आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपका सेहत बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात प्रसन्नतादायक रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

कर्क राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढऩे के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढिय़ा माहौल आपको खुश कर सकता है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

*****************************

 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का निरीक्षण किया

स्मार्ट सिटी, रांची,09.12.2024 (FJ) मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास एवं पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बच्चों के खेलने की व्यवस्था, झूला इत्यादि लगाने का भी निर्देश दिए।

मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग श्री सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग श्री अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री अमित कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी श्री राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

****************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

आप ने जारी की दूसरी लिस्ट, सिसोदिया की बदली सीट

पटपडग़ंज से लड़ेंगे अवध ओझा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 

नई दिल्ली,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी है।

इस बार पार्टी ने उन्हें पटपडग़ंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं पटपडग़ंज से आप ने अवध ओझा को टिकट दिया है, जिन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।

इसके अलावा आप ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी) को टिकट दिया है।

वहीं पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिड़ला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया, देवली से प्रेम कुमार चौहान, त्रिलोकपुरी से अंजना पारछा, पटपडग़ंज से अवध ओझा, कृष्णा नगर से विकास बग्गा, गांधी नगर से नवीन चौधरी (दीपू), शाहदरा से पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी और मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने नवंबर में अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इनमें आम आदमी पार्टी ने छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी, किराड़ी से अनिल झा, विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह ,बदरपुर से राम सिंह, सीलमपुर से जुबैर चौधरी , सीमापुरी से वीर सिंह धींगान, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, मटियाला से सोमेश शौकीन को टिकट दिया था

***************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुरू हुआ ट्रायल रन

उतारा गया इंडिगो विमान

नोएडा,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहे जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अगले साल उद्घाटन से पहले सोमवार को अपना पहला ट्रायल रन पूरा किया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) ने बताया कि ट्रायल रन 15 दिसंबर तक चलेगा.

इस दौरान फ्लाइट के जरिए हवाई अड्डे का डाटा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) दर्ज करेगा।ट्रायल के दौरान कोई समस्या आती है तो उसे दूर किया जाएगा।

सोमवार को इंडिगो विमान ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में हवाई अड्डे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इस दौरान उसका पानी की बौछार से स्वागत किया गया।

एनआईएएल ने बताया कि हवाई अड्डे को अप्रैल 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य है, जिसके लिए 2 पड़ाव पार कर लिए हैं। उड़ान और हवाई पट्टी के परीक्षण के लिए आवश्यक लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू हो गया है।वाणिज्यिक उड़ानों के लिए लाइसेंस 90 दिन पहले दिए जाएंगे।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रतिवर्ष 1.20 करोड़ यात्रियों को संभालने और 96,400 उड़ानों का प्रबंधन करने की उम्मीद है। पहले चरण में, हवाई अड्डे में एक टर्मिनल, एक हवाई पट्टी, 10 एयरोब्रिज और 25 पार्किंग स्टैंड होंगे।

हवाई अड्डे का निर्माण 1,334 हेक्टेयर में किया जा रहा है। यह दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतररराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 72 किलोमीटर, नोएडा से 52 किलोमीटर और आगरा से 130 किलोमीटर दूर है।यह उत्तर प्रदेश का 5वां हवाई अड्डा है।

*****************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

117 यात्रियों को लेकर कोच्चि जा रहा विमान में तकनीकी खराबी

लोगों की अटक गईं सांसें

चेन्नई में आपात स्थिति में विमान को उतारा गया

चेन्नई,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। चेन्नई से कोच्चि जा रहे एक निजी विमान में तकनीकी खराबी आ गई। ये जानकर विमान में सवार सभी यात्रियों की सांसें अटक गईं।

तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद चेन्नई में आपात स्थिति में विमान को उतारा गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में 100 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

उन्होंने बताया कि सभी यात्री और अन्य सुरक्षित हैं। अधिकारियों के अनुसार, विमान 117 यात्रियों को लेकर चेन्नई से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। विमान हवा में ही था कि तभी पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद विमान को चेन्नई वापस ले जाया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों की देखरेख में पायलट ने विमान को आपात स्थिति में उतारा। अधिकारी ने कहा लैंडिंग के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए और विमान को सुरक्षित रूप लैंड करा लिया गया।

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली से शिलांग जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को सोमवार सुबह उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8:52 बजे घटी, जिसमें विमान में सवार यात्रियों या चालक दल को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है।

शिलांग जाने वाली इस उड़ान को तकनीकी समस्या आने के बाद एहतियात के तौर पर डायवर्ट कर दिया गया। पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण को सतर्क कर दिया। इसके बाद सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए।
विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। यात्रियों की आगे की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

***********************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

पीएम मोदी ने एलआईसी की बीमा सखी योजना को किया लॉन्च

महिला सशक्तिकरण में होगा अहम योगदान

पानीपत,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पीएम मोदी आज हरियाणा के पानीपत दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एलआईसी की ‘बीमा सखी योजनाÓ की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार दोगुनी रफ्तार से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है।

आज का दिन और भी वजहों से विशेष है। आज 9 तारीख है, शास्त्रों में 9 अंक को बहुत शुभ माना जाता है। 9 अंक नवदुर्गा की नव शक्तियों से जुड़ा है। 9 दिसंबर के दिन ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। आज जब देश संविधान के 75 वर्ष का महोत्सव मना रहा है, 9 दिसंबर की ये तारीख हमें समानता और विकास को सर्वस्पर्शी बनाने की प्रेरणा देती है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि अभी यहां (पानीपत) देश की बहनों-बेटियों को रोजगार देने वाली बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया गया है। मैं देश की सभी बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कुछ वर्ष पहले मुझे, पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू करने का सौभाग्य मिला था।

इसका सकारात्मक प्रभाव हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में हुआ। अब 10 वर्ष बाद, इसी पानीपत की धरती से बहनों-बेटियों के लिए बीमा सखी योजना का प्रारंभ हुआ है। हमारा पानीपत नारीशक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि नारी को सशक्त करने के लिए बहुत आवश्यक है कि उन्हें आगे बढऩे के खूब अवसर मिलें, उनके सामने से हर बाधा हटे। जब नारी को आगे बढऩे का अवसर मिलता है, तो वो देश के सामने अवसरों के नए द्वार खोल देती हैं। लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे जो महिलाओं के लिए वर्जित थे।

भाजपा की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है। आजादी के 60-65 साल बाद भी अधिकतर महिलाओं के पास बैंक खाते नहीं थे, यानी महिलाएं बैंकिंग सुविधाओं से कटी हुई थीं। इसलिए हमारी सरकार ने सबसे पहले माताओं-बहनों के जनधन खाते खुलवाए। आज मुझे गर्व है कि जनधन योजना से 30 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते खुले हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज लाखों बेटियों को बीमा एजेंट, बीमा सखी बनाने का अभियान शुरु हो रहा है यानी जिस सेवा का लाभ पाने से कभी वो वंचित रहीं, आज उसी सेवा से दूसरे लोगों को जोडऩे का जिम्मा उन्हें दिया जा रहा है। आज देश भर की 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं।

उनसे जुड़कर महिलाओं की कमाई हो रही है। बीते 10 वर्ष में हमने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी है। मैं देशभर में स्वयं सहायता समूह की बहनों को भी कहूंगा आपकी भूमिका असाधारण है, आपका योगदान बहुत बड़ा है।

उन्होंने कहा कि आप सभी भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में जुटी हैं। हर चीज को वोट बैंक की तराजू पर तोलने वाले लोग आज बहुत परेशान हैं।

उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि चुनाव दर चुनाव मोदी के खाते में माताओं, बहनों, बेटियों का आशीर्वाद बढ़ता ही क्यों जा रहा है। जिन लोगों ने माताओं-बहनों को सिर्फ वोट बैंक समझा, वो इस मजबूत रिश्ते को समझ भी नहीं पाएंगे।

**********************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर राज्यसभा में जबरदस्त बवाल

सोनिया गांधी के साथ कनेक्शन पर चर्चा की मांग

नईदिल्ली,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों के बीच सोमवार को राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। एनडीए ने कांग्रेस पर विदेशी संगठनों के जरिए देश की सरकार और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का आरोप लगाया।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध एक ऐसे संगठन से है, जिसे अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की ओर से वित्तपोषित किया जाता है, जिसने कश्मीर को भारत से अलग करने के विचार का समर्थन किया है।

इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए बीजेपी के नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की, जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दोपहर 3:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

हंगामे के बीच, बीजेपी के नेता जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता विदेशी संगठनों और जॉर्ज सोरोस जैसे उद्योगपतियों के साथ मिलकर देश की सुरक्षा और स्थिरता को खतरे में डाल रहे हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसेफिक जैसे संगठन जम्मू-कश्मीर को अलग सत्ता के रूप में देखते हैं और इसका वित्तीय सहयोग राजीव गांधी ट्रस्ट से जुड़ा है।

इसके बाद विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा के आरोपों को पूरी तरह से असत्य करार देते हुए पलटवार किया और कहा कि सत्ताधारी दल के लोग खुद गद्दारी कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का यह हंगामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों को छिपाने और मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है।

सभापति जगदीप धनखड़ ने बार-बार दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहा। इस बीच, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के सदस्य जानबूझकर सदन की कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं, ताकि अदाणी और जॉर्ज सोरोस जैसे विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा से बचा जा सके।

**************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

दिल्ली के 40 स्कूलों को एक साथ फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

आप ने बोला केंद्र पर हमला

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में एक बार फिर 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है। सावधानी के तौर पर फायर ब्रिगेड और सुरक्षा विभाग की टीमें स्कूलों में जांच कर रही है।

सोमवार की सुबह 7 बजे आरके पुरम के डीपीएस, पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल, मदर मैरी स्कूल समेत 40 स्कूल मैनेजमेंट को बम की धमकी भरा ईमेल आया है।

ये मामला सामने आते ही सबसे पहले बच्चों को घर भेजा गया और पुलिस को जानकारी दी गई। फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र पर निशाना साधते हुए लिखा, दिल्ली में रोजमर्रा होने वाली फिरौती, हत्याओं, गोलीबारी की घटनाओं के बाद अब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियाँ मिल रही है।

दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की ऐसी बदहाल हालत पहले कभी नहीं रही। भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली वालों को सुरक्षा देने के अपने इकलौते काम में फेल हो चुकी है।

इस खबर को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राशि संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया के जरिए लिखा, दिल्ली वालों ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं देखी थी। अमित शाह को आकर दिल्ली वालों को जवाब देना चाहिए।

वहीं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा, दिल्ली के 40 स्कूलों में बम की यह धमकी दिल दहला देने वाली है। ईश्वर सब ठीक रखें।

दिल्ली में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी समेत सभी नेता लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। इनका कहना है कि केंद्र सरकार के पास एक ही जिम्मेदारी है वह भी सुरक्षा व्यवस्था की। जिसको लेकर केंद्र सरकार का गृह मंत्रालय पूरी तरीके से फेल हो चुका है और लगातार दिल्ली में घटनाएं होती जा रही है।

दिल्ली के स्कूलों में मिली इस धमकी को लेकर अब दिल्ली में राजनीति गर्माने लगी है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी लगातार सुरक्षा व्यवस्था के मामले में केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही थी वही इस बम की घटना से आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया है।

******************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक एकजुट है और आगे भी रहेगा

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। विपक्षी महागठबंधन इंडिया ब्लॉक में हो रही टूट और अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक एकजुट है और आगे भी रहेगा।

इंडिया ब्लॉक को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष अबू आजमी ने गठबंधन से पीछे हटने बात कही है, वहीं शिवसेना (यूबीटी) से विधायक आदित्य ठाकरे ने सपा को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम बताया है।

देश के संविधान और प्रजातंत्र की रक्षा करने के लिए यहां पर हम सभी एक साथ आए हैं। भाजपा इस चीज को दरकिनार करने की कोशिश कर रही है।

महाराष्ट्र के संदर्भ में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, आदित्य ठाकरे ने बहुत स्पष्ट तरीके से बताया था कि अखिलेश यादव हमारे साथ मिलकर वो लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सपा के कुछ अन्य लोग हैं, जो महाविकास अघाड़ी से अलग होने वाले बयान देकर, भाजपा को फायदा दे रहे हैं।

इससे हमें बचना चाहिए। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ रहे हैं। ऐसे में उनकी लड़ाई को कमजोर करना सही नहीं है। वो इसका संज्ञान लेंगे। मेरी उम्मीद है कि महाविकास अघाड़ी में सभी एक साथ होकर यह लड़ाई लड़ेंगे।

मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा, यह बहुत ही शर्मनाक है। ये सरकार हमेशा किसानों के खिलाफ काम करती है। उनके हित के बारे में नहीं सोचती।

उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, इसके बाद तीन काले कानून लाए। जब 700 से अधिक किसान शहीद हुए, तो उन्हें आतंकवादी, एंटी इंडिया, खालिस्तानी समर्थक बताया गया। लेकिन फिर भी वो लड़ाई लड़ते रहे और मजबूर कर दिया कि उन तीन काले कानून को वापस लें।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, तीन काले कानून वापस लेते समय सरकार ने एमएसपी देने का वादा किया था। जो अभी तक नहीं मिली। इसी मांग को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन पुलिस टियर गैस, लाठी चार्ज करके किसानों को घायल करती है।

किसानों को दिल्ली बॉर्डर से आने नहीं देते हैं और उन पर पाबंदी लगाते हैं। ये खुद को किसान प्रेमी बताते हैं, लेकिन उनके विरोध में काम करते हैं। देश के उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फटकारा था कि यह कैसी वादाखिलाफी है, जिस पर उनको संज्ञान लेना चाहिए।

******************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

राज्यसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा ने की प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने तीन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

भाजपा ने हरियाणा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा को हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। रेखा शर्मा करीब 9 साल तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं।
गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा नेता कृष्ण लाल पंवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की एक सीट रिक्त हुई थी।

कृष्ण लाल पंवार इसराना सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा चुनाव पहुंचे और नायब सैनी सरकार में विकास एवं पंचायत, खान और भूविज्ञान मंत्री बने हैं।

इसके अलावा भाजपा ने आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया के नाम पर मुहर लगाई है, जबकि ओडिशा से सुजीत कुमार को प्रत्याशी बनाया है।
इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि नतीजे भी उसी दिन जारी किए जाएंगे। आयोग को 24 दिसंबर से पहले इन सीटों पर चुनाव संपन्न कराना है।

इन छह सीटों में से तीन सीटें आंध्र प्रदेश की हैं। इसके अलावा हरियाणा ,पश्चिम बंगाल और ओडिशा की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे। बता दें कि सभी सीटें मौजूदा सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। उम्मीदवार 13 दिसंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

***************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

6 रेवडिय़ों का झांसा देकर, 12 रबड़ी गये डकार

भाजपा ने साधा आप पर निशाना

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की ‘रेवड़ी पर घोटालों की रबड़ी के रूप में प्रतिक्रिया दी है। भाजपा का कहना है कि आप की दिल्ली सरकार 6 रेवड़ी देकर 12 रबड़ी डकार गई है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ‘रेवड़ी पर चर्चा’ की शुरुआत कर दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाओं के बारे में राष्ट्रीय राजधानी की जनता को बता रही है।

वहीं, भाजपा ने इसके जवाब में सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया, 6 रेवडिय़ों का झांसा देकर, 12 रबड़ी डकार गए। अब आम आदमी पार्टी के एक-एक झूठ का पर्दाफाश होगा। 12 दिन, 12 घोटाले, हर दिन आम आदमी पार्टी के एक नए घोटाले का पर्दाफाश होगा। अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे।

भाजपा ने अपनी पोस्ट में एक फोटो भी शेयर किया जिसमें रबड़ी नंबर 1 का जिक्र करते हुए कहा कि इसके चक्कर में जेल जाना पड़ा। फोटो में शराब घोटाले का जिक्र किया गया है और बताया कि यह 2875 करोड़ रुपये का घोटाला है। फोटो में अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए लिखा है, चार खोखा नोट का, काम मेरा रोज का…।

वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के वाइस चेयरमैन कुलजीत चहल द्वारा अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए लुटियंस दिल्ली में पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में दिल्ली सरकार द्वारा किए गए घोटालों के बारे में बताया गया है।

इस पोस्टर में शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, क्लासरूम निर्माण घोटाला, नकली दवाइयों का घोटाला, बस खरीद घोटाला, राशन वितरण घोटाला, लैब और एक्स रे घोटाला, वाहनों में पैनिक बटन घोटाला, डीएसईयू घोटाला, सीसीटीवी घोटाला, शीशमहल घोटाला और विज्ञापन घोटाले का जिक्र कर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा गया है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी अपनी दिल्ली सरकार द्वारा जनता को मुफ्त में दी जा रही छह रेवडिय़ों (शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा और बसों में महिलाओं की निशुल्क यात्रा) पर पूरी दिल्ली में चर्चा कर उस पर जनता से फीडबैक ले रही है। रेवड़ी पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यह भी पूछ रहे हैं कि इन रेवडिय़ों से उनके घर के आर्थिक हालात में कितना सुधार आया है।

‘आप’ का दावा है कि पहले अगर किसी के घर की आय 15 हजार रुपए थे, तो इन रेवडिय़ों की वजह से आज उसके घर की आय 20 से 25 हजार रुपए हो चुकी है। यानी अब उसे अपने बच्चों की फीस, अपने परिवार के इलाज, बिजली के बिल, पानी के बिल पर पैसे खर्च करने की चिंता नहीं है। वह जो अब पैसा कमा रहा है, अपने खाने, पहनने और अन्य जरूरतों पर खर्च कर रहा है। इन रेवडिय़ों ने उनके जीवन को बहुत आसान बनाया है।

*********************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

 

दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

बच्चों को भेजा गया घर

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के दो बड़े नामी स्कूल डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है।

इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन सभी बच्चों को घर भेज दिया है। धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने अपने बयान में डीपीएस और जीडी गोयनका स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल जांच में किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध तथ्य बाहर निकलकर सामने नहीं आया है।

इससे पहले 20 नवंबर को रोहिणी के वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, तमिलनाडु के एक सीआरपीएफ स्कूल को भी 21 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

20 अक्टूबर को दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में विस्फोट हो गई थी। इससे आसपास की दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। एक खालिस्तानी समर्थक टेलीग्राम ग्रुप ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उस टेलीग्राम के बारे में जानकारी जुटाई।

हाल ही में कई स्कूलों, एयरलाइंस, होटलों और स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि अंत में यह घटनाएं झूठी साबित हुई हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा था कि एयरलाइनों को मिलने वाली झूठी धमकियों की संख्या 2023 में 122 से बढ़कर 2024 में 994 हो गई है, जो 714.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। जून में एयरलाइनों को 666 बम धमकियों वाली कॉल मिली हैं। जून में ऐसी 122 धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं, सितंबर और अक्टूबर 2023 में 15 धमकियों वाली कॉल दर्ज की गई थी।

*************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

पीएम मोदी पानीपत से एलआईसी की बीमा सखी योजना का करेंगे शुरुआत

सशक्त बनेंगी महिलाएं

नई दिल्ली, 9 दिसंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हरियाणा के पानीपत से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ‘बीमा सखी योजना’ का उद्घाटन करेंगे।

इस योजना का उद्देश्य 18-70 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को प्रशिक्षित करना और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है, जिन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है।

‘बीमा सखी योजना’ के तहत पूरे भारत में एक लाख महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें हरियाणा की 8,000 महिलाएं शामिल हैं।

इन महिलाओं को पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा। साथ ही वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को बीमा एजेंट (बीमा सखी) बनने का अवसर मिलेगा। बीमा सखी योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

इस योजना को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, देशभर की माताओं-बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

इसी कड़ी में आज दोपहर बाद करीब 2 बजे हरियाणा के पानीपत में बीमा सखी योजना की शुरुआत का सुअवसर मिलेगा। इस दौरान कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करूंगा।

पीएम मोदी करनाल में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे। टेक्सटाइल सिटी के सेक्टर 13/17 में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए पानीपत को प्रधानमंत्री के स्वागत में 5,000 से अधिक होर्डिंग्स से सजाया गया है।

इस भव्य कार्यक्रम में पूरे हरियाणा से हजारों महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है।

पीएम मोदी की हरियाणा की यह यात्रा विशेष है, क्योंकि इससे पहले 2015 में पानीपत में प्रतिष्ठित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओÓ अभियान की शुरुआत की थी।

22 जनवरी, 2015 को पीएम मोदी ने लड़कियों को बचाने और खासकर राज्य में बिगड़े लिंगानुपात को सुधारने के लिए पानीपत से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को लैंगिक भेदभाव के खिलाफ शिक्षित करना और लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं की प्रभावशीलता में सुधार करना है। इसे 100 करोड़ रुपए की शुरुआती फंडिंग के साथ लॉन्च किया गया था।

विकसित भारत के लिए महिलाओं को सशक्त बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्र और राज्य सरकार के अन्य मंत्री शामिल होने की उम्मीद है।

**************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

संसद परिसर में नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाकर नाटक

राहुल गांधी बने रिपोर्टर

नईदिल्ली,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में गौतम अडाणी के रिश्वतखोरी मामले को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है।

सोमवार को संसद परिसर में विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा पहनकर विरोध-प्रदर्शन किया और नाटक किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रिपोर्टर बने और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अडाणी का एक बनावटी साक्षात्कार लिया।हालांकि, प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शामिल नहीं हुए।

संसद परिसर में सांसद मणिकम टैगोर और सप्त गुरुलका प्रधानमंत्री मोदी और अडाणी का मुखौटा पहनकर गले में हाथ डालकर खड़े थे।इस दौरान राहुल गांधी ने अडाणी का मुखौटा लगाए सांसद से पूछा, आपको क्या चाहिए?

इस पर सांसद ने मोदी का मुखौटा लगाए सांसद के गले में हाथ डालकर कहा, हमें बंदरगाह चाहिए और बहुत कुछ चाहिए।राहुल ने पूछा, कब से आपकी पार्टनरशिप है। सांसदों ने जवाब दिया, सालों से चल रही है। हम दोनों एक हैं।

**************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी से झूमे पर्यटक, सड़कें हुई बंद

शिमला,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार रात को हुई बर्फबारी से पर्यटक खुश हो गए। यह सीजन की पहली बर्फबारी बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिमला से सटे कुफरी, नारकंडा और फागू में भी जमकर बर्फ गिरी है। लौहाल-स्पीती, किन्नौर, कुल्लू, मनाली, चंबा और सिरमौर के ऊंचे इलाकों में और कांगड़ा के धौलाधार की पहाडिय़ों पर भी बर्फ की चादर दिख रही है।भारतीय मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश की संभावना जताई है।

बर्फबारी के कारण शिमला की अंदरूनी सड़कों पर आवाजाही प्रभावित है। हालांकि, शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है।अप्पर शिमला की ओर जाने वाली सड़क को कुछ देर के लिए बंद किया गया था।

अभी हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इस मार्ग पर बस सेवा बहाल कर दी है।बर्फबारी से इलाकों में तापमान भी शून्य से नीचे माइनस में पहुंच गया है। बारिश से तापमान और गिरेगा। अभी स्कूलों में छुट्टी नहीं दी गई है।

****************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

अवैध तरीके से देसी बम बनाने के दौरान धमाका, 3 की मौत

मुर्शिदाबाद,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रविवार रात को बड़ा हादसा हुआ। यहां अवैध तरीके से देसी बन बना रहे लोगों के घर में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा सागरपाड़ा थाना क्षेत्र के खैरतला इलाके में हुआ। यहां मामून मुल्ला नाम के व्यक्ति के घर पर बम बनाने का काम चल रहा था।मृतकों में मामून, साकिरुल सरकार और मुस्तकिन शेख शामिल हैं। शेख महताब कॉलोनी में रहता है।

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि मामून के घर की छत उड़ गई और पूरा घर ढह गया। इस दौरान तीनों के चीथड़े उड़ गए।हादसे के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

धमाके से इलाके में दहशत है। धमाका कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि मामून के घर पर अक्सर रात में ही बम बनाने का काम चलता था।

************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

जूनागढ़ में तेज रफ्तार कार डिवाइडर फांदकर दूसरी कार से टकराई

7 लोगों की मौत

अहमदाबाद,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दूसरी कार से जा भिड़ी। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 5 छात्र शामिल हैं।

हादसा जेतपुर-वेरावल राजमार्ग पर सुबह 8 बजे भंडुरी गांव के पास हुआ है। दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। टक्कर के बाद एक कार में आग भी लग गई।पुलिस ने शवो को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि राजमार्ग पर दोनों तरफ से वाहन अपनी रफ्तार में आ रहे थे। तभी एक कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दूसरी तरफ से आ रही कार से जा भिड़ी।एक कार में 2 लोग, जबकि दूसरी कार में 5 छात्र सवार थे।

सभी छात्र परीक्षा देने कॉलेज जा रहे थे।पुलिस ने बतााय कि एक कार में सीएनजी सिलेंडर टक्कर के बाद फट गया, जिससे वाहन में आग लग गई। जांच जारी है।

********************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन के कारण बंद शंभू बॉर्डर खोलने की याचिका खारिज

नईदिल्ली ,09 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।

याचिका में शंभू बॉर्डर पर आंदोलन की वजह से बंद मार्ग को खोलने के निर्देश देने की मांग की गई थी।

बता दें कि किसान न्यूनतम समर्थम मूल्य की मांग को लेकर 8 महीने से बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

*************************

Read this also :-

पुष्पराज की आंधी में उड़ा बॉक्स ऑफिस

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

धांसू पोस्टर शेयर कर बताई तारीख

09.12.2024 (एजेंसी)  – 2024 खत्म होने को है और दिसंबर का महीना एक के एक बाद मास एंटरनेटर देकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा ही रही है.

अब इसी बीच वरुण धवन की बेबी जॉन भी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है. अब हाल ही में इसके ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए मेकर्स ने बताया कि आखिर बेबी जॉन का ट्रेलर कब देखने को मिलेगा.

वरुण धवन की बेबी जॉन साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानि 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस मास एंटरटेनर के ट्रेलर की रिलीज डेट भी अब मेकर्स ने बता दी है.

बता दें इसके लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि बेबी जॉन का ट्रेलर कल ही यानि 9 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है.

हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर एटली ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर रिलीज करते हुए ट्रेलर की डेट बताई. पोस्टर में वरुण खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं.

पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, द काउंटडाउन शुरू, बेबी जॉन का एक्शन दिखने के लिए तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल रिलीज होगा, बेबी जॉन सिनेमाघरों में 25 दिसंबर को रिलीज होगी.

दर्शकों ने बेबी जॉन के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था. टीजर की शुरुआत एक बच्ची से होती है जो अपने पापा जो कि वरुण धवन हैं के बारे में बताती हैं.

दूसरी तरफ वरुण एक पुलिस ऑफिसर के रुप में फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. इसमें जैकी श्रॉफ बतौर विलेन नजर आएंगे जिनका लुक भी टीजर में काफी खूंखार था.

बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी का भी अहम रोल है उनकी झलक भी टीजर में देखने को मिली. बेबी जॉन से कीर्ति बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रही हैं.

बता दें बेबी जॉन एटली की फिल्म थेरी का रीमेक है जो 2016 में रिलीज हुई थी इसमें थलापति विजय और सामंथा ने लीड रोल किया था. बेबी जॉन को कलीश ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वरुण के साथ फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी नजर आएंगे.

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही आपके अधूरे काम पूरे भी होंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे, जिसका पूरा फायदा मिलेगा। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। महिलाओं को आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 3

वृष राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आज आप अपनी मेहनत के बल पर अपने कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति के योग बन रहे है। आज धैर्य पूर्वक किया गया फैसला लाभदायक सिद्ध होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज परिवार के लोगो का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। घरेलु कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आप थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। आज आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अच्छे दोस्त के साथ योजना बनायेंगे। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

कर्क राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। कामकाज ज्यादा होने से आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार वाले आज आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। आज ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको कुछ उपहार देंगे। साथ ही सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आप अपनी वर्तमान स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। आज बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में नई खुशियाँ आने से मधुरता और बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी, ये यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। धन लाभ के नये अवसर मिलेंगे, इस अवसर का लाभ आप अच्छे से उठाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। लवमेट के रिश्तें में नयापन आयेगा। आज आप अपने कार्य आसानी से पूरा करते जायेंगे। आज आपको माता पिता का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

तुला राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कुछ नया सीखने का मौका आपको मिलेगा। ऑफिस में जूनियर आपका सहयोग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलेक्स भी हो जायेंगे। जॉब के लिए नई संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी लगाने के योग बने हुए हैं। ड्राईफ्रूट का व्यापार कर रहे लोगो को आज अधिक मुनाफा होने वाला है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। संचार-साधनों से आपको फायदा होगा। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। आज आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त होगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ेगी। आज आपके काम की गति बढ़ेगी। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनायेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 7

धनु राशि:

आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। आज आप कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। करियर में और आगे बढ़ेंगे, करोबार में बरकत होगी। शाम का समय परीवार वालो के साथ बितेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

मकर राशि:

आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। जमीन-जायदाद के कागजात को आज सम्भाल कर रखे। साथ ही अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखने की आवश्यकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शाम को बहार टहलने जायेंगें।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आज आपको नये ऑफर मिलेंगे, इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज आप सामाजिक कामों में सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, वे शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। माता के सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। माता-पिता आपकी ख़ुशी देखकर प्रसन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, उनके साथ आप देर तक बात करेंगे। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिशीयल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा कराएगा। आज कामकाज में सफलता प्राप्त होगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

************************

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

मुरादाबाद,08 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ शनिवार को मुरादाबाद के सिविल लाइन इलाके में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश में अत्याचार रोकने के लिए अंबेडकर पार्क में विशाल धरना-प्रदर्शन जारी है। हजारों की भीड़ प्रदर्शन में शामिल होने से सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन ने पहले से तैयारियां कर ली थीं।

धर्म रक्षा समिति के बैनर तले यह आयोजन किया जा रहा है। सोशल मीडिया ग्रुपों पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की जा रही है।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथ में विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे हुए तख्ती दिख रही है। उसमें लिखा है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को अब नहीं सहेगा हिंदुस्तान। इसके साथ आवाज दो हम एक हैं। बांग्लादेश में फंसे हिंदुओं को वापस लाओ। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों के पास गदा भी दिख रही है।

हिंदू संगठनों के बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन में एक हैं तो सेफ हैं के नारे गूंजे। वक्ताओं ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। वहीं कटेंगे तो बंटेंगे जैसे नारे भी सुनाई दिए। तमाम लोग हाथों में तख्तियां लेकर भी पहुंचे।

प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से लेकर, विहिप, एबीवीपी समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में कथा वाचक, मंदिर के पुजारी, मठों के महंत समेत सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने हिन्दू समाज को झकझोरा। हिंदू संगठन के प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि यहां जो भी आया है सभी हिन्दू हैं किसी की कोई जाति नहीं है।

हमें आगे भी याद रखना होगा हम हिंदू हैं। एक रहेंगे तभी सेफ रहेंगे। बांग्लादेश में वर्तमान हालातों पर चिंता व्यक्त की गई।

**************************

Read this also :-

बड़े पर्दे के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज

ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र बूंदी के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता

बूंदी,08 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र बूंदी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। साथ ही बूंदी के विकास और रामगढ़ जिले के पशु अभ्यारण्य में हो रहे विकास की बातें भी साझा कीं।

ओम बिरला ने मीडिया से कहा, बूंदी बहुत अच्छा पर्यटन स्थल है। यहां वर्षों से देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। हम यह देख रहे हैं कि यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और क्या चीज विकसित की जा सकती है।

यहां के किले, पुरातत्व संपदा पहले से ही बेहतर हैं। आने वाले समय में यहां के जितने किले हैं उनके गेट बनाने की योजना बन चुकी है। आने वाले समय में बूंदी एक बेहतरीन पर्यटन स्थल होगा।

उन्होंने बताया कि यहां नौकायन शुरू हो चुका है। रामगढ़ में जंगल सफारी भी शुरू हो चुकी है। आने वाले समय में रामगढ़ का जंगल देश का सर्वश्रेष्ठ अभ्यारण्य होगा। हर अभ्यारण्य को विकसित होने में 15 से 20 साल का समय लगता है।

जिस तरीके से यह विकसित हो रहा है,आने वाले समय में इसे 15 से 20 साल लग सकते हैं। जंगली जानवरों के लिए भी यह स्थान सर्वश्रेष्ठ है।

लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि वह जयपुर जाते समय बीच रास्ते में लोगों से बात करने के लिए यहां रुके हैं और अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जानेंगे। साथ ही कैसे बेहतर तरीके से बूंदी का विकास कर सकते हैं, इस पर भी लोगों से चर्चा करेंगे।

शहर की नवल सागर झील के विकास की योजना भी बन रही है। आने वाले समय में इसका भी विकास किया जाएगा। नवल सागर झील के लिए एक परियोजना पर काम चल रहा है जिसके शुरू होने के बाद झील में गिरने से पहले नालों के पानी को साफ किया जाएगा।

***************************

Read this also :-

बड़े पर्दे के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज

सरकारी कामकाज के लिए 66 प्रतिशत कंपनियों ने दी रिश्वत

नईदिल्ली,08 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सरकारी ठेकों को पाने के लिए बीते एक साल में देश की 66 प्रतिशत कंपनियों ने रिश्वत देने की बात स्वीकार की है।ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोकल सर्किल्स द्वारा किए गए सर्वे में ये बात सामने आई है।कंपनियों ने कहा कि उन्होंने आपूर्तिकर्ता के रूप में मान्यता लेने, कोटेशन और ऑर्डर प्राप्त करने और भुगतान के बिल पास करवाने के लिए विभिन्न सरकारी संस्थाओं को बीते एक साल में रिश्वत दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल रिश्वत का 75 प्रतिशत हिस्सा कानूनी, खाद्य, औषधि और स्वास्थ्य जैसे सरकारी विभागों के अधिकारियों को दिया गया।इसके अलावा कई व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों, प्रदूषण विभाग, नगर निगम और बिजली विभाग को भी रिश्वत देने की जानकारी दी है।कंपनियों ने कहा कि सरकारी एजेंसियों के साथ काम करते समय परमिट, फाइलें, ऑर्डर और भुगतान रोक लिए जाते हैं, इस वजह से रिश्वत दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये सर्वेक्षण 22 मई से 30 नवंबर के बीच देश के 159 जिलों में किया गया।सर्वे में 18,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 54 प्रतिशत ने दावा किया कि उन्हें रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया, जबकि 46 प्रतिशत ने प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आगे रहकर रिश्वत दी।16 प्रतिशत ने दावा किया कि उनका काम रिश्वत दिए बिना हो गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी दफ्तरों में सीसीटीवी कैमरों के लगने और डिजिटलीकरण से भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है।रिपोर्ट में कहा गया है, सरकारी ई-खरीद बाजार जैसी पहल भ्रष्टाचार को कम करने के लिए अच्छे कदम हैं। हालांकि, अधिकारियों के लिए योग्यता, बोली, कंप्लीशन सर्टिफिकेट और भुगतान की प्रक्रिया में रिश्वत लेने के मौके अभी भी मौजूद हैं।हालांकि, कारोबारियों ने रिश्वत के लेनदेन और मूल्य में गिरावट की बात भी कही है।

सूत्रों ने कहा, कारोबारियों का मानना है कि नीतियों और प्रक्रियाओं के संबंध में न्यूनतम मानकों को बनाए रखने से नियामक जांच और दंडात्मक कार्रवाई नहीं हो सकती है।यह दृष्टिकोण पहले के समय में काफी रहा होगा, लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि और बदलते नियामक परिदृश्य के कारण संगठनों को अपने अनुपालन ढांचे पर पुनर्विचार करना चाहिए और एक मजबूत भ्रष्टाचार विरोधी तंत्र स्थापित करना चाहिए।

*****************************

Read this also :-

बड़े पर्दे के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज

भारतीय वायुसेना की फ्यूचर वारफेयर तैयारी

कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में बनी भविष्य की रणनीति

नईदिल्ली,08 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान ने राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस सम्मेलन की अध्यक्षता वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने की. इस वर्ष इस कार्यक्रम की थीम भारतीय वायुसेना- सशक्त, सक्षम, आत्मनिर्भर” पर केंद्रित थी.

इस सम्मेलन में वायुसेना प्रमुख ने भी शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कमांडरों के साथ बातचीत की. जिसमें उन्होंने  भविष्य के बहु-डोमेन युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए उनकी तैयारी पर जोर दिया.

इसके साथ ही वायु सेना प्रमुख ने प्रशिक्षण, योजना, सुरक्षा और नए उपकरणों के शीघ्र संचालन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया. इसके साथ ही उन्होंने नेतृत्व विकास के महत्व को रेखांकित किया, जिससे भारतीय वायुसेना एक सशक्त और आधुनिक बल के रूप में दुनिया के सामने उभर कर आए.

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अपने संबोधन में वायुसेना के मूल्यों- मिशन, इंटीग्रिटी और एक्सीलेंस को बनाए रखने की सराहना की. इसके साथ ही उन्होंने डब्ल्यूएसी की आपदा राहत अभियानों में तत्परता और उच्च परिचालन क्षमता की सराहना करते हुए इसे एक हमेशा तैयार लड़ाकू बल करार दिया. सीएएस ने आधुनिक उपकरणों के त्वरित परिचालन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों पर भी जोर दिया.

यह सम्मेलन भारतीय वायुसेना की दीर्घकालिक रणनीति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण और उपकरणों में सुधार के साथ-साथ नेतृत्व विकास की प्रक्रिया, वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए और अधिक सक्षम बनाएगी.
बता दें कि भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य ‘शान से आकाश को छूना’ है.

जिसे गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है जो महाभारत के युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र के मैदान पर भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया प्रवचन है. भारतीय वायु सेना में एक योद्धा के तौर पर आपके ऊपर संविधान को कायम रखने और भारत की स्वतंत्रता की रक्षा करने की जिम्मेदारी होती है.  जो बहुत बड़ी है, लेकिन यह केवल काम से संबंधित नहीं है.

*************************

Read this also :-

बड़े पर्दे के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज