‘लाहौर 1947’ के लिए आमिर खान ने सनी देओल और राजकुमार संतोषी के साथ अपनी ड्रीम टीम की तैयार..!

06.10.2023  –  आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर, 1947’ के लिए आमिर खान ने सनी देओल और राजकुमार संतोषी के साथ अपनी ड्रीम टीम तैयार कर ली है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस (एकेपी) की मूवी रोस्टर में 17वीं रिलीज भी होगी। इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर आमिर खान जुड़े हैं, जबकि बेहतरीन फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी इस परियोजना का निर्देशन करेंगे। फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर सनी देओल लीड रोल में होंगे।

सनी, आमिर और संतोषी की इस तिकड़ी के साथ इस विशाल परियोजना पर सहयोग करते हुए, यह सिनेमा प्रेमियों और भारत के लोगों के लिए एक धमाकेदार फिल्म होने जा रही है। राजकुमार संतोषी और सनी देओल इससे पहले “घायल,” “दामिनी,” और “घातक” जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर तीन हिट फिल्में दे चुके हैं। सनी देओल ने हाल ही में 500 करोड़ से अधिक की मेगा ब्लॉकबस्टर “गदर 2” के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। सनी देओल और आमिर खान के बीच अतीत में कॉम्पिटीटर के रूप में आइकोनिक बॉक्स-ऑफिस क्लैस हुआ है, जहां जीत दोनों की हुई।

ये टकराव 1990 में देखी गई थी जब आमिर खान की दिल और सनी देओल की घायल एक ही दिन रिलीज़ हुई थीं। फिर 1996 में राजा हिंदुस्तानी वर्सेज घातक के बाद 2001 में भारतीय सिनेमा का सबसे एपिक बॉक्स ऑफिस टकराव हुआ जब लगान उसी दिन गदर के साथ रिलीज़ हुई और अब पहली बार दोनों ने किसी प्रोजेक्ट पर हाथ मिलाया है।

वैसे ‘लाहौर, 1947’ अपने आइकोनिक कल्ट क्लासिक, अंदाज अपना अपना के बाद आमिर खान और संतोषी के रियूनियन का भी प्रतीक है और उम्मीद की जा रही है कि सिनेदर्शकों के लिए यह फिल्म एक मेगा ट्रीट साबित होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

मुंबई में 7 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, पांच महिलाओं समेत छह की मौत; 46 झुलसे

मुंबई 06 Oct, (एजेंसी): मुंबई में शुक्रवार तड़के एक 7 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस भीषण आग से पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई और 46 झुलस गए। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

बीएमसी आपदा नियंत्रण की ओर से बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उपनगरीय गोरेगांव में 7 मंजिला जय भवानी बिल्डिंग की पार्किंग में लगी आग ने लग गई। आग में अब तक पांच महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, इनमें 18 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान 4 कार और 30 दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

बीएमसी आपदा नियंत्रण ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों के कड़े प्रयासों के बाद सुबह करीब 6.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और जांच चल रही है।

***************************

 

जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड दुर्घटना में सेना अधिकारी घायल

जम्मू  06 Oct, (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में एक चौकी पर संभावित ग्रेनेड दुर्घटना में सेना का एक अधिकारी घायल हो गया है।

सेना ने कहा, “अधिकारी को निकाला गया और शुरुआती इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर है।”

घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

************************

 

मेरठ में नकली नोट व प्रिंटिंग मशीन जब्त, तीन गिरफ्तार

मेरठ 06 Oct, (एजेंसी): यूपी के मेरठ जिले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मेडिकल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक(एसटीएफ) ब्रिजेश सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद, एसटीएफ की एक टीम ने अभियान के दौरान मेरठ जिले के मेडिकल थाना इलाके से तीनों पर कड़ी नजर रखी और देर शाम उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी में दो लाख रुपये से अधिक के नकली नोट और नकली नोट छापने वाली मशीन भी बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पप्पू तुल्हेड़ी , देशपाल उर्फ पप्पू और ऋषि कुमार के रूप में हुई। तीनों मेरठ और मुजफ्फरनगर जिले के मूल निवासी हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये।

पुलिस पुछताछ में सरगना पप्पू तुल्हेड़ी ने बताया कि वह अपने सहयोगी देशपाल उर्फ पप्पू और ऋषि कुमार के साथ मिलकर यह गोरखधंधा 6 महीने से चला रहा थे और दिल्ली-एनसीआर में 35 प्रतिशत कमीशन पर जाली करेंन्सी को बेचने का काम कर रहें थे। आरोपी पप्पू , देशपाल उर्फ पप्पू और ऋषि कुमार पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।अधिकारी यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि छापे गए नकली नोट कहां – कहां सप्लाई किए गए व यूपी और दिल्ली में उनके सहयोगी कौन हैं।

**************************

 

रेत खदान पर छापे की कार्रवाई, ट्रक और जेसीबी मशीन जप्त

भिंड 06 Oct, (एजेंसी): मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन कीे सूचना पर पुलिस और प्रशासन के संयुक्त दल ने छापा मारकर 22 ट्रक और एक जेसीबी मशीन जप्त कर ली है।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री की अगुवायी में सैकड़ों जवानों के साथ संयुक्त दल कल मध्य रात्रि में लहार थाना क्षेत्र की रेत खदान पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले को देख लगभग तीस से चालीस लोग नदी में कूदकर और आसपास के रास्तों से भाग निकले। दल ने 22 ट्रक और उनके चालकों को पकड़ लिया। किसी के पास रॉयल्टी टोकन नहीं मिले। ऐसे वाहनों को थानों में खड़ा कर वैधानिक कार्रवाई की गयी।

बताया गया है कि रेत का टेंडर लेने वाली कंपनी द्वारा बिना रॉयल्टी टोकन के रेत खदान से रेत को उठवाया जाता है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है। और भी अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं। इन सभी शिकायतों की जांच की जा रही है।

*****************************

 

सुले ने भाजपा नीत सरकार पर बोला तीखा हमला

नांदेड़ 06 Oct, (एजेंसी): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले ने  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह वर्तमान में सत्ता का दुरुपयोग करके विपक्षी दलों को तोड़ने का काम कर रही है।

यहां सरकारी अस्पताल का दौरा करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुले ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष और अपने खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों को दबाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय, आयकर और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार झूठे आरोप लगाकर विरोधियों को बदनाम करने का काम कर रही है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र में दो क्षेत्रीय दलों – दिवंगत बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना और शरद पवार द्वारा स्थापित राकांप को नष्ट करने की साजिश रची थी।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने नांदेड़, छत्रपति संभाजी नगर, नागपुर और ठाणे के अस्पतालों में मरीजों की मौतों के लिए एकनाथ शिंदे सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बाद मंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन यह अनैतिक है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को आम लोगों के प्रति कोई दया भाव नहीं है।

आरक्षण के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए सुले ने कहा कि वर्तमान में महाराष्ट्र में आरक्षण की स्थिति क्या है, यह सभी जानते हैं। मराठा, धनगर, लिंगायत समुदायों की ओर से आरक्षण पाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने जालना जिले में मराठा समुदाय से संबंधित शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर पुलिस को हमला करने की अनुमति देने के लिए राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘वर्तमान में राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार करने के बजाय शिंदे-फडणवीस सरकार राज्य में शराब की दुकानों को पनपने दे रही है।’ उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र की संस्कृति के लिए अस्वीकार्य है। इससे पहले उन्होंने यहां सरकारी अस्पताल का दौरा किया और वहां मरीजों के साथ-साथ मृतकों के परिजनों से मुलाकात की।

**********************************

 

नहीं रहे वरिष्ठ नेता आनंदन, 86 साल की उम्र में हुआ निधन

तिरुवनंतपुर 06 Oct, (एजेंसी): मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता अनंतलवत्तम आनंदन का  निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। आनंदन के परिवार में पत्नी लैला, पुत्र जीवा आनंदन और महेश आनंदन हैं। उनका लंबे समय से तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वह सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। वह अटिंगल निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक बने। वह 2008 में पार्टी के राज्य सचिवालय के सदस्य बने। वह सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कॉयर के लिए शीर्ष निकाय के उपाध्यक्ष रहे थे।

आनंदन 1954 में कॉयर श्रमिकों के अधिकारों के लिए एक आंदोलन में शामिल होने के बाद राजनीति में आए थे। इस हड़ताल का नेतृत्व वर्कला के त्रावणकोर कॉयर वर्कर्स यूनियन ने किया था। आनंदन ने रेलवे में टिकट परीक्षक के तौर पर काम किया था। उन्होंने इसे संगठनात्मक कार्यों के लिए छोड़ दिया। आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

*****************************

 

सेक्स वर्कर हत्या मामला: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रिहाई का आदेश किया रद्द, आरोपी को आजीवन कारावास

बेंगलुरु 06 Oct, (एजेंसी): कर्नाटक उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के रिहाई आदेश को रद्द करते हुए यौनकर्मी की हत्या और उसे लूटने के मामले में एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस विभाग ने मैसूर के सत्र न्यायालय के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। आरोपी व्यक्ति की पहचान के.सी. गिरीशके रूप में की गई है। वह मांड्या जिले के कोरामेनाहल्ली के रहने वाला है।

न्यायमूर्ति एच.बी. प्रभाकर शास्त्री और जस्टिस अनिल बी कट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस संबंध में आदेश दिया। आरोपी पीड़िता को 18 सितंबर 2010 को मैसूरु के एक होटल में ले गया था। उन्होंने होटल के कमरे को अपने नाम पर पंजीकृत किया था और दावा किया था कि वे दंपति हैं।

पुलिस ने बताया कि शारीरिक अंतरंगता के बाद आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके गहने, नोकिया फोन और नकदी लूट ली। उसने गहने गिरवी रखकर पैसे ले लिए थे। मामला अगले दिन सामने आया था और लश्कर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

इस संबंध में स्थानीय अदालत में आरोप पत्र भी दाखिल किया गया था. हालांकि, सातवें अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने आरोपी को मामले से बरी कर दिया और 25 अप्रैल, 2016 को रिहा कर दिया। पुलिस ने उच्च न्यायालय में इस आदेश पर सवाल उठाया था।

****************************

 

किशोरी पर हमला करने वाले को लोगों ने पीटा, बाद में भागते समय आरोपी की पुलिस से मुठभेड़

गाजियाबाद 06 Oct, (एजेंसी): गाजियाबाद के थाना मोदीनगर इलाके में शाम को 16 वर्षीय एक लड़की पर उसके पड़ोस में रहने वाले शौकीन ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर घायल किया कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने शौकीन की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जब आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी मोदीनगर लाई, तो वह मौका पाकर पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनकर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग भी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गयाा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शौकीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल बरामद की। उसे सीएचसी मोदीनगर में दाखिल किया गया। आरोपी ने गाजियाबाद जिले के मोदीनगर की जगतपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े किशोरी पर तलवार से वार कर दिया। घटना गुरुवार शाम लगभग चार बजे की है। आसपास के लोगों को आता देख आरोपित तलवार लहराता हुआ फरार हो गया।

घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसको देखते हुए आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एहतियातन मोदीनगर के साथ निवाड़ी और भोजपुर से भी पुलिस बल बुलाकर कॉलोनी में तैनात किया गया है। डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि दिव्या (16) पर उसके पड़ोस में रहने वाले शौकीन ने हमला किया है। नौवीं में पढ़ने वाली दिव्या घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। तभी आरोपी आया और तलवार चला दी। सिर में तलवार लगने से वह गिर गई, इसके बाद आरोपी ने उसके शरीर पर कई वार किए।

उन्होंने बताया की शौकीन का पत्नी से उसका विवाद है और वह लंबे समय से अकेला ही रह रहा है। हमले के बाद भागते हुए शौकीन सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है था। डीसीपी का कहना है कि फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपित दिव्या के घर आता-जाता था। पीड़िता को हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्वजन से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर रहे हैं।

******************************

 

स्कूल की 95 छात्राओं को एक साथ हुआ पैरालाइज, अचानक लंगड़ाकर गिरने लगीं

नई दिल्ली 06 Oct, (एजेंसी) : दुनिया में कई अनोखे मामले सामने आते है जिसे समझने में विज्ञान को भी समय लग जाता है। कई बार लोगों में कोई अजीब बीमारी या अजीब बर्ताव हैरान कर देता है। हाल ही में केन्या के एक स्कूल में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के काकामेगा काउंटी में हाई स्कूल की लगभग 95 छात्राओं के साथ कुछ अजीब हुआ। किसी अनजान बीमारी के चलते एक साथ इन लड़कियों के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह पैरालाइज हो गया है। ये लड़कियां बीते कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं

इस बिमारी ने लड़कियों के परिवारों को घबराहट और चिंता में डाल दिया है। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि अचानक इन लड़कियों के पैर सुन्न और गतिहीन हो गए हैं। केन्याई सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में लड़कियों को लगड़ाकर और लड़खड़ाकर कर चलते हुए देखा जा सकता है।

काकामेगा काउंटी के स्वास्थ्य सीईसी बर्नार्ड वेसोन्गा ने पत्रकारों को बताया कि अज्ञात बीमारी का कारण समझने के लिए लड़कियों के ब्लड, यूरीन और स्टूल के सैंपल कलैक्ट किए गए हैं। इन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसका सटीक कारण पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से स्कूल को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

****************************

सिक्किम में बाढ़: अब तक सात जवानों समेत 21 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

गुवाहाटी 06 Oct, (एजेंसी): सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में कई लोग अभी भी लापता हैं। सेना के एक अधिकारी के अनुसार, सेना के सात जवानों सहित 21 लोगों की मौत हो गई है।

गुवाहाटी में पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने शुक्रवार को कहा, लापता भारतीय सेना के जवानों की तलाश जारी है। इस बीच भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम में फंसे नागरिकों और पर्यटकों को भोजन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधाओं का विस्तार करने में सहायता प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान तीस्ता बैराज के निचले इलाकों में केंद्रित है। सिंगताम के पास बुरडांग में घटना स्थल पर सेना के वाहनों को खोदकर निकाला जा रहा है और भंडार बरामद किया जा रहा है। रावत ने कहा, खोज अभियान में सहायता के लिए तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू की टीमों, ट्रैकर कुत्तों और विशेष राडार के रूप में अतिरिक्त संसाधन लाए गए हैं।

इस बीच, भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर के जवान लाचेन, चैटन, लाचुंग और चुंगथांग के क्षेत्रों में मौजूद 1471 पर्यटकों को पकड़ने में सक्षम रहे हैं। जैसे-जैसे मौसम की स्थिति में सुधार हो रहा है, सेना पहाड़ी राज्य में फंसे पर्यटकों को निकालने की योजना बना रही है।

अधिकारी ने कहा, “मौसम में सुधार के साथ, हेलीकॉप्टरों द्वारा फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का अवसर मिल सकता है। इसकी योजना राज्य सरकार, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही है। क्षति का आकलन करने और सड़क संपर्क की बहाली की योजना के लिए सभी एजेंसियों द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। वाहनों के आवागमन के लिए सिंगल लेन को साफ करने के साथ सिंगतम और बुरदांग के बीच सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है।

**************************

 

महिला और एससी वर्ग को भाजपा बना रही जातीय जनगणना की काट

लखनऊ 06 Oct, (एजेंसी): लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद भाजपा इसका तोड़ ढूंढने में जुटी है। इसके लिए पार्टी ने महिला आरक्षण और अनसूचित मोर्चे पर फोकस करना शुरू कर दिया है। पार्टी फिलहाल इन दोनों मुद्दों को जातीय जनगणना की काट के तौर पर देख रही है।

जानकारों के अनुसार, भाजपा फिलहाल जातीय जनगणना के मुद्दे पर खुल कर नहीं बोल रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसकी काट तलाशनी शुरू कर दी है। प्रदेश में पार्टी के नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का इंतजार है। हालांकि, पार्टी महिला और एससी को जातीय जनगणना के खिलाफ अपने हथियार के रूप में ही प्रयोग करने का मन बना रही है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े आने के बाद से पार्टी के लोग इसकी काट ढूढने में जुटे हैं। इसी कारण पार्टी की ओर से ओबीसी के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा यह भी बताने की कोशिश हो रही है कि पिछड़े वर्ग को सबसे ज्यादा भागीदारी देने वाली पार्टी भाजपा है।

प्रदेश में भाजपा गठबंधन के 274 में से 90 विधायक पिछड़ी जाति के हैं। इनमें से भाजपा के 86 विधायक हैं। एनडीए में पिछड़े वर्ग के 23 सांसद हैं, इनमें से 22 भाजपा से हैं। ऐसे में पिछड़ी जाति को नजरअंदाज करने की हिम्मत किसी भी दल में नहीं है।

उनका मानना है कि आगामी चुनावों के मद्देनजर अगर यह मुद्दा तूल पकड़ता है तो पार्टी के पास इसकी काट होगी, जिसकी तलाश जारी है। भाजपा की ओर से महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में तय किया गया है कि महिला मोर्चा की ओर से 8 से 31 अक्तूबर के बीच प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मेलन कराए जाएंगे।

नवंबर में अनुसूचित जातियों का बड़ा सम्मेलन कराने का निर्णय हुआ है। एससी मोर्चा की बैठक में अवध क्षेत्र के 15 संगठनात्मक जिलों नवंबर में सम्मेलन कराने का निर्णय हुआ है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र का सम्मेलन 15 अक्तूबर, काशी का 27 अक्तूबर और अवध क्षेत्र का 2 नवंबर को सम्मेलन होगा।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष ने बिहार में जातीय जनगणना सर्वे के आंकड़े जारी करके भाजपा को असहज कर दिया है। भाजपा को इस मुद्दे की काट इसलिए ढूढनी जरूरी है क्योंकि यूपी बड़ा राज्य है, यहीं सबसे अधिक लोकसभा सीटें भी है। ऐसे में सभी दल की निगाहें इसी ओर लगी है। सर्वे में ओबीसी का मुद्दा बना कर विपक्ष बढ़त लेने की जुगत है। बदले में भाजपा एससी वर्ग और महिलाओं के बीच अधिक से अधिक जनाधार बनाकर जातीय जनगणना के मुद्दे की धार को कुंद करने के प्रयास में है।

**************************

 

शराब घोटाले में पूरी आप है शामिल, जनता भी राजनीति में एक्सपेरिमेंट करने पर करे विचार : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली 06 Oct, (एजेंसी): भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को अदालत द्वारा उचित ठहराने का दावा करते हुए कहा है कि अदालत ने प्रथम दृष्टया यह विचार किया है और यह माना है कि यह कहीं से भी यह नहीं दर्शाता है कि वर्तमान मामले में गिरफ्तारी अनापेक्षित या अनावश्यक है यानि कि गिरफ्तारी पूर्ण रूप से उचित है।

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि पहले उनकी सरकार के एक मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, जिन्हें न्यायालय से जमानत नहीं मिली। फिर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल गए और अब आम आदमी पार्टी के संसदीय दल के नेता संजय सिंह भ्रष्टाचार के आरोप में रिमांड पर हैं। संजय सिंह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं, वह आप के संसदीय दल के नेता हैं। इससे यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार एक आम बात होती जा चली जा रही है और उनके बारे में नित नए खुलासे होना भी अब आम बात हो गई है।

त्रिवेदी ने राजनीतिक हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि अपने आप को कट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी का किरदार अब तार-तार होकर जनता के सामने आ रहा है।

भाजपा सरकार पर लगाए जा रहे आप नेताओं के आरोपों को निराधार और अनर्गल बताते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बहुत साफ है पैसे का लेन-देन और चुनावों में उसका प्रयोग और इससे भी बड़ी बात यह है कि साक्ष्य यह आए हैं कि शराब पॉलिसी में बदलाव इस आधार पर किया गया है और यह बदलाव नीतिगत है। इसका मतलब यह है कि पूरी पार्टी इसमें शामिल है। यह शराब का घोटाला तो इनके लिए ऐसा बनता जा रहा है कि इन्होंने ये पॉलिसी वापस की, और वापस लेने के बाद भी उसे डिफेंड कर रहे हैं और उसके बाद से ही ये दलदल में धंसते जा रहे हैं।

उन्होंने देश की जनता से इस बात पर विचार करने को कहा कि भारतीय राजनीति में इस तरह का एक्सपेरिमेंट देश के लिए कितना घातक हो सकता है और इसलिए ऐसे प्रयोग से बचना चाहिए।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि लोक सभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी यह कह चुके हैं कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस भाजपा पर नहीं तो अपने नेता की बात पर तो भरोसा करे।

भाजपा प्रवक्ता ने एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे पर भी जमकर निशाना साधा और साथ ही बिहार की महागठबंधन सरकार के नेताओं के बीच जारी बयानबाजी पर कटाक्ष भी किया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ 70 प्रतिशत मुसलमानों को मिल रहा है और उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है। डर वो रहे हैं जिन्होंने मुस्लिमों के नाम पर सिर्फ राजनीति की है।

**********************************

 

बंगाल नगर पालिका नौकरी घोटाला; ईडी ने विभिन्न पदों के लिए तय रेट सूचियां हासिल की

कोलकाता 06 Oct, (एजेंसी): पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के नगरपालिका भर्ती मामले के सिलसिले में 12 स्थानों पर दिन भर की मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान के दौरान, प्रवर्तन निदेशालय ने (ईडी) के अधिकारी शहरी नागरिक निकायों में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए दर सूची दर्शाते हुए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल किए।

केंद्रीय एजेंसियों ने शुक्रवार को जिन 12 स्थानों पर मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया, उनमें राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष और उत्तर 24 परगना जिले की कई नगर पालिकाओं के कई अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के आवास शामिल थे।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों के अनुसार, मुख्य रूप से ग्रुप सी और ग्रुप डी ग्रेड में फील्ड वर्कर, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, टाइपिस्ट और क्लर्क जैसे पदों की भर्तियों में अनियमितताएं की गईं, प्रत्येक के लिए अलग-अलग रेट लिस्ट थीं।

इन पदों का. छापेमारी करने वाले अधिकारियों द्वारा प्राप्त सुरागों के अनुसार टाइपिस्ट और ग्रुप सी क्लर्क के पदों के लिए सबसे अधिक दरें 6.5 लाख रुपये से 7 लाख रुपये के बीच थीं, इसके बाद ग्रुप डी क्लर्क के लिए 4.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच थी। सूत्रों ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों और ड्राइवरों के लिए दरें सबसे कम 3.5 लाख रुपये से 4 लाख रुपये के बीच थीं।

इस बीच, राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष, जिनके आवास पर ईडी ने गुरुवार को लगभग 19 घंटे तक मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया, ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसी का कदम जानबूझकर उनकी छवि खराब करने के लिए है। मध्यमग्राम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के रूप में घोष की भूमिका ईडी की जांच के दायरे में है।

ईडी के अनुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न शहरी नागरिक निकायों में विभिन्न पदों के लिए कम से कम 1,500 व्यक्तियों को कुछ वित्तीय प्रतिफल के बदले अवैध रूप से भर्ती किया गया था। घोष का नाम एबीएस इन्फोज़ोन से ईडी के अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए आपत्तिजनक दस्तावेजों के बाद सामने आया था।

यह एजेंसी राज्य में विभिन्न नगर पालिकाओं द्वारा भर्ती परीक्षा प्रक्रिया आयोजित करने के लिए आउटसोर्स की गई थी, एबीएस इन्फोज़ोन का स्वामित्व निजी प्रमोटर अयान सिल के पास है, जो पहले से ही न्यायिक हिरासत में है। पश्चिम बंगाल में स्कूल-नौकरी के लिए करोड़ों रुपये के नकद मामले में उनकी कथित संलिप्तता है।

स्कूल-नौकरी-घोटाला मामले के सिलसिले में इस साल मार्च में सिल के आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाने के दौरान ईडी अधिकारियों को पहली बार करोड़ों रुपये के शहरी नागरिक निकायों के भर्ती मामले के बारे में सुराग मिले।

***************************

 

12वें दिन भारत को 19वां गोल्ड, तीरंदाजी में महिला कंपाउंड टीम ने बढ़ाया देश का मान

नई दिल्ली ,05 अक्टूबर (एजेंसी)। चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स 2023 में भारतीय प्लेयर्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एशियन गेम्स के 12वें दिन आज भारत की कंपाउंड महिला तीरंदाजी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर फाइनल में सोने पर निशाना साधा। अब भारत के अभी तक कुल 82 मेडल हो चुके हैं, जिसमें 19 गोल्ड मेडल शामिल हैं। आज एशियन गेम्स के 12वें दिन बैडमिंटन, स्क्वाश और रेसलिंग में मेडल आने की उम्मीद है।

**************************

 

लियो का ट्रेलर जारी, संजय दत्त से भिड़े थलापति विजय; खूंखार अवतार ने जीता दिल

06.10.2023 (एजेंसी)  –  पिछले काफी समय से फिल्म लियो सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय इससे जुड़े हैं, जो एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों को दे चुके हैं।अब वह लियो लेकर आ रहे हैं, जो एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होगी। संजय दत्त भी इस फिल्म से जुड़े हैं। अब नई खबर ये है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म में एक्शन से लेकर ड्रामा, वो सबकुछ है, जिसकी उम्मीद विजय के प्रशंसक उनसे करते हैं।एक तरफ जहां उनका ताबड़तोड़ एक्शन ध्यान खींचता है, वहीं संजय के साथ उनका टकराव भी देखते ही बनता है।

संजय की दमदार झलक देखने को मिली है, वहीं शेर की तरह दहाड़ते विजय का खौफनाक अवतार भी फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है।बैकग्राउंड म्यूजिक भी दमदार है और अभिनेत्री तृष्णा कृष्णन संग विजय की जोड़ी भी जंच रही है।इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जिनकी कैथी, विक्रम और मास्टर जैसी पिछली फिल्में हिट हुई हैं।अब वह विक्रम की सफलता के बाद लियो दर्शकों के बीच पेश करने वाले हैं। विजय और कनगराज इससे पहले मास्टर में साथ काम कर चुके हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के केरल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 16 करोड़ रुपये में बिके हैं।

यह केरल में किसी भी गैर-मलयालम फिल्म के लिए किया गया अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म में अनुराग के अलावा निर्देशक, मैसस्किन और गौतम मेनन भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।अनुराग ने खुद लोकेश की किसी फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की थी। वह लोकेश की फिल्मों से काफी प्रभावित थे।लियो मूल रूप से तमिल में बनी है, लेकिन इसे हिंदी समेत अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।बॉलीवुड के कई सितारे साउथ की फिल्मों में दिखने वाले हैं।

सैफ अली खान को जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में देखा जाएगा। अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी कल्कि 2898 एडी तो अर्जुन रामपाल अभिनता नंदमुरी बालकृष्णा की फिल्म भगवंत केसरी में दिखेंगे।विजय ने बाल कलाकार के तौर पर भी कई फिल्मों में काम किया, जबकि बतौर लीड अभिनेता उनकी पहली फिल्म नालया थीरपू थी, जो 1992 में रिलीज हुई थी।

उन्होंने इंटरनेशनल अचीवमेंट रिकॉग्निशन अवॉर्ड और साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार जीते हैं।विजय को आखिरी बार फिल्म वारिसु में देखा गया था, जो सुपर-डुपरहिट रही थी। वह मास्टर, मर्सल, बिगिल, सरकार और थुप्पक्की जैसी कई सफल फिल्मों से दर्शकों को अपना मुरीद बना चुके हैं।

****************************

 

महादेव ऐप घोटाला : अभी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रणबीर कपूर! मांगा इतने दिनों का वक्त

नई दिल्ली ,05 अक्टूबर (एजेंसी)। महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप के मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को समन जारी किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन में रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था। हालांकि, अब खबर आई है कि रणबीर फिलहाल ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर रहे हैं। अभिनेता ने एजेंसी से पेशी के लिए कुछ दिनों का वक्त मांगा है।

कब पेश होंगे रणबीर कपूर?

महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप से जुड़े पैसों की हेराफेरी मामले में रणबीर कपूर ने पेशी के लिए और समय मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, रणबीर कपूर ने प्रवर्तन निदेशालय से पेशी के लिए 2 हफ्तों का समय मांगा है। बता दें कि रणबीर कपूर महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। इस कारण ईडी की ओर से उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। रणबीर कपूर द्वारा इस एप्लिकेशन को प्रमोट करने की भी बात सामने आई है।

ये स्टार्स भी रडार पर

ईडी की जांच के दायरे में अभिनेता रणबीर कपूर के अलावा आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली अजगर, विशाल डडलानी, टाइगर श्रॉफ, नेहा कक्कर, एली अव्राम, भारती सिंह, सनी लियोनी, भाग्य श्री, पुलकित, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक का नाम आने की भी खबर निकल कर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो 100 से ज्यादा सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर भी संदेह के घेरे में हैं जिन्होंने इस एप को प्रमोट किया।

क्या है घोटाला?

महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप कई वेबसाइट व एप का एक सिंडिकेट है। इस कंपनी पर अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को नए उपयोगकर्ता दिलाने, बेनामी बैंक खातों व पैसों की हेराफेरी करने का आरोप है। हाल ही में ईडी ने सितंबर महीने में महादेव ऑनलाइन लॉटरी एप मामले की जांच करते हुए कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत देश के विभिन्न शहरों में छापेमारी कर के 417 करोड़ की संपत्ति फ्रीज और जब्त की थी। ऐप से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ये घोटाला करीब 5000 करोड़ रुपये तक का है।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से सहयता मिलती रहेगी। परिवार के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी । माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बने हुये हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा और आप मदद भी करेंगे। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं, आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना होगा । आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी । आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनाएंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

शुभ रंग- सफेदशु

भ अंक- 4

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आपसे मिलने आयेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी ख़ुशी में इजाफा होगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी । आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी । जीवन में खुशियाँ ही खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 3

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुके हुए कार्य पूरा होने की संभावना है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं। आज घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी । कारोबार के क्षेत्र में परिश्रम से अधिक सफलता मिलेगी । नौकरी में कार्य योजनाओं को आप अपनी सूझबूझ से पूरा करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अचानक आय के नए रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज आपके लम्बें समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपकी सभी योजनाएं कामयाब होंगी । आप इस दौरान कोई भी बड़ा निर्णय सोच समझकर लेंगे । किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगें। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दामंपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। काफ़ी दिनों से चल रही परेशानियों का आज निवारण मिल जायेगा आपको मानसिक शांति मिलेगी, काम में आपका मन लग जायेगा। आज आप दूसरों की बात पर विश्वास न करके आपने आप पर विश्वाश करेंगे तो आपका कोई काम रुकते रुकते बन जाएगा। आज अपने काम को गंभीरता से करें। आज किसी काम को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आपके अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस कर सकते हैं । जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए नए अवसर मिलने की संभावना है। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में मैं रूचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी । आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे । आपके परिवार में एकजुटता और प्रेम की भावना बनी रहेगी । आज कोई शुभ काम होने के योग है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 5

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे । किसी खास मामलें में आपको अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी । आज परिवार के साथ आप खुशनुमा पल बितायेंगे, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेगी। आज आपकी छवि समाज में उभर कर आएगी। आज आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा जो लोग विदेश में अपना कैरियर या शिक्षा के लिए सोच रहे हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी। आपका विश्वास बढ़ेगा आर्थिक उन्नति के योग है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आपको आज कुछ नयी बातें पता चल सकती हैं जो आपके हित में होंगी और उसका पॉजिटिव रिजल्ट आपको मिलेगा। आप अपने लिए लक्ष्य तय करते समय वर्तमान स्थिति पर जरूर ध्यान दें। ऑफिस में आज सीनियर्स आपके अधूरे काम को देखकर आपको फटकार लगा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। घर के जरूरत का सामान लाने मार्केट जाएंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका मन काम करने में लगेगा, आप किसी व्यक्ति की सहायता करेंगे तो दिन भर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे और बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। आज आपको खुद को साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। किसी काम को पूरा करने में आज दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी । आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा । सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है । आप अपने भाई बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जहाँ आपके किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं । जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । नौकरी बदलना चाहते है तो आपके लिए समय अनुकूल है।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

******************************

 

जल्द होगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान! चुनाव आयोग ने बुलाई पर्यवेक्षकों की बैठक

नई  दिल्ली ,05 अक्टूबर (एजेंसी)। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा अब जल्द ही हो सकती है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयोग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सुचारू संचालन के मद्देनजर रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अपने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई है। निर्वाचन आयोग के पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की दिनभर होने वाली इस बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को सुव्यवस्थित करना है कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू हो और धन व बाहुबल पर लगाम कसी जा सके।

आयोग ने अब तक राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है। आयोग का एक दल तेलंगाना की यात्रा पर है। निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।

आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिये प्रतिबद्ध है : मुख्य चुनाव आयुक्त 

इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार  ने जयपुर में कहा  कि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें मतदान आम आदमी के लिये आसान बनाना और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। आयुक्त ने यह भी कहा कि आयोग के सामने अनिवार्य मतदान का कोई प्रस्ताव नहीं है। जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को अखबारों में विज्ञापन देकर अपने आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में बताना होगा। इसके साथ ही राजनीतिक दलों को यह कारण भी बताना होगा कि पार्टी ने उसे उम्मीदवार के तौर पर क्यों चुना है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में पहली बार बुजुर्ग मतदाताओं के साथ-साथ 40 प्रतिशत विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए भी घर से वोट देने की सुविधा उपलब्ध होगी। अनिवार्य मतदान के बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा, चुनाव आयोग के समक्ष अनिवार्य मतदान का कोई प्रस्ताव नहीं है। कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदान में आसानी बढ़ाने के लिए पहल की गई है, साथ ही, राज्य में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सीमा क्षेत्र, खासकर हरियाणा और पंजाब सीमा पर शराब और नकदी के परिवहन की जांच करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

************************

 

बेटियों ने पदक जीत निभाई जिम्मेदारी, कल मेरठ आ सकती हैं पारुल और अन्नू रानी, जश्न की तैयारी

मेरठ 05 Oct, (एजेंसी)। दौराला के इकलौता गांव की पारुल चौधरी और सरधना के बहादरपुर की बेटी अन्नु रानी के घर बधाई देने वालों की भीड़ लगी है। हर कोई बेटियों को आशीर्वाद दे रहा है। दोनों गांवों में जश्न का माहौल है। अब इनके स्वागत की तैयारी की जा रही है।
खिलाडय़िों ने परिवार से जो वादा किया था, उसे जी जान लगाकर पूरा कर दिया। चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में पारुल ने स्वर्ण व रजत और  अन्नु रानी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय मेरठ से मंडल प्रमुख बद्री विशाल सिंह इकलौता गांव पहुंचे। उन्होंने पारुल चौधरी के परिजनों को सम्मानित किया। कहा कि पारुल ने देश का गौरव बढ़ाया है। पंजाब नेशनल बैंक हमेशा उभरती प्रतिभाओं का प्रोत्साहन करता है। इस मौके पर शाखा प्रमुख मटौर सनोज चौधरी, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रमुख राहुल देव, मनोज चिरौड़ी पारुल चौधरी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पारुल के पिता कृष्णपाल व माता राजेश देवी को बधाई दी। इस मौके पर विनोद प्रजापति, रोहित राणा, जोन धनकड़ आदि मौजूद रहे।

सरधना विधायक अतुल प्रधान भी कार्यकर्ताओं के साथ पारुल के घर बधाई देने पहुंचे। वहीं रालोद नेता प्रशांत वर्मा और हार्वर्ड प्लास्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. उपासना वर्मा ने पारुल और अन्नु रानी को बधाई दी।उन्होंने कहा कि बेटियां देश की शान हैं।मेरठ जैवलिन थ्रोवर अन्नु रानी की मां मुुन्नी देवी ने बताया कि बेटी जो वादा करके गई थी, उसे पूरा किया। जब उसे बुखार था तो वह काफी कमजोरी महसूस कर रही थी। लेकिन उसने मां से वादा किया था कि वह परिवार का सिर गर्व से ऊंचा करके ही लौटेगी। बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने गांव बहादरपुर पहुंचकर अन्नु के माता-पिता को बधाई दी।

भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने बताया कि वह पदक जीतने के बाद से बेटी के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। पिता अमरपाल का कहना है कि उन्हें बेटी के घर आने का बेसब्री से इंतजार है। ग्रामीण लगातार बेटी के लौटने की जानकारी ले रहे हैं। हर कोई बेटी को आशीर्वाद देने के लिए बेताब है।

उपलब्धियां

2014 एशियाई खेलों में कांस्य पदक।
 

2015 में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक।

 2017 में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक।

 2014 कामनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग।

 2018 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली भारतीय बनीं।

 आठ बार की राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर महिला एथलीट रहीं।

 2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जगह बनाई।

 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक झटका

2023 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक।

जिले में एक भी सिंथेटिक ट्रैक नहीं, फिर भी छा गई पारुल

मेरठ(आरएनएस) जिले में एक भी सिंथेटिक ट्रैक नहीं है, फिर भी पारुल छा गई। उसने 5000 मीटर दौड़ और 3000 मीटर स्टीपल चेज में पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में 9 मिनट से कम का समय निकालने वाली पहली भारतीय धावक हैं।
दौराला के इकलौता गांव निवासी पारुल कभी नंगे पैर दौड़ती थी और 2011 से अपने स्कूल में 800 मीटर में प्रतिस्पर्धा करती थी। 5000 मीटर तक जाने से पहले 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ को छोड़ा। उसके बाद पेशेवर रूप से प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इससे उन्हें 2015 में पश्चिम रेलवे में नौकरी पाने में मदद मिली। बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपल चेज में स्वर्ण पदक जीता।

पारुल का व्यक्तिगत बेस्ट

2018 : 1500 मीटर दौड़  

4:18:80 मिनट।

2022 :  3000 मीटर दौड़  

8:57:19 मिनट।

2023 :  3000 मीटर स्टीपल चेज

9:15:31 मिनट।

2023 :  5000 मीटर दौड़

15:10:35 मिनट।

उपलब्धियां
 2023 : एशियाई खेल में 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण।

 2023 : एशियाई खेल 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक।

 2023 : एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3 हजार मीटर स्टीपल चेज में स्वर्ण, 5000 हजार मीटर दौड़ में रजत।

 2019 : एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक।

*********************************************

 

NDTV के पूर्व प्रमोटर्स प्रणय रॉय और राधिका रॉय को बड़ी राहत, SAT ने SEBI के आदेश को किया रद्द

नई दिल्ली 05 Oct, (एजेंसी): प्रतिभूति और अपीलीय न्यायाधिकरण (एसएटी यानि सैट) ने गुरुवार को एनडीटीवी के पूर्व प्रमोटर प्रणय रॉय और राधिका रॉय के खिलाफ इनसाइडर ट्रे़डिंग के आदेश को रद्द कर दिया।

27 नवंबर, 2020 को, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक आदेश पारित किया था, जिसमें रॉय दंपत्ति को 17 अप्रैल, 2008 से 6 प्रतिशत की सालाना दर से ब्याज के साथ 16.97 करोड़ रुपये से अधिक जमा करने के लिए कहा गया था। मीडिया रिपोर्टों में ये बात कही गई है।

आदेश के अनुसार उन्हें प्रतिभूति बाजार तक पहुंचने से भी रोक दिया गया था और उन्हें दो साल की अवधि के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिभूतियों को खरीदने, बेचने या किसी भी तरीके से प्रतिभूति बाजार से जुड़े रहने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

*****************************

 

पंजाब कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग में SYL पर चर्चा, CM मान बोले- एक बूंद भी ज्यादा पानी नहीं देंगे

चंडीगढ़ 05 Oct, (एजेंसी): सीएम भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। इस बैठक में नए AG, SYL विवाद समेत कई और जनहित मुद्दों पर चर्चा कर अहम फैसले लिए है। बैठक में सबसे पहले सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर चर्चा की गई, और एक अहम फैसला लिया गया। कैबिनेट ने SYL के मुद्दे पर फैसला लिया कि किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी और राज्य को नहीं दिया जाएगा।

इस संबंध में सीएम मान ने ट्वीट कर बताया कि आज पंजाब कैबिनेट  की अहम बैठक बुलाई गई… बैठक में एसवाईएल के मुद्दे पर भी चर्चा हुई… किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी भी राज्य को नहीं दिया जाएगा… बैठक में जल्द ही मानसून बैठक बुलाने पर भी विचार किया गया।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट है और पंजाब एक बूंद भी अतिरिक्त पानी दूसरे राज्यों को देने की स्थिति में नहीं है।

आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि 50 साल पहले पंजाब में जो पानी की स्थिति थी, अब वह नहीं है। आज पंजाब खुद पानी की समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले दिनों नॉर्थ जोन काउंसिल की बैठक में भी मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी कि पंजाब दूसरे राज्यों को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकता।

************************

 

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव: पहली बार मतदान करेंगे 22 लाख से अधिक युवा

जयपुर 05 Oct, (एजेंसी): राजस्थान में इस बार 5.26 करोड़ से ज्यादा मतदाता राज्य सरकार का चुनाव करेंगे। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 48,91,545 की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में निर्वाचन विभाग ने आखिरकार राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है।

चुनाव आयोग के सीईओ प्रवीण गुप्ता ने कहा, ”इस बार विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता हैं. ट्रांसजेंडर मतदाता 606 हैं, जबकि पीवीटीजी (सहरिया आदिवासी) मतदाता 77,343 हैं।

2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 51,187 से बढ़कर 51,756 हो गई है। इस बार युवा मतदाता करीब 2.73 करोड़ हैं। इनकी उम्र 18 से 39 साल के बीच है। इसमें 22 लाख 6 हजार से ज्यादा ऐसे मतदाता हैं, जो पहली बार वोट करेंगे, जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है., जबकि 20 से 29 साल के वोटर 1.32 करोड़ और 30 से 39 साल के वोटर 11.85 करोड़ हैं।

मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक आयु के 11.78 लाख मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 17, 241 मतदाता हैं। इस बार इन मतदाताओं को घर बैठे वोट देने का विकल्प मिलेगा। पूरे राज्य में इनकी संख्‍या 13,232 है, जिन्हें मतदाता सूची में शामिल किया गया।

***************************

 

बागपत में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

बागपत 05 Oct, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की बालैनी थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 चोरी की बाइक, एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने पुलिस ने रितिक पुत्र प्रदीप, शनी पुत्र राजकुमार और रितिक पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना रितिक है।

शनी और रितिक गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। अभियुक्तगण रेकी करके दो पहिया वाहनों को मास्टर चाबी से लॉक खोलकर चोरी करते थे। चोरी के बाद गैंग बाइक सस्ते दामों में बेचकर पैसा कमाता है।

पूछताछ में गैंग ने बताया है कि मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और बागपत से दो पहिया वाहनों की चोरी की है। इनके खिलाफ बालैनी थाने में चोरी के कई मामले भी दर्ज हैं।

******************************