बायोपिक फिल्म ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आँखें खोलने’ का फर्स्ट लुक जारी….., 10 मई को रिलीज होगी फिल्म …!

07.04.2024 – टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और चाक एन चीज़ फ़िल्म्स प्रोडक्शन (एलएलपी) के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित बायोपिक फिल्म ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आँखें खोलने’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।

फर्स्ट लुक में एक मनमोहक झलक है जिसमें अभिनेता राजकुमार द्वारा श्रीकांत बोल्ला की अदम्य भावना का उल्लेखनीय चित्रण किया गया है, जो एक उद्योगपति हैं, जिन्होंने दृष्टिहीन होने के बावजूद सफलता के लिए अपना रास्ता बनाकर सारी बाधाओं को हराया। फिल्म के फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में एक पॉवरफुल मोमेंट को कैप्चर किया गया है, श्रीकांत के रूप में राजकुमार को एक दौड़ की फिनिश लाइन पार करते हुए नज़र आ रहे हैं जो उनके अटूट साहस और दृढ़ता का प्रमाण है।

मोशन पोस्टर में सदाबहार गाना ‘पापा कहते हैं’ के म्यूजिक की भी झलक मिलती है। तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म अक्षय तृतीया के अवसर पर 10 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर को लेकर आज आप टेंशन में रहेंगे, लेकिन अपने दिमाग से काम करने से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जाएंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है। दफ्तर में आज उच्चाधिकारियों की मदद से रूका काम पूरा हो जाएगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो जाएंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए, अन्यथा आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है। इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को आज किसी अच्छी कम्पनी से कॉल आ सकती है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे, घर के लिए कुछ नए सामान की खरीदारी करेंगे। आज आप जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। आज अपने आत्मविश्वास और तेज दिमाग की बदौलत आपको सभी कामों सफलता जरूर मिलेगी साथ ही आर्थिक सुधार भी तय है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार कासहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, उनको नया कमर्शियल प्रोजेक्ट करने कों मिलेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके सामने से कुछ नए अवसर निकल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह चेंज कर देंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप आस-पास के लोगों के सहयोग से घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है, जिसकी आपको हेल्प करने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बे समय तक दोस्ती चलेगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। आज आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में अच्छा सामंजस्य रहेगा इससे आपको भी खुशी होगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आपका किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है,जिससे आपको लाभ भी होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद लें, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। अगर आज किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो आज का दिन किसी कन्या का आर्शीवाद लेकर जायें सफलता जरूर हासिल होगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज रुके काम में किसी की मदद मिलने से काम पूरा हो जाएगा लेकिन आपको यह देखकर अच्छा नहीं लगेगा कि आपके काम में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप हो। इसलिए अपना काम करते समय मन एकाग्र रखेंगे तो काम आसानी से व बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज फालतू कामों में व्यस्तता रहेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज खुद की गलती की जिम्मेदारी न लेने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। समस्याओं के लिए दूसरों लोगों को जिम्मेदार मानने से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। खुद में सुधार लाएं। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जाएगा। करियर संबंधी ली गई रिस्क तकलीफ का कारण हो सकती है। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें, लेकिन आपके द्वारा बोली गई बातों को स्वीकार किया जाए, ये जिद न करें।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आपका किसी के प्रति अधिक आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। इससे आपके पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। आप सामाजिक स्तर पर कुछ नए बदलाव करने की सोचेंगे आपको अन्य लोगों का साथ भी मिलेगा इससे आपका काम आसान हो जाएगा। खुद के लिए बनाया हुआ नजरिया सुधारने की आवश्यकता है, नहीं तो आपको ही परेशानी उठानी पड़ेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबारी सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है इससे आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी साथ ही थोड़ा बहुत तनाव भी रह सकता है। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत की सामान को खरीदने मार्किट जाएंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। अगर आप नौकरी में है तो व्यावसायिक लेन-देन से आज सावधान रहें। किसी जरूरी काम में भूल-चूक हो सकती है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ कोई परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा और मैडिटेशन की रूटीन भी अपनाएंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घर को भी खुशी होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

***********************

 

NIA अधिकारियों के सामने प्रदर्शन को लेकर राजनीति गरमाई

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

पश्चिम मेदिनीपुर 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । NIA अधिकारियों के सामने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर से बंगाल की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी इस मामले में ममता बनर्जी को घेरती हुईं नजर आ रही हैं।

TMC नेताओं का कहना है कि ये सब कुछ एक साजिश के तहत किया जा रहा है जिससे बंगाल की गलत छवि को दुनिया के सामना किया जा सके।

भूपतिनगर में जांच के दौरान NIA अधिकारियों के सामने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रदर्शन करने को लेकर भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नागरिक होने के नाते हमें शर्मिंदगी हो रही है।

कुछ दिन पहले जब ED के अधिकारी आए थे तब भी उनपर हमला हुआ था। आज NIA के ऊपर हमला हुआ। आज जो हुआ है उसकी ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेनी होगी।

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि भाजपा नेता NIA के अफसरों से मिल रहे हैं और TMC नेताओं की लिस्ट दे रहे हैं।

ममता बनर्जी ने आज साफ तौर पर कह दिया कि भाजपा को फ़ायदा पहुंचाने के लिए NIA भाजपा के विंग की तरह व्यवहार कर रही है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि NIA, ED और CBI सही कर रही है या गलत ये अलग बात है। हम कोई भी तर्क नहीं दे सकते कि ये हमला सही है।हमारे देश में न्यायपालिका और कानून है। यदि इनके (ED और CBI) खिलाफ कोई शिकायत है तो कोर्ट में जाना चाहिए।

**********************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

Bharat का चुनावों से पहले एआई-जनित कंटेंट पर कड़ा रुख

डीपफेक पर कड़ा रुख 

नई दिल्ली 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । Bharat  में 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के आम चुनावों के बीच चीन द्वारा अपने हितों को लाभ पहुंचाने के लिए एआई-जनित कंटेंट बनाने और उसका प्रसार करने की योजना के बारे में माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी के बाद केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।

उसने पूरी सख्ती के साथ वैश्विक डिजिटल कंपनियों को एआई और चुनावों के दौरान इसके संभावित दुरुपयोग के बारे में एक नई एडवाइजरी के अनुरूप अपने प्लेटफार्मों में सुधार करने के लिए कहा है।

इस वर्ष दुनिया भर में, विशेष रूप से भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में, प्रमुख चुनाव हो रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट संकट विश्लेषण केंद्र के महाप्रबंधक क्लिंट वाट्स के अनुसार, “हमारा आकलन है कि चीन, कम से कम, अपने हितों को लाभ पहुंचाने के लिए एआई-जनित कंटेंट का निर्माण और विस्तार करेगा।

एक्सपोज़र प्रबंधन कंपनी टेनेबल के अनुसार, एआई-जनित डीपफेक और फर्जी कंटेंट के माध्यम से फैली गलत सूचना आगामी चुनावों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

टेनेबल के सीनियर स्टाफ रिसर्च इंजीनियर सतनाम नारंग ने हाल ही में आईएएनएस को बताया 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए सबसे बड़ा खतरा मतदाताओं को लक्ष्य बनाकर फैलाई गई गलत सूचना और दुष्प्रचार है।

एआई के संभावित दुरुपयोग से चिंतित, केंद्र ने पिछले महीने कहा था कि सोशल मीडिया मध्यस्थों को किसी भी पूर्वाग्रह या भेदभाव की अनुमति नहीं देनी चाहिए या चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को खतरे में नहीं डालना चाहिए।

आईटी मंत्रालय की एक नई एडवाइजरी अब विशेष रूप से एआई से संबंधित है, जिसमें कहा गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म को पूरी जवाबदेही लेनी होगी और वह ऐसा कहकर बच नहीं सकते कि यह एआई मॉडल परीक्षणाधीन है।

एडवाइजरी के अनुसार आईटी अधिनियम और/या आईटी नियमों के प्रावधानों का अनुपालन न करने पर मध्यस्थों या प्लेटफार्मों या इसके यूजरों की पहचान होने पर संभावित दंडात्मक परिणाम होंगे, जिसमें आईटी अधिनियम और आपराधिक संहिता के कई अन्य कानूनों के तहत अभियोजन शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।

पिछले महीने के अंत में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि मैंने एआई और इसके जोखिमों पर अग्रणी विचारकों के साथ बातचीत की है। मैंने सुझाव दिया कि हमें गलत सूचना को रोकने के लिए एआई-जनित कंटेंट पर स्पष्ट वॉटरमार्क के साथ शुरुआत करनी चाहिए। एआई-जनित सामग्री के उचित स्रोतों का भी उल्लेख किया जाना चाहिए।

हमें डीपफेक पर ‘क्या करें और क्या न करें’ के बारे में मजबूती से विचार करने की जरूरत है।

**************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

भारत कुछ लोगों की संपत्ति नहीं, इस पर सबका हक : Sonia Gandhi

जयपुर  06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Congress संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत कुछ लोगों की संपत्ति नहीं है, बल्कि ये देश सभी का है।

Sonia Gandhi ने जयपुर में लोकसभा 2024 चुनाव के लिए ‘न्याय’ घोषणापत्र के लॉन्च पर एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा, “यह देश कुछ लोगों की संपत्ति नहीं है। यह हर किसी का है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है।”

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से देश एक ऐसी सरकार के हाथ में है जिसने बेरोजगारी और आर्थिक संकट को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

“मोदी सरकार ने जो कुछ किया वह हमारे सामने है। ये निराश करने वाला समय है लेकिन जान लें कि निराशा के साथ ही आशा जन्म लेती है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे कांग्रेस सहयोगी न्याय का दीपक जलाएंगे और हजारों तूफानों का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे।”

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद को महान मानते हैं, लेकिन बीजेपी सरकार लोकतांत्रिक मानदंडों की खिल्लियां उड़ा रही है और पूरी व्यवस्था में डर का माहौल पैदा कर रही है।

सोनिया गांधी ने कहा, “यह तानाशाही है। हमारा लोकतंत्र खतरे में है।”

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।

खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बिना कुछ किए हर चीज का क्रेडिट लेते रहे हैं। “क्या वास्तविक रूप से बिना कोई काम किए श्रेय लेना चाहिएहै? वो कहते हैं मैंने ये किया, मैंने वो किया। उन्होंने हमें पहले कितनी गारंटी दी है?”

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पहली गारंटी में युवाओं से कहा कि वह हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे। “10 साल में 20 करोड़ नौकरियां देनी थीं। क्या देश के युवाओं को 20 करोड़ नौकरियां मिल गईं? उन्होंने कहा कि सभी के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, क्या आई? एक पीएम कैसे झूठ बोल सकता है।”

खरगे ने कहा कि पीएम मोदी लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, खुद देश के लिए कुछ नहीं किया और फिर भी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में देश के लिए कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आईआईटी, एयरपोर्ट और एम्स कांग्रेस लेकर आई और पीएम मोदी अब भी कहते हैं कि वह देश का विकास कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। “आपने देखा है कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कैसे काम किया है। उन्होंने देश से बेरोजगारी हटाने के लिए क्या किया?”

अग्निपथ योजना पर प्रियंका गांधी ने कहा कि इस योजना ने उन लाखों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया जो सेना में जाना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में पेपर लीक एक आम समस्या बन गई है और यही एक कारण है कि युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही। “महंगाई भी हर दिन बढ़ रही है। चुनाव से केवल दो महीने पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई।”

उन्होंने चिरंजीवी योजना को खत्म करने के लिए राजस्थान सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा घटाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया।

******************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

कांग्रेस के बाद अब CPIM का बैंक अकाउंट भी किया गया फ्रीज

सीताराम येचुरी का बड़ा दावा

नई दिल्ली 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Lok Sabha Elections के बीच सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। इससे पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका बैंक खाता फ्रीज कर दिया था।

इसके बाद, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं – मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सरकार के कार्यों की आलोचना करने के लिए एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अब, सीपीआई (एम) ने भी अपने बैंक खाते फ्रीज करने की सूचना दी है।

सीताराम येचुरी ने कहा, आज, त्रिशूर में हमारे जिला सचिव को एक नोटिस मिला जिसमें उन्हें पासबुक के साथ बैंक जाने का निर्देश दिया गया। कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। अपने अधिकार का उपयोग करते हुए, उन्होंने प्रबंधक को एक आदेश जारी किया।

बैंक ऑफ इंडिया ने हमें सूचित किया कि नहीं जब तक हम अनुमति नहीं देते तब तक सीपीआई (एम) खाते में लेनदेन की अनुमति दी जाएगी। यह इंगित करता है कि यह एक राजनीति से प्रेरित हमला है। हम कानूनी कार्रवाई करने की संभावना तलाश रहे हैं।

आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि फ्रीज किए गए खातों के कारण पार्टी के प्रचार प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई है। राहुल ने जोर देकर कहा, “हमारे पास प्रचार के लिए आवश्यक धन की कमी है, और हम अपने उम्मीदवारों को आर्थिक रूप से समर्थन नहीं कर सकते।

चुनाव में भाग लेने की हमारी क्षमता से समझौता किया जा रहा है।” पिछले महीने आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1,745 करोड़ रुपये का एक और नोटिस जारी किया था। नतीजतन, आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को जारी किए गए कुल नोटिस अब 3,567 करोड़ रुपये हो गए हैं।

जवाब में, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कई बैंक खाते हैं, और बकाया कर भुगतान के कारण उनमें से केवल कुछ को कुर्क किया गया है, “फ्रीज” नहीं किया गया है।

बीजेपी ने विपक्षी पार्टी पर इस मामले पर भ्रामक बयान जारी करने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने स्पष्ट किया, ये बैंक खाते फ्रीज नहीं किए गए हैं; वे चालू हैं। आप (कांग्रेस) 125 करोड़ रुपये को छोड़कर, इन खातों से धनराशि जमा और निकाल सकते हैं, जिसे आयकर विभाग ने रोक रखा है।

*****************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर जारी

06.04.2024  –  अवॉर्ड विनिंग एड फिल्ममेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन व अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित रोमांटिक फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में रोमांस, ह्यूमर और शानदार म्यूजिक का एक अनोखा मिश्रण है।

ट्रेलर से साफ जाहिर है कि यह फिल्म प्यार, हंसी और मॉडर्न रिश्तों की जटिलताओं का एक खूबसूरत सेलिब्रेशन है और 19 अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ट्रेलर दर्शकों को आगे आने वाले ट्विस्ट की छोटी छोटी झलक दिखा कर उन्हें कन्फ्यूजन, सरप्राइज और दिल को छू लेने वाले पलों की एक रोलरकोस्टर सवारी का वादा करता है।

अदाकारा विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति के साथ यह फिल्म गर्मियों के लिए एक परफेक्ट रॉम-कॉम लगती है। इसके साथ ही लकी अली, अरमान मलिक (द लोकल ट्रेन, लॉस्ट स्टोरीज़) और अनन्या बिड़ला जैसे मशहूर सिंगर की शानदार लाइन-अप के साथ फिल्म का साउंडट्रैक, संगीतप्रेमियों के दिलों को छू जायेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

केरल लोकसभा में दूसरे स्थान पर भी नहीं रहेगी बीजेपी: विजयन

तिरुवनंतपुरम  06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Chief Minister Pinarayi Vijayan ने कहा है कि भाजपा को केरल में जीत के बारे में भूल जाना चाहिए, वह चुनाव में 20 सीटों में से किसी पर भी दूसरे स्थान पर नहीं रहेगी।

अलाप्पुझा में मीडिया से बात करते हुए विजयन ने कहा, “यह साबित हो गया है कि संघ परिवार की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए केरल में कोई जगह नहीं है और यह ऐसा ही बना रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संघ परिवार को केरल से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

विजयन ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीपीआई-एम के चुनाव घोषणापत्र में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विवादास्पद सीएए को यहां लागू नहीं होने दिया जाएगा।

विजयन ने कहा,“कांग्रेस के घोषणापत्र में सीएए के संबंध में चुप्पी है। वे सीएए के मामले में भाजपा के साथ मिले हुए हैं।”

केरल में 20 लोकसभा सदस्यों को चुनने के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

2019 के आम चुनावों में, तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट को छोड़कर, केरल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सभी उम्मीदवार मात्र 15.64 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

19 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ को 47.48 फीसदी वोट मिले थे, वहीं सिर्फ एक सीट जीतने वाली सीपीआई-एम की अगुवाई वाले वाम मोर्चे को 36.29 फीसदी वोट मिला था ।

*****************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

Pune के प्यासे मतदाताओं की धमकी: पानी नहीं तो वोट नहीं

पुणे (महाराष्ट्र) 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । पानी के संकट से जूझ रहे पुणे के शिवाजीनगर के खैरेवाड़ी के ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आगामी लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की धमकी दी है।

इलाके के लगभग 10 हजार लोग समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुणे नगर निगम (पीएमसी) के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं निकाला गया।

पानी की कमी से परेशान लोगोें ने इलाके में “पानी नहीं, तो वोट नहीं” का बैनर लगा दिया है। उनका कहना है कि अगर पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा, तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे।”

उनकी इस चेतावनी ने राजनीतिक दलों के नेताओं को चिंतित कर दिया है। यहां 13 मई को चुनाव है।

इलाके के एक निवासी ने कहा कि वे कई महीनों से पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं।पानी की कमी के कारण उनका जीवन दयनीय हो गया है।

उन्होंने कहा कि गर्मी शुरू होने के बाद स्थिति और खराब होने वाली है।

ग्रामीणों ने कहा कि अधिकांश दिनों में उन्हें टैंकरों के पानी से काम चलाना पड़ता है। इसके लिए घंटों बर्बाद करना पड़ता है। उन्होंने पीएमसी से पानी की आपूर्ति को पटरी पर लाने की मांग की।

**************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

Lok Sabha Elections के लिए कांग्रेस की 12वीं सूची जारी

6 प्रत्याशियों की घोषणा ,यहां देखे

नई दिल्ली 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । Congress ने उत्तर और दक्षिण गोवा के संसदीय क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।

मध्य प्रदेश के मुरैना, खंडवा और ग्वालियर और दादर एवं नगर हवेली (एसटी) के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची से हटा दिया गया है।

********************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

Delhi liquor scam: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत

कोर्ट ने 18 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Delhi Liquor Policy से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज भी राहत नहीं मिली। दिल्ली की राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। कोर्ट ने ED से यह बताने के लिए कहा अब तक एक एक आरोपी द्वारा दस्तावेज़ों की जांच के लिए कितना समय लिया गया।

Manish Sisodia 26 फरवरी 2023 से जेल में बंद हैं। इस मामले को लेकर सीबीआई और ईडी का ये दावा है कि सिसोदिया ने शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए आबकारी नीति में बदलाव किया था।

इससे आप नेताओं को बड़ी राशि रिश्वत के तौर पर मिली। इससे पहले सिसोदिया की जमानत याचिका पर 2 अप्रैल को भी सुनवाई हुई थी। इस दौरान उन्होंने अदालत से कहा था कि उनको जेल में रखने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि उनके खिलाफ चल रही जांच पूरी हो चुकी है।

******************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

Rashtriya Janata Dal प्रमुख लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं

ग्वालियर की MP-MLA कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

ग्वालियर 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Rashtriya Janata Dal के प्रमुख लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट आर्म्स एक्ट के मामले में जारी हुआ है।

यह मामला 1995-97 का है। पुलिस की जांच में लालू प्रसाद का नाम सामने आया। साथ ही यह पता चला कि लालू प्रसाद कोई और बल्कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

 एडीपीओ अभिषेक मल्होत्रा ने बताया, “न्यायिक मजिस्ट्रेट MP-MLA ग्वालियर द्वारा लालू प्रसाद यादव के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट के आदेश जारी किए गए हैं।

मामला साल 1995-97 का है जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आर्म्स डीलर से हथियार खरीदे गए थे। कुल 23 आरोपियों के खिलाफ पत्र पेश किए गए थे। आरोपी लालू प्रसाद यादव को फरार घोषित किया गया था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में पता चला है कि 1995-97 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए कुल तीन फर्मों से हथियार और कारतूस खरीदे गए थे। इस मामले में लालू प्रसाद समेत कुल 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी गई थी।

इन आरोपियों में से दो की मौत हो चुकी है जबकि 14 फरार है। पुलिस ने इस मामले में 1998 में चार्जशीट दाखिल किया था। लालू प्रसाद का मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था।

कोर्ट जब इस बात को लेकर आश्वस्त हो गई कि संबंधित शख्स लालू प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री है, तब उनके गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

******************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे, मुंहतोड़ जवाब देंगे

विदेशी मीडिया के दावे पर रक्षा मंत्री की दो टूक

नई दिल्ली 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  :  आतंकवादी India में शांति भंग करने की कोशिश करेंगे या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देंगे तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

अगर वे पाकिस्तान भाग गए तो भारत उन्हें पड़ोसी देश में घुसकर मार गिराएगा। ये बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए अपनी सरकार के स्पष्ट एजेंडे को दिखाते हुए कही है।

रक्षा मंत्री एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के एक अभियान के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्याएं कीं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पड़ोसी देश के आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करेंगे या भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करेंगे.

तो हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं, तो हम उन्हें मारने के लिए पाकिस्तान में घुसेंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के पास सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत है और पाकिस्तान को इसका एहसास होने लगा है।

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणियों का समर्थन किया कि भारत मूकदर्शक नहीं रहेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है और भारत के पास वह ताकत है और पाकिस्तान को भी इसका एहसास होने लगा है।”

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। “जो भी हो, वे हमारे पड़ोसी देश हैं। इतिहास उठाकर देख लीजिए।

हमने आज तक दुनिया के किसी भी देश पर हमला नहीं किया और न ही किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। यही भारत की प्रकृति रही है।”

राजनाथ ने कहा कि इसका मतलब लेकिन ये नहीं है कि अगर कोई भारत पर बार-बार गुस्से भरी आंखें दिखाता है, तो हम चुप बैठेंगे, हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

PM MODI करेंगे सहारनपुर, पुष्कर, गाजियाबाद में प्रचार

कांग्रेस की जयपुर, हैदराबाद में रैली

नई दिल्ली 06 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Prime Minister Narendra Modi शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गाजियाबाद और राजस्थान के अजमेर में चुनाव प्रचार करेंगे।

PM MODI सुबह करीब 11:30 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। यहां एक बड़ी रैली होगी।

सहारनपुर की सभा के बाद पीएम मोदी विशेष विमान से अजमेर जाएंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से पुष्कर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर करीब 2:30 बजे पीएम मोदी अजमेर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में पुष्कर मेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम करीब 5:15 बजे गाजियाबाद में रोड शो करने के लिए वो उत्तर प्रदेश लौटेंगे।

******************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

ED के बाद बंगाल में अब NIA की टीम पर हमला

150 ग्रामीणों की भीड़ ने कार को घेरकर बरसाए पत्थर, दो अधिकारी घायल

कोलकाता 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bengal में सरकारी जांच एजेंसियों पर हमले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते दिनों एक मामले की जांच करने गई ईडी की टीम पर संदेशखाली में भीड़ ने हमला किया था।

इसी कड़ी में अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआइए की टीम पर हमला हुआ है।

कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देशानुसार एनआइए टीम शनिवार को जांच के लिए पहुंची थी।

आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई। इस हमले में एनआईए के दो अधिकारी भी घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम शनिवार सुबह यहां तृणमूल कांग्रेस के नए नेता के घर पर वर्ष 2022 में हुए बम धमाकों की जांच के लिए पहुंची थी।

एनआईए अधिकारी यहां दो आरोपियों को पकड़कर जब उन्हें साथ ले जाने लगे, तब मौके पर करीब 150 ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उसने NIA अधिकारियों को रोकने के कोशिश की और गाड़ियों पर पथराव कर दिया।

यह घटना शनिवार तड़के करीब 5.30 बजे की है। एनआईए की टीम केंद्रीय सुरक्षा बल को भी ले साथ गई थी।

उनकी मदद से एनआईए की टीम गिरफ्त में लिए गए आरोपियों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो गई।

******************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

 

Telangana-Chhattisgarh सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

रायपुर 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  :Telangana-Chhattisgarh  सीमा पर बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन देखने को मिला है। दरअसल, पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा जंगलों में छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक सहयोग से तेलंगाना के सुरक्षा बलों के नेतृत्व में एक नक्सल विरोधी अभियान में तीन नक्सली मारे गए।

मौके से नक्सलियों के शव और एलएमजी और एके-47 हथियार भी बरामद किए हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई नक्सल अभियानों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

तेलंगाना की सीमा से लगे घने जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये। यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

इस सप्ताह की शुरुआत में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित कम से कम 13 नक्सली मारे गए थे। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ होने की जानकारी दी है‌। यह उसूर थाना क्षेत्र का मामला है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ के जवानों के दबाव से नक्सली तेलंगाना की ओर रुख कर रहे हैं।

इसी मौके पर तेलंगाना ग्रेहाउंड ने आपरेशन चलाकर छत्तीसगढ़ के नंबी कोर गुट्टा पहाड़ी में घेराबंदी की। इसी बीच जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढे़र हो गए। अभी सर्चिंग अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी आने में वक्त लगेगा।

बता दें कि बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में बीते दो अप्रैल को नक्सलियों के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने 13 नक्‍सलियों को मार गिराया था।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से 13 नक्सलियों के शव सहित एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए थे। बस्तर में सुरक्षा बल का यह अब तक का सबसे सफल अभियान है।

****************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

CM की ड्यूटी में जा रहे पुलिस मुलाजिमों की बस पलटी

तीन जवानों की मौत, 21 घायल

सिवनी 06 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के लोपा गांव के पास 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को ले जा रही बस एक कार से टकराने के बाद पलट गई, जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। बस मंडला जिले में सीएम ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों को लेकर जा रही थी।

मिली जानकारी के मुताबिक 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को लेकर बस जा रही थी। इस दौरान एक कार से टकराने के बाद बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों का अन्य दल मौके पर पहुंचा। इस बीच स्थानीय लोगों ने भी बस पलटने के बाद जवानों को बाहर निकालने में मदद शुरू कर दी.

इस हादसे में 21 जवानों के घायल होने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

****************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

श्रीवल्ली का इस बार होगा दमदार अंदाज

06.04.2024  –  रश्मिका मंदाना साउथ के साथ बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही हैं. बॉलीवुड में भी वो मेकर्स की पहली पसंद बनती जा रही हैं. रश्मिका को बॉलीवुड में कदम रखे ज्यादा समय नहीं हुआ है फिर भी उन्हें हर कोई पसंद कर रहा है.

पुष्पा के बाद से रश्मिका हर जगह छा गई हैं. अब रश्मिका की पुष्पा 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आज रश्मिका अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका के जन्मदिन को पुष्पा 2 के मेकर्स ने और स्पेशल बना दिया है.

आज पुष्पा 2 से श्रीवल्ली का लुक शेयर कर दिया गया है. जिसमें रश्मिका का दमदार लुक है. पोस्टर में रश्मिका साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है.

इस पोस्टर में लोगों का ध्यान रश्मिका के माथे पर लगे सिंदूर पर जा रहा है. रश्मिका के एक्सप्रेशन एकदम गुस्से वाले लग रहे हैं. पोस्टर पर हैप्पी बर्थडे श्रीवल्ली भी लिखा है.

मेकर्स ने रश्मिका के बर्थडे पर लुक पोस्टर शेयर करके फैंस को गिफ्ट दे दिया है. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- लोगों का दिल चुराने वाली श्रीवल्ला उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई.रश्मिका के लुक की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने लिखा- श्रीवल्ली और फायर इमोजी पोस्ट की. वहीं कई फैंस हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.

कुछ ही देर में लाखों लोग इस पोस्ट को लाइक कर चुके हैं.पुष्पा 2 द रुल का टीजर रिलीज होने के लिए तैयार है. 8 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज होगा. मेकर्स ने श्रीवल्ली के लुक के साथ इसकी जानकारी दे दी है.

जिसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.पुष्पा 2 की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जन, फहाद फासिल, रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है.

********************************

Read this also :-

साइलेंस 2 से मनोज बाजपेयी की नई झलक जारी

नानी 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसीमज़ाक में बितेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 5

वृष राशि :

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज काम के हिसाब से फल मिलेंगे। जिस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की इच्छा है, उससे संबंधित रास्ता मिलेगा। आपके काम पर अंतिम परिणाम निर्भर करेगा। परिवार के साथ हो रहे विवादों को तुरंत सुलझाने की कोशिश करें। समयका सही इस्तेमाल करके काम पूरा करें। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता-पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लें लें। पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिएजा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

कर्क राशि :

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें और अपनी बाते शेयर करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भलीभांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नव विवाहितो को आज घुमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। घर में शांति बनी रहेगी। आज घर में अचानक कोई महत्वपूर्ण चीज वापस मिल जायेगी। जिसे पाकर आपका मन खुशी से झूम उठेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

सिंह राशि :

आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किए गए छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोक्स बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा, और आपका रूका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

कन्या राशि :

आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिएफायदेमंद रहेगी। युवाओं को बढिय़ा नौकरी के मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किए गए कार्यो में वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

तुला राशि :

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। करीयर को बढ़ाने मे किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा7 आज अपने प्रिय व्यक्ति की निकटता से आपको खुशी होगी। आज आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। संतान की सफलता के कारण,घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा आपको मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि :

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। आज परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे। जिन लोगों की संगत में आप नकारात्मक बन रहे हैं, फिलहाल उन लोगों से दूरियां बनाने का विचार करेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाईलिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

धनु राशि :

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज अपने काम को आसान तरीके से करने का रास्ता मिल सकता है। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएंगे, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी। जो काम कठिन है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 2

मकर राशि :

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरुरत का सामान खरीदेंगे। आज गलत विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे और गलत संगत से बचेंगे। आज क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करें। स्वभाव की नकारात्मक बातों को सुधारने की कोशिश करें। काम की जगह नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मानसम्मान बढेगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बढिय़ा है, व्यापार में आज वृद्धि होगी। किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका कोई रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज अपनी इच्छाशक्ति के बल पर योजनाओं पर काम कर पाएंगे। अहंकार से बचना होगा। जो बातें आपको बेहतर बनाती हैं, केवल उन पर ध्यान दें और खुद को सुधारें। आज जितनी पक्की आप योजना बनाएंगे, सफलता मिलने की संभावनाएं उतनी ज्यादा होंगी। आज भाई बहन के बीच में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी, आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 7

मीन राशि :

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्किट जा सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम आपको हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचारविमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

*************************

 

देश को फिर से और ज्यादा मजबूत बनाना है : दीया कुमारी

उदयपुर ,05 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि चाहे प्रत्याशी कोई भी हो। महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें देश को फिर से और ज्यादा मजबूत बनाना है। देश आत्मनिर्भर ताकत बने। यह चुनाव देश के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। यह चुनाव देश के लिए आने वाले समय भारत की प्रगति-उन्नति और विश्व गुरु की ओर ले जाने वाला एक स्वर्णिम अवसर कहलाएगा।

वे शुक्रवार को यहां पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकसभा संभागीय मीडिया सेंटर के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि इतने सालों तक भारत पूर्ण विकसित देश नहीं बन पाया। इसे पूर्ण विकसित बनाना है। तीसरे कार्यकाल में हमारा लक्ष्य पूर्ण विकसित भारत बनाना है। सारे देश भारत से पीछे रह जाए। देश आर्थिक रूप से दुनिया में सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन रही है।

प्रारंभ में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर सेंटर का मोली खोलकर उद्घाटन किया।

भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मीडिया की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है।

मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ ही नहीं कहलाता, बल्कि हमें देश में होने वाली हर गतिविधियों की जानकारियां मिनटों में प्रदान करता है। देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए गए विकास के कार्य, जनता के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और भौगोलिक गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने मीडिया सरकार एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि ऐसे संभागीय कार्यालय हर जिले में खोले जाने चाहिए। मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने मीडिया सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया की इससे भाजपा मीडिया जगत में एक नया दौर शुरू होगा।

इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ, जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़,दीपक शर्मा, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी मोहित सनाढ्य, आईटी विभाग प्रदेश समन्वयक यशवंत मंडावरा आदि उपस्थित थे। मीडिया लोकसभा सह प्रभारी अशोक आमेटा ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

नानी 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ

लालचंद महतो लोकसभा का चुनाव लडऩे की कर रहे थे तैयारी

दिल का दौरा पडऩे से निधन

रांची ,05 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री लालचंद महतो का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 72 साल के थे। वह झारखंड राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बनी सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे थे।

बताया गया कि रांची में लालपुर स्थित आवास पर गुरुवार देर रात बाथरूम में चक्कर आया और वे गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

वे मूल रूप से बोकारो जिले के बैदकारो गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार दोपहर उनका शव झारखंड विधानसभा परिसर लाया गया, जहां विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

लालचंद महतो ने भारतीय जनसंघ से राजनीति की शुरुआत की थी। वह गिरिडीह की डुमरी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने गए थे। आपातकाल के बाद हुए विधानसभा चुनाव में 25 साल की उम्र में 1977 में वे जनता पार्टी के टिकट पर डुमरी विधानसभा से विधायक बने थे।

उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए राज्य स्तर पर तीसरा मोर्चा बनाने और बहुजन सदान मोर्चा एवं हिंद मजदूर किसान यूनियन के बैनर तले इस बार गिरिडीह लोकसभा का चुनाव लडऩे का ऐलान किया था। पांच दिन पहले उन्होंने चुनावी तैयारी को लेकर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन भी किया था।

***************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

नानी 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ

‘लव सेक्स और धोखा 2’ 19 अप्रैल को रिलीज होगी

05.04.2024  –  बालाजी मोशन पिक्चर्स और दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ 19 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एकता आर कपूर और शोभा कपूर के द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बेहद सेंसेशनल सॉन्ग ‘कमसिन कली’ रिलीज हो चुका है।

फिल्म की कहानी एक रियलिटी शो की थीम पर आधारित है, जिसमें कंटेस्टेंट्स शो को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

‘लव सेक्स और धोखा’ जो साल 2010 में रिलीज हुई थी, दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित थी और इसमें राजकुमार राव, नेहा चौहान, अंशुमन झा और नुसरत भरुचा जैसे कलाकार थे।

उर्फी जावेद ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रही हैं। पहले पार्ट में स्टिंग ऑपरेशन, ऑनर किलिंग और एमएमएस स्कैंडल के इर्द-गिर्द की कहानी बताई गई थी।

इस बार यह इंटरनेट के दौर में प्यार के दिलचस्प सब्जेक्ट पर आधारित है। हालांकि, यह फिल्म वर्तमान में अपने बोल्ड और स्पष्ट कंटेंट के कारण सेंसर बोर्ड के साथ चुनौतियों का सामना कर रही है।

वैसे मेकर्स द्वारा फिल्म का पहला गाना ‘कमसिन कली’ को रिलीज किए जाने के बाद से फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा हुआ है, बेसब्री से सिनेदर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: अनिल मसीह ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगी

नई दिल्ली ,05 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जो धांधली हुई थी उसके बाद कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। आज चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने सुप्रीम कोर्ट में माफी मांग ली।

कोर्ट ने माना था कि अनिल ने जानबूझकर यह वोट खराब किए हैं और इसके बाद अदालत में अपने गलत बयान दर्ज करवाए हैं। वकील मुकुल रोहतगी ने कहा है कि हमने बिना शर्त माफी मांगी है। अब अनिल मसीह अपना पुराना हलफनामा वापस लेंगे और बिना शर्त के माफी मांगते हुए दूसरा हलफनामा देंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले फरवरी में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई गड़बड़ी मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अमान्य घोषित किए गए सभी 8 वोटों को मान्य करार देने के निर्देश दिया था और ्र्रक्क उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजयी घोषित कर दिया था।

***********************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

नानी 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ

धमकी भरे कॉल पर ओवैसी ने कहा- देश में एक माहौल बन चुका है

हैदराबाद ,05 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिवंगत मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात के बाद धमकी भरा कॉल आने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश में एक माहौल बन चुका है। जिसके कारण इन लोगों की बकवास करने की हिम्मत बढ़ रही है।

ये लोग जो खुलेआम इस तरह की धमकियां दे रहे हैं, हम तो सिर्फ चुनाव आयोग से उम्मीद करते हैं कि वो इसकी निगरानी करे। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी किसी डरता नहीं लेकिन इससे ये पत्ता चलता है कि आने वाले समय में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया था कि मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात के बाद धमकी भरे कॉल आए थे। उन्होंने कहा था कि अंतराष्ट्रीय नंबरों से फोन आए थे इसके साथ ही उनकी पार्टी की ओर ये भी कहा गया था कि उन्हें धमकी के पत्र भी मिले थे।

मुख्तार अंसारी की मौत 28 मार्च को दिल का दौरा पडऩे से जेल में हो गई थी. हालांकि इसके बाद परिवार ने आरोप लगा था कि उन्हें स्लो पॉइजन दिया जा रहा था। हालांकि इसके बाद सरकार और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बातें आधारहीन साबित हुईं।

**************************

Read this also :-

अजय देवगन की मैदान को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

नानी 33: नानी ने श्रीकांत ओडेला के साथ फिर मिलाया हाथ