठा है चारों तरफ सांपो का जमावड़ा है.

मुख्य कलाकारों की अभी घोषणा नहीं की गई है. फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होगी. अभिषेक नामा फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसका निर्माण मधुसूदन राव द्वारा किया जा रहा है.

देवांश नामा फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि देव बाबू गांधी सह-निर्माता हैं.फिल्म का नाम नागबंधम है और टैगलाइन है- द सीक्रेट ट्रेजर।

परिचयात्मक वीडियो हमें एक मंत्रमुग्ध और रहस्यमय दुनिया दिखाता है, जिसे एक मनोरम साउंडट्रैक और शानदार दृश्यों के साथ और बढ़ाया गया है। वीएफएक्स का काम प्रभावशाली है।

केजीएफ फेम अविनाश द्वारा निभाए गए रहस्यमय अघोरी चरित्र का परिचय देते हुए, यह मुख्य अभिनेता के लिए जिज्ञासा पैदा करने में सफल रहा और भगवान विष्णु के खजाने के लिए एक रोमांचक खोज का वादा करता है।

साउंडर राजन एस फिल्म के लेंसमैन हैं, जबकि अभे संगीत निर्देशक हैं। श्रीकांत विस्सा ने संवाद लिखे हैं, जबकि संतोष कामिरेड्डी संपादक हैं। गांधी नादिकुडीकर प्रोडक्शन डिजाइनर हैं।

नागबंधम एक पैन इंडिया फिल्म है जो 2025 में तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। मुख्य कलाकारों की घोषणा अभी बाकी है।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार का गाना तू है कहां जारी

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार का गाना तू है कहां जारी

10.04.2024 (एजेंसी) –  विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दो और दो प्यार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार सेंथिल राममूर्ति के साथ बनी है।इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

इससे पहले अब निर्माताओं ने दो और दो प्यार का नया गाना तू है कहां जारी कर दिया है, जिसे लकी अली ने अपनी आवाज दी है।दो और दो प्यार का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है।समीर नायर, दीपक सहगल, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला इस फिल्म के निर्माता हैं।

सुप्रोतिम सेनगुप्ता अमृता बागची और ईशा चोपड़ा ने मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है।बॉक्स ऑफिस पर दो और दो प्यार का सामना फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से होना वाला है।बता दें कि दो और दो प्यार अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

पहले यह मूवी 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी। अब यह मूवी 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

***************************

Read this also :-

अजय देवगन की शैतान ने फिर पकड़ी रफ्तार,150 करोड़ रुपये की ओर

बॉक्स ऑफिस पर क्रू की पकड़ मजबूत, पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 11अप्रैल को रिलीज होगी

09.04.2024  –  वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा पूजा एंटरटेनमेंट आज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित और अली अब्बास जफर द्वारा लिखित व निर्देशित बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 11अप्रैल को ईद के मौके पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का म्यूजिक ज़ी म्यूजिक कम्पनी ने जारी किया है।

फिल्म के गाने और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को आकर्षित किया है। वैसे भी खिलाड़ी स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ के बीच की दोस्ती को सोशल मीडिया पर दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसलिए उन्हें बड़े पर्दे पर एक्शन मोड में देखना वास्तव में एंटरटेनिंग होगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

अजय देवगन की शैतान ने फिर पकड़ी रफ्तार,150 करोड़ रुपये की ओर

150 करोड़ रुपये की ओर कारोबार

09.04.2024 (एजेंसी) –  अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 1 महीना पूरा हो चुका है और यह 5 सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए बैठी है।पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म की दैनिक कमाई लाखों में सिमटी हुई थी और अब वीकेंड पर फिल्म ने फिर अपनी रफ्तार पकड़ी है।

अब शैतान की कमाई के 31वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें इजाफा देखने को मिला है।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन रविवार यानी 31वें दिन शैतान ने 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 143.30 करोड़ रुपये हो गया है।दुनियाभर में इस फिल्म ने 204.87 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। ज्योतिका और जानकी बोदीवाला ने भी इस फिल्म में अपने अभिनय का तड़का लगाया है।अब अजय फिल्म मैदान में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान अमित शर्मा ने संभाली है। इस फिल्म में अजय की जोड़ी पहली बार प्रियामणि के साथ बनी है।

यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की कहानी अमन राय और अतुल शाही ने लिखी है।सिनेमाघरों में मैदान का मुकाबला अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से होने वाला है।

****************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज

देवा की शूटिंग से शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर

विवादों के घेरे में फिल्म ‘जेएनयू : जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’

महाकाल मूवीज के बैनर तले प्रतिमा दत्ता द्वारा निर्मित और विनय शर्मा के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जेएनयू : जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ अब विवादों के घेरे में आ गई है। सूत्रों से पता चला कि अभिनेता रवि गोसाईं ने मुंबई हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म उनकी अनुमति के बिना उनके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पर बनाई गई है.

 फिल्म के कास्टिंग में रवि गोसाईं का कोई जिक्र नहीं है। रवि गोसाईं एक जाने-माने अभिनेता हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘माचिस’ से की थी और अब वह धारावाहिकों में लगे हुए हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, बाद में मेकर्स द्वारा तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज डेट स्थगित कर दी गई थी।

वैसे रवि गोसाईं ने मामला न्यायलय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ऐसा लग रहा है कि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद का फैसला होने तक दर्शकों को फिल्म देखने के लिए इंतजार करना होगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

देवा की शूटिंग से शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर

फ्लॉन्ट किए बाइसेप्स

08.04.2024  –  शाहिद कपूर अपने मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट देवा के लिए तैयारी कर रहे हैं और आज, उन्होंने फिल्म के सेट से एक झलक साझा की। सैल्यूट और कायमकुलम कोचुन्नी जैसी मलयालम हिट फिल्मों के लिए फेमस रोशन एंड्रयूज की डायरेक्टेड, यह फिल्म उत्साह का वादा करती है। कपूर के साथ, इसमें प्रतिभाशाली पूजा हेगड़े भी हैं।

देवा 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जो एक प्रत्याशित सिनेमाई अनुभव के लिए मंच तैयार करेगी। कपूर की भागीदारी और एंड्रयूज के डायरेक्शन के साथ, फैंस इस आगामी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, एक मनोरम कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर जीवंत करने की उम्मीद कर रहे हैं।शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म देवा के सेट से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, वापस’ सेट पर देवा!!।

शेयर की गई तस्वीर में कपूर को अपने बाइसेप्स दिखाते हुए देखा जा सकता है।पिछले साल दशहरे पर, शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म देवा की एक झलक दिखाकर अपने फैंस को सुखद आश्चर्यचकित कर दिया था। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म अगले दशहरा, 11 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। उन्होंने फिल्म से पहला लुक साझा किया, जिसमें अधिक मांसल शरीर है, कपूर एक सफेद शर्ट और बेज रंग की पैंट में आकर्षक लग रहे थे, साथ ही कटे हुए बाल भी थे।

उनकी पोशाक फिल्म में एक पुलिसकर्मी के किरदार का संकेत देती है। साथ ही उन्हें अंगूठी जैसा पेंडेंट पहने भी देखा गया।वर्कफ्रंट कीबात करें तो शाहिद कपूर को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कृति सेनन के साथ अभिनय किया था।

हालाँकि फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इसे कायम रखने में मदद की और अंतत: भारत में लगभग 80 करोड़ रुपये की कमाई की।देवा के अलावा फैंस उनकी पॉपुलर वेब सीरीज फर्जी के दूसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

********************************

Read this also :-

सनी लियोन, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा पहली बार आए साथ

द फैमिली स्टार की ओपनिंग रही शानदार,पहले दिन कमाए इतने करोड़

द फैमिली स्टार की ओपनिंग रही शानदार,पहले दिन कमाए इतने करोड़

विजय-मृणाल की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

07.04.2024  –  विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर रॉम-कॉम फिल्म फैमिली स्टार’ पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी. इस रोमांटिक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे. वहीं 5 अप्रैल को फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई.

फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से अच्छे रिव्यू मिले हैं. दर्शकों को भी विजय और मृणाल की मूवी पसंद आ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया है…परशुराम पेटला के डायरेक्शन में बनी फिल्म फैमिली स्टार’ को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और इसने पहले दिन शानदार कलेक्शन कर लिया है.

इन सबके बीच अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फैमिली स्टार अपने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि ये अर्ली एस्टिमेट है फाइनल आंकड़े आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

बता दें कि फिल्म में मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज रखा है. फैमिली स्टार’ में विजय देवरकोंडा की कथित गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना का भी एक स्पेशल रोल है. ऐसे में फैंस इस फिल्म को देखने जरूर जाएंगे.

वहीं सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को यू/सर्टिफिकेट मिला है. रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में विजय और मृणाल के बीच प्यारी सी नोंक-झोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है. फिल्म में विजय और मृणाल के अलावा जगपति बाबू, अच्युत कुमार, अभिनय, वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू, दिव्यांश कौशिक, अजय घोष और कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

बता दें कि फिल्म के लिए हीं गोपी सुंदर ने तैयार किया है. वहीं विजय की ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं में रिलीज हई है.बता दें कि साल 2022 में विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर आई थी, जिसमें उनके अपोजिट अनन्या पांडे नजर आईं थी. उनकी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. फिल्म को काफी निगेटिव रिव्यू मिले थे.

ऐसे में विजय को फैमिली स्टार’ से काफी उम्मीदें हैं. अब ये देखना रोमांचक होगी कि उनकी ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती है.

**************************

Read this also :-

आडु जीवितम: द गोट लाइफ ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 समारोह का आयोजन 4 मई को

07.04.2024  –  मुंबई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी (पश्चिम) स्थित कर्मवीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन (4 मई) के अवसर पर लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 समारोह (5वें सीजन) का आयोजन करने जा रहे हैं। इस अवॉर्ड समारोह में उन शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी प्रतिभा के बदौलत अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया है।

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई फिल्मी हस्तियां मौजूद होंगी, जिनमे मुख्य अतिथि के रूप में धीरज कुमार, इस्माइल दरबार, सिंगर उदित नारायण, दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत के नाम उल्लेखनीय हैं। अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन के रूप में चर्चित डॉ कृष्णा चौहान अपने सभी अवार्ड समारोह की तरह इस अवॉर्ड समारोह में भी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल निर्माता व निर्देशक हैं बल्कि महाराष्ट्र की धरती पर समाज सेवा के क्षेत्र में काफी एक्टिव सोशल वर्कर हैं। बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

बायोपिक फिल्म ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आँखें खोलने’ का फर्स्ट लुक जारी….., 10 मई को रिलीज होगी फिल्म …!

07.04.2024 – टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और चाक एन चीज़ फ़िल्म्स प्रोडक्शन (एलएलपी) के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित बायोपिक फिल्म ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आँखें खोलने’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

फर्स्ट लुक में एक मनमोहक झलक है जिसमें अभिनेता राजकुमार द्वारा श्रीकांत बोल्ला की अदम्य भावना का उल्लेखनीय चित्रण किया गया है, जो एक उद्योगपति हैं, जिन्होंने दृष्टिहीन होने के बावजूद सफलता के लिए अपना रास्ता बनाकर सारी बाधाओं को हराया। फिल्म के फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में एक पॉवरफुल मोमेंट को कैप्चर किया गया है, श्रीकांत के रूप में राजकुमार को एक दौड़ की फिनिश लाइन पार करते हुए नज़र आ रहे हैं जो उनके अटूट साहस और दृढ़ता का प्रमाण है।

मोशन पोस्टर में सदाबहार गाना ‘पापा कहते हैं’ के म्यूजिक की भी झलक मिलती है। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म अक्षय तृतीया के अवसर पर 10 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर जारी

06.04.2024  –  अवॉर्ड विनिंग एड फिल्ममेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन व अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित रोमांटिक फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में रोमांस, ह्यूमर और शानदार म्यूजिक का एक अनोखा मिश्रण है।

ट्रेलर से साफ जाहिर है कि यह फिल्म प्यार, हंसी और मॉडर्न रिश्तों की जटिलताओं का एक खूबसूरत सेलिब्रेशन है और 19 अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर दर्शकों को आगे आने वाले ट्विस्ट की छोटी छोटी झलक दिखा कर उन्हें कन्फ्यूजन, सरप्राइज और दिल को छू लेने वाले पलों की एक रोलरकोस्टर सवारी का वादा करता है।

अदाकारा विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति के साथ यह फिल्म गर्मियों के लिए एक परफेक्ट रॉम-कॉम लगती है। इसके साथ ही लकी अली, अरमान मलिक (द लोकल ट्रेन, लॉस्ट स्टोरीज़) और अनन्या बिड़ला जैसे मशहूर सिंगर की शानदार लाइन-अप के साथ फिल्म का साउंडट्रैक, संगीतप्रेमियों के दिलों को छू जायेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

श्रीवल्ली का इस बार होगा दमदार अंदाज

06.04.2024  –  रश्मिका मंदाना साउथ के साथ बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही हैं. बॉलीवुड में भी वो मेकर्स की पहली पसंद बनती जा रही हैं. रश्मिका को बॉलीवुड में कदम रखे ज्यादा समय नहीं हुआ है फिर भी उन्हें हर कोई पसंद कर रहा है.

पुष्पा के बाद से रश्मिका हर जगह छा गई हैं. अब रश्मिका की पुष्पा 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आज रश्मिका अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका के जन्मदिन को पुष्पा 2 के मेकर्स ने और स्पेशल बना दिया है.

आज पुष्पा 2 से श्रीवल्ली का लुक शेयर कर दिया गया है. जिसमें रश्मिका का दमदार लुक है. पोस्टर में रश्मिका साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है.

इस पोस्टर में लोगों का ध्यान रश्मिका के माथे पर लगे सिंदूर पर जा रहा है. रश्मिका के एक्सप्रेशन एकदम गुस्से वाले लग रहे हैं. पोस्टर पर हैप्पी बर्थडे श्रीवल्ली भी लिखा है.

मेकर्स ने रश्मिका के बर्थडे पर लुक पोस्टर शेयर करके फैंस को गिफ्ट दे दिया है. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- लोगों का दिल चुराने वाली श्रीवल्ला उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई.रश्मिका के लुक की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने लिखा- श्रीवल्ली और फायर इमोजी पोस्ट की. वहीं कई फैंस हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.

कुछ ही देर में लाखों लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं.पुष्पा 2 द रुल का टीजर रिलीज होने के लिए तैयार है. 8 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज होगा. मेकर्स ने श्रीवल्ली के लुक के साथ इसकी जानकारी दे दी है.

जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.पुष्पा 2 की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है.

********************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

नानी 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ

‘लव सेक्स और धोखा 2’ 19 अप्रैल को रिलीज होगी

05.04.2024  –  बालाजी मोशन पिक्चर्स और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ 19 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एकता आर कपूर और शोभा कपूर के द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बेहद सेंसेशनल सॉन्ग ‘कमसिन कली’ रिलीज हो चुका है।

फिल्म की कहानी एक रियलिटी शो की थीम पर आधारित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स शो को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

‘लव सेक्स और धोखा’ जो साल 2010 में रिलीज हुई थी, दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित थी और इसमें राजकुमार राव, नेहा चौहान, अंशुमन झा और नुसरत भरुचा जैसे कलाकार थे।

उर्फी जावेद ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रही हैं। पहले पार्ट में स्टिंग ऑपरेशन, ऑनर किलिंग और एमएमएस स्कैंडल के इर्द-गिर्द की कहानी बताई गई थी।

इस बार यह इंटरनेट के दौर में प्यार के दिलचस्प सब्जेक्ट पर आधारित है। हालांकि, यह फिल्म वर्तमान में अपने बोल्ड और स्पष्ट कंटेंट के कारण सेंसर बोर्ड के साथ चुनौतियों का सामना कर रही है।

वैसे मेकर्स द्वारा फिल्म का पहला गाना ‘कमसिन कली’ को रिलीज किए जाने के बाद से फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा हुआ है, बेसब्री से सिनेदर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

नानी 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ

 नई फिल्म के एलान से बढ़ाया उत्साह

05.04.2024  –  दशहरा तिकड़ी, निर्देशक श्रीकांत ओडेला, अभिनेता नानी और निर्माता सुधाकर चेरुकुरी, एक नई फिल्म के लिए फिर से साथ आए हैं। पिछले साल उनकी फिल्म की रिलीज के ठीक एक साल बाद, नानी ने शनिवार को एक्स पर नई फिल्म की घोषणा की। एलान मात्र से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

एक्स पर घोषणा करते हुए, नानी ने आगामी फिल्म को पागलपन कहा, और श्रीकांत के साथ फिर से काम करने के लिए स्पष्ट रूप से अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने लिखा, दशहरा आज एक साल का हो गया। इस अवसर पर नानी 33। एक श्रीकांत ओडेला पागलपन फिर से। 2023 में, श्रीकांत ने दशहरा से डेब्यू किया, जिसमें कीर्ति सुरेश और दीक्षित शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।घोषणा पोस्टर को लाल रंग से रंगा गया है, जो दर्शाता है कि फिल्म हिंसक होगी, जबकि नानी दाढ़ी और मूंछों के साथ एक विशाल अवतार में दिखाई देते हैं। पोस्टर में वह सिगार पीते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, नेता बनने के लिए आपको किसी पहचान की आवश्यकता नहीं है।

नानी के चेहरे और शरीर पर उनके अनुयायियों की भीड़ नजर आ रही है।निर्माताओं द्वारा साझा किए गए एक प्रेस नोट में लिखा है, क्रांति शुरू होने से पहले हिंसा अपना सही रूप ले लेती है। श्रीकांत ने नानी को एक और पावर-पैक किरदार में पेश करने के लिए एक और विजेता स्क्रिप्ट तैयार की। नानी 33 के साथ जल्द ही रक्त-पात के लिए तैयार हो जाइए।

इसके लिए अपना दिल थामकर बैठिए। जब यह अफवाह उड़ी कि श्रीकांत फिर से नानी के साथ काम करेंगे, तो कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि क्या यह फिल्म दशहरा की अगली कड़ी होगी।

हालांकि, यह फिल्म सीक्वल नहीं है, निर्देशक पूरी तरह से अलग विषय पर लिख रहे हैं। सुधाकर श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज बैनर के तहत फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। जबकि बाकी कलाकारों और क्रू की घोषणा अभी बाकी है। फिल्म 2025 की गर्मियों के दौरान रिलीज होगी।

*************************

Read this also :-

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को मिली रिलीज तारीख

अजय देवगन की मैदान को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

फैशन डिजाइनर रोजलिन मिडलटन की ईस्टर सेलिब्रेशन की पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार हुए शामिल

04.04.2024  –  सिनेमा और फैशन जगत की जानी मानी फैशन डिजाइनर रोजलिन मिडलटन द्वारा पिछले दिनों आयोजित ईस्टर सेलिब्रेशन की पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार शामिल होकर इस कार्यक्रम का लुप्त उठाया।

रोजलिन मिडलटन बॉलीवुड जगत में उन हस्तियों में शामिल हैं जिनकी पहचान पर्दे और स्टेज के पीछे की है।

रोजलिन इनदिनो अपनी आने वाली कई शोज को लेकर बेहद व्यस्त हैं।उनकी आगामी कार्यक्रमों के बारे में पूछे जाने पर वो बताती हैं इसकी जानकारी आपको जल्द ही दे दिए जाएगी और ‘ईस्टर’ को लेकर वह बताती हैं कि इसका महत्व यीशु मसीह की मृत्यु पर विजय है। उनके पुनः जीवित होने का अर्थ है अनंत जीवन जो उन सभी को दिया जाता है जो उन पर विश्वास करते हैं।

‘ईस्टर’ का उद्देश्य यीशु द्वारा अपने तीन साल के सत्संग के दौरान सिखाई गई और प्रचारित की गई सभी बातों की पूर्ण पुष्टि भी हुई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

फुटबॉल टीम के कोच के किरदार में दमदार लगे अजय देवगन

04.04.2024  –  अजय देवगन पिछले काफी समय से अपनी बायोपिक फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।इस फिल्म की रिलीज काफी समय अटकी हुई थी तो अब यह जल्द दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। इसी बीच अब अपने जन्मदिन पर अभिनेता ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर प्रशंसकों को तोहफा दिया है।

ट्रेलर में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में अभिनेता जच रहे हैं।अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के ट्रेलर में दिखाया है कि किसी को भी यकीन नहीं है कि भारत कभी फुटबॉल में जीत हासिल कर सकता है, लेकिन सैयद अपनी कोशिशों में जुटे हुए हैं।

वह देश के कोने-कोने में जाकर खिलाड़ी ढूंढकर अपनी टीम बनाते हैं। इस दौरान उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते चले जाते हैं।फिल्म सैयद की निजी जिंदगी पर भी प्रकाश डालेगी।मैदान के ट्रेलर में अजय, सैयद के किरदार में दमदार लग रहे हैं तो उनकी पत्नी बनीं प्रियामणि का प्रशर्दन भी शानदार है।

इसके अलावा गजराज राव भी कमाल के लगते हैं और अजय के साथ उनकी साझेदारी बढिय़ा है।अजय की फिल्म भारतीय फुटबॉल टीम के 1952 से 1962 के सफर को दिखाएगी, जिस दौर को भारत का स्वर्ण युग कहा जाता था।

इस दौरान सैयद टीम के कोच थे, जिन्होंने अपनी जीत के लिए खूब संघर्ष किया था।मैदान काफी पहले बनकर तैयार हो चुकी थी, लेकिन इसकी रिलीज तारीख में कई बार फेरबदल किया गया है।पहले कोरोना वायरस के चलते इसमें देरी हुई तो बाद में कई अन्य कारणों के चलते यह टल गई।अब फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी, जिस दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी रिलीज होगी।

ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।अजय ने शैतान की रिलीज के साथ इस साल बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की तो अब उनकी कई सारी फिल्में कतार में हैं।

अभिनेता मैदान के बाद 26 अप्रैल को फिल्म औरों में कहां दम था में दिखाई देंगे, जिसमें तब्बू भी शामिल हैं और निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।वह 15 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म सिंघम अगेन का भी हिस्सा हैं तो उनकी रेड 2 और दे दे प्यार दे 2 भी कतार में है।

*************************

Read this also :-

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने लोगों के जीवन को बदल दिया

मनोज बाजपेयी की फिल्म साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट का ट्रेलर रिलीज

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी को मिली रिलीज तारीख

1 मई नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी वेब सीरीज

04.04.2024  –  भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक संजय लीला भंसाली वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह सीरीज पिछले लंबे समय से चर्चा में है।हीरामंडी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने को तैयार है।

अब निर्माताओं ने सीरीज की रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया है।हाल ही में एक कार्यक्रम ने निर्माताओं ने खुलासा किया कि हीरामंडी का प्रीमियर 1 मई, 2024 से होगा।हीरामंडी मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों से सजी है।इस सीरीज की कहानी संजय ने मिताक्षरा कुमार, विभु पुरी, स्नेहिल दीक्षित मेहरा, मोईन बेग और दिव्य निधि शर्मा के साथ मिलकर लिखी है।

हीरामंडी प्यार, ताकत और आजादी की जंग के बीच जूझने वाली हीरामंडी की तवायफों की कहानी है।इससे पहले भंसाली देवदास और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों के जरिए तवायफों के जीवन को दिखा चुके हैं।हीरामंडी के अलावा भंसाली मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म लव एंड वॉर को लेकर चर्चा में हैं।

इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी। विक्की कौशल भी इस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे।यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। भंसाली की यह फिल्म युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिलचस्प प्रेम कहानी होगी।इस साल नवंबर से भंसाली इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

****************************

Read this also :-

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने लोगों के जीवन को बदल दिया

मनोज बाजपेयी की फिल्म साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट का ट्रेलर रिलीज

फिल्मों से लेकर टीवी शो तक, भक्ति राठौड़ कर रही है बैक टू बैक शूट ..!

03.04.2023  –  अपने समर्पण और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री भक्ति राठौड़ वर्तमान में अपनी अविश्वसनीय कार्य नीति के लिए सुर्खियों में हैं। फिल्म उद्योग की मांग भरी प्रकृति के बावजूद, भक्ति बिना कोई ब्रेक लिए एक साथ तीन अलग-अलग प्रोजेक्ट क्रमशः ‘जर्नी’, ‘आंख मिचोली’ और ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की शूटिंग कर रही हैं।

यह उपलब्धि अभिनय के प्रति उनके जुनून और अपनी कला में उत्कृष्टता हासिल करने के उनके अटूट दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। व्यस्त शेड्यूल के बारे में बताते हुए, भक्ति ने कहा, “टेलीविजन और फिल्मों के बीच तालमेल निश्चित रूप से मेरे कार्यक्रम को अविश्वसनीय रूप से व्यस्त रखता है, लेकिन यह एक चुनौती है जिसे मैं पूरे दिल से स्वीकार करती हूं। दोनों माध्यम, अपनी अनूठी मांगों और रचनात्मक अवसरों के साथ, मेरे जीवन में इतनी खुशी और पूर्णता लाते हैं।

टेलीविजन का दर्शकों के साथ तात्कालिक, घनिष्ठ संबंध होता है, जबकि फिल्में एक चरित्र की यात्रा में गहराई से उतरने का मौका देती हैं। मुझे यह पसंद है कि कैसे प्रत्येक दिन एक नया रोमांच, बताने के लिए एक नई कहानी लेकर आता है और मैं इस व्यस्त, संतुष्टिदायक जीवन को किसी और चीज के लिए नहीं बदलूंगी।

इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए शूटिंग करने का भक्ति राठौड़ का निर्णय उनके अद्वितीय दृढ़ संकल्प और कार्य नैतिकता को दर्शाता है। कठिन शेड्यूल और एक के बाद एक शूटिंग के शारीरिक और भावनात्मक बोझ के बावजूद, भक्ति राठौड़ प्रत्येक फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी कला के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है और उन्हें फिल्म उद्योग में अभिनय के प्रति समर्पित कलाकार के रूप में स्थापित करता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

बॉक्स ऑफिस पर आडू जीवितम: द गोट लाइफ का दबदबा

वल्र्डवाइड 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

02.04.2024  –  आडू जीवितम: द गोट लाइफ थिएटर्स में छा गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है और ह र रोज करोड़ों नोट कमा रही है. पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ये फिल्म 28 मार्च को पर्दे पर रिलीज हुई थी और शुरुआत से ही दर्शकों को पसंद आ रही है.

यही वजह है कि महज चार दिनों की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आडू जीवितम: द गोट लाइफ का कलेक्शन 30 करोड़ के पार पहुंच गया है.सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आडू जीवितम: द गोट लाइफ ने 7.6 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपए कमाए और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपए रहा.

वहीं अब चौथे दिन आडू जीवितम: द गोट लाइफ ने संडे को बंपर कमाई करते हुए 8.50 करोड़ रुपए कमाए है.रिपोर्ट्स की मानें तो आडू जीवितम: द गोट लाइफ का बजट 80 करोड़ रुपए है. ऐसे में फिल्म अपनी लागत निकालने के बेहद करीब नजर आ रही है.

ब्लेसी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी नाम के नॉवेल पर बेस्ड है जिसे बेनी बेन्यामिन ने लिखा है.आडू जीवितम: द गोट लाइफ की स्टारकास्ट की बात करें तो पृथ्वाराज सुकुमारन फिल्म में लीड रोल में हैं. इसके अलावा अमला पॉल, विनीत श्रीनिवासन, जिमी जीन और लेना भी फिल्म का हिस्सा हैं.

************************

Read this also :-

विजय देवरकोंडा स्टारर फैमिली स्टार की एडवांस बुकिंग शुरू

देश में अप्रैल से लेकर जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी

शैतान का थिएटर के बाद अब ओटीटी पर खौफ

3 मई को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ?

01.04.2024  –  हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी खूब सराहना मिल रही है. यह फिल्म 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था,तबसे लेकर अब तक यह इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी हुई है.

थिएटर में खौफ फैलाने के बाद फिल्म शैतान अब ओटीटी पर खौफ फैलाने की पूरी तरह तैयार है. आइए जानते हैं शैतान कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. आपको बता दें, फिल्म शैतान गुजराती फिल्म वाश का हिंदी रीमेक है, जिसका डायरेक्शन कृष्णदेव याग्निक ने किया था, वहीं हिंदी में इसका डायरेक्शन प्रदीप कृष्णमूर्ति ने किया है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके किरदारों को भी काफी सराहना मिली है.

जानकारी के मुताबिक,अजय देवगन, माधवन स्टारर फिल्म शैतान 3 मई को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स ने पहले ही इसके राइट्स खरीद लिए हैं. गौरतलब है कि शैतान करीब एक महीने से सिनेमाघरों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म भारत समेत दुनिया भर में अच्छा कलेक्शन कर रही है.

रिपोर्ट्स की मानें तो शैतान जल्द ही दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी. फिलहाल शैतान साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स से फिल्म को काफी फायदा हुआ, जिसका असर फिल्म की कमाई में साफ नजर आ रहा है.

********************

Read this also :-

बड़े मियां छोटे मियां से खूंखार विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक हुआ रिवील

आत्मनिर्भर भारत मिशन बढ़ा रहा सेना की ताकत

साउथ एक्ट्रेस तनिष्क राजन अब जल्द ही हिंदी वेब हॉरर शो में लीड रोल में आएंगी नज़र….!

01.04.2024  –  ‘शरणम् गच्छामि’, ‘इष्टंगा’, ‘बैलमपुडी’ और ‘नेनेवरु’ जैसी तेलगु फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने के साथ साथ कई तेलुगु और तमिल विज्ञापनों में और अर्बन कंपनी और मिल्की मिस्ट आइसक्रीम के विज्ञापन में नजर आ चुकी साउथ की चर्चित एक्ट्रेस तनिष्क राजन इन दिनों बॉलीवुड में अपनी नवीनतम हिंदी वेब हॉरर शो ‘कलवा’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस वेब हॉरर शो में तनिष्क राजन लीड रोल में नजर आएंगी। ‘कलवा’ जल्द रिलीज होने वाला है। तनिष्क राजन का किरदार इस हॉरर शो में एक मजबूत महिला का है जिसके जीवन में भयानक तरीके से कुछ बदलाव आता है और वह बहुत संघर्ष करती है। यह एक हॉरर सीरीज़ है लेकिन सामान्य चीज़ों से बहुत अलग है। खास बात है कि तनिष्क राजन के अधिकतर प्रोजेक्ट्स हमेशा महिला केंद्रित रहे हैं।

वह हर बार स्क्रीन पर निभाए जाने वाले अपने किरदार की क्षमता पर पूरा विश्वास करती हैं। कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी और 395000 फॉलोअर्स के साथ अपनी दिलचस्प रील्स और पोस्ट की वजह से तनिष्क राजन सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************