बॉम्बे हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कैंपस; पुलिस ने चप्पा-चप्पा छाना

मुंबई 19 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बॉम्बे हाईकोर्ट को आज यानी शुक्रवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद, मुंबई पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। हालांकि, घंटों की जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

मुंबई पुलिस ने एक बयान में जानकारी दी कि धमकी मिलने के बाद मानक प्रक्रिया के तहत उच्च न्यायालय परिसर की पूरी तरह से जांच की गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। गौरतलब है कि ठीक एक हफ्ते पहले भी ऐसी ही धमकी दी गई थी।

बता दें कि बीते शुक्रवार, 12 सितंबर को भी हाईकोर्ट को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। उस समय मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट प्रशासन ने सभी जजों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को तुरंत कोर्ट परिसर खाली करने का आदेश दिया था। उस दिन भी बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की जांच की थी, लेकिन वह धमकी भी झूठी साबित हुई थी।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हाल के दिनों में देश के महत्वपूर्ण संस्थानों को इस तरह की फर्जी धमकियां देने का चलन बढ़ा है, जिसका मकसद केवल दहशत फैलाना होता है। पुलिस ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाकर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

******************************

 

भारत की कार्रवाई का सबसे बड़ा सबूत! पाकिस्तानी सेना के झूठ की आतंकी कमांडर ने ही खोली पोल, VIDEO में कबूली हार

नई दिल्ली 19 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की कमर तोड़कर रख दी है, और अब इसके सबूत खुद आतंकी कमांडर ही देने लगे हैं। पाकिस्तानी सेना भले ही अपने नुकसान को छिपाने की कितनी भी कोशिश करे, लेकिन आतंकी संगठनों के कमांडर अब वीडियो जारी कर भारतीय हमले की गवाही दे रहे हैं और अपनी बर्बादी का रोना रो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर यह स्वीकार कर रहा है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उनके मुख्यालय को पूरी तरह नष्ट कर दिया था। यह वीडियो जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर द्वारा किए गए ऐसे ही एक कबूलनामे के कुछ दिनों बाद सामने आया है, जो पाकिस्तानी सेना के दावों की पोल खोलता है।

वायरल वीडियो में खुद को लश्कर कमांडर कासिम बताने वाला एक शख्स कह रहा है, मैं मुरीदके में मरकज़ तैयबा के उन खंडहरों पर खड़ा हूं, जो (भारतीय) हमले में तबाह हो गया था। वीडियो में वह आगे ऐलान करता है कि इस आतंकी शिविर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है और इस बार इसे पहले से भी बड़ा बनाया जाएगा। आपको बता दें कि मुरीदके पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखपुरा जिले में स्थित है और लश्कर का एक प्रमुख गढ़ माना जाता है।

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में सक्रिय नौ आतंकी ठिकानों को सटीकता के साथ निशाना बनाकर नेस्तनाबूद कर दिया था। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचे को गंभीर चोट पहुंचाई थी।

*************************

 

चर्चाओं के बीच : अदाकारा पूनम झावर

19.09.2025 – ‘मोहरा’, ‘आँच’, ‘आर..राजकुमार’, ‘ओ एम जी-ओ माई गॉड’ जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री पूनम झावर हाल ही में जब मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, तो नज़ारा ही कुछ और था। एयरपोर्ट का पूरा माहौल उनके जलवे से चमक उठा। फिट बॉडी, ग्लैमरस आउटफिट और जबरदस्त कॉन्फिडेंस के साथ उनकी एंट्री देखकर फैन्स के होश उड़ गए।

किसी ने कहा, “क्या ये वही मोहरा वाली सिंपल साड़ी गर्ल है?” तो किसी ने चुटकी ली – “अब तो ये हॉटनेस की क्वीन लग रही हैं।” सबसे दिलचस्प बात ये है कि पूनम का ये नया अवतार कॉस्मेटिक सर्जरी या फिल्टर्स का कमाल नहीं है, बल्कि उनकी मेहनत, फिटनेस और पॉजिटिव वाइब्स का नतीजा है।

सोशल मीडिया पर उनका वीडियो आते ही धूम मच गई। एक यूज़र ने लिखा, “बिना सर्जरी इतनी हॉट दिखना कोई मज़ाक नहीं, पूनम झावर सच में नेचुरल ब्यूटी की मूरत हैं।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “90’s की सादगी गर्ल अब बन गईं बोल्डनेस की ब्रांड एंबेसडर।”

फ़िलवक़्त अपनी बोल्डनेस को लेकर शोख चंचल हसीन बिंदास अदाकारा बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बताते चलें कि 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘मोहरा’ से रातोंरात फेमस हुईं पूनम झावर ने उस दौर में अपनी भोली-भाली सूरत और मासूम सादगी से लाखों दिलों को दीवाना बना दिया था।

उनकी कजरारी आंखें, मीठी मुस्कान और देसी नज़ाकत ने दर्शकों पर ऐसा जादू चलाया कि “ना कजरे की धार…” आज भी लोगों की रोमांटिक प्लेलिस्ट में नंबर वन पर है। अब सवाल ये है कि जिस एक्ट्रेस ने सिर्फ एक फिल्म और एक गाने से करोड़ों दिलों में जगह बना ली थी, अगर वो दोबारा बड़े पर्दे पर इस ग्लैमरस अंदाज़ में लौटें तो क्या होगा? यकीन मानिए, बॉलीवुड में फिर से हॉटनेस का तूफ़ान आ जाएगा।

पूनम झावर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ नंबर है, लेकिन जलवा हमेशा बरकरार रहता है। अदाकारा पूनम झावर अपने मिशन के तहत राजनीतिक रैलियों में भी भाग लेने लगी हैं और ग्रामीण भारत की युवा लड़कियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ उनके अधिकारों व सुरक्षा के लिए कई गैर सरकारी संगठनों से भी जुड़ गई हैं।

वह वर्तमान में कई ऐसी गाँव की पहचान कर रही हैं जहाँ लैंगिक भेदभाव चरम सीमा पर है और साक्षरता के अंतर को समाप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है। स्टे होम की अवधारणा को आत्मसात कर पूनम झावर फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फिल्मों के लिए आने वाले ऑफर्स पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

20.9.25 को विद्युत आपूर्ति 11:15 बजे से 05:00 बजे तक बाधित रहेगी

महत्वपूर्ण सूचना

रांची,19.09.2025 –   20.9.25 को ग्रिड सब स्टेशन हटिया 1 में मेन बस का मरम्मती कार्य किया जाएगा। जिसके कारण दिनांक 20.09.25 को हटिया ग्रिड 1 से निकलने वाले 33 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति 11:15 बजे से 05:00 बजे तक बाधित रहेगी।

विद्युत आपूर्ति बाधित होने वाले 33 केवी फीडर का नाम

(1) 33 केवी धुर्वा

(2) 33 केवी अरगोड़ा

(3) 33 केवी कांके

(4) 33 केवी पुंदाग

(5) 33 केवी R & D

(6) 33 केवी High Court

संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है, की विद्युत से संबंधित आवश्यक कार्य की उक्त समय से पूर्व कर लें।

***********************

 

राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया

झारखंड में IPS अधिकारियों का तबादला

रांची,19.09.2025 – झारखंड सरकार ने कई IPS अधिकारीयों का तबादला एक साथ किया है, इसमें DGP अनुराग गुप्ता से ACB का प्रभार वापस ले लिया गया है। अनुराग गुप्ता से CID का भी प्रभार वापस ले लिया गया है । प्रिया दुबे को एसीबी का ADG बनाया गया है ।

*राजीव रंजन को राँची का नया SSP बनाया गया है

*पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

*राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया.

जाने कौन कहां गए

* डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और ईसीबी के प्रभार से विमुक्त किया गया.

* वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

*सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया.

*प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया.

*रांची आईजी मनोज कौशिक आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे.

* बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया.

*नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया.

* दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया.

*सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे.

*सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया.

*आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया.

*सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया.

*चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया.

*शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब बनाया गया.

*चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.

* पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया.

*देवघर के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.

*रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया.

*अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.

*एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया.

*अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया.

*श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया.

* रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया.

*दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.

*अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया.

* कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया.

*मनोज स्वर्गीयरी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया.

*मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया.

*पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

*राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया.

*******************************

दुर्गापूजा 2025 एवं सड़क सुरक्षा हेतु अंतर विभागीय समन्वय से सम्बंधित अहम बैठक

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

शहर में सभी जगह manholes और नाली में स्लैब लगाने के निर्देश

पूजा समितियों को तय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित रूप से करने के निर्देश

रांची,18.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक-18 सितंबर 2025 को कार्यालय कक्ष में आगमी दुर्गापूजा 2025 एवं सड़क सुरक्षा हेतु अंतर विभागीय समन्वय से सम्बंधित बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, सभी कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता, विधुत, पथ निर्माण, पेय जल विभाग जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ. सुदेश कुमार, उपस्थित थे।

उपायुक्त ने सम्बंधित सभी पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा की दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे अहम है, साथ उन्हें दर्शन में कोई कठिनाई ना हो यह निश्चित रूप से सुनिश्चित कर ले।

दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

दुर्गापूजा के आयोजन के दौरान सभी पंडालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा की पंडालों में फायर सेफ्टी एवं सभी आवश्यक नियमों का पालन दुर्गा पूजा समिति वालें कर रहें है, की नहीं यह सुनिश्चित करें। साथ ही पूजा पंडालों में कोई भी बिजली का वायर खुला ना हो, ताकि शॉर्ट सर्किट की सम्भावना बिलकुल ना रहे। साथ पूजा समितियों द्वारा अवैध बिजली कनेक्शन नही लिया गया है यह भी सुनिश्चित करें। पूजा समिति तय सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित रूप से करें।

सभी दुर्गापूजा पंडालों में फायर सेफ्टी के इंतजाम सुनिश्चित रूप से हो

दुर्गापूजा के दौरान बिजली सम्बंधित कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। इसको लेकर सभी पूजा पंडालों में फायर सेफ्टी के व्यापक इंतजाम हो यह सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने कई अहम दिशा-निर्देश दिया। साथ ही सम्बंधित पदाधिकारियों से कहा की पंडालों में कही भी खुला वायर पूजा पंडाल समिति वालें ना रखें इसको लेकर पूजा समिति वालों को स्पष्ट निर्देश दे कर सभी निर्धारित मानकों का पालन कराए।

शहर में सभी जगह manholes और नाली में स्लैब लगाने के निर्देश

दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में विभिन्न मार्गो से भीड़ काफ़ी संख्या में दर्शनों के लिए पहुँचती है, जिसकारण शहर के सभी प्रमुख पंडालों के आस-पास एवं अन्य जगहों में manholes और नाली में स्लैब सभी जगह सुनिश्चित रूप से लगाने को लेकर उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

दुर्गापूजा के दौरान मेला में लगने वालें झूला में सुरक्षा मानक का पालन हो

उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की दुर्गापूजा के दौरान मेला में लगने वालें झूला में सुरक्षा मानक का पालन हो इसको लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा की झूला वालें प्रॉपर बिजली कनेक्शन रखें, ताकि शार्ट सर्किट ना हो। कोई वायर खुला ना हो।

सभी दुर्गापूजा पंडाल तय प्रमाण पत्र दे

दुर्गापूजा समिति के द्वारा प्रशासन द्वारा तय सुरक्षा मानकों
सम्बंधित प्रमाण पत्र देने का निर्देश उपायुक्त दिया। साथ कहा की सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित रूप से हो ये सम्बंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करें।

पूजा के दौरान सफाई सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्त करने के निर्देश

दुर्गा पूजा के दौरान सभी प्रमुख पूजा पंडाल एवं अन्य जगह की साफ सफाई के लिए सम्बंधित पदाधिकारी को सफाई सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्त करने के निर्देश उपायुक्त द्वारा दी गई।

काटा टोली फलाई ओवर में सी.सी.टीवी. लगाने के निर्देश

उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते कहा की सुरक्षा दृष्टिकोण से काटा टोली फलाई ओवर में सी.सी.टीवी. लगाए। साथ ही सम्बंधित पदाधिकारी को पिछले दिन हुई बारिस में काटा टोली फलाई में पानी भरने को संज्ञान में लेते हुए पानी जाम ना हो इसको लेकर निर्देश दिया।

********************************

 

हरियाणा में राजनीतिक हलचल हुई तेज, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से हटाया मिनिस्टर शब्द

चंडीगढ़ 18 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हरियाणा के वरिष्ठ बीजेपी नेता और राज्य के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) से ‘मिनिस्टर’ शब्द हटा दिया है। उनके इस कदम के बाद हरियाणा की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। विज ने अब अपनी प्रोफाइल में केवल “अनिल विज अंबाला कैंट, हरियाणा, इंडिया” लिखा है।

यह बदलाव बुधवार देर रात या गुरुवार सुबह के बीच किया गया, जब विज का प्रोफाइल अचानक मंत्री पद की पहचान से खाली नजर आया। इससे पहले उनके अकाउंट पर ‘हरियाणा कैबिनेट मिनिस्टर’ लिखा हुआ था, जो अब गायब है।

हालांकि, इस बदलाव को लेकर विज की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे उनके बदलते राजनीतिक रुख से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे केवल एक व्यक्तिगत चयन बता रहे हैं।

गौरतलब है कि अनिल विज हरियाणा की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और गृह, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके हैं। हाल ही में उन्हें राज्य सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर की गई ऐसी प्रोफाइल एडिटिंग आमतौर पर संकेत देती है कि भीतरखाने कुछ चल रहा है। वहीं समर्थकों का कहना है कि यह कदम विज के ‘नो-नॉनसेंस’ और सीधे संवाद वाले व्यक्तित्व का हिस्सा हो सकता है।

फिलहाल विज की चुप्पी ने अटकलों को और हवा दी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में वे इस पर कोई सफाई देते हैं या नहीं।

***************************

 

अब डाकघरों में बिकेगी बीएसएनएल की सिम, रिचार्ज की भी मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली 18 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : डाक विभाग और सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर साइन किया है, जिसके तहत बीएसएनल के सिम कार्ड्स की बिक्री और रिचार्ज सुविधा डाकघरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को कम करना है।

सरकार ने अनुसार, भारतीय डाक के 1.65 लाख डाकघर बीएसएनएल प्रीपेड सिम कार्ड और टॉप-अप सेवाओं के लिए बिक्री केंद्र के रूप में काम करेंगे।

बीएसएनएल सिम स्टॉक और प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जबकि डाक विभाग बीएसएनएल के लिए नए ग्राहकों को जोड़ेगा और मानकीकृत एवं सुरक्षित तरीके से लेनदेन की सुविधा प्रदान करेगा। बयान में कहा गया है कि असम में चले पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं को खासकर देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए और अधिक सुलभ एवं किफायती बनाना है, जिन्हें अकसर सीमित कनेक्टिविटी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

डाक विभाग की महाप्रबंधक (नागरिक केंद्रित सेवाएं और आरबी) मनीषा बंसल बादल ने कहा, “यह साझेदारी भारतीय डाक की विश्वसनीय पहुंच को बीएसएनएल की दूरसंचार विशेषज्ञता के साथ जोड़ती है जिससे प्रत्येक नागरिक को किफायती और सुलभ कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके।”

दोनों पक्ष संयुक्त रूप से मजबूत निगरानी, ​​मासिक मिलान और साइबर सुरक्षा एवं डेटा गोपनीयता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। बीएसएनएल के दूरसंचार बुनियादी ढांचे को भारतीय डाक की देशव्यापी उपस्थिति के साथ जोड़कर, यह साझेदारी नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के तालमेल में एक नया मानदंड स्थापित करती है।

बीएसएनएल ने हाल ही में आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए देश भर में मेक-इन-इंडिया, अत्याधुनिक 4जी मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है।

इस वर्ष की शुरुआत में, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल को विफलता के कगार से वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के रणनीतिक पुनरुद्धार कदमों को श्रेय देते हुए कहा था कि सरकार द्वारा संचालित दूरसंचार दिग्गज को पिछली सरकार ने ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर छोड़ दिया था।

***************************

 

पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री से की बात, कहा- भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली  18 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की अंतरिम सरकार की पीएम सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत की। उन्होंने हाल ही में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान गंवाने वालों के परिवारों को प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और शांति तथा स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों में भारत के समर्थन को दोहराया।

पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सुशीला कार्की के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की। हाल की दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को मेरी गहरी संवेदनाएं। शांति और स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों में भारत के निरंतर समर्थन की बात दोहराई।”

पीएम मोदी ने नेपाल के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सुशीला कार्की और नेपाल के लोगों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को उनके राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं दीं।”

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर सुशीला कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

बता दें कि सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। बीते शनिवार को उनके नाम का ऐलान हुआ और उसी शाम सुशीला कार्की को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई। अंतरिम सरकार के गठन के साथ नेपाल की संसद को भंग करते हुए आम चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया गया है।

नेपाल में यह सत्ता-परिवर्तन ‘जेन-जी’ आंदोलन के बाद हुआ है, जिन्होंने केपी शर्मा ओली की सरकार को गिराया। 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध के खिलाफ नेपाल के युवाओं ने अपना विरोध शुरू किया था, लेकिन यह विरोध हिंसक प्रदर्शन में बदल गया था। केपी शर्मा ओली की सरकार के कई मंत्रियों के घर फूंक दिए गए थे। यहां तक कि इस आंदोलन के दबाव में केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

**********************

 

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान, LoC से सटे इलाकों में लॉन्चिंग पैड एक्टिव; घुसपैठ की फिराक में 40 आतंकी

श्रीनगर 18 Sep,  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने कश्मीर में मरनासन्न आतंकवाद को जिंदा करने के लिए बड़े पैमाने पर घुसपैठ का षडयंत्र रचा है। इसके तहत नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ लगे इलाकों में और जम्मू-कश्मीर व पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कई नए लॉन्चिंग पैड सक्रिय किए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि करीब एक दर्जन नए लॉन्चिंग पैड पिछले एक माह के दौरान एलओसी के पार सक्रिय हुए हैं। ये प्रमुख जगहें राजौरी-पुंछ, बारामुला-कुपवाड़ा और गुरेज के पास बताई जा रही हैं। साथ ही जम्मू के सांबा जिले के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार लूनी और बड़ा बाबा मसरुर क्षेत्र में भी दो नए लॉन्चिंग पैड शुरू होने की सूचना है। प्रत्येक लॉन्चिंग पैड पर लगभग दो-तीन आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है, कुल मिलाकर करीब 40 आतंकी सक्रिय बताए जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि इन आतंकियों में अधिकांश पाकिस्तानी पंजाब और ग़ुलाम जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं, जबकि कुछ के कश्मीरी होने का दावा भी किया जा रहा है। कई ऐसे कश्मीरी आतंकियों की पहचान हुई है जो पिछले कुछ वर्षों में घाटी से अचानक लापता हुए थे या पासपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान गए थे।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इन लॉन्चिंग पैडों पर मौजूद आतंकियों को पाकिस्तानी सेना के विशेष दस्ते (एसएसजी) के साथ कुछ दिनों तक प्रशिक्षण भी दिया गया। इनके हैंडलर और आईएसआई अक्टूबर-नवंबर में इन आतंकियों को घाटी में घुसाने की फिराक में हैं। कोशिश यही है कि हिमपात शुरू होने से पहले—यानी सर्दियों आने से पहले—उन्हें घाटी के अंदर स्थित सेफहाउसों तक पहुंचा दिया जाए।

**************************

 

कर्नाटक में वोटर लिस्ट से कटे 6018 नाम, वोट चोरों को बचा रहे मुख्य चुनाव आयुक्त; राहुल गांधी ने लगाए बड़े आरोप

नई दिल्ली 18 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले, यह हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम आने वाला है। यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और स्थापित करने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा है,लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से पकड़ा गया।

 कांग्रेस सांसद ने कहा कि हुआ यूं कि वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया, और उसने पाया कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था।

उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया। न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे पता था। किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट किया है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं इस मंच पर ऐसा कुछ भी नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत सत्य पर आधारित न हो। मैं अपने देश से प्यार करता हूं, अपने संविधान से प्यार करता हूं, लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता हूं, और मैं उस प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं। मैं यहां ऐसा कुछ नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत प्रमाण पर आधारित न हो जिसे आप निर्धारित कर सकें।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में कांग्रेस ने लिखा कि कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है।

**************************

 

बुजुर्गों से व्यवहार पर फिर विवादों में केंद्रीय मंत्री गोपी, मदद मांगने आई महिला को झिड़का

थ्रिसूर 18 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पहले एक बुजुर्ग को मदद से इनकार करने पर आलोचना झेल चुके केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी एक बार फिर नए विवाद में घिर गए हैं।

इस बार वह एक बुजुर्ग महिला को दिए अपने जवाब को लेकर चर्चा में हैं। महिला एक बैंक घोटाले में डूबी अपनी रकम वापस दिलाने के लिए मंत्री से गुहार लगा रही थी, जिस पर सुरेश गोपी ने उन्हें मुख्यमंत्री के पास जाने की सलाह दे डाली और सरेआम “ज्यादा बात मत करो” कहकर झिड़क दिया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना केरल के थ्रिसूर जिले के इरिंजालाकुडा की है। एक बुजुर्ग महिला 2023 में हुए एक सहकारी बैंक घोटाले में फंसी अपनी जमा राशि वापस पाने के लिए केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी से मदद मांगने पहुंची थी।

इस पर मंत्री गोपी ने महिला से कहा, चेची (दीदी), ज्यादा बात मत करो। अपने मुख्यमंत्री को बोलो कि ईडी ने वह रकम बैंक को लौटा दी है और जाकर ले आओ।

जब महिला ने मंत्री से मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने में मदद का अनुरोध किया, तो उन्होंने कहा, इसके बाद आप मेरी छाती पर चढ़ जाएंगी। क्या आपके मंत्री यहां नहीं रहते? महिला के यह कहने पर कि ‘आप भी मंत्री हैं’, गोपी ने जवाब दिया, “मैं देश का मंत्री हूं।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब सुरेश गोपी का बुजुर्गों के प्रति ऐसा व्यवहार सामने आया हो।

अभी 12 सितंबर को ही त्रिशूर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान वेलायुधन नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने घर दिलाने में मदद के लिए उन्हें आवेदन देना चाहा था, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक रूप से आवेदन लेने से इनकार कर दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।

लगातार हो रही आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए गोपी ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी ‘अनजाने में हुई गलतियों’ को राजनीतिक लाभ के लिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

उन्होंने वेलायुधन मामले का जिक्र करते हुए कहा कि हालांकि उन्हें खुशी है कि माकपा कार्यकर्ताओं ने बुजुर्ग को घर देने का वादा किया है, लेकिन कुछ लोग उनकी ‘अनजानी भूल’ का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में जनता से बात करते हुए गोपी ने कहा, उन्हें अपना राजनीतिक अभियान चलाने दीजिए, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि मेरे भीतर जो आग है, वह बुझाई नहीं जा सकती।

************************

 

कंगना रनौत आए तो थप्पड़ मार देना, कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल से भड़की आग

चेन्नई 18 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केएस अलागिरी ने लोगों से अपील की है कि अगर कंगना तमिलनाडु आती हैं, तो उन्हें तमाचा मार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कंगना को अहंकारी बताते हुए उन पर बेतुकी बातें करने का आरोप लगाया।

दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केएस अलागिरी से कंगना रनौत के उस पुराने बयान पर सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि महिला कार्यकर्ता 100 रुपये लेकर विरोध प्रदर्शनों में शामिल होती हैं। इस सवाल पर अलागिरी अपना आपा खो बैठे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए ‘थप्पड़ कांड’ का जिक्र करते हुए कहा, कंगना रनौत ने कई बार ऐसी बेतुकी बातें की हैं। एक बार जब वह एयरपोर्ट पर थीं तो एक महिला सुरक्षाकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था… जब वह (कंगना) इस तरफ आएं, तो आपको यह बात भूले बगैर उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए।

यह पूरा विवाद साल 2020 में हुए किसान आंदोलन के दौरान कंगना द्वारा किए गए एक ट्वीट से जुड़ा है। कंगना पर आरोप लगे थे कि उन्होंने आंदोलन में शामिल एक 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला मोहिंदर कौर को अपमानित किया था। कंगना ने कथित तौर पर उन्हें गलती से शाहीन बाग की बिल्किस बानो समझ लिया था और कहा था कि ऐसी महिलाएं 100 रुपये लेकर किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो जाती हैं।

गौरतलब है कि इसी साल लोकसभा चुनाव जीतने के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया था। कुलविंदर कौर ने कहा था कि वह किसान आंदोलन पर कंगना की टिप्पणियों से नाराज थीं। अब कांग्रेस नेता ने उसी घटना का हवाला देकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।


 

पीएम मोदी का महिलाओं को तोहफा, एक महीने तक मिलेंगी ये मुफ्त सुविधाएं

धार ,17  सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरती धार से महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत देशभर में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक एक लाख से अधिक मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी शुभारंभ किया।

धार में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह कार्यक्रम भले ही धार में शुरू हो रहा है, लेकिन यह पूरे देश की माताओं और बहनों के लिए है। हमारी नारी शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। अगर घर में मां स्वस्थ रहती है, तो पूरा परिवार ठीक रहता है।

प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं से इन शिविरों का लाभ उठाने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा, ऐसी बहुत सी बीमारियां होती हैं जो चुपचाप आती हैं और गंभीर रूप ले लेती हैं। मैं देशभर की अपनी माताओं-बहनों से, जिन्होंने मुझे हमेशा अपना आशीर्वाद रूपी रक्षा कवच दिया है, आज कुछ मांगने आया हूं।

मैं आपसे मांगता हूं कि आप संकोच किए बिना इन कैंपों में जाकर अपनी जांच जरूर कराएं। एक बेटे और एक भाई के नाते मैं आपसे इतना तो मांग ही सकता हूं।

पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि इन शिविरों में एक भी पैसा खर्च नहीं होगा। उन्होंने कहा, जांच भी मुफ्त होगी और दवाई भी मुफ्त होगी। आपके उत्तम स्वास्थ्य से सरकारी तिजोरी की ज्यादा कीमत नहीं है।

देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (ष्ट॥ष्ट) और जिला अस्पतालों में एक लाख से अधिक शिविर लगेंगे। इन शिविरों में बीपी, डायबिटीज, कैंसर, एनीमिया और सिकल सेल रोग जैसी गैर-संचारी बीमारियों की मुफ्त जांच की जाएगी।

मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों के सहयोग से स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, त्वचा और मनोरोग समेत कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के दौरान पोषण, टीकाकरण और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषयों पर भी जागरूकता फैलाई जाएगी।

*************************

 

प्रयागराज के नाविकों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

योजनाओं के लिए जताया आभार

प्रयागराज ,17  सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रयागराज के संगम तट पर नाव चलाने वाले नाविकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई दी। नाविकों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की। पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए नाविकों ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है।

प्रयागराज में इस साल की शुरुआत में हुए विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन ‘महाकुंभ’ न केवल आस्था का केंद्र बना, बल्कि नाविकों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर भी लेकर आया।

इस आयोजन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई, जिससे नाविकों को अच्छी कमाई का मौका मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्ग नाविकों तक ने केंद्र की योजनाओं के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं ने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।

नाविक अशोक निषाद ने कहा, मैं करीब 40 साल से नाव चला रहा हूं और पीएम मोदी की सरकार में काफी बदलाव देखने को मिला है। इस सरकार ने स्वच्छता समेत कई मुद्दों पर फोकस किया, जिसका असर दिखाई दिया है। प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ में सभी नाविकों को लाभ हुआ और इसकी सफलता का श्रेय पीएम मोदी को जाता है।

नाविक ननका निषाद ने  से बातचीत में बताया कि मैं 30 साल से नाव चला रहा हूं। पूर्व और अबकी सरकार की तुलना करूं तो वर्तमान सरकार ने काफी काम किया है। घर-घर राशन पहुंचा है और कई योजनाओं का लाभ लोगों को मिल पा रहा है।

नाविक विक्कू निषाद ने कहा, मुझे लगता है कि 2014 के बाद से देश में बड़ा बदलाव आया है। पीएम मोदी और सीएम योगी के आने के बाद हमारी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई। अब हमारे पास हेल्थ इंश्योरेंस है, हमें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है और जिंदगी सुरक्षित है। 2 लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस कई लोगों के लिए बहुत मददगार साबित हुआ है।

कई नाविकों ने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य, राशन और रोजगार से संबंधित सरकारी योजनाओं से उन्हें सीधे लाभ हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी को लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आने वाले वर्षों में भी देश का नेतृत्व करते रहें।

उन्होंने एक स्वर में कहा, पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। वे आने वाले कई वर्षों तक हमारे प्रधानमंत्री बने रहें।

**************************

 

75वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का जताया आभार

नई दिल्ली ,17  सितंबर  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत देशभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना की जा रही है। पीएम मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार राष्ट्रपति जी। 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह और सहयोग से हम सशक्त, समर्थ और स्वावलंबी भारतवर्ष के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। इस दिशा में आपके विजन और विचार हमारे लिए बहुत प्रेरणादायी हैं।

उपराष्ट्रपति को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, आपके शुभकामना संदेश के लिए धन्यवाद, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन। आपकी शुभकामनाएं राष्ट्र की सेवा के लिए मेरे संकल्प को और मजबूत करती हैं।

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘एक्स’ पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, भारत के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है।

आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें व अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।

उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आपके दीर्घ, स्वस्थ और मातृभूमि की सेवा में समर्पित जीवन की कामना करता हूं।

इस दौरान, पीएम मोदी ने देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, देशभर के अपने परिवारजनों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि के शिल्पकार की विशेष आराधना के इस पावन अवसर पर नवसृजन में जुटे सभी कर्मयोगियों को मेरा हृदय से अभिनंदन। आपकी प्रतिभा और परिश्रम सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारतवर्ष के निर्माण में बहुत मूल्यवान है।

****************************

 

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत एवं पोषण माह 2025 का शुभारंभ

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र हातमा भट्टा ऊपर टोला (रांची सेंटर) के प्रांगण में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत

पोषण माह 2025 (17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025) का शुभारंभ भी किया गया, जो बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और समुदाय के समग्र कल्याण के लिए पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है

“पोषण और स्वच्छता समुदाय की नींव हैं। मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री

निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए आंगनवाड़ी सेविकाओं को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए

रांची, 17.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के द्वारा आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को आंगनवाड़ी केंद्र हातमा भट्टा ऊपर टोला (रांची सेंटर) के प्रांगण में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत की इस अवसर पर पोषण माह 2025 (17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025) का शुभारंभ भी किया गया, जो बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और समुदाय के समग्र कल्याण के लिए पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

पोषण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, और शौचालय के उपयोग के महत्व पर जोर

कार्यक्रम में अपने संबोधन में उपायुक्त ने पोषण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, और शौचालय के उपयोग के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने उपस्थित जन समूह को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बच्चों के पोषण को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा, “पोषण और स्वच्छता समुदाय की नींव हैं। मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत

उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्र हातमा में रिबन काटकर मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी खुशी में शामिल हुए।

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जो बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह केंद्र बच्चों और महिलाओं के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में कार्य करेगा।

पोषण प्रचार रथ का शुभारंभ

पोषण माह 2025 के तहत जागरूकता अभियान को गति देने के लिए 04 पोषण प्रचार रथों को उपायुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये प्रचार रथ रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पोषण, स्वच्छता, और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी का प्रसार करेंगे, जिससे समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए आंगनवाड़ी सेविकाओं को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची ने इस वर्ष के पोषण माह की थीम और निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए आंगनवाड़ी सेविकाओं को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं से समुदाय स्तर पर सक्रिय भागीदारी और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस वर्ष की थीम बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, और स्वच्छता पर केंद्रित है, जिसके तहत कई जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं, और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनवाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, और किशोर बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। उनकी सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह इस बात का प्रमाण था कि मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र उनके लिए एक नया और बेहतर अवसर लेकर आया है।

पोषण माह 2025: एक नई शुरुआत

पोषण माह 2025 का शुभारंभ रांची जिला प्रशासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, और समग्र विकास के लिए है। यह अभियान न केवल जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा, बल्कि समुदाय को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

***********************

 

कलम के सिपाही का मैदान में भी दिख रहा जौहर : सुदिव्य कुमार

फुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल में बेतला ने राजमहल को हराकर चैंपियन ट्रॉफ़ी जीती

रांची,17.09.2025 – कलम और माइक थामे पत्रकारों को आज इस रूप में देखकर ख़ुशी हो रही है। कलम के सिपाही खेल के मैदान में भी जौहर दिखा रहे हैं।यह कहना था झारखंड के खेलकूद एवं युवा विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू का।आज बुधवार को वे रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच का किक मारकर उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

सीसीएल द्वारा प्रायोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बेतला की टीम ने राजमहल को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

मैच का पहला हल्फ़ गोल रहित रहा, जिसमें दोनों ही टीमें एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहीं। हालांकि, दूसरे हाफ में बेतला ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बेतला के लिए पहला गोल नूतन तिर्की ने किया, जिसके कुछ देर बाद शंकर ठाकुर ने भी एक और गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। राजमहल की टीम ने वापसी के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन वे कोई गोल नहीं कर पाए।

टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। फाइनल में शानदार खेल के लिए शंकर ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इसके अलावा नूतन तिर्की को मैन ऑफ़ द सीरीज और गोल्डन बूट, प्रमोद सिंह को बेस्ट गोलकीपर, मोनू कुमार को बेस्ट फॉरवर्ड का खिताब दिया गया। दोनों ही फाइनलिस्ट को ट्रैकसूट दिया गया साथ ही

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को हेलमेट भी प्रदान किए गए।

पानासिया सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का सहयोग रहा।

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, संयुक्त सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह और कार्यकारी सदस्य राजू प्रसाद, आलोक सिन्हा, संजय सुमन, आरजे अरविंद, मोनू कुमार, सौरभ शुक्ला, अंजनी कुमार, चंदन भट्टाचार्य व विजय मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

***************************

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री करमा मिलन समारोह में शामिल हुए

जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने एक साथ मिलकर करमा पर्व की खुशियों को साझा किया

समाहरणालय के कर्मचारियों ने अपनी कला के माध्यम से झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया

रांची,16.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने  16 सितंबर 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित सभागार में आयोजित करमा मिलन समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने एक साथ मिलकर करमा पर्व की खुशियों को साझा किया। यह समारोह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का एक जीवंत प्रतीक रहा।

इस समारोह में उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ भुवनिया, अपर समाहर्ता राँची, श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी राँची, श्रीमती मोनी कुमारी, ITDA राँची, श्री संजय भगत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राँची, श्री के. के. राजहंस, जिला नजारत उप समाहर्ता राँची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राँची, श्री अखिलेश कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी राँची, श्रीमती सारिका भगत, SAR राँची, श्रीमती मनीषा तिर्की, EDC, श्रीमती वंदना ज्योति कुजूर, कार्यापालक दंडाधिकारी श्री जफर हसनात, सुश्री साइनी तिग्गा, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राँची, श्री राजीव कुमार, जिला खनन पदाधिकारी राँची, श्री अबु हुसैन सहित जिला प्रशासन के सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा, “करमा पर्व हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा एक अनमोल उत्सव है, जो हमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर आगे बढ़ने का संदेश देता है। आज का यह समारोह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने का एक शानदार उदाहरण है।”

समाहरणालय के कर्मचारियों ने अपनी कला के माध्यम से झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया

कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समाहरणालय के कर्मचारियों ने अपनी कला के माध्यम से झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया, जिसे देखकर सभी उपस्थित लोगों में गर्व और उल्लास की भावना जागृत हुई। उपायुक्त ने कर्मचारियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रदर्शनों ने न केवल हमारी संस्कृति को उजागर किया, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत किया।

पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने की प्रेरणा

उपायुक्त ने कहा कि करमा पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, “यह पर्व हमें सिखाता है कि हम अपनी परंपराओं को संजोए रखें और अगली पीढ़ियों तक इसे पहुंचाएं। हमारी सांस्कृतिक धरोहर हमें एक सूत्र में बांधती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है।”

इस समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखें और इसे भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाने में योगदान दें

उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के उत्साह और एकजुटता की सराहना की। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपनी इस समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखें और इसे भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाने में योगदान दें।

मांदर की धुन से अपने आप को रोक नही पाए उपायुक्त

इस कार्यक्रम के दौरान ज़ब मांदर की धुन ज़ब गूंज रही थी, सब के पैर थिरक रहें थे, सभी इस आनंद में इतना खो गए की अचानक मांदर की धुन से अपने आप को रोक नही पाए उपायुक्त उन्होंने मांदर अपने गले में लटकाया और मांदर बजाने लगे, ज़ब उन्होंने मांदर बजाया तो उनके साथ जिला के तमाम वरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मी थिरकने लगे। ये दृश्य सबके मन को मोहने वाला रहा, जो सभी की यादों में हमेशा सुनहरी यादों का गवाह बनेगा। यह क्षण निश्चित रूप से सभी के लिए एक अविस्मरणीय और सुनहरी याद बनेगा।

*************************

 

घरेलू गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग एवं व्यावसायिक उपयोग पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

हरमू बाजार में संचालित दुकान पर छापा

दुकान संचालक के खिलाफ FIR, 12 सिलिंडर जब्त

गैस रिफिलिंग में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी जब्त

रांची,16.09.2025 – घरेलू गैस सिलिंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की जांच एवं कार्रवाई हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार गठित विशेष छापामारी दल ने आज कार्रवाई की। छापामारी दल ने हरमू बाजार में संचालित एक दुकान पर छापा मारा।

छापामारी के दौरान दुकान संचालक को घरेलू गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग करते हुए पाया गया। मौके से 14.02 किलोग्राम क्षमता वाले 05 (पांच) गैस सिलिंडर, 05 किलोग्राम का 01 (एक) गैस सिलिंडर एवं 02 किलोग्राम क्षमता वाले 06 (छह) गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त गैस रिफिलिंग में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी टीम द्वारा सीज कर लिया गया।

यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों एवं गैस सिलिंडर नियमावली (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) ऑर्डर 2000 के अंतर्गत की गई। साथ ही, आरोपी के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस सिलिंडर का अवैध व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि होती दिखे तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

**************************

 

चौकीदारों की सीधी नियुक्ति के लिए अंतिम रूप से चयनित 251 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

नशे के खिलाफ सख्त संदेश

अफीम की खेती के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी

“माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील दिशा-निर्देशों के आलोक में राँची जिले में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री

रांची,16.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने  16 सितंबर 2025 को राँची के समाहरणालय, ब्लॉक-ए, सभागार में चौकीदारों की सीधी नियुक्ति के लिए अंतिम रूप से चयनित 251 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची श्री प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक शहर राँची श्री अजीत कुमार, प्रभारी उप समाहर्ता सामान्य शाखा राँची श्री बिवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राँची श्रीमती उर्वशी पांडेय और सर्जेट मेजर श्री आनंद खलखो उपस्थित थे।

“माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील दिशा-निर्देशों के आलोक में राँची जिले में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया

नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि चौकीदारों को दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करना होगा। उन्होंने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील दिशा-निर्देशों के आलोक में राँची जिले में चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है। सभी नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए यह नियुक्ति की गई है।”

समाज सेवा के प्रति समर्पण और उत्साह बनाए रखें

उपायुक्त ने नवचयनित चौकीदारों से समाज सेवा के प्रति समर्पण और उत्साह बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आप सभी को समाज के लिए बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षण के बाद आपकी पदस्थापन होगी, और इस दौरान आपको समाज की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। यह जिम्मेदारी विकसित गाँव, विकसित राज्य और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगी।”

नशे के खिलाफ सख्त संदेश

उपायुक्त ने विशेष जोर देते हुए नवचयनित चौकीदारों से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “ईश्वर ने आपको सरकारी सेवा में आने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन नशा आपके और आपके परिवार के लिए हानिकारक है। यह आर्थिक और सामाजिक नुकसान का कारण बनता है।” उन्होंने खैनी, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि कुछ लोग आपको गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको दृढ़ता के साथ नशे से बचना होगा।

आपको समाज के असामाजिक तत्वों से सावधान रहना है, जो आपको लालच देकर गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं

उपायुक्त ने समकालीन चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में ड्रग्स का चलन बढ़ रहा है, और कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से अफीम की खेती कर रहे हैं। उन्होंने चौकीदारों से अपने क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने और प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “आपको समाज के असामाजिक तत्वों से सावधान रहना है, जो आपको लालच देकर गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।”

उत्तरदायित्वों को पूरी संजीदगी से निभाने की सलाह दी गई

अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस अधीक्षक शहर ने भी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उत्तरदायित्वों को पूरी संजीदगी से निभाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि चौकीदारों को अपने कार्यों को कैसे व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा करना है।

समाज और राज्य का विकास सुनिश्चित करें

उपायुक्त ने नवचयनित चौकीदारों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ करें, ताकि समाज और राज्य का विकास सुनिश्चित हो सके।

**************************

 

मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट: राजमहल और झुमरा फाइनल में

रांची प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फ़ाइनल 17 सितम्बर को

रांची,16.09.2025 –  रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का सेमीफाइनल मुक़ाबला आज मंगलवार को सीसीएल गांधीनगर के ग्राउंड में खेला गया।

रोमांचक मुकाबले में राजमहल और बेतला की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को सुबह 9:30 बजे सीसीएल गांधीनगर स्टेडियम में खेला जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सन्तोष गंगवार मौजूद रहेंगे।

मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच राजमहल और दलमा के बीच खेला गया। यह मैच काफी कांटे का रहा, जिसमें राजमहल ने 1-0 से जीत हासिल की। मैच का एकमात्र गोल दलमा के एक खिलाड़ी के आत्मघाती गोल से हुआ, जिसने राजमहल को फाइनल में पहुंचा दिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए राजमहल के मोनू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में मुख्य अथिति के रूप में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप ने संयुक्त रूप से दिया।

दूसरा सेमीफाइनल बेतला और झुमरा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बेतला की टीम ने झूमरा को 1-0 से हराया। झुमरा की ओर से दूसरे हॉफ में नूतन तिर्की ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने संयुक्त रूप से दिया।

सेमी फाइनल मैच में अतिथि के रूप में कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, अतिथियों के रूप में सीसीएल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक गुप्ता, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य पीके झा, पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सन्तोष कुमार महतो, महिला नेत्री परी पासवान, हाईकोर्ट की अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य, समाजसेवी पिंकी यादव, रिंकी यादव, सीडब्ल्यूसी हजारीबाग की चेयरपर्सन रुपा कुमारी, एक्ट्रेस नमिता सिंह, रेखा पाठक, मारिआ सहाब मुख्य रूप से उपस्थित थे।

टूर्नामेंट को सफल बनाने में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, संयुक्त सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह और कार्यकारिणी सदस्य आलोक सिन्हा, आरजे अरविंद, मोनू कुमार, चन्दन भट्टचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

***********************

 

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने 2.50 करोड़ रुपए की लूट का किया खुलासा

मुंबई 16 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : मुंबई के गिरगांव में हुई 2.50 करोड़ रुपए की लूट का मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने खुलासा कर दिया है। टीम ने लूट के आरोपी इब्राहिम शेख को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लूटकांड के मास्टरमाइंड शेख को गिरफ्तार किया गया। शेख के पास से लूट के 29.50 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। आरोपी मुंब्रा का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

जांच में पता चला कि इब्राहिम ने अपने लहसुन के कारोबार में हुए घाटे को पूरा करने के लिए लूट की योजना बनाई थी। यह लूट 10 सितंबर को हुई थी। उसे किसी ने पिंटू के पैसा लाने की जानकारी पहले ही दे दी थी, जिसके बाद उसने लूट की योजना बनाई थी।

इब्राहिम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बैजनाथ उर्फ पिंटू यादव की कार को रोककर उस पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया था। आरोपी पिंटू के बेहोश होने के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर 2.50 करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए थे।

फाइनेंस कंपनी के मालिक नारायण हरि महावीर प्रसाद हालन ने वीपी रोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था कि उसका कर्मचारी पिंटू पैसा लेकर जा रहा था। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने गिरगांव में एक निर्माणाधीन इमारत के नीचे रुपए लूट लिए। अस्पताल में जब पिंटू को होश आया तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर इब्राहिम शेख को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस इब्राहिम से पूछताछ कर रही है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी पता कर रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि इससे पहले वह किन-किन घटनाओं में शामिल था और उसके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं और वे सब कहां हैं। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जिसने पिंटू की जानकारी दी थी।

**************************

 

बस स्टैंड डूबा… बसें और कई वाहन बहे, हिमाचल के मंडी में बारिश ने मचाया तांडव

मंडी 16 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :  मंडी जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। धर्मपुर में बस स्टैंड और आसपास के घरों व दुकानों में पानी भर गया।

तेज बहाव के चलते 10 से ज्यादा सरकारी बसें और गाड़ियां बह गईं। कुछ लोगों के भी पानी में बहने की खबर है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने बताया कि धर्मपुर में 6 लोग लापता हैं।

 तेज बारिश के कारण सोन खड्ड में अचानक बाढ़ आ गई। रात 2 से 3 बजे के बीच कई घरों की पहली मंजिलें पानी में डूब गईं। मंगलवार सुबह पानी का स्तर कम हुआ, लेकिन तब तक कई जगह नुकसान हो चुका था। इसी बीच मंडी के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से एक मकान ढह गया।

इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दो लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया, एक शव बरामद हुआ है जबकि दो अब भी लापता हैं। बचाव कार्य जारी है।

शिमला में भी हालात खराब हैं। हिमलैंड, बीसीएस स्कूल और पांजली में लैंडस्लाइड के कारण 15 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दब गईं। हिमलैंड में भूस्खलन के चलते शिमला की लाइफलाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड बंद हो गया है।

मौसम विभाग शिमला ने मंगलवार को छह जिलों – बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर – के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

हालांकि बुधवार से बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आने की संभावना है, लेकिन अभी मानसून के जाने के कोई संकेत नहीं हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहें। राहत और बचाव दल लगातार काम में जुटे हुए हैं।

*************************