Sidhu Musewala's father's ultimatum to the government

सिद्धू मूसेवाला के पिता का सरकार को अल्टीमेटम

चंडीगढ़ ,21 अगस्त (एजेंसी।  सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लगतार इंसाफ की मांग कर रहे उनके पिता ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने जनता के समक्ष आकर कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा वह चुप बैठने वाले नहीं हैं।

उन्होंने सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कहा कि सिर्फ गोली चलाने वाले आरोपी नहीं हैं। गैंगस्टरों के आंख, कान होमलैंड सोसाइटी में ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि फिरौती इक्टठी करने वाले होमलैंड सोसाइटी में ही रहते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सिद्धू की 4 साल नींद उड़ाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

इसके साथ ही सिद्धू की मां चरण कौर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिद्धू को इंसाफ दिलाने के लिए हर गांव में कैंडल मार्च निकला जाए। उन्होंने ने कहा कि उन्हें सरकार से कोई उम्मीद नहीं है इसलिए वह अब शेरनी का रूप ले चुकी हैं और अपने बेटे को इंसाफ दिला कर रहेंगी।

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो वह सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन की मांग की है और कहा कि अगर लोगों ने साथ न दिया तो वह अकेले ही धरने पर बैठ जाएंगे।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply