दिल्ली की कोर्ट का खडग़े के खिलाफ FIR दर्ज करने से इंकार

नईदिल्ली,13 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की एक कोर्ट ने अभद्र टिप्पणी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने से इनकार कर दिया है।आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चतिंदर सिंह ने शिकायतकर्ता के वकील की दलीलों और दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद दिया।शिकायत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने दायर की थी, जिसमें उन्होंने खडग़े पर रैली के दौरान भाजपा- आरएसएस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया था।

कोर्ट ने कहा कि कथित आरोपी की पहचान हो चुकी है और सारे सबूत शिकायतकर्ता के पास हैं, ऐसे में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत पुलिस जांच और एफआईआर की जरूरत नहीं, आवेदन खारिज किया जाता है।कोर्ट ने कहा कि वह शिकायत का संज्ञान लेता है और शिकायतकर्ता को समन-पूर्व साक्ष्य दाखिल करने की अनुमति देता है।कोर्ट ने कहा, आगे जांच की जरूरत पड़ी तो दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 202 लागू की जा सकती है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि खडग़े ने अप्रैल 2023 को कर्नाटक के गडग के नारेगल में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।शिकायत में बताया कि बाद में उसी दिन कथित खडग़े ने अन्य चुनावी रैलियों में स्पष्ट किया कि उनका बयान प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं बल्कि भाजपा और आरएसएस के खिलाफ था।शिकायतकर्ता ने कहा कि आरएसएस सदस्य होने के नाते वह खुद को बदनाम महसूस कर रहा है।

************************

Read this also :-

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की बॉलीवुड में एंट्री

फिर क्वीन बनेंगी कंगना रनौत

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और मल्लिकार्जुन खडग़े के बीच बहस

सदन सोमवार तक स्थगित

नईदिल्ली,13 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर खूब हंगामा हुआ।

सभापति धनखड़ ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं और झुकने वाले नहीं हैं।इस पर मल्लिकार्जुन खडग़े ने खुद को मजदूर का बेटा बताया।इस दौरान खूब हंगामा भी हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 16 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

सभापति धनखड़ ने विपक्ष के व्यवहार को लेकर कहा, मैं किसान का बेटा हूं, कमजोर नहीं पड़ूंगा। मैं इस देश के लिए मर जाऊंगा। आप सोचेंगे नहीं और सिर्फ आश्चर्य करेंगे कि एक किसान का बेटा इस पद पर क्यों बैठा है।

इस पर खडग़े ने कहा, आप कह रहे हैं कि हम किसान के बेटे का अपमान कर रहे हैं तो मैं कहना चाहता हूं कि मैं मजदूर का बेटा हूं। हम यहां आपकी तारीफ सुनने नहीं आए हैं।

राज्यसभा में इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश शेखर कुमार यादव के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी हो रही है।55 विपक्षी सांसदों ने जज के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव राज्यसभा महासचिव को सौंपा है।

इस पर कपिल सिब्बल की अगुवाई विवेक तन्खा, दिग्विजय सिंह, पीपी विल्सन समेत 55 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में न्यायाधीश शेखर ने विवादित भाषण दिया था।

***************************

Read this also :-

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की बॉलीवुड में एंट्री

फिर क्वीन बनेंगी कंगना रनौत

लोकसभा में संविधान पर 2 दिवसीय विशेष बहस आज से

नईदिल्ली,13 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश में संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकसभा में 2 दिन की विशेष बहस सिर्फ संविधान पर होगी, जो शुक्रवार से शुरू हो रही है।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष संविधान पर बहस कराने की मांग कर रहा था, जिसे केंद्र सरकार ने मान लिया था।विपक्ष से बातचीत के बाद सरकार 13 और 14 दिसंबर को लोकसभा में, 16 और 17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर बहस के लिए तैयार हुई है।

सरकार की ओर से लोकसभा में बहस की शुरूआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यसभा में बहस की शुरूआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं।

विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले संविधान पर चर्चा करने वाले थे, लेकिन विपक्षी नेताओं ने रणनीति में बदलाव करते हुए वायनाड से पहली बार सांसद प्रियंका गांधी को मौका देने को कहा है।यह प्रियंका का लोकसभा में पहला भाषण होगा।

संविधान पर बहस के दौरान भी सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव की आशंका दिख रही है। विपक्ष जहां अडाणी रिश्वतखोरी मामला, मणिपुर और संभल हिंसा पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

सत्ता पक्ष कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस से जुड़े मामले पर विपक्ष को घेरेगा। इससे सदन में हंगामा होने के आसार हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को लोकसभा में संविधान पर 2 दिवसीय बहस का जवाब देंगे।

संविधान पर बहस से पहले भाजपा और कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए बैठक की है। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बैठक की, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शाह और राजनाथ शामिल हुए।

इससे पहले शाह ने अपने संसद स्थित कार्यालय में नड्डा, पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की थी।कांग्रेस ने भी अपने मुख्यालय में मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल के नेतृत्व में बैठक की।

लोकसभा और राज्यसभा में गौतम अडाणी के रिश्वतखोरी मामले को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है। इसके अलावा मणिपुर और संभल हिंसा पर भी विपक्ष केंद्र सरकार पर हावी है।हंगामे के कारण पिछले 13 दिनों से दोनों सदन स्थगित हो रहे हैं।

विपक्ष के हंगामे के बाद सत्ता पक्ष ने जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरना शुरू कर दिया है।इस बीच, विपक्ष राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

****************************

Read this also :-

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की बॉलीवुड में एंट्री

फिर क्वीन बनेंगी कंगना रनौत

दिल्ली की महिलाओं को चुनाव बाद हर महीने मिलेंगे 2,100 रुपये

अरविंद केजरीवाल का ऐलान 

नईदिल्ली,12 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चलते हुए आम आदमी पार्टी (्र्रक्क) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जरूरी ऐलान किया।उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दे दी है, जिससे हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 1,000-1,000 रुपये आएंगे।उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये प्रति महीना कर दी जाएगी।

महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा, “आज मैं दिल्ली की महिलाओं के लिए 2 बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। मैंने वादा किया था कि मैं हर महिला को 1,000 रुपए दूंगा। आज सुबह आतिशी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। चुनावों की घोषणा के कारण अभी खाते में पैसे नहीं आएंगे। महंगाई के कारण 1,000 रुपए पर्याप्त नहीं होंगे। इसलिए 2,100 रुपए के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।”

*************************

Read this also :-

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की बॉलीवुड में एंट्री

फिर क्वीन बनेंगी कंगना रनौत

पत्नी को गुजारा भत्ता देना पति के लिए सजा नहीं होना चाहिए

सर्वोच्च अदालत का बड़ा फैसला

नईदिल्ली,12 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के आत्महत्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. अतुल के सुसाइड के कारण कानून प्रक्रियाओं और न्यायालयों पर भी सवाल उठने लगे हैं. इन सबके बीच सुप्रीम कोर्ट ने फिर से दोहराया कि वैवाहिक विवाद में पति द्वारा पत्नी को दिए जाने वाला गुजारा भत्ता पति के लिए सजा जैसा नहीं होना चाहिए.

अदालतों को ध्यान देना होगा कि पत्नी सही ढंग से जीवन जी सकें लेकिन पति की आर्थिक स्थिति सहित अन्य बातों को भी ध्यान में रखना होगा.

जस्टिस विक्रम नाथ और प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने अपने फैसले में देश की सभी अदालतों को सलाह दी कि वे 2020 में आए ‘रजनेश बनाम नेहा’ फैसले के अनुसार ही काम करें. रजनेश बनाम नेहा केस में सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस इंदु मल्होत्रा और सुभाष रेड्डी की बेंच ने गुजारा भत्ता देने के निर्देश देते वक्त आठ बिंदुओं पर ध्यान देने के लिए कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर अपने नए फैसले में उन निर्देशों को शामिल किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गुजारा भत्ता तय करते वक्त कोर्ट को पहले इन आठ बिंदुओं पर विचार जरुर करना चाहिए.

1.पति और पत्नी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति कैसे है

2.पत्नी और बच्चों के भविष्य की जुड़ी बुनियादी जरूरतें

3.पति-पत्नी की शैक्षणिक योग्यता और रोजगार क्या है

4.दोनों के आय के साधन और संपत्ति कितनी है

5.ससुराल में रहते वक्त पत्नी का जीवन स्तर कैसा था

6.क्या पत्नी ने परिवार का ध्यान रखने के लिए नौकरी छोड़ी थी

7.पत्नी की अगर कोई कमाई नहीं है तो कानूनी लड़ाई लडऩे के लिए उसका उचित खर्च कौन देगा

8.गुजारा भत्ता से पति की आर्थिक स्थिति, आमदनी और दूसरी जिम्मेदारियों पर पडऩे वाला असर क्या होगा

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि गुजारा भत्ता का फैसला सुनाते हुए इन आठ बातों का ध्यान देना चाहिए. लेकिन ये कोई स्थायी फॉर्मूला नहीं है. केस के तथ्यों के आधार पर कोर्ट आदेश दे सकते हैं. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि गुजारे भत्ता का प्रावधान पत्नी और बच्चों की उचित जरुरतों को पूरा करने के लिए होता है. गुजारा भत्ता पति को सजा देने के लिए हरगिज नहीं है.

****************************

Read this also :-

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की बॉलीवुड में एंट्री

फिर क्वीन बनेंगी कंगना रनौत

फिर क्वीन बनेंगी कंगना रनौत

इमरजेंसी की रिलीज से पहले लगी सीक्वल पर मुहर

13.12.2024 – कंगना रनौत की क्वीन आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है इसी फिल्म से कंगना को बॉलीवुड की क्वीन का टैग भी मिला. ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि सबने इसके सीक्वल की खूब डिमांड की. अब आखिरकार इसके डायरेक्टर विकास बहल ने सीक्वल को कंफर्म कर दिया है. इससे कंगना रनौत के फैंस के बीच खुशी की लहर है.विकास बहल ने चिल्लर पार्टी, क्वीन, सुपर 30, शैतान जैसी यादगार फिल्में बनाई हैं.

जहां उनकी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है, वहीं रानी के रूप में अपनी यादगार भूमिका को दोहराते हुए कंगना रनौत की क्वीन के सीक्वल की अटकलें चल रही थीं जो अब सच हो गई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में विकास बहल ने ऑफिशियली पुष्टी की है कि क्वीन 2 पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा, हम पिछले कुछ समय से क्वीन 2 पर काम कर रहे हैं और आखिरकार हमारे पास कुछ बताने को है. हालांकि उन्होंने सीक्वल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.

लेकिन इस कंफर्मेशन से कंगना के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.पिछले साल, विकास ने हिंट दिया था कि सीक्वल पर काम चल रहा है और कंगना रनौत अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी. जिस पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, हां. अब 2024 में क्वीन के 10 साल पूरे होने पर विकास ने इसके सीक्वल के बारे में पुष्टी की है.

उन्होंने इंटरव्यू में कहा, क्वीन की रिलीज को दस साल होने जा रहे हैं, लेकिन जितने लोग मुझसे क्वीन 2 के बारे में पूछते रहते हैं, उससे मुझे ऐसा लगता है जैसे फिल्म कल ही रिलीज हुई हो. उन्होंने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमने वास्तव में अपनी कहानी लिखना समाप्त कर दिया है. इसलिए, हां सीक्वल बनना बनेगा.फिल्म मेकर ने इस बात पर जोर दिया कि सीक्वल को जल्दबाजी में नहीं बनाया गया, क्योंकि वह चाहते थे कि स्क्रिप्ट ओरिजिनल फिल्म के साथ न्याय करे.

उन्होंने हंसते हुए कहा, ना शोहरत, ना पैसा, बस प्यार में ही चल रहा है मेरा. उन्होंने कहा, फिल्म अच्छी होगी तो हम पैसा तो कमा ही लेंगे लेकिन एक अच्छी कहानी होना बहुत जरुरी है.2014 में रिलीज हुई क्वीन को भारतीय सिनेमा की एक ऐतिहासिक फिल्म माना जाता है. फिल्म में कंगना एक छोटे शहर की लड़की है जो अपने मंगेतर द्वारा ठुकराए जाने के बाद खुद के साथ हनीमून पर निकलती है. विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते, जिसमें कंगना को मिला नेशनल अवॉर्ड भी शामिल हैं. क्वीन में कंगना रनौत के साथ राजकुमार राव ने लीड रोल प्ले किया है.

**********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी।आप अपना नया व्यापार शुरु करेंगे, आप काम पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आप को मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा , आपका सम्मान भी बढ़ेगा।आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे।आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है। आज किसी दोस्त के घर आ जाने से दिनभर का सेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आज का दिन आपका बहुत बढिय़ा रहेगा,मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा जिससे आप नई ऊंचाईयों कों छुएंगे। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा।आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा।आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जायेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगो से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे।आपके सगे सम्बन्धियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे।आज प्रोजेक्ट के काम में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा।आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म मनन भी करना जरूरी है। आपकीं आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज अनुकूल परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज का दिन सुखमय रहेगा।आप में साहस बढ़ेगा और साहसपूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको गृह भूमि का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली काम को करने का अवसर मिलेगा।जिन्दगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा।धैर्य से काम करना होगा , जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नयी तकनीकों का अपनाएंगे,आपका काम अच्छा चलेगा।किसी नए मित्र के साथ किसी दूसरे शहर के नए स्थान पर जाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 4

सिंह राशि-

आज आपका दिन खुशियाँ लायेगा।आप घर पर लोगो के साथ अपना मत रखेंगे और अच्छा फल मिलेगा।संतान के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। पेट की समस्या के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से आप मिलेंगे,जिससे आपको कुछ राहत मिले।आपको व्यापारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। संयम रख के काम करने से सुख मिलेगा।नेगेटिव बातों से दूर रहें औरपॉजिटिव विचारो कों अपनाएंगे।

शुभ रंग- मरून

शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

आज आपका दिन और अधिक खुशनुमा रहेगा।आप एक नयी दिशा में अपना काम करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से करेंगे, आपको अच्छी सलाह मिलेगी।अन्न-धन में बढ़ोत्तरी होगी।आप जिस पद पर कार्यरत है उस पद से पदोन्नति होगी। नयी दिशा में काम करेंगे जिससे आपकी योजना को बढ़ावा मिलेगा।पारिवारिक सुख शांति बढ़ेगी।महिलाये आज घर के कामों के बिजी रहेंगी। बच्चो के लिए नई नई डिशेज़ बनाएंगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

तुला राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है।नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है , उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।आज गुस्से की बजाए शांति से समस्या सुलझाएं, क्युकी घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा।जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्लान बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है।आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा।आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी।आज परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। जिससे समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे।आज आपके काम करने की कला से लोग……. आपसे प्रभावित होंगे। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा।इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी । आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज व्यवसायिक गतिविधियों में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियोंतथा स्टाफ पर भी अनुशासन रखेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं।आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी।आज माता-पिता का सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा पारिवारिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा।आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। आज आप फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोडऩे के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है।आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने से सुख मिलेगा और सानिध्य बढ़ेगा।आज का दिन आपकेअनुकूल रहेगा, आज आपके सारे काम सफल रहेंगे।कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है।आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा । दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाली पूर्ण रहेंगे। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे।अपनी तारीफों पर खुश होने की बजाय काम पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रपोजल भी आ सकता है। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा।7 आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा।घर में व्यवस्थित और खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

***********************

 

बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 का आयोजन 14 दिसंबर को

13.12.2024 – निर्माता, निर्देशक और समाजसेवी डॉ कृष्णा चौहान केसीएफ फाउंडेशन के बैनर तले 14 दिसंबर को मेयर हॉल (अंधेरी, मुंबई) में बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 का आयोजन करने जा रहे हैं। अवॉर्ड समारोह के इस 6 वें सीजन का पोस्टर का अनावरण पिछले दिनों अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने किया था।

इस अवॉर्ड समारोह में भारतीय फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों और टेक्नीशियन को ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है। डॉ कृष्णा चौहान अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

14 दिसंबर को हॉरर फिल्म ‘ब्लडी इश्क़’ का स्टार गोल्ड पर होगा वर्ल्ड प्रीमियर

12.12.2024- ‘बालिका वधू’ फेम अविका गोर और अभिनेता वर्धन पुरी अभिनीत हॉरर-थ्रिलर ‘ब्लडी इश्क’ का वर्ल्ड प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 14 दिसंबर को रात 8 बजे होगा। विक्रम भट्ट की यह फिल्म में सेंसेशनल ट्विस्ट और अनपरिडिक्टेबल टर्न्स समाहित है। यह फिल्म एक पावर-पैक एंटरटेनिंग फिल्म है जो दर्शकों को उनकी टीवी स्क्रीन के सामने बैठाये रखेगा।

‘ब्लडी इश्क’ एक प्रेमी जोड़े नेहा और रोमेश की कहानी बयां करती है। नेहा के जीवन में कुछ भयानक रहस्यमय घटनाएं होती हैं जिसकी वजह से उसकी याददाश्त चली जाती है। उनका समुद्र तटीय सुंदर घर झूठ और धोखे का भूतिया घर बन जाता है, क्योंकि नेहा को पता चलता है कि रोमेश उससे रहस्य छिपा रहा है।

आगे क्या होता है, जब पत्नी स्वतः यह उजागर करना शुरू कर देती है कि उसका पति क्या छिपा रहा है, जबकि वह एक डरावनी अशुभ शक्ति से घिरा हुआ है, यही सस्पेंस फिल्म का क्लाइमेक्स है जो युगल जोड़ी के रोमांचक कहानी का मूल आधार है। ‘ब्लडी इश्क’ के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देशक विक्रम भट्ट कहते हैं ” ‘ब्लडी इश्क’ में मैने एक क्लासिक हॉरर फिल्म को एक जबरदस्त प्रेम कहानी के रूप में स्क्रीन पर उतारने का प्रयास किया है।

‘ब्लडी इश्क’ मेरे लिए बेहद निजी प्रोजेक्ट है। जिसमें जहां एक ओर नेहा के रूप में अविका गोर का किरदार इंटेंस और वर्नेरेबल दोनों है वहीं दूसरी ओर रोमेश के रूप में वर्धन पूरी का प्रदर्शन शानदार और मनोरम है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है, और उन्होंने किरदारों को इस तरह से जीवंत कर दिया है जो रोमांचक और अविस्मरणीय है। अब जब 14 दिसंबर को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर ब्लडी इश्क का प्रीमियर होगा तो यह काफी बड़े दर्शकों तक पहुंचेगा, मुझे यकीन है कि हर कोई इस फिल्म का आनंद उठाएगा।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में लहराया सोनिया गांधी और सोरोस का पोस्टर

पूछा- रिश्ता क्या कहलाता है?

नई दिल्ली,12 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस सत्र की शुरुआत से सदन में सोरोस समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामे का दौर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने गुरुवार को सोरोस मुद्दे को लेकर संसद में प्रोटेस्ट शुरू किया है।

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में सोनिया गांधी और सोरेस का पोस्टर लहराया है। जिस पर लिखा है सोरेस से रिश्ता क्या है सोनिया गांधी जवाब दें। दूसरे पोस्टर पर लिखा है रिश्ता क्या कहलाता है?

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी जवाब दें जॉर्ज सोरोस से क्या संबंध है? जॉर्ज सोरोस वो ही है, जो भारत को तोडऩे के लिए देश के खिलाफ बिलियन के बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है। इसलिए सोनिया गांधी जवाब दें। मेरे यही कहना है।

भाजपा ने बीते सोमवार को राहुल गांधी पर भारत को कथित तौर पर अस्थिर करने के लिए जॉर्ज सोरोस जैसी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था। सोरोस हमेशा से कॉन्सपिरेसी थ्योरीज के केंद्र में रहे हैं।

बता दें कि भाजपा का दावा है कि सोरोस और कुछ अमेरिकी एजेंसियां, राहुल गांधी के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे एक खतरनाक त्रिकोण का हिस्सा हैं। भाजपा का दावा है कि सोनिया और राहुल गांधी के सोरोस से संबंध हैं। सोरोस के संगठन ने जम्मू-कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के विचार का समर्थन किया है। हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों का खंडन किया है।

**************************

Read this also :-

राम चरण-कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर की रिलीज डेट अनाउंस

छत्रपति शिवाजी बने कांतारा स्टार ऋ षभ शेट्टी

एक देश एक चुनाव को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

इस हफ्ते संसद में पेश होगा

नईदिल्ली,12 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में गुरुवार को मंजूरी दे दी गई है।अब सरकार की ओर से इस प्रस्ताव को संसद में रखा जाएगा। संभावना है कि इसे 20 दिसंबर से पहले इसी हफ्ते संसद के शीतकालीन सत्र में ही पेश किया जाएगा।बता दें कि संसद का मौजूदा शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को ही समाप्त हो रहा है।

एक देश एक चुनाव को केंद्र सरकार जल्द से जल्द संसद में पेश कर चर्चा कराना चाहती है। इससे पहले वह सभी राजनीतिक दलों की पूर्ण सहमति चाहती है, जिसके लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाएगा। जेपीसी में पूर्ण रूप से सहमति मिलने के बाद इसे राज्यों की विधानसभाओं से भी पास कराना होगा, जिसके लिए 50 प्रतिशत राज्यों का समर्थन चाहिए होगा।अडाणी और मणिपुर मामले पर हंगामे के बीच सरकार इसे पेश कर सकती है।

एक देश एक चुनाव के लिए संविधान में संशोधन होना है, उसमें अनुच्छेद 327 में संशोधन कर एक देश एक चुनाव को शामिल किया जाएगा, ऐसे में बिल को राज्यों से पास करवाना भी बहुत आवश्यक है।केंद्र सरकार इसके लिए सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों को बुद्धिजीवियों, विशेषज्ञों और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ अपने विचार साझा करने के लिए कहेगी।आम जनता से भी सुझाव मांगे जाएंगे। विधेयक से फायदे-नुकसान पर चर्चा होगी।

एक देश एक चुनाव के अंतर्गत विधानसभा-लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। इसके तहत चुनाव 2 चरणों में करवाए जा सकते हैं।अगर राज्य सरकार बीच में गिरती है तो दूसरी बार में अन्य राज्यों के साथ उस राज्य के दोबारा चुनाव हो सकेंगे। देश में 2029 में एक साथ चुनाव हो सकते हैं।पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में समिति ने 18,626 पन्नों की रिपोर्ट 191 दिन में तैयार कर मार्च 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा था।

समिति ने रिपोर्ट में जो सुझाव दिए हैं, उसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव को पहले चरण में एक साथ कराने की बात कही गई है।दोनों चुनाव एक साथ संपन्न होने के 100 दिन के अंदर स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव कराने की सिफारिश की गई है।समिति ने रिपोर्ट में कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश में चुनाव को लेकर होने वाले खर्च और अन्य चीजों में कमी आएगी।

****************************

Read this also :-

राम चरण-कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर की रिलीज डेट अनाउंस

छत्रपति शिवाजी बने कांतारा स्टार ऋ षभ शेट्टी

इंजन सीई20 क्रायोजेनिक ने सफलतापूर्वक टेस्ट पास कर लिया है

इसरो को एक महत्वपूर्ण मिली बड़ी सफलता

सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का दिखेगा अब जलवा,टेस्ट में हुआ पास

नईदिल्ली,12 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। इसरो को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बहुप्रतिक्षित रॉकेट इंजन सीई20 क्रायोजेनिक ने सफलतापूर्वक टेस्ट पास कर लिया है। अब जल्द ही इस इंजन से देश के भविष्य के मिशनों में महत्वपूर्ण योगदान लिया जाएगा।

इसरो ने 29 नवंबर 2024 को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में 100 के नोजल क्षेत्र रेशियो वाले अपने सीई20 क्रायोजेनिक इंजन का समुद्र तल पर हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया है।

इस टेस्ट के दौरान इंजन रिस्टार्ट करने की क्षमता के लिए जरूरी मल्टी-एलिमेंट इग्नाइटर का प्रदर्शन भी किया गया।

समुद्र तल पर सीई20 इंजन का टेस्ट करना काफी चुनौतियों भरा रहता है, मुख्य रूप से हाई प्रेशर रेशियो नोजल के कारण जिसमें लगभग 50 द्वड्ढड्डह्म् का एग्जिट प्रेशर होता है।

समुद्र तल पर टेस्ट के दौरान बड़ी चिंता नोजल के अंदर बह रही पृथक्करण है, जो प्रवाह पृथक्करण तल पर गंभीर कंपन और थर्मल प्रॉब्लम्स की ओर ले जाता है जिससे नोजल को संभावित मैकेनिकल नुकसान हो सकता है।

इस समस्या को कम करने के लिए, सीई20 इंजन के लिए फ्लाइट टेस्ट वर्तमान में हाई-एल्टिट्यूड टेस्ट सुविधा में किए जा रहे हैं, जिससे एक्सेटेंस टेस्टिंग प्रक्रिया में कठिनाईयां बढ़ जाती है।

********************************

Read this also :-

राम चरण-कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर की रिलीज डेट अनाउंस

छत्रपति शिवाजी बने कांतारा स्टार ऋ षभ शेट्टी

राज्यसभा के चेयरमैन को चेयरलीडर कहा गया,कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

पूछा- सोनिया का सोरोस से क्या है संबंध

नई दिल्ली,12 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। संसद में आज भी जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को संसदीय परंपरराओं पर कोई भरोसा नहीं है।

सरकार ने कांग्रेस पर राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाया। जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे सभापति पर अपमानजनक टिप्पणी की है। सदन के चेयरमैन को चेयरलीडर कहा गया है।

जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जॉर्ज सोरोस का सोनिया गांधी से क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन का अपमान किया गया है। हम हम निंदा प्रस्ताव लाएंगे। नड्डा ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। देश को भटकाने का जो प्रयास किया जा रहा है। उसे देश माफ नहीं करेगा।

जेपी नड्डा के आरोप का जवाब देते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार सदन को चलाना नहीं चाहती। खरगे ने कहा कि बीजेपी असली मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। खरगे सदन में बोल ही रहे थे तभी हंगामे के कारण सभापति धनखड़ ने राज्यसभा को स्थगित कर दिया।

सदन स्थगित होने के बाद संसद परिसर में जेपी नड्डा ने कहा कि सभापति के फैसले पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्यसभा सभापति पर आरोप लगाए, ये निंदनीय है। ये दुर्भाग्यपूर्ण  और हास्यास्पद है। सदन में बोलने का मल्लिकार्जुन खरगे को पूरा मौका दिया गया

लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्हें चैंबर में भी कई बार बुलाया गया लेकिन वे नहीं गए। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सदन में सहयोग करना नहीं चाहती। वे अराजकता लाने का प्रयास करते हैं।

वहीं, दोपहर से पहले के सत्र के दौरान सूचीबद्ध कागजात और रिपोर्टें सदन में रखे जाने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने दिन के निर्धारित कामकाज को स्थगित करने और नोटिस में उल्लिखित मामलों को उठाने के छह नोटिसों को खारिज कर दिया।

**********************************

Read this also :-

राम चरण-कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर की रिलीज डेट अनाउंस

छत्रपति शिवाजी बने कांतारा स्टार ऋ षभ शेट्टी

पूजा स्थल अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

कहा-नए मामले दर्ज नहीं होंगे

नईदिल्ली,12 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने पूजा स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम, 1991 के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना, संजय कुमार और केवी विश्वनाथन की विशेष पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जब तक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक देश में मंदिर-मस्जिद से जुड़ा कोई भी नया मुकदमा दायर नहीं होगा।

सुनवाई के दौरान सीजेआई ने सभी पक्षकारों को अपने तर्कों के साथ तैयार रहने को कहा है, ताकि मुकदमे को जल्दी से जल्दी पूरा किया जा सके।

कोर्ट ने कहा, चूंकि मामला इस कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है, इसलिए हम निर्देश देना उचित समझते हैं कि कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा या कार्यवाही का आदेश नहीं दिया जाएगा।

लंबित मुकदमों में कोर्ट सर्वेक्षण समेत कोई प्रभावी अंतरिम, अंतिम आदेश पारित नहीं करेंगी। हम कानून के दायरे में हैं।

कोर्ट को बताया गया कि इन मामलों में संभल में शाही जामा मस्जिद, वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद और राजस्थान में अजमेर दरगाह से जुड़े विवाद शामिल हैं।

कम से कम 10 जगहों पर ऐसे मुकदमे लंबित हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार से 4 हफ्तों में हलफनामा दाखिल करने को कहा है।मुस्लिम पक्षों ने पूजा स्थल अधिनियम का हवाला देते हुए इन मुकदमों की वैधता को चुनौती दी है।

पूजा स्थल अधिनियम, 1991 में प्रावधान है कि अयोध्या (राम मंदिर) और उस स्थान को छोड़कर जो उस समय मुकदमे में थे, ऐसे सभी धार्मिक स्थल वैसे ही रहेंगे, जैसे 15 अगस्त, 1947 को थे।अधिनियम राम मंदिर आंदोलन के उफान पर होने के दौरान कांग्रेस की पीवी नरसिम्हा राव नेतृत्व वाली सरकार आई थी।

अधिनियम वाराणसी में काशी विश्वनाथ, ज्ञानवापी और मथुरा पर भी लागू होना था।याचिकाकर्ताओं ने इसी प्रावधान को चुनौती देते ही जनहित याचिका लगाई है।

***************************

Read this also :-

राम चरण-कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर की रिलीज डेट अनाउंस

छत्रपति शिवाजी बने कांतारा स्टार ऋ षभ शेट्टी

छत्रपति शिवाजी बने कांतारा स्टार ऋ षभ शेट्टी

एक्टर का धांसू फस्र्ट लुक आउट

12.12.2024 (एजेंसी) – कांतारा से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म अनाउंस हो चुकी है. वे अपकमिंग फिल्म में छत्रपति शिवाजी के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज है. इस फिल्म को संदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं.

मकेर्स ने हाल ही में फिल्म का शानदार पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट और बाकी की डिटेल अनाउंस की है.मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जिसमें ऋषभ शेट्टी का लुक रिवील किया गया. छत्रपति शिवाजी के लुक में ऋषभ शानदार लग रहे हैं. हाथ में तलवार लिए, शिवाजी के ट्रेडिशनल अपीयरेंस में ऋषभ शिवाजी महाराज को परफेक्ट तरीके से रीप्रजेंट कर रहे हैं.

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, हमारा सम्मान प्रस्तुत है भारत के महानतम योद्धा राजा – भारत का गौरव: छत्रपति शिवाजी महाराज की एपिक सागा.पोस्टर के कैप्शन में ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है. उन्होंने आगे लिखा, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है – यह एक योद्धा के सम्मान में एक युद्ध घोष है, जिसने सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, शक्तिशाली मुगल साम्राज्य की ताकत को चुनौती दी और एक ऐसी विरासत बनाई जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता.

एक मैग्नम ओपस एक्शन ड्रामा के लिए तैयार हो जाइए, जो एक अलग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है, क्योंकि हम छत्रपति शिवाजी महाराज की अनकही कहानी को उजागर करेंगे. फिल्म 21 जनवरी 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.

हर हर महादेव.फिलहाल ऋषभ कांतारा चैप्टर 1 को लेकर सुर्खियों में हैं जो कि 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म् कांतारा की प्रीक्वल है. फिल्म 2 अक्टूबर 2025 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. कांतारा को बेस्ट फिल्म और ऋषभ को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था.

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, आज नन्हे मेहमान का अगमन भी आपके जीवन में हो सकता है। घर में खुशी का माहौल बनेगा, आप परिवार वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगें । किसी स्कुल के दोस्तों के साथ पुरानी बाते याद करेंगें। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस कर रहे है। उन्हें मुनाफा होगा। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनें की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लम्बे समय से सोचा हुआ काम पूरा होगे। भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज का दिन अच्छा रहने वाला है । लम्बे समय से रूके हुए काम आज पूरें हो जायेंगे। जो छात्र कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं ,आज उन्हें ऑनलाईन कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आज आप सभी तरह की रिस्थितियों से लडऩे के लिये तैयार रहें । आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से बहुत रोचक मुलाकात होगी । जिसके बाद अचानक किसी ऐसे निवेश का फायदा मिल सकता है । आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा । स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है । कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जायेगा । घर में बडो से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही चल रही परेशानियां भी आज खत्म हो जाएंगी। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे । पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। विष्णु कृपा से सुख-समृद्धि जीवन में आएगी। लवमेट आज साथी की पसंद की चीज बनाकर खिलायें, अनबन की सम्भावनायें खत्म हो जायेंगी। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है । इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उनका सामाज में नाम होगा। आज किसी दोस्त के जरिए आपको धनलाभ हो सकता है। अगर आप परिवार के साथ समय बितायेंगे बच्चे आपसे खुश रहेंगें । ऑफिस के सभी लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे, बॉस आपकी परफॉरमेंस देखकर आपकी तारीफ करेंगें। जीवन में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा औऱ आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। किसी प्रपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। बहार का खाने से बचें , सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज का दिन शानदार रहने वाला है । परिवारवालों के साथ समय अधिक बीतेगा । आज जैसे-जैसे समय बीतता जायेगा, वैसे ही सभी काम असानी से पूरा हो जायेगा । आज आपकी आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, पढ़ाई से मन डिस्ट्रैक्ट हो सकता है । परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का सोल्यूशन मिल सकता है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है। बच्चे दादा दादी के साथ समय बितायेंगें।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं तो, आज आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरुरत है ।आज की गई मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा । इस राशि के छात्र आज शांत होकर विचार करें और अपने काम पर कॉन्सन्ट्रेट करें, परिणाम अच्छा मिलेगा । अगर आप कोई नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है । विवाहित आपने जिवनसाथी पर विशवास बनायें रखें , इससे रिश्तें मजबूत होंगे। रूका हुआ पैसा वापस आयेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है । आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससें आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार उन्हें ऑनलाई पैसे कमाने का मोका मिलेगा। बच्चे आज किसी बात की ज्यादा जिद न करें, अन्यथा माता से डाट पढ सकती है । कपडे के व्यपार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा । इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं आज समाज में काफी प्रशंसा होगी ।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आज अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है । आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी आज मिल सकती है , जिसे आप बखूबी निभाएंगे । इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है, समाझ में आपका नाम होगा 7 शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेंगें 7 परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का महोल खुशनुमा रहेगा 7 पिता की राय अपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। करोबार को बढ़ाने में बढ़े भाई का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो आज किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगी । बिजनेस से संबंधित किसी काम में आप अपने पिता की मदद लेंगे । किसी प्रोजेक्ट मे शामिल होने से पहले उससें अच्छी तरह समझ लें । बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी । पदोन्नती का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी । घर में सुख सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी को उपाह देंगें तो वह आपसे बेहद खुश हो जायेंगें।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आज आप योजना बनाने और उसे लागू करने के मूड में रहेंगे । आज आप नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो ले लें । समय अनुकूल है,साथ ही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज का दिन ठिक ठाक रहने वाला है। आज उन परिस्थितियों में पडऩे से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फीजूल की बातो में ना पड़ें । अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं । मानसिक तनाव बढ़ सकता है । मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे। बिजनेस में स्थिती अच्छी बनी रहेगी। आज होने वाली आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। करोबार में आ रही दिक्कतें खत्म होगी।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है । आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेगा । ऑफिस के सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। फीजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्वयकता पडऩे पर ही बोलें । इस राशि की जो लोग विवाहित हैं आज उनके मन में जो भी शिकायते हैं आज उन्हें खुद तक ही रखें और अपने काम से काम रहें । आज फोन पर किसी रिश्तेदार से लंबी बात हो सकती है । आपको घर में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी ।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 8

*****************************

 

राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात

बोले- सदन चलना चाहिए और बहस भी हो

नईदिल्ली,11 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सदन में भाजपा सांसदों के विवादित बयानों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें कार्यवाही से हटाने का अनुरोध किया।

इसके बाद संसद परिसर में पत्रकारों से राहुल ने कहा, मेरे ऊपर उल्टे-सीधे आरोप लगाते रहते हैं। हमने निर्णय लिया है कि ये जो करें, हम करने देंगे लेकिन हम संसद को चलने देंगे। हम चाहते हैं कि बहस हो। 13 दिसंबर को संविधान पर बहस होगी।

राहुल ने आगे कहा, अडाणी पर ये चर्चा नहीं चाहते हैं, ये चाहते हैं कि अडाणी मुद्दे से हम लोग भटक जाएं, लेकिन हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ेंगे। ये आऱोप लगाते जाएंगे, लेकिन हमारा मानना है कि सदन चलना चाहिए।

ये चाहें कितने ही आरोप लगा लें, लेकिन हम सदन को चलाने के लिए तैयार हैं। सदन चलाना विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन हम इसे 100 प्रतिशत चलाना चाहते हैं।

संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार और शनिवार को लोकसभा में चर्चा होगी। इस दौरान शुक्रवार 13 दिसंबर को विपक्ष के नेता बहस करेंगे, जिसका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 14 दिसंबर को देंगे।

बता दें, 20 नवंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है, जिसके बाद अडाणी के रिश्वतखोरी और मणिपुर मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हावी है और लगातार प्रदर्शन कर रही है।तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन से दूरी बनाई है।

***************************

Read this also :-

डिस्पैच का नया पोस्टर जारी, मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं शहाना गोस्वामी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

 

राज्यसभा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

एक मंच पर साथ आए विपक्षी दल

मल्लिकार्जुन खडग़े बोले- सभापति सरकारी प्रवक्ता

नई दिल्ली,11 दिसंबर
(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर बुधवार को इंडिया ब्लॉक के अधिकांश घटक दल एक साथ दिल्ली में एक मंच पर आए। विपक्ष के करीब 60 सदस्यों ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

विपक्षी दलों की ओर से बोलते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि पूर्व में सभी सभापति नियमों के अनुसार कार्य करते रहे हैं। लेकिन, आज सदन में नियम कम और राजनीति ज्यादा हो रही है।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि मैं किसी दल का नहीं हूं। लेकिन, हमें अफसोस है कि आज सभापति के पक्षपाती रवैये के कारण हमें अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा है।

खडग़े ने कहा कि सभापति प्रतिपक्ष के नेताओं को विरोधी के तौर पर देखते हैं। वह कभी स्वयं को आरएसएस का एकलव्य बताते हैं तो कभी सरकार की तारीफ करते हैं। राज्यसभा के सभापति नई नियुक्ति पाने के लिए यह सब कर रहे हैं।

विपक्ष के सांसदों में वरिष्ठ वकील, लेखक, शिक्षक और विद्वान हैं। लेकिन, सभापति इनसे पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हैं और एक हेडमास्टर जैसा बर्ताव करते हैं।

हाउस को बाधित करने का काम सत्ता पक्ष और सभापति द्वारा किया जा रहा है। विपक्ष के सांसद सभापति से सदन में संरक्षण मांगते हैं। लेकिन, सभापति सरकार का पक्ष लेते हैं। पहली बार ऐसे उपराष्ट्रपति हैं, जो विपक्ष की सरेआम निंदा करते हैं। सभापति को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। लेकिन, वह ऐसा नहीं करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा के सभापति सत्ता पक्ष के लोगों को विपक्ष के खिलाफ बोलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। जब हमने नियम-267 के तहत बोलने की अनुमति मांगी तो उन्होंने हमें नहीं बोलने दिया। जब सत्ता पक्ष के लोगों ने नियम-267 के तहत बोलने की अनुमति मांगी तो उनके सदस्यों को बोलने का मौका दिया गया।

अविश्वास प्रस्ताव हमारा व्यक्तिगत मसला नहीं, बल्कि, देश के संविधान और संसदीय लोकतंत्र को बचाने का प्रयास है। हमने देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए मजबूरी में यह कदम उठाया है।

डीएमके के राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष और नेता सदन महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं मिल रहा है।

सदन में केवल सत्ता पक्ष को दिखाया जाता है। सोनिया गांधी वरिष्ठ नेता हैं। उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। सदन में सत्ताधारी पक्ष को विपक्ष की आवाज सुननी चाहिए।

लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। विपक्ष को बोलने का मौका ही नहीं मिल रहा, इसलिए विपक्ष ने सभापति की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ प्रस्ताव लाया है।

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने कहा कि राज्यसभा में सभापति ने विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है। हम देश में दूसरे सबसे बड़े पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ यह प्रस्ताव बहुत दुखी होकर ला रहे हैं।

विपक्ष के सांसद जो बोलते हैं, अक्सर उसे संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया जाता है।

राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा का कहना था कि यह पूरी कोशिश किसी एक व्यक्ति के विरोध में नहीं है, बल्कि यह व्यवस्था को बदलने के लिए है। हमें मणिपुर या फिर संभल जैसे मुद्दों पर बोलने का मौका नहीं मिलता। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि राज्यसभा के सभापति सदन नहीं चलाते हैं।

वह सर्कस चला रहे हैं। यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं हैं। यह संसद को बचाने की लड़ाई है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सरफराज अहमद ने कहा कि हमने कभी ऐसा सभापति नहीं देखा। शरद पवार की एनसीपी की राज्यसभा सदस्य फौजिया खान ने कहा कि सत्ता पक्ष चाहे कितना भी हमारे खिलाफ बोले, उन्हें इसकी इजाजत दी जाती है।

लेकिन, विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता। इसी कारण हम यह नोटिस देने पर मजबूर हुए हैं।

इस दौरान आम आदमी पार्टी का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। विपक्ष के नेताओं का कहना था कि आम आदमी पार्टी के सांसदों को चुनाव आयोग जाना था, इसलिए इस कार्यक्रम में नहीं आ सके। लेकिन, उनके पांच सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।

**************************

Read this also :-

डिस्पैच का नया पोस्टर जारी, मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं शहाना गोस्वामी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

पति की प्रॉपर्टी पर हिंदू महिलाओं का कितना हक?

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच करेगी फैसला

नईदिल्ली,11 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महिलाओं का पति की संपत्ति और पैतृक संपत्ति में अधिकार हमेशा से ही एक विवादास्पद और संवेदनशील मुद्दा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले ने इस विषय पर बड़ी स्पष्टता दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू महिला को हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 के तहत संपत्ति के अधिकारों के व्याख्याओं की उलझन को सुलझाने का फैसला किया है, जो कि छह दशकों से लंबित एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है।

सवाल यह है कि क्या एक हिंदू पत्नी अपने पति द्वारा दी गई संपत्ति पर पूर्ण स्वामित्व अधिकार रखती है, भले ही वसीयत में कुछ प्रतिबंध लगाए गए हों? तो आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएम नरसिम्हा और संदीप मेहता की बेंच ने सोमवार को इस मामले को एक बड़े बेंच के पास भेजने का फैसला लिया, ताकि इस मुद्दे का समाधान हमेशा के लिए किया जा सके।

कोर्ट ने कहा कि यह मुद्दा हर हिंदू महिला, उसके परिवार और देशभर की कई कोर्ट में लंबित मामलों के अधिकारों से जुड़ा है। यह सवाल केवल कानूनी बारीकियों का नहीं है, बल्कि लाखों हिंदू महिलाओं पर इस फैसले का गहरा प्रभाव पड़ेगा। यह फैसला तय करेगा कि क्या महिलाएं अपनी संपत्ति का उपयोग, हस्तांतरण या बिक्री बिना किसी हस्तक्षेप के कर सकती हैं।

इस मामले की जड़े लगभग छह दशक पुरानी है। मामला 1965 में कंवर भान नामक व्यक्ति की वसीयत से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को एक जमीन के टुड़के पर जीवनभर अधिकार दिया था, लेकिन इस शर्त के साथ कि पत्नी की मृत्यु के बाद संपत्ति उनके उत्तराधिकारियों को वापस कर दी जाएगी।

कुछ सालों बाद पत्नी ने उस जमीन को बेच दिया। उसने खुद को उस संपत्ति का पूरा मालिक बताया। इसके बाद बेटे और पोते ने इस बिक्री को चुनौती दी और मामला अदालतों में चला गया, जिसमें हर स्तर पर विरोधाभासी फैसले आए।

निचली अदालत और अपीलीय अदालत ने 1977 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले तुलसम्मा बनाम शेष रेड्डी का हवाला देते हुए पत्नी के पक्ष में फैसला सुनाया। इस फैसले में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 14(1) का व्यापक रूप से अर्थ लगाया गया था, जिससे हिंदू महिलाओं को संपत्ति पर पूर्ण स्वामित्व के अधिकार मिले थे।

हालांकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इससे असहमत होते हुए 1972 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले कर्मी बनाम अमरु का हवाला दिया, जिसमें वसीत में रखी गई शर्तों को संपत्ति के अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने वाला बताया गया था।

यह विवाद अब सप्रीम कोर्ट में पहुंच गया जहां जस्टिस पीएन भागवती के तुलसम्मा फैसले में उठाए गए सवालों की याद दिलाई गई। जस्टिस भागवती ने धारा 14 के कानूनी मसौदे को वकीलों के लिए स्वर्ग और वादियों के लिए अंतहीन उलझन बताया था।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर स्पष्टता की जरूरत पर बल दिया और कहा कि इस विषय पर कानूनी स्थिति को स्पष्ट करना अत्यंत जरूरी है। अब एक बड़ी बेंच को यह फैसला लेना होगा कि क्या वसीयत में दी गई शर्तें हिंदू महिलाओं के संपत्ति अधिकारों को धारा 14(1) के तहत सीमित कर सकती हैं या नहीं।

***************************

Read this also :-

डिस्पैच का नया पोस्टर जारी, मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं शहाना गोस्वामी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

बार-बार चुनाव से रुक जाता है विकास: शिवराज सिंह चौहान

वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री 

नईदिल्ली,11 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश के किसी न किसी राज्य में हर साल विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होते रहते हैं, ऐसे में केंद्र सरकार देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव का नियम लाने की कोशिश कर रही है.

इसके लिए संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार संसद में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बिल भी पेश कर सकती है. इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से देश का विकास और तरक्की रुक जाती है.

हरियाणा में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, अब हैं तो कृषि मंत्री लेकिन चुनाव आ जाएं तो तीन महीने लगातार चुनाव के प्रचार में ही पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में लगे रहते हैं, उसमें समय नष्ट होता है प्रधानमंत्री का, मुख्यमंत्रियों का, मंत्रियों का सांसदों का, विधायकों का, अधिकारियों का, कर्मचारियों का सारे विकास के काम ठप.. कराओ चुनाव. इस बीच कृषि मंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि …और फिर नई-नई घोषणा करनी पड़ती हैं कि मैं ये दे दूंगा. हम ये दे देंगे. जन कल्याणकारी काम पीछे रह जाते हैं. यही नहीं इसमें भारी खर्चा होता है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि चुनाव आयोग भी खर्चा करता है तो जनता की ही पैसा है वो, और फिर राजनैतिक दल भी खर्चा करते हैं. कितना समय नष्ट होता है अब दूसरे राज्य में चुनाव होंगे नायब जी (हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) तो हरियाणा के अधिकारी पर्यवेक्षक बन के चले जाएंगे, यहां का काम आपका दो-तीन महीने ठप हो जाएगा. वो वहां जाकर चुनाव करवाएंगे.

उन्होंने कहा कि तो इसमें केवल विनाश ही विनाश है. समय का अपव्यय, धन का अपव्यय, हमारे विकास को अवरोध करता है हमेशा होने वाला ये चुनाव. इसलिए संविधान में संशोधन करके, पांच साल में एक बार सभी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए. इसके लिए हमको जनजागरण करना चाहिए.

*******************************

Read this also :-

डिस्पैच का नया पोस्टर जारी, मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं शहाना गोस्वामी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

झारखंड विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण में कई अहम घोषणाएं

महिलाओं को नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा

रांची,11 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को झारखंड की छठी विधानसभा के पहले विशेष सत्र में अभिभाषण करते हुए सरकार की ओर से ओर कई अहम घोषणाएं की।

उन्होंने कहा कि राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। राज्यपाल ने राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों के लिए स्थानीय नीति बनाकर उन्हें तृतीय और चतुर्थ वर्ग की सरकारी नौकरियों में शत-प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प व्यक्त किया।

राज्यपाल ने राज्य की सरकार का रोडमैप और विकास की परिकल्पना सदन में प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि केंद्र और उसकी कंपनियों के पास राज्य के 1.36 लाख करोड़ रुपए बकाया हैं। इस राशि को वापस लेने के लिए राज्य की सरकार कानूनी उपाय करेगी।

झारखंड की हो, मुंडारी, कुड़ुख और अन्य जनजातीय भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल करने, सभी किसानों को ब्याजमुक्त ऋण देने, सरना आदिवासी धर्म कोड को लागू करने, बच्चों को केजी से पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था जैसी घोषणाएं भी अभिभाषण में की गई हैं।

अभिभाषण की शुरुआत करते हुए राज्यपाल ने छठी विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी और जताई कि राज्य के सभी नवनिर्वाचित विधायक सुखी, समृद्ध एवं उन्नत झारखंड के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि षष्ठम विधानसभा के लिए शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति के बाद राज्य में एक मजबूत एवं स्थिर सरकार के गठन का जनादेश जनता ने दिया है। हम इसके लिए राज्य की जनता को साधुवाद देते हैं और जनादेश का सम्मान करते हुए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह सरकार झारखंड की मूल चेतना के साथ समावेशी विकास का ध्येय लेकर और आगे बढ़ेगी। सरकार बिना किसी द्वेष के वंचितों को विशेष महत्व देने के मानवीय सोच के साथ सबको उचित अधिकार, सबको सुरक्षा और हर द्वार तक समृद्धि पहुंचाने को प्रतिबद्ध है।

राज्यपाल ने कहा कि पंचम विधानसभा में सरकार ने आदिवासियों को 28 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और अनुसूचित जाति को 12 प्रतिशत आरक्षण देने के अलावा सरना आदिवासी धर्मकोड का प्रस्ताव पारित कराकर भेजा है, जो अभी केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास लंबित हैं। हमारी सरकार केंद्र से इन प्रस्तावों को जल्द मंजूरी दिलाने का प्रयास करेगी।

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में ऐलान किया कि सहारा इंडिया से पीडि़त निवेशकों की लड़ाई झारखंड सरकार लड़ेगी। उन्होंने कहा कि निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक और सड़क से लेकर संसद तक हर मोर्चे पर यह लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।

जब तक सभी निवेशकों को उनका पैसा नहीं मिल जाएगा, सरकार उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी. उन्होंने कहा कि सहारा में निवेश करने वाले वैसे निवेशकों, जिनका निधन हो गया या विपरीत परिस्थितियों में आकर आत्महत्या कर ली, उनके परिजनों की सरकार मदद करेगी।

उन्होंने खासमहल एवं जमाबंदी की जमीनों पर रह रहे परिवारों को मान-सम्मान के साथ जीने का अधिकार देने के साथ-साथ गैरमजरुआ जमीन पर बसे रैयतों की भूमि का रसीद फिर से काटने की शुरुआत करने की भी घोषणा की।

राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों को केंद्र की ओर से बहुत कम पारिश्रमिक दिया जाता है।

उनकी सरकार अपनी तरफ से मनरेगा मजदूरों के लिए पैसे की व्यवस्था करेगी, ताकि उन्हें न्यूनतम 350 रुपए मजदूरी मिल सके. नदियों एवं डैम के पानी के सदुपयोग के लिए 10 हजार करोड़ की योजनाएं झारखंड में शुरू की जाएंगी।

राज्यपाल ने कहा कि आने वाले वर्षों में झारखंड में 500 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। इन स्कूलों में स्वास्थ्य और संगीत के शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

राज्यपाल ने कहा कि 4,500 पंचायत स्तरीय आदर्श विद्यालय भी खोले जाएंगे। इतना ही नहीं, हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी। अनुमंडल स्तर पर पॉलिटेक्निक खोले जाएंगे। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी की भी स्थापना का ऐलान राज्यपाल ने किया।

****************************

Read this also :-

डिस्पैच का नया पोस्टर जारी, मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं शहाना गोस्वामी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला कपूर परिवार

करीना ने बेटों के लिए लिया ऑटोग्राफ

राज कपूर 100 बर्थ एनिवर्सरी

नईदिल्ली,11 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बॉलीवुड का मशहूर परिवार, कपूर खानदार बीते मंगलवार को पीएम मोदी से मिला. पीएम मोदी ने राज कपूर 100 फिल्म फेस्टिवल के लिए पूरे कपूर परिवार को इनवाइट किया था. आज, कपूर फैमिली ने पीएम मोदी के साथ बिताए गए हसीनों पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया है. वहीं करीना कपूर ने अपने दोनों बच्चों के लिए पीएम मोदी के स्पेशल मैसेज की झलक भी साझा की है.

करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पीएम हाउस के अंदर की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है. साथ ही राज कपूर 100 फिल्म फेस्टिवल के आमंत्रण के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, हम अपने लीजेंडरी ग्रैंडफादर राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इनवाइट करना काफी सम्मानित महसूस हो रहा है. इस खास दोपहर के लिए मोदी जी को धन्यवाद. इस मील के पत्थर को मनाने में आपका अटेंशन और सपोर्ट हमारे लिए बहुत मायने रखता है.

बेबो ने आगे लिखा है, जैसा कि हमने अपने ग्रैंडफादर के आर्टिस्ट्री, विजन और इंडियन सिनेमा में कंट्रिब्यूशन के 100 साल होने का जश्न मनाया. हम उनकी विरासत पर पडऩे वाले प्रभाव का सम्मान करते हैं. यह हमें और आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करता रहेगा. हमें उनकी आइकोनिक को शोकेस और राज कपूर 100 फिल्म फेस्टिवल के साथ इंडियन सिनेमा पर उनके प्रभाव को याद करने पर गर्व है. 13-15 दिसंबर, 2024 , 10 फिल्में, 40 शहर, 135 सिनेमाघर.

पोस्ट किए गए तस्वीरों में करीना कपूर और अन्य परिवार के सदस्यों को पीएम मोदी के साथ देखा जा सकता है. इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर में करीना कपूर अपने दोनों बच्चों जेह और तैमूर के लिए पीएम से एक गिफ्ट रिसीव करती हैं. करीना ने पीएम मोदी के इस खास पल को कैमरे में कैद कर अपने फैंस को दिखाया है.

करीना कपूर के अलावा, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा ने भी पीएम मोदी के साथ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की हैं. साथ ही लंबे नोट के साथ पीएम मोदी का आभार जताया है.

*********************

Read this also :-

डिस्पैच का नया पोस्टर जारी, मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं शहाना गोस्वामी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रेमी जोड़े को फटकारा

कहा- साथ रहने के लिए नहीं मिलेगी सुरक्षा

मुंबई,11 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र की बॉम्बे हाई कोर्ट ने परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम करने वाले एक अंतरधार्मिक जोड़े को साथ रहने के लिए पुलिस सुरक्षा देने से इंकार कर दिया।

न्यायमूर्ति भारती डांगरे और मंजूषा देशपांडे की पीठ ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस से सिर्फ इसलिए उनकी सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि वे साथ रहना चाहते हैं।कोर्ट 20 वर्षीय मुस्लिम युवक द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था। युवक हिंदू लड़की से प्रेम करता है।

याचिकाकर्ता मुस्लिम युवक और 19 वर्षीय युवती प्रेम करते हैं। युवती अपने माता-पिता को छोड़कर युवक के साथ चली गई थी, लेकिन बाद में माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे आश्रय गृह में छोड़ दिया।

इसके बाद युवक ने कोर्ट में याचिका दायर कर युवती को आश्रय गृह से रिहा करने और पुलिस सुरक्षा में उसके साथ रहने की इजाजत देने की मांग की।याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि युवती के माता-पिता की शिकायत बजरंग दल से प्रभावित है।

कोर्ट ने युवती की उम्र का हवाला देते हुए कहा कि लड़की बालिग है और उसे माता-पिता के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।इस दौरान न्यायमूर्ति डांगरे ने युवक से पूछा, अगर हम उसे (युवती को) छोड़ दें और वह आपके साथ रहने लगे तो उसकी सुरक्षा कौन करेगा? आप चाहते हैं कि आपके घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया जाए क्योंकि आप लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं?

न्यायमूर्ति ने कहा, मानो पुलिस के पास करने के लिए कुछ और बेहतर नहीं है। ऐसे में हम व्यावहारिक रूप से क्या कर सकते हैं? हमें व्यावहारिक समाधान बताइए। आप हमसे यह उम्मीद न करें कि हम आपको पुलिस सुरक्षा प्रदान करेंगे।

राज्य के संसाधनों को उन व्यक्तिगत विकल्पों पर खर्च नहीं किया जा सकता जो सामाजिक मानदंडों को चुनौती देते हैं। न्यायाधीशों ने सोशल मीडिया पर युवती के उत्पीडऩ पर भी गौर किया और नाराजगी जताई।

कोर्ट ने युवती के पिता को आश्रय गृह में अपनी बेटी से मिलने की मंजूरी दी है ताकि युवती दोबारा से अपने फैसले को बता सके। हालांकि, कोर्ट ने युवती को याचिकाकर्ता युवक के साथ जाने और पुलिस सुरक्षा से देने से इंकार कर दिया।

*************************

Read this also :-

डिस्पैच का नया पोस्टर जारी, मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं शहाना गोस्वामी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

नया पोस्टर आया सामने

11.12.2024 (एजेंसी) – अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी एक्साइडेट है. उनकी यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है. खिलाड़ी कुमार ने अपने इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट दिया है. उन्होंने भूत बंगला की शूटिंग और रिलीज डेट का खुलासा किया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है.अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का नया पोस्टर जारी किया है.

इस पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट दी गई है. भूत बंगला के बारे में जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी भूत बांग्ला की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने फेवरेट प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर काफी एक्साइडेट हूं. ये डर और हंसी का डबल डोज आपके लिए तैयार होगा 2 अप्रैल, 2026 को. तब तक के लिए आपको शुभकामनाएं दें.मेकर्स ने अक्षय कुमार के बर्थडे पर इस प्रोजेक्ट का एलान किया था.

फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अक्षय कुमार का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 14 साल बाद, मैं अपने पुराने दोस्त अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म में फिर से काम कर रहा हूं, यह एकता कपूर के साथ मेरा पहला कोलैबोरेशन है. कुछ खास के लिए तैयार हो जाइए.

भूत बंगला.14 साल पहले 2007 में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया के लिए एक साथ आए थे. भूल भुलैया अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म से अक्षय कुमार को साल 2007 का बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था.

**********************