मिजोरम : एमएनएफ विधायक ने दिया इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना

आइजोल 07 Oct, (एजेंसी): मिजोरम के पूर्व मंत्री के. बेइचुआ ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस साल जनवरी में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के. बेइचुआ को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, के. बेइचुआ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, बेइचुआ ने विधानसभा आयुक्त व सचिव लालमहरुइया जोते को अपना इस्तीफा सौंपा।

विधानसभा अध्यक्ष लालरिनियाना सेलो ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बेइचुआ ने पिछले साल 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री जोरमथंगा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सरकार में बतौर मंत्री सामाजिक कल्याण, आबकारी और पशुपालन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाला थी।

बेइचुआ का कहना है कि वह इस साल होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनावों में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सियाहा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को कांग्रेस विधायक के.टी. रोखाव ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के पांच विधायकों में से एक रोखाव पहले ही एमएनएफ में शामिल हो चुके हैं और उनके अपने गृह क्षेत्र पलक से चुनाव लड़ने की संभावना है।

40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा में इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के साथ चुनाव होंगे।

******************************

 

शिवराज के चर्चित बयानों के बीच कमलनाथ का तंज

भोपाल 07 Oct, (एजेंसी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाल ही में दिए गए चर्चित बयानों के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने तंज कसते हुए आज कहा कि राज्य भाजपा में हताशा अपने चरम पर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘मध्यप्रदेश भाजपा में हताशा अपने चरम पर है। पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेना बंद कर दिया और उन्हें मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर कर दिया।

इसके जवाब में प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने के लिए पहले तो मुख्यमंत्री ने जनता के बीच यह पूछना शुरू किया कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं और अब सीधे पूछ रहे है कि मोदी जी को प्रधानमंत्री होना चाहिए या नहीं। पीएम और सीएम की जंग में, भाजपा में जंग होना तय है। जिन्हें टिकट मिला, वह लड़ने काे तैयार नहीं है और जो टिकट की रेस से बाहर हैं, वह सबसे लड़ते फिर रहे हैं।’

चौहान ने शुक्रवार को डिंडोरी जिले में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जनता के समक्ष पूछा, ‘मैं अच्छी सरकार चला रहा हूं या बुरी। मामा को मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं, प्रदेश में भाजपा की सरकार आना चाहिए या नहीं।’ इसके अलावा पिछले तीन चार दिनों में उन्होंने अपने गृह क्षेत्र बुधनी के अलावा बुरहानपुर और सीहोर की जनसभाओं में भी भावुक अंदाज में जनता से इसी तरह बात की।

उन्होंने कहा, ‘मै चला जाऊंगा तो बहुत याद आऊंगा।’ ‘मैं चुनाव लड़ूं या नहीं। यहां से लड़ूं या नहीं।’ चौहान के ये बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं और राजनैतिक प्रेक्षक भी अपनी अपनी तरह से इनकी व्याख्या की कोशिश कर रहे हैं। चौहान राज्य में 15 वर्षों से अधिक समय से मुख्यमंत्री हैं और लगभग 20 वर्षों से भाजपा की सरकार है।

*******************************

 

बिजनौर में तेंदुए ने 18 वर्षीय युवती पर किया हमला , हालत गंभीर

बिजनौर 07 Oct, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शुक्रवार रात को एक तेंदुए ने 18 वर्षीय युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती के चिल्‍लाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों नेे युवती को बचाया और उसे गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया। युवती की गर्दन और सिर में गहरे घाव हैं।

युवती के पिता संजय कुमार ने कहा कि उनकी बेटी नीलम घर के बाहर हैंडपंप से पानी लेने गई थी। तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसेे जंगल में ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसके चिल्‍लाने पर लाेेग मौके पर पहुंचे, ताेे तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे को बिजनौर जिले के रेहड़ थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के बाहरी इलाके में हुई।

वन अधिकारी ने कहा हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है। गौरतलब है कि तेंदुए के हमले में बिजनौर जिले में नौ महीनों में 16 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 50 अन्य घायल हो गए।

*********************************

 

केरल हाईकोर्ट ने दोषी को एलएलबी में एडमिशन लेने की दी अनुमति

कोच्चि 07 Oct, (एजेंसी): केरल हाईकोर्ट ने हत्या के एक दोषी को बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) कोर्स में एडमिशन लेने की अनुमति दे दी है। एके जयशंकरन नांबियार और कौसर एडप्पागथ की खंडपीठ ने केएमसीटी लॉ कॉलेज, कुट्टीपुरम को दोषी पी. सुरेश बाबू के लिए एडमिशन फॉर्मेलिटी को ऑनलाइन पूरा करने के लिए सभी फैसिलिटी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

”केएमसीटी लॉ कॉलेज, कुट्टीपुरम में 3 वर्षीय एलएलबी कोर्स में याचिकाकर्ता/अपीलकर्ता की प्रवेश औपचारिकताएं शनिवार को दोपहर 12.00 बजे ऑनलाइन मोड के माध्यम से की जाएंगी। जेल अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए केएमसीटी लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ समन्वय करेंगे।”

बाबू को दोषी ठहराए जाने और आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अब तक वह पांच साल की सजा काट चुका है। बीए इकोनॉमिक में ग्रेजुएशन होने के बाद, बाबू ने जेल में रहते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से एमए (समाजशास्त्र) में मास्टर डिग्री हासिल की।

दोषी का अगला टारगेट लॉ का कोर्स करना था और उसने एंट्रेंस एग्जाम पास किया और केएमसीटी लॉ कॉलेज में एडमिशन प्राप्त किया। इसके बाद उसने एडमिशन प्रोसेस पूरा किया और एलएलबी कोर्स को आगे बढ़ाने के लिए जमानत की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद हाईकोर्ट ने प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए परीक्षा नियंत्रक और कॉलेज के प्राचार्य से बात की और दोनों ने न्यायालय को सूचित किया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है और वे इसके लिए व्यवस्था करेंगे।

इसके बाद कोर्ट ने जेल और कॉलेज अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ऐसा किया जाए। 25 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई में, अदालत को बाबू के पाठ्यक्रम को ऑनलाइन मोड में करने के संभावित प्रस्ताव के बारे में सूचित किया जाएगा।

*******************************

 

पीएम मोदी और अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम पर बम से हमले की धमकी, 500 करोड़ की फिरौती; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को छोड़ने की मांग

मुंबई 07 Oct, (एजेंसी) : मुंबई पुलिस को एक दहशत भरा मेल भेजा गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे इस मेल में सरकार से 500 करोड़ रुपये व गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को छोड़ने की भी मांग की गई है। फिलहाल बिश्नोई को दिल्ली के मंडोली जेल में रखा गया है। पुलिस के अनुसार धमकी भरा यह मेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी को भेजा गया था और एजेंसी ने इस मेल के बारे में मुंबई पुलिस को बताया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘एनआईए से हमें इस मेल के बारे में पता चला, जिसके बाद अन्य एजेंसियों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। एनआईए को जिस ईमेल आईडी से मेल भेजा गया था, हमने उसके बारे में भी पता कर लिया है। मेल यूरोप से भेजा गया है।’ उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे यह विदेश में बैठे किसी व्यक्ति की शरारत है, उन्होंने उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही वर्ल्ड कप के सभी मैचों के लिए भी कड़ी सुरक्षा का इंतजाम करने का आश्वासन भी दिया है।

एनआईए को भेजे गए मेल में कहा गया, ‘अगर सरकार हमें 500 करोड़ रुपये देने और लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने में असमर्थ रही तो हम नरेंद्र मोदी और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ा देंगे। हिंदुस्तान में सबकुछ बिकता है, इसलिए हम भी कुछ लेकर आए हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना सुरक्षित हैं, हमसे आप सुरक्षित नहीं रह सकते। अगर आप बात करना चाहते हैं तो इस मेल पर कर सकेत हैं।’ खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूं के खिलाफ भी वर्ल्ड कप मैचों में हमला करने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। उसने मारे गए आतंकी निज्जर का बदला लेने की धमकी भी दी थी।

**************************

 

दिल्ली शराब घोटाला : संजय सिंह के करीबियों पर कसा ईडी का शिकंजा

नई दिल्ली 07 Oct, (एजेंसी) : दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप के सांसद संजय सिंह प्रवर्तन निदेशालय की न्यायिक हिरासत में हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ईडी ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। आज ED ने संजय सिंह के करीबी विवेक त्यागी को पूछताछ के लिए बुलाया है। विवेक त्यागी ईडी के दफ्तर पहुंच चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में ईडी इन दोनों को संजय सिंह के सामने बिठाकर पूछताछ करना चाहती है। कल संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा से ईडी ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक कल ईडी ने केवल सर्वेश मिश्रा से ही पूछताछ की थी। सर्वेश और संजय सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ नहीं की गई है। ईडी इस पूछताछ के दौरान धन शोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज करेगी। ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले के आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा ने राज्यसभा के सदस्य सिंह के आवास पर दो बार में दो करोड़ रुपये नगद दिए थे। संजय सिंह ने इस दावे को खारिज कर दिया था। ईडी ने इस मामले में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के घर पर छापा मारा था और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

आप सांसद संजय सिंह फिलहाल 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं। ईडी का दावा है कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये मिले। इसके साथ ही संजय सिंह के पीए विजय त्यागी को शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी अरालियास हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में हिस्सेदारी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक संजय सिंह की रिमांड मांगते समय ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह के कहने पर ही सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये मिले।

******************************

 

जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, पांच घायल

जम्मू 07 Oct, (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि कल देर शाम डोडा जिले के खेलानी में एक निजी वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल 3 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा, “पांच घायलों का इलाज डोडा शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।” डोडा और किश्तवाड़ जिलों का कठिन, पहाड़ी इलाका घातक सड़क दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात है। यातायात विभाग के अधिकारी इन हादसों के लिए ओवरलोडिंग और लापरवाह चालकों की तेज रफ्तार को जिम्मेदार बता रहे हैं। आम जनता बेलगाम वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए यातायात विभाग के अधिकारियों पर निगरानी के अभाव का आरोप लगा रही है।

**************************

 

मौनी रॉय की सुल्तान ऑफ दिल्ली का ट्रेलर जारी, अपराध और सत्ता की दिखी झलक

07.10.2023 (एजेंसी)  –  मौनी रॉय पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनको कई म्यूजिक वीडियो में देखा गया है। मौजूदा वक्त में मौनी अपनी वेब सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं।यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए मौनी ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अब निर्माताओं ने सुल्तान ऑफ दिल्ली का ट्रेलर जारी कर दिया, जो अपराध और सत्ता की कहानी पर अधारित है।

सुल्तान ऑफ दिल्ली का प्रीमियर 13 अक्टूबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक्स हैंडल पर सुल्तान ऑफ दिल्ली का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, हर चीज की एक कीमत होती है- फिर वो जिंदा रहने की हो, या सुल्तान बनने की।इसमें ताहिर राज भसीन, निशांत दहिया, हरलीन सेठी, अनुप्रिया गोयनका, विनय पाठक और महरीन पीरजादा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।इसका निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने मिलन लुथरिया के साथ मिलकर किया है।

मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर सीरीज सुल्तान ऑफ दिल्ली की कहानी 60 के दशक को ध्यान में रखते हुए गढ़ी गई है, जिसमें एक्शन, ग्लैमर और फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा। टीजर में शुरुआत ग्लैमरस क्वीन मौनी रॉय से होती है, जो सीरीज में एक अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। उनका आइटम नंबर सीरीज में बोल्डनेस का तड़का लगाएगा। पूरी कहानी अर्जुन भाटिया के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसका किरदार ताहिर राज भसीन निभाएंगे।

ताहिर राज भसीन अपने जज्बे और साहस से दिल्ली के सुल्तान बनेंगे। टीजर में उनका एक डायलॉग है, सरहद के उस पार से आए हैं, जिंदा रहने की क्या कीमत है, ये हम से अच्छा और कौन समझता है। उनका ये डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

******************************

 

सैंधव के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में नजर आ रहे वेंकटेश दग्गुबाती

07.10.2023 (एजेंसी)  –  एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती अपकमिंग क्राइम-ड्रामा-एक्शन फिल्म सैंधव के लेटेस्ट पोस्टर में बेहद इंटेंस लुक के साथ धमाल मचा रहे हैं। पोस्टर में 62 वर्षीय श्रीनिवास कल्याणम एक्टर खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। वेंकटेश ने ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस पहनी है और हाथ में एक बंदूक पकड़ी है। एक्टर के बैकग्राउंड में रस्सियां और लकड़ी के ल_ों की तरह दिखने वाली कई चीजें हैं। पोस्टर हाई क्वालिटी वाला है जो एक बहुत बड़े प्रोडक्शन का संकेत देता है।

इंस्टाग्राम और एक्स पर नए पोस्टर को लॉन्च किया गया और कैप्शन देते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की गई, सैंधव 13 जनवरी को रिलीज होगी।माना जा रहा है कि यह फिल्म नियो-नोयर टोन वाली है और इसका निर्देशन शैलेश कोलानू द्वारा किया जाएगा, जबकि निर्माता वेंकट बोयानापल्ली होंगे।वेंकटेश के अलावा, सैंधव में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, श्रद्धा श्रीनाथ, रुहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, सारा और जयप्रकाश भी होंगे।

वेंकटेश अपनी हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर सीरीज राणा नायडू का दूसरा सीजन भी लेकर आ रहे हैं, जो अमेरिकी सीरीज रे डोनोवन का रूपांतरण है।

******************************

 

अक्षय कुमार-स्टारर ओएमजी 2 8 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

07.10.2023 (एजेंसी)  –  अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सहराना मिली थी. सेक्स एजुकेशन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया. 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब ओटीटी पर भी दस्तर देने के लिए तैयार है. तो आइए जानते हैं कब और कहां आप घर बैठे-बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं.

सोशल मैसेज पर आधारिक ओएमजी 2 को आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. अक्षय कुमार की ये फिल्म 8 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. बता दें कि ओएमजी 2 के साथ गदर 2 भी 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. वैसे तो कमाई के मामले में गदर 2 ने बाजी मार ली, लेकिन दर्शकों ने अक्षय की ओएमजी 2 को भी खूब प्यार दिया था. फिल्म का कॉनसेप्ट लोगों को खूब पसंद आया.

वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपनी लागात के अनुसार ठीक-ठाक कमाई कर ली थी. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150.17 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की. वहीं अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें को ओएमजी 2 के बाद अब वह अपना आगामी फिल्म मिशन रानीगंद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म इसी साल 13 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं.

ये फिल्म रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल की लाइफ पर बेस्ड है और फिल्म में अक्षय कुमार ने जसवंत गिल का किरदार निभाया है. हाल ही में मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले हैं.

*******************************

 

माधुरी दीक्षित के साथ मजा मा में काम करना एक सपना सच होने जैसा था : बरखा सिंह

07.10.2023 (एजेंसी)  –  2022 की ड्रामा फिल्म मजा मा की सफलता को एक साल पूरे हो गए हैं। इसमें एक्ट्रेस बरखा सिंह और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थीं।एक्सपीरियंस को याद करते हुए, बरखा ने कहा कि यह वेंचर उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था क्योंकि उन्हें अनुभवी एक्ट्रेस के साथ सहयोग करने का मौका मिला।अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए बरखा ने कहा, मजा मा मेरी लाइफ के सबसे बेहतरीन शूटिंग एक्सपीरियंस में से एक है।

माधुरी दीक्षित जैसी दिग्गज एक्ट्रेस के साथ काम करना और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना, उनके साथ डांस करना एक सपने के सच होने जैसा है।एक्ट्रेस ने कहा, मैं शीबा चड्ढा, गजराज राव और रजित कपूर जैसे शानदार अभिनेताओं के साथ काम करने के इस अवसर के लिए आभारी हूं। इससे भी अच्छी बात यह है कि पहली बार मुझे लिप सिंकिंग और डांसर्स से भरपूर अपना खुद का एक संपूर्ण बॉलीवुड गाना मिला!ईशा हंसराज का किरदार निभाने वाली भाग्यलक्ष्मी एक्ट्रेस ने दर्शकों और आलोचकों से अपने परफॉर्मेंस के लिए काफी प्रशंसा अर्जित की थी। एक्ट्रेस ने कहा, मुझे ईशा का किरदार निभाने में बहुत मजा आया।

इसे निभाना चुनौतीपूर्ण था क्योंकि उच्चारण के साथ बारीकियों में महारत हासिल करनी थी। मैं ईशा के लिए एक साल बाद भी उमड़ते प्यार को महसूस कर रही हूं, जो पलक झपकते ही बीत गया।बरखा मजा मा के अलावा साइलेंस… कैन यू हियर इट?, हाउस अरेस्ट, प्लीज फाइंड अटैच्ड जैसी फिल्मों में अपने काम से भी नाम कमाने में सफल रहीं।

*************************

 

8 अक्तूबर को होने वाली धर्म सभा से होगा श्रीरामजन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण : चंद्रकांत रायपत

*खूंटी, चतरा, पलामू व दुमका से निकली शौर्य जागरण यात्रा 156 सभा करते हुए 8 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी* 

रांची 06 Oct, (एजेंसी) : विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा में झारखंड के चार दिशाओं खूंटी, चतरा, पलामू और दुमका से अलग अलग निकलकर शौर्य जागरण यात्रा में 156 सभाए करते हुए, रांची के  जगन्नाथ मैदान धुर्वा पहुंच रहे हैं। 8 अक्टूबर को वहां धर्मसभा आयोजित है जिसमें  संत–महंत के अलावा, अलग–अलग हिन्दू संगठन और झारखंड प्रांत के सभी जिलों से लोग आ रहें हैं । उन सभी से हमलोग बौद्धिक मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष एवं रांची के धर्मसभा कार्यक्रम के संयोजक चंद्रकांत रायपत ने प्रेस वार्ता में उक्त बातें कही।  उन्होंने कहा कि श्रीरामलला का मंदिर का आमंत्रण सभी जिलों से होता हुआ रांची आ रहा है। खराब मौसम होने के बावजूद भी श्रीराम भगत द्वारा रथ का स्वागत जोर-शोर से सभी स्थानों में किया गया।8 अक्टूबर के धर्म सभा से पुरे प्रांत और राष्ट्र को एक संदेश भी जायेगा।

उन्होंने कहा कि आज धर्म विरोधी शक्तियां हर क्षेत्र में संगठित होकर बहुत तेजी से कार्य कर रहीं हैं और देश को बाटने का कार्य कर रहीं हैं और इसका निशाना हिंदू धर्म समाज के लोगो को बनाया जा रहा है, धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा हैं.राज्य सरकारें आज मन्दिर में हस्तक्षेप और राजनीति कर रहीं हैं। मंदिर पर राजनीति के करण धार्मिक असमानता देखने को मिल रही है,

श्री रायपात ने आगे कहा कि आने वाला वर्ष हिन्दू समाज के लिए स्वर्ण मंगल वर्ष होगा क्योंकि जनवरी 2024 श्री रामलला जी के जन्मस्थल अयोध्या में मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाएगा और वहां प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा. हिंदू-सनातन संस्कृति एवं हिंदू समाज एक काल को सदियों सदियों तक स्मरण रखेगी। प्रभु श्री राम के जीवन से सभी हिंदू समाज को प्रेरणा मिलती है। इस धर्म सभा में धार्मिक आस्था केंद्रों के साथ-साथ प्रांत के उन क्रांतिवीरों को भी स्मरण किया जाएगा, जिन्होंने अपने  समाज, देश, धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहुति दे दी। इसमें भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कानू, नीलांबर-पीतांबर, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, वीर जतरा टाना भगत, पांडेय गणपत राय, तिलका मांझी, बुधु भगत जैसे धूरंधर वीर सामिल हैं।आज उनके बलिदानों की गाथाओं को युवा पीढ़ी को बताना अनिवार्य है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत समाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया 7 अक्टूबर को झारखंड प्रांत के चार कोनों से चले रथ चार अलग अलग स्थानों पर विश्राम करेंगे तथा सुबह आरती के पश्चात पूजा-अर्चना कर के 8 अक्टूबर को धर्म सभा के लिए प्रस्थान करेगी। इस यात्रा का संचालन प्रांत यात्रा संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत यात्रा प्रमुख दीपक ठाकुर व प्रांत यात्रा सहप्रमुख संजय चौबे व मनोज वर्णवाल कर रहें हैं। इसके अलावा चारों केंद्रो से निकले रथ यात्रा को सभी जिला के विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति के लोगो द्वारा सफ़लता पूर्वक यात्रा और सभा का आयोजन किया गया।

सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख व धर्मसभा आयोजन के सहसंयोजक मिथिलेश्वर मिश्र, रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश व धर्मसभा आयोजन के सहसंयोजक कैलाश केसरी, मदन बगरिया प्रांत प्रचार-प्रसार प्रांत कोषाध्यक्ष, शिव शंकर साबू प्रांत सहकोषाध्यक्ष सहप्रमुख प्रकाश रंजन उपस्थित थे.

*******************************

 

ब्लड ट्रांसफ्यूजन और इम्यूनोहिमैटोलॉजी के क्षेत्र में हुआ परिवर्तन – मुख्यमंत्री

*एक यूनिट ब्लड कई लोगों की बचा रहा है जान*

लखनऊ 06 Oct, (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज ब्लड ट्रांसफ्यूजन और इम्यूनोहिमैटोलॉजी के क्षेत्र में बहुत परिवर्तन हुआ है। दशकों पूर्व एक यूनिट ब्लड केवल एक व्यक्ति के लिए उपयोगी बन पाता था। लेकिन ब्लड कम्पोनेंट सेपरेटर यूनिट लगने से आज एक यूनिट ब्लड कई लोगों की जान बचाने में उपयोगी हो रहा है। रक्तदान के क्षेत्र में विभिन्न तकनीकी परिवर्तनों के साथ-साथ जनजागरूकता की आवश्यकता है, ताकि ब्लड की कमी को दूर किया जा सके।

मुख्यमंत्री आज यहां इण्डियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एण्ड इम्यूनोहिमैटोलॉजी की 48वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस ‘ट्रांसकॉन-2023’ के शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने  कहा कि प्रबन्धन, तकनीक व ज्ञान के परस्पर उपयोग से बेहतर परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं। इस प्रकार की कॉन्फ्रेंस ज्ञान व तकनीक के आदान-प्रदान तथा लोगों में जागरूकता पैदा करने का बेहतर माध्यम बनती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉन्फ्रेंस प्रदेश के लिए और ब्लड ट्रांसफ्यूजन के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी विशेषज्ञों तथा इसके अन्य स्टेक होल्डर्स के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

यदि देश में 1.5 करोड़ यूनिट ब्लड की डिमाण्ड है, तो आज भी 20-25 लाख यूनिट ब्लड की कमी दिखायी पड़ती है। क्योंकि लोगों में रक्तदान के लिए जागरूकता का अभाव है। रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की जागरूकता के लिए गांव व स्कूलों में कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएं।
उन्होंने कहा कि  हर जनपद में हर यूनिट के द्वारा ब्लड डोनेशन के वृहद कार्यक्रम आयोजित किये गये। सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रदेश में 25,000 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया और इससे कई गुना लोगों ने अपने ब्लड ग्रुप की जांच कराकर वहां सुरक्षित रखवाया।  लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करें।

स्वैच्छिक रक्तदान के कार्य से स्कूल, कॉलेज, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों को जोड़ा जाए। समय-समय पर सेमिनार व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। इससे हम ब्लड डेफिसिट को पूरा कर पाएंगे। साथ ही, यह ऑर्गन ट्रांसप्लांट की दिशा में एक नई शुरूआत होगी। ऑर्गन ट्रांसप्लांट के कार्य में ऑर्गन डोनेशन का अभाव आज भी देखने को मिलता है। क्योंकि लोगों में इस सम्बन्ध में जागरूकता की कमी है।

ऑर्गन डोनेशन की दिशा में एक नये प्रयास की आवश्यकता है। दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिजन उस व्यक्ति के ऑर्गन डोनेट करके अन्य व्यक्तियों की जान बचाने में मदद कर सकते हैं। हमारा देश महर्षि दधीचि के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव रखता है। क्योंकि महर्षि दधीचि ने सकारात्मक ताकतों को विजयी बनाने के लिए अपना बलिदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल खण्ड में एस0जी0पी0जी0आई0, के0जी0एम0यू0 जैसे संस्थानों के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में वर्चुअल आई0सी0यू0 का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। के0जी0एम0यू0 लगभग 4,500 बेड्स संचालित करता है। के0जी0एम0यू0 के एक माह की ओ0पी0डी0 में जितने लोगों का इलाज होता है, उतनी तो दुनिया के कुछ देशों की आबादी है। के0जी0एम0यू0 लगभग 10-15 हजार लोगों को प्रतिदिन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराता है। यह अपने आप में एक बड़ी चुनौती है, जिसका निर्वहन के0जी0एम0यू0 सफलतापूर्वक कर रहा है।

***************************

 

कटनी में कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा- जो काम 60 साल में नहीं हुए वह मोदी जी ने 8 साल में करके दिखाया

कटनी 06 Oct, (एजेंसी) । हम जनता के पास हक और अधिकार से वोट रूपी आशीर्वाद मांगने जा रहे हैं क्योंकि हमने मोदी जी के नेतृत्व में 8 वर्षों में वो करके दिखाया जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी। यह बात आज कटनी में प्रबुद्धजन सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए भारत सरकार के युवा केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नगर निगम ऑडिटोरियम में कही। उन्होंने कहा कि आज चांद पर तिरंगा की शान बढाते हुए तो एशियाड खेलों में चीन की धरती पर खिलाड़ी तिरंगा का जलवा दिखाते ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहे।

श्री ठाकुर ने कहा कि मोबाइल क्रांति ने देश मे नया परिवर्तन करके दिखा आज एक मिनट नेट बन्द हो जाये तो लोग परेशान हो जाते हैं। हमारी सरकार ने जन जन तक इनटरनेट पहुंचाया। देश मे विगत 3 साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन ही नहीं 5 लाख तक इलाज, पक्का घर शौचालय दिया तो वहीं बड़े बड़े एम्स आईआईटी की स्थापना भी की। देश की तरक्की किसी से छिपी नहीं तो मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जनता को लाभ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इधर बस स्‍टैंड स्‍थित ऑडिटोरियम पंहुचने पर कार्यक्रम संयोजक सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्‍याय, अम्बरीष वर्मा, मृदुल द्विवेदी, मृदुल मिश्रा, अंकिता तिवारी, आदि ने श्री ठाकुर का स्‍वागत किया।

प्रबुद्व जनों से संवाद करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2003 के पहले मध्‍यप्रदेश में जिस बदतर हालत में लोग रहते थे, वह किसी से छिपा नहीं है। उन्‍होने कहा कि दिग्‍विजय सरकार खेलों के लिए पांच करोड रूपए का बजट रखती थी। आज शिवराज सरकार पांच हजार करोड खर्च कर रही है। सडक, बिजली पानी से और हर वर्ग त्रस्‍त था। खेल के लिए भले ही कांग्रेस बजट न रखे पर दिग्‍गी राजा बडा बडा खेल करते थे। मध्‍यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने आज प्रदेश को विकसित राज्‍यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सैकड़ों उपलब्धि बताने के लिए हैं और इसी कारण हम जनता से अपने अधिकार और हक से आशीर्वाद मांगने निकल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने हमारी कोविड वैक्‍सीन का मजाक उडाया। जबकि हमारे प्रधानमंत्री जी ने अगर मुफ्त वैक्‍सीन लोगों को न दी होती तो शायद आज यहां बैठे कई लोग नहीं होते।

उन्‍होनेंं कहा कि देश के हर नागरिक ने 2014 से पहले और 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में देश की तरक्‍की, मान सम्‍मान, देश का शौर्य, वीरता और पूरी दुनिया को मुटठी में करते हुए देखा है। यूक्रेन युद्ध में भारत के तिरंगे ने दुश्मन देशों की ढाल बनकर उन्‍हे सुरक्षित रखा। हमारी सरकार चाहे वह मध्‍यप्रदेश हो या फिर उत्‍तर प्रदेश अपराधियों पर कहीं बाबा का बुलडोजर चला तो कहीं मामा के बुलडोजर ने अपराधियों को तहस नहस कर दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्‍या आप चाहते हैं अगले 30 , 40 साल हमारी जिंदगी के बेहतरीन हों, देश की तरक्‍की हो, तो भाजपा को चुनना होगा। केन्‍द्रीय मंत्री ने प्रदेश एवं देश में विकास के अनेक आंकड़े प्रस्‍तुत किए।

भारत माता के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से सम्‍मेलन का आगाज हुआ। श्री ठाकुर ने वयोवृद्ध नेता लोटन प्रसाद र्स्‍वणकार को सम्‍मानित किया। इस अवसर पर मंच पर जिलाध्‍यक्ष दीपक सोनी, विधायकद्वय संजय पाठक, संदीप जयसवाल, महापौर प्रीति सूरी, रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, रामरतन पायल, अलका जैन, शशांक श्रीवास्‍तव, निगम अध्‍यक्ष मनीष पाठक आदि उपस्थित थे। संचालन सुनील उपाध्‍याय ने किया।

इस अवसर पर आई विभाग के जिला प्रभारी अम्बरीष वर्मा, जिला संयोजक संकल्‍प तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अशुतोष शुक्‍ला, सोशल मीडिया संयोजक सचिन तिवारी तथा ने स्मृति चिन्‍ह भेंट किया।

******************************

 

सांसद राकेश सिंह कहाँ से लड़ेंगे चुनाव – जबलपुर पश्चिम या उत्तर मध्य..?

नई दिल्ली , 06 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा किसी भी समय हो सकती है पर इस बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है। जबलपुर की पश्चिम सीट छोड़ उत्तर मध्य सीट से चुनाव लड़ने का मन बना रहे है राकेश सिंह I  जबलपुर से चार बार के बीजेपी सांसद राकेश सिंह को बीजेपी आलाकमान ने जबलपुर पश्चिम से विधायकी लड़ने का आदेश सुना दिया है.

लेकिन वो सांसद होने के बावजूद विधायकी लड़ने को जैसे तैसे तैयार तो हो गए लेकिन अब कहा जा रहा है की वह विधायकी लड़ना तो चाहते है परन्तु जबलपुर पश्चिम से नहीं बल्कि जबलपुर उत्तर मध्य से! सूत्रों की माने तो अभी तक बीजेपी  ने जबलपुर उत्तर मध्य से किसी की भी उम्मीदवारी का ऐलान नहीं किया है और इसी के चलते राकेश सिंह की नज़र उस सीट पर है।

****************************

 

ईमानदार का दावा करने आप की ईमानदारी का किरदार अब तार-तार हो गया : सुधांशु त्रिवेदी

नई दिल्ली , 06 अक्टूबर (एजेंसी)।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की शराब घोटाले मामले में गिरफ्तारी पर कहा कि न्यायालय ने ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी को प्रथम दृष्टया सही ठहराया है। इससे साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) में भ्रष्टाचार आम बात हो गयी है। आप के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का खुलासा होना भी आम है, उसमें कोई खास नहीं है।

सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि दारू (भ्रष्टायचार) की दरिया में एक के बाद एक डूबते चले जा रहे हैं – पहले एक मंत्री, तो उसके बाद उप मुख्यमंत्री और अब संसदीय दल के नेता भ्रष्टाचार के आरोपी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा आये दिन उजागर हो रहा है। अरविंद केजरीवाल के बातों की निर्लज्जता और धृष्टता पूरी तरह से जनता के सामने आ गयी है। देश की जनता भी राजनीति के इस तरह के नए प्रयोग पर जरूर विचार करेगी, क्योंकि दिल्ली की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।

आम आदमी पार्टी भारत के राजनीति में मूल्यों की राजनीति स्थापित करने का दावा करके आयी थी, किंतु आज वह अत्यंत मूल्यहीन पार्टी दिखाई पड़ रही है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अपने आप को कट्टर ईमानदार का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की ईमानदारी का किरदार अब तार-तार हो गया है। पहले केजरीवाल सरकार के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए और फिर उसके बाद उनके उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले के आरोपी के रूप मे जेल गए। अब आम आदमी पार्टी के संसदीय दल के नेता संजय सिंह भी भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी रिमांड पर हैं।

आम आदमी पार्टी को उसके भ्रष्टाचार का आईना दिखाते हुए उन्होंने कहा कि कि कल न्यायालय के आदेश से स्पष्ट हो रहा है कि शराब घोटाले के पैसे का लेन-देन हुआ है, चुनाव में उसका प्रयोग किया गया है और उससे भी खास बात ये कि घोटाला करने के लिए नई शराब नीति में नीतिगत बदलाव के भी साक्ष्य उभरकर सामने आए हैं। यदि नीतिगत बदलाव शराब घोटाले करने के लिए किया गया है, तो इसमें पूरी आम आदमी पार्टी संलिप्त है, न कि सिर्फ संजय सिंह शामिल है।

त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि संजय सिंह पर शराब घोटाले केस में कोई आधार नहीं बनता है जबकि ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद,  दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि संजय सिंह पर भ्रष्टाचार का मामला बनता है और उनकी गिरफ्तारी को अनुचित नहीं बताया जा सकता है। सुधांशु त्रिवेदी कहा कि राउज एवन्यू कोर्ट ने अपने निर्णय में पेज नंबर 10 पर लिखा है कि अदालत ने प्रथम दृष्टया यह माना है कि यह कहीं से नहीं दर्शाता है कि

वर्तमान मामले में यह गिरफ्तारी अनपेक्षित, अनुचित या गैर-तार्किक है। यह कहना कि यह गिरफ्तारी अनपेक्षित या अनावश्यक है, यह उचित नहीं है। अदालत के आदेश के पेज नंबर 11 पर लिखा है कि आरोपी संजय सिंह पर जो आरोप लगे हैं, उसके इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य भी मौजूद हैं कि आरोपी से नेता की मुलाकात हुई है, मुलाकात होने के बाद पैसों के लेन-देन का आरोप भी इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य से मेल खाता है। अदालती आदेश के पेज नम्बर- 12 पर उल्लेखित प्वाइंट नम्बर-13 के अंतिम दो लाइन में लिखा है कि वास्तव में दोष का निर्धारण जांच के बाद होगा लेकिन प्रथम दृष्टया साक्ष्य विश्वास करने और कार्रवाई करने योग्य हैं। इसमें किंतु और परंतु की कोई बात नहीं है।

अदालती आदेश के प्वाइंट नंबर -14 में लिखा है कि जिस प्रकार से साक्ष्य और पैसों के लेन-देन को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं, उसके अनुसार आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ करना आवश्यक प्रतीत होता है। त्रिवेदी ने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा कि शराब घोटाले की सीबीआई जांच शुरू होते ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने नई शराब नीति क्यों वापस ली? आखिर सबकुछ सही था तब नई शराब नीति को वापस क्यों ली? वापस लेने के बाद भी नई शराब नीति को सही ठहरा रहे हैं, ऐसा क्यों? सच्चाई यह है कि आम आदमी पार्टी शराब घोटाले के दलदल में निरंतर धंसती ही जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने जैसा कर्म किया है, वह कर्म अब पूरी चुनौती के साथ उनके सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक के बाद एक नेता भ्रष्टाचार मामले के आरोपी के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार में कोई मंत्री, तो उसके बाद उप मुख्यमंत्री और उसके बाद संसदीय दल के नेता भ्रष्टाचार के आरोपी बन रहे हैं, तो भगवान जाने क्या होगा? इस पर पुराने गीत की पंक्ति चरितार्थ होती नजर आ रही है कि जिसको देखो, वही आज मदहोश है, आज तो ‘ये’ दीवाना गजब ढा गया। वैश्विक पटल पर भारत की सशक्त पहचान और भारतीय राजनीति में आम आदमी पार्टी जैसे भ्रष्टाचारी पार्टी होने की कड़ी को आपस में जोड़ते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एक ओर, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत प्रखरता और दृढ़ता के साथ नई भूमिका को निभाने के लिए विश्व पटल पर उभर रहा है। वहीं दूसरी ओर, देश की जनता के लिए यह भी एक विचारणीय विषय है.

जो राजनीति में नए प्रयोग की बात करते हैं, अब उसका दौर नहीं रहा। नए राजनीतिक प्रयोग का परिणाम कितना दुखद और देश के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, यह सबके सामने आ गया है। आम आदमी के चेहरे पर चढ़ा हुआ ईमानदारी का मुखौटा भी कितनी जल्दी उतर गया है, जो भारत की राजनीति के लिए कितना खतरनाक है।

*****************************

 

कांग्रेस पार्टी ने लगातार क्षेत्रीय आकांक्षाओं की अनेदखी की : जेपी नड्डा

औशापुर/ घाटकेसर , 06 अक्टूबर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने मेडचल, तेलंगाना के औशापुर, घाटकेसर में भाजपा की राज्य परिषद् बैठक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  जी किशन रेड्डी, पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)  बी एल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  डी के अरुणा, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, तेलंगाना के प्रदेश भाजपा प्रभारी  तरुण चुघ, राज्य के भाजपा चुनाव प्रभारी  प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय महामंत्री  सुनील बंसल,  मुरलीधर राव,  प्रभाकर रेड्डी सहित पार्टी के तमाम प्रदेश पदाधिकारी, विधायक एवं सांसद उपस्थित थे।

नड्डा ने कहा कि जब हम चुनाव में जाएँ तो यह ध्यान में होना चाहिए कि हम अस्त्र-शस्त्र से लैश हों। हम उस राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं जिसे किसी भी मुद्दों पर कोई काट नहीं सकता। हमें गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता तेलंगाना के गांवों में जाकर हिम्मत के साथ कह सकता है कि देश और प्रदेश के विकास का समाधान केवल और केवल भाजपा के ही पास है। हमारी सरकार ने हर वर्ग के सशक्तिकरण का काम किया है जिसका नेतृत्व आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  कर रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत की पहचान बनी है, भारत की धाक जमी है। गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पीड़ित, पिछड़े, आदिवासी, युवा, महिलायें – सबका सशक्तिकरण हमारी सरकार में हुआ है।

आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाएं गरीबों का संबल बन रही हैं।  नरेन्द्र मोदी सरकार में लगभग 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत तेलंगाना के लगभग 1.90 करोड़ लोगों को मुफ्त आवश्यक राशन मिल रहा है।नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का ‘गरीबी हटाओ’ का नारा इंदिरा गाँधी के समय से चला आ रहा था लेकिन गरीबी हटी नहीं।

कांग्रेस की सरकारों ने गरीबों को ही हटा दिया जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार ने 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। भारत में अति गरीबी एक प्रतिशत से भी कम है। एक तो कांग्रेस ने तेलंगाना का हाल बुरा कर दिया और बाकी की बर्बादी केसीआर ने कर दी। नड्डा ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत  नरेन्द्र मोदी सरकार में लगभग 4 करोड़ घर बनाये गए हैं। तेलंगाना में भी लगभग 2.5 लाख आवास बन गए हैं। केसीआर ने गरीबों के लिए डबल बेड रूम बनाकर देने का वादा किया था।

यदि सिंगल बेड रूम का आवास भी देते तो अच्छा रहता लेकिन यह भी किसी को नहीं मिला। हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और। नरेन्द्र मोदी सरकार में लगभग 12 करोड़ शौचालय बने। तेलंगाना में भी 31 लाख शौचालय केंद्र सरकार के सहयोग से बनाये गए। उज्जवला योजना के तहत 9.5 करोड़ माताओं-बहनों को गैस का कनेक्शन मिला। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देश के लगभग 11 करोड़ किसानों को मिल रहा है जबकि तेलंगाना में भी लगभग 38 लाख किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत तेलंगाना में लगभग शत-प्रतिशत घरों में नल से पानी मिल रहा है।

नड्डा ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से आगे बढ़ती हुए अर्थव्यवस्था है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति है। ये बातें आप लोग जनता को बताएं। पहले तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनानी है, फिर 2024 का लोक सभा चुनाव जीतना है और उसके बाद  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगी। आज भारत मोबाइल उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, ऑटोमोबाइल सेक्टर में तीसरे स्थान पर है, स्टील उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, आज भारत खिलौने का निर्यात कर रहा है।

देश की आधारभूत संरचना पर इस साल 10 लाख करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन को सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है। एयर पोर्ट बन रहे हैं। एम्स का शिलान्यास हो गया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाई। हाल ही में  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने तेलंगाना का दौरा किया जिसमें पहले दिन उन्होंने लगभग 8 हजार करोड़ रुपये और दूसरे दिन लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। लेकिन, मोदी जी तो तेलंगाना को पैसा दे रहे हैं जबकि केसीआर यहाँ उसमें गड़बड़ कर रहे हैं। इसलिए यहाँ  केसीआर को हटाना और कमल खिलाना जरूरी है। नड्डा ने कहा कि टर्मरिक बोर्ड की घोषणा हुई। नागपुर-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है।

वारंगल टू खम्मम और खम्मम टू विजयवाड़ा काम चल रहा है। भारतमाला परियोजना में 2407 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। जयकिलर-कृष्णा रेलवे लाइन का उद्घाटन हुआ है जिस पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हाल ही में यूनिवर्सिटी के लिए पांच भवनें समर्पित हुई हैं।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  का नारा है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। हम इसी के आधार पर काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अब तक अपनी विचारधारा से एक इंच भी डिगी नहीं है। बाकी सभी पार्टियों ने अपनी नीति और विचारधारा बदली लेकिन भाजपा अडिग नहीं। नड्डा ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। 1997 में जब संयुक्त आंध्र प्रदेश की धरती पर काकीनाड़ा में प्रस्ताव पारित किया था, तो यह हिम्मत सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पास थी।  वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज  ने संसद में इसका सपोर्ट किया था। उसके बाद तेलंगाना का गठन हुआ।

कांग्रेस पार्टी ने लगातार क्षेत्रीय आकांक्षाओं की अनेदखी की। इसलिए धीरे-धीरे हर राज्य में क्षेत्रीय पार्टियां क्षत्रीय आकांक्षाओं को लेकर खड़ी हो गई लेकिन ये कालान्तर में केवल और केवल परिवार की पार्टी बन कर रह गई। तेलंगाना में केसीआर के बाद केटीआर, बेटी कविता मतलब बेटा-बेटी और दामाद आ गए। ये अपना नाम टीआरएस लिखें या बीआरएस – यह तेलंगाना राष्ट्र समिति नहीं बल्कि भ्रष्टाचार रिश्वत समिति है। इंडी एलायंस के लगभग सभी घटक दल परिवारवादी पार्टियां हैं जो भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में आकंठ डूबी हुई हैं। कांग्रेस तो अब माँ-बेटे-बेटी की पार्टी बन कर रह गई है।

भारत की जनता की मानसिकता कभी भी किसी एक परिवार को सपोर्ट करने की नहीं रही है। यह विचारों पर चलने वाला राष्ट्र है। यह देश किसी परिवार की आरती करने वाला देश नहीं है। भारत का प्रजातंत्र किसी परिवार का गुलाम नहीं हो सकता है। भारत का प्रजातंत्र विचारों के साथ स्वच्छंद होकर विचारों की लड़ाई लड़ने वाला देश है।  नड्डा ने कहा कि मैं तेलंगाना के युवाओं से पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसी सरकार चाहिए जिसमें दसवीं के प्रश्न पत्र लीक हो जाए? क्या ऐसी सरकार चाहिए जिसमें बारहवीं के प्रश्न पत्र लीक हो जाए? क्या ऐसी सरकार चाहिए, जिसमें पब्लिक सर्विक कमीशन की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो जाए, जिससे 30 लाख युवा प्रभावित हों? यह लड़ाई कोई और नहीं लड़ सकता है – आपको, हमको मिल कर लड़ना होगा।

हमलोगों ने तय किया है कि भ्रष्टाचारियों के साथ कोई समझोता नहीं होगा। हम साथ में मिलकर ये लड़ाई लड़ेंगे। नड्डा ने कहा कि तेलंगाना में केसीआर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। तेलंगाना की सत्ता में बैठे लोग रजाकारों से हाथ मिला रहे हैं जिस रजाकारों ने तेलंगाना की जनता पर क्या-क्या जुल्म नहीं ढाये थे? आप ये लड़ाई केवल सत्ता में बैठे ऐसे लोगों के खिलाफ नहीं लड़ रहे हो बल्कि तेलंगाना के भविष्य के लिए लड़ रहे हो, देश को मजबूत बनाने के लिए लड़ रहे हो।

आप घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि भारतीय जनता पार्टी ही तेलंगाना को विकास की ओर ले जायेगी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही विकसित तेलंगाना बनेगा।

******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है । आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे। आज आप लेखन कार्य में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा । आज आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तोआपको परिवार का साथ मिलेगा।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला है । विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरके साथ अच्छा समय बितने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा । ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे । लवमेट के रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा । आज आपकेसारे काम असानी से पूरें हो जायेंगें।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 2

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने केलिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अन्दर नया उत्साह देखने को मिलेगा।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 4

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा । बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा । आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे । मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रोंके लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी । बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 3

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ दिनों से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 9

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं, वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 2

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं।डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज धन प्राप्ति के एक से ज्यादा स्रोत मिलने के योग हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें । वैवाहिकजीवन में अच्छी बांडिंग बना रहेगा।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 4

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद आर्थिक मदद के लिए कह सकते है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करनेका मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।* शुभ

रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 3

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे, मित्र से समाधान मिलेगा। परिवार के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है ।दोस्त की बर्थडे पार्टी मे जाएंगे, जहाम बाकी दोस्तों के साथ मस्ती करने का मौका मिलेगा। आज कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है, जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बनासकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहने वाला है । जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा।

* शुभ रंग- केसरिया

* शुभ अंक- 7

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है । जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए- पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। टूर एंड ट्रेवल्स और मीडिया संबंधीबिजनेस में नया मोड़ आ सकता है । आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा । आप आर्थिक मामलों मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुएकाम को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 9

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शानदार रहने वाला है । आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोगप्राप्त होगा । कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामलेमें एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 7

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वो आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें । लवमेट आज साथ में घूमने जाएंगे। रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा । पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा । आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी । आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे। आज अचानक धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्यके प्रति लापरवाही ना बरतें।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक- 1

******************************

 

छत्तीसगढ़ में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनने पर कराई जाएगी जाति जनगणना : प्रियंका गांधी

*कांग्रेस सरकार बनने पर गरीबों को दिए जाएंगे 10 लाख आवास*

*छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है*

*चीनी सामान की तरह पीएम मोदी की गारंटी खोखली हैं* 

कांकेर , 06 अक्टूबर (एजेंसी)।  छत्तीसगढ़ के कांकेर में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनने पर बिहार की तर्ज पर जाति जनगणना कराई जाएगी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी महासचिव कुमारी सैलजा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस दौरान कांकेर जिले को 866 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई। महासम्मेलन में उमड़े जनसमूह के बीच प्रियंका गांधी ने कहा कि पंचायत और नगरीय निकाय विकास के मूल स्तंभ हैं। पंचायतों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया था। कांग्रेस ने पंचायती राज लागू करके जनता के हाथ में सत्ता सौंपी थी। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पंचायतों को और मजबूत बनाकर विकास का बेहतरीन मॉडल पेश किया है। भाजपा शासित प्रदेशों में पंचायतों के वित्तीय अधिकार कम किए जा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने कानून पास करके पंचायतों प्रतिनिधियों को और भी मजबूत बनाया है।

आज स्थानीय निकायों के लिए विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है।  इस दौरान प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित हुआ है। बस्तर में एशिया का सबसे बड़ा मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट है। कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार की खेती किसानों की आय बढ़ा रही है। बस्तर पर्यटन क्षेत्र बना। इससे रोजगार मिल रहे हैं। संस्कृति को बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़ में 60 से ज्यादा वनोपज आज  समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं। 40 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय बढ़ाया। मितानिन बहनों को प्रतिमाह 2200 रुपये अतिरिक्त मिल रहे हैं। दाई दीदी क्लीनिक शुरू हुए। स्वामी आत्मानंद स्कूल में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण मिला। सरकारी कॉलेजों में लड़कियों को स्‍नातक शिक्षा मुफ्त मिल रही है। जहां-जहां भगवान राम जी और माता सीता के चरण पड़े, उनमें से 75 स्थलों की पहचान कर उन्हें पर्यटन तीर्थों के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीपीएल परिवारों का पांच लाख तक निशुल्क इलाज हो रहा है। तेंदूपत्ता संग्रह का मेहनताना बढ़ाकर चार हजार रुपये किया गया है। गौठान योजना से आवारा पशुओं की समस्या खत्म हुई। किसानों के कर्ज माफ़ हुए। धान की खरीद के सबसे ज्यादा दाम मिल रहे हैं। जेनेरिक दवाइयों पर 50 से 75 प्रतिशत तक छूट मिल रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसान, गरीब, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को मजबूत करने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन में हिंसा, भय और उत्पीड़न का माहौल था। बस्तर आने से लोग डरते थे। निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार ने परिश्रम करके छत्तीसगढ़ को इस माहौल से निकाला है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को चाइना के सामान की तरह बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी खोखली हैं। 15 लाख नहीं किसी को नहीं मिले, युवकों को रोजगार नहीं मिला। देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। देश में किसान एक दिन में 27 रुपये कमाता है, वहीं पीएम मोदी के उद्योगपति मित्र एक दिन में सोलह सौ करोड़ रुपये कमा रहे हैं।

मोदी सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी और जीएसटी से छोटे उद्योगों, दुकानों को तबाह कर दिया। देश की जनता महंगाई से परेशान है। प्रधानमंत्री मोदी देश की सारी संपत्ति अपने उद्योगपति मित्रों को दे रहे हैं।पीएम मोदी अपने लिए आठ हज़ार करोड़ का एक हवाई जहाज खरीदते हैं। 20 हजार करोड़ का नया संसद बनाते हैं। 27 हजार करोड़ का एक यशोभूमि हॉल बनता है। प्रधानमंत्री मोदी के पास अपनी शान और अपने उद्योगपति मित्रों के कर्ज माफ़ करने के लिए पैसा है।

मगर जब उनसे कहा गया कि किसानों का कर्ज माफ कर दो, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे दो, तो कहते हैं कि पैसे नहीं हैं। आज सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के उद्योगपति मित्र मौज कर रहे हैं।

**********************************

 

पत्रकारों के सवाल पर नीतीश के विधायक ने खोया आपा, धमकी देते हुए जमकर दी गालियां

पटना 06 Oct, (एजेंसी): बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल प्रमुख घटक दल जदयू के विधायक गोपाल मंडल को जब पत्रकारों का सवाल रास नहीं आया तो वे अपने असली रंग में आ गए और पत्रकारों को ही धमकी देते हुए जमकर गालियां दी। पूरा वाकया जदयू कार्यालय है। दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय में मौजूद थे और जदयू विधायक कार्यालय पहुंच गए। इसी क्रम में पत्रकारों ने गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल से अस्पताल में रिवॉल्वर लेकर जाने को लेकर सवाल पूछ डाले।

जदयू के विधायक इन सवालों को लेकर अपनी सफाई दे रहे थे। इसे लेकर पत्रकारों ने उनसे जवाबी प्रश्न पूछ दिया, जो नीतीश कुमार के चहेते विधायक मंडल को रास नहीं आया और वे पत्रकारों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अरे यार, तू लोग पत्रकार हो, क्या हो, हमको मुश्किल लगता है।

इसके बाद जब पत्रकारों ने एक विधायक को रिवॉल्वर लेकर अस्पताल जाने को लेकर कई प्रश्न पूछे तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि हां लहराएंगे रिवॉल्वर। तू लोग मेरा बाप हो क्या, तुम सब मेरा बाप हो क्या? इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को जमकर गालियां दी।

पत्रकारों ने इस दौरान उनसे सवाल किया कि जदयू में विधायक को गाली देना किसने सिखाया, लेकिन कुछ सुरक्षाकर्मी और नेता विधायक को अंदर लेते चले गए। इस दौरान भी विधायक पत्रकारों को गाली देते रहे। बता दें कि कुछ दिन पहले विधायक मंडल एक अस्पताल में अपने हाथ में खुलेआम रिवॉल्वर लेकर चले गए थे, जिसे लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे।

***************************

 

CM केजरीवाल ने BJP पर फिर बोला हमला, कहा- कोई सबूत नहीं, सभी आरोप झूठे

नई दिल्ली 06 Oct, (एजेंसी): दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विपक्षी नेताओं के खिलाफ न केवल झूठे और मनगढ़ंत मामले दर्ज कर रही है, बल्कि उन्हें निशाना भी बना रही है।

उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भी सरकार की आलोचना की और कहा कि शराब घोटाला पूरी तरह से “झूठा” है, क्योंकि उनके पास रत्ती भर भी सबूत नहीं है और सब कुछ निराधार है।

गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”उन्होंने हमारी इतनी जांच की, क्या कुछ पता चला? क्या आपने सुना कि सुप्रीम कोर्ट ने कल (गुरुवार को) क्या कहा, पूरा शराब घोटाला झूठा है, एक पैसे का भी लेन-देन नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा कि जज सबूत मांगते रहे लेकिन उनके पास कोई सबूत नहीं था। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ” कुछ दिनों में शराब घोटाला बंद हो जाएगा और वे कुछ और लेकर आएंगे। वे सिर्फ लोगों को एजेंसियों और जांचों में उलझाए रखना चाहते हैं। वे न तो खुद काम करेंगे और न ही किसी को काम करने देंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में हम देख रहे हैं कि किस तरह से विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उनमें डर पैदा कर उन्हें बीजेपी के पाले में लाने की कोशिश की जा रही है। “यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। सिर्फ नेताओं को ही नहीं बल्कि बिजनेसमैन को भी निशाना बनाया जा रहा है। केजरीवाल ने दावा किया,पांच वर्षों में लगभग 12 से 13 लाख उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्तियों, जिन्होंने भारी निवेश किया और लोगों को रोजगार दिया, ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है और अन्य देशों की नागरिकता ले ली है।”

केजरीवाल ने कहा, उन्होंने अपने पीछे ईडी, आईटी और सीबीआई को भी लगा दिया है। “उन्होंने देश में न केवल राजनीति में,बल्कि व्यापार में भी डर का माहौल बनाया है। डर का ऐसा माहौल देश की प्रगति के लिए अच्छा नहीं है, हम चीन से प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं, लेकिन हम उनसे कैसे प्रतिस्पर्धा करेंगे, क्योंकि वहां हर घर में उद्योग चल रहे हैं। जब आप बड़े उद्योगों को चलने नहीं दे रहे हैं और वे बंद हो रहे हैं और उन्होंने एजेंसियों को अपने पीछे छोड़ दिया है।

अगर हम एजेंसी गेम खेलते रहेंगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा? हमें ऐसे कदम उठाने होंगे, जिससे उद्योग, व्यवसाय प्रगति करें और तभी देश आगे बढ़ेगा।

जब उनसे पूछा गया कि लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने पर आप ने राहुल गांधी के पक्ष में बात की है, जबकि कांग्रेस ने कुछ टिप्पणियों के साथ संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा की है, तो केजरीवाल ने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे समर्थन करते हैं या नहीं।”

कथित शराब घोटाला मामले में आप के कई नेता ईडी और सीबीआई का सामना कर रहे हैं। ईडी ने आप के राज्यसभा सांसद सिंह को उनके आवास पर दिनभर चली तलाशी के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।

*******************************

 

प्रसार भारती कर्मचारियों ने विभागीय भेदभाव के विरोध में किया प्रदर्शन

जालंधर 06 Oct, (एजेंसी): “प्रसार भारती” के कर्मचारियों ने विभागीय “कट-ऑफ-डेट” 05 अक्टूबर 2007 के आधार पर विभाग द्वारा कर्मचारियों में किये जा रहे “भेदभाव” को दूर करने के लिए देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के क्रम में आकाशवाणी जालंधर के मेनगेट पर भी प्रदर्शन किया, जिसमें आकाशवाणी जालंधर एवं गोराया और दूरदर्शन जालंधर के कार्यक्रम, इंजीनियरिंग एवं एडमिन अनुभागों के सभी प्रसार भारती कर्मचारी शामिल हुये। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अपनी माँगों को लेकर आकाशवाणी जालंधर के केंद्राध्यक्षको एक ज्ञापन भी सौंपा।

प्रसार भारती कर्मचारियों की प्रमुख मांगे

1. सभी कर्मचारियों के लिए सीजीएचएस का लाभ
2. एक समान पद पर –एकसमान वेतन
3. कर्मचारियों में भेदभाव किये बिना समय से पदोन्नति
4. ग्रुप इन्श्योरेन्सका लाभ
5. कर्मचारियों की सेवा अवधि में मृत्यु पर उनके परिवार को फैमिली पेंशन
6. नए पेंशन स्कीम (NPS) में एमप्लॉयर द्वारा दिए जाने वाले 14 प्रतिशत अंशदान को तत्काल शुरू करना, तथा,
7. कर्मचारियों में भेदभाव का कारण बनने वाली “कट-ऑफ-डेट” 05 अक्टूबर 2007 को समाप्त करना

आकाशवाणी व दूरदर्शन के कार्यालयों के सामने आजयह देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन राजधानी दिल्ली के अलावामुंबई,कोलकाता,चेन्नई,बेंगलुरू,लखनऊ, चण्डीगढ़, जालंधर, जयपुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना, रांची व शिमला सहित देश के कई अन्य बड़े और छोटे शहरों में किया गया। इस प्रदर्शन का आह्वाहन प्रसार भारती के कार्यक्रम,इंजीनियरिंग व प्रशासनिक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा बनाए गए “संयुक्त मंच” जॉइन्ट एक्शन फोरम फॉर प्रसार भारती एम्प्लॉईस ने किया तथा इस आयोजन की केन्द्र के उच्चाधिकारियों को विधिवत पूर्व सूचना दी । “संयुक्त मंच” ने05 अक्टूबर की तारीख को “काला दिवस” के रूप में भी मनाने की घोषणा की क्योंकि इसी तारीख के बाद चयनित हुए कर्मचारियों के साथ प्रसार भारती भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।

