TMC का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक, नाम और प्रोफाइल पिक्चर बदली

नई दिल्ली 28 Feb, (एजेंसी) : तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को मंगलवार को हैक कर लिया गया। हैकर ने टीएमसी के ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर और नाम को बदल दिया। ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर ‘युग लैब्स’ कर दिया गया। दरअसल, युग लैब्स अमेरिका स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो एनएफटी और डिजिटल संग्रह विकसित करती है। यह क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर कंपनी है।

बता दें कि इससे पहले भी कई पार्टियों के ट्विटर हैंडलों को हैक किया जा चुका है। बीते साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी के पक्ष में ट्वीट किए गए थे। पार्टी के ट्विटर बायो को भी बदल दिया गया था। अक्टूबर में तेलुगू देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

******************************

 

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 1 मार्च को

कोटा 28 Feb, (एजेंसी): राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय का कोटा में 12वाँ दीक्षांत समारोह एक मार्च को श्रीनाथपुरम स्थित यूआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र करेंगे तथा असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. वी.के. जैन अतिथि होंगे।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. एस डी पुरोहित ने बताया कि 12वां दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न सम्बद्ध महाविद्यालयों के निदेशक, प्राचार्य, विश्वविद्यालय प्रबन्ध मण्डल एवं विद्या परिषद के सदस्य, राजस्थान राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, राजभवन से आए अधिकारी, विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष, कुलसचिव, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, संकायसदस्य, शिक्षकगण, शिक्षाविद, विद्यार्थी व उनके अभिभावकण, प्रशासनिक अधिकारीण, गणमान्य नागरिक, मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं आमंत्रित विशिष्ठ अतिथिगण भी शिरकत करेंगे।

डा. पुरोहित ने बताया कि 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान इस वर्ष कुलाधिपति स्वर्ण पदक एमटेक (स्ट्रक्चरल इंजीनियंरिंग) विद्यार्थी प्रज्ञा महेश्वरी एवं कुलपति स्वर्ण पदक बीटेक (कम्प्यूटर साईन्स एन्ड इंजीनियरिंग) विद्यार्थी त्रिशा विश्वास को प्रदान करेंगे। इस वर्ष स्वर्ण पदक की श्रेणी में बीआर्क 1, बीटेक 14, एमटेक 11, एमबीए 1, एमसीए 1 पाठ्यक्रम सहित 28 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। बीआर्क 194, बीबीए 1, बीएचएमसीटी 9, बीटेक 19320, एमबीए 1265, एमसीए 535, एमटेक 221, एमार्क 1, पीएचडी 21 पाठ्यक्रम सहित 21 हजार 567 विद्यार्थियों को दीक्षा प्रदान की जाएगी।

*********************************

 

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में एक जवान शहीद, कल रात से जारी है मुठभेड़

श्रीनगर 28 Feb, (एजेंसी): दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि आतंकवादी का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है और फिलहाल पदगामपुरा इलाके में मुठभेड़ जारी है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी करने के बाद आतंकियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलवामा में कल रात से ही एनकाउंटर जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपुरा के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि घटनास्थाल पर तीन से चार आतंकवादी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि उनके पास भारी संख्या में हथियार हैं, जिसकी वजह से वह अब तक सुरक्षाबलों की पकड़ से बाहर हैं।

********************************

 

साजिद खान को डेट करने की चर्चा पर सौंदर्या शर्मा की सफाई

बिग बॉस 16′ की पूर्व प्रतियोगी सौंदर्या शर्मा इन दिनों निर्देशक साजिद खान के साथ अपने संबंधों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, उन्होंने उन सभी बातों को अफवाह करार दिया, और कहा कि वह एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

सौंदर्या ने कहा, मुझे साजिद के साथ जोडऩे वाली इन झूठी कहानियों से मैं बहुत आहत और निराश हूं। मैंने हमेशा एक दोस्त, गुरु और बड़े भाई के रूप में उनकी प्रशंसा की है। यह परेशान करने वाली बात है कि इन दिन और उम्र में भी महिलाएं लिंक-अप की कहानियों का शिकार होती हैं।

यह समय है कि समाज हमें इस संकीर्ण चश्मे से देखना बंद कर दे कि हम किसे डेट कर रहे हैं और इस पर ध्यान केंद्रित करें कि हम क्या हासिल कर रहे हैं।अभिनेत्री ने रांची डायरीज’ से अभिनय की शुरूआत की और उन्होंने थैंक गॉड’ में कैमियो भी किया। सौंदर्या को रवि किशन, अंशुमन पुष्कर, अनीता राज और सतीश कौशिक अभिनीत वेब सीरीज कंट्री माफिया’ में भी देखा गया था।

उन्होंने मीडिया से भी ऐसी खबरें नहीं फैलाने का अनुरोध किया, जो उन्हें और उनके परिवार को प्रभावित करती हों।

उन्होंने कहा- इन कहानियों को कुछ पत्रकारों द्वारा फैलाया गया था क्योंकि मैं उनके साक्षात्कार अनुरोधों पर हां नहीं बोल सकी। इन कहानियों ने मुझे और मेरे परिवार को प्रभावित किया है, और मैं कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही हूं।

*************************

 

रकुल प्रीत के ग्लैमरस लुक को देखकर नजरें हटा पाना होगा मुश्किल

28.02.2023  (एजेंसी)  –  अभिनेत्री रकुल प्रित सिंह ने हाल ही में ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो वो हमेशा चर्चाओं का विषय बन जाती हैं। हालांकि इन तस्वीरों में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आए दिन अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। हाल ही में रकुल ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान की तस्वीरें शेयर कर एक बार फिर से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक कलर का डीप नेक शॉर्ट ड्रेस पहना हुआ है जिसमें वो बेहद ही गॉर्जियस नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने अपने इस फोटोशूट को करवाते हुए कई सिजलिंग अंदाज में पोज दिए हैं। उनकी इन हॉट अदाओं को देख कर एक बार फिर से फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं।

एक्ट्रेस अपने इस आउटफिट में अपनी टोंड लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं, हालांकि उनकी ड्रेस को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने अपनी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म गिल्ली’ से करियर की शुरुआत की थी जिसके बाद उन्होंने साल 2014 में फिल्म यारियां से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

****************************

 

मोशन सिकनेस की समस्या होने पर इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन

28.02.2023  (एजेंसी)  –  मोशन सिकनेस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें इंसान को लंबी यात्रा के दौरान चक्कर, उल्टी और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी यात्रा के दौरान इन्हीं लक्षणों को महसूस करते हैं तो आपको मोशन सिकनेस है। इससे बचाव के लिए आपको यात्रा से पहले, यात्रा के दौरान और बाद में अपने खान-पान को लेकर सावधान रहना चाहिए।

आइए आज इस समस्या से राहत दिलाने वाले पांच खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं।

सौंफ

– यात्रा के दौरान जब भी आप मिचली या बेचैनी महसूस करें तो सौंफ का सेवन बेझिझक कर सकते हैं। दरअसल, सौंफ में कार्मिनोटिव गुण होते हैं, जो गैस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इस वजह से कुछ रेस्टोरेंट में खाने के बाद अक्सर सौंफ भी दिया जाता है। अगली बार जब भी आप लंबी यात्रा करें और आपको मोशन सिकनेस के लक्षण महसूस होने लगें तो सौंफ का सेवन जरूर करें।

इलायची

– इलायची रसोई में आराम से मिल जाती है और यात्रा के दौरान बेचैनी महसूस होने पर इसका सेवन काफी प्रभावी होता है। यह मोशन सिकनेस से राहत दिलाने के अलावा मुंह की बदबू को दूर करने में और तनाव को कम करने में भी मदद करती है। इसके अलावा यह पाचन से जुड़ी समस्याओं और सर्दी-खांसी के उपचार में भी बहुत कारगर है।

मुलेठी

– मुलेठी झाड़ीनुमा पौधे का तना होता है, जिसे काटने के बाद सुखाया जाता है और फिर इसका इस्तेमाल छोटे-छोटे टुकड़ों में या फिर पाउडर के रूप में किया जाता है। लंबी यात्रा करने से पहले इसके पाउडर को चाय में डालकर पीने से मोशन सिकनेस की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा मुलेठी में गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों को दूर करने में भी सहायक हैं।

केला

-केला का सेवन ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में काफी मददगार है। यदि आपको यात्रा के दौरान उल्टी और दस्त की समस्या होती है तो इसकी वजह से कमजोरी महसूस होना लाजमी है क्योंकि इनसे शरीर में पोटैशियम की कमी हो जाती है। इसी वजह से मोशन सिकनेस से राहत पाने के लिए केला का सेवन एक अच्छा विकल्प है। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को भी ठीक करने में मददगार होता है।

अदरक

– मोशन सिकनेस से राहत दिलाने में अदरक दवाई की तरह काम कर सकता है। इसका सेवन यात्रा के दौरान होने वाले अजीब से अहसास और प्लाज्मा वैसोप्रेसिन (हार्मोन) में वृद्धि को रोककर मोशन सिकनेस को कम कर सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए अदरक के छोटे टुकड़े को धीरे-धीरे चबाते रहें। जब भी किसी यात्रा की शुरूआत करें तो इस उपाय को जरूर अपनाएं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

**************************

 

परीक्षा के लिए पढ़ाई करते समय ध्यान केंद्रित रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

28.02.2023  (एजेंसी)  –  परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन के लिए छात्र बड़ी मेहनत से सालभर इनकी तैयारी करते हैं। हालांकि, तैयारी करते वक्त छात्रों का दिमाग भटकता रहता है और उनका मन पढ़ाई में नहीं लग पाता है, जिसकी वजह से उनका समय बर्बाद होता है और फिर तनाव बढ़ जाता है। जीवनशैली में कुछ बहुत बदलाव करके इससे बचा जा सकता है।

आइए आज हम आपको पढ़ाई के दौरान भटकते दिमाग को फिर से केंद्रित करने के तरीके बताते हैं। एक समय में एक काम पर ध्यान दें किसी भी काम को करने के लिए जरूरी है कि आप उस पर अच्छे से ध्यान लगाएं। दरअसल, एक ही समय पर कई काम करने से ध्यान बंट जाता है। इसकी वजह से एक भी काम ठीक तरीके से नहीं होता है।

इसके विपरीत एक समय में एक काम पर ध्यान केंद्रित करने से आपका दिमाग इधर-उधर नहीं भटकेगा और काम भी बेहतर तरीके से होगा। डे-ड्रीमिंग के लिए छोटे-छोटे ब्रेक लें जब आप डे-ड्रीमिंग के इरादे से दिन में ब्रेक लेते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपने मन को भटकने के लिए समय दे रहे हैं।

इसके बाद जब आप दोबारा पढ़ाई करने के लिए बैठते हैं तो ब्रेक के बाद आपको बेहतर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। इस दौरान अपका दिमाग इधर-उधर नहीं भटकता है और आप अपने विचारों पर ध्यान अच्छे से केंद्रित कर पाते हैं। इसकी वजह से आपका फोकस भी बढ़ सकता है। अपने विचारों पर ध्यान दें पढ़ाई के दौरान कभी-कभी मन अपने आप भटकने लगता है और फिर वापस से ध्यान केंद्रित करने में बहुत समय निकल जाता है। इस वजह से काफी समय बर्बाद हो जाता है और आप कुछ भी अच्छा नहीं कर पाते हैं।

इसके बचाव के लिए जब भी आपका मन भटकने लगे तो उस दौरान मन में आने वाले विचारों पर ध्यान दें। इस तरह से आप समझ जाएंगे कि आपका दिमाग फोकस से बाहर कब जा रहा है।

शारीरिक गतिविधियां करेंदिन में कुछ शारीरिक गतिविधियां करने से दिमाग के तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, इसलिए खुद को किसी शारीरिक गतिविधि या व्यायाम में व्यस्त रखें।

इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर की सीढिय़ां चढ़कर, बाहर टहलकर, कमरे की सफाई करके या घर पर ही कुछ योगासन करके तनाव को नियंत्रित कर सकते हैं।

हालांकि, यह सिर्फ कम समय के लिए डे-ड्रीमिंग से बाहर निकालने में मदद करता है। प्रकृति के बीच समय बिताएं प्रकृति के बीच समय बिताने से आपका मूड बेहतर होगा और आप तंदुरूस्त और फ्रेश महसूस करेंगे।

इसके अलावा इससे तनाव के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी, जो वापस से पढ़ाई में अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।

यदि आप हरियाली वाली जगह रोजाना नहीं जा सकते हैं तो आप खिड़की से बाहर का नजारा देखने और धूप में कुछ देर बैठने से भी आपको अच्छा महसूस हो सकता है।

*******************************

 

बिजली ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, 4 झुलसे

ग्रेटर नोएडा 27 फरवरी, (एजेंसी)। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी इलाके में एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हुआ है। जिसके चलते 4 लोग बुरी तरीके से झुलस गए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्लास्ट होने से आसपास अफरातफरी का मौहल बन गया था। स्थानीय लोगो ने खुद ही आग पर काबू पाया है।

पुलिस बल मौके पर है। ये घटना दादरी थाना क्षेत्र के दौलत राम मार्केट में हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत दौलतराम मार्केट रोड पर बर्फ फैक्ट्री के सामने रखे ट्रांसफार्मर के फटने से राहगीर 1. जाहिद 2. आमिर 3. रंजीत 4. असादुदीन शेख बुरी तरह से झुलस गए हैं।

बताया जा रहा है की ट्रांसफार्मर का तेल काफी दिनों से रिस रहा था। आज शाम 4 बजे के आसपास तेल बहुत जायदा गरम होने के चलते ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया।मौके पर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार प्रथम व एसीपी -2 ग्रेटर नोएडा मौजूद है। प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

आसपास के लोगों का कहना है कि काफी दिनों से ट्रांसफार्मर के अंदर जो तेल मौजूद था। उसमें रिसाव हो रहा था और गर्मी ज्यादा तेज होने की वजह से लोगों के घरों में पंखे और अन्य सामान चलने लगे जिसकी वजह से इस पर लोड ज्यादा पढऩे लगा और यह उसका तेल बहुत ज्यादा गर्म होकर यह अचानक फट गया।

********************************

 

विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, कहा, विकास कर रहा बिहार

पटना 27 फरवरी, (एजेंसी)। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र प्रारंभ हो गया। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।

आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास कर रहा है और देश भर में विकास इंडेक्स के मामले में राज्य के मामले में बिहार तीसरे नंबर पर है।

उन्होंने कहा कि 2021-22 में आर्थिक विकास के मामले में बिहार पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। पिछले वित्त वर्ष में बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की वृद्धि दर 10.98 प्रतिशत रही जो देश के सभी राज्यों में तीसरी सर्वोच्च वृद्धि दर है।

उन्होंने बताया कि 21-22 में प्रति व्यक्ति आय 6400 बढ़ा है। केंद्र की योजनाओं में पैसे नहीं मिल रहे हैं, हमें अपने संसाधन से योजना पूरा करना पड़ता है। कई योजनाओं में केन्द्रांश घटा दिए है और केंद्रांस घटाने के बावजूद भी समय पर पैसे नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार देश का अपेक्षाकृत कम आय वाला राज्य है। त्वरित अनुमान के अनुसार 2021-22 में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर 6,75,448 करोड़ रुपए और 2011-12 के स्थिर मूल्य पर 4,28,065 करोड़ था। वहीं, 2021-22 में राज्य का निवल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर 6,14431 करोड़ और 2011-12 के स्थिर मूल्य पर 382,274 करोड़ था।

बिहार का प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर 54,383 रुपए और 2011-12 के स्थिर मूल्य पर 34,465 रुपए था।
प्राथमिक क्षेत्र के अंदर सकल राज्य घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक योगदान करने वाले दो उप क्षेत्र ‘पशुधन’ और ‘मत्स्याखेट एवं जलकृषि हैं जिनकी वृद्धि दरें 2017-18 और 2021-22 के बीच क्रमश: 9.5 प्रतिशत और 6.7 प्रतिशत रही हैं।

हालांकि खनन एवं उत्खनन क्षेत्र में भी 90 प्रतिशत की उच्च दर से वृद्धि हुई है। विद्युत, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य जनोपयोगी सेवाएं में 2017-18 और 2021-22 के बीच 14.5 प्रतिशत की उच्च दर से वृद्धि हुई।

सकल राज्य घरेलू उत्पाद में प्रमुख क्षेत्रों के हिस्से के लिहाज से देखें, तो 2021-22 में प्राथमिक क्षेत्र का हिस्सा 2020-21 के 21.4 प्रतिशत से थोड़ा घटकर 21.2 प्रतिशत रह गया।

वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद के लिहाज से 38 जिलों की रैंकिंग में तीन सबसे समृद्ध जिले पटना, बेगूसराय और मुंगेर हैं। दूसरी ओर, तीन सबसे गरीब जिले शिवहर, अररिया और सीतामढ़ी हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में रोड का घनत्व बढ़ा है। प्रति हजार किलो मीटर वर्ग किमी 3167 है। सरकार काफी रफ्तार से सड़कों का निर्माण करा रही है। स्वास्थ के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। शिक्षा में भी बेहतर सुधार हुआ है।

16 वर्ष में स्वास्थ्य में 11 गुना खर्च में वृद्धि हुई है। शिक्षा में 8 गुना खर्च बढ़ाया गया है। वित्त मंत्री चौधरी मंगलवार को विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश करेंगे।

*******************************

 

2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका के बराबर हो जाएंगी – नितिन गडकरी

*केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग का किया शिलान्यास*

*फेफना से हल्दी तक फोर लेन जल्द- जितिन प्रसाद*

लखनऊ 27 Feb, (एजेंसी)। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में 6500 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें सबसे  प्रमुख रूप से ग्रीनफील्ड-वे तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बक्सर से जोड़ने वाला 17 किमी लम्बा लिंक रोड शामिल है।

कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करने के बाद बटन दबाकर लोकार्पण- शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका के बराबर हो जाएंगी। पूर्वी यूपी विकास की राह में आगे दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले बलिया आगमन के दौरान मैने जो भी वादे किए, उसको एक-एक कर पूरा किया।

उन्होंने बताया कि उप्र में सड़क निर्माण के कार्य पर एनएच की तरफ से 2.80 करोड़ के कार्य किए गए हैं। 2014 से 2023 तक 80 हजार करोड की लागत से पांच हजार किमी के कार्य को पूरा किया गया है। उन्होंने अपनी सरकार की अब तक कि उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही आगे निर्माण होने वाली परियोजनाओं की भी जानकारी दी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बलिया के किसानों की सब्जी पूरी दुनिया मे भेजने में अपना हरसम्भव सहयोग करूंगा। उंन्होने कहा कि वाराणसी से हावड़ा तक 22 हजार करोड़ का 620 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू है। इसके पूरे हो जाने के बाद यह दूरी सिर्फ सात घण्टे की हो जाएगी।

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के प्रति आभार जताते हुए कहा, केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में तमाम बड़े कार्य हुए। उत्तर प्रदेश में आठ साल पहले 48 एनएच थे, आज की तारीख में 90 से अधिक हैं। इसके अलावा सरकार की अन्य उपलब्धियों को गिनाया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश में हर जरूरतमंद स्थल पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की। अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन पर विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। कहा कि आस्था के केंद्रों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो। उन्होंने कहा कि बलिया से जो भी मांग आयी है या आगे भी आएगी, हर एक मांग प्रदेश की योगी सरकार पूरी करेगी।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा कर सड़क विषयक समस्याओं का समाधान होगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में बड़ी परियोजनाओं को देने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नई दिल्ली में मिलने के बाद मेरी एक मांग पर इतनी बड़ी प्रेरणा बलिया को आपने दिया, इसके लिए पूरे जनपद वासियों की तरफ से आभार प्रकट करता हूँ।

परिवहन मंत्री ने ग्रीनफील्ड के बाद अब फेफना से हल्दी तक के मार्ग को फोर लेन सड़क बनवाने की मांग करते हुए कहा कि इसके बन जाने से बलिया के विकास की रफ्तार कई गुनी बढ़ जाएगी। इस मांग पर गडकरी जी ने हामी भरी और पूरा करने का भरोसा दिलाया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि यातायात के सुदृढ होने से कृषि सम्बन्धी विकास भी होगा।

कृषि अर्थव्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने मोटे अनाज के उत्पादन पर विशेष बल दिया। उन्होंने सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने की भी बात कही। स्पष्ट कहा कि जो मानदंड बना है, उसी के अनुसार सड़क बनाई जाए। यह भी कहा कि बलिया तपश्वियों की धरती है।

दर्जनों मंदिर हैं जो ऐतिहासिक हैं। सबका जीर्णोद्धार जरूरी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज बलिया के चितबड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में कुल 6500 करोड़ की लागत की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें गाजीपुर-बलिया-माँझीघाट कुल 131 किमी मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य, सिकंदरपुर-हनुमानगंज-बलिया कुल 35 किमी का सुदृढ़ीकरण व गाजीपुर जिले में गाजीपुर बलिया मार्ग पर बेसो नदी पर सेतु का निर्माण कार्य शामिल है।

वहीं केंद्रीय परिवहन मंत्री ने गाजीपुर-बलिया- मांझीघाट (यूपी-बिहार सीमा) तक फोर-लेन ग्रीनफील्ड-वे और बक्सर के लिए 17 किमी के लिंक रोड के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

इसके अलावा गाजीपुर जिले में मरदह-जखनिया-सादात-सैदपुर मार्ग के टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य (लम्बाई 54 किमी, लागत 840 करोड़), यूपी-बिहार सीमा से चंदौली तक टू-लेन पेव्ड शोल्डर निर्माण कार्य (लम्बाई 11 किमी, लागत 130 करोड़) तथा गाजीपुर-बलिया मार्ग पर माल्देपुर से कदम चैराहा तक के मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 5 किमी, लागत 50 करोड़) का शिलान्यास हुआ।

*************************

 

शिक्षक भर्ती घोटाला : हाईकोर्ट ने सीबीआई को माणिक की संपत्तियां जब्त करने का निर्देश दिया

कोलकाता 27 फरवरी, (एजेंसी)। कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सीबीआई को निर्देश दिया कि वह तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीपीई) के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य की देश और विदेश में सभी संपत्तियों को जब्त करे।

माणिक करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने सोमवार दोपहर को भट्टाचार्य द्वारा शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े दो मामलों में 7,00,000 रुपये के जुर्माने का भुगतान करने की समय सीमा चूकने पर संज्ञान लिया।

समय सीमा खत्म होने से नाराज न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने सीबीआई को भारत या विदेश में मौजूद भट्टाचार्य की सभी संपत्तियों को तुरंत जब्त करने का निर्देश दिया।

पहला जुर्माना कलकत्ता हाईकोर्ट में मायारानी पाल द्वारा दायर एक मामले में लगाया गया था, जो 2014 में शिक्षक पात्रता (टीईटी) के लिए लिखित परीक्षा में शामिल हुई थी।

उसने अदालत से शिकायत की कि चूंकि 2014 के परिणाम समय पर घोषित नहीं किए गए थे, इसलिए वह 2016 और 2020 में आगे की परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाई, जिसके बाद उसकी योग्यता आयु सीमा खत्म हो गई।

चूंकि उस दौरान डब्ल्यूबीबीपीई के अध्यक्ष भट्टाचार्य थे, इसलिए न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर 2,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

कुछ दिनों बाद एक अन्य उम्मीदवार साहिला परवीन ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां उसने दावा किया कि उसने 2017 की टीईटी परीक्षा के लिए एक उम्मीदवार के रूप में आरटीआई के तहत अपनी लिखित परीक्षा की ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (एमआर) शीट की एक प्रति मांगी थी और आवश्यक शुल्क भी जमा किया था।

हालांकि, डब्ल्यूबीबीपीई के अध्यक्ष भट्टाचार्य ने उन्हें ओएमआर शीट की प्रति उपलब्ध नहीं कराई। उस मामले में न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने 5,00,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने पाया कि जुर्माने के भुगतान की समय सीमा चूकने के बावजूद न तो भट्टाचार्य ने भुगतान करने के लिए कोई पहल की और न ही इस मामले में अपनी असमर्थता के बारे में अदालत को सूचित किया, इसके बाद उन्होंने सीबीआई को उनकी सभी संपत्तियों को जब्त करने का निर्देश दिया।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष:

महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में अत्यधिक व्यय के योग हैं। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में व्यवस्तता बढ़ेगी।

बृषभ:

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहेगा।

मिथुन:

पुरानी बातों को भूल कर मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। मौजूद साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।

कर्क

अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। सुन्दर आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।

सिंह:

संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्कता रहें। निकटस्थ संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कन्या:

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा।

तुला:

कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्यिों के लिए अनुकूल समय।

वृश्चिक:

संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।

धनु:

नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नए कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केन्द्रित होगा।

मकर:

भविष्य की चिन्ताएं छोड़ अपने मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक समस्याओं के बारे में संबंधियों से खुलकर बात करें।

कुंभ:

कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।

मीन:

भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाईयों से न घबराएं आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिन्ताओं का त्याग करें।

******************************

 

कॉग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा एक मार्च से

भीलवाड़ा 27 फरवरी, (एजेंसी)। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने एवं केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी के नेतृत्व में इस जनसम्पर्क अभियान का विधिवत आगाज एक मार्च से होगा।

इस मौके पर कांग्रेस के भीलवाड़ा संगठन प्रभारी चित्तौडग़ढ़ के पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत भी मौजूद रहेंगे। यात्रा का शुभारंभ उपनगर पुर के संतोषीमाता मंदिर से होगा। जो सांगानेरी गेट पर सम्पन्न होगी। करीब 15 किलोमीटर की इस यात्रा में भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियो एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष डांगी ने पत्रकारो को बताया कि शहर में चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने का प्रयास पुलिस प्रशासन कर रहा है। कांग्रेस का यही प्रयास रहेगा कि चुनाव से पहले माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे। इस तरह की घटना न हो। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है माहौल बिगाडऩे का प्रयास होता है लेकिन हम ऐसे प्रयासों को रोकने का प्रयास करेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में नगर विकास न्यास और यूआईटी में लोगों के काम नहीं होने और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी छाये रहे। वहीं कांग्रेस की एकजुटता पर भी सवाल उठे। इस दौरान भंवर लाल गर्ग,मंजू पोखरना,योगेश सोनी,मोहम्मद हारून रंगरेज,रविशंकर पौराणिक व कुंदन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

********************************

 

पेपरलीक के मास्टर माइंड सारण की रिमांड अवधि नौ दिन बढ़ी

उदयपुर 27 फरवरी, (एजेंसी)। सीनियर टीचर भर्ती के पेपरलीक मामले में मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण को रिमांड अवधि और नौ दिन बढ़ाई गई है। तीन दिन की रिमांड अवधि के रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद उसे उदयपुर की अदालत में पेश किया, जहां सह आरोपी राजीव उपाध्याय तथा फरार आरोपी शेरसिंह के पकड़े जाने पर आमने—सामने पूछताछ के लिए उसकी रिमांड अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी। जिसे अदालत ने मंजूर करते हुए सारण को और नौ दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया, वहीं सह आरोपी राजीव उपाध्याय को भी चार दिन के रिमांड पर सौंपा है।

मामले के अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक ने बताया कि पेपर लीक मामले को लेकर जल्द ही बड़े खुलासे किए जाएंगे। फिलहाल मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण और सह आरोपी राजीव उपाध्याय को आमने—सामने पूछताछ की जरूरत है। सारण की गिरफ्तारी के बाद बीती रात ही राजीव उपाध्याय को पुलिस गिरफ्तार कर पाई थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एमएन भी आरोपियों से पूछतार के लिए उदयपुर में बने हुए हैं।
दस टीमें शेरसिंह की तलाश में जुटी,

जिसके लिए 40 लाख में सारण ने खरीदा था पेपर

अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पेपर लीक मामले में एक और मुख्य आरोपी चौंमू निवासी शिक्षक शेरसिंह मीणा है, जिसकी तलाश के लिए दस टीमें जुटी है। उसी के लिए सारण ने चालीस लाख में पेपर खरीदा था। वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पेपरलीक का मुख्य खुलासा हो पाएगा। शेरसिंह आबू रोड के सरकारी स्कूल में हैड मास्टर है तथा पिण्डवाड़ा में रहता था। उदयपुर पुलिस की 10 टीमें आबू रोड, चौंमू, जयपुर, जालोर और आस-पास के क्षेत्रों में उसकी तलाश कर रही है। ?

बेंगलुरु से पकड़ा गया था सारण

उल्लेखनीय है कि पेपर लीक का मास्टर माइंड भूपेन्द्र को एसओजी, एटीएस और उदयपुर जिला विशेष टीम ने गत गुरुवार को बेंगलूरु से गिरफ्तार किया था। इससे पहले उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस ने पिछले साल 24 दिसंबर को हेमा गुड़ा (सांचोर) निवासी सरकारी स्कूल के हैड मास्टर सुरेश कुमार पुत्र जगदीश विश्नोई को शिक्षक भर्ती परीक्षा में जीके का लीक पेपर बस में अभ्यर्थियों को हल करवाते गिरफ्तार किया था। उसके साथ अन्य 57 आरोपियों को भी पकड़ा था। सुरेश विश्नोई अभी भी जेल में है। जबकि 54 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। हालांकि उनकी जमानत रद्द करने के लिए उदयपुर पुलिस ने राजस्थान हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश कर रखा है।

******************************

 

सांस्कृतिक आयोजनों से सम्पन्न और समृद्ध संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

बीकानेर  27 फरवरी, (एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आज इस 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आकर और कला तथा संस्कृति के इस राष्ट्रीय उत्सव का उद्घाटन करके, मुझे बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। मुझे बताया गया है कि यह उत्सव देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा चुका है और पहली बार इसका आयोजन राजस्थान में हो रहा है। हम में से बहुत से लोग बीकानेर को बीकानेरी खाद्य पदार्थों के कारण जानते होंगे लेकिन इतिहास में बीकानेर के महल और किले महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उसके अलावा बीकानेर ष्ड्डद्वद्गद्यह्य से जुड़े नृत्यों और त्योहारों के लिए भी जाना जाता है।

यह बहुत हर्ष की बात है कि राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों को अपनी प्रतिभाएं सबके सामने प्रस्तुत करने का सुअवसर प्रदान कर रहा है। मुझे बताया गया है कि एक हज़ार से भी अधिक कलाकार और कारीगर इन नौ दिनों में अपनी अद्भुत कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। अभी पिछले सप्ताह ही मुझे संगीत नाटक अकादमी अवार्ड्स में देश के वरिष्ठ कलाकारों और कलाविदों से मिलने का अवसर मिला। कला क्षेत्र के प्रतिभावान और महान विभूतियों को देखकर मन में नई ऊर्जा का संचार होता है। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव जैसे कार्यक्रम देश की कला और संस्कृति को तो बढ़ावा देते ही हैं, साथ ही साथ राष्ट्रीय एकता की भावना को भी और मजबूत बनाते हैं। इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से हमारे देशवासियों को हमारी सम्पन्न तथा समृद्ध संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों की विशेषताओं को जानने और समझने का अवसर मिलता है। मैं संस्कृति मंत्री, संस्कृति राज्य मंत्री और मंत्रालय की पूरी टीम को इस महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई देती हूं।

प्राचीन काल से ही हमारी कला शैली उच्च स्तर की रही है। सिन्धु घाटी की सभ्यता के समय से ही नृत्य, संगीत, चित्रकारी, वास्तुकला जैसी अनेक कलाएँ भारत में विकसित थीं। भारतीय संस्कृति में अध्यात्म की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

सृष्टि की प्रत्येक रचना कला का अद्भुत उदाहरण है। नदी की लहर का मधुर संगीत हो या मयूर का मनमोहक नृत्य, कोयल का गीत हो, मां की लोरी या नन्हे से बच्चे की बाल-लीला हो, हमारे चारों ओर कला की सुगंध फैली हुई है।

उन्होंनें कहा कि प्रौद्योगिकी का परम्पराओं से और विज्ञान का कला से मेल होना जरूरी है। आज का युग प्रौद्योगिकी का युग है। हर क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सहायता से नए-नए प्रयोग किये जा रहे हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी को अपनाया जा रहा है। इन्टरनेट के माध्यम से नए और युवा कलाकारों की प्रतिभा भी देश के कोने-कोने तक फैल रही है। हम नयी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके देश की कला, परम्पराओं और संस्कृति का प्रसार व्यापक रूप से कर सकते हैं। हम सब को भारत की संपन्न और समृद्ध संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। साथ ही, हमें अपनी परम्पराओं में, नए विचारों और नयी सोच को स्थान देना चाहिए, जिससे हम अपने युवाओं और आने वाली पीढ़ी को भी इन परम्पराओं से जोड़ सकते हैं। हमारे युवा और बच्चे देश की अनमोल विरासत के महत्व को समझें, यह बहुत आवश्यक है।

सच्चे कलाकारों का जीवन तपस्या का उदाहरण होता है। किसी भी काम को ष्शठ्ठष्द्गठ्ठह्लह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ और स्रद्ग1शह्लद्बशठ्ठ के साथ कैसे किया जाता है, यह सीख हम कलाकारों से ले सकते हैं। ख़ास तौर पर हमारी युवा पीढ़ी को हमारे कलाकारों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मैं कहना चाहूंगी कि ऐसे अधिक से अधिक कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जाएँ जिनके माध्यम से युवाओं और अनुभवी कलाकारों के बीच विचारों और प्रतिभाओं का आदान प्रदान हो सके।

उन्होनेंं कहा किं आज के डिजिटल युग में हमें यह भी देखना होगा कि कैसे हम नयी पीढ़ी को निरंतर अभ्यास और मेहनत करने की प्रेरणा दे सकें। आज के लोगों का जीवन और समय बहुत तेज गति से भाग रहा है। इसलिए अपनी कला और संस्कृति की धरोहर को आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाना आसान नहीं है। यहाँ उपस्थित महान विभूतियों, विद्वानों, कला प्रेमियों, कलाकारों को मैं यह काम सौंपना चाहती हूँ। आप सब को मिलकर ऐसे उपाय और तकनीक निकालनी होगी जिससे आज के लोग, ख़ासकर युवा और बच्चे, अपने समय का सदुपयोग करें और कला-संस्कृति को समझने और सीखने के लिए प्रयास करें तथा निपुणता के लिए अभ्यास करते रहें। मुझे पूरा विश्वास है कि आप ज़रूर इस ओर ध्यान देंगे और राष्ट्र की सम्पन्नता और समृद्धि को और बढ़ाएंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम जानते हैं कि परिवर्तन जीवन का नियम है। कलाओं, परम्पराओं और संस्कृति में भी समय के साथ परिवर्तन आता ही है। कला शैली, रहन-सहन का ढंग, वेश-भूषा, खान-पान सब में समय के साथ बदलाव आना स्वाभाविक है लेकिन कुछ बुनियादी मूल्य और सिद्धांत पीढ़ी दर पीढ़ी आगे चलते रहने चाहिए, तभी भारतीयता को हम जीवित रख सकते हैं। ‘वसुधैव कुटुम्बकमÓ की भावना, शांति और अहिंसा, प्रकृति से प्रेम, सब जीवों के लिए दया, दृढ़ संकल्प से आगे बढऩा – ऐसे अनेक मूल्य हैं जो हम सब देशवासियों को एक सूत्र में बांधते हैं। आज भारत विश्व भर में अपनी नई पहचान बना चुका है जिसमें आधुनिक सोच को अपनाने के साथ-साथ परंपराओं और संस्कृति को सहेजने की क्षमता है।

उन्होने कहा कि एक बार फिर आप सबको राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ और इसकी सफलता की कामना करती हूँ। आप सबका जीवन उद्देश्यपूर्ण हो और भविष्य मंगलमय हो, इसी कामना के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देती हूँ।

******************************************

 

रायपुर अधिवेशन ने कांग्रेस को नई दिशा दी है : शिवकुमार

बेंगलुरु 27 फरवरी, (एजेंसी)। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि रायपुर अधिवेशन ने पार्टी को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि इस बात पर चर्चा हुई कि विपक्ष को एकजुट होकर कैसे आगे बढऩा चाहिए और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कैसे की जाय।

पत्रकारों से बात करते हुए, शिवकुमार ने कहा कि सम्मेलन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, लेकिन, कर्नाटक से संबंधित मामलों पर चर्चा नहीं हुई। फोकस राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीति पर था।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक आएंगे। तीन से चार दिनों में सूची जारी कर दी जाएगी।
शिवकुमार ने पीएम मोदी, अमित शाह के बार-बार राज्य के दौरे का मजाक उड़ाते हुए कहा, पीएम (नरेंद्र) मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में आकर प्रशासन नहीं चलाएंगे।

चुनाव प्रचार के लिए मोदी, शाह पंचायत, तालुक और जिलों में आएं, उनके पास डबल इंजन (सरकार) है, उन्हें ड्राइव करने दें।

**************************************

 

हिमंत बिस्वा सरमा ने हरदीप पुरी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 27 फरवरी ( एजेंसी) । असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने  केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से राजधानी दिल्ली में मुलाकात की और राज्य में आर्थिक विकास और विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के तरीकों पर चर्चा की। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय असम की आर्थिक समृद्धि के लिए प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समीर सिन्हा और प्रधान आवासीय आयुक्त, नई दिल्ली असम भवन राजीव चंद्र जोशी भी थे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम अपनी प्रकृतिक सम्पदा के लिए जानी जाती है । असम प्राकृतिक संसाधनों में बहुत समृद्ध है उसके पास खनिज पानी जंगल और कृषि से भरपूर संसाधन है।

असम के प्रकार प्राकृतिक संसाधनों को चार प्रमुख खनिज, वन्य, कृषि और जल संसाधन के तहत वर्गीकृत किया गया है। हेमंत विश्व सरमा ने कहा कि असम में  स्थानीय संसाधनों में बहुत समृद्ध रहे कोयला पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस  प्रमुख खनिज संसाधन है। जबकी असम का कच्चा तेल असम से बिहार के बरौनी रिफाइनरी में पंप किया जाता है

वही असम भारत के कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है । असम के बोकाजन में चून पत्थर पाया जाता है इसका उपयोग सीमेंट बनाने के लिए किया जाता है। औषधि जड़ी बूटी में प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।

असम के जंगलों में पाई जाने वाली ल अगर तेल है । कागज के उत्पादन के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल वास असम में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ।

*************************************

 

लोगों का कल्याण और देश का विकास सिर्फ धन से ही नहीं होता : मोदी

नई दिल्ली , 27 फरवरी (एजेंसी)। आम बजट को लेकर बीते कुछ वर्षों से हमारी सरकार ने बजट बनाने से पहले भी और बजट के बाद भी सभी स्टेकहोल्डर्स से गहन मंथन की नई परंपरा शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में एक पुरानी अवधारणा रही है कि लोगों का कल्याण और देश का विकास सिर्फ धन से ही होता है लेकिन ऐसा नहीं है। देश और देशवासियों के विकास के लिए धन तो ज़रूरी है ही लेकिन धन के साथ ही मन भी चाहिए।

सरकारी कार्यों और सरकारी योजनाओं की सफलता की सबसे अनिवार्य शर्त है।  देश वैक्सीनेशन कवरेज के मामले में बहुत पीछे था। देश के करोड़ों बच्चों को, खासकर गांवों और ट्राइबल बेल्ट में रहने वाले बच्चों को वैक्सीन के लिए बरसों का इंतजार करना पड़ता था। अगर पुरानी अप्रोच के साथ काम करते तो भारत में वैक्सीनेशन करवेज को शत-प्रतिशत करने में कई दशक और बीत जाते। हमने नई अप्रोच के साथ काम शुरू किया, मिशन इंद्रधनुष शुरू किया और पूरे देश में वैक्सीनेशन की व्यवस्था को सुधारा।

जब कोरोना वैश्विक महामारी आई, तो इस नई व्यवस्था, नए सिस्टम का लाभ हमें दूर-सुदूर वैक्सीन पहुंचाने में मिला। नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था जब गरीब मूल सुविधाओं के लिए सरकार के पास चक्कर लगाता था, किसी बिचौलिये की तलाश में रहता था जिसके कारण सहयोग भी बढ़ता था और लोगों के अधिकारों का हनन भी होता था। अब सरकार गरीब के दरवाजे पर जाकर उसे सुविधाएं दे रही है। जिस दिन हम ठान लेंगे कि हर मूलभूत सुविधा, हर क्षेत्र में, हर नागरिक तक बिना भेद भाव के पहुंचाकर ही रहेंगे, तो देखिएगा कितना बड़ा परिवर्तन स्थानीय स्तर पर कार्यसंस्कृति में आता है।

सैचुरेशन की नीति के पीछे यही भावना है। जब हमारा लक्ष्य, हर एक के पास पहुंचने का होगा, हर हितधारक के पास पहुंचने का होगा, तो फिर किसी के साथ भेदभाव की, भ्रष्टाचार की, भाई-भतीजावाद की गुंजाइश ही नहीं रह जाएगी। मोदी ने कहा कि पहली बार देश में बंजारा, घुमंतु-अर्ध घूमंतु वर्ग के लिए वेलफेयर बोर्ड बना है। गांवों में बने 5 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर्स, सरकार की सेवाओं को गांवों तक ले गए हैं। मैंने कल ही मन की बात में विस्तार से बताया है कि कैसे देश में टेलीमेडिसीन के 10 करोड़ केसेस पूरे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश मे  तीन करोड़ घरों में ही नल से जल आता था। अब इनकी संख्या बढ़कर 11 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है, और इतने कम समय में भी। सिर्फ एक साल के भीतर ही देश में लगभग 60 हजार अमृत सरोवरों का काम शुरू हुआ है और मुझे जो जानकारी बताई गयी है अब तक 30 हजार से अधिक अमृत सरोवर बन भी चुके हैं।

ये अभियान, दूर-सुदूर में रहने वाले उस भारतीय का जीवन स्तर सुधार रहे हैं, जो दशकों से ऐसी व्यवस्थाओं का इंतजार करता था। इस वर्ष के बजट में हमने गरीबों के घर के लिए करीब 80 हज़ार करोड़ रुपए रखे हैं। हाउसिंग को technology से कैसे जोड़ें, कम खर्च में ज्यादा टिकाऊ और मजबूत घर कैसे बने? ग्रीन एनर्जी, जैसे सोलर पावर का फायदा कैसे हो? ग्रुप हाउसिंग के नए मॉडल, गांव और शहरों में भी स्वीकार्य हों, ये क्या हो सकते हैं? इस पर ठोस चर्चा की ज़रूरत है।

आपके अनुभव का निचोड़ उसमें निकलना चाहिए। मोदी ने कहा कि  देश के ट्राइबल समाज के विशाल पोटेंशियल को टैप करने के लिए पहली बार देश में इतने बड़े स्तर पर काम हो रहा है। इस बार के बजट में भी ट्राइबल डेवलपमेंट को प्रमुखता दी गयी है। एकलव्य मॉडल रेज़ीडेंशियल स्कूलों में शिक्षकों और स्टाफ की भर्ती का बहुत बड़ा प्रावधान किया गया है। एकलव्य मॉडल स्कूलों में हमें ये भी देखना होगा कि विद्यार्थियों का फीडबैक क्या है, शिक्षकों का फीडबैक क्या है? इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को देश के बड़े शहरों में एक्सपोजर कैसे मिले, इनमें अटल टिंकरिंग लैब्स ज्यादा से ज्यादा कैसे बनें, इस दिशा में भी हमें सोचना होगा।

आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर हम इन स्कूलों में अभी से स्टार्ट-अप्स के लिए, डिजिटल मार्केटिंग के लिए वर्कशॉप्स शुरू करवाएं तो इसका कितना बढ़ा लाभ हमारे आदिवासी समाज को होगा।

जब ये बच्चे एकलव्य मॉडल स्कूलों से पढ़कर निकलेंगे तो उन्हें पहले से पता होगा कि अपने क्षेत्र के ट्राइबल प्रॉडक्ट को उन्हें कैसे प्रमोट करना है, कैसे ऑनलाइन उनकी ब्राडिंग करनी है।

****************************

 

14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में कला दर्शनम आर्ट कैंप का शुभारंभ

नई दिल्ली , 27 फरवरी (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में  कला दर्शनम आर्ट कैंप के शुभारंभ केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद सरभाई और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता उपस्थित थी।

केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि इस कला संगम में जहां वरिष्ठ कलाकार अपनी सधी कला से सुधी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, वहीं युवा उनसे प्रेरणा लेकर कला को आधुनिक पुट देकर और आकर्षक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जोश के साथ होश का बेहतरीन समन्वय हो रहा है। युवाओं और अनुभव के साथ से कला में जो निखार आ रहा है वह न सिर्फ आर्ट को गहराई से समझने वाले, बल्कि युवाओं को भी भाने लगा है।

मेघवाल ने कहा कि हकीकत यह है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और पूर्ण पारंगत नहीं होता, सीखना एक सतत प्रक्रिया है। जो सीखता जाता है, उसकी कला निखरती जाती है।इस अवसर पर कूंची से जहां मेघवाल ने स्वास्तिक चिह्न बनाया, वहीं निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने राजस्थानी साफा पहने पुरुष का चित्र उकेरा ।

दो मार्च तक चलने वाले ‘कला दर्शनम’ कैंप में 44 कलाकर अपनी आर्ट का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें 25 कला के क्षेत्र में नाम कमा चुके वरिष्ठ कलाकारों के साथ ही 19 युवा और स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं।

इस कैंप की खूबी यह है कि हर कलाकार अपने उम्दा से उम्दा पेंटिंग्स बना रहे हैं, जिन्हें बीकानेर और आसपास के क्षेत्र से आने वाले दर्शक खूब सराह रहे हैं।

********************************

 

अश्मिता और आकर्षी सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

पुणे, 27 फरवरी (एजेंसी)। अश्मिता चालिहा और आकर्षी कश्यप ने रविवार को यहां विपरीत अंदाज में जीत के साथ सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आकर्षी को देविका सिहाग से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने शिव छत्रपति खेल परिसर में 55 मिनट में 13-21, 21-13, 21-13 से जीत हासिल की।

आकर्षी के साथ अश्मिता चालिहा ने अंतिम चार में जगह बनाई जिन्होंने ईशारानी बरुआ को 21-10, 21-23, 21-16 से हराया।
इरा शर्मा को तीसरी वरीयता प्राप्त अदिता राव के खिलाफ 21-16, 21-15 से हार गईं।

पुरुष वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत और महाराष्ट्र के हर्षील दानी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

श्रीकांत ने सानिथ डीएस को 21-15, 21-20 से हराया और उनका सामना कार्तिकेय गुलशन कुमार से होगा जिन्होंने दूसरे दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त अभिषेक सैनी को हराया था। हर्षील ने साईं चरण कोया को हराया।

**********************************

 

अनामिका, अनुपमा और गोविंद को स्ट्रेंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में रजत पदक

सोफिया, 27 फरवरी (एजेंसी)। भारतीय मुक्केबाजों अनामिका (50 किग्रा), अनुपमा (81 किग्रा) और गोविंद कुमार साहनी (48 किग्रा) को रविवार को यहां स्ट्रेंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट के अपने फाइनल मुकाबलों में शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

गत राष्ट्रीय चैंपियन अनामिका को लाइटवेट फाइनल में चीन की ह्यू मेइयी के खिलाफ 1-4 के खंडित फैसले से हार झेलनी पड़ी।

गोविंद को भी कड़े मुकाबले में उज्बेकिस्तान के शोदियोरजोन मेलिकुजीव के खिलाफ खंडित फैसले में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी तरफ अनुपमा को ऑस्ट्रेलिया की एमा सुइ ग्रीनट्री ने तकनीकी दक्षता के आधार पर 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया।

भारतीय मुक्केबाजों ने टूर्नामेंट में तीन रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक जीते।

गोविंद और 2023 एशियाई अंडर-22 चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मेलिकुजीव के बीच मुकाबले में दोनों खिलाड़ी आक्रामक दिखे और दोनों ने एक दूसरे के शरीर पर कई मुक्के लगाए।

एशियाई चैंपियनशिप 2022 के कांस्य पदक विजेता गोविंद ने अपनी गति और तेज मुक्कों का इस्तेमाल किया लेकिन इस दौरान अपना गार्ड नीचे कर रहे थे जिसका फायदा विरोधी मुक्केबाज ने उठाया।

अनामिका ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन मेइयी के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद पाईं। चीन की खिलाड़ी ने पहला दौर सर्वसम्मत फैसले से जीता।

अनामिका ने पहले दौर की तुलना में दूसरे में बेहतर प्रदर्शन किया। अंतिम दौर में अनामिका बेहतर मुक्केबाज थीं। उन्होंने चीन की खिलाड़ी को कई मुक्के जड़े और पांच में से चार जज ने उनके पक्ष में फैसला दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

लाइटहैवीवेट फाइनल में ग्रीनट्री ने अनुपमा को लय हासिल ही नहीं करने दी और शुरुआत से ही दबदबा बनाते हुए आसान जीत दर्ज। दोनों मुक्केबाजों के बीच बड़े अंतर को देखते हुए नतीजे का अंदाजा लगाया जा सकता था।

भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफोर्मेंस निदेशक रह चुके और अब ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय मुक्केबाजी टीम के मुख्य कोच सेंटियागो नीवा को ग्रीनट्री की जीत का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता था।

तीन भारतीय महिला मुक्केबाजों एस कलाइवानी (48 किग्रा), श्रुति यादव (70 किग्रा) और मोनिका (+81 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।
बिश्वामित्रा चोंगथाम (51 किग्रा) और 2021 विश्व युवा चैंपियन सचिन (54 किग्रा) ने भी अपने अभियान का अंत कांस्य पदक के साथ किया।

******************************

 

आईआरसीटीसी ने की नई शुरुआत, सिर्फ 20 रुपए में मिलेगा 5 स्टार जैसा आलीशान कमरा

नई दिल्ली 27 फरवरी (एजेंसी)। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और अगर आपके पास ट्रेन की कन्फर्म टिकट है तो आप 40 रुपए में शानदार रूम में 48 घंटे तक रुक सकते हैं। भारतीय रेलवे की रिटायरिंग रूम में आपको लग्जरी होटल की तमाम सुविधाएं मिलती है। यह फैसिलिटी अधिकांश बड़े स्टेशनों पर आपको मिल जाएगी।

गर्मियों और बारिश के मौसम में अक्सर ट्रेनें काफी लेट चलती हैं जिससे यात्रियों को काफी वेट करना पड़ता है। कई यात्री ऐसे भी होते हैं जिन्हें गर्मी और बरसात की वजह से जान भी गंवानी पड़ती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने यह सेवा शुरू की है।

भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लग्जरी रिटायरिंग रूम तैयार किए हैं। इस रूम को बुक करने के लिए आपके पास पीएनआर नंबर होना चाहिए। यह सुविधा आपको रेलवे के रिटायरिंग रूम में मिलती है। आप इस रूम में 48 घंटे तक ट्रेन का वेट कर सकते हैं। यहां आपसे केवल 20-40 रुपए ही किराया वसूला जाएगा।

बता दें कि नई दिल्ली, मुंबई, पुणे जैसे तमाम बड़े स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम की सुविधा मिलती है। आप अपने टिकट के पीएनआर नंबर (क्कहृक्र) से इन रूम्स की बुकिंग कर सकते हैं। आप अपनी सुविधा के मुताबिक एसी और नॉनएसी कमरे की बुकिंग कर सकते हैं। रिटायरिंग रूम फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर आपको अलॉट होगा। अगर रिटायरिंग रूम फुल हैं तो आपका नाम वेटिंग लिस्ट में रहेगा और जैसे ही कमरे खाली होंगे, आपकी बुकिंग अपग्रेड हो जाएगी।

****************************

 

3डी मॉडल ऑनलाइन लीक: आईफोन 15 प्रो मैक्स में होगी मोटी बॉडी, कोई फिजिकल बटन नहीं

सैन फ्रांसिस्को 27 फरवरी (एजेंसी)। टेक दिग्गज एप्पल के अपकमिंग आईफोन 15 प्रो मैक्स के 3डी मॉडल ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इसमें पता चला है कि स्मार्टफोन मोटी बॉडी के साथ आएगा और इसमें फिजिकल बटन नहीं होंगे।

एक ट्वीट में टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने 3डी मॉडल पोस्ट किए और लिखा, 14 प्रो मैक्स की तुलना में फ्रेम पतला है।

फ्रॉस्टेड प्रक्रिया के साथ टाइटेनियम अलॉय मिडल फ्रेम, टाइप-सी, कोई फिजिकल बटन डिजाइन नहीं। इससे पहले, यह अफवाह थी कि आईफोन 15 प्रो मैक्स स्मार्टफोन में सैमसंग का 2,500 निट्स डिस्प्ले पैनल होगा।

पिछले महीने, यह बताया गया था कि आने वाले आईफोन 15 प्रो मैक्स में एक पेरिस्कोप फोल्डिंग जूम कैमरा होगा, हालांकि इसे केवल टॉप-एंड आईफोन मॉडल में शामिल किया जाएगा।

इस बीच, एक अन्य रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल में हैप्टिक फीडबैक के साथ सॉलिड-स्टेट बटन, एक टाइटेनियम फ्रेम और बढ़ी हुई रैम जैसी नए फीचर्स शामिल होने की संभावना है।

******************************

 

उमेश पाल की हत्या में अगर अतीक की पत्नी होंगी दोषी तो बसपा करेगी निष्काषित : मायावती

लखनऊ 27 Feb, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते दिनों हुए उमेश पाल हत्याकांड को लेकर फंसे अतीक अहमद और उसके परिवार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में मायावती ने साफ कहा कि अतीक अहमद और उनका परिवार उमेश पाल हत्याकांड का दोषी पाया जाता है तो अतीक की पत्नी शाइस्ता को बसपा से निष्काषित कर दिया जाएगा।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि प्रयागराज में राजू पाल की वर्षों पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर दर्ज किये जाने की भी सूचना प्रकाशित हुई है।

उन्होंने कहा कि बसपा ने इसका गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये यह निर्णय लिया है कि इस मामले की चल रही जांच में, इनके दोषी साबित होते ही फिर शाइस्ता परवीन, पत्नी अतीक अहमद, को पार्टी से जरूर निष्कासित कर दिया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह बात भी सर्वविदित है कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है, जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि रहा है तथा अब राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से सपा में चली गयी है, जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहराती थी। अत: इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं।

मायावती ने कहा कि किसी भी अपराध की सजा, बसपा द्वारा, उनके परिवार व समाज के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं दी जाती है, किन्तु यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के आपराधिक तत्व को बढ़ावा भी नहीं देती है।

ज्ञात हो कि अतीक की पत्नी शाइस्ता ने इसी साल जनवरी में बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी और ऐसा माना जा रहा था कि शाइस्ता को निगम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version