CM अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली ,09 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Delhi High Court ने आबकारी नीति-2021-22 कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने और उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की एकल पीठ ने केजरीवाल की याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए ईडी द्वारा उन्हें (केजरीवाला) गिरफ्तार करने और फिर विशेष अदालत के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेजने के आदेश को वैध ठहराते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने से स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया।

उच्च न्यायालय की एक पीठ ने कहा कि ईडी की ओर से अदालत के समक्ष पेश दस्तावेजों से प्रथम दृष्ट्या पता चलता है कि आरोपी केजरीवाल उक्त आबकारी नीति तैयार करने की साजिश रचने में शामिल थे और इस रची गई साजिश से प्राप्त आय का उन्होंने इस्तेमाल किया है।

एकल पीठ ने कहा कि केजरीवाल व्यक्तिगत तौर पर उस नीति को बनाने और रिश्वत मांगने में भी कथित तौर पर शामिल थे। उच्च न्यायालय ने इससे पहले तीन अप्रैल को दोनों पक्षों की दलीलें विस्तारपूर्वक सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

केजरीवाल ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा अपनी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर सहित संविधान की मूल संरचना का ‘उल्लंघन’ है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया जाना चाहिए।

केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह अभी भी न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने एक अप्रैल को उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

ईडी ने केजरीवाल पर दिल्ली आबकारी नीति 2021-2022 (विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी) के माध्यम से गलत तरीके से करोड़ों रुपए हासिल करने के लिए मुख्य भूमिका निभाने वाला साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया है।

सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में की गई कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था।

इसी आधार पर ईडी ने 22 अगस्त 2022 को धनशोधन का मामला दर्ज किया था। ईडी का दावा है कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसौदिया, सांसद संजय सिंह सहित अन्य ने अवैध कमाई के लिए ‘साजिशÓ रची थी।

गौरतलब है कि इस मामले में आप सांसद संजय सिंह को उच्चतम न्यायालय ने दो अप्रैल को राहत दी। शीर्ष अदालत ने उन्हें जमानत की अनुमति दी थी और संबंधित विशेष अदालत को जमानत की शर्ते तय करने का निर्देश दिया था।

इस आदेश के मद्देनजर राऊज एवेन्यू स्थित काबेरी बावेजा की विशेष अदालत ने तीन अप्रैल को उन्हें सशर्त तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश पारित किया था। इसके बाद सिंह को गुरुवार रात रिहा कर दिया था।

************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज

अजय देवगन की शैतान ने फिर पकड़ी रफ्तार,150 करोड़ रुपये की ओर

फिनलैंड के दम्पति ने डलमऊ में कहा “अद्भुत भारत”

ऋषिकेश से वाराणसी राफ्टिंग करते हुए जा रहे पति पत्नी

विदेशी सैलानियों को डलमऊ में देखकर लोगों में दिखा उत्साह

डलमऊ,रायबरेली 09 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  फिनलैंड के दम्पति ने डलमऊ गंगा तट पर समय बिताने के बाद भारत को अद्भुत बताते हुए सराहना की।

मंगलवार दोपहर को डलमऊ के श्मशान घाट के पास राफटिंग करते हुए दो विदेशियों को देखकर लोगों में अचानक से कौतूहल का विषय बन गया। लोगों की भीड़ देख विदेशी सैलानियों ने अपनी बोट को तट के किनारे ले आये।

वहाँ उतरकर उन्होंने गंगा के तट पर बनी दुकान पर तीर्थ पुरोहित के साथ यात्रा से सम्बंधित सामान व पानी भी लिया।

दैनिक अमर भारती के संवाददाता से बात करते हुए फ़िनलैंड के नागरिक इका ने बताया कि वह अपनी पत्नी मीना के साथ 21 दिन पहले राफ्टिंग करते हुए वाटर वोट से वाराणसी के लिए निकले हैं।

रास्ते में कई छोटे बड़े शहरों में वह रुके, इका ने कहा कि मथुरा में होली देखकर वह बहुत रोमांचित थे, और भारत को उन्होंने अद्भुत बताया। उन्होने कहा कि पांच वर्ष पूर्व भी वह भारत आये थे और अपने पढ़ाई का एक प्रोजेक्ट दिल्ली से पूर्ण किया।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन वह लगभग 40 किलोमीटर की यात्रा करते हैं और फिर आराम करते हैं।

इका ने मुराइगबाग कस्बे जाकर खरीददारी भी की लगभग दो घण्टे का समय गुजारने के बाद दोनों सैलानी इलाहाबाद की तरफ कूच के गए, इस दौरान लोगों में सेल्फी व फ़ोटो लेने को लेकर उत्साह देखने को मिला।

*************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज

अजय देवगन की शैतान ने फिर पकड़ी रफ्तार,150 करोड़ रुपये की ओर

ED ने चेन्‍नई समेत 25 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

मनी लॉन्ड्रिंग मामला

चेन्‍नई 09 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Enforcement Directorate (ईडी) ने मंगलवार को डीएमके के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिक और अन्य के खिलाफ नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तमिलनाडु के कई शहरों में छापा मारा है।

उन्होंने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ ईडी अधिकारी राज्य की राजधानी चेन्नई, मदुरै और तिरुचिरापल्ली में 25 परिसरों की तलाशी ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सादिक, जो तमिल फिल्मों के निर्माता भी हैं, फिल्म निर्देशक अमीर और कुछ अन्य के परिसरों को कवर किया जा रहा है।

सादिक (36 वर्ष) को बीते माह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कीमत वाली लगभग 3,500 किलोग्राम स्यूडोएफ़ेड्रिन की तस्करी में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।

ईडी ने सादिक और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने के लिए इस एनसीबी मामले और कुछ अन्य एफआईआर का संज्ञान लिया है।

एनसीबी ने कहा है कि सादिक के तमिल और हिंदी फिल्म फाइनेंसरों के साथ संबंध, कुछ हाई-प्रोफाइल लोग और राजनीतिक फंडिंग के कुछ उदाहरण इसकी जांच के दायरे में थे। सादिक को फरवरी में सत्तारूढ़ द्रमुक ने निष्कासित कर दिया था।

********************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज

अजय देवगन की शैतान ने फिर पकड़ी रफ्तार,150 करोड़ रुपये की ओर

Bhopal : Rahul Gandhi ने की महुआ बीनने वाली महिलाओं से चर्चा

भोपाल: उनकी समस्याएं भी जानीं

भोपाल  09 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) ।  Rahul Gandhi को हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के चलते शहडोल में रात बितानी पड़ी। मंगलवार की सुबह जब राहुल गांधी शहडोल से उमरिया की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें महुआ बिनती महिलाएं दिखीं और उन्होंने अपने वाहन के काफिले को रुकवा कर इन महिलाओं से न केवल चर्चा की, बल्कि उनकी समस्याएं भी जानीं।

Rahul Gandhi सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए थे, मगर हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने और मौसम खराब होने के कारण उन्हें रात शहडोल में बिताना पड़ी।

मंगलवार की सुबह Rahul Gandhi जब सड़क मार्ग से शहडोल से उमरिया की तरह जा रहे थे तभी रास्ते में सड़क किनारे उन्हें महिलाएं महुआ बिनती नजर आईं।

उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और वो सीधे उन महिलाओं के बीच जा पहुंचे जो जंगल में महुआ बीन रही थीं।

बताया गया है कि राहुल गांधी ने इन महिलाओं की जिंदगी के बारे में चर्चा की, साथ ही समस्याओं पर भी बातचीत की।

इतना ही नहीं जमीन पर पड़े महुआ भी उन्होंने उठा कर देखे।

राहुल गांधी ने इन महिलाओं के साथ तस्वीर भी खींची और आगे की तरफ बढ़ गए।

*************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज

अजय देवगन की शैतान ने फिर पकड़ी रफ्तार,150 करोड़ रुपये की ओर

बायबाय ई-रिक्शा ने ऋणदाता कंपनी रेवफिन के साथ साझेदारी की है

नई दिल्ली ,08 अप्रैल (एजेंसी) । Electric Transport Company बायबाय ई-रिक्शा ने कहा कि उसने ई-रिक्शा के आसान फाइनेंसिग के लिए डिजिटल ऋणदाता कंपनी रेवफिन के साथ साझेदारी की है।

बायबाय ई-रिक्शा निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी घरेलू कंपनियों में से एक है और पिछले 10 साल से वाहनों के साथ-साथ ई-लोडर भी बना रही है।
बायबाय के सह-संस्थापक राजीव तुली ने कहा कि एमओयू समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाएगा।

तुली ने कहा, हमने देखा है कि एक ई-रिक्शा चालक अपने परिवार का भरण-पोषण ठीक से कर पाता है और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाता है।

रेवफिन के संस्थापक समीर अग्रवाल और तुली के बीच हुए इस करार से ई-रिक्शा की उपलब्धता आसान होगी और जरूरतमंद लोगों तक अच्छी गुणवत्ता वाला ई-रिक्शा पहुंचाया जा सकेगा। बायबाय द्वारा बनाए गए ई-रिक्शा और ई-लोडर असम सहित विभिन्न राज्यों में उपलब्ध हैं।

रेवफिन 2017 से इलेक्ट्रिक वाहनों का वित्तपोषण कर रहा है।

कंपनी के ज्यादातर ग्राहक कस्बों, तहसीलों और छोटे शहरों से हैं, जिन्हें बिना किसी औपचारिकता के आसान किस्तों में ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक वाहन मिल जाते हैं।

कंपनी अपनी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के तहत ऋण प्रदान करती है।

********************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज

अजय देवगन की शैतान ने फिर पकड़ी रफ्तार,150 करोड़ रुपये की ओर

अजय देवगन की शैतान ने फिर पकड़ी रफ्तार,150 करोड़ रुपये की ओर

150 करोड़ रुपये की ओर कारोबार

09.04.2024 (एजेंसी) –  अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 1 महीना पूरा हो चुका है और यह 5 सप्ताह से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए बैठी है।पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म की दैनिक कमाई लाखों में सिमटी हुई थी और अब वीकेंड पर फिल्म ने फिर अपनी रफ्तार पकड़ी है।

अब शैतान की कमाई के 31वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें इजाफा देखने को मिला है।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन रविवार यानी 31वें दिन शैतान ने 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 143.30 करोड़ रुपये हो गया है।दुनियाभर में इस फिल्म ने 204.87 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। ज्योतिका और जानकी बोदीवाला ने भी इस फिल्म में अपने अभिनय का तड़का लगाया है।अब अजय फिल्म मैदान में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान अमित शर्मा ने संभाली है। इस फिल्म में अजय की जोड़ी पहली बार प्रियामणि के साथ बनी है।

यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की कहानी अमन राय और अतुल शाही ने लिखी है।सिनेमाघरों में मैदान का मुकाबला अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से होने वाला है।

****************************

Read this also :-

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज

देवा की शूटिंग से शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एकदुसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखेंगे तो आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे है आपकी जरा सी लापरवाही से आपको पछतावा हो सकता है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपको लोगों का पूरापूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको पैत्रक सम्पति मिलने की संभावना है, जिससे आपके धनसंपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा,कोई ग्राफिक डिजाइन सीखने का मौका मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 8

सिंह राशि :

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। आज शाम माता जी से आप भविष्य को लेकर विचारविमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

कन्या राशि :

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी, आज आपका काम समय से पहले भी पूरा हो सकता है। महिलाएं अपने बिजनेस में ज्यादा एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

तुला राशि :

आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल हर एक बात पर ध्यान देकर स्थिति को सुधारने कोशिश करें। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुडऩे से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढऩे की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाया है। आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे,आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीकठाक रहेगी। गंभीर बातचीत में आपको सफलता मिलने की संभावना है। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नएनए विचार आयेंगे। नए लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी। आपके कामकाज की तारीफ होगी। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि :

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आज किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें इससे लोगों के बीच आपकी अहमियत बढ़ जाएगी।

शुभ रंग- ब्लैक

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ेगी, समय के साथ सब ठीक हो जायेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

****************************

 

आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका

PM मोदी की डिग्री मामले में याचिका खारिज

नई दिल्ली 08 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  :  आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने गुजरात की एक अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती दी थी।

पीएम मोदी डिग्री से जुड़ा मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठाने के मामले में ‘आप’ सांसद संजय सिंह के खिलाफ जारी मानहानि समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

संजय सिंह ने गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा दायर मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

गुजरात हाई कोर्ट ने सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत पीएम मोदी की डिग्रियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के मुख्य सूचना आयुक्त के आदेश को रद्द कर दिया था।

गुजरात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पीयूष पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था। यह केस पीएम मोदी की डिग्री पर उठाए गए सवालों के बाद किया गया था।

संजय सिंह की याचिका खारिज करते हुए जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा, ‘हम वर्तमान याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं।’

हाई कोर्ट ने 16 फरवरी को संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की मानहानि मामले में उनके खिलाफ जारी समन को रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। संजय सिंह और केजरीवाल ने सत्र अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

******************************

Read this also :-

सनी लियोन, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा पहली बार आए साथ

देवा की शूटिंग से शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर

संजय निरुपम का बड़ा आरोप,खिचड़ी घोटाले के सरगना हैं संजय राउत

परिवार के माध्यम से ली रिश्वत

मुंबई 08 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) )  :  संजय निरुपम ने सोमवार को एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि शिव सेना (यूबीटी) के नेता तथा सांसद संजय राउत ‘खिचड़ी घोटले’ के सरगना हैं और उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों तथा कारोबारी सहयोगियों के माध्यम से मामले में रिश्वत ली है।

निरुपम ने कहा, “प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को संजय राउत के परिवार के सदस्यों को जांच के दायरे में लाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वह उस पूरे घोटाले के मुख्य सरगना हैं जिसमें गरीब प्रवासियों के खाने के लिए दिया गया पैसा लूट लिया गया।”

उन्होंने दावा किया कि आरोपी कंपनी सह्याद्री रिफ्रेशमेंट्स ने कथित तौर पर चेक में रिश्वत का भुगतान किया था जो राउत की बेटी, उनके भाई और उनके एक पार्टनर के बैंक खातों में जमा किए गए थे।

निरुपम ने दलील दी कि सह्याद्रि रिफ्रेशमेंट्स द्वारा जारी कई चेक, जिनकी राशि लगभग एक करोड़ रुपये है, मई 2020 से जनवरी 2021 के बीच अलग-अलग तारीखों पर राउत की बेटी, उनके भाई, और एक बिजनेस पार्टनर के बैंक खातों में जमा किये गये थे।

उन्होंने कहा कि 3.5 लाख, पांच लाख, 1.25 लाख और तीन लाख रुपये के चेक राउत की बेटी के बैंक खाते में; पांच लाख और 1.25 लाख रुपये के चेक (भाई के खाते में); और 14 लाख, 14 लाख, 10 लाख, 1.90 लाख और 1.90 लाख रुपये के चेक पार्टनर सुजीत पाटकर के खाते में जमा कराये गये थे।

निरुपम ने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सह्याद्रि रिफ्रेशमेंट्स को कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों के लिए 35 रुपये प्रति प्लेट पर 300 ग्राम ‘खिचड़ी’ उपलब्ध कराने का ठेका दिया था।

निरुपम ने कहा, “बदले में, सह्याद्रि रिफ्रेशमेंट्स ने एक सब-कॉन्ट्रैक्टर को 16 रुपये प्रति प्लेट की दर से 100 ग्राम ‘खिचड़ी’ की आपूर्ति करने का ठेका दिया। इसका मतलब यह है कि गरीबों, फंसे हुए प्रवासियों के लिए बनाई गई 200 ग्राम ‘खिचड़ी’ संजय राउत और उनके सहयोगियों द्वारा ‘चोरी’ कर ली गई।”

इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि सब-कॉन्ट्रैक्टर ने कथित तौर पर अनुबंध की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पश्चिमी उपनगरीय इलाके में एक निजी रेस्तरां की रसोई दिखाई थी, “वह भी उस रेस्तरां की जानकारी के बिना, और उसके मालिक ने इस आशय का एक हलफनामा दायर किया है”।

ये सभी चौंकाने वाली घटनाएं तब हुईं, जब तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर लाइव आते थे और आश्वासन देते थे कि उन्होंने फंसे हुए मजदूरों के भोजन और कल्याण की जिम्मेदारी ली है।

निरुपम ने ईडी से इन पहलुओं पर अपनी जांच का दायरा बढ़ाने और संजय राउत के साथ-साथ शिव सेना (यूबीटी) के लोकसभा उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को ‘खिचड़ी घोटाले’ में शामिल होने के लिए गिरफ्तार करने का आह्वान किया।

संयोगवश, निरुपम ने राउत को अपना ‘दोस्त’ बताया था। दोनों ने ठाकरे परिवार द्वारा नियंत्रित ‘सामना’ समाचार पत्र समूह द्वारा प्रकाशित ‘दोपहर का सामना’ और ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक के रूप में काम किया था और दोनों को पार्टी ने राज्यसभा सांसद बनाया था।

निरुपम को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ महा विकास अघाड़ी सहयोगी शिव सेना (यूबीटी) नेताओं के खिलाफ बयानबाजी के बाद पिछले सप्ताहांत कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया गया था, और अब उनके किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने की संभावना है।

***********************

Read this also :-

सनी लियोन, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा पहली बार आए साथ

देवा की शूटिंग से शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर

चाचा से समझौते के मूड में नहीं चिराग पासवान

कहा- इन सभी चीजों से आगे निकल गया

हाजीपुर 08 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bihar में सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में अब अपनी पूरी ताकत से जुट गए हैं।  राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने एनडीए के समर्थन की घोषणा की है। इसके बावजूद लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान से उनका मनमुटाव कम होता नहीं दिख रहा है।

चिराग ने कहा कि अब वे इन सभी चीजों से आगे निकल चुके हैं। चिराग ने कहा कि इन चीजों को पीछे छोड़ चुका हूं। आज की तारीख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार की सभी 40 सीटें जीत कर देनी है। चिराग रविवार शाम अपने चुनावी क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे।

उन्होंने यहां पत्रकारों द्वारा चाचा पारस के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उन्होंने आशीर्वाद का हाथ मेरे सिर से क्यों हटा लिया, यह मुझे नहीं पता। मुझे घर और परिवार से बाहर कर दिया, इसका कारण मुझे नहीं पता था।

क्या कारण था कि आप लोग बार-बार पूछते थे चिराग पासवान के साथ कोई समझौता हो सकता है, तब उनका बार-बार कहना कि सूरज पश्चिम से निकल जाएगा, लेकिन चिराग से मेरा कोई रिश्ता नहीं रहेगा।

चिराग ने कहा, आप लोगों द्वारा परिवार एक होने की बात पर उनका ‘ नेवर – नेवर ‘ कहना मुझे नहीं पता। ये सारी बातें सारी घटना क्यों घटी? बहरहाल मैं अभी इन चीजों से बहुत आगे निकल चुका हूं।

मुझे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की लड़ाई के साथ आगे बढ़ना है। तमाम चीजों को पीछे छोड़ चुका हूं।” उन्होंने हाजीपुर से अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि यहां के लोगों का प्यार जरूर मिलेगा।

***************************

Read this also :-

सनी लियोन, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा पहली बार आए साथ

द फैमिली स्टार की ओपनिंग रही शानदार,पहले दिन कमाए इतने करोड़

National Investigation Agency ने 3 टीएमसी नेताओं को भेजा समन

दो की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में चल रही है जांच

कोलकाता 08 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bengal के भूपतिनगर इलाके में दो साल पहले हुए ब्लास्ट मामले में एनआईए की टीम ऐक्टिव मोड में है। दो टीएमसी नेता गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार करने के लिए जब टीम गांव पहुंची थी, तो उन पर हमला हुआ था। जिसमें अधिकारी घायल हुए हैं।

अब इस मामले में तीन अन्य नेताओं को समन जारी किया गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि तीनों नेताओं को पिछले हफ्ते भी इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन, वे नहीं आए। इस पूरे मामले में टीएमसी ने आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले जानबूझकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी द्वारा षड़यंत्र रचा जा रहा है।

शनिवार को एनआईए की टीम भूपतिनगर विस्फोट मामले में संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई थी लेकिन, गांववालों ने कथित तौर पर एनआईए की टीम पर हमला बोल दिया। इस मामले में हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले में आरोपियों का बचाव किया।

ममता ने कहा कि अगर कोई अजनबी आधी रात को आपके घर में घुसे तो आप क्या करोगे? एनआईए की टीम को दिन के उजाले में आना चाहिए था। एनआईए ने कहा कि भूपतिनगर में हुए हमले में उसका एक अधिकारी घायल हो गया और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

एनआईए अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भूपतिनगर विस्फोट मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं को समन जारी कर अपने अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा है।

तीनों नेताओं के नाम मनब कुमार, सुबीर मैती और नबा कुमार हैं। अधिकारी ने बताया, ”तीन टीएमसी नेताओं को सोमवार सुबह पूछताछ के लिए हमारे शहर कार्यालय में बुलाया गया है।”

इस मामले में एनआईए की टीम दो टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए अधिकारी ने कहा, गिरफ्तार किए गए दोनों टीएमसी नेता हमारे अधिकारियों के साथ “सहयोग नहीं” कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है, तीन महीने पहले भी ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रवर्तन विभाग (ईडी) के अधिकारियों की एक टीम पर हमला किया था। तब मामला कथित राशन घोटाले से जु़ड़ा था। ईडी की टीम 5 जनवरी को टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने पहुंची थी। हालांकि अब शेख गिरफ्तार हो चुका है।

****************************

Read this also :-

सनी लियोन, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा पहली बार आए साथ

द फैमिली स्टार की ओपनिंग रही शानदार,पहले दिन कमाए इतने करोड़

मोदी चाय के नाम से खोली दुकान, उमड़ा ग्राहकों का सैलाब

उमड़ा ग्राहकों का सैलाब

लहेरियासराय 08 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bihar  में Laheriyasarai के लोहिया चौक पर राकेश रंजन नाम के एक युवक ने चाय की दुकान खोली है, जिसका नाम ‘मोदी चाय’ रखा है।

चुनाव से पहले यह दुकान इस कदर सुर्खियों में आ चुकी है कि लोग यहां बड़ी संख्या में आकर कुल्हड़ वाली चाय का आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही यहां सियासी जमघट भी लग रहा है।

लोग सियासी मसलों पर खुलकर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं।

मोदी चाय दुकान के बैनर पोस्टर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर भी लगी है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों की नज़र जैसे ही मोदी चाय दुकान के पोस्टर पर पड़ती है.

वो एक बार इस दुकान पर रुक कर चाय का आनंद जरूर लेते हैं। ऐसे में मोदी के नाम पर दुकानदार की चांदी है। मोदी के नाम जोड़ने से चाय की बिक्री बढ़ गयी है।

ऐसा नहीं है कि यहां किसी ख़ास जाति, धर्म या फिर किसी एक राजनितिक पार्टी विशेष के लोग ही चाय पीने आते हैं, बल्कि सभी धर्मों के लोग यहां चाय की चुस्की लेते हुए सियासी मसलों पर खुलकर चर्चा करते हैं।

दुकानदार की मानें तो आचार संहिता के कारण वे यहां भीड़ नहीं होने देते हैं। चाय की चुस्की के साथ लोग थोड़ी बहुत चुनावी चर्चा जरूर करते हैं। यहां ज्यादातर लोगों के मन मिज़ाज़ से मोदी लहर है जो पूरे जोर शोर से चल रही है।

चाय पीने वाले ग्राहक ना महज चाय की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ कर रहे हैं।

**************************

Read this also :-

सनी लियोन, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा पहली बार आए साथ

द फैमिली स्टार की ओपनिंग रही शानदार,पहले दिन कमाए इतने करोड़

PM Mudra Loan के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

14 Sim, 11 ATM, 10 मोबाइल समेत 1,31,100 रूपए बरामद

देहरादून 08 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Uttarakhand STF ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से एसटीएफ ने 1,31,100 रूपए बरामद किए हैं। एसटीएफ ने इनके पास से 14 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 10 मोबाइल, दो पासबुक और 7 अलग-अलग बैंकों के चेक बुक भी बरामद किए हैं।

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय के विभिन्न पोर्टल पर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। उत्तराखंड एसटीएफ ने सभी पोर्टल का अवलोकन किया तो ऑनलाइन ठगी करने वाले कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर का पता लगा जो देहरादून के थाना प्रेम नगर क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय थे।

उन्हीं नंबरों के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में कई लोगों के साथ साइबर ठगी को अंजाम दिया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के प्रेम नगर से दो संदिग्ध राहुल चौधरी और सिद्धांत चौहान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि इस नेटवर्क का सरगना दीपक राज शर्मा है, जिसने उन्हें इस काम के बारे में जानकारी दी थी।

एसटीएफ ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े कई लोग तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में लोगों को योजना के नाम पर ठगा करते थे और प्रत्येक सप्ताह करीब 5 से 6 लाख रुपए की ठगी कर लेते थे।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड दीपक राज शर्मा ठगी के पैसे से देहरादून में जमीन खरीदकर उस पर अपना हॉस्टल बना रहा है, जबकि ठाकुरपुर में उसकी एक गारमेंट की दुकान भी है।

फिलहाल, एसटीएफ के पास ठगी का शिकार हुए 35 लोगों की शिकायत आई है, जिसके आधार पर गिरोह के सरगना और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

********************

Read this also :-

सनी लियोन, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा पहली बार आए साथ

द फैमिली स्टार की ओपनिंग रही शानदार,पहले दिन कमाए इतने करोड़

विवादों के घेरे में फिल्म ‘जेएनयू : जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’

महाकाल मूवीज के बैनर तले प्रतिमा दत्ता द्वारा निर्मित और विनय शर्मा के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जेएनयू : जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ अब विवादों के घेरे में आ गई है। सूत्रों से पता चला कि अभिनेता रवि गोसाईं ने मुंबई हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म उनकी अनुमति के बिना उनके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट पर बनाई गई है.

 फिल्म के कास्टिंग में रवि गोसाईं का कोई जिक्र नहीं है। रवि गोसाईं एक जाने-माने अभिनेता हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘माचिस’ से की थी और अब वह धारावाहिकों में लगे हुए हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, बाद में मेकर्स द्वारा तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज डेट स्थगित कर दी गई थी।

वैसे रवि गोसाईं ने मामला न्यायलय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ऐसा लग रहा है कि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद का फैसला होने तक दर्शकों को फिल्म देखने के लिए इंतजार करना होगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

देवा की शूटिंग से शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर

फ्लॉन्ट किए बाइसेप्स

08.04.2024  –  शाहिद कपूर अपने मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट देवा के लिए तैयारी कर रहे हैं और आज, उन्होंने फिल्म के सेट से एक झलक साझा की। सैल्यूट और कायमकुलम कोचुन्नी जैसी मलयालम हिट फिल्मों के लिए फेमस रोशन एंड्रयूज की डायरेक्टेड, यह फिल्म उत्साह का वादा करती है। कपूर के साथ, इसमें प्रतिभाशाली पूजा हेगड़े भी हैं।

देवा 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जो एक प्रत्याशित सिनेमाई अनुभव के लिए मंच तैयार करेगी। कपूर की भागीदारी और एंड्रयूज के डायरेक्शन के साथ, फैंस इस आगामी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, एक मनोरम कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर जीवंत करने की उम्मीद कर रहे हैं।शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म देवा के सेट से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, वापस’ सेट पर देवा!!।

शेयर की गई तस्वीर में कपूर को अपने बाइसेप्स दिखाते हुए देखा जा सकता है।पिछले साल दशहरे पर, शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म देवा की एक झलक दिखाकर अपने फैंस को सुखद आश्चर्यचकित कर दिया था। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म अगले दशहरा, 11 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। उन्होंने फिल्म से पहला लुक साझा किया, जिसमें अधिक मांसल शरीर है, कपूर एक सफेद शर्ट और बेज रंग की पैंट में आकर्षक लग रहे थे, साथ ही कटे हुए बाल भी थे।

उनकी पोशाक फिल्म में एक पुलिसकर्मी के किरदार का संकेत देती है। साथ ही उन्हें अंगूठी जैसा पेंडेंट पहने भी देखा गया।वर्कफ्रंट कीबात करें तो शाहिद कपूर को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कृति सेनन के साथ अभिनय किया था।

हालाँकि फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इसे कायम रखने में मदद की और अंतत: भारत में लगभग 80 करोड़ रुपये की कमाई की।देवा के अलावा फैंस उनकी पॉपुलर वेब सीरीज फर्जी के दूसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

********************************

Read this also :-

सनी लियोन, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा पहली बार आए साथ

द फैमिली स्टार की ओपनिंग रही शानदार,पहले दिन कमाए इतने करोड़

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके से करेंगे। और जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे और कुछ बातों में बदलाव होने में समय लगेगा। आज किसी कामों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

कर्क राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता- पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। अपनी नकारात्मकता के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आपको जिद से बचना होगा। आज व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। परिवार के कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव सुधारना होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच- विचार करेंगे। आज दूसरों के विचारों का असर आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

तुला राशि-

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है , परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढिय़ा कार्यो के कारण पहचाने जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मकगतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में आशातीत सफलता मिल सकती हैं।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े- बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

धनु राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, मॉर्निंग एक्सरसाइज की रूटीन अपनाएं, आपको लाभ जरुर मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन ठीक- ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए- पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। टूर- ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर हो सकता है आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आज अपने साथी से कोई उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपके कार्यों कीप्रशंसा दूर- दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 1

************************************

 

लोकसभा चुनाव में अड़ंगा डाल सकता है चीन,एआई से करेगा खेल

माईक्रोसॉफ्ट ने चेताया

नई दिल्ली ,07 अप्रैल (एजेंसी)।  इस साल दुनिया के कई प्रमुख देशों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि चीन के हैकर्स एआई का उपयोग कर इन चुनावों को बाधित करने का प्रयास करेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक चीनी हैकर्स मीम्स, वीडियो और ऑडियो के जरिए चुनवों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। टेक दिग्गज के अनुसार, चीन मतदाताओं को विभाजित करने के लिए फर्जी सोशल मीडिया खातों का उपयोग कर रहा है।

कंपनी ने एक पोस्ट में कहा, चीन ने दुनिया भर में अपने लक्ष्यों को साधने के लिए एआई-जनित सामग्री का उपयोग बढ़ा दिया है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) से जुड़े लोगों के भ्रामक सोशल मीडिया खातों ने अमेरिकी मतदाताओं को विभाजित करने वाले प्रमुख मुद्दों पर विवादास्पद सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

इस साल जनवरी में ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में भी चीन से जुड़े साइबर हैकर्स ने एआई-जनित सामग्री का उपयोग किया था।

***************************

Read this also :-

आडु जीवितम: द गोट लाइफ ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

 

हिंदू विवाह में कन्यादान करना एक आवश्यक रस्म नहीं: हाईकोर्ट

इलाहाबाद 07 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)   :  Allahabad High Court की लखनऊ खंडपीठ ने एक मामले में फैसला लेते हुए कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के अनुसार हिंदू विवाह में कन्यादान की रस्म निभाना आवश्यक नहीं है।

एक्ट के अनुसार यदि शादी में कन्यादान की रस्म नहीं निभाई जाती तो वह शादी अधूरी नहीं मानी जाएगी।

जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने 22 मार्च को एक मामले में फैसला सुनाते हुए हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के सेक्शन 7 का हवाला दिया और कहा कि हिंदू विवाह में कन्यादान करना एक आवश्यक रस्म नहीं है।

कोर्ट ने कहा कि यदि कोई युवक और युवती हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के सेक्शन 7 के तहत बताई गई बातों को मानकर उसके अनुसार विवाह करते हैं तो उनकी शादी वैध होगी, भले ही उसमें कन्यादान की रस्म न निभाई गई हो।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच में यह फैसला रिव्यू पिटीशन में सुनाया, जहां याचिकाकर्ता कन्यादान को हिंदू विवाह का जरूरी हिस्सा मानकर इसके लिए कोर्ट में गवाह पेश करने की बात कही। याचिकाकर्ता ने कहा कि विवाह में कन्यादान की रस्म पूरी की गई थी या नहीं इसकी जांच के लिए गवाह पेश किए जाने चाहिए.

जिस पर कोर्ट ने साफ किया कि हिंदू विवाह में कन्यादान की रस्म समापन के लिए जरूरी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि कन्यादान हुआ है या नहीं हुआ है यह किसी भी मामले के निर्णय को प्रभावित नहीं करेगा।

हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के सेक्शन 7 के अनुसार किसी भी हिंदू विवाह को वैध होने के लिए, सप्तपदी के अनुसार विवाह करना आवश्यक है। हिंदू विवाह में विवाह के दौरान जैसे ही सप्तपदी की रस्म पूरी होती है.

वैसे ही विवाह वैध और बाध्यकारी होता है। जब विवाह के दौरान युवक और युवती अग्नि के सामने सात फेरे लेते हैं और वचन से एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंध जाते हैं तब ही हिंदू विवाह पूरा हो जाता है। हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में विवाह के समापन के लिए कन्यादान की रस्म का जिक्र नहीं है।

*****************************

Read this also :-

आडु जीवितम: द गोट लाइफ ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

जालंधर सीट पर मेरा विशेष ध्यान, इसे हर हाल में जीतेंगेः मान

जालंधर 07 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  Jalandhar Lok Sabha seat को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद गंभीर हैं। पार्टी अपनी जीती हुई सीट को हर हाल में दोबारा जीतना चाहती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

मीटिंग के दौरान भगवंत मान ने पार्टी विधायकों नेताओं और पदाधिकारियों से आप सरकार के दो सालों के लोग हितैषी कार्यों और फैसलों को लोगों के बताने और उसे जोर शोर से प्रचारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ दो सालों में इतना काम किया है जितना काम पिछली सरकारों ने पिछले सत्तर सालों में नहीं किया। इसलिए हमें अपने काम का प्रसार करने की जरूरत है।

मान ने कहा कि पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। अब संगरूर के साथ जालंधर भी जुड़ गया है। अब दोनों सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों पर हमारा विशेष ध्यान है और हमें इसे हर हाल में जीतना है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जालंधर सीट को हर हाल में जीता जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।

आप के सांसद सुशील रिंकू के पार्टी छोड़ने पर मान ने कहा कि हमें उनपर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है और गद्दारी करने वाले को जनता चुनाव में जवाब देगी। सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी ने सांसद बनाया और पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने हमारे साथ धोखा किया। उनका कोई व्यक्तिगत जनाधार नहीं है।

*******************************

Read this also :-

आडु जीवितम: द गोट लाइफ ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

रुडी का रोड शो, परसा बाजार से दरियापुर तक हुआ भव्य स्वागत

सोनपुर, 07 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) Lok Sabha Elections में भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी ने रविवार को परसा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग जिस तरह काम कर रही है उससे प्रभावित होकर पूरे प्रदेश के जन मानस ने तीसरी बार 40 सीटो पर भाजपा उम्मीदवार जिताने का मन बनाया है।

इस दौरान कई स्थानों पर स्थानीय जनता द्वारा रुडी का फूल माला के साथ भाजपा का गमछा देकर स्वागत किया गया। आम जनता के स्वागत से अभिभूत रुडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लगातार 10 वर्षों की सेवा का प्रतिफल है कि यहाँ आमजन ने हर कदम पर अपने आशीर्वाद से मुझे अभिभूत कर दिया। ईश्वर की कृपा के साथ लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद लेने क्षेत्र में आया हूँ। इस बार फिर से पूरे देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया है, जिसे वह 4 जून को पूरा करके दिखलाएगी।

रुडी ने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों के लिए लोकोपयोगी योजनाओं की गारंटी दे रहे हैं उसी तरीके से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में भी निवर्तमान सांसद या प्रत्याशी को अपनी गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए। यही कारण है कि जीस प्रकार देश भर में मोदी की गारंटी है उसी प्रकार सारण में रूडी की गारंटी है।

इस अवसर पर अमनौर से भाजपा विधायक मंटू सिंह के साथ परसा विधानसभा क्षेत्र के परसा बाजार, सरैयां, माड़र बाजार, माड़र दरगाह के पास, बनकेरवा बाजार, परसौना नीचली रोड न्यू बाजार, परसौना पुरानी बाजार, बारवें बजरंग ढ़ाला, इदिलपुर हरिजन टोली, मनसा बाबा चौक तुर्की, कोन्हवा मोड़, सागर चौक दरिहारा, दरिहारा ठाकुर बाड़ी, दरिहारा भुआल, सरैया ढ़ाला, मनपुरा मिडिल स्कूल के पास, मनपुरा मिडिल स्कूल के पास, मनपुरा पासी टोला, दवेशा यादव टोला, टरवां कानू टोली ढ़ाला, टरवां मंगरपाल ढ़ाला, खुशहालपुर ढ़ाला, बरूआं मिडिल स्कूल के पास, बरूआं जगदंबा स्थान के साथ ही सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के अकिलपुर दूर्गा स्थान के पास, दरयिापुर नहर के पास जनसंपर्क में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी रुडी के रोड शो सह जनसंपर्क अभियान में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। जनसंपर्क में रुडी के साथ अमनौर विधायक मंटू सिंह, राकेश सिंह, रामानंद सिंह, अनिल सिंह, पवन सिंह, मंटू बाबा, सुमन्त बाबा, जितेंद्र गिरी, रौशन जी, प्रमोद सिंह, मनोज ठाकुर और किसान मोर्चा के अरविंद सिंह के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे।

रुडी ने महिलाओं और ग्रामीणों से सीधे बात की जहां प्रधानमंत्री आवास के से लेकर शौचालय और नल जल योजना के संबंध में जानकारी दी तो वहीं महिलाओं से गैस पाइपलाइन से लेकर ग्रामीण किसानों से उनके खाते में आ रही किसान सम्मान निधि योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए इसबार एनडीए की झोली में 400 से अधिक सीटें डालेगी।

************************

Read this also :-

आडु जीवितम: द गोट लाइफ ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

अनंतनाग में महबूबा मुफ्ती, गुलाम नबी आजाद से सीधा मुकाबला

श्रीनगर ,07 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । Jammu and Kashmir की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगीं। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि पीडीपी ने मुफ्ती को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उतारने का फैसला किया है.

जबकि पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा को श्रीनगर और राज्य सभा के पूर्व सांसद मीर फयाज को बारामूला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के एक और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से निकले नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद भी अनंतनाग लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में चुनाव होंगे। आगामी 19 अप्रैल को पहले चरण में उधमपुर लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण में जम्मू सीट पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण यानी सात मई को अनंतनाग सीट पर वोटिंग होनी है।

आगामी 13 मई को चौथे चरण के तहत श्रीनगर और पांचवें चरण में 20 मई को बारामूला सीट पर वोटिंग होगी। नतीजे चार जून को आएंगे। जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की पांच सीटे हैं। उल्लेखनीय है कि पीडीपी ने जम्मू लोकसभा सीट पर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है।

**************************

Read this also :-

आडु जीवितम: द गोट लाइफ ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

कांग्रेस का स्टार प्रचारक, 2 दिन बाद बीजेपी में शामिल

हरादून ,07 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले ही एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं।

एक दिन पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरीश रावत के करीबी दिनेश अग्रवाल रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिनेश अग्रवाल का नाम शामिल था। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने अग्रवाल को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी थी। इसके ठीक दो दिन बाद अग्रवाल ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली।

दिनेश अग्रवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा मुख्यालय देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिनेश अग्रवाल समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के कई और नेता अभी भी उनके संपर्क में हैं।

*************************

Read this also :-

आडु जीवितम: द गोट लाइफ ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

 

द फैमिली स्टार की ओपनिंग रही शानदार,पहले दिन कमाए इतने करोड़

विजय-मृणाल की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

07.04.2024  –  विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर रॉम-कॉम फिल्म फैमिली स्टार’ पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी. इस रोमांटिक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे. वहीं 5 अप्रैल को फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई.

फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से अच्छे रिव्यू मिले हैं. दर्शकों को भी विजय और मृणाल की मूवी पसंद आ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया है…परशुराम पेटला के डायरेक्शन में बनी फिल्म फैमिली स्टार’ को ऑडियंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और इसने पहले दिन शानदार कलेक्शन कर लिया है.

इन सबके बीच अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फैमिली स्टार अपने ओपनिंग डे पर 5.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि ये अर्ली एस्टिमेट है फाइनल आंकड़े आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

बता दें कि फिल्म में मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज रखा है. फैमिली स्टार’ में विजय देवरकोंडा की कथित गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना का भी एक स्पेशल रोल है. ऐसे में फैंस इस फिल्म को देखने जरूर जाएंगे.

वहीं सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को यू/सर्टिफिकेट मिला है. रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में विजय और मृणाल के बीच प्यारी सी नोंक-झोंक फैंस को खूब पसंद आ रही है. फिल्म में विजय और मृणाल के अलावा जगपति बाबू, अच्युत कुमार, अभिनय, वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू, दिव्यांश कौशिक, अजय घोष और कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

बता दें कि फिल्म के लिए हीं गोपी सुंदर ने तैयार किया है. वहीं विजय की ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं में रिलीज हई है.बता दें कि साल 2022 में विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर आई थी, जिसमें उनके अपोजिट अनन्या पांडे नजर आईं थी. उनकी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. फिल्म को काफी निगेटिव रिव्यू मिले थे.

ऐसे में विजय को फैमिली स्टार’ से काफी उम्मीदें हैं. अब ये देखना रोमांचक होगी कि उनकी ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती है.

**************************

Read this also :-

आडु जीवितम: द गोट लाइफ ने वल्र्डवाइड 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री

पुष्पा: द रूल से रश्मिका मंदाना की पहली झलक आई सामने

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 समारोह का आयोजन 4 मई को

07.04.2024  –  मुंबई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी (पश्चिम) स्थित कर्मवीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन (4 मई) के अवसर पर लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 समारोह (5वें सीजन) का आयोजन करने जा रहे हैं। इस अवॉर्ड समारोह में उन शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी प्रतिभा के बदौलत अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया है।

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई फिल्मी हस्तियां मौजूद होंगी, जिनमे मुख्य अतिथि के रूप में धीरज कुमार, इस्माइल दरबार, सिंगर उदित नारायण, दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक, बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत के नाम उल्लेखनीय हैं। अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन के रूप में चर्चित डॉ कृष्णा चौहान अपने सभी अवार्ड समारोह की तरह इस अवॉर्ड समारोह में भी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी अवॉर्ड दे कर सम्मानित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल निर्माता व निर्देशक हैं बल्कि महाराष्ट्र की धरती पर समाज सेवा के क्षेत्र में काफी एक्टिव सोशल वर्कर हैं। बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************