Terrorists kill non-local laborer in Bandipora

बांदीपोरा में आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय मजदूर को मार डाला

*जम्मू-कश्मीर में फिर टॉरगेट किलिंग*

श्रीनगर 12.Aug. (Rns/FJ): जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने टॉरगेट किलिंग की और एक गैर स्थानीय मजदूर की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 1 बजे बांदीपोरा के हाजिन इलाके के सदनारा गांव में आतंकवादियों ने 19 वर्षीय गैर स्थानीय मजदूर मोहम्मद अमरेज पर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा, डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेमिना में रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वह बिहार से ताल्लुक रखता था। तलाशी के लिए यह इलाका घिरा हुआ है।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कल गुरुवार तड़के आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर एक आत्मघाती हमला कर दिया जिसमें चार जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह हमला करीब तीन साल के अंतराल के बाद जम्मू-कश्मीर में फिदायीन (आत्मघाती हमलावरों) की वापसी का संकेत बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकवादियों के बारे में ऐसा माना जा रहा है कि वे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से सम्बद्ध थे। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी घातक स्टील कोर गोलियों से लैस थे और चार घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ सुबह लगभग साढ़े छह बजे समाप्त हुई। यह हमला सोमवार को देश के स्वतंत्रता दिवस के चार दिन पहले हुआ

***********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply