केवल वित्तपोषण ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शन भी स्टार्टअप्स की अगली पीढ़ी को आकार देगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली – केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्टार्टअप्स को भारत के भविष्य के विकास का एक प्रमुख चालक बताते हुए कहा कि केवल वित्तपोषण ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शन भी स्टार्टअप्स की अगली पीढ़ी को आकार देगा।

मंत्री ने आज यहां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) में उद्यमियों और छात्रों के साथ बातचीत करते हुए मजबूत मार्गदर्शन, अनुसंधान में जोखिम उठाने और युवा नवप्रवर्तकों को सहायता प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

महोत्सव के दूसरे दिन “स्टार्टअप जर्नी” पर एक पैनल चर्चा के दौरान, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत विज्ञान शिक्षा तक सीमित पहुंच जैसी स्थिति से एक ऐसे चरण में पहुंच गया है जहां अवसरों का लोकतांत्रिकीकरण हो रहा है तथआ छोटे शहरों एवं सामान्य पृष्ठभूमि की प्रतिभाओं को उद्यमिता का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान नीतिगत मुद्दों से हटकर विचारों को बाज़ार से जोड़ने वाले सहायक तंत्रों के निर्माण पर केंद्रित हो गया है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निरंतर प्रयासों से बार्क, राष्ट्रीय मिशन और क्षेत्र-विशिष्ट कार्यक्रमों जैसे योजना बनाने में मदद मिली है, जो स्टार्टअप्स को वित्त पोषण, उद्योग भागीदारों एवं मार्गदर्शकों से जोड़ते हैं। इस बात पर बल देते हुए कि नवाचार में अनिवार्य रूप से विफलता शामिल होती है, उन्होंने कहा कि अगर स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ना है और प्रतिस्पर्धा करनी है, तो भारत को अनुसंधान एवं विकास में जोखिम की पहचान एवं स्वीकार करना सीखना होगा।

मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे विज्ञान की प्रगति से भारत में रोज़मर्रा की ज़िंदगी बदल गई है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकियों एवं जैव प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति का हवाला दिया जो एक समय में केवल विदेशों में ही सुलभ थी। व्यापक समानता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आज देश न केवल वैश्विक प्रौद्योगिकियों को अपना रहा है बल्कि जीवन विज्ञान से लेकर डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म तक, सभी क्षेत्रों में मौलिक समाधानों में तेजी से योगदान भी दे रहा है।

युवा उद्यमियों, जिनमें से कई छात्र थे, के सवालों का जवाब देते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्टार्टअप शुरू करने से पहले उद्देश्य एवं योग्यता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा नवप्रवर्तकों को अपनी ताकत समझने, विचारों को निखारने और आम गलतियों से बचने में मदद करने के लिए शुरुआती स्तर पर मार्गदर्शन बहुत आवश्यक है। सरकारी पहलों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि छात्रों, विशेषकर लड़कियों के लिए बनाए गए कार्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है ताकि प्रतिभा की जल्द पहचान हो सके और उन्हें व्यवस्थित मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई नियामक चिंताओं पर, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार धीरे-धीरे उद्यमियों पर बोझ कम करने के लिए विनियमन में ढील, लाइसेंस खत्म करने एवं अपराधमुक्त करने की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य स्टार्टअप्स को अनुपालन के बजाय नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने देना साथ ही जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्थापकों एवं वरिष्ठ प्रशासकों ने अपना अनुभव भी साझा किया, जिनमें स्वास्थ्य सेवा और जैव प्रौद्योगिकी में प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों का उदाहरण शामिल था जो वंचित आबादी तक पहुंच रहे हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इन अनुभवों का स्वागत किया और कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी भारत की नवाचार रणनीति का केंद्रबिंदु बनी हुई है।

अपनी वक्तव्य को समाप्त करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आईआईएसएफ जैसे मंच नीति निर्माताओं, वैज्ञानिकों एवं महत्वाकांक्षी उद्यमियों को एक साथ लाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में जिज्ञासा जगाना एवं उन्हें प्रश्न पूछने का आत्मविश्वास देना, वित्त पोषण या अवसंरचना जितना ही महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत अपने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को 2047 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के लिए तैयार कर रहा है।

****************************

 

रक्षा मंत्री ने वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने की अपील की

नई दिल्ली  – राष्ट्र 7 दिसंबर, 2025 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस (एएफएफडी) मना रहा है जो सशस्त्र बलों की बहादुरी, समर्पण, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करने का एक पवित्र अवसर है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बाहरी और आंतरिक, दोनों ही चुनौतियों से राष्ट्र की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और एएफएफडी कोष में उदारतापूर्वक योगदान के माध्यम से पूर्व सैनिकों, विकलांग कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याणकारी कार्यक्रमों का समर्थन करने वाले नागरिकों और संगठनों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से इस कोष में दान देना जारी रखने और भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीद नायकों के आश्रितों के सम्मानजनक पुनर्वास और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया।

 

रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा, ‘‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर, मैं हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूं। उनका साहस हमारे राष्ट्र की रक्षा करता है और उनकी निस्वार्थ सेवा हमें उस ऋण की याद दिलाती है जिसे हम कभी चुका नहीं सकते। मैं सभी से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह करता हूं। आपका समर्थन उनके समर्पण का सम्मान करता है और हमारी रक्षा करने वालों को मजबूती प्रदान करता है।’’

 

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने भारत की संप्रभुता की रक्षा में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका और रक्षा तथा मानवीय कार्यों में उनकी असाधारण प्रतिबद्धता का उल्‍लेख किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों को उनकी कुशलता और साहस का प्रमाण बताया।

 

सचिव (सैन्य मामलों के विभाग) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने भारत की रक्षा तैयारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा में सेवारत कर्मियों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की दृढ़ सेवा, अदम्य साहस और निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सैनिकों, नौसैनिकों और वायु योद्धाओं की अटूट प्रतिबद्धता, असाधारण वीरता और सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने सभी सीमाओं और क्षेत्रों में राष्ट्र की संप्रभुता की दृढ़ता से रक्षा की है।’’

रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र सशस्त्र बलों के साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण के लिए उनका ऋणी है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘सशस्त्र बल न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं, बल्कि आतंकवाद और उग्रवाद का भी मुकाबला करते हैं। इस कर्तव्य का पालन करते हुए, अनेक सैनिक मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं।’’

रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत और सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री संजीव कुमार ने भी सशस्त्र बलों के कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्रीय हितों की रक्षा में उनके साहस और देशभक्ति को नमन किया।

सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण विभाग) श्रीमती सुकृति लिखी ने विभिन्न खतरों से राष्ट्र की रक्षा करने तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए बहादुर सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग, वीर नारियों, शहीद सैनिकों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों, जिनमें विकलांग भी शामिल हैं उनके कल्याण और पुनर्वास के लिए उनकी पहचान की गई व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कार्यरत है। एएफएफडी कोष के माध्यम से एकत्रित धनराशि का उपयोग विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए सहायता और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है। 1 नवंबर, 2025 से निर्धनता अनुदान 4,000 रुपये से दोगुना होकर 8,000 रुपये प्रति माह, पुत्री विवाह अनुदान 50,000 रुपये से बढ़कर 1,00,000 रुपये और शिक्षा अनुदान 1,000 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा हो गया है।

वर्ष 2024-25 के दौरान, 1.78 लाख से अधिक लाभार्थियों को कल्याणकारी सहायता के रूप में लगभग 370 करोड़ रुपये वितरित किए गए। इसके अलावा, देश भर में 36 युद्ध स्मारक छात्रावासों, किरकी और मोहाली स्थित पैराप्लेजिक पुनर्वास केंद्रों और देहरादून, लखनऊ तथा दिल्ली स्थित चेशायर होम्स को संस्थागत अनुदान प्रदान किए गए।

एएफएफडी कोष में योगदान आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80जी(5)(vi) के तहत आयकर से मुक्त है। योगदान निम्नलिखित बैंक खातों में चेक/डीडी/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सकता है:

क्र. सं. बैंक का नाम और पता खाता संख्या आईएफएससी कोड
1 पंजाब नेशनल बैंक, सेवा भवन, आर.के.पुरम, नई दिल्ली-110066 3083000100179875 पीयूएनबी0308300
2 भारतीय स्टेट बैंक आर.के.पुरम नई दिल्ली-110066 34420400623 एसबीआईएन0001076
3 आईसीआईसीआई बैंक आईडीए हाउस, सेक्टर-4, आरके पुरम नई दिल्ली-110022 182401001380 आईसीआईसी0001824

लोग यूपीआई आईडी: affdf@icici के जरिए भी योगदान दे सकते हैं। कोष में दान करने के लिए निम्नलिखित क्‍यूआर कोड को भी स्कैन किया जा सकता है:

*************************

 

श्री मनोहर लाल ने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग आधारित अनुप्रयोग भारत के विद्युत क्षेत्र में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

नई दिल्ली  – विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) आधारित अनुप्रयोग बुद्धिमान, उपभोक्ता-केंद्रित, स्व-अनुकूलित वितरण नेटवर्क के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मंत्री महोदय नई दिल्ली के भारत मंडपम में विद्युत वितरण क्षेत्र में एआई/एमएल प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिभागियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि एआई/एमएल आधारित समाधान, स्मार्ट मीटर एनालिटिक्स, डिजिटल ट्विन्स, पूर्वानुमानित रखरखाव, चोरी का पता लगाने वाली इंटेलिजेंस, उपकरण-स्तरीय उपभोक्ता अंतर्दृष्टि, स्वचालित आउटेज पूर्वानुमान और जेनएआई-आधारित निर्णय समर्थन उपभोक्ता अनुभव और परिचालन दक्षता दोनों को बदल सकते हैं।

 

श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय सम्मेलन में उद्योग, राज्यों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों और प्रौद्योगिकी भागीदारों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने वितरण कंपनियों (डिस्कॉम), उन्नत मीटरिंग अवसंरचना सेवा प्रदाताओं (एएमआईएसपी), प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाताओं (टीएसपी) और गृह स्वचालन समाधान प्रदाताओं (एचएएसपी) द्वारा प्रस्तुत एआई/एमएल उपायों की प्रशंसा की।

मंत्री महोदय ने सभी डिस्कॉम कंपनियों से स्मार्ट, विश्वसनीय और उपभोक्ता-केंद्रित वितरण प्रणालियों की ओर बढ़ने के लिए इको-सिस्टम के साथ हितधारकों को मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को सक्रिय रूप से शामिल करने की भी आवश्यकता है। नई तकनीकों के बारे में कभी-कभी होने वाली गलत सूचनाओं को दूर करना और इस क्षेत्र में तकनीक को अपनाने के लिए उपभोक्ताओं का बहुमूल्य समर्थन हासिल करना महत्वपूर्ण है।

श्री लाल ने कहा कि एआई/एमएल आधारित समाधान प्रौद्योगिकी के एक शक्तिशाली आख्यान को उजागर करते हैं जो विश्वास बहाल करता है, परिवारों को अपनी खपत को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए सशक्त बनाता है, बिजली कटौती को होने से पहले ही रोक देता है, ईमानदार उपभोक्ताओं को चोरी के बोझ से बचाता है और डिस्कॉम को घाटे को कम करने, बिजली खरीद लागत को अनुकूलित करने और मजबूत बुनियादी ढांचे में पुनर्निवेश करने में सक्षम बनाता है – जिससे भारत डिजिटल बिजली सुधार और भविष्य के लिए तैयार ग्रिड शासन में एक वैश्विक नेता के रूप में स्थापित होता है।

राष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए, विद्युत मंत्रालय के सचिव, श्री पंकज अग्रवाल ने डिस्कॉम कंपनियों में डिजिटलीकरण को मज़बूत करने और मापनीय परिचालन और वित्तीय सुधार प्रदान करने वाले एआई/एमएल-आधारित समाधानों को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षमता निर्माण, सुरक्षित डेटा-साझाकरण ढाँचे और अंतर-संचालनीयता के महत्व पर ज़ोर दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सम्मेलन के दौरान प्रदर्शित नवाचारों को देश भर में ऊर्जा परिवर्तन को सुगम बनाने के लिए देशव्यापी स्तर पर लागू किया जा सके।

इस सम्मेलन में नवाचार के लिए एक राष्ट्रीय आह्वान किया गया और डिस्कॉम, एएमआईएसपी, प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाताओं (टीएसपी) और गृह स्वचालन समाधान प्रदाताओं से 195 आवेदन प्राप्त हुए। प्रारंभिक जांच के बाद, सम्मेलन के पहले दिन (6 दिसंबर, 2025) विस्तृत जूरी मूल्यांकन के लिए 51 समाधानों को चुना गया।

विस्तृत मूल्यांकन के बाद, डिस्कॉम श्रेणी में टीएनपीडीसीएल (तमिलनाडु), एमपी ईस्ट (एमपी), एएमआईएसपी श्रेणी में टाटा पावर और अप्रावा, समाधान प्रदाता श्रेणी में प्रवाह और फ्लॉक एनर्जी तथा होम ऑटोमेशन समाधान श्रेणी में टाटा पावर को विजेता घोषित किया गया।

आज, विजेताओं ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें विभिन्न डेटा-आधारित नवाचारों पर प्रकाश डाला गया, जैसे तमिलनाडु द्वारा राजस्व संरक्षण हेतु उन्नत स्मार्ट मीटर विश्लेषण, और मध्य प्रदेश पूर्व द्वारा घाटे को कम करने हेतु सटीक उपभोक्ता सूचकांकीकरण। टीपी पावर प्लस और अप्रावा एनर्जी जैसे एएमआईएसपी ने व्यवहारिक माँग प्रतिक्रिया और एआई-आधारित परिचालन स्वचालन का प्रदर्शन किया, जबकि प्रवाह और फ्लॉक एनर्जी जैसे टीएसपी ने एकीकृत रीयल-टाइम ग्रिड इंटेलिजेंस और उपभोक्ता उपकरण विश्लेषण का प्रदर्शन किया। टाटा पावर ने ऊर्जा उपयोग की निगरानी और नियंत्रण के लिए भविष्योन्मुखी और उपयोगकर्ता-अनुकूल समाधान प्रस्तुत किया।

विद्युत मंत्री ने विजेताओं को सम्मानित किया और उन्हें राज्यों में ऐसे समाधानों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा विकसित STELLAR (दीर्घकालिक भार पर्याप्तता एवं लचीलेपन के लिए रणनीतिक विस्तार) का भी शुभारंभ किया, जो डिस्कॉम को संसाधन पर्याप्तता अध्ययन करने और दीर्घकालिक पर्याप्तता योजनाएँ तैयार करने में सक्षम बनाएगा। इसके अलावा, इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम (आईएसजीएफ) ने एआई, एमएल, एआर/वीआर और रोबोटिक्स समाधानों पर हैंडबुक और इलेक्ट्रिक यूटिलिटीज के लिए रोडमैप प्रस्तुत किया, जिसमें 174 उपयोग मामलों पर प्रकाश डाला गया, जिनमें से 45 भारतीय यूटिलिटीज के थे।

****************************

 

भारतीय नौसेना अकादमी प्रतिष्ठित एडमिरल कप-2025 की मेजबानी करेगी

नई दिल्ली – भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला—नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण के लिए भारत का प्रमुख संस्थान—एडमिरल्स कप 2025 की मेजबानी करने पर गर्व है। इसका आयोजन से 13 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित नौसेना नौकायन चैंपियनशिप में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त, इस वर्ष के 14वें संस्करण में 35 अंतर्राष्ट्रीय देश भाग लेंगे, जो विश्वस्तरीय प्रतिनिधित्व में विकास को दर्शाता है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री समुदाय में इस आयोजन की बढ़ती प्रमुखता की पुष्टि करता है।

2010 में स्थापित, एडमिरल कप का उद्देश्य मित्र विदेशी नौसेनाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों के बीच सौहार्द, समुद्री सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। पिछले कुछ वर्षों में, यह चैंपियनशिप एक प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन के रूप में विकसित हुई है, जो दुनिया भर की नौसेना अकादमियों से शीर्ष नौकायन प्रतिभाओं को आकर्षित करती है। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित आईएलसीए-6 श्रेणी की सेलबोट्स का उपयोग करके मैच रेसिंग प्रारूप में आयोजित की जाती है, जो अपनी सामरिक कुशाग्रता, शारीरिक मजबूती और सटीक नाविक कौशल के लिए जानी जाती हैं।

इस वर्ष के आयोजन में एशियायूरोपअफ्रीकाओशिनिया और अमेरिका सहित एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी, जो विविध समुद्री संस्कृतियों को एक ही प्रतिस्पर्धी मंच पर लाएंगी। यह आयोजन न केवल स्वस्थ खेल प्रतिद्वंद्विता को बढ़ावा देता है, बल्कि विश्व की नौसेनाओं के भावी नेतृत्व के बीच पेशेवर संबंधों को भी मज़बूत करता है।

आईएनए का असाधारण प्रशिक्षण इको-सिस्टम, आधुनिक आउटडोर नौकायन परिसर और एझिमाला के तटीय जल की अनुकूल नौकायन परिस्थितियां इस स्तर की प्रतियोगिता के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करती हैं। दौड़ के अलावा, मेहमान टीमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संवाद और आउटरीच गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से अकादमी की परंपराओं, बुनियादी ढांचे और भारतीय नौसेना के लोकाचार का भी अनुभव करेंगी।

दिसंबर 2025 को उद्घाटन समारोह के साथ चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन होगा, जिसके बाद चुनौतीपूर्ण समुद्री और तेज़ हवाओं के बीच चार दिनों तक कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। यह आयोजन 13 दिसंबर 2025 को समापन समारोह के साथ समाप्त होगा, जहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों और उत्कृष्ट व्यक्तिगत नाविकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

समुद्री साझेदारी की भावना को उजागर करते हुए, एडमिरल कप 2025 वैश्विक नौसैनिक सहयोगअधिकारी प्रशिक्षुओं के व्यावसायिक विकास औरटीम वर्कअनुशासन और खेल कौशल के साझा मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाता है।

**************************

 

 

संघर्ष को शक्ति में बदलना: रायपुर-विजाग कॉरिडोर का मानवीय प्रभाव

रायपुर – आगामी रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारा उन लोगों के लिए एक लंबे समय से प्रतीक्षित समाधान जैसा लगता है जिनकी आजीविका इन दोनों शहरों के बीच के मार्ग पर निर्भर करती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विकसित किया जा रहा रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारा, छत्तीसगढ़ के जंगलों, ओडिशा के खनिज-समृद्ध क्षेत्रों और आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों तक फैला हुआ है। यह गलियारा कुल 16,482 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है और इसके दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे मौजूदा एनएच-26 की 597 किमी की दूरी घटकर 465 किमी हो जाएगी – जिससे दूरी में 132 किमी और यात्रा समय में लगभग सात घंटे की बचत होगी। इससे ईंधन की बड़ी बचत होगी, जनता और माल ढुलाई ऑपरेटरों के लिए परिवहन लागत कम होगी।

जो काम पहले 12 घंटे में पूरा होता था, वह अब केवल 5 घंटे में पूरा हो जाएगा और प्रधानमंत्री गति शक्ति विजन के तहत तेज लॉजिस्टिक्स और निर्बाध कनेक्टिविटी के द्वार खुलेंगे। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के उद्योगों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा क्योंकि वे सीधे विशाखापत्तनम बंदरगाह और चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएंगे। इसका मतलब होगा बंदरगाहों और औद्योगिक केंद्रों से बेहतर कनेक्टिविटी, तेज निर्यात, सुचारू आपूर्ति श्रृंखला और व्यापार को एक मजबूत बढ़ावा, जिससे लॉजिस्टिक्स दक्षता में भारी वृद्धि होगी। यह गलियारा पर्यटन को भी बढ़ावा देगा और रोजगार सृजन तथा रियल एस्टेट विकास के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देगा।

तथ्य

  • 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ता है
  • यह 465 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है
  • 7 घंटे और 132 किलोमीटर की दूरी कम करने में मदद मिलेगी
  • वित्त वर्ष 2026-27 में जनता के लिए खोला जाएगा
  • आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक तीव्र पहुंच

घर से दूर रातें बिताने वाले ट्रक ड्राइवरों, अपनी उपज के बाजार पहुंचने का बेसब्री से इंतजार करने वाले किसानों और नए अवसरों की तलाश में जुटे परिवारों के लिए यह गलियारा एक ज्‍यादा आशाजनक भविष्य की ओर ले जाने वाला रास्ता लगता है। रायपुर से विशाखापत्तनम तक नियमित रूप से माल भेजने वाले एक ट्रक मालिक विशाल कहते हैं कि यह नया गलियारा ट्रांसपोर्टरों के काम करने के तरीके में आमूल-चूल परिवर्तन लाएगा। वे कहते हैं, ‘‘पहले, यात्रा में डेढ़ दिन लगता था। अब, मैं दिन में शुरू कर सकता हूं और रात तक गंतव्य तक पहुंच सकता हूं।’’ वे बताते हैं कि दूरी कम होने से सीधे तौर पर डीजल की खपत कम होगी और ट्रकों की टूट-फूट भी कम होगी जिससे उनके जैसे ऑपरेटरों को ठोस आर्थिक राहत मिलेगी।

किसान भी अपने आर्थिक दृष्टिकोण में स्पष्ट बदलाव महसूस कर रहे हैं। एक किसान बताते हैं कि ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना शुरू होने के बाद से जमीन की कीमतें कैसे बढ़ गई हैं। वे कहते हैं, ‘‘पहले हमारी जमीन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये प्रति एकड़ थी। अब यह लगभग 1.5 करोड़ रुपये हो गई है। यहां के किसान वाकई खुश हैं।’’ वे बताते हैं कि कैसे कनेक्टिविटी-आधारित विकास ग्रामीण संभावनाओं को नया रूप दे रहा है।

विजयनगरम के एक स्थानीय निवासी ने ईमानदारी से बताया कि इस परियोजना ने उनके समुदाय को कैसे प्रभावित किया है। वे कहते हैं, ‘‘हम किसान हैं। पहले तो हमें ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए अपनी जमीन देने में दुख हुआ। यह आसान नहीं था। लेकिन अब, जैसे-जैसे गलियारा तैयार हो रहा है, हमें उम्मीद जगी है। हमारी जमीन की कीमत दोगुनी से भी ज्‍यादा हो गई है, और हम जानते हैं कि यह विकास हमारे परिवारों के लिए और ज्‍यादा अवसर लेकर आएगा। हमने जो खोया था, वह अब बेहतर भविष्य में बदल रहा है।’’ आंध्र प्रदेश के विजयनगरम ज‍िले के जामी गांव में रहने वाले एक और किसान श्रीनिवासुलु अपना अनुभव साझा करते हैं। वे कहते हैं, ‘‘मैंने ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए 1.10 एकड़ जमीन दी है, जिसके लिए मुझे उचित मुआवजा मिला है। इसके अलावा, बाकी जमीन की कीमत में भी काफी व‍ृद्धि हुई है। गांव के ग्रामीण और किसान इस बनने वाले ग्रीनफील्ड हाईवे को लेकर खुश हैं।’’

आर्थिक लाभों के अलावा, रायपुर-विशाखापत्तनम गलियारा धमतरी, केशकाल, कांकेर (छत्तीसगढ़), बोरीगुम्मा, नबरंगपुर, कोरापुट (ओडिशा), और रामभद्रपुरम, अराकू (आंध्र प्रदेश) जैसे आदिवासी और दूरदराज के जिलों की गतिशीलता में उल्लेखनीय सुधार लाएगा। इन क्षेत्रों को प्रमुख बाजारों और आवश्यक सेवाओं के करीब लाकर, इस कॉरिडोर का उद्देश्य उन्हें मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में अधिक प्रभावी ढंग से एकीकृत करना है। नया प्रवेश-नियंत्रित, 6-लेन वाला रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारा पुराने 2-लेन एनएच-26 पर भीड़भाड़ को भी कम करेगा जिससे यात्रा आरामदायक और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। 100 किमी/घंटा की गति के लिए डिजाइन किया गया, यह यात्रियों और मालवाहक ऑपरेटरों, दोनों के लिए बेहतर पूर्वानुमान, विश्वसनीयता और लागत-दक्षता का वादा करता है।

तीन राज्यों में 15 नियोजित परियोजनाओं के माध्यम से निर्मित, रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक गलियारा, जीवन में बदलाव लाने वाले बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। जैसे-जैसे यह परियोजना पूरी होने के करीब पहुंच रही है, यह मंत्रालय के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसके तहत ऐसे राजमार्ग बनाए जाएंगे जो न केवल स्थानों को जोड़ेंगे, बल्कि लाखों लोगों के लिए संभावनाओं को भी जोड़ेंगे।

 

***************************

 

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने मेघालय के वस्त्र भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम- एकता मेघालय और आईटीटीसी का उद्घाटन किया

मेघालय – केन्द्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने मेघालय के नोंगपोह में एकता (एकेटीए) मेघालय (वस्त्र विकास के लिए प्रदर्शनी सह ज्ञान साझाकरण) और एकीकृत वस्त्र पर्यटन केन्द्र (आईटीटीसी) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा; मेघालय के वस्त्र विभाग के राज्य मंत्री श्री मेतबाह लिंगदोह; केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) के सदस्य सचिव श्री पी. शिवकुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।

वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत केन्द्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) ने वस्त्र विभाग, मेघालय सरकार के सहयोग से एकीकृत वस्त्र पर्यटन केंद्र (आईटीटीसी), नोंगपोह में एकता मेघालय (वस्त्र विकास के लिए प्रदर्शनी सह ज्ञान साझाकरण) के दौरान प्रदर्शनी स्टॉल लगाए।

एकीकृत वस्त्र पर्यटन केंद्र (आईटीटीसी), मेघालय वस्त्र विभाग और भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की एक खास पहल है। आईटीटीसी को एक व्यापक सांस्कृतिक पहल के तौर पर डिज़ाइन किया गया है, जो मेघालय की अनूठी टेक्सटाइल परंपरा, खासकर एरी सिल्क को उजागर करते हुए अपनी तरह के पहले एक्सपेरिमेंटल डेस्टिनेशन के तहत शिल्प कौशल, संस्कृति, कौशल विकास और आगंतुक अनुभव को एक मंच पर लाता है। एकता मेघालय रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प, जूट और तकनीकी वस्त्रों को एक मंच पर लाता है, जिससे ज्ञान साझाकरण, नवाचार, बाज़ार संपर्क और अंतर-राज्यीय सहयोग को बढ़ावा मिलता है।

श्री गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में वस्त्र उद्योग में पूर्वोत्तर की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला तथा एरी और मुगा रेशम, मूल्य संवर्धन और आजीविका-संचालित विकास पर बल दिया।

श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने अपने संबोधन में कारीगरों के सशक्तिकरण, कौशल विकास, प्रौद्योगिकी अपनाने और युवा उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित किया तथा एरी सिल्क में मेघालय के नेतृत्व की प्रशंसा की।

श्री पी. शिवकुमार ने रेशम उत्पादन मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए सीएसबी की पहलों पर प्रकाश डाला तथा वैज्ञानिक और बाजार-आधारित हस्तक्षेपों के माध्यम से एरी और मुगा उत्पादन को बढ़ाने के लिए सहयोग की पुष्टि की।

***************************

 

उम्मीद केंद्रीय पोर्टल की समय सीमा पूरी हुई

नई दिल्ली – केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू द्वारा भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए 6 जून 2025 को शुरू किया गया केंद्रीय पोर्टल उम्मीद भारत के माननीय सर्वोच्‍च न्‍यायालय के स्‍पष्‍ट निर्देशों और उम्‍मीद अधिनियम, 1995 के अनुसार 6 माह की विंडो पूरी होने पर आधिकारिक तौर पर 6 दिसंबर 2025 (शनिवार) को अपलोड के लिए बंद कर दिया गया।

अंतिम गणना में, समय सीमा नजदीक आते ही गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कई समीक्षा बैठकों, प्रशिक्षण कार्यशालाओं और सचिव स्तर तक के उच्च-स्तरीय हस्तक्षेपों ने इस प्रक्रिया में नई गति ला दी, जिससे अंतिम घंटों में अपलोड में तेजी आई।

  • पोर्टल पर 5,17,040 वक्फ संपत्तियों को शामिल किया गया
  • नामित अनुमोदकों द्वारा 2,16,905 संपत्तियों को मंजूरी दी गई
  • निर्माताओं द्वारा 2,13,941 संपत्तियां प्रस्तुत की गई हैं और समय सीमा तक प्रक्रियाधीन है
  • सत्यापन के दौरान 10,869 संपत्तियां अस्वीकृत कर दी गई

इस व्यापक राष्ट्रीय कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के वक्फ बोर्डों और अल्पसंख्यक विभागों के साथ निरंतर कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। वक्फ बोर्डों और राज्य/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों को अपलोड करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली में दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर कार्यशाला भी आयोजित की गई।

राज्यों में वरिष्ठ तकनीकी और प्रशासनिक टीमों को तैनात किया गया और देश भर में 7 क्षेत्रीय बैठकें आयोजित की गई। तकनीकी सहायता और अपलोड के दौरान आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंत्रालय के कार्यालय में एक समर्पित हेल्पलाइन भी स्थापित की गई।

पोर्टल के प्रारंभ होने के बाद से, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने 20 से अधिक समीक्षा बैठकें की और मौजूदा वक्फ संपत्तियों के विवरण को समय पर और सटीक रूप से अपलोड करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लगातार मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निगरानी की। इस चरण का समापन, उम्मीद फ्रेमवर्क के तहत पूरे भारत में वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता, दक्षता और एकीकृत डिजिटल प्रबंधन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

***************************

भारतीय रेलवे आज से अगले 3 दिनों में कई ज़ोन में 89 विशेष ट्रेनें (100 से ज़्यादा फेरे) चलाएगा

नई दिल्ली – व्यापक मांग के बाद, भारतीय रेलवे ने सर्दियों के मौसम में व्यापक उड़ान रद्द होने और अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। आज से, अगले तीन दिनों में कई ज़ोनों में 89 विशेष रेलगाड़ियाँ (100 से ज़्यादा फेरे) चलेंगी। इससे रेल यात्रा की बढ़ती माँग के बीच सुगम यात्रा सुनिश्चित करने और पर्याप्त संपर्क सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

बढ़ती यात्री मांग को पूरा करने के लिए मध्य रेल 14 विशेष रेल सेवाएं संचालित करेगा। इनमें ट्रेन संख्या 01413/01414 पुणे-बेंगलुरु-पुणे 6 और 7 दिसंबर को, 01409/01410 पुणे-हजरत निजामुद्दीन-पुणे 7 और 9 दिसंबर को, 01019/01020 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-मडगांव-एलटीटी 7 और 8 दिसंबर को, 01077/01078 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी)-हजरत निजामुद्दीन-सीएसएमटी 6 और 7 दिसंबर को, 01015/01016 एलटीटी-लखनऊ-एलटीटी 6 और 7 दिसंबर को, 01012/01011 नागपुर-सीएसएमटी-नागपुर 6 और 7 दिसंबर को, 05587/05588 गोरखपुर-एलटीटी-गोरखपुर 7 और 9 दिसंबर को और 08245/08246 बिलासपुर-एलटीटी-बिलासपुर 10 और 12 दिसंबर को चलेंगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने हाल ही में उड़ान रद्द होने के बाद बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई है। इनमें ट्रेन संख्या 08073/08074 संतरागाछी-येलहंका-संतरागाछी शामिल हैं, जिनमें से 08073, 7 दिसंबर को संतरागाछी से और 08074, 9 दिसंबर को येलहंका से वापस आएगी। ट्रेन संख्या 02870/02869 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल चलेगी, जिसमें ट्रेन 02870 हावड़ा से 6 दिसंबर को और 02869 सीएसएमटी से 8 दिसंबर को रवाना होगी। ट्रेन संख्या 07148/07149 चेरलापल्ली-शालीमार-चेरलापल्ली ट्रेन, 07148 चेरलापल्ली से 6 दिसंबर को और 07149 शालीमार से 8 दिसंबर को रवाना होगी।

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, दक्षिण मध्य रेलवे आज, 6 दिसंबर 2025 को तीन विशेष ट्रेनें चला रहा है। चेरलापल्ली से शालीमार के लिए ट्रेन संख्या 07148, सिकंदराबाद से चेन्नई एग्मोर के लिए ट्रेन संख्या 07146 और हैदराबाद से मुंबई एलटीटी के लिए ट्रेन संख्या 07150 आज रवाना हुईं।

पूर्वी रेलवे भी हावड़ा, सियालदह और प्रमुख गंतव्यों के बीच विशेष ट्रेन सेवाएँ संचालित करेगा। ट्रेन संख्या 03009/03010 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल में, ट्रेन संख्या 03009 हावड़ा से 6 दिसंबर को और 03010 नई दिल्ली से 8 दिसंबर को प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 03127/03128 सियालदह-एलटीटी-सियालदह स्पेशल, ट्रेन संख्या 03127 सियालदह से 6 दिसंबर को और 03128 एलटीटी से 9 दिसंबर को प्रस्थान करेगी।

बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे, सात विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनमें ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-भिवानी सुपरफास्ट स्पेशल (द्वि-साप्ताहिक) शामिल है, जो 9 से 30 दिसंबर के बीच मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को और 10 से 31 दिसंबर के बीच भिवानी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को कुल 14 यात्राओं के लिए संचालित होगी। रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09003/09004 मुंबई सेंट्रल-शकूर बस्ती सुपरफास्ट स्पेशल, 8 से 29 दिसंबर के बीच मुंबई सेंट्रल से मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन और 9 से 30 दिसंबर के बीच शकूर बस्ती से बुधवार और शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। यह कुल 32 फेरे लगाएगी और इसकी बुकिंग 6 दिसंबर से शुरू हो गई। ट्रेन संख्या 09730/09729 बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल, 09730, 8 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से और 09729, 7 दिसंबर को दुर्गापुरा से प्रस्थान करेगी। इसकी बुकिंग 6 दिसंबर से शुरू हो गई। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुए, भारतीय रेलवे गोरखपुर से अतिरिक्त सेवाएँ संचालित करेगा। ट्रेन संख्या 05591/05592 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर दो फेरों में चलेगी, जो 7 और 8 दिसंबर को गोरखपुर से और 8 और 9 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 05587/05588 गोरखपुर-एलटीटी-गोरखपुर, 7 दिसंबर को गोरखपुर से और 9 दिसंबर को एलटीटी से प्रस्थान करेगी।

बिहार से शीतकालीन यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए, पूर्व मध्य रेलवे पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन संख्या 02309/02310 पटना-आनंद विहार टर्मिनल-पटना, 6 और 8 दिसंबर को पटना से और 7 और 9 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 02395/02396 पटना-आनंद विहार टर्मिनल-पटना, 02395, 7 दिसंबर को पटना से और 02396, 8 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल से खुलेगी। ट्रेन संख्या 05563/05564 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा, 05563, 7 दिसंबर को दरभंगा से और 05564, 9 दिवंसबर को आनंद विहार से चलेगी।

आगामी यात्रा अवधि के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे एक-ट्रिप के आधार पर दो विशेष किराया स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन संख्या 04725 हिसार-खड़की स्पेशल 7 दिसंबर 2025 को हिसार से रवाना होगी, जबकि वापसी सेवा में, ट्रेन संख्या 04726 खड़की-हिसार स्पेशल, 8 दिसंबर 2025 को खड़की से रवाना होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे 7 दिसंबर 2025 को दुर्गापुरा से प्रस्थान करने वाली एक-ट्रिप विशेष किराया स्पेशल ट्रेन संख्या 09729 दुर्गापुरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल भी चलाएगा। वापसी सेवा, ट्रेन संख्या 09730, बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा स्पेशल, 8 दिसंबर 2025 को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन संख्या 02417, 6 और 8 दिसंबर को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और 7 और 9 दिसंबर को नई दिल्ली से ट्रेन संख्या 02418 बनकर वापस आएगी। यह दोनों दिशाओं में कुल दो फेरे लगाएगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 02275, 7 दिसंबर को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और 8 दिसंबर को नई दिल्ली से ट्रेन संख्या 02276 बनकर वापस आएगी। यह दोनों दिशाओं में एक दिन में एक फेरा लगाएगी।

उत्तर रेलवे 6 दिसंबर 2025 को 02439 नई दिल्ली-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर वंदे भारत ट्रेन चलाएगा, साथ ही उसी दिन 02440 उधमपुर-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन भी चलाएगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी और जम्मू-कश्मीर के बीच तेज और अधिक आरामदायक यात्रा मुमकिन हो सकेगी। उत्तर और पश्चिम के बीच लंबी दूरी की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए, ट्रेन 04002 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल 6 दिसंबर 2025 को चलेगी, जबकि वापसी सेवा 04001 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली 7 दिसंबर 2025 को चलेगी। उत्तर रेलवे 6 दिसंबर 2025 को निर्धारित 04080 हज़रत निज़ामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल के ज़रिए दिल्ली को दक्षिणी रेलवे से भी जोड़ेगा। दक्षिण मध्य रेलवे नेटवर्क में क्षेत्रीय गतिशीलता को मजबूत करते हुए, ट्रेन 07703 चालिपल्ली-जालिमार 7 दिसंबर 2025 को संचालित होगी।

सर्दियों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दुर्ग और हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन 08760 दुर्ग से 7 दिसंबर 2025 को और ट्रेन 08761 हज़रत निज़ामुद्दीन से 8 दिसंबर 2025 को रवाना होगी।

**************************

 

आशा का पुल: साहिबगंज का गंगा पार मार्ग राहत, रोज़गार और कनेक्टिविटी का वादा करता है

साहिबगंज – दशकों से साहिबगंज (झारखंड) और आसपास के ज़िलों के लोग दो वास्तविकता के बीच जी रहे हैं। एक गंगा के उस पार और दूसरा उस पार। किलोमीटरों में दूरी भले ही कम हो, लेकिन संघर्ष लंबा रहा है, महँगी नाव यात्राएँ, छूटे हुए अपॉइंटमेंट, समय पर अस्पताल न पहुँच पाने वाले परिवार और सामान देर से पहुँचने के कारण व्यापारियों को ज़्यादा पैसे देने पड़ते हैं। अब जब झारखंड में एन एच-133B को बिहार में एन एच-131A से जोड़ने वाला नया पुल तैयार हो रहा है, तो उम्मीदें स्टील और कंक्रीट का मूर्त रूप ले चुकी हैं।

महादेव गंज के निवासी रामकेश कहते हैं “हमारे लिए नाव के लिए 100 रूपये बहुत बड़ी रकम है।” वे लंबे इंतज़ार, अप्रत्याशित स्टीमर और मनिहारी या कटिहार जाने के अतिरिक्त तनाव का ज़िक्र करते हैं। वे कहते हैं, “हम अपनी मर्ज़ी से यात्रा नहीं कर पाते। इस पुल के बनने से हमारी नदी की समस्या आखिरकार खत्म हो जाएगी और कटिहार पहुँच आसान हो जाने पर कई ज़रूरी चीज़ें सस्ती हो जाएँगी।”

त्वरित तथ्य:

  • परियोजना की लंबाई 8 किलोमीटर
  • कुल परियोजना लागत: 1,977.66 करोड़ रूपये
  • समापन तिथि वित्तीय वर्ष 2026-2027

झारखंड और बिहार के बीच हर मौसम में सीधा संपर्क प्रदान कर यह पुल माल ढुलाई, खासकर झारखंड के संसाधन-समृद्ध क्षेत्रों से खनिज माल ढुलाई को तेज़ करेगा। इससे परिवहन तेज़ और अधिक कुशल हो जाएगा। कम परिवहन समय से ईंधन और रसद लागत में कमी आएगी, उपभोक्ताओं के लिए कीमतें कम होंगी और स्थानीय व्यापारियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी।

सुशील याद करते हैं “कभी-कभी तो शादियाँ भी समय पर नहीं हो पाती थीं,” उन्हें याद है कि कैसे स्टीमर न होने से यात्रियों को लंबे चक्कर लगाने पड़ते थे। उनके लिए यह पुल गरिमा और विश्वसनीयता का प्रतीक है। हम समय और पैसा बचाएँगे। जीवन ज़्यादा शांतिपूर्ण होगा।”

आपातकालीन पहुँच एक और जीवन बदलने वाला वादा है। एक दुकानदार अब्दुल कहते हैं “आपात स्थिति में रात हमारी दुश्मन बन जाती है।” एम्बुलेंस नौका सेवा के इंतज़ार में रुकी रहती थीं और मरीज़ों को भारी देरी का सामना करना पड़ता था। स्थायी सड़क मार्ग होने से लोगों तक चिकित्सा सहायता तेज़ी से पहुँच सकेगी। यह पुल बाढ़ के दौरान स्थानीय लोगों की सुरक्षा को भी मज़बूत करेगा क्योंकि जलमार्गों में उफान आने पर यह एक भरोसेमंद मार्ग प्रदान करेगा।

व्यक्तिगत राहत के अलावा क्षेत्रीय संपर्क में भी बदलाव आएगा। इस पुल से संथाल परगना (झारखंड) को बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से निर्बाध रूप से जोड़ने और नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की ओर व्यापार गलियारों में सुधार की उम्मीद है। मौसमी अलगाव के आदी समुदायों के लिए इसका मतलब है नए बाज़ार, सीमा पार व्यापार में सुगमता और क्षेत्र में निवेश के लिए एक मज़बूत आधार।

अब्दुल कहते हैं “पत्थर, रेत और अन्य सामग्री ढोने वाले ट्रकों से डीज़ल और समय की बचत होगी। इससे यहाँ की लागत कम होगी। लोग अलग-अलग ज़िलों में काम करके उसी दिन वापस आ सकते हैं।”

आज नदी के किनारे खड़े होकर क्रेनों को गर्डर उठाते हुए देखने वाले लोगों के लिए, यह पुल पहले से ही उनकी उम्मीदों का भार उठा रहा है।

जो कभी विभाजक धारा थी, अब अवसरों की राह बन रही है। रामकेश, सुशील और अब्दुल के लिए और साहिबगंज और उसके आसपास के हज़ारों लोगों के लिए यह पुल सिर्फ़ बुनियादी ढाँचे से कहीं बढ़कर है: यह एक पूरा हुआ वादा है, रोज़मर्रा का बोझ हल्का हुआ है और एक ऐसा भविष्य है.जो आखिरकार नज़दीक आ गया है।

******************************

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में समारोह

नई दिल्ली – राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने  नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संग्रहालय में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी स्मृति में तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया गया, जो सरदार पटेल एकता मार्च के समापन के साथ भी संयोगित था।

कार्यक्रम का संचालन माननीय अध्यक्ष, एनसीएससी की अध्यक्षता में हुआ तथा आयोग के माननीय सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि की।

 

कार्यक्रम में प्रख्यात इतिहासकार एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय संग्रहालय के सदस्य, प्रो. रिज़वान क़ादरी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर और सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदानों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे दोनों महान नेताओं ने भारत में सामाजिक न्याय की स्थापना, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने और संवैधानिक शासन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अस्पृश्यता उन्मूलन, सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार तथा वंचित समुदायों के सशक्तिकरण के प्रति दोनों नेताओं की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

इससे पूर्व, श्री गुड़े श्रीनिवास, सचिव, एनसीएससी ने स्वागत भाषण दिया।

उन्होंने डॉ. आंबेडकर एवं सरदार पटेल द्वारा अनुसूचित जातियों, महिलाओं, श्रमिकों एवं सामाजिक रूप से वंचित समूहों के उत्थान हेतु किए गए आजीवन प्रयासों का स्मरण कराया।

उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया और संविधान में कमजोर वर्गों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रावधान सुनिश्चित किए।

साथ ही, उन्होंने सरदार पटेल द्वारा 562 रियासतों के एकीकरण के माध्यम से “अखंड भारत” की नींव को मजबूत करने की भूमिका पर प्रकाश डाला।

आयोग के माननीय सदस्य, श्री लव कुश कुमार एवं श्री वड्ढेपल्ली रामचंदर ने भी सभा को संबोधित किया और दोनों राष्ट्रीय नेताओं के समतामूलक समाज निर्माण में दिए गए योगदानों को रेखांकित किया।

माननीय अध्यक्ष,श्री किशोर मकवाना, एनसीएससी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल के बीच हुए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक संवादों का उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि सामाजिक अशांति के समय सरदार पटेल ने अस्पृश्यों के अधिकारों की जिस दृढ़ता से रक्षा की, उसकी स्वयं डॉ. आंबेडकर ने प्रशंसा की थी।

माननीय अध्यक्ष ने यह भी रेखांकित किया कि राष्ट्र सदैव किसी भी व्यक्ति या संगठन से ऊपर होता है और राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि माना जाना चाहिए।

अपने समापन संबोधन में माननीय केंद्रीय मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु आयोग की सराहना की तथा दोनों महान राष्ट्र-निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र-निर्माण में उनके असाधारण योगदान आज भी हमारे पथप्रदर्शक हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की राष्ट्र निर्माण की विचारधारा को पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

******************************

 

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने पंचकूला में उत्सव, संचार और करियर पर आधारित आईआईएसएफ विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन किया

नई दिल्ली – पंचकूला, 6 दिसंबर: केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज हरियाणा के पंचकूला में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएस) का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे तीन “सी” – उत्सव, संचार और करियर – के आस-पास परिभाषित किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत की वैज्ञानिक प्रगति प्रयोगशालाओं से आगे बढ़नी चाहिए और नागरिकों, छात्रों और युवा पेशेवरों को सार्थक तरीके से इसमें शामिल करना चाहिए। इस महोत्सव का 11वां संस्करण 6 से 9 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की परिकल्पना एक नियमित शैक्षणिक सम्मेलन के रूप में नहीं, बल्कि एक खुले, जन-केंद्रित मंच के रूप में की गई है जो विज्ञान को लोगों के करीब लाता है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक अनुसंधान के लक्षित लाभार्थियों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करता है, जो विज्ञान मंत्रालयों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सामंजस्य पर सरकार के प्रयास को प्रदर्शित करता है।

तीन “सी” के बारे में विस्तार से बताते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि आईआईएसएफ भारत की वैज्ञानिक यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों का उत्‍सव मनाता है, शैक्षणिक और शोध संस्थानों से परे वैज्ञानिक ज्ञान का संचार करता है, और युवा प्रतिभागियों के लिए करियर की खोज के एक मंच के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों, शोधकर्ताओं और पहली बार सीखने वाले छात्रों को महोत्सव के दौरान संरचित सत्रों के साथ-साथ अनौपचारिक नेटवर्किंग के माध्यम से अनुसंधान, स्टार्टअप और उद्योग में उभरते अवसरों से परिचित होने का अवसर मिलता है।

आईआईएसएफ को विकसित भारत@2047 के व्यापक राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अंतर्गत रखते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में, भारत ने विज्ञान के प्रति एक मिशन-संचालित वि‍ज़न अपनाया है, जिसे सुधारों, बुनियादी ढाँचे में बढ़े हुए निवेश और प्रतिभा विकास पर ज़ोर देने से बल मिला है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक प्रगति अब सीधे तौर पर शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ावा दे रही है, जिसमें बेहतर मौसम पूर्वानुमान और पूर्व चेतावनी प्रणालियों से लेकर ध्रुवीय अनुसंधान और डिजिटल तकनीकें शामिल हैं।

आईआईएसएफ 2025 की थीम “विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत की ओर” का उल्लेख करते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि विज्ञान में आत्मनिर्भरता धीरे-धीरे आकार ले रही है। उन्होंने स्वदेशी स्तर पर प्रमुख वैज्ञानिक संपत्तियों के निर्माण की पहलों पर प्रकाश डाला, जिनमें एक बहुउद्देशीय, सभी मौसमों में काम करने वाला अनुसंधान पोत, जिसके 2028 में शुरू होने की उम्मीद है, और देश का चल रहा मानव पनडुब्बी कार्यक्रम शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्थान जलवायु डेटा और मॉडल भी प्रदान कर रहे हैं जिनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपयोग किया जाता है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने नवाचार, अनुसंधान उत्पादन और उद्यमिता के क्षेत्र में भारत की बेहतर वैश्विक स्थिति पर प्रकाश डाला और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के विकास, निवासी भारतीयों द्वारा पेटेंट आवेदनों में वृद्धि और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों में मान्यता का हवाला दिया। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन, कोविड-19 महामारी के दौरान स्वदेशी वैक्सीन विकास और जैव प्रौद्योगिकी में प्रगति जैसी उपलब्धियों का उल्लेख अनुसंधान के मजबूत परिणाम देने वाले उदाहरणों के रूप में किया।

युवाओं तक पहुँच बढ़ाने पर ज़ोर देते हुए, मंत्री महोदय ने कहा कि आईआईएसएफ की गतिविधियों का एक बड़ा हिस्सा स्कूली बच्चों, कॉलेज के छात्रों और युवा शोधकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में करियर के बारे में समझ को व्यापक बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया और इस बात पर ज़ोर दिया कि आज अवसर सरकारी रोज़गार से कहीं आगे बढ़कर स्टार्टअप, उद्योग-आधारित अनुसंधान और अनुप्रयुक्त नवाचार तक फैले हुए हैं। क्वांटम तकनीक, जैव प्रौद्योगिकी, नीली अर्थव्यवस्था और गहन तकनीकी उद्यमिता जैसे क्षेत्रों पर सत्र इस वर्ष के कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सार्वजनिक अनुसंधान संस्थानों और निजी उद्योग के बीच मज़बूत सहयोग के महत्व पर भी ज़ोर दिया और कहा कि जब नीतिगत समर्थन, वित्त पोषण और उद्यम मिलकर काम करते हैं, तो नवाचार फलता-फूलता है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निजी भागीदारी को और अधिक बढ़ाने की अनुमति देने वाले हालिया नीतिगत उपायों का उद्देश्य एक अधिक सक्षम नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

मंत्री महोदय ने उद्घाटन कार्यक्रम में विज्ञान-प्रौद्योगिकी-रक्षा-अंतरिक्ष प्रदर्शनी और “विज्ञान पर एक क्षेत्र” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जो इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से वैज्ञानिक क्षमताओं और चल रहे अनुसंधान को प्रदर्शित करती है। उन्होंने अंटार्कटिका में भारत के अनुसंधान केंद्र, भारती के शोधकर्ताओं के साथ लाइव इंटरफ़ेस के माध्यम से बातचीत भी की और चरम ध्रुवीय परिस्थितियों में किए जा रहे वैज्ञानिक कार्यों की समीक्षा की, जिसमें भारत के बढ़ते ध्रुवीय अनुसंधान प्रयासों और स्वदेशी क्षमताओं पर प्रकाश डाला गया।

अगले चार दिनों में आयोजित होने वाले प्रदर्शनियों, व्याख्यानों और इंटरैक्टिव सत्रों के साथ, भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्देश्य विज्ञान के साथ जनता की सहभागिता को गहरा करना है, साथ ही अनुसंधान, नवाचार और मानव संसाधन विकास में दीर्घकालिक राष्ट्रीय उद्देश्यों में योगदान देना है।

************************

दूरसंचार विभाग ने प्रो टेम प्रमाणपत्र की वैधता मौजूदा 6 महीने से बढ़ाकर 2 वर्ष की

नई दिल्ली – कारोबार करने में सुगमता बढ़ाने तथा उद्योग के लिए व्यवसाय की निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय संचार सुरक्षा केंद्र (एनसीसीएस) ने प्रो टेम सुरक्षा प्रमाणन की वैधता को मौजूदा 6 महीनों से बढ़ाकर 2 वर्ष कर दिया है।

6 महीने की वैधता के साथ प्रो टेम प्रमाणन अक्टूबर 2024 में शुरू किया गया था, ताकि उद्योग को आईपी राउटर और वाई-फाई सीपीई उत्पादों की व्यापारिक प्रक्रियाओं में किसी भी बाधा से बचने में मदद मिल सके, जिन्हें अन्यथा उन्‍हें 1 अक्टूबर 2024 से सुरक्षा प्रमाणन अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होता। प्रो टेम प्रमाणन के तहत, ओईएम अनुरूपता की घोषणा प्रस्तुत करते हैं, जिसमें इस बात की पुष्टि की जाती है कि उनका उपकरण भारतीय दूरसंचार सुरक्षा आश्वासन आवश्यकताओं (आईटीएसएआर) के अनुसार लागू आईपी राउटर और वाई-फाई सीपीई उत्पादों के अधिकांश सुरक्षा मानकों का पालन करता है।

साथ ही, उपकरण को परीक्षण के लिए दूरसंचार सुरक्षा परीक्षण प्रयोगशाला (टीएसटीएल) को भेजा जाता है। ओईएम यह वचन भी देते हैं कि परीक्षण के दौरान पहचानी गई किसी भी कमी को प्रमाणपत्र की वैधता अवधि के भीतर दूर कर दिया जाएगा। प्रो टेम प्रमाणन के दायरे का और विस्तार किया गया है, जिसमें अब 5जी कोर एसएमएफ, ऑप्टिकल लाइन टर्मिनल (ओएलटी), ऑप्टिकल नेटवर्किंग टर्मिनल (ओएनटी) और नए उत्पाद लॉन्च भी शामिल होंगे।

अब तक, एनसीसीएस ने 102 प्रो टेम प्रमाणपत्र जारी किए हैं, जिन्‍होंने ओईएम की व्यापारिक प्रक्रियाओं की निरंतरता बिना किसी बाधा के बनी रहने को सुगम बनाया है। प्रो टेम प्रमाणपत्र की वैधता को 2 वर्ष तक बढ़ाने से उद्योग पर बार-बार नवीनीकरण करने का दबाव कम होगा।

जुलाई 2025 में, दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने दूरसंचार और आईसीटी उत्पादों के लिए सुरक्षा परीक्षण मूल्यांकन शुल्क में 95% तक की बड़ी कमी की घोषणा की। डीओटी ने अत्यधिक विशिष्ट उपकरणों (एचएसई) और एंड ऑफ सेल/एंड ऑफ लाइफ दूरसंचार उत्पादों के लिए भी सुरक्षा परीक्षण और अनुपालन प्रक्रिया को सरल बना दिया है। ये कदम सरकार के इस संकल्प को दर्शाते हैं कि वह दूरसंचार/आईसीटी क्षेत्र में देशी और अंतरराष्ट्रीय मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के लिए कारोबार करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पृष्‍ठभूमि

दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अंतर्गत राष्ट्रीय संचार सुरक्षा केंद्र (एनसीसीएस) को कॉमसेक योजना के तहत सुरक्षा परीक्षण और प्रमाणन लागू करने का दायित्व सौंपा गया है। अद्यतन ढांचे के अनुसार, भारत में दूरसंचार उपकरण बेचने, आयात करने या उपयोग करने के इच्‍छुक ओईएम, आयातकों और डीलरों को अपने उत्पादों का इस योजना के तहत सुरक्षा परीक्षण और प्रमाणन प्रक्रिया से गुजरना सुनिश्चित करना होगा। यह योजना व्यापक दूरसंचार उपकरणों के अनिवार्य परीक्षण और प्रमाणन (एमटीसीटीई) ढांचे का हिस्सा है, जिसे पहली बार सितंबर 2017 में अधिसूचित किया गया था और बाद में दूरसंचार (मानकों को अधिसूचित करने, अनुरूपता मूल्यांकन और प्रमाणन के लिए ढांचानियम,2025 द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।

ज़्यादा जानकारी के लिए डीओटी हैंडल्स को फ़ॉलो करें : –

एक्‍स – https://x.com/DoT_India

इंस्‍टा- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ==

फेसबुक – https://www.facebook.com/DoTIndia

यूट्यूबhttps://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

*************************************

 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली  –  डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को नमन करते हुए उन्हें समानता और न्याय का मार्गदर्शक बताया।

 

इस कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे बोर्ड के सदस्य और अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में बाबासाहेब के योगदान संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और समानता, न्याय एवं निष्पक्षता पर आधारित उनके विचारों को याद किया गया।

 

महापरिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वे भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी थे। 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना जीवन उपेक्षित समुदायों, विशेषकर दलितों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया जिन्हें व्यवस्थागत सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा था। देश में लाखों लोग इस पावन दिवस पर उनकी शिक्षाओं और एक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विचार करके उनकी विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

*******************************

 

 

एनएमडीसी ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने और डिजिटल प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

नई दिल्ली –  भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल के तहत एनएमडीसी के प्रचालनों में साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में नई पहल की सुविधा प्रदान करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) सहित आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस समझौता ज्ञापन पर एनएमडीसी की ओर से श्री सत्येंद्र राय, अधिशासी निदेशक (डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन) और प्रोफेसर अशोक डे, डीन, आर एंड डी, आईआईटी कानपुर ने प्रो. मनिंद्र अग्रवाल, निदेशक, आईआईटी कानपुर, एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों और आईआईटी कानपुर के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

इस साझेदारी के माध्यम से एनएमडीसी साइबर सुरक्षा जोखिम आकलन; नीति, शासन और अनुपालन समर्थन; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) एकीकरण और उन्नयन; सुरक्षा संचालन और घटना प्रतिक्रिया;

क्षमता निर्माण और ज्ञान साझा करना; और संयुक्त अनुसंधान और नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आईआईटी कानपुर के साथ काम करेगा।

इसके अतिरिक्त, एनएमडीसी और आईआईटी कानपुर संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे, अनुसंधान गतिविधियां करेंगे, पायलट परियोजनाएं चलाएंगे और प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट समाधान का सामूहिक रूप से विकास करेंगे।

श्री अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने इस साझेदारी पर कहा, “यह समझौता ज्ञापन एनएमडीसी के व्यापक परिचालन पारिस्थितिकी तंत्र में आईआईटी कानपुर की उन्नत अनुसंधान क्षमताओं को समाहित करेगा। यह सहयोग हमें अपनी डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने,

परिचालन इंटेलिजेंस में सुधार करने और एनएमडीसी के लिए एक सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप तकनीकी आधार बनाने में मदद करेगा।”

यह समझौता ज्ञापन डिजिटल रूप से मजबूत और भविष्य के लिए तैयार खनन संगठन बनने की एनएमडीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

**************************

 

बढ़ती ठंड के मद्देनजर रांची जिला में आवश्यक स्थान पर अलाव की व्यापक व्यवस्था

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों में अलाव की व्यवस्था

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा प्रशासनिक टीमों को निरंतर अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश

रांची,07.12.2025 -बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कदम उठाए हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि रात के समय ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सके।

शहर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के उन सभी स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां जरूरतमंद, दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी राहगीर और बेघर लोग अधिक संख्या में रहते या गुजरते हैं। इन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा प्रशासनिक टीमों को निरंतर अपने संबंधित क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

****************************

 

इंडिगो परिचालन संकट पर नागर विमानन मंत्रालय की कार्रवाई – यात्री रिफंड सुरक्षा

नई दिल्ली – नागर विमानन मंत्रालय ने इंडिगो को सभी लंबित यात्री रिफंड बिना किसी देरी के जारी करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने अनिवार्य किया है कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए रिफंड प्रक्रिया रविवार, 7 दिसंबर 2025 रात 8:00 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए। एयरलाइनों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे उन यात्रियों से कोई पुनर्निर्धारण शुल्क न लें जिनकी यात्रा योजनाएं उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित हुई हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि रिफंड प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी या अनुपालन न होने पर तत्काल नियामक कार्रवाई की जाएगी।

विशेष यात्री सहायता और धन वापसी प्रकोष्ठ

निर्बाध शिकायत निवारण सुनिश्चित करने के लिए, इंडिगो को समर्पित यात्री सहायता और धनवापसी सुविधा प्रकोष्ठ स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। इन प्रकोष्ठों को प्रभावित यात्रियों से सक्रिय रूप से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि धनवापसी और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्थाएँ बिना किसी बार-बार अनुवर्ती कार्रवाई के पूरी हो जाएँ। स्वचालित धनवापसी की यह प्रणाली परिचालन पूरी तरह से स्थिर होने तक सक्रिय रहेगी।

सामान प्रबंधन पर आश्वासन

मंत्रालय ने इंडिगो को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उड़ानों के रद्द होने या देरी के कारण यात्रियों से अलग हुए सभी सामान का पता लगाया जाए और अगले 48 घंटों के भीतर यात्री के निवास या चुने हुए पते पर पहुंचा दिया जाए। एयरलाइनों को ट्रैकिंग और डिलीवरी की समय-सीमा के बारे में यात्रियों के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखने और मौजूदा यात्री अधिकार नियमों के तहत ज़रूरत पड़ने पर मुआवज़ा देने के लिए कहा गया है।

यात्रियों के लिए शून्य-असुविधा नीति

नागर विमानन मंत्रालय इस व्यवधान के दौरान यात्रियों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइनों, हवाई अड्डों, सुरक्षा एजेंसियों और सभी परिचालन हितधारकों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों, छात्रों, रोगियों और तत्काल यात्रा करने वाले सभी लोगों के लिए उचित सुविधा सुनिश्चित करने हेतु निगरानी तंत्र को सुदृढ़ किया गया है। मंत्रालय पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया पर लगातार नज़र रख रहा है और जल्द से जल्द पूर्ण परिचालन सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

****************************

 

CLAT-2026 परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा

दिनांक 07.12.2025 को रांची के विभिन्न 04 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है परीक्षा

दिनांक 07.12.2025 के मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 07:00 बजे तक निषेधाज्ञा प्रभावी

रांची,06.12.2025 – CLAT-2026 परीक्षा दिनांक 07.12.2025 को रांची जिला के विभिन्न 04 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गयी है। कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, राँची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

असामाजिक तत्व परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं, इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची द्वारा बी०एन०एस०एस० की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है, जो निम्न है :-

1- पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।

2- किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।

3- किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।

4- किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों को छोडकर)।

5- किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।

यह निषेधाज्ञा दिनांक 07.12.2025 के मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 07:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

परीक्षा केन्दों के नाम:-

1. National University of Study and Research in Law, Ranchi, At Nagari, P.O. Bukru, P.S.-Kanke, Ranchi.

2. Chotanagpur Law College, Nyay vihar Campus, Namkum, Ranchi.

3. Nirja Sahay DAV Pulic School, Goshala Complex, Kanke, Ranchi.

4. Central University of Jharkhand, Cheri-Manatu, Kamre, Kanke, Ranchi.

****************************

 

योग, डिज़ाइन और डिजिटल लर्निंग के संग केटीएस 4.0 के चौथे दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा

06.12.2025 – काशी तमिल संगमम् 4.0 के चौथे दिन कार्यक्रम की थीम तमिल करकलाम (तमिल सीखें) के अनुरूप नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), इंडिया द्वारा बच्चों के लिए कई शिक्षाप्रद और रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। दिनभर चले इन सत्रों ने बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता, रचनात्मक सोच और डिजिटल सीख को प्रोत्साहित किया।

 

दिन की शुरुआत प्रशिक्षक आशीष द्वारा आयोजित योग सत्र “चलो, योग करें” से हुई, जिसमें बच्चों ने ऊर्जा, संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने वाले विभिन्न योगासन सीखे। इसके बाद “आओ, पुस्तक का कवर डिजाइन करें” प्रतियोगिता ने बच्चों की कल्पनाशक्ति और कला कौशल को मंच दिया। बच्चों ने रंगों और रचनात्मक विचारों से अनोखे पुस्तक कवर बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया।

इसके साथ ही  राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय  का परिचय सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को ई-बुक्स, डिजिटल पठन संसाधन और ऑनलाइन पुस्तकालय के उपयोग की जानकारी दी गई। एनबीटी द्वारा संचालित इन गतिविधियों ने काशी तमिल संगमम् के चौथे दिन को बच्चों के लिए शिक्षाप्रद, मनोरंजक और प्रेरणादायक बना दिया।

******************************

 

सिंगल-यूज़ PET बोतलों से निकलने वाले नैनोप्लास्टिक पेट के बैक्टीरिया और इंसानी सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं

एक नई स्टडी से पहला साफ़ सबूत मिलता है कि सिंगल-यूज़ PET बोतलों से बने नैनोप्लास्टिक सीधे तौर पर उन ज़रूरी बायोलॉजिकल सिस्टम को खराब कर सकते हैं जो इंसानी सेहत के लिए ज़रूरी हैं।

नैनो-प्लास्टिक दुनिया भर में चिंता का विषय है और इंसानी शरीर के अंदर इनका पता तेज़ी से चल रहा है। लेकिन इनके असली असर के बारे में अभी भी ठीक से पता नहीं है। कई स्टडीज़ में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि प्लास्टिक कैसे पर्यावरण को प्रदूषित करता है या होस्ट टिशू को नुकसान पहुँचाता है, लेकिन इंसानी सेहत के लिए ज़रूरी फायदेमंद गट माइक्रोब्स पर इनके सीधे असर के बारे में लगभग कुछ भी पता नहीं था।

गट माइक्रोब्स हमारी हेल्थ को बचाने के लिए ज़रूरी हैं क्योंकि वे इम्यूनिटी, मेटाबॉलिज़्म और मेंटल हेल्थ को भी रेगुलेट करते हैं और इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि जब वे खुद नैनो-प्लास्टिक के संपर्क में आते हैं तो क्या होता है।

डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) के एक ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूट, इंस्टिट्यूट ऑफ़ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मोहाली (INST) की एक टीम ने एक मल्टी-सिस्टम इन्वेस्टिगेशन किया। इसमें न सिर्फ़ गट बैक्टीरिया बल्कि रेड ब्लड सेल्स और ह्यूमन एपिथेलियल सेल्स को भी देखा गया। इसका मकसद एनवायरनमेंटल प्लास्टिक पॉल्यूशन को इंसानी सेहत पर इसके छिपे हुए लेकिन गंभीर असर से जोड़ना था।

उन्होंने लैब में PET बोतलों से नैनो-प्लास्टिक दोबारा बनाए और तीन खास बायोलॉजिकल मॉडल पर उनका टेस्ट किया। एक फायदेमंद गट बैक्टीरिया लैक्टोबैसिलस रैम्नोसस का इस्तेमाल यह देखने के लिए किया गया कि नैनो-प्लास्टिक माइक्रोबायोम पर कैसे असर डालते हैं। रिसर्चर्स ने पाया कि लंबे समय तक संपर्क में रहने से बैक्टीरिया की ग्रोथ, कॉलोनाइज़ेशन और प्रोटेक्टिव फंक्शन कम हो गए, जबकि स्ट्रेस रिस्पॉन्स और एंटीबायोटिक्स के प्रति सेंसिटिविटी बढ़ गई।

चित्र: प्लास्टिक की बोतलों से नैनोप्लास्टिक बनाने और उनके बायोलॉजिकल असर का स्कीमैटिक इलस्ट्रेशन। इस प्रोसेस में नैनोप्लास्टिक को काटना, घोलना और सिंथेसाइज़ करना शामिल है, इसके बाद लैक्टोबैसिलस रैम्नोसस, रेड ब्लड सेल्स और A549 एपिथेलियल सेल्स में एक्सपोज़र स्टडीज़ की जाती हैं। नैनोप्लास्टिक के एक्सपोज़र से टेस्ट किए गए मॉडल सिस्टम में ऑक्सीडेटिव, मॉर्फोलॉजिकल और मेटाबोलिक बदलाव हुए।

ब्लड कम्पैटिबिलिटी टेस्ट करने के लिए रेड ब्लड सेल्स की जांच की गई। ज़्यादा कंसंट्रेशन में, नैनोप्लास्टिक्स ने सेल मेम्ब्रेन को खराब कर दिया और हीमोलिटिक बदलाव किए। आम सेलुलर रिस्पॉन्स को दिखाने के लिए ह्यूमन एपिथेलियल सेल्स की भी स्टडी की गई। यहां, लंबे समय तक एक्सपोजर से DNA डैमेज, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, एपोप्टोसिस और इन्फ्लेमेटरी सिग्नलिंग के साथ-साथ एनर्जी और न्यूट्रिएंट मेटाबॉलिज्म में बदलाव हुए।

कुल मिलाकर, ये नतीजे बताते हैं कि रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से बने नैनो-प्लास्टिक बायोलॉजिकली एक्टिव पार्टिकल हैं जो पेट की सेहत, खून की स्थिरता और सेलुलर काम में रुकावट डाल सकते हैं। लंबे समय तक संपर्क में रहने पर ये इंसानी एपिथेलियल सेल्स में DNA डैमेज, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन पैदा करते हैं, जिससे इंसानी सेहत को ऐसे खतरे होते हैं जिनके बारे में पहले पता नहीं था।

नैनोस्केल एडव. जर्नल में पब्लिश यह काम नैनो-प्लास्टिक के छिपे हुए हेल्थ रिस्क को सामने लाता है, जो खाने, पानी और यहाँ तक कि इंसानी शरीर में भी तेज़ी से पाए जा रहे हैं और इंडस्ट्री और पॉलिसी को एक हेल्दी, ज़्यादा सस्टेनेबल भविष्य की ओर ले जा सकते हैं।

इंसानी सेहत के अलावा, ये जानकारी खेती, न्यूट्रिशन और इकोसिस्टम की स्टडीज़ तक भी पहुँच सकती है, जहाँ माइक्रोबियल बैलेंस और प्लास्टिक प्रदूषण एक-दूसरे से जुड़े होते हैं।

पेपर का लिंक: https://pubs.rsc.org/en/content/articlehtml/2025/na/d5na00613a

****************************

 

किसानों की आय दोगुनी करना

भारत सरकार ने “किसानों की आय दोगुनी करने” से संबंधित मुद्दों की जांच करने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने की कार्यनीतियों की सिफारिश करने के लिए अप्रैल, 2016 में एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया था। समिति ने सितंबर, 2018 में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इन सिफारिशों की प्रगति की निगरानी और समीक्षा करने हेतु दिनांक 23 जनवरी, 2019 को एक अधिकार प्राप्त निकाय का भी गठन किया गया है। किसानों की आय दोगुनी करने (डीएफआई) संबंधी समिति कृषि को मूल्य आधारित उद्यम के रूप में मान्यता देती है और विकास के सात प्रमुख स्रोतों की पहचान की है, अर्थात फसल उत्पादकता में सुधार; पशुधन उत्पादकता में सुधार; संसाधन उपयोग दक्षता या उत्पादन लागत में बचत; फसल सघनता में वृद्धि; उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर विविधीकरण; किसानों को प्राप्त वास्तविक कीमतों में सुधार; और खेती से गैर-खेती व्यवसायों की ओर बदलाव। डीएफआई समिति की सिफारिशों पर कई पहल पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की सभी स्कीम/योजनाएं इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए संरेखित हैं।

खेती राज्य का विषय है। भारत सरकार किसानों के कल्याण के लिए सही नीति निर्माण और स्कीमों में उचित बजट आवंटन के माध्यम से राज्यों की सहायता करती है। भारत सरकार की स्कीमों/कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों की पैदावार बढ़ाना, लाभकारी मूल्य प्रदान करना और आय में सहायता करना है। सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का बजट आवंटन वर्ष 2013-14 के 21,933.50 करोड़ रुपये के बजट अनुमान से बढ़ाकर वर्ष 2025-26 में 1,27,290.16 करोड़ रुपए कर दिया है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ये स्कीमें/कार्यक्रम किसानों, जिसमें छोटे और सीमांत किसान भी शामिल हैं, के सामने आने वाली बढ़ती इनपुट लागत, फसलों के सही दाम न मिलना, प्राकृतिक आपदा ऋण और मार्केटिंग की कठिनाईयों जैसी चुनौतियों का समाधान करती हैं, साथ ही किसानों की आय भी बढ़ाती हैं:

1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान)

2. प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना (पीएम-किसान)

3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई)/ पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्ल्यूबीसीआईसी)

4. संशोधित ब्याज अनुदान योजना (एमआईएसएस)

5. एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ)

6. 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) सृजित करना और उन्हें बढ़ावा देना

7. राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन (एनबीएचएम)

8. नमो ड्रोन दीदी

9. राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ)

10. प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा)

11. एग्री फंड फॉर स्टार्ट-अप्स एंड रूरल एंटरप्राइजेज (एग्रीश्योर)

12. पर ड्रॉप मोर क्रॉप (पीडीएमसी)

13. कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन (एसएमएएम)

14. परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई)

15. सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी (एसएचएंडएफ)

16. वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (आरएडी)

17. कृषि वानिकी

18. फसल विविधीकरण कार्यक्रम (सीडीपी)

19. कृषि विस्तार उप मिशन (एसएमएई)

20. बीज एवं रोपण सामग्री उप-मिशन (एसएमएसपी)

21. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (एनएफएसएनएम)

22. इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर एग्रीकल्चर मार्केटिंग (आईएसएएम)

23. समेकित बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच)

24. राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ)-ऑयल पाम

25. राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ)-तिलहन

26. पूर्वोत्तर क्षेत्र जैविक मूल्य श्रृंखला विकास मिशन

27. डिजिटल कृषि मिशन

28. राष्ट्रीय बांस मिशन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने 75,000 किसानों की सफलता की कहानियों का एक संकलन जारी किया है, जिन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और संबद्ध मंत्रालयों/विभागों द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के कन्वर्जेंस से अपनी आय दोगुनी से अधिक बढ़ाई है।

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा एनएसएस के 77वें राउंड (जनवरी, 2019 – दिसंबर, 2019) के दौरान देश के ग्रामीण इलाकों में कृषि वर्ष जुलाई, 2018- जून, 2019 के संदर्भ में खेती करने वाले परिवारों का एक स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) किया गया था।

इस सर्वेक्षण के अनुसार, हर खेती करने वाले परिवार की अनुमानित औसत मासिक आय वर्ष  2012-13 (एनएसएस 70वां राउंड) में ₹6,426 से बढ़कर वर्ष 2018-19 (एनएसएस का 77वां राउंड) में ₹10,218 हो गई।

एनएसएसओ के हाउस होल्ड कंजम्पशन एक्सपेंडिचर सर्वे (2023-24) के अनुसार, पूरे भारत में हर महीने हर व्यक्ति के औसत खपत व्यय (एपमीसीई) के अनुमानों की तुलना इस प्रकार है:

क्षेत्र विभिन्न अवधि में औसत एमपीसीई ( रु .)
2011-12 एनएसएस (68वां राउंड) 2023-2024
ग्रामीण 1,430 4,122
शहरी 2,630 6,996
ग्रामीण एमपीसीई के %   में अंतर 83.9 69.7

 

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

*************************

 

अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों द्वारा जिन शैक्षिक असमानताओं का सामना किया जा रहा है, उन्‍हें दूर करने और इन छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से सरकार निम्नलिखित योजनाएँ लागू कर रही है:

1. अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्‍ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (पीएमएस-एससी)

2. अनुसूचित जाति और अन्य छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

3. अनुसूचित जातियों  के युवा अचीवर्स के लिए उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति (श्रेयस), जिसमें शामिल हैं:

i. अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए सर्वोच्‍च स्तर की शिक्षा (टीसीएस);

ii. अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और पीएम केयर्स चिल्ड्रन के लाभार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग योजना (एफसीएस);

iii. अनुसूचित जाति (एससी) आदि के उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति (एनओएस) योजना; और

iv. अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप (एनएफ़एससी)

4. लक्षित क्षेत्रों के हाई स्‍कूलों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा योजना (श्रेष्‍ठ)

5. प्रधान मंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत छात्रावास घटक।

6. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफ़डीसी) की शिक्षा ऋण योजना

7. प्रधान मंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (पीएम-यूएसपी) — कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए केंद्र शोषित छात्रवृत्ति योजना, जिसे उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लागू किया गया है।

8. राष्ट्रीय साधन-सह-योग्‍यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) जिसे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा लागू किया गया है।

इसके अलावा, केंद्रीय शैक्षिक संस्थान (सीईआई) (प्रवेश में आरक्षण) अधिनियम, 2006, केंद्रीय सरकार द्वारा स्थापित, संचालित या सहायता प्राप्त केंद्रीय शैक्षिक संस्थानों (सीईआई) में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए आरक्षण प्रदान करता है।

स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग 2018-19 से समग्र शिक्षा को लागू कर रहा है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पूरे देश में सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान और समावेशी कक्षा वातावरण में पहुँच मिल सके, जिसमें अनुसूचित जाति क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। यह पहल आवासीय स्कूलों/छात्रावासों, जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,  प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन), धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के हस्तक्षेपों का भी समर्थन करती है। समग्र शिक्षा का एक प्रमुख उद्देश्य सभी स्तरों पर लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्‍त करना और विभिन्‍न सामाजिक वर्गों के बीच मौज़ूद अंतर को पाटना है। यह योजना लड़कियों और सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े समूहों के बच्चों तक पहुँचती है। कक्षा 8 तक की सभी लड़कियों और एससी/एसटी/बीपीएल परिवारों के बच्चों को मुफ्त वर्दी प्रदान की जाती है, और प्राथमिक स्तर पर सभी बच्चों सहित एससी छात्रों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें दी जाती हैं। इसके अलावा, वर्ष 2025-26 के दौरान स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने समग्र शिक्षा के तहत सभी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), स्मार्ट क्लास और प्रयोगशालाओं को सघन रूप से लागू करने के लिए विशेष अभियान शुरू किए हैं। उपरोक्त योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन किया जा रहा है।

निगरानी के लिए, सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और हितधारकों के लिए नियमित क्षमता निर्माण एवं हैंड-होल्डिंग/क्लस्टर/क्षेत्रीय बैठकें और/या कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं, जिससे राज्यों की प्रगति की समीक्षा की जा सके और किसी भी लंबित समस्या का समाधान किया जा सके। इसके अतिरिक्त, विभिन्न एजेंसियों/साझेदारों को चैनलाइज किया जाता है, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से सेवाओं का उपयोग किया जाता है, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों का आधार से लिंक सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तकनीकी मुद्दों के समाधान के लिए दैनिक “ओपन हाउस” शुरू किया है। आवेदनकर्ता अपनी शिकायतें केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपी-जीआरएएमएस) पोर्टल पर भी दर्ज कर सकते हैं, जहाँ सरकार द्वारा उनके मुद्दों का समाधान किया जाता है।

मूल्यांकन अध्ययन और प्रभाव अध्ययन की रिपोर्टों से पता चलता है कि उपरोक्त योजनाओं के तहत सहायता और वित्तीय मदद प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) के कई छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

ये योजनाएँ समग्र रूप से अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं।

यह जानकारी आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री, श्री रामदास अठावले द्वारा दी गई।

**********************

 

मेरा गाँव मेरी धरोहर योजना के तहत 6.38 लाख गाँव की सांस्कृतिक मानचित्रण किया गया

देश भर में सांस्कृतिक मानचित्रण के लिए मेरा गांव मेरी धरोहर (एमजीएमडी) कार्यक्रम के तहत पहचाने गए गांवों की संख्या 6,38,365 है, जिनमें से अब तक 6,23,449 गांवों का डेटा एमजीएमडी पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।

अपने दस्तावेजीकरण कार्यों के तहत, एमजीएमडी, सांस्कृतिक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल करता है, जिसमें मूर्त और अमूर्त दोनों प्रकार के तत्व शामिल हैं, जिनमें मौखिक परंपराएं, विश्वास, रीति-रिवाज, ऐतिहासिक महत्व, कला के रूप, विरासत स्थल, पारंपरिक भोजन, प्रमुख कलाकार, मेले और त्यौहार, पारंपरिक पोशाक, आभूषण और स्थानीय स्थल शामिल हैं।

एमजीएमडी कार्यक्रम स्थानीय परंपराओं, प्रथाओं और विरासत संपदाओं को मान्यता प्रदान करने वाले प्रामाणिक, ग्राम-स्तरीय सांस्कृतिक प्रोफाइल तैयार करके ग्रामीण पहचान को सुदृढ़ करता है। यह एमजीएमडी पोर्टल के माध्यम से समुदाय-आधारित दस्तावेज़ीकरण और जन-आधारित सत्यापन को सक्षम करके सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देता है।

एक ही राष्ट्रीय पोर्टल पर संरचित सांस्कृतिक डेटा की उपलब्धता सांस्कृतिक क्लस्टर विकास, विरासत पर्यटन और पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने की योजना बनाने में सहायक होती है, जिससे सतत आजीविका सृजन और ग्रामीण आर्थिक विकास में योगदान मिलता है।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***************************

 

संसद प्रश्न: पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम

वायु प्रदूषण के लिए कई कारक सामूहिक रूप से जिम्मेदार हैंजिनमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआरके उच्चघनत्व वाले आबादी वाले क्षेत्रों में मानवजनित गतिविधियों का उच्च स्तर शामिल है। विभिन्न क्षेत्रों जैसे वाहनों से होने वाला प्रदूषणऔद्योगिक प्रदूषणनिर्माण और विध्वंस परियोजनाओं से उत्पन्न धूलसड़क और खुले क्षेत्रों की धूलबायोमास जलानानगरपालिका के ठोस अपशिष्ट जलानालैंडफिल में आग लगनाबिखरे हुए स्रोतों से वायु प्रदूषण आदि के साथसाथ विभिन्न मौसम संबंधी कारकों से उत्पन्न होता है। पराली जलाने को एक ऐसी घटना के रूप में पहचाना गया है जो वायु गुणवत्ता सूचकांक को बढ़ा देती है।

धान की पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए पंजाबहरियाणाउत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकारों के प्रयासों का समर्थन करने और फसल अवशेष के प्रबंधन के लिए आवश्यक मशीनरी पर सब्सिडी देने के लिएकृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 2018-19 से फसल अवशेष प्रबंधन पर एक केंद्रीय क्षेत्र योजना लागू की गई है।

इस योजना के तहतफसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी की खरीद के लिए किसानों को 50% की दर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है और ग्रामीण उद्यमियों (ग्रामीण युवा और उद्यमी के रूप में किसान), किसानों की सहकारी समितियों (कृषि/बागवानी/मखाना आदि), डेएनआरएलएम क्लस्टर स्तरीय संघों और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओऔर पंचायतों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के कस्टम हायरिंग केंद्रों की स्थापना के लिए 80% की दर से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

धान आपूर्ति श्रृंखला परियोजनाओं को उच्च एचपी ट्रैक्टरकटरटेडरमध्यम से बड़े बेलररेकरलोडरग्रैबर और टेली हैंडलर जैसी मशीनरी और उपकरणों की पूंजीगत लागत पर 65% (अधिकतम 1.50 करोड़ रुपये तककी वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।

राज्यों और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआरको फसल अवशेष प्रबंधन पर किसानों में व्यापक जागरूकता लाने के लिए सूचनाशिक्षा और संचार गतिविधियाँ चलाने हेतु वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। यह योजना फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए आईसीएआर द्वारा अनुशंसित मशीनों और उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देती हैचाहे वे फसल अवशेष प्रबंधन के साथसाथ स्थानीय उपयोग के लिए भी हों।

2018-19 से 2025-26 (27.11.2025 तक) की अवधि के दौरान, केंद्र सरकार द्वारा उपर्युक्त योजना के अंतर्गत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को 4,090.84 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। किसानों को 3.45 लाख से अधिक फसल अवशेष मशीनें (सीआरएम) प्रदान की गई हैं और इन राज्यों में 43,270 से अधिक कस्टम हायरिंग केंद्र (सीएचसी) स्थापित किए गए हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबीधान की पराली के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पेलेटाइजेशन और टोरीफिकेशन संयंत्रों की स्थापना के लिए एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान करता है। पेलेटाइजेशन संयंत्र की स्थापना के मामले में28 लाख रुपये प्रति टन प्रति घंटा (टीपीएच), या टीपीएच संयंत्र और मशीनरी के लिए विचार की गई पूंजीगत लागत का 40%, जो भी कम होप्रति प्रस्ताव 1.4 करोड़ रुपये की अधिकतम वित्तीय सहायता के साथ प्रदान किया जाता है। टोरीफिकेशन संयंत्रों की स्थापना के मामले में56 लाख रुपये प्रति टीपीएचया टीपीएच संयंत्र और मशीनरी के लिए विचार की गई पूंजीगत लागत का 40%, जो भी कम होप्रति प्रस्ताव 2.8 करोड़ रुपये की अधिकतम वित्तीय सहायता के साथ प्रदान किया जाता है।

विद्युत मंत्रालय ने कृषि पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान हेतु कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों में बायोमास के उपयोग हेतु राष्ट्रीय मिशन की स्थापना की है। कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों में बायोमास पेलेट्स के सहप्रज्वलन हेतु एक व्यापक नीति नवंबर2025 को जारी की गई है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरईशहरीऔद्योगिककृषि अपशिष्टों और नगरपालिका के ठोस अपशिष्ट से बायोगैसबायोसीएनजी/संवर्धित बायोगैसकंप्रेस्ड बायोगैसबिजली/प्रोड्यूसर या सिंथेटिक गैस उत्पादन हेतु अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना हेतु केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफएप्रदान करता है। वित्तीय सहायता का विवरण नीचे दिया गया है :

 

● ब्रिकेट विनिर्माण संयंत्र : 9 लाख रुपये/टीपीएच, अधिकतम 45 लाख रुपये प्रति परियोजना।

 

● गैर-टोरेफाइड पेलेट विनिर्माण संयंत्र : 21 लाख रुपये/टीपीएच उत्पादन क्षमता या 1 एमटीपीएच संयंत्र और मशीनरी के लिए पूंजीगत लागत का 30%, जो भी कम हो (प्रति परियोजना अधिकतम 105 लाख रुपये)।

 

● टोरेफाइड पेलेट विनिर्माण संयंत्र : 42 लाख रुपये/टीपीएच उत्पादन क्षमता या 1 एमटीपीएच संयंत्र और मशीनरी के लिए पूंजीगत लागत का 30%, जो भी कम हो (प्रति परियोजना अधिकतम 210 लाख रुपये)।

 

● पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने धान की पराली के बाह्य प्रबंधन के लिए बायोमास एकत्रीकरण उपकरण की खरीद हेतु कंप्रेस्ड बायो-गैस उत्पादकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू की है।

 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में उन्नत जैव ईंधन परियोजनाओं की स्थापना के लिए एकीकृत जैवइथेनॉल परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जीवन (जैव ईंधनपर्यावरण अनुकूल फसल अपशिष्ट निवारणयोजना शुरू की हैजिसमें लिग्नोसेल्यूलोसिक बायोमास और अन्य नवीकरणीय फीडस्टॉक यानी कृषि और वानिकी अवशेषऔद्योगिक अपशिष्टसंश्लेषण (सिनगैसशैवाल आदि का उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य किसानों को उनके कृषि अवशेषों के लिए लाभकारी आय प्रदान करनापर्यावरण प्रदूषण को दूर करनास्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करना और भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता में योगदान देना है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएमने दिनांक 09.05.2025 के निर्देश 90 के माध्यम से राज्यों को लघु/सीमांत किसानों के लिए सीआरएम मशीनों की किरायामुक्त उपलब्धता की योजना बनाने का निर्देश दिया है। समन्वित प्रयासों सेपंजाब और हरियाणा राज्यों ने सामूहिक रूप से वर्ष 2025 में धान की कटाई के मौसम के दौरान वर्ष 2022 की इसी अवधि की तुलना में आग लगने की घटनाओं में लगभग 90% की कमी दर्ज की है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

************************

 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने “पूर्वोत्तर क्षेत्र में अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स लागत और कनेक्टिविटी” पर उच्च-स्तरीय कार्यबल की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली में त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री श्री माणिक साहा द्वारा बुलाई गई लॉजिस्टिक्स, अवसंरचना और कनेक्टिविटी पर उच्च-स्तरीय कार्य बल की बैठक में भाग लिया।

 

इस बैठक में मिजोरम के माननीय मुख्यमंत्री लालदुहोमा, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के सचिव, अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय तथा पूर्वोत्तर राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

विचार-विमर्श पूर्वोत्तर में सड़कों, रेलवे, जलमार्गों, ऊर्जा और डिजिटल नेटवर्क के जरिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी में तेजी लाने पर केंद्रित रहा। कार्य बल ने ट्रेड कॉरिडोर को मजबूत करने, सीमा पर अवसंरचना को उन्नत करने, अंतिम-छोर तक संपर्क में सुधार करने और क्षेत्र के लिए एक एकीकृत मैक्रो-ग्रिड बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, क्षेत्रीय विद्युत पारेषण गलियारे, बेहतर अंतर-राज्यीय अवसंरचना सुनिश्चित करने और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए पूर्वोत्तर के रणनीतिक प्रवेश द्वार का लाभ उठाने पर भी चर्चा की गई।

त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री ने 6 अगस्त 2025 को हुई पहली एचएलटीएफ बैठक के दौरान माननीय केंद्रीय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री द्वारा निर्धारित पांच सूत्रीय एजेंडे और तीन राज्य के नेतृत्व वाली पहलों समेत एक व्यापक प्रस्तुति दी। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के सामने आने वाली मुख्य कनेक्टिविटी चुनौतियों का भी उल्लेख किया, जिसमें सड़क और हवाई कनेक्टिविटी में गैप, जलमार्ग और बॉर्डर ट्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर की सीमाएं, डिजिटल कनेक्टिविटी में कमियां, और विभिन्न भौगोलिक व संरचनात्मक बाधाएं शामिल हैं।

मिजोरम के माननीय मुख्यमंत्री श्री लालदुहोमा ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में आवश्यक अवसंरचना को मज़बूत करने के लिए चार-सूत्रीय एजेंडे का प्रस्ताव रखा:

      1. विद्युत, परिवहन और डिजिटल कॉरिडोर को एकीकृत करके एनईआर इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रिड के विकास के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करना।
      2. परिवहन और परिचालन लागत को कम करने के लिए रणनीतिक क्षेत्रीय जगहों की पहचान करके और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट एवं डिजिटल नेटवर्क को एकीकृत करके मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) स्थापित करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करना।
      3. अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए विद्युत और डिजिटल अवसंरचना के साथ-साथ परिवहन के सभी साधनों- सड़क, रेलवे, वायुमार्ग, जलमार्ग- को बेहतर बनाना।
      4. एमएमएलपी के बेहतर इस्तेमाल, बेहतर कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, हर मौसम के लिए ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के माध्यम से से लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना।

केंद्रीय उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ने तीन प्रमुख पहलों के बारे में बताया जिन्हें एचएलटीएफ को शुरू करने की ज़रूरत है:

  1. एक एकीकृत मैक्रो ग्रिड के रूप में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक क्षेत्रीय मास्टर प्लान तैयार करना। बाधाओं और कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियों की पहचान की जानी चाहिए तथा संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ मिलकर उनका समाधान किया जाना चाहिए।
  2. केन्द्र सरकार द्वारा वित्तपोषित की जाने वाली अवसंरचना विकास परियोजनाओं का राज्यवार मैट्रिक्स तैयार करना, जिसमें हर राज्य के लिए प्रत्येक क्षेत्र (जैसे सड़क, रेलवे, वायुमार्ग, विद्युत, अंतर्देशीय जलमार्ग) दो प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को सूचीबद्ध किया जाएगा।
  3. सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपीके लिए उपयुक्त अवसंरचना परियोजनाओं का राज्य-वार मैट्रिक्स तैयार करना, जिसमें हर राज्य के लिए प्रत्येक क्षेत्र (जैसे, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन आदि) के लिए एक प्राथमिकता वाली परियोजना की पहचान की जाएगी।

इस साल की शुरुआत में, केंद्र सरकार ने आठ उच्च-स्तरीय कार्य बल का गठन किया, जिनमें से प्रत्येक की अध्यक्षता एक मुख्यमंत्री करता है, जिसमें केंद्रीय मंत्री (उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय) और अन्य राज्यों के तीन मुख्यमंत्री सदस्य हैं। यह पहल 21 दिसंबर, 2024 को अगरतला में आयोजित पूर्वोत्तर परिषद के 72वें पूर्ण सत्र के दौरान बनी आम सहमति से शुरू हुई है। केंद्र और राज्य के अधिकारियों ने मिलकर कनेक्टिविटी आधारित विकास को तेज़ करने और निवेश, नौकरियों और क्षेत्रीय समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भविष्योन्मुखी लॉजिस्टिक्स नेटवर्क स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

**************************