आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। ऑफिस में यदि कोई विरोधी है तो उसके षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी हो सकता है । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपोर्ट की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु, वे, वो)

आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्र मंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

***************************

ईसाई और इस्लाम में परिवर्तित दलितों को एससी का दर्जा नहीं दिया जा सकता : केंद्र सरकार

नई दिल्ली ,10 नवंबर (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि ईसाई और इस्लाम धर्म अपनाने वाले दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग वाली याचिका की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि वे छुआछूत से पीडि़त नहीं थे। शीर्ष अदालत ने 30 अगस्त को केंद्र से इस मामले में दलित ईसाइयों और अन्य की राष्ट्रीय परिषद द्वारा दायर याचिकाओं पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। केंद्र सरकार ने एक लिखित जवाब में कहा, संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 ऐतिहासिक आंकड़ों पर आधारित था, जिसने स्पष्ट रूप से स्थापित किया कि ईसाई या इस्लामी समाज के सदस्यों को कभी भी इस तरह के पिछड़ेपन या उत्पीडऩ का सामना नहीं करना पड़ा।

इसमें कहा गया है कि जिन कारणों से अनुसूचित जाति के लोग इस्लाम या ईसाई धर्म में धर्मातरण कर रहे हैं, उनमें से एक अस्पृश्यता की दमनकारी व्यवस्था से बाहर आना है, एक सामाजिक कलंक, जो इनमें से किसी भी धर्म में प्रचलित नहीं है। ईसाई या इस्लाम धर्म अपनाने वाले दलितों को आरक्षण का लाभ देने का निर्देश देने की मांग वाली याचिकाओं के एक समूह पर केंद्र की प्रतिक्रिया आई। केंद्र सरकार ने कहा कि अनुसूचित जाति की स्थिति की पहचान एक विशिष्ट सामाजिक कलंक और जुड़े पिछड़ेपन के आसपास केंद्रित है जो संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के तहत मान्यता प्राप्त समुदायों तक सीमित है।

इसने तर्क दिया कि गंभीर अन्याय होगा और कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा, जिसके परिणामस्वरूप अनुसूचित जाति समूहों के अधिकार प्रभावित होंगे, यदि सभी धर्मान्तरित लोगों को सामाजिक विकलांगता के पहलू की जांच किए बिना मनमाने ढंग से आरक्षण का लाभ दिया जाता है।

केंद्र सरकार ने अक्टूबर में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालकृष्णन ने अन्य धर्मो में परिवर्तित होने वाले दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के दावों की जांच करने के लिए कहा। सरकार ने बताया कि अनुसूचित जातियों ने कुछ जन्मजात सामाजिक-राजनीतिक अनिवार्यताओं के कारण 1956 में डॉ. बी.आर. अंबेडकर के आह्वान पर स्वत: बौद्ध धर्म अपना लिया था। इस तरह के धर्मातरित लोगों की मूल जाति/समुदाय स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जा सकता है। यह ईसाइयों और मुसलमानों के संबंध में नहीं कहा जा सकता है, जो अन्य कारकों के कारण धर्मातरित हो सकते हैं, क्योंकि इस तरह के धर्मातरण की प्रक्रिया सदियों से चली आ रही है।

केंद्र ने सभी धर्मो में दलितों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने के पक्ष में जस्टिस रंगनाथ मिश्रा आयोग की 2007 की रिपोर्ट को भी त्रुटिपूर्ण करार दिया और बताया कि इसे बिना किसी क्षेत्र अध्ययन के तैयार किया गया था।

अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्य के रूप में नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का संवैधानिक अधिकार 1950 के आदेश के अनुसार केवल हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के लोगों को दिया गया है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हाथ दर्द का इलाज Youtube पर देखना पड़ा महंगा,जंगली लौकी का जूस पीने से मौत

इंदौर 10 Nov. (एजेंसी) : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक व्यक्ति को यूट्यूब वीडियो देख हाथ दर्द का इलाज करना खासा महंगा पड़ गया। जंगली लौकी का जूस पीने से उसकी मौत हो गई। इंदौर में स्वर्णबाग कालोनी में रहने वाला धर्मेंद्र करोले को कुछ दिन पहले हाथ में चोट लगी थी।

वह दर्द से परेशान था। उसने यूट्यूब पर इलाज सर्च कर एक वीडियो देखा। इसमें जंगली लौकी का जूस पीने से दर्द से आराम की बात कही गई थी।

इस पर धर्मेंद्र ने जंगली लौकी का जूस पी लिया। इसके बाद उसे उल्टी-दस्त होने लगे। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हालांकि लोग अकसर गूगल और यू ट्यूब पर सर्च कर वीडियो देखते हैं और बिना तथ्यों को जाने इस पर अमल शुरू कर देते हैं। इस तरह की गलती जानलेवा साबित हो सकती है।

स्वास्थ्य जगत से जुड़े लोग अकसर लोगों से डॉक्टरों को दिखाकर, उनसे सलाह लेकर ही दवाई लेने की अपील करते हैं।

*****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ीं..कोर्ट ने ED से पूछा

*सबूत हैं तो एक्ट्रेस को गिरफ्तार क्यों नहीं किया*

मुंबई 10 Nov. (एजेंसी)- 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की नियमित जमानत याचिका पर आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका पर 11 नवंबर को फैसला आएगा।

आज सुनवाई के दाैरान ED ने कहा कि जैकलीन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए उन्हें नियमित जमानत न दी जाए। कोर्ट ने ED से पूछा कि अगर सबूत हैं तो आपने जैकलीन को अब तक अरेस्ट क्यों नहीं किया? सुनवाई के वक्त पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी भी मौजूद थीं।

पिंकी पर सुकेश से पैसा लेकर जैकलीन तक पहुंचाने का आरोप है। सुनवाई के दौरान जैकलीन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर उनको परेशान करने का आरोप लगाया है। ईडी ने अभिनेत्री की तरफ से दायर जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने देश से भागने की कोशिश की और जांच में सहयोग नहीं किया। एजेंसी ने अदालत में कहा कि जैकलीन फर्नांडीज आसानी से देश से भाग सकती हैं, क्योंकि उनके पास पैसे की कमी नहीं है।

*****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

जयपुर में नगर निगम ग्रेटर के महापौर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

जयपुर 10 Nov. (एजेंसी): राजस्थान की राजधानी जयपुर में नगर निगम ग्रेटर के महापौर उपचुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह दस बजे शुरू हुआ।

मतदान के लिए भाजपा एवं कांग्रेस के पार्षदों को बसों के द्वारा मतदान स्थल पर लाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में दोनों पार्टियों ने अपने पार्षदों को सेंधमारी से बचाने को लेकर पार्षदों की बाड़ेबंदी की थी और वहां से पार्षदों को सीधा मतदान के लिए लाया जा रहा है।

मतदान अपराह्न दो बजे तक होगा और इसके बाद मतगणना होगी और आज ही परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

उपचुनाव में भाजपा की रश्मि सैनी और कांग्रेस उम्मीदवार हेमा सिंघानिया में सीधा मुकाबला है।

150 पार्षदों वाले ग्रेटर नगर निगम में भाजपा के 85, कांग्रेस के 49 एवं 12 निर्दलीय पार्षद है जबकि पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर सहित चार पार्षदों को निलंबित कर देने से चार सीट रिक्त है।

श्रीमती गुर्जर को एक मामले में महापौर पद से बर्खास्त कर देने के बाद यह उपचुनाव हो रहा है।

****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मतदाताओं के नाम मिटाए जाने का सबूत आज चुनाव आयोग को सौंपेगी सपा

लखनऊ 10 Nov. (एजेंसी): समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को चुनाव आयोग का दौरा करेगा और इस आरोप पर जारी नोटिस का लिखित जवाब देगा कि यादव और मुस्लिम मतदाताओं के नाम विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इशारे पर मतदाता सूची से थोक में काट दिए गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल लापता नामों को ले जाएगा और उन बूथों की मतदाता सूची भी सौंपेगा जहां अंतिम समय में नाम काट दिए गए।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, हम गुरुवार को आयोग को दस्तावेज सौंपेंगे कि हम अपने दावों का समर्थन करने के लिए जो समय मिला है, उसे इकट्ठा करने में कामयाब रहे हैं। पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा, दरअसल, हमने चुनाव के दौरान इस विसंगति को देखा था और इसके बारे में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सूचित किया था। हमने अब मतदाताओं को एकत्र किया है। उन नामों को सत्यापित किया जिनके नाम काट दिए गए।

सपा नेतृत्व ने पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को सर्कुलर भेजकर इस संबंध में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। संकलन प्रक्रिया की निगरानी कर रहे एक वरिष्ठ नेता ने कहा, हमारे सामने ऐसे उदाहरण आए हैं, जहां कुछ मामलों में सैकड़ों में नाम अंतिम समय में एक बूथ की सूची से हटा दिए गए।

27 अक्टूबर को, चुनाव आयोग ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक नोटिस दिया था, जिसमें उन्हें आरोपों के सबूत पेश करने के लिए कहा गया था कि आयोग द्वारा लगभग 20,000 यादव और मुस्लिम मतदाताओं के नाम भाजपा के इशारे पर हर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में हटा दिए गए। सपा प्रमुख को 10 नवंबर तक अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी सबूत पेश करने को कहा गया है। अखिलेश ने सितंबर में लखनऊ में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाए थे।

***********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आबकारी घोटाले में ईडी ने दो व्यापारियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली 10 Nov. (एजेंसी): दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में एक ताजा घटनाक्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार दक्षिण भारत के दो व्यवसायियों शरत रेड्डी के. और बिनॉय बाबू को गिरफ्तार किया गया। दोनों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी उनकी कस्टडी रिमांड की मांग करेगी।

सूत्रों ने दावा किया है कि बाबू और रेड्डी ने घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी दिनेश अरोड़ा ने कहा था कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहते हैं।

इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

सूत्र ने कहा, “रेड्डी अरविंदो फार्मा फर्म चलाते हैं जबकि बाबू पर्नोड रिकार्ड फर्म चलाते हैं। वे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कारोबारी हैं।”

सीबीआई ने मामले में अपनी प्राथमिकी में सिसोदिया को आरोपी नंबर वन बनाया है।

सिसोदिया पर आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट और लाइसेंस धारकों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के अनुसार विस्तार दिया गया था।

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

ग्वालियर-चंबल में पुलिस के लिए सिरदर्द बना डकैत गुड्डा गिरफ्तार

ग्वालियर/मुरैना 10 Nov. (एजेंसी): मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल इलाके मे पुलिस के लिए सिरदर्द बने डकैत गुड्डा गुर्जर को पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

मुठभेड़ के दौरान गुड्डा के पैर में गोली लगी है। गुड्डा ग्वालियर-चंबल इलाके की पुलिस के लिए चुनौती बन गया था और लगातार उसके अपराध बढ़ते जा रहे थे। बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस डकैत के सफाए के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे, उसी के चलते मुरैना और ग्वालियर की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी़ गई थी। गुड्डा गिरोह के भंवर पुरा घाटीगांव की सीमा पर सक्रिय होने की सूचना मिली थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(अपराध)राजेश दंडोतिया ने अपने साथियों के साथ गुड्डा की घेराबंदी की। दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक फायरिंग होती रही। इस दौरान गुड्डा के पैर में गोली लग गई और वह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है। गुड्डा ग्वालियर चंबल इलाके के जंगल में दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय था। उस पर हत्या के तीन, हत्या के प्रयास के पांच सहित लगभग दो दर्जन डकैती और अपहरण के मामले दर्ज हैं ।

***********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कृष्ण जन्मभूमि पर 6 दिसंबर को होगा हनुमान चालीसा का पाठ

मथुरा 10 Nov. (एजेंसी): अखिल भारत हिंदू महासभा (एबीएसएम) 6 दिसंबर को भगवान कृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में ‘हनुमान चालीसा’ के पाठ का आयोजन करेगी।

एबीएचएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री बोस चौधरी ने कहा, “हम 6 दिसंबर को ‘सनातन स्थापना दिवस’ (सनातन धर्म की स्थापना का दिन) के रूप में मनाएंगे और ‘मथुरा चलो’ के लिए एबीएचएम नेताओं और सदस्यों को शहर पहुंचने के लिए कहा है। भगवान कृष्ण के वास्तविक जन्मस्थान पर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने के लिए।”

एबीएचएम नेता ने शाही ईदगाह मस्जिद की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के साथ साझा दीवार को भगवान कृष्ण की वास्तविक जन्मभूमि के रूप में दावा किया।

चौधरी ने आगे कहा, “हम हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे क्योंकि भगवान हनुमान शक्ति के देवता हैं और जहां पहले मंदिर था, जिसे औरंगजेब ने तोड़ा था, वहां ‘लड्डू गोपाल’ स्थापित करने की आवश्यकता है। यह स्थान एबीएचएम के संस्थापक पंडित मदन मोहन द्वारा खरीदी गई भूमि पर स्थित है। इस प्रकार इस भूमि का हमें 6 दिसंबर को उपयोग करने का अधिकार है।”

इस मुद्दे पर एक दर्जन मामले मथुरा की अदालतों में लंबित हैं। विवादित स्थल की सुरक्षा सीआरपीएफ करती है।

चौधरी ने कहा कि समूह स्थल पर प्रार्थना करने के लिए कोई अनुमति नहीं मांगेगा।

6 दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी भी है। एबीएचएम ने पिछले साल भी इसी तरह की कॉल दी थी, लेकिन मथुरा पुलिस और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद इसे वापस ले लिया था।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

लखनऊ चिड़ियाघर की शेरनी गंभीर रूप से बीमार

लखनऊ 10 Nov. (एजेंसी): लखनऊ चिड़ियाघर में सात वर्षीय शेरनी पिंकी की हालत बुधवार से गंभीर हो गई है। शेरनी पिंकी वसुंधरा और उसके साथी पृथ्वी से पैदा हुए चार शावकों में सबसे छोटी है, जिन्हें 2014 में चिड़ियाघर लाया गया था।

चिड़ियाघर के सहायक निदेशक डॉ उत्कर्ष शुक्ला ने कहा, “पिंकी जन्म से ही शारीरिक रूप से कमजोर रही है और अपनी उम्र की शेरनी से आधी के आकार की है। वह जन्म के समय भी आंशिक रूप से अंधी थी और धीरे-धीरे उसकी दृष्टि पूरी तरह से चली गई थी। अब उसकी हालत खराब हो गई है।”

उन्होंने कहा, “बुधवार को पिंकी की हालत गंभीर हो गई और उसने खाना बंद कर दिया। हमने पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज और आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के पशु चिकित्सकों से परामर्श किया है।”

***************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

एक स्वीपर के खिलाफ हुई सत्ता, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो CJI ने लगा दी सरकार की क्लास

नई दिल्ली 10 Nov. (एजेंसी): स्कूल में काम करने वाले सफाई कर्मचारी को नियमित किए जाने के खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाते हए कहा कि आखिर इतनी ताकतवर सत्ता एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ अदालत क्यों चली आई। दरअसल मद्रास हाई कोर्ट ने एक फैसला दिया था, जिसके तहत 22 साल से एक स्कूल में काम कर रहे सफाई कर्मचारी को नियमित करने का आदेश दिया गया था। इसके खिलाफ तमिलनाडु की सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी।

अर्जी पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘एक शख्स ने स्कूल में 22 साल तक नौकरी की। इन 22 सालों के बाद वह शख्स बिना ग्रैच्युटी और पेंशन के घर लौटता है। यह समाज का सबसे निचला वर्ग है। आखिर कैसे सरकार एक स्वीपर के खिलाफ जा सकती है? एक सरकार सफाई कर्मचारी के खिलाफ अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रही है? सॉरी, हम इस अर्जी को खारिज करते हैं।’ तमिलनाडु सरकार का तर्क था कि सफाई कर्मचारी ने भले ही 22 सालों तक स्कूल में काम किया, लेकिन वह पार्ट टाइम जॉब ही थी। यदि स्कूल में परमानेंट वैकेंसी ही नहीं है तो फिर उसे कैसे रेग्युलर वैकेंसी के तहत भर्ती कर्मचारी वाले फायदे दिए जा सकते हैं।

इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि इस बात की कल्पना भी नहीं की जा सकती कि जिस स्कूल में हजारों बच्चे पढ़ते हैं, वहां सफाई और हाइजीन का जिम्मा एक पार्ट टाइम कर्मचारी को दे दिया गया। हम मानते हैं कि राज्य सरकार को एक स्कीम लानी चाहिए और ऐसे कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति मिलनी चाहिए। मद्रास हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ ही तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने शीर्ष न्यायालय में अपील दायर की थी, लेकिन वहां भी उसे झटका ही लगा। उच्चतम न्यायालय ने एक सफाई कर्मचारी के खिलाफ राज्य सरकार की अर्जी को सत्ता का बेजा इस्तेमाल करार दिया।

***************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

गुजरात में BJP की पहली लिस्ट जारी

*विरमगाम से हार्दिक तो रविंद्र जडेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से दिया टिकट*

नई दिल्ली 10 Nov. (एजेंसी): गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से उम्मीदवार बनाया है। वे इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं। वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है।

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम से पार्टी ने मैदान में उतारा है।

वहीं, मोरबी सीट से कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है।

मोरबी पुल हादसे के बाद से ये सीट चर्चा में है।

इस हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव 

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानवापी विवाद पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा

नई दिल्ली 10 Nov. (एजेंसी): उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में ‘शिवलिंग’ होने के दावे के बाद उस क्षेत्र की सुरक्षा से संबंधित अंतरिम आदेश बढ़ाने के मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की गुहार स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे सुनवाई करेगी।

पीठ के समक्ष अधिवक्ता श्री जैन ने संबंधित क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी अंतरिम आदेश के 12 नवंबर को समाप्त होने की जानकारी का उल्लेख करते हुए इसे आगे बढ़ाने की अर्जी पर सुनवाई करने की गुहार लगाई।

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, “ हमें एक पीठ का गठन करना होगा। हम कल दोपहर 3 बजे सुनवाई के लिए एक पीठ गठित करेंगे। ”

शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ‘शिवलिंग’ मिलने के दावे के बाद संबंधित पक्षों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 17 मई को उस विवादित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अंतरिम आदेश पारित किया था, जिसकी अवधि शुक्रवार को समाप्त होने वाली है।

************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मप्र में उपभोक्ता विवादों के निपटारे के लिए महा लोक अदालत 12 नवंबर को

भोपाल 10 Nov. (एजेंसी): मध्य प्रदेश के उपभोक्ता विवादों को निपटाने के लिए 12 नवंबर को महा उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की रजिस्ट्रार अलका श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में लंबित प्रकरणों की सुनवाई की जायेगी।

आयोग की रजिस्ट्रार ने बताया कि इन महा उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन प्रदेश के भोपाल एवं जिला उपभोक्ता आयोग के कार्यालय में किया जायेगा। रजिस्ट्रार श्रीवास्तव के मुताबिक मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग भोपाल एवं प्रदेश के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोगों में लम्बित प्रकरणों की संख्या को ²ष्टिगत रखते हुए 12 नवम्बर को महा उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सम्पूर्ण प्रदेश में लगभग 1313 प्रकरणों के निराकरण की संभावना है।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

35 साल से फरार हत्या का दोषी गिरफ्तार

लखनऊ 10 Nov. (एजेंसी) : करीब 35 साल तक गिरफ्तारी से बचने के बाद हत्या का एक दोषी आखिरकार पुलिस के जाल में फंस गया। लखनऊ के दौलतगंज इलाके का निवासी 59 वर्षीय प्रकाश शर्मा उसके सहयोगी राजेंद्र ने मार्च 1985 में जयशंकर मिश्रा नामक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मिश्रा की पत्नी सुमन ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 1987 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जमानत मिलने पर उसने सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील की। बाद में वह फरार हो गया और दिल्ली में पहचान बदलकर रहने लगा।

पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस ने पहले प्रकाश शर्मा के एक दूर के रिश्तेदार को ट्रैक किया। उसने कोई जानकारी होने से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने निगरानी जारी रखी और दोषी के नाम पर खातों से किए गए लेनदेन का पता लगाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जब प्रकाश ने दो लेन-देन किए तो पुलिस की एक टीम ने उसके रिश्तेदार से पूछताछ की। इस पूछताछ में प्रकाश के नए स्थान का पता चल गया।

ठाकुरगंज थाने की पुलिस और लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जोन की सर्विलांस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी वेस्ट जोन चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि प्रकाश 1987 से फरार था। वह दिल्ली में फर्जी नाम से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आतंकवाद से प्रभावित बच्चों के लिए एमबीबीएस सीटें आरक्षित करने के केंद्र के फैसले का स्वागत

श्रीनगर 10 Nov. (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए केंद्रीय पूल में एमबीबीएस और बीडीएस की चार सीटें आरक्षित करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया जा रहा है। कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने सरकार के इस निर्णय की प्रशंसा की है और कहा है कि इससे बच्चों को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने व अच्छे कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

नालंदा मेडिकल कॉलेज (पटना), गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (चंडीगढ़), लेडी हाडिर्ंग मेडिकल कॉलेज (नई दिल्ली) और एसएमएस मेडिकल कॉलेज (जयपुर) में एक-एक सीट आरक्षित की गई है। जम्मू और कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड के अनुसार आतंकवादी हमलों में अपने माता-पिता या अपने घर के एकमात्र कमाने वाले को खो चुके छात्रों को इस कोटा के लिए पात्र माना जाएगा। इसी तरह यदि माता-पिता या छात्र स्वयं ऐसे हमलों में घायल या विकलांग हो गए हैं, तो उनको भी इसका लाभ मिलेगा।

आरक्षण प्राप्त करने के लिए सामन्य छात्र को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों (एससी / एसटी, ओएससी के लिए 40 प्रतिशत, जनरल-पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत) के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी में उत्तीर्ण होना चाहिए।

इस नीति के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।

स्थानीय नागरिक मोहम्मद नजीर ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के छात्रों को फायदा होगा।

सामाजिक कार्यकर्ता हम्सुद्दीन शाह ने केंद्र के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार को आने वाले वर्षों में कोटा और बढ़ाना चाहिए।

******************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। बोलने से पहले थौड़ा सोचें। आज कोई समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। गुस्सा नियन्त्रित हो तो जिन्दगी में शुकुन ही शुकुन सिद्ध होगा। समय का सदुपयोग करना सबसे बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मनोबल बढेगा, न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ सकता है। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि हो सकती है लेकिन ध्यान रखें तो सामान्य रहेगा सब कुछ। कुसंगति से बचें, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहेंगे। गाय सेवा हर दृष्टि से लाभकारी होगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रोजगार के लिए उत्तम समय है। आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। दान धर्म फलदायी होगा।

***************************************

पर्यावरण के लिए मिले 1286 करोड़ रुपये को अरविंद केजरीवाल ने पानी की तरह बहा दिये : मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली, 9 नवम्बर(एजेंसी) । केंद्रीय राज्य मंत्री  मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केजरीवाल की विज्ञापन रुपी राजनीति और पर्यावरण को लेकर किए गए कोरे वायदों का भंडाफोड़ करते हुए कहा कि 1286.93 करोड़ रुपये पर्यावरण सेस के रुप में दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार को दिया लेकिन उन पैसों का रिजल्ट है कि आज छोटे बच्चे खांस रहे हैं, बुजुर्गों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही है और दिल्ली के अस्पताल हैं जहां केजरीवाल के चमकते चेहरों के होर्डिंग्स तो मिल जायेंगे, लेकिन बेसिक जांच की सुविधाओं के अभाव में मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं।

प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता श्री हरीश खुराना भी उपस्थित थे। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि 10 स्मोग टॉवर लगाने का दावा केजरीवाल करते हैं और उसके नाम पर 80 लाख रुपये प्रति माह मरम्मत के नाम पर खर्च में दिखाए जाते हैं, लेकिन बावजूद उसके स्मोग टावर काम नहीं कर रहे है। केजरीवाल आजकल दिल्लीवालों के टेक्स के पैसों को दूसरे राज्यों में अपने राजनीतिक पर्यटन में व्यस्त हैं, लेकिन दिल्लीवालों की जरुरतें पूरी नहीं हो पाती।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण सेस के रुप में वसूले गए 1286.93 करोड़ रुपये में से 2015-16 में सिर्फ 272.51 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं उसमें से 265 करोड़ रुपये दिल्ली मेरठ रैपीड रेड ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर खर्च हुआ है।   मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केजरीवाल बार-बार दिल्ली के उपराज्यपाल को ब्लेम करते हैं कि वाहन ऑन-ऑफ सिस्टम को रोक दिया नहीं तो दिल्ली का पर्यावरण बेहतर हो जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि प्रदूषण विरोधी प्रमाणिक रिकॉर्ड दिल्ली प्रदूषण विभाग के पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब पंजाब में मुख्यमंत्री नहीं थे तो वे कहा करते थे कि दिल्ली की जहरीली हवा का कारण पंजाब की पराली है लेकिन जब उनके हाथ में पंजाब आ गया तो अब वे आरोप उपराज्यपाल पर लगा रहे हैं, जबकि पंजाब में पराली जलाने के मामले पहले 34 फीसदी से ज्यादा अब और बढ़ गये है।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गाइडलाइन्स बनाकर देने और ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल बनाकर दिया जबकि केजरीवाल सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

जो पर्यावरण सेस के पैसे हैं उन्हें किसी और जगहों पर खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि दिल्ली के पार्ट टाइम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदूषण के रोकथाम के लिए कोई काम नहीं किया है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

टीवी चैनलों के लिए मोदी सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

*सीधा प्रसारण के लिए नहीं लेनी होगी पूर्व अनुमति*

नई दिल्ली ,09 नवंबर (एजेंसी)। मोदी सरकार ने बुधवार को टीवी चैनलों के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए नए दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी। नई गाइडलाइंस के मुताबिक लाइव प्रसारण के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। यही नहीं नई गाइडलाइन के मुताबिक, भारतीय टेलीपोर्ट्स को विदेशी चैनलों को भी अपलिंक करने की अनुमति होगी।

इससे पहले इन कार्यक्रमों के सीधे प्रसारण के लिए अनुमति लेनी होती थी। हालांकि राष्ट्रीय/जनहित में सामग्री प्रसारित करने की बाध्यता भी होगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि, हमने लगभग 11 वर्षों के बाद नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। हमने केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी ली है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि सी बैंड के अलावा फ्रीक्वेंसी बैंड में अपलिंक करने वाले टीवी चैनलों को अनिवार्य रूप से अपने सिग्नल को एन्क्रिप्ट करने की आवश्यकता होती है।

एक चैनल को केवल एक टेलीपोर्ट/उपग्रह की तुलना में एक से अधिक टेलीपोर्ट की सुविधाओं का उपयोग करके अपलिंक किया जा सकता है। गैर-समाचार सामग्री के लिए लाइव कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है।

***********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

नोटबंदी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करने के लिए केंद्र ने मांगा और समय

नई दिल्ली ,09 नवंबर (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नोटबंदी मामले की सुनवाई 24 नवंबर तक के लिए टाल दी। दरअसल, केंद्र सरकार हलफनामा दाखिल करने में विफल रही, जिसे कोर्ट ने ‘शर्मिदा करने वाला ‘ करार दिया। 11 अक्टूबर को, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और आरबीआई से 2016 के नोटबंदी के फैसले पर हलफनामा दायर करने और आरबीआई को केंद्र के पत्र, आरबीआई बोर्ड के फैसले और नोटबंदी की घोषणा के संबंध में फाइलें तैयार रखने को कहा था।

न्यायमूर्ति एसए नजीर की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, ए.एस. बोपन्ना, वी. रामसुब्रमण्यम, और बी.वी. नागरत्ना शामिल हैं, ने मामले को तब स्थगित कर दिया जब अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमनी ने हलफनामा दायर करने के लिए और समय की मांग की।

वेंकटरमनी ने हलफनामा तैयार नहीं कर पाने के लिए पीठ से माफी मांगी और एक सप्ताह का समय मांगा। पीठ ने कहा, आम तौर पर एक संविधान पीठ इस तरह कभी भी स्थगित नहीं होती है। हम कभी ऐसे नहीं उठते। यह कोर्ट के लिए भी बेहद शर्मनाक है। इस पर वेंकटरमणि ने कहा कि यह उनके लिए भी शर्मनाक है।

याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कार्यवाही स्थगित करने की दलीलों के खिलाफ तर्क देते हुए कहा कि यह संविधान पीठ के समक्ष कभी भी स्वीकृत नहीं रहा है। याचिकाकर्ताओं में से एक का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने कहा कि स्थगन के लिए एक संविधान पीठ से पूछना सामान्य बात नहीं है। याचिकाकर्ताओं के अन्य वकील ने कहा कि उन्हें बहस करने की अनुमति दी जानी चाहिए और आरबीआई और केंद्र सरकार हलफनामा दाखिल करने के लिए अपना समय ले सकती है। एक अन्य याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि यह स्थिति शर्मनाक है।

कार्यवाही को टालते हुए, शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि सरकार और आरबीआई को एक सप्ताह के भीतर अपने हलफनामे प्रस्तुत करने होंगे।शीर्ष अदालत 500 और 1,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर करने के केंद्र के 2016 के नोटबंदी के फैसले को चुनौती देने वाली 50 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है।

**************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

वाराणसी : गोली लगने के बाद सब-इंस्पेक्टर की हालत गंभीर

वाराणसी ,09 नवंबर (एजेंसी)।  उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर इलाके में तीन बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर सब-इंस्पेक्टर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 2015 बैच के पुलिस सब-इंस्पेक्टर अजय यादव को सीने में गोली लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमलावर यादव की सर्विस पिस्टल और पर्स लूट कर फरार हो गए।

जिले की सीमा सील करने के बाद बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जबकि आसपास के जिलों में पुलिस अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया। पुलिस आयुक्त सतीश गणेश ने कहा, यादव, वर्तमान में लक्सा थाने में तैनात है, वह उस समय वहां मौजूद थे, जहां उसका घर बनाया जा रहा था और तभी तीन बदमाशों ने उस पर गोलियां चलाईं।
यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और पुलिस आयुक्त ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है।

कमिश्नरेट और वाराणसी ग्रामीण जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

*******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

*कहा-हर तरह से नागरिकों का ध्यान रखूंगा*

नयी दिल्ली,09 नवंबर (एजेंसी)। जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप से बुधवार को पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने जस्टिस उदय उमेश ललित की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 8 नवंबर को पूरा हुआ।

जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर, 2024 तक 2 साल के लिए सीजेआई रहेंगे। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद देश के 50वें सीजेआई उच्चतम न्यायालय परिसर में पहुंचे तथा महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के लोगों की सेवा करना उनकी ‘प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘आम जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है।

कृपया भरोसा रखें, मैं देश के सभी नागरिकों के लिए काम करूंगा। चाहे प्रौद्योगिकी हो या रजिस्ट्री हो…या न्यायिक सुधार हो, मैं हर मामले में नागरिकों का ध्यान रखूंगा। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका का नेतृत्व करना ‘बहुत बड़ा अवसर और जिम्मेदारी है।

यह पूछने पर कि वह न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को कैसे बनाए रखेंगे, इस पर सीजेआई ने कहा, ‘मैं न केवल शब्दों में बल्कि अपने काम से नागरिकों के बीच विश्वास सुनिश्चित करूंगा।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

बागेश्वर धाम सरकार का मुंबई में लगा दो दिवसीय दिव्य दरबार..

*’आदिपुरुष’ फिल्म पर भड़के बागेश्वर धाम सरकार….!*

09.11.2022 –  इंडियन कॉर्पोरेशन भिवंडी, मुम्बई के तत्वाधान में देश विदेश में ख्याति प्राप्त बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर संत श्री धीरेन्द्र कृष्णजी महाराज का दो दिवसीय दरबार का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दिवसीय दरबार के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित श्रदालुओं की अर्जियां स्वीकार हुई।

भिवंडी से निकलते वक़्त मीरा रोड में भक्तों के आग्रह पर बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर संत श्री धीरेन्द्र कृष्णजी महाराज दस मिनट तक रुके जहाँ इनके भक्त बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर संत श्री धीरेन्द्र कृष्णजी महाराज ने ‘आदिपुरुष’ फिल्म पर सवाल पूछे जाने पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे सनातन धर्म पर प्रहार हैं ‘आदिपुरुष’ फिल्म में जो हनुमानजी जी, प्रभु श्री राम और रावण को जिस तरह से तरह दिखाया गया वह बिलकुल गलत है, इस तरह की निर्माण शैली से परहेज करना चाहिए।

कोई दो कोड़ी का रहा होगा जिसका ये दिमाग चला होगा ! आये दिन किसी न किसी रूप में सनातन धर्म पर प्रहार किया जाता रहा है इसलिए वर्तमान समय में सभी सनातनियों को जागने की जरुरत है।

विदित हो कि बहुत ही कम समय में देश विदेश में ख्याति प्राप्त बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर संत श्री धीरेन्द्र कृष्णजी महाराज अपने धार्मिक आयोजनों में हमेशा मानव सेवा की बात करते हैं। दरबार के अलावा महाराज भागवत कथा और राम कथा भी करते हैं कथा के माध्यम से लोगों को राम के नाम से जोड़ना उनका मकसद रहता हैं और साथ ही मानव सेवा, गोसेवा साधू सेवा, और राष्ट्र रक्षा की बात हमेशा करते रहते हैं।

भारत के अलावा बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा लंदन, और मोरिशश में भी बालाजी की महिमा और राम नाम की महिमा से संबंधित कथा प्रवचन युक्त दरबार लगाया जा चुका है। ‘बागेश्वर धाम सरकार’ का दरबार निशुल्क दरबार है, कोई तरह की फीस नहीं लगती है।

दरबार में गरीब कन्याओं का विवाह का आयोजन भी होता है जिसका सारा खर्चा बागेश्वर धाम की तरफ से किया जाता है। पिछले 3 सालों में बागेश्वर धाम के द्वारा लगभग 200 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है और फरवरी 2023 में 121 कन्याओं का विवाह कराए जाने की प्रस्तावित योजना है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन अनमना सा महसूस करोगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। पुराना रोग या क्रम उभर सकता है। विवाद व क्लेश से बचें , शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हो सके तो आराम करें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में तनाव रह सकता है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

********************************