Terrorist attack on CRPF in Jammu and Kashmir's Pulwama, one jawan martyred

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

श्रीनगर 02 Oct. (Rns/FJ): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को हुए आतंकी हमले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की।

इस आतंकी हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया, वहीं सीआरपीएफ का 1 जवान घायल हो गया। भारी संख्या में जवानों को भेजा गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विभिन्न कार्यक्रमों को बाधित करने की किसी भी आतंकवादी योजना को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शाह सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply