‘डायरेक्ट एक्शन डे’ का मुहूर्त सम्पन्न

29.07.2023  –   चौरे सिनेमा के बैनर तले बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक सचिन्द्र शर्मा के निर्देशन में बननेवाली फिल्म ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ का मुहूर्त पिछले दिनों भोपाल स्थित कोर्टयार्ड मैरियट के प्रेक्षागृह में कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। फिल्म की कहानी देश की आजादी से ठीक एक साल पहले कोलकाता (बंगाल) में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ पर आधारित है।

Auspicious time of 'Direct Action Day' completed

बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनने वाली इस फिल्म के निर्माता जितेंद्र चौरे, कमलेश श्रीवास्तव और सह निर्माता हेमन्त गौर हैं।अखिलेश शर्मा अमोली द्वारा आजादी के पूर्व की ऐतिहासिक घटना के संबंध काफी रिसर्च के बाद जितेंद्र चौरे ने कहानी को अंजाम दिया है जिसकी पटकथा और संवाद सचिंद्र शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं तनुज विरवानी…, और साथ में गोविंद नामदेव, सुहासिनी मुले, आरिफ जकारिया, पंकज बेरी, गरिमा शर्मा, अजय सिंह पृथ्वी जुत्सी, दिव्या शर्मा, सुंदरम भारद्वाज और अंकुर त्यागी आदि भी स्क्रीन पर स्थानीय कलाकारों के साथ अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।

अन्य कास्ट एंड क्रेडिट्स का चयन जारी है। मध्यप्रदेश में बंगाल की धरती से जुड़े लोगों का अच्छा खासा प्रभाव रहा है इसलिए विकसित परिवेश और मध्यप्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए सितंबर माह में इस फिल्म की शूटिंग भोपाल के निकटवर्ती इलाकों शुरू की जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************

 

सहारा जमाकर्ताओं को पहले भुगतान में कितना पैसा मिलेगा? निवेशक एक बार में कितनी राशि निकाल सकते हैं?

नई दिल्ली ,29 जुलाई (एजेंसी)। सहारा ग्रुप्स में निवेश करने वाले निवेशकों को अब पैसा मिलने वाला है। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया है। निवेशकों को 5,000 करोड़ रुपये वापस देने की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। 5,000 करोड़ रुपये के भुगतान के बाद बाकी बचे निवेशक सुप्रीम कोर्ट में दोबारा अपील देंगे। सहारा के कई निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि उनको पहले भुगतान में कितनी राशि मिलेगी? इसी के साथ सहारा रिफंड पोर्टल कैसे काम करता है? आइए,इन सवालों का जवाब जानते हैं।

निवेशक को कितना पैसा मिलेगा?

प्रेस सूचना ब्यूरो के एक प्रेस रिलीज के मुताबिक जिन भी निवेशक ने 10,000 रुपये या उससे ज्यादा राशि निवेश की है उनको पहले भुगतान में 10,000 रुपये दिया जाएगा। आपको बता दें कि 1 करोड़ से ज्यादा निवेशक ने 10,000 रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। ऑनलाइन आवेदन देने के लिए पोर्टल पर चारों सोसायटियों का पूरा डाटा मौजूद है।
निवेशक के पास ये दस्तावेज जरूरी है

मेंबरशिप नंबर

डिपॉजिट अकाउंट नंबर

आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर

पैन कार्ड (50,000 रुपये से ज्यादा राशि के क्लेम के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है)

सहारा रिफंड पोर्टल कैसे काम करता है?

सरकार द्वारा लॉन्च किया गया सहारा रिफंड पोर्टल की प्रक्रिया पर आवेदक को इन शर्तों को पालन करना होता। आवेदक के पास बैंक और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। आवेदक जब भी आवेदन करता है तो उसके 45 दिन के बाद आवेदक के बैंक अकाउंट में पैसे आ जाएंगे। जमाकर्ताओं के पहचान की गारंटी के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। आवेदक द्वारा आवेदन के समय दिए गए दस्तावेजों को सोसायटी द्वारा नियुक्त ऑडिटर और ओएसडी के द्वारा वेरीफाई किया जाएगा।

*******************************

 

एलआईसी ने लॉन्च की नई जीवन किरण पॉलिसी

नई दिल्ली ,29 जुलाई (एजेंसी)। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक नई पॉलिसी लॉन्च करने की घोषणा की है। इस पॉलिसी का नाम है जीवन किरण।

यह पॉलिसी एक नई गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी वाली जीवन बीमा पॉलिसी है जो मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारकों को उनके द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम को वापस लौटा देती है। इस पॉलिसी को 18-65 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है।

