हेरा फेरी-3 : फरहाद सामजी को लेकर विरोध में आए दर्शक, हटाने की माँग

24.02.2023  (एजेंसी)   –  आखिरकार, बहुत सारी अटकलों और अनुरोधों के बाद, फिरोज नडियाडवाला बपनी प्रतिष्ठित कल्ट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी के 3रे भाग को शुरू करने में सफल हो गए हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्रतिष्ठित तिकड़ी – अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल हैं, जो इस फिल्म के जरिये एक बार फिर से दर्शकों को रोमांचित करने आ रहे हैं।

हालांकि जब से इस फिल्म के निर्देशक का नाम सामने आया है दर्शकों ने इसके खिलाफ एक अभियान छेड़ दिया है। अब गुस्साए प्रशंसक एक याचिका पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।मीडिया में जब से इस बात की जानकारी सामने आई है कि सलमान खान की आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान और पूर्व में हाउसफुल 4 का निर्देशन कर चुके फरहाद सामजी को हेरा फेरी-3 के निर्देशन की बागडोर सौंपी गई है, तब से दर्शक इस बात को लेकर परेशान हो गए हैं कि फरहाद सामजी को निर्देशक के तौर पर क्यों लिया गया है।

उनका कहना हैकि फरहाद सामजी हेरा फेरी की शैली के निर्देशक नहीं हैं। कुछ लोगों ने फिल्म से निर्देशक को बदलने के लिए सभी से हस्ताक्षर करने के लिए एक याचिका भी शुरू की।प्लेटफॉर्म चेंज डॉठ ओआरजी पर, नाराज प्रशंसकों में से एक ने एक याचिका दायर की जिसके अनुसार, स्पष्ट रूप से जैसा कि शीर्षक से पता चलता है, हम नहीं चाहते कि फरहाद सामजी हेरा फेरी जैसी क्लासिक फिल्म फ्रेंचाइजी का निर्देशन करें।

उनका ट्रैक रिकॉर्ड या निर्देशित पिछली फिल्में संतोषजनक नहीं रही हैं, जिसके लिए फिल्म हेरा फेरी के निर्देशक को बदलने की जरूरत है। इस याचिका पर अब तक 166 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।

साइन करने वालों में से एक ने कमेंट सेक्शन में लिखा, मैं नहीं चाहता कि क्लासिक बर्बाद हो।जबकि दूसरे ने तर्क दिया, वह विरासत को बर्बाद कर देगा।तीसरे ने लिखा, सेविंग हेरा फेरी 3 इज सेविंग इंडियन सिनेमा।

******************************

 

 

हेरा फेरी 3 के सेट से सामने आई पहली तस्वीर, दिखी बाबूराम-श्याम और राजू की झलक

24.02.2023   (एजेंसी)   –  तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए फिल्म निर्माता फिरोज नडियाडवाला ने अपनी सफल फ्रेंचाइजी हेराफेरी के 3रे भाग के लिए अक्षय कुमार को अपने साथ जोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली और बीते दिन से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। पहले कहा जा रहा था हेरा फेरी के 3रे भाग में अक्षय कुमार के स्थान पर कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। चर्चाएँ थीं कि अक्षय कुमार को हेरा फेरी-3 की स्क्रिप्ट पसन्द नहीं आई थी।

वे फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी के कथानक से ताल्लुक नहीं रख पा रहे थे।वर्ष 2004 में आई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हेरा फेरी को दर्शकों ने बेइंतहा प्यार दिया था। इस फिल्म ने अपने समय के अनुरूप कल्ट कॉमेडी फिल्म का तमगा हासिल किया। पहले भाग की सफलता के बाद इसका दूसरा भाग वर्ष 2006 में प्रदर्शित किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले भाग से ज्यादा कामयाबी प्राप्त की थी। इसके बाद से इसके 3रे भाग की जनता को काफी समय से प्रतीक्षा थी, जो अब खत्म होने जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो गई है और फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ही नजर आएंगे। इस बीच हेरा फेरी 3 के सेट से एक तस्वीर लीक हो गई है। इस बात की पुष्टि सेट से लीक हुई एक तस्वीर भी कर रही है।हेरा फेरी 3 के सेट से जो तस्वीर सामने आई है उसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आ रहे हैं।

तीनों ही कलाकार फिल्म में अपने किरदार के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। प्रशंसक इस फोटो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के होने की खबर से ही फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ गई है। अब दर्शकों का मानना है कि हेरा फेरी 3 भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये कूटने वाली है।

पहले इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करने वाले थे, लेकिन अब इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को सौंपी गई है। फरहाद सामजी ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को पूरा किया है। सलमान खान अभिनीत उनके निर्देशन में बनी यह फिल्म इस वर्ष ईद के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है।

**************************

 

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में नजर आ सकती हैं रेखा, निर्माताओं ने किया संपर्क

24.02.2023 (एजेंसी) – कुछ ही दिन पूर्व संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली वेब सीरीज हीरामंडी की पहली झलक जारी की थी। तवायफों की जिन्दगी पर आधारित उनकी यह सीरीज 8 भागों में बन रही है। भंसाली इसे पिछले 10 सालों से बनाने का सपना देख रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ है। इस वेब सीरीज के लिए उनकी सबसे पहली पसन्द रेखा थीं।

वे चाहते थे कि रेखा उनकी इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनीत करें। रेखा ने संजय लीला भंसाली को इस फिल्म के लिए स्पष्ट इंकार कर दिया था। भंसाली अभी भी यह चाहते हैं कि रेखा उनकी इस सीरीज का हिस्सा हों, इसी के चलते वे एक बार फिर से रेखा से सम्पर्क में हैं। वे रेखा को लेकर एक डांस नम्बर उन पर फिल्माना चाहते हैं।लेटेस्ट रिपोट्र्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली वेबसीरीज हीरामंडी में रेखा का खास डांस नंबर रखवाना चाहते हैं, जिसके लिए वो लगातार रेखा से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक रेखा ने इस डांस नंबर के लिए हामी नहीं भरी है। सोर्सेस की मानें तो भंसाली चाहते थे कि रेखा हीरामंडी में लीड निभाएं। लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट में बतौर लीड हिरोईन बनने से इनकार कर दिया। लेकिन अब भंसाली चाहते हैं कि वो सीरीज के लिए डांस नंबर जरूर करें।हाल ही में बातचीत के दौरान संजय लीला भंसाली ने कहा मैंने 30 साल में करीब 10 फिल्में बनाई हैं।

पिछले कुछ सालों में मैंने 3 फिल्मों में काम किया है और अब मैं 8 एपिसोड्स बनाने जा रहा हूं। हीरामंडी जैसी डिमांडिंगि सीरीज पर काम करना मेरे लिए मुश्किल टास्क रहा है। ऐसे में हमें अलर्ट रहना पड़ता है क्योंकि, इसमें बहुत से ट्रैक हैं।भंसाली ने आगे कहा- शूट के दौरान हमें महसूस होता है कि हमने कई जरूरी शॉट्स नहीं लिए, जो कहानी को और भी बेहतर तरीके से पेश कर सकते थे।

यही वजह है कि हमें पूरे टाइम स्क्रिप्ट पर ध्यान देना पड़ता है। फिल्म की तुलना में वेब सीरीज में ज्यादा टाइम लगता है। इसमें ज्यादा मेहनत लगती है। मैंने हीरामंडी में अपना बेस्ट दिया है।

****************************

 

कुकरैल नाइट सफारी पर जल्द शुरू होगा काम

लखनऊ 23 Feb, (एजेंसी): लखनऊ में कुकरैल नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क के निर्माण का काम जल्द ही 50 करोड़ रुपए के प्रारंभिक बजटीय आवंटन के साथ शुरू होगा। वन अधिकारियों के अनुसार, हालांकि परियोजना की कुल लागत 1,600 करोड़ रुपए है, लेकिन बजटीय प्रावधान से वन विभाग निर्माण कार्य शुरू करने में सक्षम होगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता दुबे ने कहा, परियोजना योजना को मंजूरी के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के पास भेज दिया गया है और प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हमें उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में अनुमति मिल जाएगी।

कुकरैल में 2027 हेक्टेयर भूमि पर नाइट सफारी व जू बनाया जाएगा।

यह देश की पहली शहरी नाइट सफारी होगी और इकोटूरिज्म को बढ़ावा देने और राजस्व सृजन में मदद करेगी।

लखनऊ चिड़ियाघर को भी नए स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।

*************************

 

उप्र की राजधानी में चलेगा थूकना प्रतिबंधित है अभियान

लखनऊ 23 Feb, (एजेंसी): लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) में जीआईएस-23 और जी20 आयोजनों के लिए किए गए सौंदर्यीकरण कार्य को संरक्षित करने के प्रयास में गुरुवार से 1 मार्च तक ‘थूकना प्रतिबंधित है’ शीर्षक से एक विशेष अभियान चलाएगा। एलएमसी आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने एक बयान में कहा, स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जाने वाले अभियान में खुले इलाकों में थूकने या पेशाब करने/शौच करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

अपराधियों को ‘श्री या सुश्री/श्रीमती पीकू’ की उपाधि दी जाएगी। उन पर उत्तर प्रदेश अपशिष्ट (प्रबंधन संचालन और स्वच्छता) नियम 2021 के तहत 250 रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

सिंह ने आगे कहा कि अभियान के लिए पुलिस, एनजीओ और स्थानीय लोगों की मदद ली जाएगी।

एलएमसी आयुक्त ने कहा, हम रेडियो/सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से खुले में न थूकने/पेशाब करने या खुले में शौच करने के संदेश का भी प्रचार करेंगे। इसके अतिरिक्त, बसों पर बोर्ड और होडिर्ंग भी इसी संदेश के साथ लगाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट और टी-शर्ट वितरित किए जाएंगे।

***************************

 

उल्फा-आई के सदस्य ने असम पुलिस के सामने सरेंडर किया

गुवाहाटी 23 Feb, (एजेंसी): प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) के एक सदस्य ने असम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के अनुसार, बिक्रमजीत चेतिया उर्फ रंजीत असोम के रूप में पहचाने जाने वाला कैडर बुधवार को असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर पहुंच गया।

वह म्यांमार में संगठन के गुप्त ठिकाने से आ रहा था।

डिब्रूगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने कहा, चेतिया चबुआ क्षेत्र का मूल निवासी है। वह पिछले साल जुलाई में उल्फा-आई शिविर में शामिल हुआ था। उसे म्यांमार के सागियांग प्रांत में स्थित प्रतिबंधित संगठन के शिविर में प्रशिक्षित किया गया था और बाद में मुख्यालय में तैनात किया गया था।

हालांकि, उल्फा-आई में शामिल होने के तुरंत बाद, वह हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का इच्छुक था। पुलिस को चेतिया के परिजनों व रिश्तेदारों से सूचना मिली।

मिश्रा ने कहा, जब पुलिस ने उसे सहायता के लिए प्रतिबद्ध किया, तो चेतिया ने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। वह बिना किसी हथियार या गोला-बारूद के वापस आ गया।

************************

 

यूफ्लेक्स कंपनी के 70 से ज्यादा ठिकानों पर रेड जारी, 150 करोड़ रुपए की हेरफेर का मामला

नोएडा 23 Feb, (एजेंसी): यूफ्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की जांच का दायरा बढ़ गया है। देशभर में कंपनी के 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इसमें नोएडा में सबसे ज्यादा 32 ठिकाने हैं। अभी तक की जांच में दिल्ली एनसीआर में 1.50 करोड़ का कैश मिला है। टीम ने कैश जब्त कर लिया है। सूत्रों से पता चला है कि जांच में इनकम टैक्स अधिकारियों को करोड़ों के फेक ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है। जम्मू में भी संदिग्ध लेनदेन के दस्तावेज मिले हैं। वहीं, 10 सेल कंपनियां भी मिली हैं। एनसीआर की बात करें तो यहां पर करीब 600 टीम और बाहर करीब 150 टीम सर्च कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 150 करोड़ रुपए से ज्यादा के फेक ट्रांजैक्शन मिले हैं। लेनदेन करने वालों में एक पक्ष ने ये बताया है कि ट्रांजैक्शन फेक हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आंकड़ा 500 करोड़ रुपए तक जा सकता है। वहीं, 15 लॉकर मिले हैं, जिनको जल्द खुलवाया जाएगा।

हैरानी की बात ये है कि 20 अकाउंट ऐसे मिले है जो बहुत ही गरीब तबके के लोगों के हैं। इनमें कई ऐसे लोग हैं, जिनके मकान एक कमरे के हैं। इन लोगों के खातों से 5 से 50 करोड़ रुपए तक ट्रांजैक्शन के दस्तावेज मिले हैं।

सर्च के दौरान जम्मू में करीब 100 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन देन के दस्तावेज मिले है। इनकी जांच की जा रही है। इसके साथ नोएडा के सेक्टर-4 और 57 की फैक्ट्री में 150 संदिग्ध दस्तावेज मिले है। ग्रुप की 10 फैक्ट्रियां विदेश में भी है। इसके ट्रांजैक्शन भी खंगाले जा रहे है। मनी लॉड्रिंग के संकेत भी मिले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यूफ्लेक्स कंपनी ने इनवेस्टर्स समिट के लिए भी करीब 600 करोड़ के एमओयू साइन किए है। जिसमें उनको दो प्लाटों पर नोएडा में निवेश भी करना है। यूफ्लेक्स लिमिटेड कंटेनरों और पैकेजिंग क्षेत्र की कंपनी है। कंपनी का कुल मूल्यांकन (मार्केट वैल्यू) 3,509 करोड़ है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1988 में की गई थी।

***************************

 

हाथ की त्वचा और नसों से नया लिंग बनाकर किया प्रत्यारोपण

*05 डॉक्टर्स सहित 11 लोगों की टीम ने आठ घंटे के ऑपरेशन में पाई सफलता*

जयपुर 23 फरवरी, (एजेंसी)। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एक जटिल सर्जरी के दौरान कैंसर ग्रस्त लिंग को हटाकर, रोगी के हाथ की त्वचा, रक्त वाहिनियों व नसों के जरिए नया लिंग बनाकर क्रियाशील लिंग पुन निर्माण किया गया। राज्य में पहली बार हाथ पर लिंग बनाकर यथास्थान प्रत्यारोपण करने का केस किया गया है। करीब आठ घंटे चली इस सर्जरी में पांच डॉक्टर्स सहित 11 लोगों की टीम ने सफलता पाई।

बीएमसीएचआरसी के कैंसर सर्जन डॉ प्रषांत शर्मा ने बताया कि बूंदी निवासी, 72 बर्षीय गुजर सिंह (परिवर्तित नाम) ने उपचार के दौरान लिंग हटाने की बात जानकर पहले उपचार के लिए मना कर दिया था। लिंग के हटने के बाद मरीज को पेषाब करने में दिक्कत होती है और उन्हें बैठकर पेषाब करना पड़ता है। दिनचर्या में आने वाले ऐसे बदलावों का रोगी की मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस सर्जरी में पहले डॉ प्रषांत शर्मा की टीम ने कैंसर ग्रस्त लिंग को हटाया। इसके पष्चात प्लास्टिक एंड रिकंसट्रक्टिव सर्जन डॉ उमेष बंसल और डॉ सौरभ रावत की टीम ने लिंग पुन:निर्माण की प्रकिया की। डॉ उमेष बंसल ने बताया कि कैंसर ग्रस्त लिंग को हटाकर सम्पूर्ण लिंग पुन:र्निमाण एक ही ऑपरेषन में करना एक जटिल प्रकिया है, लेकिन यह दोनों प्रकिया साथ होने से रोगी की मानसिक स्थिति पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

सर्जरी के दौरान पहले रोगी के बाए हाथ की त्वचा, रक्त वाहिनियों व नसों को लेकर लिंग का निर्माण किया गया। उसके बाद माइक्रोस्कोपिक तकनीक से नवनिर्मित लिंग को यथा स्थान पर प्रत्यारोपित कर दिया गया और उसमें रक्त प्रवाह शुरू किया गया। इस सर्जरी में माइक्रो सर्जिकल तकनीक का इस्तेमाल किया। लिंग पुनर्निर्माण का उद्देश्य सही आकार, लंबाई और मूत्रमार्ग बनाने के साथ ही लिंग में संवेदना देना होता है। साथ ही जिस हाथ पर लिंग का निर्माण किया गया, उस हाथ की कार्य क्षमता और आकार में कोई परिवर्तन नहीं आया। ऐसे में रोगी पुन:निर्मित लिंग के साथ ही पूर्ण रूप से सामान्य जीवन जी सके।

करीब चार प्रतिशत कैंसर रोगियों में परेशानी

डॉ प्रशांत शर्मा ने बताया कि कैंसर रोगियों में से करीब चार प्रतिशत रोगी पुरुष जननांग अंग के कैंसर के होते हैं। इन रोगियों में करीब 50 फीसदी रोगियों में उपचार स्वरूप लिंग को हटाना पडता। प्लास्टिक सर्जन डॉ सौरभ रावत ने बताया कि राज्य की प्रथम लिंग पुन:निर्माण सर्जरी 2017 बीएमसीएचआरसी में ही की गई थी। चिकित्सालय में अब तक 10 लिंग पुन:निर्माण हो चुके है। इन सभी सर्जरी में ना सिर्फ सफलता मिली बल्कि नया लिंग हूबहू प्राकृतिक जैसा बनाया गया। पुन:निर्माण दो सप्ताह के अंदर व्यक्ति सामान्य रूप से चलना-फिरना और अन्य दैनिक कार्य आसानी से कर सकता है। डॉ रावत ने बताया कि किसी व्यक्ति का लिंग चोट, कैंसरग्रस्त या अन्य किसी कारण से हटाया गया हो या जन्मजात लिंग नहीं हो तो लिंग पुन:निर्माण संभव है।

****************************

हिमाचल प्रदेश में 25 फरवरी से बर्फबारी की संभावना : मौसम विभाग

शिमला 23 फरवरी, (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में 25 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर 26 व 27 फरवरी को प्रदेश भर में देखने को मिलेगा। प्रदेश के मैदानी जिलों में बारिश जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने मीडियो को बताया कि 25 फरवरी से हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा जिलों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

इस दौरान तापमान में भी हल्की गिरावट हो सकती है जबकि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। 27 फरवरी के बाद भी मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया गया है, जिससे दिन के तापमान में वृद्धि होगी।

****************************

 

लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण अनुब्रत मंडल की बेटी का वेतन रुका

कोलकाता 23 फरवरी, (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के पशु-तस्करी घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर न्यायिक हिरासत में चल रहे तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल के लिए अतिरिक्त परेशानी बढ़ती दिख रही है। राजकीय स्कूल में प्राथमिक शिक्षक के रूप में उनकी बेटी सुकन्या का वर्षों से ड्यूटी से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के आरोप में वेतन भुगतान रोक दिया गया है।

ऐसे समय में सामने आया है जब राज्य की सत्ताधारी पार्टी के नेतृत्व ने मंडल से खुद को दूर करने के स्पष्ट संकेत देना शुरू कर दिया है।

सुकन्या बीरभूम जिले के बोलपुर में अपने पैतृक निवास के पास स्थित राजकीय कालिकापुर प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक शिक्षिका हैं। राज्य शिक्षा विभाग के सूत्रों ने कहा कि बुधवार को जिला प्राथमिक शिक्षा परिषद ने उनके वेतन भुगतान रोकने के संबंध में एक आदेश पारित किया।

विभाग के एक सूत्र ने कहा, उन्होंने कथित तौर पर अपनी सभी जमा छुट्टियां समाप्त कर दी हैं और अभी भी प्राथमिक विद्यालय में अपनी ड्यूटी पर नहीं जा रही है। इसलिए, राज्य सरकार ने उसके वेतन का भुगतान रोकने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने इसका स्वागत किया है, लेकिन राज्य के भाजपा नेताओं ने सवाल किया है कि यह कदम इतनी देर से क्यों उठाया गया है।

भाजपा के एक राज्य समिति के सदस्य ने कहा कि सुकन्या के खिलाफ सालों से स्कूल न जाने की शिकायतें आ रही थीं। यहां तक कि शिकायत थी कि उक्त स्कूल के ग्रुप-डी के कर्मचारी उनके हस्ताक्षर लेने के लिए उपस्थिति रजिस्टर के साथ उसके आवास पर आते थे।

ये सब संभव हो सका क्योंकि अनुब्रत मंडल तब तक सत्ताधारी दल के लिए एक संपत्ति थे। अब शायद इस तरह की कार्रवाई शुरू की गई हैं क्योंकि संपत्ति एक दायित्व में बदल गई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हाल की बीरभूम यात्रा के दौरान पार्टी नेतृत्व के मंडल से दूर होने के संकेत स्पष्ट हो गए थे क्योंकि उनके द्वारा संबोधित विभिन्न जनसभाओं में उनकी एक भी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया गया था

******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। गलतफहमी का शिकार होने से बचें। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

)आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यवसाय में लाभ होगा। ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

*********************************

 

देश के पहले गवर्नर के परपोते ने छोड़ी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा इस्तीफा

नई दिल्ली 23 Feb, (एजेंसी): कांग्रेस के दिग्गज नेता और देश के पहले गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के पोते सीआर केसवन ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सीआर केसवन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्यागपत्र भेजा है।

गुरुवार को दिए अपने इस्तीफे में सीआर केसवन ने लिखा कि वह पार्टी के लिए बीते दो दशकों से काम कर रहे हैं, लेकिन अब उन मूल्यों में कमी आई है, जो उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते थे। केसवन ने लिखा कि पार्टी जो मौजूदा वक्त में दिख रही है, उसके साथ वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

केसवन ने लिखा कि इसी वजह से उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले पार्टी के लिए कार्यक्रम की जिम्मेदारी नहीं उठाई और ना ही वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। केसवन ने लिखा कि अब समय आ गया है कि वह नए रास्ते पर आगे बढ़ें और इसलिए वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

केसवन ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी को भी अपना इस्तीफा भेज दिया है। केसवन ने अन्य पार्टी में शामिल होने की बात से फिलहाल इनकार किया है। हालांकि उन्होंने लिखा कि उन्हें खुद नहीं पता कि आने वाले वक्त में क्या छिपा है।

बता दें कि सीआर केसवन ने 2001 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इस दौरान वह राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलेपमेंट के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। सीआर केसवन ने सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया और अपने परदादा सी राजगोपालाचारी के प्रति भी आभार जताया।

***************************

 

लोकतंत्र में परिवारवादी पार्टियां कभी भी जनता का भला नहीं कर सकती : अमित शाह

बेल्लारी , 23 फरवरी (एजेंसी)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित विशाल ‘विजय संकल्प समावेश’ को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाइए।

शाह ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। 2014 और 2019 में कर्नाटक की जनता ने अपना पूरा सहयोग नरेन्द्र मोदी  को दिया। 2018 में हमारे वरिष्ठ नेता  बी एस येदियुरप्पा जी के नेतृत्व में कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनी लेकिन हमारी सीटें कुछ कम आई। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस, दोनों परिवारवादी पार्टियों ने कर्नाटक में सत्ता का खेल शुरू कर दिया।

लोकतंत्र में परिवारवादी पार्टियां कभी भी जनता का भला नहीं कर सकती हैं। जेडीएस को दिया गया एक-एक वोट कांग्रेस को जाएगा और कांग्रेस को दिया गया एक-एक वोट कर्नाटक को दिल्ली का एटीएम बना देगा।

अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में एक ओर  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में देश को सुरक्षित करने वाली भारतीय जनता पार्टी है तो वहीं दूसरी ओर राहुल गाँधी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़े लोगों वाली कांग्रेस पार्टी है। कर्नाटक की जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग वाली न तो कांग्रेस चाहिए और न ही कांग्रेस के क़दमों में बैठ कर कर्नाटक को एक परिवार की एटीएम बनाने वाली जेडीएस चाहिए बल्कि कर्नाटक को देश में आगे करने वाली भाजपा चाहिए।

शाह ने कहा कि  नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त संगठन पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया जबकि कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने पीएफआई के सैकड़ों कैडर के ऊपर से मामलों को वापस ले लिया था।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर के मामले को अटका रही थी, लटका रही थी और भटका रही थी लेकिन  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में इस मुद्दे का शांतिपूर्वक और स्थायी समाधान हुआ एवं उनके कर-कमलों से भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास हुआ।

बहुत जल्द ही अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर हमारी आँखों के सामने होगा। शाह ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ही देश को सुरक्षित और समृद्ध कर सकते हैं। कांग्रेस पार्टी कभी भी ऐसा नहीं कर सकती। कांग्रेस ने धारा 370 को पाल-पोस कर बड़ा किया। हमने जन संघ की स्थापना काल से ही देश में ‘एक विधान, एक प्रधान और एक निशान’ के लिए संघर्षरत रहे।

ये प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  हैं जिन्होंने धारा 370 को धाराशायी कर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया। कांग्रेस, जेडीएस, तृणमूल, सपा, बसपा, राजद, डीएमके – सभी ने संसद में धारा 370 को ख़त्म करने का विरोध किया था। राहुल गांधी कहते थे कि धारा 370 ख़त्म करने से देश में खून की नदियाँ बहेगी लेकिन  प्रधानमंत्री  ने एक ही झटके में धारा 370 को हटा कर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया और किसी की कंकड़ फेंकने की भी हिम्मत नहीं हुई।

कांग्रेस की सोनिया-मनमोहन सरकार 10 सालों तक केंद्र में रही लेकिन आतंकवाद के सामने कांग्रेस की उस यूपीए सरकार ने लगभग घुटने से टेक दिए थे। आये दिन देश में आतंकी घटनाएं होती रहती थी और कांग्रेस सरकार बस निंदा करके अपना काम पूरा समझ लेती थी।  नरेन्द्र मोदी  की सरकार बनने के बाद भी सीमा पार आतंकियों ने उरी और पुलवामा में कायराना हमले की गलती की लेकिन इसका परिणाम उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के रूप में भुगतना पड़ा।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में डी के शिवकुमार और सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बनने के लिए आपस में लड़ रहे हैं। इन दोनों के अलावा कांग्रेस के अन्य उम्मीदवार भी मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से कभी कर्नाटक का कल्याण नहीं होगा।

कर्नाटक का कल्याण सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। शाह ने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने गरीबों के कल्याण एवं विकास के लिए निरंतर काम किया। गरीबों के लिए करोड़ों घर बनाए, घरों में गैस, बिजली, पानी, शौचालय और आयुष्मान कार्ड उलब्ध कराया। अब तक डीबीटी के माध्यम से  नरेन्द्र मोदी सरकार बिना किसी बिचौलिए के लगभग 25 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों के एकाउंट में भेजे जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज कोविड वैक्सीनेशन अभियान भारत में हुआ। अब तक लगभग 220 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन एडमिनिस्टर्ड किये जा चुके हैं।

कोरोना काल से लेकर अब तक लगभग ढाई वर्षों से हर साल प्रति व्यक्ति देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को हर महीने पांच किलो मुफ्त गेहूं/चावल और एक किलो दाल उपलब्ध कराया जा रहा है।अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बेल्लारी जिले को लगभग 2,000 करोड़ रुपये की डीएमएफ ग्रांट दी। डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड के तहत कर्नाटक को लगभग 13,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यहाँ लगभग 60,000 घरों में नल से जल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

हर किसान को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। हमारी सरकार ने 9 लाख दुग्ध उत्पादकों को लगभग 1644 करोड़ रुपये दिए। खाद में 140 प्रतिशत तक सब्सिडी बढ़ाई। लगभग 1,100 करोड़ रुपये की लागत से सूक्ष्म सिंचाई योजना लागू की।

फसलों की एमएसपी में भी बढ़ोत्तरी की गई।  शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में कर्नाटक को देश के विकसित राज्यों में शुमार करेगी। हम कर्नाटक के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध हैं।

****************************

 

रायपुर जा रहे पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने विमान से उतारा, कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा

नई दिल्ली 23 फरवरी, (एजेंसी)।  कांग्रेस महाधिवेशन में हिस्सा लेने रायपुर जा रहे पार्टी मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर विमान में नहीं बैठने दिया और उन्हें कथित तौर पर हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस महाधिवेशन के लिए इसी विमान से रायपुर जा रहे हैं पार्टी नेताओं को जैसे ही इसकी खबर मिली तो सभी विमान से बाहर आ गये और इसका विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनकी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया ,आज इंडिगो की फ्लाइट 6ई-204 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे। सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता पवन खेड़ा जी को फ्लाइट से उतरने को कहा गया। ये तानाशाही है। तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ईडी के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया। पहले छत्तीसगढ़ में नेताओं के यहां ईडी को भेजा। अब, कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जा रहे हमारे नेता को टोका गया। ये तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगीज् हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने भी ट्वीट किया,पहले ईडी ने रायपुर में छापामारी की, अब पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के जहाज़ से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है। मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम करने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

*****************************

 

शांति एवं अहिंसा विभाग की वेबसाइट लॉन्च – आमजन को उपलब्ध होगा गांधीजी से संबंधित साहित्य

जयपुर 23 फरवरी, (एजेंसी)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हिंसा और तनाव के इस दौर में गांधीजी के मूल्यों एवं सिद्धांतों पर चलकर ही शांति की स्थापना संभव है। उन्होंने कहा कि मानवता के लिए गांधीजी के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है। युवा पीढ़ी को गांधीजी के विचारों से जुडऩा चाहिए। गांधीजी की जीवनी ‘सत्य के प्रयोग’ का अध्ययन युवा पीढ़ी को अवश्य करना चाहिए।

गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर शांति एवं अहिंसा विभाग की वेबसाइट लॉन्च समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अजमेर के गांधी स्मृति उद्यान का लोकार्पण तथा भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने चित्तौडग़ढ़ में चल रहे गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में भी वीसी के माध्यम से भाग लिया।
पूरे विश्व में गांधी दर्शन का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी दर्शन का विश्व स्तर पर सम्मान है। नेल्सन मंडेला एवं मार्टिन लूथर किंग जैसे महान नेताओं ने गांधीजी से प्रेरणा प्राप्त कर वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। आज अमेरिका जैसे देश में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। जर्मनी के शिक्षा पाठ्यक्रम में गांधीजी के बारे में पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में गांधीजी के जन्मदिवस को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र को भेजा जिसका सभी देशों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइंस्टीन ने गांधीजी के बारे में कहा था कि आने वाली पीढियों को विश्वास नहीं होगा कि ऐसा कोई मानव कभी धरती पर आया था। गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वधर्म समभाव के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि शांति एवं अहिंसा विभाग तथा महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइंस (एमजीआईजीएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में संभाग से लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गांधी दर्शन से जुड़े प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्री गहलोत ने कहा कि अजमेर में गांधी स्मृति उद्यान को उत्कृष्ट रूप में तैयार किया गया है। इससे आमजन को गांधीजी के विचारों से जुडऩे का अवसर मिलेगा।
वेबसाइट से आमजन को सुगमता से मिल सकेगी गांधीजी से जुड़ी जानकारियां

बैठक में बताया गया कि राज्य में महात्मा गांधी के दर्शन के प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक सद्भावना की स्थापना के उद्देश्य से शांति एवं अहिंसा विभाग की वेबसाइट तैयार की गई है। वेबसाइट पर आमजन के लिए महात्मा गांधी की जीवन यात्रा, उनके संदेशों, दर्शन एवं आदर्शों को सीखकर अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई गई हैं। वेबसाइट से विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मिल सकेंगी।

****************************

 

वकीलों को सफेद बैंड, लॉ इंटर्न को काली टाई, कोट और पैंट पहनना होगा : दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली 23 फरवरी, (एजेंसी)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय या जिला अदालतों में मामलों का प्रतिनिधित्व करते समय वकील को सफेद पट्टी (बैंड) पहननी चाहिए और लॉ इंटर्न को काली टाई, कोट, पैंट और सफेद शर्ट के ड्रेस कोड का पालन करना होगा। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह की एकल-न्यायाधीश की पीठ ने कहा कि शाहदरा बार एसोसिएशन (एसबीए) का सर्कुलर इंटर्न को नीला कोट पहनने के लिए कहता है, क्योंकि बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) के प्रस्ताव में इंटर्न के लिए काली टाई, कोट, पैंट और एक सफेद शर्ट अनिवार्य है।

अदालत एसबीएस के सर्कुलर को चुनौती देने वाले हार्दिक कपूर नाम के दूसरे वर्ष के कानून के छात्र की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। विभिन्न संघों के सभी इंटर्न के लिए एक समान कपड़े निर्धारित करने के मद्देनजर, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 1 दिसंबर को एसबीए के प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी और बीसीडी को राष्ट्रीय राजधानी में सभी बार संघों और अन्य हितधारकों की बैठक आयोजित करने के लिए

कहा था, ताकि इस बात पर आम सहमति बन सके कि वर्दी कानून के इंटर्न को क्या पहनना चाहिए।

उन्होंने कहा था, इंटर्न की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए, सभी हितधारकों की सहमति से एक समान नीति बनाई जानी चाहिए। एक समान वर्दी निर्धारित की जानी चाहिए क्योंकि अगर अलग-अलग संघ अलग-अलग वर्दी निर्धारित करते हैं तो इंटर्न को असुविधा होगी।
गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि बीसीडी ने 16 दिसंबर को एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें उसने दुख जताया है कि इंटर्न के लिए खास बात यह है कि यह काली टाई होगी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश एडवोकेट उज्जवल घई ने कहा कि एसबीए सर्कुलर कानून के अधिकार के बिना है क्योंकि वकीलों और इंटर्न की वर्दी के संबंध में नियम बनाना बीसीडी का विशेषाधिकार है, जिन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया रूल्स ऑफ एजुकेशन, 2008 के नियम 27 को पहले ही बना रखा है जो वर्तमान में लागू है।

सुनवाई के बाद, न्यायाधीश सिंह ने कहा कि इस मामले में एसबीए का सर्कुलर रद्द करना होगा और याचिका का निस्तारण कर दिया। इंटर्न को वकीलों से अलग करने के लिए, एसबीए ने 24 नवंबर को दिल्ली के कड़कडड़ूमा कोर्ट में इंटर्न को काला कोट पहनने से प्रतिबंधित करने का फैसला पारित किया था। उन्हें एक दिसंबर से सफेद शर्ट, नीला कोट और पतलून पहनने को कहा गया था। एसबीए ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने में विफल रहने पर इंटर्न को अदालतों में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

************************

 

चुनाव आयोग के फैसले के बाद शिंदे के गृहनगर ठाणे में शिवसेना का केंद्रीय कार्यालय खुला

ठाणे 23 फरवरी, (एजेंसी)। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दिए जाने के कुछ दिनों बाद पार्टी का केंद्रीय कार्यालय ठाणे में खुल गया है। नए शिवसेना केंद्रीय कार्यालय का नाम ठाणे में आनंद आश्रम रखा गया है। संयोग से शिंदे के राजनीतिक गुरु स्वर्गीय आनंद दीघे का यह गृह नगर है।

दो दिन पहले एक पत्र में पार्टी सचिव, संजय मोरे ने फैसला किया है कि बालासाहेबंची शिवसेना को अब से शिवसेना कहा जाना चाहिए क्योंकि मूल पार्टी का नाम और प्रतीक (धनुष और तीर) उन्हें दिया गया है।

इससे पहले, शिवसेना का केंद्रीय कार्यालय दादर (मुंबई) में प्रतिष्ठित शिवसेना भवन में था, जो पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना (यूबीटी) गुट के नियंत्रण में है।

शिवसेना भवन एक ठाकरे परिवार के ट्रस्ट के साथ-साथ प्रबोधन प्रकाशन से भी संबंध रखते हैं, जिसमें दैनिक सामना, दोपहर का सामना और मार्मिक साप्ताहिक जैसे प्रकाशन हैं और ठाकरे पक्ष के पास रहेगा।

इसके बाद कुछ तिमाहियों में आशंकाओं को दूर करते हुए, शिंदे और पार्टी के अन्य नेताओं ने घोषणा की है कि वे शिवसेना भवन और ठाकरे पक्ष की अन्य संपत्तियों पर दावा नहीं करेंगे।

**************************

 

भाजपा नेताओं ने स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को नए सिरे से कराए जाने की मांग की

नई दिल्ली 23 फरवरी, (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, सांसद प्रवेश साहिब सिंह और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने आज एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह मांग की कि कल नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान मोबाइल का प्रयोग कर आप नेताओं ने चुनाव की गोपनीयता को भंग किया है। इसलिए इस चुनाव को नए सिरे से कराया जाये।

आपको बता दे कि भाजपा नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन में एक वीडियो भी दिखाया जिसमें आप पार्षद देवेंद्र कुमार भाजपा पार्षद प्रमोद गुप्ता को सरेआम थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। और कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा गुंडागर्दी करती है और वह नहीं चाहती है कि स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव हो।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कल दिल्ली नगर निगम के सदन में जो ²श्य देखने को मिले वह इससे पहले कभी नहीं देखे गये और ना ही उसकी कभी कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि महापौर और उप महापौर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। लेकिन स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान हंगामा करना आम आदमी पार्टी की सोची समझी एक साजिश थी।

मनोज तिवारी ने कहा कि राज्य सभा के सदन में जब से आम आदमी पार्टी के सांसद चुनकर आए हैं, वह लगातार हंगामा और गुंडागर्दी करते हैं, वैसी ही हंगामा कल नगर निगम में दिखा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा पेन और मोबाइल ले जाने के कारण वोटिंग की गोपनीयता भंग हुई, इसलिए यह चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है। भाजपा का सवाल सिर्फ इतना ही है कि अगर मोबाइल एवं पेन महापौर के चुनाव में नहीं था तो स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में क्यों? इस कार्यक्रम को बिल्कुल पहले से तय की गई एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।

सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार को ना ही कानून पर विश्वास है और ना ही संविधान पर। भाजपा तीनों फेज के चुनाव जिसमें महापौर, उपमहापौर एवं स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शामिल है, बेहद शांतिपूर्ण तरीके से कराना चाहती है। लेकिन कल सदन में जो कुछ भी हुआ वह सभी एक साजिश के तहत हुआ। उन्होंने कहा कि आप पार्षद एवं नेता सदन मुकेश गोयल ने पीठासीन अधिकारी श्रीमती सत्या शर्मा से मांग की कि पेन एवं मोबाइल की अनुमति ना दी जाए, जिसपर भाजपा ने कोई आपत्ति नहीं जताई लेकिन जैसे ही आम आदमी पार्टी का महापौर बना उसने तुरंत पेन और मोबाइल की अनुमति दे दी।

आगे प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को इस बात का डर था कि स्टैंडिंग कमेटी में वोट कम पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा इस पर आपत्ति जताती रही लेकिन तब तक आम आदमी पार्टी के अनेक पार्षदों ने अंदर जाकर वोटिंग करते हुए फोटो खींच इसे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को भेज दिया। साथ ही 10 वैलेट पेपर अभी भी गायब है। यानि कुल 55 में से सिर्फ 45 वोटिंग हुए हैं जो कि चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।

अंत में हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि महापौर और उपमहापौर का चुनाव होने के बाद सबको उम्मीद थी कि शांतिपूर्ण तरीके से स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव भी पूरे हो जाएंगे। जिसमें आम आदमी पार्टी के चार सदस्य और भाजपा के तीन सदस्य स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में थे। उन्होंने कहा कि आप को इस बात का डर है कि उनके चार स्टैंडिंग कमेटी से एक को हार का सामना करना पड़ेगा। इसलिए उन्होंने सदन के अंदर ही हंगामा शुरू कर दिया और उसकी हार की बौखलाहट को पूरी दिल्ली ने देखा

***********************************

 

यूपी सरकार ने 2023 के लिए नई फिल्म नीति को दी मंजूरी

लखनऊ 23 फरवरी, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य फिल्म नीति 2023 को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें  तय किया गया कि नई फिल्म नीति नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी में बनने वाली फिल्मों पर भी लागू होगी। सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, अगर फिल्में अवधी, ब्रज, बुंदेली या भोजपुरी में बनाई जाती हैं तो इस नीति में लागत के 50 फीसदी की सब्सिडी का प्रावधान है।

अंग्रेजी, हिंदी या अन्य भाषाओं में बनी फिल्मों के लिए फिल्म निर्माण की लागत का 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। राज्य में स्टूडियो या लैब आदि स्थापित करने के लिए 25 प्रतिशत या अधिकतम 50 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

पूर्वांचल, विंध्याचल और बुंदेलखंड में स्टूडियो/लैब खोले जाने पर राशि 35 प्रतिशत या अधिकतम 50 लाख रुपये होगी। राज्य में आधे से अधिक शूटिंग डेज वाली फिल्मों के लिए अनुदान की राशि अधिकतम एक करोड़ रुपये होगी

***************************

 

मोदी ने प्रगति की बैठक में नौ ढांचागत परियोजनाओं की समीक्षा

नयी दिल्ली 23 फरवरी (एजेंसी)।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति प्लेटफार्म की 41वीं बैठक में कुल 41,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अवसंरचना क्षेत्र की नौ बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री ने ‘मिशन अमृत सरोवरÓ की भी समीक्षा की। उन्होंने अवसंरचना परियोजनाओं के निर्धारण में भी प्रगति मंच के उपयोग की सलाह दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन परियोनाओं में इनमें तीन परियोजनाएं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की, दो रेल मंत्रालय की और एक-एक परियोजना विद्युत मंत्रालय, कोयला मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की हैं।

ये परियोजनाएं 13 राज्य- छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, गुजरात, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश जुड़ी हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में जलाशयों के विकास के लिए चलाई जा रही मिशन अमृत सरोवर की भी समीक्षा की गई।

श्री मोदी ने मंत्रालयों और राज्य सरकारों को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने के लिए पीएम गतिशक्ति पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने परियोजनाओं के समय पर पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण, उपयोगिता स्थानांतरण और अन्य मुद्दों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। उन्होंने केन्द्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच उचित समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रगति दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित एक मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म है जिस पर केन्द्र और राज्य सरकारों को जोड़ा गया है ताकि शासन को आसानी से सक्रिय करते हुए बड़ी परियोजनाओं का समय पर कार्यान्वयन सम्पन्न किया जा सके। इन बैठकों में केंद्र और संबंधित राज्यों के परियोजनाओं से जुड़े विभागों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

श्री मोदी ड्रोन के माध्यम से किशनगंज, बिहार और बोटाड, गुजरात में अमृत सरोवर स्थलों के वास्तविक समय का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों को मानसून आने से पहले मिशन मोड में अमृत सरोवर का काम पूरा करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने योजना के तहत 50,000 अमृत सरोवर के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए ब्लॉक स्तर की निगरानी पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा कि जन भागीदारी के साथ ‘मिशन अमृत सरोवरÓ के तहत पूरे देश में जल निकायों के कायाकल्प के लिए काम कर रहा है जिससे भविष्य के लिए जल संरक्षण में मदद मिलेगी। मिशन पूरा होने के बाद जल धारण क्षमता में लगभग 50 करोड़ घन मीटर वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा इससे अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में प्रति वर्ष लगभग 32,000 टन कमी होने और भूजल फिर स्तर में 2.2 करोड़ घन मीटर से अधिक की वृद्धि की उम्मीद है।

इस मिशन के तहत अनेक सामाजिक कार्य जैसे स्वच्छता रैली, जल संरक्षण पर जल शपथ, स्कूली बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता, छठ पूजा

जैसे धार्मिक उत्सव अमृत सरोवर स्थलों पर आयोजित किए जा रहे हैं।

प्रगति बैठकों के दौरान अब तक 15.82 लाख करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 328 परियोजनाओं की समीक्षा की जा चुकी है।

********************************

 

निवेशकों के डूबे 3.87 लाख करोड़ से अधिक

मुंबई 23 फरवरी (एजेंसी),। दुनिया के केंद्रीय बैंकों के आगे भी ब्याज दर बढ़ोतरी किये जाने की आशंका से शेयर बाजार में डेढ़ फीसदी की गिरावट से मचे कोहराम में आज निवेशकों के 3.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 927.74 अंक यानी 1.53 प्रतिशत का गोता लगाकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59744.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 272.40 अंक अर्थात 1.53 प्रतिशत लुढ़ककर 17554.30 अंक पर रहा।

शेयर बाजार की भारी गिरावट से निवेशकों का बाजार पूंजीकरण पिछले दिवस के 2,65,21,111.74 करोड़ के मुकाबले 3,87,232.25 करोड़

रुपये कम होकर 2,61,33,879.49 करोड़ रुपये पर आ गया।

निवेश सलाह देने वाली कंपनी मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा कि फरवरी महीने का मासिक वायदा सौदा निपटान के करीब आने के साथ शेयर बाजार में तेज गिरावट आई है। इस गिरावट में अमेरिकी फेड के ब्याज दर में एक बार फिर वृद्धि करने के संकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बाजार को झटका तब लगा जब वह विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार जारी बिकवाली एवं अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद मचे हाहाकार से से उबर रहा था।

फेड रिजर्व की ओपन मार्केट कमेटी (ओएमसी) की बुधवार देर रात मिनट्स जारी होने वाले हैं, जिसमें वे ब्याज दर के संबंध में आगे के फैसले के लिए कुछ संकेत देंगे। एफओएमसी बैठक के नतीजों का वैश्विक बाजारों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

*************************************

 

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुकी हैं प्रिया बनर्जी, जिन पर दिल हार बैठे प्रतीक बब्बर?

23.02.2023  (एजेंसी)  – दिग्गज कलाकार राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे अभिनेता प्रतीक बब्बर ने अपना रिश्ता सार्वजनिक किया। पिछले एक साल से वह अभिनेत्री प्रिया बनर्जी के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा गया था, लेकिन आखिरकार प्रतीक ने अपने इस रिश्ते पर मोहर लगा दिया।

आइए आपको बताते हैं कौन हैं प्रिया बनर्जी। पूजा ने 2013 में साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें तेलुगु फिल्म किस में मशहूर अभिनेता अदिवी शेष के साथ देखा गया था। इसके बाद उन्होंने संदीप किशन और राशि खन्ना जैसे कलाकारों संग भी स्क्रीन साझा की। कुछेक साल तक तेलुगु सिनेमा से जुड़े रहने के बाद पूजा ने बॉलीवुड फिल्मों में पदार्पण किया।

2015 में उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म जज्बा में देखा गया था। वह फिल्म बार बार देखो में भी थीं। प्रिया ने निर्माता एकता कपूर की सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया। वह 2019 में आई उनकी हिट वेब सीरीज बारिश का हिस्सा थीं, जिसमें शरमन जोशी और आशा नेगी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

प्रिया 2020 में इस सीरीज के दूसरे सीजन में भी नजर आईं। उन्हें एकता की बोल्ड सीरीज बेकाबू में भी देखा गया, जिसमें उनके साथ अभिनेता राजीव सिद्धार्थ थे। उन्हें ट्विस्टेड 2 और भंवर जैसी लोकप्रिय सीरीज में भी देखा जा चुका है। प्रतीक और प्रिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद प्यारी तस्वीरें साझा कीं और आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी।

उन्होंने दो तस्वीरें साझा कीं। एक में दोनों ने सूरज की तरफ देखते हुए बेहद रोमांटिक पोज दिया तो दूसरी में उन्होंने अपना टैटू दिखाया। इस टैटू में पी और बी लिखा है। दरअसल, दोनों के नाम और सरनेम पी और बी से ही शुरू होते हैं..प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी। प्रतीक की पहली शादी सान्या सागर से हुई थी।

दोनों की शादी 23 जनवरी, 2019 में हुई थी, लेकिन यह शादी महज एक साल ही चली। 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोनों अलग हो गए थे। पूर्व पत्नी से अलग होने के बाद प्रतीक की जिंदगी में प्रिया की एंट्री हुई। कहा जाता है कि प्रतीक अपने परिवार से भी प्रिया को मिलवा चुके हैं। दोनों की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।

प्रतीक अभिनेता होने के साथ-साथ एक मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने अभिनय में घुसने से पहले बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट अपना करियर शुरू किया था। वह दम मारो दम, धोबी घाट, आरक्षण, बागी 2, छिछोरे और दरबार जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

********************************

 

स्प्लिट्सविला 14 की विनर रह चुकी साउंडूस मौफकीर है एक मॉडल

23.02.2023  (एजेंसी)  –  मोरक्को-फ्रांसीसी मॉडल साउंडूस मौफकीर ने हाल ही में स्प्लिट्सविला 14 जीता है। हामिद बार्कजी के साथ स्प्लिट्सविला 14 जीतने के बाद साउंडूस मौफकीर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। साउंडूस मौफकीर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। मोरक्को-फ्रांसीसी मॉडल साउंडूस मौफकीर की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

साउंडूस मौफकीर ने हाल ही में दिल्ली के हामिद बार्कजी के साथ स्प्लिट्सविला 14 जीता और वह अपनी जीत से काफी खुश हैं। साउंडूस मौफकीर ने स्प्लिट्सविला 14 जीतने के बाद कहा था, यह मेरे लिए एक रोलरकोस्टर जर्नी थी। मैं शो जीतकर बहुत खुश हूं। मैंने इससे पहले रोडीज की थी और वह बहुत अलग थी। साउंडूस मौफकीर मोरक्को की रहने वाली हैं और एक्ट्रेस बनने के लिए 2021 में भारत आई थीं। भारत आने के बाद साउंडूस मौफकीर ने रोडीज में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्होंने स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया। अपने अब तक के सफर के बारे में बात करते हुए साउंडूस मौफकीर कहती हैं, मैं मोरक्को में रह रही थी और फिर पढ़ाई के लिए पेरिस चली गई।

मेरे माता-पिता चाहते थे कि मैं पेरिस में नौकरी कर लूं, लेकिन मैं एक अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसलिए मैं भारत आ गई। 2021 मेरे सपने को पूरा करने के लिए। अपनी एक्टिंग की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए साउंडूस मौफकीर कहती हैं, मैं यहां एक एक्ट्रेस के रूप में रहने और इस उद्योग में काम करने के लिए हूं। मैंने एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अब मैं और काम की तलाश में हूं।

मैं केवल एक ही काम नहीं करना चाहती हूं। साउंडूस मौफकीर ने कहा, मैं रियलिटी शो करके कई अन्य लोगों की तरह गायब नहीं होना चाहती हूं। मैं यहां रहना चाहती हूं और एक एक्ट्रेस के रूप में काम करना चाहती हूं। स्प्लिट्सविला 14 में साउंडूस मौफकीर और हामिद बार्कजी एक साथ थे, अब उनसे पूछें कि क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं तो वह कहती हैं, ईमानदारी से कहूं तो हम एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

डेट नहीं करते लेकिन हम एक-दूसरे में एक कनेक्शन ढूंढते हैं और उसके बाद यह हम पर छोड़ दिया जाता है कि हम आगे डेट करना चाहते हैं या नहीं। क्योंकि शो लगभग 50 दिनों का है और कोई भी यह तय नहीं कर सकता है कि कोई डेट करना चाहता है या नहीं।

एक रियलिटी शो में प्यार मिलना मुश्किल है। साउंडूस मौफकीर मोरक्को में भी एक मॉडल थी। साउंडूस मौफकीर हमेशा से मॉडल बनना चाहती थीं। साउंडूस मौफकीर कैपरीज और सॉफ्ट लाइन जैसे ब्रांडों के साथ काम भी करती हैं।

********************************

 

केले से तैयार ये 5 हेयर मास्क बन सकते हैं बालों की कई समस्याओं का इलाज

23.02.2023 (एजेंसी)   – केला आवश्यक विटामिन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और सिलिकॉन का बेहतरीन स्रोत है, जो इसे बालों की देखभाल के लिए आदर्श फल बनाते हैं। इसमें मौजूद सिलिकॉन यौगिक स्कैल्प को मॉइस्चराइज करके बालों को मजबूती देने और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त यह डैंड्रफ को दूर रखने में मददगार हो सकता है।

आइए आज हम आपको पांच तरह के केले के मास्क बनाने के तरीके बताते हैं, जिनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है। केले और एवोकाडो का हेयर मास्कयह हेयर मास्क रूखे बालों के लिए आदर्श है। इसमें मौजूद उच्च स्तर का प्रोटीन बालों को नमीयुक्त बनाए रखने के साथ उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

लाभ के लिए आधे पके एवोकाडो, एक पका केला और दो चम्मच नारियल तेल मिक्सी में डालकर पीसें। इसके बाद अपने साफ बालों में मास्क लगाकर शॉवर कैप लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद सिर को शैंपू से साफ करें। केले और जैतून के तेल का हेयर मास्कजैतून के तेल में मौजूद मॉइस्चराइजिंग गुण बालों का झडऩा और दोमुंहे बालों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हेयर मास्क बनाने के लिए एक पके केले का पेस्ट और दो बड़ी चम्मच जैतून के तेल को आपस में मिलाकर अपने बालों की जड़ों में लगाएं। अब अपने बालों को एक ढीले जूड़े में बांध लें। 30 मिनट के बाद अपने सिर को ठंडे पानी और शैंपू से साफ कर लें। केले और शहद का हेयर मास्कयह हेयर मास्क पतले बालों के लिए आदर्श है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को मजबूती दे सकता है। लाभ के लिए एक पके केले को कटोरी में अच्छी तरह मैश करें और फिर इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब अपने बालों को सेक्शन में बांटकर हेयर मास्क को जड़ों से सिरों तक लगाएं। इसके बाद सिर को शॉवर कैप से ढक लें। 20-30 मिनट के बाद सिर को गुनगुने पानी और शैंपू से साफ कर लें।

केले और एलोवेरा का हेयर मास्कएलोवेरा में मौजूद विटामिन- ए, बी, सी और ई डैंड्रफ से बचाने के साथ बालों के प्राकृतिक रंग को बढ़ाने में मदद करता है। हेयर मास्क के लिए दो पके केले और ताजा एलोवेरा का गूदा मिक्सी में डालकर बारीक पीसें। इस मिश्रण को साफ सिर पर अच्छे से लगाएं। अब सिर को शॉवर कैप से ढक लें। दो घंटे के बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें और अच्छी तरह शैंपू कर लें। गाजर और केले का हेयर मास्कयह हेयर मास्क बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

लाभ के लिए एक पके केले का पेस्ट, एक गाजर का पेस्ट, दो बड़ी चम्मच शहद और एक बड़ी चम्मच जैतून का तेल मिलाकर इस मास्क को स्कैल्प और बालों की पूरी लंबाई पर लगाएं। 45 मिनट के बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें और इसके बाद हल्के शैंपू से सिर को साफ कर लें।

****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version