“एसोसिएशन ऑफ प्रसार भारती इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज़” (APBEE) के अध्यक्ष हरि प्रताप गौतम ने कहा, ‘‘प्रसार भारती के कर्मचारियों के इलाज की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।प्रसार भारती से हमारी मांग है कि कर्मचारियों के लिए सीजीएचएस का लाभ, ग्रुप इन्श्योरेन्स, फॅमिली पेंशन, समान पद- समान वेतन व समय से पदोन्नति सहित अन्य लाभ हमें भी दिया जाए।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, प्रसार भारती ने वर्ष 2019 में केंद्र सरकार द्वारा घोषित नए पेंशन स्कीम में एमप्लॉयर द्वारा दिए जाने वाले 14 प्रतिशत अंशदान को अभी तक देना नहीं शुरू किया है, जिसे तत्काल शुरू किया जाए।

प्रदर्शन में भाग ले रहे एक अन्य संगठन “एसोसिएशन ऑफ प्रोग्राम ऑफिसर्स” (APO) के अध्यक्ष मोहन कुमार यादव का आरोप है कि 5 अक्टूबर, 2007के बाद चयनित हुएकर्मचारियों के साथ प्रसार भारती भेदभाव कर रही है। उनका कहना है कि, हमारे साथ शोषण इस तारीख से ही है। इसकी वजह से सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाएं ही नहीं, बल्कि अन्य सुविधाएं भी हमें नहीं मिलती हैं, जैसे एक ही पोस्ट पर दो लोग काम करते हैं, लेकिन उनकी सैलरी बहुत ज़्यादा हैं, हमारी कम।

इस प्रदर्शन में भाग ले रहे एक अन्य संगठन “प्रसार भारती प्रोग्राम एम्प्लॉईस वेलफेयर एसोसिएशन” के अध्यक्ष शिवम शिवहरे ने बताया कि 5 अक्टूबर 2007के पहले चयनित हुए कर्मचारियों का प्रमोशन समय से हो रहा है जबकि इस तारीख के बाद चयनित हुए कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि 5 अक्टूबर, 2007 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की संख्या लगभग2600 हैं।ये तमाम कर्मचारी प्रसार भारती द्वारा किए जा रहे भेदभाव से परेशान हैं।

************************

 

एआईसीटीई और ग्रीस शिक्षा गठबंधन ने शिक्षा में सीमा पार सहयोग का मार्ग खोला

*संयुक्त रिसर्च, प्रशिक्षण, ट्विनिंग प्रोग्राम और विकास पर हुई चर्चा*

*भारत-ग्रीस सहयोग के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र को दिया जाएगा बढ़ावा*

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (एजेंसी)। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) के चेयरमैन प्रोफेसर टी.जी. सीताराम ने दोनों देशों के बीच शैक्षिक गठबंधन को बढ़ावा देने के लिए ग्रीस के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। यह बैठक 4 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी और इसमें संयुक्त अनुसंधान(रिसर्च), प्रशिक्षण, ट्विनिंग प्रोग्राम और विकास सहित सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. टी.जी. सीताराम ने  ग्रीस दूतावास में ग्रीक राजदूत श्री दिमित्रियोस इओन्नौ, ग्रीस दूतावास में मिशन के उप प्रमुख, एलेक्जेंड्रोस बौडोरिस और राजनीतिक-सांस्कृतिक मामलों की प्रथम परामर्शदाता, सुश्री इसमिनी पानागोपोलू के साथ चर्चा का नेतृत्व किया। इस बैठक को दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।

प्रोफेसर सीताराम ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की महत्वता पर जोर दिया और कहा, “हमारा आगामी भविष्य केवल इस समझ पर निर्मित किया जा सकता है कि हम अपनी चुनौतियों और अवसरों को स्वीकार करते हुए सीमा पार सहयोग के माध्यम से उनका सामना कैसे कर सकते हैं। ग्लोबलीकरण के इस युग में, हर शिक्षा संस्थान एक राष्ट्र का निर्माण करता है। वह यह समझता है कि अपनी  आंखें बंद रख  वह सब कुछ सुनने की क्षमता प्रदान नहीं कर सकता। इसलिए  हमने अपनी दृष्टि को बढ़ाने और एक परिदृश्य बनाने का कार्य संभाला है ताकि हम समृद्धि की खेती कर सकें।

राजदूत इओन्नौ ने इस पहल के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की और ग्रीक शिक्षा मंत्रालय को एआईसीटीई के इरादे की सिफारिश करने का आश्वासन दिया। राजनीतिक और सांस्कृतिक परामर्शदाता सुश्री इसमिनी पानागोपोलू ने इस तालमेल और बढ़ावे के लिए एआईसीटीई को संबंधित ग्रीक अधिकारियों के साथ जोड़ने का वादा किया। ग्रीक मिशन के उप प्रमुख श्री एलेक्जेंड्रोस बौडोरिस ने आपसी सीखने के अवसरों के बारे में बात की और कहा, “हम सभी को एक-दूसरे की धारणा और वास्तविकताओं से बहुत कुछ सीखना है।

” उन्होंने “यूरेका- ईयू रिसर्च, एजुकेशन एंड नॉलेज एलायंस” नामक एक मंच बनाने के प्रयासों के लिए हेलेनिक इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमी की भी सराहना की। बैठक का आयोजन हेलेनिक इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमी द्वारा किया गया था और माननीय कमिश्नर अटैचे, योगी कोचर ने प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान के लिए एक स्कॉलरशिप की घोषणा की जो  “YOL” नामक शीर्षक से जाने जाने वाले हैप्पीनेस कार्यक्रम को अपनाता है।

हेलेनिक चैंबर के सामान्य कानूनी सलाहकार अटैचे, हवनेश चावला ने दोहराया कि वह द्विपक्षीय वाणिज्यिक और कानूनी रूपरेखा को ध्यान में रखते हुए एक समग्र वायरफ्रेम बनाने की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित करेंगे।

**************************

 

जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए सुरजेवाला; BJP पर बोला हमला, कहा- मोदी ने CM के नाम और काम से कर लिया किनारा

राजगढ़ 06 Oct, (एजेंसी) । मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का देर रात समापन हुआ। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह राघौगढ़, विधायक जयवर्धन सिंह, चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के नाम और काम दोनों से किनारा कर लिया है। मध्य प्रदेश की बदहाली का सर्टिफिकेट दिया है।

नरसिंहगढ़ में आम सभा को संबोधित करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 15 दिनों से ज्यादा मध्य प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा चाली है। इस दौरान मजदूर, किसान, युवा, बेरोजगार तमाम लोगों से इस यात्रा के माध्यम से मिलना हुआ।

मोदी ने मध्यप्रदेश की बदहाली का सर्टिफिकेट दिया

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मध्यप्रदेश की बदहाली का सर्टिफिकेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मुख्यमंत्री के नाम और काम दोनों से किनारा करके दिया है। कहीं केंद्रीय मंत्रियों को जबरन चुनाव लड़वाया जा रहा है। जबकि केंद्रीय मंत्री चुनाव नहीं लड़ना चाहते। क्योंकि उन्हें हार का डर सतह रहा है। उन्होंने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं क्योंकि उन्हें हार दिखाई दे रही है।

उज्जैन दुष्कर्म मामले पर बोले सुरजेवाला

सुरजेवाला ने उज्जैन मे 12 साल की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म को गैंगरेप बताते हुए कहा कि इस सरकार में हर 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 8 दुष्कर्म होते हैं। ओंकारेश्वर में 9 साल की मासूम के साथ 12 घंटे तक बलात्कार होता रहा और सरकार उत्सव मनाती रही। उज्जैन में 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप हुआ। इसमें कई लोगों ने अपनी हवस मिटाई। पर मामले में अब तक कुछ नहीं हुआ।

केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव लड़ने पर बोले सुरजेवाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवराज सिंह के नाम और काम दोनों से किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा सीएम शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया इन केंद्रीय मंत्रियों को खुद के साथ डुबाना चाहते हैं। इसलिए इन्हें चुनाव लड़वाया जा रहा हैं। बीजेपी कांग्रेस की नकल कर रही है, लेकिन नकल में अकल की जरूरत होती है। कांग्रेस की सरकार बनती है तो ग्वालियर चंबल को सबसे ज्यादा विकसित किया जाएगा सबसे ज्यादा उद्योग लगाए जाएंगे।

कांग्रेस सरकार बनी तो एमपी में ऑफलाइन होगी परीक्षाएं

राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिकाऊ कहते हुए कहा, यह धनबल की सरकार है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को खरीद कर यह सरकार बनाई गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जमीन खिसक रही है, इसलिए लाडली बहना याद आ गई। पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला किया गया भाजपा के लोगों को 15 लाख रुपए लेकर पटवारी बना दिया गया। अगर कांग्रेस की सरकार आई तो ऑनलाइन परीक्षा बंद की जाएगी और ऑफलाइन परीक्षा की जाएगी।

*****************************