प्रीमियम में नहीं होगा यह शामिल

जीवन किरण पॉलिसी में यदि पॉलिसीधारक मैच्योरिटी तक जीवित रहता है तो उसे पॉलिसी के तहत भुगतान किया गया कुल प्रीमियम वापस मिल जाएगा लेकिन इस प्रीमियम में कोई अतिरिक्त प्रीमियम, राइडर प्रीमियम या भुगतान किया गया टैक्स शामिल नहीं होगा।

मृत्यु के बाद आश्रितों को मिलेगी इतनी राशि

जीवन किरण पॉलिसी अवधि के दौरान यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो इस मामले में, मूल बीमा राशि, वार्षिक प्रीमियम के सात गुना के बराबर राशि या तब तक भुगतान किए गए कुल प्रीमियम का 105 प्रतिशत, जो भी अधिक हो, पॉलिसीधारक के आश्रितों को सौंपी जाती है।

एकल प्रीमियम प्लान के मामले में, नामांकित व्यक्तियों को मूल बीमा राशि या एकल प्रीमियम का 125 प्रतिशत, जो भी अधिक हो, प्राप्त होगा।

कितनी है मैच्योरिटी अवधि?

पॉलिसीधारकों के पास क्रमबद्ध तरीके से पांच साल की अवधि में परिपक्वता लाभ प्राप्त करने का विकल्प होता है। इसमें अपने नामांकित व्यक्तियों को देय मृत्यु लाभ के लिए भी पॉलिसीधारक विकल्प चुन सकते हैं।

पॉलिसी के तहत न्यूनतम बीमा राशि, जो 10-40 वर्षों की अवधि के साथ आती है, 15 लाख रुपये है। नियमित प्रीमियम विकल्प के तहत न्यूनतम किस्त 3,000 रुपये और एकल प्रीमियम संस्करण के तहत 30,000 रुपये है।

मिलता है राइडर एड करने का विकल्प

धूम्रपान करने वालों और धूम्रपान न करने वालों के लिए प्रीमियम अलग-अलग होती है जिसमें धूम्रपान करने वालों के लिए ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना होता है।

पॉलिसी दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता लाभ राइडर और दुर्घटना लाभ राइडर जैसे दो वैकल्पिक कवर के साथ आती है जो आधार पॉलिसी द्वारा प्रदान की जाने वाली बुनियादी सुरक्षा को मजबूत करती है।

******************************

 

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, नेशनल हाईवे 5 बंद, लोगों ने वाहनों में गुजारी रात, भूस्खलन से 466 सडक़ें बंद

शिमला 29 Jully (एजेंसी) : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग 5 रामपुर के ब्रौनी खड्ड में भूस्खलन से फिर बंद हो गया है। इससे किन्नौर जिले व सीमावर्ती क्षेत्रों का अन्य भागों से सडक़ संपर्क कट गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगुलसरी के पास गुरुवार को मार्ग अवरुद्ध हुआ है। मार्ग को बहाल करने के लिए एनएच (5) प्राधिकरण ने मशीन लगाई है। लेकिन भारी बारिश व पत्थरों के गिरने से मार्ग बहाल नहीं हो पाया। अवरुद्ध मार्ग के दोनों तरफ फंसे लोगों को वाहन में ही रात गुजारनी पड़ रही है। वहीं, शुक्रवार सुबह जैसे ही निगुलसरी मार्ग बहाल हुआ।

अचानक चौरा के समीप भारी चट्टान गिरने से एनएच 5 पुन: अवरुद्ध हो गया है। बधाल, ज्यूरी, निगुलसरी आदि स्थानों में फंसे वाहन व यात्रियों को एक बार पुन: मायूस होना पड़ा। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद एनएच 5 जगह-जगह से अवरुद्ध हो रहा है। कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि मार्ग बहाली के लिए मशीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सडक़ को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह ककस्थल वांगतू नेशनल हाईवे के साथ लगते मकान पर अचानक पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से कमरें व छत को नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि एक पालतू कुत्ते के पत्थर की चपेट में आने से मरने की सूचना मिली है। मौके पर थाना की टीम पहुच गई है। इसके इलावा चंडीगढ़-मनाली एनएच मंडी के पुल घाट के पास चट्टानें गिरने से करीब डेढ़ घंटे बंद रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मुंछाड़ा पंचायत के कोटसारी गांव में भूस्खलन से तीन घरों में दरारें आ गईं हैं। इससे तीन परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावित लोगों को लाखों रुपये का सामान खुले आसमान के नीचे रखना पड़ रहा है। उधर, किन्नौर के नाथपा गांव की पहाड़ी से पिछले चार दिनों से लगातार चट्टानें गिर रही हैं।

गुरुवार शाम भी यहां पहाड़ी से बड़ी मात्रा में भूस्खलन होने से गांव को खतरा पैदा हो गया है। इसके बाद नाले के साथ मौजूद गांव के चार घरों को खाली करवा दिया गया है। भूस्खलन से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि भूस्खलन से 466 सडक़ें यातायात के लिए ठप्प थीं। शिमला जिले से सबसे ज्यादा 220 और कुल्लू में 115 सडक़ें बंद हैं। वहीं, राज्य में 552 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। इसी तरह 204 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित चल रही हैं। शिमला, कुल्लू व मंडी में सबसे ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं।

हिमाचल में हुए मानसून जून से 27 जुलाई तक प्रदेश में 5491.99 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। कोई 183 लोगों की जान गई है जबकि 206 लोग जख्मी हुए हैं। बाढ़ से 687 मकान ढह गए, जबकि 7029 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान भूस्खलन की 68 और अचानक बाढ़ की 51 घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मैदानी एवं मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन अगस्त तक राज्य में मौसम खराब रहेगा। लोगों व सैलानियों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के किनारों पर न जाएं। साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की यात्रा करने से बचें।

******************************

 

PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगे NCP सुप्रीमो शरद पवार, INDIA गठबंधन के नेताओं में मचा हड़कंप

नई दिल्ली 29 Jully (Rns): इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायन्स यानि इंडिया की तीसरी बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में होने वाली है। लेकिन उससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार 1 अगस्त को पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने वाले हैं। इस पर ब्लॉक के कुछ नेताओं ने चिंता जताई है।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने उस समारोह में पवार के मुख्य अतिथि होने पर चिंता जताई, जिसमें मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। सूत्र ने कहा कि ऐसे सुझाव आये कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एनसीपी नेता से बात कर उनसे समारोह में शामिल नहीं होने का अनुरोध कर सकते हैं।

सूत्र ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के कुछ नेताओं को लगा कि जब समान विचारधारा वाले विपक्षी दल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, तो प्रधानमंत्री के साथ पवार का मंच साझा करने से बुरा प्रभाव पड़ेगा। सूत्र ने कहा कि मोदी के साथ मंच साझा कर पवार इंडिया ब्लॉक की छवि को नुकसान पहुंचाएंगे, जिसे बनाने में बहुत प्रयास करना पड़ा है और इससे लोगों के बीच एक गलत संदेश भी जाएगा। उनका कहना है कि पीएम मोदी ने ईस्ट इंडिया कंपनी की तुलना आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से की है।

एनसीपी प्रमुख को तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पवार मोदी को पुरस्कार सौंपेंगे। इस बीच, इंडिया की तीसरी बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में होगी और शिवसेना (यूबीटी) और पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी इसकी मेजबानी करेगी।

*************************

 

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ताजिया में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत; 9 की हालत गंभीर

बोकारो 29 Jully (एजेंसी): बोकारो जिला के बेरमो में मुहर्रम का जुलूस मातम में बदल गया। खेतको में ताजिया 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल है। जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई। सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं लोगों ने अस्पताल में एम्बुलेंस न होने और बद इंतजामी को लेकर काफी हंगामा किया। हालांकि बाद में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।

*****************************

 

हनी ट्रैप में फंसा DRDO का वरिष्ठ साइंटिस्ट, PAK महिला जासूस को ब्रह्मोस की रिपोर्ट दिखाने का दावा

पुणे 29 Jully (एजेंसी): रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का एक साइंटिस्ट पाकिस्तान की एक महिला जासूस के जाल में फंसकर हनी ट्रैप का शिकार हो गया। हनी ट्रैप के शिकार साइंटिस्ट ने उक्त पाकिस्तान महिला जासूस को देश की खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना पर खुफिया रिपोर्ट दिखाने का वादा किया था।

इसका खुलासा महाराष्ट्र के आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) की जांच में हुआ है। ATS ने जांच में बताया कि वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर ने व्हाट्सएप चैट में कहा था कि ब्रह्मोस मिसाइल की बहुत खुफिया रिपोर्ट वह एक पाकिस्तानी महिला जासूस को दिखाएंगे। पाकिस्तानी महिला जासूस ने वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर से निजी मुलाकात के दौरान खुद को जारा दासगुप्ता के तौर पर पेश किया था।

बता दें कि हनी ट्रैप के संदिग्ध मामले में डीआरडीओ के अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (इंजीनियर्स) या (DRDO R&D-E) प्रयोगशाला के प्रमुख प्रदीप कुरुलकर को तीन मई को एटीएस ने जासूसी और पाकिस्तान की महिला जासूस के साथ संपर्क रखने पर गिरफ्तार किया था। पाकिस्तानी महिला जासूस भी इस मामले में वांछित आरोपी है।

**************************

 

दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री

नई दिल्ली 29 Jully (Rns): भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री कम है।

मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

************************

 

राष्ट्रपति मुर्मू आठ अगस्त को पुडुचेरी में श्री अरबिंदो जयंती समारोह में होंगी शामिल

पुडुचेरी 29 Jully (एजेंसी): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 अगस्त को श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 8 अगस्त को ऑरोविले इंटरनेशनल टाउनशिप का दौरा करेंगी और ‘चेतना के शहर में सुपरमाइंड की आकांक्षा’ विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

ऑरोविले इंटरनेशनल फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन भी बैठक में भाग लेंगे।

ऑरोविले फाउंडेशन बच्चों और युवाओं के लिए निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित करेगा। इसके अलावा, जयंती समारोह के हिस्से के रूप में जी20 और वाई29 अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

******************************

 

टाइगर स्टेट होने पर गर्व : शिवराज

भोपाल 29 Jully (एजेंसी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विश्व बाघ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के ‘टाइगर स्टेट’ होने पर हमें गर्व है।

श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश के ‘टाइगर स्टेट’ होने पर हमें गर्व है। बाघों के संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिये हम और श्रेष्ठतम कार्य करें, ताकि टाइगर स्टेट का गौरव आगे भी हमारे पास रहे।

************************

 

सिद्दारमैया के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट करने वाली भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, मिली जमानत

बेंगलुरु 29 Jully (एजेंसी): मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के परिवार के खिलाफ कथित अपमानजनक ट्वीट के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में शहर की एक अदालत ने उसे जमानत दे दी। कुछ दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता एचएस शकुंतला ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पूछा था कि क्या वह कॉलेज के वॉशरूम के अंदर छात्राओं के फिल्मांकन को महज बच्चों का खेल कहेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता शंकुथला ने सिद्धारमैया को टैग करते हुए ट्वीट किया, “कांग्रेस के मुताबिक कॉलेज के वॉशरूम के अंदर छात्राओं की वीडियोग्राफी करना महज बच्चों का खेल है। क्या मुख्यमंत्री इसे बच्चों का खेल कहेंगे, अगर उनकी बहू या पत्नी इसकी शिकार हुई हों।” इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उडुपी में कथित तौर पर मामले को दबाने के लिए राज्य सरकार को घेरते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक भाजपा ने झूठे मामले दर्ज करने और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए कांग्रेस सरकार की आलोचना की।

इस बीच, उडुपी में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अदालत ने शुक्रवार को काडेकर में नेत्र ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ अलाइड हेल्थ साइंसेज की तीन महिला छात्रों को अग्रिम जमानत दे दी, जिन पर वॉशरूम में अपने कॉलेज के साथी का ताक-झांक वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है। कॉलेज प्रबंधन के सदस्यों ने भी अग्रिम जमानत ली है।
पुलिस ने 25 जुलाई को ऑप्टोमेट्री में डिप्लोमा के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

****************************

 

अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस की निजी बस से आमने-सामने टक्कर, 6 लोगों की मौत- 21 घायल

महाराष्ट्र 29 Jully (Rns): महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह दो निजी बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 21 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह दुर्घटना मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई। हादसे का शिकार हुई बसों में से एक बस अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार नासिक की ओर जा रही बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। बता दें कि मरने वालों में अमरनाथ से लौट रही बस का ड्राइवर भी शामिल है। हाईवे पुलिस के मुताबिक बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।

****************************

 

Insta पर प्यार, लड़के से मिलने पाकिस्तान जा रही थी एक और लड़की; जयपुर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

नई दिल्ली 29 Jully (एजेंसी): सोशल मीडिया और पबजी जैसे गेम पर किस कदर ब्रेनवॉश किया जा रहा है, इसका एक और उदाहरण जयपुर में देखने को मिला। सीमा हैदर के बाद अंजू नाम की एक महिला फेसबुक लवर से शादी करने पाकिस्तान पहुंच गई। इस बीच एक ताजा मामला जयपुर से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर एक लड़की को लाहौर के लड़के से दोस्ती हो जाती है और फिर वो उसका प्यार पाने के लिए पाकिस्तान जा रही थी, जिसे जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। जब इस लड़की से सवाल पूछे गए, तो उसके जवाब को सुनकर सिक्योरिटी हैरान रह गई।

जयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर लड़की ने पाकिस्तान का टिकट मांगा, जिसके बाद सभी सन्न रह गए। उसकी उम्र देखकर वहां मौजूद टिकट मास्टर और सिक्योरिटी ने सोचा कि ये मजाक कर रही है। मगर उसने जो कहानी बनाई, उससे ये समझ आ गया कि उसका ब्रेनवॉश हुआ है। इस लड़की को पाकिस्तानी लड़के ने इस बात की ट्रेनिंग दी थी कि एयरपोर्ट पर उसे कैसे बात करनी है। जब शुरुआती सवाल हुआ तो लड़की ने बहाने में कहा कि ‘वह तीन साल पहले इस्लामाबाद से भारत आई थी। अपनी बुआ के साथ उसी के घर रहती थी। उसका बुआ से झगड़ा हो गया है, जिसकी वजह से वो वापस पाकिस्तान जाना चाहती है।’

नाबालिग का ये बहाना सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। जब पड़ताल की गई तो ये बात सामने आई कि वह लड़की राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर की रहने वाली है। दावा ये भी किया जा रहा है कि वो एक फौजी की बेटी है। लड़की के मोबाइल फोन से ये खुलासा हुआ है कि वो लाहौर के एक लड़के के संपर्क में थी। करीब एक साल से वो उस लड़के से पाकिस्तानी लड़के से बात कर रही है। ब्रेनवॉश के इस खुलासे के बाद पुलिस इस रैकेट की गहराई से जांच कर रही है।

***************************

 

INDIA गठबंधन के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के लिए रवाना, जमीनी स्थिति का करेंगे आकलन

नई दिल्ली 29 Jully (एजेंसी): भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) के 16 दलों के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को हिंसा प्रभावित राज्य में जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुआ।

प्रस्थान से पहले मीडिया से बात करते हुए, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हम मणिपुर जा रहे हैं और हम दो समूहों में विभाजित होंगे और राहत शिविरों का दौरा करेंगे। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे हमें न रोकें। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लौटनी चाहिए।

चौधरी ने कहा, सरकार को वहां शांति बहाल करने की कोशिश करनी चाहिए, जो हमारा मकसद है।” उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्य मुद्दा जातीय झड़पें हैं, न कि कानून-व्यवस्था। उन्होंने कहा, यह जातीय संघर्ष है, जिसके बारे में पूरी दुनिया बात कर रही है और सरकार को इसे कानून-व्यवस्था के मुद्दे से तुलना करके इस मुद्दे को भटकाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मणिपुर में स्थिति की गंभीरता को सरकार द्वारा नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर राजनीति न करने का भी आग्रह किया।

“अभी तक प्रधानमंत्री ने मणिपुर जाने की कोशिश भी नहीं की है। आज विपक्ष के झटके के बाद केंद्र की नींद खुली है। प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा, मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई है, लेकिन किसी कारण से प्रधानमंत्री इसे नहीं देख सकते।

************************

 

तमिलनाडु में पटाखा गोदाम में विस्फोट, पांच की मौत

चेन्नई 29 Jully (एजेंसी): तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को एक पटाखा गोदाम में विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में पांच और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है, अग्निशमन और बचाव सेवाएं जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

कृष्णागिरि पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से पुष्टि की कि बचाव अभियान जारी है और पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा यूनिट में विस्फोट में दो महिला मजदूरों की जान चली गई।

************************

 

तृणमूल कांग्रेस के निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या

कोलकाता 29 Jully (एजेंसी): पश्चिम बंगाल में चुनाव संबंधी हिंसा की कड़ी में दक्षिण परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई है। घटना शुक्रवार देर रात मगराहाट में हुई और मृतक की पहचान मोइमुर घरामी के रूप में हुई है।

इसके साथ, राज्य में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों से जुड़ी हिंसा में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

हमले के दौरान, घरामी के करीबी सहयोगी सहजन मोल्ला को गोली मार दी, जिसका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस बीच, हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इलाके के स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घरामी जब घर लौट रहा था तो अचानक अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने उसे घेर लिया।

घरामी पर पहले धारदार हथियार से वार किया गया और फिर करीब से गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसे बचाने दौड़े मोल्ला को भी हमलावरों ने गोली मार दी।

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मितुन डे के नेतृत्व में डायमंड हार्बर जिला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

डे ने कहा, ”मृतक दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट (पूर्व) ब्लॉक के अर्जुनपुर से निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य था। हाल ही में उनका कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों से झगड़ा हो गया था। हत्या शायद उसी के संदर्भ में की गई है।”

*************************

 

मनोज बाजपेयी की साइलेंस के सीक्वल का ऐलान, फिल्म की शूटिंग शुरू

29.07.2023 (एजेंसी)  – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म साइलेंस के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार आखिरकार अब खत्म होगा। एक्टर एक बार फिर एसीपी अविनाश की भूमिका में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

निर्माताओं ने साइलेंस 2 का ऐलान कर दिया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।पहले पार्ट में, एसीपी अविनाश के किरदार में मनोज बाजपेयी एक हाई-प्रोफाइल महिला की रहस्यमय हत्या की जांच करते हैं।

इस दौरान उनके सामने धोखे, झूठ और छिपी सच्चाइयों का पता चलता है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, सस्पेंस भी बढ़ता जाता है।फिल्म में मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई और अर्जुन माथुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें साहिल वैद, वकवेर, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहिला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक जैसे कलाकारग भी नजर आए।साइलेंस के दूसरे पार्ट को लेकर एक्टर मनोज वाजपेयी ने कहा, मैं दर्शकों के लिए साइलेंस का दूसरा पार्ट लाने के लिए रोमांचित और उत्साहित हूं।

इस भूमिका के लिए मुझे जो प्यार और सराहना मिली, वह वास्तव में जबरदस्त है और यह मुझे इस नए प्रोजेक्ट में भी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करती है। एक्टर ने कहा कि वह हमेशा खुद को चुनौती देना और अलग-अलग किरदारों को निभाना पसंद करते हैं।उन्होंने कहा, एसीपी अविनाश की यात्रा यादगार यात्रा रही है।

मैं जी5, जी स्टूडियोज और निर्देशक अबान देवहंस के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को जारी रखने के लिए बेहद आभारी हूं। मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस रोमांचक नई फिल्म का आनंद लेंगे, क्योंकि यह रहस्य की दुनिया में ले जाती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर की हाल ही में सिर्फ एक बंदा काफी है है, रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने वकील पीसी सोलंकी की भूमिका निभाई है। उनकी झोली में डिस्पैच प्रोजेक्ट है।

**************************

 

विपुल अमृतलाल शाह की कमांडो का टीजर जारी, अदा शर्मा का भी दिखा धांसू अवतार

29.07.2023 (एजेंसी)  – बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता विपुल अमृतलाल शाह मौजूदा वक्त में अपनी आगामी वेब सीरीज कमांडो को लेकर सुर्खियों में हैं। अब निर्माताओं ने कमांडो का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें जबरदस्त ट्वविस्ट देखने को मिल रहा है। कमांडो का टीजर एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है।इसमें विद्युत जामवाल की जगह प्रेम परीजा दमदार एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं द केरल स्टोरी फेम अदा शर्मा भी एक्शन करती दिखाई दे रही हैं।कमांडो का प्रीमियर डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा।

हालांकि, अभी निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख का ऐलान नहीं किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ट्विटर पर कमांडो का टीजर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हमारे नए कमांडो के साथ एक्शन, रोमांच और रोमांच का अनावरण।इस सीरीज के जरिए प्रेम ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।इसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले जबरदस्त स्टंट का मिश्रण है। 46 सेकंड लंबे टीजऱ की शुरुआत बर्फ से ढके पहाड़ों के एक खूबसूरत जगह से होती है।

इसमें अदा को एक्शन और फाइट सीक्वेंस करते हुए भी देखा जा सकता है।नई सीरीज के बारे में बात करते हुए विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, कमांडो एक बहादुरी, देशभक्ति और भाईचारे की यात्रा की कहानी है। पावर-पैक एक्शन और ड्रामा निश्चित रूप से दर्शकों को बांधे रखेगा। कमांडो की भूमिका के लिए प्रेम को शामिल करना हमारे लिए एक अविश्वसनीय यात्रा रही। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और किरदार में आसानी से ढल जाते हैं।

सीरीज में वैभव तत्ववादी, श्रेया सिंह चौधरी, अमित सियाल, तिग्मांशु धूलिया, मुकेश छाबड़ा और इश्तेयाक खान भी हैं।कमांडो फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 में कमांडो: ए वन मैन आर्मी से हुई थी, जिसमें विद्युत जामवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ वर्षों में, यह फ्रैंचाइज़ी एक्शन शैली के शौकीनों की पसंदीदा बन गई है।

सीरीज का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। यह जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।वो बाटला हाउस और सत्यमेव जयते 2 में एक सहायक निर्देशक के रुप में काम कर चुके हैं।

*************************

 

गदर 2 का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात: सिमरत कौर

29.07.2023 (एजेंसी)  –  दक्षिण में बड़े पैमाने पर काम कर चुकी नवोदित अभिनेत्री सिमरत कौर गदर 2 से अपनी शुरुआत कर रही हैं, उनका कहना है कि वह उन सितारों के साथ खड़े होने के लिए भाग्यशाली महसूस करती हैं जिन्हें उन्होंने दूर से देखा है।सिमरत कौर मुंबई में गदर-2 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बातचीत कर रही थीं।

सिमरत कौर, जो गदर 2 में चरणजीत उर्फ जीते की प्रेमिका मुकसान की भूमिका निभाती नजर आएंगी।अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए सिमरत ने कहा, यह मेरी पहली फिल्म है, फिल्म भी है और स्टेज पर भी हूं। मैं यहां सबके साथ खड़ी हूं, मुझे लगता है कि मैं सबसे भाग्यशाली लड़की हूं, क्योंकि जिन लोगों को मैंने दूर से स्क्रीन पर देखा था, आज मैं उनके साथ इस मंच पर खड़ी हूं, सनी देओल और अमीषा पटेल, मैं बस हूं परमानंद. ऐसा करने के लिए ब्रह्मांड, धन्यवाद।

अनिल शर्मा के साथ अपनी पहली फिल्म करते हुए, मुझे नहीं लगता कि इस समय मुझसे ज्यादा भाग्यशाली कोई लड़की है। मैं गदर – 2 के साथ अपनी शुरुआत कर रही हूं, मैं बस ब्रह्मांड को धन्यवाद देती हूं, मैं अभी बहुत घबराई हुई हूं, मुझे नहीं लगता कि मैं अब और बात कर सकती हूं सिमरत ने कहा।

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और शक्तिमान तलवार द्वारा लिखित, गदर 2 2001 की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा की अगली कड़ी है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा हैं; सभी पहली फिल्म से अपनी भूमिकाएं दोहरा रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज़ होने वाली है।

**********************

 

रिवीलिंग डीपनेक आउटफिट में नेहा मलिका ने फ्लॉन्ट किया क्लीवेज, बोल्ड अदाएं देख फैंस के छूटे पसीने

29.07.2023 (एजेंसी)  –  भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक आए दिन अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को अपने हुस्न का दीदार करवाती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस देखकर फैंस का दिल मचल गया है।

साथ ही फैंस उनके लुक को देखकर तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस नेहा मलिक हमेशा अपनी बोल्डनेस और स्टाइलिश फैशन सेंस से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर लोगों को अपनी ओर अट्रेक्ट कर लिया है।

इन तस्वीरों में उनकी सेक्सी अदाएं देखकर फैंस एक बार फिर से अपना दिल हार गए हैं। नेहा मलिक ने अपने इस फोटोशूट के दौरान फ्लोरल लुक में पर्पल और व्हाइट कलर का डीपनेक आउटफिट पहना हुआ है। एक्ट्रेस अपने इस लुक में बेहद ही खूबसूरत और हॉट दिखाई दे रही हैं। साथ ही उनके इस लुक को देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो अक्सर चर्चाओं में आ जाती हैं।

हर बार की तरह इस बार फिर एक्ट्रेस नेहा मलिक अपनी इन फोटोज में और भी ज्यादा सिजलिंग हॉट लग रही हैं। नेहा मलिक अपनी इन फोटोज में एक से बढ़कर एक पोज देते किलर अंदाज में गॉर्डन में फोटोज क्लिक करवा रही हैं।

******************************

 

राजश्री की फिल्म ‘दोनों’ में इश्क लड़ाते दिखेंगे राजवीर देओल और पलोमा 

29.07.2023  –  राजश्री प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की 59वीं फिल्म ‘दोनों’ जियो स्टूडियोज के सहयोग से एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।अवनीश एस बड़जात्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्वप्निल प्रेम कहानी पर आधारित है, जो सेल्फ लव के शहरी संघर्षों पर सवाल उठाती है।

इस फिल्म के लिए पलोमा और राजवीर देओल से बेहतर कास्टिंग नहीं हो सकती थी। जैसे ही इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ, दर्शक मेघना के रूप में पलोमा की खूबसूरती से काफी आकर्षित हुए हैं और राजवीर देओल के चार्म ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

ऑन स्क्रीन इन दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक होगी। राजश्री प्रोडक्शंस की विरासत को सार्थकता के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर लेखक व निर्देशक अवनीश एस बड़जात्या मेगा ब्लॉकबस्टर प्रेम रतन धन पायो (2015) में सहायक निर्देशक और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ऊँचाई (2022) में एसोसिएट डायरेक्टर थे।

कमल कुमार बड़जात्या, स्व राजकुमार बड़जात्या और अजीत कुमार बड़जात्या ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म के लिए क्रिएटिव प्रोडक्शन का नेतृत्व सूरज आर.बड़जात्या कर रहे हैं।

राजश्री प्रोडक्शंस की 75 साल की परम्परा को आगे बढ़ते हुए निर्देशक अवनीश बड़जात्या एक दिल को छू जानेवाली फिल्म ले कर आ रहे हैं जो दर्शकों से निश्चितरूप से कनेक्ट करेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आप आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।

*लकी रंग – ब्लू

*लकी नंबर – 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आपकी रुचि अध्यात्मि में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवारवालों के साथ करेंगे।

*लकी रंग – सफेद

*लकी नंबर – 9

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाएं रखेंगे। आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं, आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।

*लकी रंग – ऑरेंज

*लकी नंबर – 3

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।

*लकी रंग – मैरून

*लकी नंबर – 8

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी।

*लकी रंग – हरा

*लकी नंबर – 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा हैं, अपनी खाने में सीजनल फ्रूट शामिल करें।

*लकी रंग – पीला

*लकी नंबर – 7

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।

*लकी रंग – गुलाबी

*लकी नंबर – 5

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें। किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आसपास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।

*लकी रंग – ब्राउन

*लकी नंबर – 1

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए।

*लकी रंग – लाल

*लकी नंबर – 4

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी।

*लकी रंग – सिल्वर

*लकी नंबर – 8

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

*लकी रंग – लाल

*लकी नंबर – 3

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

*लकी रंग – गोल्डन

*लकी नंबर – 7

***********************

 

एयर एशिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का होगा विलय, डीजीसीए ने दी मंजूरी

नई दिल्ली ,28 जुलाई (एजेंसी) । नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने किफायती विमान सेवा कंपनी एआईएक्स कनेक्ट (पहले एयरएशिया इंडिया) के एयर इंडिया एक्सप्रेस में विलय की टाटा समूह की पहल को हरी झंडी दे दी। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। यह टाटा समूह की दोनों एयरलाइंस के नियोजित कानूनी विलय से पहले एक महत्वपूर्ण कदम है।

एयरलाइन ने कहा, एयरलाइन को अब ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ ब्रांडिंग के तहत अपनी उड़ानें संचालित करने के लिए विनियामक मंजूरी मिल गई है। यह विकास दोनों एयरलाइनों में ग्राहक संपर्क बिंदुओं, उत्पादों और सेवाओं के सामंजस्य समेत एकीकरण प्रयासों की महत्वपूर्ण तेजी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि नियामक की मंजूरी एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड (एआईएक्सएल) और एआईएक्स कनेक्ट (एआईएक्ससी) दोनों कंपनियों की उड़ानों को निर्धारित कानूनी विलय से पहले एक सामान्य ब्रांड नाम ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ के तहत विपणन, वितरण और संचालित करने की अनुमति देती है।

इसमें कहा है कि अगले कुछ महीनों में एक एकीकृत और नवीनीकृत ब्रांड के तहत उपभोक्ता पेशकशों में तालमेल बिठाने का प्रस्ताव उत्कृष्ट ग्राहक वादे, उत्पाद और सेवा मानकों को सुव्यवस्थित करने और दोनों कंपनियों के बीच तालमेल को अनलॉक करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस महीने की शुरुआत में ‘एक्सप्रेस अहेड’ प्राथमिकता सेवाओं को दोनों एयरलाइनों के मेहमानों के लिए सहायक एड-ऑन के रूप में विस्तारित किया गया था, जिसमें प्राथमिकता चेक-इन, बोर्डिंग और सामान की पेशकश की गई थी।

दोनों एयरलाइंस कई अन्य सहायक एड-ऑन सेवाओं और सामान्य उप-ब्रांडों के साथ भी तालमेल बिठाएंगी। एआईएक्सएल वर्तमान में 20 भारतीय शहरों से 14 क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करता है, जबकि एआईएक्ससी 19 घरेलू गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करता है।

***********************

 

पेरिस जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौटा

नई दिल्ली ,28 जुलाई (एजेंसी)। पेरिस के लिए एयर इंडिया की एक उड़ान को शुक्रवार को रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा दिखने के बाद उड़ान भरने के तुरंत बाद आईजीआई हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा।

दोपहर 1.22 बजे प्रस्थान करने के तुरंत बाद दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने फ्लाइट क्रू को स्थिति के बारे में तुरंत सूचित किया। फ्लाइट में 220 लोग सवार थे।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, 28 जुलाई 2023 को दिल्ली-पेरिस फ्लाइट एआई143 उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई। दिल्ली एटीसी ने प्रस्थान के बाद रनवे पर संदिग्ध टायर का मलबा देखे जाने के बारे में चालक दल को जानकारी दी थी।

प्रवक्ता ने कहा, उड़ान दोपहर 2.18 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस आ गई। दिल्ली में आवश्यक जांच तक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई जा रही है। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है, लेकिन हमेशा की तरह, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, यह एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

**************************