मोदी ने पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकड कार्डिनल बनाए जाने पर बधाई दी

नई दिल्ली, 8 दिसंबर(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 51 वर्षीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकड को पोप फ्रांसिस द्वारा कार्डिनल बनाए जाने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने कहा, यह भारत के लिए बड़े गर्व और खुशी की बात है।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे कहा, पोप फ्रांसिस द्वारा जॉर्ज जैकब कूवाकाड को पवित्र रोमन कैथोलिक चर्च का कार्डिनल बनाए जाने पर प्रसन्नता हुई।

उन्होंने कहा, महामहिम जॉर्ज कार्डिनल कूवाकाड ने प्रभु यीशु मसीह के प्रबल अनुयायी के रूप में अपना जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

बता दें कि प्रसिद्ध सेंट पीटर्स बेसिलिका में आयोजित इस समारोह में दुनिया भर के पादरी और गणमान्य लोगों ने भाग लिया था और विभिन्न देशों के 21 नए कार्डिनलों को शामिल किया गया था।

वहीं, केरल के चंगनास्सेरी आर्चडायोसिस से आने वाले कार्डिनल कूवाकड की नियुक्ति से भारतीय कार्डिनल्स की कुल संख्या छह हो गई है, जिससे वेटिकन में देश का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।

केरल से बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग कूवाकड के कार्डिनल की पदोन्नति देखने के लिए वेटिकन सिटी पहुंचे हैं।

वर्तमान में वेटिकन में रहने वाले कूवाकड पोप फ्रांसिस के अंतर्राष्ट्रीय यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 11 अगस्त 1973 को जन्मे कूवाकड 24 जुलाई को पादरी बने और बाद में प्रतिष्ठित पोंटिफिकल एक्लेसियास्टिकल अकादमी में राजनयिक सेवा के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया।

साल 2006 में उन्होंने अल्जीरिया में अपोस्टोलिक नन्सिएचर में अपने राजनयिक करियर की शुरुआत की।

उन्होंने अल्जीरिया, दक्षिण कोरिया, ईरान, कोस्टा रिका और वेनेजुएला में अपोस्टोलिक नन्सिएचर में सेवा की है।

केरल की 3.2 करोड़ की आबादी में लगभग 18 प्रतिशत ईसाई हैं, जिनमें कैथोलिक प्रमुख समूह हैं, जो राज्य के 50 प्रतिशत ईसाइयों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

**************************

Read this also :-

बड़े पर्दे के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज

राजस्थान-हरियाणा के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पानीपत में बीमा सखी योजना का करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर की सुबह जयपुर में होंगे। यहां वो जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे हरियाणा में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे।

राजस्थान के बाद पीएम मोदी हरियाणा के पानीपत जाएंगे और दोपहर करीब 2 बजे एलआईसी की बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर का शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन 2024 और राजस्थान वैश्विक व्यापार एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

9 से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय आयोजित होने वाले निवेश शिखर सम्मेलन का विषय है पूर्ण, जिम्मेदार, तैयार है। शिखर सम्मेलन में जल सुरक्षा, सतत खनन, सतत वित्त, समावेशी पर्यटन, कृषि-व्यवसाय नवाचार और महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप जैसे विषयों पर 12 क्षेत्रीय विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे।

शिखर सम्मेलन के दौरान आठ देश सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भाग लेने वाले देश रहने योग्य शहरों के लिए जल प्रबंधन, उद्योगों की बहुमुखी प्रतिभा- विनिर्माण और उससे परे और व्यापार और पर्यटन जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

तीन दिनों में प्रवासी राजस्थानी कॉन्क्लेव और एमएसएमई कॉन्क्लेव भी आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो में राजस्थान पवेलियन, कंट्री पवेलियन, स्टार्टअप पवेलियन जैसे थीम आधारित मंडप होंगे। इस समिट में 16 भागीदार देशों और 20 अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित 32 से अधिक देश भाग लेंगे।

महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री मोदी पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की यह पहल 18-70 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई है, जो दसवीं कक्षा पास हैं।

वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उन्हें पहले तीन सालों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद, वे एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं और स्नातक बीमा सखियों को एलआईसी में विकास अधिकारी की भूमिका के लिए योग्य होने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी भावी बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखेंगे। 495 एकड़ में फैले मुख्य परिसर और छह क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किए जाएंगे।

*******************************

Read this also :-

बड़े पर्दे के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज

दिल्ली में आज हो सकती है सर्दी की पहली बारिश

नईदिल्ली,08 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) देश के कई इलाकों में शीतलहर चलने से सर्दी तेज हो गई है। इसके साथ ही आज देशभर में नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है।

इससे मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसके चलते तापमान में कमी आने के आसार हैं और ठंड में इजाफा होगा।दूसरी तरफ तमिलनाडु, पुडुचेरी और काराईकल में 10-13 दिसंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसस सर्दी का असर तेज होगा।साथ ही आज उत्तर प्रदेश में कई जगह हल्का कोहरा छाने का अलर्ट है।

राजधानी में शनिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री और अधिकतम 25.4 डिग्री रहा, जबकि रविवार को अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रह सकता है।

राजस्थान में शीतलहर के चलते शनिवार को 50 में से 25 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया, जबकि 5 शहर 5 डिग्री तक गिर गया।

आज भी कई जिलों में शतलहर का प्रकोप रहेगा।उत्तराखंड में आज पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्मय स्तर की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।इससे न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है

************************

Read this also :-

बड़े पर्दे के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज

किसान आज फिर शुरू करेंगे दिल्ली चलो मार्च

रोकने के लिए पुलिस की तैयारी

नईदिल्ली,08 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान रविवार को अपना दिल्ली चलो मार्च फिर से शुरू करेंगे।2 दिन पहले ही हरियाणा-पंजाब सीमा पर किसानों ने यह मार्च शुरू किया था, लेकिन पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़े जाने के बाद मार्च कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।

पंजाब किसान समूह के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 101 किसानों का एक दल दोपहर के आसपास अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेगा।

पंधेर ने यह भी कहा कि उन्हें सरकार की ओर से बातचीत के लिए कोई संदेश नहीं मिला है।इस मार्च की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने शंभू बॉर्डर पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी है। बैरिकेड्स और सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।

किसानों को रोकने के लिए कंटीले तार भी बिछाए गए हैं और सीमेंट की पक्की दीवार भी बनाई गई है।यहां वज्र वाहन और एंबुलेंस भी हैं। पुलिस ड्रोन से निगरानी रख रही है।

पिछले शुक्रवार को ही किसानों ने दिल्ली चलो मार्च की शुरुआत की थी। हालांकि, पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागने से किसान आगे नहीं जा सके।

शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और किसानों ने बैरिकेड और कंटीले तार उखाड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।इससे कई किसान घायल भी हुए थे।हरियाणा के अंबाला जिले के कई गावों में इंटरनेट बंद किया गया है।

किसान सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।उनका कहना है कि स्वामीनाथन आयोग के हिसाब से फसलों की कीमत तय हो।

कर्ज माफी हो, किसानों को पेंशन मिले और खाद की पर्याप्त उपलब्धता हो।किसानों की मांग है कि लखीमपुर खीरी मामले के दोषियों को सजा मिले। पिछले किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा और सराकरी नौकरी मिले और किसानों के खिलाफ मुकदमे वापस हों।

*****************************

Read this also :-

बड़े पर्दे के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आलिया भट्ट की जिगरा

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज

पत्रकार बन देश के सबसे बड़े घोटाले का पर्दाफाश करेंगे मनोज बाजपेयी

09.12.2024 (एजेंसी) – अभिनेता मनोज बाजपेयी पिछली बार फिल्म भैयाजी में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म भले ही ओटीटी पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन मनोज ने अपनी उम्दा अदकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया।पिछले कुछ समय से उनकी फिल्म डिस्पैच चर्चा में है, जिसमें उन्होंने एक निडर पत्रकार की भूमिका निभाई है।

इस फिल्म से जुड़ीं अब तक तमाम जानकारियां सामने आ चुकी हैं और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।ट्रेलर की शुरुआत मनोज से होती है, जो डिस्पैच नाम के अखबार में क्राइम पत्रकार हैं।वह देश के सबसे बड़े 8,000 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करने वाले हैं। यह जीडीआर 2जी का घोटाला ऐसा है, जो तार टी20 मैच से भी जुड़े हैं।

ट्रेलर में रोमांच का जबरदस्त तड़का लगाया गया है।ट्रेलर से इतना तो साफ हो गया है कि मनोज एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।डिस्पैच का प्रीमियर बीते दिनों गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में किया गया था। वहां फिल्?म को खूब तारीफ मिली थी।इससे पहले फिल्म का टीजर और पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही यह उत्?सकुता बनी हुई थी कि मनोज इस बार क्या नया लेकर आ रहे हैं।

बता दें कि कनु बहल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।यह फिल्?म 13 दिसंबर को ओटीटी प्?लेटफॉर्म जी5 पर स्?ट्रीम होगी।एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, हमें ऐसे ही साहसी पत्रकारों की कहानी दुनिया के सामने लाने की जरूरत है। बाजपेयी और निर्देशक को सलाम।एक ने लिखा, बाजपेयी साहब बॉलीवुड के किंग हैं।एक लिखते हैं, मनोज बाजपेयी के अभिनय का कोई सानी नहीं है।अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे धाकड़ पत्रकार और पत्रकारिता अब बस फिल्मों में ही दिखती है।एक ने लिखा, वाकई सिर्फ एक बंदा काफी है।

**********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन रिलैक्स से भरा होगा। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारियों से भी समय-समय पर मदद मिलेगी। ऑफिस में वो काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। आपके रुके हुये काम आज समय रहते पूरे हो जाएंगे। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आप अपने करियर में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग करेंगे इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढऩे की कोशिश करेंगे। मेहनत, धैर्य और समझदारी से आज रुके हुये काम निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आज का दिन आपके लिए दिन संतोषजनक साबित होगा। आज रोजगार में स्थितियां पहले से ठीक होने के योग है। अपने कॉन्टैक्ट्स पर ध्यान देंगे। आज आपके परिवार में धार्मिक कार्यों की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलेंगे तो आपको भी रिलैक्स फील होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। थोड़ी कोशिश करें तो आपको ज्यादा फायदा होगा। आज महत्वपूर्ण काम निपट सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपको वाहन सुख मिलने के योग बने हुए हैं। आज खुद पर उलझन हावी न होने दें इससे आप बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। किसी मौके पर आपका व्यवहार ही आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होते जाएंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। किसी मनोरंजक स्थान की सैर करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जाएंगे। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपको ऐसा करके अच्छा लगेगा। आज किसी बचपन के मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप पुरानी बातों पर चर्चा करेंगे। आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिजऩेस कर रहे कारोबारियों को आज अच्छा फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। आज कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का मन करेगा। आज किसी फैसले या स्थिति में तब तक शामिल न हो, जब तक उसे ठीक से समझ न लें।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से आपका कोई जरूरी काम बन जाएगा। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जाएगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 7

धनु राशि-

आज के दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। आज आप घर पर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज ऑफिस के किसी कार्य वश आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। समझ पूर्ण व्यवहार से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे। आपका सकारात्मक रवैया और पक्का आत्मविश्वास आपको आर्थिक सफलता की ओर ले जाएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल भी बना सकता है। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज आपका दिन उमंग से भरा रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है किस्मत का साथ मिल जाएगा। पिछले कुछ समय से जिनसे आपकी अनबन चल रही है, वह आज दूर हो जाएगी। आपको अपने गुण और अपने काम के कारण तारीफ मिल सकती है। दिनभर आप में कॉन्फिडेंस ज्यादा रहेगा। आज जो जिम्मेदारी आपको मिले तो उसे स्वीकार करें। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। सेहत के मामले में सावधान रहें।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

*******************************

 

सरकार 1,500 रुपये से ज्यादा के कपड़ों पर जीएसटी बढ़ाएगी

राहुल गांधी बोले,ये घोर अन्याय

नईदिल्ली,07 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा रही है, जबकि पूंजीपतियों को टैक्स में राहत दी जा रही है।उन्होंने ये भी दावा किया कि जीएसटी से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है।

राहुल ने लिखा, सुनने में आ रहा है कि जीएसटी से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। आपकी जरूरत की चीजों पर जीएसटी बढ़ाने की योजना है। जरा सोचिए अभी शादियों का सीजन चल रहा है।

लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इक_ा कर रहे होंगे और सरकार इसी बीच 1,500 रुपये से ऊपर के कपड़ों पर जीएसटी 12 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने जा रही है।

***************************

Read this also :-

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना बंधन

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची का दमदार टीजर रिलीज

जम्मू-कश्मीर में शीत लहर के बीच बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

श्रीनगर,07 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। तापमान में गिरावट के साथ कश्मीर घाटी में शीत लहर जारी है। श्रीनगर से लेकर लेह तक तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। लेह में रात का तापमान -19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और कारगिल का हाल कश्मीर से भी बुरा है।

यहां का तापमान यहां का तापमान माइनस 10 डिग्री तक नीचे चला गया है। कश्मीर के हर हिस्से में तेजी से गिर रहे तापमान के कारण ठंड की शिद्दत बढऩे लगी है जिसे देखते हुए प्रशासन ने फेस वाइस स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा की है।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल लोगों को इस ठठरती  की ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है बल्कि आने वाली रातें और ज्यादा सर्द हो जाएगी। जानकारी के अनुसार,  शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुलमर्ग और पहलगाम के स्की रिसॉर्ट्स में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.3 डिग्री सेल्सियस और 6.5 डिग्री सेल्सियस था। उत्तरी कश्मीर जिले के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 8-9 दिसंबर को आमतौर पर जम्मू संभाग के मैदानी और पहाड़ी इलाकों के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। 8 दिसंबर की देर शाम के दौरान कश्मीर संभाग के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश, बर्फबारी होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि 12 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

दक्षिण कश्मीर में लोकप्रिय पिकनिक स्थल कोकेरनाग में तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अभी हाल में ही जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई थी, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में तापमान गिर गया।

सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान -5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में क्रमश: -1.8 डिग्री सेल्सियस और -2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा, जिससे अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग बंद हो गया। बर्फबारी के कारण दो दिनों तक बंद मुगल रोड को बर्फ हटाने के प्रयासों के बाद फिर से खोल दिया गया।

*************************

Read this also :-

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना बंधन

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची का दमदार टीजर रिलीज

टीबी से लडऩे में भारत की ग्लोबल नेतृत्व क्षमता मजबूत हुई: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बताया कि निक्षय मित्र और कम समय में प्रभावी उपचार जैसी पहलों से टीबी के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार हुआ है और टीबी से लडऩे में भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता मजबूत हुई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जेपी नड्डा की ओर से एक्स पर की गई पोस्ट का जवाब देते हुए एक पोस्ट की।
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विस्तार से बताया कि कैसे भारत के टीबी उन्मूलन प्रयासों में निक्षय पोषण योजना के माध्यम से पोषण संबंधी सहायता से परिवर्तनकारी प्रगति देखी गई है।

निक्षय मित्र और कम समय में प्रभावी उपचार जैसी पहलों ने टीबी के मामलों में उल्लेखनीय कमी लाई है, मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार हुआ है और टीबी से लडऩे में भारत की वैश्विक (ग्लोबल) नेतृत्व क्षमता को मजबूत किया है।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लेख को पोस्ट करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत टीबी के खिलाफ लड़ाई में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। भारत में टीबी की रोकथाम के लिए कई पहल की जा रही हैं।

इनमें उच्च-भार वाले जिलों में 100-दिवसीय अभियान, निक्षय पोषण योजना के माध्यम से पोषण सहायता में वृद्धि, लागत प्रभावी निदान उपकरण जैसी पहल देश के प्रयासों को गति दे रही हैं।

इन कदमों से उपचार कवरेज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और टीबी के मामलों में कमी आई है। जनभागीदारी पर जोर ने समुदायों को एकजुट किया है, जिससे समय पर निदान और उपचार सुनिश्चित हुआ है।

भारत का अभिनव दृष्टिकोण वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है और देश को टीबी मुक्त भारत के करीब ले जा रहा है।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आज हरियाणा के दौरे पर हैं। उन्होंने पंचकूला में टीबी मुक्त भारत अभियान (100 दिन का अभियान) का शुभारंभ किया है।

***********************

Read this also :-

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना बंधन

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची का दमदार टीजर रिलीज

सीआईएसएफ देश के हवाई अड्डों की निगरानी बढ़ाएगा

बनाई स्पेशल यूनिट

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने देश के सभी 68 नागरिक हवाई अड्डों पर तैनात विमानन सुरक्षा समूह (एएसजी) के लिए एक आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण इकाई (आईक्यूसीयू) बनाई है। इस इकाई का मकसद विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

सीआईएसएफ के अनुसार, आईक्यूसीयू विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र (एएससीसी) के अंतर्गत कार्य करेगा। एएससीसी को भी हाल ही में शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन 22 जुलाई, 2023 को गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।

एएससीसी मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आईक्यूसीयू के साथ मिलकर काम करेगा और घटना प्रबंधन केंद्र, विमानन अनुसंधान और डेटा केंद्र, केंद्रीकृत संचार नियंत्रण केंद्र के साथ भारतीय हवाई अड्डों की समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। यह प्रणाली क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत हवाई अड्डों को भी कवर करेगी।

आईक्यूसीयू का नेतृत्व वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारी करेंगे और इसमें प्रमाणित विमानन सुरक्षा (एवीएसईसी) प्रशिक्षक, राष्ट्रीय लेखा परीक्षक और इसके कर्मचारी शामिल होंगे। वे मानकीकृत प्रशिक्षण और मूल्यांकन विधियों, फील्ड ट्रायल और अंतरराष्ट्रीय नई तकनीकों को अपनाने के माध्यम से हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रक्रियाओं में एकरूपता सुनिश्चित करेंगे।

आईक्यूसीयू सुरक्षा कार्यों का मूल्यांकन करने और सुधारात्मक उपायों को लागू करने के लिए विभिन्न दिशानिर्देशों के आधार पर आंतरिक निरीक्षण और ऑडिट करेगा। जिससे हवाई अड्डों की खामियों को दूर कर उसे सुधारने में मदद मिलेगी। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन के मानकों को ध्यान में रख सभी जगह से फीडबैक ले उसका विश्लेषण किया जाएगा।

इस सिस्?टम को रीजनल कनेक्टिविटी स्?कीम के तहत आने वाले एयरपोर्ट पर भी समान रूप से लागू किया जाएगा।

इससे पहले, अर्धसैनिक बल के एक प्रवक्ता ने शनिवार को जानकारी दी थी कि आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण इकाई (आईक्यूसीयू) हवाई अड्डों पर उच्चतम स्तर की प्रक्रियाओं और तकनीकों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इन हवाई अड्डों पर हर दिन लाखों घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्री यात्रा के लिए आते हैं।

उन्होंने बताया कि यह पहल सीआईएसएफ द्वारा राष्ट्रीय नागरिक विमानन सुरक्षा गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम 2024 के तहत की जा रही है। यह कार्यक्रम नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो और विमान (सुरक्षा) नियम, 2023 के तहत जारी किया गया था।

************************

Read this also :-

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना बंधन

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची का दमदार टीजर रिलीज

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी से अलग हुई समाजवादी पार्टी

मुंबई,07 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की हार के साथ ही गठबंधन में टूट-फूट होने लगी है। समाजवादी पार्टी (एसपी) ने एमवीए से बाहर होने की घोषणा कर दी है।

महाराष्ट्र में एसपी के अध्यक्ष अबू आजमी ने इसकी जानकारी दी है।आजमी ने आरोप लगाए कि एमवीए की सहयोगी पार्टियों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और टिकट वितरण को लेकर भी कोई चर्चा नहीं की।

आजमी ने कहा,  एमवीए में कभी तालमेल नहीं रहा। जब चुनाव शुरू हुआ तो टिकटों के बंटवारे को लेकर आपस में गुत्थमगुत्थी मची हुई थी।

चुनाव प्रचार के दौरान एमवीए के नेताओं ने सहयोगी दलों को कभी विश्वास में नहीं लिया। चुनाव के बाद भी महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दलों में कोई तालमेल नहीं है।

आजमी ने शिवसेना (उद्धव) द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर किए गए एक पोस्ट पर भी आपत्ति जताई।

6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की वर्षगांठ पर शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर ने मस्जिद की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें शिवसेना के संरक्षक बालासाहेब ठाकरे का एक उद्धरण था, जिसमें लिखा था, मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने यह किया।

इस पर आजमी ने कहा, शिवसेना ने अखबार में बाबरी मस्जिद को गिराने वालों को बधाई देते हुए विज्ञापन दिया था। अगर एमवीए में कोई ऐसी भाषा बोलता है तो भाजपा और उनके बीच क्या अंतर है?

**************************

Read this also :-

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना बंधन

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची का दमदार टीजर रिलीज

फडणवीस और शिंदे-पवार ने ली विधायक की शपथ,विपक्ष का बहिष्कार

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र

मुंबई,07 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र में नई विधानसभा का गठन हो गया है और 7 दिसंबर से 3 दिन का विशेष सत्र भी शुरू हो गया है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने सत्र के पहले दिन सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली।विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर बाकी नवनिर्वाचित विधायकों को भी शपथ दिलाएंगे।हालांकि, महा विकास अघाड़ी विधायकों ने शपथ ग्रहण करने से इनकार कर दिया है।

कल कोलंबकर को विशेष सत्र के लिए प्रोटेम स्पीकर चुना गया था। अब 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। इसके लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार दावेदार माने जा रहे हैं।9 दिसंबर को ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा।नई विधानसभा का शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 से 21 दिसंबर तक चलेगा। फडणवीस ने कहा था कि इससे पहले तक मंत्रालयों का बंटवारा हो जाएगा।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, अगर यह लोगों का जनादेश होता तो लोग खुश होते और जश्न मनाते, लेकिन लोगों ने कहीं भी इस जीत का जश्न नहीं मनाया। हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर संदेह है।आदित्य अपनी पार्टी के सभी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे। यहां सभी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फूल चढाए। आदित्य ने यहां भी शपथ न लेने की बात फिर दोहराई।

विपक्ष के वॉकआउट पर अजित ने कहा, आज विपक्ष ने वॉकआउट किया है। उनका कहना है कि ईवीएम को लेकर किया है। मैंने ऐसा पहली दफा देखा है। चुनाव हुआ है, वॉकआउट करने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर उन्हें ईवीएम पर संदेह है तो उन्हें चुनाव आयोग जाना चाहिए। अगर कुछ लग रहा है तो चुनाव आयोग जाए वहां भी न्याय ना लगे तो कोर्ट जाइए। वहां विपक्ष के कोई वरिष्ठ नेता नहीं थे।

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों में महायुति में शामिल भाजपा को 132, शिवसेना (शिंदे) को 57 और एनसीपी को 41 सीट मिली है।वहीं, विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शिवसेना को 20, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी को 10 सीटें मिली हैं।नियमों के मुताबिक, नेता विपक्ष के लिए पार्टी के पास 10 प्रतिशत सीटें होना जरूरी है। कोई भी विपक्षी पार्टी इस शर्त को पूरा नहीं कर रही, इसलिए विधानसभा में नेता विपक्ष नहीं होगा।

 

*****************************

Read this also :-

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना बंधन

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची का दमदार टीजर रिलीज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रविवार से तीन दिवसीय रूस दौरा

नौसेना आईएनएस तुशील को करेंगे कमीशन

नईदिल्ली,07 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह कल से तीन दिवसीय रूस दौरे पर रवाना होंगे. रक्षा मंत्री सिंह का ये दौरान 8 से 10 दिसंबर तक चलेगा.

अपनी इस आधिकारिक यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को में 10 दिसंबर को भारत-रूस इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन ऑन मिलिट्री एंड मिलिट्री टेक्निकल कोऑपरेशन की 21वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. बैठक में उनके साथ रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलूसोव भी मौजूद रहेंगे.

इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत और रूस के बीच रक्षा क्षेत्र में सैन्य-सेना सहयोग और औद्योगिक साझेदारी सहित सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी. साथ ही, दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 दिसंबर को कलिनिनग्राद स्थित यंत्रा शिपयार्ड में भारतीय नौसेना की नई बहु-भूमिका वाली स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील को कमीशन करेंगे. इस ऐतिहासिक मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी उनके साथ रहेंगे.

अपनी इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह मास्को में द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके लिए वह द टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर जाएंगे.

इसके अलावा, रक्षा मंत्री सिंह रूस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत-रूस रक्षा संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है.

बता दें कि आईएनएस तुशील तलवार क्लास का स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है. जिसे प्रोजेक्ट 11356 के नाम से भी जाना जाता है. इसका निर्माण और डिजाइन रूस ने किया है. बता दें कि रूसी तटरक्षक भी तलवार क्लास के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट का ही इस्तेमाल करते हैं.

आईएनएस तुशील समेत सभी चार फ्रिगेट में यूक्रेनी की कंपनी जोर्या-मैशप्रोक्ट द्वारा बनाए गए इंजन लगाए गए हैं. आईएनएस तुशील को भारतीय नौसेना में 9 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल कराएंगे.

जिसके लिए वह रविवार को रूस के लिए रवाना होंगे. यह युद्धपोत भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाएगा. जो चार फ्रिगेट में से पहला है.

************************

Read this also :-

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना बंधन

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची का दमदार टीजर रिलीज

विपक्ष पर नकवी का तंज, सत्ता के शीर्ष पर कई दशकों तक वैकेंसी नहीं

नई दिल्ली,07 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। विपक्षी महागठबंधन इंडिया ब्लॉक को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसा। उन्होंने कहा, सत्ता के शीर्ष पर कोई वैकेंसी नहीं है, इसलिए गठबंधन के शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विपक्षी महागठबंधन इंडिया ब्लॉक को समर्थन देने वाले बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, उन लोगों को अच्छी तरह पता है कि दिल्ली की सत्ता के शीर्ष के लिए कई दशकों तक कोई वैकेंसी नहीं आने वाली है। लेकिन अगर विपक्षी महागठबंधन की बात करें तो खानदान अनेक हैं, लेकिन उनकी ख्वाहिशें एक हैं। उनको सत्ता की शीर्ष पर कोई वैकेंसी नहीं दिख रही है, इसलिए कोशिश में लगे हैं कि गठबंधन के शीर्ष पर ही पहुंच जाओ।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने आरोप लगाया है कि उनके फोन और लैपटॉप को हैक करने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर भाजपा नेता ने कहा, गुरु नंबरी तो चेला दस नंबरी। उन्होंने कहा, जब गुरु कहेंगे कि उनके फोन में पेगासस घुस गया है, तो चेला कहेंगे कि उनके फोन में जासूसी हो रही है। ये लोग ऐसे हैं, जिनको सपनो में भी जासूसी नजर आती है।

किसानों की मांगों को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार को घेरने के सवाल पर नकवी ने कहा, पिटी हुई पटकथा पर परिवार का प्रायोजित पॉलिटिकल पाखंड समय-समय पर चलता रहता है। उनके इस पाखंड को जनता बार-बार परास्त करती है। वहीं, जहां तक किसानों की बात है कि पीएम मोदी की सरकार 2014 से आज तक मेरा गांव मेरा देश, मेरा खेत मेरा खलिहान, मेरी कृषि मेरा कृषक इन सभी को प्राथमिकता देकर काम कर रही है।

नकवी ने बताया, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने खुद कहा है कि सभी फसलों का दाम एमएसपी के तहत ही दिया जाएगा। हालांकि, बहुत सी ऐसी फसले हैं, जिस पर सरकार एमएसपी से अधिक दाम दे रही है। लेकिन कुछ लोग किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर उनके हितों को हाइजैक करने की साजिश कर रहे हैं। किसानों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।

*******************************

Read this also :-

वनवास की रिलीज से पहले जारी हुआ गाना बंधन

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची का दमदार टीजर रिलीज

अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची का दमदार टीजर रिलीज

फैंस को मिलेगा एक्शन और रोमांच का डबल डोज

07.12.2024 (एजेंसी) – अजित कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म विदामुयार्ची अब पोस्ट प्रोडक्शन के अंतिम चरण में है। इस बीच फिल्म के निर्माता ने अब यह आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि यह फिल्म जनवरी 2025 में पोंगल के त्योहार के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी होगी।

हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने बिना किसी पूर्व घोषणा के इसका टीजर जारी कर दिया।

जारी किए गए टीजर लगभग दो मिनट लंबा है। इसमें फिल्म के सभी स्टार कास्ट, त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेगिना कैसांद्रा, आरव समेत कई कलाकारों की झलकियां दिखाती हैं।

इस टीजर को साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, अडिग प्रयास और न रुकने वाला एक्शन! विदामुयार्ची का टीजर अब आ चुका है। दृढ़ संकल्प ही विजय की राह दिखाता है।

इस एक्शन से भरपूर टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में लोगों को थ्रिल और एक्शन का फुल डोज मिलने वाला है। इसमें अर्जुन सरजा, रेगिना कैसांद्रा और आरव नकारात्मक भूमिकाएं निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।

फिल्म के टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि अजित कुमार एक मिशन पर हैं, जिसमें वह अजरबैजान के इलाकों में यात्रा करते हुए सच्चाई का खुलासा करने का प्रयास में हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस टीजर में फिल्म के कोई संवाद नहीं हैं, केवल टीजर के अंत में यह लिखा हुआ दिखता है, जब हर कोई, जब सब कुछ, तुम्हें छोड़ दे, तो खुद पर विश्वास रखो।इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत होगा। इसका छायांकन निरव शाह ने किया है।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपके रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरुरत हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। आज कारोबार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

वृष राशि :

आज का दिन व्यापार की गति बढ़ाने वाला साबित होगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको फायदा होगा। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगायेंगे। मन लगाकर की गयी कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी। अगर किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको किस्मत साथ मिलेगा। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि :

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नये काम करने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी आज कुछ नया सिखने का प्रयास करेंगे। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज मे आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, साथ में कहीं बाहर घुमने का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

कर्क राशि :

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, जल्दबाजी बिलकुल ना करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको बचना चाहिए। आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

सिंह राशि :

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर आज आपके मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके सॉल्व भी हो जायेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चें आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। आज दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगा। आज आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

कन्या राशि :

आज आपका ध्यान ऑफिस के कार्यो को पूरा करने में लगा रहेगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रसाशनिक कार्यों को पूरा करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। आज बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 3

तुला राशि :

आज आपके मन में नए नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आज आप अपने बनाए प्लान में बदलाव करेंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा। बिजनेस में भी कुछ नया करने की योजना बनायेगे। आज आप दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज परिवार वालों से गंभीर मुद्दे पर बात होगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का आज समाधान निकलेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि :

आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी सूझ-बुझ से उन्हें असफल कर देंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

धनु राशि :

आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज माता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। बिजनेस में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवनशैली में बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। लवमेट आज कहीं घुमने का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

मकर राशि :

आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, जिससे आप आज पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से बात होगी। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए समय समय पर चेकअप कराते रहे। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मनपसंद जगह पर होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

मीन राशि :

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान की करियर को बेहतर दिशा देने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के काम की सीनियर्स तारीफ करेंगे। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयांगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से आज छुटकारा मिलेगा। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 1

*********************

 

बॉलीवुड के वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय के सुपुत्र अभिषेक पाण्डेय का शुभ विवाह संपन्न

07.12.2024 – पिछले 43 वर्षों से फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय के सुपुत्र अभिषेक पाण्डेय का इचाक (हजारीबाग,झारखंड) निवासी भगवान पाण्डेय की सुपुत्री अंजली संग शुभ विवाह पिछले दिनों हजारीबाग स्थित होटल पैलेस में संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर वर वधू को आशिर्वाद देने के लिए अभिषेक और अंजली के परिजन व इष्ट मित्रों के साथ साथ अभिनेता रामजी चौहान के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग भी विवाह समारोह में शामिल हुए।

यहाँ उल्लेखनीय है कि कई सुपरहिट फिल्मों के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभा चुके फिल्म पत्रकार/समीक्षक काली दास पाण्डेय फिलवक्त ‘गेम चेंजर’, ‘कंतारा : चैप्टर 1’, ‘वनवास’, ‘सालार पार्ट 2’, ‘पुष्पा-2 द रूल’, ‘थंडेल’ और ‘जय हनुमान’ जैसी आने वाली कई बड़े बजट की फिल्मों के प्रचार प्रसार हेतु अहम भूमिका निभा रहे हैं।

प्रस्तुति : राजदीप पाण्डेय

**********************

 

अभिनेता नितिन रॉक्स को मिला ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड’

07.12.2024 – वेब सीरीज ‘बॉम्बे पॉन्ड्स’ से चर्चा में आए अभिनेता नितिन रॉक्स उर्फ नितिन राजपूत हाल ही में राजकुमार तिवारी द्वारा संचालित मुंबई की चर्चित प्रकाशन समूह ‘मुंबई ग्लोबल’ द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड’ से सम्मानित हुए हैं। यह अवार्ड उन्हें निर्माता, निर्देशक व अभिनेता धीरज कुमार और दीपक पराशर की उपस्थिति में बॉलीवुड के मशहूर गायक पद्मश्री उदित नारायण के हाथों प्राप्त हुआ।

इस अवॉर्ड समारोह में नितिन रॉक्स ने अपना आगामी गीत ‘तेरा क्या विचार’ गाने पर परफॉर्मेंस दिया। इस गीत का म्यूजिक वीडियो बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस गीत को नितिन रॉक्स ने गाया और लिखा है। इस म्यूजिक वीडियो में नितिन रॉक्स और नीरू (निक्की) लावण्या अभिनय कर रहे हैं। इसका म्यूजिक वीडियो का संगीत आरव स्टूडियो ने दिया है।

वेब सीरीज ‘बॉम्बे पॉन्ड्स’ में नितिन रॉक्स अहम भूमिका निभा रहे हैं, वह इस फिल्म में रिपोर्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के मूल निवासी अभिनेता नितिन रॉक्स उर्फ नितिन राजपूत अभिनेता, रैपर, सिंगर और व्यवसायी हैं। नितिन रॉक्स के दो कवर सांग्स रिलीज हो चुके हैं और जल्द ही इनका म्यूजिक वीडियो ‘सैंया सैंया’ भी रिलीज हो जाएगा।

इस गाने के लिरिक्स लिखने के साथ साथ निर्देशन भी नितिन रॉक्स ने किया है। आगामी चार पांच गीत हैं जिसे नितिन ने लिखा है और आवाज दिया है जो जल्द ही रिलीज होंगे। नितिन रॉक्स ने अपने दम पर कामयाबी हासिल की है और आगे बढ़ रहे हैं। इन्हें हरयाणवी गीत और लाइव कॉन्सर्ट करना अच्छा लगता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

कांग्रेस ने राज्यसभा में नोटों की गड्डी का मिलना

केंद्र सरकार की साजिश बताई

नईदिल्ली,06 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार की साजिश बताई है।

कांग्रेस के महासचिव (संचार) और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, कैसे ये 50,000 रुपये आया। सीट नंबर 222 हमारे सहयोगी सिंघवी (अभिषेक मनु सिंघवी) का नाम लिया, उनका नाम लेना पूरी तरह गलत है। वे वहां नहीं थे।सदन की तलाशी 6 बजे के बाद हुई है। पैसे कहां से आया।

कांग्रेस नेता ने कहा, इस मामले में जांच होनी चाहिए, चाहे संसदीय समिति बैठाइए या फिर कोई भी समिति से जांच कराइए, लेकिन जांच होनी चाहिए।

अचानक सीट नंबर बताना और सांसद का नाम लेना, एक साजिश हो सकती है, जो सरकार की हो सकती है। मैं किसी अन्य को दोषी नहीं ठहरा रहा, ये सरकार की रणनीति है। ध्यान हटाने के लिए। मुझे कई भाजपा सांसदों ने आज 50,000 रुपये दिखाए, जो उनकी जेब में थे।

*******************************

Read this also :-

छावा की रिलीज टली, 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी

फिल्म बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर को होगा रिलीज

एक किलोमीटर आगे इंजन, पीछे-पीछे डिब्बे; बिहार में टला बड़ा हादसा

यात्रियों में मची चीख-पुकार

मधुबनी,06 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जिले के जयनगर से आनंद विहार के लिए चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई है।

दरअसल, गरीब रथ एक्सप्रेस (12435) जयनगर से आनंद विहार के लिए अपनी निर्धारित समय पर खुली। इसके थोड़ी ही देर बाद 12:16 बजे ट्रेन खजौली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से खुलने के बाद ट्रेन का इंजन रेलवे गुमटी संख्या 26 के पास बोगी से अलग हो गया।

वहीं इसे देखने के बाद यात्रियों ने चिल्लाना शुरू किया, जिसके बाद ड्राइवर को ये बात पता चली। ड्राइवर की नजर जबतक पड़ी तबतक इंजन एक किलोमीटर दूर तक पहुंच चुका था और बोगी पटरी पर बिना इंजन के दौड़ रही थी।

हालांकि ड्राइवर ने इंजन में ब्रेक लगाकर रोका। इसके बाद इंजन पीछे लाकर बोगी को जोड़ा गया और फिर ट्रेन आनंद विहार के लिए रवाना हुई। ट्रेन 1 बजकर 30 मिनट पर मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंची। गरीब रथ के कारण जयनगर से खुलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को देरी से भेजा गया।

मामले की जानकारी होने पर समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने समस्तीपुर के लोको पायलट और दरभंगा के एक इंचार्ज को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन को दरभंगा और समस्तीपुर में चेक किया गया।

किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली, जिसके बाद रवाना किया गया। वहीं जयनगर से आनंद विहार के लिए खुलने वाली गाड़ी गरीब रथ एक्सप्रेस के मेंटेनेंस पर सवाल उठने लगा है कि आखिर जयनगर में रेलवे के अधिकारियों की इस तरह की चूक लगातार मिल रही है।

इससे पूर्व में भी जयनगर में कई बार ट्रेन डिरेल हो चुकी है। फिर भी जयनगर में तैनात रेलवे के अधिकारी अभियंता इससे सीख नहीं ले पाए। आज फिर एक बार बड़ा ट्रेन हादसा टल गया और रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

***************************

Read this also :-

छावा की रिलीज टली, 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी

फिल्म बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर को होगा रिलीज

अमित शाह आज जाएंगे जोधपुर, वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का करेंगे

जयपुर,06 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

वह रविवार को जोधपुर के सर्किट हाउस के बाहर वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह शनिवार रात 9.30 बजे जोधपुर पहुंचेंगे और रात को बीएसएफ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। इसके बाद रविवार को एसटीसी बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर में स्थापना दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।

अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगे।

जयपुर में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एक घंटा पहले उद्घाटन स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली वापस लौट जायेंगे।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट में भाग ले सकते हैं, हालांकि उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कई केंद्रीय मंत्रियों ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट में हिस्सा लेने के लिए अपने कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रामदास अठावले, भागीरथ चौधरी और अन्य के शामिल होने की उम्मीद थी।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जाएगा।

*************************

Read this also :-

छावा की रिलीज टली, 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी

फिल्म बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर को होगा रिलीज

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का धर्मेंद्र प्रधान 11 को करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली,06 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश भर में एक बार फिर स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) का ग्रैंड फिनाले आयोजित होने जा रहा है।

इस बार आयोजित होने जा रहे राष्ट्रव्यापी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में 54 विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों की 250 से अधिक समस्याओं के समाधान दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन की गंभीर समस्याओं का हल ढूंढना है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का सातवां संस्करण है। यह 11 दिसंबर को देशभर के 51 केंद्रों पर शुरू होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

एसआईएच एक राष्ट्रव्यापी पहल है और इसका उद्देश्य दैनिक जीवन में आने वाली कुछ गंभीर समस्याओं का हल करने के लिए छात्रों को मंच प्रदान करना है।

साथ ही इसका उद्देश्य उत्पाद नवाचार और समस्या-समाधान मानसिकता की संस्कृति को विकसित करना है। पिछले संस्करणों की तरह, विभिन्न संस्थाओं के छात्र दल अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और उद्योगों की समस्याओं पर सुझावों देने का काम करेंगे।

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस वर्ष संस्थान स्तर पर आंतरिक हैकथॉन में 240 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है। यह एआईएच 2023 में 900 से बढ़कर एआईएच 2024 में 2,247 से अधिक हो गई है। यही कारण है कि यह हैकथॉन का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है।

एआईएच का ग्रैंड फिनाले विभिन्न मंत्रालयों व सरकारी विभागों के अधिकारियों और छात्रों, शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों के बीच खुली बातचीत के लिए एक खुले मंच के रूप में भी कार्य करता है।

पहचान की गई चुनौतियों और उनके समाधान के तहत राष्ट्रीय महत्व और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के क्षेत्रों से जुड़े 17 प्रमुख क्षेत्र हैं।

इन विषयों में स्वास्थ्य सेवा, आपूर्ति श्रृंखला और रसद, स्मार्ट प्रौद्योगिकी, विरासत और संस्कृति, स्थिरता, शिक्षा और कौशल विकास, जल, कृषि और खाद्य, उभरती प्रौद्योगिकी और आपदा प्रबंधन शामिल हैं।

केंद्र सरकार का मानना है कि एसआईएच ने भारत के नवाचार परिदृश्य को गहराई से प्रभावित किया है। इसने छात्रों और पेशेवरों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनाया है।

इस सफलता को सुनिश्चित करने वाला एक महत्वपूर्ण तत्व एसआईएच पूर्व छात्र नेटवर्क भी है। इस नेटवर्क के परिवर्तनकारी परिणामों को दर्शाने वाली सफलता की कहानियां एक पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

एसआईएच से जुड़े पूर्व छात्रों द्वारा कई मजबूत सामाजिक आयाम वाले स्टार्टअप स्थापित किए गए हैं। आज तक ऐसे 100 से अधिक स्टार्टअप स्थापित किए जा चुके हैं।

**********************

Read this also :-

छावा की रिलीज टली, 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी

फिल्म बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर को होगा रिलीज

मंदिर में मोबाइल और छोटे कपड़े पहनकर जाने पर प्रतिबंध

जयपुर,06 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए उदयपुर के एकलिंगजी मंदिर में मोबाइल फोन और छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

नए दिशानिर्देशों के तहत मंदिर ने मिनी स्कर्ट, बरमूडा और नाइट सूट जैसे छोटे कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि ड्रेस कोड का उद्देश्य मंदिर की पवित्रता को बनाए रखना और उसकी पवित्रता का सम्मान करना है।

शुक्रवार को मंदिर परिसर में नए दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए एक बैनर लगाया गया।

कपड़ों पर प्रतिबंध के अलावा मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इससे पहले आगंतुकों को स्विच-ऑफ मोड में फोन लाने की अनुमति थी, हालांकि मंदिर के अंदर फोटोग्राफी हमेशा प्रतिबंधित थी। प्रबंधन ने यह भी दोहराया है कि मंदिर में पालतू जानवर और हथियार ले जाना प्रतिबंधित है।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए इन नए नियमों का सम्मान करने का आग्रह किया है।

मंदिर प्रबंधन ने कहा कि कई आगंतुकों ने मंदिर में अनुचित पोशाक को लेकर असहजता व्यक्त की थी, जिसके कारण ये परिवर्तन किए गए।
उदयपुर से लगभग 22 किलोमीटर दूर कैलाशपुरी गांव में स्थित एकलिंगजी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जिन्हें मेवाड़ के देवता के रूप में पूजा जाता है।

इसे बप्पा रावल ने 734-753 ई. के बीच स्थापित किया था और महाराणा मोकल (1421-1433 ई.) ने इसका जीर्णोद्धार कराया था। वर्तमान मूर्ति महाराणा रायमल (1473-1509 ई.) द्वारा स्थापित की गई थी।

सफेद संगमरमर से निर्मित इस मंदिर परिसर में 108 छोटे मंदिर हैं। गर्भगृह में भगवान एकलिंगजी की चार मुख वाली काले संगमरमर की मूर्ति और बाहर नंदी की चांदी की मूर्ति है।

राजस्थान के अन्य मंदिरों ने भी अनुशासन और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ड्रेस कोड लागू किया है।

उदयपुर के जगदीश मंदिर में पिछले साल टी-शर्ट, बरमूडा और नाइट सूट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, हालांकि इस निर्णय से विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके कारण बैनर हटा दिए गए थे।

जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में भी हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट और फटी जींस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वहीं भीलवाड़ा के कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर में भी पहले ड्रेस कोड लागू किया गया था।

************************

Read this also :-

छावा की रिलीज टली, 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी

फिल्म बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर को होगा रिलीज

फिल्म बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर को होगा रिलीज

भव्य कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

06.12.2024 (एजेंसी)  –  पिछले लंबे समय से अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इसके निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।

अब बेबी जॉन के ट्रेलर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है।दरअसल, वरुण की फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा।रिपोर्ट के मुताबिक, बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।निर्माताओं ने मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है, जहां फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में वरुण और एटली समेत फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी शामिल होगी।सितंबर, 2024 में एटली ने मुंबई में आयोजित बिग सिने एक्सपो, 2024 में बेबी जॉन की खास झलकियों दिखाई थीं, जिसे प्रशंसकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलीं।बेबी जॉन इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह एटली और वरुण के बीच पहला सहयोग है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।बेबी जॉन में वरुण की जोड़ी अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेबी जॉन में अभिनेता सलमान खान मेहमान भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

*************************