Legend Dadasaheb Phalke Award 2024 ceremony to be organized on 4th May

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 समारोह का आयोजन 4 मई को

07.04.2024  –  मुंबई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी (पश्चिम) स्थित कर्मवीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन (4 मई) के अवसर पर लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 समारोह (5वें सीजन) का आयोजन करने जा रहे हैं। इस अवॉर्ड समारोह में उन शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी प्रतिभा के बदौलत अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया है।

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई फिल्मी हस्तियां मौजूद होंगी, जिनमे मुख्य अतिथि के रूप में धीरज कुमार, इस्माइल दरबार, सिंगर उदित नारायण, दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत के नाम उल्लेखनीय हैं। अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन के रूप में चर्चित डॉ कृष्णा चौहान अपने सभी अवार्ड समारोह की तरह इस अवॉर्ड समारोह में भी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल निर्माता व निर्देशक हैं बल्कि महाराष्ट्र की धरती पर समाज सेवा के क्षेत्र में काफी एक्टिव सोशल वर्कर हैं। बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

Leave a Reply