जहानाबाद विजय सिंह के परिजनों मिलेंगे राजीव प्रताप रूडी

जहानाबाद, 20 जुलाई (एजेंसी)। । सारण सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राजीव प्रताप रुडी जहानाबाद के कल्पा गाँव आ रहे है। विधानसभा मार्च के दौरान पटना में प्रदर्शन के दौरान भाजपा के वरीय कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गई थी। उनके परिजनों से मिलने  रुडी उनके गाँव आ रहे है।

श्री रुडी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 21 जुलाई को शाम 5 बजे श्री रुडी कल्पा गाँव पहुंचेंगे। उनके साथ भाजपा के अमनौर विधायक  मंटू सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  जगरनाथ ठाकुर व अन्य वरीय पदाधिकारी होंगे। सांसद  रुडी के कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त बातों की जानकारी दी गई।

इस संदर्भ में भाजपा सांसद रुडी ने कहा कि पार्टी अपने जिला के महामंत्री दिवंगत विजय सिंह के परिजनों के साथ हर दुख और सुख में खड़ी है और उनके परिवार की जरूरतों को बीजेपी पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रशासनिक अनुमति लेकर मार्च निकाला था लेकिन नीतीश कुमार विपक्षी कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठी से डराना चाहते हैं। लाठीचार्ज से भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर पुलिस झूठ बोल रही है और राजद-जदयू के लोग उसी को सही बता रहे हैं।

*****************************

 

असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा से पूर्व केंद्रीय मंत्री रुडी ने की बैठक

एक घंटे की बैठक के दौरान वैमानिकी प्रशिक्षण, बिहारी श्रमिकों एवं बिहार की वर्तमान राजनीतिक घटनाओं पर हुई चर्चा

* बैठक में बिहार में विधानसभा मार्च के दौरान शहीद विजय कुमार सिंह पर हुआ विमर्श

* आसाम के विकास में बिहारी श्रमिकों के योगदान पर भी हुआ विमर्श

* बिहार के प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और आकस्मिक घटनाओं में त्वरित वित्तीय सहायता की नीति बनाने की रुडी की मांग

* नीतिगत खामियों के कारण प्रवासी श्रमिकों को होना पड़ता है उत्पीड़न का शिकार

* असम में निर्माण श्रमिक, तकनीशियन, कुशल, अर्ध-कुशल बिहारी श्रमिक

* मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा का आश्वासन, असम सरकार में नीति बनाने की होगी पहल

* 4 करोड़ से अधिक बिहारी प्रवासी देश के अन्य राज्यों के विकास में दे रहे है योगदान

गुवाहाटी, 20 जुलाई (एजेंसी) । बिहार की प्रगति और बिहारियों के उत्थान के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी निरंतर प्रयासरत रहते है। काफी अधिक संख्या में बिहार के लोग भारत के अन्य राज्यों में आजीविका के लिए रहते है। संबंधित राज्य की प्रगति में जीतोड़ मेहनत कर अपना योगदान दे रहे है। ऐसे लोग जो बिहार में स्थित अपना घर-द्वार छोड़कर अन्य प्रदेशों में रह रहे है वहां की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। उनकी प्रगति के लिए और उन्हें योजनागत लाभ दिलाने के लिए अन्य राज्यों की सरकारों से भी निरंतर संवाद कायम रखते है। इसी संदर्भ में बुधवार 19 जुलाई को असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान रुडी ने मुख्यमंत्री को बिहार के लोगों के असम में रहने और वहां के विकास में योगदान देने के मुद्दे को उठाया और उनके कल्याण के लिए मुख्यमंत्री से गुजारिश की। एक घंटे की बैठक के दौरान एयरो क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष होने के नाते सांसद रुडी ने फ्लाईंग ट्रेनिंग का विस्तार पूर्वोत्तर क्षेत्र में करने के विषय पर भी विमर्श किया और वैमानिकी प्रशिक्षण के संदर्भ में भी चर्चा हुई।राजीव प्रताप रूडी ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रवासी श्रमिक भारतवर्ष में एक बहुत कार्यबल है और राज्यों के साथ-साथ देश के विकास का एक अहम हिस्सा है जिनका अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान होता है।

परन्तु राज्य सरकारों की नीतिगत खामियों के कारण प्रवासी श्रमिकों को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी इन प्रवासी श्रमिकों को कई आकस्मिक दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप कभी-कभी उनकी मौत या स्थायी अंग भंग होने से दिव्यांग हो जाते है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकारें अपनी योजनाओं और कल्याणकारी पहल से अनुग्रह राशि का भुगतान कर उनकी जन्मभूमि में उनके परिवारों को सहायता सुनिश्चित करती हैं।रुडी ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को उनके मेजबान राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित, त्वरित सहायता और मृतक के परिवार को वित्तीय सहायता के लिए एक प्रभावी नीतिगत योजना बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि इस तरह की योजना को असम सरकार बनाये।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार ऐसा करती है तो यह एक ऐतिहासिक निर्णय होगा और मील का पत्थर साबित होगा जो अन्य राज्य सरकारों के लिए अनुकरणीय होगा।  रुडी ने पत्रकारों से बातचीत के बाद बताया कि मुख्यमंत्री से चर्चा सकारात्मक रही है और उम्मीद है कि वहां रह रहे बिहारियों के उत्थान के लिए योजना और नीति बनाई जायेगी।

रुडी ने कहा कि बिहार के 4 करोड़ से अधिक लोग अपना घर-द्वार, अपना परिवार और अपनी जन्मभुमि को छोड़कर रोजी रोटी की तलाश में पलायन कर गये है। ये बिहारी देश के अन्य राज्यों में उनके विकास में अपना योगदान दे रहे है। एक बार असम सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा व उनके हित में नीति बनाने के उपरान्त वे अन्य राज्य सरकारों से भी संपर्क करेंगे और ऐसी नीति बनाने की बात करेंगे जिससे प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उनका उत्पीड़न न हो सके।

***********************

 

मानसून सत्र में 31 बिल पेश करने की तैयारी, INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री प्रह्लाद जोशी- ये नई बोतल में पुरानी शराब

नई दिल्ली 20 Jully (एजेंसी)- संसद का मॉनसून सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में मोदी सरकार ने 31 विधेयकों को पेश करने की तैयारी की है। इसमें पहले नंबर पर दिल्ली की शासन व्यवस्था से जुड़े बिल को रखा गया है, जिसे लेकर आम आदमी पार्टी हमलावर है और देश भर में विपक्ष से समर्थन की अपील कर रही है।

आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि राज्यसभा में वह इस बिल को रोक पाएगी, जहां भाजपा अपने दम पर बहुमत में नहीं हैं। कांग्रेस, एनसीपी समेत कई दलों ने इस विधेयक के विरोध का ऐलान किया है। हालांकि बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस जैसे दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। माना जा रहा है कि ये दल अगर भाजपा सरकार के साथ जाते हैं तो फिर विधेयक उच्च सदन से भी पास हो जाएगा।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, मॉनसून सत्र के दौरान 31 विधेयक लाए जाने का प्रस्ताव है। मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संसद के दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें होनी हैं। संसद के बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहे मॉनसून सत्र में सुचारू कामकाज के लिए चर्चा करने को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें दोनों सदनों में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लिया।

17वीं संसद के 12वें सत्र के लिए विधायी कामकाज बताने वाली एक अस्थायी सूची से पता चलता है कि सरकार 31 नए विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। इनमें डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023; औषधि, चिकित्सा उपकरण और सौंदर्य प्रसाधन विधेयक, 2023; जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023; प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक, 2023; खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023; सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023; और अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023 आदि शामिल हैं।

विपक्षी गठबंधन पर तंज- नई बोतल में पुरानी शराब

विपक्ष की बैठक और यूपीए का नाम इंडिया रखे जाने पर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह नाम बदलने से लोग नहीं बदल जाएंगे। लोग तो वही हैं, यह तो वह बात है कि पुरानी वाइन और नई बोतल। मालूम हो कि एक दिन पहले बेंगलुरु में आयोजित बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है।

*****************************

 

मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में दूसरे एसीटीसीएम बार्ज, यार्ड 126 (एलएसएएम 16) का शुभारंभ

नई दिल्ली , 20 जुलाई (एजेंसी)। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरणों/प्रणालियों के साथ, यह बार्ज रक्षा मंत्रालय की “मेक इन इंडिया” पहल का गौरवशाली ध्वजवाहक है।एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज, यार्ड 126 (एलएसएएम 16)   मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में कमांडर सुनील कौशिक, युद्धपोत उत्पादन अधीक्षक (मुंबई) द्वारा लॉन्च किया गया था।

भारत सरकार की “आत्मनिर्भर भारत” पहल के अनुरूप, 11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज के निर्माण के लिए एमएसएमई, मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ अनुबंध संपन्न हुआ। यह बार्ज 30 साल की सेवा अवधि के साथ बनाया जा रहा है।

एसीटीसीएम बार्ज की उपलब्धता जेट्टी के किनारे और बाहरी बंदरगाहों पर आईएन जहाजों के लिए सामान/गोला-बारूद के परिवहन, आरोहण और उतरने की सुविधा प्रदान करके आईएन की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति प्रदान करेगी।

पिछले दो महीनों  में देश के पूर्वी और पश्चिमी तट पर स्थित दो एमएसएमई शिपयार्ड – मेसर्स SECON और मेसर्स सूर्यदिप्ता द्वारा भारतीय नौसेना को दो गोला बारूद बार्ज की लॉन्चिंग और डिलीवरी का प्रदर्शन किया गया है। भारतीय नौसेना की एमएसएमई उद्योग को समर्थन देने और भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूत करने की प्रतिबद्ध है।

*******************************

 

सुप्रीम कोर्ट की सरकार को दो टूक, मणिपुर वीडियो मामले में कार्रवाई का वक्त दे रहे हैं, नहीं तो खुद करेंगे

नई दिल्ली 20 Jully (एजेंसी): मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में जहां केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को वीडियो हटाने और शेयर न करने का सख्त आदेश दिया है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने दुख व्यक्त करते हुए केंद्र व राज्य सरकार को फटकार लगाई है।

मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि यह स्वीकार करने योग्य नहीं है, जो वीडियो सामने आए हैं वह काफी चिंताजनक हैं। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले में मई में ही एक्शन हो जाना चाहिए था, ऐसे मुद्दे नजऱअंदाज नहीं किए जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सांप्रदायिक टकराव के क्षेत्र में महिलाओं को किसी चीज की तरह इस्तेमाल करना संविधान का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह काफी परेशान करने वाला है। सीजेआई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा कि हम सरकार को थोड़ा समय दे रहे हैं। अगर आगे जमीन पर कुछ नहीं होता है तो हम खुद कार्रवाई करेंगे।

********************************

 

मुंबई अपराध शाखा कर रही है सोमैया के कथित वायरल वीडियो की जांच

मुंबई 20 Jully (एजेंसी): मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरीट सोमैया के एक कथित वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है, वीडियो को एक मराठी समाचार चैनल ने भी प्रसारित किया है। अपराध शाखा के सूत्रों ने कहा कि शाखा 10 तकनीकी और साइबर विशेषज्ञों की मदद से वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करेगी।

सूत्रों ने कहा कि अपराध शाखा उस मराठी समाचार चैनल से पूरी वीडियो क्लिप के लिए अनुरोध करेगी जिसने इसे मूल रूप से प्रसारित किया था और वीडियो की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए चैनल को एक पत्र भेजा जाएगा।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस को जांच शुरू करनी पड़ी। सोमैया ने कथित वीडियो वायरल होने के बाद खुद ट्वीट कर फड़नवीस से मामले की जांच करने का आग्रह किया। सभी राजनीतिक दलों ने घटना की जांच की मांग की है।

**************************

 

मंत्री के भतीजे की दबंगई! शराब के नशे में होटल में की तोड़फोड़, स्टाफ को भी पीटा

जयपुर 20 Jully (एजेंसी): राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के भतीजे हर्षदीप की दबंगई का मामला सामने आया है। दबंगई की घटना जयपुर के होटल काउंटी की है। हर्षदीप ने होटल में तोड़फोड़ कर दी। हर्षदीप ने होटल के गेस्ट के साथ कर्मचारियों से साथ भी मारपीट की। घटना जयपुर के पॉश इलाके वैशाली नगर की है। होटल मालिक अभिमन्यु सिंह के पिता भवानी सिंह की शिकायत पर वैशाली नगर थाना पुलिस ने बुधवार को हर्षदीप खाचरियावास के खिलाफ केस दर्ज किया है।

होटल मालिक अभिमन्यु ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 10.30 बजे हर्षदीप सिंह खाचरियावास अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल में आया था। इस दौरान हर्षदीप और उसके साथियों की होटल में आए एक गेस्ट से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद गेस्ट अपने कमरे में चला गया तो हर्षदीप ने होटल स्टाफ से उसके कमरे का नंबर मांगा। होटल स्टाफ ने नंबर देने से मना किया तो हर्षदीप ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। होटल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

तोड़फोड़ के दौरान हंगामा बढ़ा तो रात करीब 3 बजे होटल के अन्य गेस्ट भी लॉबी में आ गया। इस दौरान पुलिस के सामने हर्षदीप और उसके साथियों ने गेस्ट और स्टाफ के साथ मारपीट की। पुलिस ने गेस्ट और स्टाफ को बचाने की कोशिश की, शराब के नशे में धुत हर्षदीप और उसके दोस्त मारपीट करते रहे। पुलिस गेस्ट को अपने साथ थाने ले जाने लगी तो बाहर आकर उसके साथ मारपीट की गई।

आरोप है कि पुलिस पूरे घटनाक्रम को देखती रही और फिर गेस्ट को ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इधर, हर्षदीप और उसके साथी होटल के सर्वर रूम में घुसे और सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लड़के के साथ भी मारपीट की गई।

होटल मालिक अभिमन्यु सिंह का कहना है कि घटनाक्रम के दौरान हर्षदीप ने होटल स्टाफ से उसका मोबाइल नंबर लेकर कॉल किया था। इस दौरान उसने कहा कि वह करण सिंह खाचरियावास का बेटा है। उनको फोन लगाऊं क्या? इस पर अभिमन्यु ने कहा कि होटल आप का ही है, लेकिन तोड़फोड़ और मारपीट करना सही नहीं है। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ होटल से चला गया। होटल मालिक ने वैशाली नगर थाना पुलिस को गेस्ट से मारपीट और तोड़फोड़ के सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं।

होटल मालिक अभिमन्यु के पिता भवानी सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस को बतया कि घटना के बाद से हर्षदीप उन्हें और उनके बेटे अभिमन्यु को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बार-बार फोन कॉल को उठाना बंद किया तो दूसरे नंबरों से कॉल कर उसने कहा कि मुख्यमंत्री की भी हिम्मत नहीं है कि उसका फोन नहीं उठाए। इधर, पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

******************************

 

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री चांडी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राहुल गांधी

कोट्टयम 20 Jully (एजेंसी): कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक संदेश में कहा, “राहुल गांधी ओमन चांडी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। गहरे दुख के साथ हम सम्मानपूर्वक अपने प्रिय नेता को विदाई देंगे।” गौरतलब है कि अंतिम संस्कार यात्रा बुधवार सुबह करीब 07.30 बजे तिरुवनंतपुरम के पुथिपल्ली हाउस से शुरू हुआ, लेकिन अंतिम यात्रा को आज कोट्टायम थिरुनाक्कारा मैदान तक पहुंचने में पूरा दिन और रात लग गई क्योंकि हजारों लोग अपने दिवंगत नेता को अंतिम दर्शन करने के लिए सड़क के दोनों ओर एकत्र हुए थे।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की भी पुथुपल्ली में सेंट जॉर्ज ऑर्थोडॉक्स चर्च में अपराह्न 3.30 बजे अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है। अंतिम संस्कार हालांकि 3.30 बजे निर्धारित है, लेकिन भारी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के कारण इसमें देरी हो सकती है। अंतिम संस्कार से पहले चांडी के पार्थिव शरीर को पुथिपल्ली स्थित उनके आवास पर भी लाया जाएगा। कई बिशप और चर्च के पादरी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। ऑर्थोडॉक्स चर्च के मुख्य पादरी बेसिलियोस मार्थोमा मैथ्यूज तृतीय की देखरेख में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस बीच, चांडी के परिवार ने मुख्य सचिव डॉ वी वेणु को पत्र लिखकर राजकीय सम्मान के बिना उन्हें दफनाने की इच्छा व्यक्त की थी। बुधवार की कैबिनेट बैठक में हालाँकि राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की सभी व्यवस्थाएँ करने का निर्णय लिया गया, लेकिन परिवार के अनुरोध को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को चर्च परिसर के अंदर एक विशेष स्थान पर दफनाया जाएगा।

************************

 

PM मोदी ने लोकसभा में सोनिया गांधी से मिलकर पूछा हालचाल

नई दिल्ली 20 Jully (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का अभिवादन कर उनका हालचाल जाना। सदन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री ने विभिन्न नेताओं का अभिवादन किया।

वह विपक्षी नेताओं की बेंच की तरफ़ पहुंचकर उन्होंने गांधी से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। गांधी ने भी खड़े होकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और गांधी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के बाद बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे थे। इस बीच तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की भोपाल में आपात लैंडिंग कराई गई।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। शाम को पारिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टुरेंट में डिनर करने जाएंगे। सेहत के लिहाज से आज आप सेहतमंद महसूस रहेंगे।

*शुभ रंग- नारंगी

*शुभ अंक- 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज अचानक धन लाभ होने से घरवालों के साथ पार्टी करेंगे।

*शुभ रंग- मैजेंटा

*शुभ अंक- 6

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।

*शुभ रंग- भूरा

*शुभ अंक- 4

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियां देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। आज खाली समय न गंवाकर कुछ न कुछ काम करते रहेंगे।

*शुभ रंग- पिच

*शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में पदोनत्ति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

*शुभ रंग- गुलाबी

*शुभ अंक- 9

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आएगा। कुछ लोग आपके खिलाफ प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। आज आप घर की जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे।

*शुभ रंग- सफेद

*शुभ अंक- 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आपसे मिलने आएंगे, उनके साथ किसी खास विषय पर चर्चा करेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।

*शुभ रंग- पीला

*शुभ अंक- 8

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा।

*शुभ रंग- हरा

*शुभ अंक- 1

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आज किसी मामले में आपका प्रस्ताव अंतिम निर्णायक साबित होगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

*शुभ रंग- मैहरुन

*शुभ अंक-3

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आएगी। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहें तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई साझेदार मिलेगा । आज घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी।

*शुभ रंग- ग्रे

*शुभ अंक- 2

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे । किसी खास मामलें में अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपको मिलेगी । आज परिवार के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। पूराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आज आपकी छवि समाज में उभर कर आएगी। आज आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

*शुभ रंग- गोल्डन

*शुभ अंक- 7

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आचानक आय के रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगें। इस राशि के बच्चों का पढाई में मन लगेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दामंपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।

*शुभ रंग- लाल

*शुभ अंक- 8

**************************

 

ऐसा वक्त पृथ्वी के जीवन में पहले नहीं?

*श्रुति व्यास*

हम सभी एक नाव पर सवार हैं। यूरोप, अमरीका, भारत और चीन – सभी एक साथ बेइंतहा पसीना बहा रहे हैं। विडंबना है कि धरती के इतना ज्यादा गर्म होने के लिए बहुत हद तक हम खुद ही जिम्मेदार भी हैं।दुनिया को इस साल वसंत का अहसास ही नहीं हुआ! अप्रैल में हमें लू के थपेड़े झेलने पड़े। अल्जीरिया, मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा है। इस बीच, समय से पहले आई बरसात ने भारत में आम के मौसम में खलल डाली। जहां दूसरी जगहों जुलाई गर्म है वही हमारे यहाँ गर्मी और उमस दोनों हैं जो कि एक जानलेवा जुगलबंदी है।इतना ही नहीं भविष्यवाणी है कि हर दिन, पिछले दिन से ज्यादा गर्म होगा।

टेक्सास से लेकर ग्रीस तक रेड अलर्ट है; क्रोएशिया, एड्रियाटिक तट और स्पेन के नवारा के जंगलों में आग लगी हुई है। पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए हैं क्योंकि तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। बहुत अधिक तापमान के कारण सड़कें पिघल रही हैं, रेल पटरियां ऐंठ रही हैं और खुले में काम करना खतरे से खाली नहीं है। वियतनाम में किसान खेतों में काम करने के लिए सुबह तीन बजे सोकर उठ रहे हैं।कोई संदेह नहीं कि हमने अपने जीवन में कभी इतनी झुलसाने वाली गर्मी नहीं देखी। विश्व जलवायु संगठन (डब्लूएमओ) ने पिछले हफ्ते बताया कि 1850 के दशक में टेम्परेचर नापने के उपकरणों का उपयोग प्रारंभ होने के बाद से धरती पर भी कभी ऐसा नहीं देखा गया।

डब्लूएमओ के जलवायु सेवाओं के निदेशक प्रोफेसर क्रिस्टोफर हेविट ने कहा, हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जिससे हम पहले कभी नहीं गुजऱे और यह हमारी पृथ्वी के लिए एक चिंता पैदा करने वाली खबर है।”वैज्ञानिक अब बिना झिझके कह रहे हैं कि अब से लेकर हर आने वाला साल और घातक रूप से गर्म होगा। यह चेतावनी भी दी जा रही है कि इस साल या अगले साल दुनिया का तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड की उस सीमा को पार कर लेगा जो आईपीसीसी द्वारा ग्लोबल वार्मिंग की अपर लिमिट बतौर तय किया गया था।इसलिए सरकारों और वैज्ञानिकों के सामने न सिर्फ धरती के और गर्म होने को रोकने की चुनौती है बल्कि लोगों को ठंडा रखने की चुनौती भी है।

दुनिया के कई इलाकों में गर्मी का मुकाबला करने के साधन हैं ही नहीं क्योंकि वहां के लोगों ने आज तक कभी इसका सामना किया ही नहीं। अध्ययनों के अनुसार जिन जगहों पर झुलसाने वाली गर्मी होने का ज्यादा खतरा है उनमें अफगानिस्तान, पापुआ न्यू गिनी और मध्य अमेरिका शामिल हैं। इन इलाकों में तापमान का रिकार्ड टूटने की स्थिति बन सकती है और संभव है कि स्थानीय समुदाय इस हालात का मुकाबला करने में सक्षम ही न हों। इसी तरह, यूरोप एक ऐसा महाद्वीप है जहां मकान की डिजाईन में सदियों से कोई बदलाव नहीं आया है जबकि वहां के लोगों को अब अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में गर्मी के भीषण प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है।

यह महाद्वीप हर साल दुनिया के औसत से कहीं अधिक तेजी से गर्म हो रहा है। हर साल इसका मुकाबला करने में और अक्षम होता जा रहा है। मुझे याद है कि जब मैं स्काटलैंड में रहती थी तब भी गर्मी का मौसम गर्म होता था (हालाँकि आज की तुलना में बहुत कम) और घरों में इसका मुकाबला करने का एकमात्र साधन टेबिल फैन हुआ करता था।विशेषज्ञों का कहना है यूरोपीय देशों की सरकारें करीब 20 साल पहले बजी खतरे की घंटी पर ध्यान में असफल रहीं जब सन् 2003 (जो महाद्वीप का सबसे गर्म साल था) की ग्रीष्म लहर में कुछ अनुमानों के अनुसार करीब 70,000 लोगों की मौत हुई थी।

इसी सप्ताह प्रकाशित एक रपट के अनुसार पिछले साल गर्मियों में यूरोप में हुई 61,000 मौतों के लिए झुलसाने वाली गर्मी को जिम्मेदार माना जा सकता है। इस साल भी दुबारा यही विपदा आएगी। दक्षिण यूरोप के कुछ हिस्सों में मई से ही हीट वेव शुरू हो गई। सबसे ताजी ग्रीष्म लहर – जिसे अंडरवर्ल्ड के दरवाजों पर पहरा देने वाले कई सिरों वाले कुत्ते के नाम पर केरबेरस नाम दिया गया था – के दौरान फ्लोरेंस, रोम और सर्डेनिया और सिसली के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो गया था। आने वाले हफ़्तों में यह 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।

हम भारतीय हमेशा से गर्मी का सामना करते रहे हैं और उसका मुकाबला करना जानते हैं। लेकिन अब समय बदल गया है। कूलर, एसी, आईस्क्रीम, आम का पना, घर से न निकलना, शार्ट्स और सूती कपड़े सिर्फ अस्थायी राहत देने वाली चीजें हैं। ज्यादा बड़ी चुनौती है कार्बन उर्त्सजन के लक्ष्य को हासिल करना।यूरोप को प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। सन् 2003 की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद से यूरोप के देशों की सरकारों ने राष्ट्रीय अनुकूलन (एडाप्टेशन) स्ट्रेटेजी लागू कीं। गर्मी की चेतावनी और उसके लिए नागरिकों को दिशानिर्देश जारी करने शुरू किये।

लेकिन वे भी कार्बन एमिशन के लक्ष्यों को हासिल करने में लगातार असफल रहे जिसका उद्देश्य क्लाइमेट चेंज की गति को धीमा करना था। ना ही उन्होंने इसके लिए उठाए जाने वाले ठोस कदमों में निवेश किया। लक्ष्य को प्राप्त न कर पाने के साथ-साथ वे अपने शहरों में बदलाव लाने में भी असफल रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि सभी क्षेत्रों में आमूलचूल बदलाव की जरूरत है।

इनमें परिवहन से लेकर स्वास्थ्य और कृषि से लेकर उत्पादकता तक सब शामिल है। इसके लिए बहुत बड़ी रकम का निवेश करना ही होगा। पर दुविधा भी है। कार्बन एमिशन घटाने के लिए वैकल्पिक साधनों में निवेश की जरूरत है लेकिन पंरपरागत रेनासां शैली के भवनों और शहरों में बदलाव के लिए भी रकम की जरूरत होगी।

और ऐसा भी नहीं है कि अकेला यूरोप ही समस्या से जूझ रहा है। भूमध्य सागर के आसपास के देश, मध्य पूर्व और एशिया गर्मी के आदी हैं लेकिन उनके लिए भी गर्मी असहनीय होती जा रही है।तभी आने वाले सालों में मुश्किलें और बढऩे वाली हैं।

******************************

 

लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में दक्षता: नए भारत की विकास गाथा

*सुमिता डावरा*

भारत आज विकास की ऊंची उड़ान भरने को तैयार है। वैश्विक स्तर पर सभी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारत की लॉजिस्टिक्स संबंधी रेटिंग बेहतर होते जाने के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स से जुड़ी इसकी बाधाएं दूर होती जा रही हैं। मैन्यूफैक्चरिंग और व्यापार के क्षेत्र में भारत की वैश्विक स्थिति बुनियादी ढांचे और निर्यात-आयात (एक्जिम) संबंधी लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने से संबंधित सुधारों के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। बुनियादी ढांचे को अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण विकास इंजन के रूप में पहचानते हुए, प्रधानमंत्री की गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (एनएमपी) और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति जैसे सुधारों ने सामानों एवं यात्रियों की आवाजाही के लिए लॉजिस्टिक्स से जुड़े बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स संबंधी सेवाओं में सुधार पर ध्यान केन्द्रित किया है। और बहुत ही कम समय में, इन सुधारों के परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

विश्व बैंक ने लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीआई) से संबंधित 2023 की अपनी रिपोर्ट में लॉजिस्टिक्स से जुड़ी उन्नत दक्षता की दिशा में भारत द्वारा की गई प्रगति को स्वीकार किया है। विश्व बैंक की यह रिपोर्ट 139 देशों के एलपीआई के बारे में जानकारी साझा करती है और भारत को इस सूचकांक में 38वें स्थान पर रखती है, जोकि 2018 में हमारी रैंक की तुलना में छह स्थान ऊपर है।एलपीआई छह व्यापक मापदंडों पर आधारित गुणात्मक धारणाओं का एक सर्वेक्षण-आधारित परिमाणीकरणÓ है, जो सीमा शुल्क, बुनियादी ढांचे, अंतरराष्ट्रीय लदान (शिपमेंट), लॉजिस्टिक्स संबंधी क्षमता एवं लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता, निगरानी एवं जानकारी जैसे पहलुओं पर विचार करता है।

विश्व बैंक एक ऐसी उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का उदाहरण देता है, जिसने 2015 से देश के पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों तटों पर स्थित बंदरगाहों को सुदूर इलाकों में स्थित आर्थिक केन्द्रों से जोड़ते हुए बुनियादी ढांचे एवं विभिन्न प्रौद्योगिकियों में निवेश किया है। अन्य कारकों के अलावा, इस तरह के निवेश के कारण ही बंदरगाहों पर कंटेनरों के ठहराव के समय के मामले में भारत का प्रदर्शन कई विकसित देशों की तुलना में कहीं बेहतर है। मई से लेकर अक्टूबर 2022 के बीच, भारत में कंटेनरों के ठहराव का समय न्यूनतम 3 दिन था, जबकि संयुक्त अरब अमीरात एवं दक्षिण अफ्रीका के मामले में यह समय 4 दिन, अमेरिका के मामले में 7 दिन और जर्मनी के मामले में 10 दिन था।

विश्व बैंक की यह रिपोर्ट भारत को एक ऐसे देश के रूप में प्रस्तुत करती है, जिसने नेशनल लॉजिस्टिक्स डेटा बैंक सर्विसेज लिमिटेड (एनएलडीबीएसएल) जैसे डिजिटलीकृत प्लेटफॉर्म के उपयोग के जरिए आपूर्ति श्रृंखला में दृश्यता ला दी है। यह रिपोर्ट बताती है कि लॉजिस्टिक्स डेटा बैंक (एलडीबी) कैसे आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग के उपयोग के जरिए भारत में एक्जिम कंटेनरों की आवाजाही की निगरानी करता है और उसके बारे में सटीक जानकारी रखता है, जिससे माल पाने वाले (कान्साइनी) के लिए अपनी आपूर्ति श्रृंखला की एक छोर से दूसरे छोर तक निगरानीÓ (एंड-टू-एंड ट्रैकिंग) करना संभव हो जाता है।

शुरु में, माल की स्थिति का पता लगाने वाले (कार्गो ट्रेसिंग) इस प्रकार के तंत्र का शुभारंभ 2016 में देश के पश्चिमी तट पर किया गया था और आज इस तंत्र के दायरे में सभी प्रमुख बंदरगाह और निजी बंदरगाह आते हैं। भारतीय बंदरगाहों पर कंटेनरों के बेहतर ठहराव समय के लिए इसे श्रेय दिया जाता है। विश्व बैंक की रिपोर्ट को उद्धृत करते हुए अगर कहें तो माल की निगरानी (कार्गो ट्रैकिंग) व्यवस्था की शुरुआत के साथ, देश के पूर्वी तट पर स्थित विशाखापत्तनम बंदरगाह पर कंटेनरों के ठहराव का समय 2015 में 32.4 दिन से घटकर 2019 में 5.3 दिन रह गया। देश के उज्जवल भविष्य के निर्माण में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए, भारत सरकार ने आपूर्ति श्रृंखलाओं पर निगरानी रखने हेतु एक डिजिटल प्रणाली के रूप में लॉजिस्टिक्स डेटाबैंक प्रोजेक्ट (एलडीबी) का शुभारंभ किया था।

एनएलडीबीएसएल को राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (एनआईसीडीसी) और निप्पॉन इलेक्ट्रिक कंपनी (एनईसी) लिमिटेड नाम की जापानी कंपनी के बीच एक एसपीवी (विशेष प्रयोजन वाहन) के रूप में संचालित किया जाता है। एलडीबी, एक्जिम कंटेनर की आवाजाही के बारे में वास्तविक समय में विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु आपूर्ति श्रृंखला में कार्यरत विभिन्न एजेंसियों के पास उपलब्ध डिजिटल जानकारी को एकत्रित व व्यवस्थित करता है। यह प्लेटफॉर्म भारत के एक्जिम कंटेनर की शत-प्रतिशत मात्रा को संभालता है। इस पर एक मोबाइल ऐप के साथ-साथ एक पोर्टल के जरिए माल पाने वालों (कान्साइनी) के लिए जानकारी पाने की सुविधा उपलब्ध है।

इस तरह, एलडीबी दृश्यता प्रदान करता है और भारत के कंटेनरीकृत एक्जिम लॉजिस्टिक्स से संबंधित बिग डेटा एनालिटिक्स को सक्षम बनाता है।जुलाई 2016 में अपना कामकाज शुरू करने बाद से, एलडीबी ने 60 मिलियन एक्जिम कंटेनरों की निगरानी की है। भारत के शत-प्रतिशत कंटेनरीकृत एक्जिम कार्गो की निगरानी करने और उनका पता लगाने हेतु आरएफआईडी, आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) और बिग डेटा एनालिटिक्स से संबंधित प्रौद्योगिकियों के संयोजन के साथ, एलडीबी ने प्रमुख भारतीय बंदरगाहों, सबसे व्यस्त टोल प्लाजा, लगभग 400 कंटेनर फ्रेट स्टेशनों (सीएफएस)/अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) और बंदरगाहों पर खाली यार्ड, विशेष आर्थिक क्षेत्रों और यहां तक कि नेपाल एवं बांग्लादेश की सीमाओं पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट के साथ भी तालमेल बिठाया है। आरएफआईडी से संबंधित आंकड़ों को हासिल करने के उद्देश्य से एसपीवी द्वारा माल ढुलाई के लिए सर्पित गलियारों (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) सहित सभी प्रमुख सड़क एवं रेल मार्गों पर लगभग 3000 आरएफआईडी रीडर स्थापित किए गए हैं। एलडीबी द्वारा हासिल एवं व्यवस्थित किए गए आंकड़ों का विभिन्न प्रकार से विश्लेषण किया जाता है। इन विश्लेषणों में बंदरगाह पर कंटेनरों के ठहराव के समय की गणना, माल की आवाजाही के क्रम में होने वाले भीड़भाड़ का विश्लेषण, कंटेनर की आवाजाही की गति का विश्लेषण, प्रदर्शन संबंधी मानदंड, आवागमन में लगने वाले समय का विश्लेषण (बंदरगाह से सीएफएस या इसके उलट) आदि शामिल है।

ये विश्लेषण मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक आधार पर किए जाते हैं और सभी संबंधित मंत्रालयों, बंदरगाह के प्राधिकारियों, टर्मिनल के संचालकों, सीमा – शुल्क से जुड़ी एजेंसियों और अन्य हितधारकों के साथ साझा किए जाते हैं।दूसरी ओर, संबंधित एजेंसियों द्वारा कठिनाई पैदा करने वाले बिंदुओं और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान करने हेतु नियमित विश्लेषणों का उपयोग किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों के एलडीबी के आंकड़ों के विश्लेषण से यह पता चलता है कि कंटेनरों की निकासी मामले में आईसीडी और सीएफएस के प्रदर्शन में सुधार के अलावा कंटेनर को संभालने से जुड़े प्रदर्शन, सड़क मार्ग से गुजरने वाले कंटेनरों की निकासी, प्रमुख राजमार्गों पर कंटेनर की गति के मामले में भी सुधार हुआ है। दिल्ली-मुंबई मार्ग और मुंद्रा बंदरगाह को जोडऩे वाले मार्ग जैसे प्रमुख राजमार्गों पर कंटेनर की गति भी 2018 की तुलना में बेहतर हुई है।

आज, एलडीबी ने दक्षता के साथ सीमा पार व्यापार को सुनिश्चित करने हेतु न केवल नेपाल एवं बांग्लादेश की सीमाओं तक अपनी सेवाओं का विस्तार किया है, बल्कि वह भारत के एक्जिम कंटेनरों की आवागमन के दौरान ठहराव वाले पहले अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक निगरानी रखने के लिए समुद्री ट्रैकिंग प्रणाली का भी उपयोग करता है। इसके अलावा, हमारे एफटीए को समान अंतरराष्ट्रीय प्रणालियों के साथ एकीकृत करके लाभ उठाने की संभावना तलाशना हमारे आगे के कदमों का हिस्सा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्यात कंटेनर पूरी दक्षता के साथ अंतिम गंतव्य तक पहुंचें और इससे हमारे व्यापार को बढ़ावा मिले।

यह तेज गति से चलने वाले लेन में एक लंबी यात्रा की शुरुआत मात्र है। लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम में सुधार हेतु भारत द्वारा नवीन डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग हमारी गति में और तेजी लाएगा तथा सोने पर सुहागा की स्थिति बनाते हुए अगले कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर हमारी लॉजिस्टिक्स रैंकिंग को भी बेहतर करेगा। यह गति निश्चित रूप से 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के हमारे महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने में मदद करेगी।

(लेखिका आईएएस, विशेष सचिव (लॉजिस्टिक्स, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय) भारत सरकार; तथा एनआईसीडीसी की सीईओ एवं एमडी हैं)

********************************

 

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया, तीस्ता सीतलवाड़ को दी नियमित जमानत

नई दिल्ली 19 जुलाई ,(एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों में कथित तौर पर सबूत गढऩे से संबंधित एक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को बुधवार को नियमित जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, ए.एस. बोपन्ना और दीपांकर दत्ता की विशेष पीठ ने तीस्ता को नियमित जमानत देने से इनकार वाले गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि उच्च न्यायालय का निष्कर्ष विकृत था। शीर्ष अदालत ने नियमित जमानत की अवधि बढ़ाते हुए कहा कि मामले में तीस्ता से हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है, क्योंकि ट्रायल कोर्ट के समक्ष आरोपपत्र पहले ही दायर किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता को मामले से जुड़े गवाहों को प्रभावित करने की कोई भी कोशिश न करने की चेतावनी भी दी। इसने स्पष्ट किया कि यदि वह ऐसा कोई प्रयास करती है या परिस्थितियों में कोई अन्य बदलाव होता है तो अभियोजन पक्ष सीधे शीर्ष अदालत से संपर्क कर सकता है।

साथ ही, जमानत पर बाहर रहने तक तीस्ता का पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा रहेगा। शीर्ष अदालत गुजरात उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ तीस्ता की अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्हें नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया गया था और राज्य पुलिस द्वारा 2002 के गुजरात दंगे के मामले में सरकारी अधिकारियों को फंसाने के लिए दस्तावेजों के निर्माण का आरोप लगाते हुए दर्ज की गई एक प्राथमिकी के संबंध में उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने की जरूरत थी।

1 जुलाई को देर शाम बुलाई गई विशेष बैठक में शीर्ष अदालत ने उसी दिन गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाते हुए उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की थी। तीस्ता सीतलवाड़, जो पिछले साल सितंबर से अंतरिम जमानत पर हैं, उनकी जमानत याचिका खारिज करने के बाद गुजरात उच्च न्यायालय ने उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। अहमदाबाद डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच (डीसीबी) द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर गुजरात पुलिस ने उन्हें 25 जून, 2022 को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ आरोपों में 2002 के गुजरात दंगों के सिलसिले में निर्दोष व्यक्तियों को झूठा फंसाने की साजिश रचना शामिल है। सात दिनों की पुलिस हिरासत के बाद तीस्ता को 2 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

*****************************

 

‘जवान’ के लिए कोरियोग्राफर बने शाहरुख खान…!

19.07.2023  –  रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुपरस्टार बॉलीवुड के रेट्रो गीत ‘बेकरार करके…’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अपने स्टार को गंजे लुक में देखना और फिर अचानक से डांस करते देखना फैन्स के लिए एक सरप्राइज है।

वीडियो में शाहरुख अपने बोल्ड लुक में पूरे जोश के साथ डांस स्टेप्स करते नजर आते हैं जो उनके किरदार और भी दिलचस्प बनाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ‘बेकरार करके…’ ट्रैक पर वायरल हो रहे अपने इस डांस वीडियो को खुद शाहरुख खान ने कोरियोग्राफ किया है।

अब शाहरुख खान द्वारा एक्शन और इमोशन्स के एक परफेक्ट मेल के साथ तैयार किए गए इम्प्रोवाइज्ड डांस मूव्स दर्शकों के बीच छा गए हैं। फ़िलवक्त किंग खान के ये डांस स्टेप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और इंटरनेट पर मीम्स बन रहे हैं। किंग खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

गुरुवार को मिर्जापुर आएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, तैयारियां पूरी

मिर्जापुर 19 Jully (एजेंसी): राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आर‌एस‌एस) प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को मिर्जापुर आएंगे और देवराहा बाबा आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। भागवत के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संघ प्रमुख प्रसिद्ध सत्तेशगढ आश्रम के अड़गड़ानंद महाराज एवं देवरहवा बाबा आश्रम जायेंगे। वह देवरहवा बाबा आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ 51 मन लड्डू का प्रसाद चढ़ाएंगे। हाल के दिनों में संघ प्रमुख की यह चौथी यात्रा है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पुलिस अधिकारियों के साथ दोनों आश्रमों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही साथ अड़गड़ानंद महाराज से भेंट कर कार्यक्रम के सम्बन्ध में चर्चा की। जिलाधिकारी ने बताया कि भागवत अड़गड़ानंद महाराज का सानिध्य प्राप्त कर यहीं रात्रि प्रवास भी करेंगे।

संघ प्रमुख गुरुवार को ही विंध्याचल क्षेत्र में स्थित महुआरी कलां में प्रसिद्ध संत देवरहवा बाबा आश्रम में जाएंगे। वहां हंस बाबा के सानिध्य के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। आश्रम सूत्रों ने बताया कि पूजन ग्यारह कर्मकाण्डी पंडित द्वारा कराया जाएगा। वहीं, ग्यारह मन लड्डू का भोग लगाएंगे, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भागवत मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

**************************

 

संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली 19 Jully (एजेंसी): संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें कई मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ इसे सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। तेईस दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।

सर्वदलीय बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के कामकाज को सुचारू रूप से सम्पन्न सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों का समर्थन मांगेगी।इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी कार्यों और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह किया था।

प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक 20 जुलाई (गुरुवार) से शुरू होने वाले मानसून सत्र में लगभग 32 विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है। इन विधेयकों में वन विधेयक और डेटा संरक्षण विधेयक भी शामिल हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने मंगलवार को 39 दलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैठक की। दूसरी ओर 26 दलों वाला विपक्ष ने बेंगलुरु में दो दिवसीय बैठक की।

***************************

 

विपक्षी दलों के गठबंधन से PM मोदी और BJP परेशान: तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता 19 Jully (एजेंसी): तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नवगठित विपक्षी महागठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) की जबरदस्त ताकत से ‘स्पष्ट रूप से हैरान’ है और भगवा पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जान फूंकने के लिए संघर्ष करती दिखाई दे रही है। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई राजनीतिक कवायद से परेशान हैं।

घोष ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी गठबंधन की जबरदस्त ताकत से परेशान दिख रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता में अपना आधार समाप्त होते देख राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जान फूंकने की कोशिश में बैठक आयोजित की है। यह स्पष्ट है कि बेंगलुरु की बैठक ने भाजपा को हैरान पेरशान कर दिया है और प्रधानमंत्री मोदी को भी परेशानी में डाल दिया है।”

उन्होंने कहा, “सहयोगियों के साथ अभद्र व्यवहार करके और प्रमुख मुद्दों पर आम सहमति ने बनाने से दरकिनार करके अपने पारंपरिक सहयोगियों को खोने के बाद भी प्रधानमंत्री ने कहा था कि ‘सारे विपक्ष के लिए तो मैं अकेला ही काफी हूं’, तो, अब उन्हें संख्या बल दिखाने के लिए उन पार्टियों को एक साथ क्यों लाना पड़ा है, जो पहले ही उनसे अलग हो चुकी हैं?” उन्होंने सवाल किया कि भाजपा अलग हुए सहयोगियों को अब क्यों लुभा रही है और चुनावी ताकत बढ़ाने के लिए एक प्रेरक समूह बना रही है।

*************************

 

श्री महाकालेश्वर सवारी के दौरान थूकने वालों के घर जमींदोज, ढोल-नगाड़ों के साथ चला निगम का पंजा

उज्जैन 19 Jully (एजेंसी): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण मास में सवारी के दौरान थूकने और पाली पर कुल्ला करने के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। आरोपियों के घर को तोड़ने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी के घर के अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहाया।

इसके पहले मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम का अमला ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपियों के घर पुलिस बल और जेसीबी के साथ पहुंचा। यहां उन्होंने मकान के अवैध हिस्से को गिराने की कार्रवाई की।

बता दें कि श्रावण मास में हर सोमवार भगवान महाकाल की सवारी निकलती है। इस सोमवार ये सवारी निकलने के दौरान एक विशेष समुदाय के तीन युवकों पर सवारी में शामिल लोगों पर थूकने और कुल्ले करने का आरोप लगा। इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तीन युवकों पर मामला दर्ज किया। इनमें से एक आरोपी बालिग है, जिसे जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो को नाबालिग होने के कारण बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

****************************

 

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 15 की मौत

चमोली (उत्तराखंड) 19 Jully (एजेंसी) । उत्तराखंड के चमोली में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़े हादसे की खबर है. यहां करंट लगने से फौरी तौर पर 15  लोगों की मौत की सूचना है. वहीं, कई लोगों के झुलसने की सूचना है। घायलों को पीपलकोटी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं।  सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब दस लोगों की मौत हुई है।

वहीं, झुलसे हुए कई लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। डीएसपी प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मीटर के तारों से फैला करंट

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने आरएनएस संवाददाता को बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया, जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने समाचार एजेंसी आरएनएस से बात करते हुए कहा कि 15 लोगों की मौत हुई है।  रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर भिजवाए गए हैं. वो भी कुछ देर में मौके पर पहुंच रहे हैं. वहीं, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि वो भी घटना की ज्यादा जानकारी ले रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं और शाम तक मुआवजे का ऐलान हो सकता है।

चमोली के अलकनंदा नदी के तट पर बने नमामि गंगे के प्रोजेक्ट साइड पर एक ट्रांसफॉर्मर फट गया. हादसा इतना भयंकर था कि कई लोगों के करंट की चपेट में आने की खबर सामने आ रही है. यह हादसा चमोली के सीवर ट्रीटमेंट स्टेशन में हुआ है. बताया जा रहा है कि पहले एक व्यक्ति करंट की चपेट में आया था, उसे बचाने गए लोग भी करंट की चपेट में आ गए.

**************************

 

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: आईजीपी की कार फूंकी गई, आरएएफ से झड़प में 19 महिलाएं घायल

इंफाल 19 Jully (एजेंसी): इंफाल पश्चिम के क्वाकीथेल इलाके में एक भीड़ ने एक आईपीएस अधिकारी के वाहन को आग लगा दी, जबकि एक अन्य घटना में, उसी जिले में रैपिड एक्शन फोर्स के साथ झड़प के दौरान कम से कम 19 महिलाएं घायल हो गईं।

भीड़ ने पुलिस महानिरीक्षक- जोन II, के. कबीब के वाहन में आग लगा दी, जब वह अपनी एस्कॉर्ट टीम के साथ टिडिम रोड पर इंफाल की ओर जा रहे थे। घटना के दौरान, एक पुलिस कर्मी जलते हुए वाहन के अंदर से निकली गोली से घायल हो गया, जो उसके पैर में लगी। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षित रहे।

सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बाद में 30 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी घटना में, राज्य में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली की मांग को लेकर धरने में भाग लेने के बाद महिलाओं और आरएएफ कर्मियों के बीच झड़प हो गई।

राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए, उन परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ व्यक्ति भी धरने में शामिल हुए, जिनके सदस्य पहले खमेनलोक घटना में मारे गए थे। प्रदर्शनकारियों ने जब सिंगजामेई बाजार से बाबूपारा स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इस बीच, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. सीएम सचिवालय में आयोजित बैठक में मणिपुर सरकार के मुख्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, मुख्य सचिव विनीत जोशी, पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट किया, राज्य सरकार राज्य में सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। हालांकि, पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान गोलीबारी, आगजनी और अनियंत्रित भीड़ की छिटपुट घटनाओं के कारण कुछ स्थानों पर स्थिति तनावपूर्ण है। सुरक्षा बलों ने घाटी और पहाड़ी दोनों जिलों के संवेदनशील और सीमांत इलाकों में तलाशी अभियान चलाया और इंफाल पूर्व से तीन हथियार और छह विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद बरामद किए गए। एक अवैध बंकर को भी ध्वस्त कर दिया गया।

************************

 

हिंडेनबर्ग रिपोर्ट स्वार्थी तत्वों का काम, न्यायालय की समिति को समूह में नहीं दिखी कमी: अडाणी

नई दिल्ली 19 Jully (एजेंसी): अडाणी उद्योग समूह के प्रमुख गौतम अडाणी ने अमेरिकी सटोरिया कंपनी हिंडेनबर्ग रिसर्च के आरोपों का सीधा जवाब देते हुए मंगलवार को अपने शेयरधारकों से कहा कि उन्होंने समूह की कंपनियों के संचालन और उनकी सूचना रिपोर्ट के स्तर पर पूरा भरोसा है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति को भी समूह में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरधारकों की आज आयोजित वार्षिक आम बैठक में अरबपति उद्यमी अडाणी के संबोधन के बाद उनकी कंपनियों के शेयरों के बाजार भाव में तीन से छह प्रतिशत तक का उछाल देखा गया।

अडाणी ने कहा कि उन्हें समूह की कंपनियों के संचालन और उनकी वित्तीय रिपोर्टों के स्तर को लेकर पूरा भरोसा है। समूह द्वारा बाजार को दी जाने वाली सूचनाओं में कमी संबंधी हिंडेनबर्ग रिसर्च की इसी वर्ष के शुरू में जारी रिपोर्ट का सीधा जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि ‘निहित स्वार्थी तत्वों ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए यह रिपोर्ट लिखी।’ इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आयी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति को भी समूह में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

अडाणी ने अपने समूह के कारोबार और भारतीय अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावनाओं के प्रति पूरा विश्वास जताते हुए शेयरधारकों ने अमेरिकी सटोरिया फर्म की रिपोर्ट की भूल पर ध्यान न देने को कहा। उन्होंने समूह की विस्तार योजनाओं का भी खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, ‘उच्चतम न्यायलय द्वारा गठित विशेषज्ञों की समिति ने हमारे समूह की सार्वजनिक रिपोर्टों की गुणवत्ता की की पुष्टि की है और उसे किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं दिखी है।’

उन्होंने कहा कि हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट में नुकसान पहुंचाने के इरादे से विभिन्न प्रकार की भ्रामक सूचनाओं और बिना सिर पैर के आरोपों का मिश्रण तैयार किया गया था और इसे निहित स्वार्थ साधने के लिए तैयार किया गया था। उनके संबोधन के बाद समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर चार प्रतिशत तक चढ़ गया। अडाणी विल्मर तथा बिजली, पारेषण तथा ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाली समूह की कंपनियों के शेयरों में तीन से छह प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिला।

***************************

 

अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश के बीच भगवती नगर शिविर से रवाना हुआ 4920 तीर्थयात्रियों का नया जत्था

जम्मू 19 Jully (एजेंसी): भारी बारिश के बीच ‘बम बम भोले’ का जाप करते हुए बुधवार बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित श्री अमरनाथ गुफा के लिए 4920 तीर्थयात्री रवाना हुए।

एक अधिकारी ने बताया कि 4920 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 188 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ। वहीं, 2566 तीर्थयात्रियों (1974 पुरुष, 496 महिलाएं, 11 बच्चे, 81 साधु और चार साध्वियां) का एक समूह 107 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुआ। उधर, 1381 पुरुष, 955 महिलाएं और 18 बच्चों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच के काफिले में बालटाल के लिए रवाना हुए। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।

******************************

 

अनंतनाग में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों को गोली मारी

श्रीनगर 19 Jully (एजेंसी): जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार रात आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों को गोली मारकर घायल कर दिया। पिछले पांच दिनों में जम्मू कश्मीर में बाहरी मजदूरों पर यह दूसरा हमला है।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने अनंतनाग में दो गैर स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी की। दोनों घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया, ”आतंकवादियों ने अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर गोलीबारी की। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।”

********************************

 

मप्र की तीर्थ-दर्शन योजना में भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से यात्रा

भोपाल 19 Jully (एजेंसी): मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तीर्थ-यात्री अब भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे। गृह, धार्मिक न्यास और धर्मस्व के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि आगामी दो अगस्त से 10 अक्टूबर के बीच प्रदेश के 18 हजार 480 तीर्थ-यात्री 29 जत्थों में धार्मिक यात्राएं करेंगे।

इस अवधि में तीर्थ-यात्री रामेश्वरम, द्वारका, काशी (वाराणसी), जगन्नाथपुरी, अयोध्या, हरिद्वार, अमृतसर, कामाख्या, शिरडी, बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की दीक्षा भूमि नागपुर की यात्रा करेंगे।

तीर्थ-यात्रा के लिये प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाले तीर्थ-यात्रियों की संख्या निर्धारित कर दी गई है। संबंधित जिलों से तीर्थ-यात्री निर्धारित संख्या अनुसार ही जा सकेंगे। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन कम्प्यूटराइज्ड लॉटरी से किया जायेगा।

तीर्थ-यात्रियों के साथ सहायक, अनुरक्षक के रूप में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और डॉक्टर एवं सुरक्षाकर्मी भी जायेंगे। प्रदेश सरकार के लिये तीर्थ-यात्राओं के प्रबंधन की जिम्मेदारी इण्डियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) को सौंपी गई है।

एसीएस डॉ. राजौरा ने बताया कि दो अगस्त को रामेश्वरम और द्वारका के लिये भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से तीर्थ-यात्री रवाना होंगे। रामेश्वरम के लिये धार से 85, शाजापुर से 85, नर्मदापुरम से 150 और इंदौर से 300 तीर्थ-यात्री रवाना होंगे।

द्वारका के लिये सिवनी से 150, बालाघाट से 92, छिंदवाड़ा से 150 और बैतूल से 150 तीर्थ-यात्री 24 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

रामेश्वरम की तीर्थ-यात्रा ट्रेन और द्वारका की यात्रा ट्रेन से सिवनी से 2 अगस्त को रवाना होगी।

एसीएस डॉ. राजौरा ने बताया कि जिन जिला मुख्यालयों में ट्रेन के स्टॉपेज नहीं हैं, संबंधित जिला कलेक्टर तीर्थ-यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन तक लाने और ले जाने की व्यवस्था करेंगे।

*********************************